


https://www.facebook.com/share/v/181B4WKTvH
https://www.facebook.com/share/v/17uQHyBs6F
https://www.facebook.com/share/r/1L4GqnaGma
https://www.facebook.com/share/v/1EJDLPJkC3


दा हाईटस के पूर्व छात्रों को किया सम्मानित
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: दा हाइट्स के पूर्व छात्रा निशांत का M.D. मैडिकल कॉलेज लखनऊ में चयन होने पर और बलवंत का एअर फोर्स में बवतचवतंस त्ंदा (प्रमोशन) होने पर संस्था निदेशक श्री नविन्द्र कुमार व सभी स्टाफ सदस्यों ने मैडल डाल कर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। संस्था निदेशक ने बताया कि सफलता निरंतर प्रयास से ही संभव है। इसका कोई सॉटकट नहीं है। इनका चयन होने पर संस्था में खुशी का माहौल छा गया। संस्था निदेशक व सभी स्टाफ सदस्यों ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में साइंस डायग्राम प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और शैक्षणिक वातावरण में किया गया
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: एचडी पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में विज्ञान विषय के अंतर्गत आयोजित साइंस डायग्राम प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह और शैक्षणिक वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता तथा प्रस्तुतीकरण कौशल का विकास करना था। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया और अपने उत्कृष्ट डायग्राम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के परिणामों में 8वीं एफ-1 वर्ग से दिव्या कटारिया ने प्रथम स्थान, मीनल ने द्वितीय स्थान तथा जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 8वीं एफ-2 वर्ग में लक्षिता ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय तथा नमन और धनंजय ने तृतीय स्थान अर्जित किया। वहीं 8वीं एफ-3 वर्ग में स्नेहा और भावना ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गई। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे समझने और प्रस्तुत करने की कला भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को निरंतर परिश्रम और जिज्ञासा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या नमिता दास ने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। इस प्रतियोगिता में विज्ञान शिक्षकों विवेक सोनिका अभिषेक और कीर्ति का विशेष मार्गदर्शन व सहयोग रहा।

झज्जर में तेज रफ्तार का कहर, फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार पूव्र सैनिक की मौत
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: शनिवार को झज्जर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला और तेज रफ्तार एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बहादुरगढ रोड पर बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी की टक्कर से बाइक पूरी तरह से नष्ट हो गई और बाइक सवार पूर्व सैनिक सतवीर सिंह निवासी गांव महराणा को गहरी चोंट आई, जिसके कारण मौके पर ही मौत हो गई। फॉर्च्यूनर गाड़ी बाइक व चालक को डिवाइडर तोड़कर सडक के दूसरी तरफ बने नाले तक घसीट कर ले गई। प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को सायंकाल झज्जर से बहादुरगढ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी जा रही थी और गाड़ी के साथ ही एक बाइक सवार भी जा रहा। इसी दौरान झज्जर जिले के गांव महराणा का सतबीर मृतक बाइक से जा रहा था। जो वर्तमान में दिल्ली डीटीसी में गार्ड का काम करता था। दर्दनाक के हादसे में सतवीर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में तीन महिलाएं व एक बच्चा भी सवार थे लेकिन उनमें से किसी को खरोंच तक नहीं आई।




भावांतर भरपाई योजना बनीं आलू उत्पादक किसानों के लिए संकटमोचक
बंपर पैदावार से भाव कम हुए तो संरक्षित मूल्य से किसान हुए जोखिम फ्री’
कई किसान संगठनों ने फोन कर योजना के शिल्पी पूर्व कृषि मंत्री औमप्रकाश धनखड़ का किया धन्यवाद’
पंजाब सरकार भी हरियाणा की बागवानी भावांतर भरपाई जैसी योजना बनाकर किसानों को आर्थिक संकट से उबारे – बोले धनखड़’
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: इस वर्ष आलू की बंपर पैदावार के कारण बाजार में आलू के भाव गिरने से मायूस किसानों को बागवानी भावंतर भरपाई योजना का सहारा मिला है। हरियाणा और पंजाब में आलू के भाव 150 रुपये से लेकर 400 रुपये प्रति क्विंटल के उतार चढ़ाव के साथ बने हुए हैं। कुरुक्षेत्र में 230 रुपये से 380 रुपये, हिसार में 300 रुपये से 400 रुपये, किसानों का कहना है कई बार आढ़ती आवक ज्यादा होने पर 100 रुपये प्रति क्विंटल की बोली लगा रहे हैं। झज्जर में आलू की पैदावार कम है, किसान राजेंद्र ने बताया कि पहले भाव ठीक मिला, लेकिन अब 300 रुपये तक आ गया है। पंजाब और दूसरे प्रदेशों में भाव कम मिलने पर हताशा में किसान आलू की तैयार फसल की खेत में ही जुताई कर रहे हैं, क्योंकि आलू को मंडी तक पहुंचना ही मंहगा पड़ रहा है। हरियाणा में भावांतर भरपाई योजना आलू उत्पादक किसानों के लिए संकटमोचक का काम कर रही है। जिला बागवानी अधिकारी आर एस लाठर ने बताया कि हरियाणा सरकार ने आलू का भाव कम होते ही भावांतर भरपाई योजना के तहत 600 रूपये प्रति क्विंटल संरक्षित मूल्य तय कर दिया, ताकि किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान न हो। उन्होंने बताया को दो साल पहले टमाटर के भाव भी 150 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए थे, हरियाणा सरकार ने टमाटर का 500 रूपये संरक्षित भाव घोषित कर टमाटर उत्पादक किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत आर्थिक लाभ दिया था। हरियाणा में लगभग 30 हजार हेक्टेयर भूमि में टमाटर की खेती की जाती है। हजारों टमाटर उत्पादक किसान लाभान्वित हुए। कई किसान संगठन के नेताओं ने फोन कर भावांतर भरपाई योजना के शिल्पी पूर्व कृषि मंत्री औमप्रकाश धनखड़ की प्रशंसा की है। अब ये किसान संगठन पंजाब में भी हरियाणा की तर्ज पर भावांतर भरपाई जैसी योजना को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

संस्कारों की विरासतरूसंस्कारम् ग्रुप के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने दादा की स्मृति में समर्पित किया विशाल स्वास्थ्य शिविर’
स्वस्थ ग्रामीण – सशक्त झज्जर: संस्कारम् हॉस्पिटल का मेगा हेल्थ कैंप आज, रक्तदान शिविर भी होगा आकर्षण का केंद्र’
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: संस्कारम् ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. महिपाल के दादा स्व. दादा लालचंद जी की पावन स्मृति में आज जिले के गाँव खातीवास में एक भव्य मेगा फ्री हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। संस्कारम् हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा आयोजित यह शिविर गाँव के दादा सिराज मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। अपने पूर्वजों की सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए डॉ. महिपाल और उनकी टीम ने इस शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाने का संकल्प लिया है, जो अक्सर बड़े अस्पतालों की सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। शिविर में आँखों की जांच, चश्मे का वितरण, दांतों, कानों, हड्डी और चर्म रोग संबंधी परामर्श पूरी तरह निरूशुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के लिए खून की जांच, बी.पी., शुगर, थायराइड, ईसीजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं भी मुफ्त उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने विशेष रूप से मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं के लिए निरूशुल्क नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा की भी घोषणा की गई है। सेवा के इस महाकुंभ में श्फ्री ब्लड डोनेशन कैंपश् का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि रक्तदान-महादान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। दूर-दराज के गाँवों जैसे झज्जर, माजरा, जहाजगढ़, धौड़, खेड़ी, पलड़ा, तलाव और छुछकवास से आने वाले मरीजों के लिए संस्थान द्वारा विशेष निरूशुल्क बस सेवा और 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा का प्रबंध किया गया है। ग्रामीण इस नेक पहल और स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ के लिए हेल्पलाइन नंबर 7056999210 और 7056999211 पर संपर्क कर सकते हैं।







परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और मेहनत को परखने का अवसर समझें – प्रधान डॉ. राजेश भाटिया
डॉ. अनिल मालिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हवन-यज्ञ का आयोजन
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: शनिवार को विद्यालय प्रांगण में दसवीं व् बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट सफलता की कामना से विधिवत हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और मेहनत को परखने का अवसर समझें। नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आप निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे। बोर्ड परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, परंतु सफलता का मूल मंत्र निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन है। विद्यालय परिवार सदैव विद्यार्थियों के साथ खड़ा है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।आगे प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी छात्र-छात्राएँ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। हवनदृयज्ञ के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी परीक्षार्थियों को मानसिक शांति, एकाग्रता और सफलता प्राप्त हो। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ दी गईं। इस शुभावसर पर विद्यालय के पदाधिकारी जनक भाटिया, मनोज कुमार रतड़ा, रंजय भाटिया, सचिन भाटिया, तथा अध्यापकगण में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नेहा चैहान, रेखा जोहरा, नीतू भाटिया, श्वेता कौर, नीलम सचदेवा, मोनिका मुद्गल, सीमा भाटिया, रुबीना खातून, सुनीता गग्गर, कुमारी प्रियंका, कुमारी हर्षिता पांडेय, मान्या रतड़ा, विकास शर्मा, अशोक बैंसला, नीतू रहेजा, रजनी खस, चाहत नागि, इन्दु सचदेवा, रेखा वाधवा, रिंकल भाटिया व् गगन अरोड़ा उपस्थित रहे।


JEE Main 2026 में’ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के छात्रों का बजा डंका, प्राचार्य विनोद यादव ने किया सम्मानित
रेवाड़ी, 21 फरवरी, अभीतक: स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के दो होनहार छात्रों, मनीष और दीपांशु ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (JEE Main 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आज विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान और आशीर्वाद
विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव ने दोनों मेधावी छात्रों को अपने कार्यालय में आमंत्रित किया। उन्होंने मनीष और दीपांशु को फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किया।
प्राचार्य विनोद यादव ने अपने प्रेरक प्रसंग में कहा सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी स्कूल के इन बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती।
गुरुजनों का मार्गदर्शन
छात्रों की इस सफलता में उनके शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। समारोह में पी.सी.एम. (PCM) विभाग की टीम: कविता, पूजा शर्मा और सुनीता कुमारी उपस्थित रहीं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में छात्रों ने भौतिकी, रसायन और गणित में शानदार अंक अर्जित किए। इस अवसर पर शिक्षक रश्मि शर्मा, जितेन्द्र यादव एवं मनोज वशिष्ठ ने भी छात्रों को बधाई दी। शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ ने छात्रों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें आगामी JEE Advanced के लिए प्रेरित करते हुए कुछ इस अंदाज में कहा:
राजकीय बाल विद्यालय का, गूँज रहा है नाम।
मनीष और दीपांशु ने, किया बड़ा है काम।
किया बड़ा है काम, गणित में दोनों भारी।
पी सी एम के गुरू, ज्ञान की दे भरमारी।
कह श्वशिष्ठश् मनोज, रेवाड़ी गौरव पावे।
छात्र हुए सफल, जगत जयकार सुनावे।
परीक्षा परिणाम पर एक नजर’
मनीष: 87.30 छज्। स्कोर के साथ गणित और विज्ञान विषयों में असाधारण प्रदर्शन किया।
दीपांशु: 84.02 स्कोर के साथ गणित विषय में अपनी विशेष प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उज्ज्वल भविष्य की कामना’
समारोह के अंत में सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से मनीष और दीपांशु के सुखद और सफल भविष्य की कामना की। विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए भी यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायी रहा।



सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 21 फरवरी, अभीतक: एंटी नारकोटिक्स सेल झज्जर की पुलिस टीम ने थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया से एक आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए एंटीनाकोटिक्स सेल झज्जर निरीक्षक दिनकर ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना लाइनपार के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस निवासी नई बस्ती बहादुरगढ़ सट्टा खाई वाली करने का अवैध धंधा करता है। उन्होंने बताया कि अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एंटीनाकोटिक्स सेल झज्जर में तैनात उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम को सूचना मिली कि शंकर गार्डन थाना वाला रोड बहादुरगढ़ के एरिया में सट्टा खाई वाली का काम करता है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर उपरोक्त व्यक्ति सट्टा खाई वाली करते हुए पाया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर कीगई। पकड़े गए आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 2030 रुपए की नगदी व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।


गांव रायपुर में रात्रि ठहराव के दौरान डीसीपी लोगेश कुमार ने किया पौधारोपण
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: शुक्रवार को गांव रायपुर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और गांव के सार्वजनिक स्थल पर पौधारोपण किया और ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए सुरक्षा कवच हैं।उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पौधारोपण को केवल औपचारिकता न मानें, बल्कि इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बनाएं। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना भी बेहद जरूरी है, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का भरोसा दिलाया।




सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध देसी पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना आसौदा के एरिया से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ मैं तैनात मुख्य सिपाही सोनू की पुलिस टीम थाना आसौदा के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को केएमपी पुल के नीचे नेशनल हाईवे 9 के नजदीक से काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति से एक पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जगजीत निवासी निलौठी के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में सशस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले के तहत कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।



बहादुरगढ़ में सड़क सुरक्षा अभियान चला कर झज्जर पुलिस ने खुले कटों पर लगाए चेतावनी बोर्ड, लोगों को किया जागरूक
बहादुरगढ़, 21 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चैकी सेक्टर 16ध्17 प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बहादुरगढ़ के सेक्टर 16-17 क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बाईपास और मुख्य सड़क के बीच मौजूद कटों को चिन्हित कर वहां दुर्घटनाओं से बचाव के लिए चेतावनी और सुरक्षा संबंधी बोर्ड लगवाए गए। इन बोर्डों पर वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है, जिससे संभावित हादसों को रोका जा सके।इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।




सीआईए झज्जर की टीम ने नशीली गोलियां के साथ एक आरोपी को किया काबू
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस नशीले पदार्थों की खरीद फिरोख्त करने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए झज्जर की टीम ने थाना शहर झज्जर क्षेत्र से एक आरोपी को प्रतिबंधित नशीली गोलियां के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह द्वारा अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए कड़े दिशा निर्देश दे रखे हैं। पुलिस कमिश्नर के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर की एक टीम थाना शहर झज्जर के क्षेत्र में मौजूद थी की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि चिराग निवासी दमदमा मोहल्ला झज्जर नशीली गोलियां बेचने की फिराक में प्राचीन हनुमान मंदिर के पास खड़ा हुआ है। जिस गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात उप निरीक्षक राम अवतार की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान से गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया।पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीली गोलियों के कुल तीन पत्ते (30 गोलियां) बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी से बरामद नशीले दवाइयां की पुष्टि के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर व सरकारी डॉक्टर से राय ली गई तो उन्होंने बताया कि यह गोलियां नशीली हैं और सरकार द्वारा इन पर रोक लगाई गई है। प्रतिबंधित नशीली दवाइयां के साथ पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

24 घंटे में लूट की वारदात का खुलासा, थाना दुजाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: थाना क्षेत्र दुजाना में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सफलता पूर्वक खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना दुजाना प्रबंधक निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि 19-02-2026 को पीड़िता महिला निवासी दुजाना ने शिकायत दी कि शाम करीब 8 बजे वह घर पर अकेली थी। गोदाम पर ताला लगाकर वापस आने पर घर का दरवाजा खुला मिला। जैसे ही वह अंदर गई, एक अज्ञात युवक जिसने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, उस पर हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गई, होश आने पर उन्होंने देखा कि घर की अलमारी खुली हुई थी और उसमें से नगदी व सोने के आभूषण और उनके कानों में पहने सोने के बाले गायब थे। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मुजबिल निवासी दुजाना को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से ₹10,000 नकद, दो जोड़ी सोने के बाले, एक सोने की चैन तथा एक नाक की लोंग बरामद की गई है। आरोपी को कल अदालत झज्जर में पेश किया जाएगा।






रात्रि ठहराव एक परिवर्तनकारी प्रयास, प्रभावी शासन को आमजन के करीब लाना ही मुख्य उद्देश्य: एडीसी
एडीसी जगनिवास ने कहा, नागरिकों की समस्याओं का निदान हमारी प्राथमिकता, सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण
गांव रायपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित’
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: अंत्योदय उत्थान लक्ष्य के साथ हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तय समय में मिलें व उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निवारण किया जा सके, इन्हीं उद्देश्य के साथ झज्जर जिला के गांव रायपुर में जिला प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एडीसी जगनिवास ने विभिन्न विभागीय स्टॉल का निरीक्षण करने उपरान्त ग्रामीणों की दो दर्जन से ज्यादा शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनके निवारण की दिशा में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एडीसी जगनिवास ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुन मौके पर समाधान किया। इससे पहले गांव रायपुर पहुंचने पर एडीसी जगनिवास, डीसीपी लोगेश कुमार पी,एसडीएम अंकित कुमार चैकसे सहित अन्य अधिकारियों का ग्रामीणों ने पगड़ी व फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। एसडीएम अंकित कुमार चैकसे ने उपमंडल प्रशासन की तरफ से सभी अधिकारियों का स्वागत किया।
प्रभावी शासन को आमजन के करीब लाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य: एडीसी’
एडीसी जगनिवास ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के सुशासन के उद्धेश्य में रात्रि ठहराव कार्यक्रम महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय उत्थान के ध्येय में यह एक परिवर्तनकारी प्रयास है जिसका उद्देश्य प्रभावी शासन को ग्रामीण लोगों के करीब लाना है। यही लोकतंत्र की सही परिभाषा है जहां जनता और शासन एक दूसरे के समानांतर दिखाई दे। जनसेवा को समर्पित समाधान शिविर के साथ ही लोगों के घर द्वार उनकी जन सुनवाई करने के उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत प्रशासन गांव में पहुंच रहा है।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के जरिए हो रहा आमजन की समस्याओं त्वरित समाधान’
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद करते हुए एडीसी जगनिवास ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम सरकार का फ्लैगशिप प्रोग्राम है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में सरकार द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि जिला प्रशासन के अधिकारी गांव में ठहरें और जनसमस्या सुनते हुए मौके पर ही उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव रायपुर,गिजड़ौद, सहित आसपास के ग्रामीणों ने सडक, जल निकासी, बीमा, आंगनवाड़ी भवन, पशु बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं। एडीसी ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर अधिकांश शिकायतों का समाधान कराया। इस बीच पुलिस उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपराधों से बचाव के लिए समाज को सजग रहना जरूरी है और किसी भी फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करें। इसके अलावा 112 की जानकारी दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों व स्टॉलों से योजनाओं के प्रति जागरूकता का प्रसार
कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की कलाकार मंडली ने हरियाणवी लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा, नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर 4 दर्जन ग्रामीणों की शुगर, बीपी और सामान्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।
इन विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एसीपी सुरेंद्र कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, एलडीएम विजय सिंह, एक्सईएन जन स्वास्थ्य अश्विनी सांगवान, डीएफओ प्रवीण यादव, डीईओ रतिंद्र सिंह, डीडीए डॉ जितेंद्र अहलावत, बीडीपीओ माछरौली धर्मपाल, एएफएसओ अमरजीत सिंह, सरपंच मोनिका रानी, समाजसेवी रामेश्वर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






छारा, मातन, बिरधाना सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में संदेश देने पहुंचा बाल विवाह मुक्ति रथ
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर एवं जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एम डी डी आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज बाल विवाह मुक्ति रथ ने अनेकों गांव में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाई। बाल विवाह मुक्ति रथ पर बालिकाओं के स्वर्णिम भविष्य को लेकर चलाए जा रहे गीतो ने लोगों को घरो से बाहर निकलने के लिए विवश कर दिया तथा लोगों ने कहा कि इस तरह की रथ यात्रा उन्होंने पहली बार देखी है। दादी शरबती ने कहा कि काश यह रथ यात्रा हमारे समय में चली होती तो हम भी पढ़ पाते तथा कही ना कही अफसर बनने के बाद रिटायरमेंट पैंशन ले रहे होते। रामपुरा सरपंच राव बीरेंद्र ने कहा कि हमारे गांव में अभी तक बाल विवाह तो नहीं हुआ है लेकिन लड़कियों की शिक्षा का स्तर कम है ऐसे में यह बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा जोकि लड़कियों की शिक्षा की बात भी करती है इससे हमारा समाज प्रभावित होगा तथा लड़कियों के पढ़ाई के अवसर बढ़ेंगे। जोगेन्दर उर्फ भूण्डू दलाल खाप चैदह के प्रधान ने कहा कि बाल विवाह तभी रुकेगा जब समाज के सभी लोग एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़े होंगे। इसलिए चुप्पी तोड़ें तथा बाल विवाह रोकथाम हेतु खुलकर आगे आए तभी हमारा समाज मजबूत समाज बनेगा। चैधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या अनिता दलाल ने कहा कि बाल विवाह ना केवल हरियाणा राज्य की बल्कि भारत देश की एक गंभीर समस्या है बाल विवाह देश के समग्र विकास में एक बाधा है तथा हमें देश हित को ध्यान में बाल विवाह कुप्रथा को जड़ से मिटाना होगा। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन राजीव दलाल ने कहा कि आज बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं है तथा हम अपने स्तर पर हमेशा प्रयासरत रहते है कि बेटियां शिक्षा के उच्चतम स्तर पर अपनी पहुंच बनाए। उन्होंने कहा कि हम एम डी डी आफ इंडिया संस्था द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्ति रथ का पुर्ण समर्थन करते हैं तथा यह रथ बाल विवाह पर रोक लगाकर बालक बालिकाओं की शिक्षा के अवसर बढ़ाएगा। आज के इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालिंटियर कर्मजीत छिल्लर, एम डी डी आफ इंडिया से सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा, प्राचार्या अनिता दलाल, वाइस प्रेसिडेंट राजीव दलाल, सरपंच गिरावड सविता, जोगेन्दर उर्फ भूण्डू दलाल खाप चैदह के प्रधान, सरपंच रिवाडी खेड़ा रणवीर सिंह, ब्लाक समिति सदस्या पुनम, विधालयो के विधार्थी व गांव की महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।



खेल नर्सरी आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: जिला खेल अधिकारी झज्जर सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि खेल विभाग, हरियाणा द्वारा सत्र 2026-27 में खेल नर्सरी आवंटन के लिए सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी है। इच्छुक संस्थान विभाग की वेबसाइट http://www-haryanasports.gov.in पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल नर्सरियां केवल ओलंपिक, एशियन तथा कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेल विधाओं के लिए ही खोली जाएंगी। उन्होंने संबंधित संस्थानों से अपील की कि वे निर्धारित समय में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढने का अवसर मिल सके।

कुरुक्षेत्र में 23 से 27 फरवरी तक होगा ‘सांग महोत्सव’ का आयोजन: एडीसी
श्री धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार’ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा महोत्सव
झज्जर, 21 फरवरी, अभीतक: एडीसी जगनिवास ने बताया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 23 से 27 फरवरी तक पांच दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के कलाकार सांगों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा श्री धनपत सिंह सांग स्मृति पुरस्कार के उपलक्ष्य में 23 से 27 फरवरी 2026 तक भव्य ‘सांग महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से कलाकृति भवन, हरियाणा कला परिषद नजदीक ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। ‘सांग महोत्सव’ में हरियाणा की समृद्ध लोकनाट्य परंपरा ‘सांग’ की प्रस्तुतियां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा दी जाएंगी। पांच दिवसीय इस सांस्कृतिक आयोजन में कुल 24 सांग प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें ऐतिहासिक, पौराणिक एवं लोककथाओं पर आधारित कथानक शामिल हैं। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कलाकृति भवन, हरियाणा कला परिषद नजदीक ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले सांग महोत्सव के अंतर्गत 23 फरवरी को ‘वीर विक्रमजीत, हीर-रांझा, राजा नल दमयंती और पिंगला भरथरी जैसे सांग मंचित होंगे। 24 फरवरी को हीरामल जमाल, जानी चोर, ‘बणबेटी, गोपी चंद और चंद्रमा मदनपाल की प्रस्तुतियां होंगी। 25 फरवरी को ‘लीलो चमन, बणबेटी, पिंगला भरथरी, ‘शाही लकड़हारा’ और ‘दुरूखभंजन’ जैसे सांग दर्शकों को आकर्षित करेंगे। 26 फरवरी को ‘बणबेटी’, ‘राजा नल दमयंती’, ‘हीरा मल जमाल, ‘गोपी चंद’ और ‘सेठ ताराचंद’ का मंचन किया जाएगा। समापन दिवस पर 27 फरवरी को ‘धर्म की जीत, बणबेटी, ‘राजा उत्तानपाद ध्रुव का जन्म’ और ‘विराट पर्व’ जैसे सांग प्रस्तुत किए जाएंगे। डीआईपीआरओ ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य हरियाणा की लोक सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है, साथ ही नई पीढ़ी को सांग कला से जोडना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।







गांव कंवाली में जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन
विभागीय अधिकारियों व विशेषज्ञों द्वारा बागवानी विभाग की योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
प्रगतिशील किसान व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता किसानों को किया सम्मानित
रेवाड़ी, 21 फरवरी, अभीतक: बागवानी विभाग रेवाडी द्वारा गांव कवाली में एकीकृत बागवानी मिशन (डप्क्भ्) के तहत जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा बागवानी मिशन कियान्वन इकाई पंचकुला के मिशन निदेशक डॉ जोगेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बागवानी विभाग हरियाणा पंचकुला के संयुक्त निदेशक डॉ सुधीर यादव द्वारा की गई। उद्यान विकास अधिकारी बावल डॉ प्रवीन गोयल ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, किसान भाईयों व विभिन्न फर्मों का स्वागत किया। इस अवसर पर अरावली किसान क्लब रेवाडी ने भी सेमिनार में आए अधिकारियों का सम्मान किया। आईडीबीआई बैंक मैनेजर तुलिका यादव ने किसानों के लिए चलाई जा रही एआईएफ योजना व अन्य किसानों से संबंधित चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा यादवेन्द्र सिंह द्वारा पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं व पशुओं में आने वाली बिमारियों की रोकथाम बारे विस्तार से जानकारी दी। किसान रत्न व राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किसान यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती के बारे में अपने विचार सांझा किए व किसानों से आह्वान किया कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से हम जहर व बिमारियों से छुटकारा पा सकते है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ मंदीप यादव ने जिला स्तरीय सेमिनार में किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही बागवानी विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला रेवाडी में एमआईडीएच स्कीम पहली बार आई हैं, इसके लिए उन्होंने मिशन निदेशक और हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सुधीर यादव द्वारा किसानों के नई योजना जीआईसीए के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा जापान के सहयोग से आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत पूरे हरियाणा राज्य को फलों व सब्जियों की तूडाई के उपरान्त प्रबंधन के लिए 409 छोटे व बड़े पैक हाउस बनाए जाएगे, जो गन्नौर में बन रही अतंराष्ट्रीय मंडी के लिए स्पोक्स का काम करेगी। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि डॉ जोगेन्द्र सिंह ने रेवाडी जिले में बढ़ रहे बागवानी क्षेत्र की सराहना की तथा बागवानी क्षेत्र को ओर बढ़ाने के लिए अथक प्रयास का भरोसा दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए अनुदान राशि के चैक वितरित किए गए तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता को ईनाम दिया। इस जिला स्तरीय सेमिनार में विभिन्न विभागो, बीज कंपनियों, मिनि स्प्रिंकलर व ड्रीप सिचाई प्रणाली, प्रगतिशील किसान, एफपीओ उर्वरक किटनाशक व फफूंदनाशक कम्पनियों द्वारा कुल 17 स्टाले लगाई गई तथा इस सेमिनार में किसानों को जानकारी देने के लिए विभिन्न वैज्ञानिकगण, अधिकारीगण मोजूद रहे तथा विभिन्न विषयों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पशु चिकित्सा कैम्प का भी आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुँचाना व बागवानी फसलों के क्षेत्र विस्तार में वृद्धि करना था। अन्त में गांव कंवाली के किसानों ने बागवानी विभाग का गांव में सेमिनार के लिए दिल से धन्यवाद किया और भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाने की माग की।

कुरुक्षेत्र में 23 से 27 फरवरी तक होगा ‘सांग महोत्सव’ का आयोजन: डीसी
श्री धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा महोत्सव
रेवाड़ी, 21 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 23 से 27 फरवरी तक पांच दिवसीय सांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के कलाकार सांगों की प्रस्तुति देंगे। डीसी ने बताया कि सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा ‘श्री धनपत सिंह सांग स्मृति पुरस्कार’ के उपलक्ष्य में 23 से 27 फरवरी 2026 तक भव्य ‘सांग महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से कलाकृति भवन, हरियाणा कला परिषद नजदीक ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। ‘सांग महोत्सव’ में हरियाणा की समृद्ध लोकनाट्य परंपरा ‘सांग’ की प्रस्तुतियां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा दी जाएंगी। पांच दिवसीय इस सांस्कृतिक आयोजन में कुल 24 सांग प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें ऐतिहासिक, पौराणिक एवं लोककथाओं पर आधारित कथानक शामिल हैं।
विभाग के उप निदेशक एवं डीआईपीआरओ रेवाड़ी अमित पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कलाकृति भवन, हरियाणा कला परिषद नजदीक ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले सांग महोत्सव के अंतर्गत 23 फरवरी को ‘वीर विक्रमजीत’, ‘हीर-रांझा’, ‘राजा नल दमयंती’ और ‘पिंगला भरथरी’ जैसे सांग मंचित होंगे। 24 फरवरी को ‘हीरामल जमाल’, ‘जानी चोर’, ‘बणबेटी’, ‘गोपी चंद’ और ‘चंद्रमा मदनपाल’ की प्रस्तुतियां होंगी। 25 फरवरी को ‘लीलो चमन’, ‘बणबेटी’, ‘पिंगला भरथरी’, ‘शाही लकड़हारा’ और ‘दुरूखभंजन’ जैसे सांग दर्शकों को आकर्षित करेंगे। 26 फरवरी को ‘बणबेटी’, ‘राजा नल दमयंती’, ‘हीरा मल जमाल’, ‘गोपी चंद’ और ‘सेठ ताराचंद’ का मंचन किया जाएगा। समापन दिवस पर 27 फरवरी को ‘धर्म की जीत’, ‘बणबेटी, ‘राजा उत्तानपाद ध्रुव का जन्म’ और ‘विराट पर्व’ जैसे सांग प्रस्तुत किए जाएंगे। उप निदेशक अमित पंवार ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य हरियाणा की लोक सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है, साथ ही नई पीढ़ी को सांग कला से जोडना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।




हरियाणा सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए शुरू की निर्वाह भत्ता योजना: डीसी
एन.सी.आर. क्षेत्र में वायु प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों के बंद होने से प्रभावित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए है योजना
रेवाड़ी, 21 फरवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा एन.सी.आर. क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के बंद होने से प्रभावित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को निर्माण कार्य बंद रहने तक हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा 434 रुपये प्रतिदिन की आर्थिक सहायता (निर्वाह भत्ता) प्रदान की जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में प्रभावित श्रमिकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार सभी श्रमिकों के लिए एक उदार और व्यापक सामाजिक सुरक्षा तंत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के लिए निर्वाह भत्ता योजना हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई है। योजना के तहत निर्माण गतिविधियों से जुड़े श्रमिक जिनका वायु प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों के बंद होने से रोजगार प्रभावित हुआ है के लिए है। उन्होंने बताया कि प्रभावित पंजीकृत निर्माण श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hrylabour.gov.in पर या नजदीकी हेल्पडैस्क पर आवेदन करा सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए श्रमिक सहायता सेवा हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-2129 पर संपर्क कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि जिला में रहने वाले ऐसे श्रमिक पंजीकरण के लिए 329-एल, ऊर्जा पार्क के सामने, गुरु चैक, मॉडल टाउन, रेवाड़ी में जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, हरियाणा द्वारा निर्वाह भत्ता प्रभावित श्रमिकों के आधार से जुड़े बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में अधिक से अधिक लोगो को दे जानकारी: अमित वर्मा
डीएलएसए सचिव अमित वर्मा ने बैठक में दिए निर्देश
रेवाड़ी, 21 फरवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा ने शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के पैनल एडवोकेट, मेडिएटर तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर के साथ बैठक की। बैठक में सचिव अमित वर्मा ने पैनल एडवोकेट, मेडिएटर तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर को कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उचित दिशा निर्देश दिए। अमित वर्मा ने कहा कि 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दें। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जन जागरूकता अभियान मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 की शुरुआत की गई है। यह अभियान अदालतों पर मुकदमों के बढ़ते बोझ को कम करने और आम जनता को सरल तथा सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यस्थता के महत्व को रेखांकित करता है। इस अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमों को मध्यस्थता केंद्र द्वारा सुलझाने के प्रयास किए जा रहे है।अभियान के अंतर्गत उचित लंबित मुकदमों को समझौता केंद्र रेवाड़ी में भेजकर मध्यस्थता केंद्र द्वारा समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। बैठक में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम हरीश कुमार शर्मा ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, परमानेंट लोक अदालत, मेडिएशन तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। पैनल अधिवक्ता दिव्या राजपाल ने मानसिक रूप से विकृत व्यक्तियों के अधिकार, ड्रग अवेयरनेस के बारे में जानकारी दी। इस बैठक में पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलिंटियर तथा मेडिएटर्स उपस्थित थे।


