Haryana Abhitak News 16/02/26

https://www.facebook.com/share/v/15ZiHTWXwhr

https://www.facebook.com/share/v/1FBrbC1SMv

https://www.facebook.com/share/v/1MzvMNMnKQ

एच.डी. स्कूल बिरोहड़ में 10वीं 12वीं के परीक्षार्थियों को दी गई शुभकामनाएं, आत्मविश्वास के साथ दें परीक्षा
झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: एच.डी. स्कूल बिरोहड़ में 10वीं 12वीं के परीक्षार्थियों को दी गई शुभकामनाएं, आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील। स्कूल में आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए विशेष संदेश दिया गया। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने जाएं। मार्गदर्शन में बताया गया कि परीक्षा कक्ष में पहुंचकर सबसे पहले प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें, समय का सही प्रबंधन करें और जिन प्रश्नों के उत्तर अच्छे से आते हों, उन्हें पहले हल करें। साफ-सुथरी लिखावट और सटीक उत्तर पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। विद्यार्थियों से कहा गया कि वे किसी भी प्रकार की घबराहट या तनाव न लें। नियमित पढ़ाई और मेहनत पर भरोसा रखें। परीक्षा के दौरान शांति और धैर्य बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है। साथ ही बच्चों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे घर से निकलते समय अपने माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद लेकर जाएं। बड़ों का आशीर्वाद आत्मबल बढ़ाता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा भरता है। प्राचार्या नमिता दास ने सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी गईं और कहा गया कि मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को किया काबू
आरोपी से 9 किलो 800 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद

झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने नशीले मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को थाना सदर झज्जर के एरिया से काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए एंटीनारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की एक टीम थाना सदर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि पुष्पेंद्र निवासी बाबरा जिला झज्जर गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है। जो आज अपनी मोटरसाइकिल पल्सर पर गांव बाबरा की तरफ से गांजा लेकर सिलानी गांव की तरफ आएगा। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बाबरा से सिलानी रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दो पहिया वाहन पर विशेष निगरानी की गई। कुछ समय के पश्चात गांव बाबरा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने उपरोक्त मोटरसाइकिल को रुकवा तो मोटरसाइकिल की टंकी के ऊपर एक प्लास्टिक का कटा मिला। जिनको संदेह के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक कट्टे को खोलकर चेक किया गया तो उसमें नशीला पदार्थ गांजा भरा हुआ था जिसका वजन करने पर 9 किलो 800 ग्राम पाया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

https://www.facebook.com/share/v/1FBrbC1SMv

बादली थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में झज्जर पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम
सीए पति अंशुल, पत्नी महक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: बादली थाना क्षेत्र के गांव पाहसौर के पास तेजधार हथियार से एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशों पर पुलिस द्वारा इस मामले में तत्परता से कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता और सूझबूझ के साथ जांच कर आरोपी को हिरासत में लिया। इस संबंध में शिकायतकर्ता अक्षय पुत्र कृष्ण निवासी त्रिकोण पार्क,हांसी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी छोटी बहन महक की शादी 25 सितंबर 2025 को अंशुल धवन पुत्र रमेश धवन निवासी सेक्टर-33,हिसार के साथ हुई थी। महक एचडीएफसी बैंक,गुड़गांव में कार्यरत थी,जबकि उसका पति वहीं पर चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार,14 फरवरी को दोनों हिसार में थे और रविवार शाम करीब 7 बजे कार से गुड़गांव के लिए रवाना हुए थे। रात लगभग 10 बजे अंशुल के पिता रमेश ने फोन कर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि महक का शव सुखा राजभाया पढ़ा हुआ था और उसके शरीर पर तेजधार हथियार के गहरे निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति अंशुल पहले भी महक के साथ झगड़ा करता था और उसके चरित्र पर शक जताता था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया और बाद में इसे लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को हादसे की कहानी संदिग्ध लगी। वैज्ञानिक तरीके से जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान में विरोधाभास सामने आए। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

करीब 2 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के क्षेत्र से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ गांजा के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सीआईए टु में तैनात सहायक उप निरीक्षक रविंदर कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अनुज पाल निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है जो आज नाहर नाहरी रोड चोर प्याऊ लाइनपार बहादुरगढ़ के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति दिखाई दिया। जिसे शक की बिनाह पर पुलिस टीम ने काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया इसके बाद मौके पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो पकड़े गए आरोपी के बैग से करीब 2 किलो 500 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

धर्मनगरी बेरी : पंडित भगवत दयाल शर्मा की पुत्रवधू आशा शर्मा ने एक महत्वपूर्ण मीटिंग ली झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: सोमवार धर्मनगरी बेरी के अंदर पंडित भगवत दयाल शर्मा की पुत्रवधू आशा शर्मा ने एक महत्वपूर्ण मीटिंग ली। बैठक में 22 फरवरी को पंडित दयाल शर्मा की 33 वीं पुण्यतिथि मनाएं जाने की तैयारियों की जानकारी मीटिंग में सभी को दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, खेल मंत्री गौरव गौतम, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, ओर बहुत से गणमान्य व्यक्ति पहुंचेंगे इस मौके पर ब्राह्मण सभा प्रधान सुभाष शर्मा व बेरी की समस्त कार्यकारिणी उनके साथ में झज्जर ब्राह्मण सभा की तरफ से महासचिव मेंबर गो सेवा आयोग संत शर्मा सुरहेती, 17 ब्रहामण महासभा के प्रधान सत्यनारायण शर्मा महाराणा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, नगर पालिका के चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा नंबरदार दुजाना, गौतम शर्मा, हरिओम शर्मा, रविन्द्र कौशिक, सन्नी चैहान, पंडीत अनूप और बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिभा मंथन कार्यक्रम और जिले के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय के सभागार में बैठक कर आवश्यक निर्देश देते एडीसी जगनिवास।

प्रतिभा मंथन से निखर रही छात्रों की प्रतिभा, शिक्षा स्तर सुधार पर एडीसी ने दिए निर्देश
झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को शिक्षा विभाग हरियाणा की समीक्षा बैठक अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस प्रतिभा मंथन कार्यक्रम और जिले के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने के उपायों पर रहा। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने एडीसी का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान एडीसी जगनिवास ने कहा कि प्रतिभा मंथन कार्यक्रम छात्रों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ी है। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि जिले का शैक्षणिक स्तर और ऊंचा किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रतिभा मंथन जैसे कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार होगा। बैठक में जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण संसाधनों के उपयोग और मॉनिटरिंग से प्राप्त निष्कर्षों की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन के आधार पर स्कूलों को उनके समग्र प्रदर्शन के अनुसार ए, बी और सी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, जिससे सुधार की दिशा स्पष्ट होती है। इस अवसर पर सुरभि एवं श्वेता ने प्रतिभा मंथन कार्यक्रम की अब तक की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक अनिल शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, रोहताश दहिया, सुनीता मल्हान, सुरेश पाल सुहाग तथा जयपाल दहिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए एडीसी जगनिवास।

प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर: एडीसी
जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने सुनी जनता की समस्याएं, संबंधित विभागों को दिए निर्देश

झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में समाधान शिविरों का आयोजन जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें भूमि संबंधी विवाद, पेंशन, पारिवारिक पहचान पत्र आईडी, अतिक्रमण, पानी व बिजली से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और हर स्तर पर पारदर्शिता व संवेदनशीलता बरती जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे शिविरों से न केवल लोगों को एक स्थान पर प्रशासनिक सेवा मिलती है, बल्कि शिकायतों का समाधान भी तत्परता से हो पाता है। इससे जनता का प्रशासन पर विश्वास बढ़ता है और सुशासन को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर एसडीएम अंकित कुमार चैकसे आईएएस, डीडीपीओ निशा तंवर, एसीपी अखिल कुमार, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य गौरव सैनी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ रमन गुप्ता की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिनमें लोगों की समस्याएं सुनते हुए राहत पहुंचाई गई।

जिला कारागार में बंदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर 18 फरवरी को
झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर द्वारा जिला कारागार परिसर में बंदियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें जेल में बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा, ताकि बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके।

खेल नर्सरी आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी तक बढ़ी
झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: जिला खेल अधिकारी झज्जर सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि खेल विभाग, हरियाणा द्वारा सत्र 2026-27 में खेल नर्सरी आवंटन के लिए सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी से बढ़ाकर अब 22 फरवरी कर दी गई है। इच्छुक संस्थान विभाग की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ूूू.ींतलंदंेचवतजे.हवअ.पद पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल नर्सरियां केवल ओलंपिक, एशियन तथा कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेल विधाओं के लिए ही खोली जाएंगी। उन्होंने संबंधित संस्थानों से अपील की कि वे निर्धारित समय में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढने का अवसर मिल सके।

गांव कोयलपुर में आयोजित जिला स्तरीय कृषि जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते अधिकारी।

कृषि विशेषज्ञों के बताए अनुसार खेती करें किसान
पोषक अनाज से पोषण सुरक्षा की ओर कदम
कोयलपुर में जिला स्तरीय कृषि मेला एवं किसान सम्मेलन आयोजित

झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: खंड मातनहेल के गांव कोयलपुर स्थित बाबा शादी राम मंदिर में सोमवार को जिला कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, पोषक अनाज विषय पर जिला स्तरीय कृषि मेला एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पोषक अनाज (मिलेट्स) की खेती, पोषण लाभ और सरकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने किया मेले का शुभारंभ
मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) खुशी कौशल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा
डीडीए डॉ. जितेंद्र अहलावत ने सीएमजीजीए खुशी कौशल का स्वागत करते हुए कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
पोषक अनाज स्वास्थ्य और आय दोनों का आधार
सीएमजीजीए खुशी कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि पोषक अनाज न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि कम पानी में बेहतर उत्पादन देने के कारण किसानों के लिए आर्थिक रूप से भी फायदेमंद हैं। सरकार का लक्ष्य पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने किसानों से बाजरा, ज्वार, रागी जैसे पोषक अनाजों को अपनाने और मूल्य संवर्धन पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा, ड्रिप-स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई तकनीकें और प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। किसान मेले में एग्री स्टैक विषय पर डा सुमित यादव, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर डा यगदीप यादव, प्राकृतिक खेती विषय पर बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला, सांख्यिकी सहायक सतीश कुमार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बारे विस्तृत से जानकारी दी। तकनीकी सहायक डॉ रोहित वत्स ने कृषि विभाग की स्कीमों पर प्रकाश डाला और किसान हित सर्वोपरि पर विशेष ध्यान दिया। कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने फसल विविधीकरण, उन्नत कृषि यंत्रों, कीट-रोग प्रबंधन और बाजार से जुड़ाव पर तकनीकी सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया। मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में अधिकारियों ने किसानों की समस्या सुनते हुए का समाधान किया और पोषक अनाज को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रशिक्षण के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

चुनाव आयोग ने किया सालाना स्पोर्ट्स वीक-2026 का आगाज
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर स्पोर्ट्स वीक का किया शुभारंभ

रेवाड़ी, 16 फरवरी, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार से नई दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सालाना स्पोर्ट्स वीक 2026 का शुभारंभ किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि खेलों को परिभाषित करने वाले मूल्य जैसे पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता ही निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई जाने वाली चुनाव प्रक्रिया की भी आधारशिला हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेने का आह्वान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने “रन फॉर डेमोक्रेसी” थीम के अंतर्गत 100 मीटर महिला दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सालाना स्पोर्ट्स वीक का आयोजन निर्वाचन आयोग के मनोरंजन क्लब द्वारा “मैदान पर तालमेल, लोकतंत्र में मजबूती” थीम के साथ किया जा रहा है। इसमें 72 महिला सहित कुल 383 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। स्पोर्ट्स वीक में 7 खेलों की 43 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल तथा एथलेटिक्स ट्रैक प्रतियोगिताएं शामिल हैं। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभिन्न आयु वर्गों में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर दिया जायेगा अनुदान
ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा लाभार्थियों का चयन

रेवाड़ी, 16 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि एसबी-89 स्कीम 2025-26 के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर पर अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए 15 जनवरी तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने बताया कि इन आवेदनों के लाभार्थियों का चयन बुधवार, 18 फरवरी 2026 को प्रातः 11ः30 बजे लघु सचिवालय रेवाड़ी के कमरा नंबर 203 में जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी के द्वारा ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को 45 या इससे अधिक होर्स पॉवर पर 50 प्रतिशत या अधिकतम तीन लाख रुपए अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। आवेदन करने वाले सभी किसान बुधवार, 18 फरवरी को लघु सचिवालय रेवाड़ी के कमरा नंबर 203 में होने वाले ऑनलाइन ड्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किए गए हैं।

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक यंत्र एवं उपकरण

रेवाड़ी, 16 फरवरी, अभीतक: जिला प्रशासन एवं जिला रेडक्रास सोसायटी रेवाड़ी द्वारा सोमवार को बाल भवन में दिव्यांगजन नि शुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीसी अभिषेक मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर 164 लाभार्थियों को 93 लाख रुपए से अधिक की लागत के 252 सहायक उपकरण वितरित किए। डीसी अभिषेक मीणा ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए गंभीरता से प्रयासरत हैं। अरावली पावर कम्पनी, एनटीपीसी लिमिटेड, एचपीजीसीएल और आईपीजीसीएल द्वारा सीएसआर के तहत दिव्यांगजनों के लिए बहुत ही पुण्य का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को असुरक्षित न समझे, वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हिम्मत बनाए रखे, उनमें भी आम आदमी जितनी क्षमता है। डीसी ने कहा कि कंपनी द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाकर सराहनीय कार्य किया है। दिव्यांगजन उपलब्ध करवाएं गए उपकरणों का प्रशिक्षण प्राप्त करें और इन्हें अच्छे से प्रयोग करें। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी सचिव को कहा कि जिन दिव्यांगजनों को पहले उपकरण उपलब्ध करवाए जा चुके हैं उनका सर्वे करवाकर खराब हुए उपकरणों को दुरुस्त करवाने को लेकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन जांच शिविरों के बारे में अन्य जरूरतमंद लोगों को भी जागरूक करें, ताकि वे भी इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें। एपीसीपीएल के महाप्रबंधक मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि कम्पनी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए हर समय प्रयासरत रहती हैं। समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, ताकि कोई भी दिव्यांगजन सुविधा से वंचित न रहे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने बताया कि 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक ब्लाक स्तर पर जांच शिविरों का आयोजन किया गया था इन जांच शिविरों के तहत चिन्हित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए है। उन्होंने बताया कि समारोह में आज 111 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 16 फोल्डिंग व्हील चेयर, 38 बैसाखी, 21 वॉकिंग स्टिक छड़ी, 6 टीएलएम किट, 12 बीटीई कान की मशीन, 3 सीपी व्हील चेयर, 11 जॉयस्टिक, 2 रोलटोर, 12 वॉकर, 14 कृत्रिम अंग, 5 सुगम्य केन व एक कुशन वितरित किए गए है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे शिविरों के बारे में जानकारी देते हुए जरूरतमंदों को इन शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एपीसीपीएल की स्मृति, एलिम्को प्रबंधक मुणाल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

समाधान शिविर बन रहे है शिकायतों के निदान का केंद्र: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी शिकायतें

रेवाड़ी, 16 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में शिकायतें सुनने के दौरान डीसी ने आमजन से कहा कि समाधान शिविर शिकायतों के निदान का केंद्र बन रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में लोग अपनी शिकायतों के निवारण के लिए पहुंच सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि समाधान शिविर जन सुनवाई का सशक्त माध्यम बन रहे है। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करवा रहे हैं। इन शिविरों में आने वाली शिकायतों के समाधान की मुख्यमंत्री स्वयं मॉनिटङ्क्षरग करते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से उच्चाधिकारियों द्वारा भी हर सप्ताह वर्चुअल माध्यम से बैठक कर समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों के निवारण संबंधित समीक्षा की जाती है, इसलिए आमजन को इन समाधान शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में गांव मोहनपुर में नाली का जाल टूटने के कारण पानी की रुकावट की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को नाली की सफाई करवाने के निर्देश दिए। गांव महेश्वरी में खेतों में नालियों का गंदा पानी आने से फसल खराब हो रही है जिस पर डीसी ने बीडीपीओ को जांच करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव लिलोढ में जोहड़ में गंदे पानी की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को जोहड़ की सफाई करवाने के निर्देश दिए। इन शिकायतों के अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली और पुलिस संबंधित शिकायतें आई, जिनका डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तय समय में समाधान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को
दोनों पक्षों की सहमति से निपटाए जाएंगे मामले-सीजेएम

रेवाड़ी, 16 फरवरी, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि रेवाड़ी जिला स्थित न्यायिक परिसर में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम अमित वर्मा ने आमजन से अपील की है कि शनिवार, 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं। कोर्ट में अपने लंबित मामलों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही फायदा है, जिससे कि समय कम लगे और मामूली खर्च में ही विवाद का निपटारा हो जाए। कोई भी केस में कोर्ट में चलता है तो लोगों को उसके लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और धन व समय भी खर्च होता है। लोक अदालत में आदमी आकर विवाद को सुलझा ले तो यह वहीं समाप्त हो जाता है।

गांव गुभाना से 30वी खाटू श्याम पदयात्रा 19 फरवरी को रवाना होगी
झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: गुभाना गांव से 19 ḥफरवरी को खाटू श्याम के लिए एक पदयात्रा रवाना होगी। लोकहित समिति के अध्यक्ष नरेश कौशिक ने बताया कि गुभाना के श्री श्याम बालाजी मंदिर से कृष्ण कुमार के नेतृत्व में श्याम भक्तों का एक जत्था बृहस्पतिवार को खाटू श्याम के लिए रवाना होगा। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं खाटू श्याम के लिए रवाना होगें। खाटू श्याम यात्रा झज्जर, कोसली, कनीना, नारनौल, नीमका थाना, श्री माधोपुर, रिंग्स होते हुए 6 दिन बाद खाटू श्याम पहुंचेंगी। यात्रा को लेकर श्री श्याम प्रेमियों में काफी उत्साह बना हुआ है।

हरियाणा में 16 फरवरी से बदलेगा स्कूलों का टाइम, 8 बजे से लगेंगे सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल, विभाग की ओर से लेटर जारी
झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: हरियाणा में स्कूलों का समय 16 फरवरी से बदल गया है। जिसके तहत स्कूल सुबह 8 बजे लगने शुरू हो जाएंगे। इस बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से पूर्व में पत्र जारी किया गया था। उसी पत्र के अनुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। ’स्कूल शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने प्रदेश में एक पूर्व गर्मियों और सर्दियों में स्कूल लगने के लिए डेट निर्धारित कर दी गई थी। जिसके तहत एकल पारी (ैपदहसम ैीपजि) विद्यालयों का समय गर्मियों में 16 फरवरी से 14 नवंबर तक सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक रहेगा। वहीं सर्दियों में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक स्कूल सुबह 9ः30 बजे से दोपहर बाद 3ः30 बजे तक संचालित होते हैं।
दोहरी पारी स्कूलों की शिफ्ट
डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की पहली पारी गर्मियों में सुबह 7ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक और सर्दियों में सुबह 7ः55 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक चलेगी।दूसरी पारी का समय गर्मियों में दोपहर 12ः45 बजे से शाम 6ः15 बजे तक रहेगा। सर्दियों में यह समय दोपहर 12ः40 बजे से शाम 5ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस बारे में डीईओ विश्वेष्वर कौशिक ने बताया कि विभाग की ओर से लेटर जारी कर दिया गया है। 16 फरवरी से स्कूलों के समय में परिवर्तन हो जाएगा। जिसमें दोनों पारी के स्कूलों के लिए अलग-अलग समय है।

हरियाणा कर्मचारी जॉब सिक्योरिटी पोर्टल व्ज्च् ईश्यू, जांच में मोबाइल नंबर और च्च्च् आईडी में मिली खामियां, भ्व्क् करेगा लेटर जारी
चंडीगढ, 16 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने जॉब सिक्योरिटी सेवा पोर्टल पर ओटीपी जनरेशन और कर्मचारी डेटा से जुड़ी समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडल आयुक्तों तथा उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डेटा हरियाणा कौशल रोजगार निगम तथा ट्रेजरी एवं अकाउंट डिपार्टमेंट के डेटाबेस में सुनिश्चित करें, ताकि पात्र कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके। बता दें सरकार ने इससे पहले 30 जनवरी को भी दिशा-निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब भी कई विभागों और अनुबंध कर्मचारियों से ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि पात्रता मानदंडों को पूरा करने तथा 15 अगस्त, 2024 तक पांच वर्ष की सेवा पूरी होने के बावजूद ओटीपी जनरेट नहीं हो रहा है।’
जांच में ये मिली खामियां
जांच में पाया गया कि ओटीपी जनरेशन में बाधा के प्रमुख कारणों में गलत या बदला हुआ मोबाइल नंबर, फैमिली आईडी में त्रुटि तथा वेतन या मानदेय का संविदा मद के बजाय अन्य मद से भुगतान शामिल हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष या आहरण एवं वितरण अधिकारी (क्क्व्) को औपचारिक प्रमाण पत्र जारी करना अनिवार्य होगा। इस प्रमाण पत्र में यह पुष्टि करनी होगी कि संबंधित व्यक्ति वास्तविक अनुबंध कर्मचारी है, उसकी पूरी सेवा का विवरण उपलब्ध है, उसकी नियुक्ति अनुबंध आधार पर हुई है तथा भविष्य में वेतन का भुगतान उचित संविदा मद से सुनिश्चित किया जाएगा। बिना वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र के किसी भी आवेदन पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम और खजाना एवं लेखा विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जाएगी।
लेटर के बाद शुरू होगी कार्रवाई
प्रमाणित सूचना प्राप्त होने के बाद हरियाणा कौशल रोजगार निगम और खजाना एवं लेखा विभाग आवश्यक कार्रवाई करते हुए सत्यापित डेटा हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन को भेजेंगे, ताकि ओटीपी प्रक्रिया सक्षम हो सके और पोर्टल का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, जिन मामलों में विभाग, जिला कार्यालय, पद या डीडीओ के नाम सुरक्षा सेवा पोर्टल के ड्रॉप-डाउन मेनू में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उन्हें तत्काल संबंधित प्राधिकरण के संज्ञान में लाकर सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पार्ट-1-2 के लिए ये निर्देश
सरकार ने दोहराया है कि पार्ट-1 और पार्ट-2 कर्मचारियों के डेटा के प्रबंधन की जिम्मेदारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम और ट्रेजरी एवं लेखा विभाग की है। खजाना एवं लेखा विभाग संबंधित डीडीओ से सत्यापित पार्ट-2 डेटा उपलब्ध कराएगा, जबकि हरियाणा कौशल रोजगार निगम रीयल टाइम सटीक डेटा साझा करेगा, जिससे सुरक्षा सेवा पोर्टल का निर्बाध और सुरक्षित संचालन संभव हो सके।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विश्वास फाउंडेशन द्वारा निर्धनों के बीच फल एवं दूध का वितरण
पंचकूला, 16 फरवरी, अभीतक: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से पंचकूला के अलग अलग सेक्टरों में जाकर तरपाल से बनी झुग्गिओं में रह रहे परिवारों को परोपकार और सेवा भाव के साथ 1000 केले एवं 200 किलो दूध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान शिव की आराधना के इस महापर्व को श्रद्धा और सेवा के साथ मनाने के लिए संस्था के सदस्यों ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों और बच्चों के बीच ताजे फल और पौष्टिक दूध वितरित किया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि यह दूध व फल वितरण की सेवा संस्था के अनुयायी पंचकूला के समाज सेवी अमित कवात्रा, किरण कवात्रा व सन्नी कवात्रा द्वारा डी गई। उन्होंने इस अवसर पर कहा, ष्शिव ही कल्याण हैं और नर सेवा ही नारायण सेवा है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे उत्तम मार्ग भूखों को भोजन और अभावग्रस्तों की सहायता करना है। इसी उद्देश्य के साथ आज यह छोटा सा प्रयास किया गया है। इस सेवा कार्य में प्रदूमन बरेजा, पूनम बरेजा, गगन विश्वास, मीनूका आहूजा, मंजूषा ढींगरा, असीम भल्ला, अनिरुद्ध पठानिया समेत संस्था के कई स्वयंसेवकों ने अपना सक्रिय योगदान दिया। स्थानीय नागरिकों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

85 वर्षीय चाँदसिंह अहलावत ने अबुधाबी में जीते 4 स्वर्ण पदक रचा इतिहास
झज्जर, 16 फरवरी, अभीतक: अबुधाबी में 5 से 15 फरवरी, 2026 तक आयोजित ओपन वर्ल्ड मास्टर्स गेम्ज में 127 देशों के 4200 के लगभग पुरूष एवं महिलाओं खिलाडियों ने भाग लिया जिसमें अमरीका, रूस, चीन, जापान, आस्ट्रेलिया, भारत, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, बेलारूस, नार्वे, इरान, इराक, कोरिया, कुवैत, तुर्की, कनाडा, इजरायल, ब्राजील, श्रीलंका आदि देशों ने भाग किया। 85 वर्षीय चाँदसिंह अहलावत ने स्कूल से लेकर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 765 पदक अपने नाम कर चुके है और 4 हजार के लगभग खिलाड़ी तैयार किये है जिन्हें महामहिम राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवार्ड, पदमश्री अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। चाँदसिंह अहलावत पर हरियाणा ही नहीं पूरे राष्ट्र को गर्व है। मूल रूप से डीघल गांव हाल में रोहतक के लक्ष्मी नगर निवासी चाँदसिंह अहलावत किसी भी राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हमेशा तैयार रहते है। गौरतलब है कि चाँदसिंह अहलावत हरियाणा स्पोर्टस खो-खो संघ के चेयरमैन पद पर कार्यरत है और अपने 62 वर्ष के खेल जीवन में खो-खो, कबड्डी, जूडो, बास्केटबाल, एथलेटिक्स में भाग ले चुके है और अब 85 वर्ष आयुवर्ग में भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अबुधाबी ओपन वर्ल्ड मास्टर्स में 4 स्वर्ण पदक जीते है।

39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला में अवॉर्ड पाकर प्रफुल्लित हुए शिल्पकार
हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष ने शिल्पकारों का किया सम्मान
शिल्प और परंपरा की अद्वितीय, अनूठी छटा बिखेरने के उपरांत 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला आज भव्य रूप से सम्पन्न

चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: शिल्प और परंपरा की अद्वितीय और अनूठी छटा बिखेरने के उपरांत 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला आज भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। रविवार को 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला में हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम घोष के हाथों अवार्ड पाकर शिल्पकार प्रफुल्लित हुए। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम घोष की गरिमामयी उपस्थिति के साथ – साथ हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल, नगर निगम मेयर श्री प्रवीण जोशी भी इस समारोह में मौजूद रहे। पर्यटन मंत्री डा अरविंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में शिल्पकार, बुनकरों को अपनी बेहतरीन कला प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया गया।
यह हुए सम्मानित
परंपरागत श्रेणी के अंतर्गत तेलंगाना राज्य के शिल्पकार गड्डम बाला को उनके उत्कृष्ट इकट शिल्प के लिए चुना गया है। साथ ही 11000 रुपए की धन राशि का चेक प्रदान किया गया। कला रत्न श्रेणी में ओडिशा राज्य के प्रसिद्ध शिल्पकार दामोदर फतेह सिंह को पट्टचित्र कला में उत्कृष्ट योगदान के लिए चयनित किया गया है। साथ ही 11000 रुपए की धन राशि का चेक प्रदान किया गया। कला मणि श्रेणी के अंतर्गत कुल आठ शिल्पकारों का चयन किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के सलाउद्दीन को चिकनकारी कला, आंध्र प्रदेश के करुपथि राजावरी कुमार को कलमकारी, उत्तर प्रदेश के इरफान अली को मार्बल इनले, राजस्थान के लक्ष्मी लाल कुम्हार को मोलेला कला, हिमाचल प्रदेश के ओम प्रकाश मल्होत्रा को कुल्लू शॉल, बिहार की उर्मिला देवी को मधुबनी पेंटिंग, आंध्र प्रदेश की शकुंतला को लकड़ी की नक्काशी तथा उत्तर प्रदेश के मोहम्मद कलीम को बनारसी साड़ी शिल्प के लिए सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही सभी आठों शिल्पकारों को 11000 रुपए की धन राशि की घोषणा की गयी। कला निधि श्रेणी में मेघालय के एह्मोनखोंगविर को केन-बांस शिल्प, मेघालय के ही रेलिवेंट को एरी सिल्क, तेलंगाना के के. रामू को कलमकारी आंध्र प्रदेश के संतोष कुमार को लकड़ी के खिलौने, राजस्थान की चंदा देवी को लेदर फुटवियर तथा पश्चिम बंगाल के असित बरन जाना को मदुरकाठी शिल्प के लिए चयनित किया गया है। साथ ही सभी आठों शिल्पकारों को 5100 रुपए की धन राशि की घोषणा की गयी। कला श्री श्रेणी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की शिप्रा शर्मा को लिप्पन आर्ट, पश्चिम बंगाल की रीता सरकार को जूट शिल्प तथा दिल्ली की चारु अरोड़ा को ओरिगामीध्पेपर क्राफ्ट के लिए सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही तीनों शिल्पकारों को 2100 रुपए की घोषणा की गई। सर्वश्रेष्ठ विदेशी पुरस्कार श्रेणी में मिस्र के गीहान खलीफा को कढ़ाई कला, श्रीलंका की इरेशा को बाटिक शिल्प, अल्जीरिया के होसिन नेज्जार को हैंड वीविंग तथा मिस्र के एम.डी. एमपैपी को धातुध्पीतल प्लेट एवं लैम्प शिल्प के लिए चुना गया है।

हरियाणा ने एनसीआर में 53 करोड़ रुपये के राषि से खाद्य एवं औषधि सुरक्षा अवसरंचना बढाई
लैबोरेटरी, मोबाइल टेस्टिंग बेहतर बनाने और बढ़ाने को सख्ती से किया लागू – डॉ. सुमिता मिश्रा

चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं नियमित रूप से असवसरंचना को बेहतर बनाने के लिए 53.21 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इनमें 28 मोबाइल खाद्य टेस्टिंग लैबोरेटरी वैन लगाना और करनाल में जिला खाद्य लैबोरेटरी को मॉडर्न बनाना शामिल है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल नागरिकों के लिए तेज, साइंटिफिक और आसानी से मिलने वाली खाद्य टेस्टिंग सर्विस को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि करनाल में जिला खाद्य टेस्टिंग लैबोरेटरी को राज्य बजट से 90.29 लाख रुपये और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से 50 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट से बड़े स्तर पर नवीनीकरण किया जा रहा है। इसमें लैबोरेटरी की क्षमता को मजबूत करने के लिए 10.50 लाख रुपये की लागत से 47 मॉडर्न लैबोरेटरी उपकरण षामिल किये गये है। हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से 4.63 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे जा रहे हैं और इसकी टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा, करनाल लैबोरेटरी को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से 3.96 करोड़ रुपये की लागत से एक डेडिकेटेड माइक्रोबायोलॉजी सेक्शन के साथ अपग्रेड किया गया है। उन्होंने बताया कि एनसीआरपीबी चंडीगढ़ में नई दिल्ली से उपलब्ध राषि से 4.44 करोड़ रुपये की लागत से एक माइक्रोबायोलॉजी लैब बनाने का काम चल रहा है और यह कार्य 80 प्रतिषत पूरा हो चुका है, जो मार्च 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। सेंट्रल-स्टेट शेयर ग्रांट से 10.45 करोड़ रुपये चंडीगढ़ में फूड लैब के नवीनीकरण का काम पूरा हो गया है और लैबोरेटरी को तीन हाई-एंड इक्विपमेंट के साथ अपग्रेड किया गया है। हरियाणा में चंडीगढ़ और करनाल में दो नोटिफाइड फूड टेस्टिंग लैब हैं, दोनों फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट और, 2006 के सेक्शन 43(1) के तहत एनएबीएल व से एफएसएसएआई से मान्यता प्राप्त हैं। राज्य को दूध और डेयरी उत्पादन को खाने का एक बड़ा हिस्सा मानते हैं और हरियाणा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा हब है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पूरे राज्य में हाई-क्वालिटी फूड स्टैंडर्ड्स को मजबूत करने के लिए अलग-अलग फेज में आठ स्टेट.ऑफ.द.आर्ट फूड टेस्टिंग लैब्स बनाई जाएंगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि हाइजीनिक स्ट्रीट फूड कल्चर को बढ़ावा देने के लिए अंबाला, करनाल, हिसार और गुरुग्राम को स्वच्छ गली खाद्य हब फूड के लिए चुना गया है। अंबाला के गांधी ग्राउंड अंबाला कैंट में 60 दुकानों वाला स्ट्रीट फूड हब बनाया जा रहा है, और यह फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। हिसार में लगभग 60 प्रतिषत काम पूरा कर लिया है और इस प्रोजेक्ट को चालू वित वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। करनाल के विश्वकर्मा चैक पर वेस्टर्न यमुना कैनाल के पास जमीन की पहचान कर ली गई है और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई है, जिसे 2026-27 तक पूरा करने का लक्ष्य है। गुरुग्राम में प्रोजेक्ट टेंडरिंग प्रक्रिया जारी है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की गई पाँच मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी वैन पहले से ही जिलों में चल रही हैं, जो मामूली 20 रुपए प्रति सैंपल पर मौके पर ही फूड टेस्टिंग की सुविधा प्रदान कर रही हैं। एनसीआर इलाकों में 28 नई वैन जुड़ने से बाहरी नागरिकों की पहुँच काफी बढ़ेगी। डॉ. मिश्रा ने बताया गया कि 2025 में स्टेट ड्रग्स लेबोरेटरी को मजबूती से लागू करने पर भी बल दिया गया। 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2025 के बीच, 6,266 दवा के सैंपल लिए और 5,063 का विषलेषण किया गया, जो बेहतर निपटान क्षमता को दिखाता है। विभाग ने 14,910 दवा सेल यूनिट्स का इंस्पेक्शन किया और 764 लाइसेंस सस्पेंड किए, जबकि सजा के तौर पर कार्रवाई के बाद 80 लाइसेंस रद्द कर दिए गए। कुल 4,916 नमूने में 3,417 टैस्ट किए जिनमें से 11 को सब-स्टैंडर्ड पाए गए। विभागीय कार्यवाई के दौरान 315 संयुक्त रेड कर 593 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की जांच की गई। इसमें पांच मैन्युफैक्चरिंग या ब्लड सेंटर लाइसेंस निलम्बित किए गए जबकि दवाएं, मेडिकल डिवाइस और कॉस्मेटिक्स के 52 नए मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस दिए गए। सात यूनिट्स को विष्व स्वास्थ्य संगठन और जीएमपी स्टैंडर्ड्स पर अपग्रेड किया गया, जिससे हरियाणा का फार्मास्युटिकल कम्प्लायंस फ्रेमवर्क मजबूत हुआ। साल के दौरान कोर्ट में 56 केस चलाए गए जिनमें 15 मामलों में से आठ में सजा हुई। विभाग द्वारा दवा की ज्यादा कीमत के 33 मामलों में सुधार और रोकथाम की जरूरतों का पालन न करने के कारण 68 उत्पादन की अनुमति निलम्बित कर दी गई। डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि लैबोरेटरी मॉडर्नाइजेशन, मोबाइल टेस्टिंग, सख्त एनफोर्समेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का मिलजुल कर कार्य करना हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा और उपभोक्ता के प्रति विष्वास को दिखाता है। उन्होंने कहा कि एडवांस्ड टेस्टिंग सुविधाएं, बढ़ी हुई मोबाइल आउटरीच और मजबूत रेगुलेटरी निगरानी के साथ हम यह सुरक्षित खाना और अच्छी क्वालिटी की दवाएँ हर घर तक पहुँचें सुनिष्चित कर रहे हैं।

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विजन का जीवंत उदाहरण: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष
राज्यपाल ने कहा, इस मेले में देसी – विदेशी कारीगरों, बुनकरों, लोक कलाकारों के कौशल, दृढ़ निश्चय एवं रचनात्मकता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी
लोकल प्रोडक्ट्स को सही मायने में ग्लोबल प्लेटफॉर्म दे रहा है सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव

चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन का मजबूत व जीवंत उदाहरण है। यह लोकल से ग्लोबल – आत्मनिर्भर भारत के मंत्र से प्रेरित है। सूरजकुंड मेला एक वाइब्रेंट प्लेटफार्म के तौर पर उभर रहा है। यह संस्कृति और परंपरा की ऐसी झांकी है जहाँ ट्रेडिशन और नवाचार मिलकर कार्य करते हैं। माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष रविवार को 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव के समापन अवसर पर अपना संबोधन दे रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेले से ही लोकल शिल्पकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्लोबल पहचान मिली है और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में सजग है। इससे पहले माननीय राज्यपाल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने सहकारिता, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के साथ मेले का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान सभी मेहमानों का आपणा घर पर हरियाणवी पगड़ी से स्वागत किया गया। इस बीच माननीय राज्यपाल ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिल्पकारों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। सूरजकुंड शिल्प मेला को भारतीय सभ्यता और संस्कृति विरासत तथा आत्मनिर्भरता की सामूहिक इच्छा को खूबसूरती से प्रदर्शित करने वाला बताते हुए उन्होंने कहा कि यह मेला विविधता में एकता की भावना को बल दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया भर के कारीगरों, बुनकरों और लोक कलाकारों के कौशल, दृढ़ निश्चय व रचनात्मकता की झलक मेले में दिखाई दी है। हरियाणा के राज्यपाल ने कहा कि मेले में मिस्र ने चैथी बार पार्टनर नेशन के तौर पर हिस्सा लिया है, जिससे हमारे सांझा संस्कृति और सभ्यता के संबंधों को मजबूती मिली है। वहीं इस बार मेले में थीम स्टेट उत्तर प्रदेश और मेघालय ने भी अपनी वाइब्रेंट लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित कर मेले को बेहतर बनाया है। मेले में 50 से ज्यादा देशों के लगभग 800 कलाकारों और कारीगरों ने हिस्सा लेकर पिछले वर्षों की तुलना में मेले के बढ़ते ग्लोबल रुतबे को मजबूती प्रदान की है। यह मेला पारंपरिक शिल्प के संरक्षण को लेकर अंतरराष्ट्रीय संस्कृति सहयोग को बढ़ावा देने में सहायक है। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला दुनिया के संस्कृति और पर्यटन के नक्शे पर अपनी गहरी छाप छोड़ता रहेगा। उन्होंने देश के शिल्पकारों से आह्वान किया कि वे भारतीय कला, संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में अपना योगदान दें।

मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
47.36 करोड़ रुपये की 16 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
पेंशन के मुद्दे पर बोलने वाले पहले अपने गिरेबां में झांके: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी

चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अरावली की गोद में बसा तावडू क्षेत्र अपने मेहनती, स्वाभिमानी और संघर्षशील लोगों के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया है। सन् 1857 की आजादी की प्रथम लड़ाई से लेकर आजादी मिलने तक के संघर्ष में यहां के लोगों ने जो भूमिका निभाई, वह इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। मुख्यमंत्री रविवार को सोहना विधानसभा के तावडू की अनाज मंडी में विकसित सोहना-तावडू विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान उपस्थित जनसमूह को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई भी दी और कहा कि यह पावन पर्व है हमें लॉर्ड शिवा के दर्शन करने, उनके जीवन दर्शन से जुड़ने का एक अवसर प्रदान करता है। महाशिवरात्रि हमें यह सिखाती है कि जब जीवन में अंधकार बढ़े तब आत्म चिंतन का दीप जलाओ। उन्होंने कहा कि यह शिवरात्रि सभी के जीवन में स्वास्थ्य, शांति, साहस और सफलता प्रदान करे, साथ ही आपके हर प्रयास में ऊर्जा हो और निर्णय में विवेक हो, हर दिन में आशा का उजाला हो। मुख्यमंत्री ने इससे पहले 47 करोड़ 36 लाख रुपये लागत की 16 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किए। इनमें 21 करोड़ 77 लाख 25 हजार रुपये लागत के 11 उद्घाटन और 25 करोड़ 58 लाख 58 हजार रुपये की लागत के 5 शिलान्यास शामिल हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तावड़ू सोहना विकास रैली में उमड़ा जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि आपका भाजपा सरकार की नीयत, नीति और जन-कल्याणकारी योजनाओं में गहरा विश्वास है। इसी विश्वास के बल पर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार जनसेवा का अवसर मिला है, उन्होंने कहा कि वह पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोहना हलके के विकास को गति देने के लिए 11 वर्षों के कार्यकाल में 62 सीएम अनाउंसमेंट हुई। इनमें से 49 का काम पूरा हो चुका और 13 का काम प्रगति पर है। उन्होंने सोहना विधानसभा क्षेत्र में करवाये गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने इस हलके में विकास कार्यों पर पिछले 11 वर्षों में 1 हजार 515 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 222 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2024 तक सोहना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा विकास कार्यों पर 285 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इसी प्रकार वर्ष 2024 से अब तक इस विभाग द्वारा 5 करोड़ 70 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, 407 करोड़ रुपये के काम पाइपलाइन में हैं। उन्होंने कहा कि सोहना में बन रहे सब-डिविजनल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए लगभग 41 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह आधुनिक कॉम्प्लेक्स की प्रशासनिक सेवाओं को एक ही छत के नीचे सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 3 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 12 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। तावडू खण्ड के 54 गांवों में 40 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल के भूमिगत जलाश्यों के निर्माण एवं उनको पाईप लाईन से जोड़ने का काम किया गया है।
जो कहते हैं उसे करते भी हैं
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संकल्प पत्र- 2024 का जिक्र करते हुए कहा कि हम जो कहते हैं, उसे करते भी हैं। इसका प्रमाण यह है कि हमने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को एक साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आगामी 20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। सरकार ने प्रदेश का बजट आम आदमी का बजट बनाने के लिए सभी हितधारकों से परामर्श किया है। परामर्श के आधार पर ही सरकार नया बजट तैयार कर रही है। इसके माध्यम से सबका साथ-सबका विकास का नारा धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश श्अमृत कालश् के दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए उन्होंने सभी राज्यों के समक्ष एक महत्वाकांक्षी रोडमैप भी रखा है। इसी से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार ने व्यापक परामर्श, विशेषज्ञों की भागीदारी और गहन अध्ययन के आधार पर हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार किया है। प्रदेश सरकार के इस विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन गत 24 दिसंबर को पंचकूला में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया गया। इसमें 387 दीर्घकालिक और 359 अल्पकालिक पाथ-वे के साथ एक स्पष्ट, व्यावहारिक और परिणाम आधारित रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विजन डाक्यूमेंट के अनुसार हरियाणा को विकसित राज्य बनाने में सभी नागरिकों की भूमिका रहेगी।
विपक्ष पर साधा निशानारू कहा, खुद के गिरेबां में झांके
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान 3.0 नॉन स्टॉप बीजेपी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने पेंशन को लेकर आमजन को गुमराह करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग आज बयान देते फिर रहे हैं, पहले वो खुद के गिरेबां में झांके कि उनके राज में 6-6 महीनें पेंशन नहीं मिलती थी। बीजेपी सरकार ने पिछले 11 साल में 2200 रुपये पेंशन बढ़ाई है। पेंशन को लेकर बुजुर्गों को किसी प्रकार से चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा बुजुर्गों के उपचार के लिए चलाई गई योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बहनों, बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए श्दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजनाश् शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 22 हजार से अधिक बहन-बेटियों को 634 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। यह लाभ प्रदेश के लगभग 14 लाख 70 हजार परिवारों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित हमारी नीतियों के केंद्र में हैं। आज किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। प्रदेश में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 15 हजार 448 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार से पहले कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी। कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर चली गई थी। इसे बीजेपी सरकार ने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालने के बाद वर्ष 2015 में जारी किया। इसी तरह वर्तमान सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है। पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए श्प्रधानमंत्री आवास योजनाश् के तहत 1 लाख 56 हजार मकान दिये गये हैं। गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 14 शहरों में 15 हजार 765 गरीब परिवारों प्लॉट दिए हैं। श्मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीणश् के तहत ग्राम पंचायतों में 12 हजार 31 प्लॉट दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। श्आयुष्मान भारत-चिरायु योजनाश् में लगभग 26 लाख मरीजों का 4 हजार 126 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज किया गया है। प्रदेश सरकार ने किडनी के रोग से पीड़ित रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं शुरू की है। सरकार की तरफ से 11 फरवरी को 17 जिलों में डे केयर कैंसर सेंटर्स का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों के खुलने से अब 22 जिलों में कैंसर पीड़ित मरीजों का इलाज और आसान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार रोजगार देने के कार्य भी पूरी पारदर्शिता और बिना पर्ची खर्ची कर रही है। जबकि पिछली सरकारों में क्या हाल थे, सभी को पता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इन्हें मिलाकर पिछले 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। गत जुलाई मास में कॉमन पात्रता परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। इसी तरह से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नियुक्त 1 लाख 18 हजार युवाओं को रोजगार की सुरक्षा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रोजगार तलाश रहे युवाओं की मदद के लिए हरियाणा ओवरसीज एंप्लॉयमेंट सेल बनाया। पिछले दिनों विदेश सहयोग विभाग ने विदेशों में काम करने के लिए 390 युवाओं को ऑफर लेटर दिलवाये हैं। आज के दिन 7 हजार 500 कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के लिए वेकेंसी पोर्टल पर लाइव हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण के काम तेजी से कर रही है। साथ ही उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम हरियाणा को सबसे पहले विकसित राज्य बनाएंगे
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहारू प्रदेश में हो रहा है विकास
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 47 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत की दी गई परियोजनाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि 2014 में जब से बीजेपी ने सत्ता संभाली है, तब से केंद्र और राज्य की सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से बहुत काम किए हैं। उन्होंने तावडू इलाके का जिक्र करते हुए कहा कि यह मेवात एरिया के पास सटा इलाका है। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के पूरा होने पर तावडू एरिया को भी काफी लाभ होगा। श्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास को लेकर इस एरिया पर भी खासा ध्यान देंगे। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री से केएमपी की मरम्मत करवाने और तावडू में भी गुरुग्राम की तरह विकास कार्य करवाने की मांग की।
सरकार लगातार कर रही है काम: राव नरबीर सिंह
हरियाणा कैबिनेट मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को ऐसा मुख्यमंत्री दिया है जिसके चेहरे पर शिकन नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर रात को 11 बजे भी मुख्यमंत्री चंडीगढ़ आवास पर पहुंचते हैं, तो उस समय भी वो वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनने लगते हैं। श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम कर रही है, उन्होंने इस दौरान मंच से तावडू को गुरुग्राम जिला में शामिल करने की मांग भी रखी। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक व विधायक श्री तेजपाल तंवर ने रैली में पहुंचे गणमान्य अतिथियों और विशाल जनसमूह का स्वागत किया। इस अवसर पर पटौदी से विधायक श्रीमती बिमला चैधरी, गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष श्री अजीत सिंह, पूर्व मंत्री श्री संजय सिंह, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, नूंह के जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र पिंटू, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व विधायक एवं प्रभारी राजकुमार बोहरा, श्री संदीप जोशी, जाकिर हुसैन, चांद मोहम्मद, फाउंडेशन चेयरपर्सन पायल कनोडिया, श्री प्रदीप सैनी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने दी नूंह जिला को अनेक सौगातें, 47 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिला नूंह में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने विकास रैली को भी संबोधित किया। रविवार को नूंह जिला के तावड़ू स्थित अनाजमंडी में विकसित सोहना-तावड़ू विकास रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने जिला नूंह व सोहना विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 47 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जिससे शिक्षा, खेल सहित अन्य आधारभूत ढांचे से संबंधित विकास को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ 58 लाख रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें एमडीए की 2 करोड़ 62 लाख रुपये से 10 गांवों में पुस्तकालयों के निर्माण, नूंह में करीब 15 करोड़ 46 लाख रुपए से बनने वाली जिला लाइब्रेरी कम एक्सीलेंस सेंटर तथा करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये से बनने वाले सीईओ एमडीए के रेजिडेंस, एम3एम के करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मकबरा परिसर संक्षरण तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से गांव झामुवास में स्टेडियम के पुनर्विकास के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 21 करोड़ 27 लाख की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जिस में एमडीए की ओर से करीब एक करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से जिला के करीब 25 सरकारी स्कूलों में बनाए खेल मैदान, अरावली संरक्षित वन क्षेत्र में करीब एक करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बने तीन अर्थन डैमध्वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं एवं सात क्रेट वायर संरचना, 4 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से तैयार जिला के 40 सरकारी स्कूलों व 17 पीएचसी व 6 सीएचसी में हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट, दो करोड़ रुपये की लागत से मेवात क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु गांव मढ़ी, खंड नगीना में बनाए नीटध्जेईई कोचिंग सेंटर, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से जिला के सरकारी स्कूलों में स्थापित फैशियल बायोमेट्रिक अटैंडेंस सिस्टम, एक करोड़ की लागत से एचएलजी राजकीय कॉलेज तावड़ू में बनाए छरू नए क्लास रूम, तावड़ू मंडी में 24 लाख रुपए में बनी अटल किसान कैंटीन, एम3एम द्वारा 3 करोड़ 65 लाख रुपए से बनाए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावड़ू व वार्ड नंबर-9 तावड़ू में एक करोड़ 90 लाख रुपए से बनाए तालाब तथा सोहना स्थित फव्वारा चैक के एक करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से किए नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण, सोहना के गांव सेजावास में बने बूस्टिंग शामिल हैं।

विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं
सोहना में बनेगा हरियाणा राज्य परिवहन का सब डिपो, सब हेल्थ सेंटर्स को भी दी मंजूरी
मुख्यमंत्री ने कई अहम घोषणाओं के अलावा 5 करोड़ रुपये भी विकास कार्यो के लिए दिए

चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित सोहना-तावडू विकास रैली में कई अहम घोषणाएं भी की है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सोहना में हरियाणा राज्य परिवहन का सब डिपो बनाया जाएगा। इसके अलावा तावडू शहर और सोहना में बाईपास भी बनाया जाएगा। सोहना तावडू से सोहना तावडू से सोहना पलवल की डीपीआर सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को भिजवा रखी है, इस पर जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने सोहना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए 5 करोड रुपये दिए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सोहना एलिवेटेड एक्सप्रेस वे को दमदमा मोड से बढ़ाकर निरंकारी कॉलेज तक करने की विस्तृत रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेजने और स्वीकृति आने पर इसे बनवाने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोहना में जमीन उपलब्ध होने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनाने, सोहना के बाघनकी गांव में प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाने तथा घामड़ौज तथा खोरी कलां गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने तावडू के हसनपुर में सामुदायिक केंद्र, सोहना के सहजावास, रिठौज में 65-65 लागत से सामुदायिक केंद्र बनाने की भी घोषणा की भी। मुख्यमंत्री ने तावडू के कौटा खेंडला के खेल स्टेडियम में इनडोर कुश्ती मैदान बनवाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा भूमि उपलब्ध करवाने पर तावडू में नया बस स्टैंड बनाने, जमीन उपलब्ध करवाने पर सोहना में नई अनाज मंडी बनवाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने सोहना विधानसभा क्षेत्र की 41.94 किलोमीटर की 31 सड़के और पीडब्ल्यूडी की 407 किलोमीटर की डीएलपी अवधि की सड़कें आवश्यकतानुसार एजेंसी से दुरुस्त करवाने की बात कहीं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि 35 करोड़ 30 लाख की लागत से 32.82 किलोमीटर की 7 नई सड़कों के निर्माण कार्य को करवाया जाएगा। उन्होंने 100 किलोमीटर की सड़कों की 45.98 करोड़ से स्पेशल रिपेयरिंग कराये जाने को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाबार्ड पीएमजीएसवाई के तहत 15.90 किलोमीटर की 3 सड़कों की 12 करोड़ 10 लाख से विशेष मरम्मत होगी। मुख्यमंत्री ने खेत खलियान योजना के तहत सोहना के खेतों के 25 किलोमीटर तक के रास्तों को पक्का किया जाने का भी ऐलान किया।

धनपत सिंह सांगी स्मृति में आगामी 23 से 27 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा सांग महोत्सव-2026
सांग महोत्सव हरियाणा का एक प्रमुख पारंपरिक लोकनाट्य उत्सव – केएम पांडुरंग

चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: पारंपरिक लोकनाट्य विधा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आगामी 23 से 27 फरवरी को कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में तीन दिवसीय सांग महोत्सव – 2026 का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह के हरियाणा लोक संस्कृति में अमूल्य योगदान को ध्यान में रखते हुए इस महोत्सव के दौरान धनपत सिंह सांगी पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। हरियाणा के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के महानिदेशक श्री केएम पांडुरंग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सांग महोत्सव हरियाणा का एक प्रमुख पारंपरिक लोकनाट्य उत्सव है, जो सांगी (कलाकारों) द्वारा संगीत, नृत्य और लोककथाओं के माध्यम से सामाजिक नैतिकता और पौराणिक कहानियों का मंचन करता है। उन्होंने कहा कि इस सांग महोत्सव में प्रस्तुत किए गए नाटक आमतौर पर बुराई पर अच्छाई की जीत पर आधारित होते हैं, जिनमें पौराणिक कथाएं जैसे प्रह्लाद भगत, राजा हरिश्चंद्र, ऐतिहासिक गाथाएं और सामाजिक मुद्दों जैसे महिला सशक्तिकरण को शामिल किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा संस्कृति को जीवंत रखे हुए सांग पार्टियां इस महोत्सव में भाग लेंगी और हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य करेंगी। महोत्सव तीनों दिन सुबह 10 बजे से सायं के 6 बजे तक आयोजित किया होगा। इस अवसर पर नगाड़ा वादन, लोकगायन और सांग प्रस्तुतियां दी जाएँगी।

अग्निवीर स्कीम के अंतर्गत वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ
चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। हरियाणा के छह जिलों अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थियों तथा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थियों के लिए पंजीकरण 13 फरवरी, 2026 से 01 अप्रैल, 2026 तक होगा। सभी योग्य अभ्यर्थी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया पुरुष वर्ग में अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिकध्स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं और आठवीं पास तथा महिला वर्ग में महिला मिलिट्री पुलिस के लिए आयोजित की जा रही है। इस वर्ष से अग्निवीर में भर्ती के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 21 वर्ष से 22 वर्ष कर दिया गया है। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख 1 जून से 15 जून 2026 है। यदि परीक्षा की तिथि में कोई बदलाव होता है तो उसकी सूचना वेबसाइट पर जारी की जाएगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी तनाव न लें: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कहा कि बोर्ड परीक्षाएं केवल पुस्तकों से अर्जित ज्ञान का आकलन नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, परिश्रम, अनुशासन और साहस की भी सच्ची परीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन में निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ अध्ययन किया है और अब समय है अपनी तैयारी तथा क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखने का। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान शांत, संयमित और धैर्यवान रहने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की घबराहट या तनाव को मन पर हावी न होने दें। सकारात्मक सोच बनाए रखें और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक प्रश्नपत्र का सामना करें। यदि कोई प्रश्न कठिन लगे तो घबराने के बजाय पहले सरल प्रश्नों को हल करें और फिर शेष प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करें।
शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को पर्याप्त विश्राम लेने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन ही सफलता की कुंजी हैं। परीक्षा के दिनों में समय का सदुपयोग करें और पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा के साथ प्रयास करें। उन्होंने कहा कि असफलता के भय को मन में स्थान न दें, क्योंकि सच्ची सफलता निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से ही प्राप्त होती है। प्रत्येक परीक्षा जीवन की एक सीढ़ी है, जो आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। अंत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा के विद्यार्थी प्रदेश की शान और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी विद्यार्थी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर प्रदेश और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी शुभकामनाएँ सदैव विद्यार्थियों के साथ हैं।

सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही सरकार: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से देश में समावेशी विकास को नई गति मिलेगी

चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य सामाजिक समानता -समरसता के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले रविवार को झज्जर जिला के गांव माजरी में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम-दक्ष, छात्रवृत्ति योजनाएं तथा कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन की दिशा में नई संभावनाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से देश में समावेशी विकास को नई गति मिलेगी और हर वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि 2014 में विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी जो कि अब चैथे स्थान पर आ चुकी है, तथा जल्द की भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। मंत्री अठावले ने कहा केंद्र व राज्य सरकारें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब, वंचित, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग तथा जरूरतमंद लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

रेवाड़ी की चहक यादव ने प्रतिभा और मेहनत के बल पर जीता रजत पदक
नई दिल्ली में आयोजित एशियन राइफलध्शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में हासिल की उपलब्धि

चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: नई दिल्ली स्थित डा. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित एशियन राइफलध्शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में रेवाड़ी जिले की चहक यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। रेवाड़ी के पी एम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बारहवीं कक्षा की छात्रा सुश्री चहक यादव ने 10 मीटर ऐयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में 600 में से 574 अंक हांसिल कर रजत पदक और भारतीय टीम की प्रतिभागी के रूप में यह स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि से चहक यादव ने ना केवल अपने जिला रेवाड़ी अपितु हरियाणा व देश का नाम रोशन किया है। चहक यादव हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत सुनील कुमार की पुत्री है। डा. करनी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में आयोजित एशियन राइफलध्शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में एशिया महाद्वीप के 20 देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह जानकारी चहक यादव के कोच श्री रमन राव ने दी। उन्होंने बताया कि चहक यादव बारह वर्ष की आयु से उनकी शूटिंग स्पोर्ट्स अकेडमी में शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

राष्ट्र की प्रगति हमारी संस्कृति के बिना संभव नहीं: हरविन्द्र कल्याण
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने करनाल में आर्य समाज के ऋषि बोधोत्सव एवं जन्मोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

चंडीगढ़, 16 फरवरी, अभीतक: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने स्वामी दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि स्वामी जी के विचार हमें विपरीत परिस्थितियों में भी सही राह पर चलने की ऊर्जा प्रदान करते हैं। राष्ट्र की प्रगति हमारी संस्कृति के बिना संभव नहीं है। आर्य समाज जिस प्रकार हमारी अगली पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने का प्रयास कर रहा है, वह वास्तव में एक पावन कार्य है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण रविवार को आर्य समाज द्वारा आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव एवं बोधोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अपने निजी कोष से सभा को 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने उस दौर में अपनी संस्कृति, धर्म और देश के लिए संघर्ष किया जब परिस्थितियां अत्यंत विपरीत थीं। गुलामी के लंबे कालखंड के बाद स्वतंत्रता तो मिली, लेकिन आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां मौजूद हैं। देश को पुनः उन ऊँचाइयों पर ले जाने की कल्पना हर नागरिक के सहयोग के बिना संभव नहीं है। विकसित राष्ट्र के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हमारा आत्मनिर्भर होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में हर नागरिक की भूमिका अहम है। इसके लिए केवल नई टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भरता ही काफी नहीं है, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी का उन संस्कारों से जुड़ना अनिवार्य है, जिनमें स्वयं की उन्नति के साथ समाज की भलाई का भाव भी समाहित होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *