



इंडो अमेरिकन स्कूल के यश और अंश ने बॉक्सिंग मे जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। झज्जर में चल रही ब्लॉक स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे सातवीं कक्षा के यश पुत्र राज सिंह ने 28-30 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। वही कक्षा छठी से अंश धनखड़ पुत्र सुनील 30-32 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुए। स्कूल निदेशक बिजेंद्र कादयान ने उन्हें उनकी इस सफलता पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


एल. ए. स्कूल के बच्चों ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9 के बच्चों ने ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में किया बेहतरीन प्रदर्शन। ट्रेक इवेंट्स में पुनीत दहिया ने 200 मीटर, 400 मीटर, 100×4 व 400×4 मीटर रिले में फर्स्ट पोजीसन प्राप्त की। अर्पित दहिया ने 100×4,400×4 रिले में फर्स्ट पोजीसन प्राप्त की। रौनक जून ने 100 मीटर, 200 मीटर, 100×4,400×4 रिले रेश में फर्स्ट पोजीसन प्राप्त की। आदित्य व वंश बसीवाल ने बॉक्सिंग अंडर 14 व 17 में फर्स्ट पोजीसन प्राप्त की। देव कुमार ने 400×4 रिले व 3 किलोमीटर की लॉन्ग रेश में फर्स्ट पोजीसन प्राप्त की। मोहित ने 400×4 हरडल रेश में सेकिंड पोजीसन प्राप्त की। रौनक दहिया, निखिल व कौशल ने रेसलिंग अंडर 17 व 14 में सेकिंड, नवीन ने जेवलिन थ्रो अंडर 19 में फर्स्ट पोजीसन प्राप्त की। भारत ने बेडमिंटन अंडर 17 में फर्स्ट पोजीसन, सागर ने 200 मीटर रेश में थर्ड पोजीसन प्राप्त की। प्रिंस ने टाइक्वाडो अंडर 17 में फर्स्ट पोजीसन प्राप्त कर डिस्ट्रिक लेवल पर क्वालीफाई किया। उनकी इस कामयाबी में स्कूल डीपीई अमित लोहचब व संजीत सांगवान का अभिनय योगदान रहा। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया व स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर,स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व नगद राशि देकर सम्मानित किया। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव व एक्टिविटी इंचार्ज भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने डीपीई अमित लोहचब व संजीत सांगवान के कार्य की प्रशंसा कर सभी सफल खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की कामना की।


गांव सुरहेती का राजकीय विद्यालय शिक्षा व प्रतियोगिताओं में निजी विद्यालयों को दे रहा चुनौती
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- गांव सुरहेती का राजकीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं अन्य प्रतियोगिताओं में भी निजी विद्यालयों को चुनौती दे रहा है। ग्रामीण अंचल में स्थित गांव सुरहेती का यह राजकीय विद्यालय एक तरफ गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा का सपना पूरा कर रहा है वही दूसरी तरफ यह विद्यालय बच्चों के उन सपनों को भी साकार रूप देने में प्रयासरत है जो सपने उच्च कोटि के निजी स्कूलों के बच्चे अक्षर देखते हैं। विद्यालय के मुख्य शिक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि विद्यालय मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण प्रतियोगिता में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। इसके अलावा कई छात्र टेबल कंपटीशन, निपुण रिपोर्टर, बाल रामलीला, टीएलएम प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सम्मानित हो चुके हैं। मुख्य शिक्षक ने बताया कि इस बार विद्यालय ने अपनी छात्र संख्या को 100 के आंकड़े तक पहुंचाने का संकल्प लिया है और इसके लिए जल्द ही खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विद्यालय प्रबंधन समिति की एक बैठक आयोजित की जाएगी।
सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक’
राज्यसभा चुनाव के लिए की गई रणनीति तैयार
विधायक दल की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर भी हुआ मंथन’
किरण चैधरी को राज्यसभा उपचुनाव प्रत्याशी घोषित करने पर सीएम सैनी ने दी बधाई
चंडीगढ़, 20 अगस्त, अभीतक:- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर सभी विधायकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किरण चैधरी को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम आवास पर हुई बैठक में विधायकों के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 3 सितंबर को होने वाले राज्यसभा के उपचुनाव को लेकर पूरी रणनीति तैयार की गई। विधायकों के साथ हुई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किरण चैधरी की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन हुआ। हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से बारी-बारी उनके विधानसभा क्षेत्रों के बारे में पूरी जानकारी ली। इस दौरान विधायकों ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का पूरा ब्यौरा सीएम सैनी के सामने रखा। विधानसभा अनुसार हो रही मुख्यमंत्री नायब सैनी की ’ष्नॉन स्टॉप हरियाणा रैलियोंष्’ को लेकर भी चर्चा की गई। विधायक दल की बैठक में विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता में खुशी का माहौल है। जनता फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं। नायब सैनी की कार्यशैली और थोड़े से समय में ही की गई घोषणाओं तथा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों ने सभी वर्गों का दिल जीता है। एक सुर में सभी नेताओं ने तय किया कि आगामी दिनों में भी हरेक विधायक अपने-अपने क्षेत्रों जनसंपर्क तेज करेंगे और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करेंगे।

25 अगस्त को भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान, 20 हजार बूथों पर कार्यालय खोलेगी भाजपा’
कुलदीप बिश्नोई की अध्यक्षता में रोहतक में हुई चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने दी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी’
रोहतक, 20 अगस्त, अभीतक:- भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की दृष्टि से सबसे बड़ा अभियान 25 अगस्त को चलाने का निर्णय लिया है। भाजपा एक साथ प्रदेश के लगभग 20 हजार बूथों पर चुनाव कार्यालय खोलेगी और कार्यालय के उद्घाटन के साथ एक महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी। मंगलवार को रोहतक में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक कुलदीप बिश्नोई की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया की मौजूदगी में हुई समिति की पहली बैठक में आगामी व्यवस्थाओं और योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। यहां कुलदीप बिश्नोई और डा. पूनिया ने प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों से चुनाव में अच्छे मार्जिन से जीतने पर खुलकर बातचीत की और सुझाव मांगे। इसके बाद हुई एक अन्य बैठक में प्रदेश संयोजक कुलदीप बिश्नोई, भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के अलावा सह संयोजक राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार व सह संयोजक एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता और पूर्व मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। बैठक में चुनाव की दृष्टि से 25 अगस्त को प्रदेश के हर बूथ पर कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक बूथों पर रहेंगे और लोगों से संपर्क करेंगे। पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर कमल खिलाना है, इसलिए यह संपर्क अभियान विस्तृत अभियान होगा, इस दिन पार्टी के कार्यकर्ता और नेता हर घर पहुंचकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी करेंगे। हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई पार्टी एक साथ 20 हजार बूथों पर अपने कार्यालय खोलेगी। इस दिन सुबह से लेकर शाम तक जनसंपर्क कर हर घर पहुंचकर हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों और कार्यों को बताया जाएगा तथा भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की जाएगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अभियान में मुख्यमंत्री नायब सैनी, सभी मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा सहित तमाम नेता बूथों पर संपर्क करेंगे। भाजपा नेता घर घर पहुंचकर अपने कल्याणकारी कार्य तो गिनाएंगे ही, साथ ही कांग्रेस सरकार के राज में व्याप्त भय, भ्रष्टाचार की याद भी जनता को दिलाएगी। बैठक के बाद सह संयोजक राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है और आज की बैठक में लगभग 30 विभाग बनाकर उनको चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। व्यवस्थाओं को लेकर सभी विभागों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रदेश के 25 अगस्त को लगभग 20 हजार बूथों पर कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। कृष्णलाल पंवार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों में हर वर्ग के लोग खुश हैं। हर समाज के व्यक्ति सीएम आवास पर जाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी को अपना समर्थन दे रहे हैं। सिख समुदाय के हजारों सम्मानित लोगों ने भी सीएम सैनी को अपना समर्थन दिया है। हरियाणा के हर वर्ग के लोगों में सीएम सैनी के प्रति आस्था है और निश्चित तौर पर हमारी तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। प्रत्याशियों की लिस्ट के बारे में पूछे गए सवाल पर श्री पंवार ने कहा कि 22 या 23 अगस्त को चुनाव समिति की बैठक होनी है। बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। चर्चा के बाद पैनल बनाकर समिति प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी उसके बाद ही लिस्ट जारी होगी। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने एक ही दिन में 90 की 90 विधानसभाओं में रायशुमारी की है। यह निश्चित है कि जिस व्यक्ति का नाम नंबर वन होगा उसी व्यक्ति को पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। भाजपा के खिलाफ लगाए जा रहे पोस्टरों पर पूछे गए सवाल पर बोलते हुए कृष्णलाल पंवार ने कहा कि कांग्रेस अफवाह फैलाने की मास्टर है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने देश को आरक्षण और संविधान खत्म करने की अफवाह फैलाकर गुमराह किया था। कांग्रेस ने पूरे देश की महिलाओं को 8500 रुपये खटाखट देने का वादा किया था, अब कांग्रेस के नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है। सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि कैबिनेट की बैठकों में जो निर्णय लिए गए हैं उन्हें भाजपा गारंटी के साथ पूरा करेगी। नायब सरकार ने किसानों की हर समस्या का समाधान किया है। 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है। किसानों को बिजली के ट्रांसफार्मर के खराब होने पर आने वाले खर्च से मुक्त किया है। मुख्यमंत्री सैनी ने किसानों को अपने हिसाब से थ्री स्टॉर मोटर लगाने की छूट देकर किसानों को परेशानियों से निजात दिलाई है। आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खराब हुई फसलों का 550 करोड़ रुपये 2000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब किसानों के खातों में ट्रांसफर किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान, गरीब, मजदूर सभी भाजपा के पक्ष में हैं और निश्चित तौर पर सीएम सैनी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी।
बाप-बेटे झूठ फैलाने में माहिर: कुलदीप बिश्नोई
चुनाव प्रबंधन समिति की रोहतक में आयोजित बैठक में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भाजपा अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर और कार्यकर्ताओं के समर्पण से एक बार फिर जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस और हुड्डा पर भी जमकर वार किया। बिश्नोई ने कहा कि हुड्डा झूठ फैलाने में माहिर है, इसलिए हमें इनके झूठ से खुद भी बचना है और जनता को भी बचाना है। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने चुनाव अवधि के दौरान विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार पर कड़ी नजर रखने पर जोर दिया। वहीं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा की 10 साल की विराट उपलब्धियों का अधिक से अधिक प्रचार व प्रसार पर फोकस रखा।

स्नातक कक्षाओं का एडमिशन पोर्टल फिर खुला
30 तक होंगे दाखिले
स्नातकोत्तर कक्षाओं की ओपन काउंसलिंग 24 तक
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- उच्चतर शिक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए एडमिशन पोर्टल 30 अगस्त तक दोबारा खोल दिया है। उधर एमए, एमकॉम, एमएससी आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं की खाली सीटों के लिए 24 अगस्त तक दाखिले होंगे। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ अमित भारद्वाज ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, वे ऑनलाइन आवेदन करके सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। उधर स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी 30 अगस्त तक एडमिशन पोर्टल खुल गया है। दूसरे और तीसरे वर्ष के जिन विद्यार्थियों ने अभी तक फीस नहीं भरी है, वे भी अपनी फीस भर सकते हैं। नेहरू कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 1200 सीटों में से 691 भर चुकी हैं जबकि 509 खाली हैं। इनमें बीए की 72, बीएससी फिजिकल साइंस की 249, बीएससी लाइफ साइंस की 33, बीएससी गणित की 19, बीकॉम की 99 और बीबीए की 35 सीटें खाली हैं। उधर स्नातकोत्तर कक्षाओं की 370 सीटों में से 108 खाली हैं और 262 भर चुकी हैं। खाली सीटों में एमए अंग्रेजी की 05, एमए हिंदी की 04, एमए भूगोल की 04, एमए पत्रकारिता की 14, एमए मनोविज्ञान की 13, एमकॉम की 55, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 09 और एमएससी गणित की 04 सीटें खाली हैं।


विस चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें राजनीतिक दल – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिए निर्देश
राजनीतिक दल प्रचार होर्डिंग व बैनर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही लगाएं
रेवाड़ी, 20 अगस्त, अभीतक:-डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और विधानसभा आम चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित शिकायत सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकता है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने प्रचार होर्डिंग व बैनर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर ही लगाने होंगे, जिनकी अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान वितरित किए जाने वाले सभी पैम्फलेट पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम व नंबर अंकित होना सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्देश का पालन न करने पर प्रिंटर व सामग्री वितरित करने वाले दल या उम्मीदवार के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा चुनाव के दौरान झूठी व भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने सभी राजनीतिक दलों से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों के लिए जारी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से भी सावधान किया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से किसी भी संदिग्ध सूचना को आगे शेयर करने से पहले संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) से पुष्टि करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान झूठी व भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार या व्यक्ति भारत निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा जारी नियमों व शर्तों का सख्ती से पालन करेंगे। नियमों की अवहेलना किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव 2024 के दौरान और वैध रूप से नियोजित व्यक्तियों को किसी भी बाधा, परेशानी या चोट से बचने के लिए और मानव जीवन और संपत्ति को खतरे में डालने, सार्वजनिक शांति और सौहार्द को भंग करने और दंगों और झगड़े का कारण बनने से रोकने तथा भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के निर्देशों के उल्लंघन करने को रोकने के लिए सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों और सभी व्यक्तियों को नियमों और शर्तों की पालन सुनिश्चित करनी होगी। जैसे कि कोई भी पार्टी या उम्मीदवार या व्यक्ति किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होगा जो मतभेदों को बढ़ाए या आपसी नफरत पैदा करे या विभिन्न जातियों और समुदायों, धार्मिक या भाषाई के बीच तनाव पैदा करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। हरियाणा प्रदेश में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में चुनाव के निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए और चुनाव के दौरान चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार और राजनीतिक दल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार चुनाव व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, होटल, फार्म हाउस, हवाला एजेंटों, वित्तीय दलालों, कैश कूरियर, गिरवी दलालों और अघोषित नकदी की आवाजाही के लिए उपयोग की जाने वाली अन्य संदिग्ध एजेंसियोंध्व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और प्रावधान के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सभी बैंक संदिग्ध बैंक निकासी बारे तुरंत करें रिपोर्ट – जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बैंकों को एक दिन में 1 लाख रुपए से अधिक की नकदी निकासी की दैनिक रिपोर्ट देनी होगी। आम चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते से 10,00,000 रुपए से अधिक की ट्रांजेक्शन होती है तो उसे नोटिस किया जाए और उसकी सूचना आयकर विभाग सहित जिला प्रशासन को दें। यदि कोई बड़ा लेन-देन होता है तो उसकी भी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दें। उन्होंने बताया कि दस लाख से अधिक की बड़ी राशि की निकासी की किसी भी संदिग्ध प्रकृति के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी बैंक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग से बैंक खाता खोलने, चेकबुक के साथ पासबुक जारी करने के लिए विशेष विंडो की व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बैंक कैश मूवमेंट की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और पूरा रिकॉर्ड प्रॉपर तरीके से मेंटेन करें। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, एसडीएम कोसली विजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

विस चुनाव में नियमों के विरुद्ध प्रचार सामग्री छापने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई – अभिषेक मीणा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बैठक में जिला के प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को दिए सख्त निर्देश
प्रिंटिंग प्रेस संचालकों पर रहेगी जिला प्रशासन व निर्वाचन आयोग की कड़ी नजर
नियमों के उल्लंघन पर छह महीने की सजा व प्रिंटिंग प्रेस का लाइसेंस निरस्त करने का है प्रावधान
रेवाड़ी, 20 अगस्त, अभीतक:-रेवाड़ी जिला में 1 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को जिला के सभी पंजीकृत प्रिंटिंग प्रेस संचालकों व मालिकों की बैठक लेते हुए चुनाव से संबंधित पंपलेट, पोस्टर और संबंधित सामग्री की छपाई और प्रकाशन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीसी ने सभी पंजीकृत मुद्रकों और प्रकाशकों को नोटिस जारी किया जिसमें बताया गया कि चुनाव पम्पलेट, पोस्टर आदि की छपाई और प्रकाशन प्रतिनिधित्व की धारा 127-ए के प्रावधानों द्वारा नियंत्रित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमों के विरुद्ध प्रचार सामग्री छापने पर संबंधित प्रेस मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना जांच पड़ताल व नियमों के विरूद्ध जाकर कोई भी चुनाव प्रचार सामग्री प्रकाशित न करें। विधानसभा चुनाव के दौरान मुद्रक व प्रकाशक के नाम के बिना चुनाव से संबंधित पम्पलेट व पोस्टर आदि छापना जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 127 ए का उल्लंघन है और ऐसा करने वाले प्रिंटर के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसमें छह महीने की सजा से लेकर प्रिंटिंग प्रेस का लाइसेंस निरस्त करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित हर सामग्री पर मुद्रक व प्रकाशक का नाम अवश्य छपा हुआ होना चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के खर्च की सीमा निर्धारित की हुई है इसलिए यह जरूरी है कि उनके पम्पलेट व पोस्टर आदि के खर्च का भी पूरा हिसाब किताब रहे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव से संबंधित पम्पलेट व पोस्टर आदि उसी स्थिति में छापें जब सामग्री छपवाने वाला व्यक्ति हलफनामे के साथ दो गवाह दें और उनके हस्ताक्षर भी लेने जरूरी हैं। ऐसे पोस्टर व पम्पलेट आदि छापने के बाद उनकी एक कॉपी जिला मजिस्ट्रेट को भेजनी होगी और राज्य स्तर पर मुख्य चुनाव अधिकारी को कॉपी भेजकर यह बताना होगा कि अमुक व्यक्ति ने चुनाव से संबंधित कितनी संख्या में पोस्टर अथवा पम्पलेट छपवाएं है और उनके खर्च का भी विवरण देना होगा। कॉपी से कॉपी करना भी इसी श्रेणी में आता है। चुनाव पम्पलेटध्पोस्टर का अर्थ प्रचार के लिए प्रयोग किए जाने वाले उन सभी दस्तावेजों से है, जिनमें किसी भी राजनीतिक दल या विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार से संबंधित प्रचार की जानकारी हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी प्रकाशक या मुद्रक अपनी प्रिंटिंग प्रेस के जरिए ऐसी किसी भी प्रकार की सामग्री को प्रकाशित या छपाई का कार्य नहीं करेगा, जिसके पोस्टर बैनर या पंफलेट पर उसके मुद्रक या प्रकाशक का नाम और पता अंकित न हो। संचालक पोस्टर और बैनर की छपाई करने के दौरान दावेदारों या प्रत्याशियों से स्वप्रमाणित घोषणा पत्र और उसके दो जानने वाले लोगों के नाम और पते को भी अपने पास जानकारी के रूप में पहले से ही हासिल करेंगे, उसके बाद ही छपाई का कार्य शुरू कर सकेंगे।


पीएनबी आर सेटी में मनाया गया प्रमाण पत्र वितरण दिवस
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान झज्जर में ब्यूटी पार्लर के 23 प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरु करने के लिए प्रशिक्षण दिया। मंगलवार को प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को तभी सार्थक किया जा सकता है। जब युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार शुरु करें। संस्थान में एक कुशल उधमी बनने के साथ-साथ एक क्रियाशील व्यवसाय स्थापित करने के भी गुण सिखाये जाते हैं। ऐसा करके दुसरो के लिए भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि प्रशिक्षण पाकर कैसे महिलाये अपने व्यवसाय को बढ़ा सकती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओ के जीवन में सुंदरता का क्या महत्त्व है और अपना ब्यूटी पार्लर का काम शुरु करते समय किन-किन बातो का ध्यान रखें। किस प्रकार अपने कार्य को धीरे-धीरे बढ़ाना है और काम शुरू करके अपनी व परिवार की जीवनशैली में सुधार करना है। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को ऋण योजनाओ से सम्बंधित जानकारी दी और उन्हें बैंक से लोन लेकर काम शुरु करने की सलाह दी। सभी प्रशिक्षणार्थियों का फीडबैक भी लिया गया। इस अवसर पर संस्थान से आशीष रोहिल्ला, सतपाल सिंह, कुसुम, आशीष शर्मा, शशी कुमार भी मोजूद रहे। संस्थान में सिलाई व कंप्यूटर और डेरी फार्मिंग का प्रशिक्षण शुरु किया जाएगा।

खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में संस्कारम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में संस्कारम स्कूल के जोशीले खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्कूल के छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। लड़को में कक्षा 11वी के शिवम (अंडर- 19) ने डिस्कस थ्रो में दूसरा व शॉट पुट में तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा ग्यारहवीं के लक्ष्मण (अंडर- 19) ने 800 मीटर रेस में तीसरा स्थान, कक्षा बारहवीं के योगेंद्र (अंडर- 19) ने लॉन्ग जंप में दूसरा स्थान, दसवीं कक्षा के पारस यादव (अंडर- 17)ने हाई जंप में दूसरा स्थान वह छठी कक्षा के भविष्य (अंडर- 14) ने हाई जंप में दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा छठी के यश का बैडमिंटन में जिला स्तरीय चयन हुआ। लड़कों की ही अंडर-14 बास्केटबॉल टीम पहले स्थान पर व अंडर-17 की बास्केटबॉल टीम द्वितीय स्थान पर रही। बॉक्सिंग में अंडर-19 में लक्ष्य पहले स्थान पर, अंडर-17 में टिंकू व लक्ष्य पहले स्थान पर, अंडर-14 में कुनाल पहले स्थान पर व कार्तिक दूसरे स्थान पर रहा। स्विमिंग में 100 मीटर फ्री स्टाइल में अंशुल पहले स्थान पर, 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रोहन पहले स्थान पर, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हिमांश पहले व रोहित दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों की अंडर-17 व अंडर-14 की क्रिकेट टीम ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। इन खेलों में स्कूल की छात्राओं का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। बालिका वर्ग में कक्षा दसवीं की वर्षा (अंडर-17) शॉट पुट में प्रथम स्थान पर रही। कक्षा ग्यारहवीं से नैंसी (अंडर-17) 400 मीटर में प्रथम व 800 मीटर में द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा नौवीं से वर्षा (अंडर-17) 200 मीटर में पहले स्थान पर रही। कक्षा 12वीं से माही यादव (अंडर-19)ने 800 मीटर में पहला स्थान हासिल किया। कक्षा दसवीं से दिव्या ने हैमर थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर भी सभी विद्यार्थियों का स्वागत कर बधाई दी। संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मुख्य अध्यक्ष डॉक्टर महिपाल ने विजेता छात्र व छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

जेजेपी को झटका, श्री राम दहिया ने दिया त्याग पत्र
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा में भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला की जननायक जनता पार्टी में मची भगदड़ थमने का नाम ही नही ले रही है। पार्टी के जिला झज्जर के ऑफिस सचिव पद से श्री राम दहिया ने त्याग पत्र दे दिया है। श्री राम दहिया ने कहा कि उन्होंने अपने निजी कारणों से त्याग पत्र दिया है। उन्होंने जन नायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चैटाला को अपना त्याग पत्र भेजा है।


आपकी सजगता व जागरूकता ही आपको साइबर फ्रॉड से बचा सकती है – पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा
टास्क इन्वेस्टमेंट में पैसे लगाने से बचे व किसी प्रकार के प्रलोभंद में ना आये -पुलिस उपायुक्त
बहादुरगढ़, 20 अगस्त, अभीतक:- झज्जर पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के कुशल नेतृत्व में आम नागरिक को साइबर क्राइम से बचाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है परंतु फिर भी थोड़े से लालच में आकर पढ़े लिखे लोग भी साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने बताया कि आजकल टास्क पूरा करने के नाम पर सबसे ज्यादा फ्रॉड चला हुआ है आपको टेलीग्राम ग्रुप के साथ जोड़ा जाएगा, आपको पैसा डबल करने की वीडियो दिखाई जाएगी,जिसमें आपको टास्क पूरा करने के लिए कहा जाएगा और ठगी करने वाले द्वारा आपका यूजर आईडी पासवर्ड बनवाया जाएगा जो की एक एक्सेस लिंक ही होता है। जिसमें शुरुआत में छोटी राशि को लगाने के लिए कहा जाएगा जैसे ही आप छोटा अमाउंट उनको देते हैं। वह आपको राशि बढ़ाकर आपके खाते में पैसा डाल देते हैं। इस तरह दो-तीन बार आपके खातों में पैसों का आदान-प्रदान होगा जिससे आप उनके जाल में फसते चले जाओगे और फिर एक बड़ा अमाउंट डालने के लिए कहा जाएगा जैसे ही आप बड़ा अमाउंट डालोगे तो आगे से कहा जाएगा कि आपके पैसे तब निकलेंगे जब आप और अमाउंट डालोगे इस तरह एक बहुत बड़ी राशि आप उनको दे देते हो तब उस यूजर आईडी व पासवर्ड को डीएक्टिवेट करके आपके सारी राशि को ले लेंगे और आपके साथ बहुत बड़ा फ्रॉड हो जाएगा। इसलिए झज्जर पुलिस की आमजन से अपील है कि टास्क इन्वेस्टमेंट में पैसे लगाने से बचे, किसी भी प्रकार के प्रलोभंद में ना आए और घर बैठे कमाने के चक्कर में किसी के बताए लिंक पर क्लिक करके अपने मोबाइल का एक्सेस नहीं दे हमारी समझदारी ही हमारा बचाव है। आजकल साइबर ठगी इन्स्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा न करें। व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नम्बर से आई किसी भी प्रकार की विडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है उसके बारे में जागरूक होना। उसके बाद भी आप के साथ अगर ठगी हो जाये तो घबराने की बजाए साईबर हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें। अगर साइबर हेल्पलाइन पर समय रहते शिकायत की जाए तो आम आदमी की मेहनत की कमाई बचाई जा सकती है। 1930 पर तुरन्त शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में किशोरावस्था विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- आज डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में अध्ययनरत किशोरावस्था के बच्चों एवं शिक्षकों हेतु जिला बाल कल्याण परिषद झज्जर द्वारा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में अध्यनरत किशोरावस्था के विद्यार्थियों उनके शिक्षकों एवं जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा स्काउट एंड गाइड्स तथा प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक एवं राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने मुख्य वक्ता के तौर पर प्रभावी मनोवैज्ञानिक प्रेरक युक्तियों के माध्यम से बच्चों संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आयोजित सेमिनार में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि विषय चाहे कोई भी हो ज्ञान अर्जित करने हेतु धैर्य से सुनने और सही से समझने की कला विकसित करनी होती है। उचित माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करना होता है। बढ़ती उम्र में मानसिक स्वास्थ्य के मध्यनजर पाठ्यक्रम शिक्षा के साथ ही पर्सनल ग्रूमिंग पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। चरित्र निर्माण स्वयं की बेहतर देखभाल हेतु स्काउट एंड गाइड की गतिविधियां प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण भी जरूरी है। समय-समय पर आत्म अवलोकन करना भावनात्मक समझ विकसित करते हुए हार्मोन की जानकारी सही हासिल करना माता-पिता एवं बच्चों के मध्य बेहतर संबंधों का निर्माण क्योंकि तकनीकी डिजिटल युग में बाल सुरक्षा और संरक्षण की समझ के साथ जीवन में सफलता के विषयों की समझ महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक युक्तियों के माध्यम से बढ़नी आवश्यक होती है। अनिल मलिक ने कहा कि स्काउट एंड गाइड जैसी गतिविधियां युवा विद्यार्थियों के मनोवैज्ञानिक आधार का विकास कर स्थानीय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का उत्तरदायी नागरिक बनाने में मदद करती है इसी तरह से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण का लघु ज्ञान भी जीवन और मृत्यु के बीच अंतर ला सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्काउट एंड गाइड के कोऑर्डिनेटर ने संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी तथा कार्डियो पल्मोनरी रिसासिटेसन जैसी कुशल गतिविधि जब किसी दुर्घटना में किसी की सांस रुक जाए तो उन्हें कृत्रिम सांस देने की विधि के बारे में बताया और बताया कि प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण हासिल करें ताकि किसी घायल या बीमार की सही समय पर मदद की जा सके हर किसी को अपने घर कार ट्रैवलिंग बैग में हमेशा फर्स्ट एड किट रखनी चाहिए तथा एक अच्छे वालंटियर के साथ-साथ बेहतर नागरिक सामाजिक जिम्मेदार कर्तव्य पूर्ण व्यक्ति की भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत्त खूँडिया एवं स्कूल प्रिंसिपल संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि व्यावहारिक और जीवंत गतिविधियों के माध्यम से आयोजित सेमिनार तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम अति सराहनीय रहा उम्मीद करते हैं भविष्य में निरंतर लाभ मिलता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका में विशेष तौर से मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक अनिल मलिक व जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर राजेश खन्ना रहे जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि निरंतर प्रेक्टिकल अनुभव से बच्चे सीखते हैं मौलिक शिक्षा से ज्यादा जरूरी है व्यावहारिक शिक्षा। प्रशिक्षु भारत स्काउट्स एंड गाइड राजेंद्र सिंह, मायानवंती ने कहा कि मितव्ययी जीवन दूसरों के मदद का मनोभाव लिए होते हैं स्काउट्स एंड गाइड। प्रशिक्षु फर्स्ट एड विनय कुमार ने लुक लिसन फील तथा सीपीआर जैसे प्राथमिक चिकित्सा कौशल का ज्ञान प्रदान किया रोशनलाल, कार्यक्रम अधिकारी रितु धनखड, सोमवीर जाखड़, दिनेश कुमार इत्यादी की रहे।


ऋषिकुल पब्लिक स्कूल माजरी गुभाना में कानूनी साक्षरता क्लब के तहत हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीजेएम विशाल रहे और विशेष अतिथि: डॉ. सुदर्शन पुनिया जिला संयोजक, स्टूडेंट्स लीगल लिटरेसी क्लब्स रहे
स्कूल निदेशक डॉ. कुलदीप आर्य ने की अध्यक्षता, प्रधानाचार्य डॉ. सिजू पीएस भी रहे शामिल
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- ऋषिकुल पब्लिक स्कूल माजरी में आज कानूनी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीजेएम श्री विशाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला संयोजक, स्टूडेंट्स लीगल लिटरेसी क्लब्स, डॉ. सुदर्शन पुनिया ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. सिजू पीएस ने मुख्य अतिथि श्री विशाल और विशेष अतिथि डॉ. सुदर्शन पुनिया का स्वागत करते हुए की। उन्होंने कहा कि ऋषिकुल पब्लिक स्कूल में छात्रों की शैक्षिक उन्नति के साथ-साथ उनके नैतिक और सामाजिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उद्देश्य से कानूनी साक्षरता क्लब के तहत वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। मुख्य अतिथि सीजेएम श्री विशाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण का महत्व आज के दौर में और भी बढ़ गया है, जब पर्यावरण संकट गंभीर रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम के साथ एक पेड़ अपने सबसे प्रिय अध्यापक के नाम भी लगाएं। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम एक दिन का ना होकर प्रतिदिन का होना चाहिए और जो पेड़ लगाएं उनकी संभाल भी करें। डॉ. सुदर्शन पुनिया ने अपने संबोधन में कानूनी साक्षरता क्लबों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ये क्लब छात्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं, जिससे वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अधिक सचेत हो पाते हैं। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन की सराहना की और कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुलदीप आर्य ने इस अवसर पर कहा कि ऋषिकुल स्कूल हमेशा से ही सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनमें समाज के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता का विकास करना है। इसके बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, स्कूल निदेशक, प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने भी वृक्षारोपण किया और छात्रों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में लगभग 100 पेड़ लगाए गए, जिनमें फलदार और छायादार पेड़ शामिल थे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. सिजू पीएस ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, और छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उन्हें समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी अहसास कराते हैं। इस अवसर पर सीजेएम कार्यालय से कर्मजीत, स्कूल लीगल लिटरेसी क्लब इंचार्ज विनय, प्रिंसी, सुशीला अत्री, आदि समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहें।

भारत बंद के आह्वान को लेकर झज्जर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद
किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं, अपनी मांगे को शांतिपूर्ण ढंग से रखने का सबको अधिकार – डीसीपी शशांक कुमार सावन
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- आज अनुसूचित जाति व जनजाति द्वारा भारत बंद के आह्वान को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए झज्जर पुलिस पूरी तरह तैयार है। अगर इस दौरान कोई शरारती तत्व किसी प्रकार की सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त शशांक कुमार सावन ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के वर्गीकरण के बारे में ऑब्जरवेशन दिया है कि सारी अनुसूचित जातियां और जनजातीय एक समान वर्ग नहीं है कुछ जातियां दूसरों से ज्यादा पिछड़ी हो सकती हैं इसलिए उनके उत्थान के लिए राज्य सरकार सब क्लासिफिकेशन करके अलग से आरक्षण रख सकती है जिस संबंध में अनुसूचित जाति द्वारा 21 अगस्त 2024 को संपूर्ण भारत बंद का एलान किया गया है। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर जोन लोगेश कुमार व पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ जोन मयंक मिश्रा द्वारा कल भारत बंद के आह्वान का नेतृत्व करने वाले व्यक्तियों को बुलाकर समझाया गया है कि आप अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते हैं अगर इस दौरान किसी प्रकार से कोई तोड़फोड़ या अशांति फैलाने की कोशिश की जाती है तो उसकी भरपाई आपकी संपत्ति से की जाएगी। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त द्वारा सभी थाना प्रबंधक चैकी प्रभारी को अपने-अपने एरिया में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने बताया कि विशेष रूप से प्रशिक्षित दो कंपनियों को दंगा विरोद्धी साजो समान सहित रिजर्व रखा गया है ताकि किसी प्रकार से जिले में शांति को भंग ना होने दिया जाए।


झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में जरूरी दिशा निर्देश देते जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह।
राजनीतिक दल सुविधा एप से लें ऑनलाइन अनुमति – डीसी
लघु सचिवालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी सुविधा एप के बारें में जानकारी
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पूर्व ड्राफ्ट प्रकाशन का निरीक्षण कर लें राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि – डीसी
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने लघु सचिवालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सजग है। बैठक में जिला निर्वाचन के अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को लोकसभा चुनाव के दौरान ऑनलाइन अनुमति के बारे में जानकारी दी व चुनाव आयोग की ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी संबंधित पक्षों को आदर्श आचार संहिता के नियमों की कड़ाई से पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची की ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया है, अगर किसी राजनीतिक पार्टी को मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर किसी प्रकार की आपत्ति है तो अंतिम प्रकाशन से पहले चुनाव कार्यालय में सूचित करें। इसके अलावा डीसी ने कहा झज्जर जिले में अब 797 पोलिंग स्टेशनों के बजाए 807 पोलिंग स्टेशन हो गए हैं। इस बारे में राजनीतिक पार्टियों को वोटरों में जागरूकता बढ़ाने की अपील की। चुनाव लड़ने के इच्छुक वोटर अपना नाम वोटर लिस्ट चेक कर लें ताकि फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि ना रहे। डीसी ने कहा कि इस बार चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की अनुमति आनलाइन सुविधा एप के माध्यम से दी जा रही हैं। राजनीतिक दलों को कोई भी रैली या रोड शो निकालना है, प्रचार वाहन, लाउडस्पीकर या अन्य कोई भी अनुमति जिला प्रशासन से लेना जरूरी है। उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना होगा कि रोड शो के दौरान जाम नहीं हो, रात दस बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। लाउडस्पीकर का प्रयोग संबंधित एआरओ की अनुमति से किया जा सकता है।
रजिस्टर मोबाइल नंबर से सुविधा एप पर हो सकता है लॉगिन
उन्होंने बताया कि सुविधा एप पर लॉगिन के लिए अपने नॉमिनेशन में दिए गए रजिस्टर मोबाइल देना होगा। इसी रजिस्टर मोबाइल नंबर से ही लॉगिन हो सकता है। रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट से जुड़े सारे डिटेल्स ऑटोमेटिक आ जाएगी. इसके बाद कैंडिडेट किसी भी प्रकार के अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिसमें प्रचार वाहन से लेकर रैली ग्राउंड के अनुमति शामिल हैं। इस अवसर पर बीजेपी से पंकज शर्मा, कांग्रेस से विकास कुमार, इनेलो से पवन धनखड़, बसपा से सत्यप्रकाश बैठक में उपस्थित रहे।


झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों की बैठक में जरूरी दिशा निर्देश देते जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह।
चुनाव प्रचार सामग्री प्रकाशन के नियमों का पालन करें प्रिंटिंग प्रैस मालिक – डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने प्रिंटिंग प्रेस मालिकों के साथ की मीटिंग
पब्लिक प्रॉपर्टी पर चुनाव सामग्री लगाने पर होगी डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत कार्रवाई
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने जिले भर के प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना जांच पड़ताल व नियमों के विरूद्ध जाकर कोई भी चुनाव प्रचार सामग्री प्रकाशित न करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मुद्रक व प्रकाशक के नाम के बिना चुनाव से संबंधित पम्पलेट व पोस्टर आदि छापना जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 127 ए का उल्लंघन है और ऐसा करने वाले प्रिंटर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को यह भी निर्देश दिए हैं कि विधानसभा चुनाव से संबंधित हर सामग्री पर मुद्रक व प्रकाशक का नाम अवश्य छापें। उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने विधानसभा उम्मीदवारों के खर्च की सीमा निर्धारित की हुई है इसलिए यह जरूरी है कि उनके पम्पलेट व पोस्टर आदि के खर्च का भी पूरा हिसाब किताब रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव से संबंधित पम्पलेट व पोस्टर आदि उसी स्थिति में छापें जब सामग्री छपवाने वाला व्यक्ति हलफनामे के साथ दो गवाह दें और उनके हस्ताक्षर भी लेने जरूरी हैं। ऐसे पोस्टर व पम्पलेट आदि छापने के बाद उनकी एक कॉपी जिला मजिस्ट्रेट को भेजनी होगी और राज्य स्तर पर मुख्य चुनाव अधिकारी को कॉपी भेजकर यह बताना होगा कि अमुक व्यक्ति ने चुनाव से संबंधित कितनी संख्या में पोस्टर अथवा पम्पलेट छपवाएं है और उनके खर्च का भी विवरण देना होगा। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्रोपर्टी पर किसी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री लगाने पर डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इस अवसर पर एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, ईओ केके यादव व संजय रोहिल्ला, इलेक्शन नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रशासन तैयार – डीसी
एफएसटी व एसएसटी टीमें गठित, आदर्श आचार संहिता की अनुपालन करें सभी संबंधित पक्ष
एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवा भी बनवाएं अपना वोट
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय सीमा में नियमानुसार तैयारी की जा रही है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र यादव और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि झज्जर जिला में चार विधानसभा क्षेत्र (बेरी, बहादुरगढ़, बादली व झज्जर) आते हैं। जिला की मतदाता सूची में अभी तक 811910 मतदाता शामिल हैं। इनमें 381660 महिला, 430238 पुरुष और 12 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिला में 23 हजार 174 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 100 प्लस आयु के मतदाता 509 हैं। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवक-युवती नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले तक अपना वोट बनवा सकते हैं। सुविधाजनक तरीके से मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 807 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आदर्श आचार संहिता की निष्पक्षता से अनुपालना कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एफएसटी व एसएसटी टीमों का गठन करते हुए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिला टोल फ्री नंबर है 1950 है। इसके अतिरिक्त सी विजिल एप पर भी निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया प्रसारण एवं निगरानी समिति गठित कर दी गई है। यह समिति पेड न्यूज, सोशल मीडिया व अन्य प्रचार सामग्री की निगरानी रखेगी। जिला स्तर पर विज्ञापन के लिए प्री- सर्टिफिकेट जारी करेगी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को वाहन, साउंड, रैली स्थल आदि व अन्य किसी प्रकार की अनुमति के लिए सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ जिला झज्जर में एक अक्टूबर को मतदान होगा।
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह।

राजधानी दिल्ली में फिर बरसी आफत की बारिश
मिंटो ब्रिज अंडरपास में जलभराव के कारण फंसी स्कूल बस, बच्चों को सुरक्षित निकाल लिये जाने की खबर
नई दिल्ली, 20 अगस्त, अभीतक:- राजधानी दिल्ली के बहुत से इलाकों में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे शहर के अधिकतर हिस्से जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया। राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बारिश के बाद मिंटो ब्रिज अंडरपास में जलभराव के कारण एक स्कूल बस पानी अधिक बढ़ जाने के कारण बीच मेँ फंस गई। गनीमत रही कि समय रहते स्कूल बस से तीन बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंडरपास में एक आटो रिक्शा भी फंस गया। अधिकारियों के अनुसार, बचाव दल शीघ्र मौके पर पहुंच गए और इनमें से किसी भी घटना में कोई घायल नहीं हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि पंप की मदद से पानी बाहर निकाला जा रहा है। मिंटो ब्रिज अंडरपास में अक्सर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न जाती है। जुलाई 2020 में यहां एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई थी क्योंकि उसका छोटा ट्रक अंडरपास में फंस गया था।


हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 सितंबर को रेवाड़ी स्थित न्यायिक परिसर सहित बावल व कोसली में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा रेवाडी, 20 अगस्त, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार 14 सितंबर को रेवाड़ी स्थित न्यायिक परिसर सहित बावल व कोसली में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ कंज्यूमर कोर्ट यानी उपभोक्ता न्यायालय में व स्थाई लोक अदालत में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। परिवादी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस का निपटारा करा सकते हैं। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव अमित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, चेक बाउंस मुकदमे, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि किसी भी मुकदमे के दोनों पक्षकार आपसी समझौते के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय आ सकते हैं और वो किसी भी अन्य कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01274 220062 पर कॉल कर सकते हैं।

गाँव भदाना में सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का रेखाचित्र बनाकर दी श्रद्धांजलि
झज्जर, 20 अगस्त, अभीतक:- गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का एक विशाल रेखाचित्र बनाकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान की। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमन्त्री और भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक माने जाते हैं। राजीव गांधी भारत के 40 की उम्र में बनने वाले सातवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उनका स्वभाव काफी सहनशील था। उनका पूरा नाम राजीव रत्न गांधी था। ऐसा कहा जाता है कि इनका नाम राजीव इसलिए रखा गया क्योंकि जवाहरलाल नेहरु की पत्नी का नाम कमला था और राजीव का मतलब कमल होता है। कमला की याद को ताजा बनाए रखने के लिए नेहरु ने राजीव नाम रखा। 1980 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था। क्या आप जानते हैं कि देश में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत श्री गांधी को देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ था। राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के बड़े पुत्र थे। इंदिरा गांधी की मृत्यु के शोक से उभरने के बाद उन्होंने लोकसभा का चुनाव कराने का आदेश दिया। इसमें कांग्रेस को पिछले सात चुनावों की तुलना में लोकप्रिय वोट अधिक अनुपात में मिले और पार्टी ने 508 में से रिकॉर्ड 401 सीटें हासिल कीं। 1984 में वह अपनी मां की हत्या के बाद भारत के सातवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने कैम्ब्रिज इंपीरियल कॉलेज लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज में अध्ययन किया। उन्होंने राजनीति में प्रवेश 1980 में अपने भाई संजय गांधी की विमान दुर्घटना से हुई मृत्यु के बाद किया था। इस चैपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, रजकराम शर्मा, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, सुकीर्ति शर्मा व अंशुल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि प्रदान की।

विस चुनाव में नियमों के विरुद्ध प्रचार सामग्री छापने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को दिए सख्त निर्देश
नियमों के उल्लंघन पर छह महीने की सजा व प्रिंटिंग प्रेस का लाइसेंस निरस्त करने का है प्रावधान’
रेवाड़ी, 20 अगस्त, अभीतक:- आगामी हरियाणा विधानसभा आम चुनावों के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में पंजीकृत सभी प्रिंटिंग प्रेस को चुनाव से संबंधित पैम्फलेट, पोस्टर और संबंधित सामग्री की छपाई और प्रकाशन के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं। डीसी ने सभी पंजीकृत मुद्रकों और प्रकाशकों को नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि चुनाव पैम्फलेट, पोस्टर आदि की छपाई और प्रकाशन प्रतिनिधित्व की धारा 127-ए के प्रावधानों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना जांच पड़ताल व नियमों के विरूद्ध जाकर कोई भी चुनाव प्रचार सामग्री प्रकाशित न करें। चुनाव के दौरान मुद्रक व प्रकाशक के नाम के बिना चुनाव से संबंधित पम्पलेट व पोस्टर आदि छापना जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 127 ए का उल्लंघन है और ऐसा करने वाले प्रिंटर के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसमें छह महीने की सजा से लेकर प्रिंटिंग प्रेस का लाइसेंस निरस्त करने का प्रवाधान है। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित हर सामग्री पर मुद्रक व प्रकाशक का नाम अवश्य छापें।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के खर्च की सीमा निर्धारित की हुई है इसलिए यह जरूरी है कि उनके पम्पलेट व पोस्टर आदि के खर्च का भी पूरा हिसाब किताब रहे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव से संबंधित पम्पलेट व पोस्टर आदि उसी स्थिति में छापें जब सामग्री छपवाने वाला व्यक्ति हलफनामे के साथ दो गवाह दें और उनके हस्ताक्षर भी लेने जरूरी हैं। ऐसे पोस्टर व पम्पलेट आदि छापने के बाद उनकी एक कॉपी जिला मैजिस्ट्रेट को भेजनी होगी और राज्य स्तर पर मुख्य चुनाव अधिकारी को कॉपी भेजकर यह बताना होगा कि अमुक व्यक्ति ने चुनाव से संबंधित कितनी संख्या में पोस्टर अथवा पम्पलेट छपवाएं है और उनके खर्च का भी विवरण देना होगा। कॉपी से कॉपी करना भी इसी श्रेणी में आता है। चुनाव पम्पलेटध्पोस्टर का अर्थ प्रचार के लिए प्रयोग किए जाने वाले उन सभी दस्तावेजों से है, जिनमें किसी भी राजनीतिक दल या विधानसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार से संबंधित प्रचार की जानकारी हो।
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार की चुनाव खर्च सीमा होगी 40 लाख रुपए – डीसी
5 सितंबर से शुरू होगी विधानसभा आम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया
रेवाड़ी, 20 अगस्त, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि पहली अक्टूबर को होने वाले विधानसभा आम चुनावों के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार व राजनीतिक पार्टी को भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनावों के लिए एक उम्मीदवार को सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर दस हजार रुपए की राशि जमा करवानी होगी। अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह राशि पांच हजार रुपए होगी।। सिक्योरिटी डिपॉजिट नकद या ट्रेजरी के माध्यम से ही स्वीकार्य होगी। चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से इस राशि को स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने नामांकन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा के उपरांत जिला में चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। अब 5 सितंबर से बावल, कोसली व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। रविवार 8 सितंबर को नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। डीसी ने बताया कि नामांकन पत्र 12 सितंबर तक भरे जा सकते हैं। इसके बाद 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 16 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। उसी दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ), सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) के कार्यालय में अपने साथ अधिकतम 4 लोगों को लाने की अनुमति होगी। साथ ही, आरओ तथा एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम 3 वाहन लाने की अनुमति होगी। डीसी ने बताया कि चुनाव खर्च की एक उम्मीदवार के लिए 40 लाख रुपए तक सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवार को अपने चुनाव का पूरा लेखा-जोखा रखना होगा, जिसके लिए अलग बैंक खाता खुलवाना होगा।