Haryana Abhitak News 18/09/24

एल. ए. स्कूल के छात्र प्रिंस ने टाइक्वाडो में स्टेट लेवल पर हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया
झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक:- एल. ए. स्कूल झज्जर के दसवीं कक्षा के छात्र प्रिंस सुपुत्र अशोक ने टाइक्वाडो अंडर 17 में स्टेट लेवल पर हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। फर्स्ट पोजीसन प्राप्त कर डिस्ट्रिक लेवल पर प्रिंस में फर्स्ट पोजीसन प्राप्त कर स्टेट लेवल पर क्वालीफाई किया था। उनकी इस कामयाबी में स्कूल डीपीई अमित लोहचब व संजीत सांगवान का अभिनय योगदान रहा। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया व स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर,स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने प्रिंस के पिता अशोक की मौजूदगी में मेडल पहनाकर व नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव व एक्टिविटी इंचार्ज भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने डीपीई अमित लोहचब व संजीत सांगवान के कार्य की प्रशंसा कर प्रिंस के सुनहरे भविष्य की कामना की।

वोटर जागरूकता के लिए औधोगिक इकाइयों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
श्रमिकों को दिलाई वोट के प्रति जागरूकता की शपथ
हरियाणा में पांच अक्टूबर को होगा मतदान, स्वीप अभियान की गतिविधियां जारी
बहादुरगढ़, 18 सितम्बर, अभीतक:- जिलेभर में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बहादुरगढ़ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों में स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा जिलेभर की शिक्षण संस्थाओं, स्वास्थ्य संस्थान, ट्रैफिक पुलिस,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, एमएसएमई द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन करते हुए आमजन को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
एडीसी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अहम योगदान है, ऐसे में श्रमिकों के अलावा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मतदान के दिन किसी भी संस्थान में काम करने वाला व्यक्ति वोट डालने से वंचित ना रहे, इसके लिए बाकायदा मतदान के दिन को सवेतन अवकाश घोषित किया गया है, ऐसे में फैक्ट्रियों और अन्य निजी संस्थानों में काम करने वाले श्रमिक अपनी वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बने। उन्होंने पात्र मतदाताओं का आह्वान किया कि वे पांच अक्टूबर को अपना वोट अवश्य डालें।
बहादुरगढ़ स्थित एक कंपनी में स्वीप के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते श्रमिक व अन्य कर्मचारी।

मतदाता जागरूकता अभियान
ऑनलाइन लें मतदाता शपथ, अपने अधिकारों के प्रति बनें सजग
मतदाता शपथ लेते ही मिलेगा प्रमाण पत्र
झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक:- जिला स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसके तहत सभी नागरिकों से आह्वान किया जा रहा है कि वे ऑनलाइन मतदाता शपथ लें और अपने आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़ें। इस अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाना और हर नागरिक को अपने मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना है। एडीसी ने कहा कि स्वीप अभियान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता शपथ लेने के लिए नागरिक चुनाव आयोग की स्वीप वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्मबपेअममच.दपब.पदध्चसमकहमध् पर जा सकते हैं। इसके साथ ही यह सुविधा जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी मतदाता शपथ लेने वाले लिंक को पोस्ट किया गया है। इस पहल के माध्यम से उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों को भी इस अभियान से जोड़ें ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर अपने मतदान अधिकार का सदुपयोग कर सकें।
एडीसी सलोनी शर्मा।

 

चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने राजकीय नेहरू कालेज में चुनाव को लेकर लिया तैयारियों का जायजा
अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी दिशा निर्देश
बहादुरगढ़, 18 सितम्बर, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन का निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने पर विशेष फोकस है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुरूप सभी तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाए, इसके लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज परिसर में ईवीएम डिस्ट्रीब्यूसन के साथ-साथ चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों बेरी, बादली, बहादुरगढ़ और झज्जर के लिए चुनाव सामग्री वितरण और मतगणना कार्य राजकीय नेहरू कॉलेज परिसर में होगा, जिसके लिए जरूरी तैयारियों को समय रहते पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में चुनाव की तैयारी काफी बेहतर चल रही हैं और चुनाव आयोग की तरफ से मिलने वाले दिशा-निर्देशों को तय समय में पूरा किया जा रहा है। जिला का मतगणना केंद्र राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज झज्जर में बनाया गया है जहां तैयारियां पूरी की जा रही है। वहीं पोलिंग पार्टियों को फाइनल रिहर्सल उपरांत मतदान केंद्रों पर चुनाव के लिए चार अक्टूबर को भेजा जाएगा। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बादली सतीश यादव, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वोटर जागरूकता के लिए औधोगिक इकाइयों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
श्रमिकों को दिलाई वोट के प्रति जागरूकता की शपथ
हरियाणा में पांच अक्टूबर को होगा मतदान, स्वीप अभियान की गतिविधियां जारी
बहादुरगढ़, 18 सितम्बर, अभीतक:- जिलेभर में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बहादुरगढ़ में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों में स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा जिलेभर की शिक्षण संस्थाओं, स्वास्थ्य संस्थान, ट्रैफिक पुलिस,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, एमएसएमई द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन करते हुए आमजन को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
एडीसी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अहम योगदान है, ऐसे में श्रमिकों के अलावा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मतदान के दिन किसी भी संस्थान में काम करने वाला व्यक्ति वोट डालने से वंचित ना रहे, इसके लिए बाकायदा मतदान के दिन को सवेतन अवकाश घोषित किया गया है, ऐसे में फैक्ट्रियों और अन्य निजी संस्थानों में काम करने वाले श्रमिक अपनी वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बने। उन्होंने पात्र मतदाताओं का आह्वान किया कि वे पांच अक्टूबर को अपना वोट अवश्य डालें।

कांग्रेसी उम्मीदवार वत्स की डॉक्टर की डिग्री जैसा कांग्रेस का घोषणा पत्र
भरोसे लायक पार्टी नहीं रही कांग्रेस – धनखड़
हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की घोषणाओं पर अमल का इंतजार कर रहे लोग
राजस्थान में राहुल गांधी की लोन माफी की घोषणा ने हजारों किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था
झज्जर, 18 सितम्बर, अभीतक:- कांग्रेस सत्ता पाने के लिए तड़प रही है। बजटीय आंकलन भी नहीं करती और ऐसी घोषणा करती है जो पूरी नहीं हो सकती। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस मेनिफेस्टो के सात वादे पक्के इरादे स्लोगन पर कटाक्ष करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस पर भरोसा नहीं करते इसीलिए सात वादे पक्के इरादे स्लोगन का इस्तेमाल किया है। बादली में देख लो कांग्रेस विधायक वत्स को अपनी डिग्री का भी नहीं पता कि दसवीं पास है या बारहवीं पास। ऐसा ही इनका घोषणा पत्र है। जैसे उनके उम्मीदवार की डॉक्टर की डिग्री। भाजपा संकल्प पत्र प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल की कांग्रेस की चुनावी घोषणाओं के लागू होने का अभी भी इंतजार कर रही है। वही राजस्थान में पिछली बार राहुल गांधी दस दिन के किसानों का कर्ज माफ करने की बात कहकर वोट लिए। किसानों का समय पर लोन माफ नहीं हुआ और करीब चार हजार किसानों ने आत्म हत्या की।
धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदंेगे
भाजपा संकल्प पत्र प्रमुख धनखड़ ने कहा हम सोलर सिस्टम के जरिए पहले ही फ्री बिजली दे रहे हैं, जिसमें यूनिट की कोई सीमा नहीं है। सोलर सिस्टम के जरिए ज्यादा बिजली पैदा करेगा, उसे पैसा भी मिलेगा।
कांग्रेस का 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वायदा खोखला है। धनखड़ ने कहा कि जो लोग भारती रोको गैंग में थे अब वह युवाओं को रोजगार देने की बात कह रहे हैं। इनके एक प्रत्याशी ने पर्ची खर्ची का कोटा भी फिक्स कर दिया है। काग्रेस का कल्चर रहा है।गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने औमप्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र की सरदारी ने विजय श्री का आशीर्वाद दिया।

कालाणी नगर विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता की दिलाई शपथ
जोधपुऱ, 18 सितम्बर, अभीतक:- जोधपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोड़ता हरिदासोता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालानियों की ढ़ाणी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वछता की शपथ दिलाई गई। संस्था प्रधान शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि शिक्षा विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान को उत्सव रूपी मनाने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्वच्छता के प्रयासों में नागरिको की भागीदारी और सामूहिक कार्यों की भावना को प्रज्वलित किया जाएगा। स्वच्छता कार्यक्रम प्रभारी अध्यापक चेना राम बाज्या एवं मुकेश कुमार ने छात्र – छात्राओं को स्वच्छता ही सेवा का महत्व बताते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके वरिष्ठ अध्यापक प्रियंका कविया, रूघ सिंह भाटी, चेना राम बाज्या, मुकेश कुमार, सीताराम, अजयराज सिंह, अशोक कुमार, कुक कम हेल्पर सोमारी देवी, चंपा देवी, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि आयुष एवं आरती बिश्नोई सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तेजाब पीड़ितों के लिए मुआवजा की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का किया आयोजन
झज्जऱ, 18 सितम्बर, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसाआर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन श्री अजय तेवतिया जिला एवम सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर व महिला बाल विकास विभाग ने मिलकर तेजाब पीड़ितों के लिए मुआवजा के प्रावधान हेतु जानकारी देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन डिस्ट्रिक्ट एडीआर सेंटर में किया गया। जिसमें विशेषज्ञ श्री दीपक गहलोत उपस्थित रहे। जिन्होंने इस संबंध में विस्तार से उपस्थित आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, पैरा लीगल वालंटियर को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया कि वह आम लोगों के बीच जाकर नालसा व हालसा की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। तथा न्याय सबके लिए अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं माननीय उच्चतम न्यायालय व भारत सरकार इस बात के लिए भृसक प्रयासरत हैं की कोई भी व्यक्ति धन के अभाव, अथवा किसी अन्य कारण से न्याय से वंचित न रहे और बताया कि नशा एक बहुत ही समाज में फैली हुई बुरी लत है जिससे हर किशोर एवं युवा वर्ग को विशेष तौर पर बचाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह बुराई इन्हीं के बीच अधिक फैली हुई है समारोह के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल द्वारा पौधे वितरण किए गए और अहान किया कि इन पौधों की देखरेख प्रति व्यक्ति ने अपने परिवार का सदस्य मानते हुए करनी है इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से पैरा लीगल वॉलिंटियर कर्मजीत छिल्लर, ओम प्रकाश शर्मा, सरोज, अन्नू, नीता, नेहा, नवीन, अमला, शिवधन, रोशनी आदि मौजूद रहे।

बेरी शहर की शांति भंग करने के मामले में सात आरोपी काबू, वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद
मुंह पर कपड़ा बांधकर की थी एक लडके को अपहरण करने की वीडियो शूट
बेरी, 18 सितम्बर, अभीतक:- थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चैकी शहर बेरी के एरिया में बीते मंगलवार को बीकानेर मिष्ठान भंडार बेरी चैक से काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कुछ लड़कों ने मुंह पर कपड़ा लपेटकर अपने चेहरे छुपाते हुए एक लड़के का अपहरण करने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए उपरोक्त मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशन व एसीपी बेरी अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में सात आरोपियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि 17 सितंबर 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी बेरी चैक से एक लड़के का अपहरण कर लिया गया है अपहरणकर्ताओं ने अपने चेहरे छिपाये हुए थे। मामला संगीन किस्म का था जिस पर पुलिस की कई टीमें बनाई गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि किडनैप करने वाली गाड़ी स्कॉर्पियो भागलपुरी चैक बेरी की तरफ गई है। जब पुलिस टीम भागलपुरी चैक बेरी पहुंची तो गुप्त सूत्रों से पता चला कि उपरोक्त वारदात को अंजाम देने वाली काली स्कॉर्पियो गांव दुबलधन की तरफ से बेरी आ रही है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए चैकी की पुलिस टीम ने दुबलधन की तरफ से ड्रेन पर पहुंचकर नाकाबंदी करके दुबल्धन की तरफ से आ रही टेंमप्रेरी नंबर प्लेट की गाड़ी को रुकवा कर पूछताछ की तो ड्राइवर सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम साहिल निवासी दुबलधन बतलाया और साथ बैठे बाकी लड़कों ने अपना नाम अमन, हरि ओम, साहिल निवासी दुबलधन, रविंद्र निवासी पलड़ा, और कुनाल निवासी मांगावास जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। एसीपी अनिल कुमार ने बतायाकी प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उपरोक्त व्यक्ति इस प्रकार की वीडियो बनाकर अपने युटुब चैनल पर डालते हैं जिससे इनको पैसे मिलते हैं। एसीपी ने बताया कि इन्होंने इस तरह की वीडियो बनाकर बेरी शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है जिससे शहरवासियो में भय का माहौल बन गया है। इसलिए आरोपियों की गाड़ी को इंपाउंड कर दिया गया है। अगर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में यह दोबारा से शांति भंग कर सकते हैं। इसलिए पुलिस द्वारा आरोपियों पर आगामी कार्रवाई अमल मे लाई गई। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह की किसी भी प्रकार की वीडियो या अन्य कोई एक्टिविटी करने से पहले परमिशन लेना अनिवार्य है।वरना भविष्य में अगर किसी ने भी इस तरह की कोई कार्यवाही की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी काबू, आरोपी से दिल्ली से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 18 सितम्बर, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए। एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट प्रभारी निरीक्षा के जमील अहमद ने बताया कि हमारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हितेश निवासी दिल्ली एक मोटरसाइकिल लिए हुए हैं जो दिल्ली से चुराई गई है। हितेश इसे बेचने की फिराक में टाण्डाहेडी से बाहर बने मंदिर के पास अपने किसी साथी के इंतजार में खड़ा है। जिस गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के पास खड़ा हुआ था। जिसने पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को भगाने की कोशिश की जिसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने यह मोटरसाइकिल दिल्ली के एरिया से चोरी की है। जिस संबंध में दिल्ली में मोटरसाइकिल चोरी का अपराधिक मामला दर्ज है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

 

 

गाड़ी में अवैध अंग्रेजी शराब कि 36.5 पेटिया भरकर ले जाते एक आरोपी काबू
झज्जऱ, 18 सितम्बर, अभीतक:- धानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम ने एक गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाते हुए एक आरोपी को थाना शहर झज्जर के एरिया से काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। जिस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टॉफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया की पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन द्वारा अवैध शराब कि तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एक आरोपी को गाडी में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर ले जाते हुए काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बलराज निवासी पुरखास गन्नौर जिला सोनीपत शराब का अवैध धंधा करता हैं। जो अपनी गाड़ी में अवैध शराब भरकर रोहतक की तरफ से आएगा और पुराना बाईपास झज्जर से होते हुए रेवाड़ी की तरफ जाएगा। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टॉफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही अमरजीत की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए कोसली चैक के नजदीक पुराना बाईपास झज्जर पर नाकाबंदी करके आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी रखने लगे जो मिली सूचना के अनुसार कुछ समय के बाद उपरोक्त गाड़ी आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने रुकवा कर चेक किया तो ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बलराज निवासी पुरखास गन्नौर जिला सोनीपत बताया। गाड़ी की तलाश ली गई तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब की 384 बोतल,24 अध्धे व 168 पव्वे बरामद हुए। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 18 सितम्बर, अभीतक:- सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया काबू। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र ने बताया कि थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा आईपीएस द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही जितेंद्र की पुलिस टीम थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में मुस्तैदी से तैनाती थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ देवीलाल पार्क सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में बैठा हुआ है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए देवीलाल पार्क सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू करके उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोमवीर निवासी मांडोठी हाल सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

खंड स्तरीय बीपीआईयू व सक्षम रिव्यू सभा का आयोजन हरिओम की अध्यक्षता में किया गया
झज्जऱ, 18 सितम्बर, अभीतक:- बुधवार को साल्हावास खंड की मासिक खंड स्तरीय बीपीआईयू और सक्षम रिव्यू सभा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी साल्हावास श्री रतिंद्र सिंह एवम खंड संसाधन संयोजक श्री हरिओम की अध्यक्षता में खंड शिक्षा कार्यालय, साल्हावास में किया गया। इस सभा में मुख्य रूप से निपुण हरियाणा कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ सुदर्शन पुनिया, खंड के सभी क्लस्टर मुखिया, बीआरपी, एबीआरसी और स्टार अध्यापक उपस्थित रहे। डॉ सुदर्शन पुनिया ने खंड का प्राथमिक कक्षाओं का विधालय विजिट का डाटा प्रदर्शित किया। उन्होंने सभी सीआरसी मुखियाओं से गुणवत्ता पूर्ण विजिट करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अध्यापक और मेंटर को निपुण लक्ष्य का पता होना चाहिए।उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे रफ्तार कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एफएलएन कक्षाओं का सावधिक आकलन प्रथम सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में होना निश्चित हुआ है। उन्होंने बताया की सभी प्राथमिक अध्यापक निपुण टीचर एप का नियमित उपयोग करते हुए बच्चों का अभ्यास करवाएं। खंड शिक्षा अधिकारी साल्हावास ने सीआरसी मुखियाओं से विभाग द्वारा स्कूलों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया। उन्हें सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए आवश्यक रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर उपस्थित स्टार शिक्षकों श्री नरेश कुमार जीपीएस तुंबाहेरी और श्री ओमप्रकाश जीपीएस छपार ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप अभियान जारी – जिला निर्वाचन अधिकारी
विभागों के साथ-साथ विभिन्न संस्थाएं भी स्वीप अभियान में निभा रही है भूमिका
स्वीप अभियान के तहत जाटुसाना राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
रेवाड़ी, 18 सितम्बर, अभीतक:- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने जिला के मतदाताओं का आह्वड्ढान किया है कि वे आगामी 5 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत होने वाले मतदान में बढ़-चढकर हिस्सा लें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न विभागों व संस्थाओं द्वारा मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जाटुसाना राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि के दिशा निर्देशों के तहत बुधवार को जाटूसाना के राजकीय महाविद्यालय तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कंप्यूटर प्रवक्ता सुधीर यादव द्वारा लिखित लोकतंत्र के वोट से बढ़कर और कोई त्योहार नहीं, वोट की चोट से घणी करारी, सस्ता यह अधिकार नहीं गीत के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार की ताकत का एहसास करवाया गया। इसी प्रकार से मानवी भारद्वाज ने संविधान की गरिमा पर आधारित अपनी रचना की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात 5 बरस में आवे से वोटा का त्यौहार गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व मतदाता हेल्पलाइन, स्वीप गतिविधियों, मतदाता जागरूकता व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित क्विज का आयोजन भी किया गया। करनावास स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लोकतंत्र का पर्व नाटक की प्रस्तुति दी गई। उपस्थित प्राध्यापक, ग्रामीणों व विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता शपथ दिलाते हुए उनसे यह आह्वान किया गया कि वह लोगों को प्रेरित करें कि 5 अक्टूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रीति ने विद्यार्थियों के साथ-साथ विभाग के शिक्षक वर्ग तथा स्टाफ सदस्यों को मतदान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाये रखने के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य है। इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉक्टर ज्योत्सना, पूनम, नाट्य निर्देशक सतीश मस्तान, एससीपीओ राजपाल, सुधीर यादव तथा तरुण, ममता, जानवी, अंजलि, प्रिया, जयप्रकाश तथा जिगर ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
स्वीप कार्यक्रम के दौरान जाटूसना महाविद्यालय में कार्यक्रम की प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे तथा मतदाता शपथ लेते उपस्थितजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *