Haryana Abhitak News 24/01/26

शहीद मोहित के पिता सतपाल सिंह को अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं प्रकट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़।
शहीद मोहित के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर सेल्यूट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़।
शहीद के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देते हुए छोटे भाई जितेंद्र चैहान

शहीद मोहित सैनिक सम्मान के साथ पंच तत्व में विलीन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ और एसडीएम झज्जर ने पुष्प चक्र अर्पित कर किया शहीद मोहित को नमन
पैतृक गांव गिजाड़ौद में शहीद को नमन करने के लिए उमड़ा जनसैलाब

झज्जर, 24 जनवरी, अभीतक: भारतीय सेना के बहादुर सैनिक मोहित का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव गिजाड़ौद में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया। शहीद के छोटे भाई जितेंद्र ने मोहित के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने हवा में फायर कर सलामी दी, मातमी धुन बजाकर शहीद के सम्मान में शस्त्र उल्टे किए। मोहित अमर रहे और भारत माता के जयकारों से पूरा गमगीन माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकी, प्रशासन की ओर से एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए नमन किया। शहीद की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में क्षेत्र के लोग शरीक हुए।
मोहित की शहादत पर मां भारती को गर्व: धनखड़
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने शहीद के परिजनों को अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि गिजाडौद, झज्जर, हरियाणा और मां भारती को मोहित की शहादत पर गर्व है। यह वीर भूमि है। मोहित की शौर्य गाथा पर सभी को गर्व है। हमारे क्षेत्र के नौजवान शौर्य गाथाओं को सुन सुन कर बड़े होते हैं और मां भारती की सेवा करते हुए अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहते हैं। शहादत और बलिदान से बड़ा कोई सम्मान नहीं है, यहीं वीर भूमि की परंपरा है जो वीर रोहित ने निभाई है। हम सभी को रोहित की शहादत पर हमेशा गर्व रहेगा। धनखड़ ने रोहित के साथ शहीद हुए अन्य दस शहीद सैनिकों को भी नमन किया। करीब पांच वर्ष पहले मोहित सेना की 72 आर्मड कोर में भर्ती हुए थे और शहादत के समय चार राष्ट्रीय राइफल कश्मीर में तैनात थे। दो दिन पहले सेना की गाड़ी गहरी खाई में फिसलने के कारण भारतीय सेना के दस बहादुर जवान शहीद हुए थे। 72 आर्मड कोर से मेजर सुरेंद्र कुमार, हवलदार भूपसिंह, हवलदार धर्मवीर सिंह हवलदार राजीव सहित उनकी यूनिट के साथी शहीद के पार्थिव शरीर के साथ सुबह लगभग सवा 11 बजे गिजाड़ौद पंहुचे। काफी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लिए शहीद मोहित को नमन करने पंहुचे। शहीद के परिवार में धर्म पत्नी अंजलि, पिता सतपाल सिंह चैहान, मां रेखा देवी, छोटा भाई जितेंद्र हैं। प्रशासन की ओर से अंकित कुमार चैकसे एसडीएम झज्जर, जिला सैनिक अर्द्ध सैनिक बोर्ड सचिव कर्नल कुंडू, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, तहसीलदार शेखर, कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, अजय कुमार दलाल, विजेंद्र सिंह ने शहीद मोहित को नमन किया।

https://www.facebook.com/share/v/18MPTxe9TZ

इंडो अमेरिकन स्कूल में 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया
झज्जर, 24 जनवरी, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आया। तिरंगे की छटा, देशभक्ति गीतों और “जय हिंद-जय भारत” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, नाटक और कविताओं के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और देश के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना को और प्रबल किया। इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों, रानी लक्ष्मी बाई, भारतीय सैनिकों एवं भारत की सांस्कृतिक झलक को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। नर्सरी कक्षा से रूद्र ने प्रथम, अनन्या ने द्वितीय तथा मयंक और धैर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा पहली से अविष्का ने प्रथम, रिद्धि व दीक्षा ने द्वितीय तथा अव्या वआदि ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा दूसरी में धानी प्रथम, मिवान द्वितीय और यांश तृतीय स्थान पर रहा। कक्षा तीसरी से अखिलेंद्र प्रथम, पुलकित व कनक द्वितीय तथा प्रवीर और उदित तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा चैथी में मानवी ने प्रथम, यशिका ने द्वितीय और निकुंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा पांचवीं में राशि प्रथम तथा यशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त कक्षा छठी से आठवीं तक कविता सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से दिव्यांशी ने प्रथम और पलक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं से दिव्या प्रथम, मान्या और मोहित द्वितीय तथा कार्तिक और मंजीत तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान के महत्व और देश के प्रति कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा दी।पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय हिंद, जय भारत” के नारों से विद्यालय परिसर गूंजता रहा और गणतंत्र दिवस का यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।

एल. ए. स्कूल में इस्कॉन समिति की तरफ से गीता जयंती महोत्सव पर करवाई गई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया
झज्जर, 24 जनवरी, अभीतक: एल. ए. स्कूल झज्जर में इस्कॉन समिति झज्जर की तरफ से गीता जयंती महोत्सव पर करवाई गई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बीरधना जिला संयोजक भाजपा मनीष बंसल रहे। इस्कॉन झज्जर की तरफ से श्री राधा नाम दास, पवन पुत्र हनुमान दास, अभिमन्यु अनिरुद्ध दास, ज्योति, देवी दासी, मोनिका व भव्या शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, स्कूल मैनेजर के. एम. डागर, स्कूल प्राचार्य निधि कादयान ने फूल-मलाएं भेंट करके सम्मान किया। गीता जयंती प्रतियोगिता में कक्षा छठी से नवमी के सभी प्रतिभागियों विधार्थिओं को इस्कॉन झज्जर के पदाधिकरियों ने पवित्र धार्मिक पुस्तिका गीता भेंट करके सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी भेंट करके मुख्य अतिथि के हाथों से सम्मानित करवाया। मुख्य अतिथि कप्तान प्रधान ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पवित्र धार्मिक पुस्तिका गीता का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया और आने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में रविंद्र लोहचब,पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, डीपी अमित लोहचब,विशाल कुमार म्यूजिक टीचर जितेंद्र कुमार का अभिनय योगदान रहा। कार्यक्रम में संचालन का कार्य भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने किया।

https://www.facebook.com/share/r/1D1iUhXa1D

एचडी स्कूल बिरोहड़ में विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड का सफल आयोजन किया गया
झज्जर, 24 जनवरी, अभीतक: एचडी स्कूल बिरोहड़ में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिव्या पुत्री अनिल (नीमली) एवं दिव्या पुत्री राजेश(भागवी) दिव्या पुत्री मनजीत (समसपुर), मयंक पुत्र संजय (चरखी दादरी) तथा हर्ष पुत्र नफे सिंह(गोठड़ा) ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। इसी क्रम में अन्य समूहों में साइना पुत्री जितेंद्र (भागनी), नमन पुत्र राज सिंह (नीमली), गौरव पुत्र जयवीर(खाचरौली), स्नेहा पुत्री सुनील(नीमली) एवं हिमांशु पुत्र चांदबीर(सासरौली) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में तार्किक सोच, सामान्य ज्ञान एवं आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके निरंतर अभ्यास पर बल दिया। वहीं उपप्राचार्य नवीन सनमनवाल ने कहा कि सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

तिरंगा फहराने उपरांत परेड की सलामी लेती एसडीएम रेणुका नांदल।
परेड का निरीक्षण करते एसडीएम रेणुका नांदल।
बेरी स्थित खेल स्टेडियम में शनिवार को फाइनल रिहर्सल के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप देते प्रतिभागी।

उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी: एसडीएम’
बेरी में भागलपुरी चैक स्थित खेल स्टेडियम में प्रतिभागियों ने किया अंतिम अभ्यास’
बेरी में रोहतक नगर निगम के मेयर राम अवतार वाल्मिकी बतौर मुख्य अतिथि फहराएंगे तिरंगा’

बेरी, 24 जनवरी, अभीतक: स्थानीय भागलपुरी चैक स्थित खेल स्टेडियम में शनिवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर प्रतिभाागियों ने अंतिम अभ्यास किया। एसडीएम रेणुका नांदल ने एसीपी अनिल कुमार के साथ परेड और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। गौरतलब है कि उपमंडल बेरी में 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से स्कूल व कालेजों में विद्यार्थियों द्वारा पूर्वाभ्यास किया जा रहा था। शनिवार को खेल परिसर में प्रतिभागियों द्वारा संबंधित अधिकारियों की देखरेख में अंतिम रूप दिया गया। एसडीएम ने बताया कि 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में रोहतक नगर निगम के मेयर राम अवतार वाल्मिकी बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। शनिवार को आयोजित फाइनल रिहर्सल के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, ब्रिगेडियर रणसिंह पब्लिक स्कूल दुजाना, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी,पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, सरस्वती शिशु मंदिर बेरी, सी.आर. सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा डी,ठाकुर द्वारा विद्या मन्दिर, के प्रतिभागियों ने ग्रुप डांस व देश भक्ति कार्यक्रम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी के छात्र हर्ष द्वारा रागनी से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार तरीके से प्रस्तुति दी। इस बीच नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा नेे बताया कि बेरी में सोमवार को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह खेल स्टेडियम मेें धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह में बेरी उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए देशभक्ति गीतों के अलावा समुह गान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया,जबकि परेड के लिए भी हरियाणा पुलिस,होमगार्ड,राजकीय कालेज व स्कूलों की एनसीसी कैडिटों की टुकड़ी को तैयार किया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी 26 जनवरी को प्रातरू साढ़े आठ बजे खेल स्टेडियम मे पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा,उपाधीक्षक राजेश रानी, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजीव यादव,पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, मार्किट कमेटी सचिव वीरेन्द्र सिंह, बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला, स्कूल प्राचार्य सुनीता गौड़, रविन्द्र कौशिक, जेई नगरपालिका रोहित लोहचब, कनिष्ठ अभियंता विकास मलिक, प्रवक्ता बबीता रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

माघ गुप्त नवरात्रि में रेवाड़ी में एडवांस मेडिटेशन कोर्स का सफल आयोजन
रेवाड़ी, 24 जनवरी, अभीतक: माघ गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा 22 से 25 जनवरी तक एडवांस मेडिटेशन कोर्स (साइलेंस प्रोग्राम) का सफल आयोजन पंजाबी भवन, रेवाड़ी में किया गया। इस चार दिवसीय विशेष साधना शिविर का संचालन पंजाब के जालंधर से पधारीं वरिष्ठ आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिका सलोनी दीदी ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, प्राणायाम, बंधों सहित क्रिया एवं मौन साधना के माध्यम से गहन आंतरिक शांति, स्थिरता और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव कराया गया। संपूर्ण साधना क्रम के अनुरूप प्रतिभागियों के लिए सात्विक शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे शरीर और मन की शुद्धता बनी रही। इस साइलेंस प्रोग्राम में रेवाड़ी, चरखी दादरी, नारनौल, झज्जर, कुरुक्षेत्र एवं भिवाड़ी से आए प्रतिभागियों ने सहभागिता की। आयोजकों ने बताया कि यह विशेष साधना शिविर केवल उन्हीं साधकों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने पूर्व में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस प्रोग्राम के अंतर्गत सुदर्शन क्रिया सीखी हुई है। कार्यक्रम का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों सुमन यादव, सुषमा यादव, राजवीर यादव एवं विनोद सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु नरेश कालरा, संजय गेरा एवं मलिक का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

रोडवेज वर्कशाप मे आयोजित फाइनल रिहर्सल के दौरान तिरंगा फहराते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
रोडवेज वर्कशाप मे आयोजित फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड की सलामी लेते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
रोडवेज वर्कशाप मे आयोजित फाइनल रिहर्सल के दौरान संबोधन देते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
रोडवेज वर्कशाप मे आयोजित फाइनल रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते प्रतिभागी।

डीसी व डीसीपी ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
समारोह की फाइनल रिहर्सल में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर फहराएंगे राष्ट्रीय
ध्वज

झज्जर, 24 जनवरी, अभीतक: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी, सोमवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रोडवेज वर्कशॉप प्रांगण में पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु शनिवार को आयोजित फाइनल रिहर्सल के दौरान उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। फाइनल रिहर्सल के दौरान डीसी ने विभिन्न विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर डीसीपी जसलीन कौर ने परेड के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए परेड कमांडर को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का नेतृत्व एसीपी अनिरुद्ध चैहान करेंगे। परेड में हरियाणा पुलिस पुरुष व महिला, होमगार्ड, सीनियर व जूनियर एनसीसी विंग, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रजातंत्र की टुकड़ी शामिल होंगी। एसएफएस स्कूल बिरधाना के विद्यार्थियों द्वारा बैंड की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। फाइनल रिहर्सल के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्व अभ्यास किया गया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गान, बी.आर.पी.एस. दुजाना, सवेरा स्कूल, जे.एन.वी. कलोई, जीएवी पब्लिक स्कूल, पटौदा, एच.आर. ग्रीन फील्ड स्कूल, झज्जर, तथा संस्कारम इंटरनेशनल स्कूल, पटौदा, आरईडी स्कूल के छात्र छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। योग एवं शारीरिक दक्षता से जुड़ी प्रस्तुतियों में गुरुकुल, झज्जर द्वारा सूर्य नमस्कार तथा शहीद रमेश कुमार वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति स्कूल, झज्जर द्वारा मास पी.टी. प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पं. सतगुरु दास राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर की छात्राएं डम्बल व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा शौर्य चक्र विजेता सैनिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल उपरांत उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने समारोह स्थल पर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम अंकित कुमार चैकसे, सीटीएम नमिता कुमारी, डीडीपीओ निशा तंवर, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी रतिन्द्र सिंह, जीएम रोडवेज, संजीव तिहाल, ,प्रिंसिपल जोगिंदर धनखड़, मास्टर महेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

परेड का निरीक्षण करते तहसीलदार श्री निवास व एसीपी प्रणय कुमार।

बादली में गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में तहसीलदार ने फहराया राष्टीय ध्वज
उपमंडल स्तरीय समारोह में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा बतौर मुख्यतिथि करेंगे शिरकत

बादली, 24 जनवरी, अभीतक: स्थानीय चै. धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। फाइनल रिहर्सल में तहसीलदार श्री निवास ने बतौर मुख्यातिथि ध्वज फहराया। तहसीलदार व एसीपी प्रणय कुमार ने परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस समारोह में फाइनल रिहर्सल के दौरान हरियाणा पुलिस व महाविद्यालय की एनसीसी की टुकडियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। तहसीलदार श्री निवास ने बताया कि उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा के सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने समारोह के प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल की सफाई, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों के संबंध में सभी तैयारियां समय पर पूरा करवाने को कहा। इस अवसर पर बीडीपीओ सुमित बेनीवाल, कॉलेज प्रिंसिपल मेजर आनंद कुमार, एसएचओ सुरेश कुमार, अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को फाइनल रिहर्सल के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप देते प्रतिभागी।
परेड का निरीक्षण करते नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार एवं एसीपी प्रदीप खत्री।

बहादुरगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल आयोजित
उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में विधायक राजेश जून बतौर मुख्य अतिथि फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

बहादुरगढ़, 24 जनवरी, अभीतक: स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने कार्यक्रमों की अंतिम तैयारियों को परखा और प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया। फाइनल रिहर्सल के दौरान नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार एवं एसीपी प्रदीप खत्री ने परेड की सलामी ली तथा कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, मंच संचालन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शनिवार को आयोजित रिहर्सल में हरियाणा पुलिस, सीनियर विंग एनसीसी, जूनियर विंग एनसीसी, स्काउट एंड गाइड्स सहित अन्य टुकडयिों ने भाग लिया। वहीं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी, जिनका उपस्थित अधिकारियों ने उत्साहवर्धन किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं तथा समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। इस अवसर पर बीईओ शेर सिंह, सुनील हुड्डा, निर्मल, पुरुषोत्तम, सुमित्रा तेवतिया, कोमल गौतम सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियाणा सरकार के पूर्व कमिश्नर एवं वरिष्ठ राजनेता आजाद सिंह चाहर का निधनय साहित्य और कला जगत में भी था बड़ा नाम
झज्जर, 24 जनवरी, अभीतक: कुशल प्रशासक और प्रखर साहित्यकार आजाद सिंह चाहर का कल निधन हो गया। उनके निधन से प्रशासनिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है।
जीवन परिचय और शिक्षा
आजाद सिंह चाहर जी का जन्म झज्जर जिले के सिलानी गांव में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (क्न्) से एम.ए. इकोनॉमिक्स की डिग्री प्राप्त की। वे छात्र जीवन से ही बेहद मेधावी और जिज्ञासु प्रवृत्ति के थे।
प्रशासनिक सफर
उन्होंने हरियाणा सिविल सेवा की परीक्षा में पूरे हरियाणा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। हरियाणा सरकार में लगभग 30 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद वे कमिश्नर के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपने कार्यकाल का अधिकतम समय गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और नारनौल जैसे जिलों में बिताया, जहाँ उनके कार्यों को आज भी याद किया जाता है।
साहित्यिक एवं कलात्मक योगदान
प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ आजाद सिंह एक उच्च कोटि के लेखक और गीतकार भी थे। उन्होंने अनेक पुस्तकें लिखीं, जिनमें श्आत्म मंथनश् और झज्जर का सफरनामा अत्यंत लोकप्रिय हुईं। इन साहित्यिक कृतियों के लिए उन्हें हरियाणा के महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया गया था। इतना ही नहीं, उन्होंने नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म दादा लखमी में शानदार गीत लिखे। उनका लिखा गीत चलो उस देश में जहाँ संगीत होष् बेहद मशहूर हुआ और आज भी लोगों की जुबां पर है।
राजनीतिक पारी
रिटायरमेंट के बाद उन्होंने जनसेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया और झज्जर विधानसभा से चुनाव लड़ा। उनकी काबिलियत को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। आजाद सिंह चाहर जी को उनके ईमानदार व्यक्तित्व, प्रशासनिक सूझबूझ और कला के प्रति उनके प्रेम के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सिलानी में किया जाएगा।

जिला खनन निधि के अंतर्गत ट्रैक्टर, ट्रॉली, टैंकर वितरण कार्यक्रम का आयोजन भिवानी में किया गया। इस अवसर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने सभी लाभार्थियों को साधनों का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होने कहा की यह पहल ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और जनकल्याण की दिशा में एक सशक्त कदम है।

पंचकूला: देशभर में आज 18वां रोजगार मेला आयोजित’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 61 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम 18वें रोजगार मेले में जुड़ेंगे
इसी कड़ी में हरियाणा के पंचकूला में भी 50 वीं वाहिनी प्ज्ठच् में रोजगार मेला आयोजित किया गया’
पंचकूला के सेक्टर 26 स्थित आईटीबीपी परिसर में रोजगार मेला लगाया गया है
इस रोजगार मेले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की’
मनोहर लाल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की
इससे पहले पवन कुमार नेगी आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला ने मनोहर लाल को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

पंचकूला: देशभर में आज 18वां रोजगार मेला आयोजित किया गया’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 61 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम 18 वें रोजगार मेले में जुड़ें थे
इसी कड़ी में हरियाणा के पंचकूला में भी 50 वीं वाहिनी प्ज्ठच् में रोजगार मेला आयोजित हुआ’
पंचकूला के सेक्टर 26 स्थित आईटीबीपी परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया था
’इस रोजगार मेले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की’

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रोजगार मेले में संबोधित किया’
11 लाख युवाओं को इस रोजगार मेले के तहत विभिन्न विभागों में नौकरी दी जा चुकी है
आज भी देशभर में 45 जगहों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 61 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं
मनोहर लाल ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
नए डीजीपी आईटीबीपी के शत्रुजीत कपूर बने है उन्हें और प्ज्ठच् को शुभकामनाएं देता हूँ – मनोहर लाल
मनोहर लाल ने कहा शत्रुजीत कपूर ने डीजीपी के साथ ही उनका प्रसाशनिक अनुभव बेहतरीन रहा है
शत्रुजीत कपूर ने बिजली वितरण में एमडी के तौर पर सराहनीय कार्य किया और लाइन लॉस 12 प्रतिशत पर लेकर आए
मनोहर लाल ने कहा महिलाओं और किसानों को ध्यान में रखकर सरकार ने विशेष कार्य किए है
इसी तरह समाज में जो गरीब और पिछड़े है उनके लिए भी केंद्र और हरियाणा में सरकार ने काम किया है
मनोहर लाल ने कहा हरियाणा में युवाओं और महिलाओं की शिक्षा के लिए कई कदम उठाए गए है
हरियाणा में महिलाओं के लिए अलग से 100 से ज्यादा कॉलेज खोले गए उनके लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की
युवाओ की स्किलिंग के लिए कौशल विश्विद्यालय पलवल में खोला गया है
रोजगार मेले में मनोहर लाल ने हरियाणा की नौकरी व्यवस्था पर पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
हरियाणा में नौकरी पर्ची खर्ची से मिलती थी रिश्तेदारों को नौकरी मिलती थी
पूर्व में जो नेताओ का थैला पकड़ता था और पैसे देते थे उनकी नौकरी लगती थी
मनोहर लाल ने कहा हरियाणा में 2014 में सरकार बनने के बाद कड़े फैसले लिए और मैरिट पर नौकरियां दी
जब मैरिट पर नौकरी दी तब मुझे अपने लोगों के विरोध को भी झेला लेकिन उसके बाद सभी सहमत हुए
आज हरियाणा में मैरिट पर नौकरी मिलती है ये युवा जानते है
हरियाणा में अनुबंध पर लगे युवाओ को भी जॉब सिक्योरिटी दी गई- मनोहर लाल
अग्निविर के जरिए युवाओ को सेना में भर्ती करने का फैसला हुआ जिसका विपक्ष ने विरोध किया
मनोहर लाल ने कहा आज हरियाणा में अग्नीवीरों को अलग से छूट सरकारी नौकरी में दी गई है
केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए मुद्रा लोन शुरु किया इसी तर्ज पर हरियाणा में मुख्यमंत्री सम्रद्धि योजना शुरू की गई– मनोहर लाल
युवाओं को काम मिले इसके लिए तमाम प्रयास किए गए ताकि युवा भटके नही – मनोहर लाल
मनोहर लाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना शुरु की
मनोहर लाल ने कहा ड्रोन दीदी योजना भी केंद्र सरकार ने शुरू की
महिलाओं ने आर्मी में बड़े-बड़े पदों पर आई हैं आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है – मनोहर लाल
हरियाणा में किसानों की सुविधा के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल शुरू की गई जिससे किसानों को फायदा हुआ है – मनोहर लाल
किसानों को प्रधानमंत्री की योजना के मुताबिक साल में 6 हजार डीबीटी के जरिए दिया गया है – मनोहर लाल
मनोहर लाल ने कहा हरियाणा में एक यूनिक काम करते हुए पीपीपी को शुरू किया
परिवार पहचान पत्र के जरिए हरियाणा के हर नागरिक और हर परिवार की जानकारी जुटाई गई – मनोहर लाल
2 करोड़ 83 लाख लोग है उनकी पूरी जानकारी सरकार के पास पीपीपी के जरिए है
मनोहर लाल ने कहा बीपीएल परिवार एक साथ बड़े स्तर पर हरियाणा में बनाए गए और जो अयोग्य थे उनके कार्ड काटे भी गए
हरियाणा में 60 साल की उम्र होते ही पीपीपी के माध्यम से जानकारी लेकर लाभार्थी से उंसकी कंसेंट लेकर पेंशन घर बैठे दी जाती है
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ मकान दिए गए है उनको अगले 5 साल में 3 करोड़ नए मकान दिए जाएंगे – मनोहर लाल
मनोहर लाल ने कहा प्रधानमंत्री के कार्यकाल में अब तक बीते 11 साल में देश मे 25 करोड़ परिवार ऐसे है जो गरीबी रेखा से ऊपर उठे है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल में जो काम हुए है वो बीते 67 साल में नही हुए हैं – मनोहर लाल
मनोहर लाल ने कहा आतंकवाद को खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने कड़े फैसले लेकर दुश्मनो के दांत खट्टे किए है
पाकिस्तान के साथ जलीय समझौते को भारत ने खत्म किया है और ऑपरेशन सिंदूर जैसे बड़े ऑपरेशन किए है – मनोहर लाल
हमारी देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था भी बेहतर हुई है – मनोहर लाल
रोजगार मेले कार्यक्रम में पवन कुमार नेगी प्ज्ठच् के उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला और कमांडेंट शैलेन्द्र कुमार नगरकोटी समेत प्ज्ठच् के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान हर्षित राणा जो की स्कूल का स्टूडेंट भी रहा है उसके अलावा महिला खिलाड़ियों की भी उपस्थित रहने की संभावना है

बेरी में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम जारी, योग सहायकों ने विद्यार्थियों को कराया गया योगाभ्यास’
बेरी, 24 जनवरी, अभीतक: आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को बेरी स्थित डीएवी स्कूल परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य गीता कादयान, सपना एवं प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को विधिवत रूप से सूर्य नमस्कार की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया। योगाचार्यों ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक लाभों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नियमित सूर्य नमस्कार करने से शरीर स्वस्थ रहता है, एकाग्रता बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या मीनू शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक संतुलन भी बना रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में योगाचार्यों ने सभी को नियमित योगाभ्यास अपनाने का संकल्प दिलाया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

माघ गुप्त नवरात्रि में रेवाड़ी में एडवांस मेडिटेशन कोर्स का सफल आयोजन
रेवाड़ी, 24 जनवरी, अभीतक: माघ गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा 22 से 25 जनवरी तक एडवांस मेडिटेशन कोर्स (साइलेंस प्रोग्राम) का सफल आयोजन पंजाबी भवन, रेवाड़ी में किया गया। इस चार दिवसीय विशेष साधना शिविर का संचालन पंजाब के जालंधर से पधारीं वरिष्ठ आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिका सलोनी दीदी ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, प्राणायाम, बंधों सहित क्रिया एवं मौन साधना के माध्यम से गहन आंतरिक शांति, स्थिरता और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव कराया गया। संपूर्ण साधना क्रम के अनुरूप प्रतिभागियों के लिए सात्विक शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई, जिससे शरीर और मन की शुद्धता बनी रही। इस साइलेंस प्रोग्राम में रेवाड़ी, चरखी दादरी, नारनौल, झज्जर, कुरुक्षेत्र एवं भिवाड़ी से आए प्रतिभागियों ने सहभागिता की। आयोजकों ने बताया कि यह विशेष साधना शिविर केवल उन्हीं साधकों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने पूर्व में आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस प्रोग्राम के अंतर्गत सुदर्शन क्रिया सीखी हुई है। कार्यक्रम का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों सुमन यादव, सुषमा यादव, राजवीर यादव एवं विनोद सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु नरेश कालरा, संजय गेरा एवं मलिक का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

हरियाणा लोक भवन में धूम-धाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की विरासत और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला

चंडीगढ़, 24 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, और राज्य को भारत की सभ्यता, आध्यात्मिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की आत्मा बताया। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, फतेहपुर सीकरी से सांसद श्री राजकुमार चाहर, राज्यपाल के सचिव श्री डीके बेहेरा, आईएएस, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। हरियाणा लोक भवन में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह को संबोधित करते हुए, माननीय राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सिर्फ एक भौगोलिक इकाई नहीं है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत का एक शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह राज्य अयोध्या, मथुरा और काशी का घर है, जो भारत की आध्यात्मिक चेतना के तीन शाश्वत स्तंभ हैं। राज्यपाल ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर आज आस्था, एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का एक शक्तिशाली प्रतीक है, जो सदियों की भक्ति और लचीलेपन को दर्शाता है। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और गंगा के किनारे स्थित शाश्वत शहर काशी का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि ये पवित्र केंद्र लाखों लोगों को आध्यात्मिकता, ज्ञान और नैतिक शक्ति के मार्ग पर मार्गदर्शन करते रहते हैं। राज्यपाल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम से लेकर महात्मा गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलनों तक, इस राज्य ने निडर क्रांतिकारियों, दूरदर्शी नेताओं और अनगिनत गुमनाम नायकों को जन्म दिया, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। समकालीन विकास पर बोलते हुए, राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार भारत के आर्थिक विकास के एक प्रमुख इंजन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने राज्य के परिवर्तन के प्रमुख चालक के रूप में तेजी से बुनियादी ढांचे के विस्तार, एक व्यापक एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक गलियारों और निवेश-अनुकूल नीतियों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, ष्विनिर्माण, कृषि और प्रौद्योगिकी पर मजबूत ध्यान देने के साथ, उत्तर प्रदेश समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया रास्ता तय कर रहा हैष् और कहा कि ये प्रयास राष्ट्रीय विकास में राज्य के योगदान को मजबूत कर रहे हैं। नागरिकों से राज्य की समृद्ध विरासत से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए, माननीय राज्यपाल ने विरासत संरक्षण और आधुनिक प्रगति के बीच संतुलन बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ष्इस उत्तर प्रदेश दिवस पर, आइए हम एक मजबूत, समावेशी और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएं जो भारत और दुनिया को प्रेरित करता रहे। अपने भाषण में संसद सदस्य श्री राजकुमार चाहर ने बताया कि कैसे उत्तर प्रदेश आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी मार्गदर्शन में सर्वांगीण समावेशी विकास के प्रतीक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि, शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति देखी है। कनेक्टिविटी, निवेश प्रोत्साहन, कानून व्यवस्था सुधार और डिजिटल गवर्नेंस में प्रमुख पहलों ने आर्थिक विकास को गति दी है, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया है कि लाभ समाज के सबसे गरीब वर्गों तक पहुंचे। श्री चाहर ने इस बात पर जोर दिया कि इस विकास मॉडल ने जनता का विश्वास मजबूत किया है, रोजगार के अवसर पैदा किए हैं और उत्तर प्रदेश को भारत की राष्ट्रीय प्रगति के एक प्रमुख चालक के रूप में स्थापित किया है।

इनेलो के युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चैटाला ने एचपीएससी के खिलाफ धरने पर बैठे असिस्टेंट प्रोफेसर (इंग्लिश) अभ्यर्थियों को पंचकुला स्थित धरना स्थल पर जाकर दिया समर्थन, पीड़ित बच्चों की बात सुनी
कहा – धरनारत बच्चों के समर्थन में इनेलो सभी जिलों के उपायुक्तों को ज्ञापन देगी, जरूरत पड़ी तो इस लड़ाई को लड़ने के लिए बड़ा प्रदर्शन करेंगे
धरने पर बैठे बच्चों ने कर्ण चैटाला को बताया कि वे सभी नेट पास किए हुए हैं, उनमें से बहुत सारे पीएचडी हैं और जीआरफ क्वालिफाइड हैं, बावजूद इसके एचपीएससी चेयरमैन कह रहे हैं कि जिस यूनिवर्सिटी में वे पढ़े हैं वो बेकार हैं
अगर हरियाणा की यूनिवर्सिटी बेकार हैं तो उन्हें क्यों दी हुई है मान्यतारू कर्ण चैटाला

चंडीगढ़, 24 जनवरी, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल की युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चैटाला ने एचपीएससी के खिलाफ धरने पर बैठे असिस्टेंट प्रोफेसर (इंग्लिश) को पंचकुला सेक्टर 5 में धरना स्थल पर जाकर इनेलो पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। उनके साथ इनेलो के प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी और छात्र इकाई आइएसओ के प्रदेश अध्यक्ष साहिल दीप कसवां भी मौजूद रहे। धरने पर बैठे बच्चों ने कर्ण चैटाला को बताया कि वे सभी नेट पास किए हुए हैं, उनमें से बहुत सारे पीएचडी हैं और जीआरफ क्वालिफाइड हैं। बावजूद इसके एचपीएससी का चेयरमैन उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लायक नहीं मान रहे हैं और उलटा जिन यूनिवर्सिटी में वे पढ़े हैं उन यूनिवर्सिटी की पढ़ाई का स्तर बेहद खराब बताकर उनका और यूनिवर्सिटी का अपमान कर रहे हैं। अगर यूनिवर्सिटी मानक स्तर पर खरी नहीं है तो बीजेपी सरकार को सभी यूनिवर्सिटी को बंद कर देना चाहिए। धरनारत बच्चों ने बताया कि उन्होंने एचपीएससी से आंसर की (उत्तर कुंजी) मांगी लेकिन उन्हें वो भी नहीं दी गई। यह भी कहा कि 80 प्रतिशत से ज्यादा बाहर के लोगों को भर्ती किया जा रहा है और उनके हकों को मारा जा रहा है। धरनारत बच्चों की बात सुनने के बाद कर्ण चैटाला ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के पढ़े लिखे बच्चों के भविष्य का सवाल है और एचपीएससी उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इनेलो धरने पर बैठे बच्चों का पूरी तरह से समर्थन करता है और जल्द ही जिला स्तर पर उपायुक्तों को ज्ञापन देंगे और जरूरत पड़ी तो इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर इनकी लड़ाई को लड़ने का काम करेंगे। एचपीएससी के चेयरमैन द्वारा हरियाणा की यूनिवर्सिटी को बेकार बताने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कर्ण चैटाला ने कहा कि अगर हरियाणा की यूनिवर्सिटी बेकार हैं तो उन्हें मान्यता क्यों दी हुई है? यह सरासर बीजेपी सरकार की कमजोरी है। एचपीएससी के दफ्तर में पहले भी रिश्वत के करोड़ों रूपए पकड़े गए हैं और उसके खिलाफ भी हमने प्रदर्शन किए थे। अगर जरूरत पड़ी तो दोबारा से बड़ा प्रदर्शन करेंगे। धरने पर बैठी महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर पूछे गए सवाल पर कहा कि हम चैबिस घंटे इनके साथ खड़े हैं और उन्होंने अपना और इनेलो के प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह का फोन नंबर दे दिया है और हर तरह की सहायता की जाएगी।

तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ गौ सेवा आयोग सदस्य पंडित संत सुरेहती ने रिबन काट किया
झज्जर, 24 जनवरी, अभीतक: ग्राम पंचायत ऊटलोधा की तरफ से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कई गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य पंडित संत सुरेहती ने रिबन काट किया। इसे मौके पर गावं के सरपंच सोमबीर व सभी पंच सदस्य, कमेटी चेयरमैन रवि भारद्वाज व संयोजक रामफल कौशिक, मोहन भारद्वाज, अजीत कौशिक, जयप्रकाश, कुलबीर कौशिक, कलीराम कौशिक व रविन्द्र कौशिक आदि गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

साइबर फ्रॉड व बाल विवाह और नालसा योजना बारे लगा शिविर झज्जर, 24 जनवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के मार्गदर्शन में मदर इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल मारौत मे साईबर फ्रॉड बाल विवाह और नालसा योजना (2015) पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया जागरुकता शिविर मे पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर ने बच्चों को ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल,लिंक,ओटीपी , साझा करने जैसी साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की जानकारी दी गई। और बताया पीड़ित व्यक्ति राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है और बताया कि बाल विवाह के कानूनी प्रावधान इसके दुष्परिणाम और रोकथाम उपाय पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा नालसा योजना (2015) के अंतर्गत मानव तस्करी,और यौन शोषण के पीड़ितों को निशुल्क कानूनी सहायता और पुनर्वास की जानकारी दी।

गणतंत्र दिवस को लेकर झज्जर जिले में कड़ी सुरक्षा, पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर ने शुक्रवार की रात नाकों व शहर का किया निरीक्षण’
झज्जर, 24 जनवरी, अभीतक: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर झज्जर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दिल्ली से सटा हुआ जिला होने के कारण अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर ने शुक्रवार की रात को जिले के विभिन्न नाकों और शहर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नाकाबंदी, वाहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा नियमित गश्त को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली सीमा से सटे मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए और हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। झज्जर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरित कर दिया गया सुरक्षा का संदेश’
बहादुरगढ, 24 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में आज यातायात पुलिस एवं एलएंडटी कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में लाइनपार मोड़ पर एक विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना रहा।इस अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यातायात नियमों का सही ढंग से पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सके। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को प्रतीकात्मक रूप से लालीपॉप देकर नियमों के पालन का संदेश दिया गया और समझाइश के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपाय जीवन रक्षक हैं तथा थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर यातायात प्रबंधक सतीश कुमार, आरटीए स्टाफ, आरएसओ रविंद्र सैनी तथा एलएंडटी कंपनी से दुर्गेश पवार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

