



बैरागी समाज ने धर्मशाला हेतु भूमि आवंटन की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
झज्जर, 03 फरवरी, अभीतक: बैरागी समाज झज्जर द्वारा आज जिला उपायुक्त श्री स्वपनिल रवीन्द्र पाटिल, आईएएस को एक ज्ञापन सौंपकर वीर शिरोमणि बन्दा बैरागी जी की स्मृति में धर्मशाला निर्माण हेतु उपयुक्त सरकारी भूमि आवंटित किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि हरियाणा बैरागी सभा एक पंजीकृत सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है (पंजीकरण संख्या 1344), जो शिक्षा, समाजसेवा, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है। समाज द्वारा समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, किंतु अपनी धर्मशाला न होने के कारण अन्य समाजों की धर्मशालाओं को किराये पर लेना पड़ता है, जिससे आयोजनों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 25 जनवरी 2026 को झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में 600 से अधिक विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सम्मानित किया गया तथा लगभग 100 यूनिट रक्तदान भी किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय सचिव श्री ओ.पी. धनखड़ एवं माननीय मंत्री श्री अरविंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही थी। बैरागी समाज ने उपायुक्त को अवगत कराया कि वीर बन्दा बैरागी जी भारतीय इतिहास के महान वीर योद्धा एवं समाज सुधारक रहे हैं, जिनके नाम से धर्मशाला का निर्माण समाजहित एवं जनसेवा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए जिला झज्जर क्षेत्र में कम से कम 2000 वर्ग गज भूमि चैड़ी व सुगम संपर्क सड़क पर आवंटित किए जाने की मांग की गई। प्रस्तावित धर्मशाला का उपयोग सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों, गरीब व असहाय लोगों के ठहराव, प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले विद्यार्थियों, आपदा व आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक सहयोग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विवाह एवं सामाजिक आयोजनों हेतु किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस अवसर पर जिला प्रधान श्री कुलदीप बैरागी ने बताया कि समाज द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आवंटित भूमि का उपयोग केवल निर्धारित जनहितकारी उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा तथा सरकार एवं प्रशासन के सभी नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा। उपायुक्त ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से बैरागी समाज से श्री वसंत बैरागी मुख्य संरक्षक, श्री कुलदीप बैरागी, श्री विक्रम सिंह अधिवक्ता बैरागी की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मे पैनल अधिवक्ता, श्री अत्तर बैरागी, श्री हरीश बैरागी, श्री धरमबीर बैरागी, श्री अशोक बैरागी, श्री दीपक बैरागी, श्री नरेंद्र मास्टर बैरागी, श्री प्रदीप बैरागी एवं श्री राजीव बैरागी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


विश्वस्तरीय एनजीओ ने बहादुरगढ़ में ठोस कचरा प्रबंधन और सीवरेज ट्रीटमेंट के कार्य में दिखाई रुचि
डीसी ने समक्ष दिया ग्लोबल ईएसजी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेजेंटेशन
झज्जर, 03 फरवरी, अभीतक: विश्वस्तरीय गैर सरकारी संगठन ने बहादुरगढ़ में ठोस कचरा प्रबंधन ,वाटर और सीवरेज ट्रीटमेंट के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के साथ कार्य करने की रुचि दिखाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सुबह लघु सचिवालय सभागार में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की मौजूदगी में अधिकारियों के समक्ष अपनी प्रेजेंटेशन दी। बैठक में गलोबल ईएसजी एसोसिएशन गैर सरकारी संगठन की ओर से किम युंघवा महाप्रबंधक इंडिया, यंग सून को अध्यक्ष कोरियन एसोसिएशन ऑफ गुजरात, अजय कटूरी विशेषज्ञ शहरी विकास और कुमारी शिल्पा पोडूवाल विशेषज्ञ पर्यावरण योजना एवं प्रबंधन ने प्रेजेंटेशन दी। डी सी ने प्रेजेंटेशन उपरांत नप और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों को बहादुरगढ़ में मौजूद ठोस कचरा प्रबंधन और सीवरेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था का अध्ययन करने और नई तकनीक के साथ विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। गैर सरकारी संगठन ने दिनभर बहादुरगढ़ में स्थित ठोस कचरा प्रबंधन साइट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अध्ययन किया। इस दौरान नप ईओ अरुण नांदल और पब्लिक हेल्थ से एसडीओ संदीप दुहन और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। शहरी विकास विशेषज्ञ अजय ने बताया कि उनकी टीम ने मौजूदा व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया है। इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा व्यवस्था में सुधार और नई तकनीक के साथ और कैसे बेहतर व्यवस्था स्थापित की जा सकती है। यह रिपोर्ट भी तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके संगठन को वैश्विक स्तर का अनुभव है और साउथ ईस्ट एशिया के कई देशों में उनका संगठन इस फील्ड में कार्य रहा है। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, इस ई सतीश जनावा, सीएमजीजीए खुशी कौशल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघल द्वारा भापडोदा में स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर लगाया गया
झज्जर, 03 फरवरी, अभीतक: मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघल जिला झज्जर द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भापडोदा में आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ शिखा रोहिल्ला डीआईसी मैनेजर अंजू डीआईसी प्रोफेशनल डॉ अरुण मोनिका ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ तरुण कुमार डॉ संगीता रानी एएनएम पूनम के द्वारा स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर लगाया गया। डॉ शिखा रोहिल्ला ने बच्चों को दाँतो की समस्याओं से अवगत कराया और डॉ अरुण कुमार के द्वारा संपुर्ण स्वाथ्य के लिए प्रेरित किया गया मोनिका ऑप्टोमेट्रिस्ट के द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। डॉ तरुण कुमार ने बच्चों को एनीमिया के बारे जागरूक करते हुए बताया गया कि एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, जिससे अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुँच पाती। यह आमतौर पर आयरन, विटामिन बी की कमी, अत्यधिक रक्तस्राव या आनुवंशिक कारणों से होता है। इसके प्रमुख लक्षणों में थकान, कमजोरी, सांस फूलना और त्वचा का पीला पड़ना शामिल हैं।
एनीमिया के मुख्य लक्षण: अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना। त्वचा, जीभ और आंखों के अंदरूनी हिस्से का पीला पड़ना। सांस लेने में तकलीफ (विशेषकर शारीरिक गतिविधि के दौरान)। चक्कर आना, सिरदर्द या बेहोशी महसूस होना। हाथ-पैर ठंडे पड़ना। अनियमित या तेज दिल की धड़कन।
एनीमिया के कारण रू आयरन की कमी: यह सबसे आम कारण है, जो खराब पोषण या शरीर में आयरन के खराब अवशोषण से होता है।
रक्त की कमी: मासिक धर्म में अधिक रक्तस्राव, पेप्टिक अल्सर या कोलन कैंसर के कारण।
विटामिन की कमी: विटामिन बी 12 और फोलेट की कमी।
बीमारियाँ: किडनी की बीमारी, कैंसर, या सिकल सेल एनीमिया जैसे आनुवंशिक विकार।
एनीमिया का इलाज और बचाव:
आहार: आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, अनार, दालें, और खजूर शामिल करें।विटामिन सी रू आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए नींबू, संतरा जैसे विटामिन सी युक्त फल खाएं।
सप्लीमेंट्स: डॉक्टर की सलाह पर आयरन या विटामिन की गोलियां लें।
जांच: समय पर ब्लड टेस्ट करवाएं
इस शिविर को सफलतापूर्वक पूरा करने में डॉ तरुण कुमार डॉ संगीता रानी पूनम एएनएम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता और सभी अध्यापकों का सहयोग लिया गया

एग्रीस्टैक किसान आईडी कार्य में तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम अभिनव सिवाच ने नूना माजरा कैंप का किया निरीक्षण
बहादुरगढ़, 03 फरवरी, अभीतक:एसडीएम अभिनव सिवाच बहादुरगढ़ और उपमंडल कृषि अधिकारी ने गांव नूना माजरा में संचालित एग्रीस्टैक किसान आईडी कैंप का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को एग्रीस्टैक के कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपमंडल बहादुरगढ़ में अब तक 12 हजार 175 किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है। एसडीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा, जिन्होंने अपनी किसान आईडी बनवा ली है। उन्होंने फील्ड स्टाफ को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों को एग्रीस्टैक आईडी बनवाने के लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। उपमंडल कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने बताया कि किसानों के हित में सरकार की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टैक फार्मर आईडी एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहचान है। इसके माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, फसल बीमा, ऋण, मुआवजा सहित अन्य सुविधाओं का सीधा एवं पारदर्शी लाभ मिल सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उपमंडल के सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी तय समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली जाएगी।






झज्जर जिला में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं, युवा आगे आएं: डीसी
उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने भटेड़ा व पाटोदा गांव की मत्स्य पालन केंद्रों का किया दौरा
आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने और सफल मॉडल को अन्य गांवों में लागू करने के दिए निर्देश
झज्जर, 03 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में चल रही मत्स्य पालन योजना की प्रगति का मौके पर जाकर जायजा लिया। डीसी विभागीय अधिकारियों के साथ भटेड़ा और पाटौदा में चल रहे मत्स्य पालन केंद्रों पर पंहुचे। उन्होंने मत्स्य पालकों से सीधा संवाद किया। मत्स्य पालन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही अनुदान आधारित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मत्स्य पालकों से उत्पादन, परिवहन, स्टोरेज और मार्केटिंग आदि के बारे विस्तार से जानकारी प्राप्त की। भेटड़ा और पाटौदा में प्रगतिशील मत्स्य पालक श्याम पाल,देवेदं्र और संजय तंवर ने अपनी सफलता के अनुभव डी सी के साथ साझा किए। पाटौदा में संजय ने बताया कि सर्दियों में मत्स्य पालन का ऑफ सीजन होने पर मशरूम की खेती करते हैं। डीसी ने मशरूम के प्लांट का भी दौरा किया और जागरूक किसान की प्रशंसा की। उपायुक्त ने परियोजनाओं के विभिन्न घटकों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि मत्स्य पालन न केवल किसानों की अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम बन रहा है, बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं में आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों तथा बेहतर प्रबंधन प्रणाली को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित हो सके। डीसी ने कहा कि पंचायती जमीन और जल भराव वाले क्षेत्रों को इच्छुक मत्स्य पालकों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराएं। डीसी ने दौरे के दौरान तालाबों की संरचना, जल की गुणवत्ता, मछलियों के संरक्षण, आहार प्रबंधन, बीज उपलब्धता तथा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभाव तभी दिखाई देता है जब मत्स्य पालकों को लाभ मिले। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और नियमित रूप से मत्स्य पालकों का मार्गदर्शन करते हुए जागरूक करते रहें। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने यह भी निर्देश दिए कि भटेड़ा और पाटोदा में अपनाई जा रही सफल कार्यप्रणालियों का अध्ययन कर उन्हें जिले के अन्य गांवों में लागू करने की संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि यदि इन परियोजनाओं के मॉडल को व्यापक स्तर पर अपनाया जाए तो जिले में मत्स्य उत्पादन को नई गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्र आर्थिक रूप से अधिक सुदृढ़ बनेंगे। डीसी ने कहा कि सफल मत्स्य पालकों को जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल करें। इनकी सफलता से प्रेरित होकर अन्य युवा भी मत्स्य पालन को अपनाकर आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बन सकते हैं। इस अवसर पर जिला मत्स्य अधिकारी अमित सिंह, सीएमजीजीए खुशी कौशल, बीडीपीओ धर्मपाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




24 कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन शुरू
रोटावेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों के लिए 16 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
झज्जर, 03 फरवरी, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान एसएमएएम योजना के तहत किसानों को 40 से 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान 16 फरवरी तक विभाग की वेबसाइट एग्री हरियाणा.जीओवी.आईएन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी के तहत रोटावेटर, आलू बिजाई मशीन, ट्रैक्टर संचालित पावर वीडर, बैटरीध्इलेक्ट्रिकध्सौर संचालित पावर वीडर, सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूल बार, स्व-चालित उच्च क्लीयरेंस बूम स्प्रेयर, लोडर, भूसा कटर के साथ उच्च क्षमता वाला चारा काटने वाला यंत्र, ट्रैक्टर चालित सिलेज पैकिंग मशीन, सिलेज बेलर (1400-1500 किग्रा, घंटा), बैटरी चालित उर्वरक प्रसारक, ट्रैक्टर चालित उर्वरक प्रसारक, ट्रैक्टर संचालित हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर, सब-सोइलर, मल्टी क्रॉप बेड प्लान्टरध्रेज्ड बेड प्लान्टर, विनोइंग फैन, मक्का थ्रेशर, मक्का शेलर, गाय के गोबर से ब्रिकेटिंग मशीन, गोबर निर्जलीकरण मशीन, धान मोबाइल ड्रायर तथा लेजर लैंड लेवलर सहित कुल 24 कृषि यंत्र अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की संख्या निदेशालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक होने की स्थिति में कृषि यंत्रों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति द्वारा ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसान अनुदान पर प्राप्त कृषि यंत्र को पांच वर्षों तक बेच नहीं सकेगा। उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत आवेदन करने वाले किसान ने आवेदित कृषि यंत्र पर पिछले तीन वर्षों (2022-23, 2023-24 व 2024-25) में अनुदान न लिया हो। साथ ही किसान का रबी सीजन 2024 व खरीफ सीजन 2025 का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। आवेदन के दौरान किसान को स्वयं घोषणा पत्र, किसान के नाम भूमि संबंधी दस्तावेज व पटवारी रिपोर्ट (केवल लघु एवं सीमांत किसानों के लिए), अनुसूचित जाति के किसानों हेतु जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड तथा स्वयं या परिवार पहचान पत्र में दर्ज किसी सदस्य के नाम राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आरसी अपलोड करनी होगी। जिला स्तरीय कार्यकारी समिति में चयन के बाद किसानों को सभी संबंधित दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाने होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि किसान को अनुदान का लाभ केवल एक ही कृषि यंत्र पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान सहायक कृषि अभियंता, झज्जर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 पंचायतों व नगर निकायों को मिलेगा खेल सामान, 31 मार्च तक भेजें मांग
झज्जर, 03 फरवरी, अभीतक: जिला खेल अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर निकायों के युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 आरंभ की गई है। योजना के तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, योगा एवं वेटलिफ्टिंग सहित विभिन्न खेलों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार खेल सामग्री ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतें एवं नगर निकाय अपनी आवश्यकता के अनुसार चिन्हित खेलों की सामग्री की मांग निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर 31 मार्च 2026 तक जिला खेल कार्यालय, झज्जर में प्रस्तुत करें। खेल सामग्री की मांग से संबंधित प्रोफार्मा किसी भी कार्य दिवस में जिला खेल कार्यालय, झज्जर से प्राप्त किया जा सकता है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत वही ग्राम पंचायतें एवं नगर निकाय पात्र होंगे, जिन्होंने पिछले दो वित्तीय वर्षों में संबंधित खेल सामग्री प्राप्त नहीं की हो। सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक खेल के लिए पात्र खेल सामग्री निर्धारित की गई है। इसके तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल के लिए पोल स्थापित होने की स्थिति में 6-6 बॉल तथा आवश्यक नेट उपलब्ध करवाए जाएंगे। बॉक्सिंग के लिए 6 पंचिंग बैग एवं 12 जोड़ी दस्ताने, कुश्ती व जूडो के लिए निर्धारित आकार के कवर सहित 18-18 पीस मैट प्रदान किए जाएंगे। क्रिकेट के लिए एक किट उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें दो बैट, स्टंप सहित दो विकेट सेट, 6 बॉल, दो जोड़ी बैटिंग पैड व दस्ताने तथा एक जोड़ी विकेटकीपिंग पैड व दस्ताने शामिल होंगे। इसके अलावा योगा के लिए निर्धारित आकार के मैट तथा वेटलिफ्टिंग के लिए बारबेल (20 किलोग्राम) के साथ 2.5, 5, 10, 15 व 20 किलोग्राम की एक-एक जोड़ी प्लेट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।




जिला झज्जर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क सर्जिकल शिविर का होगा आयोजन’
झज्जर, 03 फरवरी, अभीतक: जिला झज्जर में आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आमजन को बेहतर एवं निःशुल्क सर्जिकल सुविधाएं प्रदान करने हेतु दिनांक 05 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक विशेष सर्जिकल आयुष्मान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान जिला उपायुक्त श्री स्वप्निल रविंद्र पाटील के मार्गदर्शन में, सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के दिशा-निर्देशानुसार तथा कार्यक्रम अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता तंवर के नेतृत्व में चलाया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा इस शिविर में पात्र लाभार्थियों के ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे। इस शिविर के अंतर्गत जिले के जिला अस्पताल झज्जर व एसडीएच बहादुरगढ़ में हड्डी रोग, कान-नाक-गला, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल सर्जरी से संबंधित ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किए जाएंगे। एसडीएच बहादुरगढ़ में लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन द्वारा) सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आयुष्मान कार्ड धारक पात्र लाभार्थी इस शिविर में निःशुल्क जांच, भर्ती एवं शल्य चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आमजन से अपील करते हुए सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि ऊपर दी गई बीमारियों के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीज अपने ऑपरेशन मुफ्त में करवा सकते हैं।





जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का किया गया सफल आयोजन
झज्जर, 03 फरवरी, अभीतक: झज्जर जिले में जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में श्री विशाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तथा शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिताओं में लघु नाटिका, स्लोगन लेखन, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, डॉक्यूमेंट्री, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, कविता पाठ, वाद-विवाद तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप जिला शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह तथा रूपिंदर नांदल ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह रहे। अपने संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि ये प्रतियोगिताएं केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं रहें, बल्कि इनका उद्देश्य समाज में कानूनी जागरूकता फैलाना है और विद्यार्थी इस कार्य को बखूबी निभा सकते है द्य उन्होंने विजेताओं को बधाई दी तथा डिवीजन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला विधिक साक्षरता क्लब समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने बताया कि डिवीजन स्तरीय प्रतियोगिता 5 फरवरी 2026 को रोहतक में आयोजित होगी।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
निबंध लेखन में प्रथम- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरिया, द्वितीय- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती, तृतीय- गंगा इंटरनेशनल स्कूल कबलाना रहा।
स्लोगन लेखन में प्रथम- एचडी स्कूल साल्हावास, द्वितीय- आरईडी स्कूल छुछकवास, तृतीय- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर रहा।
भाषण में प्रथम- एचडी स्कूल साल्हावास, द्वितीय- एसआर सेंचुरी स्कूल बहादुरगढ़ , तृतीय- स्कॉलर्स ग्लोबल स्कूल बहादुरगढ़।
कविता पाठ में प्रथम- एचडी स्कूल साल्हावास, द्वितीय- स्कॉलर्स ग्लोबल स्कूल बहादुरगढ़ , तृतीय- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिद्दीपुर।
ऑन द स्पॉट पेंटिंग में प्रथम- एचडी स्कूल साल्हावास, द्वितीय- संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास, तृतीय- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर।
पीपीटी में प्रथम- बाल भारती स्कूल बहादुरगढ़, द्वितीय- संस्कारम स्कूल खातीवास, तृतीय- एचडी स्कूल साल्हावास।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म में प्रथम- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला, द्वितीय- संस्कारम स्कूल खातीवास, तृतीय- एचडी स्कूल साल्हावास।
वाद-विवाद में प्रथम- एसआर सेंचुरी बहादुरगढ़, द्वितीय- एचडी स्कूल साल्हावास तृतीय- बाल भारती स्कूल।
क्विज में प्रथम- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढराना, द्वितीय- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला, तृतीय- एचडी स्कूल साल्हावास।
नाटक में प्रथम- एचडी स्कूल साल्हावास, द्वितीय- संस्कारम स्कूल खातीवास, तृतीय- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धान्धलान।
ये टीमें डिवीजन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। कार्यक्रम की सफलता में कार्यक्रम समन्वयक कृष्ण वशिष्ठ, स्कूल प्राचार्य पंकज वालिया एवं उनके स्टाफ सदस्य, सभी प्राचार्यगण, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों तथा शिक्षकों का योगदान रहा।




यातायात नियमों की अनदेखी पर यातायात पुलिस की सख्ती, बीते माह 6740 चालान, नियमों के पालन से ही सुरक्षित शहर का निर्माण संभव
झज्जर, 03 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते माह यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 6740 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जिनसे लगभग ₹19 लाख 97 हजार 600 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त 46 वाहनों को इंपाउंड भी किया गया।कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रकार के उल्लंघनों पर चालान किए गए, जिनमें लेन बदलने के नियमों का उल्लंघन करने पर 219, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर 150, पॉल्यूशन संबंधी नियमों के उल्लंघन पर 291, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 736, बिना नंबर प्लेट के 237, बिना अनुमति लाल-नीली लाइट के दुरुपयोग पर 167, खतरनाक यू-टर्न पर 162, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 156 तथा मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 13 चालान शामिल हैं।यह अभियान केवल दंडात्मक नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नियमों की अनदेखी न केवल चालक के लिए, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है।
पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह की आमजन से अपील
सड़क दुर्घटनाओं को रोकना हम सभी की साझा जिम्मेदारी हैं। एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। मैं सभी नागरिकों से हृदय से अपील करती हूं कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। नियमों का सम्मान ही जीवन का संरक्षण है।


राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ मे विद्यार्थियों को एनएसएस कैंप के दौरान सड़क सुरक्षा, महिला व साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया
बहादुरगढ़, 03 फरवरी, अभीतक: राजकीय महिला महाविद्यालय, बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कैंप इंचार्ज डॉ. ललिता ने की। इस अवसर पर उप निरीक्षक सत्य प्रकाश मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा तथा साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन पर जोर देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी। महिला सुरक्षा के विषय में उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 112 तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध पर चर्चा करते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल व लिंक से सतर्क रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. ललिता ने अतिथि का आभार व्यक्त किया।



मादक पदार्थ स्मैकध्हेरोइन 2.38 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 03 फरवरी, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैकध्हेरोइन के साथ काबु किया गया। एंटीनारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना बादली के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सोनू निवासी पेलपा जिला झज्जर नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एंटीनाकोटिक्स सेल में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोहन कुमार की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को काबू किया पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गई उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक, हेरोइन बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 2.38 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक, हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज किया गया। जिसके खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।


सरकार के तय मापदंडों के आधार पर दिया जाए दयालु-2 योजना का लाभ: डीसी
बेसहारा पशुओं के हमले से मृत्यु, स्थाई दिव्यांगता या घायल होने पर मिलेगी आर्थिक सहायता
डीसी अभिषेक मीणा ने दयालु-2 योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय कमेटी के साथ की बैठक
रेवाड़ी, 03 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) को लेकर मंगलवार को डीसी अभिषेक मीणा ने जिला स्तरीय कमेटी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कि दयालु-2 योजना का उद्देश्य बेसहारा पशुओं के हमले से मृत्यु, स्थाई दिव्यांगता या घायल होने पर पीडित या परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना का लाभ तय मापदंडों के अनुसार पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई दयालु-2 योजना एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा कवच है। इसके तहत किसी सार्वजनिक स्थान पर जैसे गाय, बैल, कुत्ता, नीलगाय, गधा, खच्चर आदि पशुओं के काटने या हमले के कारण होने वाली मृत्यु, स्थायी दिव्यांगता या गंभीर चोट की स्थिति में प्रदेश सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हरियाणा सरकार की इस जनहितैषी योजना को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें। डीसी ने बताया कि योजना को सरल बनाने के लिए सरकार ने दयालु-2 योजना पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से पीडित परिवार सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। उन्होंने आह्वड्ढन किया कि यदि किसी परिवार के साथ ऐसी कोई अप्रिय घटना घटती है, तो वे 90 दिन के भीतर पोर्टल ीजजचेरूध्ध्कंचेलण्पिदीतलण्हवअण्पदध् पर पंजीकरण कर सकता है जिससे कल्याणकारी योजना का लाभ उन्हें समय पर मिल सके।
योजना की प्रमुख विशेषताएं और पात्रता
डीसी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए प्रार्थी हरियाणा का निवासी होना चाहिए और इसके लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। इस योजना के लिए पारिवारिक आय की कोई शर्त नहीं रखी गई है। इसी प्रकार आयु की कोई न्यूनतम या अधिकतम सीमा नहीं है। घटना हरियाणा में ही हुई हो। अन्य दस्तावेजों के लिए वेबसाइट पर विजिट करें। बैठक में एसडीएम सुरेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला सांख्यिकी अधिकारी देवीदास व उप सिविल सर्जन डा. भंवर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




प्रदेश में आवश्यकतानुसार नए अस्पताल व स्वास्थ्य संस्थान खोले और अपग्रेड किए जा रहे हैं: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
रेवाड़ी, 03 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यकतानुसार नए अस्पताल और स्वास्थ्य संस्थान खोले जा रहे हैं तथा मौजूदा संस्थानों को अपग्रेड किया जा रहा है। राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी जिला के गांव लिसान तथा गांव करावरा मानकपुरा में एक-एक राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन दोनों आयुर्वेदिक औषधालयों पर प्रत्येक पर लगभग 50 से 60 लाख रुपए की लागत आने का अनुमान है। इनके स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद, योग एवं अन्य आयुष सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, जिससे लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े। आने वाले समय में भी आवश्यकता के अनुसार नए स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना और मौजूदा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण का कार्य लगातार जारी रहेगा।

बावल में नागरिक अस्पताल की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले डा. कृष्ण कुमार
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने बढ़ती आबादी और औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते सीएचसी को उपमंडल स्तरीय नागरिक अस्पताल करने का दिया सुझाव
बावल, 03 फरवरी, अभीतक: विधायक डा. कृष्ण कुमार ने बावल में उपमंडल स्तरीय नागरिक अस्पताल बनाने की मांग को लेकर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुलाकात की। विधायक ने बावल सामुदायिक केंद्र को नागरिक अस्पताल का दर्जा देने का सुझाव दिया। मंत्री आरती सिंह राव ने उनकी मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि बावल में औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ-साथ आबादी भी बढ़ गई है। इसके अलावा नेशनल हाईवे सहित अन्य सडकों पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के चलते दुर्घटना होने पर सीएचसी से घायल को रैफर करना पड़ता है। बावल में नागरिक अस्पातल नहीं होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मंत्री से बावल में रह रहे लोगों की सुविधा के लिए सीएचसी को उपमंडल नागरिक अस्पताल बनाने की मांग की। विधायक ने इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री से बावल के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने उपमंडल नागरिक अस्पताल सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक डा. कृष्ण कुमार द्वारा हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से बावल में नागरिक अस्पताल सहित अन्य मांगें रखने पर बावल मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश लोर, यतेंद्र रावत, निहाल सिंह व कपिल नेहरा आदि ने आभार व्यक्त जताया।




सूरजकुंड मेले में मिलेट्स फूड स्टॉल बन रही पर्यटकों की पहली पसंद
मिलेट्स को लोगों की थाली तक पहुंचा रही रेवाड़ी के गांव डवाना की अनिता
मिशन के सहारे मिलेटस में पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत में सहभागी बन रही अनिता
रेवाड़ी, 03 फरवरी, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में मोटे अनाज (श्रीअन्न) को बढ़ावा देने और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल को जमीनी स्तर पर साकार करने का कार्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेवाड़ी जिले के गांव डवाना की अनिता देवी मोटे अनाज से बने उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रेवाड़ी के गांव डवाना निवासी अनिता देवी द्वारा तैयार किए गए मिलेट्स उत्पाद इन दिनों फरीदाबाद में आयोजित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। ‘लोकल फॉर ग्लोबलदृआत्मनिर्भर भारत की पहचान’ थीम के तहत आयोजित इस मेले के फूड कोर्ट में डवाना एग्रो किसान उत्पादक संगठन के सौजन्य से अनिता देवी ने ‘मिलेट्स फूड’ के नाम से स्टॉल लगाई हुई है।
जंक फूड से बढ़ती बीमारियों के खिलाफ मिलेट्स एक बेहतर विकल्प
अनिता देवी बताती हैं कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण लोग तेजी से जंक फूड की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिसका सीधा असर सेहत पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी सेहत में 70 से 80 प्रतिशत भूमिका खानपान की होती है। इसी सोच के साथ उन्होंने मोटे अनाज को फिर से लोगों की थाली तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उनकी स्टॉल पर बाजरा लड्डू, रागी लड्डू, बाजरा नमकीन, बाजरा मठरी, बाजरा खिचड़ी, बाजरा आटा, बाजरा बिस्कुट, स्पेशल मिलेट्स थाली, मोरिंगा पराठा, बाजरा पिज्जा, मिलेट्स पकौड़े, गुड़ चाय, मोरिंगा चाय, लस्सी सहित कई स्वादिष्ट और पौष्टिक उत्पाद उपलब्ध हैं, जिन्हें पर्यटक खूब पसंद कर रहे हैं।
रोटी तक सीमित नहीं रहे मिलेट्स, बने हर वर्ग की पसंद
अनिता देवी का कहना है कि अब मिलेट्स केवल रोटी या पारंपरिक भोजन तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि इन्हें नाश्ते, स्नैक्स और मिठाइयों में भी सफलतापूर्वक शामिल किया गया है। ज्वार रोटी, ज्वार खिचड़ी, ज्वार हलवा जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ बाजरा पिज्जा, मिलेट्स पकौड़े, नमकीन और बिस्कुट भी लोगों को खूब भा रहे हैं। उन्होंने मेले में आने वाले पर्यटकों से आह्वान किया कि वे मोटे अनाज को अपनी दैनिक डाइट का हिस्सा बनाएं। उन्होंने बताया कि बाजरा कैल्शियम से भरपूर होता है, ज्वार में पोटैशियम और फास्फोरस पाया जाता है, कंगनी में फाइबर होता है जबकि कोदो आयरन से भरपूर होता है।
युवाओं से अपील: जंक फूड छोड़ अपनाएं मिलेट्स
केंद्र और राज्य सरकार श्रीअन्न यानी मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोटे अनाजों के सेवन से मोटापा, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से लडने में मदद मिलती है। अनिता देवी ने कहा कि युवाओं को जंक फूड छोडकर पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
सुपरफूड और क्लाइमेट स्मार्ट अनाज हैं मिलेट्स
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाया गया था। मिलेट्स कम पानी, कम उर्वरक और कम उपजाऊ भूमि में भी उगाए जा सकते हैं। ये उच्च तापमान में भी अच्छी फसल देते हैं, इसलिए इन्हें क्लाइमेट स्मार्ट अनाज कहा जाता है। मिलेट्स में प्रोटीन, फाइबर, बी-विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही कारण है कि इन्हें सुपरफूड और स्मार्टफूड कहा जाता है। ये ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित रखने में भी सहायक होते हैं।
शैक्षिण सत्र 2026-27 के लिए नौवीं और ग्यारहवीं के लिए एडमिशन शेड्यूल
हरियाणा में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, 03 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 7 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हिसार के मंडल आयुक्त श्री रवि प्रकाश गुप्ता को शहरी संपदा विभाग का प्रधान सचिव और मंडल आयुक्त, हिसार लगाया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानिदेशक एवं सचिव श्री अंशज सिंह को श्री नरहरि सिंह बांगड़ के स्थान पर नागरिक उड्डयन सलाहकार तथा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम को हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली में प्रबंध निदेशक तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। जिला नगर आयुक्त, अंबाला तथा नगर निगम, अंबाला के आयुक्त श्री वीरेंद्र लाठर को शिकायत निवारण विभाग में विशेष सचिव के साथ-साथ जिला नगर आयुक्त, अंबाला तथा नगर निगम, अंबाला का आयुक्त लगाया गया है। रोहतक के उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में अतिरिक्त सचिव तथा एचएसएमआईटीसी का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। वे रोहतक के उपायुक्त भी रहेंगे। कैथल की उपायुक्त सुश्री अपराजिता को सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग का अतिरिक्त सचिव तथा निदेशक लगाया गया है। वे कैथल की उपायुक्त भी रहेंगी। श्री नरहरि सिंह बांगड़ के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। नागरिक उड्डयन सलाहकार तथा सचिव के कार्यभार से मुक्त होने के बाद वे अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।



स्पेशल ओलंपिक केवल खेल नहीं, आत्मविश्वास और नेतृत्व का आंदोलन है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
अवसर और विश्वास मिले तो हर व्यक्ति असाधारण बन सकता है: सीएम
दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए हरियाणा में बनेगा विशेष स्टेडियम, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने रोहतक में राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के शुभारंभ कार्यक्रम में की शिरकत
चंडीगढ़, 03 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ी चुनौतियों को पार करते हुए यह संदेश दे रहे है कि यदि अवसर, प्रशिक्षण और विश्वास मिले, तो हर व्यक्ति असाधारण बन सकता है। मुख्यमंत्री मंगलवार को रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में स्पेशल ओलंपिक भारत राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस चैम्पियनशिप में 26 राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ी, उनके कोच और सहयोगी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा की है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सुगम्य भारत की सोच का अनुसरण करते हुए दिव्यांग खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्रदेश में एक दिव्यांग स्टेडियम बनाया जाएगा। इस स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा भी होगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक भारत को 31 लाख रुपये तथा खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने 21 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक के अभिलाषा कन्या छात्रावास परिसर में गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण का शिलान्यास भी किया। इस गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल की क्षमता 150 छात्राओं की होगी। इस बहुमंजिला (ग्राउंड प्लस तीन) संरचना का कुल कवर एरिया लगभग 2374 वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है, जिस पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्पेशल ओलंपिक की विशेषता यही है कि यह हमें खेल को केवल पदक और प्रतिस्पर्धा की दृष्टि से नहीं, बल्कि मानव आत्मा की शक्ति और संभावनाओं के रूप में देखने की दृष्टि देता है। इस ओलंपिक में मैदान पर दौड़ते, कूदते और जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी हमें यह सिखाते हैं कि सीमाएं शरीर की नहीं होती है, बल्कि सोच में होती है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर, यूथ एक्टिवेशन कार्यक्रम और एथलीट लीडरशिप ट्रेनिंग जैसी पहलें की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाड़ियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता का भी विकास किया जाता है। यही सच्चा समावेशन है, जहां खिलाड़ी केवल पदक विजेता नहीं, बल्कि समाज के सक्रिय नागरिक, प्रेरणास्रोत और रोल मॉडल बनते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि समाज में पैरालंपिक और स्पेशल ओलंपिक को एक-दूसरे का पर्याय मान लिया जाता है। वास्तव में दोनों अलग-अलग हैं, लेकिन समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। पैरालंपिक शारीरिक दिव्यांगता वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित किए जाते हैं। जबकि,स्पेशल ओलंपिक बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए एक वैश्विक आंदोलन है। स्पेशल ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रशिक्षण, सहभागिता, आत्मविश्वास और आजीवन विकास को समान महत्व दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘स्पेशल ओलंपिक भारत’ केंद्र सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। यह हमारे देश की उस समावेशी खेल नीति का सशक्त प्रमाण है, जो हर नागरिक को उसकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देने में विश्वास रखती है। इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड विंटर गेम्स में भारत के 49 सदस्यों के दल ने भाग लिया, इसमें 28 खिलाड़ियों ने 33 पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया। ये पदक खिलाड़ियों के संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की कहानी हैं।
हरियाणा खेलों का पावर हाउस
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा खेलों का पावर हाउस है। यह गर्व की बात है कि इस भूमि ने देश को अनेक ओलंपियन और विश्व-विजेता चैंपियन दिए हैं। उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद हरियाणा के स्पेशल ओलंपिक खिलाड़ी केशव का जिक्र करते हुए उनकी उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हम विकसित भारत और समावेशी भारत की ओर गति से बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में स्पेशल ओलंपिक जैसे आयोजन हमें याद दिलाते हैं कि विकास का असली मापदंड यही है कि समाज का सबसे कमजोर व्यक्ति कितना सशक्त महसूस करता है। हरियाणा में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, खेलों के विकास और समावेशी नीतियों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, खिलाड़ियों के लिए वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण सुविधाएं और समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
हरियाणा में खेलों के लिए दोगुना किया बजट
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरे राज्य में खेल सुविधाएं विकसित करने पर पिछले 11 सालों में 989 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। खेल विभाग का बजट भी बढ़ाकर दोगुणे से ज्यादा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 में यह 275 करोड़ रुपये था। बीजेपी सरकार ने इसे बढ़ाकर चालू वित्त वर्ष में 602 करोड़ 18 लाख रुपये का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ओलंपिक, पैरालंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपये तक के नकद पुरस्कार दे रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राई जिला सोनीपत में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की है। वर्तमान में राज्य में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, 25 उपमंडल स्टेडियम, 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, 245 ग्रामीण स्टेडियम तथा गांवों में 382 इनडोर जिम उपलब्ध हैं। इनके अलावा, 10 स्विमिंग पूल, 11 सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रोटर्फ, 2 फुटबॉल सिंथेटिक सतह और 9 बहुउद्देशीय हॉल भी बनाए गए हैं। साथ ही प्रदेश के 16 जिलों में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में सुविधा केन्द्रों का निर्माण 3 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को खेल उपकरण भी उपलब्ध करवा रही हैं। इसके लिए हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना बनाई है। इसके तहत 15 हजार 634 खिलाड़ियों को उपकरण प्रदान किये जा चुके हैं। प्रदेश में वर्तमान में 1 हजार 472 खेल नर्सरियां संचालित हैं। इनमें 37 हजार से अधिक बच्चे नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन नर्सरियों में 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ लागू किए हैं। इनके तहत खेल विभाग में 550 नए पद सृजित किए गए हैं और 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। साथ ही खिलाड़ियों के लिए ताऊ देवी लाल खेल परिसर पंचकुला में रिहैबिलिटेशन सेंटर शुरू किया गया है।
हरियाणा में बनेगा उत्तर भारत का मॉडल खेल केन्द्र : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
प्रदेश के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि गुरूग्राम के दौलताबाद में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं विकसित की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में उत्तर भारत का मॉडल खेल केन्द्र भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चैम्पियनशिप समावेशी भारत व मानवीय मूल्यों का उत्सव है। इससे इन विशेष खिलाडियों में आत्मविश्वास उत्पन्न होगा तथा वे आत्मनिर्भर बनकर देश की मुख्यधारा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री ने खेलों के बजट में 33 प्रतिशत की वृद्धि की है। राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक तिहाई पदक प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश सरकार द्वारा ओलंपिक खेलों में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपए स्वर्ण पदक, 4 करोड़ रुपए रजत पदक तथा 2.5 करोड़ रुपए कांस्य पदक विजेताओं को नकद प्रदान किए जाते हैं। सरकार द्वारा खिलाड़ियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए ग्रुप ए से डी तक खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में तीन उत्कृष्ट खेल केंद्र खोले गए हैं।
खेलों में अग्रणी भूमिका निभा रहा हरियाणा- डॉ. मल्लिका नड्डा
स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा डॉ.मल्लिका नड्डा ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल केन्द्र विकसित किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा खिलाडियों को नकद पुरस्कार व सरकारी नौकरी दी जा रही है। डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में खेलों के बजट को बढ़ाया गया है। यह प्रधानमंत्री की दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। केन्द्र सरकार द्वारा विशेष खिलाड़ियों को पदक प्राप्त करने पर नकद राशि से पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन खेलों का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को मुख्यधारा में जोड़ना है ताकि वे विकसित भारत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग खिलाडियों को अवसर देने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इस प्रतियोगिता का स्लोगन ष्क्रांति,खेलों से हैष् ताकि खेलों के माध्यम से इन विशेष खिलाडियों को मुख्यधारा के साथ जोड़ा जा सके। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर, मेयर श्री रामअवतार वाल्मीकि, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राजबीर सिंह, डीएलसी सुपवा के कुलगुरू डॉ. अमित आर्य, एसजीटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरू डॉ. हेमंत वर्मा सहित गणमान्य मौजूद रहे।


किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर फसल की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित करें: कृषि मंत्री
कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की
चंडीगढ़, 03 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा बागवानी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर फसल की बिजाई करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि वे अच्छी पैदावार ले सकें। श्री राणा आज यहां कृषि एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, निदेशक श्री राजनारायण कौशिक, बागवानी निदेशालय के महानिदेशक श्री रणबीर सिंह, मिशन निदेशक श्री जोगिंद्र सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करनी चाहिए , इसके बाद जिन पोषक तत्वों की जरुरत हो उनको पूरा करने तथा उसी आधार पर फसल की बिजाई करने की सलाह देनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि एक ही प्रकार की फसल की बार -बार बिजाई करने से भूमि में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और उस जमीन के बंजर बनने की संभावना होती है , ऐसे किसानों को मिटटी जांच के बाद मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर सतर्क करने तथा सही फसल की बुआई करने की सलाह देने के भी निर्देश दिए। श्री राणा ने अधिकारियों को फसलों का नया फसल-चक्र आजमाने का भी सुझाव दिया ताकि कम पानी में फसल तैयार हो सके और किसानों को उस फसल से अच्छी आमदनी भी हो सके। उन्होंने कृषि बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की और किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक सूचना, वीडियो या दावों पर विश्वास न करें परीक्षार्थी
बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम व प्रश्र-पत्र नमूने के अनुसार ही परीक्षाओं की करें तैयारी
भिवानी, 03 फरवरी, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की सैकेण्डरीध्सीनियर सैकेण्डरी की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन25 फरवरी, 2026 से करवाया जा रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के संज्ञान में आया है कि आगामी वार्षिक परीक्षाओं के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूटयूब चैनलों पर अत्यंत भ्रामक और निराधार खबरें प्रसारित की जा रही हैं। कई असामाजिक तत्वों और डिजिटल चैनलों द्वारा यह झूठा दावा किया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र प्री-बोर्ड परीक्षाओं के समान होंगे या उनके पास मुख्य परीक्षा के प्रश्न-पत्र पहले से उपलब्ध हैं। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड प्रशासन इस प्रकार के सभी दावों का कड़ाई से खंडन करता है और स्पष्ट करता है कि परीक्षाओं की गोपनीयता और शुचिता अक्षुण्ण है। बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र तैयार करने की प्रक्रिया अत्यंत सुरक्षित और गोपनीय होती है, जिसका प्री-बोर्ड के प्रश्न-पत्रों से कोई सीधा संबंध नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन शिक्षा निदेशालय, पंचकुला द्वारा करवाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें परीक्षा के प्रारूप से परिचित कराना है। इस प्रकार की भ्रामक जानकारी न केवल परीक्षार्थियों का ध्यान भटकाती है, बल्कि उनमें भ्रम और तनाव की स्थिति भी पैदा करती है। बोर्ड सचिव ने सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को सूचित करते हुए कहा कि वे ऐसी किसी भी अनाधिकृत सूचना, वीडियो या दावों पर विश्वास न करें। परीक्षा से संबंधित किसी भी निर्देश या नवीन जानकारी के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर समय-समय पर विजिट करते रहें। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना कीमती समय इन अफवाहों में व्यर्थ न करें, केवल बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम व प्रश्न-पत्र नमूने अनुसार ही वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी करें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत’
रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा मल्लिका नड्डा जी का हरियाणा की भूमि पर स्वागत- मुख्यमंत्री
इस आयोजन के शुभ अवसर पर सभी खिलाड़ियों और प्रदेशवासियों का स्वागत और अभिनंदन
इस चैंपियनशिप में 26 राज्यों के लगभग 500 से अधिक खिलाड़ी, कोच और सहभागी ले रहे हैं भाग
स्पेशल ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं बल्कि प्रशिक्षण, सहभागिता, आत्मविश्वास और आजीवन विकास का महत्व दिया जाता है
इटली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में 28 खिलाड़ियों ने 33 पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन- मुख्यमंत्री
हरियाणा में दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण, खेलों के विकास और समावेशी नीतियों के लिए प्रतिबद्धता से कर रहे हैं कार्य
प्रदेश में खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए पिछले 11 वर्षों में खर्च किए गए 989 करोड़
खेल विभाग का बजट भी बढ़ा करके दो गुना से ज्यादा किया- मुख्यमंत्री
प्रदेश के 16 हजार 418 पदक विजेताओं को सरकार ने दिए 679 करोड रुपए के नगद पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक भारत समिति का इस आयोजन के लिए किया धन्यवाद
हरियाणा में आवास सहित दिव्यांग स्टेडियम बनाने का किया जाएगा काम
मुख्यमंत्री ने अपने निजी कोष से स्पेशल ओलंपिक भारत को 31 लाख रुपए देने की भी घोषणा की
खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी 21 लाख रुपए देने की घोषणा की

नगर निकाय चुनावों में फिर लहराएगी भाजपा की जीत की पताका, देशभर में दौड़ रही विकास रेल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
जनता को विश्वास है कि भाजपा ही कर सकती है देश का समग्र विकास: अनिल विज
पेंशन नाजायज रूप से बंद नहीं हुई, पात्रों को पूरा हक मिलेगा: अनिल विज’
केंद्रीय बजट में किसानों के लिए कई प्रावधान, विपक्ष बिना पढ़े कर रहा आरोप: अनिल विज’
चंडीगढ़, 03 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड जीत दर्ज कर विजयी पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की “विकास रेल” तेज गति से चल रही है। श्री विज ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की, इसके बाद दिल्ली और बिहार में भी जनता का विश्वास प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बीएमसी चुनावों में भी पार्टी को सफलता मिली है और अब पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी। ऊर्जा मंत्री आज हिसार में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भली-भांति समझ चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी ही देश का समग्र विकास कर सकती है और आमजन के उत्थान के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। हरियाणा में पेंशन बंद किए जाने को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नाजायज रूप से बंद नहीं की गई है। यदि किसी की पेंशन रोकी गई है और उसे आपत्ति है तो वह संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कर अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति की आय निर्धारित सीमा से अधिक हो जाती है, तो आय से जुड़ी योजना होने के कारण पेंशन स्वतः बंद हो जाती है। विपक्ष द्वारा इस विषय को लेकर आंदोलन किए जाने पर उन्होंने कहा कि आंदोलन करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। विपक्ष के नेता श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा केंद्रीय बजट में किसानों को कुछ न दिए जाने के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्री हुड्डा न तो बजट को ध्यान से देखते हैं और न ही सुनते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल श्री हुड्डा परेशान हैं क्योंकि उनकी पार्टी में उनकी कोई पूछ नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें बजट के प्रावधानों को समझना चाहिए, जिसमें किसानों के सहयोग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित योजनाएं भी शामिल हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर श्री अनिल विज ने कहा कि “मैं पार्टी का एक बहुत छोटा सा कार्यकर्ता हूं। प्रदेशाध्यक्ष कौन बनेगा, इसका निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।”

हरियाणा में जल्द लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, उपभोक्ताओं को मिलेगा प्रीपेड-पोस्टपेड का विकल्प: ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
गुरुग्राम-फरीदाबाद में शुरू हुई अंडरग्राउंड बिजली केबलिंग, बिजली आपूर्ति होगी अधिक सुरक्षित: अनिल विज’
गर्मियों में बिजली कटौती पर कड़ा नियंत्रण, केवल 6 अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण: ऊर्जा मंत्री’
खेदड़ थर्मल यूनिट को मिली कोल लिंकेज मंजूरी, प्रदेश की ऊर्जा क्षमता को मिलेगा बल: विज’
हरियाणा रोडवेज का होगा डिजिटल अपग्रेड, बस ट्रैकिंग सिस्टम और मोबाइल ऐप से मिलेगी यात्रियों को सुविधा: अनिल विज’
चंडीगढ़, 03 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से सभी पुराने बिजली मीटर बदले जाएंगे और उनकी जगह आधुनिक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जैसे मोबाइल सेवाओं में प्रीपेड और पोस्टपेड विकल्प उपलब्ध होते हैं, उसी तर्ज पर स्मार्ट मीटर व्यवस्था भी लागू की जाएगी, जिससे उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार प्रीपेड अथवा पोस्टपेड प्रणाली का चयन कर सकेंगे। इससे न केवल बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा मिलेगी। श्री अनिल विज आज हिसार में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भूमिगत बिजली तारें बिछाने की प्रक्रिया गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्रारंभ कर दी गई है। परिस्थितियों के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी अंडरग्राउंड केबल डाली जाएंगी, जिससे खंभे गिरने या ऊपर से तार टूटने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी और बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनेगी। ऊर्जा विभाग में किए जा रहे सुधारों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि विभाग में एक सुदृढ़ और जवाबदेह प्रणाली विकसित की गई है, जिसके परिणामस्वरूप गर्मियों के दौरान बिजली कटौती की स्थिति काफी हद तक नियंत्रित रही है। उन्होंने बताया कि सभी अधीक्षण अभियंताओं (एसई) को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन सुबह 11 बजे तक यह जानकारी दें कि उनके क्षेत्र में यदि कहीं बिजली कट लगा है तो उसका कारण, अवधि और परिस्थितियां क्या रही हैं। उन्होंने कहा कि लगभग पूरे प्रदेश में बिजली आपूर्ति संतोषजनक रही है और केवल 6 अधीक्षण अभियंताओं से ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। श्री विज ने बताया कि बिजली की मांग के अनुरूप सभी ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने (अपग्रेडेशन) का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही, बरसात के दौरान जलभराव से होने वाली अनावश्यक बिजली कटौती को रोकने के लिए निचले स्तर पर बने सब-स्टेशनों को ऊंचा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हिसार के खेदड़ में स्थापित की जा रही नई थर्मल यूनिट के लिए कोल लिंकेज की स्वीकृति हरियाणा को प्राप्त हो चुकी है, जो प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हरियाणा रोडवेज के आधुनिकीकरण को लेकर श्री विज ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है, जिससे बसों की आवाजाही की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इस दिशा में सभी बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले पैनल लगाए जाएंगे तथा एक मोबाइल ऐप भी विकसित की जा रही है, जिसके माध्यम से यात्री अपनी बस की लोकेशन, रूट और समय की जानकारी मोबाइल पर ही प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बसों के बेड़े को बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी हैं। साथ ही, सरकार इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके और एनसीआर क्षेत्र में डीजल की पुरानी बसों पर लगने वाली पाबंदियों से बचा जा सके। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री अनिल विज ने कहा कि जब केंद्र मजबूत होता है, तो देश भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह बजट एक मजबूत नींव रखता है और देश को बुलेट ट्रेन की गति से आगे बढ़ाने वाला साबित होगा।
प्रॉपर्टी डीलर की दफ्तर में घुसकर धारदार हथियारों से निर्मम हत्या
हांसी, 03 फरवरी, अभीतक: मंगलवार को हांसी में प्रॉपर्टी डीलर की दफ्तर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्याकर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हमलावरों ने वार करते हुए निर्ममता दिखाई। मृतक के चेहरे को बुरी तरह काट दिया गया था। उनके हाथों पर भी चोटों के निशान मिले। वारदात का पता उस वक्त चला, जबकि उनकी पत्नी ब्रेकफास्ट करने के लिए कहने उनके दफ्तर पहुंची। दफ्तर में खून से लथपथ पति को पड़े देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक विनोद शंकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन छानबीन शुरू की। दफ्तर को सील कर दिया गया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुभाष मलिक निवासी हुड्डा सेक्टर 6 के रूप में हुई। वे पंचायत सेक्रेटरी पद रिटायर हुए थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। आज सुबह वे जल्दी किसी बड़ी डील होने की बात कहकर घर से निकल कर ऑफिस आए थे। लेट तक घर नहीं पहुंचने के बाद उनकी पत्नी उन्हें बुलाने आई थी।
भिवानी कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग के बाद पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़
घटना के लगभग एक घंटे बाद 8 बदमाश पकड़े, दो की तलाश जारी
मुठभेड में दो बदमाशों के दोनों पैरों में लगी गोली: पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार
दो अन्य बदमाशों को पकडने के दौरान लगी चोट : पुलिस अधीक्षक
शक के आधार पर 28 लोगों को घटना के तुरंत बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने किया था राऊंड अप, बाकी से पूछताछ जारी रू पुलिस अधीक्षक
दो हिस्ट्रीशीटर बिन्नू व अरविंद के बीच थी पुरानी रंजिश, आज कोर्ट में अरविंद पर हुआ हमला, उसी की थी पेशी, बिन्नु भी गवाही देने आया था
हिस्ट्री शीटर बिन्नु के परिवार के सदस्य आयुष ने अपने साथियों के साथ फायरिंग का प्रयास रहा असफल
कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों, सीआईए की टीम व अन्य मामलों में कोर्ट में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दिखाई बहादुरी, कोर्ट परिसर के आस-पास के क्षेत्र में ही 8 बदमाशों को पकड़ा
भिवानी, 03 फरवरी, अभीतक: मंगलवार को प्रातः भिवानी कोर्ट में तहसीलदार ऑफिस के पास पेशी पर आए एक युवक को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाए जाने का मामला सामने आया है। फायरिंग की वारदात के बाद हमलावर मौके से पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गए। अचानक हुई इस फायरिंग से कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुमित कुमार भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें दौड़ाई गई। पुलिस ने हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने छानबीन की। बताया जा रहा है कि हमलावर तीन थे। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है, वे हमलावर है या कोई और, उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि करीब पांच माह पहले भी कोर्ट परिसर में फायरिंग कर एक युवक को गोली मार दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाते हुए यहां 13-14 कमांडों को तैनात किया था। इसी साल 22 जनवरी को ही भिवानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली थी। इसे देखते हुए भी सुरक्षा को और चाकचैबंद किया गया था। मगर, इसके बावजूद हमलावर हथियार लेकर कोर्ट परिसर में घुस गए और फायरिंग की।
विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
झज्जर, 03 फरवरी, अभीतक: विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पाटोदा गांव के सरपंच श्री गोविंद यादव व प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके की। कार्यकम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर परिषद झज्जर के चैयरमेन श्री जिले सिंह सैनी, मार्किट कमेटी झज्जर चैयरमेन अति विशिष्ट अतिथि श्री सतवीर यादव और विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री मनमोहन खंडेलवाल जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, श्री केशव सिंघल जिला अध्यक्ष हरियाणा व्यापार मंडल, श्री राजकुमार प्रधान मंडल अध्यक्ष कुलाना, गोविंद सरपंच पाटोदा, सुमित सरपंच अमादलपुर, नगर पार्षद जयपाल पप्पू, दिनेश छिक्कारा मौजूद रहे। उसके बाद बच्चों की खेल प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमें 100 मीटर की दौड़, 200 मीटर दौड, 800 मीटर की दौड़ कराई गई। नर्सरी एलकेजी यूकेजी क्लास की 100 मीटर दौड़,इसके बाद छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों की 400 से 800 मीटर तक की दौड़, हाउस वाइस रिले रेस, बोरी रेस, नींबू रेस, कबड्डी प्रतियोगिता छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों की लॉन्ग जंप हाई जंप शॉट पुट और रीले रेस कराई गई। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि और प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व विशिष्ट अतिथियों को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। अंत में चीफ गेस्ट चैयरमेन श्री जिले सिंह सैनी ने बच्चों को बताया कि हमारा देश खेलों की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध है। हमारे देश के खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया है और हमारे देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। और सभी सम्मानित व्यक्तियों ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में भगाने के लिए भी प्रेरित किया। अंत में जिले सिंह सैनी अध्यक्ष नगर परिषद ने ₹11000, गोविंद सरपंच ने ₹11000, सुमित सरपंच अमादलपुर ने 5100 व श्री रोहतास ने ₹1100 देकर विद्यालय व बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
पेपरलेस रजिस्ट्री की सफलता के बाद, हरियाणा मार्च के आखिर तक फरीदाबाद से फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पायलट प्रोजेक्ट करेगा शुरू
तीन माह का पायलट प्रोजेक्ट, नागरिक-केंद्रित भूमि प्रशासन के एक नए युग की करेगा शुरुआत’
चंडीगढ़, 03 फरवरी, अभीतक: प्रदेश में पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को सफलतापूर्वक लागू करने के बाद हरियाणा सरकार अब भूमि प्रशासन व्यवस्था में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। हरियाणा की वित्त आयुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में ‘फेसलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिस्टम’ का पायलट प्रोजेक्ट फरीदाबाद से मार्च माह के अंत तक शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पायलट प्रोजेक्ट राज्य का पूरी तरह से डिजिटल, फेसलेस और नागरिक-केंद्रित प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की दिशा में एक महत्वाकांक्षी कदम है, जिसका मकसद पारदर्शिता को और बढ़ाना, फिजिकल इंटरफेस को कम करना और सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाना है। डॉ. मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि यह पहल एक महत्वपूर्ण गवर्नेंस सुधार है जो नागरिकों के भूमि प्रशासन प्रणाली के साथ बातचीत करने के तरीके को बदल देगा।
तीन माह तक चलेगा पायलट प्रोजेक्ट, कड़ी निगरानी रखी जाएगी’
डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह पायलट प्रोजेक्ट फरीदाबाद जिले की एक तहसील में तीन महीने के लिए लागू किया जाएगा। इस अवधि में इसकी कार्यप्रणाली की लगातार निगरानी की जाएगी और परिणामों के आधार पर अन्य जिलों में विस्तार का निर्णय लिया जाएगा। नई प्रणाली के माध्यम से पूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल किया जाएगा, जिससे तेज प्रोसेसिंग, बेहतर दक्षता और मानवीय हस्तक्षेप में कमी आएगी। इससे संपत्ति लेन-देन अधिक पारदर्शी और परेशानी मुक्त बन सकेगा।
भारत सरकार के डमपजल् क्लाउड पर सुरक्षित होस्टिंग’
डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह फेसलेस सिस्टम भारत सरकार के डमपजल् क्लाउड पर सुरक्षित रूप से होस्ट किया जाएगा, जिससे उच्च स्तर की डेटा सुरक्षा, स्केलेबिलिटी और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि सभी अप्रूव्ड फीचर्स और फंक्शनैलिटीज को पायलट फेज के दौरान डिप्लॉय किया जाएगा, जबकि कुछ नॉन-क्रिटिकल फीचर्स को यूजर फीडबैक और ऑपरेशनल जरूरतों के आधार पर बाद में शामिल किया जा सकता है। परियोजना के सुचारू संचालन के लिए राजस्व विभाग एवं कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा समर्पित नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
तकनीकी सहायता और समयबद्ध क्रियान्वयन’
उन्होंने बताया कि तकनीकी कार्य पूरा होने और यूजर एक्सेप्टेंस टेस्टिंग (न्।ज्) के बाद तीन माह का पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। सर्वर होस्टिंग सपोर्ट रेवेन्यू डिपार्टमेंट की आईटी टीम द्वारा दिया जाएगा, जो इन-हाउस टेक्निकल एक्सपर्टाइज्ड का इस्तेमाल करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है।उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि होस्टिंग के अलावा सरकार द्वारा लागू करने वाली एजेंसी को कोई वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी, जिससे क्वालिटी स्टैंडर्ड बनाए रखते हुए लागत प्रभावी तरीके से काम पूरा हो सके।
पारदर्शिता और जनता के भरोसे को मजबूत करना’
डॉ. मिश्रा ने इस पहल को एक महत्वपूर्ण गवर्नेंस सुधार बताते हुए कहा कि फेसलेस रजिस्ट्रेशन सिस्टम से पारदर्शिता और बढ़ेगी, प्रक्रिया में होने वाली देरी कम होगी और प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन में लोगों का भरोसा बढ़ेगा। आमने-सामने की बातचीत खत्म होने से भ्रष्टाचार के मौके कम होंगे और यह सुनिश्चित होगा कि सभी नागरिकों को समान रूप से सेवाएं मिलें। नागरिकों को तेज प्रोसेसिंग टाइम, कम डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत और घर बैठे आराम से प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पूरा करने की सुविधा का फायदा मिलेगा। यह डिजिटल सिस्टम एक पूरा ऑडिट ट्रेल भी बनाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा जवाबदेह और पारदर्शी बनेगी। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद पायलट के अनुभव और फीडबैक के आधार पर इस प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से पूरे हरियाणा में लागू किया जाएगा, जिससे प्रदेश में तकनीक आधारित, पारदर्शी और नागरिक हितैषी शासन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
2027 में पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार, केंद्र की सभी योजनाएं होंगी लागू: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
पंजाब-हरियाणा एक परिवार- एक संस्कृति और एक संस्कार’
मुख्यमंत्री ने आप और कांग्रेस पर साधा निशाना: बातें ज्यादा, काम शून्य
चंडीगढ़, 03 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2027 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार बनते ही दिल्ली से जो योजनाएं हरियाणा व अन्य राज्यों में लागू है वह सभी योजनाएं यहां पर लागू करने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात मंगलवार को नाभा स्थित हीरा महल में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमारा परिवार है, हमारी रिश्तेदारियां पंजाब में है। पंजाब और हरियाणा की छत व वेड़ा भी एक ही है। हमारी संस्कृति व संस्कार सब एक है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बड़ी-बड़ी बातों को समझ चुके है, ये लोग बातें बहुत करते है लेकिन हकीकत में कुछ नहीं करते, लोग इनसे तंग आ चुके है। पंजाब में आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, लोग सुरक्षित नहीं है, अखाडों में पहलवानों पर गोलियां चलाई जा रही है, इतना ही नहीं चोरियां भी बढ़ती जा रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के शासन काल से ही भ्रष्टाचार का बोलबाला है और यह आज चरम सीमा पर है। यदि कोई रजिस्ट्री करवानी होती है या फिर किसी फॉर्म पर साइन करवाने पड़ते है तो उसके लिए शुल्क देना पड़ता है। आम आदमी पार्टी द्वारा चार सालों के दौरान पंजाब में किए गए वायदों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जबकि हरियाणा में संकल्प पत्र के तहत जो भी वायदें किए गए थे उन्हें पूरा करने काम किया गया है। पंजाब में 1100 रुपए प्रति माह महिलाओं देने की बात कहीं गई थी, लेकिन वह आज तक पूरी नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा मे महिलाओं को 2100 रूपए लाडो लक्ष्मी योजना के तहत देने का काम किया जा रहा है । हरियाणा में गरीब परिवारों को गैस का सिलेंडर 500 रुपये में दिया जा रहा है। इतना ही नहीं पंचायती भूमि पर जिस व्यक्ति का 20 वर्षो से कब्जा है उसे नियमानुसार मालिकाना हक देने का काम भी किया गया है, जबकि पंजाब में इसके बिल्कुल विपरीत है। यहां पर मकान सम्बधित केस कानूनी प्रक्रिया में चल रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सभी फसलों पर एमएसपी दी जा रही है, इसके साथ ही यदि किसानों को अपनी फसल जैसे आलू व अन्य सब्जियां, बाजरे आदि को बाजार भाव कम मिलता है तो उसे भावांतर भरपाई योजना के तहत कवर करने का काम किया जा रहा है। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पंजाब में आए थे और उन्होंने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम से रखने की घोषणा की। इससे करोड़ों अनुयायियों को सम्मान मिला है। साथ ही उन्होंने जालंधर, लुधियाना व अमृतसर को औद्योगिक हब बनाने की बात कहीं है और इस कार्य को पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही मजबूती के साथ किया जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास कार्यो को करवाने का काम किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के यह कार्य होता है। पंजाब में जब प्राकृतिक आपदा आई थी तो उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपए का पैकेज व हिमाचल के लिए 1500 करोड़ रुपए का पैकेज देने का काम किया था। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, रानी प्रीति सिंह, कुंवर भानू प्रताप सिंह, कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
नाभा हीरा महल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी में हुए शामिल’
फुलकिया राजवंश की विरासत आज भी समाज को दे रही दिशा : मुख्यमंत्री’
चंडीगढ़, 03 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पंजाब के नाभा स्थित हीरा महल पहुंचे। यहां पर उन्होंने नाभा शाही परिवार के कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी के लिए उनके परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने यहां पर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा भी टेका और अरदास की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवशाली क्षण है। नाभा शाही परिवार के कुंवर अभ्युदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी केवल एक परिवार का निजी समारोह नहीं, बल्कि यह उस महान फुलकिया राजवंश की विरासत का पुनरुद्धार है, जिसने सदियों से हमारे क्षेत्र के सामाजिक और आध्यात्मिक परिदृश्य को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमें नाभा के उन महान व्यक्तित्वों की याद दिलाता है जिन्होंने इतिहास की धारा को मोड़ा। हम महाराजा हीरा सिंह जी को याद करते हैं, जिनके शासन में प्रशासनिक कुशलता और सांस्कृतिक संरक्षण की नई मिसालें कायम हुईं। हम महाराजा रिपुदमन सिंह की अदम्य भावना को नमन करते हैं, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के समय में भी अपनी स्वतंत्र सोच और सिख पहचान के साथ कभी समझौता नहीं किया। सबसे महत्वपूर्ण बात इस घराने के साथ जुड़ा वह आध्यात्मिक आशीर्वाद है, जो स्वयं दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने दिया था। गुरु साहिब ने इस परिवार को ‘तेरा घर, मेरा आसरा’ का दिव्य वरदान दिया था। यह आशीर्वाद आज भी हीरा महल में गुरु साहिब के पवित्र अवशेषों की सेवा और संभाल के रूप में जीवित है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि कुंवर अभ्युदय अपनी इस महान विरासत, आस्था और सेवा की परंपरा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगें। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री श्री मनीष ग्रोवर, रानी प्रीति सिंह, कुंवर भानू प्रताप सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।