इंडो अमेरिकन स्कूल में 12वी के विद्यार्थियों को समारोह आयोजित कर दी विदाई
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक:- इंडो अमेरिकन स्कूल में 12वी के छात्र – छात्राओं के लिए बुधवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक बिजेंद्र कादयान व मुख्य अतिथि ए वीओ मैप सॉल्यूशन कंपनी के डायरेक्टर विनय सिवाच के कर कमलों द्वारा दिप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद सभी विद्यार्थियों सहित केक काटा गया। सभी अध्यापक-अध्यापिका को मनोरंजन टाइटल देकर समारोह को यादगार बनाया। कक्षा 11 के छात्र- छात्राओं ने कक्षा बारहवीं के छात्र- छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर समारोह में चार चाँद लगा दिये। अनेक प्रकार की डांस प्रस्तुत्ति से सभी छात्र-छात्राओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वहीं विदाई ख्याल से सभी कि आंखे नम थी। मिस फैरवल मानसी तथा हिमांशु को मिस्टर फैरवल चुना गया तथा स्कूल निदेशिका द्वारा उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक बिजेंद्र कादयान ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होने कहा कि सभी छात्र- छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे की तैयारी करे और सफलता प्राप्त कर अपना व अपने संस्थान का नाम ऊंचा करे।
रिसालदार बदलू सिंह को प्राप्त मेडल। प्रारंभिक काल के सैनिक
रिसालदार बदलू सिंह के परिजनों के साथ विद्यार्थी
हरियाणा की सैन्य विरासत पर चित्र प्रदर्शनी संपन्न
अपने जिले के सैनिकों के योगदान को देखकर अभिभूत हुए विद्यार्थी
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक:- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में हरियाणा की सैन्य विरासत पर आधारित चित्र प्रदर्शनी बुधवार को संपन्न हुई। यह प्रदर्शनी हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के सौजन्य से महाविद्यालय के इतिहास और रक्षा अध्ययन विभागों के तत्वाधान में, पूर्व विद्यार्थी संगठन के सहयोग से आयोजित की गई। प्रदर्शनी के दूसरे दिन, प्रथम विश्व युद्ध में विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ढाकला गांव के रिसालदार बदलू सिंह के परिजनों को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया। हरियाणवी संस्कृति और शौर्य के महत्त्व पर सुनीता करोथवाल ने कविता पाठ किया और छात्रा जागृति के साथ संवाद के माध्यम से काव्यात्मक संदेश दिया। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी ने पुस्तकें भी प्रदर्शित की। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर कर्नल डॉ. योगेंद्र सिंह और कैप्टन मंजीत सिंह बल्हारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रताप फलसवाल ने किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जगदीश राहड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित रिसालदार बदलूराम के पौत्र और भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त धर्मवीर सिंह, प्रपौत्र एडवोकेट रविंद्र सिंह और नवीन कुमार से मिलकर विद्यार्थी अभिभूत हो गए। प्रदर्शनी में रिसालदार बदलूराम के मेडल भी विद्यार्थियों ने देखे। गौरतलब है कि रिसालदार बदलूराम के वंशज भी देश की सुरक्षा में तैनात रहे हैं। उनके प्रपौत्र पंकज कुमार ने द्रास सेक्टर में अपने प्राण न्यौछावर किए। प्रपौत्र योगेंद्र सिंह कमांडिंग ऑफिसर ने बालाकोट स्ट्राइक में भाग लिया। विद्यार्थियों को यह जानकर गर्व हुआ कि झज्जर जिले के विभिन्न गांवों के कई सैनिकों ने विभिन्न युद्धों में देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।
जब फ्रांस भी अहसानमंद हुआ
प्रदर्शनी में दिखाया गया कि भारतीय सैनिकों का मेमोरियल फ्रांस में भी बना हुआ है। फ्रांसीसी सेना के मार्शल फर्डिनेंड फोच ने विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों की बहादुरी पर नतमस्तक होकर उन्हें विदाई देते हुए कहा था कि ष्अपने घर जाकर बताएं कि कैसे आपके देशवासियों ने फ्रांस और फ्लैंडर्स की ठंडी उत्तरी भूमि को अपने खून से सराबोर किया, कैसे उन्होंने अपनी जोशीली भावना से इसे दुश्मन से बचायाय पूरे भारत को बताएं कि हम सभी सैनिकों की कब्रों की श्रद्धापूर्वक देखभाल करेंगे। हम उनके बलिदान की स्मृति को संजोकर रखेंगे। उन्होंने हमें रास्ता दिखाया, उन्होंने अंतिम जीत की ओर पहला कदम उठाया।श्श्
जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल में किया गया झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक:- बुधवार को जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल में किया गया। कानूनी साक्षरता मिशन के इस कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने बताया कि छात्र कानूनी साक्षरता मिशन के तहत स्कूल से लेकर राज्य स्तर तक हर वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। छात्र कानूनी साक्षरता मिशन के तहत होने वाली इस प्रतियोगितामें विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप कैश अवॉर्ड उनके बैंक खाते में दिया जाता है। इस प्रतियोगिता में जिला झज्जर के सभी पाँच खण्ड से तकरीबन 300 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा राज्य विधि सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में शिक्षा विभाग के सहयोग से छात्रों को मानवाधिकार, मौलिक कर्तव्य, श्रम अधिकार, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, ड्रग्स एडिक्शन, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार जैसे विषयों पर जागरूक करने के लिए छात्र कानूनी साक्षरता मिशन अभियान चलाया जा रहा है। छात्र कानूनी साक्षरता मिशन का उद्देश्य छात्रों के साथ-साथ जनता को कानून के नियमों और अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। ताकि समाज में बढ़ती दुर्घटनाओं को आधिकारिक तरीके से नियंत्रित किया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभिन्न कानूनी विषयों पर बच्चों व आमजन को जागरूक करने के लिए भाषण, पैंटिंग, स्लोगन व निबंध लेखन, कविता वाचन, नाटक, पीपीटी व डॉक्यूमेंट्री आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिनमें बच्चे कानूनी धाराओं से तो परिचित होते ही हैं इसके साथ ही अपनी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाते हैं। हम सब जानते हैं कि कानूनी साक्षरता मानव अधिकारों को प्रदर्शित करने का प्रभावी उपकरण है। यह लोगों को उनके नागरिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को पहचानने में मदद करता है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से किसी भी पीड़ित को उनके अधिकारों से अवगत कराया जा सकता है तथा कानून उन्हें क्या सहायता प्रदान करता है, यह भी बता सकते हैं। दूसरी तरफ अन्य लोगों के प्रति असंवेदनशीलता का प्रदर्शन करने वाले लोग भी इस जागरूकता अभियान से परिचित होंगे तो उनके मन में कानून का थोड़ा डर रहेगा। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द्र भारद्वाज ने कहा कि कानूनी साक्षरता जागरूकता का ये अभियान बेशक स्कूली बच्चों को कानून के प्राथमिक स्तर के ज्ञान को दर्शाता है। लेकिन बच्चों के माध्यम से परिवारों में भी अधिकारों के बारे में जागरूकता आ जाती है और वे इस जागरूकता का उपयोग अन्याय से लड़ने के लिए एक उपकरण के रूप में कर सकते हैं। ऐसी जागरूकता उनके जीवन की धारा को बदल सकती है।
उपरोक्त प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
निबंध लेखन
प्रथम स्थान -भविष्य एचडी साल्हावास
द्वितीय साक्षी- एस.आर सेंचुरी
तृतीय तनु – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर
स्लोगन लेखन
प्रथम जतिन – एचडी सालावास
द्वितीय हर्षिता -विजय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़
तृतीय – चिराग जांगड़ा, सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल साल्हावास
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम भूमिका- एचडी साल्हावास
द्वितीय मीनाक्षी -राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदानी
तृतीय-रितिका – आर.ई. डी छुछकवास
कविता वाचन
प्रथम पलक कुमारी- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़
द्वितीय प्राची – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी
तृतीय- भावना – वैदिक स्कूल झज्जर
पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम यश राज – गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़
द्वितीय- भारती -एचडी साल्हावास
तृतीय लोकेश -गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरी
पीपीटी प्रतियोगिता
प्रथम-अंकिता – एचडी साल्हावास
द्वितीय- नितेश गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाकला
तृतीय नव्या कैंडल – एस. आर. सेंचुरी बहादुरगढ़
डॉक्यूमेंट्री फिल्म
प्रथम -विशाखा -राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती
द्वितीय सौरभ -गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़
तृतीय-कार्तिक – गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडायन
डिबेट
प्रथम- अंशिका व शगुन, एचडी साल्हावास
द्वितीय -प्रियांशी मलिक व कशिश बालभारती बहादुरगढ़
तृतीय -कृति व स्नेहा ,गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़
क्विज
प्रथम-वर्षा, अंशु, मोहित -राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढ़राणा
द्वितीय -शीतल, अनुज, परी -एचडी साल्हावास
तृतीय- प्राची, प्रियांशी, लकी – आर. ई. डी छुछकवास
नाटक प्रतियोगिता
प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती
द्वितीय -राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़
तृतीय – संस्कारम पब्लिक स्कूल खातिवास
कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के लिए दावेदारों के आवेदन पत्र माँगे थे आज सात फरवरी को अंतिम दिन रेवाड़ी से
रेवाडी, 07 फरवरी, अभीतक:- चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जमा करवा कर साफ कर दिया कि पार्टी उन्हें टिकट दे तो वह लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। आवेदन पत्र जमा करवाने के पश्चात महेंद्र छाबड़ा ने कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने आम कार्यकर्ता को आवेदन के लिए अवसर देकर सम्मान देने का काम किया है। जिसकी बदौलत मुझे भी आवेदन करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि गुड़गांव लोकसभा सीट ऐसी सुरक्षित सीट है। जहां से किसी भी कांग्रेस उम्मीदवार की पांच लाख वोटों से आरम्भ होना तय है। इसलिय अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं और राहुल गांधी जी की इस सोच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।वही मेरा चुनाव आम जनता का चुनाव होगा। जनता को एहसास होगा कि वह स्वयं सांसद बन रहे है। उनको पार्टी ने टिकट दिया तो वह गुड़गांव लोकसभा की सीट को जीत कर राहुल गांधी जी की झोली में डालने का काम करेंगे।