गांव बामनौली में रेड डॉट टीम का अभियान, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर’
बहादुरगढ, 24 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेड डॉट टीम द्वारा गांव बामनौली में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस कार्यक्रम में रेड डॉट टीम में तैनात मुख्य सिपाही टीना अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचीं और छात्राओं को आत्मनिर्भर व आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य सिपाही टीना ने छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक ताकत का विषय नहीं है, बल्कि मानसिक सजगता और सही समय पर सही निर्णय लेने की कला भी है। उन्होंने रोजमर्रा की परिस्थितियों में आने वाले खतरों को पहचानने, सतर्क रहने और आपात स्थिति में स्वयं की रक्षा करने के सरल लेकिन प्रभावी तरीकों का प्रदर्शन किया। टीम ने छात्राओं को पकड़ से छूटने, धक्का देकर दूरी बनाने, तथा शोर मचाकर सहायता बुलाने जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया।रेड डॉट टीम के सदस्यों ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव और पुलिस की सहायता लेने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।

गांव झासवा में पुलिस विभाग का जनजागरूकता अभियान, नशामुक्ति व साइबर सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक’
झज्जर, 24 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा गांव झासवा में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।इस दौरान आमजन को आपातकालीन सेवाओं हेतु डायल 112 की उपयोगिता, समय पर सूचना देने के महत्व तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने एवं साइबर हेल्पलाइन के उपयोग के प्रति भी सतर्क किया गया।साथ ही युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेलों के महत्व, नियमित व्यायाम एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाकर शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं एवं बुजुर्गों को भी सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

दिल्ली-हिसार रोड़ पर स्थित गांव मय्यड़ के रेलवे ट्रैक पर हिसार के गांव भागना की एक महिला ने अपने दो बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। जिससे महिला व उसकी छह वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। बताया गया है कि महिला ने हांसी से हिसार जा रही मालगाड़ी के आगे आकर जान दी। बाद में पुलिस ने पहचान करने के लिए आसपास के गांव के लोगों को मौके पर बुलाया। जिससे उसकी पहचान गांव भागना की महिला के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार महिला की चार बेटियां थीं और कथित तौर पर बेटा न होने से महिला परेशान थी। जानकारी अनुसार, बेटा न होने से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। वहीं, मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी के बाद परिजन में मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल सही कारणों का पता नहीं लगा है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही कारणों का पता लगेगा। बताया जा रहा है कि महिला की 4 बेटियां हैं।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन
रेवाडी, 24 जनवरी, अभीतक: भारतीय लोकतंत्र के महापर्व श्राष्ट्रीय मतदाता दिवसश् के अवसर पर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद यादव के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जो विद्यार्थियों के माध्यम से मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने और समाज को जागरूक करने की एक उत्कृष्ट पहल है।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ
मार्गदर्शन एवं नेतृत्वः प्रधानाचार्य विनोद यादव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा ही लोकतंत्र की असली शक्ति हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए।
मतदाता शपथः
कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने उपस्थित सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।
गरिमामय उपस्थिति:
इस अवसर पर वरिष्ठतम व्याख्याता नम्रता सचदेवा, मंजू लता,मनोज वशिष्ठ और विकास,भूपेंद्र,निशांत की गरिमामय उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय योगदान दिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाने वाला यह दिवस 1950 में भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना का प्रतीक है। वर्ष 2026 की थीम, वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम, इसी संकल्प को दोहराती है कि हर नागरिक का वोट देश के भविष्य के लिए निर्णायक है। प्रमुख बिंदु के रूप में युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विद्यालय स्तर पर ऐसे आयोजनों का उद्देश्य उन युवाओं को जागरूक करना है जो हाल ही में 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर नए मतदाता बने हैं। संवैधानिक अधिकार में 61वें संशोधन अधिनियम के माध्यम से मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई थी, ताकि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। जन-जागरूकता हेतु विद्यार्थियों ने न केवल खुद शपथ ली, बल्कि समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का संकल्प भी लिया। अतः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी द्वारा की गई यह पहल यह दर्शाती है कि शिक्षा और जागरूकता के समन्वय से ही एक जिम्मेदार चुनावी संस्कृति का निर्माण संभव है।
प्रमुख शिक्षाविदों के विचार

  1. प्रधानाचार्य विनोद यादव ने कहा, लोकतंत्र की नींव केवल कागजों पर नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर टिकी होती है। विद्यालय में इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारे विद्यार्थियों को यह समझाना है कि वे केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान के सजग प्रहरी भी हैं। जब विद्यार्थी अपने घर और पड़ोस में मतदान का संदेश ले जाते हैं, तो उसका प्रभाव गहरा होता है। हमारा लक्ष्य श्शत-प्रतिशत मतदानश् के संकल्प को सिद्ध करना है।
  2. वरिष्ठतम व्याख्याता नम्रता सचदेवा ने बताया, मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक नैतिक उत्तरदायित्व है। एक शिक्षित समाज वही है जहाँ प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी प्रलोभन या दबाव के अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करे। आज की युवा पीढ़ी को निर्वाचन प्रक्रिया की शुद्धता और उसकी शक्ति के प्रति जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है। श्वोट जैसा कुछ नहींश् का मंत्र हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को और भी सुदृढ़ बनाता है।
  3. शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में कहा, भारत दुनिया का सबसे जीवंत लोकतंत्र है, और इसकी जीवंतता हमारे वोट में निहित है। मतदाता शपथ केवल शब्दों का समूह नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक पवित्र संकल्प है। आज हमने न केवल शपथ ली है, बल्कि यह प्रतिज्ञा की है कि हम समाज के अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। याद रखें, आपका एक वोट देश की दिशा और दशा बदलने की ताकत रखता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के बाद भारत माता के जयघोष के साथ सभी के धन्यवाद के साथ हुआ।
पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए प्रतिभागी विद्यार्थी।
रेवाड़ी पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में परेड का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा।
रेवाड़ी पुलिस लाइन परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

77वां गणतंत्र दिवस समारोह
भव्य व गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह
डीसी ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल में तैयारियों का लिया जायजा
प्रतिभागियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट का किया प्रदर्शन
खेल मंत्री गौरव गौतम होंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

रेवाड़ी, 24 जनवरी, अभीतक: जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में निर्धारित शेड्यूल अनुरूप हुआ। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया और सभी संबंधित अधिकारियों व परेड, मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फुल ड्रेस रिहर्सल में डीसी अभिषेक मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, साथ ही परेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। फुल ड्रेस रिहर्सल में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन किया। डीसी अभिषेक मीणा ने फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट सहित अन्य गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी गणतंत्र दिवस से पूर्व अपनी-अपनी गतिविधियों को अंतिम रूप देना सुनिश्चित करें ताकि समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन गरिमामयी ढंग से किया जा सके। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत सहित प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद होंगे। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी डॉ रविन्द्र, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीईओ बिजेंद्र हुड्डा और डीईईओ प्रदीप दहिया सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। समारोह में मंच संचालन प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहडिया द्वारा किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ज्योत्स्ना यादव व प्रवक्ता पूनम यादव की देखरेख में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है।
ये होंगे जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि
रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में भी गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम, उपमंडल बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक डा. कृष्ण कुमार तथा कोसली में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक कोसली अनिल यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने उपरांत परेड का निरीक्षण किया जाएगा और मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।
स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विभागीय झांकियां देंगी योजनाओं की जानकारी
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं अंत्योदय उत्थान की भावना पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएगी जिसमें बच्चों के शैक्षणिक विकास, महिला सशक्तिकरण, लिंगभेद, कन्या भू्रण हत्या, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत, अंत्योदय भावना के साथ पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने और सडक सुरक्षा आधारित थीम पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें खेल विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, शहरी निकाय, वन विभाग व बागवानी विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह पर झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
लोक संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम बांधेंगे समा
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राजकीय मॉडल विद्यालय जलियावास से विद्यार्थी मलखंभ सहित आत्मरक्षा की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं राजस्थानी नृत्य, राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी कश्मीरी नृत्य और आरपीएस स्कूल के विद्यार्थी हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से समारोह में समा बांधेंगे। वहीं प्रथम इंटरनेशनल स्कूल छुरियावास की छात्राएं राष्ट्रगान की प्रस्तुति देंगी। सांस्कृतिक टीम के साथ ही गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा के प्रतिभागियों द्वारा योग व सूर्य नमस्कार भी किया जाएगा।

जिला में आज मनाया जाएगा 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
माई इंडिया माई वोट’ थीम पर आधारित होगा नेशनल वोटर डे

रेवाडी, 24 जनवरी, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 25 जनवरी 2026 को माई इंडिया माई वोट’ थीम पर जिला में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे लघु सचिवालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता जागरूकता और हर नागरिक की भागीदारी का उत्सव है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला के मतदाताओं व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने संबंधित शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में ‘माई इंडिया माई वोट’ विषय पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

पंजाब में हुआ बड़ा धमाका, रेलवे लाइन के उड़े परखच्चे
पंजाब में धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि रेलवे ट्रैक के परखच्चे उड़ गए. सूत्रों का कहना है कि आरडीएक्स से ही ट्रेन को उड़ाने की कोशिश हुई. इस धमाके में मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

फरीदाबाद: बच्ची 50 तक गिनती नहीं लिख पाई, पिता ने इतना पीटा कि हो गई मौत
गुरुग्राम में चखने को लेकर मर्डररू’ शराब पार्टी के लिए बिना पेमेंट चखना देने से मना किया, आरोपी पैग लगा-लगाकर पीटते रहे
दिल्ली के मौजपुर स्थित एक कैफे में 24 वर्षीय फैजान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद एक इंस्टाग्राम वीडियो सामने आया, जिसमें आरोपी ने हत्या की वजह बताई है। पुलिस वीडियो की सत्यता और मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
रोहतक में गर्दन में चाकू घोंपकर युवक की हत्या: झगड़ रहे बच्चों को अलग किया था, तभी एक बच्चे के परिवार ने हमला किया
स्कॉटलैंड की एंट्री से बदल गया टी 20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल’
आईसीसी पुरुष टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में अब स्कॉटलैंड की टीम खेलती नजर आएगी। स्कॉटलैंड आगामी टी 20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया था, लेकिन बांग्लादेश की विदाई के बाद उसे वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹14.84 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 3 राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की प्थ्ैव् यूनिट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है इस मामले में गुजरात, उत्तर प्रदेश और ओडिशा से कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कंबोडिया और नेपाल से ऑपरेट हो रहा था। पीड़ित 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला को फर्जी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर कॉल किया गया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी गई। वाॅट्सएप वीडियो कॉल पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट और नकली कोर्ट की कार्यवाही दिखाकर दंपती को लगातार निगरानी में रखा गया। डर के माहौल में आरोपियों ने आरबीआई अकाउंट के नाम पर ₹14.84 करोड़ की राशि आठ ट्रांजैक्शन में ट्रांसफर करवा ली।

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात सतीश भाटी को गोली मारी पिस्टल बरामद
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और शूटरों के बीच चली गोलियां
हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से जुड़े दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया आरोपियों की पहचान विक्की उर्फ मोगली और चंदर भान के रूप में हुई है
क्राइम ब्रांच की टीम ने सफेद आई-20 कार को रोकने की कोशिश की, इसी दौरान आरोपी विक्की उर्फ मोगली ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में विक्की के पैर में गोली लगी

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 19 अप्रैल 2026 को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश: रामपुर के थाना अजीम नगर में दो पत्नियों के विवाद पर पंचायत ने अनोखा फैसला सुनाया। जिसमें पंचायत ने पति को 3 दिन एक पत्नी के साथ तो बाकी 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने का फैसला सुनाया, जिसमें पति को 1 दिन की छुट्टी भी दी गई है।

भारत में वायु प्रदूषण अब गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ ने दावा किया कि प्रदूषित हवा से देश में हर साल करीब 17 लाख मौतें हो रही हैं, यानी हर पांच में से एक मौत इसका नतीजा है। जिसका मतलब है कि उनके दावे के अनुसार भारत में रोजाना औसतन 4,657 लोग जहरीली हवा के कारण जान गंवाते हैं।

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश में ध्वजारोहण की दूसरी लिस्ट जारी की। सरकार ने प्रदेश में भाजपा के सभी निर्वाचित और राज्यसभा सांसदों को ध्वजारोहण का मौका दिया है। सरकार की संशोधित लिस्ट से एक बार फिर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को स्थान नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *