Haryana Abhitak News 25/12/25

इंडो अमेरिकन स्कूल के भूतपूर्व छात्र जतिन गोयल ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमडी मेडिसिन की परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रचा इतिहास
झज्जऱ, 25 दिसम्बर, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की कोई भी ऊँचाई पाई जा सकती है। स्कूल के भूतपूर्व छात्र जतिन गोयल ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में एमडी मेडिसिन की परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर इतिहास रच दिया। उनकी इस चमकदार उपलब्धि से इंडो अमेरिकन परिवार बेहद गौरवान्वित है। जतिन की उपलब्धि ने न केवल स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि यह साबित किया है कि इंडो अमेरिकन स्कूल अपने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उच्च स्तर का वातावरण प्रदान करता है। स्कूल के विद्यार्थी सीए फाउंडेशन, मेडिकल, खेल तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लगातार अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि इसी स्कूल के छात्र हेमंत सांगवान ने वर्ल्ड बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और स्कूल का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धियां दर्शाती हैं कि इंडो अमेरिकन स्कूल में न केवल शिक्षा, बल्कि खेल और व्यक्तित्व विकास सभी क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अवसर और मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इस ऐतिहासिक सफलता पर स्कूल के निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने जतिन गोयल को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जतिन की सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आप सभी को भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए। सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने सपनों को सच्चाई में बदलने का साहस रखते हैं।” इंडो अमेरिकन परिवार ने जतिन की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल है और स्कूल को गर्व है कि उसके विद्यार्थी हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

झज्जर के दिनेश कुमार को अटल बिहारी वाजपेयी गुड़ गवर्नेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित करते बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, साथ है डीसी रेवाड़ी अभिषेक मीणा।

झज्जर के दिनेश कुमार को मिला गुड़ गवर्नेंस अवार्ड-2025
सुशासन दिवस पर जिला प्रशासन रेवाड़ी ने किया सम्मानित
झज्जर में भी बेस्ट पीआर अवॉर्ड से हो चुके हैं डीआईपीआरओ दिनेश कुमार अलंकृत

झज्जऱ, 25 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर निवासी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) रेवाड़ी दिनेश कुमार को बेहतर मीडिया प्रबंधन और बेस्ट पीआर एफर्ट्स की दिशा में निभाई गई जिम्मेदारी के लिए अटल बिहारी वाजपेयी गुड गवर्नेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन दिवस पर वीरवार को रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से दिया गया। बाल भवन रेवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा उन्हें डीसी अभिषेक मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में अवार्ड प्रदान किया गया। बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने डीआईपीआरओ दिनेश कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि शासन प्रशासन की नीतियों और योजनाओं के बारे में नागरिकों को मीडिया के माध्यम से जानकारी देने में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मजबूत कड़ी का कार्य करता है। ऐसे में दिनेश कुमार द्वारा पूरी निष्ठा व संजीदगी के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया जा रहा है।
पत्रकारिता से सरकारी सेवा में दिखती है तन्मयता
यहां आपको बता दें कि दिनेश कुमार ने पत्रकारिता से सरकारी सेवा में निरन्तर जो भी दायित्व दिए गए उन्हें जिम्मेदारी के साथ पूरा किया है। 2003 से 2008 तक विभिन्न समाचार पत्रों में बतौर सवांददाता व ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य किया। अप्रैल 2008 से दिसम्बर 2019 तक कोसली, बहादुरगढ़, चरखी दादरी व झज्जर में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सेवाएं दी। वहीं दिसम्बर 2019 से जुलाई 2021 तक झज्जर में बतौर कार्यवाहक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर कार्य लिया। इस दौरान कोरोना काल में बिना रुके पूरी सजगता से शासन-प्रशासन की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जनहितकारी जानकारी लोगों तक पहुंचाने में अपना दायित्व सजगता से निभाया। जिला प्रशासन झज्जर की ओर से कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान पत्र से नवाजा गया। झज्जर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बेस्ट पीआर अवार्ड 15 अगस्त 2021 को तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा द्वारा दिया गया। अगस्त 2021 से सितंबर 2024 तक कि अवधि में रेवाड़ी में बतौर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर रहे। इस अवधि में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के क्रियान्वयन व प्रचार प्रसार में सक्रिय भूमिका अदा की। इसके साथ ही सितंबर 2024 से मार्च 2025 में फरीदाबाद जिला में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दी। 38वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला में व्यवस्थित मीडिया प्रबंधन के साथ मेले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कवरेज कराने में जिम्मेदारी निभाई। मेले के सफल आयोजन पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जी व पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचन्द्र ने कार्यशैली की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही विधानसभा चुनाव व नगर निगम चुनाव में आयोग के निर्देशों की अनुपालना प्रभावी ढंग से करते हुए प्रशासन व आमजन के बीच सूत्रधार की भूमिका प्रभावी रूप से निभाई। फिलहाल मार्च 2025 से अब तक – रेवाड़ी जिला में बतौर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में गीता महोत्सव सहित अन्य संत महात्माओं की जयंती व उत्सवों के आयोजन में टीम भावना का परिचय देते हुए अपना कर्तव्य निभाने में दिनेश की उल्लेखनीय भागीदारी रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में बेहतर ढंग से प्रदत्त सेवाओं को पूरी कार्य कुशलता के साथ दिनेश द्वारा अदा किया जा रहा है।

झज्जर में सुशासन दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा।
सुशासन दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा।

सुशासन ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला: सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा
हरियाणा देश का पहला राज्य, जहां गन्ने का सर्वाधिक भाव 415 रुपए प्रति क्विंटल- बोले सहकारिता मंत्री
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सुशासन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के चलते दो दर्जन अधिकारी व कर्मचारी पुरस्कृत

झज्जऱ, 25 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सुशासन केवल प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता के प्रति उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता और पारदर्शिता का जीवंत संकल्प है। सहकारिता मंत्री गुरुवार को झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर का दिन भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह दिन दो महापुरुषों पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर पूरे देश व प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने सरकारी विभागों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दो दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई व अंतिम छोर पर बैठे लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है। जहां पर गन्ने का भाव 415 रुपए प्रति क्विंटल है जिससे किसानों को लगभग पांच से 6 हजार रुपये प्रति एकड़ का लाभ हो रहा है। इससे गन्ना उत्पादक किसान खुश हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों का सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण का नारा था जोकि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदनमोहन मालवीय ने देश की आजादी से पहले तथा बाद में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने हमेशा देश के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2014 में दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था थी जो आज चैथे स्थान पर है, आने वाले समय में भारत संसार की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। पीएम श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के नेतृत्व में बिना खर्ची बिना पर्ची युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हंै। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जनहितैषी सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं,जिससे सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी माध्यम से आने वाली शिकायतों का निवारण तत्परता के साथ करें। यहीं सुशासन की अवधारणा है। जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि राजनीति सत्ता की होड़ नहीं, बल्कि सेवा, संवाद और सुशासन का सशक्त माध्यम हो सकती है। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का जीवन शिक्षा, राष्ट्रवाद और नैतिक मूल्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की अनुपम मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन की परंपरा आज भी देश की विकास यात्रा को दिशा दे रही है। उनका मानना था कि शासन का उद्देश्य केवल नियम बनाना नहीं, बल्कि जनता के जीवन को सरल बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए आज देश में प्रशासनिक सुधारों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन – प्रशासन द्वारा मिलकर नागरिकों के उत्थान के लिए कार्य करना ही महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि जिला में अंत्योदय सरल केंद्र और अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से आमजन तक ऑनलाइन सेवाओं का लाभ निर्बाध रूप से पहुंच रहा है। एक रोज पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंचकूला से अटल पुस्तकालयों का उदघाटन किया है,जिनमें जिला झज्जर को भी 15 पुस्तकालयों की सौगात मिली है। इन पुस्तकालयों के बनने से युवाओं को खासा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला के शहरी क्षेत्रों में 193 और ग्रामीण क्षेत्रों में 561 सीएससी केंद्र संचालित हैं जिनके माध्यम से 265 योजना और 754 सेवाओं सहित कुल 1019 आनलाइन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। समाधान शिविरों के माध्यम से 85 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। जबकि बाकी समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना व दिनेश कौशिक बहादुरगढ़, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, नगर पार्षद मिथुन शर्मा, महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, कमलेश अत्री, वर्षा रानी, तवीन पार्षद, दिनेश शर्मा, धर्मवीर वर्मा के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, डीसीपी अमित दहिया, एसडीएम झज्जर आईएएस अंकित कुमार चैकसे, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फौगाट, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम नमिता कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगवाने के लिए आवेदन 29 दिसंबर तक
एडीसी जगनिवास ने दी जानकारी

झज्जऱ, 25 दिसम्बर, अभीतक: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। किसान ूूूण्ेंतंसींतलंदंण्हवअण्पद पोर्टल पर 29 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी जगनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत किसान 75 प्रतिशत अनुदान पर 3 एचपी से 10 एचपी क्षमता के सोलर पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों को ऊर्जा के वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल स्रोत उपलब्ध करवाकर सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदन करने हेतु किसान के पास परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होना अनिवार्य है। आवेदक के परिवार के नाम पर पूर्व से कोई सोलर पंप कनेक्शन नहीं होना चाहिए तथा आवेदक के नाम पर बिजली आधारित कृषि पंप भी नहीं होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदक के नाम पर कृषि भूमि की जमाबंदी या फर्द होना आवश्यक है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण के सर्वेक्षण के अनुसार जिन गांवों में भूजल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है, वहां सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना अनिवार्य होगी। अन्य क्षेत्रों में भूमिगत पाइपलाइन अथवा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली लगवाना अनिवार्य रहेगा। वहीं, धान उगाने वाले वे किसान जिनके क्षेत्र में रिपोर्ट के अनुसार भूजल स्तर 40 मीटर से नीचे चला गया है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2019 से 2023 के दौरान जिन किसानों ने 1 एचपी से 10 एचपी बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल के लिए बिजली निगम में आवेदन किया था, वे पीएम-कुसुम योजना के तहत सोलर पंप कनेक्शन में प्राथमिकता प्राप्त करने के लिए अपने पूर्व आवेदन की संख्या को ेंतंसींतलंदंण्हवअण्पद पर नए आवेदन के साथ अवश्य दर्ज करें। योजना से संबंधित नियमों एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए किसान विभाग की वेबसाइट ींतमकंण्हवअण्पद पर अवलोकन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु किसान किसी भी कार्य दिवस में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, झज्जर के कक्ष नंबर 212 में सहायक परियोजना अधिकारी अथवा परियोजना अधिकारी से व्यक्तिगत या दूरभाष 01251-25254 संपर्क कर सकते हैं।

संस्कारम् स्कूल में 28 दिसंबर को 10वें ऑल इंडिया ओलंपियाड के साथ घोषित होंगे स्कॉलरशिप के नतीजे और मनेगा उपलब्धियों का जश्न साथ ही ब्स्।ज् विजेताओं का होगा सम्मान
झज्जऱ, 25 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर के खातीवास में स्थित प्रतिष्ठित संस्कारम पब्लिक स्कूल आगामी 28 दिसंबर (रविवार) को एक भव्य शैक्षणिक महाकुंभ की मेजबानी करने जा रहा है। इस दिन विद्यालय परिसर में श्10वें ऑल इंडिया ओलंपियाडश् का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अब तक रिकॉर्ड छ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवा लिया है। कक्षा 3 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और रीजनिंग पर आधारित ओलिंपियाड परीक्षा आयोजित होगी, जबकि नन्हे बच्चों के लिए आयोजित श्विजिनरी वर्टेक्सश् प्रतियोगिता में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चे कविता पाठ, कहानी सुनाना, आर्ट एंड क्राफ्ट और मानसिक योग्यता जैसी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए स्कूटी, लैपटॉप, किंडल और बाइसिकल जैसे शानदार पुरस्कार रखे गए हैं। साथ ही 500 से अधिक अन्य मेधावी छात्रों को विशेष उपहार दिए जाएंगे। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए खातीवास स्थित स्कूल की ओर से सभी रूटों पर निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह पूरा कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम का एक सबसे महत्वपूर्ण पहलू विद्यालय के अपने विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई विशेष स्कॉलरशिप योजना है। संस्कारम पब्लिक स्कूल क्षेत्र की पहली ऐसी संस्था है जो अपने स्कूल के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष स्कॉलरशिप पैटर्न लेकर आई है। इसी कड़ी में गत 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई स्कॉलरशिप परीक्षा के परिणामों की घोषणा भी 28 दिसंबर को ही की जाएगी। परीक्षा देने वाले संस्कारम स्कूल के हजारों छात्र-छात्राओं को इस स्कॉलरशिप का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। संस्थान के लिए यह दिन दोहरी खुशियों का है। हाल ही में घोषित हुए क्लैट परिणामों में संस्कारम के 7 विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। स्कूल प्रबंधन द्वारा इन सातों होनहारों को इस भव्य मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने कहा, हमारा मूल उद्देश्य ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच प्रदान करना है। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि बच्चों में तार्किक सोच और प्रतिस्पर्धी कौशल विकसित होना अनिवार्य है। संस्कारम पब्लिक स्कूल का यह प्रयास बच्चों को प्रतिस्पर्धी माहौल के साथ-साथ उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रोत्साहन प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

भारतीय संस्कृति के युगवाहक महायोद्धा थे महाराजा सूरजमल-आर्यन मान
झज्जऱ, 25 दिसम्बर, अभीतक: महाराजा सूरजमल भारतीय संस्कृति के युगवाहक और महान योद्धा थे। भगवान राम के बाद सुशासन के अग्रणी प्रणेता थे।उनकी न्यायप्रियता और प्रशासन शैली अनुकरणीय थी।वे भारतीय जनमानस और शोषित वंचितों के असली संरक्षक थे।ये उद्गार शिशु बाल मंदिर बेरी में आयोजित महाराजा सूरजमल बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के प्रधान आर्यन मान ने व्यक्त किए। आर्यन मान ने कहा कि महाराजा सूरजमल छुआछूत मुक्त शासन से भारत की जनता की सेवा की थी।उन्होने महिला उत्थान के मिशन को प्राथमिकता देकर नारी को पूजनीय व वंदनीय बनाया।उन्होने सुरहेती के महाराम की लङकी हंसकौर के सतीत्व की रक्षा करते फर्रूखनगर के नवाब मसावी खां को छठी का दूध याद दिलाया था।इससे भी बढ़कर पानीपत के तीसरे युद्ध से लौट रही मराठा वीरांगनाओं को अपने राज्य में शरण देकर सनातन परंपराओं का निर्वहन किया।नारी सम्मान के युगपुरूषों में उनका नाम आदर से लिया जाएगा।वे पराक्रमी के साथ-साथ सत्कर्मी राजा के रूप में पूजे जाएंगे।वे भारतीय इतिहास के अपराजित महायोद्धा थे जिन्होने शस्त्र व शास्त्र के जनहित प्रयोग की शासन व्यवस्था कायम की थी। कप्तान बिरधाना ने कहा कि जातिविहीन शासन व्यवस्था का इतिहास के सामने माॅडल प्रस्तुत किया। उन्होने देशभक्ति के उद्धरण देते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल के बलिदान से ही भारतीय स्व और सनातन संस्कृति पुष्पित और पल्लवित हो रही है। मुगल अत्याचारी शासकों से स्वधर्म की रक्षा करने वाले महाराणा प्रताप,वीर शिवाजी और गुरूगोबिंद सिंह आदि की श्रृंखला लंबी चैङी है परंतु इनमें महाराजा सूरजमल बलिदानी नक्षत्र की तरह नभ में चमकते दिखाई देते हैं। सूरजमल ने अपने बाहुबल से ही शत्रुओं को ही नहीं जीता अपितु सहिष्णुता से भारत में भगवा पताका फहराई।जबकि अंग्रेज उस समय प्यासी व बक्सर युद्ध के द्वारा साम्राज्य विस्तार में लगे हुए थे। डाक्टर सुमित्रा धनखङ ने कहा कि वे सनातन परंपरा से वैश्विक भाईचारा स्थापित करना चाहते थे।सनातन मूल्यों से समाज को समरस रखने का काम उन्होंने किया। वे आदर्श शासक के साथ-साथ मानवता के पुजारी थे।उनका जीवन भावी पीढी के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। जोगेंद्र कादयान उर्फ जोगा ने अपने अतिथीय वक्तव्य में कहा कि महाराजा सूरजमल मानवता के मार्गदर्शक थे युगों युगों तक जनमानस उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेता रहेगा।इस तरह के आयोजनों से आमजन को उनकी गौरवगाथा की सुनहरी झलकी देखने को मिलेगी। चेतन फलसवाल ने कहा कि महाराजा सूरजमल वीरता और अदम्य साहस के प्रेरणापुंज थे जिससे भावी पीढी को प्रेरणा मिलती रहेगी। महाराजा सूरजमल इतिहास नहीं प्रेरणा है, उनसे भावी पीढ़ी को सीख मिलती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कप्तान बिरधाना ने की। उन्होंने अध्यक्षीय आशिर्वचन में कहा कि महाराजा सूरजमल के जीवन से सनातन मूल्यों को समाज जीवन में स्थापित करने में मदद मिलेगी। इस आयोजन को देवेंद्र कादयान उर्फ बीलू प्रधान नगरपालिका बेरी, धर्म दास जटेलाधाम, मास्टर जबर कादयान, हेडमास्टर अशीष कादयान, सीमा दहिया, डाक्टर सुमित्रा धनखङ, सतीष कबलाना, कुलदीप पुजारी, राजबीर आचार्य,रामकेश जीवनपुरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसमें दिनेश गोयल,बील्लू पहलवान, सीमा दहिया, कृष्ण देहदानी, पं सतनारायण प्रधान, महाबीर दूहन, सतीश कबलाना, कप्तान बिरधाना, अमित अहलावत, दीपक कपूर, रामबीर आर्यन, महेन्द्र कादयान, जोगेंद्र कुंडू, चेतन फलसवाल, राजेश छिल्लर, रमेश माजरिया, महाबीर सरपंच आदि को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर सुमित्रा धनखङ ने सर्वसमाज व विशिष्टजनों का आभार व्यक्त किया।रामकेश जीवनपुरिया ने सूरजमल के देशभक्ति भजनों से कार्यक्रम को गौरवमयी बनाया।शिशु बाल मंदिर बेरी के बच्चों ने महाराजा सूरजमल की गौरवगाथा, योग, गीताश्लोक, लोकगीत व लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम में लोककलाकारों की टीम हरियाणवी लोकनृत्य बहुत शानदार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मंच संचालन पीताम्बर शर्मा, मैडम रेणू, अनिल बाघपुर आदि ने किया।

विद्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान, स्वयं सेवको ने परिसर को किया स्वच्छ
झज्जऱ, 25 दिसम्बर, अभीतक: राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में आज एनएसएस के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चला करके विद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाया। विद्यालय में चल रहे एनएसएस कैंप के चैथे दिन आज प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने आज विद्यालय के बरामदों, आंगन और कमरों सहित अन्य स्थानों पर सफाई करके विद्यालय को साफ सुथरा बनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल ने बच्चों को संबोधित किया। और उन्होंने कहा कि विद्यालय हमारे लिए मंदिर के समान है और स्वच्छता हम सब के स्वास्थ्य से भी जुड़ी है। इसलिए अपने घर, अपने विद्यालय को साफ रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग किया।

मन्गौरी सेवा समिति द्वारा सर्दी को देखते हुए ईट भट्ठों पर जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए
रेवाड़ी, 25 दिसम्बर, अभीतक: मन्गौरी देवी माता मंदिर सेवा समिति ने जरूरतमंद महिलाओं बच्चों को गर्म वस्त्र, सुट, साडी वितरित किये। समिति सदस्य सन्दीप कुमार ने बताया कि सुधराना के ईंट भठठे पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को नए गर्म वस्त्र वितरित किए गए हैं ताकि कड़ाके की ठण्ड से बचा जा सके और साथ ही समिति के द्वारा सभी को मिठाई भी खिलाई गई। समिति अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष सर्दियों के मौसम में गर्म कम्बल, रजाई, गर्म वस्त्र, जूते-चप्पल, सुट साड़ी इत्यादी जरूरत मंद को वितरित किए जाते रहते हैं।

महान स्वतंत्रता सेनानी पं श्रीराम शर्मा विचार मंच की एक महत्वपूर्ण मीटिंग पंडित श्रीराम शर्मा पार्क रोहतक में की गई रोहतक़, 25 दिसम्बर, अभीतक: रोहतक में महान स्वतंत्रता सेनानी पं श्रीराम शर्मा विचार मंच की एक महत्वपूर्ण मीटिंग पंडित श्रीराम शर्मा पार्क रोहतक में की गई। जिसमें पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से शोधपीठ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में स्थापित करवाने के लिए 25 लाख रुपए हरियाणा सरकार को देने हैं। उसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर रखी गई है। मंच के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक दीक्षित ने बताया कि दान देने वाले व्यक्तियों का सिलापट पर नाम लिखावाया जाएगा। धन राशि लगभग 12 लाख रुपए इकट्ठी हो चुकी है। पंडित श्रीराम शर्मा प्रतिमा का सौंदर्यकरण 15 जनवरी से पहले पहले कर दिया जाएगा। जिसमें फव्वारा, लाइटिंग 30 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। उसके बाद कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री से समय लेकर 15 जनवरी को उद्घाटन करवाया जाएगा और शोधपीठ के 25 लाख रुपए का चेक हरियाणा सरकार को दिया जाएगा। क्योंकि पंडित श्रीराम शर्मा ने 15 जनवरी 2022 को झज्जर टाउन हाल से ब्रिटिश हुकूमत का झंडा उतार फेंक कर तिरंगा झंडा फहराया था और अनेकों कठिन से कठिन यात्तनाओं का सामना किया था, इसलिए 15 जनवरी ऐतिहासिक दिन है। मीटिंग में पंडित श्रीराम शर्मा के पौत्र मंच के महासचिव अंशु शर्मा, दोहता कुलदीप शर्मा, विचार मंच के उपाध्यक्ष रणधीर भारद्वाज, महासचिव ईश्वर, मलिक, सचिव धर्म सिंह प्रजापति, सचिव सत्यवान राजा, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रवक्ता सतीश प्रकाश पहरावर इंद्र शर्मा, सचिव अनूप डागर, ज्ञानीराम भारद्वाज, ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान खुशीराम शास्त्री ,डॉक्टर सुरेश नांदल, चेयरमेन एडवोकेट सतीश कौशिक, इंद्र भारद्वाज, डॉ महेंद्र दीक्षित, नफे सिंह कौशिक, नवीन दीक्षित, बहादुरगढ़ विचार मंच के हल्का के अध्यक्ष विनोद शर्मा, सुरेंद्र मोखरा अभी लोगों ने अपने विचार रखें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुशासन दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित सुशासन दिवस कार्यक्रम पंचकूला में हुआ आयोजित
मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस के अवसर पर सिक्योरिटी आफ सर्विस पोर्टल का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के लिए भी पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने प्रेस रिलीज मैनेजमेंट सिस्टम और ऑनलाइन प्रेस मान्यता पोर्टल का भी किया लोकार्पण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ।प् सक्षम इंस्टेंट पंजीकरण सिस्टम का भी किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक और नव वर्ष कैलेंडर भी किया लॉन्च
सरकार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों को सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया अवार्ड से सम्मानित
पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आना हम सबके लिए गर्व की बात
केंद्रीय गृहमंत्री ने कल अटल बिहारी वाजपेयी जी की 41 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण- मुख्यमंत्री
वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री ने साहिबजादों को भी किया नमन
अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं एक विचार, संस्कार और राष्ट्रभाव का जीवन स्वरूप- मुख्यमंत्री
लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर न जाना पड़े इसलिए किया गया प्रदेश के 23वें जिले का गठन
आज का यह शुभ दिन प्रशासनिक चरित्र व कार्य संस्कृति और नागरिकों के प्रति जवाबदेही के संकल्प का अवसर
केंद्रीय गृहमंत्री ने कल 250 से अधिक अटल पुस्तकालयों का भी किया उद्घाटन
पंडित मदन मोहन मालवीय ने पूरे देश में किया शिक्षा का प्रचार- मुख्यमंत्री
टेक्नोलॉजी को हमने केवल सुविधा नहीं बल्कि परिवर्तन का बनाया साधन
हमारी सरकार ने सुशासन के तहत कार्य प्रणाली को पेपरलेस और पारदर्शी बनाया
तकनीक के माध्यम से सेवा, निति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से हर नागरिक के जीवन में विश्वास यह हमारी सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 87 शहरी स्थानीय निकायों में कम से कम एक सार्वजनिक स्थल का नाम अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से रखने की घोषणा की
सभी निकायों में अटल बिहारी वाजपेयी जी की एक प्रतिमा भी की जाएगी स्थापित – मुख्यमंत्री

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
करनाल, 25 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कहा, …एक बार जब अटल जी की राजस्थान में एक मंच से बोलने की बारी आई तब मंच संचालक ने कहा कि एक बहुत बड़े हार से अटल जी का स्वागत करेंगे। अटल जी खड़े होकर जोर से बोले…नहीं…मुझे हार नहीं जीत चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद खेल महोत्सव में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के जूनागढ़ में समापन कार्यक्रम के दौरान संसद खेल महोत्सव के फाइनल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और देश के युवाओं को वर्चुअली संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ष्संसद खेल महोत्सवष् के दौरान खिलाड़ियों से बातचीत की।

नारनौल: दर्दनाक सड़क हादसे में एक गांव के तीन लोगों की मौत’
तीनों नारनौल के साथ लगते गांव नीरपुर के रहने वाले थे’
बुधवार देर रात 152 डी पर टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा।
पूरे गांव में शोक की लहर। मृतकों में जिला पार्षद राजकुमार यदुवंशी, राव दारा सिंह व प्रवीण कुमार शामिल है’

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड के सिलसिले में देहरादून के नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में ’सहारनपुर की रहने वाली उर्मिला सनावर और हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’ यह कार्रवाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौर की शिकायत के बाद की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बेबुनियाद और मानहानिकारक आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, उर्मिला सनावर और पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308(7), 351(2), 352 और 79 के तहत थ्प्त् दर्ज की गई है।

दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्सदैव अटलश् स्मारक पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

महाराजा अग्रसेन मिडिल स्कूल में तुलसी पूजन दिवस, मातृ पितृ पूजन दिवस, सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस मनाया गया
झज्जऱ, 25 दिसम्बर, अभीतक: महाराजा अग्रसेन मिडिल कम प्ले स्कूल में आज तुलसी पूजन दिवस, मातृ पितृ पूजन दिवस, सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस के कार्यक्रम धूमधाम से मनाए गए। स्कूल के बच्चों ने हरियाणवी पोशाक में मुख्य दरवाजे पर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का अतिथि देवो भव की तर्ज पर चंदन का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा करके सत्कार किया। सर्वप्रथम तुलसी पूजन पंडित गुलशन शर्मा द्वारा कराया गया। इसमें यजमान के रूप में स्कूल के प्रबंधक केशव सिंगल एवं उनकी धर्मपत्नी बबीता सिंगल ने पूजन किया। आए हुए सभी अतिथिगण एवं बच्चों के अभिभावकों में तुलसी जी की आरती उतारी। इसके पश्चात स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने माता-पिता का गले में माला डालकर तिलक लगा कर तथा उनके पैर स्पर्श करके पूजन किया। गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादे के स्वरूप बने चार बच्चों का सभी ने आरती उतार कर पूजन किया और उन पर पुष्प अर्पित किए। सुशासन दिवस के उपलक्ष में अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर भी पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया तथा महाराजा सूरजमल जी के बलिदान दिवस पर भी उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम करना चाहिए। गौशाला के प्रधान प्रमोद बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि तुलसी माता हमारे लिए जीवन दायिनी है, हमें हर रोज तुलसी का पूजन करना चाहिए। महाराजा अग्रसेन एजुकेशन ट्रस्ट के पूर्व प्रधान महेंद्र बंसल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों से हमें प्रण लेना चाहिए कि हमें अपनी प्राणों को न्यौछावर करके भी अपने धर्म पर अडिग रहना चाहिए। कुटुंब प्रबोधन के जिला संयोजक एडवोकेट पंकज शर्मा ने कहा की आज हमें परिवार को समय देना चाहिए और अपने धर्म का प्रचार करना चाहिए। डॉ नंदकिशोर सरदाना ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई तथा चारों साहबजादों को याद करके उन्हें नमन किया। आए हुए सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन मिडिल स्कूल के प्रबंधक केशव सिंगल द्वारा समय-समय पर स्कूल में महापुरुषों को याद करने तथा सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए उनके प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हर समय समाज की सेवा के कार्य करते रहते हैं और हमें भी अपने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा धर्म के प्रचार के लिए समय देना चाहिए। स्कूल के प्रबंधक केशव सिंगल ने सभी आए हुए अतिथियों का पटके पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया तथा आए हुए सभी सज्जनों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार के बीजरोपित करने का प्रयास करें और अपने बच्चों के लिए कुछ समय अवश्य लगाएं। महाराज अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने जहां तुलसी पूजन, साहबजादों की जीवन पर तथा माता-पिता को लेकर कविता नाटक एवं डांस द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मंडल के जिला सचिव सुनील यादव, हेमचंद्र बंसल, पार्षद जयपाल पप्पू, अश्विनी अरोड़ा, वेद आर्य, मुकेश कुच्छल, स्कूल के हेड मास्टर सुबे सिंह, सीमा गोयल, सरिता सिंघल, पूनम बाल्मीकि, प्रीति हरित, प्रीति गर्ग, प्रियंका शर्मा, कोमल, कविता, निशा, बच्चों के अभिभावक गण उपस्थित रहे।

रेवाड़ी में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन दिवस समारोह में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी और महान स्वतंत्रता सेनानी पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन कर पुष्पांजलि अर्पित करते विधायक बावल डा.कृष्ण कुमार।
रेवाड़ी में सुशासन दिवस समारोह में डीआईपीआरओ दिनेश कुमार को गुड गवर्नेंस अवार्ड-2025 से अलंकृत करते विधायक डा.कृष्ण कुमार, साथ हैं डीसी अभिषेक मीणा।
रेवाड़ी में सुशासन दिवस समारोह में संबोधित करते बावल विधायक डा.कृष्ण कुमार।
रेवाड़ी में सुशासन दिवस समारोह में बावल बीडीपीओ शुभम, कुलदीप व पटवारी विक्रम को सम्मानित करते विधायक डा.कृष्ण कुमार, साथ हैं डीसी अभिषेक मीणा।
रेवाड़ी से पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का लाइव प्रसारण देखते विधायक डा.कृष्ण कुमार, डीसी अभिषेक मीणा व अन्य।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया सुशासन दिवस
पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनता के प्रति हो पूरी जवाबदेही: डा. कृष्ण कुमार
विधायक बावल डा. कृष्ण कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को गुड गवर्नेंस अवार्ड-2025 से नवाजा
बाल भवन में मनाया जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश का पंचकूला से हुआ लाइव प्रसारण

रेवाड़ी, 25 दिसम्बर, अभीतक: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी और महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को मॉडल टाउन स्थित बाल भवन सभागार में जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्यातिथि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अटल बिहारी वाजपेयी गुड गवर्नेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। समारोह में पहुंचने पर डीसी अभिषेक मीणा ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सुशासन दिवस के उद्देश्य व सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी और महान स्वतंत्रता सेनानी पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचार सुशासन की नींव हैं, जो हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का मानना था कि शासन को साधन नहीं जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी मानते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को शासन और प्रशासन की सबसे अहम कड़ी माना है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए पूरी ईमानदारी के साथ बिना भेदभाव के पारदर्शिता से सभी के प्रति समान भावना रखते हुए जवाबदेही से अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। विधायक ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय की भावना और विकसित भारत 2047 विजन के साथ जनकल्याणकारी नीतियां लागू कर राष्टड्ढ्र को पूरी तरह से मजबूत और सशक्त बनाने के दृष्टिगत कार्य कर रही है। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बिना भेदभाव के पूरे हरियाणा में विकास कार्य करवा रहे हैं। हरियाणा सरकार ई-गवर्नेंस के माध्यम से सरकारी कार्यों में सरलीकरण व पारदर्शिता को लगातार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन से सुशासन का मार्ग प्रशस्त किया है। पारदर्शिता के साथ सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों का लाभ जनता को बिना किसी बाधा के सुगम तरीके से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी रेवाड़ी सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में जनहित में तेजी से विकास कार्य करवा रहे हैं।
प्रशासनिक व्यवस्था हो रही है सुदृढ़: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर ढंग से सुशासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार व प्रशासन की योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में अधिकारी व कर्मचारीगण का उल्लेखनीय रोल होता है, ऐसे में पारदर्शिता के साथ कुशल सुशासन प्रदान करने में जनसेवा की भावना के साथ जिला प्रशासन रेवाड़ी अपना अतुलनीय योगदान दे रहा है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को किया सम्मानित
जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने बेहतर मीडिया प्रबंधन और बेस्ट पीआर एफर्ट्स सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने में निभाई जा रही जिम्मेवारी के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार को गुड गवर्नेंस अवार्ड-2025 से अलंकृत किया गया वहीं पंचायत विभाग में सराहनीय कार्य करने के लिए बीडीपीओ बावल शुभम सहित राजस्व विभाग से पटवारी विक्रम व डब्ल्यू.बी.एन. कुलदीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। समारोह में डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व बावल बीडीपीओ शुभम की कुशल कार्यशैली को प्रदर्शित पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया गया। समारोह में सूत्रधार की भूमिका में प्रवक्ता सुधीर यादव द्वारा अटल जी के गौरवशाली जीवन वृतांत को लोक शैली में सुनाया गया।
यह रहे मौजूद
जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह के दौरान डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, डीडीपीओ एचपी बसंल, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया, डीसीडब्ल्यूओ वीरेंद्र यादव, डीएफएससी डा.अशोक रावत, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चैहान व उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार को गुड़ गवर्नेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित करते बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, साथ है डीसी रेवाड़ी अभिषेक मीणा।

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार गुड़ गवर्नेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित
सुशासन दिवस पर विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने किया सम्मानित
झज्जर में भी बेस्ट पीआर अवार्ड से हो चुके हैं डीआईपीआरओ दिनेश कुमार अलंकृत

रेवाड़ी, 25 दिसम्बर, अभीतक: जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) दिनेश कुमार को बेहतर मीडिया प्रबंधन और बेस्ट पीआर एफर्ट्स की दिशा में निभाई गई जिम्मेदारी के लिए अटल बिहारी वाजपेयी गुड गवर्नेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस पर बाल भवन रेवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा उन्हें डीसी अभिषेक मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने डीआईपीआरओ दिनेश कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि शासन प्रशासन की नीतियों और योजनाओं के बारे में नागरिकों को मीडिया के माध्यम से जानकारी देने में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मजबूत कड़ी का कार्य करता है। ऐसे में दिनेश कुमार द्वारा पूरी निष्ठा व संजीदगी के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया जा रहा है।
पत्रकारिता से सरकारी सेवा में दिखती है तन्मयता
यहां आपको बता दें कि दिनेश कुमार ने पत्रकारिता से सरकारी सेवा में निरन्तर जो भी दायित्व दिए गए उन्हें जिम्मेदारी के साथ पूरा किया है। 2003 से 2008 तक विभिन्न समाचार पत्रों में बतौर संवाददाता व ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य किया। अप्रैल 2008 से दिसम्बर 2019 तक कोसली, बहादुरगढ़, चरखी दादरी व झज्जर में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सेवाएं दी। वहीं दिसम्बर 2019 से जुलाई 2021 तक झज्जर में बतौर कार्यवाहक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर कार्य लिया। इस दौरान कोरोना काल में बिना रुके पूरी सजगता से शासन-प्रशासन की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जनहितकारी जानकारी लोगों तक पहुंचाने में अपना दायित्व सजगता से निभाया। जिला प्रशासन झज्जर की ओर से कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान पत्र से नवाजा गया। झज्जर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बेस्ट पीआर अवार्ड 15 अगस्त 2021 को तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा द्वारा दिया गया। अगस्त 2021 से सितंबर 2024 तक की अवधि में रेवाड़ी में बतौर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर रहे। इस अवधि में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों के क्रियान्वयन व प्रचार प्रसार में सक्रिय भूमिका अदा की। इसके साथ ही सितंबर 2024 से मार्च 2025 में फरीदाबाद जिला में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दी। 38वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला में व्यवस्थित मीडिया प्रबंधन के साथ मेले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कवरेज कराने में जिम्मेदारी निभाई। मेले के सफल आयोजन पर हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जी व पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचन्द्र ने कार्यशैली की सराहना करते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही विधानसभा चुनाव व नगर निगम चुनाव में आयोग के निर्देशों की अनुपालना प्रभावी ढंग से करते हुए प्रशासन व आमजन के बीच सूत्रधार की भूमिका प्रभावी रूप से निभाई। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में गीता महोत्सव सहित अन्य संत महात्माओं की जयंती व उत्सवों के आयोजन में टीम भावना का परिचय देते हुए अपना कर्तव्य निभाने में दिनेश की उल्लेखनीय भागीदारी रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में बेहतर ढंग से प्रदत्त सेवाओं को पूरी कार्य कुशलता के साथ दिनेश द्वारा अदा किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने डीसी अभिषेक मीणा का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में ही यह संभव हो पाया है।

जिला परिवेदना समिति की बैठक बाल भवन में आज : डीसी
हरियाणा के शहरी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल करेंगे अध्यक्षता

रेवाड़ी, 25 दिसम्बर, अभीतक: जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक शुक्रवार, 26 दिसंबर को दोपहर 2 बजे बाल भवन रेवाड़ी स्थित ऑडिटोरियम में होगी। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। जिनमें 6 नए व 7 लंबित परिवाद शामिल हैं। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल इन सभी परिवादों तथा मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभागाध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत महिलाओं को उपलब्ध करवाया जा रहा पांच लाख तक का ऋण
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना
पात्र महिलाएं योजना का उठाएं लाभ: डीसी अभिषेक मीणा

रेवाड़ी, 25 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है, जिसके तहत बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से चलाई जा रही है। इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 21 केस को 2 लाख 3 हजार 514 रुपए की अनुदान राशि दी जा चुकी हैं। इस योजना के तहत जिला रेवाड़ी के लिए 2025-26 में 48 केस का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत डेयरी, उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियां शामिल है। इन गतिविधियों में यातायात वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढ़ोने के वाहन, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा, टैक्सी, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोस्टेट की दुकान, पापड़ बनाना, आचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरु कर सकती है। डीसी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला की वार्षिक आय पांच लाख रुपए से कम व हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए। ऋण के लिए आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के तहत समय पर किस्त का भुगतान करने पर तीन वर्षों तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से दी जाएगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग प्रमाण पत्रध्अनुभव प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हो तथा सभी दस्तावेजों की दो- दो कॉपी होनी चाहिए। योजना के बारे में अन्य जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी कार्यालय नाई वाली चैक, सती कॉलोनी, गली नं 3, रेवाड़ी व कार्यालय के दूरभाष नंबर 01274-225294 पर संपर्क कर सकते है।

अटल जयंती पर हुआ भव्य काव्योत्सव का आयोजन
गुरू गोविन्द सिंह के बलिदानी सपूतों को भी याद किया

बहादुरगढ़, 25 दिसम्बर, अभीतक: कलमवीर विचार मंच के तत्वावधान में कविकुल के ह्रदय सम्राट पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में नेहरू पार्क स्थित शिव किरण सदन में भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। मंच के संस्थापक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित कुछ कवियों ने देश धर्म के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले गुरू गोविन्द सिंह के वीर सपूतों को भी अपने भाव पुष्प अर्पित किए। कवयित्री सुनीता श्री की सरस्वती वंदना से शुरू हुए इस कार्यक्रम में जहां सुनीता,वेद भारती व अर्चना झा ने अपने काव्यपाठ के दौरान अटल जी के अलावा उन बालवीरों को भी याद किया वहीं हरियाणवी लोक कवि जगबीर कौशिक, बिल्लू मांडौठी व सुदेश संदूजा ने अपनी हरियाणवी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध किया। राजकुमार गाइड व मुकेश व्यास ने आधुनिक जीवनशैली में रिश्तों की बदलती परिभाषा को रेखांकित किया तो अनिल भारतीय गुमनाम ने समय-चक्र के फेर में पल-पल बदलती परिस्थितियों पर आधारित रोचक गीत सुनाया। चर्चित कवि कुमार राघव ने अपने मुक्तकों के माध्यम से मां की ममता का चित्रण कर खूब तालियां बटोरीं तो युवा कवि मुन्ना कुमार ने श्रंगार रस से परिपूर्ण रचनाओं द्वारा मन की बात कही। हास्य कवि सुरेश कौशिक की विनोद पूर्ण रचनाओं व कार्यक्रम के संयोजक शिव ओम शिव के रोचक व्यंग्य भी खूब सराहे गए। गीतकार विद्यार्थी के अध्यक्षीय संबोधन व संयोजक शिव ओम शिव के आभार ज्ञापन के बाद हुए सामूहिक भोज के साथ लगभग तीन घंटे तक चले इस काव्योत्सव का समापन हुआ।

अवैध हथियार के साथ थाना सदर झज्जर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एक अवैध हथियार 5 जिंदा कारतूस और पांच खाली खोल के बरामद’

झज्जर, 25 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर झज्जर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना सदर झज्जर के प्रबंधक निरीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा है और उसके पास अवैध हथियार मौजूद हैं।सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सदर में तैनात मुख्य सिपाही जय श्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी विक्रम निवासी सिलानी केशौ के पास अवैध हथियार मौजूद हैं। तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और पांच खाली खोल बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर झज्जर में संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

झज्जर में सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मी सम्मानित
झज्जर, 25 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। जिला प्रशासन ने लघु सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि थे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि झज्जर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन बेहतर कार्य कर रहा है। सुशासन दिवस का मतलब है सरकार के कार्यों में पारदर्शिता और प्रशासन में भ्रष्टाचार और भेदभाव नहीं होना। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के कामों को गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना गया। वही पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सहकारिता मंत्री द्वारा कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों में मुख्य सिपाही प्रदीप एवं मुख्य सिपाही कविता शामिल हैं, जिन्होंने 27 अक्टूबर को झज्जर के मैन बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में हुई 15 लख रुपए की ज्वेलर्स की चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा किया। दोनों ने सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच कर उत्तर प्रदेश से एक दंपति को गिरफ्तार किया तथा चोरी हुए सामान की 100 प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित की।इसके अलावा उपनिरीक्षक मनोज कुमार को जिले में पैसों से संबंधित विवादों को सुलझाने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को जिले के अनुसंधानकर्ताओं को सॉफ्टवेयर संबंधी जानकारी देने तथा अपराधियों की हिस्ट्री सीसीटीएनएस पर नियमित रूप से अपलोड करने के लिए सम्मान मिला। उनकी ईमानदार कार्यशैली के चलते हरियाणा में आईसीजीएस मामलों में झज्जर जिला प्रथम स्थान पर रहा।वहीं मुख्य सिपाही संदीप कुमार को एक जटिल ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें आरोपी ने जमीन के लालच में अपने माता-पिता की हत्या कर सबूत मिटाने का प्रयास किया था। इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ऐसे समर्पित पुलिसकर्मी समाज में कानून व्यवस्था को मजबूत करते हैं और अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

आईडीटीआर सेंटर बहादुरगढ़ में 2025-26 रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन : निरीक्षक सतीश कुमार
बहादुरगढ़, 25 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को आईडीटीआर सेंटर बहादुरगढ़ में रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 2025-2026 के फाइनल राउंड का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों से करीब 350 विद्यार्थी भाग लेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात प्रबंधक निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में यातायात नियमों की समझ विकसित करना और सड़क सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बच्चों को कम उम्र से ही यातायात नियमों की जानकारी देना बेहद जरूरी है।इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क चिन्हों और सुरक्षित ड्राइविंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यातायात विभाग का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने में सहायक साबित होंगे।

यातायात पुलिस झज्जर द्वारा विशेष अभियान चलाकर लोड प्रोजेक्शन के 35 व अन्य नियम उल्लंघन के 70 चालान किए गए
झज्जर, 25 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री ओपी सिंह के आदेश अनुसार व पुलिस एडीजीपी यातायात एवं हाईवे करनाल श्री हरदीप सिंह दुन के दिशा निर्देशानुसार एवं पुलिस कमिश्नर झज्जर डॉ राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधक वीरेंद्र कुमार द्वारा विशेष अभियान के दौरान लोड प्रोजेक्शन वॉयलेशन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि कई वाहन निर्धारित सीमा से बाहर तक सामान लटकाकर ले जा रहे थे, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन को गंभीर खतरा बना रहता है। ऐसे मामलों में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।अभियान के दौरान मुख्य रूप से लोड प्रोजेक्शन वॉयलेशन के 35 चालान किए गए। इन वाहनों में लोहे के सरिये, लकड़ी, पाइप और अन्य भारी सामान निर्धारित सीमा से बाहर तक निकला हुआ पाया गया। यातायात प्रबंधक ने बताया कि इस प्रकार की लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।इसके अलावा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 70 अन्य वाहन चालकों के भी चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत लेन में वाहन चलाना और आवश्यक दस्तावेज न होना जैसी लापरवाहियां शामिल थीं।वीरेंद्र कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और ओवरलोड व लोड प्रोजेक्शन से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पूर्व पीएम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने संपूर्ण जीवन सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित रखा: पूर्व विधायक नरेश कौशिक
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा, पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकार
पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस रूप में मनाई

बहादुरगढ़, 25 दिसम्बर, अभीतक: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप मनाया गया। झज्जर रोड स्थित कार्यालय पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में भी प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी के दिखाए मार्ग पर कार्यकर्ताओं को आगे बढने के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही कहा कि पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रखा। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महान शख्सियत के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है और जनसेवा को समर्पित होकर समग्र विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व पीएम भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने में लगे हैं और अंत्योदय की भावना से हर वर्ग को लाभांवित कर रही है। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब एवं किसान कल्याण योजनाओं, उपलब्धियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने 3 बार के प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी कवि होने के साथ साथ प्रखर वक्त थे। ऐसे में हम सभी को उनके जीवन से प्ररेणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार महान शख्सियत के दिखाए मार्ग पर निरंतर देश व प्रदेश को आगे बढ़ रही है और जनसेवा को समर्पित होकर समग्र विकास करवाया जा रहा है। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मबीर वर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश मकड़ौली, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश कुमार, नगर परिषद वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, जिला सचिव नकुल चैपड़ा, पूर्व चेयरमैन राम सिंह दलाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, पार्षद अश्विनी शर्मा,पार्षद अशोक शर्मा, प्रतिनिधि अनिल सिंघल व पवन रोहिल्ला, सुरेश राठी, रमेश वशिष्ठ, आमोद छिल्लर, विशाल बराही, नरेंद्र शर्मा, डॉ सुरेंद्र भारद्वाज, बिजेंद्र लूखड़, रमेश वत्स, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवान छिकारा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष उमेश सहगल, बिल्लू पंडित, सुमेर, सोनू बसन्त कौशिक समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करतेे पूर्व विधायक नरेश कौशिक व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

वीर बाल दिवस के अवसर पर आस्था कुंज में आज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रेवाड़ी, 25 दिसम्बर, अभीतक: वीर बाल दिवस के अवसर पर चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन (सीसीआई) आस्था कुंज रेवाड़ी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा तथा जिला प्रशासन रेवाड़ी के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर बाल दिवस के अवसर पर चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन (सीसीआई) आस्था कुंज रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को वीर बाल दिवस के महत्व, साहिबजादों के अद्वितीय साहस एवं सर्वोच्च बलिदान से अवगत कराना तथा उनमें साहस, नैतिक मूल्यों एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए कहानी सत्र, चित्रकला एवं कविता गतिविधियां, संवाद सत्र एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ-साथ बच्चों में उत्साह, सहभागिता एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु बालून गतिविधियां भी करवाई जाएगी, जिनके माध्यम से बच्चों को बाल अधिकारों एवं सकारात्मक संदेशों से सरल एवं आनंददायक तरीके से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।

अरावली में नए खनन पट्टों पर रोक का अनिल विज ने किया स्वागत, बोले-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज’
अरावली को लेकर भ्रम फैलाने पर विपक्ष पर बरसे अनिल विज, कहा-न्यायालय के फैसले को राजनीति से जोड़ना अनुचित: अनिल विज’
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार गंभीर विषय, इतिहास की भूलों पर अब मंथन जरूरी: विज’
1971 की गलतियों की सजा आज भी भुगत रहा देश, पीओके और बांग्लादेश का हिस्सा लिया जा सकता थाः विज’
विज ने कहा- ‘‘खता लम्हों ने की, सजा सदियों ने पाई’’’

चंडीगढ़, 25 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘अरावली पर्वत श्रृंखला विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है और इसके संरक्षण के लिए केंद्र सरकार द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अरावली क्षेत्र में नए खनन पट्टे न दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का वे स्वागत करते हैं और पर्यावरणविदों व प्रकृति प्रेमियों को भी इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए’’। इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि ‘इतिहास में बहुत बडी-बडी गलतियां हो रखी है इसलिए बंग्लादेश मंे हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचारांे को गंभीरता से विचार करना चाहिए’ क्योंकिः-‘‘खता लम्हों ने की, सजा सदियों ने पाई’’। श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा अरावली पर्वत श्रृंखला में खनन को लेकर पूछे गए सवालों का उत्तर दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि अरावली पर्वतमाला की पुनर्परिभाषा को लेकर हुए विवाद के बाद, केंद्र सरकार ने गत दिवस राज्यों को निर्देश जारी कर पर्वत श्रृंखला के भीतर नए खनन पट्टे देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को कहा है। पर्यावरण व वन मंत्रालय ने भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद को पूरे अरावली क्षेत्र में अतिरिक्त क्षेत्रों और जोन की पहचान करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल ही में माननीय उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के बाद लोगों में यह भ्रांति फैल गई थी कि इससे बड़े पैमाने पर खनन होगा और अरावली पर्वतों को भारी नुकसान पहुंचेगा। लेकिन केंद्र सरकार ने इस विषय पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है कि अब अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नया खनन पट्टा नहीं दिया जाएगा। साथ ही, पहले से दिए गए खनन पट्टों की भी समीक्षा और पुनर्विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 600 किलोमीटर लंबी अरावली पर्वत श्रृंखला दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात तक फैली हुई है और इसका संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दृष्टि से केंद्र सरकार का यह निर्णय अरावली को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विपक्ष द्वारा इस पूरे मामले में सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्णय को सरकार की भूमिका से जोड़ना न्यायपालिका का अपमान करने के समान है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न्यायालय का है, न कि सरकार का। विपक्ष न तो फैसले को ठीक से पढ़ता है और न ही तथ्यों को समझता है। उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए स्पष्ट आदेश का वे स्वागत करते हैं और पर्यावरण से जुड़े सभी लोगों को भी इसका स्वागत करना चाहिए। इस अवसर पर श्री विज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के मुद्दे पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अत्यंत गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता है, क्योंकि बांग्लादेश के निर्माण में भारत की निर्णायक भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना और उस समय देश की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी थीं। श्री विज ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में जिस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे यह प्रतीत होता है कि पहले भारत के लिए केवल पाकिस्तान ही चुनौती था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं और बांग्लादेश भी एक नई चुनौती के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई बड़ी राजनीतिक भूलें हुई हैं, जिनका खामियाजा आज भी देश भुगत रहा है। उन्होंने स्मरण कराया कि 1971 के युद्ध के दौरान भारत के पास लगभग 90 हजार पाकिस्तानी युद्धबंदी थे और उस समय भारत के पास कई रणनीतिक विकल्प मौजूद थे। यदि उस समय राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाई जाती, तो भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस ले सकता था। लेकिन उस अवसर का उपयोग नहीं किया गया और युद्धबंदियों को वापस कर दिया गया, जबकि पीओके का मुद्दा आज भी यथावत बना हुआ है। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भारत ने बांग्लादेश पर नियंत्रण स्थापित करने का विकल्प भी नहीं अपनाया। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश का एक भू-भाग ऐसा है, जो चीन के काफी नजदीक स्थित है और रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि उस समय इस पहलू पर गंभीरता से विचार किया जाता, तो आज परिस्थितियां भिन्न हो सकती थीं।

भिवानी:- अरावली मुद्दे को लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई ने संघर्ष का बिगुल फूंका
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की फोटो रख एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में कराया गया सदबुद्धि यज्ञ
एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अविनाश यादव ने कहा रू केंद्रीय पर्यावरण मंत्री समझे पर्यावरण का महत्व, ले उचित फैसला
कांग्रेस की छात्र इकाई अरावली मुद्दे को हस्ताक्षर अभियान, रोड़ मार्च व कोर्ट के माध्यम से उठाएगी
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव बोले रू अरावली हर जनमानस की जरूरत, पर्यावरण रहेगा तो ही हम बच पाएंगे

सांसद खेल महोत्सव: क्लोजिंग सेरेमनी
सांसद खेल महोत्सव की भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के अवसर पर लोकसभा सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह जी ने अपने संसदीय क्षेत्र भिवानी-महेंद्रगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भीम स्टेडियम, भिवानी में संबोधित किया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज के इस गरिमामय अवसर पर भारत रत्न, माननीय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उनके विचार, राष्ट्रसेवा और प्रेरणादायी नेतृत्व आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। इस अवसर पर सांसद चैधरी धर्मबीर सिंह जी ने महिला सशक्तिकरण एवं खेल प्रोत्साहन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए महिला कबड्डी की दो टीमों को खेल सामग्री एवं प्रोत्साहन हेतु 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (मैट, खेल उपकरण क्रय हेतु) प्रदान की। यह कदम क्षेत्र की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा। कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र कौशिक जी (जिला अध्यक्ष, भाजपा), श्री विद्यानंद (जिला खेल अधिकारी, भिवानी), श्री विष्णु भगवान (जिला खेल अधिकारी, दादरी) श्री दीपक अग्रवाल तौला(भाजपा नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष जन कल्याण सहयोग संगठन), राष्ट्रपति पुरुस्कार अवॉर्डी व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस युवा जागृत सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार भारद्वाज सहित अनेक भाजपा नेतागण, पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही,हजारों की संख्या में खिलाड़ियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *