Haryana Abhitak News 01/02/26

आयुर्वेद चिकित्सा का अंतरराष्ट्रीय हब बनेगा जटेला धाम – कृष्ण बेदी
झज्जर, 01 फरवरी, अभीतक: चरखी दादरी के निकट माजरा स्थित जटेला धाम में आज आयुर्वेद चिकित्सा के लिए एक ऐतिहासिक दिवस बन गया है। हरियाणा के सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी और अन्य विशिष्ट अतिथिगण ने आयुर्वेद चिकित्सालय में योगदान देने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया। जटेला धाम के सत्संग भवन में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा के सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जटेला धाम पुरातन काल से ही मानवता की सेवा करता आ रहा है तथा इस मानव सेवा के अनुष्ठान को महंत राजेंद्र दास ने और भी गरिमामयी बना दिया है।जटेला धाम अध्यातम केंद्र के साथ-साथ पर्यावरण सुधार,नशामुक्त अभियान,वृक्षारोपण और आयुर्वेद चिकित्सा व शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में अब विकसित हो रहा है। थोड़े ही दिनों में यह आयुर्वेद चिकित्सा व प्रौद्योगिकी के शोधकर्ताओं और नवेन्मषकों के लिए एक रमणीय पावन स्थल होगा। इसके लिए मैं महंत राजेंद्र दास और यहां के साध संगत को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जो इस आयुर्वेद चिकित्सा महायज्ञ में अपना योगदान दे रहे हैं, उनका नाम चिकित्सा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा। ये दानदाता हमारे लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए श्रद्धा के पात्र हैं, जो मानव कल्याण के अंतरराष्ट्रीय केंद्र के लिए अपना तन मन धन अर्पित हुएक समर्पित कर रहे हैं। जटेला धाम साहित्यिक व अकादमिक गतिविधियों के लिए कई दशकों से मानवता की सेवा कर रहा है। आज का दिन आयुर्वेद चिकित्सा के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास ने आयुर्वेद चिकित्सा व शोध संस्थान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि ये चिकित्सा संस्थान आयुर्वेद शोध और उसके नवाचार के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां पर आयुर्वेदिक पद्धति को नई तकनीक के साथ चिकित्सीय सेवा में बदलने का लिए समाज-कल्याण का कार्य करेगा। जटेला धाम से ही पर्यावरण संरक्षण का जो उद्घोष पिछले कई वर्षों पहले शुरू हुआ था वह विश्व के कोने-कोने तक पहुंच गया है। पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद चिकित्सा एक एक दूसरे के पूरक है। आयुर्वेद में भोजन एक दवा है, श्वास-साधना रोग मुक्ति का एक जरिया है तथा इनमें नवाचार का प्रयोग घातक बीमारियों से मुकाबले का एक रामबाण औजार है। चिकित्सा के इन तीनों आयामों से इस आयुर्वेद संस्थान में चिकित्सासेवा का कार्य होगा तथा साध संगत के सहयोग से ये चिकित्सा का अंतरराष्ट्रीय शोध व नवाचार केंद्र बनेगा। इसके साथ-सा थ अकादमिक व शोध की गतिविधियां का भी जटेला धाम मार्गदर्शन करते रहेगा। इस मौके पर सैकड़ो दानदाताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आयुर्वेद चिकित्सालय के निर्माण में करोड़ों रुपए की आर्थिक आहुति थी। वक्ताओं ने संत रविदास को श्रध्दासुमनअर्पित करते हुए साध संगत को प्रकाशोत्सव की बधाई दी।नितानंद मिशन फाउंडेशन, स्वामी नितानंद सेवा समिति तथा नितानंद वाणी प्रचार प्रसार समिति व गांवों की पंचायतों के सहयोग से सम्मान समारोह को गरिमामयी बनाया गया, जिससे प्रेरित होकर दानदाताओं की होड़ लग गई। इस चिकित्सा महोत्सव के साक्षी बनने के लिए जन सैलाब उमङ पड़ा तथा लोगों ने आयुर्वेदीय जीवनशैली को अपनाने का संकल्प भी लिया इस सामान समारोह शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई तथा समापन मंगल आरती द्वारा हुआ। इस मौके पर सुखासा महाराज, रेणुका नांदल एसडीएम बेरी, राकेश कादयान सीजेएम गुरुग्राम, रिटायर्ड डीईओ ओमप्रकाश कादयान, डाक्टर यशवीर वत्स प्राचार्य, पंडित ब्रम्हदत बिगोवा, बजरंग गुप्ता, आशीष कादयान हेडमास्टर, जबर कादयान, कर्मवीर छुछकवास, रेणुशर्मा, दीपांग गुप्ता नारनौल, बील्लू पहलवान चेयरमैन नगरपालिका बेरी, राजेंद्र शर्मा मार्केट कमेटी बेरी, मंच संचालन प्रोफेसर अजय कादयान व डाक्टर यशवीर वत्स ने किया।कंकत

उत्कर्ष कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने एच.डी. के शैक्षणिक माहौल की करी प्रशंसा
सांस्कृतिक उत्सव उत्कर्ष में एच.डी. के जूनियर ने किया धमाल

झज्जर, 01 फरवरी, अभीतक: बिरोहड स्थित एचडी स्कूल के संस्कार सभागार में प्राथमिक कक्षाओं का वार्षिक उत्सव ‘उत्कर्ष’ बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें स्वच्छता की ज्योत, सेव वाटर, ओल्ड इज गोल्ड, बेजुबान, ये तो सच है कि भगवान है, 70 का हरियाणा, मां भंगड़ा, रंगीलो म्हारो ढोलना, सन्देशे आते हैं, जय-जय हरियाणा, जैसी करणी-वैसी भरणी आदि देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, समूह गायन एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास, मंचीय अनुशासन एवं प्रस्तुति कौशल की अभिभावकों और अतिथियों ने सराहना की। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के प्रत्येक विद्यार्थी नें इस उत्कर्ष प्रोग्राम में हिस्सा लिया। एच.डी. विद्यालय का उदेश्य रहता है कि उसका प्रत्येक विद्यार्थी बड़े मंच का भागी बने।

उत्सव के दौरान भारत की महान अंतरिक्ष वैज्ञानिक कल्पना चावला की पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कल्पना चावला आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका जीवन परिश्रम, लगन एवं साहस का प्रतीक है। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने अपने संबोधन में कहा कि एचडी स्कूल का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित न होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

उन्होनें कहा कि बच्चों के लिए माता-पिता की डांट फटकार आशीर्वाद के समान होती है, माता-पिता भगवान का रुप होते हैं, वे हमेशा अपने बच्चों के भले के बारे में ही सोचते हैं। अतः बच्चों का भी कर्तव्य बनता है कि वे माता-पिता के सपनों को पूरा करने का प्रयास करें। डॉ. अस्मिता फौगाट ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। प्राचार्या नमिता दास ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार को दिया। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय बच्चों अभिभावकों एवं अध्यापकों को देते हुए उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने बताया कि संपूर्ण आयोजन अनुशासन, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिसने ‘उत्कर्ष’ को वास्तव में सार्थक बना दिया।

औमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा

विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम: धनखड़
केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए बोले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

झज्जर, 01 फरवरी, अभीतक: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री चैधरी औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक दूरदर्शी, संतुलित और जनहितैषी बजट है। यह बजट आम आदमी, किसान, युवा, महिला और उद्यमी वर्ग, सभी के सशक्तिकरण का रोडमैप प्रस्तुत करता है। राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का देश को शानदार बजट देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिक के लिए राहत और अवसर प्रदान करता है यह बजट। महंगाई के प्रभाव को कम करने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने पर केंद्रित है। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और आधारभूत ढांचे में निवेश से जीवन-स्तर में सुधार होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा और कृषि क्षेत्र में सिंचाई, फसल विविधीकरण, भंडारण, प्रसंस्करण और ग्रामीण अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। तकनीक-आधारित कृषि, कृषि-उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने से किसानों की समृद्धि का लक्ष्य मजबूत होगा। डेयरी उद्योग बढ़ावा देने की नीति से पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और नवाचार
राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि युवा भारत के सपनों को पंख देने के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप्स, नवाचार और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। शिक्षा-प्रशिक्षण को उद्योग से जोडकर युवाओं को नौकरी चाहने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में यह बजट निर्णायक सिद्ध होगा।
भारत की वैश्विक नेतृत्वकारी भूमिका
उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्रों में निवेश से भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी। यह बजट आत्मनिर्भर भारत को सुदृढ़ करते हुए भारत को वैश्विक विकास का केंद्र बनाने की क्षमता रखता है। औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देशवासियों को आश्वस्त करता है कि यह बजट समावेशी विकास, आर्थिक सुदृढ़ता और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर आधारित है। कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों को दवाईयां सस्ती होंगी। करोड़ों गिग वर्कर्स को आयुष्मान योजना का लाभ,बेटियों की शिक्षा के लिए हर जिले छात्रावास,ढांचागत विकास के लिए बजट में बड़ी बढ़ोतरी,बायो फार्मा को बढ़ावा,ए आई के लिए एक हजार करोड़ का बजटीय प्रावधान,स्टार्ट अप क्रेडिट गारंटी,हाई स्पीड रेल कॉरिडोर जैसे बड़े निर्णय पीएम मोदी की दूरदर्शिता को दर्शाते हैं। यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को नई ऊर्जा देता है और भारत को प्रगति के अगले चरण में ले जाने वाला बजट है।

बहादुरगढ़ में नई साहित्यिक संस्था का उदय
रविदास जयंती पर हुआ काव्योत्सव का आयोजन

बहादुरगढ़, 01 फरवरी, अभीतक: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल रहे गाँव चिड़ी निवासी श्री रामजी लाल की स्मृति में नवगठित साहित्यिक संस्था द्वारा रविवार को सेक्टर नौ में भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। श्री रामजी लाल स्मारक समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक कवियों ने उन्हें भावपुष्प अर्पित करने के अलावा विभिन्न विषयों पर लिखी अपनी रचनाओं की शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया। लगभग तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने की व संचालन डॉ. मनजीत भारतीय ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विरेंद्र कौशिक सहित कुमार राघव,सुनीता श्री,अनिल भारतीय गुमनाम,वेद भारती,अर्चना झा,राजकुमार गाइड,मुकेश व्यास, मुन्ना दिल्लेरी आदि ने अपनी ओज, श्रंगार व हास्य रस की रचनाएँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेन्द्र भारतीय व उनके सहयोगियों ने सभी अतिथि कवियों का फूलमालाएं व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। जलपान व सहभोज के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरेन्द्र भारतीय ने काव्योत्सव में शामिल हुए कवियों का आभार जताने के अलावा संस्था के उद्देश्य सहित कुछ भावी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहयोगी रहे नित्यानंद नवीन, सुशील ठाकुर, आलेक भारतीय व शिवांक को भी सम्मानित किया गया।

जब संत मार्गदर्शन करते हैं तो कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता: बेदी
225 बेड का आयुर्वेद चिकित्सालय मानवता की सेवा का बनेगा मंदिर बोले: कैबिनेट मंत्रीकृष्ण कुमार बेदी

झज्जर, 01 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को गांव माजरा दूबलधन स्थित तपोभूमि जटेला धाम स्वामी नितानंद जी महाराज के आश्रम में आयोजित पूर्णिमा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री बेदी ने उपस्थित जनों को पूर्णिमा दिवस तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी नितानंद जी का यह धाम अध्यात्मिक चेतना से जोड़ता है। जटेला धाम की यह पवित्र तपोभूमि संतों के आशीर्वाद से अध्यात्मिक केंद्र के रूप में पहचान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि जब संत मार्गदर्शन करते हैं तो समाज सही दिशा में चलता है और कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता। स्वामी नितानंद जी महाराज जैसे महान संतों की बदौलत ही मजबूत भारत हमें मिला है। उन्होंने कहा कि स्वामी नितानंद महाराज जी के जीवन मूल्यों को धारण करते हुए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के मिशन में निरंतर कार्य कर रहा है।
मानवता की सेवा का आश्रम बनेगा चिकित्सा संस्थान
कैबिनेट मंत्री श्री बेदी ने कहा कि स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन के सान्निध्य में बन रहा यह 225 बेड का आयुर्वेद चिकित्सालय मानवता की सेवा का एक मंदिर है। इस संस्थान के बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित होने वाले इस संस्थान से झज्जर ही नहीं बल्कि साथ लगते क्षेत्रों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। हमारी सरकार निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर रही है। हर जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल होगा। इस दौरान उन्होंने इस नेक कार्य में अपना तन मन धन से योगदान देने वालों को सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जटेला धाम समाज कल्याण कि दिशा में लगातार कार्य किए जा रहा है। सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए व प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए धाम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वामी नितानंद जी एक महान संत थे जिनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने का महान कार्य जटेला धाम के महंत स्वामी राजेंद्र दास द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा पीएम मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में सभी के हित का बजट है। यह बजट देश को विकसित करने की अग्रसर करेगा। बजट में सभी के समग्र विकास की बात है, बजट की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम ही होगी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
संतो के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाएं नागरिक: राजेंद्र दास जी महाराज
महंत राजेंद्र दास महाराज जी ने कहा कि स्वामी नितानंद एक महान स्तंभ थे जो समाज को प्ररेणा देता है। ऐसे संत अच्छे विचार देते हैं जिन पर चलते हुए समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मानव देह संत की अपार कृपा से मिलती है। जन्म के बाद मनुष्य अशुभ कार्यों में लग जाता है जो कि अपने ही बुरे कर्म बना रहा है जिसके परिणाम भी बहुत ही गलत होंगे। उन्होंने कहा कि संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर ही इस जीवन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर संत नहीं होते तो समाज आज इतने बेहतर स्वरूप में नहीं होता। बेहतर समाज के निर्माण में संतों की अहम भूमिका है। श्री राजेंद्र दास महाराज जी ने कहा कि हमारी संगत ने एक साल में लगभग एक साल में एक लाख से ज्यादा पेड़ पर्यावरण संरक्षण में कदम बढ़ाते हुए लगाएं हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थान आयुर्वेद शोध और उसके नवाचार के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित होगा। यहां पर आयुर्वेदिक पद्धति को नई तकनीक के साथ चिकित्सीय सेवा में बदलने का लिए समाज-कल्याण का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि संजय अग्रवाल महेंद्रगढ़ ने अस्पताल के में लगने वाली सभी कंक्रीट (रेती, रोड़ी बजरी आदि) सेवा हेतु उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाखों दानदाताओं द्वारा इस अस्पताल के निर्माण हेतु दान दिया जा रहा है।
समारोह में ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
सुखासा महाराज रोहतक, संत शुभाराम कटेसरा, राकेश कादयान सीजेएम गुरुग्राम, नगरपालिका बेरी के चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मार्केट कमेटी बेरी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, प्रोफेसर अजय कादयान व यशवीर वत्स, रिटायर्ड डीईओ ओमप्रकाश कादयान,ब्लॉक समिति मेंबर सूरजमल कौशिक, माजरा बी से सरपंच प्रतिनिधि नीरज, सरपंच विनोद कुमार माजरा डी, मास्टर चांद। वहीं प्रशासनिक तौर पर रेणुका नांदल एसडीएम बेरी, एसीपी बेरी अनिल कुमार, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, एसएचओ विकास कुमार सहित हजारों की संख्या में संगत उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह ने किया शहीद मोहित की शहादत को नमन
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के शोक संदेश के साथ शहीद मोहित के निवास पर पहुंचे ओएसडी

झज्जर, 01 फरवरी, अभीतक: प्रदेश के मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह ने रविवार को शहीद मोहित चैहान के पैतृक गांव गिजारोड में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का संदेश शोकाकुल परिवार तक पहुँचाते हुए कहा कि झज्जर को वीरभूमि के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहीद मोहित के पिता सतपाल सिंह चैहान के नाम संदेश में अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं प्रकट करते हुए शहीद मोहित की शहादत को कोटि कोटि नमन किया है। उन्होंने शहीद के इस सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए आश्वस्त किया है कि हरियाणा सरकार शहीद मोहित के परिवार के साथ हर समय मजबूती से खड़ी है तथा शहीद का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि सरकार शहीद के परिवार के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी और उनके त्याग को सदैव सम्मान के साथ स्मरण रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के ओएसडी ने शहीद मोहित की धर्मपत्नी अंजलि, पिता सतपाल सिंह चैहान, माता रेखा देवी और छोटे भाई जितेंद्र को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सपूतों की देशसेवा की गौरवशाली परंपरा रही है, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। इस दौरान योगेश सिलानी,गांव के सरपंच सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पंडित जसराज जी की जयंती पर फतेहाबाद में दो फरवरी को होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
जिला के कलाकारों से सहभागिता का आह्वान: उपायुक्त

झज्जर, 01 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि 2 फरवरी (सोमवार) को महान शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित जसराज जी की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन फतेहाबाद जिला के गाँव पीली मँदोरी में प्रातः 11 बजे किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि पंडित जसराज जी का जन्म फतेहाबाद जिले के पीली मँदोरी गाँव में हुआ था। वे मेवाती घराने के सुप्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक थे, जिन्होंने भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनकी स्मृति में यह राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुंबई से पंडित जसराज जी के परिजनों के साथ-साथ देश के कई प्रसिद्ध संगीतकारों और भजन गायकों के भाग लेने की संभावना है, जिनमें सोनू निगम, अनूप जलोटा सहित अन्य कलाकारों के नाम प्रमुख हैं। उपायुक्त ने जिला के सभी शास्त्रीय गायकों, भजन गायकों एवं लोक कलाकारों से इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि पंडित जसराज जी की संगीत साधना और सांस्कृतिक विरासत को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा सके।

जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित होंगे समाधान शिविर
सुबह 10 से 12 बजे तक नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निवारण

झज्जर, 01 फरवरी, अभीतक: जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज( सोमवार 02 फरवरी) को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे। वहीं, उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में किया जाएगा। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, आईएएस, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित होंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहते हैं, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध हो सके।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की
चंडीगढ़, 01 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रविवार को लोक भवन में संत शिरोमणि श्री रविदास जी के प्रकाश उत्सव पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा, समानता, करुणा और सामाजिक सद्भाव की उनकी कालातीत शिक्षाएं हमें हमेशा एक न्यायपूर्ण और अधिक समावेशी समाज बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

संस्कारम ऑन स्पॉट स्कॉलरशिप 3.0 में उमड़ी 1173 विद्यार्थियों और सैकड़ों अभिभावकों का सैलाब
झज्जर, 01 फरवरी, अभीतक: शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान संस्कारम पब्लिक स्कूल ने एक अनूठी पहल करते हुए ऑन द स्पॉट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। ऑन द स्पॉट टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के दूसरे चरण में विद्यार्थियों का जन सैलाब उमड़ा ।विद्यार्थियों व अभिभावकगण ने इस प्रतियोगिता में अपना अटूट विश्वास दिखाते हुए मुख्य स्थलों – बेरी, दूबलधन ,इमलोटा व मतानहैल में बढ़ चढ़कर भाग लिया ।अपनी बौद्धिक क्षमता को आजमाने के लिए रिकॉर्ड 1173 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई। बारिश, बादल व खराब मौसम की भी परवाह न करते हुए अलग-अलग जगहो से हजारों विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें 310 विद्यार्थी दूबलधन से, बेरी से 323 इमलोटा से 330 और मातनहैल से 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि इन सभी छात्रवृत्ति प्रतियोगिताओं के लिए स्कूल निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध करा रहा है। इससे पहले इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में रोहतक, दादरी, सालावास में भी विद्यार्थियों ने अपना जुनून दिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति दर्ज कराई थी उन विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्कूल ने 634 प्रतिभावान विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। संस्कारम ग्रुप आफ स्कूल के अध्यक्ष डॉ. महिपाल का कहना है कि कोई भी विद्यार्थी या कोई भी प्रतिभा आर्थिक कमजोरी की वजह से आगे बढ़ने से नहीं रुकनी चाहिए। उन्होंने समय-समय पर विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं को लागू करके विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद करने के लिए आगे से आगे कदम बढ़ाया है। इन सभी परीक्षाओं के परिणाम विद्यालय की वेबसाइट पर डाउनलोड कर दिए जाएंगे व इनाम 8 फरवरी 2026 को स्कूल में होने वाले वार्षिक समारोह मे दिए जाएंगे। जो भी प्रतिभागी ओलंपियाड और छात्रवृत्ति प्रतियोगिताओं में विजेता रहें है उन सभी को आकर्षक इनाम से नवाजा जाएगा जिसमें स्कूटी, लैपटॉप, किंडल, कैश प्राइजेस, एजुकेशनल किट आदि शामिल रहेंगे। जो विद्यार्थी इस बार परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं उनके लिए फिर से सुनहरा मौका है आगामी 15 फरवरी 2026 को डीघल, छारा, बादली, कबलाना और मछरौली में अगला ऑन द स्पॉट टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का तीसरा चरण संपन्न किया जाएगा।

केंद्रीय बजट 2026-27: हरियाणा के विकास को नई गति, इंफ्रा, कृषि और रोजगार पर बड़ा फोकस
चंडीगढ, 01 फरवरी, अभीतक: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 ने हरियाणा के लिए विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। कुल बजट आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया हैकृयह पिछले साल से करीब 9ः अधिक है। यह बढ़ोतरी हरियाणा जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य के लिए वरदान साबित होगी, जहां छब्त् की निकटता, मजबूत इंडस्ट्री और कृषि आधार विकास की रफ्तार को और तेज करेगा।
हरियाणा को प्रमुख लाभ और सकारात्मक प्रावधान
बजट में राज्यों को कुल 1.4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हिस्सा देने का ऐलान किया गया है। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मानते हुए राज्यों का हिस्सा 41ः पर बरकरार रखा गया है। हरियाणा, जो केंद्र को करों में बड़ा योगदान देता है, को इससे मजबूत वित्तीय सहायता मिलेगी। यह राशि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़कें और अन्य इंफ्रा परियोजनाओं को गति देगी।
बढ़ा हुआ कैपेक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
12.2 लाख करोड़ का कैपेक्स पूरे देश में रेल, सड़क, आरआरटीएस (दिल्ली-गुड़गांव-फरीदाबाद जैसे कॉरिडोर), ईवी चार्जिंग नेटवर्क, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप विस्तार और अन्य प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देगा। हरियाणा में पहले से चल रहे आईएमटी खरखोदा, मानेसर और अन्य क्षेत्रों में नए निवेश आएंगे, जिससे रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मांग के अनुरूप् आरआईडीएफ और यूआईडीएफ में बढ़ोतरी से ग्रामीण और शहरी इंफ्रा को और मजबूती मिलेगी।
सेमिकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी हब
प्दकपं ैमउपबवदकनबजवत डपेेपवद 2.0 के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है। हरियाणा का इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत है, यह बजट नए निवेश, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी हब बनाने में मदद करेगा। डैडम्, स्टार्टअप और बायोफार्मा पर फोकस से राज्य के युवाओं को आकर्षक रोजगार मिलेंगे।
कृषि, ग्रामीण विकास और किसान कल्याण
हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था,फसल विविधीकरण, पानी संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर है। रेयर अर्थ मिनरल्स, क्रिटिकल मिनरल्स और बायोफार्मा जैसे क्षेत्रों में नए प्लान से हरियाणा के किसानों और एग्री-इंडस्ट्री को फायदा होगा। राज्य की श्मेरा पानी-मेरी विरासतश् जैसी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिलेगा।
सकारात्मक पहल
बजट में मेडिकल टूरिज्म, एआई, स्किल डेवलपमेंट, कार्बन कैप्चर और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस है। महंगाई नियंत्रण, टैक्स सरलीकरण और मध्यम वर्ग को राहत से हरियाणा के नागरिकों को भी फायदा होगा। बायोफार्मा और लाइफ साइंसेज में 10,000 करोड़ के नए इनिशिएटिव राज्य के हेल्थ सेक्टर को मजबूत करेंगे। यह बजट विकसित भारत /2047 के विजन को साकार करने में हरियाणा को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। डबल इंजन सरकार की साझेदारी से राज्य में इंफ्रा, रोजगार, समृद्धि और युवा शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि केंद्र का यह बजट हरियाणा की प्रगति को और तेज करेगाकृलोगों तक विकास की लहर पहुंचेगी।

गुभाना में कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर किया नमन
झज्जर, 01 फरवरी, अभीतक: गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में समिति सदस्यों ने कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उपस्थित सदस्यों को कल्पना चावला के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल जिले में 1 जुलाई 1961 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा करनाल में हुई अपनी विलक्षण प्रतिभा के कारण उनका चयन अमेरिका की स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा में हुआ था। इसके करण उनका बचपन का सपना पूरा हुआ और उनको कोलंबिया सैटेलाइट के द्वारा अंतरिक्ष में जाने का अवसर प्राप्त हुआ, अपने मिशन को उन्होंने पूरा किया। अपने सभी अंतरिक्ष साथियों के साथ आते वक्त जमीन पर लैंडिंग करते समय 1 फरवरी 2003 को इनका जैट क्रैश हो गया। जिसके कारण पूरे भारतवर्ष को अपनी होनहार बेटी को खोना पड़ा लेकिन आज भी कल्पना चावला को महिला शक्ति के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। पूरे भारत को अपनी बेटी कल्पना चावला पर नाज है।

विधायक गीता भुक्कल ने गुरु महाराज की मूर्ति की स्थापना की
कलायत, 01 फरवरी, अभीतक: रविवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज’ के प्रकाश पर्व पर गाँव रामगढ़ पाण्डवां में भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर सेवा समिति’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ’श्रीमती गीता भुक्कल’ विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने गुरु महाराज की मूर्ति की स्थापना की। कार्यक्रम के दौरान भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरु जी के विचारों को अपने जीवन में उतरने का संदेश दिया। इस मौके पर सरपंच कविता सहारण, कर्नल बनी सिंह सहारण, पूर्व सरपंच जोगेंद्र सहारण, पूर्व सरपंच गुरदेव सहारण, पूर्व बीडीसी जगदीश सहारण, श्री बीरा सिंह सहारण, श्री अशोक सहारण, श्री पूर्ण चंद सहारण, श्री वीरेंद्र सहारण, डीएसपी रणधीर सिंह भुक्कल, श्री सुनील धीमान, श्री खजान राम, श्री गंगा बिशन सहारण, श्री अभय राम भुक्कल, श्री राकेश सहारण, श्री राम किशन सहारण, एडवोकेट सुशील कौशिक नरवाना, प्रधान फूल कुमार, प्रधान बलबीर सिंह भुक्कल, श्री सूबे सिंह भुक्कल, श्री चन्द्र मोहन भुक्कल, श्री सतबीर सिंह, श्री राजमल, श्री अनिल भुक्कल, महासचिव सुशील भुक्कल, श्री रामकुमार, श्री ईश्वर सिंह, श्री पवन कुमार, श्री राजेश कुमार जी, श्री बीरबल सिंह जी, श्री सतीश कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री गुरमीत, कमेटी के सभी पदाधिकारीगण व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

नशा नहीं, अध्यात्म अपनाओ! राष्ट्रव्यापी नशा न करने का अभियान डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा भव्य आयोजन’
झज्जर, 01 फरवरी, अभीतक: समाज को नशे के चंगुल से मुक्त कर अध्यात्म और वैदिक संस्कृति की जड़ों से जोड़ने के पवित्र उद्देश्य के साथ ष् छव नशा नेशनष् अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वाकांक्षी पहल का मुख्य आकर्षण आज रविवार, 1 फरवरी, 2026 को झज्जर स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा टाउन पार्क, झज्जर में प्रातः 11 बजे आयोजित 100 कुण्डीय यज्ञ रहा। यह आयोजन केवल झज्जर तक सीमित नहीं था, बल्कि हरियाणा प्रदेश के डीएवी स्कूलों और डीएवी कॉलेजों ने भी अपने-अपने प्रांगणों में 100 कुण्डीय हवन का आयोजन कर इस राष्ट्रव्यापी अभियान को एक नई दिशा दी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को आर्य युवा समाज के प्रेरणा स्रोत और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदरणीय श्री योगी सूरी जी, एवं डीएवी प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, श्री पूनम सूरी, के दूरदर्शी मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। उनका यह अथक प्रयास समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में ’नगर परिषद अध्यक्ष (झज्जर), श्री जिले सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ-साथ व्यपार मंडल जिला अध्यक्ष श्री केशव सिंघल (सदस्य, नगर परिषद), श्री विनीत नरूला (सदस्य, आर्य समाज), श्री राजीव (अध्यक्ष, आर्य समाज), प्रकाश वीर (मंत्री, आर्य समाज), श्री इंद्रजीत शास्त्री (सदस्य, आर्य समाज), दिनेश (वार्ड सदस्य), श्री प्रदीप, श्री सुभाष (डायरेक्टर, आर्मी पब्लिक स्कूल), श्री कृष्ण जी(सदस्य, आर्य समाज), श्री ओम प्रकाश (सदस्य, आर्य समाज), रवि हसीजा और अमित पोपली व समाज के विभिन्न वर्गों से कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस पुनीत अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर के प्रधानाचार्य, श्री पंकज वालिया और समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों के हार्दिक स्वागत से हुआ। स्वागत सत्कार के उपरांत, विद्यालय के ऊर्जावान विद्यार्थियों द्वारा 100 कुण्डीय यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण की गूँज और पवित्र अग्नि की लपटों के बीच यह यज्ञ पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण पहलू नशा मुक्ति के प्रति गहन जागरूकता फैलाना भी था। इस उद्देश्य से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें उन्होंने नशे के भयावह दुष्प्रभावों और एक स्वस्थ, संयमित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने एक विशाल जागरूकता रैली का भी आयोजन किया, जिसमें उनके जोश और उत्साह को देखकर हर कोई अभिभूत था। बच्चों के चेहरे पर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प स्पष्ट दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत विषय पर एक मार्मिक और प्रेरणादायक नाटक का मंचन भी किया गया। इस नाटक ने वहां उपस्थित दर्शकों और अन्य विद्यार्थियों के लिए एक गहरा संदेश छोड़ा, जिसने उन्हें नशे से दूर रहने और एक सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी उपस्थित दर्शकों ने विद्यार्थियों के इस अभिनव प्रयास और उनके अद्भुत जोश की जमकर सराहना की। उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया और मानव जीवन में अध्यात्म और वैदिक संस्कृति के महत्व से भी अवगत कराया गया, जो आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, श्री पंकज वालिया, ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरणादायक बातें कहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना नहीं है, बल्कि उन्हें हमारी समृद्ध वैदिक संस्कृति से पुनः जोड़ना भी है, जो आत्म-नियंत्रण और जीवन मूल्यों का आधार है। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने नशा मुक्त भारत पर एक विशेष गीत भी प्रस्तुत किया। इस गीत के माध्यम से उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से दूर रहने और एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। इस सफल और प्रेरणादायक कार्यक्रम के बाद, वहां उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और दर्शकों को यह पूर्ण विश्वास है कि यह संयुक्त प्रयास समाज के लिए एक महान प्रेरणादायक सिद्ध होगा और भारत को नशा मुक्ति के मार्ग पर अग्रसर करने में सहायक बनेगा। यह कार्यक्रम डी.ए.वी स्कूल डायरेक्टर वी.के चोपड़ा, डॉ. राजश्री (अध्यक्ष, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर एवं कमिश्नर ऑफ पुलिस झज्जर)’, उपाध्यक्ष श्रीमती एस. चंदला, ए. आर.ओ. श्रीमती सुनीता बहल, और मैनेजर डॉ. इंदु शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे यह अभियान एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँच गया है।

गाड़ी व नगदी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बरामद’
बहादुरगढ, 01 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने गाड़ी व नगदी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि विजय निवासी खांडा, जिला सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बहादुरगढ़ के सेक्टर-13 में गाड़ी सेल-परचेज का कार्य करता है। दिनांक 30 जनवरी 2026 को उसने अपनी वेन्यू गाड़ी दुकान के सामने खड़ी की थी। कुछ समय के लिए वह कार्यालय से बाहर गया हुआ था। जब वापस लौटा तो उसकी गाड़ी मौके से गायब थी, जिसमें नगदी भी रखी हुई थी।शिकायत के आधार पर थाना सदर बहादुरगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच के निर्देश दिए गए थे।इन निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर में तैनात मुख्य सिपाही सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित निवासी विशाल नगर, रोहतक के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई वेन्यू गाड़ी बरामद कर ली। आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

झज्जर: केंद्र सरकार के बजट को लेकर झज्जर में पूर्व उपमुख्यमंत्री व जेजेपी नेता दुष्यंत चैटाला तीखी प्रतिक्रिया
कहा: यह दोगली नीति सरकार की दिखती है मोदी जी ने अपने आपको इंटरनेशनल मार्केट में बचाने के लिए देश के लोगों पर टैक्स को बढ़ाने का काम कर रहे हैं
उन्होंने कहा केंद्र सरकार का 12 सालों में सबसे निराशाजनक बजट अगर कोई आया है तो इस साल का है बजट है और सरकार के बजट में किसान के बारे में केवल नाम मात्र चर्चा की गई हैं
उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं उन राज्यों को ज्यादा फायदा पहुंचाया गया है
झज्जर में जननायक जनता पार्टी के युवा योद्धा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे दुष्यंत सिंह चैटाला

शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ की केंद्रीय बजट पर राय
मेरे अनुसार, 1 फरवरी 2026 पेश किया गया केंद्रीय बजट शिक्षा क्षेत्र के लिए ष्परिवर्तनकारी और भविष्योन्मुखीष् है।मेरा मानना है कि बजट में शिक्षा के डिजिटलीकरण और स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) लैब्स की स्थापना के लिए आवंटित फंड मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (म्ॅै) और मेधावी छात्रों के बीच की खाई को पाटने का प्रयास किया है। मैं एक एकल खिड़की पोर्टल की सराहना करता हूं, जो भ्रष्टाचार को कम करेगा और सीधे छात्रों के बैंक खातों में पैसा पहुंचाएगा।पीएचडी और शोध कर रहे छात्रों के लिए श्नेशनल रिसर्च फाउंडेशनश् के तहत फेलोशिप राशि में बढ़ोतरी ब्रेन ड्रेन (प्रतिभा पलायन) रोकने वाला कदम है।नए प्प्ज् और प्प्ड का सुदृढ़ीकरण भी नई संस्थाओं की घोषणा के बजाय मौजूदा संस्थानों में सीटों की संख्या बढ़ाने और उनकी इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है जिसको मैं ष्गुणवत्ता बनाए रखने की रणनीतिष् मानता हूं।विशेषीकृत ।प् विश्वविद्यालय हेतु बजट में 3 नए श्सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ।प्श् की स्थापना का प्रस्ताव है।मेरे अनुसार, यह भारत को चैथी औद्योगिक क्रांति के लिए तैयार करेगा।ग्रामीण क्षेत्रों में मॉडल स्कूल एवं पीएम-श्री स्कूलों के विस्तार के लिए अतिरिक्त फंड ग्रामीण भारत में शिक्षा के स्तर को सुधारने की कुंजी है। मैं इसे श्सामाजिक न्याय का शैक्षिक संस्करणश् मानता हूं।उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान हेतु आवंटित निधि पर मेरी राय है कि यह ब्रेन ड्रेन के अभिशाप को ब्रेन गेन के वरदान में बदलने वाली है।यह बजट शिक्षा की पुरानी जर्जर नौका को त्यागकर, आधुनिकता के महासागर में उतरने वाला एक श्स्वर्ण-पोतश् है।इसमें सुदूर ग्रामीण अंचल के अंतिम छोर पर खड़े छात्र के लिए भी संभावनाओं का आकाश है और महानगरीय मेधा के लिए वैश्विक क्षितिज।
मनोज वशिष्ठ, शिक्षाविद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी हरियाणा

शिक्षाविद नवीन पोपली
का मानना है कि यह बजट न केवल वर्तमान की चुनौतियों का समाधान करता है, बल्कि विकसित भारत/2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक ठोस नींव रखता है। उन्होंने इसे एक ऐसा रोडमैप बताया है जो राजकोषीय विवेक और विकास की महत्वाकांक्षा के बीच सही तालमेल बिठाता है।

केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा: प्रो. रामबिलास शर्मा
केंद्रीय बजट में किसान, श्रमिक, व्यापारी, मध्यम वर्ग, युवा, महिलाएं एवं पिछड़े वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया हैरूप्रो. रामबिलास

महेंद्रगढ़, 01 फरवरी, अभीतक: हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट दूरदर्शिता, संतुलन और समावेशी विकास की भावना के साथ तैयार किया गया है, जिसमें किसान, श्रमिक, व्यापारी, मध्यम वर्ग, युवा, महिलाएं एवं पिछड़े वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है। प्रो. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर बुलेट ट्रेन की गति से आगे बढ़ रहा है। यह बजट न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि भविष्य की आर्थिक और सामाजिक जरूरतों को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि देश की 145 करोड़ जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश के युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे पलायन की सोच छोड़कर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनेंगे। आम आदमी की जरूरत से जुड़ी वस्तुएं अधिक सुलभ और किफायती होंगी। कैंसर की दवाओं और उपचार से जुड़े उपकरणों पर ड्यूटी में कटौती कर सरकार ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है, जिससे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रो. शर्मा ने आयुर्वेद के क्षेत्र में नए एम्स स्तर के’ संस्थानों की घोषणा को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी और आयुर्वेदिक शोध व उपचार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि नए फ्रेट कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा से देश की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी, परिवहन लागत घटेगी और विकास को तेज गति मिलेगी। यह बजट राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास की मजबूत नींव रखता है। प्रो. रामबिलास शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्रीय बजट देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।

हरियाणा सरकार की मधुमक्खी पालकों के लिए महत्वपूर्ण पहल: डीसी
शहद को भी भावांतर भरपाई योजना में किया शामिल

रेवाड़ी, 01 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने मधुमक्खी पालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भावांतर भरपाई योजना के तहत शहद के लिए संरक्षित मूल्य तय किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि यह निर्णय हरियाणा सरकार की किसान हितैषी सोच और कृषि से जुड़ी सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत शहद का संरक्षित मूल्य 120 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इससे मधुमक्खी पालकों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी और उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन किसानों के लिए आय का महत्वपूर्ण अतिरिक्त स्रोत बनकर उभरा है। यह न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाता है, बल्कि परागण के माध्यम से फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। हरियाणा सरकार कृषि विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। डीसी ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया मधुक्रांति पोर्टल तथा भावान्तर भरपाई योजना पोर्टल (शहद) ीवतजींतलंदं.हवअ.पद के माध्यम से की जाएगी। पंजीकरण की अवधि 1 जनवरी से 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा राज्य की सीमा के भीतर सत्यापन अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र और बैंक खाते के विवरण के आधार पर सत्यापन कराना होगा। यह प्रक्रिया अधिकृत अधिकारियों द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी, ताकि योजना का लाभ वास्तविक मधुमक्खी पालकों तक पहुंच सके। डीसी ने मधुमक्खी पालकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठाएं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2021 पर संपर्क किया जा सकता है।

रोजगार विभाग का व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह आज से
रेवाड़ी, 01 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में रोजगार विभाग द्वारा आगामी 02 फरवरी से 06 फरवरी तक जिला में व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं को व्यवसाय से संबंधी जानकारी दी जाएगी। सहायक जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान विभिन्न स्कूल, कॉलेज, आईटीआई व बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों को व्यवसायिक लक्ष्य निर्धारण व कैरियर को विभिन्न क्षेत्रों में निखारने के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके तहत कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में सहायक जिला रोजगार अधिकारी रेवाड़ी, सहायक जिला रोजगार अधिकारी कोसली व प्रधानाचार्य आईटीआई द्वारा स्वरोजगार, प्रशिक्षण व ऑनलाइन पंजीकरण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पंडित जसराज की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम फतेहाबाद के गांव पीली मंदोरी में आज
सभी गायक और लोक कलाकार राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित

रेवाड़ी, 01 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा पंडित जसराज जी की जयंती पर सोमवार, 2 फरवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम फतेहाबाद जिला के गांव पीली मंदोरी में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जा जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यतिथि होंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित जसराज जी का जन्म फतेहाबाद जिला के पीली मंदोरी गांव में हुआ था। वे मेवाती घराने के एक प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक थे। कार्यक्रम में मुंबई से पंडित जसराज जी के परिजनों के साथ सोनू निगम और अनूप जलोटा सहित कई प्रसिद्ध संगीतकार व भजन गायक भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए सभी गायकों और लोक कलाकारों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में गायक और लोक कलाकार इसमें शामिल होकर पंडित जसराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक रेवाड़ी।

बजट हरियाणा के लिए विकास का खोलेगा नया अध्याय: लक्ष्मण सिंह यादव
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा – केंद्रीय बजट से परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

रेवाड़ी, 01 फरवरी, अभीतक: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को जनहितैषी और विकासपरक बताया। विधायक न कहा कि यह केंद्रीय बजट हरियाणा के लिए विकास का नया अध्याय खोलेगा और इससे परियोजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए कर दिया है। यह पिछले साल से 1 लाख करोड़ ज्यादा है। इससे हरियाणा में दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद आरआरटीएस, आईएमटी खरखोदा का विस्तार, ईवी पार्क और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं को नई रफ्तार मिलेगी। वहीं रोजगार के लाखों नए दरवाजे खुलेंगे। विधायक ने कहा कि हरियाणा केंद्र को करों में बड़ा योगदान देता है, और बदले में आज राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हिस्सा मिल रहा है। 16वें वित्त आयोग की 41 प्रतिशत डेवोल्यूशन बरकरार रखी गई है। यह राशि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण सड़कों और पानी संरक्षण जैसी योजनाओं पर और ज्यादा खर्च कर सकेगी। हरियाणा का विकास अब और तेज होगा। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान हरियाणा के लिए यह बजट किसानों का उत्सव है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फसल विविधीकरण, रेयर अर्थ मिनरल्स और बायोफार्मा पर फोकस से हमारे किसानों की आय बढ़ेगी। श्मेरा पानी-मेरी विरासतश् जैसी राज्य की सफल योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिलेगा। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर हरियाणा को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाएगी।

डा. कृष्ण कुमार, विधायक बावल।

हरियाणा के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा केंद्रीय बजट: डा. कृष्ण कुमार
बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत /2047 के विजन का हिस्सा

बावल, 01 फरवरी, अभीतक: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट को विकसित भारत /2047 के विजन का हिस्सा बताते हुए बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा इसमें ग्रोथ इंजन बनेगा। विधायक ने कहा कि यह केंद्रीय बजट हरियाणा के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा। विधायक डा. कृष्ण कुमार बताया कि केंद्रीय बजट में एमएसएमई और स्टार्टअप को बूस्ट से हमारे युवा उद्यमी नई ऊंचाइयों को छूएंगे। सेमिकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए 40,000 करोड़ और बायोफार्मा के लिए नए इनिशिएटिव से हरियाणा को मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी हब बनने की ओर तेजी से अग्रसर होगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे क्षेत्रों में नए निवेश आएंगे जिससे प्रदेश के युवाओं को हाई-स्किल जॉब्स मिलेंगी। विधायक ने बताया कि केंद्रीय बजट में बढ़ा हुआ कैपेक्स, महंगाई नियंत्रण, टैक्स सरलीकरण और मेडिकल टूरिज्म पर फोकस से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा की प्रगति को और तेज करेगा। हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार इसे जमीन पर उतारकर हर घर तक पहुंचाएगी और प्रदेश में रोजगार, समृद्धि और खुशहाली की नई लहर आएगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्रीय बजट से इंफ्रा बूस्ट, कृषि मजबूती, युवा सशक्तिकरण और आर्थिक उड़ान मिलेगी। देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वाली सरकार की साझेदारी से हरियाणा न केवल चमकेगा, बल्कि पूरे देश को आगे ले जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज में संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत विदुषी सम्मेलन 2026
डॉ. अनिल कुमार मीणा

नई दिल्ली, 01 फरवरी, अभीतक: दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज में संस्कृत विभाग एवं संस्कृत संस्कृति विकास संस्थान न्यास के संयुक्त तत्वाधान में ष्अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत विदुषी सम्मेलन 2026ष् राष्ट्रीय संचेतना एवं युग युगीन नारी विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन में महिलाओं (विदुषियों) के योगदान को रेखांकित किया गया। इस सम्मेलन में विश्वभर की महिला संस्कृत विद्वानों, शोधकर्ताओं और शिक्षिकाओं का एक वैश्विक मंच लाने का काम किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य प्राचीन ज्ञान-विज्ञान की संवाहिका रही महिलाओं की भूमिका को आधुनिक संदर्भ में पुनर्जीवित करते हुए ष्यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः सूत्र को चरितार्थ किया। सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न युगों में नारी की भूमिका को राष्ट्रीय संचेतना के परिप्रेक्ष्य में समझना, उसका विश्लेषण करना तथा नारी के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय योगदान के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। डॉ. अनिल कुमार मीना ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, सनातनी प्रवक्ता मीनाक्षी सेहरावत, प्राचार्या प्रोफेसर पवित्रा भारद्वाज, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रंजन त्रिपाठी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के कुलानुशासक प्रोफेसर सुधीर कुमार आर्य, प्रोफेसर अंजू कुमार सेठ, प्रोफेसर विजय गर्ग, प्रोफेसर सुषमा चैधरी ने दीप प्रजज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियाद्य कार्यक्रम में विदुषियों को पहचान एवं सम्मान दिया गया जिन्होंने संस्कृत साहित्य, व्याकरण, दर्शन और वेदों में अभूतपूर्व योगदान दिया है। दिन में मुख्यतौर पर सांची विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रोफेसर शशि प्रभा कुमार, प्रो. मीरा द्विवेदी, प्रो. हरप्रीत कौर, डॉ. धर्मा, डॉ. चारू कालरा, आचार्या अन्नपूर्णा इत्यादि विदुषियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के आधुनिक अनुप्रयोगों (जैसे एआई, योग, और आयुर्वेद) पर चर्चा, नई पीढ़ी की छात्राओं को संस्कृत अनुसंधान और करियर के प्रति प्रोत्साहित करना। संस्कृत की धारा को अक्षुण्ण रखने में जितना योगदान ऋषियों का रहा है, उतना ही महत्वपूर्ण योगदान विदुषियों का भी रहा है। वैदिक काल की गार्गी, मैत्रेयी और लोपामुद्रा जैसी विदुषियों की परंपरा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।

चंडीगढ़ – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया’
केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज- मुख्यमंत्री
बजट के तीन मुख्य विजन रफ्तार, क्षमता और सब का साथ
इस जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का हार्दिक आभार- मुख्यमंत्री
वित्त वर्ष 2027 के लिए 12.2 लाख करोड रुपए का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय और सिटी इकोनामिक रीजन का विकास हरियाणा जैसे औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रित राज्य की प्रगति को देगा नई उड़ान
बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10000 करोड रुपए का प्रावधान हरियाणा के लिए होगा लाभकारी सिद्ध
15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे कि राखीगढी को मिलेगी वैश्विक पहचान- मुख्यमंत्री
एआई और क्वांटम मिशन में निवेश गुरुग्राम को ग्लोबल टेक हब के रूप में देगा और मजबूती
हरियाणा के लवणीय और जल भराव वाली भूमि के सुधार के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान राज्य के किसानों के लिए होगा वरदान साबित
बजट में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाना और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन पर जोर देकर किसानों की आय बढ़ाने की सकारात्मक पहल
बजट में देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाने तथा साथ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का भी किया गया प्रावधान
रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट, कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाएं सस्ती और निजी आयात पर शुल्क से छूट भी है बजट में शामिल
यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में होगा एक निर्णायक कदम- मुख्यमंत्री

हरियाणा को बजट का बड़ा बूस्ट: विकास की नई लहर, इंफ्रा और रोजगार में क्रांति
केंद्रीय बजट 2026-27: हरियाणा बन रहा ग्रोथ इंजन, कैपेक्स से चमकेगा राज्य
मोदी-सैनी की डबल इंजन सरकार का कमाल: हरियाणा को मिला इंफ्रा और कृषि का सुनहरा तोहफा
बजट की बहार हरियाणा में: 12.2 लाख करोड़ कैपेक्स से रोजगार के लाखों द्वार खुलेंगे
किसानों का उत्सव, युवाओं की उड़ान:केंद्रीय बजट से हरियाणा की नई समृद्धि
सेमिकंडक्टर से लेकर बायोफार्मा तक: हरियाणा को टेक्नोलॉजी हब बनाने का बजट ब्लूप्रिंट
विकसित हरियाणा/2047 की दिशा: केंद्र का बजट राज्य को नई ऊर्जा देगा

विकसित भारत 2047 की ओर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से ले जाने वाला केन्द्रीय बजट – ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
किसान, श्रमिक, युवा और मध्यम वर्ग, हर वर्ग के हितों का संतुलित बजट” – अनिल विज’
एमएसएमई, फार्मा और आयुर्वेद को नई ताकत, रोजगार और स्वास्थ्य को मिला बढ़ावा” – विज’
पूर्वोत्तर विकास, फ्रेट कॉरिडोर और कर राहत से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था” – विज’

चंडीगढ़, 01 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट दूरदृष्टि, संतुलन और समावेशी विकास की सोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में यह बजट “बुलेट ट्रेन की गति” से देश को आगे ले जाने वाला साबित होगा। मीडिया कर्मियों से आज बातचीत करते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि इस केंद्रीय बजट में किसान, श्रमिक, मध्यम वर्ग, उद्योग, युवा और महिलाओंकृसभी के हितों का समुचित ध्यान रखा गया है। यह बजट न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि भविष्य की आर्थिक और सामाजिक आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बजट में एमएसएमई सेक्टर, फार्मा उद्योग और कपड़ा निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा और आम आदमी की जरूरतों से जुड़ी वस्तुएं सुलभ और किफायती बनेंगी। उन्होंने कहा कि कैंसर की दवाओं और उपचार से जुड़े उपकरणों पर ड्यूटी में कटौती कर सरकार ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है, जिससे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बजट में आयुर्वेद के लिए एक एम्स स्तर के संस्थान की घोषणा अत्यंत सराहनीय कदम है, जिससे पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। इससे आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध, शिक्षा और उपचार को मजबूती मिलेगी। श्री विज ने आगे कहा कि बजट में नए फ्रेट कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा से देश की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था मजबूत होगी, परिवहन लागत कम होगी और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जो लंबे समय तक उपेक्षित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूर्वोत्तर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने इस क्षेत्र की कभी गंभीरता से सुध नहीं ली। उन्होंने यह भी बताया कि बजट में पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुद्ध कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहर और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कर व्यवस्था से जुड़े प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि करदाताओं को पहले ही आयकर में राहत दी जा चुकी है, जो अब भी लागू है। इसके अलावा, कई अन्य क्षेत्रों में भी रियायतें दी गई हैं, जिससे मध्यम वर्ग को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।

आज गांव रोड़ी, सिरसा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाले देश के बजट का लाइव प्रसारण सुना, जिसे वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संसद में प्रस्तुत किया।

बजट पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया की प्रतिक्रिया
बजट में आईटी को भारत की ताकत बनाने पर फोकस: डाॅ. सतीश पूनिया

चंडीगढ़, 01 फरवरी, अभीतक: भाजपा प्रदेश प्रभारी डाॅ. सतीश पूनिया ने मोदी सरकार के बजट 2026-27 को विकसित भारत के सपनों का सोपान कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस बजट में 2047 में विकसित भारत के सपने का सोपान स्पष्ट रूप से दिखता है। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक प्रगति पर उन कर्तव्यों का उल्लेख करता है जिसमें निवेश, रोजगार और उद्योगों का सृजन शामिल है। डा. पूनिया ने कहा कि बजट में जनता की उम्मीदों, शिक्षा, एमएसएमई जैसी संस्थाओं को देश की रीढ़ बनाने के जो प्रावधान किए हैं वह निश्चित तौर पर अभिनंदनीय है। मोदी सरकार के बजट में जनता की सहुलियतों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि खेती सबसे बड़ा क्षेत्र है, किसानों की आय कैसे बढ़े इस बात पर बजट में मोदी सरकार ने फोकस किया है। बजट में आज के युग की आईटी को भारत की ताकत बनाने, नई पीढ़ी को तैयार करने जैसे लक्ष्य रखे गए हैं। डा. पूनिया ने कहा कि यह बजट समग्रता से तैयार किया गया विकसित भारत के सपने का सोपान निश्चित करता है। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने काल खंड का 9वां बजट पेश किया है। खास तौर पर मोदी सरकार देश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। केवल किसी देश की जीडीपी के अनुमान से उसकी अर्थव्यवस्था का आंकलन नहीं होता है, बल्कि समग्रता को लिए होता है इसलिए बजट में सभी पक्षों का ध्यान रखा गया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि किसी देश की आर्थिक तरक्की बड़ा कारक होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में उद्योग, निवेश और रोजगार को सुनिश्चित किया है। मोदी सरकार लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बजट में शिक्षा के नवाचार और इंफ्रास्क्ट्रक्चर, संस्कृति से लेकर पयर्टन तक सभी को समाहित किया गया है। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास मोदी सरकार का मूलमंत्र है। यह बजट पूरी तरह से समावेशी बजट है। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि पूर्वोत्तर व जम्मू कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब यह बजट धरातल पर आएगा तब हरियाणा से लेकर राजस्थान तक का इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक मजबूत होगा।

बजट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की प्रतिक्रिया
विकसित भारत के लिए बजट, लोगों तक विकास की लहर पहुंचेगी: मोहन लाल बड़ौली’
इंफ्रा, कृषि और रोजगार पर फोकस वाला बजटरू मोहन लाल बड़ौली’

चंडीगढ़, 01 फरवरी, अभीतक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने केंद्र की मोदी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बजट को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट करार दिया। मोहनलाल बडौली ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट हरियाणा के विकास को भी नई गति देगा और आने वाले समय में इंफ्रा, कृषि और रोजगार पर बड़ा फोकस रहेगा। श्री बड़ौली ने कहा कि वित्तमंत्री सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए इस बजट में विकास का लाभ सभी समाज के लोगों तक पहुंचाने पर फोकस है। श्री बड़ौली ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले बजट की प्रशंसा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण का आभार जताया। बडौली ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की यात्रा को और तेज करेगा। यह युवा शक्ति बजट है। युवाओं की सोच और सपने बजट में शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बजट में आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा तथा निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत मजबूती मिलेगी। सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर बजट में दिया गया है। श्री बड़ौली ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना ही बजट का मूल लक्ष्य है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश गए बजट ने हरियाणा के लिए विकास के नए द्वार खोल दिए हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि कुल बजट आकार लगभग 54 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। यह पिछले साल से करीब 9 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी हरियाणा जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य के लिए वरदान साबित होगी और इंडस्ट्री तथा कृषि आधार विकास की रफ्तार को और रफ्तार मिलेगी। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय बजट में राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हिस्सा देने का ऐलान किया गया है। यह राशि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़कें और अन्य इंफ्रा परियोजनाओं को गति देगी। श्री बड़ौली ने कहा कि 12.2 लाख करोड़ का कैपेक्स पूरे देश में रेल, सड़क, आरआरटीएस (दिल्ली-गुड़गांव-फरीदाबाद जैसे कॉरिडोर), ईवी चार्जिंग नेटवर्क, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (विस्तार और अन्य प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले से चल रहे आईएमटी खरखोदा, मानेसर और अन्य क्षेत्रों में नए निवेश आएंगे, जिससे रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे। आरआईडीएफ और यूआईडीएफ में बढ़ोतरी से ग्रामीण और शहरी इंफ्रा को और मजबूती मिलेगी। बजट में सेमिकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है। हरियाणा का इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत है। यह बजट नए निवेश, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी हब बनाने में मदद करेगा। एमएमएसई, स्टार्टअप और बायोफार्मा पर फोकस से राज्य के युवाओं को आकर्षक रोजगार मिलेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फसल विविधीकरण, पानी संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर है। रेयर अर्थ मिनरल्स, क्रिटिकल मिनरल्स और बायोफार्मा जैसे क्षेत्रों में नए प्लान से हरियाणा के किसानों और एग्री-इंडस्ट्री को फायदा होगा। राज्य की ’मेरा पानी-मेरी विरासत’ जैसी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिलेगा। श्री बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार की यह सकारात्मक पहल है कि बजट में मेडिकल टूरिज्म, एआई, स्किल डेवलपमेंट, कार्बन कैप्चर और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस है। महंगाई नियंत्रण, टैक्स सरलीकरण और मध्यम वर्ग को राहत से हरियाणा के नागरिकों को भी फायदा होगा। बायोफार्मा और लाइफ साइंसेज में 10,000 करोड़ के नए इनिशिएटिव राज्य के हेल्थ सेक्टर को मजबूत करेंगे। बजट की प्रशंसा करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह बजट विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने में हरियाणा को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। डबल इंजन सरकार की साझेदारी से राज्य में इंफ्रा, रोजगार, समृद्धि और युवा शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी। केंद्र का यह बजट हरियाणा की प्रगति को और तेज करेगा तथा लोगों तक विकास की लहर पहुंचेगी।

करनाल: केन्द्रीय बजट में हरियाणा का नाम गायब: दीपेन्द्र हुड्डा’
संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा
नयी कोई परियोजना देना तो दूर, यूपीए सरकार के समय मंजूर कराई गई बड़ी परियोजनाओं के लिए भी कोई बजट नहीं दिया: दीपेन्द्र हुड्डा’
इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेल कोच फैक्ट्री, बाढ़सा एम्स-2 परिसर के 10 मंजूरशुदा संस्थान, डिफेन्स यूनिवर्सिटी के लिए कोई बजट नहीं दिया: दीपेन्द्र हुड्डा
केंद्र सरकार हरियाणा से सबसे ज्यादा टोल, जीएसटी वसूल रही, हिस्सेदारी नहीं दे रही:दीपेन्द्र हुड्डा’
बीजेपी सरकार में जनता तो कष्ट काट रही है लेकिन बीजेपी नेता धड़ाधड़ कालोनी काट रहे और जनता की जेबें काट रहे: दीपेन्द्र हुड्डा
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने करनाल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर संत रविदास के चरणों में प्रणाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *