





वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जे एस स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
झज्जर, 30 जनवरी, अभीतक: गांव भदानी स्थित जे एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था निदेशक जोगेंदर देशवाल ने नर्सरी कक्षा के बच्चों की बाल रेस के साथ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग में बाल रेस में नर्सरी के छात्र तेजस को प्रथम, यशिका द्वितीय तथा ऋषभ को तृतीय स्थान मिला। वन लैग रेस में दूसरी कक्षा की वंशिका प्रथम, शौर्य द्वितीय और सृष्टि तृतीय स्थान पर रहीं। कैरम प्रतियोगिता में चैथी कक्षा की दीया और पूर्वी की जोड़ी ने खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन टेबल टेनिस में रौनक प्रथम तथा परी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में निशिका और हिमांशी की जोड़ी ने खिताब जीता। टेबल टेनिस में 11वीं की रूपाली विजेता रही। चैस में एंसी और मयंक ने विजय हासिल की। स्पून रेस में नौवीं की भारती प्रथम, यंशू द्वितीय और चेतना ने तृतीय स्थान हासिल किया। कैमल रेस में दसवीं के हिमांशु ने प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और अंकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैग रेस में दसवीं के टिंकू ने प्रथम, लक्ष्य ने द्वितीय और वंशित ने तृतीय स्थान हासिल किया। मटका रेस में ज्योति प्रथम, ईशा द्वितीय और चेतना तृतीय स्थान पर रही। खेल के तीसरे दिन अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खो खो में कल्पना चावला हाउस ने खिताब जीता। वॉलीबॉल में टैगोर हाउस तथा रस्साकसी में ध्यानचंद हाउस के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। बैडमिंटन में लक्ष्मीबाई हाउस विजेता रहा। टीचर्स मटका रेस में रितु मैडम ने जीत हासिल की। संस्था निदेशक जोगेंदर देशवाल और प्राचार्या कृष्णा देवी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। सर्वाधिक तीन पदक जीतने पर दसवीं की छात्रा अनु और टिंकू को संयुक्त रूप से बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। टीचर म्यूजिकल चेयर रेस में स्वीटी मैडम ने पदक हासिल किया। निदेशक जोगेंदर देशवाल ने बताया कि संस्था के खिलाड़ियों ने कई बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर संस्था और जिले का नाम रोशन किया है।




एडीजीपी हरदीप सिंह दून ने पुलिस लाइन में लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के लिए बनाई गई कंपनी का किया निरीक्षण
झज्जर, 30 जनवरी, अभीतक: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरदीप सिंह दून, आईपीएस ने आज झज्जर पुलिस लाइन का दौरा कर पुलिस कंपनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान एडीजीपी ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस मे स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, डायल-112 और लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।एडीजीपी हरदीप सिंह दून ने कहा कि हरियाणा पुलिस हर प्रकार के अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने में पूरी तरह सक्षम है और प्रदेश में अपराध के आंकड़ों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ईआरएसएस और डायल-112 पर प्राप्त कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया से ही आम जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत होता है।निरीक्षण के दौरान एडीजीपी ने पुलिसकर्मियों को संदेश दिया कि कॉल मिलते ही बिना देरी मौके पर पहुंचें, नागरिकों की बात धैर्यपूर्वक सुनें और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। साथ ही उन्होंने अपनी सेहत का ध्यान रखने और गुड पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और सड़कों पर हुल्लड़बाजी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।एडीजीपी हरदीप सिंह दून ने जिले के सभी एसएचओ व एसीपी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा डीवीआर को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों की जांच और अपराधियों की पहचान में सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरे के अंत में एडीजीपी हरदीप सिंह दून ने झज्जर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर सतर्कता बरतने का आह्वान किया।




एसडीएम ने कराया वार्ड 5 में ड्रेनेज समस्या का समाधान
एसडीएम अभिनव सिवाच विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और किया समस्या का निस्तारण
बहादुरगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: लाइनपार क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की गली नंबर 3 में ड्रेनेज प्रणाली में आई बाधा के कारण उत्पन्न ओवरफ्लो की समस्या का संज्ञान लेते हुए उपमंडल अधिकारी (ना.) बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच (आईएएस) ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए, जिसके उपरांत समस्या का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया गया। एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी कि ड्रेनेज सिस्टम अवरुद्ध होने के कारण रोड पर पानी भर गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग द्वारा ड्रेनेज लाइन की सफाई एवं अवरोध हटाने का कार्य तत्काल कराया गया, जिससे पानी की निकासी सुचारू रूप से बहाल हो गई। एसडीएम ने अधिकारियों को भविष्य में इस प्रकार की समस्या पुनः उत्पन्न न हो, इसके लिए नियमित निरीक्षण और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


प्राकृतिक व जैविक खेती से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सरकार तत्पर: कृषि मंत्री
किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें कृषि विशेषज्ञ -बोले श्याम सिंह राणा
गांव डावला में एकीकृत बागवानी विकास मिशन को लेकर जिला स्तरीय सेमिनार में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम ङ्क्षसह राणा ने किसानों से किया संवाद
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की किसान हितैषी सोच की सरकार
झज्जर, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन, मधुमक्खी पालन और मत्स्य पालन जैसी सहयोगी गतिविधियों को अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करनी चाहिए। वे शुक्रवार को गांव डावला में बागवानी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बागवानी से जुड़ी अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों से सरकार की बागवानी आधारित योजनाओं से जुड़ने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के खातों में सीधा पैसा पहुंचाने का काम किया है। जिसकी फसल और उसी के खाते में पैसे।
जैविक खेती अपनाने की अपील
श्याम सिंह राणा ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रसायन मुक्त खेती से न केवल उत्पादन लागत कम होती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है। जैविक उत्पादों की बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए यह खेती किसानों के लिए भविष्य में अधिक लाभकारी सिद्ध होगी।
बागवानी और अनुसंधान पर बल
उन्होंने कहा कि परंपरागत फसलों के साथ फल, सब्जी और फूलों की खेती से किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों और फसलों की नई किस्मों पर शोध कार्यों को और गति दी जा रही है। सरकार किसानों को वैज्ञानिक खेती से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध करवा रही है।
मधुमक्खी पालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा
कृषि मंत्री ने बताया कि मधुमक्खी पालन को व्यावसायिक रूप देने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत रामनगर में एक केंद्र स्थापित किया गया है, जिससे किसानों को प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन मिलेगा। इसके अलावा मत्स्य पालन को भी आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया।
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की प्राथमिकता
मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना पीएम श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने प्रदर्शनी में खेती किसानी व पशुपालन से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। किसानों को अनुदान आधारित योजनाओं के तहत किसानों को कृषि यंत्र दिए। सेमिनार में पंहुचने बागवानी विभाग के निदेशक डॉ जोगेंद्र घनघस और महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के रिसर्च निदेशक डॉ डी पी चैधरी ने कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न बागवानी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। सेमिनार से पहले कृषि मंत्री ने रईया स्थित महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया और केंद्र में बागवानी पर चल रहे शोध के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बागवानी किसानों को खजूर और मसाले वाली फसलों की बिजाई के लिए प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, बागवानी विभाग के अधिकारियों और जागरूक किसानों ने भाग लिया।





जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी निवारण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री
झज्जर स्थित संवाद भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में 10 शिकायतों का मौके पर निपटारा
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई
झज्जर, 30 जनवरी, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने जन समस्याएं सुनी। बैठक में कुल 12 शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिनमें से 10 समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया गया। बैठक के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवेदना समिति की मासिक बैठकें शासन-प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त मंच हैं, जहां आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। परिवादी की समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। सरकार जनकल्याण के लिए है और सरकार जनता की सुविधा के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा शिकायतकर्ता को हर चरण में शामिल रखा जाए, ताकि समाधान प्रभावी एवं संतोषजनक हो। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब उनका लाभ समयबद्ध रूप से अंतिम नागरिक तक पहुंचे, इसलिए सभी विभाग प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं निसंकोच परिवेदना समिति के समक्ष रखें और प्रशासन को समाधान का अवसर दें।
यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, भाजपा नेता दिनेश शेखावत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, महिला विकास निगम की पूर्व चेयर पर्सन सुनीता चैहान, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा, मुकुल कौशिक के अलावा प्रशासनिक पक्ष से पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह, डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम नमिता कुमारी, एसडीएम बादली डॉ. रमन गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

देश सेवा में शहादत और बलिदान से बड़ा कोई सम्मान नहीं: श्याम सिंह राणा
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने गांव गिजाड़ौद पहुंचकर शहीद मोहित को किया नमन
झज्जर, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शुक्रवार को झज्जर जिले के गांव गिजाड़ौद पहुंचे और शहीद मोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि शहीद राष्ट्र की अनमोल धरोहर होते हैं, जिनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कृषि मंत्री श्री राणा ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां के नौजवान बचपन से ही शौर्य गाथाएं सुनकर बड़े होते हैं। वे भारत माता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर सर्वोच्च बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि शहादत और बलिदान से बड़ा कोई सम्मान नहीं होता। यह वीर भूमि की वही परंपरा है, जिसे शहीद मोहित ने निभाया है। उनकी शहादत पर पूरे प्रदेश को हमेशा गर्व रहेगा। कैबिनेट मंत्री ने शहीद मोहित के साथ शहीद हुए अन्य दस वीर जवानों को भी नमन किया और उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों का कर्ज कोई भी नहीं उतार सकता। कृषि मंत्री ने शहीद मोहित की धर्मपत्नी अंजलि, पिता सतपाल सिंह चैहान, माता रेखा देवी और छोटे भाई जितेंद्र को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी मजबूती से शहीद परिवार के साथ खड़े हैं।





खेल स्टेडियमों में सूर्यनमस्कार अभियान जारी, खिलाड़ी प्रतिदिन कर रहे अभ्यास
जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने दी जानकारी
झज्जर, 30 जनवरी, अभीतक: जिलाभर में आयुष विभाग,हरियाणा योग आयोग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम जारी है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में आगामी 12 फरवरी महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती तक यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि सूर्य नमस्कार अभियान के तहत खेल विभाग में कार्यरत प्रशिक्षकों व कनिष्ट प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण केन्द्रों पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन महर्षि दयानन्द सरस्वती स्टेडियम झज्जर, डॉ. भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम बहादुरगढ़, राजीव गांधी खेल परिसर तलाव, डीघल, शेरिया, सिलानी, साल्हावास, दुल्हेडा, अकेहड़ी मदनपुर, छारा व सफीपुर, ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम, बहादुरगढ़, गुरुकुल, झज्जर, नगरपालिका स्टेडियम बेरी, मिनी स्टेडियम आसोदा टोडरान, मिनी स्टेडियम जसौर खेडी, लोवा खुर्द, भम्भेवा, बुपनिया, खेल स्टेडियम, बामनौली में चल रहे प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षकों की देखरेख में सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के खिलाडी प्रतिदिन सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है।

2 फरवरी से ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी प्रायोगिक परीक्षा एवं आंतरिक मूल्याकंन के अंक
भिवानी, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरीध्मार्च-2026 के लिए राजकीय व अराजकीय स्थाईध्अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय तथा गुरूकुलध्विद्यापीठ परीक्षार्थियों के प्रायोगिक परीक्षा के अंक तथा आंतरिक मूल्यांकन के अंक 02 फरवरी, 2026 से ूूूण्इेमीण्वतहण्पद पर दिये गये लिंक पर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पवन कुमार, उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने आज यहां एक प्रेस वक्तव्य में संयुक्त रूप से बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) वार्षिक परीक्षा फरवरीध्मार्च-2026 हेतु प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 02 फरवरी से 16 फरवरी, 2026 तक करवाया जा रहा है। राजकीय व अराजकीय स्थाईध्अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय तथा गुरूकुलध्विद्यापीठ परीक्षार्थियों के प्रायोगिक परीक्षा के अंक तथा प्छ।ध्ळस्ैए ळमदमतंस ।ूंतमदमेे ंदक स्पमि ैापससे ळतंकम)ध्ब्व-ब्नततपबनसंत ।बजपअपजल ळतंकपदह के अंक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर दिये गये लिंक पर लॉगिन आई.डी.ध्पासवर्ड से लॉगिन करते हुए 02 फरवरी से 19 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि जो विद्यालय निर्धारित तिथि तक प्रायोगिक परीक्षा के अंक एवं प्छ।ध्ळस्ै(ळमदमतंस ।ूंतमदमेे ंदक स्पमि ैापससे ळतंकम)ध्ब्व-ब्नततपबनसंत ।बजपअपजल ळतंकपदह के अंक नहीं भरते हैं तो ऐेसे विद्यालय 500ध्- रूपये प्रति परीक्षार्थी व अधिकतम 5000ध्- रूपये जुर्माने सहित 20 फरवरी से 23 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन अंक अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित विद्यालय मुखिया समय रहते अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके उपरान्त किसी भी प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा, जिसके लिए सम्बन्धित विद्यालय मुखिया स्वंय जिम्मेवार होंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त यदि राज्यध्राष्ट्रीय, अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के खेलों में चयन होने पर परीक्षार्थी परीक्षाओं की निर्धारित तिथियों में किसी विषयध्विषयों की परीक्षाओं में अपीयर नहीं हो सकते हैं, तो संबंधित विद्यालय मुखिया ऐसे परीक्षार्थियों की सूची आवश्यक साक्ष्यों सहित बोर्ड कार्यालय में परीक्षाओं के आरम्भ होने से 10 दिन पूर्व उपलब्ध करवाएं ताकि उनकी पुनरू परीक्षाएं आयोजित करवाई जा सके।




संस्कारम कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर पीएचसी जहाजगढ़ में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
झज्जर, 30 जनवरी, अभीतक: संस्कारम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, खातिवास के तत्वावधान में विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जहाजगढ़ में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन व्रत धारण कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएचसी जहाजगढ़ के प्रभारी चिकित्सक डॉ. भूपेश रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जहाजगढ़ ग्राम के सरपंच श्री उदय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पीएचसी जहाजगढ़ का समस्त स्टाफ, संस्कारम कॉलेज ऑफ नर्सिंग के शिक्षकगण व छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्राओं द्वारा कुष्ठ रोग से संबंधित भाषण प्रस्तुत किए गए, साथ ही जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया। इसके अतिरिक्त हाथ धोने के महत्व को समझाने के लिए छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति दी तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़े स्लोगनों का उच्चारण कर आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. भूपेश ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य है और समय पर पहचान व नियमित इलाज से रोगी सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। सरपंच श्री उदय सिंह ने समाज में कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और रोगियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित अतिथियों, स्वास्थ्यकर्मियों, छात्राओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

स्वतंत्रता सैनानी मंगलसिंह राजकीय विद्यालय गिलाकोर में शहीद दिवस मनाया
जोधपुर, 30 जनवरी, अभीतक: चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राउमावि गिलाकोर में शहीद दिवस मनाया गया। प्राध्यापक शैताना राम बिश्नोई ने बताया की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनिट मौन का रखा गया और कहा कि पूज्य बापू के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर पूर्ण निष्ठा के साथ चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। व्याख्याता ओमप्रकाश ने बताया कि शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना और उनके सपनों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। शारीरिक शिक्षक रूपा राम ने राष्ट्रपिता की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं छात्र मनीष ने गांधीजी के राष्ट्रीय आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार व्यक्त किए साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत की। इस मौके पर व्याख्याता ओमप्रकाश, किशोर कुमार, वरिष्ठ अध्यापक रावल सिंह, ओम प्रकाश, भैरा राम बरबड़, रूपा राम, भंवर सिंह, खुशाल राम, नरेंद्र कुमार, समू कंवर, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि महेंद्र एवं हेमू कंवर सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को सीजेएम झज्जर, 30 जनवरी, अभीतक: झज्जर परिसर में आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव सीजेएम विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है लोक अदालत में ट्रैफिक चालान बैंक रिकवरी मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पारिवारिक विवाद दीवानी एवं फौजदारी मामले श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण बिजली पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम विशाल ने आमजन से अपील की हैं कि शनिवार 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं।



गुभाना में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन
बादली, 30 जनवरी, अभीतक: गुभाना गांव के लोकहित पुस्तकालय में लोकहित समिति एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने अपने संबोधन में उपस्थित समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों को बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने महात्मा बुद्ध के संदेश अहिंसा परमो धर्म को अपने जीवन में अपनाया व दूसरों को भी प्रेरित किया। उन्होंने अपने सत्याग्रह के सिद्धांत व असहयोग आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। 30 जनवरी 1948 को जब वह इस दुनिया से रुखसत हुए तब उनके मुंह से हे राम नामक शब्द का उच्चारण हुआ था। यह शब्द अपने आप में एक महत्वपूर्ण वाक्य बनाकर भारतवासियों के लिए प्रेरणा का विषय बना हम सब भारतीयों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर गर्व है

भ्रामक नियमावली नहीं, विश्वविद्यालयों में हों ढांचागत सुधार: विक्रम कादयान
झज्जर, 30 जनवरी, अभीतक: यूजीसी विनियमन बिल विश्वविद्यालयी शिक्षा के शैक्षणिक एवं शोध वातावरण में नकारात्मकता घोलने का प्रयास मात्र है। यह शिक्षा के इतिहास में लॉर्ड मैकाले के काले कानून से भी अधिक घातक सिद्ध हो सकता है। इस बिल के लागू होने से विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान ज्ञान के केंद्र न रहकर झूठी शिकायतों के पोर्टल बनकर रह जाएंगे, जिससे वर्गीय भेदभाव की खाई और गहरी होगी। यूजीसी बिल के घातक परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने कहा कि 1882 में हंटर आयोग के माध्यम से भारतीय समाज पर जो भेदभावपूर्ण व्यवस्था थोपी गई थी, उसी प्रकार इस बिल में भी भेदभाव को अस्पष्ट और भ्रमित करने वाले ढंग से परिभाषित किया गया है। इससे सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों में कानूनी असुरक्षा की भावना पैदा होगी, जबकि झूठी शिकायतें करने वालों के विरुद्ध किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई का स्पष्ट प्रावधान इसमें नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बिल आरक्षित वर्ग के छात्रों को भी कोई वास्तविक लाभ नहीं देता, बल्कि “समान शिक्षा” के राष्ट्रीय लक्ष्य में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों पर इक्विटी कमेटी एवं इक्विटी स्क्वाड के नाम पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जाएगा, जबकि देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है। विक्रम कादयान ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में विश्वविद्यालयों, एम्स, आईआईएम और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई, लेकिन आज ये संस्थान वित्तीय संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। प्रदेश के विश्वविद्यालयों में स्थायी फैकल्टी का अभाव है, जिससे शोध कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। एचपीएससी प्रोफेसरों की चयन संस्था न रहकर एक प्रकार की “रिजेक्शन संस्था” बन गई है, जहाँ जेआरएफ और गोल्ड मेडलिस्ट जैसी प्रतिभाओं को भी अयोग्य ठहराकर हतोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने झज्जर, दुजाना, मातनहेल जैसे कॉलेजों के असुरक्षित भवनों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि दूबलधन कॉलेज को अब तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। साथ ही उन्होंने स्मरण कराया कि 20 नवंबर 2016 को हरियाणा की काशी कहे जाने वाले बेरी में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा महिला कॉलेज की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक यह शैक्षणिक संस्थान अस्तित्व में नहीं आ सका, जबकि बेरी महाभारत काल से ही अध्यात्म और उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है। विक्रम कादयान ने मांग की कि भाजपा सरकार को यूजीसी जैसे काले और विभाजनकारी कानून को तत्काल वापस लेना चाहिए तथा बजट में शिक्षा की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से अधिक करनी चाहिए, ताकि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय उत्कृष्टता, नवाचार और शोध के वास्तविक केंद्र बन सकें। उन्होंने माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा इस जाति-विभेदकारी कानून पर रोक लगाए जाने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।





बुनियाद लेवल-2 परीक्षा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में उत्साहपूर्ण माहौल, 94 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
रेवाड़ी, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम श्बुनियादश् के अंतर्गत आज लेवल-2 की परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी को इस परीक्षा के लिए मुख्य केंद्र बनाया गया, जहाँ भविष्य के नन्हे वैज्ञानिकों और गणितज्ञों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह। परीक्षा के सुचारू संचालन और परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव, जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल, व्याख्याता नम्रता सचदेवा, जितेन्द्र यादव एवं शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहे।अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित किया।
उपस्थिति के आँकड़े
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति काफी सराहनीय रही। केंद्र पर कुल 428 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 405 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। केवल 23 विद्यार्थी अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहे।
क्या है बुनियाद कार्यक्रम?
बुनियाद हरियाणा सरकार की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे छज्ैम्, श्रम्म्, छम्म्ज्) के लिए तैयार करना है। लेवल-2 की यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई जिन्होंने पहले चरण की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल ने परीक्षा के स्तर और विद्यार्थियों की तैयारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा बुनियाद परीक्षा का यह दूसरा चरण विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और गणितीय कौशल की वास्तविक परख है। जिस तरह से बच्चों ने कठिन सवालों को हल करने का जज्बा दिखाया है, उससे यह स्पष्ट है कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हम इन होनहारों को तराशने के लिए प्रतिबद्ध हैं। परीक्षा केंद्र अधीक्षक विद्यालय प्राचार्य विनोद यादव ने कहा, विद्यार्थियों का यह उत्साह दर्शाता है कि वे बेहतर भविष्य के लिए तैयार हैं। विभाग का लक्ष्य इन बच्चों को बेहतरीन कोचिंग और मार्गदर्शन प्रदान करना है। लेवल-2 की इस परीक्षा में 94ः से अधिक उपस्थिति यह दर्शाती है कि अभिभावक और बच्चे अब शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक और गंभीर हैं। शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने शिक्षा के बदलते स्वरूप पर जोर देते हुए कहा प्रतियोगी परीक्षाओं के इस युग में बुनियाद जैसा कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बीच की दूरी को मिटा रहा है। यह नींव ही आगे चलकर प्रदेश को बेहतरीन इंजीनियर और डॉक्टर देगी।

अग्रवाल वैश्य समाज आम सभा की बैठक 7 मार्च को वृंदावन में
बहादुरगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश स्तरीय आम सभा की बैठक आगामी 7 मार्च 2026 को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि वृंदावन के दिल्ली श्रीधाम रुक्मणी विहार में आयोजित की जाएगी। ये जानकारी देते हुए अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश सचिव प्रेम बंसल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में वृंदावन जैसे पावन तीर्थ स्थल पर आम सभा का आयोजन समाज की एकता, वैचारिक चिंतन और भविष्य की दिशा तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और रासलीलाओं से अनुप्राणित यह धरा आज भी कण-कण में आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है और ऐसे दिव्य वातावरण में संगठन की बैठक समाज को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगी। उन्हांेने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजनाओं पर गहन चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पद के लिए संगठन का 9वां द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न करवाया जाएगा। यह चुनाव समाज के लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने और नेतृत्व को नई ऊर्जा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रेम बंसल ने बताया कि आयोजन के पश्चात प्रतिभागियों को वृंदावन धाम के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन भी करवाए जाएंगे, जिससे सामाजिक विमर्श के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभूति का भी अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज की यह आम सभा बैठक न केवल संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी, बल्कि समाज के भविष्य की रूपरेखा तय करने में भी मील का पत्थर साबित होगी। वैश्य समाज के लिए यह आयोजन एकता, चिंतन और नवसंकल्प का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने प्रदेशभर के वैश्य बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अवसर केवल संगठनात्मक निर्णयों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की गौरवशाली यात्रा का एक नया अध्याय भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन ऐतिहासिक और सफल सिद्ध होगा।



समाधान शिविर जन समस्याओं के निदान का बने सार्थक माध्यम : डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविरों में आई शिकायतों को लेकर की समीक्षा बैठक
रेवाड़ी, 30 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निपटान करना सुनिश्चित करें। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान प्रकोष्ठ पर आई शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक से पहले कमिश्नर एवं वित्त विभाग हरियाणा के सचिव सीजी रजनी कांथन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश देते हुए कहा कि लंबित शिकायतों का तत्परता से समाधान करते हुए शिकायतकर्ता को राहत पहुंचाने में विभागीय अधिकारी सजगता दिखाएं। समाधान शिविर में जिन शिकायतों का समाधान हो चुका है, उनसे संबंधित विवरण पोर्टल पर साथ-साथ अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर निर्धारित समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी विभागाध्यक्ष गंभीरता से कार्य करें। डीसी ने अधिकारियों को कहा कि समाधान शिविरों में आई समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करके शिकायतकर्ता को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें लंबित हैं उनका शीघ्र समाधान करवाना सुनिश्चित करें। डीसी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशन में जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण करने के लिए मौजूद रहते हैं। उन्होंने नागरिकों से इन शिविरों का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का निवारण करवाने का आह्वान किया। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वीर शहीदों एवं बलिदानियों को दो मिनट का मौन रखकर अर्पित की श्रद्धांजलि
अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को किया नमन
रेवाड़ी, 30 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तथा हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने देश के ज्ञात-अज्ञात वीर शहीदों एवं बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके दिखाए सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए वीर जवानों ने शहीद होकर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। बड़ी संख्या में देश के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी और कई पीढियो के बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है। उन्हीं शहीदों की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। डीसी ने कहा कि हमें अपने शहीदों को नमन करते उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार और सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
चंडीगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज लोक भवन, चंडीगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी की अमर विरासत को याद करते हुए, माननीय राज्यपाल प्रो. घोष ने उन्हें भारतीय इतिहास के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक बताया। ज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि गांधी जी के सत्य, न्याय, समावेश, अहिंसा, मानवाधिकार और सद्भाव के आदर्श मानवता के लिए मार्ग रोशन करते रहेंगे और समाज को हमेशा एक अधिक एकजुट, मजबूत और समावेशी भविष्य बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल के सचिव श्री डीके बेहेरा, आईएएस, राज्यपाल के एडीसी स्क्वाड्रन लीडर मोहन कृष्णा पी और लोक भवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।




कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन किए आमंत्रित: डीसी
किसान 16 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
रेवाड़ी, 30 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि वर्ष 2025-26 में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए आरकेवीवाई स्कीम के स्मैम (एसएमएएम) मद के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। किसान इस अनुदान योजना का लाभ उठाने के लिए 16 फरवरी 2026 तक कृषि विभाग की वेबसाइट ूूूण्ंहतपींतलंदंण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. जितेंद्र अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वे किसान जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सीजन रबी 2024 एवं खरीफ 2025 में पंजीकृत है, वो ही इस स्कीम में आवेदन के लिए पात्र होंगे। एक परिवार पहचान पत्र में से केवल एक किसान एक कृषि यंत्र पर ही अनुदान का लाभ ले सकता है। अनुसूचित जातिध्लघु एवं सीमांतध्महिला किसानों को 50 प्रतिशत व अन्य किसानों को 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। लघु एवं सीमांत श्रेणी का लाभ किसानों को उनके मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत जमीन के आधार पर दिया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता, इंजी. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस स्कीम के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे बैटरी, इलेक्ट्रिक, सोलर ऑपरेटिड पावर वीडर, राइड ऑन सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूलबार, सेल्फ प्रोपेल्ड हाईक्लीयरंश बूम स्प्रेयर, हाई कैपेसिटी चाफकटर लोडर के साथ (5 टन से 10 टनध्घंटा, 10 टन प्रति घंटे से अधिक एंव चाफ कटर मोटर ऑपरेटिड), ट्रैक्टर ऑपरेटिड साइलेज पैकिंग मशीन, बेलर (1400-1500 के.जी., ऑवर), बैटरी ऑपरेटर फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रा बेलर, सब सॉयलर, मल्टीक्रोप बेड प्लांटरध्रेज्ड बेड प्लांटर, सेल्फ प्रोपेल्ड राइस ट्रांसप्लांटर (4 लाइन), विनोविंग फैन, मिलेट मशीन, मिलेट मील, मेज थ्रेशर (ट्रैक्टर ऑपरेटिड)ध्मैज सलैसर, न्यूमैटिक प्लांटर, ऑयल एक्सपेलर, शुगर केन थ्रेस कटर 75 इंच साइज, मोबाइल, कॉटन श्रेडर (ट्रैक्टर ऑपरेटिड), काऊ डंग ब्रिकेट मशीन, काऊ डंग डी वाटरिंग मशीन, पैडी मोबाइल ड्रायर, लेजर लैंड लेवलर, रोटावेटर, ट्रैक्टर माउंटिड पावर वीडर, आलू बोने की मशीन इत्यादि पर अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट ूूूण्ंहतपींतलंदंण्हवअण्पद पर 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान के नाम हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आर.सी (परिवार के किसी सदस्य के नाम जो परिवार पहचान पत्र में हो), बैंक खाता, पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। यदि कोई किसान अनुसूचित जाति से संबंध रखता है तो उसे अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन करने वाले किसान को खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने बारे, पिछले 3 वर्षों में उसी कृषि यंत्र पर अनुदान न लेने बारे शपथ पत्र भी देना होगा। यदि आवेदनों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो डीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा ड्राध्ऑफ लॉट्स के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। किसानों से अपील है कि वे समय रहते आवेदन करें व योजना का लाभ उठाएं। किसान अधिक जानकारी के लिए उक्त वेबसाइट पर, सहायक कृषि अभियंता, रेवाड़ी या अपने संबंधित खंड कृषि अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिन कृषि यंत्र निर्माताओं की मशीन, कृषि यंत्र, भारत सरकार द्वारा अधिकृत टेस्टिंग सेंटरों से टेस्ट की हुई है और वो कृषि विभाग, हरियाणा की सब्सिडी स्कीमों के तहत अपनी मशीनध्कृषि यंत्र देना चाहते है। वो कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा पंचकूला की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवाएं।
चैधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में देश के शहीदों की याद में मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की
भिवानी, 30 जनवरी, अभीतक: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में चैधरी बंसी लाल विश्वविधालय में कुलगुरु प्रो.दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन में कुलसचिव डॉ जितेंद्र भारद्वाज की उपस्थिति में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक करचारियों द्वारा दो मिंट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि हमारे वीर शहीदों की शहादत के बदौलत ही हमें आजादी मिली। हमें अपने देश के वीर सपूतों पर पूर्णतया गर्व है। हमारे वीर शहीदों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए सहर्ष अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इन देश के रणबाकुरों एवं वीर शहीदों के हम सदैव ऋणी रहेंगे। हम देश के वीर सपूतों को शत शत नमन करते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के सामने एकत्रित होकर देश के वीर शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य सरकार का मुख्य फोकस प्रदेश से एनीमिया और कैंसर को समाप्त करने पर रहेगा: आरती सिंह राव
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध
चंडीगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आगामी समय में राज्य सरकार का मुख्य फोकस प्रदेश से एनीमिया और कैंसर को समाप्त करने पर रहेगा। कैंसर की जांच करने से संबंधित टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रही थी। आरती सिंह राव ने कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि कैंसर रोगियों और एक सहायक को कैंसर-उपचार के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही स्टेज-3 और स्टेज-4 के कैंसर रोगियों को ₹3,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। कैंसर उपचार को और सशक्त बनाने के लिए अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अटल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें मैमोग्राफी, सीटी सिम्युलेटर और लिनियर एक्सेलेरेटर जैसे अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। यह केंद्र हरियाणा ही नहीं पड़ोसी राज्यों के मरीजों को भी समग्र कैंसर देखभाल सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। जहां वित्त वर्ष 2014-15 में स्वास्थ्य बजट ₹2,646 करोड़ था, वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में इसे बढ़ाकर ₹9,942 करोड़ कर दिया गया है, जो कि 275 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। आरती सिंह राव ने बताया कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए 746 मेडिकल ऑफिसर्स और 845 आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 346 मेडिकल ऑफिसर्स और 154 विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच जिलों में एमआरआई स्कैन की सुविधा उपलब्ध है, जबकि पानीपत और कुरुक्षेत्र के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं और शेष 9 जिलों के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में जानकारी दी कि राज्य के सभी जिला अस्पतालों में सीनियर सिटीजन कॉर्नर और फिजियोथेरेपी यूनिट्स कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के आउट-ऑफ-पॉकेट खर्च को कम करने के लिए 17 अक्टूबर 2024 से हरियाणा के निवासियों को मुफ्त डायलिसिस सेवा प्रदान की जा रही है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में प्रसूत और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सभी जिला अस्पतालों में अलग और अत्याधुनिक मदर एन्ड चाइल्ड हैल्थ विंग स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य का लक्ष्य सभी जिला अस्पतालों में अत्याधुनिक अलग एमसीएच विंग स्थापित करना है ताकि प्रजनन, मातृ, नवजात, शिशु और किशोर स्वास्थ्य सेवाओं के पूरे परिप्रेक्ष्य को एक ही छत के नीचे कवर करते हुए गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। पंचकूला में इस विंग का निर्माण पूरा हो चुका है, पानीपत में कार्य अंतिम चरण में है, जबकि फरीदाबाद और सोनीपत में निर्माण कार्य सितंबर 2025 से शुरू किया गया है। पलवल, सिरसा और कैथल के लिए ₹20 करोड़ प्रति इस विंग की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है। आरती सिंह राव ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य में तेजी से काम किया जा रहा है जिसके कारण प्रदेश में एनीमिया की दर 59 प्रतिशत से घटकर 53 प्रतिशत हो गई है और राष्ट्रीय रैंकिंग में हरियाणा 5वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत राज्य के 22 जिलों के सभी सिविल अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र कार्यरत हैं, जिससे मरीजों को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। चंडीगढ़ और करनाल में फूड टेस्टिंग लैब्स कार्यरत हैं, जबकि 5 मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब विभिन्न जिलों में तैनात की गई हैं। साथ ही अंबाला, करनाल, हिसार और गुरुग्राम में स्वच्छ और सुरक्षित स्ट्रीट फूड हब विकसित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य एक मजबूत, जन-केंद्रित और आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करना है, जिससे प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर और बिना आर्थिक बोझ के उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार बुनियादी ढांचे, मानव संसाधन, आधुनिक उपकरणों और आवश्यक दवाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।



हरियाणा कृषि ऋण में लालफीताशाही खत्म करेगा, आरबीआई समर्थित डिजिटल क्रेडिट सिस्टम जल्द आएगा
चंडीगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि कृषि लोन में लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक दिक्कतों को दूर करने के मकसद से एक बड़े सुधार के तहत, हरियाणा सरकार एक पारदर्शी, टेक्नोलॉजी पर आधारित ग्रामीण क्रेडिट सिस्टम शुरू करने जा रही है, जिससे किसानों को लोन से जुड़े दस्तावेजीकरण (डॉक्यूमेंटेशन) के लिए बैंकों और राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। राज्य सरकार जल्द ही भारत के सबसे एडवांस्ड इंटीग्रेटेड फार्म क्रेडिट सिस्टम में से एक को विकसित करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक एमओयू साइन करेगी। इस फ्रेमवर्क के तहत, कृषि लोन की मंजूरी सीधे डिजिटाइज्ड जमीन के रिकॉर्ड से जुड़ी होगी, जिससे वित्तीय संस्थानों और राजस्व प्रशासन के बीच बिना किसी रुकावट के समन्वय पक्का होगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह नया सिस्टम जिस तरह से कृषि क्रेडिट दिया जाता है, उसमें एक बड़ा बदलाव है। उन्होंने बताया कि अब किसानों को लोन लेने के लिए सिर्फ अपने आधार नंबर की जरूरत होगी, क्योंकि जमीन से जुड़ी सभी जानकारी राज्य के डिजिटल रिकॉर्ड से अपने आप मिल जाएगी। यह सिर्फ एक प्रौद्योगिकी अपग्रेड नहीं है, बल्कि किसानों के लिए सार्वजनिक सेवा वितरण का पूरी तरह से नया तरीका है। उन्होंने कहा ‘पटवारी-तहसील-बैंक का जो पुराना सिस्टम था, जिसकी वजह से देरी होती थी, उसे खत्म कर दिया जाएगा। यह प्रोजेक्ट दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में किसान क्रेडिट कार्ड लोन पर ध्यान दिया जाएगा, जो हरियाणा में खेती के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला क्रेडिट साधन है। आधार प्रमाणीकरण के बाद, जमीन की विवरण अपने आप मिल जाएंगी, लोन से जुड़ी एंट्रीज अपने आप जमीन के रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएंगी और भुगतान करने पर गिरवी की एंट्रीज तुरंत हटा दी जाएंगी। यह पूरी प्रक्रिया बिना किसी मानवीय दखल के काम करेगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। दूसरे चरण में, इस सिस्टम को बढ़ाकर सभी तरह के कृषि और ग्रामीण लोन को शामिल किया जाएगा, जिससे पूरे राज्य में एक यूनिफाइड डिजिटल क्रेडिट इकोसिस्टम बनेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से सभी स्टेकहोल्डर्स को काफी फायदे होंगे। किसानों का समय बचेगा, उन्हें तेजी से क्रेडिट मिलेगा, और लोन स्टेटस और जमीन के रिकॉर्ड की रियल-टाइम ट्रैकिंग से पूरी पारदर्शिता मिलेगी। बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों को रियल टाइम में वेरिफाइड जमीन का डेटा मिलेगा, जिससे धोखाधड़ी वाले आवेदनों से जुड़े जोखिम कम होंगे और परिचालन क्षमता (ऑपरेशनल एफिशिएंसी) बेहतर होगी। राजस्व प्रशासन को खुद-ब-खुद अपडेट होने वाले रिकॉर्ड, कम गलतियों और जमीन के रिकॉर्ड की बेहतर विश्वसनीयता से फायदा होगा। राजस्व रिकॉर्ड और लोन देने वाली संस्थाओं के बीच रियल-टाइम इंटीग्रेशन धोखाधड़ी और गलत कामों के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा कवच का काम करेगा। उन्होंने कहा कि जाली दस्तावेजों या पुराने रिकॉर्ड का इस्तेमाल करने की कोई भी कोशिश सिस्टम द्वारा अपने आप पकड़ ली जाएगी, जिससे लोन देने वालों और असली किसानों दोनों की सुरक्षा होगी।
एसीबी ने एएसआई को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा
गोहाना, 30 जनवरी, अभीतक: शुक्रवार को हरियाणा के सोनीपत में एसीबी ने गोहाना सिटी थाने में तैनात एक एएसआई को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया है। जानकारी अनुसार, बैंक फ्रॉड केस में गिरफ्तार युवक के परिवार को केस में फंसाने और जेल भेजने की पुलिसकर्मी धमकी दे रहा था। जिसकी एवज में एएसआई ने रिश्वत की मांग की थी। युवक के परिवार ने इसकी शिकायत रोहतक एसीबी यूनिट को दी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। जानकारी अनुसार शिकायत में राजेश ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी ने पवन के परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को भी इस केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बदले जीत सिंह ने परिवार से 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जानकारी अनुसार एसीबी की टीम कल, शनिवार को जीत सिंह को कोर्ट में पेश करेगी।
हरियाणा में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला
चंडीगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। डॉ. राजा शेखर वुंडरू, जो वर्तमान में मत्स्य पालन विभाग तथा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रहेंगे। श्री डी. सुरेश, जो वर्तमान में हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर, तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर तथा मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। थानेसर के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) श्री शाश्वत सांगवान को श्री जयदीप कुमार के स्थान पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का मिशन डायरेक्टर लगाया गया है। श्री जयदीप कुमार के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन डायरेक्टर के कार्यभार से मुक्त होने के बाद वे अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।
ई-नीलामी से पूर्व विकास कार्य पूर्ण करना आवश्यकरू राइट टू सर्विस कमीशन
एचएसवीपी ई-नीलामी मामले में आयोग के दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने सेक्टर 77 फरीदाबाद में एचएसवीपी द्वारा किए गए एक ई-नीलामी प्रकरण की समीक्षा करते हुए यह स्पष्ट किया है कि किसी भी प्लॉट को ई-नीलामी में शामिल करने से पूर्व सभी आवश्यक विकास कार्यों का पूर्ण होना अत्यंत आवश्यक है। आयोग ने कहा कि यह प्रक्रिया आवंटियों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निहित रूप से आवश्यक है। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आम नागरिक सरकार पर विश्वास कर ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेते हैं। ऐसे में यह अपेक्षित है कि संबंधित विभाग द्वारा सभी आधारभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए, जिससे आवंटी बिना किसी असुविधा के निर्माण कार्य आरंभ कर सकें। मामले की सुनवाई के दौरान आयोग ने यह भी संज्ञान लिया कि आवंटन पत्र की शर्तों के अनुरूप, समय पर कब्जा न दिए जाने की स्थिति में देय ब्याज का भुगतान विलंब से किया गया। आयोग के हस्तक्षेप के पश्चात इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। आयोग ने एस्टेट ऑफिसर को निर्देश दिए हैं कि आवंटी को देय विलंबित ब्याज का भुगतान किया जाए, कब्जे की तिथि में आवश्यक संशोधन किया जाए तथा वसूली गई एक्सटेंशन फीस नियमानुसार वापस की जाए। इस संबंध में अनुपालना रिपोर्ट 05 फरवरी 2026 तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ई-नीलामी से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा में यह तथ्य भी सामने आया कि संबंधित प्लॉट को “क्लियर” दर्शाया गया था, जबकि उसके सामने की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में थी। आयोग ने इस विषय पर प्रशासनिक स्तर पर और अधिक सावधानी एवं समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया है। इस संपूर्ण प्रकरण की जानकारी हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के संज्ञान में भी लाई गई है, ताकि आवश्यक प्रशासनिक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। आयोग ने प्रभावित आवंटी श्री मनोज वशिष्ठ को हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट, 2014 के प्रावधानों के तहत 5,000 रुपये तक का मुआवजा प्रदान करने के आदेश दिए हैं, जिसका भुगतान एचएसवीपी द्वारा 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। साथ ही, विभाग को यह स्वतंत्रता दी गई है कि नियमानुसार यह राशि संबंधित अधिकारियों से वसूल की जा सके। राइट टू सर्विस कमीशन ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में एचएसवीपी द्वारा ई-नीलामी प्रक्रिया में सभी विकास कार्यों को पूर्ण करने के उपरांत ही नीलामी की जाएगी तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या मानसिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
20 एचसीएस अधिकारियों को मिला सुपर टाइम स्केल, सरकार ने जारी किए आदेश
चंडीगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सर्विस (कार्यकारी शाखा) के 20 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (।ब्च्स्-18) प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। यह वेतनमान लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है। सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में जिन एचसीएस अधिकारियों को यह लाभ दिया है, उनमें श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती कमल प्रीत कौर, श्री अमित कुमार-प्, श्री प्रदीप कुमार-प्प्, डॉ. सुशील कुमार, श्रीमती अनु, श्रीमती निशु नी नम्रता सिंगल, श्री विराट, श्री विवेक चैधरी, श्री दलबीर सिंह, श्री अश्वनी मलिक, श्री नरेंद्र पाल मलिक, श्रीमती शालिनी चेतल, श्रीमती पूजा चांवरिया, श्री सतीश कुमार, श्री त्रिलोक चंद, श्री विवेक कालिया, श्री अजय चोपड़ा, श्री मनोज खत्री और श्री गौरव कुमार शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह कॉलेज, चंडीगढ़ के 61 वें स्थापना दिवस समारोह में की शिरकत
दसवें पातशाह के धर्म, शौर्य और बलिदान को समर्पित रहा समारोह
चंडीगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं का आह्वान किया कि वे ज्ञान, विनम्रता, सफलता, संवेदनशीलता और शक्ति के साथ सेवा भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यही हमारे महान गुरुओं का संदेश और जीवन का मार्गदर्शन है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को चण्डीगढ के श्री गुरु गोबिन्द सिंह कॉलेज के 61 वें स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सिख एजुकेशन सोसायटी को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सिख एजुकेशन सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि समारोह में आकर उन्हें अत्यंत गर्व और गौरव की अनुभूति हो रही है। यह समारोह धर्म, शौर्य और बलिदान के प्रतीक दसवें पातशाह, श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जब हम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का स्मरण करते हैं, तो आंखों के सामने एक वीर योद्धा का स्वरूप उभर कर आता है जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता, धर्म और न्याय के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने हमें सिखाया कि सिर कटाया जा सकता है, पर सिद्धांत नहीं, शरीर मिट सकता है, पर आत्मसम्मान नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज का यह स्थापना दिवस उस महान परंपरा, विचारधारा और चेतना का उत्सव है, जिसने सदियों से भारत की आत्मा को जागृत रखा है, जो कॉलेज के स्थापना वर्ष 1966 में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर की गई थी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गुरु जी ने त्याग, साहस व मानवता का संदेश दिया, उसी प्रकार इस कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु जी के महान गुणों का विकास करना है और यही इस कॉलेज की आत्मा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भी अहम भूमिका होती है जो केवल पाठ्यक्रम ही नहीं पढ़ाते बल्कि जीवन का मार्ग भी दिखाते हैं। इसके अलावा गुरु परम्परा का निर्वहन करते हुए शिक्षक ज्ञान के साथ साथ बच्चों को संस्कारवान बनाने का भी कार्य करते हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु गोबिन्द सिंह कॉलेज केवल शिक्षा ज्ञान प्रदान करने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण और मानव निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इस काॅलेज ने देश को ऐसे प्रतिभाशाली महानुभाव दिए हैं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना ही सच्चा धर्म बताते हुए डर से नहीं, धर्म से जियो, स्वार्थ से नहीं, सेवा से जियो का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान की नींव ही त्याग, बलिदान, साहस और सत्य जैसे मूल्यों पर रखी गई है। हरियाणा सरकार भी प्रदेश के हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्य और रोजगार के समान अवसर दिलाने के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए हरियाणा में शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, खेल और रोजगार आदि हर क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उच्चतर शिक्षा, अनुसंधान एवं शोध के लिए हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया गया, जिसमें अब तक 360 से अधिक परियोजना प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी के अनुरूप ढालने के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। हर जिले में एक राजकीय मॉडल संस्कृति महाविद्यालय तथा 20 किलोमीटर के दायरे में एक काॅलेज खोलने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति की सफलता, प्रभावी मापनीय व समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु पंचकूला में इंटेलिजेंट डेटा ड्रिवन डिसीजन सपोर्ट सिस्टम, नीव पोर्टल शुरू किया गया है जो नीति निर्माण और संस्थागत क्रियान्वयन के बीच की दूरी को समाप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गुरुओं की शिक्षाओं व सिद्धातों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। कुरुक्षेत्र में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें राज्य स्तरीय शहीदी समागम में प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित सिक्के, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इसके अलावा असंध कॉलेज का नामकरण बाबा फतेह सिंह जी तथा नाडा साहिब से कपालमोचन तक राज्य राजमार्ग का नाम भी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी मार्ग रखा गया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार भावी पीढ़ी को रोजगारपरक, चरित्रवान, और नैतिक गुणों से युक्त शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए युवाओं को पढ़ाई के प्रति गंभीर करने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेहनत करने पर बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिना पर्ची, खर्ची के एक लाख 80 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। कार्यक्रम में पहुंचने पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सिख एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष सरदार गुरदेव सिंह बराड़, उपाध्यक्ष सरदार कुलबीर सिंह, सचिव कर्नल जसमेर सिंह बाला, प्राधानाचार्य जसविन्दर सिंह सहित शिक्षक एवं युवा उपस्थित रहे।

