



इंडो अमेरिकन स्कूल में सब्जेक्ट टॉपर साहिल व रुद्र को किया सम्मानित
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- इंडो अमेरिकन स्कूल के दसवीं कक्षा के सीबीएसई परीक्षा परिणाम में मैथ में 100 में से 100 अंक लेने पर साहिल व रुद्र को स्कूल निदेशक बिजेंद्र कादयान ने ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया और उनकी इस शानदार सफलता पर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होनें विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेहनत सफलता की कुंजी है। मेहनत करने पर सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी साहिल व रुद्र ने इस सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन, गुरुजनों, व अपने माता-पिता के सहयोग को दिया। सभी गुरुजनों ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उनकी उन्नति की कामना की।

हरियाणा की जनता को है मोदी जी की गारंटी पर भरोसा – भजन लाल
कांग्रेस की नीयत ठीक नहीं, कांग्रेस को जनता बाहर का रास्ता दिखा चुकी है – भजनलाल शर्मा
बहादुरगढ़, 14 मई, अभीतक:- मंगलवार को हरियाणा प्रवास के दौरान बहादुरगढ़ में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने जनता-जनार्दन से भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। भजनलाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मोदी जी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से हर बूथ पर कमल खिलने व श्अबकी बार 400 पारश् का संकल्प सिद्ध होने जा रहा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की नीयत ठीक नहीं है, इसीलिए देश की जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ था। भ्रष्टाचार हटाने के नाम पर आंदोलन किया गया और जब आंदोलन खत्म हुआ तो इस आंदोलन में सक्रिय लोगों ने आम आदमी पार्टी का गठन किया लेकिन आज आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी में अगले मुख्यमंत्री को लेकर जिस प्रकार से लड़ाई हो रही है वह किसी से छिपी नहीं है और इस बात का एक वीडियो पिछले दो दिनों से वायरल भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो आजादी के पास सरकार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंत्री बने लेकिन जब उन्होंने देखा कि कांग्रेस की नियत सही नहीं है तो उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देकर जनसंघ के नाम से पार्टी बनाई, जो अब भारतीय जनता पार्टी के नाम से जानी जाती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कुर्सी की कोई लड़ाई नहीं है और इसमें ऐसे लोग हैं जो कुर्सी का त्याग करने वाले हैं और यहां आम जनता के बीच से सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी में और सरकार में बड़े से बड़ा पद सौंप दिया जाता है।

झज्जर के जैन स्कूल की होनहार बेटी वंशिका ने प्रदेश में किया टॉप
जिले भर सामाजिक व राजनीतिक लोग दे रहे हैं बधाईयां -वशिंका ने बताया कि उच्चाधिकारी बनने का है सपना
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- शहर के श्री महावीर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार बेटी वंशिका ने दसवीं कक्षा में 99.9 प्रतिशत अंक लेकर जिले झज्जर का नाम प्रदेश और देश में रोशन करने का काम किया है। इस अवसर पर स्कूल झज्जर के जैन स्कूल की होनहार बेटी वंशिका ने प्रदेश में किया टॉप -जिले भर सामाजिक व राजनीतिक लोग दे रहे हैं बधाईयां -वशिंका ने बताया कि उच्चाधिकारी बनने का है सपना मॉडर्न हरियाणा न्यूज झज्जर शहर के श्री महावीर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार बेटी वंशिका ने दसवीं कक्षा में 99.9 प्रतिशत अंक लेकर जिले झज्जर का नाम प्रदेश और देश में रोशन करने का काम किया है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं। और खुशियां मनाई जा रही हैं हरियाणा प्रदेश में सबसे ज्यादा दसवीं कक्षा में अंक लेने वाली वंशिका महाजन ने बताया कि उसका सपना उच्च अधिकारी बनने का है और इसके लिए माता-पिता व जैन स्कूल के सभी अध्यापक गण उसका पूरा साथ दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वंशिका महाजन ने बताया कि उसने कभी भी सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं किया और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई कई घंटे तक पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि वह उच्च अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है और इसके लिए वह अपना लक्ष्य भी बनाए हुए हैं। श्री महावीर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेश चाहार ने बताया कि वंशिका जैसी होनहार बेटियां होना गर्व की बात है और ऐसी बेटियों को सैल्यूट करने को मन करता है। जैन स्कूल के सचिव विवेक जैन ने बताया कि यह स्कूल चैरिटेबल स्कूल है और इसमें नाम मात्र की फीस ली जाती है और गरीब वंचित बच्चों को निशुल्क भी पढ़ाया जा रहा है उन्होंने बताया कि स्कूल की स्थापना 1976 में उनके दादाजी ने की थी और यह स्कूल आज ऊंचाइयों को छू रहा है इस स्कूल में पढे हुए बच्चे आईएएस, आईपीएस जज व अन्य उच्च अधिकारी बने हैं और कई बच्चे तो बड़े उद्योगपति भी हैं जो देश की सेवा कर रहे हैं। श्री महावीर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रबंधक शिप्रा जैन ने बताया कि स्कूल का माहौल बहुत ही सकारात्मक है और लगातार स्कूल शिक्षा की ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को समान शिक्षा देने के लिए सभी अध्यापक वृद्ध दृढसंकल्प है और लगातार अच्छी पढ़ाई करवा रहे हैं उन्होंने बताया कि स्कूल में समय-समय पर करियर काउंसलिंग भी की जाती है वहीं बच्चों के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखकर कैंप आयोजन करवाते रहते हैं उन्होंने कहा कि होनहार बच्चे इस स्कूल से पढकर देश की सेवा में अग्रसर है और श्री महावीर जैन स्कूल के बच्चे देश में विभिन्न सेवाओं में लगे हुए हैं और झज्जर का नाम रोशन कर रहे हैं। शिप्रा जैन ने बताया कि दसवीं कक्षा में 12 बच्चों में से 8 बच्चों की मेरिट आई है जिनमें से वंशिका महाजन पूरे प्रदेश में टॉप किया है। वहीं वंशिका महाजन के पिता राजेंद्र महाजन सामान्य अस्पताल झज्जर में काउंसलिंग का काम करते हैं तो मां सुमन महाजन एक ग्रहणी है उन्होंने बताया कि वंशिका बहुत ही होनहार लड़की है और घर के काम करने के अलावा पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टॉप करने पर राजनीतिक व सामाजिक लोगों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं व बधाइयां दी जा रही हैं और वह खुशी से फूले नहीं समा रहे।



ऐतिहासिक टाउन हॉल घन्टाघर एवं बाबू बालमुकंद गुप्त जिला पुस्तकालय
ऐतिहासिक टाउन हॉल पर हर घण्टे बजने वाली घंटी की आवाज मौन
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- शहर के अम्बेडकर चैक स्थित कुछ ही दूरी पर बाबू बालमुकंद गुप्त जिला पुस्तकालय जिसे ऐतिहासिक टाउन हॉल के नाम से जाना जाता हैं। झज्जर शहर की शान टाउन हॉल घन्टाघर के नाम से भी प्रसिद्ध है। जिसमें मुगल काल से हर घंटे बजने वाली घड़ियां लगी है। ये घड़ियां पूर्व में कई वर्षो तक किसी कारण बंद रही। बता दे कि लगभग 2 वर्ष पूर्व ऐतिहासिक टाउन हॉल घंटाघर पर प्रशासन ने बड़े आकार की घड़ियां लगवाई थी। इन घड़ियों में समय के साथ घण्टा बजता है। हर एक धंटे के बाद जितना समय होता है उतने घण्टे बजते है। स्थानीय निवासी दी हाईट स्कूल के गणित शिक्षक अनिल छाबड़ा ने वाट्स सब ग्रुप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से यह आवाज सुनाई नही दे रही। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टाउन हॉल की इन घड़ियों को ठीक कराकर शहर में फिर से घण्टे की आवाज सुनाई दे। इस घण्टे की आवाज बहुत दूर तक सुनाई देती है। उन्होंने बताया कि हर घंटे की आवाज को सुनकर लोग अपनी घड़ियों में समय का मिलान करते है। जिससे शहर में समय की एकरूपता बनने लगी थी। बताया कि जब से इन घड़ियों से घण्टे की आवाज शुरू हुई है बहुत से लोगों ने कलाई घड़ी भी बांधना छोड़ दी है। वही अम्बेडकर चैक के स्थानीय निवासी नगर पालिका से सेवानिवृत 72 वर्षीय बुजुर्ग प्यारे लाल जाटव ने बताया कि पुराने समय में घड़ियों का प्रचलन बहुत कम था उस दौरान लोग धूप की परछाई देखकर एवं घंटाघर पर लगी घड़ियों की ध्वनि सुनकर अपने आसपास के लोगों और परिवार में बच्चों को कितना समय हो गया है इसकी जानकारी देते थे।

मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते हुए रोहतक संसदीय सीट के सामान्य पर्यवेक्षक डा. एन. प्रभाकरण रेड्डी व जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह।
चुनाव का पर्व देश का गर्व
ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करने झज्जर पहुँचे रोहतक संसदीय सीट के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ एन प्रभाकर रेडी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पर्यवेक्षक ने ईवीएम रूम की सुरक्षा व्यवस्था सहित मतगणना की तैयारियों बारे अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सुरक्षात्मक दृष्टि से स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरों व सिक्योरिटी फोर्स के किए गए हैं पुख्ता प्रबंध – डीसी
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में कराने के लिए रोहतक संसदीय सीट के सामान्य पर्यवेक्षक डा. एन. प्रभाकरण रेड्डी मंगलवार को झज्जर पहुंचे और लघु सचिवालय के साथ लगते ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इससे पहले सामान्य पर्यवेक्षक ने राजकीय नेहरू पीजी कालेज में स्थापित ईवीएम के स्ट्रांग रूम व मतगणना के लिए चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनरल ऑब्जर्वर डा. एन. प्रभाकरण रेड्डी ने निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमरों को अच्छी तरह देखा। साथ ही यहां परिसर की बैरिकेडिंग को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। इसी प्रकार, ऑब्जर्वर ने मतगणना के लिए चिन्हित हॉल का निरीक्षण कर वहां मतगणना के दिन की जानी वाली व्यवस्था के बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि स्ट्रांग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति और पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करने पाए। उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम के स्ट्रांग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की निरन्तर मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि स्ट्रांग रूम में कोई भी व्यक्ति मोबाइल अंदर न लेकर आए। उन्होंने कहा कि स्ट्रोंग की सुरक्षा व्यवस्था में जरा सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। डा. एन. प्रभाकरण रेड्डी ने मतदान करवाने के लिए ईवीएम डिस्ट्रीब्यूशन और मतदान के बाद ईवीएम जमा किए जाने की व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से होना चाहिए। इसके लिए ड्यूटी पर नियुक्त प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेवार हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने निरीक्षण के दौरान जनरल ऑब्जर्वर को वेयर हाउस और स्ट्रॉग रूम में किए गए प्रबंधों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी स्ट्रांग रूम में दीवारों की अच्छी तरीके से सीलिंग कराई गई है। सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों, सिक्योरिटी फोर्स के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम का लॉक खोलने व बंद करने की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। वहीं मतगणना के लिए निर्धारित स्थानों पर सभी आवश्यक प्रबंधों के लिए संबंधित एआरओ को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने पर विशेष फोकस है। इस अवसर पर एसडीएम एवं एआरओ झज्जर रविंद्र यादव, तहसीलदार शिखा रानी, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, निर्वाचन उप तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।



झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज में मंगलवार को पोलिंग पार्टियों की दूसरे चरण की रिहर्सल को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह।
ईवीएम हैंडलिंग के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद जरूरी – जिला निर्वाचन अधिकारी
राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में बहादुरगढ़ व बादली विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के दूसरे राउंड का प्रशिक्षण सम्पन्न
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- जिला मुख्यालय स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन बहादुरगढ़ और बादली विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। पोलिंग पार्टियों को बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एआरओ परमजीत सिंह चहल और एआरओ बादली सतीश यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि चुनाव प्रणाली समझने और त्रुटि मुक्त चुनाव प्रक्रिया के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ईवीएम की हैंडलिंग का प्रशिक्षण बहुत जरूरी है, चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए ईसीआई के नियमानुसार अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। ऐसे में प्रशिक्षण के दौरान गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टी सदस्य प्रशिक्षण में भाग लेकर निर्देशों की प्राप्ति कर भली-भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य मकसद यही होता है कि पोलिंग पार्टियों के सभी सदस्य आपस में परिचित हो जाएं ताकि मतदान के दिन आपसी तालमेल के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराई जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोलिंग अधिकारियों की पूरी टीम शामिल रही। इसी क्रम में 25 मई को होने वाले मतदान से एक दिन पूर्व 24 मई को सभी पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण देकर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इस बीच बहादुरगढ़ के एआरओ परमजीत सिंह चहल और बादली के एआरओ सतीश यादव ने सभी पोलिंग पार्टियों को चुनावी प्रक्रिया की बारीकियां सिखाते हुए ईवीएम की कार्यप्रणाली, टेंडर वोट, चैलेंज वोट आदि की जानकारी सांझा की। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह, कॉलेज प्राचार्य, कानूनगो मनीष कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए।
जिले में आचार संहिता उल्लंघन पर हो रही त्वरित कार्रवाई – जिला निर्वाचन अधिकारी
चुनाव के मद्देनजर सघन चैकिंग अभियान जारी, 30 लाख नकदी और 15 हजार लीटर अवैध शराब व 23 अवैध हथियार पकड़े
निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद, एफएसटी व एसएसटी टीमें की कार्रवाई तेज
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से चाक-चैबंद है व एफएसटी व एसएसटी टीमें फील्ड में मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है व जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन तंत्र प्रतिबद्ध है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वाली वस्तुओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले में अभी तक करीब 30 लाख रुपये की नकदी व 15 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। इसके अलावा अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 23 अवैध हथियार पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में सघन चैकिंग अभियान जारी है और नाकों पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैदी से तैनात हैं। पीओ व बैल जंपरों को पकडने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि जिले में पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण ढंग चुनाव संपन्न हो।
बीएलओ डोर टू डोर बांटेंगे वोटर स्लिप
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ वोटर इन्फोर्मेशन स्लिम को बांटेंगे व जो मतदाता इस दौरान उपलब्ध नहीं होंगे उनकी मार्किंग की जाएगी। अगर ऐसे मतदाता वोटिंग करने आते हैं तो पोलिंग ऑफिसर द्वारा गहनता के साथ वेरिफिकेशन किया जाएगा।
110 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने चुना घर से मतदान का विकल्प
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया था। इन दोनों कैटेगरी के मतदाताओं को फॉर्म 12 डी भरना था। जिले में इन दोनों श्रेणियों के 110 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है व ऐसे मतदाताओं के घर पर पोलिंग टीम पुलिस सुरक्षा के साथ मतदान करवाने के लिए जाएगी।
राजनीतिक दल आदर्श आचार संहिता की पालना करे – जिला निर्वाचन अधिकारी
डीसी ने चुनाव लड़ रहे सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व निर्दलीय प्रत्याशियों से आह्वान किया कि वह आदर्श आचार संहिता की पालना करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार सामग्री ना लगाएं। इसके अलावा प्रचार के लिए अनुमति सुविधा एप के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं या फिर निर्धारित फॉर्म के द्वारा एआरओ कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने में समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग अपेक्षित है।
50 हजार से ज्यादा कैश के लिए क्यूआर कोड
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कैश के आवागमन को लेकर नियम लागू किए गए हैं। बैंक से 50 हजार रुपये से अधिक नकदी की निकासी पर क्यूआर कोड लगी एक स्लीप दी जाएगी। कैश के आवागमन के दौरान पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ये रसीद दिखानी अनिवार्य है। इसके अलावा 10 लाख से अधिक कैश पकडने जाने पर मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंपा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कैश के आवागमन के समय उससे संबंधित दस्तावेज अवश्य साथ लगे।
प्रत्याशियों के खर्च पर नजर
प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार के लिए किए जा रहे खर्च पर व्यय मॉनिटरिंग टीमें नजर रखे हुए हैं। प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का विस्तृत ब्यौरा रखा जा राह है। इसके साथ ही एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मीडिया मॉनिटरिंग) टीमें भी विभिन्न मीडिया माध्यमों पर प्रयाशियों द्वारा किये जा रहे प्रचार सामग्री पर नजर रखे हुए है। एमसीएमसी की टीमें लगातार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर कंट्रोल रूप से नजर रखे हुए है।
जिले में बनेंगे मॉडल पोलिंग बूथ
डीसी ने बताया कि जिले में चार विधानसभा हैं व सभी में मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में पिंक (महिला), दिव्यांग स्पेशल व युवा बूथ बनाए जाएंगे। इन पोलिंग बूथों को मॉडल पोलिंग बूथ कहा जाता है व इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा मतदान के बाद परिवार के साथ सेल्फी अपलोड करने की मुहिम भी चलाई जाएगी व बेस्ट सेल्फी को चुनाव आयोग पुरस्कृत करेगा।

सट्टा खाई वाली करता एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 14 मई, अभीतक:- झज्जर पुलिस कि टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया गया। सीआईए टू बहादुरगढ़ मे तैनात मुख्य सिपाही जितेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को नंबर लगाकर सट्टा खाई वाली करने के मामले में डेहा बस्ती बहादुरगढ के नजदीक से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 1710 रुपए नगदी और सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। पकड़े गए आरोपी की पहचान कर्मवीर निवासी मांडोठी हाल अशोक नगर बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ मे मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में अवैध देसी शराब की 51 पेटियो के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 14 मई, अभीतक:- लोकसभा चुनाव के मध्य नजर कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए को काबू करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया की पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा अवैध शराब कि तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि थी कि श्री भगवान निवासी रानीखेड़ा दिल्ली अवैध शराब का काम करता है और वह आज अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में शराब भरकर दिल्ली ले जाएगा जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक पुनीत कुमार की पुलिस टीम ने गांव लड़रावन के सोंहटी रोड पर नाकाबंदी करके आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी करने लगे कुछ समय के बाद मिली सूचना के अनुसार एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी आती दिखाई दी जिसे पुलिस पार्टी ने रुकवा कर चालक को मौके पर ही काबू कर लिया और गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से शराब की 51 पेटियों मिली जिनमे देसी शराब की 34 पेटी, अंग्रेजी शराब की 3 व बियर की 14 पेटिया बरामद हुई। अवैध शराब के साथ पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक मंजीत कुमार के द्वारा अमल मे लाई जा रही है।


चुनाव के दौरान पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के बारे में नोडल अधिकारी एसीपी शमशेर सिंह व एसीपी गुलाब सिंह ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस की प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना-एसीपी शमशेर सिंह
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस के चुनाव नोडल अधिकारी एसीपी शमशेर सिंह ने पुलिस कार्यालय झज्जर में तैनात सभी कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव डियूटी व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना है, इसलिए पोलिंग बूथों एवं ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारीध्कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करे एवं निष्पक्ष दिखाई भी दें। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्रों के आसपास भीड़ एकत्रित न होने दे, और मतदान केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित वस्तु न ले जाने दे। अगर कोई व्यक्ति चुनाव के दौरान किसी प्रकार की रुकावट डालता है तो उसके खिलाफ उचित कानून कारवाई के लिए अपने उच्च अधिकारियों को तुरंत सूचित करें। चुनाव ड्यूटी में लगे सिविल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों का पूरा सहयोग करें। अपने प्रेजेंटिंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी, थाना प्रबंधक का मोबाइल नंबर अपने पास जरूर रखें। ताकि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के सम्बंध में सम्बंधित थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को फोन के माध्यम से तुरंत सूचित किया जा सके। चुनाव के दौरान किसी के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें। अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा से करें।
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी काबू,चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 14 मई, अभीतक:- थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत आने वाली पुलिस चैकी सैक्टर 9 बहादुरगढ़ प्रभारी उपनिरीक्षक सतबीर ने बताया कि संदीप निवासी शिव चैक बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि 11 मई 2024 की रात को मैं अपने किसी निजी काम से मोटरसाइकिल पर शास्त्री नगर बहादुरगढ़ गया था और वहां पर मैं गली में मोटरसाइकिल खड़ी करके बस स्टैंड कि तरफ गया था जब मैं कुछ समय बाद वापिस आया तो मेरी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में चोरी का अपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वंछित दोषियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए चैकी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक अनुराग की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चैकी के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास निवासी शास्त्री नगर बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चोरी सुधा मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


इक्कों गाड़ी में अवैध देसी शराब की 75 पेटियो के साथ एक आरोपी काबू
साल्हावास, 14 मई, अभीतक:- लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को ईक्को गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए को काबू करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुऐ थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चैकी झाड़ली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया की पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा अवैध शराब कि तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चैकी की पुलिस टीम ने झाडली फाटक के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान एक इक्को गाड़ी झाडली मार्केट की तरफ से आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी का चालक गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही काबू करके गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें अवैध देशी शराब की 75 पेटिया बरामद हुई जिनको चैक करने पर उनमे देशी शराब के पव्वे भरे हुए थे। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान कर्मवीर निवासी बबैल जिला पानीपत के तौर पर की गई। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना साल्हावास में अपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
चोट मार कर हत्या करने के मामले में नाबालिक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- थाना सदर झज्जर के एरिया में एक व्यक्ति की गंभीर चोट मार कर हत्या करने के मामले में एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि उधार सामान ना देने कि रंजिश के चलते लड़ाई झगड़ा में गंभीर चोट लगने के कारण सुलोधा निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को काबू किया। उन्होंने बताया कि विनोद निवासी सुलौधा जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि 09 मई 2024 की शाम को एक लडका मेरी दुकान पर आया और उसने अपने मोबाईल फोन से मेरी बात अजय निवासी सुलौधा से करवाई और मुझे उधार कोल्ड ड्रिंक देने का दबाव बनाया। जो कि पिछली उधार ना चुकाने के कारण मैनें उधारी से मना कर दी। इसके बाद उसने मुझे अंजाम भुगतने की धमकी दी और रात को सभी दोषीगण एक गिरोह बनाकर रात्री ट्रांसफार्म से बिजली की लाईन काटकर लाठी डंडे, कुल्हाडी, नुकीले हथियार व तेज धारदार हथियार लेकर हमारे घर में जबरन घुस गए और मेरी बहन व माता के साथ मार पिटाई कि और मेरे पिता जी तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा मामले की छानबीन करने तथा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गई दिशा निर्देशो की पालना करते हुए थाना में की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नाबालिक आरोपी को जूनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। वही दूसरे आरोपी की पहचान भारत निवासी बाबरा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया।


डॉ अशोक दीक्षित ने भाजपा के पक्ष में कमल के फूल पर मतदान की अपील की
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- लोकसभा क्षेत्र के गांव पहरावर, करौंथा, मायना, सिमली गांव का दौरा किया और जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से भाजपा व डाॅ अरविन्द शर्मा के लिए वोट की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर अशोक दीक्षित, सूरजमल कलोई ने भाजपा के पक्ष में कमल के फूल पर मतदान करके भारी बहुमत से डॉक्टर अरविंद शर्मा को जिताने की अपील की।

लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में रैंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न करवाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह।
लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम की रैंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न – जिला निर्वाचन अधिकारी
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरा हुआ रैंडमाइजेशन
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम, बीयू व वीवीपैट के रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित रैंडमाइजेशन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये ईवीएम का रैंडमाइजेशन संपन्न हुआ है। बुधवार को दूसरे चरण का रैंडमाइजेशन रोहतक लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी द्वारा रोहतक में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक बैलेट यूनिट में नोटा समेत 16 उम्मीदवारों के नाम दर्ज हो सकते हैं। इससे ज्यादा कैंडिडेट होने पर अतिरिक्त बैलेट यूनिट लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र में 26 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त बीयू की व्यवस्था की गई है। इन बैलेट यूनिट्स के रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया चुनाव आयोग के नियमानुसार पूरी की गई है। उन्होंने बताया कि ईवीएम रैंडमाइजेशन एक अहम प्रक्रिया है जिसके जरिये ईवीएम का रैंडम तरीके से सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवंटन होता है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की संतुष्टि के बाद प्रथम चरण के रैंडमाइजेशन को पूरा करते हुए डाटा लॉक कर दिया है। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतल,नायब तहसीलदार (इलेक्शन) सुरेंद्र सिंह के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला की मंडियों से 97 प्रतिशत सरसों और 87 फीसदी गेहूं का उठान दर्ज – डीसी
मंडियों में एक लाख 69 हजार 780 मीट्रिक टन गेहूं और 55 हजार 332.30 मीट्रिक टन सरसों का उठान दर्ज
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिले भर में फसलों की खरीद के साथ ही उठान का कार्य सुगमता से जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में मंडियों और खरीद केंद्रों से एक लाख 92 हजार 832 मीट्रिक टन गेहूं और 57 हजार 87.72 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। खरीद एजेंसियों द्वारा 97 प्रतिशत सरसों व 87 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर उठान कार्य निरन्तर जारी है। डीसी ने गेहूं खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 42 हजार 523 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 10588 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 9488 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 47 हजार 811 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 20262 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 34307 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 17 हजार 912 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 987 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8956 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं झज्जर अनाज मंडी में 40 हजार 435 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 10262 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 7415 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 46753 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 14879 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 25 हजार 144 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 14950 एमटी, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 987 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8956 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। डीसी ने सरसों उपज उठान की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1058.27 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2884.68 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 15 हजार 142.21 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 10 हजार 100 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 9528.35 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। वहीं खरीद को लेकर बहादुरगढ़ अनाज मंडी में 1059.35 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी में 2934.95 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी में 15 हजार 836.76 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी में 10 हजार 258.68 मीट्रिक टन तथा ढाकला अनाज मंडी में 10379.19 मीट्रिक टन सरसों की खरीद दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी मंडियों और खरीद केंद्रों से गेहूं और सरसों उठान कार्य जारी है।


कैप्टन शक्ति सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।
चुनाव का पर्व देश का गर्व
25 मई मतदान के दिन रहेगा पेड होलीडे – जिला निर्वाचन अधिकारी
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य में शनिवार 25 मई को करवाए जाने वाले 18वें लोकसभा आम चुनाव व करनाल विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालयों, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और शिक्षण संस्थानों में पेड होली डे रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी फैक्ट्रियों, प्राइवेट व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों आदि में भी इस दिन कर्मचारियों के लिए पेड होली डे रहेगा ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक होगा।

केजरीवाल कहते हैं कि एसवाईएल का एक बूंद पानी हरियाणा को नहीं देंगे, कांग्रेस कहती है कि आप पार्टी को वोट दोः गुरनाम सिंह चढूनी
कांग्रेस और आप पार्टी करती हैं दोगली राजनीति, पंजाब में एक दूसरे को दे रहे हैं गालियां और हरियाणा में गठबंधन
भाजपा ने नवीन जिंदल को ईडी का डर दिखाकर पहले उससे चंदा लिया बाद में उसे टिकट देकर चुनाव लड़ने भेज दियाः अभय सिंह चैटाला
कुरूक्षेत्र, 14 मई, अभीतक:- भाकियू नेता सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि नवीन जिंदल व सुशील गुप्ता बड़े उद्योगपति हैं। ये जीत कर वापस नहीं आएंगे। नवीन जिंदल के उपर कोयला घोटाला का आरोप प्रधानमंत्री ने लगाया था और अब चुनवा लड़वा रहे हैं। एसवाईएल का पानी देने पर केजरीवाल और पंजाब के मुख्मंत्री भगवंत मान कहते है कि हरियाणा को एक बूंद पानी नहीं देंगे। कांग्रेस कहती है कि कुरूक्षेत्र में आम आदमी पार्टी को वोट दो। जो पार्टी हमारे हिस्से का पानी नहीं देगा, हमें उसे वोट नहीं देना चाहिए। कांग्रेस और आप पार्टी दोगली राजनीति करते हैं, पंजाब में एक दूसरे को गालियां दे रहे हैं और हरियाणा में गठबंधन। इसीलिए इस चुनाव में किसानी को बचाने के लिए अभय सिंह चैटाला को 25 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। ताकि किसान, कमेरे की आवाज संसद में उठाई जा सके। अभय चैटाला ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान में सुशील गुप्ता और नवीन जिंदल पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल कुरूक्षेत्र के लोगों से यह कहकर चला गया था कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेगा। राजनीति नहीं करेगा। भाजपा ने ईडी का डर दिखाया और पहले उससे चंदा लिया। बाद में उसे टिकट देकर चुनाव लडने भेज दिया। जब तक वह दस साल सांसद रहा, किसी गांव में नहीं पहुंचा। साढ़े नौ साल में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर किसी गांव में नहीं गया। चैधरी ओमप्रकाश चैटाला व चैधरी देवीलाल लोगों के बीच में रहते थे। उधर, आप का उम्मीदवार वोट मांग रहा है, जिसे यह नहीं पता कि कौन सा गांव कहां पर है। एसवाईएल पर आप प्रत्याशी बताए कि पंजाब में उनकी सरकार है, हरियाणा का एसवाईएल का पानी वहां से क्यों नहीं दिया जा रहा? जबकि सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा केस जीत चुका है। आप पार्टी एसवाईएल मामले में लोगों को गुमराह कर रही है। लोकसभा चुनाव देश की तकदीर बनाने व बदलने वाला होता है। इसीलिए इस चुनाव में सोच समझ कर वोट डालें। विचार करें कि किन लोगों ने आम जन व कमेरे वर्ग की लड़ाई लडने का काम किया।


मंगलवार को आशा वर्कर्स की सभा हुई झज्जर, 14 मई, अभीतक:- मंगलवार को आशा वर्कर्स की सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला उप प्रधान ललीता ने की और संचालन अनीता ने किया। सभा में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज जाखड़ ने आश्वासन दिया कि आने वाले टाइम में हमारी सरकार बनी तो आशा वर्कर्स का फुल सपोर्ट करेंगे और आशा वर्कर्स की जो मांगें व मुद्दे हैं उनको पूरा करेंगे। सीटू के राज्य के महासचिव जय भगवान सभा में पहुंचे और तमाम सभा में शामिल लोगों को संबोधित किया। किसान सभा के नेता रामफल गुलिया, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान रामबीर उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित सभी सीटू कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सीटू से संबंधित तमाम यूनियन ने और कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन को सपोर्ट करेंगे। बीजेपी की नीतियों से जनता में भारी रोष है। लगातार में महंगाई बेरोजगारी कई गुना बढ़ गई है। सीटों के जिला प्रधान सरोज लुधियाना व सचिव किरण बनाना ने सभा को संबोधित किया बीजेपी सरकार द्वारा अनेक घोटाले किए गए हैं। जिस देश की जनता को बड़ा नुकसान हुआ है इसलिए अब देश की जनता मिलकर बीजेपी को सबक सिखाएगी। अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र आशा वर्कर्स ने जिला सिविल सर्जन को दिया। जिला सिविल सर्जन ने जल्द से जल्द आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया। पिछले साल भी आशा वर्कर्स ने कुष्ठ रोग का सर्वे किया था। जिसका कोई पैसा विभाग द्वारा आशाओं को नहीं दिया गया। जनवरी 2024 से अभी तक आशा वर्कर्स को मानदेय नहीं दिए गए हैं। जिससे तमाम आशाओं में नाराजगी है। आशा वर्कर्स मानदेय नहीं मिलने की वजह से अनेक समस्याओं का सामना कर रही हैं। इसी वजह से आशा वर्कर्स ने कुष्ठ रोग के के सर्वे के पैसे जल्दी दिए जाएंगे। झज्जर जिले का डेलिगेशन सिविल सर्जन झज्जर से मिला। स्थानीय मांग पत्र पर विस्तार से बात की गई और उन्होंने भरोसा जताया है कि जो मेरे लेवल की आपकी डिमांड हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान कविता व सचिव मंडल उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित मूर्ति माजरा, सविता झज्जर, सुमन खरहर, ललिता पाटोदा, रेखा ढाकला, पूनम डाबोधा, अनीता, प्रमिला, रेखा जोशी, सविनी, सुदेश, पुष्पा, सुमित्रा, नमेश शामिल रहे।

दिल्ली में मां-बेटा और हरियाणा में बाप-बेटे को सताने लगी है चिंता- मनोहर लाल’
गांव माधो सिंघाना में आयोजित विजय संकल्प रैली में भारी जनसैलाब को दिलाया भाजपा जीत का संकल्प’
कहा- ऐलनाबाद से रहा है मेरा दशकों पुराना रिश्ता, देश और प्रदेश में भाजपा की लहर’
मीनू बैनीवाल के संयोजन में हुई विशाल रैली’
सिरसा, 14 मई, अभीतक:- पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज ऐलनाबाद हलके के गांव माधोसिंघाना में सजे विजय संकल्प रैली के मंच पर बड़े ही अनोखे अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत ठेठ मारवाड़ी शैली से की। उन्होंने जैसे ही मारवाड़ी में कहा कि ‘सगला नै मेरी और मोदी जी की ओर सूं राम राम’ तो पूरा पंडाल झूम उठा और सभी ने बड़े ही उत्साह से राम-राम दोहराया। यह रैली ऐलनाबाद के कप्तान मीनू बैनीवाल के संयोजन में हुई। भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में आयोजित इस रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़े ही चुटीले अंदाज में कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत ऐसी हो चली है कि दिल्ली में तो मां-बेटा और हरियाणा में बाप-बेटे को चिंता सताने लगी है। चूंकि पूरे देश और प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और इसी लहर के नाते वे साफ कह सकते हैं कि जहां हम हरियाणा की सभी 10 सीटें फिर से जीतने जा रहे हैं वहीं भाजपा पूरे देश भर में 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। ऐलनाबाद से अपना दशकों पुराना रिश्ता होने की बात कहते हुए मनोहर लाल बोले कि वे यहां साल 1990 से आ रहे हैं और ऐलनाबाद की हर गली व गांव से खूब परिचित हैं। उन्होंने रैली के संयोजन मीनू बैनीवाल व पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा में आज शाम तक हम सभी 90 हलकों में विजय संकल्प रैली पूरी कर लेंगे और सिरसा संसदीय क्षेत्र के ऐलनाबाद हलके के गांव माधोसिंघाना में आज इस रैली का समापन हो रहा है और इसमें मीनू बैनीवाल ने खूब मेहनत करके ये साबित किया है कि वे राजनीति के साथ साथ जनसेवा के रूप में भी सक्रिय हैं। यहां आने वाले इस जनसैलाब को देखकर ये साफ हो गया है कि सिरसा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे।
मोदी के दस सालों को सराहा तो विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला’
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इन 10 सालों में देश ने नई बुलंदियों को छुआ है। उन्होंने कहा कि आज अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी प्रधानमंत्री मोदी से सलाह लेते हैं। मनोहर लाल ने यूक्रेन-ब्रिटेन के साथ छिड़े युद्ध के संदर्भ में कहा कि इस युद्ध के कारण हमारे देश के हजारों बच्चे वहां फंस गए थे तो उनकी सलामती के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उन दोनों राष्ट्राध्यक्षों को फोन करके न केवल युद्ध रुकवाया बल्कि वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला। यही नहीं अन्य देशों के लोगों को भी इसका लाभ मिला। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन दस सालों में इस कदर देश को आगे लाकर खड़ा कर दिया कि विपक्षीदल घबरा गए हैं। चाहे धारा 370 हटाने की बात हो या अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की बात को, देश में जी-20 की अध्यक्षता की बात हो, मेघालय, असम, त्रिपुरा, नागालैंड को देश की मुख्यधारा से जोडने की बात हो, अर्थव्यवस्था के मामले में देश को ऊंचाइयां प्रदान करने की बात हो, हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को उन्नतशील बनाया है और आज स्थिति ये हो गई है कि दस सालों के काम विपक्षीदलों के 55 सालों के शासन पर भारी पड़ रहे हैं। मनोहर लाल ने कहा कि ये लोग तो इन कामों की बात तो छोडिए जब इन्हें राम-राम कहा जाता है तब भी ये लोग चिढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षीदलों का एक समूह देश में लोगों के बीच गलतफहमी लाने का प्रयास कर रहा है कि भाजपा 400 पार सीटें लाकर देश के संविधान को खत्म करना चाह रहे हैं जबकि मैं ऐसे लोगों को कहना चाहता हूं कि हमारा ये लक्ष्य संविधान को खत्म करना नहीं बल्कि देश को और मजबूत सरकार देने के लिए है, मगर विपक्षीदल इस नारे से भी घबरा गए हैं। उन्होंने कहा कि चलो हम तो ये कहते हैं कि हमारी सरकार आ रही है और देशवासियों को भी पता है कि नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे मगर विपक्षीदलों के पास प्रधानमंत्री का कौन सा चेहरा है? इस सवाल का जवाब इन लोगों के पास भी नहीं है। मनोहर लाल ने अपने साढ़े 9 सालों के कार्यकाल का ब्यौरा देते हुए ऐलनाबाद के संदर्भ में कहा कि यहां के लोगों की सुनवाई नहीं होती थी, लोग अपने काम के लिए परेशान रहते थे। यही नहीं नौकरियों के मामले में पर्ची और खर्ची करनी पड़ती थी मगर जब से भाजपा की सरकार आई तो सबसे पहले इसी व्यवस्था को खत्म करते हुए बिन पर्ची-बिन खर्ची योग्य उम्मीदवारों को नौकरियां दी गई। तबादला नीति लागू कर बिचैलिया प्रथा को समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि यहां हमारा कोई विधायक नहीं था, बावजूद इसके सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करते हुए बिना भेदभाव के काम किया गया। ऐलनाबाद में खालों, नहरों, माइनरों का निर्माण करके पानी की समस्या खत्म की गई। गांवों में करोड़ों रुपए खर्च करके गलियों, सडकों व लिंक रोड का निर्माण करवाया गया। उन्होंने इन्हीं विकासकारी नीतियों की बदौलत सभी से कहा कि वे आज आपके बीच में वोट मांगने आएं हैं, ऐसे में मेरे कामों के बदले भाजपा के समर्थन में वोट दें।
भारत को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए कमल का दबाएं बटन – तंवर’
भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा परिवारवाद पर आधारित पार्टी नहीं है। वर्करों व जनता से पूछकर फैसला लेती है और इसी आधार पर उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। तंवर ने कहा कि पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से वे चुनाव प्रचार अभियान के तहत सभी 9 हलकों में जा चुके हैं। यहां जाने पर ये देखा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का समान रूप से विकास करवाया है। जमाल में करीब 80 करोड़ की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं तो शाहपुरिया में 40 करोड़ रुपए का प्रोजैक्ट लगाया जा रहा है। बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकार ने योग्य युवाओं को जो नौकरियां दी हैं, उसकी प्रदेशभर में चर्चा है और देश में इसकी मिसाल दी जाती है। किसानों को 4500 करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिए गए। सरकार ने नाले खाले बनवाए। उन्होंने कहा कि यह देश का चुनाव है, इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकसित भारत बनाने के लिए सबको मतदान करना है। चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 25 मई को ईवीएम का बटन दबाते समय ये ध्यान जरूर रखिए कि देश को कौन सही दिशा में ले जा सकता है और आने वाली पीढियों का भविष्य किसके शासन में संवर सकता है। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत बुनियाद रखी है, चाहे राम मंदिर निर्माण हो, धारा 370 व तीन तलाक कानून का खात्मा हो या करतारपुर कोरिडोर का निर्माण हो अथवा लखपति दीदी बनाने का संकल्प हो, हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने उपस्थितजनों का आह्वान किया कि वे आगामी 5 सालों में प्रधानमंत्री ने देश को दुनिया तीसरी अर्थ व्यवस्था बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए 25 मई को कमल का बटन दबाएं।
सरकारी योजनाओं को एक क्लिक में जनता तक पहुंचाया मनोहर लाल ने – सांसद सुनीता दुग्गल
सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि वर्ष 2019 में जब वे यहां आई तब पता चला कि यहां की करीब 75 प्रतिशत की आबादी ग्रामीण आंचल में रहती है तब कुछ लोगों ने कहा कि वे ग्रामीणों के साथ कैसे तालमेल बैठा पाएंगी। जब गांव में जाना शुरू किया तो यहां के लोगों ने उन्हें सिर आंखों पर बैठाया। इतना प्यार व स्नेह दिया जिसे वे कदापि नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा कि सिरसा की सांसद बनने के बाद उन्होंने यहां के विकास के लिए हर संभव कार्य किए। रेलवे के क्षेत्र में काफी काम करवाए। सुनीता दुग्गल ने कहा कि डा. अशोक तंवर 15 साल से आपके बीच हैं, एक बार सांसद बन चुके हैं। उन्होंने उपस्थितजनों का आह्वान किया कि वे तंवर को उनसे ज्यादा मतों से विजयी बनाने का काम करें। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए सांसद ने कहा कि मनोहर लाल को डिजिटल सी.एम. भी कहा जाता है। उन्होंने सरकारी योजनाओं को एक बटन में लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने मनोहर लाल को संत की संज्ञा दी। हलके के 850 युवा बिना पर्ची-खर्ची के लगे सरकारी नौकरी – मीनू बैनीवाल’
रैली संयोजक कप्तान मीनू बैनीवाल ने ऐलनाबाद हलके में अपनी टीम द्वारा करवाए गए समाज हितैषी कार्यों को सिलसिलेवार गिनवाया। मीनू बैनीवाल ने कहा कि उनकी टीम ने ऐलनाबाद में 50 बैड का सरकारी अस्पताल बनाया। माधोसिंघाना में 30 बैड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नया रूप दिया। इसके अलावा चैपटा, कागदाना, जमाल, दड़बा के अलावा राजस्थान के रामगढ़ में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सामुदायिक स्वास्थ्य कें्रद तैयार करवाया। मीनू बैनीवाल ने कहा कि सरकार की विभिन्न स्कीमों का लाभ उठाते हुए हमने 54 अत्याधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना करवाई, जिसमें हलके के बच्चे-बच्चियां ज्ञान हासिल करने आते हैं। मीनू बैनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को साधुवाद देते हुए कहा कि आपने बिना पर्ची-बिना खर्ची जो सिस्टम बनाया उसके चलते हलके के साढ़े 800 युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि हमारी टीम 168 गौशालाओं में तन मन धन से सेवा कर रही है। इसी का प्रतिफल है कि यहां 105 किलोमीटर के दायरे में एक भी गाय विचरती हुई नजर नहीं आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से घग्घर में सफाई करवाने की मांग की साथ ही कहा कि हमारी टीम ने आधी घग्गर को तो साफ कर दिया है जबकि शेष को आप करवा दें। उनकी टीम अब तक 40 हजार लोगों की नेत्र जांच करवा चुकी है जिनमें से 4100 नेत्ररोगियों के ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं तथा 21300 लोगों को उनके घर द्वार जाकर चश्मे वितरित किए गए हैं। मीनू बैनीवाल ने उपस्थितजनों को आह्वान किया कि वे अशोक तंवर को मीनू बैनीवाल समझे और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
ये रहे मौजूद
ऐलनाबाद हलके के गांव माधोसिंघाना में हुई विजय संकल्प रैली में मंच संचालन पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग ने किया जबकि इस मौके पर सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, कालांवाली के पूर्व विधायक बलकौर सिंह, रानियां के पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, सुरेंद्र पूनियां, वेद फुला, गोबिंद कांडा, जगदीश चोपड़ा अमीरचंद मेहता, नीकू राम, नरेश कटारिया, बनवारी तलवाडिया, मंजीत धालीवाल, योगेश शर्मा, सतबीर बैनीवाल, कृष्ण कंबोज, नत्थूराम, विनोद नागर, भावना शर्मा, कर्ण दुग्गल, प्रिंस बिश्नोई, सुखविंद्र बराड़, विनोद जांदू, विनोद सरपंच, भूपेष मेहता, भूरा राम डूडी, मुकेश लाखनान, हनुमान कुंडू, नंदलाल बैनीवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।



रेवाड़ी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नोडल अधिकारियों की बैठक लेते रोहतक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ एन प्रभाकर रेड्डी।
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करें प्रशासन – डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी
मतदान के दिन केंद्रों की 100 मीटर परिधि में मोबाइल रहेंगे बैन
रोहतक संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ एन प्रभाकर रेड्डी (आईएएस) ने अधिकारियों की बैठक में की चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- रोहतक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ एन प्रभाकर रेड्डी (आईएएस) ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करे। सभी नाकों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि एक टीम निगरानी के लिए मौजूद रहे तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जाए। साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में स्वीप गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार रेवाड़ी में जिला रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा व एसपी शशांक कुमार सावन के साथ जिला की तीनों विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारियों के साथ 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने जिलाभर में चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी साझा की ओर चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना प्रभावी ढंग से करने को आश्वस्त किया। चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी ने संबंधित अधिकारियों से रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेवाड़ी जिला के कोसली विधानसभा क्षेत्रों के बारे में भौगोलिक स्थिति के अलावा कुल मतदाताओं, मतदान केंद्रों, आवागमन सुविधाओं, विभिन्न टीमों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान धन व शराब की आवाजाही पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए तथा गत वर्ष की तुलना में शराब की बिक्री की भी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। पुलिस अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल के साथ कार्य किया जाए। जिला की सीमा से गुजरने वाली प्रत्येक सडक से गुजरने वाले वाहनों की चैकिंग की जाए। डा.रेड्डी ने कहा कि भयमुक्त व पादरर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्टड्ढ किया कि मतदान के दिन मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। उन्होंने पुलिस प्रभारी को उक्त आदेशों की अनुपालना दृढ़ता से करवाना सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक डा.रेड्डी ने फ्लाईंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलेंस टीमों (एसएसटी) को निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार चुनाव प्रक्रिया तथा ईवीएम की कार्य प्रणाली की डेमो सहित ट्रेनिंग दी गई है इसके लिए जिला प्रशासन की कार्यशैली प्रभावी है। उन्होंने कहा कि जिला में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जाए और सी-विजिल अथवा 1950 पर आने वाली शिकायतों अथवा समस्याओं का निराकरण निर्धारित अवधि में करना सुनिश्चित करें।
लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत पुलिस ने तैयार किया डिप्लॉयमेंट प्लान – एसपी
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बैठक में पर्यवेक्षक को बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए रेवाड़ी जिला में डिस्ट्रिक्ट डिप्लॉयमेंट प्लान तैयार की गई है। नियमित रूप से नाकों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों की निगरानी कर रही है। जिला में कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण है। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों ने विस्तार से विधानसभा क्षेत्रों में किये गए प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी।
माइक्रो आब्र्जरवर की हुई पहली रेंडेमेनाइजेशन
मंगलवार को रोहतक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ एन प्रभाकर रेड्डी द्वारा रेवाड़ी लघु सचिवालय सभागार में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ी गुडगांव लोकसभा क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक डा.दिलराज कौर की मौजूदगी में माइक्रो आब्र्जरवर की पहली रेंडेमेनाइजेशन हुई। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों-रेवाड़ी, बावल व कोसली विधानसभा क्षेत्र में स्थित संबंधित मतदान केंद्रों के लिए माइक्रो आब्र्जवर की पहली रेंडमाइजेशन की गई।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी एवं स्वीप की नोडल अधिकारी अनुपमा अंजलि, एसडीएम एवं एआरओ रेवाड़ी विकास यादव, एसडीएम एवं एआरओ बावल मनोज कुमार, एसडीएम एवं एआरओ कोसली उदय सिंह, सीटीएम लोकेश कुमार सहित अन्य संबंधित नोडल अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा
लोकसभा चुनाव में एसएमएस का खर्चा भी जोड़ा जाएगा उम्मीदवार के खाते में – जिला निर्वाचन अधिकारी
आपत्तिजनक एसएमएस भेजने वाले उम्मीदवार के खिलाफ होगी नियमानुसार कार्रवाई – डीसी
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 में प्रचार के दौरान उम्मीदवार द्वारा थोक में भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्च भी संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। चुनाव प्रचार अवधि के दौरान वैकल्पिक चुनाव प्रचार के लिए बल्क (थोक) में भेजे गए एसएमएस की जानकारी जिला प्रशासन व संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मिलने पर वह सेवा प्रदाता से इस पर हुए व्यय का अनुमान लगवाकर इसे उम्मीदवार के खाते में जोड़ देगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि मतदान संपन्न होने के लिए निश्चित किए गए समय की समाप्ति से 48 घंटे पहले तक की अवधि के दौरान राजनीतिक प्रकृति के थोक में एसएमएस भेजने पर प्रतिबंध रहेगा। चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक एसएमएस भेजने वालों पर भी टीम की कड़ी नजर रहेगी। आपत्तिजनक एसएमएस की जांच के दौरान एसएमएस भेजने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा
मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कर लें मतदाता – जिला निर्वाचन अधिकारी
वैकल्पिक पहचान पत्र दिखा कर भी डाला जा सकता है वोट – राहुल हुड्डा
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने कहा है कि लोकतंत्र के पर्व में हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इसके लिए प्रत्येक मतदाता यह सुनिश्चित कर लें कि उसका नाम मतदाता सूची में शामिल है। जिस मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, केवल वही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में है लेकिन उसके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्दिष्ट 11 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर अपना वोट डाल सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मतदाता के पास पुराना वोटर कार्ड है तो भी वह वोट डाल सकता है, बशर्ते कि उसका नाम उस क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तथा वह वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र दिखाता है तो उसे वोट डालने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता केवल तभी वोट डाल सकता है जब उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा बताया कि एपिक के अलावा मतदाता आयोग द्वारा निर्दिष्ट 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके भी वोट डाल सकते हैं। इन दस्तावेजों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और आधार कार्ड शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट सीईओ.ईसीआई हरियाणा.जीओवी.इन पर विधानसभा अनुसार मतदाता सूचियां अपलोड है, उसे डाउनलोड करके भी कोई व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में चैक कर सकता है। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर-1950 पर कॉल करके भी अपना वोट चैक कर सकते हैं।

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने झारखंड एवं तेलंगाना के राज्यपाल व पुडुचेरी के उपराज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन से राजभवन, हैदराबाद में शिष्टाचार मुलाकात करते हुए।उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।
हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 15 मई को
चंडीगढ़, 14 मई, अभीतक:- हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 15 मई को प्रातः 11 बजे मुख्य सभा कक्ष, चैथी मंजिल, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में होनी सुनिश्चित हुई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी।
साइन लैंग्वेज में रोजगार के अपार अवसर – कुलपति
चंडीगढ़, 14 मई, अभीतक:- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने आज सेंटर फॉर डिसएबिलिटी सेंटर में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि साइन लैंग्वेज में रोजगार के अपार अवसर हैं। साइन लैंग्वेज सीखने के बाद शिक्षा, समाज सेवा क्षेत्र, सरकारी संस्थानों, कारपोरेट, हेल्थ, मेडिकल और कानून समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर कॅरियर बनाया जा सकता है। कुलपति ने सेंटर फॉर डिसएबिलिटी सेंटर की विजिट की और वहां संचालित कक्षाओं में विद्यार्थियों से इंटरैक्शन किया। कुलपति ने इन स्पेशल विद्यार्थियों से उनके जीवन उद्देश्यों और कॅरियर को लेकर बातचीत की। कुलपति ने कहा कि आज के समय में साइन लैंग्वेज की विशेष महत्ता है, इसमें महारत हासिल करके देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के सुनहरे अवसर मौजूद हैं। उन्होंने साइन लैंग्वेज सीखने वाले विद्यार्थियों को भाषा पर पकड़ बनाने, हिन्दी, अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भाषाओं को सीखने के लिए मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि संकेतों को समझने और समझाने में माहिर होना कॅरियर के नए रास्ते खोल सकता है। उन्होंने कहा कि सांकेतिक भाषा के जरिए इंटरप्रेटर बनकर मूक-बधिर आबादी को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में अहम योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से विभाग बारे फीडबैक प्राप्त की। सेंटर फॉर डिसएबिलिटी सेंटर की निदेशिका डा. प्रतिमा रंगा ने कुलपति को सीडीएस में संचालित पाठ्यक्रमों एवं भविष्य की योजनाओं बारे जानकारी दी।
जिला चुनाव आइकॉन के सेल्फी पाइंट मतदाताओं को कर रहे है आकर्षित- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
चंडीगढ़, 14 मई, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदाताओं को वोट डालने के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए हर जिलें में जिला चुनाव आइकॉन बनाए गए है और उनके कटआउट के साथ सेल्फी पांइट बनाए गए है। जहां पर अभी से युवा सेल्फी लेकर अपने अभिभावकों को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहें है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सेल्फी स्टैंड रखे गए हैं और अलग-अलग जगहों पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अलग-अलग माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है। लोकसभा आम चुनाव 2024 में स्वीप की तमाम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन स्वीप गतिविधियों के साथ स्कूल-कॉलेजों के युवाओं को साथ जोड़ा जा रहा है। इन युवाओं द्वारा अपने-अपने कॉलेजों और स्कूलों के मंच पर नुक्कड़ नाटक और अन्य गतिविधियों में भाग लेकर लोगों में 25 मई के दिन वोट डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि यह सेल्फी स्टैंड मूवेबल है, इनको जरूरत और कार्यक्रमों के अनुसार दूसरी जगह पर भी शिफ्ट किया जा सकता है। इस सेल्फी स्टैंड पर वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 का प्रयोग करने, अपने लिए वोट करने और वोट देकर गौरवान्वित महसूस करने, चुनाव का पर्व देश का गर्व जैसे स्लोगनों से सुसज्जित करके लोगों को गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब 25 मई के दिन अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने का संदेश लोगों तक पहुंचेगा तभी हरियाणा मुख्य निर्वाचन कार्यालय का लक्ष्य सफल होगा, और पिछले लोकसभा चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान से अधिक इस लोकसभा चुनाव 2024 में 75 प्रतिशत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित
हरियाणा के पुलिस थानों और चैकियों में व्यापक सीसीटीवी सिस्टम से सुरक्षा में इजाफा
चंडीगढ़, 14 मई, अभीतक:- हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन (एचपीएचसी) ने राज्य के सभी 715 पुलिस थानों और चैकियों में एक व्यापक सीसीटीवी कैमरा सिस्टम सफलतापूर्वक स्थापित कर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसमें 333 पुलिस चैकियां और 382 पुलिस स्टेशन शामिल हैं, जिससे राज्य में पहले की अपेक्षा और अधिक निगरानी बढ़ेगी और सुरक्षा का दायरा व्यापक होगा। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान दी गई। इस बैठक में पुलिस थानों में अत्याधुनिक निगरानी ढांचा विकसित करने सहित इससे संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
अत्याधुनिक निगरानी ढांचा
बैठक में बताया गया कि इस मजबूत सुरक्षा ढांचे में 2,953 स्थिर बुलेट कैमरे और 4,600 डोम कैमरे शामिल हैं, जो पूरे हरियाणा में व्यापक निगरानी कवरेज प्रदान करते हैं। यह प्रणाली अत्याधुनिक तकनीकी क्षमताओं से सुसज्जित है, जिसमें दस्तावेजीकरण और जांच में सहयोग के लिए 18 महीने की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता शामिल है। पुलिस थानों के लिए समर्पित सर्वर स्टोरेज समाधान और पुलिस चैकियों के लिए एनवीआर (नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर) स्टोरेज दक्षता से डेटा प्रबंधन सुनिश्चित करते हैं। पंचकूला में ईआरएसएस-112 में एक केंद्रीय स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली (सीएचएमएस) वास्तविक समय (रियल टाइम) में सिस्टम निगरानी और अलर्ट इनेबल बनाता है, जिससे उच्चतम कार्यक्षमता सुनिश्चित होती है। इसके अतिरिक्त, 10 घंटे के बैकअप के साथ एक निर्बाध बिजली आपूर्ति, बिजली आउटेज के दौरान भी निरंतर निगरानी संचालन की गारंटी देतीहै। सिस्टम के निर्बाध एकीकरण और कार्यक्षमता को सत्यापित करने के लिए वर्तमान में कठोर परीक्षण चल रहा है, जिसका पूर्ण संचालन(गो लाइव) 10 जून 2024 के लिए निर्धारित है।
परियोजना पृष्ठभूमि और कार्यान्वयन
यह परियोजना दिसंबर-2020 में सर्वोच्च न्यायालय के एक निर्देश की अनुपालना में शुरू की गई थी जिसका उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ावा देना और पुलिस प्रभावशीलता को बढ़ाना था। जनवरी 2022 में राज्य सरकार की मंजूरी के बाद, एचपीएचसी ने 106 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की जिसमें भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम मेसर्स ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को एक पारदर्शी ई-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में चुना गया।
टीम वर्क और समर्पण से परियोजना की सफलता
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का सफल समापन प्रबंध निदेशक डॉ. आर.सी. मिश्रा, आईपीएस के नेतृत्व में एचपीएचसी इंजीनियरिंग टीम के समर्पण और विशेषज्ञता का प्रमाण है। श्री अमिताभ ढिल्लों, आईपीएस एडीजीपी (प्रोविजनिंग) और श्री कमल दीप गोयल, आईपीएस एआईजी (प्रोविजनिंग) के अमूल्य समर्थन ने समय पर स्थापना, सावधानीपूर्वक परीक्षण और व्यापक सीसीटीवी नेटवर्क के निर्बाध एकीकरण को सुनिश्चित किया।
हरियाणा में 2 करोड़ 1 लाख 87 हजार मतदाता करेंगे लोकसभा के चुनाव में मतदान
बीएलओ वोटर स्लिप के साथ परिवार को सौंपेगा निमंत्रण पत्र
मतदान के दिन मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं का बीएलओ होगा स्वागतकर्ता
चंडीगढ़, 14 मई, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 1 लाख 87 हजार 911 है, जिसमें 1 करोड़ 6 लाख 52 हजार 345 पुरुष, 94 लाख 23 हजार 956 महिला महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 467 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं, जो चुनाव का पर्व-देश का गर्व के महोत्सव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र में हर वोट का महत्व होता है। कभी-कभी उम्मीदवार की जीत का कारण भी एक वोट बन जाता है। इसलिए प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदाता के बिना लोकतंत्र का पर्व अधूरा है। चुनाव आयोग का कार्य निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाना है। असली कार्य तो मतदाताओं को ही अपना मत डाल कर करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 19 हजार 812 स्थाई मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 219 अस्थाई मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों में हीट वेव को देखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किए जाएंगे। मतदाताओं का स्वागत शादी समारोह की तरह किया जाएगा, इनका स्वागत बीएलओ करेंगे। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी निवेदनकर्ता होंगे जबकि पीठासीन अधिकारी व समस्त मतदान दल सदस्य दर्शनाभिलाषी होंगे। इसके अलावा,मतदाता अपने उम्मीदवार की पृष्ठभूमि के बारे जानकारी लेने के लिए केवाईसी एप डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव का पर्व-देश का गर्व के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा कार्यालय द्वारा अनूठी पहल की गई है, जिसमें निमंत्रण पत्र तैयार किया है कि भेज रहे हैं निमंत्रण, मतदाता तुम्हे बुलाने को, 25 को भूल न जाना वोट डालने आने को। उन्होने बताया कि बीएलओ वोटर स्लिप के साथ उक्त निमंत्रण पत्र भी परिवार को भेजेगा। निमंत्रण पत्र के पिछली ओर किस प्रकार मतदान करना है, वह पूरी प्रक्रिया अंकित की गई है। मतदान प्रक्रिया में पांच चरण होते हैं। पहले मतदान के लिए लाइन में खड़ा होना है, उसके बात मतदान अधिकारी मतदान सूची में मतदाता के नाम और उसके पहचान के दस्तावेज की जानकारी लेगा। तीसरे चरण में मतदान अधिकारी अंगुली पर नीली स्याही लगाएगा। चैथे चरण में मतदान अधिकारी पर्ची लेगा और अंगुली पर स्याही लगे होने की पुष्टि करेगा। उसके बाद मतदाता ईवीएम पर जाकर अपना वोट डालेगा।
रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 16 मई को मुख्य अभियंता रोहतक के कार्यालय में की जाएगी
चंडीगढ़, 14 मई, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। निगम के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बिजली बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये से अधिक और तीन लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 16 मई, 2024 को मुख्य अभियंता रोहतक के कार्यालय में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से संबंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, खराब हुए मीटरों से संबंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छरू महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष लंबित नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।

वर्ल्ड फैमली डे की पूर्व संध्या पर विशाल रंगोली रेखाचित्र के माध्यम से आदर्श परिवार को प्रदर्शित किया
झज्जऱ, 14 मई, अभीतक:- गाँव भदाना में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर वर्ल्ड फैमली डे की पूर्व संध्या पर एक विशाल रंगोली रेखाचित्र के माध्यम से आदर्श परिवार को प्रदर्शित किया। इस रेखाचित्र का शीर्षक प्यार से बनता परिवार व वशुधेव कुटम्बकम रहा। घर ईंट व गारा से नहीं बनता है। घर बनता है परिवार के सदस्यों के आपसी प्यार से। आज कल परिवार विखंडित होते जा रहे हैं जो काफी चिंता का विषय है। समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार है। एक बच्चा जितना परिवार से सीखता है उतना वह विश्व के किसी भी पाठशाला में नहीं सीख सकता। इसलिए हमें बच्चों के लिए एक आदर्श परिवार की संरचना करनी होगी। हमें पूरे दिन के घटनाक्रम को अपने परिवार के साथ बैठकर मंत्रणा करनी चाहिए व एक समय का भोजन पूरे परिवार के साथ मिलकर बैठ करना चाहिए। हमारी भारतीय संस्कृति रही है कि वसुधैव कुटुम्बकम। पूरा संसार हमारे लिए एक परिवार है। अतः हमें सबका मान-सम्मान रखते हुए अपने परिवार को जोड़े रखने की कोशिश करनी चाहिए। इस चैपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, अमीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, वेदपाल शर्मा, वेदपाल कौशिक, रवि शर्मा, सौरव शर्मा, संदीप मास्टर, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि मौजूद रहे ।