




मोदी सरकार ने श्रमिकों और किसानों के हित में किए बदलाव: धनखड़
मनरेगा में 100 दिन, जी राम जी में 125 दिन के रोजगार की गारंटी
ग्रामीण श्रमिकों की आय बढ़ाने का नया कानून है जी राम जी योजना: औमप्रकाश धनखड़
जी राम जी योजना को लेकर विपक्ष केवल झूठ व भ्रम फैलाकर कर रहा है गुमराह: बोले धनखड़
बादली, 23 जनवरी, अभीतक: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बादली विधान सभा के गांव बाढसा में विकसित भारत 2047 में जी राम जी योजना के 125 दिन के रोजगार की गारंटी के तहत आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम चैपाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा में क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं। विकसित भारत की मुहिम में इन सुधारों से श्रमिकों और किसानों को लाभ मिलेगा। धनखड़ ने नए स्वरूप विकसित भारत जी राम जी योजना पर विस्तृत जानकारी साझा करते कहा कि यह नया कानून न केवल ग्रामीण मजदूरों की आय बढ़ाएगा, बल्कि पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करके उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा में बदलाव ग्रामीण भारत को विकसित भारत में बदलने के लिए किए गए हैं। जल संरक्षण, ग्रामीण विकास, ग्रामीण आजीविका, मौसमी आपदाओं के प्रभाव को कम करने वाले कार्यों को प्राथमिकता पर रखा गया है। मोदी सरकार का प्रयास है कि विकसित भारत में हर ग्रामीण की भूमिका होनी चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरकार ने श्रमिकों और किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है। उन्होंने विशेष रूप से हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि देश में सबसे अधिक दिहाड़ी हरियाणा दे रहा है, वर्तमान में जी राम जी योजना के तहत देश में सबसे अधिक मानदेय देने वाला राज्य बन गया है। रोजगार के दिन बढने से हरियाणा के प्रत्येक श्रमिक को सालाना लगभग 10,000 रुपये की अतिरिक्त आय होगी। नए कानून की सबसे बड़ी विशेषता पारदर्शिता और जवाबदेही है। धनखड़ ने स्पष्ट किया कि जी राम जी योजना के तहत काम पूरा होने के 15 दिनों के भीतर पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होता है तो उस राशि पर ब्याज दिया जाएगा। इसके साथ ही अब योजनाओं की निगरानी पीएम गति शक्ति फ्रेमवर्क के माध्यम से होगी, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म होगी। उन्होंने बताया कि कार्यों की जियो-टैगिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग से केवल वास्तविक कामगारों को ही लाभ मिलेगा। धनखड़ ने कहा कि किसानों और श्रमिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब फसल की कटाई और बुआई के समय काम का दबाव नहीं रहेगा। योजना में 60 दिनों के अवकाश का प्रावधान किया गया है, ताकि श्रमिक भाई खेती के समय अपने खेतों या अन्य किसानों के साथ काम कर अपनी अतिरिक्त आय सुनिश्चित कर सकें। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा योजना के नाम बदलने पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि महात्मा गांधी स्वयं राम भक्त थे और उनके अंतिम शब्द भी हे राम थे। इस योजना का नया स्वरूप विकसित भारत की ओर एक कदम है। विपक्ष केवल झूठ फैलाकर मजदूरों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में पैसे का बंदरबांट होता था, लेकिन अब पारदर्शिता प्रणाली और डिजिटल माध्यमों से पैसा सीधे मजदूर के खाते में पहुंच रहा है। बजट में भी 17 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है ताकि 125 दिनों के रोजगार का लक्ष्य पूरा किया जा सके। धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाना है, जिसके चलते केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है, जिनका उद्देश्य नागरिकों को लाभ पहुंचाना है। चैपाल सभा में पार्टी कार्यकर्ता
विनोद भठेड़ा, तेजपाल लोहारी, जय किशन छिल्लर, बसंत सुहरा, विनोद बाढसा, संजीत बाढसा, राजेंद्र पार्षद अमित गुभाना, महावीर पेलपा, जयपाल देशवाल, अनिल शाहपुर संदीप सरपंच बाढसा, राजे प्रधान, प्रदीप बुपनिया, अनार निमाना, जसबीर अहरी हरकेश नगला सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


एल. ए. स्कूल में वसंत पंचमी के अवसर पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: एल. ए. स्कूल झज्जर में माघ मास, शुक्ल पक्ष की पंचमी विक्रम सवंत-2082, वसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज पंडित नरेश के नेतृत्व में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने मुख्य हवन कर्त्ता की भूमिका निभाई। स्कूल प्रबंधक के.एम. डागर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह पावन हवन कार्यक्रम किया जाता है। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया की आज के हवन कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सुख-शांति व भाईचारे की भावना को बढ़ाना साथ ही स्कूल प्रांगण के शुद्धिकरण के लिए रहा। इस हवन कार्यक्रम में एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व समस्त अध्यापकों ने अपनी आदि ने अपनी पूर्ण आहुति प्रदान की।









वी के स्कूल पाटौदा में बसंत पंचमी का कार्यक्रम बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: शुक्रवार को वी के स्कूल पाटौदा के प्रांगण में बसंत पंचमी का कार्यक्रम बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ स्कूल के प्रबंधन श्री बलवंत सिंह ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित व माला पहनाकर किया व लड़कियों द्वारा सरस्वती वंदना का गुणगान किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चे पीला भोजन ले के आए, सभी अध्यापक पीली पोशाक पहन कर आए। इस अवसर पर सभी ने सरस्वती जी की आरती वंदना की गई,अंत में स्कूल प्रबंधन श्री बलवंत सिंह ने बच्चो को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी कि हमारे देश में बसंत पंचमी का पर्व मनाने के पीछे क्या महत्व है कि इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती जी का जन्म हुआ था, ओर इस दिन बसंत ऋतु का आगाज होता है। इसलिए हम अपने देश में बसंत पंचमी का उत्सव बड़े गर्व के साथ मनाते है, अंत मै सभी अध्यापकों व बच्चों को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया।



एचडी पब्लिक स्कूल में विद्या, ज्ञान और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना का पावन पर्व बसंत पंचमी श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में विद्या, ज्ञान और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना का पावन पर्व बसंत पंचमी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए दसवीं, बारहवीं के छात्रों एवं अभिभावकों को विषय अध्यापकों से वार्तालाप के लिए विशेष रुप से आमंत्रित किया गया। छात्रों के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने हेतु दोनों के मध्य विस्तार से सार्थक तर्क प्रस्तुत किए गए। अभिभाभवकों ने भी माना कि अकेले विद्यालय के दम पर शतप्रतिशत परिणाम असंभव-सा लगता है। अतः उन्होनें भी अपने स्तर पर छात्रों का पढ़ाई में सहयोग करने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ किया गया। माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए गए। शास्त्री हरिओम भारद्वाज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माँ सरस्वती की विधिवत पूजा सम्पन्न करवाई गई। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने माँ सरस्वती से विद्या, विवेक और सद्बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, संस्कृति और सृजनात्मकता का प्रतीक है। माँ सरस्वती की कृपा से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा को केवल डिग्री नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का माध्यम बनाएं। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी का पर्व हमें सकारात्मक सोच, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रेरणा देता है। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करना ही सच्ची विद्या है। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान और आस्था को मजबूत करते हैं। इससे विद्यालय का वातावरण भी अनुशासित और संस्कारयुक्त बनता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने सामूहिक रूप से माँ सरस्वती की वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। बसंत पंचमी उत्सव ने विद्यालय परिवार को एकता, श्रद्धा और ज्ञान के सूत्र में बाँधते हुए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई।





विधानसभा झज्जर – गाँव बिरड़
आज दिनांक 23.01.26 को श्रीमती गीता भुक्कल विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने गाँव बिरड़ में सरपंच राम किशोर जी के पिताजी की रस्म पगड़ी व काज में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि व पुष्प अर्पित किए।



नेताजी का जीवन राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का प्रतीक: धनखड़
इंडिया गेट पर स्थापित नेता जी की प्रतिमा राष्ट्र के गौरव के प्रतीक
गांव बाढ़सा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़, झज्जर में नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी और बहादुरगढ़ में नगरपरिषद की चैयरमैन सरोज राठी ने किया याद
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर नेताजी के राष्ट्र के प्रति अद्वितीय योगदान को स्मरण किया गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव बाढ़सा में आयोजित विकसित भारत दृ जी राम जी कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का प्रतीक है। आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि नेताजी का “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा आज भी युवाओं में जोश और ऊर्जा भर देता है। पूर्व मंत्री श्री धनखड़ ने कहा कि देश लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इंडिया गेट पर वर्ष 2022 में नेता जी प्रतिमा स्थापित की। नेता जी की भव्य प्रतिमा पूरे देशवासियों को प्रेरित करती है। नेताजी के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज में हरियाणा के बहादुर सैनिकों का विशेष योगदान रहा है। आजाद हिंद फौज की बहादुरी से उस समय दुनिया बड़ी ताकत अंग्रेजी हुकूमत घबरा गई थी। नेता जी ने सबसे पहले आजादी का डंका बजाते हुए अंडमान निकोबार में तिरंगा फहराया तो अंग्रेज बैकफुट आए और भारत से बोरिया बिस्तरा बांधने की सोचने लगे। कार्यक्रम में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं झज्जर में नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बहादुरगढ़ में नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी का संघर्षपूर्ण जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को अपनाने और देश की एकता, अखंडता व विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गिजाड़ौद गांव का 26 वर्षीय जवान मोहित हुआ शहीद
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गिजाड़ौद गांव का 26 वर्षीय जवान मोहित शहीद हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें मोहित सहित कुल 10 जवानों ने देश सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद मोहित की शहादत की खबर मिलते ही गिजाड़ोद गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सिपाही मोहित पुत्र सतपाल भारतीय सेना की 72 आर्मर्ड रेजिमेंट में कार्यरत थे। वह साल 2020 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में श्रीनगर क्षेत्र में तैनात थे। गुरुवार को वह अपने करीब 20 साथियों के साथ सेना के वाहन में श्रीनगर से डोडा जा रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि 10 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। शहादत की सूचना गुरुवार देर शाम गांव में पहुंची, हालांकि परिजनों को रात भर यह खबर नहीं दी गई। परिवार को सुबह सूचित किया गया। खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। शहीद मोहित लगभग डेढ़ माह पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे और जल्द घर आने का वादा कर गए थे। मोहित की शादी एक वर्ष पूर्व अंजलि से हुई थी। कुछ दिन पहले ही उनकी शादी की पहली सालगिरह भी मनाई गई थी। मोहित के पिता सतपाल खेती-बाड़ी करते हैं, माता रेखा गृहणी हैं, जबकि छोटा भाई जितेंद्र वाहन चालक का काम करता है। वहीं गांव के सरपंच नरेश ने बताया कि शहीद मोहित का पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे गांव पहुंचेगा। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव अपने वीर सपूत को नम आंखों से अंतिम विदाई देगा और उसकी शहादत को हमेशा गर्व के साथ याद रखेगा।





बसंत पंचमी: खाटू श्याम जी ने धारण किए पीले अंग वस्त्र
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: प्राचीन श्री खाटू श्याम मंदिर चोपटा बाजार में बसंत पंचमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मां सरस्वती जी की पूजा हवन यज्ञ में आहुति देकर संपन्न की गई। बसंत पंचमी उत्सव पर खाटू श्याम जी को स्नान करा कर अंग वस्त्र भी बदला गया तथा उनके धारण किया हुआ अंग वस्त्र भक्तों में वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित विनय तिवारी ने बताया कि श्याम बाबा का अंग वस्त्र जिसे बसंती वस्त्र भी कहते हैं, भक्तों की खाटू श्याम जी में आस्था है तो बाबा का वस्त्र भक्तों के मुश्किल से मुश्किल काम बनाने में सहायक सिद्ध होता है। इस अवसर पर भक्तों ने सरस्वती माता तथा खाटू श्याम जी को भजनों से रिझाया और उनकी कृपा प्राप्त की। इस अवसर पर भक्तों को कढ़ी चावल का प्रसाद भी वितरित किया गया।

हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को करेगा सुनिश्चित: डीसी
प्रदेश सरकार लागू कर रही है निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी को प्रोत्साहित करने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां लागू कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट-2025 को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य फलों, फूलों, सब्जियों, औषधीय पौधों एवं अन्य बागवानी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट-2025 नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करेगा और किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (एम.बी.बी.वाई.) लागू है की हुई है जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम और जलवायु असंतुलन से होने वाले नुकसान से किसानों की फसलों को सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में अधिकांश बागवानी फसलें शामिल हैं। फलों और सब्जियों के लिए 750 रूपए से एक हजार रुपए प्रति एकड़ प्रीमियम लिया जाता है, जबकि नुकसान की स्थिति में सब्जियों व मसाला फसलों के लिए 30 हजार रुपए तथा फलों के लिए 40 हजार रुपए तक मुआवजा दिया जाता है। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने बागवानी के सतत विकास के लिए जाइका (जे.आई.सी.ए.) सहायता प्राप्त परियोजना को भी मंजूरी दी है। यह परियोजना 9 वर्षों में दो चरणों में लागू की जाएगी और इससे प्री-हार्वेस्ट तथा पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन सहित संपूर्ण बागवानी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा। इन पहलों के माध्यम से हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और राज्य को कृषि नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।




अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल ट्रायल में भाग लें झज्जर के अधिकारी: डीसी
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: अखिल भारतीय सिविल सेवा अधिकारियों के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल 27 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक खेल विभाग द्वारा हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिला झज्जर के पात्र महिला एवं पुरुष सिविल सेवा अधिकारियों से इन ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया है।
उपायुक्त ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कैरम, कबड्डी, शतरंज, फिजिकल, क्रिकेट एवं बैडमिंटन खेलों के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी खेल के लिए पुरुष अधिकारियों का ट्रायल 27 जनवरी तथा महिला अधिकारियों का ट्रायल 28 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, पलवल में आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट खेल के लिए 29 जनवरी को करण खेल स्टेडियम, करनाल में ट्रायल लिया जाएगा। इसी दिन शतरंज प्रतियोगिता का ट्रायल ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकूला में तथा फिजिकल खेल का ट्रायल छोटूराम स्टेडियम, रोहतक में आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त, बैडमिंटन खेल के ट्रायल 2 फरवरी को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पंचकूला में तथा कैरम खेल के ट्रायल 2 फरवरी को कर्ण स्टेडियम, करनाल में आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिला झज्जर के इच्छुक एवं पात्र सिविल सेवा अधिकारी निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें तथा राज्य एवं जिले का नाम रोशन करें।

नेत्र जांच शिविर में 180 चालकों ने कराई आखों की जांच
झज्जर स्थित बस स्टैंड परिसर में बस चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: एसडीएम एवं जिला परिवहन अधिकारी अंकित कुमार चैकसे (आईएएस) की अध्यक्षता में शुक्रवार को झज्जर स्थित बस स्टैंड परिसर में नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बस चालकों के स्वास्थ्य की जांच कर सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। शिविर के दौरान 180 बस चालकों की आंखों तथा सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के उपरांत जिन चालकों को आवश्यकता पाई गई, उन्हें निशुल्क चश्मे भी उपलब्ध करवाए गए। इस पहल की चालकों द्वारा सराहना की गई। कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ आरोग्यम अस्पताल, जुलाना से आए डॉ. योगेश नांदल ने चालकों की आंखों की विस्तृत जांच के साथ-साथ जनरल बॉडी चेकअप किया। चिकित्सकों ने चालकों को आंखों की नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने और पर्याप्त विश्राम करने की सलाह दी, ताकि लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके। एसडीएम एवं जिला परिवहन अधिकारी अंकित कुमार चैकसे ने कहा कि चालकों का स्वस्थ रहना सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।




महाराजा अग्रसेन मिडिल स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: महाराजा अग्रसेन मिडिल स्कूल में आज बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की तथा स्कूल में बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल के मैनेजर केशव सिंगला ने मां सरस्वती और बसंत पंचमी के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर जिस प्रकार पृथ्वी पर सरसों के पीले फुल, पेड़ों पर नए पत्ते आते हैं। उसी प्रकार हमारे जीवन में भी नई उमंगों के साथ ऊर्जा आती ह।ै उन्होंने कहा कि शुद्ध वाणी से ही जीवन की सार्थकता है, जो ज्ञान प्राप्ति का साधन है। इस मौके पर कुटुंब प्रबोधन के जिला संयोजक एडवोकेट पंकज शर्मा ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षिका ममता वर्मा ने कहा स्कूल में भारतीय संस्कृति तथा हमारे रीति रिवाज और धर्म के बारे में बच्चों को शिक्षा देना आज मुख्य आवश्यकता है। योग शिक्षक कृष्ण दत्त जांगड़ा ने बच्चों को योग की मेहता के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सुबे सिंह, सीमा गोयल,सरिता सिंघल, प्रीति गर्ग, प्रियंका शर्मा, प्रीति हरित, कोमल, कविता, निशा, बच्चों के अभिभावक्करण उपस्थित रहे




गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु झज्जर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम’
आज शनिवार को होगी फाइनल रिहर्सल, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी पूरी तरह सक्रिय’
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: झज्जर पुलिस ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरे जिले में व्यापक व पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिला स्तरीय मुख्य समारोह नया बस अड्डा झज्जर के समीप हरियाणा रोडवेज कर्मशाला में आयोजित किया जाएगा, जबकि उपमंडल स्तर पर बादली, बेरी और बहादुरगढ़ में भी समारोह होंगे। आज शनिवार को जिला स्तरीय समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशानुसार पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी व बादली क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर कुल 27 विशेष नाके लगाए गए हैं। जिले की सीमाओं, विशेषकर दिल्ली से लगती सीमाओं पर कड़ी नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
समारोह स्थल पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस
जिला स्तरीय समारोह के दौरान रोडवेज कर्मशाला झज्जर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। समारोह स्थल में प्रवेश से पहले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जाएगी। आमजन की सुविधा के लिए बैरिकेड्स लगाए जाएंगे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की गई है।
वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था
अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग रोडवेज वर्कशॉप परिसर में निर्धारित की गई है, जबकि आम जनता के वाहनों के लिए कर्मशाला के अंदर मंदिर के सामने, लॉरेंस स्कूल के पास तथा नया बस अड्डा झज्जर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
सार्वजनिक स्थानों पर भी कड़ी निगरानी
सुरक्षा के दृष्टिगत धार्मिक स्थलों, होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, अतिथि गृहों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रखी जा रही है। सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी भी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरत रहे हैं।
करीब 800 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
गणतंत्र दिवस समारोह और फाइनल रिहर्सल की सुरक्षा व्यवस्था में करीब 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक, सुरक्षित और गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 23 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि रवि निवासी सेक्टर 2 बहादुरगढ़ पुलिस ने सूचना दी की 19 जनवरी 2026 को अपनी मोटरसाइकिल को होशियार सिंह स्टेडियम के नीचे बिना पार्किंग में खड़े करके चला गया दो-तीन दिन बाद जब वापस लौटा दो उसकी मोटरसाइकिल वहा नहीं मिली। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही तकदीर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को काबू किया पकड़े गए आरोपी की पहचान समीर निवासी जसौर खेड़ी के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




लूटपाट व जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 23 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बादली पुलिस ने लूटपाट और जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि कोशिंद्र निवासी ढाणी अहिरान, छाजा का नांगल नीमका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 8 मार्च 2025 को वह अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर केएमपी एक्सप्रेसवे के रास्ते जयपुर से सोनीपत की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई एक गाड़ी ने अचानक उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। उस कार से 5-6 युवक उतरकर आए और उनके साथ कहासुनी करने लगे। जब शिकायतकर्ता वहां से निकलने का प्रयास करने लगा तो आरोपियों ने उसे रोकने के इरादे से उसकी गाड़ी पर पीछे की ओर से गोली चला दी। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और शिकायतकर्ता व उसके दोस्त के साथ मारपीट की। आरोपियों ने दोनों को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया, उनके मोबाइल फोन छीन लिए तथा करीब 40 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बादली में संबंधित धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशों पर गठित विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और सतत प्रयासों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी फतेह सिंह निवासी तरवाला, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। थाना प्रबंधक ने बताया कि मामले में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

गांव आम्बोली में महिलाओं को बाल विवाह, डायल 112 व साईबर सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक’
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशानिर्देशन में गांव आम्बोली में महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देना था।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बाल विवाह निषेध कानून के बारे में विस्तार से बताया गया और इसके दुष्परिणामों पर चर्चा की गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 सेवा के त्वरित उपयोग, महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा तथा साईबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।महिलाओं को साईबर ठगी, फर्जी कॉल, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, सशक्त और सुरक्षित बनाना रहा।





27 जनवरी को जिला के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में होंगे सूर्य नमस्कार कार्यक्रम
झज्जर और बेरी में विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास
आयुष विभाग के तत्वावधान में बसंत पंचमी उत्सव पर आयुष शिविर व सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 23 जनवरी, अभीतक: जिलेभर में आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयुष शिविर, सूर्य नमस्कार अभ्यास जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संगीता हुड्डा ने बताया कि उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में विभिन्न योग एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से सूर्य नमस्कार अभियान निरंतर जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार अभ्यास को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 27 जनवरी को जिला झज्जर के सभी नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) एवं सब-सेंटर्स पर सभी स्टाफ सदस्यों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जाएगा। जिला योग संयोजक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती व बसंत पंचमी के अवसर पर झज्जर और बेरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। झज्जर स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में आयुष विभाग की ओर से बलदेव हरमेश एवं नवीन कुमार ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह गोलिया ने बतौर मुख्य अतिथि दीप पूजन कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं बेरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में समाजसेवी पीतांबर गौड़ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यहां आयुष विभाग के योग सहायक गीता, सपना, जसवीर एवं डिंपल ने बारी-बारी से सूर्य नमस्कार एवं अन्य यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ-साथ हवन एवं पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र, अनिल कुमार एवं इंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
’छावनी मोहल्ला में आयुष चिकित्सा शिविर में मरीजों ने कराई जांच’
उधर, बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में शहर के छावनी मोहल्ला स्थित शिव मंदिर परिसर में आयुष विभाग द्वारा आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संगीता हुड्डा ने किया। शिविर में डॉ. जितेंद्र, डॉ. प्रमोद एवं डॉ. काजल ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के तहत तथा डॉ. मनोज ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के अनुसार रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। इस अवसर पर आयुष विभाग से नरेंद्र सिंह कुमार, नवीन, गौतम, दीपक, कर्ण, सर्वोदय जनहित समाज कल्याण समिति के प्रधान प्रदीप शर्मा, कौशल्या वर्मा, सूरजभान, अनिल कुमार, अमित, निरंजन, राज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की होगी अनुमति: डीसी
हरियाणा सरकार ने सिख विद्यार्थियों व विवाहित महिला अभ्यर्थियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया निर्णय
डीसी अभिषेक मीणा ने हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बारे में दी जानकारी
रेवाड़ी, 23 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के दौरान सिख विद्यार्थियों और विवाहित महिला अभ्यर्थियों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले सिख विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कृपाण पहनने और साथ ले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिसूचना के अनुसार विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने के लिए सिख विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को कृपाण की कुल लंबाई 9 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि उसकी धार की लंबाई 6 इंच से अधिक न हो। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पूर्व रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है, ताकि आवश्यक जांच एवं औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की जा सकें। इसी प्रकार विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवश्यक प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संपन्न की जा सकें। डीसी ने बताया कि यह निर्णय दिल्ली उच्च न्यायालय तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों के आलोक में लिया गया है, जिनमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ परीक्षाओं के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन पर बल दिया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और भर्ती एजेंसियों के प्रमुखों को इस संबंध में आवश्यक आदेश दिए हैं ताकि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों को इन दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी रहे और किसी भी स्तर पर अभ्यर्थियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।


आईटीआई रेवाड़ी में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन
102 छात्र-छात्राओं को मेला में मिला रोजगार
रेवाड़ी, 23 जनवरी, अभीतक: जिला की राजकीय आईटीआई रेवाड़ी में प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 102 छात्र- छात्राओं का चयन हुआ। इस रोजगार मेला में कुल 20 कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए जो मुख्यतः रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा, मानेसर, गुरुग्राम से रहे। इन सभी कंपिनयों में कुल 102 बच्चो का चयन किया गया। अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप यादव ने बताया कि आईटीआई रेवाड़ी की अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट ब्रांच के द्वारा समय- समय पर इस प्रकार के रोजगार मेलो का आयोजन किया जाता है। इसी पहल से जिले के 102 बच्चो को एक दिन में रोजगार दिलाया गया। आगे भी इस तरह के मेले के आयोजन करके जिला के ज्यादा के ज्यादा बच्चो को रोजगार दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जितने छात्र-छात्राएं रोजगार मेला में चयनित हुए है उन सभी को इसी स्प्ताह जोइनिंग लेटर दे दिए जाएंगे।

जनगणना 2027 की जारी हुई अधिसूचना, दो चरणों में होगी जनगणना
एक अप्रैल 2026 से शुरू होगा पहला चरण
रेवाड़ी, 23 जनवरी, अभीतक: केंद्र सरकार द्वारा जनगणना 2027 का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके तहत जनगणना दो चरण में पूरी की जाएगी। इसमें पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच शुरू होगा और दूसरा फेज फरवरी 2027 में शुरू होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि 2027 की यह जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी, जो नीति-निर्माण, विकास योजनाओं और संसाधन वितरण में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि पहले फेज में घरों की सूची और उससे जुड़ा डेटा शामिल किया जाएगा, दूसरे फेज में जनसंख्या की गिनती की जाएगी। जनगणना के जिला संयोजक अमित कुमार ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने 2027 में होने वाली जनगणना के संबंध में जारी नोटिफिकेशन में 33 प्रश्नों को शामिल किया गया है, जिसमें मकान, परिवार, वाहन आदि से जुड़े सवाल शामिल है। उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में हर घर, भवन और संस्थान का विवरण दर्ज किया जाएगा, मकान पक्का या कच्चा है, पानी-बिजली-शौचालय जैसी सुविधाएं हैं या नहीं, भवन आवासीय है या व्यावसायिक है, ये सूचनाएं नोट की जाएंगी। दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा जिसमें आबादी, जाति, धर्म, शिक्षा, रोजगार आदि की गिनती होगी। जिला संयोजक अमित कुमार ने बताया कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होंगी। उन्होंने बताया कि जिला में 32 फील्ड ट्रेनर व एक मास्टर ट्रेनर द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी जुटाएंगे।

बसंत पंचमी पर की मां सरस्वती की पूजा अर्चना
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया पर्व
रेवाड़ी, 23 जनवरी, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व श्रद्धा, आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी माता सरस्वती की विधिवत पूजन-अर्चना की गई। विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना यादव के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा माता सरस्वती के चरणों में अपनी पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री अर्पित कर विद्या, बुद्धि और ज्ञान की कामना की। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना यादव ने सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी तथा विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, अनुशासन एवं संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अनीता यादव, नरेंद्र कुमार, संयोगिता, ममता यादव, सरिता यादव, मोनिका, अरुणा तथा गजेंद्र और रमेश सहित समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कमिश्नरी स्तरीय युवा ग्राम पंचायत का किया आयोजन
प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
रेवाड़ी, 23 जनवरी, अभीतक: शहीद रविंद्र कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास में शुक्रवार को कमिश्नरी स्तरीय युवा ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्राचार्या शोभा रानी भारद्वाज ने बताया कि उनका विद्यालय जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत का विजेता रहा है और अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत रेवाड़ी का पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास और गुरुग्राम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम के बीच मुकाबला होगा। रेवाड़ी और गुड़गांव की टीम से मंडल स्तरीय विजेता घोषित किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और इसे तैयार करवाने में शिक्षिका सुमन राजनीति विज्ञान, शिक्षक मुकेश यादव राजनीति विज्ञान और मांगे राम इतिहास प्रवक्ता ने विशेष भूमिका निभाई। जज की भूमिका में कर्मवीर सिंह प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसौर खेड़ी, झज्जर, ओमप्रकाश प्रवक्ता राजनीति विज्ञान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाबोदा कला रहे। वहीं जितेंद्र देशवाल प्रवक्ता डाइट झज्जर और संजीव कुमार डाइट रेवाड़ी ऑब्जर्वर के रूप में सम्मिलित हुए। विद्यार्थियों ने इसमें सरपंच, ग्राम सचिव, पटवारी, डॉक्टर, बिजली विभाग के के जूनियर इंजीनियर, एसएचओ, पुलिस अधिकारी इलाहाबाद स्कूल की प्रधानाचार्य, बैंक मैनेजर और ग्रामीण सदस्यों की भूमिका में विद्यार्थी नजर आए। इस अवसर पर समस्त स्टाफ का उल्लेखनीय सहयोग रहा।


शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, ष्वतन पर मिटने वालों का यही नाम निशा होगा – मान सिंह यादव
शहीदों को अपना आदर्श मानकर नवभारत के निर्माण में अपना योगदान दे युवा – प्रदीप यादव
सरकारी दस्तावेजों में 6 लाख से अधिक शहीद आतंकवादी वही हर हिंदुस्तानी के रोल मॉडल – अजीत वीर यादव
मानेसर, 23 जनवरी, अभीतक: मानेसर नगर निगम सेक्टर-78, शिकोहपुर स्थित यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिकोहपुर के प्रांगण में स्थित बोस की प्रतिमा पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर कस्बे के गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कि। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मान सिंह यादव, प्रधान, मार्केट कमेटी गुरुग्राम उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी प्रदीप यादव, (प्रतिनिधि सुमन यादव वार्ड पार्षद 17 मानेसर नगर निगम), शहीदों के वंशज व वीरांगनाओं का सम्मान – इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज तनुज पौत्र धर्म सिंह, सतीश सिंह पौत्र अमी लाल, संदीप यादव पौत्र श्रीराम चंद्र एवं शहीद परिवार की वीरांगना राजबाला यादव धर्मपत्नी शहीद महेंद्र यादव एवं सैनिक राजपाल यादव को शाल व तिरंगा स्मृति चिन्ह भेंट कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि, मान सिंह यादव ने इस अवसर पर शहीदों का नमन करते हुए कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मिटने वालों का यही नाम निशा होगा। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के निवासी जो आजादी मैं सांस ले रहे हैं लाखों शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आजादी दिलाई है हमें उनके बलिदानों को सदैव याद रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ीयो को हमें अवगत कराना चाहिए कि किस तरह से हमारे शहीदों ने हमें आजादी दिलाई ताकि वह आजादी का महत्व समझ कर भारतवर्ष को उपलब्धियां में अग्रसर होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे
प्रदीप यादव, ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि शहीदों को अपना आदर्श मानकर नवभारत के निर्माण में अपना अपना योगदान दें। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत वीर ने कहा कि इतिहास में स्वतंत्र सेनानियों को आतंकवादी लिखकर उनके बलिदानों को भुलाने का प्रयास किया गया है तथा स्कूलों में पाठ्यक्रम मैं उन्हें नहीं पढ़ाया गया यही कारण है कि आज 6 लाख से अधिक स्वतंत्रता सेनानी भी शहीद की श्रेणी में नहीं आ पा रहे हैं, परंतु उनके बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता। संस्था द्वारा सभी अतिथियों को तिरंगा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिव्यक्ति प्रवीण यादव, अभिव्यक्ति राकेश कुमार, धर्म सिंह,विजय पंडित,परमजीत वीर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा अनावरण कमेटी के सदस्य गण, ग्राम पंचायत शिकोहपुर के पूर्व मेंबर, स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भिवानी:- बसंत पंचमी के त्यौहार पर बरसात के रूप में किसानों को मिला तौहफा
हरियाणा सहित पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में हुई बरसात, अगले दो दिन भी बरसात की उम्मीद
अच्छी बरसात होने से दिन व रात के तापमान में आई कमी, तेज सर्दी से मिला छुटकारा
किसानो ने कहा रू सरसो, गेहूं सहित सब्जियों व बागवानी में अगले तीन सप्ताह तक सिंचाई के लिए बरसात ने पर्याप्त नमी का किया प्रबंध
किसान बोले: अच्छी बरसात से फसलों की तेजी से होगी बढ़वार, बढ़ेगा उत्पादन

संगठन की मजबूती पर जोर, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन कर सौंपी जिम्मेवारियां
पार्टी की रीढ़ के साथ जनता की समस्याओं को उठाने वाले मजबूत सिपाही भी कार्यकर्ता : प्रदीप जोगी
भिवानी, 23 जनवरी, अभीतक: स्थानीय रोहतक रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करना और आगामी संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक के दौरान उत्साह का माहौल रहा। प्रदीप जोगी ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के बाद संगठन को धरातल पर सक्रिय करने के लिए सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। बैठक की शुरूआत किसान-मजदूरों के मसीहा सर छोटूराम व महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन कर हुई। इस दौरान प्रदीप जोगी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस प्रकार से इन दोनों महापुरूषों ने किसान- मजदूरों को साहुकारों व अंग्रेजों से बचाने के लिए जंग लडी थी, आज उसी प्रकार से इनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए भाजपा से देश व प्रदेश को बचाने के लिए लड़ाई लडनी होगी तथा यह जिम्मेवारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। हमारे नवनियुक्त पदाधिकारी न केवल पार्टी की रीढ़ हैं, बल्कि जनता की समस्याओं को उठाने वाले मजबूत सिपाही भी हैं। हमने आज सभी को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। हमारा लक्ष्य स्पष्ट हैकृबूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाना और वर्तमान सरकार की विफलताओं के विरुद्ध जनता को एकजुट करना। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता सडकों पर उतरकर आमजन के हकों की लड़ाई लड़ेंगे और पार्टी संगठन को जिले में एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष ईश्वर शर्मा, रूपेंद्र ग्रेवाल, संजय गांधी, महासचिवस संगठन मा. बलवान घणघस, कोषाध्यक्ष बलबीर सरोहा, लक्ष्मण सैन, शिव कुमार धानक, शीला गौरा, रमेश वाल्मीकि, रवि सोलंकी, सतीश रखेजा, अमित पंघाल, सचिव इंग्लेश लता, आशा जांगड़ा, कृष्ण प्रजापत, अनिल ग्रेवाल, श्याम लाल चारण, कैलाश छोटू, देवेंद्र तंवर, मुकेश प्रजापत, सूरज धानक, मनोज राठी, सुदर्शन शर्मा, डा. फूल सिंह धनाना, दिनेश कौशिक, विरेंद्र बापोड़ा, सुंदर तंवर, मनोज, दिनेश धनखड़, सुनील शर्मा, राजू तोगडिया, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान
हरियाणा सरकार हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है, समान अवसर और युवाओं के हित में सरकार ने लिया फैसला
सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल सीईटी 2025 के अंतर्गत 3 वर्ष की आयु छूट देने का निर्णय लिया
बहुत से युवा संत कबीर कुटीर में मुझसे भी मिले थे और उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया
वर्ष 2022 के बाद सीईटी परीक्षा न हो पाने के कारण जिन योग्य युवाओं को नुकसान हुआ था, उन्हें न्याय देना हमारा दायित्व
सभी अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएँ



बारिश और तेज हवाओं के बीच नहीं डिगा जज्बा: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के सुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा को सैन्य अंदाज में किया नमन
नेता जी को समर्पित सबसे सुंदर सुभाष पार्क में गूंजा श्नेताजी अमर रहेंश् का नारा, मंत्री अनिल विज ने जयंती पर बांटे लड्डू’
नेता सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया नमन’
चंडीगढ़, 23 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी के जन्मदिन (पराक्रम दिवस) के अवसर पर अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क में तेज हवाओं व बारिश में नेता सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने नेता जी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा के समक्ष सैन्य अंदाज में ‘सैल्यूट’ कर ‘नेता जी अमर रहे’ के नारे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगाए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज नेता सुभाष चंद्र बोस जी का जन्मदिन है और उनके नाम से हमने यहां अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क बनवाया है। उन्होंने कहा कि आज हम हर वर्ष की तरह, जब से यह पार्क बना है, जब से यहां नेता जी विराजमान है, यहां अपने श्रद्धा सुमन प्रस्तुत करने के लिए आते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज 23 जनवरी को नेता सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी को नमन किया और बाद में सभी को जन्मदिन के मौके पर लड्डू बांटे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, भाजपा नेता संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
17 एकड़ में फैला सुभाष पार्क, ऊर्जा मंत्री की बदौलत नया रूप पार्क को मिला’
गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से नेता सुभाष चंद्र बोस को समर्पित हरियाणा का सबसे सुंदर सुभाष पार्क अंबाला छावनी में बनाया गया है जोकि 17 एकड़ में फैला है, जहां रोज हजारों लोग आकर नेताजी के जीवन से प्रेरित होते हैं। इस पार्क को मंत्री अनिल विज के प्रयासों से स्थापित किया गया था। यह पार्क प्रदेश के निहायत खूबसूरत पार्कों में शुमार है, जहां प्रदेशभर से लोग सैर सपाटे और इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं।
हिमाचल के परवाणू में केंद्रीय ऊर्जा विभाग का दो दिवसीय चिंतन शिविर खत्म हुआ
इस शिविर में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने की शिरकत
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चिंतन शिविर में हुई चर की जानकारी दी’
दिवसीय चिंतन शिविर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत सुधारों और दीर्घकालिक रणनीतियों पर गहन मंथन हुआ
इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों के साथ विद्युत (संशोधन) विधेयक 2026, राष्ट्रीय विद्युत नीति 2026, परमाणु ऊर्जा आधारित विद्युत संयंत्रों को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई
इसके साथ ही दक्षता में सुधार, पारेषण प्रणाली को सुदृढ़ करने ,वितरण क्षेत्र को वित्तीय रूप से अधिक प्रभावी बनाने, वितरित ऊर्जा संसाधनों, 2030 तक 300 ळॅी ऊर्जा भंडारण क्षमता लक्ष्य की प्राप्ति और मुकदमेबाजी को कम करने तथा विनियमन में सरलीकरण और उदारीकरण पर केंद्रित कार्ययोजना पर विस्तृत तथा व्यापक विमर्श किया गया
मनोहर लाल के कहा चिंतन शिविर के दूसरे दिन विद्युत वितरण कंपनियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन हेतु 14वीं एकीकृत रेटिंग और रैंकिंग रिपोर्ट भी जारी की गई
मैं सभी क्प्ैब्व्डे को बधाई देता हूँ जिन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 में एक नया मानक स्थापित करते हुए ₹2701 करोड़ का च्।ज् सुनिश्चित किया है- मनोहर लाल’
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में भारत त्मवितउे म्गचतमेे की पटरी पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है तथा ऊर्जा क्षेत्र इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है- मनोहर लाल’
दर्जनभर जिलों में हुई हल्की से मध्यम बारिश
चंडीगढ़, 23 जनवरी, अभीतक: शुक्रवार को हरियाणा के दर्जनभर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। झज्जर, रेवाड़ी, पानीपत, सोनीपत यमुनानगर सहित हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, फतेहाबाद, फतेहाबाद, सिरसा और महेंद्रगढ़ में सुबह से ही बूंदाबांदी देखने को मिली। अंबाला में सुबह 11 और पानीपत में सुबह 8 बजे तक अंधेरा छाया रहा, वहीं सिरसा में देर रात ओले भी गिरे। भिवानी में अब तक सबसे ज्यादा 15 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं मेवात और पलवल एरिया में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। प्रदेश में 25 जनवरी तक बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि, बादलों की आवाजाही से रात के तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे रात की ठिठुरन कम होगी, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट की स्थिति बनी रहेगी।

चंडीगढ: भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारियों की गई नियुक्ति
पंचकूला मेयर चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को दी गई जिम्मेदारी
अंबाला मेयर चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा और प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता को दी गई जिम्मेदारी
सोनीपत मेयर चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और हिसार के जिला प्रभारी जवाहर सैनी वृद्धि की जिम्मेदारी
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर राज्यमंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को दी गई जिम्मेदारी
उकलाना नगरपालिका चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश भाजपा सचिव सुरेंद्र आर्य को दी गई जिम्मेदारी
धारूहेडा नगर पालिका चुनाव को लेकर राज्य मंत्री राजेश नागर और जिला प्रभारी कमल यादव को दी गई जिम्मेदारी





वीबी जी राम जी केवल योजना नहीं, ग्रामीण भारत के भविष्य का रोडमैप है: रेखा शर्मा
कांग्रेस शासन बनाम मोदी सरकार, जमीन पर दिखता फर्क- रेखा शर्मा’
पंचकूला, 23 जनवरी, अभीतक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में लागू किए गए विकसित भारत, रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण): वीबी जी राम जी अधिनियम, 2025 को लेकर आज पंचकूला जिले के विभिन्न ग्रामोंकृबरवाला, भरेली, बटवाल एवं रिहोड़ में आयोजित ग्राम चैपाल कार्यक्रमों में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। चैपाल कार्यक्रमों के दौरान रेखा शर्मा ने वीबी जी राम जी अधिनियम के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं दूरगामी प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कानून ग्रामीण भारत को रोजगार, आजीविका और आत्मनिर्भरता की मजबूत गारंटी प्रदान करता है। इस अवसर पर रेखा शर्मा जी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शुरू किया गया वीबी जी राम जी अधिनियम ग्रामीण भारत के लिए एक ऐतिहासिक परिवर्तनकारी कदम है। यह केवल रोजगार उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने का ठोस रोडमैप है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत ग्रामीण नागरिकों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी, स्थायी आजीविका के अवसर तथा पारदर्शी एवं शोषण-मुक्त कार्यप्रणाली सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजिंदर गुप्ता, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय आहूजा, कोषाध्यक्ष सुशील सिंगला,भरेली से पूर्व सरपंच गुरचरण जी, रिहोड़ से सरपंच गुरप्रीत जी, बटवाल से सरपंच विधि चंद सहित स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
सोनीपत में महामंत्रियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव पर चर्चा करते प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की
चंडीगढ़, 23 जनवरी, अभीतक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस बाबत प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया द्वारा शुक्रवार को पत्र भी जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए मंत्री रणबीर गंगवा और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि सोनीपत नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने मंत्री कृष्ण पंवार और जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। अरविंद सैनी ने बताया कि पालिका और परिषद के चुनाव के लिए भी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रभारियों की नियुक्ति की है। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया को प्रभारी बनाया है। वहीं उकलाना नगर पालिका चुनाव के लिए मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को प्रभारी नियुक्त किया है। सांपला नगरपालिका चुनाव के लिए मंत्री अरविंद शर्मा और रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मिकी को प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के लिए मंत्री राजेश नागर तथा जिला प्रभारी कमल यादव को प्रभारी नियुक्त किया है।
जर्नलिस्ट क्लब ने गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किए जाने की मांग की
भिवानी, 23 जनवरी, अभीतक: जर्नलिस्ट क्लब भिवानी ने गणतंत्र दिवस पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किए जाने की मांग की है। क्लब के प्रधान ईश्वर धामु ने कहा है कि गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश भर में जिला स्तर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों और सरकारी विभागों में निष्ठा से काम करने वालों को सम्मानित किया जाता है। जबकि सामाजिक स्तर पर पत्रकारों का काम और योगदान कमतर नहीं होता। पत्रकारों को समाज का मार्गदर्शन और आईना कहा जाता है। इतना ही नहीं पत्रकारों को लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ भी कहा जाता है। परन्तु खेद का विषय है कि जब सम्मान देने की बात आती है तो पत्रकारों की उपेक्षा की जाती है। पत्रकार भी इस उपेक्षा की अनदेखी कर देते हैं। उन्होने कहा है कि अब शासन और प्रशासन को इस बार स्वंय संज्ञान लेना चाहिए और राष्ट्रीय दिवसों पर पत्रकारों को सम्मानित करना चाहिए। क्लब प्रधान धामु ने कहा कि जिला प्रशासन इस बार से ही पत्रकारों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करें। उन्होने सुझाया कि सम्मानित करने के लिए प्रशासन जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क अधिकारी से किन्ही दो पत्रकारों के नाम अनुमोदन के साथ मंगवाए और उनको जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित करवाएं। साथ ही उन्होंने सरकार से प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर स्थापित मीडिया सेंटर में सम्बंधित जिले के दिवंगत पत्रकारों के फोटो लगवाएं। ताकि पत्रकारों की नई पीढ़ी दिवंगत पत्रकारों के जीवन दर्शन से प्रेरणा ले सके। उन्होने बताया कि इस बारे में जर्नलिस्ट क्लब का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिलेगा।
सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट योजना के तहत प्लाट आवंटन पाने वालों को दी बड़ी राहत
भिवानी, 23 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट योजना के तहत प्लाट आवंटन पाने वालों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने सेल डीड (रजिस्ट्री) कराने की समय-सीमा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे उन लोगों को सीधा लाभ मिलेगा जो लंबे समय से रजिस्ट्री पूरी होने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इस बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाने के लिए तय एक्सटेंशन फीस जमा करानी होगी। राज्य सरकार ने एक्सटेंशन फीस को अलग-अलग शहरों और निकायों के अनुसार निर्धारित किया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर नगर निगम क्षेत्र में स्थित खाली प्लाट के लिए 60 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष शुल्क तय किया गया है। अन्य नगर निगम क्षेत्रों में यह फीस 40 रुपये प्रति वर्ग मीटर, जबकि नगर परिषद क्षेत्रों में 40 रुपये और नगर पालिकाओं में 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष रखी गई है। जिन प्लाटों पर अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है और जिनके पास कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं है, उनके लिए सरकार ने एक्सटेंशन फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी है। ऐसे मामलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर में 30 रुपये प्रति वर्ग मीटर, अन्य नगर निगमों में 20 रुपये, नगर परिषदों में 15 रुपये और नगर पालिकाओं में 10 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष शुल्क लागू होगा। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में सुनियोजित विकास के लिए भूमि का अधिग्रहण कर आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और संस्थागत सेक्टर विकसित किए जाते हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य अव्यवस्थित कॉलोनियों को हटाकर बेहतर बुनियादी सुविधाओं वाली योजनाबद्ध कॉलोनियों का निर्माण करना है। सड़कों, सीवरेज, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के बाद प्लाटों की नीलामी की जाती है। नीलामी के बाद पहले अस्थायी दस्तावेज दिए जाते हैं और सभी शर्तें पूरी होने पर सेल डीड की प्रक्रिया पूरी की जाती है। कई मामलों में निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण रजिस्ट्री में देरी हो जाती है, लेकिन समय-सीमा बढ़ाए जाने से यह समस्या काफी हद तक दूर होगी। सरकार के इस फैसले से राज्यभर में हजारों प्लाट धारकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
केंद्रीय कार्यालय, आर.के.पुरम सेक्टर 8 में स्वदेशी जागरण मंच ने मनाई वसंत पंचमी
नई दिल्ली, 23 जनवरी 2026: केंद्रीय कार्यालय स्वदेशी जागरण मंच (स्वावलंबी भारत अभियान), आर.के.पुरम सेक्टर 8 में आज माघ शुक्ल पंचमी के अवसर पर वसंत पंचमी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यालय के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ कहा कि वे स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।