झज्जर: यूजीसी कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक पर झज्जर में बोले कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
कहा: उसमें आपस में मतभेद तो था और सुप्रीम कोर्ट सारी चीजों की निगरानी करता हैं,सुप्रीम कोर्ट ने जो काम किया उसकी सब तारीफ कर रहे है
इनेलो विधायक अर्जुन चैटाला के भाजपा में गधे को भी डॉक्टर बनाया जा सकता है, शर्त है वो आरएसएस का होना चाहिए बयान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया पलटवार
कहा: वो अच्छे परिवार से हैं और उनका नाम भी अच्छा है लेकिन उन्हें बातें भी अच्छी करनी चाहिए
झज्जर में परिवेदना समिति की बैठक लेने पहुंचे थे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
परिवेदना समिति की बैठक में मंत्री के सामने जिला प्रशासन ने राखी 12 समस्याएं जिसमें से 10 का हुआ समाधान

जनगणना 2027 बारे हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी की, पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा
गीता देवी बनी दि भिवानी जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैक समिति की चैयरमैन
भिवानी, 30 जनवरी, अभीतक: दि भिवानी जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैक समिति भिवानी के निदेशक मण्डल के पदाधिकारियो का चुनाव बन्सी लाल उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति भिवानी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। रजिस्ट्रार सहकारी चुनाव सर्व सम्मति से हुआ जिसमे श्रीमति गीता देवी को निदेशक मण्डल का अध्यक्ष (चैयरमैन) चुना गया व श्री होशियार सिंह को उपाध्यक्ष (वाईस चैयरमैन) चुना गया। चुनाव शान्तिपुर्णक सम्पन्न हुआ। नव चयनित चैयरमैन ने इस अवसर पर सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद किया व संस्था के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन
फरीदाबाद, 30 जनवरी, अभीतक: विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का भव्य उद्घाटन देश के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा शनिवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र एवं हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मेले में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल एवं हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजेश नागर, युवा सशक्तिकरण, खेल, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गौरव गौतम भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में विधायक श्री मूलचंद शर्मा (बलभगढ़), श्री धनेश आदलखा (बड़खल) एवं श्री सतीश कुमार फागना (फरीदाबाद एनआईटी) उपस्थित रहेंगे। प्रशासनिक स्तर पर पर्यटन सचिव, भारत सरकार श्री श्रीवास्तव कृष्णा, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल, एडीजी सीआईडी श्री सौरभ सिंह, पर्यटन एवं विरासत विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अमित कुमार अग्रवाल, आईएएस, मंडलायुक्त फरीदाबाद श्री संजय जूण, आईएएस, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता, आईपीएस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीन जोशी, एसकेएमए के प्रबंध निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, आईएएस, उपायुक्त फरीदाबाद श्री आयुष सिन्हा, आईएएस, जिला परिषद अध्यक्ष श्री विजय लोहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल एवं श्री सोहनपाल सिंह भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला भारतीय कला, संस्कृति एवं पारंपरिक शिल्प को वैश्विक पहचान प्रदान करने वाला एक प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में शिल्पकार एवं पर्यटक भाग लेते हैं।
जेजेपी किसान प्रकोष्ठ के 83 हलका अध्यक्ष घोषित
चंडीगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चैटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रोशन ढांडा, प्रदेशाध्यक्ष नरेश द्वारका व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद किसान सेल में 83 हलका अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। अंबाला कैंट हलके में संदीप कुमार, नारायणगढ़ में नरेंद्र कुमार, मुलाना में सतीश कुमार, भिवानी में राजदीप, लोहारू में रमेश शर्मा, बवानी खेड़ा में डॉ. अनिल, तोशाम में सतीश कुमार, दादरी में प्रवेश नीटू बिरही, बाढड़ा में सुखवंत बेरला, फरीदाबाद एनआईटी में अब्दुल हाजी, तिगांव में लक्ष्मण, पृथला में संजय सिंह और बड़खल में ओजेश वर्मा जेजेपी किसान सेल के हलका अध्यक्ष होंगे। इसी तरह फतेहाबाद हलके में राजेश, रतिया में कृष्ण दौलतपुर, टोहाना में कृष्ण चंद्रावल, बादशाहपुर में सतपाल हंस, पटौदी में मनजीत नारा, आदमपुर में साहब राम, नलवा में सुरेश नम्बरदार, बरवाला में हरीकिशन, उकलाना में सरदार गुरशरण, हांसी में सुरेश, नारनौंद में वेदपाल, जींद में कपिल बडोदी, नरवाना में डॉ राजबीर, उचाना में वजीर पप्पू, सफीदों में सत्यवान और जुलाना में राजेश गढ़वाली को जेजेपी किसान सेल का हलका अध्यक्ष बनाया हैं। झज्जर हलके में धर्मबीर, बेरी में सूबे सिंह, बहादुरगढ़ में बले भान, बादली में धर्मपाल, करनाल में सुखदेव सिंह, इंद्री में बलिंदर सिंह, असंध में रामफल, घरौंडा में सुनील कुमार, नीलोखेड़ी में भानु प्रताप, कैथल में राकेश कुमार, पुंडरी में पालाराम, कलायत में दरबारा सिंह, गुहला में जसमेर सिंह, थानेसर में सतपाल सिंह, लाडवा में युवराज सिंह, शाहाबाद में सुरजीत सिंह, पिहोवा में गुरदीप सिंह, महेंद्रगढ़ में राजेंद्र कुमार, अटेली में विजय कुमार, नारनौल में पृथ्वी सिंह और नांगल चैधरी में नरेंद्र को जेजेपी किसान सेल में हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनके अलावा नूंह में मोहम्मद नसीम, फिरोजपुर झिरका में मोहम्मद हनीफ, पुन्हाना में मोहम्मद लुकमान, पानीपत सिटी में सुरजीत सिंह, पानीपत ग्रामीण में राजेश मलिक, इसराना में कमलजीत, समालखा में बलजीत, पंचकूला में सुरेंद्र सिंह, कालका में सतविंदर सिंह, पलवल में सतबीर, होडल में नरबीर सिंह, हथीन में लेखराज दहिया, रेवाड़ी में उदय राम, कोसली में रविंद्र मोनू, बावल में जितेंद्र कुमार, रोहतक में नीटू अहलावत, गढ़ी सांपला किलोई में नीतेश ओहल्याण, महम में नरेंद्र सिवाच, कलानौर में सोनू, सिरसा में महावीर सहारण, डबवाली में गुरप्रीत सिंह, ऐलनाबाद में राम मूर्ति ढिल्लों, रानिया में मनदीप सिंह, कालांवाली में जगसीर सिंह, सोनीपत में सतबीर, राई में कृष्ण अंतिल, खरखौदा में देवेंद्र सिंह, गन्नौर में हरी कृष्ण, गोहाना में रविंद्र मलिक, बरोदा में सिकंदर सोनू, यमुनानगर में पृथ्वी सिंह, साढ़ौरा में रणबीर सिंह और रादौर में गुरदेव सिंह जेजेपी किसान सेल के हलका अध्यक्ष होंगे।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी तफतीशी अधिकारी के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया
गुरुग्राम, 30 जनवरी, अभीतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में आरोपी पीध्एस.आई. सुमित कुमार, तफतीशी अधिकारी, थाना धौज, जिला फरीदाबाद के विरुद्ध आज दिनांक 30.01.2026 को माननीय न्यायालय श्री सुधीर जीवन, ए.एस.जे., फरीदाबाद में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 7, 7ए, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट तथा धारा 308(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। अभियोग के अनुसार, शिकायतकर्ता के विरुद्ध अभियोग संख्या 172 दिनांक 08.09.2025, धारा 318(4) बी.एन.एस., थाना धौज, जिला फरीदाबाद में दर्ज था, जिसकी तफतीश पीध्एस.आई. सुमित कुमार द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि आरोपी तफतीशी अधिकारी ने उक्त मामले का चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के एवज में शिकायतकर्ता से 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार रुपये) रिश्वत की मांग की।
जनता की सुविधा के लिए शीघ्र ही 400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन राज्य में शामिल किए जाएंगे: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 30 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, आधुनिक तथा यात्रियों के अनुकूल बनाने के लिए सरकार निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित की जाने वाली सभी निजी बसों के चालकों की अनिवार्य रूप से ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम से जांच की जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो। श्री विज ने यह भी बताया कि हरियाणा की जनता की सुविधा के लिए शीघ्र ही 400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन राज्य में शामिल किए जाएंगे। इस दिशा में आवश्यक प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे ईंधन पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। ऊर्जा मंत्री आज सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के बस बेड़े को चरणबद्ध तरीके से और मजबूत किया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही, सभी रोडवेज बसों में अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को बसों की समय-सारिणी और स्थिति की सटीक जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी बस अड्डों पर डिजिटल स्क्रीन स्थापित की जाएंगी, जिन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर बसों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इससे यात्रियों को अनावश्यक प्रतीक्षा से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुव्यवस्थित होगी। इसके अतिरिक्त, एक विशेष मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से यात्री बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे और अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सभी डिजिटल सुविधाओं को पूरी तरह लागू करने में कुछ समय अवश्य लगेगा, लेकिन सरकार इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री विज ने यह भी कहा कि बसों की आवाजाही और बस अड्डों में उनके प्रवेश-निकास की पूरी प्रणाली को डिजिटल माध्यम से सुदृढ़ किया जा रहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि निर्धारित मार्गों पर बसें सही ढंग से संचालित हो रही हैं या नहीं। यदि कोई बस निर्धारित मार्ग से भटकती है या बस अड्डे पर समय पर नहीं पहुंचती, तो इसकी जानकारी तुरंत ऑनलाइन प्रणाली में उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरी व्यवस्था की वह स्वयं भी नियमित निगरानी करेंगे, ताकि परिवहन सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हरियाणा में परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, भरोसेमंद और आधुनिक बनाना है, ताकि आम नागरिकों को सुविधाजनक, समयबद्ध और किफायती यात्रा का लाभ मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुधारों से राज्य की परिवहन व्यवस्था एक नई दिशा में आगे बढ़ेगी।
किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा
हिसार, 30 जनवरी, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हिसार द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई है। यह जानकारी देते हुए उपकृषि निदेशक डॉ राजबीर सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 25 प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों एवं मशीनों पर अनुदान दिया जाएगा। इनमें बैटरीध्बिजलीध्सोलर आधारित घास काटने की मशीन, सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टीटूल मशीन, स्वचालित स्प्रे मशीन, ट्रैक्टर लोडर, ट्रैक्टर संचालित साइलेज मशीन, बैटरी व ट्रैक्टर आधारित उर्वरक छिडकाव मशीन, ट्रैक्टर आधारित हाइड्रोलिक गांठ बनाने की मशीन, मल्टीक्रॉप बेड प्लांटर, सब चालित धान लगाने की मशीन, फसल साफ करने का पंखा, बाजरा पिसाई मशीन, टैक्ट्रर चालित मक्का निकालने की मशीन, गोबर सुखाने व उसकी मिट््टी बनाने की मशीन, धान सूखाने की मशीन, लेजर लैंड लैवलर (कम्प्यूटर गोड़ी), रोटावेटर, ट्रैक्टर आधारित घास निकालने की मशीन तथा आलू खोदने की मशीन सहित अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान ीजजचेरूध्ध्ंहतपींतलंदंण्हवअण्पदध् पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रबी 2024 एवं खरीफ 2025 की फसल का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आवेदक के पास ट्रैक्टर की वैध आरसी होनी चाहिए तथा एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकता है और केवल एक ही मशीन का लाभ लिया जा सकेगा। पिछले तीन वर्षों में उसी कृषि यंत्र पर अनुदान लेने वाले किसान पात्र नहीं होंगे। उपकृषि निदेशक ने बताया कि लाभार्थियों का चयन निर्धारित मापदंडों के अनुसार ड्रा के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाएगा। चयन के उपरांत किसान मशीन को अनुमोदित निर्माता या डीलर से खरीद सकेंगे। निर्माताध्डीलर द्वारा बिल पर भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा निर्माताध्डीलर द्वारा बिल दो लाख रुपये से कम मूल्य की मशीन पर एक वर्ष तथा दो लाख रुपये से अधिक मूल्य की मशीन पर दो वर्ष की वारंटी देना अनिवार्य होगा, साथ ही स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता कम से कम पांच वर्ष तक सुनिश्चित करनी होगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत @2047 की कुंजी के रूप में PRAGATI प्लेटफॉर्म की सराहना की
चंडीगढ़, 30 जनवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भारत सरकार के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म PRAGATI (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की प्रशंसा करते हुए इसे विकास परियोजनाओं को तेज करने और जन शिकायतों का समाधान करने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण बताया। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र, राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए प्रमुख योजनाओं की प्रत्यक्ष, वास्तविक समय की निगरानी को सक्षम बनाता है। श्री नायब सिंह सैनी के अनुसार, PRAGATI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारदर्शी, जवाबदेह शासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और विकसित भारत @2047 के दीर्घकालिक राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे सार्वजनिक कल्याण पहलों का तेजी से निष्पादन और प्रभावी वितरण सुनिश्चित होता है। हरियाणा में वर्तमान में देखरेख अधीन 112 प्रमुख परियोजनाओं में से 57 पहले ही चालू हैं, जिनमें 94,153 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है, जबकि शेष 55 परियोजनाएं—जिनकी कीमत 5.44 लाख करोड़ रुपये है—अभी कार्यान्वयनाधीन हैं। चालू परियोजनाओं में से, प्रधानमंत्री के PRAGATI (Pro-Active Governance and Timely Implementation) प्लेटफॉर्म के तहत 13 परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिनकी कीमत 30,463 करोड़ रुपये है। क्षेत्रवार, सड़कें और राजमार्ग 30 पूर्ण परियोजनाओं के साथ शीर्ष पर हैं, इसके बाद तेल और गैस (10), बिजली संचरण और वितरण (9), रेलवे (4), बिजली उत्पादन (3), और एक रियल एस्टेट परियोजना हैं। इन पूर्ण संपत्तियों ने हरियाणा की कनेक्टिविटी, ऊर्जा अवसंरचना और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को काफी मजबूत किया है। इस बीच, 55 कार्यान्वयनाधीन परियोजनाओं में से 13 उच्च मूल्य वाली परियोजनाएं, जिनमें 2.24 लाख करोड़ रुपये का निवेश शामिल है, PRAGATI के तहत निकट देख रेख में हैं। क्षेत्रीय वितरण कनेक्टिविटी और सार्वजनिक सेवाओं पर निरंतर ध्यान दिलाता है, जिसमें सड़कें और राजमार्ग 22 परियोजनाओं के साथ सबसे आगे हैं, इसके बाद स्वास्थ्य सेवा (9), रेलवे (5), तेल और गैस (5), बिजली संचरण और वितरण (4), आईटी/आईटीईएस (3), और बिजली उत्पादन (3)। इसके अलावा, मेट्रो रेल, उद्योग और वाणिज्य, लॉजिस्टिक्स पार्क विकास, और सीमेंट विनिर्माण में प्रत्येक एक-एक परियोजना चल रही है। इन चल रही पहलों में से कई एनसीआर क्षेत्र की सबसे बड़ी अवसंरचना परियोजनाओं में शामिल हैं, जिनमें एक्सप्रेसवे, समर्पित माल गलियारे, टेलीकॉम संतृप्ति अभियान, और प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं—जो हरियाणा के दीर्घकालिक, विकास-उन्मुख अवसंरचना विकास की दिशा में प्रयासों को दर्शाते हैं।
सोशल मीडिया की सूर्खियां
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 29 जनवरी को देश का आर्थिक रिपोर्ट कार्ड यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया। इस बार का सर्वे सिर्फ देश की आर्थिक सेहत नहीं, बल्कि देशवासियों की शारीरिक और मानसिक सेहत के गंभीर पहलुओं पर भी ध्यान खींचता है। सर्वे में जंक फूड की बढ़ती खपत पर चिंता जताई गई है। साथ ही सुझाव दिया गया है कि जंक फूड के विज्ञापनों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक पाबंदी लगाई जानी चाहिए। क्योंकि इस तरह के फूड में वसा, नमक, चीनी ज्यादा होती है। इसके अलावा सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8ः से 7.2ः की रेंज में रहने का अनुमान है। वहीं, महंगाई, खेती-किसानी नौकरियों की जानकारी भी सर्वे में दी गई है। सर्वे के मुताबिक भारत में 15 साल से ज्यादा उम्र के 56.2 करोड़ लोग रोजगार में हैं। वहीं सर्वे में राज्यों की ओर से बांटी जा रही श्फ्रीबीजश् पर चेतावनी दी गई है।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण भीषण सर्दी पड़ रही है। अधिकांश जगहों पर रात का तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे चला गया। गांदरबल जिले का सोनमर्ग गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडी जगह रही। सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान -11.2 डिग्री सेल्सियस (°ब्) दर्ज किया गया। श्रीनगर में -0.6°ब्, बारामूला जिले के मशहूर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में -9°ब्, कोकरनाग में -0.6°ब् और कुपवारा में -3.5°ब् तापमान रहा। इधर, पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जैसे हालात हैं। गुरुवार को दोनों राज्यों के 5 शहरों में तापमान 4°ब् से नीचे रहा। हरियाणा के नारनौल में पारा 2°ब् और भिवानी में 2.5°ब् रिकॉर्ड हुआ। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 3°ब् और बठिंडा में 3.8°ब् और फिरोजपुर में 3.4°ब् रहा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी-बिहार के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से बारिश की संभावना है। बारिश का दौर 2 से 3 फरवरी तक रहेगा। इससे तापमान में गिरावट के साथ सर्दी और बढ़ेगी।
हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय कैब ड्राइवर का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी डेडबॉडी झाड़ियों में फेंक दी और कैब को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने देर रात सुल्तानपुर झील के समीप से युवक का शव बरामद किया। रैपिडो से बुक कर टैक्सी बुलाई बुलाई गई थी।
हरियाणा के नारनौल में एक गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ रात के समय खेतों के रास्ते में घूमता दिखाई दिया। इस दौरान वहां से गुजर एक कार सवार व्यक्ति ने तेंदुए की वीडियो बना ली। गाड़ी की लाईट दिखाई देते ही तेंदुआ तेजी से खेतों की ओर बढ़ने लगा। इसके बाद जैसे ही ड्राइवर ने हॉर्न बजाया तो तेंदुआ तुरंत खेतों में कूद गया। गांव में तेंदुए की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घरों के गेट बंद कर लिए। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी गांव की सीमा पर तेंदुआ दिखाई दिया है। अब तेंदुए के डर से किसान ग्रुप बनाकर खेतों में जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
रोहतक में अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को काबू किया गया, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए है। पकड़े गए आरोपियों का विदेश में बैठे एक गैंगस्टर से संबंध है, जिसके कहने पर रोहतक की एक एक्टिव गैंग के गुर्गों को हथियार सप्लाई करने आए थे। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र के शाहबाद क्षेत्र निवासी रमन के रूप में हुई, जबकि दूसरा आरोपी पानीपत निवासी रविंद्र है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर के कहने पर हथियारों की सप्लाई करते हैं। दोनों आरोपी बाइक पर रोहतक की एक एक्टिव गैंग को हथियार सप्लाई करने आए थे, जिनका प्रयोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए होना था।
बीजिंग में भ्रष्टाचार के एक चैंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। चीन में एक मेयर के घर छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों को 13.5 टन सोना, 23 टन नकदी और दर्जनों लग्जरी गाड़ियां मिलीं। इतना बड़ा खजाना देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने मेयर को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला चीन की सख्त एंटी-करप्शन मुहिम का बड़ा और हैरान करने वाला उदाहरण माना जा रहा है।
झज्जर में हरियाणा पुलिस के एडीजीपी एच.एस दून के दौरे के दौरान एक पुलिस कर्मचारी को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए। मामला पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान सामने आया। एडीजीपी एच.एस. दून झज्जर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 250 पुलिस कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को निर्देश दिया कि हर स्कूल में लड़कियों को फ्री में सैनेटरी पैड बांटना अनिवार्य होगा। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग वॉशरूम बनाने होंगे। जो स्कूल ऐसा नहीं कर पाएंगे, उनकी मान्यता रद्द की जाएगी। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि हर स्कूल में दिव्यांगों के अनुकूल (डिसेबल फ्रेंडली) टॉयलेट बनाए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में लगाई एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है। याचिका जया ठाकुर ने लगाई थी। उनकी मांग थी कि केंद्र सरकार की मासिक धर्म स्वच्छता नीति (डमदेजतनंस भ्लहपमदम च्वसपबल) को पूरे देश में लागू किया जाए।
चांदी-सोने के दाम में लगातार चार दिन ऑल टाइम हाई पर रहने के बाद आज 30 जनवरी को बड़ी गिरावट आई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी मुख्य वजह मार्केट में मुनाफा वसूली है। सोना एक दिन में 6,865 रुपए और चांदी 22,825 रुपए सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (प्ठश्र।) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,68,475 रुपए पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव 1,75,340 रुपएध्10ह था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 3,57,163 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 3,79,988 रुपए किलो थी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत @2047 की कुंजी के रूप में PRAGATI प्लेटफॉर्म की सराहना की
चंडीगढ़, 30 जनवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने भारत सरकार के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म PRAGATI (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की प्रशंसा करते हुए इसे विकास परियोजनाओं को तेज करने और जन शिकायतों का समाधान करने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण बताया। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र, राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए प्रमुख योजनाओं की प्रत्यक्ष, वास्तविक समय की निगरानी को सक्षम बनाता है। श्री नायब सिंह सैनी के अनुसार, PRAGATI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारदर्शी, जवाबदेह शासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और विकसित भारत @2047 के दीर्घकालिक राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे सार्वजनिक कल्याण पहलों का तेजी से निष्पादन और प्रभावी वितरण सुनिश्चित होता है। हरियाणा में वर्तमान में देखरेख अधीन 112 प्रमुख परियोजनाओं में से 57 पहले ही चालू हैं, जिनमें 94,153 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है, जबकि शेष 55 परियोजनाएं—जिनकी कीमत 5.44 लाख करोड़ रुपये है—अभी कार्यान्वयनाधीन हैं। चालू परियोजनाओं में से, प्रधानमंत्री के PRAGATI (Pro-Active Governance and Timely Implementation) प्लेटफॉर्म के तहत 13 परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिनकी कीमत 30,463 करोड़ रुपये है। क्षेत्रवार, सड़कें और राजमार्ग 30 पूर्ण परियोजनाओं के साथ शीर्ष पर हैं, इसके बाद तेल और गैस (10), बिजली संचरण और वितरण (9), रेलवे (4), बिजली उत्पादन (3), और एक रियल एस्टेट परियोजना हैं। इन पूर्ण संपत्तियों ने हरियाणा की कनेक्टिविटी, ऊर्जा अवसंरचना और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को काफी मजबूत किया है। इस बीच, 55 कार्यान्वयनाधीन परियोजनाओं में से 13 उच्च मूल्य वाली परियोजनाएं, जिनमें 2.24 लाख करोड़ रुपये का निवेश शामिल है, PRAGATI के तहत निकट देख रेख में हैं। क्षेत्रीय वितरण कनेक्टिविटी और सार्वजनिक सेवाओं पर निरंतर ध्यान दिलाता है, जिसमें सड़कें और राजमार्ग 22 परियोजनाओं के साथ सबसे आगे हैं, इसके बाद स्वास्थ्य सेवा (9), रेलवे (5), तेल और गैस (5), बिजली संचरण और वितरण (4), आईटी/आईटीईएस (3), और बिजली उत्पादन (3)। इसके अलावा, मेट्रो रेल, उद्योग और वाणिज्य, लॉजिस्टिक्स पार्क विकास, और सीमेंट विनिर्माण में प्रत्येक एक-एक परियोजना चल रही है। इन चल रही पहलों में से कई एनसीआर क्षेत्र की सबसे बड़ी अवसंरचना परियोजनाओं में शामिल हैं, जिनमें एक्सप्रेसवे, समर्पित माल गलियारे, टेलीकॉम संतृप्ति अभियान, और प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं—जो हरियाणा के दीर्घकालिक, विकास-उन्मुख अवसंरचना विकास की दिशा में प्रयासों को दर्शाते हैं।