Haryana Abhitak News 29/01/26

इंडो अमेरिकन स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’ सेमिनार का आयोजन
झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: दिल्ली गेट स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न शैक्षिक व सामाजिक सेमिनारों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में, दिनांक 29 जनवरी को विद्यालय परिसर में ‘पुलिस की पाठशाला’ विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झज्जर शहर के एसीपी श्री सुरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव, ट्रैफिक नियमों का पालन तथा कानून के प्रति सम्मान जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। एसीपी श्री सुरेंद्र कुमार ने सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाकर वे अपने जीवन को सुरक्षित और अनुशासित बना सकते हैं। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर एसीपी श्री सुरेंद्र कुमार ने अत्यंत सहज और प्रभावशाली ढंग से दिया। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना का विकास हुआ। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने एसीपी श्री सुरेंद्र कुमार तथा अमर उजाला के अध्यक्ष श्री असीजा का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेमिनार विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि सेमिनार में प्राप्त जानकारी को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना ही इसका वास्तविक उद्देश्य है। पूरा कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
झज्जर, 29 जनवरी, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड में रसायन विज्ञान, भौतिकी एवं भूगोल विभागों के संयुक्त तत्वावधान में 29 जनवरी 2026 को विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) सतवीर सिंह के कुशल निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक ही सीमित विषय नहीं है बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का भी अभिन्न हिस्सा है। हम जो देखते है समझते है और प्रयोग करते है सब विज्ञान का ही परिणाम है। विज्ञान प्रदर्शनी की संयोजक एवं रसायन विभाग प्रभारी डॉ० शिवानी ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निर्णायक (जज) की भूमिका डॉ० सुरेंद्र सिंह, श्री राजेश एवं श्री ओमबीर द्वारा निभाई गई। उनके निष्पक्ष मूल्यांकन एवं मार्गदर्शन से प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान विभाग से बी.एससी. प्रथम वर्ष की छात्राएँ महक एवं स्वीटी ने न्यूक्लियर पावर प्लांट मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके मॉडल की वैज्ञानिक सोच एवं प्रस्तुति की निर्णायकों द्वारा विशेष सराहना की गई। प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र शैक्षणिक विकास में सहायक होती हैं। प्रदर्शनी के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन में डॉ० शिवानी, श्री राजेश, श्री ओमबीर, डॉ० सीतू एवं श्रीमती मंजू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ की गई सफाई अभिवान की शुरुआत
स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है: उमेश भूकर

झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: आज पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान झज्जर में विशेष सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर-सेटी के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने कार्यक्रम की शुरुआत की। निदेशक की अध्यक्षता में स्टाफ सदस्यों, प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पर स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ की गई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मिलकर संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की, प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर पृथक्करण किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निदेशक श्री भूकर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम अपने घर, गली और कार्यस्थल को स्वच्छ रखें तो पूरा देश स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा। हमें इसे अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने भी सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से प्रयास करेंगे और समाज को इस दिशा में जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में न केवल स्वच्छता पर बल दिया गया बल्कि प्लास्टिक मुक्त भारत, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्थान से सतपाल सिंह, आशीष शर्मा, रेखा मैडम, शशी कुमार, सुरेंदर मौजूद रहे। झज्जर में जल्द ही सिलाई का प्रशिक्षण शुरु किया जा रहा है स्वरोजगार हेतु आरसेटी पुरानी तहसील में पंजीकरण करवाए। यदि हम सभी मिलकर काम करें, तो हम अपने शहरों, गांवों और देश को एक साफ-सुथरा स्थान बना सकते हैं। हमें खुद को और अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना होगा।

झज्जर: झज्जर में ससुराल वालों को बेसुध कर दुल्हन होने वाली थी फरार, ग्रामीणों ने पकड़ा
गहने लेकर लुटेरी दुल्हन के भागने के दौरान का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
पति, सास और अन्य को पहले नशा खिलाकर किया था बेहोश, बाद में गहने व नगदी लेकर होने वाली थी गायब
मायके वालों के साथ दुल्हन ने पहले ही भागने की बना रखी थी योजना
चार दिन पूर्व डेढ लाख रूपए बिचैलिए को दिए जाने के बाद हुआ था सूहरा गांव के हरकेश का ब्याह
पड़ौसियों के सजग होने पर पकड़ी गई दुल्हन, उसकी मां व भाई,दुल्हन का मामा मौके से हुआ फरार
इक्को गाड़ी से दुल्हन के भागने की थी योजना, गाड़ी में पहले से ही मौजूद थे दुल्हन की मां व भाई
पंजाब की रहने वाली है लुटेरी दुल्हन, झज्जर की एक महिला बिचैलिए की मार्फत डेढ़ लाख देकर हुआ था ब्याह
गिरफ्त में आने के बाद आरोपी लुटेरी दुल्हन व उसके परिजनों को निशानदेही के लिए गांव लेकर पहुंची पुलिस

झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: जानकारी अनुसार गांव सुरहा में शादी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां शादी के 4 दिन बाद ही दुल्हन ने ससुरालवालों को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद गहने और पैसे लेकर फरार होने की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों को शक हुआ तो दुल्हन को उसके परिवार सहित पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां दुल्हन की मां को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं दुल्हन और उसके भाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक सुरहा गांव निवासी हरकेश की शादी चार दिन पहले पंजाब की युवती से हुई थी। शादी को लेकर झज्जर की महिला बिचैलिये के माध्यम से करीब डेढ़ लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। परिजन जब बेहोश थे उसी समय दुल्हन गहने और नकदी समेटकर गाड़ी में भाग गई। इस दौरान पड़ोसियों को उसपर शक हुआ और उन्होंने गाड़ी का पीछा करके दुल्हन और उसकी मां और भाई भाई दीपक को पकड़ लिया।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय परिसर में गुरुवार को कैंटीन का शुभारंभ करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
झज्जर स्थित लघु सचिवालय परिसर में गुरुवार को कैंटीन का शुभारंभ करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

डीसी ने किया लघु सचिवालय परिसर अटल श्रमिक कैंटीन का शुभारंभ
अटल श्रमिक कैंटीन में मिलेगा दस रुपये में भरपेट खाना
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी संचालित, जिला में खुली पांचवी अटल श्रमिक कैंटीन

झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गुरुवार को लघु सचिवालय परिसर में श्रमिकों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पांचवी अटल श्रमिक कैंटीन का रिबन काटकर शुभारंभ किया। श्रम विभाग द्वारा जिला में स्वयं सहायता के सहयोग से श्रमिकों के लिए चार कैंटीन दो बहादुरगढ़ और दो कैंटीन रिलायंस एमईटी क्षेत्र में संचालित की जा रही हैं। डीसी ने कहा कि सरकार की नीति है कि श्रमिकों को रियायती दरों पर स्वच्छ व पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। मंडी परिसर में अटल किसान कैंटीन और औद्योगिक क्षेत्र व श्रमिक रहते हैं ऐसे स्थानों पर अटल श्रमिक कैंटीन खोली जा रही हैं। ये कैंटीन ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही हैं।

एसएचजी की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिससे उनकी आजीविका सुदृढ़ होगी और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर प्राप्त होगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा रियायती दरों पर खाना मुहैया कराने के उद्देश्य से इस कैंटीन की शुरुआत की गई है, जिसके चलते कैंटीन में मात्र दस रुपए में गुणवत्तायुक्त खाना मुहैया करवाया जाएगा। बाकि लागत मूल्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। डीसी ने ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को कैंटीन के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रोत्साहित किया। एसएचजी के पीओ ने बताया कि कैंटीन में श्रमिकों को मात्र 10 रुपये प्रति थाली के हिसाब से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कैंटीन सुबह 11रू30 बजे से दोपहर 3रू30 बजे तक संचालित रहेगी। डिजिटल पेमेंट (बार कोड को स्कैन करके) भी स्वीकार की जाएगी। पौष्टिक व स्वच्छ खाने में रोटी, चावल, दाल और एक मौसमी सब्जी दी जाएगी। कैंटीन के शुभारंभ अवसर पर एडीसी जगनिवास,एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीआरओ मनबीर सागवान, सीएमजीजीए खुशी कौशल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, प्रोजेक्ट आफिसर डा विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में समस्याएं सुनते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करें अधिकारी: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं

झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में आधा दर्जन शिकायतें पंजीकृत हुई। डीसी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों का समाधान करवाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों को एक ही स्थान पर अपनी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करवाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की शिकायतों को नजरअंदाज करना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी आमजन की शिकायतों के निवारण की दिशा में तत्परता से कार्रवाई कर उन्हें राहत पहुंचाएं। जिला स्तरीय समाधान शिविर के अलावा बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ रमन गुप्ता की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, एसीपी प्रणय कुमार, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन राजेश कुमार व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुनील जांगड़ा सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, जिलाधीश झज्जर।

अवैध प्लास्टिक कचरे के डंपिंग के खिलाफ धारा 163 के तहत आदेश जारी
जिले में अवैध प्लास्टिक कचरे की डंपिंग लोडिंग के खिलाफ होगी कार्रवाई

झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अनाधिकृत स्थानों पर पीवीसी मार्केट और प्लास्टिक कचरे के डंपिंगध्लोडिंग के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किए गए हैं। जिलाधीश की ओर से जारी आदेशानुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे को अनधिकृत स्थलों पर फेंकने से गंभीर स्वास्थ्य खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। इससे वायु व जल प्रदूषण बढ़ रहा है, जो आमजन की जीवन-गुणवत्ता व शांति के लिए गंभीर चुनौती है और सार्वजनिक हित में इसके विरुद्ध रोकथाम आवश्यक है। इस स्थिति के मद्देनजर जिलाधीश ने जिला झज्जर की सीमा में किसी भी स्थान पर अवैध रूप से प्लास्टिक कचरे के डंपिंगध्लोडिंग प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और आगामी 30 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेंगे। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

झज्जर लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को योगा ब्रेक के दौरान योग करते हुए एडीसी जगनिवास व अन्य अधिकारीगण।

योगा ब्रेक हर अधिकारी व कर्मचारी के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : एडीसी
झज्जर लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित वाई सुर्य नमस्कार (योगा ब्रेक) कार्यक्रम आयोजित

झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: स्थानीय लघु सचिवालय मेें स्थित सभागार में शुक्रवार को हरियाणा योग आयोग,आयुष विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगा ब्रेक के दौरान आयुष विभाग के योग सहायक प्रवीन कुमार व योग सहायिका दयावंती के नेतृत्व मेे सूर्य नमस्कार की क्रियाएं करते हुए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को नियमित रूप से इस अभ्यास को करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर के लिए एक उत्तम शारीरिक व मानसिक व्यायाम है जो सांसों की लय के अनुसार शरीर के आकुंचन और प्रसारण को करने से शरीर में रक्त संचालन तथा शरीर की मांसपेशियों में लचीलापन पैदा कर उनके कार्य में सुधार करता है। उन्होंने कहा कि योगा ब्रेक से अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पांच मिनट योगा करके तनाव रहित रहा जा सकता है। यह पहल केंद्र सरकार द्वारा तैयार वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य व्यस्त कार्यस्थलों पर भी योग को सरल और व्यवहारिक रूप से अपनाने को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि कार्यकुशलता, सकारात्मकता और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और काम के दौरान तनाव व थकान को कम करने में मदद मिलती है।

यातायात पुलिस द्वारा हैवी वाहन ट्रेनिंग पर आए चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी
बहादुरगढ, 29 जनवरी, अभीतक: आईडीटीआर बहादुरगढ़ में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हैवी वाहन की ट्रेनिंग पर आए हुए चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस बहादुरगढ़ के निरीक्षक सतीश कुमार ने आईडीटीआर बहादुरगढ़ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हैवी वाहनो की ट्रेनिंग के लिए आए हुए चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की भी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तेज आवाज में म्यूजिक न बजाएं, मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं। इसके अलावा सड़क पर लगे यातायात संकेतों का पालन करना और वाहन को निर्धारित लेन में चलाना अनिवार्य है।उन्होंने हैवी वाहन की ट्रेनिंग के लिए आए हुए चालकों को विशेष सावधानियों के बारे में भी बताया। हैवी वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें, क्योंकि अधिक वजन के कारण वाहन को रोकने में समय लगता है। ओवरटेक करते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें और जल्दबाजी न करें। यात्रा से पूर्व वाहन के ब्रेक, टायर, लाइट और इंडिकेटर की जांच अवश्य करें। मोड़, चढ़ाई और ढलान वाले मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। साथ ही थकान या नींद की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।

झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव बिरड़ माजरा में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान
झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में गांव बिरड़ माजरा में नशामुक्ति टीम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। नशामुक्ति टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। नशे के कारण अपराध, घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। टीम ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।इसके साथ ही ग्रामीणों को डायल 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी गई और बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए 112 पर कॉल किया जा सकता है। साइबर अपराधों के मामलों को देखते हुए साइबर सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना: गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना होगा साकार
29 जनवरी से शुरू हुई बुकिंग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलेगा सीधा लाभ: डीसी

झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि जिन आवेदकों ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट के लिए पंजीकरण करवाया था,तथा भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में पात्र पाए गए हैं। यह योजना शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है, जिसका मुख्य उद्देश्य उन्हें किफायती दरों पर सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। डीसी ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। योजना को हरियाणा के सभी शहरी स्थानीय निकायों में लागू किया गया है, जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवार लाभान्वित हो सकें। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि शहरी क्षेत्र गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पानीपत तथा रोहतक में आवास उपलब्ध हैं जिनकी बुकिंग राशि 10 हजार रुपए तय की गई है। उन्होंने बताया कि शहरी आवास योजना के आवेदकों में पात्र पाए गए नागरिकों की सूची तथा उपलब्ध फ्लैटो की सूची हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की वेबसाइट http:hfa.hayrana.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार समय रहते हरियाणा सरकार के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और सरल रखी गई है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अधिक जानकारी के लिए हाउसिंग फार आल विभाग हरियाणा के दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर संपर्क किया जा सकता है।

बेरी निगम कार्यालय में आज लगेगी बिजली अदालत: एसडीओ
बेरी, 29 जनवरी, अभीतक: बिजली निगम डिवीजन बेरी के उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए आज (30 जनवरी, शुक्रवार) को बिजली अदालत और उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक की आयोजित की जाएगी। यह जानकारी एसडीओ सुनील कुमार ने गुरुवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि बैठक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) के बेरी कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। एसडीओ ने बताया कि बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल, कनेक्शन, लोड संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत आज शुक्रवार (30 जनवरी) को
झज्जर में होगी बिजली अदालत की बैठक

झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज 30 जनवरी शुक्रवार को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की (बिजली चोरी संबंधी शिकायतों को छोडकर) अन्य शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र झज्जर ग्रामीण व शहरी, माछारौली, बादली के उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, तो वह चेयरमैन और अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

केवल लाईसेंसशुदा कॉलोनियों में ही प्लाट खरीद करें नागरिक: डीसी
गांव दादरी तोए में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई
बिना लाइसेंस अवैध कॉलोनी की जमीन की खरीद व बिक्री पर रोक

झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि गांव दादरी तोए में बगैर लाइसेंस व तय प्रक्रिया पूरी किए अवैध कॉलोनी काटे जाने के मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि गांव दादरी तोए के खसरा नंबर 36ध्ध्11,19,20 में सडक बनाकर और नक्शा दिखाकर उक्त खसरा नंबरों से जुड़े किसी भी प्रकार के सेल-डीड, एग्रीमेंट टू सेल, पावर ऑफ अटॉर्नी या फुल पेमेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर्डध्एग्जीक्यूट करने पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। डीटीपी कार्यालय के अनुसार उक्त मामले में न तो विभाग से कोई लाइसेंस, सीएलयू और न ही एनओसी प्राप्त की गई है। डीटीपी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को उक्त अवैध कॉलोनी में किसी भी प्रकार का बिजली कनेक्शन जारी न करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हरियाणा स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो के थाना प्रभारी को उक्त साइट पर सख्त निगरानी रखने और किसी भी प्रकार के निर्माण या सडक नेटवर्क विकसित न होने देने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आमजन से अपील की है कि वे केवल सरकार द्वारा वैध एवं स्वीकृत कॉलोनियों में ही अपना मकान बनाने के लिए प्लाट खरीद सकते हैं। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में जल संचय जन भागीदारी अभियान की समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

जल संचय -जन भागीदारी 2.0 के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करें विभाग: डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम की समीक्षा

झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जल शक्ति अभियान तथा जल संचय जनभागीदारी 2.0 अभियान की प्रगति को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इसे जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस बीच अभियान के नोडल अधिकारी ने विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि जिले में वर्षा जल संचयन, तालाबों के पुनर्जीवन, चेक डैम, सोक पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तथा अन्य जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए।
बैठक में डीसी ने जनभागीदारी पर विशेष बल देते हुए कहा कि आमजन, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ा जाए, ताकि जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े और स्थायी परिणाम सामने आएं। उन्होंने कहा कि जल बचत के लिए व्यवहार में बदलाव लाना भी उतना ही जरूरी है, जितना संरचनात्मक कार्य। डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जल संचय के महत्व को समझें और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की। डीसी ने आशा जताई कि सामूहिक प्रयासों से जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक व स्थायी बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान, कृषि विभाग से तकनीकी अधिकारी डॉ रोहित वत्स सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा का झज्जर दौरा आज
झज्जऱ, 29 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा शुक्रवार 30 जनवरी को झज्जर दौरे पर रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीटीएम नमिता कुमारी ने बताया कि सर्वप्रथम कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा प्रातरू दस बजे लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित होने वाली जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत दोपहर दो बजे बागवानी विभाग की ओर से गांव डावला में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

रोजगार विभाग द्वारा 2 से 6 फरवरी तक चलाया जाएगा व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह
रेवाड़ी, 29 जनवरी, अभीतक: रोजगार विभाग द्वारा आगामी 02 फरवरी से 06 फरवरी तक जिला में व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं को व्यवसाय से संबंधी जानकारी दी जाएगी। सहायक जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान विभिन्न स्कूल, कॉलेज, आईटीआई व बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों को व्यवसायिक लक्ष्य निर्धारण व कैरियर को विभिन्न क्षेत्रों में निखारने के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके तहत कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में सहायक जिला रोजगार अधिकारी रेवाड़ी, सहायक जिला रोजगार अधिकारी कोसली व प्रधानाचार्य आईटीआई द्वारा स्वरोजगार, प्रशिक्षण व ऑनलाइन पंजीकरण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

रेवाड़ी में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते डीसी अभिषेक मीणा।

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें
जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और गुरुवार को आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर

रेवाड़ी, 29 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आमजन की शिकायतों का तत्परता से समाधान करना हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश में जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते प्राथमिकता से समाधान करवाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में सुभाष नगर में नई सीवरेज लाइन डालने व नाली की सफाई करवाने की शिकायत पर डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को नई सीवरेज लाइन डलवाने की की कार्यवाही करने व निरंतर नाली की सफाई करने के निर्देश दिए। वार्ड नंबर 31 में लक्ष्मी नगर व जसवंत नगर में हो रहे सीवरेज ओवरफ्लो व गंदे पानी की शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। गांव सुलखा में गली में अवैध रूप से नाली बनाने की शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव देहलावास गुलाबपुरा में मकान मरम्मत की राशि दिलवाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन, बिजली व पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के समाधान करने के लिए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान में कारगर और सार्थक सिद्ध हो रहे हैं। सभी विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनकर उनका प्राथमिकता से समाधान करवाते हैं। इन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को समाधान शिविरों का पूरा लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का निराकरण करवाना चाहिए। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना : हरियाणा में सबके घर का सपना होगा पूरा, फ्लैट की बुकिंग की प्रक्रिया शुरू: डीसी
योजना के तहत रेवाड़ी सहित गुरूग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक शहर में होगी बुकिंग

रेवाड़ी, 29 जनवरी, अभीतक: मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिन आवेदकों ने फ्लैट के लिए पंजीकरण करवाया था तथा भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में पात्र पाए गए है, ऐसे आवेदकों की फ्लैटों के लिए बुकिंग 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है। डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की नीति 23 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत रेवाड़ी सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक शहर में फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बुकिंग की राशि 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकें। सरकार द्वारा इस योजना के तहत सस्ते और किफायती घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सके। यह योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी एक प्रयास है। डीसी ने बताया कि पात्र आवेदकों और उपलब्ध फ्लैट की सूची हाउसिंग फॉर आल विभाग की वेबसाइट ूूू.ींि.ींतलंदं.हवअ.पद पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए हाउसिंग फॉर आल विभाग के दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर संपर्क कर सकते है।

हरियाणा बजट 2026-27 के लिए 31 तक नागरिक दें सकते हैं सुझाव: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने दी जानकारी, मिस्ड कॉल, एआई-सहायक व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दें सुझाव

रेवाड़ी, 29 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण की प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। हरियाणा सरकार का मत है कि बजट जनहित, विकास प्राथमिकताओं और नागरिकों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो। इसी उद्देश्य से प्रदेश के नागरिकों को अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट के लिए नागरिकों द्वारा सुझाव देने के कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। नागरिक 7303350030 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर 31 जनवरी तक अपनी राय दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एआई-सहायक के माध्यम से thevoxai.in/haryanabudget लिंक पर संवाद करने की सुविधा भी उपलब्ध है। विस्तृत सुझाव देने के लिए नागरिक bamsharyana.nic.in/suggestion.aspx लिंक पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

विकास कार्यो को लेकर जिला परिषद की बैठक आज
रेवाड़ी, 29 जनवरी, अभीतक: अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राहुल मोदी ने बताया कि शुक्रवार 30 जनवरी, 2026 को लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला परिषद के प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में साधारण बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह बैठक जिला परिषद से संबंधित विकास कार्यो व अन्य मुद्दों को लेकर आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।

भिवानी -हरियाणा के एडीजीपी हरदीप सिंह दून ने भिवानी की पुलिस लाईन में पहुंच पुलिस कंपनी का किया निरीक्षण
हरियाणा पुलिस हर प्रकार के अपराध से निबटने में सक्षम, प्रदेश में क्राईम के आंकड़ों में आई है कमी: एडीजीपी (ईआरएसएस)
एडीजीपी ने पुलिसकर्मियों को कॉल आने पर तुरंत रिसपांस देने, आम नागरिकों की बात सुनने, अपने सेहत का ख्याल रखने व गुड पुलिसिंग का दिया संदेश
सोशल मीडिया व सडकों पर हुल्लड़बाजी करने वालों की हरियाणा पुलिस द्वारा की जा रही मॉनिटरिंग, अनुशासन पर ध्यान: एडीजीपी हरदीप सिंह दून
एडीजीपी बोले: जल्द ही भिवानी में डीजीपी अजय सिंघल करेगें दौरा, भिवानी पुलिस कप्तान सहित स्थानीय पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली की की सराहना
जिले के सभी एसएचओ व डीएसपी को सीसीटीवी कैमरा लगाने व डीवीआर को सुरक्षित रखने के दिए निर्देश
कहा: क्राईम पकडने में अहम भूमिका निभाते है सीसीटीवी कैमरा

चंडीगढ़: कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें – आरती सिंह राव
कल 30 जनवरी शुरू होकर से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान
हरियाणा के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कुष्ठ रोगियों का किया जाता है मुफ्त इलाज
हरियाणा को कुष्ठ रोग-मुक्त बनाने का लक्ष्य

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम
भाजपा की नीतियां गरीब विरोधी, मजदूरों के हक पर चला रही कैंची: प्रदीप जोगी

भिवानी, 29 जनवरी, अभीतक: कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत वीरवार को शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने गांव बामला में मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली मनरेगा योजना को सोची-समझी साजिश के तहत खत्म कर रही है। मजदूरों को संबोधित करते हुए जोगी ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत का आर्थिक आधार है। उन्होंने याद दिलाया कि जब देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था, तब इसी योजना ने गरीबों के चूल्हे जलने दिए थे। जोगी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अब इस योजना को बंद करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जिससे करोड़ों मजदूरों का रोजगार संकट में है। प्रदीप जोगी ने सरकार द्वारा लाई गई वीबी जीरामजी योजना पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इसे विकेंद्रीकरण की भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे बाबू यह तय नहीं कर सकते कि किस गांव की गली बननी है या किस पंचायत में क्या काम होना है। यह फैसला केवल गांव का सरपंच और पंचायत सदस्य ही ले सकते हैं, क्योंकि उन्हें जमीनी जरूरतों का पता होता है। जिला उपप्रधान व जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल ने स्थानीय स्तर पर पडने वाले प्रभावों का जिक्र करते हुए कहा कि मनरेगा के बजट और क्रियान्वयन में कटौती के कारण गांवों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही पर्याप्त दिनों का रोजगार, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन और आर्थिक तंगी बढ़ रही है। इस अवसर पर जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, बलबीर सरोहा, मास्टर बलवंत घणघस, रवि सोलंकी, संजय गांधी, शिव कुमार धानक, अमित पंघाल, समुंद्र पंच, भगवानदास, रवि, विनोद, दीपक, अमित, विजेंद्र, मनोज, नरेंद्र गांधी, संजय, प्रवीण, जीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लाला लाजपतराय राय जयंती पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम की पावन बेला पर स्थानीय बाल सेवा आश्रम भिवानी के प्रांगण में आश्रम के अध्यक्ष श्री वेदप्रिय आर्य एडवोकेट व पदाधिकारियों के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुए भव्य कार्यक्रम में साथियों संग पहुंचकर लाला लाजपतराय राय जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन किया व भिन्न भिन्न स्कूलों से आए बच्चों के द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुति देखकर मन भी प्रफुल्लित हुआ। बाल सेवा आश्रम भिवानी के अध्यक्ष श्री वेदप्रिय आर्य एडवोकेट व पदाधिकारियों द्वारा दिए गए मान सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्रम के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए माता रानी से मंगल कामना करते हैं!

सुनियोजित साजिश के तहत बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन काट रही है भाजपा सरकार: अभय सिंह चैटाला
जननायक चैधरी देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गों के सम्मान के लिए शुरू की थी न कि आय के आधार पर
हरियाणा सरकार बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए आय की शर्त को तुरंत खत्म करें ताकि पेंशन को काटने से रोका जा सके

चंडीगढ़, 29 जनवरी, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार एक सुनियोजित साजिश के तहत बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन काट रही है। हरियाणा सरकार ने फैमिली आईडी को मुख्य आधार बनाकर पति-पत्नी की संयुक्त वार्षिक आय 3 लाख से अधिक दिखा कर बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन काटनी शुरू कर दी है। फसल बिक्री 1 लाख 80 हजार रुपए से अधिक है तो कुल आय 3 लाख रुपए मानी जा रही है। बिजली बिल सालाना 24 हजार रुपए से ज्यादा होने पर आय बढ़ाकर दर्ज हो रही है। आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने से भी परिवार की आय अधिक मानी जा रही है। लाल डोरे में 400 गज से अधिक प्लॉट होने पर आय में इजाफा दिखाया जा रहा है। लगातार 6 महीने तक राशन न लेने पर भी फैमिली आईडी में आय बढ़ाई जा रही है। भाजपा सरकार के इस सामाजिक सुरक्षा पेंशन विरोधी निर्णय से पेंशन पर आश्रित लाखों लोग प्रभावित होंगे। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनके आश्रित अभिभावकों के इलाज के लिए प्रस्तुत किए गए मेडिकल बिलों के भुगतान के समय संबंधित विभाग द्वारा पारिवारिक आय की गणना में बुजुर्ग सम्मान निधि को शामिल किया जा रहा है और आपत्ति लगाकर मेडिकल बिलों को खारिज कर रहे हैं। बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग सम्मान निधि सरकार द्वारा नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान स्वरूप दी जाने वाली सहायता राशि है, न कि नियमित आय का स्रोत। जननायक चैधरी देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गों के सम्मान के लिए शुरू की थी न कि आय के आधार पर। हरियाणा सरकार बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए आय की शर्त को तुरंत खत्म करें ताकि पेंशन को काटने से रोका जा सके।

वरिष्ठ नागरिकों को बस किराये में छूट नहीं देने पर फूटा गुस्सा, निजी संचालकों के खिलाफ प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
भिवानी, 29 जनवरी, अभीतक: निजी बस संचालकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को किराए में निर्धारित छूट न देकर पूरा किराया वसूलने और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त एवं आरटीओ की मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने आरोप लगाया कि सरकारी आदेशों को दरकिनार कर वरिष्ठ नागरिकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने बताया कि निजी बस संचालक सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी गई किराया छूट समाप्त होने का हवाला देकर न केवल पूरा किराया वसूल रहे हैं बल्कि इस दौरान अपमानजनक व अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे वरिष्ठ नागरिकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही है और उन्हें आवश्यक ग्राहक सेवाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सरकार के स्पष्ट आदेशों के विपरीत है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि निजी बस संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जाएं और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मोर्चा पदाधिकारी बलबीर सिंह बारवास, ओमप्रकाश जैनावास और सूबे सिंह भी मौजूद रहे।

हरियाणा, दिल्ली में ऐसा मौसम रहने की जताई गई है सम्भावना
हिसार, 29 जनवरी, अभीतक: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत देशभर में कल मौसम कैसा रहने वाला है इसको लेकर विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान अपडेट किया है। जिसके अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। यह प्रणाली समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी की ऊँचाई पर स्थित है। इसके साथ ही मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ एक ऊपरी द्रोणिका (ट्रफ) बनी हुई है, जिसका अक्ष समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर, 25° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 76° पूर्वी देशांतर के आसपास स्थित है। एक अन्य द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर फैली हुई है। पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा, 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
अगले सप्ताह के मौसम का अनुमान
30 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट से कहीं-कहीं बारिश शुरू हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियाँ तेज हो सकती हैं। 1 फरवरी को पूर्वी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 2 और 3 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यूजीसी: सरकार के एक तरफा काले कानून से सवर्ण समाज अपने आप को कर रहा है ठगा महसूस – संत सुरहेती
झज्जर, 29 जनवरी, अभीतक: झज्जर श्री ब्राह्मण महासभा के महासचिव संत सुरहेती ने आज झज्जर महासभा में कार्यकारिणी सदस्यों की मीटिंग की और उसमें सरकार से यूजीसी के काले कानूनों को वापस लिए जाने की माँग की। इस कानून से न केवल सामाजिक असमानता बढ़ती है अपितु इससे सामाजिक तानाबाना भी छिन्न भिन्न हो जाएगा। पंडित संत सुरेहती ने बताया कि, सरकार के इस एक तरफा काले कानून से सवर्ण समाज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। सवर्ण समाज ने भारतीय जनता पार्टी को हमेशा बढ़ चढ़कर वोट देता रहा है। यह कानून रद्द कर देना चाहिए , अगर सरकार को यह लागू करना है तो झूठी शिकायत करने वाले के लिए भी सख्त प्रावधान इस कानून में होने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने अगर यह कानून वापिस नहीं लिये तो उन्हें आने वाले समय में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पंडित संत सुरेहती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी आगे आकर इस काले कानून के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उनके साथ इस मौके पर कार्यालय सचिव धर्मबीर शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, मोहन शर्मा, रोमी शर्मा और रमन पंडित आदि साथी गन भी उपस्थित रहें।

नव संकल्प के साथ नए दायित्व की दहलीज पर दिखाया आसमान छूने का जज्बा
एसजीटी यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह का समापन
अकादमिक उत्कृष्टता व भविष्य की शिक्षा की कदमताल ने छात्रों में भरी नव ऊर्जा

गुरुग्राम, 29 जनवरी, अभीतक: एसजीटी यूनिवर्सिटी ने दो दिवसीय 12वें दीक्षांत समारोह का प्रभावशाली आयोजन किया। समारोह नव संकल्प के साथ नए दायित्व की दहलीज पर खड़े विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षी बना। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं और उनके वर्षों के परिश्रम, समर्पण तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता का उत्सव मनाया गया। दोनों दिनों के समारोह में प्रमुख गणमान्य अतिथियों (चीफ गेस्ट्स) में प्रो. (डॉ.) सत प्रकाश बंसल, कुलपति, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेशय प्रो. (डॉ.) आलोक कुमार राय, निदेशक, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोलकाताय प्रो. (डॉ.) उन्नत पी. पंडित, नियंत्रक महापंजीयक, पेटेंट, डिजाइन एवं ट्रेडमार्क, भारतीय पेटेंट कार्यालय, डीपीआईआईटी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा प्रो. (डॉ.) दीवान सिंह रावत, कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय शामिल रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि(गेस्ट्स आफ ऑनर) के रूप में प्रो. (डॉ.) ओ. पी. कालरा, पूर्व कुलपति, पंडित बी. डी. शर्मा विश्वविद्यालय एवं एसजीटी यूनिवर्सिटी तथा प्रो. (डॉ.) विकास धवन, महानिदेशक, आईएमएस नोएडा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए एसजीटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) हेमंत वर्मा ने कहा, “जब आप एक यात्रा पूर्ण कर नई यात्रा की ओर अग्रसर हो रहे हैं, तो यह स्मरण रखें कि ज्ञान का वास्तविक अर्थ तभी है जब वह सत्यनिष्ठा, संवेदना और उद्देश्य से निर्देशित हो। एसजीटी यूनिवर्सिटी में विकसित अनुशासन, सहनशीलता, समावेशिता और सेवा के मूल्यों को अपने साथ लेकर विश्व में आजीवन शिक्षार्थी एवं जिम्मेदार वैश्विक नागरिक के रूप में आगे बढ़ें।” इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) आलोक कुमार राय ने शिक्षा की सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा, “महात्मा गांधी के अनुसार हमारे विश्वास ही हमारे भविष्य को आकार देते हैं। विश्वविद्यालय केवल ज्ञान प्राप्ति का केंद्र नहीं, बल्कि ऐसा मंच है जहां बुद्धि, मूल्य और चरित्र मिलकर भावी नेतृत्व का निर्माण करते हैं। यहां अर्जित ज्ञान और सिद्धांत छात्रों को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करेंगे, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और भारत की मानव-केंद्रित शिक्षा की परिकल्पना के अनुरूप है।” एसजीटी यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अतुल कुमार नासा ने विश्वविद्यालय की समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा, “एसजीटी यूनिवर्सिटी में हम अनुशासन, रचनात्मकता, नेतृत्व और सेवा का संतुलित समावेश करने वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 नवाचार, सामाजिक प्रभाव और फ्यूचर-रेडी वैश्विक नागरिकों के निर्माण की दिशा में हमारे सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।” प्रो. (डॉ.) सत प्रकाश बंसल ने उत्कृष्टता और उद्देश्य पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “विश्वविद्यालय परिसर को उत्कृष्टता का प्रतीक होना चाहिए और उत्कृष्टता कभी संयोग से प्राप्त नहीं होती। यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति, संस्थान और राष्ट्र निरंतर स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। प्रदर्शन के मानक व्यक्ति के अपने दृष्टिकोण और सपनों से निर्धारित होते हैं, जिन्हें एकाग्रता, तैयारी और जोखिम उठाने के साहस से प्राप्त किया जा सकता है, बिना असफलताओं से विचलित हुए।” दीक्षांत समारोह ने न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया, बल्कि सत्यनिष्ठा, सेवा, नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्रीय दायित्व जैसे उन स्थायी मूल्यों को भी रेखांकित किया, जिन्हें एसजीटी यूनिवर्सिटी अपने विद्यार्थियों में विकसित करती है। यह आयोजन राष्ट्रीय प्राथमिकताओं, शोध उत्कृष्टता और सामाजिक प्रभाव के साथ शिक्षा को संरेखित करने के विश्वविद्यालय के संकल्प की पुनः पुष्टि करता है।

अनुशासन का नाम ही भाजपा है, विचारों की भिन्नता फूट नहीं: प्रो.रामबिलास शर्मा
महेंद्रगढ़, 29 जनवरी, अभीतक: हरियाणा भाजपा के आधार स्तंभ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रामबिलास शर्मा ने दक्षिण हरियाणा के नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि नेताओं के अलग-अलग विचारों को गुटबाजी या फूट समझना गलत है, क्योंकि यह श्वन मैन शोश् नहीं बल्कि एक जीवंत लोकतंत्र है जहां मर्यादा में रहकर असहमति दर्ज करना अनुशासनहीनता नहीं कहलाती। प्रो. रामबिलास शर्मा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब 2024 के चुनाव में उनका टिकट कटने से उनके समर्थकों में भारी मायूसी देखी जा रही है। हालांकि, प्रोफेसर शर्मा का पूरा जीवन व्यक्तिगत हितों के बजाय संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। प्रो. रामबिलास शर्मा का विवाह 15 जून 1970 को हुआ था, लेकिन मात्र 14 दिन बाद 29 जून 1970 को वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में रोहतक चले गए और जीवन पर्यंत संघ के लिए दिन-रात कार्य किया। 30 नवंबर 1975 को देश में कांग्रेस सरकार द्वारा थोपे गए आपातकाल के दौरान रोहतक जिले के आठ संघ कार्यकर्ताओं को झज्जर थाने में 22 दिनों तक अवैध रूप से बंद रखा गया था। उनकी गिरफ्तारी तक नहीं दिखाई गई थी। इस अन्याय के विरोध में प्रेमजी गोयल के नेतृत्व में सापला के पास अटायला गांव के एक ईख के खेत में गुप्त बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि झज्जर थाने में बंद श्री अमरचंद बब्बर, श्री श्याम बसरिजा, श्री जगदंबा प्रसाद, श्री मदनलाल हरजाई सहित आठों कार्यकर्ताओं को विधिवत जेल भिजवाया जाए। इस कार्य की जिम्मेदारी तत्कालीन संघ प्रचारक प्रो.रामबिलास शर्मा को सौंपी गई। ड्यूटी के अनुसार जब वे नाहड़ चैकी पहुंचे तो मेहता थानेदार के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से लाठीचार्ज किया। उस समय जनसंघ द्वारा प्रकाशित दर्पण समाचार पत्र सहित अन्य अखबारों में यह खबर प्रमुखता से छपी, जिससे सरकार दबाव में आ गई और झज्जर थाने में बंद आठों कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी दिखाकर उन्हें जेल भेजा गया। प्रोफेसर रामबिलास शर्मा को 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक झज्जर जेल में रखा गया। बाद में मीसा कानून के तहत मामला बनाकर उन्हें रिमांड पर अंबाला जेल भेज दिया गया, जहां एक एसपी रैंक के अधिकारी कंग और इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारी मलिक द्वारा उन पर गंभीर यातनाएं दी गईं। उन्होंने अपनी पीड़ा का विवरण किसी तरह एक पत्र के माध्यम से प्रेम सागर तक पहुंचाया। इस पत्र के आधार पर प्रेम सागर और उनकी पत्नी अन्नपूर्णा ने ‘तानाशाही से जूझता हरियाणा’ पत्रिका में जेल में दी गई यातनाओं का विस्तृत वर्णन प्रकाशित किया, जिससे प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया। सरकार ने घबराकर अंबाला जेल में बंद सूरजभान को भागलपुर, पीसी जैन को मुजफ्फरनगर और प्रोफेसर रामबिलास शर्मा को बिहार की गया जेल भेज दिया। वहां भी उन्हें एक छोटी कोठरी में बंद कर कठोर यातनाएं दी गईं। 18 जनवरी 1977 को संघ से प्रतिबंध हटने और देश में चुनाव होने के बाद मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने। इसके पश्चात प्रोफेसर रामबिलास शर्मा की गया जेल से रिहाई हुई। उसी वर्ष उन्होंने महेंद्रगढ़ विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा, जिसमें वे मात्र 673 मतों से पराजित हुए। 1982 में वे पहली बार विधायक बने और इसके बाद पांच बार महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 1991 में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सभी 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी को चुनाव लड़वाया। उस चुनाव में भाजपा को 11 प्रतिशत मत प्राप्त हुए और केवल दो विधायक शाहाबाद से खैराती लाल शर्मा एवं महेंद्रगढ़ से स्वयं प्रोफेसर रामबिलास शर्मा विजयी हुए, जिससे प्रदेश में भाजपा की पहचान बनी। 5 जनवरी 2013 को वे पुनः हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। उनके नेतृत्व में 2014 का विधानसभा चुनाव लड़ा गया, जिसमें भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पहली बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने मनोहर लाल के नाम का मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्ताव रखा और मनोहर लाल मुख्यमंत्री बने, जब कि स्वयं रामबिलास शर्मा मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गए। 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा उनका टिकट काटे जाने से समर्थकों में व्यापक मायूसी देखी गई।
अटल बिहारी वाजपेई सरकार बचाने में प्रोफेसर रामबिलास शर्मा की ऐतिहासिक भूमिका
केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को लोकसभा में पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं था। ऐसे में हरियाणा से चैधरी ओमप्रकाश चैटाला के चार लोकसभा सांसदों का समर्थन सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। उस समय हरियाणा में हविपा-भाजपा गठबंधन की सरकार थी और चैधरी बंसीलाल मुख्यमंत्री थे। भाजपा के 11 विधायक थे तथा प्रोफेसर रामबिलास शर्मा हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता थे। ओमप्रकाश चैटाला केंद्र में एनडीए सरकार को समर्थन देने के बदले हरियाणा में चैधरी बंसीलाल सरकार से समर्थन वापस लेकर स्वयं मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। इस राजनीतिक परिस्थिति में तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन, हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता प्रो.रामबिलास शर्मा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णलाल शर्मा की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय भाजपा नेताओं ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

दिल्ली – धर्म परिवर्तन कर आरक्षण मांगने का मामला’
बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगा
मामले पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा यह नया तरह का फ्रॉड है
ऊंची जाति से जुड़े व्यक्ति ने दाखिले की मांग की
अल्पसंख्यक कोटा में दाखिले की मांग की
याचिकाकर्ता ने खुद को जाट पूनिया बताया
बौद्ध धर्म में परिवर्तन का दावा
कोर्ट ने पूछा- जाट पुनिया है तो अल्पसंख्यक कैसे ?
सुप्रीम कोर्ट ने मांगी माइनॉरिटी सर्टिफिकेट की गाइडलाइंस
हरियाणा सरकार से मांगी सर्टिफिकेट की गाइड लाइंस
कोर्ट ने हरियाणा के मुख्य सचिव को दिए निर्देश
जवाब दाखिल करने के सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

31 जनवरी को देश के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन फरीदाबाद के सूरजकुंड में शिल्प महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे, जबकि केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 16 दिन तक चलने वाले शिल्प महोत्सव का समापन 15 फरवरी को होगा, जिसमें राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे।’

