



एल. ए. स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झज्जर, 26 जनवरी, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल में 77 वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने अपने कर कमलों से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। डीपीई अमित में नेतृत्व राष्ट्रीय ध्वज की सम्मान रूप सज्जा रही। स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र की सभी को शुभकामनाएं भेंट की। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने कार्यक्रम के समापन पर सभी अध्यापकों के कार्य की प्रशंसा की। स्कूल संचालक मंडल ने कार्यक्रम के अंत में अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया।


संस्कारम स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने जिला स्तरीय परेड में जीता मुख्य अतिथि का दिल, बैंड की धुनों से गूंजा कोर्ट परिसर
झज्जर, 26 जनवरी, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने झज्जर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपनी प्रतिभा और अनुशासन का परचम लहराया। समारोह का मुख्य आकर्षण स्कूल के एनसीसी कैडेट्स रहे, जिन्होंने राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय परेड में अपने सधे हुए कदमों और उत्कृष्ट तालमेल से सभी को अचंभित कर दिया। कैडेट्स के इस शानदार प्रदर्शन और अनुशासन को देखते हुए समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर ने उन्हें मंच पर बुलाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया और विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। विद्यालय के एनसीसी कार्यवाहक मनीष योगी ने बताया कि संस्कारम के कैडेट्स पिछले कई वर्षों से लगातार जिला स्तरीय परेड में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की परंपरा को कायम रखे हुए हैं। इसके साथ ही, झज्जर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्कारम के बैंड दस्ते ने अपनी विशेष छाप छोड़ी। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय तेवतिया द्वारा ध्वजारोहण के समय बैंड की मधुर धुनों के साथ राष्ट्रगान की गरिमामयी प्रस्तुति दी गई, जिसकी न्यायाधीश ने खुले दिल से प्रशंसा की। इस दोहरी गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन उनके भीतर रचे-बसे राष्ट्रप्रेम और कड़े अनुशासन का प्रतिबिंब हैय कोर्ट परिसर में बैंड की गूँज और जिला स्तर पर एनसीसी कैडेट्स का सम्मान विद्यालय की संस्कार और शिक्षा की नीति को सार्थक करता है।











विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को सिद्धि तक पहुचाएं: राजेश नागर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने झज्जर में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली
गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति की भावना से सराबोर कार्यक्रम में दिखी देश की उन्नति व प्रगति की झलक
झज्जर, 26 जनवरी, अभीतक: जिला स्तर पर देश का 77 वां गणतंत्र दिवस रोडवेज वर्कशॉप प्रांगण में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित करती झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि ने समारोह में मौजूद युद्ध वीरांगनाओं, शौर्य पदक विजेताओं, शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले होनहार खिलाडियों, प्रतिभाशाली छात्रों, समाज सेवकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने अपना संबोधन देते हुए कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य होने के साथ-साथ विकसित राष्टड्ढ्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता, सुशासन, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जो प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय हैं। राज्य मंत्री श्री नागर ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिसने देश को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, संविधान सभा के सभी सदस्यों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में अपने अधिकारों का उपयोग कर पा रहे हैं। राजेश नागर ने कहा कि भारत की आजादी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय सहित अनेक महापुरुषों ने कड़ा संघर्ष किया। आज का गणतंत्र दिवस हमें न केवल अपने अधिकारों की याद दिलाता है, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग करता है। उन्होंने कहा कि आज भारत ने केवल रक्षा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान में भी अपनी वैश्विक पहचान बनाई है। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने भारत को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी देशों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। यह सफलता देश के वैज्ञानिकों की मेहनत और नेतृत्व की दूरदर्शिता का परिणाम है। राज्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रगति के इस सफर में हरियाणा का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और समान विकास को प्राथमिकता दी गई है। सरकार की नीतियों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है। आज भी प्रदेश का नौजवान सेना और अर्धसैनिक बलों में भर्ती होकर देश सेवा को गौरव की बात समझता है। सरकार शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सम्मान में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। राजेश नागर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए परिवार पहचान पत्र, ई-गवर्नेंस और तकनीक के व्यापक उपयोग से प्रशासन को अधिक पारदर्शी और जनहितकारी बनाया है। आज सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी भेदभाव के सीधे पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों के हित में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की गई है तथा भुगतान की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही है। इससे किसानों को आर्थिक सुरक्षा और विश्वास मिला है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत-चिरायु योजना सहित अन्य योजनाओं से आमजन को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाडियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिसके लिए सरकार द्वारा उन्हें प्रोत्साहन, नकद पुरस्कार और नौकरियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए देश और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। समारोह का मंच संचालन डीआईपीआरओ सतीश कुमार और मास्टर महेंद्र किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, सोमवती जाखड़, सुनीता चैहान सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन से समारोह में पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह, उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, उपायुक्त की धर्मपत्नी मोहिनी स्वप्निल पाटिल, डीसीपी जसलीन कौर, एडीसी जगनिवास, डीसीपी अमित दहिया, एसडीएम अंकित चैकसे, जिप सीईओ मनीष फोगाट, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआरओ मनवीर सिंह, डीआईपीआरओ सतीश कुमार डीईओ रतिन्द्र, जीएम रोडवेज संजीव तिहाल, सीएमओ डॉ मंजू कादयान सहित सभी विभागों के अधिकारी गण, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र व कर्मचारी उपस्थित रहे।
परेड कमांडर एसीपी अनिरुद्ध चैहान के नेतृत्व में परेड में हरियाणा पुलिस पुरुष, हरियाणा पुलिस महिला, होम गार्ड, नेहरू कॉलेज से सीनियर एनसीसी विंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय झज्जर और संस्कारम स्कूल से जूनियर एनसीसी विंग,डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी और एसएफएस स्कूल का बैंड शामिल हुए। हरियाणा पुलिस महिला टुकड़ी प्रथम, हरियाणा पुलिस पुरुष की टुकड़ी दूसरे और सीनियर एनसीसी विंग की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही।
झांकियां:
कृषि, बाल भवन, सीएमओ,डीआईसी,डीआरडीए, शिक्षा, मत्स्य, वन, रोडवेज, बागवानी, आईटीआई झज्जर, नगर परिषद झज्जर, महिला एवं बाल विकास, पॉलिटेक्निक झज्जर, आयुष, डीएलएसए, जन स्वास्थ्य और बिजली विभाग की झांकियों ने देश और प्रदेश की प्रगति को प्रदर्शित किया। आईटीआई गुढ़ा की प्रथम, वन और पॉलिटेक्निक की संयुक्त रूप से द्वितीय और डीआरडीए की तृतीय स्थान पर रही।










विधायक गीता भुक्कल ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गाँव साल्हावास में ध्वजारोहण किया
झज्जर, 26 जनवरी, अभीतक: सोमवार को श्रीमती गीता भुक्कल विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गाँव साल्हावास में ध्वजारोहण किया। सभी शहीदी स्मारकों पर जाकर फूल माला चढ़ाकर नमन किया। शहीदों को याद करते हुए संबोधित किया। इस मौके पर सरपंच सुदेश देवी, श्री संजय शर्मा, एसीपी राजबीर सिंह जाखड़, चेयरमैन हुक्म सिंह, श्री रोहतास सिंह, श्री समशेर ठेकेदार, श्री राजबीर नंबरदार, पूर्व सरपंच सतबीर, श्री महावीर शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव हितेश जाखड़, पूर्व सरपंच लिलू राम, श्री सुरेंद्र जाखड़, श्री सत्य नारायण जाखड़, श्री राम किसन, शहीद परिवार व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे रहे।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीकेडी विद्यालय साल्हावास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
मुख्य अतिथि के तौर पर झज्जर की विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल उपस्थित रही
झज्जर, 26 जनवरी, अभीतक: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बी के डी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास (झज्जर) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झज्जर हल्के की विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार गीता भुक्कल उपस्थित रहीं। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा गीता भुक्कल का पुष्प गुच्छ व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। तिरंगा झंडा फहराने के उपरांत विधायक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक का ये परम कर्तव्य है कि वो अपने संविधान व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें। इस साथ साथ उन्होंने कहा कि देश और समाज का निर्माण विद्यालयों के माध्यम से होता। अतः ये हम सब की जिम्मेवारी भी है कि हम अपने कीमती समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा ग्रहण करें और देश व प्रदेश के उचित उत्थान में अपना सहयोग दें। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती गीता भुक्कल व उनकी समस्त टीम का धन्यवाद किया गया। इस दौरान विद्यालय चेयरमैन श्री मांगेराम रोहिल्ला, विद्यालय निदेशक श्री जितेंद्र रोहिल्ला, एकेडमिक इंचार्ज श्री सहदेव यादव आदि उपस्थित रहे।










गणतंत्र दिवस से जुड़ी देशभक्तों के बलिदान की गौरवगाथा: मेयर रामअवतार वाल्मिकी
वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़े युवा पीढ़ी
बेरी स्थित खेल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया 77 वां उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
बेरी में आयोजित उपमंडल स्तरीय समारोह में मेयर रामअवतार वाल्मिकी ने तिरंगा फहराकर ली परेड की सलामी
बेरी, 26 जनवरी, अभीतक: बेरी स्थित खेल स्टेडियम में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रोहतक नगर निगम के मेयर रामअवतार वाल्मिकी ने बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी और हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर एसडीएम रेणुका नांदल,मंजीत नांदल और एसीपी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं मेयर रामअवतार वाल्मिकी ने कहा कि 76 वर्ष पहले सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि आज का यह ऐतिहासिक दिन हर देशवासी को एक मजबूत रास्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेकों महापुरुषों ओर स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया। आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश का भी अहम योगदान रहा है। आज भी हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होकर देश सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश सरकार विकास को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया है। आज हर पात्र लाभार्थी को सरकारी योजना का पारदर्शी तरीके से घर बैठे त्वरित लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के दर्शन के अनुरूप प्रदेश के सभी परिवारों का पहचान पत्र बनाया गया, जिससे पात्र परिवारों को घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित किया गया है। आज जनता और सरकार का सीधा संपर्क है। आज हर सरकारी योजना को पारदर्शी तरीके से लागू किए जाने से घर बैठे ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किसानों को उनकी फसल का भुगतान कम्प्यूटर की एक क्लिक से सीधे लाभपात्रों के खाते में पहुंच रहा है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां फलों एवं सब्जियों की पूरी आपूर्ति श्रृंखला तैयार की जा रही है। बागवानी फसलों को मौसम की मार से बचाने के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। ग्रामीणों की आय का पशुपालन एक प्रमुख साधन है। पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेहतर सिंचाई एवं जल संसाधन हेतु नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नहर नेटवर्क आधुनिकीकरण हेतु चैनलों का सुधारीकरण किया जा रहा है। सरस्वती नदी पुनरोद्धार तथा धरोहर विकास परियोजना पर कार्य चल रहा है जिसे 2028 में पूरा कर लिया जाएगा।
नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध
मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश में बरसाती जल सिंचित करने के लिए 158 रैन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे है। तालाब एवं अपशिष्ठ जल प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 11034 अपशिष्ठ तालाबों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। गांवों एवं शहरों में पर्याप्त मात्रा में नहरी एवं नलकूप आधारित नार्म अनुसार स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आज खेल जगत में हरियाणा का बड़ा नाम है हमारे युवा बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। हरियाणा में सडकों का सुधार और नई सडकों का निर्माण किया गया है। हर जिला आज नेशनल हाइवे से जुड़ गया है।
एक समान विकास से बदल रही प्रदेश की तस्वीर, विकास कार्यो को मिल रहा बढ़ावा
मुख्य अतिथि रामअवतार वाल्मिकी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के दर्शन पर चलते हुए आज प्रदेश की तस्वीर बदली है। समान विकास, जन-जन के कल्याण और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के माध्यम से प्रदेशवासियों को एक नये विश्वास का अहसास कराया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूलों के विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
समारोह के दौरान ब्रिगेडियर रण सिंह पब्लिक स्कूल दुजाना, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल, सरस्वती शिशु मंदिर बेरी तथा सी.आर. पब्लिक स्कूल माजरा डी आदि स्कूलों के विद्यार्थियों ने सामूहिक ग्रुप डांस व देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुती दी। पीएसआई विनोद कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, दुजाना और दूबलधन कॉलेज की एनसीसी कैडिटों की टुकड़ी ने परेड में भाग लिया। इस बीच मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों,वीरांगनाओं और सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
सरकारी विभागों की झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन
समारोह में सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को दर्शाती विभिन्न विभागों की झांकियों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान कृषि,स्वास्थ्य,बिजली, शिक्षा,बिजली, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई।
समारोह में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, चेयरमैन नगरपालिका बेरी देवेन्द्र उर्फ बिल्लु पहलवान, समाजसेवी मंजीत नांदल, समाजसेवी दीपक सैनी रोहतक, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा नम्बरदार, डॉ किरन कलकल, दिनेश शर्मा, सतीश पहलवान, राज सैनी, दीपक राज्यान, आशा शर्मा, धर्म सिंह कादयान, सन्नी दुलगच, मयंक शर्मा, प्रवक्ता बबीता रानी, नितिन बंसल, रविन्द्र कौशिक के अलावा उपमंडल प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, बीडीपीओ राजाराम, सचिव नपा पूजा साहु, बीईओ रोहतास दहिया, कृषि विकास अधिकारी डॉ अशोक रोहिल्ला, उपाधीक्षक राजेश देवी, प्राचार्या सुनीता गौड़, एसईपीओ सत्यवान सिंह अहलावत, नपा जेई रोहित लोहचब, अरुण मलिक, विकास मलिक, बिजली निगम से एसडीओ सुनील कुमार,जेई योगेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




गणतंत्र दिवस पर आशीष ने अपने पिता की याद में विद्यालय को 51 हजार की राशि दान की :सुचेता
बादली, 26 जनवरी, अभीतक: बादली उपमंडल के गांव मुंडाखेड़ा में 77 वां गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुचेता विद्यालय प्रभारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति कार्यक्रम, नाटक इत्यादि से हर्ष और उल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के पूर्व छात्र आशीष ने अपने पिताजी की याद में छात्रों के बैंच हेतु 51 हजार रुपए की दान राशि विद्यालय को दी। इस अवसर पर उनकी माता जी श्रीमती सुदेश देवी भी मौजूद रही। गांव से गणमान्य लोग, एस एम सी सदस्य के साथ साथ विद्यालय स्टाफ से हेमलता, सुनील कुमार, मंजू, सीमा, सतीश कुमार, विक्रांत, कृष्ण कुमार, रमेश कुमार, संदीप कुमार,आदि उपस्थित रहे।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली 77वें गणतंत्र दिवस पर सोनीपत भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज (झंडा) फहराते हुए’


सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चैधरी ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज जींद में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रनिर्माण करने वाले सभी विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

मोहित के बलिदान पर देश को सदैव रहेगा गर्व: राजेश नागर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने गांव गिजाड़ौद पहुंचकर शहीद मोहित को किया नमन, परिजनों को बंधाया ढांढस
झज्जर, 26 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर रविवार को झज्जर जिले के गांव गिजाड़ौद पहुंचे और शहीद मोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य मंत्री ने शहीद के आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की, उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि शहीद राष्ट्र की अनमोल धरोहर होते हैं, जिनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है, जहां के नौजवान बचपन से ही शौर्य और बलिदान की गाथाएं सुनकर बड़े होते हैं। वे मां भारती की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि शहादत और बलिदान से बड़ा कोई सम्मान नहीं होता। शहीद मोहित ने वीर भूमि की इसी गौरवशाली परंपरा को निभाया है, जिस पर पूरे प्रदेश को सदैव गर्व रहेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने शहीद मोहित के साथ शहीद हुए अन्य दस वीर जवानों को भी नमन किया और उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का कर्ज कोई भी कभी नहीं चुका सकता। गौरतलब है कि शहीद मोहित लगभग पांच वर्ष पूर्व भारतीय सेना की 72 आर्म्ड कोर में भर्ती हुए थे। शहादत के समय वे चार राष्ट्रीय राइफल्स में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। तीन दिन पूर्व सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिरने से यह हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना के दस बहादुर जवान शहीद हो गए। श्री राजेश नागर ने शहीद मोहित की धर्मपत्नी अंजलि, पिता सतपाल सिंह चैहान, माता रेखा देवी एवं छोटे भाई जितेंद्र को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में शासन प्रशासन पूरी मजबूती से शहीद परिवार के साथ है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, डीडीपीओ निशा तंवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद मोहित को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।








गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी।
परेड की सलामी लेते मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।
विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान करते मुख्य अतिथि।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट करते एसडीएम डॉ रमन गुप्ता व डीसीपी मयंक मिश्रा।
समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का पर्व गणतंत्र दिवस: रामचंद्र जांगड़ा
बादली स्थित चै. धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज और परेड की सलामी ली
बादली, 26 जनवरी, अभीतक: बादली उपमंडल में देश का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। उपमंडल स्तरीय समारोह बादली स्थित चै. धीरपाल राजकीय महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज से 76 वर्ष पूर्व, 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ, जिसके माध्यम से देशवासियों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस प्रत्येक नागरिक को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण हेतु निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के बलिदानों को स्मरण करते हुए कहा कि इन्हीं के त्याग से भारत एक संप्रभु गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चहुंमुखी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज देश ने न केवल आधुनिक मिसाइल तकनीक विकसित की है, बल्कि चंद्रयान, सूर्ययान और मंगलयान जैसे ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशनों को भी सफलतापूर्वक संपन्न किया है। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत चंद्रयान-3 के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बना है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हरियाणा का भी महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ तथा ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। किसानों की सुविधा के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिससे फसल बिक्री के साथ-साथ कृषि योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करना सरल हुआ है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की समस्या के समाधान हेतु कैथल, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में बायोगैस परियोजनाएं स्थापित की गई हैं, जिनसे 49.8 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। पराली प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन हेतु 412 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई है। राज्य में 1 लाख 54 हजार 985 एकड़ सेमग्रस्त एवं लवणीय भूमि का सुधार किया गया है। साथ ही 330 गौशालाओं में 2.0 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट तथा 430 मेगावाट क्षमता के भूमि आधारित सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित किए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति की थीम पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समूचे वातावरण को राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों तथा सरकारी विभागों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता, डीसीपी मयंक मिश्रा ने मुख्य अतिथि को अशोक स्तंभ स्वरूप स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रिटायर्ड एसीपी नारायण सिंह धनखड़, ब्लॉक समिति चेयरमैन निर्मला, पार्षद प्रतिनिधि अंकुर गुभाना, मंडल अध्यक्ष अमित गुभाना, रमेश कुकडोला, सरपंच आनंद गुलिया, प्रवीण जांगड़ा, हवासिंह मलिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से एसीपी प्रणय, तहसीलदार श्रीनिवास, बीडीपीओ सुमित बेनीवाल, चै. धीरपाल राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर आनंद कुमार, एसएचओ सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




बहादुरगढ़ में धूम-धाम से मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह
विधायक राजेश जून ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली’
समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही शानदार प्रस्तुति बहादुरगढ़, 26 जनवरी, अभीतक: स्थानीय डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में सोमवार को देश का 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक राजेश जून ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और मार्च फास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व मुख्य अतिथि राजेश जून ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपना संबोधन देते हुए विधायक राजेश जून ने कहा कि 76 वर्ष पहले 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। आज भी हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं यही कारण है कि आज भारतीय सेना का हर दसवां जवान हरियाणा प्रदेश से है। उन्होंने कहा कि पिछले 76 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर हुए वही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र बड़े सुधार हुए हैं। सैन्य और आर्थिक दृष्टि से भारत आज दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। यह सब आजादी के देश में लोकतांत्रिक प्रणाली स्थापित करने से हुआ है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। देशभक्ति की प्रस्तुतियों की कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और शहीदों की वीरांगनाओं को मुख्य अतिथि ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन जन सेवा कर सराहनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर परिषद के वाईस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, अशोक गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रशासन की तरफ से एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, एसीपी प्रदीप खत्री, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, ए एस आर कुलदीप, खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, बीएओ सुनील कौशिक, नप कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल, कौशल स्वरूप, सुमित्रा तेवतिया, कोमल गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।











मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन’
हरियाणा प्रदेश लिख रहा है समृद्धि की एक नई परिभाषा: नायब सिंह सैनी’
मुख्यमंत्री ने कहा, राष्ट्र की प्रगति में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान, हरियाणा बना देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद’
युवाओं के सुरक्षित भविष्य की ओर निर्णायक कदम, नारी शक्ति को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त कर रही सरकार: मुख्यमंत्री’
मजबूत कानून व्यवस्थाकृसुरक्षित हरियाणा की नींव, किसान हितैषी नीतियों और नवाचारों से किसानों को बनाया जा रहा प्रगतिशील’
गुरुग्राम, 26 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। आज हरियाणा समृद्धि की एक नई परिभाषा लिख रहा है। जनता का शासन, जनता के लिए और जनता के द्वारा’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए हरियाणा प्रदेश, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा सरकार ने पुरानी परिपाटियों को बदलते हुए गरीबों के उत्थान के लिए न केवल नई योजनाएं शुरू की हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि वे योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों। मुख्यमंत्री ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला गुरुग्राम में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने वीर शहीदी स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड तथा स्काउट्स सहित विभिन्न टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण किया और उन्हें सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन की शुरुआत अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए की और कहा कि वंदे मातरम और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से ओत-प्रोत यह गणतंत्र दिवस हमें देश की एकता, सांस्कृतिक गौरव और स्वावलंबन की भावना का स्मरण कराता है। विविधताओं से भरा हमारा राष्ट्र सदैव एकता के सूत्र में बंधा रहा है, जिसकी झलक वंदे मातरम के 150 वर्षों के गौरवपूर्ण उत्सव में दिखाई देती है। आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए भारत आज विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है, जो प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
गणतंत्र दिवस: अतीत की स्मृति और उज्ज्वल भविष्य का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल अतीत को स्मरण करने का पर्व ही नहीं, बल्कि हमारे वर्तमान और भविष्य की उस सुनहरी तस्वीर को देखने का भी महापर्व है, जिसे हमने पिछले 11 वर्षों में मिलकर गढ़ा है। उन्होंने कहा कि दशकों तक सरकारें बदलती रहीं, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली। व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य के साथ गत विधानसभा चुनावों में सरकार ने अपने संकल्प-पत्र में 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से 54 संकल्प मात्र एक वर्ष में पूरे कर लिए गए हैं, जबकि शेष 163 संकल्पों पर तेजी से कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की ‘बिना खर्चीदृबिना पर्ची’ नौकरी नीति, ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था, पारदर्शी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, पढ़ी-लिखी पंचायतें और अंत्योदय अभियान की चर्चा पूरे देश में हो रही है, जो नए हरियाणा की सशक्त और पारदर्शी तस्वीर प्रस्तुत करती है।
राष्ट्र की प्रगति में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश के कुल क्षेत्रफल का मात्र 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का 2.09 प्रतिशत हिस्सा रखता है, लेकिन इसके बावजूद आज देश की जीडीपी में राज्य का योगदान 3.7 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 लाख 53 हजार रुपये प्रति व्यक्ति आय के साथ हरियाणा देश के बड़े राज्यों में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण में देश में प्रथम स्थान पर है तथा स्टेट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में टॉप अचीवर्स श्रेणी में शामिल है। उद्योगों को बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएं प्रदान करने में हरियाणा देश में दूसरे और उत्तर भारत में पहले स्थान पर है, वहीं ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने वाला राज्य भी हरियाणा है।
हरियाणा बना देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का ही परिणाम है कि आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में 12 लाख 92 हजार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे लगभग 49 लाख लोगों को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ और रोजगार का बड़ा माध्यम हैं, इसलिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूत करते हुए पुराने नियमों और जटिल प्रक्रियाओं को समाप्त किया गया है। आज निवेशकों को 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं और सभी स्वीकृतियां 12 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय संतुलन के उद्देश्य से प्रदेश के हर हिस्से में औद्योगिक विकास किया जा रहा हैकृआईएमटी खरखौदा में मारुति सुजुकी का सबसे बड़ा प्लांट, सुजुकी मोटरसाइकिल और यूएन मिंडा ग्रुप का एलॉय व्हील प्लांट स्थापित हो रहा है। वहीं गुरुग्राम आईटी और स्टार्टअप्स का वैश्विक केंद्र बन चुका है, जहां ‘ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत एक हजार एकड़ में टाउनशिप विकसित की जा रही है, जबकि नारनौल में लॉजिस्टिक्स हब, हिसार में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और सोहना में इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क विकसित किया जा रहा है।
युवाओं के सुरक्षित भविष्य की ओर निर्णायक कदम’
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किए गए वादों को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने बताया कि नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही 17 अक्तूबर 2024 को 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं, जबकि गत एक वर्ष में कुल 34 हजार युवाओं को रोजगार मिला है और पिछले 11 वर्षों में यह संख्या 1 लाख 80 हजार तक पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने केवल सरकारी नौकरियों तक ही सीमित न रहते हुए रोजगार सुरक्षा पर भी जोर दिया है और कानून बनाकर ‘हरियाणा कौशल रोजगार निगम’ के अंतर्गत कार्यरत युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए 1 लाख 14 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसके साथ ही डंकी रूट की समस्या पर प्रभावी रोक लगाने के लिए 26 मार्च 2025 को विधानसभा में विधेयक पारित कर कानून बनाया गया है, ताकि अवैध और धोखाधड़ीपूर्ण लेनदेन करने वाले यात्रा एजेंटों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
नारी शक्ति को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त कर रही सरकार’
मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की भागीदारी के बिना ‘विकसित भारतदृविकसित हरियाणा’ की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति का दशक है, जो देश और प्रदेश की दिशा तय करेगा, इसलिए महिलाओं का स्वस्थ, सुरक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त होना अनिवार्य है। इसी सोच के साथ सरकार ने मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित की हैं। ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना के तहत 8 लाख 64 हजार बहन-बेटियों को प्रतिमाह 2100 रुपये की सहायता दी जा रही है और अब तक 441 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। गरीब महिलाओं को राहत देने के लिए 15 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है तथा 2 लाख 34 हजार महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका है। ड्रोन दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों को राशन डिपो, अटल किसान मजदूर कैंटीन व वीटा केंद्रों का संचालन, महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स का 50 प्रतिशत तक पहुंचना, 131 महिला सांस्कृतिक केंद्र और उच्च शिक्षा में मुफ्त सुविधाएंकृये सभी कदम नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
मजबूत कानून व्यवस्थाकृसुरक्षित हरियाणा की नींव’
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति की पहली शर्त वहां की मजबूत कानून व्यवस्था होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की जान-माल की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन ट्रैक टाउन, ऑपरेशन क्लीन’ और ‘प्रहरी’ जैसी प्रभावी पहलों से अपराधियों में खौफ का माहौल बना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 दिसंबर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत 2,200 से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगा है। इसके साथ ही पिछले वर्ष चलाए गए ‘नशा मुक्त हरियाणा’ अभियान के अंतर्गत 6,000 से अधिक गिरफ्तारियां की गईं और नशा तस्करों की लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति जब्त की गई है, जो सुरक्षित और सशक्त हरियाणा की दिशा में सरकार की ठोस प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किसान हितैषी नीतियों और नवाचारों से किसानों को बनाया जा रहा प्रगतिशील’
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है, जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है, जिससे अब तक 12 लाख किसानों के खातों में 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये सीधे जमा कराए जा चुके हैं। फसल खराबे पर समयबद्ध मुआवजे के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके तहत पिछले 11 वर्षों में 15,448 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आबियाना समाप्त कर, कृषि भूमि पट्टा अधिनियम लागू कर तथा नकली खाद-बीज व कीटनाशकों पर सख्त कानून बनाकर किसानों को राहत दी गई है। ड्रोन, रिमोट सेंसिंग, एआई आधारित निर्णय प्रणाली और डिजिटल खेती जैसी तकनीकों के माध्यम से खेती को आधुनिक बनाया गया है, जिसे प्रगतिशील किसानों ने नेट हाउस और पॉलीहाउस जैसी संरचनाओं के जरिए अपनाया है।
गुरु द्रोण की नगरी गुरुग्राम: शिक्षा एवं आधुनिकता का संगम
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गुरु द्रोण की नगरी गुरुग्राम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम वह शहर है, जहां गुरु द्रोणाचार्य की शिक्षा और आधुनिक तकनीक का मेल देखने को मिलता है। यहां 250 से अधिक फॉर्च्यूनदृ500 कंपनियों की मौजूदगी और मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम इस बात का प्रमाण हैं कि सही नीति और सशक्त नीयत के साथ असाधारण उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल उद्योगों का प्रमुख केंद्र बने गुरुग्राम की यह सफलता यहां के नागरिकों की कड़ी मेहनत और सहभागिता का परिणाम है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी गुरुग्रामवासियों को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के आश्रितों तथा विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्कूली विद्यार्थियों को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के साथ 27 जनवरी को सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की।
आयोजन के सहभागी विभिन्न विजेताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मार्च-पास्ट परेड में मधुबन से आई महिला पुलिस बल की टुकड़ी, गुरुग्राम पुलिस (पुरुष) तथा एनसीसी (गर्ल्स) की टुकड़ियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुशांत लोक सेक्टर-43 द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी लोक नृत्य, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-4ध्7 द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर द्वारा प्रस्तुत शिवलीला तथा विभागीय झांकियों में ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम, जिला बागवानी विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार, सीपी विकास कुमार अरोड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह, एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, एडीसी सोनू भट्ट, डीसी अजय कुमार की धर्मपत्नी लवलीन कौर, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक रणबीर सांगवान, सीटीएम सपना यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।







यमुनानगर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने फहराया तिरंगा-ऊर्जा और परिवहन के विकास का संकल्प’
गणतंत्र दिवस पर अनिल विज बोले- 24 घंटे बिजली और आधुनिक परिवहन से बनेगा विकसित हरियाणा
ऊर्जा उत्पादन से ई-बस सेवा तक, गणतंत्र दिवस मंच से अनिल विज ने दिखाई विकास की दिशा’
बिजली और परिवहन आमजन की बुनियादी जरूरत’- गणतंत्र दिवस पर अनिल विज का बड़ा संदेश’
जगमग गांव से इलेक्ट्रिक बसों तक, ऊर्जा-परिवहन में हरियाणा बन रहा रोल मॉडल- अनिल विज’
यमुनानगर में गणतंत्र दिवस समारोह, अनिल विज ने ऊर्जा व परिवहन क्षेत्र सहित अन्य उपलब्धियाँ रखीं’
पुलिस लाईन में शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को किया नमन’
गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यार्थियों को 21 लाख की सौगात, 27 जनवरी की छुट्टी घोषित’
चण्डीगढ, 26 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यमुनानगर में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली तथा पुलिस लाईन में शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शहीदों के परिवारों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस, स्कूली विद्यार्थियों, पत्रकारों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री ने गणतंत्र दिवस में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मिठाई व उपहार देने के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने 27 जनवरी की छुट्टड्ढी की घोषणा की। अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसने देश को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मजबूत स्तंभ प्रदान किए। इसी संविधान ने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। ऊर्जा मंत्री ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और दूरदर्शिता के कारण ही आज देश का लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत और जीवंत है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।



भारत की वैश्विक पहचान और हरियाणा का योगदान’
श्री अनिल विज ने कहा कि आजादी के बाद से भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है और आज विश्व में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के मेहनती किसानों, मजदूरों, कारीगरों, वैज्ञानिकों, सैनिकों और युवाओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान, तकनीक, रक्षा, अर्थव्यवस्था और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए श्री विज ने कहा कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला विश्व का पहला देश बना, जिसने पूरी दुनिया में भारत की वैज्ञानिक क्षमता और नवाचार का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय विकास यात्रा में हरियाणा का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। राज्य ने सामाजिक-आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। अम्बाला छावनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में निर्मित हो रहा भव्य स्मारक अब अंतिम चरण में है, जो आने वाली पीढियों को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। इस स्मारक को रोजाना 5 हजार देख सकेंगें और अनसंग हीरोज को अपनी श्रद्धाजंलि दे सकेंगें। अंबाला छावनी में हवाई अडडा भी तैयार है जिसके माध्यम से देश के लोग हवाई सेवा का उपयोग करते हुए स्मारक में अनसंग हीरोज को श्रद्धाजंलि दे सकेंगें।
सैनिक सम्मान और शहीद परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव वीरों की भूमि रही है। आज भी हरियाणा के युवाओं में देशसेवा का जज्बा उतना ही प्रबल है और यह गर्व का विषय है कि भारतीय सेना का लगभग हर दसवां जवान हरियाणा से है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शहीद सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और अग्निवीरों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये की गई है। अब तक 418 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। साथ ही अग्निवीरों के लिए सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले परिवारों को सम्मान, सुरक्षा और स्थायी सहयोग मिले।




सुशासन, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण’
श्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र पर चलते हुए सुशासन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गरीब की बेटी की शादी के लिए 71,000 रुपये शगुन राशि, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3,200 रुपये मासिक पेंशन, किसानों को फसल भुगतान सीधे खातों में तथा आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का निरूशुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
आवास, शिक्षा और रोजगार में ऐतिहासिक पहल
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर गरीब के सिर पर छत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 98,860 मकान वितरित किए जा चुके हैं और 49,670 मकान निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 15,256 प्लॉट वितरित किए गए हैं, जबकि ग्रामीण योजना के तहत 12,031 प्लॉट दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिराग योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में पढने का अवसर मिला है। कौशल रोजगार निगम के जरिए गरीब परिवारों के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
कृषि, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास’
कृषि क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि ष्मेरी फसल-मेरा ब्यौराष् पोर्टल से 24 फसलों की खरीद राशि 48 घंटे के भीतर किसानों के खातों में पहुंच रही है। गन्ना किसानों को 415 रुपये प्रति क्विंटल तक भुगतान किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 20.17 लाख किसानों को 21 किस्तों में 7,234 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक लाख एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है तथा देशी गाय की खरीद पर 30,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बेसहारा पशुओं के पुनर्वास के लिए 70 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जल संरक्षण की दिशा में 152 नहर चैनलों का आधुनिकीकरण, 1,000 रिचार्ज कुओं की स्वीकृति से 8,000 एकड़ भूमि लाभान्वित होगी। इसके अलावा 158 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं और 11,034 तालाबों का पुनर्जीवन किया जा रहा है।


ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता’
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि बिजली आम नागरिक की बुनियादी आवश्यकता बने। एटी एंड सी लॉस 30.3 प्रतिशत से घटकर 9.97 प्रतिशत रह गया है। ष्म्हारा गांव-जगमग गांवष् योजना के तहत 6,019 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल इकाई की आधारशिला 14 अप्रैल 2025 को रखी गई। इसके अतिरिक्त पानीपत और हिसार के खेडड़़ में 800-800 मेगावाट क्षमता के नए बिजली संयंत्र प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप पर 30,000 से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है और अब तक 37,308 सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं।
परिवहन, शहरी विकास और भविष्य का हरियाणा’
परिवहन क्षेत्र पर बोलते हुए श्री विज ने कहा कि परिवहन केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आर्थिक विकास का आधार है। राज्य परिवहन के बस बेड़े को 4,500 से बढ़ाकर 5,300 करने की स्वीकृति दी गई है। 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद तथा पीएम ई-बस सेवा परियोजना के तहत 10 शहरों में 450 नई ई-बसें चलाई जाएंगी। श्री अनिल विज ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एकजुट होकर सशक्त भारत-विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों, बुजुर्गों व इत्यादि को सम्मानित किया।
ये रहे उपस्थित’
उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व नगर निगम के मेयर मदन चैहान, वरिष्ठड्ढ भाजपा नेता रामेश्वर चैहान, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, डीआरओ तरूण सहोता, डीडीपीओ नरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शिल्पा गुप्ता, जिला रैडक्रॉस समिति के सचिव रणधीर सिंह, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद संगीता सिंघल, शिक्षा विभाग से राजेश पोसवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



पंचकुला – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गणतंत्र दिवस पर संबोधन’
मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम 77वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई
मुख्यमंत्री ने संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को भी किया नमन
गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारा राष्ट्र विविधता में एकता का है प्रतीक – मुख्यमंत्री
देश प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर बढ़ रहा है गति से
मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियान में हमें आयातक से निर्यातक राष्ट्र की ओर किया है अग्रसर- मुख्यमंत्री
राष्ट्र की प्रगति में हरियाणा का भी रहा है महत्वपूर्ण योगदान
हरियाणा 3 लाख 53 हजार प्रति व्यक्ति आय के साथ देश के बड़े राज्यों में प्रथम स्थान पर
विश्व की फॉर्च्यून 500 कंपनियों के 250 से अधिक कार्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित
हरियाणा ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पदक जीतने वाला राज्य
मुख्यमंत्री के रूप में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का यह मेरा दूसरा अवसर
विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में 217 संकल्प में से 54 संकल्पों को हमने पिछले 1 साल में ही कर लिया पूरा
लोगों की सुविधा के लिए हांसी को नया जिला बनाया, इससे पहले दादरी को भी बनाया गया था जिला
प्रदेश की बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरी देने की नीति, ऑनलाइन रजिस्ट्री, पारदर्शी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, पढ़ी-लिखी पंचायतें और अंत्योदय अभियान की चर्चा पूरे देश में
विकास और जनकल्याण के साथ-साथ प्रदेश के हर नागरिक की जान और माल की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
नशा मुक्त हरियाणा के तहत 6 हजार से अधिक गिरफ्तारियां और नशा तस्करों की 12 करोड रुपए मूल्य की संपत्ति की जब्त
गत 1 साल में 34 हजार युवाओं को दी जा चुकी नौकरी, इन्हें मिलाकर पिछले 11 साल में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी
युवाओं को रोजगार सक्षम बनाने के लिए 1 लाख 14 हजार युवाओं को दिया कौशल प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री
किसान हित हमारी नीतियों के केंद्र में, 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड रुपए डाले
पिछले 11 सालों में फसल खराब है के मुआवजे के रूप में 15 हजार 448 करोड रुपए दिए
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 56 हजार मकान दिए गए- मुख्यमंत्री
सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3200 रुपए मासिक की, जो देश में सर्वाधिक
दयालु योजना के तहत 55 हजार 777 परिवारों को 2 हजार 98 करोड रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है
प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर हुई 17, तीन अन्य निर्माण अधीन
प्रदेश की खेल नीति के तहत पदक विजेताओं को 6 करोड रुपए तक नकद इनाम और सरकारी नौकरी दी जाती है
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की बहन बेटियों को दी जाती है 21 सौ रुपए की वित्तीय सहायता
महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिए अब तक 2 लाख 34 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया
पोस्ट ग्रेजुएशन तक दी जा रही है लड़कियों को मुफ्त शिक्षा- मुख्यमंत्री
आज हरियाणा में निवेशकों को डेढ़ सौ से अधिक सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही है
निवेशकों को सभी स्वीकृतियां 12 दिनों में देना किया गया सुनिश्चित
ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के रूप में गुरुग्राम में 1 हजार एकड़ की बन रही है टाउनशिप- मुख्यमंत्री
नारनौल में लॉजिस्टिक्स हब, हिसार में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और सोहना में इलेक्ट्रॉनिक पार्क किया जा रहा है विकसित
गत 11 वर्षों में प्रदेश में 12 लाख 92 हजार सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्योग लगे- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के तहत 20 साल से अधिक समय से दुकानों व मकान की मिल्कियत उन पर काबिज व्यक्तियों को दी
ग्राम पंचायत द्वारा बिना टेंडर के काम करवाने की लिमिट 5 लाख रुपये से बढ़ा कर 21 लाख रुपए की
प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों की शक्तियों का किया विकेंद्रीकरण
फरीदाबाद व करनाल को बनाया जा रहा है स्मार्ट सिटी- मुख्यमंत्री
गुरुग्राम फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार और पंचकूला में मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का किया गठन
प्रदेश में 2 हजार 147 अवैध कॉलोनी को किया गया नियमित- मुख्यमंत्री
हर जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 22 नए राष्ट्रीय राजमार्ग किए गए घोषित
हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, दिल्ली, जम्मू कश्मीर और जयपुर के लिए सीधी उड़ान की गई शुरू
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा को हर दृष्टि से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लें संकल्प- मुख्यमंत्री.
अंबाला में गणतंत्र दिवस पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने किया ध्वजारोहण
ध्वजारोहण से पहले शहीदों को किया नमन
शहीदी परिसर में जाकर किया किया शहीदों को नमन
ध्वजारोहण के बाद सांसद रेखा शर्मा ने ली परेड की सलामी।
आज देश भर में मनाया जा रहा है 77 वा गणतंत्र दिवस।


रिहायशी इलाकों से 33 व 66 केवी की हाईटेंशन लाइनें हटाने होगी कोशिश – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
आंधी-बारिश से उखड़े सैकड़ों बिजली खंभे, फीडर व ट्रांसफार्मर युद्धस्तर पर हो रहे ठीक – अनिल विज
मैं कहीं भी बिजली रुकने नहीं देता, खुद करता हूं निगरानी – विज
कांग्रेस टूट-फूट की पार्टी, देश से हो रहा सफाया, भाजपा की जीत का कारवां जारी – विज’
राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज का पलटवार – “मुगल-अंग्रेज विदेशी थे, भाजपा इसी मिट्टी की पार्टी है
चंडीगढ़, 26 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में कालोनियां बस गई हैं और उनके ऊपर से यदि 33 केवी या 66 केवी की बिजली की तारें जा रही हैं तो उनको हटाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आई तेज हवाओं व बारिश के चलते उखडे हुए खंभों व प्रभावित हुए फीडर व ट्रांसफार्मरों को ठीक किया जा रहा है। श्री विज आज यमुनानगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मकान के ऊपर से तार जाने कहे संबंध में यह देखा जाता है कि पहले तार डाली है या पहले मकान बना है अगर मकान बाद में बना है तो तार हटवाने का एस्टीमेट जमा करवाना पड़ता है। पिछले दिनों तेज हवाएं और बरसात आने की वजह से बिजली प्रभावित हुई, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें कुछ बिजली आपूर्ति को लेकर नुकसान हुआ है और माना जा रहा है कि इसमें कम से कम सैकडों बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इस संबंध में बिजली विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारी इन बिजली के खंभों को ठीक कर रहे है। इसी प्रकार, ट्रांसफार्मर काफी सारे प्रभावित हुए और उनको भी ठीक किया जा रहा है। श्री विज ने अपने अंदाज में कहा कि वैसे मैं कहीं पर भी बिजली को रुकने नहीं देता हूं और इस संबंध में मैं खुद इसकी निगरानी रखता हू। गणतंत्र दिवस के अवसर पार उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का पूरे वर्ष इंतजार किया जाता है क्योंकि यह देश के मान-सम्मान का दिन है और इस दिन 1950 में हमें हमारा संविधान मिला था और इसको बड़ी खुशी के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सैनिक सीमाओं की रक्षा करने के लिए बड़ी कठिन विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं और आज सुना जा रहा है कि कोई दुर्घटना हो गई है और बहुत सारे हमारे सैनिक शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों के प्रति इस देश के लोगों के मन में हमेशा सम्मान रहता है इसलिए हम सैनिकों को नमन करते हैं। कांग्रेस पार्टी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब टूटी-फूटी पार्टी है और सारे देश से इसका सफाया होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, दिल्ली, बिहार जीतने के बाद महाराष्ट्र में बीएमसी के चुनाव जीते हैं और अब बंगाल जीतेंगे। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह जीत का कारवां लगातार चलता ही जा रहा है और यह आगे भी चलता ही रहेगा क्योंकि कांग्रेस हारती जा रही है और कांग्रेस हारती ही रहेगी। उन्होंने राहुल गांधी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आने को लेकर कहा कि राहुल गांधी जी यहां पर प्रशिक्षण देने आए हैं लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जानकारी केवल चुनाव हरवाने की है और वह सारे चुनाव हरवाने का ही सभी को प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा, राहुल गांधी ने एक बहुत ही गलत बात कही है जिसको हर हिंदुस्तानी को उसकी निंदा करनी चाहिए। राहुल गांधी जी ने कहा कि जैसे मुगल चले गए, जैसे अंग्रेज चले गए वैसे ही भारतीय जनता पार्टी भी चली जाएगी, इस पर विज ने प्रतिक्रिया देते हुए हुए कहा कि वह तो विदेशी थे जबकि हम तो देसी हैं और इसी देश में हमारा जन्म हुआ, इसी देश में हमारी भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि हम इस देश के संस्कृति को आगे लेकर चल रहे हैं राष्ट्रीय भावना को आगे लेकर चल रहे हैं। जबकि विदेशी तो कांग्रेस हैं और कांग्रेस का जन्म एक अंग्रेज अधिकारी 1885 में ए.ओ हयूम ने किया था। अगर राहुल गांधी यह कहते हैं कि वह बाहर चले गए तो तुम भी बाहर चले जाओगे और यहां पर केवल भाजपा का ही राज रहेगा।

गणतंत्र दिवस पर हरियाणा लोक भवन में ‘एट-होम’ समारोह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का किया अभिवादन’
संवैधानिक गरिमा और सौहार्द का प्रतीक बना ‘एट-होम’ कार्यक्रम, अनिल विज ने राज्यपाल को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
चण्डीगढ, 26 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में आयोजित पारंपरिक ‘एट-होम’ समारोह में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का शिष्टाचार भेंट कर अभिवादन किया। इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज का स्नेहपूर्वक हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर मंत्री श्री अनिल विज ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की प्रगति, सुशासन तथा जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की मर्यादाओं का सम्मान करते हुए जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उल्लेखनीय है कि ‘एट-होम’ समारोह सौहार्द, सम्मान और संवैधानिक गरिमा का प्रतीक रहा, जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्रिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विशिष्ट हस्तियाँ उपस्थित रहती हैं।
हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना
हिसार, 26 जनवरी, अभीतक: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीती रात राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में प्रदेश का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है, जबकि हिसार में तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। बीती रात प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका सोनीपत जिला रहा। यहां कनाल रेस्ट हाउस, सरगथल में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में यहां तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज रात से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी की रात से 28 जनवरी तक हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 जनवरी को शीतलहर चलने का भी अनुमान है, जिससे दिन और रात दोनों समय तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश से जहां किसानों को रबी फसलों में आंशिक लाभ मिलने की उम्मीद है, वहीं ठंड बढ़ने से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने 27 जनवरी को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस दिन कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाओं के कारण खुले क्षेत्रों में नुकसान की आशंका जताई गई है। लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही 27, 28 और 29 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
भिवानी में 28 जनवरी से 12 फरवरी तक अग्निवीर भर्ती का होगा आयोजन
भिवानी, 26 जनवरी, अभीतक: भिवानी के भीम स्टेडियम में 28 जनवरी से 12 फरवरी तक करीब 16 दिनों तक अग्निवीर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से जिला भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के युवा भाग लेंगे। भर्ती में कुल करीब 8800 युवाओं के शामिल होने की संभावना है, जिनमें लगभग 2000 युवा प्रदेश के अन्य जिलों से भी होंगे। सेना भर्ती 2025-2026 के तहत अग्निवीर योजना और स्थायी श्रेणी में ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों के लिए भीम स्टेडियम, भिवानी में शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों का मेजरमेंट, दस्तावेज जांच, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और दौड़ कराई जाएगी। इसके साथ ही युवाओं का ड्रग टेस्ट भी किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के युवाओं की प्रमुख भागीदारी रहेगी। कुल 8800 युवाओं के इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें करीब दो हजार युवा प्रदेश के अन्य विभिन्न जिलों से भी शामिल होंगे।
सिरसा के प्रॉपर्टी डीलर दुष्यंत गर्ग उर्फ हैप्पी को मिल रही धमकियां
सिरसा, 26 जनवरी, अभीतक: सिरसा जिले के डबवाली निवासी प्रॉपर्टी डीलर दुष्यंत गर्ग उर्फ हैप्पी को मिल रही धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और जांच के दावों के बावजूद 25 जनवरी को फिरौती मांगने वाले ने एक बार फिर संपर्क कर रकम 30 लाख रुपए से बढ़ाकर सीधे 2 करोड़ रुपए कर दी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। धमकी से पीड़ित परिवार में भय का माहौल है।