गांव की सेवा ही राष्ट्र की सेवा – विक्रम कादियान
भाजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा मान सम्मान
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक:- भारत के लोकतंत्र की असली पहचान भाजपा है। जहां पर सभी कार्यकर्ताओं का एक समान मान सम्मान होता है। भजनलाल, मोहन यादव तथा विष्णु देव जैसे साधारण कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का पद भाजपा की रीति नीति ही दे सकती है। जबकि दूसरे दलों में तो शीर्ष पद केवल वंशवाद की जकड़ में है। यह बात बाकरा, डीघल तथा छारा में कार्यकर्ता कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बलबूते पर शीर्ष पदों पर पहुंच सकता हैं। भाजपा में जनसेवी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने ग्राम उत्थान के लिए कमर कस ली है। गांव की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है। भारत माता की आत्मा गांव में बसती है। भारत की खुशहाली का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। अब कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह भाजपा के विचारधारा व इसकी जन कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। मोदी की गारंटी वंचित व शोषितों के दरवाजे व दहलीज तक पहुंचनी चाहिए। कार्यकर्ता भाजपा का तीसरा नेत्र है। त्रिदेव पन्ना प्रमुख पार्टी की रीड की हड्डी है। आज भाजपा ने गांव व अविकसित बस्तियों में विकास की दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस पुण्य कार्य को भाजपा के कार्यकर्ताओं के बिना सिरे नहीं चढ़ाया जा सकता। उन्होंने कहा कि हमें देश व प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलाए बिना आराम से नहीं बैठना है ताकि विकसित भारत का सपना जल्द ही साकार हो सकें। उन्होंने बताया है कि आज बेरी विधानसभा के तीनों मंडलों की कार्यकारणी बैठक तथा कार्यशाला सम्पन्न हुई। बेरी मंडल की बैठक गाँव बाकरा की सामान्य चैपाल में, डीघल मंडल की बैठक बरहाना गुगनान में तथा छारा मंडल की बैठक भापड़ोदा की बड़ी चैपाल में सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं को बूथ के हिसाब से प्रवास की सूची तथा करणीय कार्य दिये गए। कार्यक्रमों में छारा मंडल अध्यक्ष हरीश दलाल, बेरी मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, डीघल मंडल अध्यक्ष बुधराम, ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन सुदीप राठी, जिला महामंत्री रतन सागर, जिला उपाध्यक्ष संदीप मलिक, जिला मीडिया प्रभारी नवीन राठी, जिला पार्षद अमित, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिनेश ऐरन, जिला महामंत्री एससी मोर्चा अजय बेरी, विधानसभा विस्तारक जयवीर सिंह, ब्लॉक समिति मेंबर मास्टर कल्लू राम, बाकरा सरपंच सुरेंद्र मास्टर, डॉक्टर ओम प्रकाश आर्य, जिला सचिव योगेश दुजाना, बेड़ा सिंह मेहराणा, हवा सिंह मदाना, बलराम दुबलधन, नरेंद्र वत्स दुजाना, प्रवीण छुड़ानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उजेंद्र दलाल, श्याम, दिनेश रोहद, देव कुमार, दिनेश और पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आंतरिक मूल्याकंन अंक बोर्ड को भेजने हेतु लिंक 08 फरवरी से होगा लाईव-बोर्ड अध्यक्ष
भिवानी, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित की जाने वाली सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरी व मार्च-2024 हेतु राजकीय व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा गुरूकुल व विद्यापीठ के INA Marks/GLS/Co-Curricular Activity Grading ऑनलाइन भरने हेतु लिंक 08 फरवरी, 2024 से लाईव होगा। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने आज यहां जारी एक प्रेस-वक्तव्य में बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरीध्मार्च-2024 हेतु प्रायोगिक विषयों की परीक्षाओं का आयोजन 01 फरवरी से 17 फरवरी,2024 तक निर्धारित करते हुए करवाया जा रहा है। राजकीय व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा गुरूकुलध्विद्यापीठों के INA Marks/ GLS(General Awareness and Life Skills Grade)/Co-Curricular Activity Grading बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिये गये लिंक पर लॉगिन आई.डी. व पासवर्ड से लॉगिन करते हुए 08 फरवरी से 19 फरवरी, 2024 तक ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि जो विद्यालय निर्धारित तिथि तक INA Marks/GLS/Co-Curricular Activity Grading ऑनलाइन नहीं भरते हैं तो ऐेसे विद्यालयों को 500ध्- रूपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5000 रूपये जुर्माने के साथ 20 फरवरी से 22 फरवरी, 2024 तक ऑनलाइन अंक अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित विद्यालय मुखिया समय रहते अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके उपरान्त किसी भी प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा, जिसके लिए सम्बन्धित विद्यालय मुखिया स्वंय जिम्मेवार होगें। इसके अतिरिक्त सभी विद्यालय मुखिया यह सूचना (यदि कोई ऐसा मामला हो तो केवल उनके लिए) उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें कि जिन विद्यालयी परीक्षार्थियों का चयन राज्यध्राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के खेलों में हुआ है तथा ऐसे परीक्षार्थी परीक्षाओं की निर्धारित तिथियों में किसी विषयध्विषयों की परीक्षाओं में अपीयर नहीं हो सकते हैं तो ऐसे परीक्षार्थियों की सूची सम्बन्धित विद्यालय साक्ष्यों सहित बोर्ड कार्यालय में परीक्षाओं के आरम्भ होने से 10 दिन पूर्व उपलब्ध करवाए ताकि उनकी पुनरू परीक्षाएं आयोजित करवाई जा सके।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में सीएम आवास का घेराव’
पुलिस के लाठी चार्ज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा घायल’
हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने खट्टर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार’
पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज से अनुराग ढांडा भी चोटिल, कई अन्य को भी आईं चोटें’
बेरोजगारी के कारण नशे और अपराध के रास्ते पर जा रहा युवा – डॉ. सुशील गुप्ता’
हरियाणा का युवा इस भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने को तैयार – डॉ. सुशील गुप्ता’
पुलिस के बल पर नहीं दबेगा आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन – अनुराग ढांडा’
सीएम खट्टर को रोजगार देने के लिए मजबूर कर देंगे – अनुराग ढांडा’
करनाल, 07 फरवरी, अभीतक:- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं और प्रदेश भर के युवाओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री खट्टर के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व, प्रदेश भर से हजारों युवा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद पार्क में पहुंचे और खट्टर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, जयपाल शर्मा, हरपाल भट्टी, संगठन मंत्री अश्वनी दुलहेडा, रणदीप राणा, राजेंद्र शर्मा, आदर्शपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा, डॉ. मनीष यादव, डॉ. अनिल रंगा, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन और सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़ मौजूद भी मौजूद रहे। सीएम आवास पर जाने के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत कई नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वरिष्ठ अनुराग ढांडा सीएम आवास पर जाने के लिए डटे रहे पुलिस के लाठीचार्ज से उनकी हाथ की हड्डी टूट गई, वहीं अन्य को भी चोट आई। पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें बैरिकेडिंग के पास से उठाकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जोर शोर से बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने पांच सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज हरियाणा में पूरे देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। आज हरियाणा का पढ़ा लिखा युवक मजदूरी करने को मजबूर है और उनको मजदूरी भी समय पर नहीं मिल रही। बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा नशे के रास्ते पर चल पड़ा है और हर गांव में खाली जगहों पर सीरिंज पड़ी मिलती हैं। कहीं शराब का नशा है, कहीं चिट्टे का नशा है तो कहीं इंजेक्शन के द्वारा नशा लिया जा रहा है। इसके अलावा हरियाणा का युवा अपराध के रास्ते पर चल पड़ा है। अखबारों की सुर्खियों में छपता है कि हरियाणा में नाबालिग शार्प शूटर सबसे सस्ता मिलता है। बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा डिप्रेशन के रास्ते पर चलकर आत्महत्या तक करने को मजबूर है। परंतु खट्टर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। दो लाख सरकारी नौकरियां खाली होने के बावजूद युवाओं को नौकरी नहीं दे रही और एचकेआरएन के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा हरियाणा में बेरोजगारी के कारण अपराध इतना बढ़ गया है कि हरियाणा में नए उद्योग नहीं आ रहे। प्रदेश में नए उद्योग न लगना भी बेरोजगारी का मुख्य कारण है। कुछ दिन पहले गोहाना में 35 राउंड फायर कर दो करोड़ की फिरौती मांगी थी। आज रोहतक के सांपला में फिरौती मांगने की वारदात हो गई। मैं खट्टर सरकार से पूछना चाहता हूं कि हरियाणा में कब तक गोलियां चलती रहेंगी और यहां के व्यापारी डर कर भागते रहेंगे? मैं सीएम खट्टर से पूछना चाहता हूं कि हरियाणा का युवा कब तक अपनी जमीनें बेचकर अवैध रास्ते से विदेशों की ओर पलायन करता रहेगा? सीएम खट्टर बताए कि हरियाणा के युवाओं को किसी शांतिपूर्ण देश में भेजने की बजाय युद्धग्रस्त देश इजरायल में क्यों भेजा जा रहा है? युवा कह रहे हैं कि हम भूख से मरने के बजाय गोली से मर जाएं, इसलिए इजराइल जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज हजारों युवा खट्टर सरकार को बताने आए हैं कि भाजपा सरकार हरियाणा युवाओं को बेरोजगारी के किस आलम पर पहुंचा चुकी है। अब हरियाणा का युवा इस भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। अनुराग ढांडा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा का हर युवा त्रस्त है। हरियाणा में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं और सरकार से रोजगार मांग रहे हैं। पिछले साढ़े नौ साल में इस सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए कुछ नहीं किया। जिस मुद्दे पर हम इकट्ठा हुए हैं उस पर आज मुख्यमंत्री खट्टर के आवास पर उनसे सवाल पूछने के लिए आए हैं कि हरियाणा में दो लाख सरकारी नौकरी खाली हैं, इसके बावजूद खट्टर सरकार हरियाणा के युवाओं को नौकरी क्यों नहीं दे रही? उन्होंने कहा कि हम सीएम खट्टर से पूछने आए हैं इनकी सरकार में 30 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, बार बार विज्ञापन वापस ले लेते हैं और नौकरी देने में घोटाले हो रहे हैं। लेकिन इन्होंने इनके मंत्रियों और विधायकों को जेल में क्यों नहीं डाला जिनकी वजह से पेपर लीक और घोटाले हो रहे हैं। हम सीएम खट्टर से पूछने आए हैं कि ये सरकार हरियाणा के युवाओं को मरने के लिए इजरायल क्यों भेज रही है? जबकि दो लाख सरकारी नौकरी हरियाणा में खाली पड़ी हैं। उन्होंने कहा 6 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा था कि साल 2023 में 50,000 नौकरी देंगे। लेकिन अभी तक सीएम खट्टर एक हजार नौकरियां भी क्यों नहीं दे पाए ? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से युवाओं का दर्द नहीं देखा जाता। इसलिए आम आदमी पार्टी युवाओं की आवाज तो उठाएगी ही चाहे जो मर्जी सजा भुगतनी पड़े। यदि मुख्यमंत्री से सवाल करना गैर कानूनी है तो हमें गिरफ्तार कर लो और जेल में डाल दो। उन्होंने कहा कि चाहे आज आंसू गैस के गोले चले या वाटर कैनन, आज आम आदमी पार्टी के इंकलाबी कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़ कर रहेंगे। पुलिस के बल पर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन नहीं दबेगा। सीएम खट्टर को हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने के लिए मजबूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दूसरे विपक्षी दलों की तरह घर नहीं बैठ सकती। आम आदमी पार्टी हरियाणा के हर गांव हर गली में जाकर सरकार से सवाल करेगी कि युवाओं को नौकरी क्यों नहीं दी जा रही।
मनोज बागड़ी को अनुसूचित जाति हरियाणा कांग्रेस का चैयरमेन बनाए जाने पर झज्जर में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति अध्यक्ष मनोज बागड़ी झज्जर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। रेस्ट हाउस पहुंचने पर अनुसूचित जाति के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम मे पहुंचने पर बड़े -बुजर्गो ने अपने लाडले मनोज का बड़े-बुजर्गो ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया, साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा मनोज बागड़ी को अनुसूचित जाति का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी आलाकमान व प्रदेश के नेता चैधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान व युवा दिलों की धड़कन दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार प्रकट किया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने अपने विचार साँझा किए और मनोज बागड़ी को विश्वास दिलाया कि वह जो जिम्मेवारी झज्जर के लोगों को देकर जायेंगे उस पर सब खरा उतरेंगे। अपने सबोंधन मे मनोज बागड़ी ने सबसे पहले स्वगात करने पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो मेरे जैसे गरीब घर के बेटे को प्रदेश स्तर पर जिम्मेवारी दे सकती है। मनोज ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। सबसे पहले लोकसभा मे जहां कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन रहेगा तो वही विधानसभा में भी कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। मनोज ने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सबसे पहले जिम्मेवारी झज्जर से लगाई है, जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में हमें काम करने का मौका दिया। उन्हें पूरी उम्मीद है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने आपको दीपेंद्र हुड्डा समझकर लोकसभा चुनाव में काम करेगा। इस दौरान सतीश बंधु पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, डॉ विजय, कार्यक्रम संचालक संजीत कबलाना, पार्षद नरेश उर्फ आलू, जय सिंह दरोगा बमरोला, सरपंच जितेंद्र गगड़वा, धर्म सिंह, सरपंच रोहित, पूर्व सरपंच अनूप कुमार, रमेश खातिवास, राजू प्रधान, हरीश सिलानी, जोगेंदर, जयपाल दुजाना, मोनू सोलंकी, अमित, सुरेन्दर तलाव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना शुरू होने से बागवानी जोखिम फ्री – डी सी
फसल विविधीकरण के तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी बेहतर विकल्प
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि बागवानी किसानों के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाने और किसानों को खेती को जोखिम मुक्त खेती करना है। इस योजना के तहत किसानों की फसलों में प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाओं के कारण से होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी। प्रतिकूल मौसम कारक तथा प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओलावृष्टि, तापमान, पाला, जल कारक (बाढ़, बादल फटना, नहर ध् ड्रेन का टूटना, जलभराव), आंधी तूफान व आग जो फसल नुकसान का कारण बनते है, उन्हें इस योजना में शामिल किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि इस योजना के तहत 21 फसलों को शामिल किया गया है, जिसमें 14 सब्जियां (टमाटर, प्याज, आलू, फूलगोभी, मटर, गाजर, भिंडी, घीया, करेला, बैंगन, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, मूली), 2 मसाले (हल्दी, लहसुन) और 5 फल(आम, किन्नू, बेर, अमरूद, लीची) शामिल है। योजना उन सभी किसानों के लिए वैकल्पिक तौर पर होगी जो मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के तहत पंजीकृत होंगे। योजना के तहत आश्वस्त राशि (सम एश्योर्ड) सब्जियों व फसलों के लिए रूपये 30 हजार रुपए प्रति एकड़ व फलों के लिए रुपये 40 हजार रुपए प्रति एकड़ होगी तथा किसान का योगदान ध् हिस्सा आश्वस्त राशि का केवल 2.5 प्रतिशत होगा जोकि सब्जियों में राशि 750 रूपए व फलों में राशि 1000 रुपये प्रति एकड़ होगी। मुआवजा राशि को चार श्रेणी 25, 50, 75 व 100 फीसदी में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि 26 से 50 प्रतिशत के बीच फसल नुकसान की अवस्था में मुआवजा 50 प्रतिशत की दर से सब्जियों व मसालों के लिए 15 हजार रूपए व फलों के लिए 20 हजार रूपए, 51 प्रतिशत से 75 प्रतिशत के बीच नुकसान की अवस्था में मुआवजा 75 प्रतिशत की दर से सब्जियों ध् मसालों के लिए 22 हजार 500 रुपये व फलों के लिए 30 हजार रुपये तथा 75 प्रतिशत से अधिक नुकसान की अवस्था में मुआवजा 100 प्रतिशत की दर से सब्जियों ध् मसालों के लिए 30 हजार रुपये व फलों के लिए 40 हजार रुपये दिया जाएगा। मुआवजा राशि सर्वेक्षण पर आधारित होगी। योजना की निगरानी समीक्षा एवं विवादों का समाधान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गठित राज्य स्तर व जिला स्तर की समितियों के माध्यम से किया जाएगा।
हरियाणा सरकार ने हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना की अधिसूचित – डीसी
ग्राम पंचायतों व शहरी निकायों को खेल उपकरण अनुदान पर कराए जाएंगे उपलब्ध
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने व ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2023-24 अधिसूचित की गई है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को विभिन्न प्रकार का खेल का सामान अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान यानि 31 मार्च 2024 तक वैध रहेगी। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार की इस योजना से जिला में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा इन खेलों की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतें व शहरी निकाय इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए तभी पात्र होंगे यदि संबंधित गांव व शहर में संबंधित खेल के लिए उचित खेल का मैदान (एफओपी) उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिसके तहत खेल का सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
आवेदनों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया और समय सीमा
आवेदन निर्धारित प्रपत्र में जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा किए जाएंगे, जिसकी उचित रसीद आवेदक को दी जाएगी। इस प्रकार प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड इस प्रयोजन के लिए बनाए गए रजिस्टर में प्राप्ति के कालानुक्रमिक क्रम में दर्ज किया जाएगा। आवेदन किसी भी कार्य दिवस में जमा करवाए जा सकते हैं। ग्राम पंचायतों के मामले में, संबंधित गांव का सरपंच आवेदन जमा करा सकता है। सरपंच का पद रिक्त होने की स्थिति में ग्राम सचिव आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नगर निकायों के मामले में आवेदन संबंधित वार्ड सदस्यध्परामर्शदाता द्वारा जमा किए जाएंगे। खेल के मैदान की नवीनतम तस्वीरों को आवेदन के साथ संलग्न करना आवश्यक है, जिसमें तस्वीर पर तारीख और स्थान का उल्लेख होना चाहिए। इस बारे में अधिक जानकारी जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
साइबर ठगों से सावधान व सतर्क रहें नागरिक, गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड न करें शेयर रू डीसी
डीसी कैप्शन शक्ति सिंह ने नागरिकों से किया आह्वान
साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल व हेल्पलाइन 1930 पर दें साइबर धोखाधड़ी की सूचना
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने डिजिटल व सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे साइबर ठगों से सावधान व सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अपनी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड आदि किसी के साथ शेयर न करें और न ही किसी झांसे में आएं। उन्होंने बताया कि किसी भी कारणवश साइबर अपराध का शिकार होने पर केंद्र सरकार के पोर्टल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। सरकार के इस पोर्टल की मदद से यूजर को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा मिलती है। इस पोर्टल पर सभी तरह के साइबर अपराध की शिकायत की जा सकती है। डीसी ने बताया कि डिजिटल वर्ल्ड में साइबर अपराध से जुड़ी घटनाएं अब बेहद आम हो गई हैं। आए दिन साइबर अपराध से जुड़ी अलग-अलग खबरें सुनने को मिलती हैं। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर यूजर्स को अपने जाल में फंसाने का काम करते हैं। ऐसे में कई बार यूजर किसी बड़े अपराध का शिकार बन जाता है और उसे यह तक समझ नहीं आता कि इसकी शिकायत कहां करें। इसके लिए केंद्र सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर इस तरह के अपराध की शिकायत की जा सकती है। इस पोर्टल के साथ यूजर्स अपने साथ हुए किसी साइबर अपराध की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस पोर्टल पर महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के लिए भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। सरकार का यह पोर्टल चैबीस घंटे काम करता है। यूजर्स की मदद करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की सुविधा भी मिलती है।
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऐसे करें शिकायत – कैप्टन शक्ति सिंह
डीसी कैप्टन सिंह ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत करने के लिए सबसे पहले साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ओपन कर होम पेज पर ‘फाइल ए कंपलेंट’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। एग्रीमेंट को ठीक से पढने के बाद असेप्ट पर क्लिक करना होगा। महिला और बच्चों से संबंधित शिकायत के लिए ‘रिपोर्ट साइबर क्राइम रिलेटेड टू वूमेनध्चाइल्ड’ और इससे अलग शिकायत के लिए ‘ रिपोर्ट साइबर क्राइम’ पर क्लिक करना होगा। पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा, इसके लिए ‘क्लिक हियर फॉर ए न्यू यूजर’ पर क्लिक करना होगा। यहां सारी जानकारियों को दर्ज कर प्रोसेस को पूरा करना होगा। अब आपसे क्राइम का टाइप जानने के लिए एक लिस्ट देकर जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा, जहां क्राइम हुआ है उस सोशल प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, आदि) की जानकारी देनी होगी। अपराध के बारे जानकारी देने के लिए इसके बारे में लिखना होगा। सारी जानकारियों को रिव्यू करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद पोर्टल से एक कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा। इस कन्फर्मेशन को फोन, ईमेल पर शिकायत आईडी के साथ पाया जा सकेगा।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले किसानों को देशी गाय की खरीद पर दी जा रही है सब्सिडी – झज्जर
झज्जर, 07 फरवरी, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा खेती में जोखिमों को कम करने व खेती को जहर मुक्त बनाने के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की अनुदान योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने योजनाओं का विस्तार करते हुए अब स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले ऐसे किसान, जिसके पास 2 से 5 एकड़ भूमि है, उनको देशी गाय की खरीद पर अधिकतम 25 हजार रुपये की सब्सिडी देने की योजना की शुरुआत की है। डीसी ने बताया कि उपरोक्त योजना का लाभ लेने वाले किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम निशुल्क दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 50 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए कृषि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर किसानों का प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बाजार में बढ़ रही मांग के मद्देनजर किसानों द्वारा अधिक उपज प्राप्त करने के लिए रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग में जबरदस्त वृद्धि हुई है, जिसके परिणाम स्वरूप कार्बनिक कार्बन में जबरदस्त कमी आई है। मिट्टी तथा फसल उपज में हानिकारक रसायनों में वृद्धि हुई है। इन हानिकारक रसायनों के प्रभाव को कम करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे कि किसानों की आमदनी को दोगुना तथा खेती को जहर मुक्त बनाया जा सके। उपायुक्त ने जिला के किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों के लिए शुरू की गई इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को खेती के लिए एक स्वच्छ व स्वस्थ उपजाऊ भूमि दे सकें। उन्होंने बताया की इस प्रकार की योजना लाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। उन्होंने बताया कि फसल को बिक्री व कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए फसल का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। पंजीकरण किसी भी सीएससी सेंटर में जाकर करवाया जा सकता है। वहीं कृषि से संबंधित योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते है।
पॉलीक्लिनिक सेक्टर नौ में नशा मुक्ति उपचार केंद्र का उद्घाटन आज
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार वर्चुअल मोड में करेंगे शुभारंभ
बहादुरगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार वर्चुअल मोड में नशा मुक्ति उपचार केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि वीरवार आठ फरवरी को उद्घाटन कार्यक्रम सेक्टर नौ स्थित पोलीक्लिनिक में सुबह दस बजे से प्रारंभ होगा। केंद्रीय मंत्री वर्चुअल मोड में नशा मुक्ति उपचार केंद्र का उदघाटन डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ नई दिल्ली से करेंगे।
.
.
पार्टी कार्यकर्ता संगठित व एकजुट होकर सरकार की नीति व योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं – डा. बनवारी लाल
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने ‘गांव चलो अभियान’ के तहत कार्यशाला को किया संबोधित
रेवाड़ी, 07 फरवरी, अभीतक:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ के बारे में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सरकार की ओर से ‘गांव चलो अभियान’ की शुरूआत की गई है। यह अभियान 14 फरवरी तक जारी रहेगा। सरकार के ‘गांव चलो अभियान’ को सफल बनाने के लिए हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने बुधवार को बावल मंडल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान गांव चलो अभियान पर रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने पर जोर दिया गया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुआत करने का उद्देश्य आम जनता तक भाजपा सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठित व एकजुट होकर सरकार की नीति व योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। एक सेतु की तरह सरकार के साथ समन्वय व तालमेल रखें।केंद्र व राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को तेजी से धरातल पर उतार रही है। सबका साथ सबका विकास की अवधारणा सच हो रही है।
यूआईडीएआई ने 14 मार्च तक बढ़ाई फ्री आधार कार्ड अपडेशन की तारीख – डीसी
नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी
रेवाड़ी, 07 फरवरी, अभीतक:- डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने जनहित में निशुल्क आधार कार्ड अपडेशन करने की तिथि बढ़ाकर 14 मार्च 2024 कर दी है। यह जानकारी डीसी राहुल हुड्डा ने दी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड को 14 मार्च 2024 तक यूआईडीएआई के पोर्टल पर निशुल्क अपडेट करवा सकते हैं। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। डीसी ने बताया कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिलावासियों से इस निरूशुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार अपडेट कराना जरूरी है।
अनुपमा अंजलि ने संभाला रेवाड़ी एडीसी का कार्यभार
पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना रहेगा मुख्य उद्देश्य
रेवाड़ी, 07 फरवरी, अभीतक:- वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी अनुपमा अंजलि ने बुधवार को रेवाड़ी में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे भिवानी में बतौर एडीसी कार्यरत थी। रेवाड़ी में एडीसी पदभार संभालने पर अनुपमा अंजलि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के हित के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सही तरीके से समयबद्धता के साथ मिले इसके लिए वे अपना दायित्व बखूबी निभाएंगी। रेवाड़ी पहुंचने पर एडीसी ने डीसी राहुल हुड्डा से शिष्टाचार भेंट की और उनके मार्गदर्शन में सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन निरंतर बेहतर ढंग से करने की बात कही। नवनियुक्त एडीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से विशेषतौर पर ग्रामीण अंचल का विकास भी प्रमुख है। गांवों में सामुदायिक भवन, चैपाल, गली या अन्य सार्वजनिक भवनों का निर्माण कार्य होता है, इन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पूर्वक सामग्री का प्रयोग होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा निर्माण कार्य तय-समय सीमा में होने भी जरूरी हैं। सरकार का प्रयास है कि गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं मिलें, इसी के चलते गांवों में विकास कार्यांे की गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने एडीसी कार्यालय के स्टाफ सदस्यों की बैठक भी ली और उनसे परिचय लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लग्न के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। ज्ञात रहे अनुपमा अंजलि शुरू में आंध्र प्रदेश कैडर में थी तथा इसके बाद हरियाणा कैडर में शामिल हो गई। वे इससे पहले भिवानी में एडीसी व डीएमसी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
रविंद्र कुमार ने संभाला रेवाड़ी एसडीएम का पदभार
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाएंगे प्रभावी जिम्मेदारी
रेवाड़ी, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा सिविल सर्विस 2016 बैच के अधिकारी रविंद्र कुमार ने एसडीएम रेवाड़ी का पदभार ग्रहण कर लिया है। एसडीएम रविंद्र कुमार ने पदभार संभालने उपरांत डीसी राहुल हुड्डा के साथ शिष्टाचार भेंट करते हुए जिला प्रशासन की ओर से क्रियान्वित योजनाओं को प्रभावी रूप से निभाते हुए अपनी ड्यूटी का सजगता से निर्वहन करने की बात कही। रविंद्र कुमार हाल ही में बादली से स्थानांतरित होकर रेवाड़ी आए हैं। इससे पहले रेवाड़ी जिला के उपमंडल बावल में एसडीएम के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एसडीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि सरकार व प्रशासन की ओर से जनसेवा में निभाई जा रही जिम्मेदारी को वे बखूबी निभाएंगे और प्रयास रहेगा कि आमजन के हितों को मद्देनजर रखते हुए वे अपनी प्रशासनिक जिम्मेवारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि डीसी राहुल हुड्डा के नेतृत्व में वे रेवाड़ी जिला प्रशासन की कार्यशैली को गुणवत्तापरक बनाए रखते हुए जन सेवाओं को प्रदान करने में सक्रियता रखेंगे।
नूपुर’ के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज – डीआईपीआरओ
हरियाणा मूल के युवा व उभरते 15 से 35 वर्ष आयु के कलाकार ले सकते हैं भाग
रेवाड़ी, 07 फरवरी, अभीतक:- कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित किए जा रहे शास्त्रीय नृत्य, कथक तथा भरतनाट्यम पर आधारित 12 दिवसीय कार्यशाला एवं 1 दिवसीय कार्यक्रम ‘नूपुर’ 2023-24 के ऑडिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि गुरूवार 8 फरवरी है। डीआईपीआरओ रेवाड़ी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में केवल हरियाणा मूल के युवा व उभरते कलाकार जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष हो, भाग ले सकते हैं। उन्होंने शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्रीय कत्थक नृत्य तथा भरतनाट्यम ऑडिशन में भाग लेने हेतु कोई यात्राध्दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। आवेदक आवेदन करते समय नाम, विधा, आयु, जन्म तिथि, स्थान (जिला), पिता का नाम, मोबाइल न0, ई-मेल सहित भेजें। आवेदन के लिए मूल दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ, कैंसिल चैक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो) तथा उनकी प्रतियां साथ लेकर आएं। ऑडिशन में चयनित कलाकार ही अंतिम कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक आवेदक ई-मेल ंतजंदकबनसजनतंसंििंपतेीतल/हउंपस.बवउ पर आवेदन भेजें। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिक जानकारी के लिए संदीप कुमार 6239573353, नरेंद्र कुमार 97289 70819 तथा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा, एस. सी. ओ. 29, पहली मंजिल, सेक्टर -7 सी. मध्य मार्ग, चंडीगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।
गांव चांदूवास की प्रियंका बनी ड्रोन दीदी
नई तकनीक और ड्रोन की मदद से बदल रही है अब खेती की तस्वीर – डीसी
जिला के धरतीपुत्र ड्रोन स्प्रे में दिखा रहे विशेष रुचि
रेवाड़ी, 07 फरवरी, अभीतक:- रेवाड़ी जिला के गांव चांदूवास की प्रियंका ने ड्रोन पायलट बनकर नारी सशक्तिकरण को नई राह दिखाई है। ग्रामीण परिवेश से संबंध रखने वाली प्रियंका ने रेवाड़ी महिला किसान ड्रोन केंद्र से ड्रोन के उपयोग में महारत हासिल की और अब ड्रोन पायलट बन गई हैं। अब प्रियंका ड्रोन दीदी के नाम से जानी जाएगी। नई तकनीक और ड्रोन की मदद से अब खेती की तस्वीर बदल रही है। नई तकनीक के माध्यम से अब घंटो का काम मिनटों में हो रहा है। किसानों की सेहत को बेहतर करने में भी ड्रोन से कीटनाशक दवाओं का छिडकाव जैसी सुविधा बेहद कारगर साबित हो रही है। खेती में नई तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा भी धरातल पर गंभीर प्रयास किए जा रहे है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ इसका जीवंत उदाहरण है जिसमें जिला के सभी गांवों में किसानों के समक्ष ड्रोन से नैनो यूरिया का छिडकाव कर सफल डेमो दिया गया है। जिसके उपरांत जिला के किसान भी आगे आकर खेतीबाड़ी में ड्रोन के इस्तेमाल में रुचि दिखा रहे हैं। किसानों के हित को देखते हुए सरकार ने भी ड्रोन के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देने के लिए नमो ड्रोन दीदी नाम से कार्यक्रम चलाया है। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोडकर उन्हें ड्रोन पायलट का निरूशुल्क प्रशिक्षण व ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत जिला के गांव चांदूवास की प्रियंका ने ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि कृषि में महिलाएं एक महत्वपूर्ण भाग अदा करती हैं। महिलाएं कृषि संबंधी अनेक क्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाकर कृषि के स्थाई विकास में योगदान देती हैं। ऐसे में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर व आर्थिक मजबूती प्रदान करते हुए उन्हें केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना से जोडकर उन्हें आर्थिक संबल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिला के गांव चांदूवास की प्रियंका को इफको की तरफ से ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण दिया गया है। नमो ड्रोन दीदी की यह योजना स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में भी कारगर भूमिका निभा रही है। किसान द्वारा प्रत्येक एकड़ पर इन्हें सौ रुपये भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला को ड्रोन स्प्रे के तहत 4000 एकड़ का टारगेट दिया गया है। उन्होंने बताया कि ड्रोन स्प्रे में जिला के किसान विशेष रूचि ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि परम्परागत तरीके से यूरिया या दवाई का स्प्रे करते वक्त किसानों के सामने भी कई चुनौती आ जाती हैं। छोटी ऊंचाई की फसलों पर तो आसानी से स्प्रे हो जाती है, लेकिन ऊंचाई वाली फसलों में स्प्रे करने में दिक्कतें हो जाती है। ऐसे में इस तकनीक से न केवल कम ऊंचाई वाली फसलों बल्कि ज्यादा ऊंचाई वाली फसलों जैसे बाजरे आदि पर भी आसानी से दवा का छिडकाव किया जा सकता है। दवाई और यूरिया के छिडकाव के लिए एक बेहतरीन तकनीक है। इस तकनीक के द्वारा इंसान पर दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता, इसके अलावा फसलों पर एक समान छिडकाव होता है।
एक एकड़ में 10 मिनट में हो जाता है छिडकाव
डीसी ने बतया कि खेतों में पारंपरिक तरीकों से दवाई छिडकाव पानी व समय की खपत के साथ-किसान की सेहत पर भी विपरीत प्रभाव डालते हैं। ऐसे में तकनीक के इस नए अविष्कार ड्रोन से ना सिर्फ पानी व समय की बचत करती है बल्कि खेतों में नैनो यूरिया अथवा नैनो डीएपी के माध्यम से दवाई का छिडकाव एक निर्धारित मात्रा में ही किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर एक एकड़ में दवा के छिडकाव के लिए 150 से 200 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, जबकि ड्रोन तकनीक में केवल 10 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है जिससे 1 एकड़ में 10 मिनट में दवा का छिडकाव किया जा सकता है।
अग्निपथ योजना के तहत आज से खुलेगा पोर्टल – साकले
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होकर 21 मार्च तक रहेगी जारी
रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ जिला के युवा कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
रेवाड़ी, 07 फरवरी, अभीतक:- अग्रिपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2024-25 गुरूवार 8 फरवरी 2024 से शुरू होकर 21 मार्च 2024 तक जारी रहेगी जिसके लिए पोर्टल 8 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक खुला रहेगा। निर्देशक भर्ती, सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी कर्नल आनंद साकले ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपए का भुगतान करना होगा। भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्नि वीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी प्रथम चरण ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) व द्वितीय चरण भर्ती रैली होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाईट रवपदपदकपंदंतउल.दपब.पद पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च 2024 के उपरांत बंद कर दी जाएगी। कर्नल आनंद साकले ने बताया कि रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ जिला के जिन युवाओं का जन्म 1 अक्टूबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्म फोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपनानिजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाईन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें।
कर्नल आनंद साकले ने कहा कि अग्निवीर आर्मी रैली प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है तथा अभ्यासी कोइ सके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुडनेे की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।
आईटीआईध्कौशल योग्य उम्मीदवारों के लिए बोनस अंक निम्नानुसार हैं
(1) 10वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स – 20
(2) 10वीं प्लस 02ध्03 साल का डिप्लोमा – 30
(3) 12वीं प्लस एक साल का आईटीआई कोर्स – 30
(4) 12वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स – 40
(5) 12वीं प्लस डिप्लोमा धारक – 50
एनसीसी ए और बी के लिए 5 और 10 अंक बोनस मिलेंगे। तथा एनसीसी सी सर्टिफिकेट के लिए जीडी श्रेणी में 20 और बाकी श्रेणी 15 अंक मिलेंगे। गणतंत्र दिवस भागीदारी के अतिरिक्त 5 अंक मिलेंगे। आवेदन प्रक्रिया का तरीका और ऑनलाइन परीक्षा का तरीका समझने के लिए वेबसाइट पर वीडियो अवश्य देखें। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच स्थान भरने की आवश्यकता है
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव 6 मार्च को होंगे
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव 6 मार्च 2024 को होंगे। इसके लिए हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त जस्टिस एचएस भल्ला ने प्रदेश में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रथम आम चुनाव को सभी 40 वार्डों में संचालित करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयुक्त द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार नामांकन आमंत्रित करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 9 फरवरी 2024 को सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 10 फरवरी से 16 फरवरी (11 फरवरी को रविवारीय अवकाश और 14 फरवरी के दिन राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) तक नामांकन भरे जाएंगे। प्रतिदिन भरे जाने वाले नामांकन पत्र की सूची भी 10 फरवरी से 16 फरवरी (11 फरवरी को रविवारीय अवकाश और 14 फरवरी के दिन राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) तक निर्धारित बोर्ड पर चिपकाई जाएगी। तत्पश्चात, 17 फरवरी को नामांकन की छंटनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा किसी उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया जाता है तो वह 19 फरवरी तक उपायुक्त को प्रार्थना पत्र दे सकता है जिसके बारे में उपायुक्त 20 फरवरी को अपना निर्णय देंगे। उसी दिन 20 फरवरी को ही वैध नामांकनों की सूची लगा दी जाएगी। अगले दिन 21 फरवरी को नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 23 फरवरी को पोलिंग स्टेशनों की सूची बोर्ड पर चिपका दी जाएगी। चुनाव आयुक्त के अनुसार अगर आवश्यकता पड़ी तो 6 मार्च 2024 को मतदान करवाया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक रहेगा। मतों की गिनती मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद की जाएगी और रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव धोरड़ो की बनावट व सजावट पर्यटकों को कर रही है आकर्षित
वर्ल्ड टूरिज्म आर्गेनाईजेशन गुजरात के धोरड़ो गांव को दे चुका है बेस्ट टूरिज्म विलेज का ताज
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- फरीदाबाद में चल रहे 37वें सूरजकुंड हस्त-शिल्प मेले में थीम स्टेट गुजरात के ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव’ धोरड़ो की बनावट, सजावट व समृद्ध संस्कृति पर्यटकों को खूब भा रही है। इस महाकुंभ मेले में धोरड़ो गांव की विशेष रूप से चर्चा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन टूरिज्म संगठन ने इस गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया है। गुजरात के धोरड़ो गांव में तीन महीने के रण उत्सव मेले का आयोजन होता है। रण उत्सव ही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यू.एन.डब्ल्यू.टी.ओ.) ने इसे ग्रामीण विकास, पर्यावरण के साथ संतुलित पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए पहचान दी है। हरियाणा के श्आपणा घरश् के साथ बनाए गए धोरड़ो गांव के मॉडल को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया है। गुजरात के चटख रंगों से सुसज्जित धोरड़ो के इस मॉडल को लेकर पर्यटकों को इसके द्वार पर लिखे परिचय को उत्सुकता से पढ़ते हुए देखा जा सकता है। धोरड़ो गांव प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों को प्रदर्शित करता है। सांस्कृतिक विरासत आगंतुकों को इसकी समृद्ध कला परंपरा की एक झलक देती है। गांव की टेंट सिटी पारंपरिक भुंगा (मिट्टी की झोपड़ी) से बनी है। यह मिट्टी का घर जैसी आकृति और उस पर लगी लालटेन पर्यटकों को आकर्षित करती है। सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव सम्मान उन गांवों को दिया जाता है जो ग्रामीण इलाकों के विकास और परिदृश्यों, सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय मूल्यों और खान – पान परंपराओं के संरक्षण में अग्रणी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए इस गांव को पर्यटन के तौर पर विकसित करने की शुरुआत की थी।
हरियाणा सरकार द्वारा जल प्रबंधन के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण जल संरक्षण और जल संचयन की दिशा में कर रहा इनोवेटिव प्रयास
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 36285 हेक्टेयर तथा मिकाडा द्वारा 50526 हेक्टेयर में वाटर एफिशिएंट प्रैक्टिस का किया गया कार्य
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण और जल संचयन की दिशा में उठाए जा रहे सकारात्मक कदमों की आज एक बार पुनः राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की विशेष सचिव, सुश्री देबाश्री मुखर्जी ने अटल भूजल योजना के अंतर्गत राज्य द्वारा किए गए प्रयासों को सराहनीय बताया। सुश्री देबाश्री मुखर्जी आज वर्चुअल माध्यम से अटल भूजल योजना की राष्ट्र स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। हरियाणा की ओर से डॉ० सतबीर सिंह कादियान, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बैठक में भाग लिया। डॉ कादियान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन और हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की अध्यक्षा श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा के निर्देशानुसार राज्य में पानी बचाने की दिशा में अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अटल भूजल योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हरियाणा में तीव्रता से गिरते भूजल स्तर, अतिदोहित एवं जल संकटग्रस्त क्षेत्र में सभी गतिविधियों को क्रियान्वित किये जाने की रणनीति का विवरण प्रस्तुत कियाप् उन्होंने कहा कि गिरते हुए भूजल स्तर को रोकने एवं भूजल स्तर को ऊपर उठाने हेतु हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न विभागों की तमाम योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित कर धरातल पर उतारा जा रहा है। डॉ कादियान ने बताया कि राज्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 36285 हेक्टेयर तथा मिकाडा द्वारा 50526 हेक्टेयर में वाटर एफिशिएंट प्रैक्टिस का कार्य किया गया है। इसी प्रकार, अटल भूजल योजना के साथ-साथ सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है और ट्रीटेड वेस्ट वाटर का भी अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा, भू जल स्तर में सुधार के लिए तालाबों का जीर्णोद्धार, फसल विविधीकरण, सूक्ष्म, ग्राउंड वाटर रिचार्ज तथा डीएसआर तकनीक के माध्यम से जल संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने अटल भूजल की टीम को निर्देश दिए कि लक्ष्यों का निर्धारण समयबद्ध ढंग से करते हुए लक्ष्यों की पूर्ति गुणवत्तापरक की जाए, जिससे हरियाणा का देश में प्रथम स्थान हो सके। बैठक के दौरान हरियाणा के सिरसा जिले के उपायुक्त श्री पार्थ गुप्ता द्वारा जिले की स्थिति का प्रस्तुतीकरण विस्तार पूर्वक किया गया, जिसमें जिले स्तर पर किये गए अभिनव प्रयासों, आई.ई.सी. गतिविधियों एवं सम्बंधित लोगों को प्रदान किये गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
राज्यसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी, 2024 से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया – अनुराग अग्रवाल
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी राज्य सभा के द्वि-वार्षिक चुनाव कार्यक्रम के तहत हरियाणा की एक सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 फरवरी, 2024 से आरम्भ होकर 15 फरवरी, 2024 को समाप्त होगी। श्री अग्रवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी 16 फरवरी, 2024 को की जाएगी और 20 फरवरी, 2024 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 27 फरवरी, 2024 को सैक्टर-1, चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा सचिवालय भवन के कमेटी कक्ष नम्बर 2 में प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे के बीच होगा। मतों की गणना 27 फरवरी को सांय 5 बजे होगी। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी, 2024 से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
सूरजकुंड मेले में पर्यावरण रत्न एशियाई शेर और आध्यात्मिक रत्न सोमनाथ मंदिर की प्रतिमा दर्शकों का मन मोह रही है
गुजरात पेविलियन में शेर और मंदिर की प्रतिमा ने जीता पर्यटकों का दिल
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में गुजरात राज्य का थीम पेविलियन पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गुजरात पेविलियन में गिर नेशनल पार्क के एशियाई शेर की प्रतिमा तथा गुजरात के आध्यात्मिक रत्न सोमनाथ मंदिर की प्रतिकृति अपनी अद्भुत उपस्थिति दर्ज करवा रही है। पेविलियन बरबस ही अपनी ओर ध्यान खींचता है। पर्यटक एशियाई शेर की प्रतिमा तथा सोमनाथ मंदिर की प्रतिकृति के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। गुजरात के गिर नेशनल पार्क में पाए जाने वाले एशियाई शेर गुजरात का प्रतीकात्मक प्राणी है, जो गिर राष्ट्रीय उद्यान में अपनी विशेष उपस्थिति के लिए पर्यावरण महारत्न के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में एशियाई शेरों की संख्या में आशाजनक वृद्धि दर्ज हुई है।
बंगाल टाइगर और भारतीय तेंदुआ के साथ एशियाई शेर वन्य जीव संरक्षण के लिए भारत प्रतिबद्धता का प्रतीक है। गुजरात के आध्यात्मिक रत्न के रूप में विख्यात सोमनाथ मंदिर की प्रतिकृति भी शिल्प मेला में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना है। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग है। यह मंदिर अपनी जटिल नक्काशियों और भव्य शिखरों के साथ भक्ति के अद्वितीय प्रतीक के रूप में प्रसिद्ध है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस मंदिर को 2000 वर्ष पहले बनाया गया था। कई आक्रमणों के बावजूद इसका पुनर्निर्माण किया गया। विशेष रूप से 1947 में देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल द्वारा इसका पुनरू निर्माण करवाया गया। वर्तमान में यह मंदिर एक तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इसे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1951 में लोकार्पित किया था। इस मंदिर में कपार्डी विनायक और हनुमान मंदिर जैसे विभिन्न आकर्षण मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की बैठक में दिए निर्देश
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जल्द करेगा 5 हजार एकड़ भूमि की खरीद
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा में शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकास सुनिश्चित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने एक और पहल करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को शीघ्र अति शीघ्र ई-भूमि पोर्टल, लैंड पूलिंग पॉलिसी या एग्रीगेटर के माध्यम से 5 हजार एकड़ भूमि खरीदने के निर्देश दिए हैं, ताकि संस्थागत ढंग से सेक्टर विकसित किये जा सकें। सरकार के इस कदम से अवैध कॉलोनियों के पनपने पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री, जो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं, ने ये निर्देश आज यहां हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 126वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्राधिकरण अपनी सभी संपत्तियों की चाहे वह आवासीय या वाणिज्यिक या संस्थागत हो, सभी को सूचीबद्ध करे। उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड में संपदा अधिकारियों के पास नागरिकों द्वारा जमीन से संबंधित दिए गए किसी भी प्रकार के आवेदनों की जानकारी मुख्यालय को अनिवार्य तौर पर दी जाए।
ईएसआई डिस्पेंसरियों के लिए जमीन आवंटन को दी गई मंजूरी
बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) से जुड़े बीमाकृतों तथा उनके आश्रितों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु विभिन्न जिलों में ईएसआई डिस्पेंसरियों के निर्माण हेतु जमीन आवंटन को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला अंबाला में मुलाना, जिला गुरुग्राम में फरूखनगर, जिला झज्जर में दादरी तोय व झाड़ली, जिला करनाल में तरावड़ी व घरौंडा, जिला रेवाड़ी में कोसली, जिला यमुनानगर में छछरौली तथा चरखी दादरी और बरसात रोड पानीपत में ईएसआई डिस्पेंसरियां स्थापित की जाएंगी। साथ ही हिसार में लगभग 100 बैड की सुविधाओं वाला ईएसआई अस्पताल भी बनाया जाएगा, जिसके लिए पहले ही जमीन आवंटित की जा चुकी है।
एचएसवीपी 50 प्रतिशत दरों पर सरकारी विभागों को आवंटित करेगा जमीन
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सरकारी विभागों को कम कीमतों पर जमीन आवंटित करने के लिए बनाई गई नीति को मंजूरी प्रदान की गई। इस नीति के तहत अब जनहित में विकास कार्यों हेतु एचएसवीपी द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों को 50 प्रतिशत दर पर जमीन आवंटित की जाएगी। हालांकि, यह नियम केवल विभागों पर ही लागू होगा। बोर्ड व निगमों को निर्धारित दरों पर ही जमीन का आवंटन किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के इंजीनियरिंग विंग में कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु के उपरांत अनुकंपा आधार पर उनके आश्रितों को नौकरी दी गई। इनमें रिशब, नमित, राहुल तथा शिवम शामिल हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरुण गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक श्री टीएल सत्यप्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि व प्रेरणा के लिए श्रमिक सहयोगी शिविर का किया आयोजन
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा श्रम विभाग ने चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ऑडिटोरियम, सेक्टर 28, पंचकूला में कर्मचारियों की कार्य क्षमता में वृद्धि व प्रेरणा के लिए ‘श्रमिक सहयोगी शिविर’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में श्रमिकों के कल्याण के लिए हार्डवर्क, स्मार्ट वर्क और टीम वर्क की भावना को बढ़ावा देना था। श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल से विभाग की कार्यवाही को सुविधाजनक और आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे सामूहिक प्रयासों का सार हमारे कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण में निहित होना चाहिए। यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी, इस संगठन के हिस्से के रूप में, समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय समाधान खोजने की दिशा में अपनी ऊर्जा लगाएं। समय प्रबंधन और टीमों के साथ सहयोग को केवल प्रोत्साहित नहीं किया जाता है, बल्कि कार्यों को पूरा करने और हमारे लक्ष्यों की प्राप्ति में ये आवश्यक है। श्री राजीव रंजन ने बताया कि कार्यस्थल के हितों को अपने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से पहले प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि हम सामूहिक मिशन के साथ जुड़ सकें। हमें अपने कार्यस्थल पर सही संतुलन स्थापित करना चाहिए, साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे द्वारा किये गए कामों और फैसलों से हमारे साझा उद्देश्यों में सकारात्मक योगदान हो। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखने के साथ-साथ उन्हें सहानुभूति पूर्ण भी होना चाहिए। साथ ही, आधुनिक तकनीक, उपकरण और प्रौद्योगिकी का अनुकूलन हमारी कार्यक्षमता को बढ़ाएगा। इस कार्यक्रम में श्रम विभाग, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
लोगों को घर बैठे योजनाओं तथा सेवाओं का मिल रहा है लाभ – उपमुख्यमंत्री
हिसार जिला के कई गांवों में सुनी समस्याएँ
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने लोगों को दफ्तरों के चक्कर कटवाने वाली परंपरा को खत्म कर घर बैठे सरकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिलवाने की नई परंपरा शुरू करने का काम किया है। श्री दुष्यंत चैटाला ने यह बात हिसार जिला के गांव प्रेम नगर तथा बधावड़ में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उनको संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने समस्याओं का समाधान भी किया और अनेक विकास कार्य करवाने की घोषणा की। उन्होंने बधावड़ गांव में व्यायामशाला बनवाने, जलघर को अपग्रेड करवाने तथा 75 लाख रुपए की लागत से कम्युनिटी सेंटर भवन बनवाने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस गांव के राजकीय विद्यालय का नाम शहीद ओमप्रकाश के नाम से रखा जाएगा। इसी प्रकार से उन्होंने ढाणी प्रेम नगर गांव में पर्याप्त जलापूर्ति के लिए अतिरिक्त वॉटर टैंक बनवाने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने भेरी अकबरपुर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने तथा गांव की फिरनी पक्की करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में इस गांव में एक डिजिटल लाइब्रेरी भी स्थापित करवाई जाएगी। उन्होंने गांव के पशु अस्पताल में पशु चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर रखी गई मांग को पूरा करते हुए कहा कि वीएलडीए डॉक्टरों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जल्द ही प्रदेश के अस्पतालों में नवनियुक्त डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग तथा क्षेत्र के विकास के लिए शानदार काम किए जा रहे हैं। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। यही नहीं पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की है। किसानों की दशा सुधारने के लिए भी अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है वहीं 18 फल एवं सब्जियां को भी भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया गया है। पहले किसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने के लिए कई-कई दिनों तक मंडियों में ही रहना पड़ता था लेकिन आज न केवल तुरंत फसलों की खरीद हो रही है बल्कि फसल बिक्री के पैसे भी सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर श्रम राज्य मंत्री श्री अनूप धानक, विधायक श्री जोगीराम सिहाग भी उपस्थित थे।
देशी और विदेशी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से पर्यटकों को मंत्र मुग्ध किया
37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में कलाकार दे रहे हैं एक से एक प्रस्तुतियां
दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का अभिनन्दन किया
सूरजकुंड मेले में चारों ओर उत्साह और उल्लास का माहौल
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में आज देशी – विदेशी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इससे मेले में लगातार उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। दर्शकों ने कलाकारों और प्रतिभाओं का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। प्रदेश के प्रसिद्ध हास्य कलाकार महेंद्र सिंह ने दर्शकों को अपने हास्य व्यंग से गुदगुदाया। छोटी चैपाल में राजस्थान के कलाकारों ने प्रसिद्ध चक्री लोक नृत्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को अपने देश प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाया। माले के विदेशी कलाकारों ने बेमिसाल नृत्य प्रस्तुत किया और अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इन कलाकारों ने बिजली एवं पंछी नाम के लोक – गीतों पर शानदार नृत्य पेश किया। हरियाणा के पड़ोसी प्रदेश पंजाब के कलाकारों ने अपनी समृद्ध संस्कृति की झलक बिखेरते हुए दमदार रंगीला नृत्य भांगड़ा प्रस्तुत किया। दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के कलाकारों ने लंबाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। यह नृत्य महिलाओं द्वारा फसल बुआई तथा फसल कटाई के अवसर पर खुशी और उल्लास व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इस नृत्य में महिलाएं पारंपरिक आभूषण पहनकर नृत्य करती हैं। हरियाणा के कलाकारों ने तीज – त्यौहार के उपलक्ष्य में किए जाने वाले नृत्य की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरी। कलाकारों ने सामण की रुत आई – सब झूमे लोग – लुगाई और झूलण ज्यांगी हे मा मेरी बाग में री, गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी तरह दिन भर देशी – विदेशी कलाकारों ने शिल्प मेले में पहुंचे पर्यटकों का सम्पूर्ण मनोरंजन किया और सूरजकुंड मेले में उत्साह एवं उल्लास का माहौल बनाए रखा।
दुष्कर्म मामले में झूठा फंसाने का आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी, चरखी दादरी को एसआईटी गठित कर मामले में पुनः जांच के निर्देश दिए
अमेरिका भेजने के नाम पर 53 लाख रूपए की ठगी, गृह मंत्री ने एसआईटी को जांच सौंपी
गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुना
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। चरखी-दादरी से आए फरियादी ने गृह मंत्री अनिल विज को अपनी फरियाद देते हुए बताया कि महिला द्वारा उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाया गया है। फरियादी का आरोप था कि महिला केस सेटल करने की एवज में 20 लाख रुपए मांग रही है। पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में चरखी दादरी के एसपी को एसआईटी गठित कर मामले की पुनः जांच के निर्देश दिए। पानीपत से आए फरियादी ने उसकी मां व पत्नी का नाम हत्या मामले में गलत डालने की शिकायत दी। फरियादी का आरोप था कि घटना के समय उसकी मां व पत्नी मौके पर मौजूद नहीं थी। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में एसपी, पानीपत को पुनः जांच के निर्देश दिए।
अमेरिका भेजने के नाम पर 53 लाख रूपए की ठगी, गृह मंत्री ने एसआईटी को जांच सौंपी
कुरुक्षेत्र से आए फरियादी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंटों ने रूपयों की मांग की थी। उन्होंने 53 लाख रुपये एजेंटों को दिये। मगर अमेरिका भेजने के बजाए एजेंटों ने उसके बेटे को पहले दुबई भेज दिया, मगर बाद में देश वापस बुला लिया। अब वह पैसे मांगते हैं तो उन्हें धमकियां दी जा रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने मामले में कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह, यमुनानगर से आए एक ठेकेदार (मिस्त्री) ने बताया कि उसने यमुनानगर में कोठी बनाने का ठेका लिया था और 8.82 लाख रुपए राशि मजदूरी बताई गई थी। मगर उसे 4.77 लाख रुपए मिले, शेष राशि जब वह मांगते हैं तो उन्हें मारने की धमकियां दी जा रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी, यमुनानगर को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
गृह मंत्री अनिल विज ने अन्य मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश दिए
जींद से आई महिला ने मारपीट मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी, करनाल से आए फरियादी ने धोखाधड़ी मामले में कोर्ट में चालान पेश नहीं करने, रोहतक से आए मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों ने कालेज प्रबंधन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, सिरसा से आए परिवार ने झगड़े के मामले में जांच अधिकारी बदलने, कुरुक्षेत्र से आई महिला ने आत्महत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने, यमुनानगर में खेतीबाड़ी की जमीन पर आरोपियों द्वारा कब्जा करने एवं अन्य मामले सामने आए जिन पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
लोकसभा चुनावों में प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से करें- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
यदि किसी मतदाता पर कोई भी व्यक्ति दबाव डालने की कोशिश करता है तो मतदाता इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1950 पर दें- अनुराग अग्रवाल
शराब की ब्रिकी, अवैध रूप से किसी दीवार पर पेंटिंग, होर्डिंग, रैली इत्यादि की शिकायत संबंधित व्यक्ति सी-विजिल मोबाइल ऐप पर दर्ज करवाएं- अग्रवाल
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से करें। यदि किसी मतदाता पर कोई भी व्यक्ति दवाब डालने की कोशिश करता है तो मतदाता इसकी सूचना हैल्पलाइन नम्बर 1950 पर दे सकता है और संबंधित प्रशासन उसकी समस्या के निपटान को सुनिश्चित करेगा। श्री अनुराग अग्रवाल आज यहां अपने कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनावों में ड्यूटी से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि उसके आस-पास चुनाव आचारसंहिता का उल्लंघन हो रहा है जैसा कि शराब की ब्रिकी, अवैध रूप से किसी दीवार पर पेंटिंग, होर्डिंग, रैली इत्यादि की शिकायत संबंधित व्यक्ति सी-विजिल मोबाइल ऐप पर दर्ज करवा सकता है। इस शिकायत का निवारण चुनाव ड्यूटी में लगे प्रशासन के अधिकारी 100 मिनट्स के भीतर निपटान करना सुनिश्चित करेंगें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी बूथ पर जाति, धर्म को लेकर झगडा न हो। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक संवेदनशील क्षेत्रों का संयुक्त रूप निरीक्षण करें और सभी जिलों में सेक्टर आफिसर को तुरंत प्रभाव से नियुक्त करें तथा सभी सेक्टर आफिसर के द्वारा सम्बंधित सेक्टर मनेजमेंट प्लान को तुरंत तैयार करने के लिए निर्देशित किया जाए।
लगभग 5700 करोड़ रुपये की लागत से 126 किलोमीटर लम्बे हरियाणा
ऑरबिट रेल कॉरिडोर का कार्य शुरू-संजीव कौशल
चंडीगढ़, 07 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि कुण्डली-मानेसर-पलवल एक्सप्रैस-वे के साथ-साथ 5700 करोड़ रुपये की लागत से 126 किलोमीटर लम्बी पलवल-सोनीपत रेलवे लाइन परियोजना से नूहं, सोहना, मानेसर, खरखौदा को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 441.47 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिसके लिए 1419.24 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटने का कार्य किया जा रहा है। इसमें से 1167.92 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बांटी जा चुकी है, जबकि शेष 251.32 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि भी जल्द से जल्द बांट दी जाएगी। परियोजना के लिए शेष भूमि के अधिग्रहण का कार्य भी जारी है। मुख्य सचिव आज यहां एचओआरसी प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की वर्तमान स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिला झज्जर, सोनीपत, नूंह, पलवल और गुरुग्राम के उपायुक्त वीसी के माध्यम से जुड़े। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा ऑरबिट रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट राज्य के लिए बेहतरीन परियोजना है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी इसके लिए पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह और सोनीपत में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा बांटने का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें ताकि परियोजना पर कार्य आरम्भ किया जा सके। इसके अलावा, उपमंडल पलवल, सोहना, गुरुग्राम, पटौदी, नूंह और तावडू में स्ट्रक्चर कॉम्पन्सेशन बांटने का कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी सहित एचआरआईडीसी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने 4 जिलों में 84.23 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 5 एमडीआर सड़कों के सुधार को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 7 फरवरी, अभीतक – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 4 जिलों नामतरू भिवानी, फतेहाबाद, करनाल और झज्जर में 5 एमडीआर (प्रमुख जिला सड़कें) की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर 84.23 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के तहत 12.31 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से जिला भिवानी के गांव झुंपा कलां, बेहल, कैरू और भिवानी-लोहारू सड़क का चैड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, फतेहाबाद जिले में 11.18 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से भट्टू-लुदेसर-जमाल से राज्य सीमा तक सड़क का चैड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, 24.95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से करनाल जिले के गांव कोहंड-मुनक-सलवान-असंध तक सड़कों का सुदृढ़ीकरण, 16.74 करोड़ रुपये अनुमानित लागत से करनाल मुनक रोड का सुदृढ़ीकरण और 19.03 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर झज्जर जिले में बहादुरगढ़ से छारा रोड तक सड़कों का सुधार शामिल है। उन्होंने कहा कि ये पहल हरियाणा सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और निस्संदेह राज्य भर में सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार करके जनता को पर्याप्त लाभ पहुंचाएगी।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 के लिए पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतू रिक्त सीटों के लिए साक्षात्कार सारिणी की जारी
चंडीगढ़, 7 फरवरी, अभीतक – महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) रोहतक ने सत्र 2023-24 के लिए पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतू रिक्त सीटों के लिए साक्षात्कार (इंटरव्यू) सारिणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि जिन शैक्षणिक विभागों में पीएचडी की रिक्त सीटें हैं, उनमें साक्षात्कार 12 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। तदुपरांत, 15 फरवरी को मैरिट लिस्ट विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। इस कड़ी में पहली काउंसलिंग 16 फरवरी से होगी। दूसरी काउंसलिंग 20 फरवरी को तथा तीसरी काउंसलिंग 23 फरवरी को होगी। इस संबंध में शैक्षणिक शाखा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
एचईआरसी के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने मुख्य सचिव संजीव कौशल से की मुलाकात
चंडीगढ़, 7 फरवरी- हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष श्री नन्द लाल शर्मा ने मंगलवार शाम को प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल से मुलाकात की, दोनों के मध्य वर्तमान विद्युत परिदृश्य और विशेषकर हाइड्रोपावर के मामले में विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को ग्रीन एनर्जी के संबंध में जागरूक करने तथा प्रदेश के लोगों को गुणवत्ता पूर्वक बिजली उपलब्ध कराने संबंधी विषयों पर भी चर्चा हुई।
हरियाणा में लगभग 60 हजार बेसहारा गौवंशों को नजदीक की गौशालाओं में पहुंचाने के लिए चलाया जायेगा विशेष अभियान- मुख्यमंत्री मनोहर लाल
यह विशेष अभियान 15 फरवरी से 29 फरवरी तक चलाया जाएगा- मनोहर लाल
चण्डीगढ़, 7 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश को बेसहारा गोवंश से मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15 फरवरी से 29 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर लगभग 60 हजार बेसहारा गौवंशों को नजदीक की गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अभियान का मुख्य उदेश्य राज्य की सडकों से बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाना और सड़क दुर्घटनाओ से निजात दिलाना है। श्री मनोहर लाल आज यहां राज्य में स्थापित की जाने वाली नई गौशालाओं के संबंध में आयोजित की गई एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जे.पी. दलाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों व गौसेवा आयोग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान के अंतर्गत बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाने के कार्य को तेजी से किया जाए ताकि राज्य में गौवंश की सुरक्षा की जा सकें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन पंचायतों द्वारा गौशाला स्थापित करने के प्रस्ताव आएं हैं, उन पर आगामी कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार, मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे गांवों में गौचराण की भूमि चिन्हित करें और जिन गांवों में 10 एकड से अधिक की गौचराण की भूमि चिन्हित की जाती है तो उन गांव की पंचायतों से गौशाला स्थापित करने के लिए बातचीत की जाए। इस संबंध में एक कमेटी का भी गठन किया जाए जिसमें गौसेवा आयोग, विकास एवं पंचायत विभाग अन्य हितधारक विभागों के अधिकारियों को शामिल किया जाए। श्री मनोहर लाल ने गौसेवा आयोग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि गौशालाओं की क्षमता के अनुसार ही गौवंश रखे जाए। इसके अलावा, समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि गौवंश को गौशालाओं में सही प्रकार से रखा जाये । बैठक में गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्री श्रवण कुमार गर्ग ने मुख्यमंत्री तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जे.पी. दलाल को अवगत कराया कि पूरे प्रदेश में 10 जनवरी, 2024 से अब तक 8200 बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में पहुंचाया गया है। इस बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनिल मलिक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अंकुर गुप्ता, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री भारत भूषण भारती, गौसेवा आयोग के वाईस चेयरमैन श्री पूर्ण यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।