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नारनौल दौरा
गांव मंडलाना में करेंगे शहीद की मूर्ति का अनावरण
नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव भी रहेंगे मौजूद

चंडीगढ़ – हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण’
डॉक्टरों के लिए पोर्टल शुरू
स्ीएम सैनी आज करेंगे शुभारंभ
प्रमाण पत्र और पंजीकरण अब ऑनलाइन।

हरियाणा में यूजीसी के खिलाफ उतरे ब्राह्मण’
हिसार, 29 जनवरी, अभीतक: उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव से निपटने के लिए 13 जनवरी 2026 को नोटिफाई किए गए नियमों को लेकर आज 28 जनवरी को जिला ब्राह्मण धर्मशाला हिसार में जिला ब्राह्मण सभा प्रधान रतन लाल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की मीटिंग हुई। सभी विप्र बंधुओं ने यूजीसी नामक इस काले कानून के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए एकमत होकर कहा कि इस काले कानून को लाने से मोदी सरकार को सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य को खत्म करने की मंशा स्पष्ट दिखाई दे रही है। सरकार जानबूझकर समाज में जातियों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। सरकार की दमनकारी नीतियां समाज को साम्प्रदायिक दंगों की तरफ धकेलने का काम कर रही है और आपस में जातिवाद का जहर घोलने का काम कर रही है। सरकार जल्दी से जल्दी इस काले कानून यूजीसी को वापस ले अन्यथा ऐसा ना हो कि यह एक बड़े आंदोलन का रूप ले ले। सम्पूर्ण सवर्ण समाज सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करता है। हमारी लड़ाई किसी भी जाति के खिलाफ नहीं है बल्कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ है।

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब सिविल सचिवालय को मिली धमकी’
दोनों सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी
दोनों ही सचिवालय को खाली करवाया गया
ईमेल के जरिए दी गई बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़ का सिविल सचिवालय करवाया गया खाली
सभी करचरियों को तुरंत नीचे ओपन पार्किंग एरिया में जाने को कहा
कर्मचारी सचिवालय से बाहर हुए इक्कठा
बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड मौके पर मौजूद

दोनों ही सचिवालय में सघन चेकिंग जारी

पंजाब सिविल सेक्रेटरिएट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
एहतियातन हरियाणा सिविल सेक्रेटरिएट भी खाली करवाया गया है।

बजट सत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, … कल राष्ट्रपति ने कई मार्गदर्शन वाली बाते हम सभी के सामने रखी थी। सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा। यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है। यह बजट सत्र है। 21वीं सदी का 1ध्4 हिस्सा बीत चुका है और यह 2ध्4 का प्रारंभ हो रहा है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह दौर प्रारंभ हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आत्मविश्वास भरा भारत आज विश्व के लिए आशा की किरण भी बना है और आकर्षण का केंद्र भी बना है। इस क्वार्टर के प्रारंभ में ही भारत और यूरोपीय संघ का मुक्त व्यापार समझौता दिखाता है कि आने वाले वक्त में भारत के युवाओं का भविष्य कितना उज्जवल है… मुझे पूरा विश्वास है कि भारत के उत्पादक इस अवसर का इस्तेमाल अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए करेंगे। हमें गुणवत्ता पर बल देना है। आज बाजार खुल गया है तो हमें उत्तम से उत्तम गुणवत्ता वाला सामान लेकर बाजार में जाना है। 27 देशों के साथ हुआ यह समझौता हमारे देश के मछुआरे, किसान, युवाओं और जो लोग सर्विस सेक्टर में जाने के लिए उत्सुक हैं, उनके लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है।

दिल्ली – राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से बातचीत’
विपक्ष की मंशा साफ दिखती है, विपक्ष सदन ठीक से ना चले इसलिए विपक्ष ऐसे काम करता है- बराला
राष्ट्रपति के अभिभाषण के बीच में प्ले कार्ड लेकर आया ये विपक्ष का अमर्यादित व्यवहार है – बराला
सरकार का काम है व्यवस्था खड़ी करना उनके समय पर कितना काम हुआ और हमारे समय पर जो काम हुए सब जानते है- बराला
वंदे भारत ट्रेन मिली है, बुलेट ट्रेन का का चल रही है – सुभाष बराला
विकसित भारत 2047 बनाने में हरियाणा बड़ी भूमिका निभा सकता है, इसलिए हरियाणा के लिए कुछ खास होना चाहिए इस बजट में – बराला
हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर बोले सुभाष बराला’
हरियाणा की जनता हरियाणा के विकास पर लगाए की मुहर – बराला
निकाय चुनाव में भाजपा की होगी बड़ी जीत- बराला
महाग्राम महायोजना के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु दिशा-निर्देश!
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांवों के समग्र विकास और उनमें शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए महाग्राम महायोजना के तहत चयनित गांव की वर्तमान स्थिति का आकलन कर ग्राम विकास प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत भूमि की पहचान कर ग्राम सभा व ग्रामीणों से परामर्श के बाद योजना बनाई जाए, ताकि वह गांवों की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का अंतिम संस्कार बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को उनके बेटे, पार्थ पवार और जय पवार ने मुखाग्नि दी।
लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

दिल्ली: भाजपा सांसद अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री मोदी के देश के नाम संबोधन पर कहा, वे (प्रधानमंत्री मोदी) हमेशा बहुत सकारात्मक रहे हैं। उनके लिए राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहा है। राष्ट्र लोगों से ही बनता है। उन्होंने जो कहा है वह सत्य है।
दिल्ली: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, आज देश की अर्थव्यवस्था पर कमजोर विदेशनीति के चलते प्रहार किए जा रहे हैं। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि यह बजट देश के आम आदमी को राहत देने वाला होगा। आज पूरे देश में किसान कराह रहे हैं। आज देश को अच्छे बजट की जरूरत है।
दिल्ली: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री देश के नाम संदेश नहीं देते हैं। सदन के सांसदों से जिसमें नेता प्रतिपक्ष हैं उनसे अपील करते हैं कि ये सदन व्यवधानों के लिए नहीं है, ये समाधान के लिए है। ये लोकतंत्र है। जनता यहां लोगों को सीधे चुनकर भेजती है। यहां बहस के लिए भेजती है, जनता की समस्याओं पर चर्चा के लिए भेजती है। उसके बाद कानून बनता है। नेता प्रतिपक्ष होकर वे सदन के लिए खुद गंभीर नहीं हैं।

न्ळब् के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक’
दिल्ली यूजीसी के नए नियमों को लेकर विवाद
सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई जारी
सीजेआई सूर्यकांत की बेंच कर रही है सुनवाई
वकील विनीत जिंदल ने दायर की है याचिका
कोर्ट में वकील विष्णु जैन ने राखी दलील
भेदभाव सिर्फ ैब्ए ैज्ए व्ठब् के खिलाफ होता है
यह परिभाषा जनरल कैटेगरी को बाहर करती है
सीजेआई बोले – कोर्ट वैधता की शुरुआती जांच कर रही है

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फिलहाल 2012 में नोटिफाई किए गए यूजीसी रेगुलेशन ही लागू रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) रेगुलेशन पर रोक लगा दी है, जिसे 23 जनवरी, 2026 को नोटिफाई किया गया था। इसे कई याचिकाकर्ताओं ने मनमाना, भेदभावपूर्ण और संविधान के साथ-साथ यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन एक्ट, 1956 का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर भाई-बहन से जुड़े एक मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने इस इस बात की जांच करने का निर्णय लिया कि क्या उच्च जाति के धनी माता-पिता से जन्मा कोई व्यक्ति अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त करने के लिए धर्म परिवर्तन कर सकता है और इस प्रकार अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए पात्र हो सकता है। कोर्ट ने डॉक्टर भाई-बहन की जोड़ी की याचिका खारिज कर दी। साथ ही उन्हें सर्टिफिकेट जारी करने को लेकर हरियाणा सरकार से जवाब भी मांगा है।

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है। इसका मतलब है कि भारत से सामान यूरोप जा सकता है और उस पर कम टैक्स लगेगा। लेकिन, पाकिस्तान के दोस्त तुर्की के लिए यह नियम थोड़ा अलग है। तुर्की के सामान सीधे भारत नहीं आ सकते और इस एफटीए का फायदा नहीं उठा सकते। यह सब तुर्की और ईयू के बीच एक कस्टम यूनियन की वजह से है। यह यूनियन 1996 से चल रही है। इसके तहत तुर्की को ईयू के बाहरी टैरिफ को मानना पड़ता है। यानी, अगर ईयू किसी देश के साथ एफटीए करता है और वहां के लिए टैक्स कम करता है, तो तुर्की को भी वही छूट भारत को देनी होगी।

बीजेपी ने चंडीगढ़ निगर चुनाव में मेयर चुनाव में एक बार फिर से जीत हासिल की है। बीजेपी ने सौरभ जोशी 18 वोट लेकर चंडीगढ़ के नए मेयर बन चुके हैं। सौरभ जोशी को जीत के बाद उनके साथियों ने मेयर की कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान वो भावुक हो गए। उनके आंखों में आंसू थे और हाथों में पिता की तस्वीर। उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने हाथों में पिता की तस्वीर को थामे हुए नजर आ रहा है। सौरभ जोशी कौन है और वो कैसे चंडीगढ़ के मेयर बने आइए जानते हैं।

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर विजय गोयल के अनुसार, सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि ठंड लगने पर शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है और दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ठंडी हवा में शरीर अपने तापमान को बनाए रखने के लिए हार्ट रेट भी बढ़ा देता है, जिससे पहले से दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज से जूझ रहे लोगों में जोखिम और बढ़ जाता है। खासतौर पर बुजुर्ग, हार्ट पेशेंट, बीपी के मरीज, स्मोकिंग करने वाले और मोटापे से ग्रस्त लोगों को सर्दियों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह-सुबह बहुत ठंड में वॉक करना कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि उस समय तापमान सबसे कम होता है और बीपी अचानक बढ़ने की संभावना रहती है।

फ्रांस में 15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन! अब मोबाइल की लत पर लगेगा ब्रेक?
फ्रांस ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। वहां संसद के निचले सदन ने एक बिल पास किया है, जिसके अनुसार 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया नहीं चला सकेंगे। यह फैसला बच्चों की मानसिक सेहत, ऑनलाइन बदमाशी और गलत सामग्री से बचाने के लिए लिया गया है। वोटिंग में 130 सांसदों ने समर्थन किया और 21 ने विरोध किया। इस बिल में स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक की बात है, ताकि बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें। अब यह बिल ऊपरी सदन में जाएगा, मंजूरी मिली तो नियम लागू हो जाएगा।

भारत में निपाह वायरस के दो मरीजों के मिलने के बाद पाकिस्तान के साथ साथ सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। निपाह वायरस काफी खतरनाक है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे एक प्रायोरिटी पैथोजन के रूप में क्लासिफाई किया है। ये वायरस कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस वायरस से होने वाला मृत्यु दर 40 से 75 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

दुनिया में फिलहाल इस वायरस के खिलाफ कोई वैक्सीन या आधिकारिक इलाज नहीं है, इसलिए बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। भारत ने निपाह वायरस के दो मरीनों के मिलने की पुष्टि की है। आपको बता दें कि ये वायरस फल खाने वाले चमगादड़ों और सूअरों से इंसानों में फैलता है। इस वायरस से पीड़ित मरीज का शरीर सूज जाता है, भयंकर बुखार आता है और सीधे संपर्क में आने वाले दूसरे लोगों में ये वायरस फैलने का खतरा रहता है। इसका वैक्सीन बनाया जा रहा है, जो अभी टेस्टिंग फेज में है।

जन-अपेक्षाओं और सर्व समाज के कल्याण पर केंद्रित होगा हरियाणा का वर्ष 2026-27 का बजट: मुख्यमंत्री’
शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शहरी एवं ग्रामीण विकास, आधारभूत ढांचे और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में गुणवत्ता सुधार और सेवा वितरण को सशक्त बनाना सरकार की प्रमुख प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने आगामी बजट से पहले प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ की अहम बैठक’

चंडीगढ, 29 जनवरी, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य का आगामी 2026-27 का बजट आम नागरिक की जरूरतों, विश्वास और भविष्य की उम्मीदों को प्रतिबिंबित करने वाला होगा। सरकार की प्राथमिकता ऐसा बजट तैयार करने की है, जिससे विकास धरातल पर दिखाई दे और योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचे। वर्ष 2026-27 का बजट जन-अपेक्षाओं और सर्व समाज के कल्याण पर केंद्रित होगा। इस दिशा में प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी नवाचार और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में लगातार विभिन्न हितधारकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री वीरवार को हरियाणा निवास में प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में गत वर्ष के बजट में की गई घोषणाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव और खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम उपस्थित रहे। बैठक में जिन विभागों की समीक्षा की गई, उनमें शिक्षा, विकास एवं पंचायत, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, महिला एवं बाल विकास, शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व, खनन एवं भू-विज्ञान, लोक निर्माण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सहकारिता, जेल, विरासत एवं पर्यटन और खेल विभाग शामिल हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित के लिए काम कर रही है, इसलिए सरकार और अधिकारियों को मिलकर जन सेवा के भाव के साथ काम करना चाहिए। सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही है, इसलिए बजट में की गई घोषणाओं और कार्यक्रमों को जमीनीस्तर पर तय समय सीमा में अवश्य लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, शहरी एवं ग्रामीण विकास, आधारभूत ढांचे और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में गुणवत्ता सुधार और सेवा वितरण को सशक्त बनाना सरकार की प्रमुख प्रतिबद्धता है। बजट के माध्यम से विकास की गति को तेज करने के साथ-साथ सामाजिक न्याय और संतुलित प्रगति को भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के हित के लिए बजट निर्माण की प्रक्रिया को अधिक समावेशी, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न वर्गों और विभागों के साथ संवाद किया जा रहा है। बजट में सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और प्रभावशीलता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 का राज्य का बजट हरियाणा को विकास के नए आयाम देगा और प्रदेश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, वित्त आयुक्त, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, खनन एवं भू विज्ञान विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शाइन, विरासत एवं पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, वित्त विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, खनन एवं भू विज्ञान विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ राज नेहरू सहित संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूसी बैठक
127.87 करोड़ रुपये की शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंजूरी
परियोजनाओं में अमृत योजना के तहत फरीदाबाद शहर में नागरिक सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी वाले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रणाली प्रदान करने और अंबाला शहर नगर निगम में सड़कों की मशीनीकृत और मैनुअल सफाई का काम शामिल
मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता पर दिया जोर
शहरी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने अजीत पवार के निधन पर जताया गहरा दुख
परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों के साथ हैं उनकी संवेदनाएं

चण्डीगढ, 29 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि देश और विशेषकर महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान क्रैश में निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं उनके परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों के साथ हैं। परमात्मा उनको श्रीचरणों में स्थान दें और पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री पवार राजनीति में बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति थे और उनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। उनकी मिलनसार शैली लोगों को सदैव स्मरणीय रहेगी।

लोकहित के कार्य सरकार की प्राथमिकता: श्याम सिंह राणा
कृषि मंत्री ने चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता की

चंडीगढ़, 29 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता की भलाई के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। आगामी बजट को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गंभीर हैं। लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया जाएगा। किसानों के लिए भी बजट में बेहतरीन योजनाएं लाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जैविक एवं ऑर्गेनिक खेती का 20ः तक लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। श्री राणा आज चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवेदना समिति की मासिक बैठकें शासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त मंच हैं, जहां आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। परिवादी की समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। सरकार जनकल्याण के लिए है और सरकार जनता की सुविधा के लिए कार्य कर रही है। इस बैठक में कुल 12 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी गईं, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष दो परिवादों को आगामी सुनवाई हेतु लंबित रखा गया। इन शिकायतों के अतिरिक्त अन्य मौजूद नागरिकों की समस्याओं को भी सुना गया और अधिकारियों दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा शिकायतकर्ता को हर चरण में शामिल रखा जाए, ताकि समाधान प्रभावी एवं संतोषजनक हो।

कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें: आरती सिंह राव
आज से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान
हरियाणा के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कुष्ठ रोगियों का किया जाता है मुफ्त इलाज
हरियाणा को कुष्ठ रोग-मुक्त बनाने का लक्ष्य

चंडीगढ़, 29 जनवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव खत्म करें तथा उनकी गरिमा सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि ष्स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियानष् कल 30 जनवरी से शरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर उनको नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी को कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति गहरा प्यार और करुणा थी। उनका मानना था कि कुष्ठ रोग न तो कोई अभिशाप है और न ही कोई पाप, बल्कि यह एक आम बीमारी है। इसलिए, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सेवाग्राम आश्रम में कुष्ठ रोगियों की सेवा की, उनके घावों की देखभाल की और उनके साथ रहे, ताकि समाज यह समझ सके कि हमें बीमारी से लड़ना है, रोगी से नहीं। आरती सिंह राव ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान वर्ष 2017 से हर साल राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है। हर साल, भारत सरकार इस अभियान के लिए एक खास थीम तय करती है। वर्ष 2026 की थीम है भेदभाव खत्म करें, गरिमा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, कुष्ठ रोग के बारे में सही जानकारी की कमी के कारण, समाज में इस बीमारी के बारे में कई गलतफहमियां अभी भी मौजूद हैं। इन गलतफहमियों को दूर करने और जागरूकता फैलाने के लिए, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार के भेदभाव को रोकना है। आरती सिंह राव ने कहा कि कुष्ठ रोग एक आम बीमारी है जो बैक्टीरिया (माइकोबैक्टीरियम) के कारण होती है, जो मुख्य रूप से त्वचा और नसों को प्रभावित करती है। यह सबसे कम संक्रामक बीमारियों में से एक है – यह आम सर्दी और खांसी से भी कम संक्रामक है। यह किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है, चाहे वे पुरुष हों या महिला। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है और विकलांगता का कारण बन सकती है। हालांकि, अगर इलाज समय पर शुरू हो जाए, तो संक्रमण के फैलने को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति पूरी तरह से सामान्य जीवन जी सकता है। अगर शुरुआती चरण में पता चल जाए, तो मल्टी-ड्रग थेरेपी (डक्ज्) से कुष्ठ रोग को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। यह बीमारी 6 से 12 महीने के इलाज से पूरी तरह ठीक हो जाती है। हरियाणा के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त इलाज उपलब्ध है। पिछले 10 सालों में, राज्य में कुष्ठ रोग से प्रभावित 4,371 लोगों ने इलाज पूरा कर लिया है और वे अपने परिवारों के साथ सामान्य जीवन जी रहे हैं। जिस तरह राज्य चेचक-मुक्त और पोलियो-मुक्त हो गया है, उसी तरह आने वाले सालों में हरियाणा को कुष्ठ रोग-मुक्त बनाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से अपील की है कि वे कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें, इस बीमारी से प्रभावित लोगों के साथ भेदभाव खत्म करें और सुनिश्चित करें कि उनके साथ सम्मान से पेश आया जाए। हरियाणा के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता संदिग्ध मामलों की जल्द पहचान करने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करते हैं। त्वचा पर हल्के पीले, लाल या तांबे के रंग के धब्बे जिनमें सुन्नपन हो, वे कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। इलाज में देरी से विकलांगता हो सकती है। अगर आपको अपने आस-पास किसी में कुष्ठ रोग के लक्षण दिखें, तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र ले जाएं। जो व्यक्ति अधिकारियों को किसी संदिग्ध मामले के बारे में सूचित करता है और बाद में उसकी पुष्टि हो जाती है, उसे ₹250 का नकद प्रोत्साहन दिया जाता है। डॉ. मनीष बंसल ने आगे बताया कि वर्तमान में, हरियाणा में 338 कुष्ठ रोगी इलाज करवा रहे हैं, जिनमें से अधिकांश पड़ोसी राज्यों के हैं। सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (च्भ्ब्) में कुष्ठ रोग की दवाएं मुफ्त में दी जाती हैं। इसके अलावा, जरूरत के अनुसार माइक्रो सेलुलर रबर के जूते, सहायक दवाएं, कैलिपर्स, बैसाखी और सेल्फ-केयर किट भी मुफ्त में दिए जाते हैं।

जींद जिले से भंभेवा के बीच पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा। बता दे कि हाइड्रोजन प्लांट के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ पूरे परीक्षण की निगरानी करेंगे। हाईड्रोजन ट्रेन को सुरक्षा पहरे में रखा गया है। ट्रेन पहले ट्रायल में जींद से चल कर जींद सिटी, पांडु पिंडरा आदि स्टेशन से होते हुए सोनीपत रेलवे लाइन पर गांव भंभेवा के रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। इस ऐतिहासिक ट्रायल के लिए हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन में विशेष रूप से बाहर से मंगवाई गई हाइड्रोजन गैस रिफिल की गई है।

फरीदाबाद जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के खोखले दावों और अमानवीय सिस्टम की सच्चाई को उजागर करने वाली एक घटना समाने आई है। जहां सिविल अस्पताल में टीबी की बीमारी से ग्रसित 35 वर्षीय महिला सुमित्रा की बुधवार दोपहर मौत हो गई। मौत के बाद जब शव को घर ले जाने की बारी आई तो अस्पताल से महज 7 किलोमीटर दूर सारण गांव तक शव पहुंचाने के लिए भी परिवार को सरकारी एंबुलेंस नहीं मिल सकी। जबकि यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है। बाद में मृतका के परिजन महिला के शव को ठेले पर रखकर ले गए।


हरियाणा के गुरुग्राम में एक शराब ठेके पर ग्राहकों और कर्मचारियों में हिंसक झड़प हो गई। ठेके में शराब खरीदने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक ग्राहक बाहर खड़ी अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाल लाया। वहीं, ठेके के कर्मियों ने लाठी और डंडों से उन ग्राहकों को पीटा और वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों की हाथापाई दिख रही है। साथ ही पिस्टल निकालकर ले जाता ग्राहक भी कैमरे में कैद हुआ। हालांकि, यह झगड़ा पुलिस तक नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि ग्राहक दिल्ली से आए थे, जो झगड़े के बाद वहां से भाग गए। ठेका कर्मियों ने भी इसे लेकर कोई शिकायत नहीं दी है। फिर भी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वयं ही घटना का संज्ञान लिया और ठेका मालिक को थाने बुलाया है। उसके शिकायत देने पर ग्राहकों पर पिस्टल निकालने को लेकर कार्रवाई हो सकती है।

गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने पर विवाद बढ़ा
मुस्लिम व्यक्ति बोला- पवित्र पानी में ही करते हैं
निहंग का जवाब- हर धर्म की अपनी मर्यादा

पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख असीम मुनीर ने भारत की सीमा के पास ड्रोन टेस्ट किया है। असीम मुनीर बहावलपुर पहुंचे थे, जो भारत की सीमा से करीब 70-80 किलोमीटर दूर है। खासकर ये महत्वपूर्ण इसलिए बन गया है, क्योंकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के समय यहां भी भयानक हमले किए थे। गुरुवार को असीम मुनीर ने बहावलपुर में सैन्य ड्रोन का टेस्ट किया है और सभी खतरों से देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पाकिस्तान सशस्त्र बलों की तैयारी का दंभ भरा है। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में कहा है कि ष्असीम मुनीर ने बहावलपुर गैरीसन के दौरे के दौरान पाकिस्तान की तैयारी की बात कही है, जहां उन्हें कोर के प्रमुख ऑपरेशनल, ट्रेनिंग और प्रशासनिक मामलों के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें मल्टी-डोमेन युद्ध की तैयारियों पर खास जोर दिया गया था। आईएसपीआर ने बताया है कि इस दौरे के दौरान असीम मुनीर ने खैरपुर तमेवाली में किए गए एक हाई-इंटेंसिटी फील्ड एक्सरसाइज का जायजा लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर चुन लिए गए हैं। पिछले साल के विवादों से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने वोटिंग के लिए हाथ उठाकर मतदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसकी निगरानी पीठासीन अधिकारी रमनीक सिंह बेदी ने की। 1996 के बाद पहली बार हाथ उठाकर हुई वोटिंग में बीजेपी को 18, आप को 11 और कांग्रेस को 7 वोट मिले।

हरियाणा के हिसार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर को भ्रूण लिंग जांच करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम के साथ मौजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम को डॉ अनंतराम द्वारा लिंग जांच करने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी पर स्वास्थय विभाग की टीम ने पुलिस के साथ क्लिनिक पर छापा मारा। डॉक्टर पर इससे पहले भी सात मामले दर्ज हैं। कई बार भ्रूण लिंग जांच करते हुए पकड़े गए हैं। डॉक्टर कुछ ही महीने पहले जमानत पर बाहर आया था। वहीं, अनंतराम बरवाला विधानसभा से 4 बार चुनाव लड़ चुका है। स्वास्थय विभाग की टीम अभी भी डॉक्टर के क्लिनिक पर छापेमारी कर रही है।

सिरसा जिले के बस स्टैंड पर बर्खास्त एचकेआरएन कंडक्टर लक्ष्मी नारायण चाडीवाल ने न्याय की मांग को लेकर बुधवार को दिनभर वर्कशॉप के गेट पर धरना दिया। रोडवेज विभाग ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शाम को सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धरने पर बैठे कंडक्टर को हिरासत में ले लिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डायल 112 की गाड़ी उसे अपने साथ लेकर जा रही है।

मां के हत्यारे बेटे को आखिरी सांस तक कठोर आजीवन कारावास
अपनी मां की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए यहां अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा.संजीव आर्य की अदालत ने दोषी को आखिरी सांस तक कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

नौकरी गई, फैक्ट्रियां बंद
सुप्रीम कोर्ट का सीधा आरोप- जिम्मेदार ट्रेड यूनियनें’
सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि देश के पारंपरिक उद्योगों के बंद होने के पीछे तथाकथित झंडे वाली यूनियनों का बड़ा हाथ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *