












https://www.facebook.com/share/v/1DG6NuVBs2
बैरागी समाज की भक्ति, अध्यातम और सामाजिक विकास में अग्रणी भूमिका: धनखड़
बैरागी समाज के जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्यअतिथि पंहुचे भाजपा के राष्टड्ढ्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़
मुख्यअतिथि ने बैरागी समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
झज्जर, 25 जनवरी, अभीतक: भक्ति, अध्यातम और सामाजिक विकास में बैरागी समाज की प्रचीन काल से ही अग्रणी भूमिका रही है। स्वामी रामानंद जी ,वीर बंदा बैरागी जी महापुरूषों के आदर्श आज भी पूरे समाज के लिए अनुकरणीय हैं। भाजपा के राष्टड्ढ्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में बैरागी समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बैरागी समाज ने प्राचीन वैष्णव परपंरा को निरंतर आगे बढ़ाने का काम किया है। अध्यातम की बात हो या भक्ति की समाज का योगदान उल्लेखनीय रहा है। बैरागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवपवार और जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम में पंहुचने पर मुख्यअतिथि का स्वागत किया। धनखड़ ने कहा कि बैरागी समाज ने आज वीर शहीदों के परिजनों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वालों, जिला भर के प्रतिभाशाली छात्रों ,सेवानिवृत अधिकारियों को सम्मानित करने नेक कार्य किया है। ऐसे प्रतिभाशाली सम्मान समारोह अन्य छात्रों और युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। सेवा में रहते हुए उन्होंने समाज व देश के निर्माण में योगदान दिया है, उनको सम्मानित करने से भविष्य में अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिभाएं आगे चलकर देश व प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचकर समाज के विकास में अपना योगदान देती हैं। आज सम्मानित हुई प्रतिभाएं निश्चित रूप से आजीवन इन स्मृतियों को संजोकर रखेगी। इस अवसर जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकी, जिप चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना,नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी,आनंद सागर और बैरागी समाज के सभी जिला अध्यक्षों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
https://www.facebook.com/share/v/1AM1JueTuy


एचडी शिक्षण संस्था द्वारा संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था एवं शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा हेतु आंतरिक निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
झज्जर, 25 जनवरी, अभीतक: एचडी शिक्षण संस्था के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था एवं शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा हेतु दिनांक 24 जनवरी को आंतरिक निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एचडी बहुअकबरपुर के निदेशक एवं प्रख्यात शिक्षाविद सुरेन्द्र फौगाट ने विद्यालय प्रबंधन एवं विषय विशेषज्ञों की टीम के साथ बिरोहड़ स्थित एचडी पब्लिक स्कूल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षा संचालन, पाठ्यक्रम की प्रगति, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, शिक्षकों की शिक्षण विधियों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, अनुशासन एवं स्वच्छता व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर अध्यापन कार्य को देखा तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर एचडी बिरोहड़ के निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक नवाचारों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आधुनिक शिक्षण संसाधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने निरीक्षण टीम का स्वागत करते हुए बताया कि शिक्षकों द्वारा सतत मूल्यांकन प्रणाली अपनाई जा रही है तथा विद्यार्थियों की कमजोरियों को दूर करने हेतु विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे निरीक्षण कार्यक्रम शिक्षकों एवं विद्यार्थियों दोनों के लिए प्रेरणादायक होते हैं। निरीक्षण उपरांत निदेशक सुरेन्द्र फौगाट ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि एचडी शिक्षण संस्था निरंतर गुणवत्ता सुधार की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों को अपनाने तथा विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं आत्मविश्वास के विकास पर बल देने के निर्देश दिए। अंत में निरीक्षण दल ने आवश्यक सुझाव देते हुए विद्यालय प्रबंधन को भविष्य में और बेहतर शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।






बैरागी समाज की भूमिका से तीसरी बार बनी भाजपा सरकार – डॉ. अरविंद शर्मा
झज्जर स्थित आशीर्वाद गार्डन में बैरागी समाज के तत्वाधान में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
झज्जर, 25 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता, जेल और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं और यह ठोक-बजाकर कहा जा सकता है कि तीसरी बार सरकार बनने तथा नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने में बैरागी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे रविवार को झज्जर में बैरागी समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और मांग पत्र सौंपा। कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि अब यह सरकार केवल भाजपा की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की साझेदारी वाली सरकार है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे हरियाणा में यज्ञ, हवन, रक्तदान शिविर, फल वितरण एवं सेवा कार्य किए जा रहे हैं। झज्जर में आयोजित रक्तदान शिविर में 100 से अधिक युवाओं द्वारा रक्तदान किया जाना समाज की सेवा भावना का परिचायक है। इस बीच उन्होंने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। डॉ. शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसके शिक्षित बच्चों से आती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि लडके-लड़कियों दोनों की शिक्षा पर समान ध्यान दें और नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें आगे बढने के अवसर दें। उन्होंने समाज के होनहार विद्यार्थियों और सफल अधिकारियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
बैरागी समाज की धर्मशाला में जमीन उपलब्ध होने पर करेंगे सहयोग
बैरागी समाज द्वारा प्रस्तुत की गई मांगों का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर शहर में बैरागी समाज के लिए धर्मशाला निर्माण हेतु लगभग दो हजार वर्ग गज भूमि उपलब्ध कराना पूरी तरह जायज मांग है। उन्होंने जिला प्रशासन, उपायुक्त और संबंधित विभागों को निर्देश देने की बात कही कि उपलब्ध भूमि चिन्हित कर समाज को आवेदन प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि भूमि उपलब्ध होते आर्थिक सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही वीर बंदा बैरागी की स्मृति में एक चैक का नामकरण किए जाने की मांग पर भी सहमति जताई। नगर परिषद स्तर पर प्रस्ताव लाकर इसे शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार बैरागी ने कहा कि बैरागी समाज सदैव राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता में अग्रणी रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा समाज की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने के लिए मंत्री का आभार जताया और समाज से शिक्षा, संगठन और एकता के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर बैरागी समाज प्रदेश अध्यक्ष शिव पवार, बैरागी समाज के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, नगर पार्षद मिथुन शर्मा, मुकुल कौशिक, तवीन, केशव सिंगल, बैरागी समाज के 22 जिलों के जिला अध्यक्ष, बैरागी समाज जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सेवानिवृत्त डीएसपी बसंत स्वामी, भूप सिंह स्वामी, सहित बैरागी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
https://www.facebook.com/share/v/1AM1JueTuy


शहीद राष्ट्र की अनमोल धरोहर: डॉ. अरविंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री ने गांव गिजाड़ौद पहुंचकर शहीद मोहित को किया नमन, परिजनों को बंधाया ढांढस
झज्जर, 25 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा रविवार को झज्जर जिले के गांव गिजाड़ौद पहुंचे और शहीद मोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि शहीद राष्ट्र की अनमोल धरोहर होते हैं, जिनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां के नौजवान बचपन से ही शौर्य गाथाएं सुनकर बड़े होते हैं। वे मां भारती की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर सर्वोच्च बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि शहादत और बलिदान से बड़ा कोई सम्मान नहीं होता। यह वीर भूमि की वही परंपरा है, जिसे शहीद मोहित ने निभाया है। उनकी शहादत पर पूरे प्रदेश को हमेशा गर्व रहेगा। कैबिनेट मंत्री ने शहीद मोहित के साथ शहीद हुए अन्य दस वीर जवानों को भी नमन किया और उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का कर्ज कोई भी नहीं उतार सकता। गौरतलब है कि शहीद मोहित करीब पांच वर्ष पहले भारतीय सेना की 72 आर्म्ड कोर में भर्ती हुए थे। शहादत के समय वे चार राष्ट्रीय राइफल्स में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। तीन दिन पहले सेना का एक वाहन गहरी खाई में फिसल गया था, इस हादसे में भारतीय सेना के दस बहादुर जवान शहीद हो गए थे। डॉ. अरविंद शर्मा ने शहीद मोहित की धर्मपत्नी अंजलि, पिता सतपाल सिंह चैहान, माता रेखा देवी और छोटे भाई जितेंद्र को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी मजबूती से शहीद परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर गांव के सरपंच नरेश कुमार, पार्षद मिथुन शर्मा, मुकुल कौशिक, परमजीत भारद्वाज, विपिन स्वामी और राकेश भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शहीद मोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की।




77 वां गणतंत्र दिवस समारोह आज,सभी तैयारियां पूरी: डीसी
जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
जिला व उपमंडल स्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
झज्जर, 25 जनवरी, अभीतक: राष्ट्रीय पर्व 77 वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय झज्जर सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडलों में पूरे उत्साह, उल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि 26 जनवरी को रोडवेज वर्कशॉप परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम में आयोजित उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून,उपमंडल बेरी खेल स्टेडियम में आयोजित समारोह में रोहतक के मेयर राम अवतार वाल्मिकी तथा बादली में चैधरी धीरपाल सिंह राजकीय कालेज बादली में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मार्च-पास्ट की सलामी लेंगे। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीसी ने झज्जर, बेरी,बादली,बहादुरगढ़ क्षेत्र वासियों से समारोह में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर प्रतिबंध
झज्जर, 25 जनवरी, अभीतक: जिला में 77 वें गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में ड्रोन व ग्लाईडर आदि उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के 26 जनवरी की मध्य रात्रि तक किसी भी प्रकार के ड्रोन, ग्लाइडर, उड़ाने पर पूर्णतरू प्रतिबंधित लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ड्रोन, ग्लाईडर आदि उड़ाकर किसी भी प्रक्रिया की अप्रिय घटना को अंजाम देने की आशंका के मद्देनजर धारा 163 लागू की गई है।






राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिया लोकतांत्रिक चेतना का संदेश, विद्यार्थी व बीएलओ हुए सम्मानित
एडीसी ने दिलाई मतदाता शपथ, मतदान को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
झज्जर में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
झज्जर, 25 जनवरी, अभीतक: लोकतंत्र की मजबूती तभी सुनिश्चित हो सकती है जब प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का निर्भीक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करे। यह विचार अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। एडीसी जगनिवास ने कहा कि भारत का लोकतंत्र इसलिए विशिष्ट है क्योंकि यहां 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक नागरिक को मतदान का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। उन्होंने बताया कि आज प्रत्येक नागरिक को समान मताधिकार मिला है और इसके सक्रिय उपयोग से ही लोकतंत्र सशक्त बनता है। एडीसी ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं, जिनके माध्यम से सामाजिक समरसता, सहभागिता एवं विकास को गति मिलती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें और समाज में मतदान के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस बीच एडीसी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई तथा सभी से लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत पेंटिंग, भाषण, रंगोली एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाता जागरूकता में सराहनीय योगदान देने वाले बीएलओ को भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का रिकॉर्डेड संदेश प्रदर्शित किया गया, जिसमें भारतीय चुनाव प्रणाली की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता को रेखांकित करते हुए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार (इलेक्शन) कुलदीप, जनसंपर्क विभाग के कार्यालय अधीक्षक धर्मवीर सिंह गुलिया, बीएलओ सुरेश कुमार, मीनू लोहचब, नरेश कुमार, राजेश कुमार, सुनीता देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर द्वारा भव्य 100 कुंडीय हवन, नशा-मुक्त समाज का दिया गया सशक्त संदेश
झज्जर, 25 जनवरी, अभीतक: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के तत्वावधान में 25 जनवरी 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, दुलहेड़ा में 100 कुंडीय हवन का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। इस विशाल वैदिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुलहेड़ा गांव के सरपंच श्री अमित देशवाल रहे, जबकि आर्य समाज प्रतिनिधि झज्जर श्री विनीत नरूला की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जिसमें एक साथ 100 कुंडों में आहुतियाँ दी गईं। हवन के माध्यम से वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ नशा-मुक्त भारत और संस्कारयुक्त समाज का प्रभावशाली संदेश दिया गया। इस अवसर पर आर्य समाज प्रतिनिधि सदस्य विनीत नरूला और दूल्हेड़ा सरपंच अमित देशवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्रनिर्माण में सहभागी जीवन अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान पंकज वालिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं आर्य युवा समाज के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।





मतदाता दिवस पर झज्जर पुलिस कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ’
झज्जर, 25 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशानुसार रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर झज्जर पुलिस के थाना एवं चैकी स्तर पर कार्यरत सभी पुलिस कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान की महत्ता के बारे में अवगत कराया और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। शपथ के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प लिया।साथ ही उन्होंने धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी चुनावों में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।



राजधानी और जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस को लेकर झज्जर पुलिस अलर्ट, 800 पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम’
झज्जर, 25 जनवरी, अभीतक: दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह तथा झज्जर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झज्जर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। झज्जर से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहनों की पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर कुल 27 पुलिस नाके लगाए गए हैं, जहां हर वाहन की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले में करीब 800 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी सौंपी गई है। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी झज्जर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में झज्जर बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां दिल्ली जाने वाली बसों की गहनता से जांच की गई। बसों में सवार यात्रियों के बैग और सामान की तलाशी ली गई ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भी पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस समारोह में हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचेंगे। उनके आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर झज्जर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर संवेदनशील स्थान पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



बुद्धिजीवियों कवियों,लेखकों की ओर से लोक सेवा मंच के मेगा मिशन – 26 जनसंपर्क अभियान को मिला जोरदार समर्थन
रायशुमारी मुलाकात में उपस्थितजनों ने मंच के जनहितकारी मुद्दों पर लगाई एकमुश्त समर्थन की मोहर’
सीनियर सिटीजंस के जायज हकों को लेकर मंच के पदाधिकारियों ने बुद्धिजीवियों कवियों, लेखकों से की रायशुमारी मुलाकात
सीनियर सिटीजंस की जायज मांगों को मिल रहे लोगों के अपार समर्थन से निश्चित तौर पर अभियान को मिलेगी शानदार सफलता : अशोक प्रधान लोक सेवा मंच
रेवाड़ी, 25 जनवरी, अभीतक: राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने श्मेगा मिशन -26 जनसंपर्क अभियानश् के तहत क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, कवियों, लेखकों से मिलकर ज्वलंत मुद्दों पर रायशुमारी की । उपस्थित लोगों ने लोक हित में लगातार जारी मंच के जनसंपर्क अभियान का जोरदार समर्थन करते हुए उठाई जा रही जनकल्याणकारी मांगों पर सरकार से जल्द विचार करने का पुरजोर अनुरोध किया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह,अभिषेक कुमार आदि ने स्थानीय राव तुलाराम चैक पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों, कवियों, लेखकों से शिष्टाचारपूर्ण मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। वरिष्ठ कवि,हास्य लेखक एवं सीनियर सिटीजन हलचल हरियाणवी ने आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर रायशुमारी के दौरान उपस्थित बुद्धिजीवियों, कवियों, लेखकों ने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से इन दिनों सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के हित में उठाईं जा रही सभी मांगों, मुद्दों का वे भरपूर समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक जिले में डेडिकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम , इमरजेंसी में हर समय सहायता एवं देखरेख के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फीसदी की छूट, कार्यालयों एवं न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल व्यवस्था लागू किए जाने आदि की मांगें पूर्णता जायज हैं। उन्होंने राज्य व केंद्र की सरकारों से इन मांगों पर तत्काल विचार करने का पुरजोर अनुरोध किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि परिवारों, राष्ट्र एवं समाज की प्रगति के लिए सीनियर सिटीजंस बुजुर्गों के मार्गदर्शन का बड़ा महत्व है। मगर इन दिनों सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात दिन- प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं। इसलिए सीनियर सिटीजंस के बेहत्तर स्वास्थ्य, उचित देखभाल और खुशहाली सुनिश्चित करने की तत्काल आवश्यकता है। ऐसे में सभी नागरिकों व देश -प्रदेश की सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए लोक सेवा मंच ने जनहित में सर्वसम्मत प्रस्ताव पास करके जोरदार अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल होने तक मंच का श्मेगा मिशन -26 जनसंपर्क अभियानश् जारी रहेगा। इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखे जाएंगे। मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। इस अवसर पर कवि एवं लेखक डॉ. शिवताज सिंह, सतीश गुप्ता, महेंद्र सिंह उद्धव, यशदीप कौशिक, मास्टर महेंद्र, विनय विनम्र, प्रो. मनु कुमार, आलोक भांडोरिया,संजय पाठक,राजेश भुलक्कड़, गौतम इलाहाबादी,डॉ. त्रिलोकचंद फतेहपुरी, दलबीर फूल, मनोज कौशिक, प्रेमपाल सिंह, संपादक हंसराज वर्मा, सुरेंद्र गौड सहित बुद्धिजीवी भागीरथ यादव,कंवर सिंह, अनूप यादव, धर्मवीर सिंह, दिलीप शास्त्री, ओमप्रकाश, आर. एस. सांभरिया, जगदीश डहीनवाल, होशियार सिंह सहित लोक सेवा मंच के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार आदि भी उपस्थित थे।




उद्योगों की नीति के चलते हरियाणा भी विकसित भारत में निभाएगा अहम भूमिका: राव नरबीर सिंह
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने गांव आसलवास में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
गणतंत्र दिवस की ग्रामीणों को दी शुभकामनाएं
रेवाड़ी, 25 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य व वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को बावल के गांव आसलवास में 1008 महंत आजाद नाथ योगी जी की 26वीं पुण्यतिथि पर शिव मंदिर में आयोजित धार्मिक व भंडारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंदिर में माथा टेक कर सबकी सुख, शांति व मंगल जीवन की कामना की व पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पहले खेडकी दौला टोल, कर्मा लेक, मानेसर चैक, नैनवाल मोड, पचगांव, बिलासपुर चैक, कापड़ीवास चैक व धारूहेड़ा में भी वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह का स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत एवं अभिवादन किया गया। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार समुचित हरियाणा के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा के विकास को लेकर संकल्पित है। वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के तहत अंत्योदय की भावना से पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची और पर्ची के योग्यता के आधार पर के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही है। आज में एम्स, यूनिवर्सिटी और बड़े-बड़े महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इसी के साथ नेशनल हाईवे सहित गांव और शहरों की सडकों को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाकर ग्रामीणों को सुविधाएं देने का कार्य कर रही है। वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत-2047 का विजन दिया है। यह विजन सभी वर्गों किसान, मजदूर व उद्योग आदि के प्रयासों से पूरा होगा। वहीं इस विजन को पूरा करने में उद्योग क्रांति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जितने भी विकसित राष्ट्र है उनको विकसित बनाने में उद्योगों और टेक्नोलॉजी की बहुत बड़ी भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उद्योगों के लिए बेहतरीन योजनाएं होने के चलते तेजी से बड़े-बड़े उद्योग स्थापित किए जा रहे है। उद्योगों की नीतियों के चलते हरियाणा भी देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को भी पूरा करवाने का आश्वासन दिया। वहीं मंत्री राव नरबीर सिंह ने गणतंत्र दिवस की भी शुभकामनाएं दी।

77वां गणतंत्र दिवस समारोह – 2026 : खेल मंत्री गौरव गौतम आज रेवाड़ी में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
जिला में गरिमामयी व भव्य भव्यता से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस: डीसी
बावल में विधायक डा. कृष्ण कुमार और कोसली में विधायक अनिल यादव होंगे मुख्य अतिथि
रेवाड़ी, 25 जनवरी, अभीतक: जिला मुख्यालय रेवाड़ी सहित उपमंडल कोसली व बावल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार, 26 जनवरी को गरिमामयी व भव्य तरीके से मनाया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन रेवाड़ी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इससे पहले खेल मंत्री बावल रोड स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इसी प्रकार बावल में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक डा. कृष्ण कुमार तथा कोसली में उपमंडल स्तरीय समारोह में विधायक कोसली अनिल यादव बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जिला स्तरीय व उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विभागीय झांकियां देंगी योजनाओं की जानकारी
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं अंत्योदय उत्थान की भावना पर आधारित विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली जाएगी जिसमें बच्चों के शैक्षणिक विकास, महिला सशक्तिकरण, लिंगभेद, कन्या भू्रण हत्या, राष्टड्ढ्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत, अंत्योदय भावना के साथ पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने और सडक सुरक्षा आधारित थीम पर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें खेल विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, शहरी निकाय, वन विभाग, डालसा व बागवानी विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह पर झांकियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
लोक संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम बांधेंगे समां
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राजकीय मॉडल विद्यालय जलियावास से विद्यार्थी मलखंभ सहित आत्मरक्षा की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं राजस्थानी नृत्य, राज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी कश्मीरी नृत्य और आरपीएस स्कूल के विद्यार्थी हरियाणवी लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से समारोह में समा बांधेंगे। वहीं प्रथम इंटरनेशनल स्कूल छुरियावास की छात्राएं राष्ट्रगान की प्रस्तुति देंगी। सांस्कृतिक टीम के साथ ही गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा के प्रतिभागियों द्वारा योग व सूर्य नमस्कार भी किया जाएगा।






विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने पर हमें गर्व: अभिषेक मीणा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने मतदाताओं को किया जागरूक
माई इंडिया माई वोट’ थीम के साथ जिला में मनाया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
रेवाड़ी, 25 जनवरी, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को ‘माई इंडिया माई वोट’ थीम के साथ 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। जिला में लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी ने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने पर गर्व है। उन्होंने अपने वोट का प्रयोग बहुत सोच समझकर और बिना किसी प्रलोभन के राष्ट्रहित में आवश्यक रूप से करना चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने मतदाताओं व विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखने तथा धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता जागरूकता और हर नागरिक की भागीदारी के प्रति जागरूक करना है। हमें संविधान ने अपने वोट से अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया है। हम अपना वोट सही प्रतिनिधि को देकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज का यह दिन प्रत्येक नागरिकों को लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनने और अपने मताधिकार के प्रति संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला राष्ट्रीय मतदाता दिवस, युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान देते हुए, जागरुक, नैतिक और सहभागी चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन, भय व लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि वह ऐसे जन प्रतिनिधि को चुन सके जो जनहित में जनकल्याणकारी व विकास नीतियों का निर्धारण व निर्माण करके उन्हें जल्द लागू करवाकर अपना दायित्व पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व होता है और इस महापर्व में सभी वोटर को हर्षोल्लास के साथ भाग लेना चाहिए। यह हमारा कर्तव्य और अधिकार दोनों है। वोट का कोई मोल नहीं होता है। मतदान बिना किसी लालच में आए करना चाहिए ताकि बेहतर सरकार का चयन किया जा सके। उन्होंने जिला के नव युवकों से 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर वोट बनवाने और चुनाव के समय जरूरी मतदान करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर जिला के विद्यालयों, महाविद्यालयों व शैक्षिक संस्थानों में ‘माई इंडिया माई वोट’ विषय पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पूरी पारदर्शिता से होता है मतदान से लेकर मतगणना तक का कार्य: डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि हमारा देश सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारे देश के चुनाव आयोग द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान केंद्र से लेकर मतगणना तक का कार्य करवाया जाता है। देश में ईवीएम के माध्यम से चुनाव और उसके बाद पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना कार्य चुनाव आयोग द्वारा जारी हिदायतों अनुसार करवाया जाता है। इसमें किसी भी स्तर पर खामी की गुंजाइश नहीं होती है।
गांव बाम्बड़ में प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 27 जनवरी को
डीसी व एसपी करेंगे जनसुनवाई
रेवाड़ी, 25 जनवरी, अभीतक: जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से मंगलवार, 27 जनवरी को जिला के गांव बाम्बड़ में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। नगराधीश ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों की अनुपालन जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी ढंग से की जा रही है। इसी कड़ी में समाधान शिविर के साथ ही रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी निरंतर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।



हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन’
जींद के सिद्धपीठ जयंती माता मंदिर में दो घंटे तक अमित ढुल के मधुर भजनों से गूंजा माता का गुणगान,हजारों भक्तों ने धूमधाम से मनाया उत्सव’
मुख्यमंत्री सैनी को हजारों श्रद्धालुओं ने दी हार्दिक बधाई, भक्ति और प्रेम की लहरें छाई रहीं’
मंदिर प्रांगण में भक्तों का उमड़ा सैलाब, जय माता दी के जयघोषों के बीच धूमधाम से मनाया गया उत्सव’
जींद, 25 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जींद जिले के ऐतिहासिक शक्तिपीठ जयंती माता मंदिर के प्रांगण में आज एक भव्य,आध्यात्मिक एवं भावपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्जय माता दीश् के जोरदार जयघोषों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाइयां दीं और उनके कुशल स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा हरियाणा की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थनाएं कीं। कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक अमित ढुल की दो घंटे की मनमोहक भजन संध्या रही। अमित ढुल ने अपनी मधुर एवं प्रभावशाली आवाज में माता जयंती देवी के गुणगान से पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डुबो दिया। उन्होंने माता के प्रसिद्ध भजन, देवी की महिमा गाने वाले गीत एवं धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सुनकर भक्तजन झूम उठे, आंखें नम हो गईं और कई लोग भाव-विभोर होकर नाचते-गाते दिखे। अमित ढुल की प्रस्तुति ने न केवल भक्ति की लहरें पैदा कीं, बल्कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति जन-जन के प्रेम एवं सम्मान को भी और गहरा किया। भक्तों ने उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास, किसानों की समृद्धि, युवाओं के सशक्तिकरण एवं महिलाओं के उत्थान की कामनाओं के साथ विशेष प्रार्थनाएं कीं। इसके पूर्व विधि-विधान से हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें आहुतियां देते हुए सभी ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य एवं हरियाणा की खुशहाली के लिए मंत्रोच्चारण किया। कार्यक्रम सर्व समाज के सहयोग से आयोजित था, जिसमें विभिन्न वर्गों, समुदायों एवं राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिढ़ा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व हिसार भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी जवाहर सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा,चैधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. रामपाल सैनी, सैनी महापंचायत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दहिया, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजेंदर ढुल, महासचिव पुष्पा तायल सहित गणमान्य अतिथि एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी ने बताया कि यह आयोजन मुख्यमंत्री के प्रति जनता के अटूट प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक है। अमित ढुल की दो घंटे की भजन संध्या ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया, जहां हर कोई मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनकी सफलता की कामना कर रहा था। जयंती माता की पावन धरा पर यह उत्सव न केवल जन्मदिन की शुभकामनाओं का माध्यम बना, बल्कि प्रदेश में एकता, भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी कर गया। यह भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हरियाणा की जनता के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति गहरे लगाव एवं समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाता है, जो उनके लोकप्रिय नेतृत्व का जीता-जागता प्रमाण है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सादगी से मनाया जन्मदिन
पंचकुला में बाल शिशु निकेतन में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलकर लिया आशीर्वाद
भारत’ में बीबीसी के पूर्व संवाददाता और वरिष्ठ पत्रकार सर मार्क टली का रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनकी आयु 90 साल थी। बीबीसी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम किया।










