



संस्कारम के 3 विद्यार्थियों ने पहले ही प्रयास में कम्पनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव टेस्ट की एंट्रेंस परीक्षा पास कर रचा इतिहास, बोर्ड में भी हासिल कर चुके हैं 99 प्रतिशत
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- संस्कारम पब्लिक स्कूल की सफलताओं की फेरिहस्त में एक ओर नया कीर्तिमान जुड़ गया। वीरवार को घोषित किए गए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया के कम्पनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव टेस्ट के एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें संस्कारम के 3 विद्यार्थियों ने सफल होकर स्कूल, अभिभावकों एवं अध्यापकों का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रटरीज ऑफ इंडिया भारत का एकमात्र संस्थान है जो कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशन को विकसित और विनियमित करता है। यह संस्थान कंपनी सेक्रेटरी कोर्स के छात्रों को शिक्षा और सीएस मेंबर्स को सर्वोत्तम गुणवत्ता मानक प्रदान करता है और वर्तमान में आईसीएसआई में 65,000 से अधिक सदस्य और लगभग 2.5 लाख छात्र हैं। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा बारहवीं की छात्रा खुशी सुपुत्री ब्रह्मजीत गाँव औरंगपुर, कनिता सुपुत्री अशोक कुमार गाँव औरंगपुर और मिताक्षी सुपुत्री विनय कुमार गाँव मलिकपुर की रहने वाली हैं। कम्पनी सेक्रेटरी की प्रवेश परीक्षा पास करने वाली छात्रा कनिता ने अपनी सफलता का श्रेय पाक्षिक संस्कारम कम्पेटीटीव एग्जाम, स्पेशल डाउट क्लासेज, अनुभवी अध्यापकों के मार्गदर्शन और अपने अभिभावकों के विश्वास और साथ को दिया। छात्रा खुशी ने बताया कि संस्कारम समूह के चेयरमैन डॉ महिपाल विशेष रूप से कॉमर्स विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं और उनके दिए गये गुरुमंत्र के सहारे कम्पनी सेक्रेटरी की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली। हाल ही में घोषित किए गये सीबीएसई के बोर्ड परीक्षा परिणामों में भी संस्कारम के विद्यार्थियों ने सफलता की एक नई इबारत लिखते हुए कक्षा बारहवीं में 99 प्रतिशत तो कक्षा दसवीं में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर संस्कारम समूह के चेयरमैन डॉ महिपाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और साथ ही उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि इस परीक्षा में कामयाबी के साथ साथ बड़ी बात यह है कि सफल हुए सभी विद्यार्थी इसी वर्ष कक्षा बारहवीं में उत्तीर्ण हुए है और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कक्षा बारहवीं के उपरांत सफल होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत कहीं ज्यादा अधिक होता है बजाय दो तीन साल के बाद परीक्षा देने को। साथ ही अभिभावकों से मुखातिब होते हुए डॉ महिपाल ने बताया कि संस्कारम समूह को सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में संस्कारम सफलता का पर्याय बन चूका है।
श्याम

दीवाने मित्र मंडल का तृतीय श्रीश्याम महोत्सव 18 को
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- श्याम दीवाने मित्र मंडल झज्जर की ओर से श्री सनातन धर्म प्राईमरी स्कूल स्थित मनभरी देवी ट्रस्ट परसा वाली चक्की में शनिवार 18 मई को श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रधान विशु गर्ग ने बताया कि रोहित पुजारी सालासर धाम, रिंकल पुजारी चुलकाना धाम के सानिध्य में आदित्य गोयल पटियाला, प्रकाश मिश्रा कोलकाता, शिवम अग्रवाल रिवाड़ी, अमित म्यूजिकल ग्रुप रिवाड़ी, कृष्णा अग्निहोत्री दिल्ली व स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। अजय गर्ग, विशाल सिंघल ने बताया कि तृतीय श्री श्याम महोत्सव में जी ए वी गुरुग्राम इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन पदीप कौशिक, नगर पार्षद वार्ड नौ से सुषमा रानी, मनोहर अहलावत डीघल, ब्लॉक समिति मेंबर डॉक्टर सोनू बागंड, पूर्व पार्षद प्रसिद्ध समाज सेवी तिलक राज गोसाई कार्यक्रम में मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। मंच का संचालन संजय शर्मा करेंगे।


अपने डेढ़ साल के बच्चे को जहर देकर मारने के मामले में आरोपी मां गिरफ्तार
बादली, 17 मई, अभीतक:- थाना बादली क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने डेढ़ साल के बच्चे को जहर देकर मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने मृतक बच्चे की मां को किया गिरफ्तार। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बादली उप निरीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि अंकित निवासी बादली ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी शादी 2021 में हुई थी और उनके एक डेढ़ साल का लड़का है। जिसकी 15 मई 2024 की शाम को तबीयत खराब होने के कारण उसे बादली के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने दवाई देने के बाद उसे वापिस घर भेज दिया था। परंतु रात को लड़के की तबीयत ज्यादा खराब होने पर मेरी पत्नी व माता मेरे लड़के को उसी अस्पताल में ले गए तो डॉक्टर ने उसे जहरीली वस्तु खाने के कारण मृत घोषित कर दिया। जिस बारे में जब मैंने अपनी पत्नी से पूछा तो उसने उसे कुछ नहीं बताया अगले दिन हमने मेरे लड़के के मृत शरीर को मिट्टी में दफना दिया। इसके बाद आज मुझे हमारे बेड की चद्दर से सल्फास की बदबू आ रही थी तो मुझे शक हुआ और मैंने छत पर जाकर देखा तो वहां पर भी सल्फास गिरी हुई थी। मेरे बार-बार पूछने पर मेरी पत्नी ने बताया कि मैंने ही अपने बच्चे को गोली दी है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने थाना बादली में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर तत्परता से कार्रवाई करनते हुए थाना बादली में तैनात उप निरीक्षक जय भगवान द्वारा उपरोक्त मामले में बादली शमशान घाट से ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार शिखा, एफएसल टीम इंचार्ज डॉक्टर नीतू, थाना प्रबंधक बादली कि टीम की निगरानी में बच्चे के मृत शरीर को निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में भेजा गया। महिला आरोपी होने के कारण महिला उप निरीक्षक सोमवती द्वारा मृतक बच्चे की मां को गिरफ्तार किया गया। जिसमें अभी तफ्तीश जारी है

नेहरू कॉलेज का शैक्षणिक और प्रशासनिक ऑडिट हुआ
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- कॉलेज की गुणवत्ता की जांच करने और मानकों को बनाए रखने के उद्देश्य से उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर का शैक्षणिक और प्रशासनिक ऑडिट किया गया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के रसायनशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ. सपना गर्ग, वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रवि किरण मदान और औद्योगिक प्रतिनिधि सुबेर सैनी की टीम ने कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक गुणवत्ता की जांच की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने ऑडिट टीम का स्वागत किया और उन्हें कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और संसाधनों के बारे में जानकारी प्रदान की। ऑडिट के दौरान समिति ने कॉलेज के विभागों का दौरा किया और शैक्षणिक कैलेंडर को लागू करने, विभिन्न गतिविधियों के रिकॉर्ड, विद्यार्थियों के हाजिरी रजिस्टर, वैल्यू एडेड कोर्स, शिक्षण अधिगम मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम, पाठ योजना, फीडबैक, शोध कार्य, विद्यार्थियों की प्लेसमेंट और उच्चतर शिक्षा में भागीदारी, पूर्व विद्यार्थी संगठन, बेस्ट प्रैक्टिस, पुस्तकालय, स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर और वाई फाई सुविधा, पुस्तकालय और वित्तीय प्रबंधन की गहनता से जांच की। समिति ने सत्र 2023-24 के दौरान हुई कॉलेज की प्रगति का मूल्यांकन किया और महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों और उठाए गए कदमों की तारीफ की। समिति ने कहा कि महाविद्यालय का सारा रिकॉर्ड सुव्यवस्थित और अद्यतन है तथा नेहरू कॉलेज उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में सभी जरूरी पैमानों पर कार्य कर रहा है।
प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने समिति को बताया कि नेहरू कॉलेज झज्जर जिले का सबसे पुराना और ऐतिहासिक कॉलेज है। गत सत्र के दौरान विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों की 261 गतिविधियां आयोजित की गई, जो अपने आप में एक रिकार्ड है। पिछले सत्र के दौरान लगभग सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा।



मंडियों और खरीद केंद्रों पर अब 22 मई तक होगी गेंहू की खरीद – डीसी
जिला की मंडियों में अब तक एक लाख 96 हजार 226 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- जिलाभर की मंडियों और खरीद केंद्रों पर निरंतर गेहूं की आवक के चलते अब गेहूं खरीद कार्य 22 मई तक होगा,जिला के किसान अपनी गेहूं उपज 22 मई तक मंडियों और खरीद केंद्रों पर बिक्री के लिए ला सकते हैं। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मंडियों में अब तक एक लाख 96 हजार 226 मीट्रिक टन गेहूं और 57 हजार 87.72 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। वहीं खरीद एजेंसियों द्वारा 92 प्रतिशत गेहूं का उठान हो चुका है। डीसी ने गेहूं खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 44 हजार 694 मीट्रिक टन, बादली अनाज मंडी में 10588 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मंडी में 9931 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 47 हजार 957 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 20726 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 34328 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 18 हजार 36 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 987 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8980 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। वहीं झज्जर अनाज मंडी में 42 हजार 499 मीट्रिक टन, बादली अनाज मण्डी में 10479 मीट्रिक टन, ढाकला अनाज मण्डी में 8735 मीट्रिक टन, बेरी अनाज मंडी 47143 मीट्रिक टन, मातनहेल अनाज मंडी से 17612 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 27 हजार 966 मीट्रिक टन, छारा खरीद केंद्र पर 15795 एमटी, बहादुरगढ़ अनाज मंडी पर 987 मीट्रिक टन तथा आसौदा खरीद केंद्र पर 8980 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने किसानों का आहवान किया कि वे अपनी गेहूं उपज 22 मई तक नियमानुसार खरीद केंद्रों और मंडियों में बिक्री कर सकते हैं।

महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी सजाकर, कलाकारों ने वॉल पेंटिंग बनाकर दिया मतदान का संदेश
मतदान जागरूकता की लहररू जिले के मतदाता 25 मई को मतदान दिवस के लिए तैयार
वोटर जागरूकता अभियानः जिले के नागरिकों में मतदान को लेकर उत्साह
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि स्वीप अभियान के तहत जिले में जोर-शोर से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मातनहेल ब्लॉक के तहत छुछकवास गांव में आंगनवाड़ी वर्करों ने हाथों में मेहंदी रचाते हुए मतदान करने का संदेश दिया। वहीं, लघु सचिवालय में कलाकारों ने मतदान करने का संदेश देते ही वॉल पेंटिंग करते हुए अपने हुनर के जरिये मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की। एडीसी ने बताया कि जिले के स्कूलों में मतदान करने का संदेश देते हुए वॉल पेंटिंग करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वीप अभियान में आमजन की जबरदस्त सहभागिता देखने को मिल रही है। स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता हेतु अनेक तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वीप के तहत ही शुक्रवार को मातनहेल ब्लॉक के गांवों में कई गतिविधियां आयोजित हुई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दीवारों पर मतदान का संदेश देती सुंदर वॉल पेंटिंग कलाकारों द्वारा की गई। इसके अलावा आंगनवाड़ी वर्करों में मतदान जागरूकता को लेकर गजब का जोश देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी वर्करों ने हाथों पर मेहंदी लगाते हुए लिखा कि मतदान दिवस पर मतदान अवश्य करें। एडीसी ने कहा कि स्वीप अभियान का काफी व्यापक प्रभाव नजर आ रहा है व मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में स्वीप अभियान काफी प्रभावी साबित होगा।


घर से मतदान करवाने वाली मोबाइल पोलिंग टीमों को एआरओ ने दी ट्रेनिंग
18 व 20 मई को 110 बुजुर्ग व दिव्यांग वोटरों का घर से मतदान करवाएंगी मोबाईल पोलिंग टीमें
लोकतंत्र के महापर्व में सभी करें मतदान, लोकतंत्र को बनाएं महानरू जिला निर्वाचन अधिकारी
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के दिशा-निर्देशन में 85 वर्ष से अधिक आयु व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं (जिन्होंने घर से मतदान करने का विकल्प चुनने के लिए फॉर्म भरकर दिया है) का उनके घर पर जाकर मतदान कराने को लेकर गठित की गई मोबाइल पोलिंग टीमों को प्रशिक्षण दिया गया। राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज स्थित सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एआरओ द्वारा पोलिंग पार्टियों में शामिल अधिकारियों को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाने की प्रक्रिया बारीकी से समझाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि झज्जर जिले में 110 ऐसे मतदाता हैं जिन्होंने फॉर्म-12 डी भरकर घर से मतदान का विकल्प चुना है। जिले में इन मतदाताओं का मोबाइल पोलिंग टीमों द्वारा 18 व 20 मई को उनके घर से मतदान करवाया जाएगा। डीसी ने बताया कि चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक विधानसभा में पांच टीमें बैलेट पेपर के जरिये मतदान प्रक्रिया को पूरा करवाएंगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नेहरू कॉलेज में सभी टीमों को एआरओ द्वारा ट्रेनिंग दी गई है कि किस प्रकार से मोबाइल पोलिंग टीमों को इस प्रक्रिया को पूरा करवाना है। पोलिंग पार्टी में एक सेक्टर ऑफिसर, बीएलओ, पोलिंग अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर सहित एक वीडियोग्राफर व पुलिसकर्मी मौजूद रहेगा। पोलिंग के दौरान मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जो नियम निर्धारित किए गए हैं उनकी पूरी तरह से पालना की जाए। उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को फॉर्म-12 डी भरने का विकल्प दिया गया था। बीएलओ के माध्यम से कुल ऐसे मतदाताओं के 110 आवेदन प्राप्त हुए थे।
एआरओ बेरी रविंद्र मलिक पोलिंग पार्टी के अधिकारियों को ट्रेनिंग देते हुए।

झज्जर जिले में मतदाताओं को मतदान निमंत्रण पत्र देते हुए बीएलओ।
जिले में बीएलओ के जरिये मतदान पर्ची और निमंत्रण पत्र का वितरण शुरु
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु भेजा जा रहा है स्नेह निमंत्रण
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- लोकसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बीएलओ के माध्यम से स्नेह निमंत्रण भेजा जा रहा है। जिले में बीएलओ द्वारा मतदाताओं को निमंत्रण पत्र भेजने का कार्य शुरु कर दिया गया है। नायब तहसीलदार (इलेक्शन) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में चुनाव की तैयारी की जा रही है। चुनाव आयोग द्वारा इस बार अनूठी पहल की गई है जिससे मतदाताओं में मतदान के प्रति रुझान पैदा हो। अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं को मतदान हेतु निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। बीएलओ वोटर इनफार्मेशन स्लिप के वितरण के साथ ही इस कार्ड का वितरण कर रहे हैं। निमंत्रण पत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से सभी मतदाताओं को चुनाव के दिन मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों पर आने का निमंत्रण दिया गया है। मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए बेहद सुंदर ढंग से सुसज्जित निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है जिसमें सभी औपचारिकताएं किसी सामान्य उत्सव के निमंत्रण की तरह ही लिखी गई हैं।


कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।
गर्मी व लू से बचाव के लिए स्कूली बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें नागरिक – डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने आम नागरिकों से गर्मी से बचाव को लेकर जारी एडवाइजरी की पालना का किया आह्वान
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- तापमान में निरंतर बढ़ोतरी को देखते हुए उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने सभी नगरी से अपील की है कि बढ़ती गर्मी में सावधानी रखें और स्कूली बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उपायुक्त ने सभी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में ओआरएस के पैकेट की व्यवस्था कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गर्मी और लू से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है, उसका हम सभी पालन करें। डीसी ने बताया कि लू के प्रकोप से बचाव के लिए विशेषकर स्कूली बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय छाता,पानी बोतल आदि का धयान रखें। मनरेगा श्रमिकों के लिए दिन के समय अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए विशेष कार्य योजना पर कार्य किया जाए, इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए भी गर्मी से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध संबंधित संस्थान द्वारा किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ओआरएस व अन्य जरूरी दवाओं की आपूर्ति की पूर्व स्थिति का अवलोकन करें। सभी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ स्कूलों में ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्कूलों में बिजली कटौती के दौरान पावर बैक अप का प्रावधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के लिए छुट्टी से कुछ समय पहले वाटर बैल बजाकर स्कूल से पानी पिलाकर ही घर के लिए भेजें ताकि बच्चों को लू लगने से बचाया जा सके। उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की कटौती ना करने के लिए कहा। उन्होंने सिंचाई और जल संसाधन विभाग को नालों की सिल्टिंग की सफाई के अलावा रखरखाव, वाटर वर्क्स टैंकों की क्षमता और तालाबों को भरने, पेयजल आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ गर्मी व हीट वेव का रबी फसलों की उपज पर प्रभाव सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए किसानों के लिए एडवाइजरी जारी करने व ग्रीष्मकालीन फसलों पर मौसम की स्थिति के प्रभाव को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों बारे जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग को गर्मी के कुप्रभाव के बारे में आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने ,हीट वेव से संबंधित जानकारी का प्रसार करने को कहा। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर ओआरएस की नियमानुसार आपूर्ति और उसके उपयोग बारे जागरूक करने के निर्देश दिए। पशुपालन और डेयरी विभाग के अधिकारियों को पशुओं को लू से बचाने के लिए पशुपालकों के बीच जागरूकता पैदा करने की हिदायतें दी। साथ ही जिला भर में पशुओं के लिए स्वच्छ पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
नहरों में नहाने पर प्रतिबंध
जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में अक्सर युवाओं को नहरों में स्नान करते हुए हुए देखा जाता है व कई बार नहरों में नहाते वक्त लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन्होने कहा कि नहरों में स्नान करने पर पूर्णतरू पाबंदी है और जो भी व्यक्ति नियमों के विरुद्ध नहरों में स्नान करते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग को नहरों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

रविंद्र मलिक,सहायक रिटर्निंग अधिकारी,बेरी ।
वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे वोट – एआरओ
एआरओ रविंद्र मलिक ने पात्र मतदाताओं से आगामी 25 मई को मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र पर्व में भागीदारी का किया आहवान
बेरी, 17 मई, अभीतक:- 67-बेरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र मलिक ने कहा कि आगामी 25 मई को क्षेत्र के पात्र वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इसके लिए प्रत्येक मतदाता यह सुनिश्चित कर लें कि उसका नाम मतदाता सूची में शामिल है,जिस मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, केवल वही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, लेकिन उसके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्दिष्ट 11 वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर अपना वोट डाल सकता है। एआरओ ने बताया कि जिस मतदाता के पास पुराना वोटर कार्ड है तो भी वह वोट डाल सकता है, बशर्ते कि उसका नाम उस क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए। किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तथा वह वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र दिखाता है तो उसे वोट डालने नहीं दिया जाएगा। कोई भी मतदाता केवल तभी वोट डाल सकता है जब उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।
पासपोर्ट, ड्राइविंग सहित 11 वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर डाल सकते हैं वोट
एआरओ रविंद्र मलिक ने बताया कि एपिक के अलावा मतदाता आयोग द्वारा निर्दिष्ट 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके भी वोट डाल सकते हैं। इन दस्तावेजों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्रीय, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज और आधार कार्ड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट सीईओ.ईसीआई हरियाणा.जीओवी.इन पर विधानसभा अनुसार मतदाता सूचियां अपलोड है, उसे डाउनलोड करके भी कोई व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में चैक कर सकता है। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर-1950 पर कॉल करके भी अपनी वोट चैक कर सकते हैं।


300 से अधिक लोगों ने निशुल्क जांच शिविर लाभ उठाया – राजेश भाटिया
तेजिंदर मेमोरियल एंड एस्कॉर्ट्स मेडिकेयर फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क जांच शिविर
फरीदाबाद, 17 मई, अभीतक:- श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्केट नंबर-1 के परिसर में तेजिंदर सिंह मेमोरियल एंड एस्कॉर्ट्स मेडीकेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, निःशुल्क एक्सरे, आंखों की जांच, हड्डी रोग की जांच सहित सामान्य रोगों की जांच की गई व निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। शिविर में फाउंडेशन की समन्वयक श्रीमती तपस्या मेहरा, डा. एस.के. शर्मा, डॉ दीपक कुमार, डा. मनीषा बांगा, श्रीमती ऊषा गेरा, वाई. एस. भाटी, जुगन कुमार व गंगा कुमार आदि स्टाफ शिविर में लोगों की जांच की। शिविर में 300 से अधिक लोगों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि मंदिर परिसर में समय-समय पर इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है, इन शिविरों के माध्यम से कई जरूरतमंद लोग जो अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करवा पाते वे भी यहां आकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा लेते है। उन्होंने कहा कि शिविर में अनुभवी डाक्टरों द्वारा लोगों की जांच की गई और उन्हें दवाईयां व निशुल्क परामर्श भी दिए गए। राजेश भाटिया ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक कार्यो में मंदिर कमेटी हमेशा तत्पर रहती है और उनका प्रयास रहता है कि ऐसे शिविरों से लोगों का भला हो सके। उन्होंने तेजिंदर सिंह मेमोरियल एंड एस्कॉटर्स मेडिकेयर फाउंडेशन के सदस्यों का आभार जताते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी मंदिर कमेटी उन्हें ऐसे शिविरों के आयोजनों के लिए सहयोग करती रहेगी। इस शिविर में मंदिर के चेयरमैन बंसीलाल को कुकरेजा, गुलशन बग्गा, जगदीश भाटिया, सोमनाथ ग्रोवर, गोपाल कृष्ण, प्रेम कुमार, जनक भाटिया, सीमा सितोरिया, राहुल झा, हरिंदर भाटिया, राकेश खन्ना, अनिल अरोड़ा, संदीप भाटिया, प्रेम बब्बर, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, अमर बजाज, विशाल भाटिया, भारत कपूर, रविंद्र गुलाटी, सचिन भाटिया, अजय शर्मा, आशीष अरोड़ा, भव्य मलिक, अमित नरूला, सोनू पंडित, बबलू पंडित, लाला पंडित, रजनीश पंडित, रविंद्र पांडे पंडित, रामकिशन, संदीप कुमार, किशन कुमार, स्कूल के अध्यापिकाओं में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, रजनी बजाज, रेखा वाधवा, मोनिका वर्मा, मान्या रतड़ा, कमला, नीलम, सोनिया व अन्य मौजूद रहे

लोकसभा आम चुनाव-2024
मतदाता ऑनलाइन व ऑफलाइन सर्च कर सकते हैं अपना नाम
भारत निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी पर उपलब्ध हैं कई ऑनलाइन सेवाएं
रेवाड़ी, 17 मई, अभीतक:- जिला रेवाड़ी में लोकसभा आम चुनाव के तहत शनिवार 25 मई को मतदान होने हैं। भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतदाता केवल तभी वोट डाल सकते हैं जब उनका नाम मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) में प्रदर्शित हो। इसके लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य कर लें। यह कार्य ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। डीसी एवं जिला निवार्चन अधिकारी राहुल हुड्डड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदान किए गए राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) कई ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करता है। इनमें मतदाता सूची खोजना, ई-ईपीआईसी डाउनलोड करना, मतदान केंद्रों और अधिकारियों का पता लगाना, मतदाता सूची में अनिवासी भारतीय (एनआरआई) के नाम शामिल करना, सुधार के लिए आवेदन करना और मतदाता सूची में प्रविष्टियों को स्थानांतरित करना आदि शामिल हैं। पंजीकृत उपयोगकर्ता इसमें लॉग इन कर सकते हैं शिकायतें दर्ज करें, जबकि नए उपयोगकर्ता अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण कर सकते हैं, इस प्रकार मतदाता पहुंच और जुड़ाव को सुव्यवस्थित किया जा सकता है। उपयोगकर्ता अपने राज्य का नाम चुनकर अपना नाम मतदाता सूची में खोज सकते हैं। खोज करने के लिए पहला नाम, अंतिम नाम, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम, लिंग आदि जैसे विवरण भी आवश्यक हैं। जिलेवार खोज विकल्प भी उपलब्ध है।
कैसे करें अपने मताधिकार का प्रयोग
सबसे पहले मतदान कार्मिक मतदाता सूची में आपके नाम और आपके आईडी प्रूफ की जांच करेगा। इसके उपरांत मतदान कार्मिक आपकी अंगुली पर स्याही लगाएगा, आपको एक पर्ची देगा और एक रजिस्टर (फार्म 17क) पर आपके हस्ताक्षर लेगा। आपको यह पर्ची तीसरे मतदान कार्मिक के पास जमा करनी होगी और अपनी स्याही लगी अंगुली दिखानी होगी और इसके बाद आपको मतदान बूथ की ओर प्रस्थान करना होगा। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर अपने पसंद के उम्मीदवार के प्रतीक के सामने के बैलेट बटन को दबाकर अपना मत दर्ज करें। वीवीपैट मशीन के पारदर्शी विंडो पर दिखने वाली पर्ची की जांच करें। उम्मीदवार की क्रम संख्या, नाम और प्रतीक वाली यह पर्ची 7 सेकेण्ड के लिए दिखाई देगी और फिर यह सीलबंद वीवीपैट बॉक्स में गिर जाएगी। जब आप किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं डालना चाहते हैं उस स्थिति में आप नोटा (इनमें से कोई नहीं) विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। यह ईवीएम मशीन पर अंतिम बटन होता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मबपेअममच.दपब.पद पर मतदाता गाइड देखें। मतदाता को मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य किसी उपकरण को मतदान बूथ के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
मतदाता ये डॉक्यूमेंट दिखाकर भी कर सकते हैं मताधिकार का प्रयोग
भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, वोटर आईडी के अलावा और भी कई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिन्हें दिखाकर मतदाता को वोट डालने की अनुमति मिल जाती है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने लगभग एक दर्जन डॉक्यूमेंट निर्धारित किए हुए है। आपमें से कई लोग ऐसे होंगे, जिनका नाम तो वोटर लिस्ट में है, लेकिन उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग ने बगैर वोटर आईडी कार्ड के भी मतदाताओं को वोट डालने का विकल्प दिया हुआ है, जिनका प्रयोग कर वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
ये दस्तावेज दिखाकर कर सकते हैं मताधिकार का प्रयोग
1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं या फिर, पीएसयू और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो युक्त आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. पैन कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिस पर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (हुक्कार) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. एमपी-एमएलए-एमएलसी की तरफ से जारी आधिकारिक पहचान पत्र।


चुनाव का पर्व-देश का गर्व
मेरा इक वोट तो, मेरा अधिकार है… गीत का हुआ विमोचन
एडीसी अनुपमा अंजलि ने स्वीप गतिविधियों में निभाई जा रही भागीदारी को बताया सार्थक
स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों से किया जा रहा है वोट देने के प्रति जागृत
रेवाड़ी, 17 मई, अभीतक:- शनिवार, 25 मई को होने वाले लोकसभा आम-चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल हुड्डा की देखरेख में जिले में चलाई जा रही स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियों की श्रृंखला में निरंतर आमजन की सहभागिता बढ़ रही है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए युवा साहित्यकार एवं शिक्षाविद मुकुट अग्रवाल द्वारा रचित गीत मेरा इक वोट तो, मेरा अधिकार है… का विमोचन शुक्रवार को एडीसी एवं स्वीप की नोडल अधिकारी अनुपमा अंजलि द्वारा किया गया। जिले के प्रसिद्ध संगीतकार व भजन गायक मुरारीलाल सोनी द्वारा संगीतबद्ध इस गीत को स्वयं मुरारीलाल सोनी तथा मीना दादरी द्वारा स्वरबद्ध किया गया है। एडीसी अनुपमा अंजलि ने गीत की रचना करने वाली पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने में निश्चित रूप से यह गीत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में वोटिंग परसेंटेज बढ़ोतरी के लिए रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग माध्यमों से स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरुक करते हुए बढ़-चढकर मतदान करने का संदेश दिया जा रहा है। लोकार्पित जागरूकता-गीत के बोल भी मेरा वोट-मेरा अधिकार है.. की विचारधारा को पुष्ट करते हुए जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढकर वोट डालने की अपील कर रहे हैं। एडीसी ने स्वीप गतिविधियों में हर वर्ग द्वारा निभाई जा रही भागीदारी को सार्थक बताया और कहा कि सामाजिक सहभागिता के साथ ही जिला रेवाड़ी में आगामी चुनाव में वोट प्रतिशतता में निश्चित तौर पर बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, रचनाकार मुकुट अग्रवाल, संगीतकार मुरारी लाल सोनी, गायिका मीना दादरी, एडीसी के निजी सचिव प्रदीप कुमार, हेड मास्टर सतबीर जांगड़ा, शिक्षक मुकेश कुमार व छात्रा कनुप्रिया मौजूद रहे।

रेवाड़ी लघु सचिवालय सभागार में एडीसी अनुपमा अंजलि की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान में आहुति डालते विद्यार्थीगण।
चुनाव का पर्व-देश का गर्व
नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं तक संपर्क साध रहा है प्रशासन – एडीसी
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थी दे रहे हैं मतदान करने का संदेश
शुक्रवार को बावल, कसौला, रेवाड़ी में आयोजित हुए मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक
रेवाड़ी, 17 मई, अभीतक:- मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में जिला प्रशासन प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। विभिन्न प्रचार माध्यमों से मतदाताओं को जोड़ते हुए उन्हें आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एडीसी एवं स्वीप की नोडल अधिकारी अपुनमा अंजलि ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर मतदाताओं से प्रशासन सीधा संपर्क साध रहा है। शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनावास के विद्यार्थियों ने एडीसी अनुपमा अंजलि की मौजूदगी में लघु सचिवालय परिसर में मतदाता जागरूकता नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया और लोगों को जागरूक किया। एडीसी ने नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें इस सार्थक मुहिम में जुड़ते हुए दी जा रही कलात्मक आहुति पर धन्यवाद किया। एडीसी ने कहा कि डीसी राहुल हुड्डा के मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिला में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोकतंत्रता को और अधिक मजबूत करने के लिए विद्यालय का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। नुक्कड़ नाटक विद्यालय प्राचार्य डा.लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता व रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों द्वारा आम जनता को वोट डालने के प्रति जागरूक करने की दिशा में सराहनीय कदम है। विद्यालय के विद्यार्थीगण रिया,कोमल, संजना चंचल, स्वीटी, किशन, रोहित, वंदना, निशिका, एकता द्वारा शुक्रवार को बावल, कोसली, रेवाड़ी लघु सचिवालय आदि जगहों पर जाकर मतदान करने को जागरूक किया व मतदान करने का संकल्प दिलाया।



आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन की रोकथाम के लिए निवार्चन आयोग के सक्रिय कदम
सी-विजिल एप के जरिए कर सकते हैं चुनावों में हो रही गड़बड़ी की शिकायत
रेवाड़ी, 17 मई, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव में पारदर्शिता लाने के लक्ष्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजिल एप प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है। इस एप का उपयोग कर कोई भी नागरिक आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकता है। सी-विजिल एप का उपयोग एंड्रॉयड यूजर्स के द्वारा ही किया जा सकता क्योंकि इसका इस्तेमाल करने के लिए कैमरा और जीपीएस एक्सेस की आवश्यकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए कहा की शिकायत दर्ज करने के लिए आवश्यक है की आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करते व्यक्ति की कोई तस्वीर या 2 मिनिट की लाइव वीडियो सबूत के तौर पर एप के जरिए अपलोड की जाए। शिकायत के साथ कैप्चर की गई जीपीएस जानकारी एप के माध्यम से स्वयं ही जिला नियंत्रण कार्यालय तक पहुंच जाएगी। आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। शिकायत दर्ज करवाने वाले व्यक्ति की पहचान को भी गुप्त रखा जाएगा। डीसी ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के पश्चात कुछ ही मिनटों में फ्लाइंग स्क्वायड को घटनास्थल पर शिकायत की जांच-पड़ताल के लिए भेज दिया जाएगा। कार्यवाही के पश्चात 100 मिनट की समयावधि के अंदर ही शिकायतकर्ता को मौजूदा परिस्थिति से अवगत करा दिया जाएगा ।

हरियाणा में भाजपा के आला नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां जयंत चैधरी, दीया कुमारी, सतपाल महाराज के भी कार्यक्रम तय: अरविंद सैनी
बड़े नेताओं के दौरे से हरियाणा में और प्रचंड होगी मोदी हवा: अरविंद सैनी
अंबाला और रोहतक लोकसभा में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
घरौंडा, कलायत और भिवानी में रैली करेंगे राजनाथ सिंह
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे हरियाणा में भाजपा के आला नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां और कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 मई शनिवार को हरियाणा में दो रैलियां करेंगे। दोपहर को अंबाला लोकसभा और शाम को सोनीपत लोकसभा के गोहाना में रैलियां कर माहौल को पूरी तरह भाजपा के पक्ष में करेंगे। भाजपा हरियाणा के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि हरियाणा में प्रधानमंत्री की इन दो रैलियों के बाद भी एक के बाद एक स्टार प्रचारकों की रैलियां और कार्यक्रम 23 मई तक लगातार जारी रहेंगे। एक -एक नेता के एक -एक दिन में कई-कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। 18 मई को प्रधानमंत्री की रैलियों के बाद 19 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तीन रैलियां रखी गई है। भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 को फरीदाबाद, कैथल और करनाल से शक्तिशाली और विकसित भारत के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनआशीर्वाद मांगेंगे। इसी तरह 19 मई को ही राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चैधरी फरीदाबाद के पलवल में भाजपा के लिए वोट करने की अपील जनता से करेंगे। 20 मई को प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह, उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सतपाल महाराज जैसे तीन बड़े नेताओं के कार्यक्रम रहेंगे। 20 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में रहेंगे। हिसार और करनाल लोकसभा में उनकी रैलियों का कार्यक्रम तय हो चुका है। इसी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में सिरसा की अनाज मंडी में तथा शाम को रोहतक लोकसभा के झज्जर में रैली को संबोधित करेंगे। 20 मई को ही सतपाल महाराज सोनीपत और भिवानी लोकसभा में जनसभाएं कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर भाजपा के लिए वोट की अपील करेंगे। मीडिया प्रभारी श्री सैनी ने बताया कि केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी 22 मई को एक ही दिन में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह 22 मई को 11 बजे करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में घरौंडा में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इसी तरह श्री राजनाथ सिंह की दूसरी रैली 2 बजे कैथल जिला के कलायत में होगी। यहां राजनाथ सिंह कुरूक्षेत्र लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के समर्थन में लोगों को संबोधित करेंगे। अरविंद सैनी ने कहा कि राजनाथ सिंह की तीसरी रैली चार बजे भिवानी के हुडा पार्क ग्राउंड में होगी। यहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में जनता से वोटों की अपील करेंगे। इसके अगले दिन 23 को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा में रहेंगे। मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पाली में विशाल रैली कर भाजपा की चुनावी जमीन को और मजबूत करेंगे। अरविंद सैनी ने बताया कि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी 18 मई को भिवानी महेंद्रगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करेगी। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और हरियाणा की सभी सीटों पर भाजपा बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेगी।

भारतीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने अभय सिंह चैटाला को दिया अपना समर्थन
अभय सिंह चैटाला ने तन मन धन से आंदोलन कर रहे किसानों का साथ दिया और पूरे देश में एकमात्र विधायक थे जिन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया: टेकराम कंडेला
किसानों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के समर्थन से हमारी जीत हुई पक्कीः अभय सिंह चैटाला
क्हा, जब तक भूपेंद्र हुड्डा राजनीति में है तब तक भाजपा को कोई खतरा नहीं है
आप पार्टी हरियाणा का पानी रोकने वाले लोग हैं, पहले एसवाईएल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे आप पार्टी
कुरूक्षेत्र, 17 मई, अभीतक:- भारतीय किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने शुक्रवार को कुरूक्षेत्र लोकसभा से इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को अपना समर्थन दिया।. कंडेला ने कहा कि हमने अपने संगठन के लोगों की सहमति के बाद यह निर्णय किया कि जिसने किसान आंदोलन में हमारा साथ दिया उसका लोकसभा चुनाव में पूर्ण रूप से साथ देंगे। कंडेला ने कहा कि कुरूक्षेत्र में तीन पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी ने जिसपे कोयला चोर के आरोप लगाए थे उसे ही खड़ा कर दिया। दूसरा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से लाकर खड़ा कर दिया जो जिंदल की तरह बड़ा पूंजीपति है और किसान कमेरे से कोई लेना देना नहीं है। तीसरा उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला है जिसने तन मन धन से तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का साथ दिया और पूरे देश में एकमात्र विधायक थे जिन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। कांग्रेस ने विपक्षी पार्टी होते हुए भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया। अगर कांग्रेस चाहती तो अभय सिंह की तरह सारे विधायक इस्तीफा देते जिससे केंद्र की भाजपा सरकार पर दबाव बनाने में आसानी होती और 750 किसानों को अपनी शहादत नहीं देनी पड़ती। अभय सिंह चैटाला ने प्रेस को संबोधित करते हुए समर्थन देने पर टेकराम कंडेला का आभार प्रकट किया और कहा कि हम दोनों ने जाट आरक्षण आंदोलन और किसान आंदोलन का साथ दिया और सक्रिय भूमिका निभाई। आज जो किसानी से जुड़ा हुआ है, जिसे किसान आंदोलन याद है वो अब लोकसभा चुनाव में मुझे वोट करेगा। किसानों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के समर्थन से हमारी जीत पक्की हो गई है। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि ये भाजपा की सरकार कातिलों की सरकार है। भाजपा के 10 साल के राज में सबसे ज्यादा कत्लेआम हुए हैं। संत रामपाल के 6, जाट आरक्षण आंदोलन में 32, राम रहीम के 46 लोगों का कत्लेआम किया। 13 महीने चले किसान आंदोलन में 750 किसान शहीद हो गए। भाजपा देश का सबसे घातक राजनीतिक दल है। इन्होंने देश को जाती और धर्म में बांट दिया। जिस भी प्रदेश में कोई किसान कौम जो ताकतवर है उनको दूसरी कौमों के खिलाफ लड़वा दिया। आज प्रदेश का बच्चा बच्चा भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार बैठा है। 4 जून को नतीजे आ जाएंगे, भाजपा कई सीटों पर जमानत भी नहीं बच पाएगी। भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला बोलते हुए अभय सिंह ने कहा कि जबतक भूपेंद्र हुड्डा राजनीति में है तब तक भाजपा को कोई खतरा नहीं है। इसके कई उदाहरण सभी के सामने हैं। सुभाष चंदªा के राज्यसभा के चुनावों में स्याही कांड को सभी जानते हैं कैसे भूपेंद्र हुड्डा एवं कांग्रेस के विधायकों ने इनेलो और कांग्रेस के सांझे उम्मीदवार को हराने के लिए पेन की स्याही बदल कर वोट कैंसिल करवा दिए थे। हुड्डा ने अपने बेटे को राज्यसभा का सांसद बनाने के लिए भाजपा से सैटिंग की और भाजपा ने अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारा। करनाल में खट्टर और नायब सैनी के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार कर भाजपा की मदद कर रहे हैं। मेरे ऐलनाबाद के उप चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा मेरे खिलाफ वोट मांगने गया लेकिन वहां जाकर बोला की कांडा मेरा दोस्त है और कांग्रेस के उम्मीदवार की जमानत जब्त करवा दी। भूपेंद्र हुड्डा ने तो राव इंद्रजीत, धर्मवीर, सेलजा, रणदीप सुर्जेवाला, किरण चैधरी और कैप्टन अजय सिंह यादव जैसों को भी साफ कर दिया। आम आदमी पार्टी पर भी तीखे हमले किए और कहा कि ये हरियाणा का पानी रोकने वाले लोग हैं। पहले एसवाईएल पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे आप पार्टी। पंजाब में कहते हैं एक बूंद पानी नहीं देंगे और यहां लोकसभा चुनाव में लोगों से वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी एसवाईएल के पानी न देने पर इनके साथ खड़ी है।

लापता बच्चों को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाने में नित नए आयाम स्थापित कर रही हरियाणा पुलिस
राज्य पुलिस की बैस्ट प्रैक्टिसिज को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही पहचान
जापान से पहुंचे मीडिया चैनल पर दिखाई गई हरियाणा पुलिस की सफलता की कहानियां, दुनिया भर के देशो मे किया गया प्रसारण
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा पुलिस सेवा, सुरक्षा और सहयोग की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए निरंतर अपने कर्त्तव्य पथ पर आगे बढ़ रही है। मानवता तथा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) नित नए आयाम स्थापित कर रही है जिसकी प्रशंसा हरियाणा में ही नही बल्कि विदेशों में भी होने लगी है। विदेशी मीडिया प्लैटफॉर्म पर हरियाणा पुलिस की इन सफलता की कहानियों को प्रसारित किया जा रहा है जिससे हरियाणा पुलिस विदेश में रह रहे लोगों के मानस पटल पर एक प्रभावशाली छवि बनाने में कामयाब रही है। हाल ही में जापान के एक प्रतिष्ठित मीडिया चैनल ने हरियाणा का दौरा किया और यहां पर राज्य अपराध शाखा की एएचटीयू द्वारा लापता बच्चों तथा महिलाओं को अपने परिवार से मिलवाने के लिए की जा रही कार्यप्रणाली को देखा। जापान के इस मीडिया चैनल द्वारा हरियाणा पुलिस द्वारा इस दिशा में किए गए कार्यों तथा बैस्ट प्रैक्टिसिज पर आधारित कवरेज की गई जिसका दुनिया भर के देशों में प्रसारण किया गया। इससे हरियाणा पुलिस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने इसके लिए राज्य अपराध शाखा की एएचटीयू को बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक डीजीपी श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस गुमशुदा व्यक्तियों की पहचान करते हुए उन्हें अपने परिजनों से मिलवाने के लिए सक्रियता से प्रयास कर रही है। कर्तव्य से आगे बढ़कर अपनी डयूटी को बखूबी निभाते हुए हरियाणा पुलिस की टीमों द्वारा मानवता व परोपकार की भावना से काम किया जा रहा है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हमारा पुलिस बल लापता व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित घर लाने के लिए पूर्ण समर्पण भाव के साथ प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति का कोई परिजन लापता है तो कृपया निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करने में संकोच न करें या आपातकालीन नंबर 112 पर इसकी सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। डीजीपी ने आगे कहा कि हरियाणा पुलिस लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए निरंतर प्रयासरत है। ये अभियान ज्यादातर बाल कल्याण समिति व अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से चलाए जाते हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में लापता व्यक्तियों व बच्चों को ढूँढकर फिर से मिलाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हमारी पुलिस टीमें लापता बच्चों व व्यक्तियों की तलाश के लिए आश्रय गृहों जैसे संस्थानों के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों और विभिन्न धार्मिक स्थलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी जाती हैं। आंकड़े सांझा करते हुए राज्य अपराध शाखा हरियाणा की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा 1 जनवरी 2024 से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक एएचटीयू तथा जिला पुलिस के संयुक्त प्रयासो से 18 वर्ष से कम आयु के लापता 790 किशोर तथा किशोरियों, 18 वर्ष से अधिक आयु के 3489 युवक व युवतियों, 433 भिखारियों, 273 बंधुआ मजदूरी करने वाले बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया जैसे माध्यम दुनिया भर में गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने का सशक्त माध्यम है। लापता व्यक्तियों का विवरण देने वाले ऐसे पोस्ट प्रसारित करने में हमें कुछ ही सेकंड लगेंगे। यह संदेश किसी गुमशुदा को उसके परिजनों से मिलाने में अहम योगदान दे सकता। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रकार के लापता लोगों व बच्चों के बारे में जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें ताकि किसी भी ऐसे लापता बच्चों को जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलवाया जा सके।
नेशनल टेक्नोलॉजी डे के उपलक्ष्य में इनोवेटिव टैक्नोलोजीस इन डिजिटल एज विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का एमडीयु करेगा आयोजन चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक का फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग 18 मई को नेशनल टेक्नोलॉजी डे के उपलक्ष्य में- इनोवेटिव टैक्नोलोजीस इन डिजिटल एज विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करेगा। विभाग के अध्यक्ष एवं इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के कंवीनर प्रो. हरीश दूरेजा ने बताया कि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान तथा कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। डा. मीनू इस राष्ट्रीय संगोष्ठी की आयोजन सचिव तथा डा. सलोनी कक्कड़ सह आयोजन सचिव हैं। यह राष्ट्रीय संगोष्ठी एफडीसी भवन के कांफ्रेंस हॉल में प्रातरू 10 बजे से प्रारंभ होगी।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्टडीज द्वारा दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ओपन किया पोर्टल
चंडीगढ़ , 17 मई- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्टडीज द्वारा संचालित दो वर्षीय डिप्लोमा इन टीचिंग इंडियन लैंग्वेज तथा दो वर्षीय डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटेशन पाठ्यक्रमों में सत्र 2024-2025 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने और आवेदन जमा करवाने के लिए पोर्टल ओपन हो गया है। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रमों- दो वर्षीय डिप्लोमा इन टीचिंग इंडियन लैंग्वेज तथा दो वर्षीय डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटेशन में सत्र 2024-2025 में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 3 जून 2024 तक एडमिशन एप्लीकेशन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता, सीटों की संख्या, फीस तथा अन्य जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्ट्स से प्राप्त की जा सकती है।
हरियाणा में सर्विस वोटर की संख्या 1 लाख 11 हजार से है अधिक-मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश में सर्विस वोटर की कुल संख्या 1 लाख 11 हजार 58 है। सर्विस वोटर से प्राप्त पोस्टल बैलेट की गणना ईवीएम से पहले की जानी है। इसलिए मतगणना केंद्रों पर अधिकारी स्केनर्स की प्राप्त संख्या में उपलब्धता पहले से ही सुनिश्चित कर लें तथा इस कार्य के लिए अलग से एक एआरओ की नियुक्ति की जाए। उन्होंने बताया कि मतगणना में पोस्टल बैलेट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके तहत सर्विस वोटर मतगणना ड्यूटी पर तैनात मतदाता व अन्य कर्मचारी तथा गैरहाजिर मतदाता की गणना की जाती है। इसलिए अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनप्रतिनिधि अधिनियम 1950 की धारा 20 (8) के तहत परिभाषित सर्विस वोटर के रूप में नाम दर्ज करने के लिए जो पात्र हैं, उनमें भारतीय सेना, नौसेना तथा वायु सेना के सदस्य, केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों में नामतः जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, सीमा सुरक्षा बल, आईटीबीपी, आसाम राइफल, एनएसजी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ तथा एसएसबी के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य शस्त्र बल, पुलिस बल के जिन कर्मचारियों अपने राज्य से बाहर है और केंद्र सरकार के कर्मचारी जो, इंडियन मिशन पर देश से बाहर हैं।
प्रदेश में है अस्थाई मतदान केंद्रों सहित पोलिंग स्टेशनों संख्या 20 हजार 31
श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में 10 हजार 523 स्थानों पर अस्थाई मतदान केंद्रों सहित पोलिंग स्टेशनों की संख्या 20 हजार 31 है। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए प्रतिक्षा क्षेत्र में कुर्सी व छाया की व्यवस्था करें। इसके अलावा एंबुलेंस पार्किंग लोकेशन की भी जानकारी लोगों तक पहुंचाए और किस क्षेत्र व किन गांवों को यह एंबुलेंस कवर करेगी, इसकी रिपोर्ट भेजें।
एसीबी की टीम ने बिजली निगम सोनीपत में कार्यरत जेई को 20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोनीपत के बिजली विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर जोगिंदर को 20000 के रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे का नाममात्र राशि का एस्टीमेट(अनुमान) बनाकर केस बंद करने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि मॉडल टाउन, जिला सोनीपत के बिजली निगम में कार्यरत जेई जोगिंदर ने शिकायतकर्ता से क्षतिग्रस्त बिजली खंभे का नाममात्र राशि का एस्टीमेट बनाकर केस बंद करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। ब्यूरो द्वारा मामले की जांच कर आरोपी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है। मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।
राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड करें सार्वजनिक- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
तीन बार इसकी मीडिया में जानकारी देनी अनिवार्य
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा 2024 के आम चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों व राजनीतिक पार्टियों को अपने उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में तीन बार प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित राजनीतिक पार्टी को भी अपने उम्मीदवार के आपराधिक मामले की जानकारी अपनी पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर डालनी होगी। यदि राजनीतिक पार्टियां ऐसा नहीं करती हैं और कोई शिकायत चुनाव आयोग को प्राप्त होती है तो उम्मीदवार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 6 मई को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
हीट वेव से मतदाताओं का होगा बचाव, आयोग ने किए अतिरिक्त प्रबंध
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए हरियाणा में 25 मई को मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। हीट वेव से बचाव हेतु तथा छाया के लिए टेंट, पंखे, पीने का ठंडे पानी सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अलावा, मतदाताओं को क्यू मैनेजमेंट एप से भी बीएलओ जानकारी देगा कि मतदान के लिए कितने लोग लाइन में हैं, ताकि एक समय में बहुत अधिक भीड़ मतदान केंद्र पर न हो और मतदाता को अपना वोट डालने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 2 करोड़ 76 हजार 441 मतदाताओं से अपील की है कि 25 मई को लोकतंत्र का त्यौहार मनाएं और वोट अवश्य करें।
मतदान केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकता है कोई मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर मतदाता मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्पाई कैमरा इत्यादि लेकर न जाएं, इससे मतदान की गोपनीयता भंग होने की संभावना रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पीठासीन अधिकारी को ही मोबाइल रखने की अनुमति होगी। मतदाता केवल पहचान वाले दस्तावेज ही अपने साथ लेकर जाएं।
सी-विजिल पर मतदाताओं ने 7512 शिकायतें आयोग को भेजी हैं
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों की जानकारी देने के लिए सी-विजिल एप तैयार किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी के युग में मतदाता आईटी-सैवी है और उक्त एप पर ज्यों ही आचार संहिता उल्लंघन की जानकारी उनके संज्ञान में आती है तो तत्काल आयोग को भेज रहे हैं। हरियाणा में अब तक सी- विजिल पर मतदाताओं ने सी-विजिल पर 7512 शिकायतें भेजी हैं, जिनमें से 6655 शिकायतों को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सही ठहराया गया है।
फरीदाबाद में सर्वाधिक 2297 मिली हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में सर्वाधिक 2297 आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं। इसके बाद रोहतक में 1016 शिकायतें प्राप्त हुई। इसी तरह से अंबाला जिले से 768, भिवानी से 131, फतेहाबाद से 157, गुड़गांव से 619, हिसार से 406, झज्जर से 265, जींद से 76, कैथल से 156, करनाल से 38, कुरुक्षेत्र से 154, महेंद्रगढ़ से 25, मेवात से 53, पलवल से 130, पंचकूला से 136, पानीपत से 19, रेवाड़ी 50, सिरसा से 697, सोनीपत से 194, यमुनानगर जिले से 15 शिकायतें आयोग को भेजी गई हैं।
पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 20 और 27 मई को यूएचबीवीएन के मुख्यालय सेक्टर-14, पंचकूला में की जाएगी
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम( यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। बिजली निगम के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये से अधिक और तीन लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 20 और 27 मई, 2024 को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से संबंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, खराब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छः महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी।