
कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी, दा हाइट्स संस्था के विद्यार्थियों का रिजल्ट रहा शानदार
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- शुक्रवार को कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी किया गया। जिसमें दा हाइट्स संस्था के विद्यार्थियों का रिजल्ट शानदार रहा। इसमें दिशा गांव महराणा ने केमिस्ट्री में 99.34 परसेंटाइल हासिल किया। इसके अलावा बायो में 97.6 व फिजिक्स में 96.4 परसेंटाइल हासिल कर सफलता प्राप्त की। इसके अलावा सारिका ने पीसीम कैटेगरी में CUET- 2025 को क्वालीफाई किया। बच्चों की शानदार उपलब्धि पर निदेशक नवीन्दर कुमार व प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं फोन पर थे वह बच्चों को उज्जवल भविष्य कामना की। दा हाइट्स संस्था की दिशा ने CUET- 2025 में 99.34 परसेंटाइल प्राप्त किया

इंडो अमेरिकन स्कूल की मेधावी छात्रा अक्षिता ने हिंदी ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया विद्यालय का मान
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- इंडो अमेरिकन स्कूल की कक्षा 10वीं की मेधावी छात्रा अक्षिता ने प्भ्व् द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में विशिष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अक्षिता की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रतियोगिता में कक्षा चैथी से माही और हिमांश ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इन सभी विद्यार्थियों की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि इंडो अमेरिकन स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु एक उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, ष्हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा एक सशक्त माध्यम है, जिसके द्वारा हम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे सुंदर शैक्षिक परिवेश की रचना में निरंतर प्रयासरत हैं, जहां विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकें। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, आपके अथक प्रयासों और समर्पण से ही आप अपने सपनों को साकार करने की ओर अग्रसर हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं। अक्षिता, माही और हिमांश की यह शानदार उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है



जगदीश सिंह वरिष्ठ लेखाकार बना सीबी झज्जर का प्रथम स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त बैंक कर्मी
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लि० झज्जर की स्थापना वर्ष 2001 में हुई, बैंक की स्थापना से सेवा काल तक सदा केंद्र बिंदु रहे जगदीश सिंह वरिष्ठ लेखाकार सी बी झज्जर द्वारा 33 वर्ष की सेवा अवधि के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (टत्ै) का अनुरोध किया बैंक के निदेशक मंडल की दिनांक 30-6-2025 को आयोजित बैठक में जिसे स्वीकार कर लिया और उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर मोहर लगा दी। श्री जगदीश सिंह ने जुलाई 1992 में केंद्रीय सहकारी बैंक, रिवाड़ी में सचिव पद पर कार्यभार मिला, उसके बाद सी बी रोहतक व 2001 में सी बी झज्जर में सेवाएं देनी शुरू की। अपने 33 वर्षीय सेवा काल में अपनी कार्यशैली से बैंकिंग में अमिट छाप छोड़ी। ईमानदार, मेहनती व समय के पांबद जगदीश सिंह सही मायने में बैंकिंग का पूर्ण जानकार कर्मचारी रहा बैंक में लगभग सभी विभागों में मुखिया के रूप में कार्य किया और बेदाग रहते हुए निरंतर बैंक की प्रगति में अहम भूमिका निभाई। 2001 में सी बी रोहतक से उदित सी बी झज्जर की स्थापना के समय दिन रात एक करके सभी कार्यों को अपने हाथों से करके आज कम्प्यूट्रीकृत बैंक के विकास की बात हो, चाहे 2006 में मिनी बैंकों का समावेश करके पैक्स बनाने की। इनकी सूझ-बूझ का परिणाम रहा कि बैंक को आर बी आई का लाइसेंस मिलने के साथ साथ हरियाणा प्रदेश में रूपी डेविड कार्ड जारी करने वाला पहला बैंक बना और इसके लिए एम डी हरको बैंक चण्डीगढ़ द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित मीटिंग में जगदीश सिंह वरिष्ठ लेखाकार को सम्मानित किया गया। आज बैंक में वास्तव में स्टाफ की अत्यधिक कमी है, बैंक में स्थाई स्टाफ की सेवा निवृत्ति व भर्ती न होना है इसका मुख्य कारण है, ऐसे में जगदीश सिंह जैसे कर्मचारियों का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को अपनाना एक चिंता का विषय है। बैंक के कर्मियों ने सामूहिक तौर पर बताया कि इनकी कमी वर्तमान में बहुत खलेगी और बैंक को समय समय पर अहसास कराएगी। साथ अपने सहयोगी की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।

सुनील जांगड़ा को परिवेदना समिति का सदस्य बनाए जाने पर जांगिड़ समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर की झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- गांव धौड़ निवासी सुनील जांगड़ा को परिवेदना समिति का सदस्य बनाए जाने पर जांगिड़ समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े दिलबाग सिंह जांगड़ा के भतीजा सुनील जांगड़ा को पिछले दिनों हरियाणा सरकार द्वारा जारी जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति सदस्यों की सूची में शामिल किया गया। सुनील जांगड़ा की नियुक्ति पर जांगड़ा समाज के अलावा विभिन्न संगठनों व समाज के लोगों ने खुशी जताई है। अपनी नियुक्ति पर सुनील जांगड़ा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है और कहा है कि जो जिम्मेदारी उन्हंे सौंपी गई है, उसे पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ पूरी करेंगे और जन समस्याओं का निदान कराने में हर संभव प्रयास करेंगे।

हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा पिंजौर के यादवेंद्र गार्डन में 32वें मैंगो मेला का शुभारम्भ करते हुए। साथ में हैं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा।


जिले के एक गांव में आयोजित कैंप के दौरान ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए बैंक अधिकारी।
जिले में वित्तीय समावेशन अभियान के कैंप शुरू, सोमवार को पेलपा, लडरावन और कड़ोधा में लगेंगे कैंप
सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के रजिस्ट्रेशन व जनधन खातों के लिए लगेंगे कैंप
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- जिले में विशेष ‘वित्त संतृप्ति अभियान’ के तहत प्रत्येक गांव में कैंपों की शुरुआत हो गई है। सोमवार, 7 जुलाई को बादली उपमंडल के गांव पेलपा, बहादुरगढ़ उपमंडल के गांव लडरावन और मातनहेल ब्लॉक के गांव कड़ोधा में कैंप आयोजित किए जाएंगे। इनमें से कड़ोधा गांव में कैंप का आयोजन सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, पेलपा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) व लडरावन गांवों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा किया जाएगा। आगामी तीन महीनों में जिले में प्रत्येक गांव में चरणबद्ध रूप से शिविर आयोजित किए जाएंगे। लीड बैंक अधिकारी विजय सिंह ने जानकारी दी कि डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र ग्रामीण को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं से जोड़ना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह अभियान केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसे सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इन शिविरों में ग्रामीण नया जन-धन खाता खुलवाना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (20 रुपये वार्षिक प्रीमियम) में पंजीकरण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (436 रुपये वार्षिक प्रीमियम) में पंजीकरण, अटल पेंशन योजना में नामांकन, पुराने जन-धन खातों की केवाईसी (केवाईसी) करवा सकते हैं।
जनधन खाताधारक करवाएं केवाईसी
जिन जन-धन खातों की उम्र 10 साल हो चुकी है और अभी तक उनकी केवाईसी नहीं करवाई गई है, उन्हें अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है। ऐसे खाताधारकों से अपील की गई है कि वे अपने पहचान-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित इन शिविरों में आकर समय रहते केवाईसी अवश्य करवा लें, ताकि उनके खाते सक्रिय बने रहें और किसी भी सरकारी योजना या लाभ में बाधा न आए।

डीएलसीसी की मीटिंग में अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
डीसी की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित, एजेंडों पर हुई विस्तार से चर्चा
औद्योगिक नीति के तहत जिले में उद्योग हो स्थापितः डीसी
उद्यमी फ्रेंडली है सरकार की इज ऑफ डूइंग बिजनेस नीति – डीसी
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई, जिसमें निवेशकों के विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक परियोजना प्रस्तावों पर उदारता के साथ विचार-विमर्श किया गया। डीसी ने कहा हरियाणा सरकार ने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमी फ्रेंडली इज ऑफ डूइंग बिजनेस की नीति बनाकर लागू की है। औद्योगिक निवेश से युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होते है वहीं विकास के लिए राज्य को धन प्राप्त होता है। झज्जर जिला देश की राजधानी से सटा हुआ है इसलिए यहां पर औद्योगिक निवेश की स्वाभाविक रूप से संभावनाएं ज्यादा हैं। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई व औद्योगिक नीति के तहत तय मानदंडों के अनुरूप एजेडों को मंजूरी दी गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों द्वारा संबंधित प्रक्रियाएं पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि जिले में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि डीएलसीसी जैसी बैठक श्ईज ऑफ डूइंग बिजनेसश् की दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं। बैठक में जिला उद्योग केंद्र, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद, बिजली विभाग, अग्निशमन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अपने प्रस्तावों पर प्रस्तुति और विभागों से संबंधित आवश्यक क्लीयरेंस को लेकर विस्तार से चर्चा की।

समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
समाधान शिविरों की सीएम कार्यालय ने की साप्ताहिक समीक्षा
डीसी ने कहा: शिकायतें दोबारा न खुलें, विभाग पूरी जिम्मेदारी से अपलोड करें एटीआर
जन शिकायतों का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर हो – डीसी
शीर्ष प्राथमिकता (टॉप प्रायोरिटी) वाली शिकायतों का त्वरित समाधान करें विभागः डीसी
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- मुख्यमंत्री कार्यालय में स्थापित समाधान प्रकोष्ठ द्वारा समाधान शिविरों की साप्ताहिक समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। इस अवसर पर उपायुक्त झज्जर स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिले में समाधान शिविरों की प्रगति और प्राप्त शिकायतों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। वीसी के दौरान समाधान प्रकोष्ठ द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण, विभागीय समन्वय और जनता की संतुष्टि जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर फीडबैक लिया गया। वीसी के उपरांत डीसी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता (टॉप प्रायोरिटी) पर लेते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जिन अधिकारियों की कार्यशैली समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायतों के समाधान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी विभाग एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए सही तरीके से अपलोड करें ताकि वह शिकायत पुनः ना खुले। उन्होंने कहा कि शिकायतों की अगली जिला स्तरीय समीक्षा बुधवार को फिर से की जाएगी। मीटिंग में डीसीपी जसलीन कौर, एडीसी जगनिवास, सीटीएम रविंद्र मलिक, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


झज्जर व बहादुरगढ़ में 12 जुलाई को लगेगी लोक अदालत
जिला न्यायालय परिसर तथा एडीआर सेंटर में हैल्प डेस्क स्थापित
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 जुलाई को झज्जर एवं बहादुरगढ़ न्यायिक परिसर में किया जाएगा। डीएलएसए के सीजेएम एवं सचिव विशाल ने बताया कि प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में इस राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत प्राधिकरण की तरफ से जिला न्यायालय परिसर में तथा जिला एडीआर सेंटर में एक हैल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जिसमें कोर्ट परिसर में आने जाने वाले लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जा रहा है और लोक अदालत के फायदे भी उन्हें बताए जा रहे हैं। सीजेएम विशाल ने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़-चढकर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। उन्होंने बताया कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रणाली है, जो भारत में बदलते समय के साथ एक प्रणाली के रूप में स्थापित हुई है। लोक अदालतें न केवल लंबित विवाद या पार्टियों के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों को सुलझाती हैं, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव को भी सुनिश्चित करती हैं क्योंकि विवाद करने वाले पक्ष अपने मामलों को अपनी पूर्ण संतुष्टि के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाते हैं। विवाद के निपटारे के अलावा, पक्षकारों को मामलों की उनके द्वारा भुगतान की गई अदालती फीस की वापसी का लाभ होता है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित
पात्र शिक्षक 11 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- शिक्षा विभाग हरियाणा की तरफ से ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और पात्र अध्यापक आगामी 11 जुलाई तक पोर्टल http://117.239.183.208/StateAward2025/ के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त लिंक पर राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, निर्धारित मापदंड एवं पुरस्कारों की संख्या तथा अन्य जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि केवल पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार के रूप में मिलेंगे एक लाख रुपए
राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को प्रोत्साहन राशि के तौर पर एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनता ही नहीं पुरस्कार पाने वाले शिक्षक को प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ अन्य लाभ भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025’ के लिए आवेदन करने के लिए शिक्षक के पास कम से कम 15 वर्षों का नियमित शिक्षण अनुभव होना चाहिए। वहीं 20 वर्षों के नियमित शिक्षण अनुभव के साथ प्रधानाध्यापक एवं प्राचार्य जिनमें से सीडीसी प्रभार सहित हेड मास्टर या प्रिंसिपल के रूप में कम से कम पांच वर्ष की सेवा जरूरी है। डीईओ, बीईओ, बीईईओ और एससीईआरटी व एसएसए के कर्मचारी और निदेशालय में कार्यरत कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। यदि आवेदक शिक्षक को पोर्टल या लिंक पर अपना आवेदन करते समय किसी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या आती है तो वह विभाग की ईमेल आईडी stateteacheraward2021@gmail.com या हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 पर संपर्क कर सकता है।
इस प्रकार रहेगी आवेदन प्रक्रिया
आवेदक शिक्षक को प्रवेश पत्र के साथ एक पोर्टफोलियो ऑनलाइन ही जमा करना होगा। पोर्टफोलियो में प्रासंगिक सहायक सामग्री जैसे दस्तावेज, उपकरण, गतिविधियों की रिपोर्ट, क्षेत्र का दौरा, फोटो, ऑडियो व वीडियो आदि शामिल होंगे। प्रत्येक आवेदक को एक वचनबद्धता देनी होगी कि उसकी सभी जानकारी या डेटा सही है। यदि बाद में कुछ भी असत्य पाया जाता है तो वह अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा। शिक्षकों के नाम की अनुशंसा सबसे पहले जिला स्तरीय समिति द्वारा ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिला चयन समिति राज्य स्तरीय समिति को नामों की सिफारिश करेगी। जो नीतिगत मानदंडों के आधार पर शिक्षकों के नामों की राज्य सरकार को अंतिम रूप से सिफारिश करेगी।
आवेदन के लिए यह है योग्यता
एकीकृत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों के लिए नियमित शिक्षण अनुभव 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष की नियमित सेवा में किया जाएगा। प्रधानाध्यापकध्प्राचार्य के मामले में इनका पांच वर्ष की सेवा सहित 15 वर्ष का शिक्षण अनुभव जरूरी है। जो कि इस वर्ष 31 मार्च तक पूरा होना जरूरी है। किसी भी सेवानिवृत्त शिक्षक को पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए अनुमति नहीं होगी। केवल वही शिक्षक पात्र होंगे जिनकी ग्रेडिंग पिछले दस वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) एध़्ए है। वेबसाइट पर शिक्षक स्वयं नामांकन करने के साथ ही पात्रता सहित अन्य जानकारी ले सकते हैं। आवेदन केवल पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

भिवानी-करोड़ों के घोटाले में संलिप्त रजिस्ट्री क्लर्क व नंबरदार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन साल बाद किया गिरफ्तार
बैपटिस्ट चर्च की जमीन की 12 कैनाल, 11 मरले जमीन की फर्जी दस्तावेजों की रजिस्ट्री में संलिप्त थे दोनों आरोपी
वर्ष 2022 में तत्कालीक तहसीलदार सहित 8 लोग पहले ही किए जा चुके है गिरफ्तार
रजिस्ट्री क्लर्क विकास ने फर्जी दस्तावेज चैक किए बगैर कंप्यूटर में किया था फीड – इंस्पेक्टर कुलवंत
ओमबीर नंबरदार ने क्रेता व विक्रेता को बगैर जान-पहचान कर वैरीफाई कर किए थे हस्ताक्षर
तहसीलदार से भी बड़े औदे के उच्च अधिकारियों तक भी पहुंची थी मामले की आंच
भारतीय जनता पार्टी: जिला झज्जर कमलम
कार्यालय का शुभ उद्घाटन समारोह का निमंत्रण’
सादर आमंत्रण !
आप सादर आमंत्रित हैं ’झज्जर कमलम’ कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर,
जिसका उद्घाटन
माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
दिनांकरू 06 जुलाई, रविवार
समयरू शाम 04ः00 च्ड बजे
माध्यम: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इनकी रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
श्री सतीश पुनिया
प्रदेश प्रभारी, भाजपा हरियाणा
श्री ओम प्रकाश धनखड़
राष्ट्रीय सचिव, भारतीय जनता पार्टी
श्री फण्डीनाथ शर्मा जी
संगठन महामंत्री, हरियाणा
श्री सुरेन्द्र पुनिया
प्रदेश महामंत्री, भाजपा हरियाणा
श्री विकास वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी झज्जर
स्थान
कमलम कार्यालय, जिला झज्जर, पचंनद चैंक रेवाड़ी रोड़
आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए गौरव का विषय होगी।
सादर
निवेदन
भाजपा परिवार, झज्जर

एडीसी जगनिवास
पीपीपी संशोधन हेतु आमजन की सुविधा के लिए ब्लॉक स्तर पर जेडक्रीम की तैनाती
एडीसी ने कहा: पीपीपी कार्यों के लिए जेडक्रीम और सीएससी से लें मदद
पीपीपी में वाहन एंट्री हटवाने के लिए सीएससी सेंटर पर करें आवेदन: एडीसी
पीपीपी सुधार के लिए जिले में हर ब्लॉक में जेडक्रीम तैनात
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:-एडीसी जगनिवास ने कहा कि जिले में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित संशोधन या जानकारी में सुधार के लिए नागरिकों की सहुलियत के मद्देनजर ब्लॉक स्तर पर (जोनल सिटीजन रिसोर्स इंफॉर्मेशन मैनेजर) जेड क्रीम की नियुक्ति की गई है। हर ब्लॉक के बीडीपीओ कार्यालय में जेड क्रीम की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो पीपीपी से संबंधित कार्यों में नागरिकों की सहायता करते हैं। एडीसी ने कहा कि जो लोग परिवार पहचान पत्र में गलत तरीके से दर्ज वाहन को पीपीपी से हटवाना चाहते हैं, ऐसे मामलों में नागरिकों को चाहिए कि वे सीधे एडीसी कार्यालय में आने के बजाए अपने नजदीक किसी भी मान्यता प्राप्त कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से ऑनलाइन आवेदन करें। सीएससी सेंटर से निर्धारित ऑनलाइन आवेदन के बाद स्वतः कुछ समय बाद वाहन पीपीपी से हटा जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि इस कार्य के लिए एडीसी कार्यालय या अन्य किसी सरकारी कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा पीपीपी संबंधित कार्यों के लिए बहादुरगढ़, बादली, माछरौली, बेरी, साल्हावास, मातनहेल, झज्जर जिला मुख्यालय के बीडीपीओ कार्यालयों में जेड क्रीम कार्यालय स्थापित किए गए हैं। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि उन्हें घर के नजदीक ही पीपीपी में सुधार की सुविधा भी मिल सकेगी।
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों को केवल स्मार्ट नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाना होगा, ताकि ‘विकसित भारत 2047’ का सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने ई-गवर्नेंस, पारदर्शिता और नागरिक भागीदारी में पहले ही कई सफल उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। शहरी निकायों को ऐसा तंत्र बनाना होगा जो सुनवाई, समाधान और सेवा की भावना से संचालित हो। डॉ. मिड्ढा ने जोर देकर कहा कि एक आदर्श न्स्ठ वही है जो पर्यावरण-संवेदनशील, नवाचार-प्रेरित, वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर हो और महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर, और डिजिटल सेवाओं को प्राथमिकता दे। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय सिर्फ सरकारी इकाई नहीं, बल्कि सामुदायिक संवेदनाओं का केंद्र बनें, और पार्षद केवल प्रतिनिधि नहीं, बल्कि स्थानीय संरक्षक हों। इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी का अवसर हरियाणा विधानसभा को मिला, जिसे उन्होंने गौरवपूर्ण क्षण बताया और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों का आभार जताया।


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान जम्मू-कश्मीर के खोनमोह में लखपति दीदी सम्मेलन में हुए शामिल
मेरी जिंदगी का मिशन बहनों की जिंदगी बदलना, महिलाएं वास्तविक परिवर्तन निर्माता- शिवराज सिंह’
दीदियों को लखपति बनाने का अभियान लगातार जारी है- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह’
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दीदियों के आग्रह पर उनके साथ दोपहर का भोजन भी किया’
श्रीनगर, 04 जुलाई, अभीतक:- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने जम्मू-कश्मीर प्रवास के दौरान खोनमोह में “लखपति दीदी सम्मेलन” में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को वास्तविक परिवर्तन निर्माता बताते हुए कहा कि मेरी जिंदगी का मिशन बहनों की जिंदगी बदलना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम हो रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री चैहान ने दीदियों के आग्रह पर उनके साथ दोपहर का भोजन भी किया। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्री जाविद अहमद डार भी यहां मौजूद थे। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से आईं लाभार्थियों ने कार्यक्रम में आर्थिक आत्मनिर्भरता और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा साझा की, जिसकी प्रशंसा करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा-मेरी जिंदगी का मिशन अपनी बहनों की, महिलाओं की जिंदगी बदलना है। मैंने बचपन से ही अपने गांव में बेटियों के साथ भेद होते देखा था। बेटा पैदा होने पर परिवार में खुशियां छा जाती थी और बेटी पैदा होने पर सबका चेहरा उतर जाता था। मेरे मन को बड़ी तकलीफ होती थी। तब मैं बच्चा था, लेकिन मन में दर्द उठता था कि बेटियों को भी जीने का हक है, बहनों को भी जीने का अधिकार है। मैं पढ़ने-लिखने में ठीक था तो एक जगह कार्यक्रम में बोल रहा था बेटियों को आने दो, बेटे-बेटी में भेद न करो। एक माता ने कहा कि दहेज का इंतजाम तू करेगा क्या? तब मेरे मन में आया कि भाषण देने से काम नहीं चलेगा, मुझे कुछ करना होगा। मैं जब विधायक बना तो बेटियों की शादी करने लगा। बाद में मुख्यमंत्री बना तो फैसला कर दिया कि बेटियों की शादी सरकार कराएगी। लाखों बेटियों की शादी हुई। बेटी को बोझ से वरदान बनाना था। मैंने अफसरों से कहा कि ऐसी योजना बनाओ कि बेटी पैदा होते ही लखपति हो। योजना बनी लाड़ली लक्ष्मी योजना। आज मध्यप्रदेश में 55 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं। मैंने जिन्हें लाड़ली लक्ष्मी का सर्टिफिकेट दिया था, आज वो कॉलेज जाने लगी हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि बहनों का राजनीतिक सशक्तिकरण हो, इसके लिए हमने स्थानीय चुनावों में 50ः आरक्षण बहनों को दिया। मैंने लाड़ली बहना योजना बनाई, जिससे हर बहन के खाते में 1,250 रुपये जाने लगे, ये राशि बढ़कर 3,000 रुपये की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिंदगी बदलना है तो अपने पैरों पर बहनों को खड़ा होना होगा। छत्स्ड ने बहुत अच्छा काम किया। यहां हमारी बहनें कई तरह के काम कर रही हैं। कई बहनें एक लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी प्राप्त कर रही हैं। हर दीदी की आमदनी 1 लाख रुपये से ज्यादा होना चाहिए, ये मोदी जी का मंत्र है। दीदियों को लखपति बनाने का अभियान लगातार जारी है। मैं जब तक जीयूंगा, तब तक मेरी सांस बहनों के लिए ही चलें, ये मेरी इच्छा है। केंद्रीय मंत्री श्री चैहान ने असाधारण उपलब्धि हासिल करने के साथ अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी बहनों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र दिए, ये हैं मनीषा देवी, तजा बेगम, सोनी देवी, परवीना, सामिया जान व शुबीना जान। मंत्री जाविद डार ने केंद्रीय मंत्री श्री चैहान के दौरे के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण महिलाओं के लिए अधिक अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा, वहीं महिला लाभार्थियों ने ग्रामीण विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और केंद्र व राज्य सरकार को सम्मान और आत्मविश्वास से भरा जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए उनके निरंतर सहयोग हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक (एंटी करप्शन) ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने पलवल के सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान को 100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिविल सर्जन जय भगवान को देर रात उनके सरकारी निवास से रुपये लेते हुए दबोचा गया। शिकायतकर्ता सनराइज ट्रॉमा सेंटर के मनोहर ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी सिविल सर्जन ट्रॉमा सेंटर में कमी बताकर संचालकों से 15 लाख रुपए की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता अलग-अलग समय पर 800000 सिविल सर्जन को दे भी चुका था तथा दबाव बनाए जाने पर देर रात करीब 12रू00 बजे रिश्वत के 100000 देने गया। शिकायत करता नहीं इसके साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भी शिकायत कर दी थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को सिविल सर्जन के निवास पर रखी आलमारी से भी 300000 बरामद हुए। बता दें कि सिविल सर्जन का पलवल से ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन अपना जुगाड़ लगाकर अभी तक रिलीव नहीं हुआ था और ट्रांसफर रुकवाने की कोशिश में लगा हुआ था।


गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया नमन
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- गाँव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आवाहन किया और बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। भारत में उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी की बुद्धिमानी और हाजिर जवाबी की पूरी दुनिया कायल थी। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रही है। विवेकानंद बड़े ही संपन्न दृष्टा थे। उन्होंने एक नए समाज की कल्पना की थी, ऐसा समाज जिसमें धर्म और जाति के आधार पर मनुष्य मनुष्य से कोई भेदभाव नहीं रहे। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जय भगवान प्रधान, सतवीर कौशिक, योगेश, दीपक कौशिक, समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पहुंचे गुजरात’
गुजरात के जामनगर में वंतारा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का करेंगे दौरा
हरियाणा में बनने वाली एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी के संबंध में मद्देनजर अहम होगा भ्रमण
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी साथ में मौजूद।

स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान हरियाणा’ भिवानी विभाग पूर्णकालिक
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- आज चरखी दादरी के राजकीय विद्यालय में स्वदेशी, स्वावलंबन व जैविक उद्यमिता विषय पर बच्चों को जानकारी दी। लड़कांे व लड़कियों ने रुचि से विषय को सुना और उन्होंने अपने जीवन में जैविक उद्यमिता अपनाने का संकल्प लिया। बच्चों ने विश्वास दिलाया वे स्वदेशी का जीवन में अपनाएंगे। स्वदेशी विदेशी वस्तुओं के बारे में बताया और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग के लिए शपथ दिलवाई। सभी ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्रीमती मंजु चहल हिस्टरी अध्यापिका ने स्वावलम्बी भारत अभियान से जुड़ने की इच्छा जताई।
ऑफिसर कालोनी स्थित हनुमान मंदिर में गुरू पूर्णिमा मनाई जाएगी हर्षोल्लास से होगा भण्डारे का आयोजन
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- ऑफिसर कालोनी स्थित हनुमान मंदिर में 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व को हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा। मंदिर के सेवक अनिल कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई से 9 जुलाई तक मूलभागवत पाठ का आयोजन सुबह सुबह 8 बजे से 2 बजे तक तथा सायं को 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अखंड रामायण पाठ का आयोजन 9 जुलाई को सुबह 8 बजे होगा। इसके उपरांत 10 जुलाई को हवन सुबह 08 बजे, कन्या पूजन सुबह 11 बजे तथा दोपहर 12 बजे से भण्डारे का आयोजन होगा। उन्होंने सभी भक्तजनों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार सहित गुरू पूर्णिमा के दिन 10 जुलाई को मंदिर के सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करे।
भिवानी: करोड़ों के घोटाले में संलिप्त रजिस्ट्री क्लर्क व नंबरदार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन साल बाद किया गिरफ्तार
बैपटिस्ट चर्च की जमीन की 12 कैनाल, 11 मरले जमीन की फर्जी दस्तावेजों की रजिस्ट्री में संलिप्त थे दोनों आरोपी
वर्ष 2022 में तत्कालीक तहसीलदार सहित 8 लोग पहले ही किए जा चुके है गिरफ्तार
रजिस्ट्री क्लर्क विकास ने फर्जी दस्तावेज चैक किए बगैर कंप्यूटर में किया था फीड – इंस्पेक्टर कुलवंत
ओमबीर नंबरदार ने क्रेता व विक्रेता को बगैर जान-पहचान कर वैरीफाई कर किए थे हस्ताक्षर
तहसीलदार से भी बड़े औदे के उच्च अधिकारियों तक भी पहुंची थी मामले की आंच
बिहार में तैनात एक सर्कल ऑफिसर को रेवाड़ी जिला के ढहीना तहसील में एक साल के डेपुटेशन पर नायब तहसीलदार लगाने का मामला
बीजेपी ने हरियाणा को लूटने के लिए दूसरे प्रदेश के लोगों के हवाले कर दिया है – अभय सिंह चैटाला
बीजेपी हरियाणा प्रदेश को बाहरी लोगों से ऐसे लुटवा रही है जैसे महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था – अभय सिंह चैटाला
हरियाणा के मूल निवासी आईएएस सुधीर राजपाल का हक मार कर पहले तो हरियाणा से बाहर के मूल निवासी को गलत तरीके से चीफ सेक्रेटरी बनाया और उसके बाद एक साल का विस्तार भी दे दिया
जितने भी कमीशन और बोर्ड हैं उनके ज्यादातर चेयरमैन हरियाणा से बाहर के लोगों को लगाया हुआ है
एचपीएससी का चेयरमैन भी दूसरे प्रदेश का है, ऐसे में हरियाणा के युवा कैसे ए और बी ग्रेड की गजेटेड नौकरियों की उम्मीद कर सकते हैं अब तक बीजेपी 90 प्रतिशत से उपर बाहर के प्रदेशों के लोगों को हरियाणा की ए और बी ग्रेड की गजेटेड सरकारी नौकरी दे चुकी है दूसरी तरफ हरियाणा के पीएचडी, एमटैक, बीटैक बच्चों को इनका चपड़ासी बना रही है
चंडीगढ़, 04 जुलाई, अभीतक:- इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अभय सिंह चैटाला ने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा को दूसरे प्रदेश के लोगों के हवाले कर दिया है। मीडिया के माध्यम से पता चला है कि बिहार में तैनात एक सर्कल ऑफिसर को रेवाड़ी जिला के ढहीना तहसील में एक साल के डेपुटेशन पर नायब तहसीलदार लगाया गया है। इससे पहले भी बीजेपी ने कई लोगों को बाहर के प्रदेशों से डेपुटेशन के बहाने हरियाणा में पोस्टिंग की सौगात दी है। अब तक बीजेपी 90 प्रतिशत से उपर बाहर के प्रदेशों के लोगों को हरियाणा की ए और बी ग्रेड की गजेटेड सरकारी नौकरी दे चुकी है दूसरी तरफ हरियाणा के पीएचडी, एमटैक, बीटैक बच्चों को इनका चपड़ासी बना रही है। बीजेपी ने हरियाणा के युवाओं के हकों पर सरेआम डाका डाला है। हरियाणा से बाहर के लोगों को मलाईदार पदों पर लगाकर भ्रष्टाचार करके करोड़ों रूपए लूटे जा रहे हैं। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि इस से बड़ी विडंबना और क्या होगी कि हरियाणा के मूल निवासी आईएएस सुधीर राजपाल जो कि चीफ सेक्रेटरी पद के हकदार थे लेकिन उनका हक मार कर पहले तो हरियाणा से बाहर के मूल निवासी को गलत तरीके से चीफ सेक्रेटरी बनाया और उसके बाद एक साल का विस्तार भी दे दिया। वैसे ही जितने भी कमीशन और बोर्ड हैं उनके ज्यादातर चेयरमैन हरियाणा से बाहर के लोगों को लगाया हुआ है। एचपीएससी जो संस्था हमारे हरियाणा के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए बनाई गई थी उसका चेयरमैन भी दूसरे प्रदेश का है। ऐसे में हरियाणा के युवा कैसे ए और बी ग्रेड की गजेटेड नौकरियों की उम्मीद कर सकते हैं। अभी हाल ही में एक यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर भी बाहर के प्रदेश का लगाया है। बीजेपी हरियाणा प्रदेश को बाहरी लोगों से ऐसे लुटवा रही है जैसे महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था।

सिविल सर्जन को 100000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
गुरूग्राम, 04 जुलाई, अभीतक:- राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक (एंटी करप्शन) ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने पलवल के सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान को 100000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिविल सर्जन जय भगवान को देर रात उनके सरकारी निवास से रुपये लेते हुए दबोचा गया। शिकायतकर्ता सनराइज ट्रॉमा सेंटर के मनोहर ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी सिविल सर्जन ट्रॉमा सेंटर में कमी बताकर संचालकों से 15 लाख रुपए की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता अलग-अलग समय पर 800000 सिविल सर्जन को दे भी चुका था तथा दबाव बनाए जाने पर देर रात करीब 12 बजे रिश्वत के 100000 देने गया। शिकायत करता नहीं इसके साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भी शिकायत कर दी थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को सिविल सर्जन के निवास पर रखी आलमारी से भी 300000 बरामद हुए। बता दें कि सिविल सर्जन का पलवल से ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन अपना जुगाड़ लगाकर अभी तक रिलीव नहीं हुआ था और ट्रांसफर रुकवाने की कोशिश में लगा हुआ था।

डॉ. नंद सरदाना का मुलतान सभा सदस्यों ने फूल मालाओं से किया स्वागत
सशक्त पंजाबी समाज में खुशी की लहर, सीएम सैनी का जताया आभार
जनसमस्याओं का निदान करवाने का प्रयास करेंगे – डॉ. नंद किशोर सरदाना
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- विभिन्न सामाजिक और समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े मुलतान सेवा सभा के दो बार प्रधान रहे डॉक्टर नंद किशोर सरदाना को हरियाणा सरकार ने जिला झज्जर की कष्ट निवारण समिति का सदस्य चुने जाने पर पंजाबी समाज व अन्य समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की है। महोल्ला हरिपुरा स्थित श्रीराम धर्मशाला में मुलतान सेवा समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के चैधरी राधेश्याम भाटिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुलतान सेवा समिति के सदस्यों ने डॉक्टर नंद सरदाना का फूलों मालाओं से स्वागत किया। डॉक्टर सरदाना ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ के अलावा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना व अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं उसका वह पूरी मेहनत और कर्त्तव्यनिष्ठा से पालन करेंगे और जन समस्याओं का निदान करवाने का प्रयास करेंगे। सरदाना की नियुक्ति चैधरी राधेश्याम भाटिया, बनवारी लाल शर्मा, संतलाल बुद्धिराजा, अधिवक्ता मुकेश नागपाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस नियुक्ति से सशक्त पंजाबी समाज का सम्मान बढ़ा है बल्कि उनका गौरव भी बढ़ा है। मुलतान सभा के सदस्यों ने डॉ. नंद सरदाना को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुलतान सभा के चैधरी राधेश्याम भाटिया, पंडित बनवारी लाल शर्मा, संतलाल बुद्धिराजा रामावतार गेरा, प्रधान प्रवीण सुखीजा, अश्वनी अरोड़ा, संजय मक्कड़, जगदीश गेरा, ईश चुघ, प्रदीप गुलाटी, भूषण चुघ, मुकेश पोपली, दीपक मक्कड़, विनोद मदान,अधिवक्ता मुकेश नागपाल, अशोक गेरा, विक्की भाटिया, जगदीश कटारिया, बिट्टू चुघ सहित सदस्य मौजूद रहे।



नगरों को स्मार्ट ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं जनप्रतिनिधि – डिप्टी स्पीकर’
विकसित भारत का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बने- बोले डिप्टी स्पीकर
शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में पारदर्शिता, ई-गवर्नेस और नागरिक भागीदारी के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत कर चुका हरियाणा’
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन के समापन समारोह में डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिढा ने स्वागत संबोधन में रखे विचार’
गुरुग्राम, 04 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिढा ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि अपने-अपने नगरों को स्मार्ट ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं-ताकि श्विकसित भारतश् का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बन सके। डिप्टी स्पीकर शुक्रवार को राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हरियाणा पहले से ही शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में पारदर्शिता, ई-गवर्नेस और नागरिक भागीदारी के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत कर चुका है। चाहे वह गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे नगर निगम हों या अन्य जिलों में नगर परिषद, सभी स्थानों पर हमने नागरिकों को केंद्र में रखकर योजनाएँ बनाई हैं। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस सम्मेलन में ष्संवैधानिक लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिकाष् जैसे विषय पर गहन चर्चा न केवल सामयिक है, बल्कि भारत को श्विकसित राष्ट्रश् बनाने की दिशा में भी अत्यंत प्रासंगिक है। शहरी निकायों की सशक्तता केवल कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए। एक आदर्श नगर निकाय तब बनेगा जब हर नागरिक को यह भरोसा हो कि उसकी आवाज सुनी जाती है, उसकी समस्या केवल एक फाइल में नहीं, बल्कि समाधान की प्रक्रिया में बदलती है। उन्होंने कहा कि जब सभी राज्य अपने-अपने नगर निकायों को सशक्त, उत्तरदायी और नागरिकों के लिए जवाब देह बनाएंगे, तभी हम संवैधानिक लोकतंत्र को उसकी पूर्णता में अनुभव कर पाएंगे । डिप्टी स्पीकर डॉ मिढा ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम एक उत्कृष्ट शहरी निकाय की परिकल्पना करते हैं, तो वह केवल एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवंत, उत्तरदायी और सहभागी तंत्र होता है, जो नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप सशक्त, पारदर्शी और समावेशी ढंग से कार्य करता है। उन्होंने दोहराया कि ऐसा शहरी स्थानीय निकाय, जहां हर निर्णय नागरिकों की भागीदारी से हो, जहाँ मोहल्ला सभाओं और वार्ड समितियों के माध्यम से जनता की आवाज नीतियों में परिवर्तित होती हो। डिजिटल तकनीकों के प्रयोग से प्रशासनिक प्रक्रियाएँ सरल हों, शिकायतों का समाधान समयबद्ध हो, और प्रत्येक सेवा चाहे वह पानी हो, सफाई हो या स्वास्थ्य गुणवत्ता के साथ सुलभ हो,जिससे आमजन को सुव्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होंगी। डॉ मिढा ने कहा कि एक आदर्श नगर निकाय वह है, जो पर्यावरण-संवेदनशील, नवाचार-प्रेरित और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने वाला हो। युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएँ, स्मार्ट योजनाओं के माध्यम से सड़कें, रोशनी, पार्क और परिवहन सुरक्षित व सुलभ हो सके। वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर, आपदाओं के प्रति सजग, और श्विकसित भारत 2047 के सपने को जमीनी रूप देने वाला एक ऐसा निकाय यही एक उत्कृष्ट शहरी शासन की सजीव परिकल्पना है। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट शहरी निकाय वह है जो शहर की आत्मा को समझे-जहाँ इमारतें ऊँची ही नहीं हों, सोच भी व्यापक हो। ऐसा शहरी निकाय ही हमारे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती देता है और सही मायने में ऐसे निकायों का राष्ट्र निर्माण पूरा योगदान है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है जहां शहरी निकाय महज सरकारी इकाई न होकर, संवेदनाओं का साझा केंद्र बनें। जहाँ पार्षद केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि मोहल्ले के संरक्षक हों। इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी का अवसर हरियाणा विधान सभा को प्राप्त हुआ है, यह हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने दो दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए लोकसभा सचिवालय, हरियाणा विधानसभा सचिवालय और गुरुग्राम प्रशासन को आभार प्रकट किया।

निरीक्षक सतीश कुमार और उसकी टीम ने अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और यातायात के नियमों के बारे में किया जागरूक
झज्जर, 04 जुलाई, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमें शैक्षणिक संस्थाओं और घर-घर जाकर युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में कर रही है जागरूक इसी कड़ी में शुक्रवार को निरीक्षक सतीश कुमार और उसकी टीम ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मातनहेल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल बहादुरगढ़, कबलाना, जवाहर लाल नवोदय स्कूल कलोई, चैधरी रणबीर सिंह मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बादली के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया।इस दौरान निरीक्षक सतीश कुमार और उसकी टीम ने मौजूदा विद्यार्थियों को बताया की नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है। इसे मिटाने के लिए जन आंदोलन की आवश्यकता है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, मोहल्ला तथा वार्ड की जिम्मेदारी लेगा और ना ही स्वयं नशा करेगा और ना ही अपने क्षेत्र में नशे को बिकने देगा तभी हम अपने क्षेत्र से नशे को दूर भगाने में कामयाब होंगे। युवा नशे की चपेट में आकर अपराध की तरफ बढ़ रहा है इसलिए माता-पिता को भी अपने बच्चों की दैनिक गतिविधि पर ध्यान रखना चाहिए और उन्हें शिक्षा खेल-कूद तथा सामाजिक हित की गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ की खरीद फिरौत करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर आपके आसपास में कोई व्यक्ति नशा करता है तो आप उसे सिविल अस्पताल के एडिशन सेंटर में काउंसलिंग करवा कर दवाई दिला सकते हो। नशा हंसते खेलते परिवार को तबाह कर देता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे की खरीद फिरौत कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें आपके द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी और आपकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर’ –
निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झज्जर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। स्कूल,कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा बस स्टैंड, बाजार आदि में अगर आपको कोई व्यक्ति आवारा गर्दी करता हुआ दिखाई दे या आम जन को परेशान करता है तो इसकी सूचना भी तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेंगी और ऐसे शरारती तत्व को सबक सिखएगी। अगर किसी छात्रा को किसी प्रकार की कोई परेशानी है तो आप झज्जर पुलिस को बता सकती हैं झज्जर पुलिस द्वारा आपकी हर प्रकार से सहायता की जाएगी।


बीते एक माह के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर 63,ट्रिपल राइडिंग के 46, ब्लैक फिल्म लगे 23 वाहनों, बुलेट पटाखा के 06 वाहन चालकों सहित कुल 2966 वाहन चालको के किए चालान
बहादुरगढ़, 04 जुलाई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह के कड़े दिशा निर्देशों के बाद यातायात पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा, शराब पीकर वाहन चलाने,ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, रॉन्ग पार्किंग, बुलेट पटाखा, ब्लैक फिल्म लगाकर यातायात के नियमों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते एक माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पर 63, बिना हेलमेट 13, बिना नंबर प्लेट व बिना पटनर के नंबर प्लेट लगे 528 वाहनों के,खतरनाक टर्न लेने पर 157, ट्रिपल राइडिंग करने पर 46 वाहनों और बुलेट पटाखा बजाकर दहशत फैलाने के मामले में छह मोटरसाइकिल, अनऑथराइज्ड तरीके से लाल बत्ती लगाने वाले 62, बिना पार्किंग के वाहन खड़े करके आमजन के लिए असुविधा पैदा करने वाले 368 वाहन चालकों के चालान किए।वही ब्लैक फिल्म लगी 23 और बुलेट पटाखा बजाकर शांति भंग करने वाले 06 वाहन चालकों सहित 2966 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी एसीपी दिनेश कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात के नियमों का पालन जरूर करें।यातायात के नियमों का पालन करके आप ना केवल खुद को बल्कि दूसरे के जीवन को भी सुरक्षित रख सकते हो। वाहन चलाते समय नशे का प्रयोग नहीं करना चाहिए, वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें, ओवरटेक करने से बचें, अपनी लाइन में ही वाहन को चलाएं। बुलेट पटाखे का प्रयोग ना करें उन्होंने अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा है कि अगर आपके बच्चे ने मोटरसाइकिल को मॉडिफाई करवा रखा है तो आप उसे पर ध्यान दें क्योंकि बुलेट पटाखा बजाने से जहां बच्चों, सीनियर सिटीजन और आमजन को काफी दिक्कत आती हैं। बुलेट पटाखे से कई बार बड़े-बड़े हादसे से भी हो सकते हैं। इसलिए अभिभावक भी इस बात पर विशेष ध्यान दें कि कहीं आपकी मोटरसाइकिल के साइलेंसर को आपके बच्चों द्वारा मॉडिफाई करवा कर बुलेट पटाका तो नहीं करवा रखा। अगर ऐसा है तो आप तुरंत ही उसे बदल वाले वरना यातायात के नियमों की अवहेलना किए जाने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।बीते माह झज्जर पुलिस द्वारा 2966 वाहन चालकों के चालान करके 1640900 रुपए का जुर्माना लगाया है।

नगरों को “स्मार्ट” ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं जनप्रतिनिधि : डिप्टी स्पीकर
विकसित भारत’ का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बने- बोले डिप्टी स्पीकर
शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में पारदर्शिता, ई-गवर्नेस और नागरिक भागीदारी के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत कर चुका हरियाणा
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन के समापन समारोह में डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिढा ने स्वागत संबोधन में रखे विचार
गुरुग्राम,04 जुलाई। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिढा ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि अपने-अपने नगरों को “स्मार्ट” ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं-ताकि ‘विकसित भारत’ का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बन सके। डिप्टी स्पीकर शुक्रवार को राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हरियाणा पहले से ही शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में पारदर्शिता, ई-गवर्नेस और नागरिक भागीदारी के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत कर चुका है। चाहे वह गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे नगर निगम हों या अन्य जिलों में नगर परिषद, सभी स्थानों पर हमने नागरिकों को केंद्र में रखकर योजनाएँ बनाई हैं। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस सम्मेलन में “संवैधानिक लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिका” जैसे विषय पर गहन चर्चा न केवल सामयिक है, बल्कि भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने की दिशा में भी अत्यंत प्रासंगिक है। शहरी निकायों की सशक्तता केवल कागज़ों पर नहीं, ज़मीन पर दिखनी चाहिए। एक आदर्श नगर निकाय तब बनेगा जब हर नागरिक को यह भरोसा हो कि उसकी आवाज़ सुनी जाती है, उसकी समस्या केवल एक फ़ाइल में नहीं, बल्कि समाधान की प्रक्रिया में बदलती है। उन्होंने कहा कि जब सभी राज्य अपने-अपने नगर निकायों को सशक्त, उत्तरदायी और नागरिकों के लिए जवाब देह बनाएंगे, तभी हम संवैधानिक लोकतंत्र को उसकी पूर्णता में अनुभव कर पाएंगे । डिप्टी स्पीकर डॉ मिढा ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम एक उत्कृष्ट शहरी निकाय की परिकल्पना करते हैं, तो वह केवल एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवंत, उत्तरदायी और सहभागी तंत्र होता है, जो नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप सशक्त, पारदर्शी और समावेशी ढंग से कार्य करता है। उन्होंने दोहराया कि ऐसा शहरी स्थानीय निकाय, जहां हर निर्णय नागरिकों की भागीदारी से हो, जहाँ मोहल्ला सभाओं और वार्ड समितियों के माध्यम से जनता की आवाज़ नीतियों में परिवर्तित होती हो। डिजिटल तकनीकों के प्रयोग से प्रशासनिक प्रक्रियाएँ सरल हों, शिकायतों का समाधान समयबद्ध हो, और प्रत्येक सेवा चाहे वह पानी हो, सफाई हो या स्वास्थ्य गुणवत्ता के साथ सुलभ हो,जिससे आमजन को सुव्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होंगी। डॉ मिढा ने कहा कि एक आदर्श नगर निकाय वह है, जो पर्यावरण-संवेदनशील, नवाचार-प्रेरित और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने वाला हो। युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएँ, स्मार्ट योजनाओं के माध्यम से सड़कें, रोशनी, पार्क और परिवहन सुरक्षित व सुलभ हो सके। वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर, आपदाओं के प्रति सजग, और ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को जमीनी रूप देने वाला एक ऐसा निकाय यही एक उत्कृष्ट शहरी शासन की सजीव परिकल्पना है। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट शहरी निकाय वह है जो शहर की आत्मा को समझे-जहाँ इमारतें ऊँची ही नहीं हों, सोच भी व्यापक हो। ऐसा शहरी निकाय ही हमारे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती देता है और सही मायने में ऐसे निकायों का राष्ट्र निर्माण पूरा योगदान है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है जहां शहरी निकाय महज़ सरकारी इकाई न होकर, संवेदनाओं का साझा केंद्र बनें। जहाँ पार्षद केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि मोहल्ले के संरक्षक हों। इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी का अवसर हरियाणा विधान सभा को प्राप्त हुआ है, यह हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने दो दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए लोकसभा सचिवालय, हरियाणा विधानसभा सचिवालय और गुरुग्राम प्रशासन को आभार प्रकट किया।
गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें 15 मार्च, 2025 से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2025 है। नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। इस संबंध में विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित संविधि (statutes) और नियम वेबसाइट पर https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक पर उपलब्ध हैं।
गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैपिसिटी बिल्डिंग में इस तरह के सम्मेलन का अहम योगदान रहता है। यह पहला मौका है जब इतने बड़े स्तर पर शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं की तरह शहरी स्थानीय निकायों में भी हाउस के सेशन होने चाहिए जिसे कोई लोकसभा अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष की तरह चयनित कोई व्यक्ति चलाए। इससे निष्पक्ष तौर पर काम करने की कार्य पद्धति बनेगी। श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमें स्किल पर ध्यान देना चाहिए। नगर निकायों में कर्मचारी हो या अधिकारी उन्हें आईगोट https://www.igotkarmayogi.gov.in एप्लीकेशन के माध्यम से स्किल सीखने चाहिए। अभी तक 21 राज्यों ने इसके लिए एमओयू किया है। इस एक एप्लीकेशन पर 2 हजार से ज्यादा कोर्स मौजूद हैं। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन इन्हें सीख सकता है और अपने स्किल में बढ़ोतरी कर सकता है।
शहरी स्थानीय निकायों में जनभागीदारी को जन आंदोलन बनाना होगा – कैलाश विजयवर्गीय
चंडीगढ़, 04 जुलाई, अभीतक:- मध्य प्रदेश के शहरी विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि शहरी स्थानीय निकायों में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है और इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की तीन परतें है। लोकसभा, विधानसभा और शहरी स्थानीय निकाय और इन तीनों में शहरी निकाय सबसे जमीनी और प्रभावशाली स्तर है। श्री विजयवर्गीय शुक्रवार को गुरुग्राम के मानेसर में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वे स्वयं सबसे पहले पार्षद रहे, फिर मेयर बने और बाद में विधानसभा व लोकसभा दोनों में प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शहरी स्थानीय निकाय वह कड़ी है जहां जनता से सीधा संपर्क होता है और काम करना सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन अत्यधिक संतोषजनक होता है। देशभर से आए जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि जब इंदौर नगर निगम में फंड की कमी थी, तो उन्होंने आमजन से सीमेंट देने का आह्वान किया। इस पहल पर उन्हें 80 करोड़ रुपये की सीमेंट मिली और उसी की बदौलत लगभग 300 करोड़ रुपये की सड़कों का निर्माण कार्य करवाया गया। उन्होंने बताया कि इंदौर में एक ही दिन में 12 लाख 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। खास बात यह है कि एक साल बाद भी सभी पौधे जीवित हैं, जो जनसहभागिता की सफलता का प्रमाण है।

नगरों को स्मार्ट ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं जनप्रतिनिधि – डिप्टी स्पीकर
विकसित भारतश् का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बने- बोले डिप्टी स्पीकर
शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में पारदर्शिता, ई-गवर्नेस और नागरिक भागीदारी के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत कर चुका हरियाणा
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन के समापन समारोह में डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने स्वागत संबोधन में रखे विचार
चंडीगढ़, 04 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि अपने-अपने नगरों को स्मार्ट ही नहीं, बल्कि समर्थ, समावेशी और सतत बनाएं-ताकि श्विकसित भारतश् का सपना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक धरातलीय सच्चाई बन सके। डिप्टी स्पीकर शुक्रवार को राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि हरियाणा पहले से ही शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र में पारदर्शिता, ई-गवर्नेस और नागरिक भागीदारी के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत कर चुका है। चाहे वह गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे नगर निगम हों या अन्य जिलों में नगर परिषद, सभी स्थानों पर हमने नागरिकों को केंद्र में रखकर योजनाएँ बनाई हैं। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इस सम्मेलन में ष्संवैधानिक लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में शहरी स्थानीय निकायों की भूमिकाष् जैसे विषय पर गहन चर्चा न केवल सामयिक है, बल्कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में भी अत्यंत प्रासंगिक है। शहरी निकायों की सशक्तता केवल कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए। एक आदर्श नगर निकाय तब बनेगा जब हर नागरिक को यह भरोसा हो कि उसकी आवाज सुनी जाती है, उसकी समस्या केवल एक फाइल में नहीं, बल्कि समाधान की प्रक्रिया में बदलती है। उन्होंने कहा कि जब सभी राज्य अपने-अपने नगर निकायों को सशक्त, उत्तरदायी और नागरिकों के लिए जवाब देह बनाएंगे, तभी हम संवैधानिक लोकतंत्र को उसकी पूर्णता में अनुभव कर पाएंगे। डिप्टी स्पीकर डॉ मिड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम एक उत्कृष्ट शहरी निकाय की परिकल्पना करते हैं, तो वह केवल एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवंत, उत्तरदायी और सहभागी तंत्र होता है, जो नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप सशक्त, पारदर्शी और समावेशी ढंग से कार्य करता है।उन्होंने दोहराया कि ऐसा शहरी स्थानीय निकाय, जहां हर निर्णय नागरिकों की भागीदारी से हो, जहाँ मोहल्ला सभाओं और वार्ड समितियों के माध्यम से जनता की आवाज नीतियों में परिवर्तित होती हो। डिजिटल तकनीकों के प्रयोग से प्रशासनिक प्रक्रियाएँ सरल हों, शिकायतों का समाधान समयबद्ध हो, और प्रत्येक सेवा चाहे वह पानी हो, सफाई हो या स्वास्थ्य गुणवत्ता के साथ सुलभ हो,जिससे आमजन को सुव्यवस्थित सुविधा उपलब्ध होंगी। डॉ मिड्ढा ने कहा कि एक आदर्श नगर निकाय वह है, जो पर्यावरण-संवेदनशील, नवाचार-प्रेरित और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने वाला हो। युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएँ, स्मार्ट योजनाओं के माध्यम से सड़कें, रोशनी, पार्क और परिवहन सुरक्षित व सुलभ हो सके। वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर, आपदाओं के प्रति सजग, और विकसित भारत 2047 के सपने को जमीनी रूप देने वाला एक ऐसा निकाय यही एक उत्कृष्ट शहरी शासन की सजीव परिकल्पना है। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट शहरी निकाय वह है जो शहर की आत्मा को समझे-जहाँ इमारतें ऊँची ही नहीं हों, सोच भी व्यापक हो। ऐसा शहरी निकाय ही हमारे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती देता है और सही मायने में ऐसे निकायों का राष्ट्र निर्माण पूरा योगदान है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है जहां शहरी निकाय महज सरकारी इकाई न होकर, संवेदनाओं का साझा केंद्र बनें। जहाँ पार्षद केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि मोहल्ले के संरक्षक हों। इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी का अवसर हरियाणा विधान सभा को प्राप्त हुआ है, यह हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने दो दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए लोकसभा सचिवालय, हरियाणा विधानसभा सचिवालय और गुरुग्राम प्रशासन को आभार प्रकट किया।

प्राकृतिक खेती से लोगों को मिलेगा पौष्टिक आहार – श्याम सिंह राणा
प्रदेश में धान की फसल की हो चुकी है रोपाई, खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी
मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 04 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है और इस खेती को बढ़ावा देने में हरियाणा ने पहल कर दी है। किसानों का भी इस खेती की ओर रुझान लगातार बढ़ रहा है। प्राकृतिक खेती से पर्यावरण प्रदूषण तो कम होगा ही, साथ में उत्तम व पौष्टिक आहार की भी उपलब्धता होगी। खेती में रासायनिक खादों के प्रयोग को कम कर एनपीके खाद के इस्तेमाल को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब फसल में डीएपी व यूरिया खाद की खपत बढ़ेगी। इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खाद की कमी न रहे। यूरिया व डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकी जाए। प्रदेश में खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी। कृषि मंत्री आज यहां अपने निवास पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीएपी व यूरिया खाद का रिकार्ड रखा जाए और यह भी व्यवस्था की जाए कि हरियाणा का खाद दूसरे प्रदेशों में न जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई खाद की कालाबाजारी करता है, नकली दवा व बीज बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर डीलर किसानों को खाद के साथ अन्य कोई प्रोडेक्ट जबरदस्ती बेच रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिकारी हर रोज खाद की बिक्री का रिकार्ड रखें और अगर किसानों को आ रही दिक्कतों का तुरंत समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा करवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किसानों को फसलों का बीमा करवाने के लिए जागरूक किया जाए। अगर कोई कंपनी बीमा नहीं कर रही है तो इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि किसानों को दिक्कत न हो। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पंकज अग्रवाल, कृषि विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हरियाणा सरकार का महिला अनुबंधित कर्मचारियों को तोहफा
अब हर महीने मिलेंगे दो आकस्मिक अवकाश
चंडीगढ़, 04 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगी सभी महिला अनुबंधित कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब ऐसे कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश मिलेंगे लेकिन ये अवकाश एक कैलेंडर वर्ष में 22 से अधिक नहीं होंगे। ये आकस्मिक अवकाश मौजूदा 10 दिन के चिकित्सा अवकाश के अतिरिक्त होंगे। गौरतलब है कि पहले आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हर साल 10 दिन के आकस्मिक अवकाश और 10 दिन के चिकित्सा अवकाश की अनुमति थी।
मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए वंचित लड़कियों के लिए एफडी की गई शुरू
चंडीगढ़, 04 जुलाई, अभीतक:- जन्म दिन 3 जुलाई को पूरे राज्य में उत्साह और सामाजिक कल्याण गतिविधियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जन कल्याण की कई पहल की गई। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और गुरुग्राम में वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को 1100 रुपये से लेकर 11000 रुपये तक की सावधि जमा (एफडी) प्रमाण पत्र के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इन लड़कियों के नाम पर लगभग 1000 एफडी शुरू की गईं। इस कदम के पीछे उद्देश्य क्षेत्र में लिंगानुपात में सुधार करना और महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, मंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नूंह और अन्य जिलों में पौधे वितरित किए गए और लगाए गए। आरती सिंह राव के पिता और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी रेवाड़ी के बावल में पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। पशुओं की सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की परंपरा को जारी रखते हुए गौशालाओं को दान भी दिया गया। सुबह से ही लोग मंडी अटेली स्थित स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय पर पहुंचने लगे। बाद में केक काटने की रस्म भी हुई। जन्मदिन समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार लाने और लड़के-लड़कियों में समानता सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया। मंत्री ने अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
दस गुरु परंपरा में वंजारा समाज का योगदान विषय पर संगोष्ठी 8 जुलाई को
चंडीगढ़, 04 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा 8 जुलाई, 2025 को प्रातः 11 बजे अकादमी सभागार, पंचकूला में दस गुरु परंपरा में वंजारा समाज का योगदान विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयेाजन किया जा रहा है। अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि भाई लक्खी शाह वंजारा एवं भाई मक्खन शाह लुबाना का हमारे इतिहास में अहम स्थान है। भाई लक्खी शाह वंजारा और भाई मक्खन शाह लुबाना जाने-माने व्यवसायी के साथ-साथ एक उच्चकोटि के विद्वान भी थे। भाई लखी शाह वंजारा का जन्म 4 जुलाई, 1580 तथा भाई मक्खन सिंह लुबाना का जन्म 7 जुलाई, 1619 को हुआ था। वहीं बाबा मक्खन शाह लुबाना ने गुरु तेग बहादुर को नौवें गुरु के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
एमडीयू के चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में दाखिले की अंतिम तिथि 12 जुलाई तक बढ़ी
रोहतक, 04 जुलाई, अभीतक:- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शिक्षा विभाग में संचालित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (प्ज्म्च्) में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 12 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित यह चार वर्षीय कोर्स बीए-बीएड और बीकॉम-बीएड की डिग्री एक साथ प्रदान करता है। यह कोर्स शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है। कुलसचिव ने बताया कि छात्रों की मांग के चलते शिक्षा विभाग में संचालित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (प्ज्म्च्) में दाखिले की अंतिम तिथि को 12 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट 18 जुलाई को डिसप्ले की जाएगी और एडमिशन के लिए प्रथम फिजिकल काउंसलिंग 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
राज्यसभा सांसद किरण चैधरी 5 से 7 जुलाई तक तोशाम क्षेत्र के विभिन्न गांवों का करेंगी दौरा
करोड़ों रूपए की विकास योजनाओं का शुभारंभ कर सुनेंगी लोगों की समस्याएं
राज्यसभा सांसद किरण चैधरी हल्के के तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान करीब तीन दर्जन गांवों का दौरा कर करोड़ों रूपए की देंगी सौगात
भिवानी, 04 जुलाई, अभीतक:- राज्यसभा सांसद किरण चैधरी तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 5 से 7 जुलाई तक तोशाम विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों को दौरा करेंगी। इस दौरान वे विभिन्न गांवों में करोड़ों रूपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी। उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यसभा सांसद किरण चैधरी पांच जुलाई को सुबह 10.30 बजे गांव दिनोद में एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से गांव के पानी की निकासी के लिए दुलासर जोहड़ से एचडीपी पाइप लाईन डालने के कार्य का उद्घाटन करेंगी। राज्यसभा सांसद गांव दिनोद में ही 75 लाख रूपए की लागत से राजपुरा माइनर पर ओपन एक्वाडेक निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगी। सांसद किरण चैधरी पांच जुलाई को 11.30 बजे गांव भारीवास, 12 बजे झूली में, 12.30 बजे कावा में, 1.00 बजे मंढ़ान में मंढ़ान से सिढ़ान रोड़ का शिलान्यास करेंगी। राज्यसभा सांसद 1.30 बजे ढ़ाणी कतवार-प्रथम, 1.45 बजे ढ़ाणी-कतवार द्वितीय, 2 बजे कतवार में, बुशान में 3 बजे, साहलेवाला में 3.30 बजे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी। सांसद किरण चैधरी छह जुलाई को 9.15 बजे गांव लोहानी में चै. बंसीलाल कैनाल का रिमोडिलिंग के कार्य का उद्घाटन करेंगी और लोहानी में ही चै. बंसीलाल कैनाल के पीएच नंबर 2के मरम्मत कार्य की आधारशिला रखकर 10 बजे लोहानी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी। इसी प्रकार से 11 बजे गांव लेघा हेतवान में, 11.30 बजे शिमलीवास में, 12 बजे मनसरवास में, 1 बजे कैरू में, 1.30 बजे खापडवास में, 2 बजे इंदीवाली में, 2.30 बजे बिजलानावास, 3 बजे लालावास में, 3.30 बजे पोखरवास में, 4 बजे जुई कलां में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेगी और विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगी। राज्यसभा सांसद किरण चैधरी सात जुलाई को 10 बजे गांव चैनपुरा में, 10.30 बजे आसलवास दुबिधा में, 11 बजे आसवास महरेटा में, 12 बजे लहलाना में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी। 12.30 बजे गांव भानगढ़, गांव ढ़ाणी शंकर में 1.30 बजे, भाखरा में 2 बजे, हरीपुर में 2.30 बजे, गोलपुरा में 3 बजे व गोलागढ़ में 3.30 बजे ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी और विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
सीजेएम पवन कुमार ने किया नशा मुक्ति केंद एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण
भिवानी, 04 जुलाई, अभीतक:- जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी. आर. चालिया के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम)-कम-सचिव पवन कुमार ने शुक्रवार को भिवानी स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपचारित मरीजों से संवाद कर उनके इलाज, दिनचर्या और पुनर्वास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम पवन कुमार ने मरीजों से व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और उनके अनुभवों को साझा किया। कई मरीजों ने खुलकर बताया कि नशे की लत ने कैसे उन्हें समाज और परिवार से दूर कर दिया था, लेकिन अब वे इस केंद्र की सहायता से पुनरू सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। सीजेएम पवन कुमार ने कहा, नशा न केवल व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर करता है, बल्कि उसके पूरे परिवार व सामाजिक रिश्तों को भी प्रभावित करता है। हमारा लक्ष्य सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में युवाओं को मार्गदर्शन देना है। उन्होंने केंद्र स्टाफ को मरीजों के प्रति संवेदनशील और सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाने की सलाह दी तथा केंद्र में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र केवल इलाज नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का स्थान है, जहां युवाओं को भविष्य संवारने का अवसर मिलता है। सीजेएम ने नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधन एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे एक अत्यंत संवेदनशील कार्य को पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कर रहे हैं। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रशासन और न्यायपालिका का पूरा सहयोग भविष्य में भी केंद्र को मिलता रहेगा। उन्होंने उपस्थित मरीजों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे सच्चे मन से प्रयास करें, तो नशा छोडकर एक सम्मानजनक और सफल जीवन जी सकते हैं। साथ ही समाज से भी अपील की कि वे इन युवाओं को स्वीकारें और उन्हें मुख्यधारा से जोडने में सहयोग करें। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. बलवान सिंह, नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी नंदिनी लाम्बा, डीएलएसए से जुड़े अधिकारीगण व केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।
दो महीने से ज्यादा लंबित समस्याओं का एक सप्ताह में करें समाधान – उपायुक्त साहिल गुप्ता
लचर कार्यप्रणाली वाले विभागों के अधिकारियों की रिपोर्ट संबंधित एसीएस और सीएमओ आफिस में भेजी जाएगी
सीएम विंडो और समाधान शिविर समीक्षा बैठक में उपायुक्त साहिल गुप्ता ने दिए निर्देश
भिवानी, 04 जुलाई, अभीतक:- उपायुक्त साहिल गुप्ता ने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी विभाग के पास समाधान शिविरों और सीएम विंडो से संबंधित समस्याएं दो महीने से अधिक समय से लंबित हैं तो वे ऐसी समस्याओं का एक सप्ताह के अंदर समाधान करें। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लचर कार्यप्रणाली वाले विभागों के अधिकारियों की रिपोर्ट संबंधित एसीएस और सीएमओ आफिस में भेजी जाएगी। उपायुक्त श्री गुप्ता शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों व सीएम विंडो पर आई शिकायतों के समाधान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले से अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर भरी जाने वाली एटीआर यदि मुख्यालय से वापिस आती है तो इससे जिले की रैंक खराब होती है। इसके साथ-साथ एटीआर वापिस आने के कारण का जवाब फिर से भेजी जाने वाली एटीआर में स्पष्टड्ढ रूप से होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम विंडो से संबंधित समस्याओं का हल किए जाने की रिपोर्ट रजिस्टर्ड डाक से संबंधित शिकायत कर्ता के पास अवश्य जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी रोजाना सीएम विंडो पोर्टल को चैक करें और समस्याओं पर अंडर टेक करें। समस्याएं समय पर अंडर टेक जरूर हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। यदि किसी समस्या का समाधान होने में थोड़ा या ज्यादा समय लगता है तो उसके बारे में संबंधित शिकायत कर्ता को बताकर उसकी संतुष्टि की जाए। समस्या के समधान में ज्यादा समय लगने के कारण को भी उसे बताया जाए। उपायुक्त श्री गुप्ता ने समीक्षा बैठक में बताया कि समाधान शिविर से संबंधित विभिन्न विभागों में 200 शिकायतें लंबित हैं। इनमें 53 शिकायतें हेडक्वाटर से संबंधित हैं। उन्होंने क्रीड विभाग, पब्लिक हैल्थ, नगर परिषद भिवानी, समाज कल्याण, बिजली निगम, पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके पास लंबित शिकायतों का अतिशीघ्र समाधान करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह, एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, एसडीएम तोशाम अशवीर नैन, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, एसडीएम सिवानी विजया मलिक, नगराधीश अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता दलबीर दलाल, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, डीडीपीओ आशीष मान, जिला शिक्षा अधिकाकारी निर्मल दहिया, डीडीए कृषि विभाग डॉ. विनोद फोगाट, खाद्य आपूर्ति नियंत्रिक अनिल कालड़ा, इओ नप राजा राम, जिला खेल अधिकारी सतेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने श्रीनगर में सेब, केसर सहित बागवानी के बागों का किया दौरा’
जम्मू-कश्मीर में कृषि के विद्यार्थियों, किसानों, वैज्ञानिकों से शिवराज सिंह ने किया संवाद’
जम्मू-कश्मीर के किसानों को हरसंभव मदद करेगी केंद्र सरकार, कोई परेशानी नहीं होने देंगे-शिवराज सिंह’ श्रीनगर, 04 जुलाई, अभीतक:- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने आज शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कश्मीर (ैज्ञन्।ैज्-ज्ञ), शालीमार, श्रीनगर सेब, केसर सहित बागवानी अनुसंधान और प्रदर्शन ब्लॉकों का दौरा किया। उन्होंने बागवानी में जमीनी स्तर पर नवाचारों की समीक्षा की, साथ ही जम्मू-कश्मीर के कृषि के विद्यार्थियों, किसानों व वैज्ञानिकों से संवाद किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कश्मीर घाटी में बागवानी के क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ओलावृष्टि से होने वाला नुकसान रोकने के लिए डिजाइन की गई सुरक्षात्मक जाल प्रणाली, वैज्ञानिक छंटाई विधियों और उपज व आय में सुधार के लिए अपनाई गई कुशल जल एवं पोषक तत्व प्रबंधन तकनीकों का अवलोकन भी किया, साथ ही इस संबंध में मार्गदर्शन दिया। श्री चैहान ने राज्य में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मधुमक्खी पालकों, कोल्ड स्टोरेज मालिकों व नर्सरी संचालकों सहित कृषि मूल्य श्रृंखला के हितधारकों के साथ भी चर्चा की। इस दौरान इन लोगों ने किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित जम्मू-कश्मीर के दृष्टिकोण, पारंपरिक स्थानीय उपज की जीआई टैगिंग, किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी और सहायता एवं बागवानी के एकीकृत विकास मिशन (डप्क्भ्) के माध्यम से उच्च घनत्व वाले वृक्षारोपण को बढ़ावा देने सहित कई प्रमुख पहलों की सराहना करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। यहां शिवराज सिंह ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने या विकसित खेती का काम खेत में जाए बिना नहीं हो सकता, इसीलिए मैं पूरे देश में खेतों में जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान में हमने वैज्ञानिकों को गांवों-खेतों में भेजा था, उन्हें कहा था कि रिसर्च आपको किसानों को बताना है और किसानों ने जो इनोवेशन किया है, उनसे सीखकर आना है, साथ ही समस्याएं भी जानना है। राज्यवार किसानों की अलग-अलग समस्याएं हैं, जैसे जम्मू-कश्मीर में केसर का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में और रिसर्च हो सकती है। क्लाइमेट चेंज के कारण हेल स्टॉर्म आ जाता है, वो एक बड़ी समस्या है। हम योजनाओं में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करेंगे। श्री चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि किसानों की हार्टिकल्चर फसल का भी बीमा होना चाहिए। इसका समाधान हो जाएगा, हार्टिकल्चर क्रॉप का बीमा सुनिश्चित करेंगे। हम गंभीरता से आपके साथ संपर्क में रहेंगे। श्री चैहान ने कहा कि हमारे यहां विदेशों से फल क्यों आए, हार्टिकल्चर हब जम्मू-कश्मीर को बना सकते हैं। इस संबंध में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (प्ब्।त्) को निर्देश दिए हैं कि वो शोध करे कि हम कैसे उत्पादन बढ़ा सकते हैं। हम इम्पोर्ट ड्यूटी के ऐसे उपाय करेंगे कि बाहर का सेब महंगा हो जाएं। इससे हमारा सेब ज्यादा बिकेगा। परिवहन की दिक्कत है तो रेल मंत्रालय से बात करूंगा कि हमारे उत्पाद जल्दी बाकी हिस्सों में पहुंचें। केंद्रीय मंत्री श्री चैहान ने आश्वस्त किया कि आपके-हमारे बीच केवल एक फोन कॉल की दूरी है। आपको बहुत जरूरी बात करना है तो मैं आपसे दिल्ली में भी मिल लूंगा। जितनी सेवा मैं कर सकूंगा, उतनी मेरी जिंदगी की सार्थकता है। भरसक कोशिश ये रहेगी कि हम आपकी समस्याओं का समाधान करें, कोई परेशानी नहीं होने देंगे।