



एल.ए. सी.सै. स्कूल झज्जर ने दिया एक बार फिर जेईई एडवांस व नीट टॉपर
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : एल.ए.सी.सै.स्कूल झज्जर के छात्र हार्दिक पुत्र पवन कुमार,झज्जर ने जेईई एडवांस,2023 में क्वालीफाई कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। साथ ही द्वियांशी,आरती व सोनल ने नीट में क्वालीफाई किया। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने बताया कि हार्दिक, द्वियांशी,आरती व सोनल स्कूल के होनहार विद्यार्थी रहें हैं। एल.ए. स्कूल के भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने हार्दिक,द्वियांशी, आरती व सोनल के बारे में सभी को विस्तार से बताया। उन्होनें कहा कि ये विद्यार्थी प्रतिदिन 15 घण्टे से भी ज्यादा समय पढाई के लिए देते थे। उन्होंने ने अपनी इस कड़ी मेहनत के आधार पर पहले ही प्रयास में इस कड़ी परीक्षा को पास किया। स्कूल के सभी अध्यापकों ने इन विद्यार्थियों को आईआईटी जेईई एडवांस व नीट एक्जाम के लिए तैयार करने के लिए अपनी पूर्ण क्षमता का इस्तेमाल किया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि हार्दिक, द्वियांशी, आरती व सोनल सभी होनहार विद्यार्थी रहें हैं। इन्होंने अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए आज जेईई एडवांस व नीट एक्जाम में एक इतिहास रचकर अपने स्कूल व झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने हार्दिक, द्वियांशी, आरती व सोनल को इस सुनहरी सफलता पर शुभकामनाएं दी। इस सफलता पर अपनी खुशी को इजहार करते हुए। आने वाले समय में अन्य बच्चों को भी इन विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल एचओडी योगेश्वर कौशिक,पुष्पा यादव,स्कूल डीपीई अमित लोहचब के साथ सभी अध्यापक मौजूद रहे।




पैतृक गांव सिलाना में यूपीएससी में चयनित प्रशांत शर्मा जांगिड़ का हुआ भव्य सम्मान
ग्राम पंचायत, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा व अन्य संगठनों ने किया सम्मान
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : यूपीएससी में चयनित प्रशांत शर्मा जांगिड़ का पैतृक गांव सिलाना में भव्य सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में समस्त ग्रामवासियों के अलावा जांगिड़ समाज व जिले भर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा जिला अध्यक्ष मनमोहन खंडेलवाल के नेतृत्व मेें प्रांत संरक्षक अजीत सिंह जांगडा, रामप्रकाश जांगडा, सोमबीर ठेकेदार, नंदकिशोर बाबेपुर, करणबीर जांगडा, कैप्टन ईश्वर सिंह, सुनील जांगडा, रणसिंह सिलाना, महाबीर मुंडाहेड़ा, उमेदसिंह जांगडा, मास्टर सुरेश जांगड़ा आदि ने सम्मान की प्रतिक पगड़ी स्मृति चिन्ह भेंटकर प्रशांत शर्मा को सम्मानित किया। मनमोहन खंडेलवाल ने कहा कि प्रशात शर्मा व साक्षी जांगड़ा बहादुरगढ़ ने झज्जर जिला व जांगिड समाज का गौरव बढ़ाया है और दोनों ही नई पीढ़ी के लिए प्ररेणा के स्त्रोत बने हैं। मनमोहन ने कहा कि प्रशात शर्मा व साक्षी जांगड़ा से सेवा उच्च गरिमामय प्रशासनिक पदों पर रहेगी लेकिन सर्विस के दौरान उनके दिल के एक कौणे में गांव, जिला व समाज सदैव बसना चाहिए और यही हमारी संस्कृति व संस्कार हैं। प्रशांत शर्मा जांगिड़ का गांव सिलाना की ओर से सरपंच राकेश व अन्य पंचायत सदस्यों ने सम्मान किया। खाप-17 की ओर से प्रधान सूरत सिंह व अन्य प्रतिनिधि द्वारा सम्मान किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी प्रशांत शर्मा का सम्मान किया गया। प्रशांत शर्मा सुपुत्र श्री नरेंदर शर्मा प्रिंसीपल कमिश्नर इनकम टैक्स विभाग के दादा जी सेवानिवृत्त हैडमास्टर श्री लेखराम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह के मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला व पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया। रणसिंह सिलाना ने बताया कि प्रशांत का चयन पिछले वर्ष एसडीएम के पद पर हुआ था और वर्तमान में दिल्ली में बतौर एसडीएम तैनात हैं। इस वर्ष यूपीएससी में 259वां रैंक हासिल कर प्रशांत शर्मा जांगिड़ ने इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि प्रशांत के पिता श्री नरेन्द्र शर्मा इनकम टैक्स में प्रिंसिपल कमिश्नर हैं और वर्तमान में गुजरात मे सेवारत हैं। जबकि दादा श्री लेखराम जांगडा सेवानिवृत्त हैडमास्टर हैं। सम्मान समारोह में सरपंच राकेश सिलाना, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक मायाराम, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद हरेंद्र सिलाना, जेजेपी जिला अध्यक्ष संजय कबलाना, जिला पार्षद योगेश सिलानी, प्रधान श्याम सिलाना, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ जेसी शर्मा, अधीक्षक अभियंता रामनिवास अडिचवाल, जोगिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।







विश्वकर्मा समाज सेवा समिति ने जांगिड़ ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित
बहादुरगढ़, 20 जून (अभीतक) : विश्वकर्मा समाज सेवा समिति ने जांगिड़ ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर आकाश ब्लोवर के संस्थापक जय प्रकाश जांगड़ा और उनके सुपुत्र मुकेश जांगड़ा ने विश्वकर्मा भगवान के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा जिला अध्यक्ष श्री मनमोहन खंडेलवाल, जोगिंदर जांगड़ा (ठेकेदार), राजेश पवार (उपकार उघोग), जिले सिंह(उद्योगपति) व विनोद जांगड़ा पार्षद वार्ड नंबर 20 ने भी कार्यक्रम में पहुंच कर शोभा बढाई। अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा द्वारा यूपीएससी में चयनित साक्षी जांगड़ा को सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा समिति ने भी यूपीएससी परीक्षा में 220 वां रैंक लेकर साक्षी जांगड़ा सुपुत्री अशोक जांगड़ा बहादुरगढ़ निवासी व नवनियुक्त सरपंचों मनीष जांगड़ा लडऱावन, मास्टर जय भगवान, माजरा, ब्लॉक समिति मेंबर रविंद्र जांगड़ा मांडोठी, पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज जांगड़ा व सूर्य नमस्कार में तीन बार वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने और वल्र्ड चैंपियन का खिताब जीतने वाले संदीप आर्य जांगड़ा को स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। समिति प्रधान जय भगवान जांगड़ा ने कहा कि साक्षी जांगड़ा ने जांगड़ा समाज ही नहीं अपितु सभी समाजों का मान सम्मान बढ़ाया है साक्षी जांगड़ा एक होनहार बेटी है जिसने हरियाणा सिविल सर्विस में भी तीसरा स्थान हासिल कर हरियाणा प्रदेश का गौरव बढ़ाया। समिति के सदस्यों महासचिव सुनील शर्मा, अजीत सिंह जांगड़ा, रामप्रकाश जांगड़ा, सोमबीर जांगडा ठेकेदार, नंदकिशोर जांगड़ा, श्यामलाल जांगड़ा, कर्णबीर जांगड़ा, सचिव प्रमिंदर जांगड़ा, कोषाध्यक्ष सुभाष कॉलोनिया, संगठन मंत्री सतीश दलाल, मुख्य सलाहकार राजपाल शर्मा, ओपी आर्य, ओम प्रकाश जांगड़ा, रविदत्त जांगड़ा, गीता डारोलिया, महेंद्र जांगड़ा, राजकिशन जांगड़ा, श्री भगवान जांगड़ा व राजेंद्र बौंदवाल, इंद्र सैन (पुर्व प्रधान), महेंद्र जांगड़ा, सुबेदार सिंह आदि मौजुद रहे।




नेहरू कॉलेज में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : शहर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योग क्रियाओं ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, भद्रासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ सत्यव्रत ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में मानसिक तनाव बढऩे के कारण योग करना बहुत जरूरी है। योग से आत्म साक्षात्कार होता है और हमारा मन और शरीर दोनों हल्के हो जाते हैं तथा शारीरिक एवं मानसिक लाभ प्राप्त होता है। इसलिए हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए। महाविद्यालय के विद्यार्थियों नरेंद्र और विकास ने उपस्थित स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया। मंच संचालन शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता रीना ने किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेंद्र कुमार पूनिया ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग से ऊर्जा मिलती है और शरीर को फिट रखने के लिए यह बहुत जरूरी है। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट श्रीकिशन चाहर, खेल प्रभारी और यूथ रेडक्रॉस क्लब के संयोजक सुनील कुमार, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अरुण कुमार, एनएसएस अधिकारी अशोक कुमार और प्रवक्ता सारिका भी उपस्थित रहे।




नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
ग्राम से जिला स्तर तक मनेगा अंतरराष्टï्रीय योग दिवस: डी सी
रोडवेज वर्कशॉप झज्जर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही सभी खंडों में होगें कार्यक्रम
रोहतक से सांसद डॉ अरविंद शर्मा होंगे जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
वसुधैव कुटुंबकम के साथ योग थीम और ‘हर घर आंगन योग टैग लाईन के साथ योग दिवस के साक्षी बनेगे जिलावासी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सुना जाएगा लाइव संबोधन
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि बुधवार 21 जून को जिलेभर में अंतरराष्टï्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रोडवेज वर्कशॉप झज्जर में जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह पौने छह बजे से शुरू होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में रोहतक से लोकसभा सांसद डॉ अरविदं शर्मा मुख्यअतिथि होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना जाएगा। डीसी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रोहतक के सांसद डॉ अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि जिलावासियों के साथ योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की भागीदारी हो,इसके लिए पिछले कई दिनों से योगाभ्यास सरीखे कार्यक्रमों के माध्यम से योग का जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से सरकार के दिशा निर्देशानुसार योग प्रोटोकॉल आधारित कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आजादी अमृत काल में मनाए जा रहे नोवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार जिलावासी वसुधैव कुटुंबकम के साथ योग थीम और हर घर आंगन योग टैग लाईनÓ के साथ योग दिवस के साक्षी बनेगे। कार्यक्रम के उपरांत जिला स्तरीय योगाशन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। डीसी ने बताया कि खंड स्तर पर बेरी में खेल स्टेडियम,माछरौली व मातनहेल मेंं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, साल्हावास मेंं आईटीआई, बादली में चौ धीरपाल सिंह कॉलेज, बहादुरगढ़ में डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में मनाया जायेगा।
कार्यक्रमो में प्रोटोकॉल आधारित होंगी योगाशन से जुड़ी विधाएं
डीसी ने बताया कि योग दिवस पर जिला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में योगसाधको को प्रोटोकॉल आधारित ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन व त्रिकोणासन, बैठकर करने वाले दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूक व वज्रासन, पेट के बल लेटकर किए वाले मकरासन, भुजंगासन, शलभासन तथा सेतुबंधासन, उत्तानपाद आसन, अर्ध हलासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी, पवनमुक्तासन व शवासन आदि योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास योग सहायक द्वारा करवाया जाएगा।
भुवन एप पर अपलोड करें योग कार्यक्रम से जुड़े फोटो
डीसी ने बताया कि जिला और खंड स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही गांवों में व्यायामशालाओं और स्कूलों में भी योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इसके लिए योग कार्यक्रम से जुड़े फोटो भुवन एप पर अपलोड किये जाए। उन्होंने जिलावासियों नोवे योग दिवस में सहभागी बनने के लिए प्रात पौने छह बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।


सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए आवेदन 15 सितंबर तक : डीसी
पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री हैं सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए ऑनलाइन नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 है। उन्होंने बताया कि नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवाड.र्जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुसंशित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अनन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाये, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। डीसी ने बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोडक़र सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए.जीओवी.इन और पद्म पुरस्कार पोर्टल पदमा अवाड.र्र्जीओवी.इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम वेबसाइट पर पदमाअवार्ड.जीओवी.इन/अबाउटअवार्डएएसपीएक्स पर उपलब्ध कराई गई है।




मोटे अनाज की महता को बारीकी से समझें जिलावासी : डीसी
वर्ष 2023 को मिलेट्स वर्ष के रूप में मना रही सरकार
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा है कि स्वास्थ्य की बेहतरी और अच्छी सेहत के लिए मोटा अनाज बहुत ही लाभकारी है। नागरिक मोटे अनाज की महता को समझें और इसे खान-पान में अधिक से अधिक शामिल करें। उन्होंने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लोग आमतौर पर मोटे अनाज को ही भोजन में प्रयोग करते थे, जिससे हमारा स्वास्थ्य सही रहता था। लेकिन वर्तमान में मोटे अनाज का प्रयोग कम कर दिया है। इसी प्रकार से मौसम के अनुरूप भी लोग अनाज का प्रयोग नहीं करते, जिससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को भोजन के रूप में प्रयोग करने से शरीर को पूरी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिंस व मिनलर्स मिलते हैं। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। डीसी ने कहा कि मोटा अनाज एक तरह से बूस्टर डोज का काम करता है,जिसकी महता कोरोना के बाद सभी को मालूम हुई है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि स्वस्थ रहने के लिए अपने भोजन में मोटा अनाज का प्रयोग बढ़ाएं। वही सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि मोटे अनाज में कैल्शियम, आयरन, जिंक, फास्फोरस, मैंग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन-बी-6, 3, कैरोटीन, लेसिथिन आदि तत्व होते हैं। मोटा अनाज डायबिटीज को रोकने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज अस्थमा रोग में लाभदायक है। बाजरा खाने से श्वास से संबंधित सभी रोग दूर होते हैं। इसके अलावा यह थायराइड, यूरिक एसिड, किडनी, लिवर, लिपिड रोग और अग्नाशय से संबंधित रोगों में लाभदायक है।
कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।


हरियाणा उदय कार्यक्रम को लेकर गांव माजरी में जनसंवाद कार्यक्रम कल : सीटीएम
डी सी कैप्टन शक्ति सिंह सुनेंगे ग्रामीणों की जनसमस्याएं, मौके पर होगा समाधान
अगले दिन सुबह सात से आठ बजे तक चलेगा स्वच्छता अभियान
गांव माजरी स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा जनसंवाद कार्यक्रम
बादली, 20 जून (अभीतक) : सामाजिक सद्भाव व सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की पहल पर प्रदेशभर में हरियाणा उदय योजना के तहत कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में गुरुवार 22 जून को सुबह दस बजे से गांव माजरी में प्रशासनिक स्तर पर जिले का तीसरा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह जिला के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संवाद करेंगे। यह जानकारी सीटीएम परवेश कादयान ने मंगलवार को यहां दी। उन्होंने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि गांव माजरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह दस बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। प्रात: कालीन सत्र में लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और मौके पर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का क्रमबद्ध तरीके से समाधान को लेकर पंजीकरण डेस्क स्थापित किया जाएगा, जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी लिखित शिकायत पंजीकृत करवा सकेंगे। कार्यक्रम में गांव माजरी के अलावा साथ लगते गांवों के लोग भी अपनी समस्याएं रख सकेंगे। इस अवसर पर युवा संसद, ग्राम संसद, डिबेट व अन्य प्रतियोगिताएं होगी। नशा मुक्ति, स्वास्थ्य एवं पोषण आहार, जल संरक्षण, सडक़ सुरक्षा जैसे विषयों पर सेमिनार होगा। अगले दिन सुबह गांव में सात से आठ बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सीटीएम परवेश कादयान ने बताया कि समस्याओं की सुनवाई उपरांत डीसी के साथ अधिकारी गांव के सरकारी कार्यालयों, भवनों, तालाबों आदि का दौरा करेंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान व पौधरोपण भी होगा। गांव में शाम के समय होने वाले खेलों में भी अधिकारी भागीदार बनेंगे। खेलों उपरांत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम के तहत डीसी कैप्टन शक्ति सिहं और पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन जन संवाद कार्यक्रम ग्रामीणों से सीधे रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को मौके पर निदान करेंगे।






अंतरराष्ट्रीय योग दिवस :
डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आज खंडस्तरीय योग दिवस कार्यक्रम : एसडीएम
योग दिवस रिहर्सल में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों व योग प्रेमियों ने किया योगाभ्यास
एसडीएम अनिल यादव बोले, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत स्वास्थ्य सुधार में भागीदारी निभाएं आमजन
बहादुरगढ़, 20 जून (अभीतक) : शहर के बादली रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में योग दिवस की रिहर्सल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शहर के योग प्रेमियों द्वारा नियमित योगाभ्यास किया। एसडीएम अनिल यादव ने कहा कि यह रिहर्सल नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर आयोजित हुई है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सुधार में हर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बुधवार 21 जून को सुबह पौने छह बजे डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम होगा। इसके अतिरिक्त उपमंडल में ग्राम स्तर पर योग कार्यक्र म होंगे। एसडीएम ने योगाभ्यास करने उपरांत उपस्थित योग प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि झज्जर जिले में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी खंडों में योग रिहर्सल का आयोजन हुआ, ताकि 21 जून की सुबह पूरा जिला एक साथ दुनिया के साथ योग कर सके। उन्होंने कहा कि योग को एक नियमित प्रक्रिया के तहत जीवन में अमल में लाना चाहिए। योग मनुष्य के शारीरिक व मानसिक विकास का आधार है और केंद्र सरकार की ओर से शुरू किया गया यह स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम आज पूरी दुनिया में एक उदाहरण के रूप में देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योग शिविर में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पंचायती राज तथा स्थानीय निकाय संस्थाओं के प्रतिनिधि भागीदारी कर रहे हैं। साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं भी इन शिविर में भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि उपमण्डल स्तर पर आयोजित यह शिविर एक अलख जगाने का काम करेंगे और योग प्रेमियों में नई ऊर्जा व उमंग का संचार करते हुए इसे दैनिक प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रेरणास्रोत होंगे। इस अवसर पर डा. नीलम पंवार, डा. सुधीर कुमार व फार्मासिस्ट शमसेर सहित अन्य विभागोंं की अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सहायक रोजगार कार्यालय बादली द्वारा प्लेसमैंट ड्राइव का आयोजन 26 को
सहायक रोजगार अधिकारी नेहा लडवाल ने दी जानकारी
बादली, 20 जून (अभीतक) : उपमंडल रोजगार अधिकारी बादली नेहा लडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुखराज हैल्थ केयर और जी-4 एस (निजी सुरक्षा)के सहयोग से 26 जून को प्रात: 10 बजे निजी क्षेत्र में रोजगार करने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार कार्यालय बादली में प्लेसमैंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्लेसमैंट ड्राईव में दसवीं और बारहवीं पास बरोजगार युवक/युवतियां जिनकी आयु 18 से 37 वर्ष के मध्य हो, इसका लाभ उठा सकते है। उन्होंंने बताया कि उपमंडल रोजगार कार्यालय बादली द्वारा भविष्य मेंं भी बरोजगार युवक/युवतियों के लिए निजी क्षेत्र के नियाजकों के सहयोग से इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे, ताकि रोजगार युवक/युवतियां लाभांवित हो सके।

कमेटी रेवाड़ी जिला के लिए बेहतरीन डिस्ट्रिक्ट एनवायर्नमेंट प्लान करें तैयार : डीसी
डीसी इमरान रजा ने की जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता
रेवाड़ी, 20 जून (अभीतक) : डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को जिला स्तरीय पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पर्यावरण प्लान बारे अधिकारियों से विस्तार से चर्चा करते हुए समीक्षा की। उन्होंने जिला स्तरीय पर्यावरण समिति के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रेवाड़ी जिला से संबंधित बेहतरीन डिस्ट्रिक्ट एनवायर्नमेंट प्लान तैयार करें। उन्होंने बैठक में अधिकारियों के साथ ठोस कचरा, प्लास्टिक कचरा, ई-वेस्ट, कूड़ा उठान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्र में कचरा उठान व प्रबंधन बारे भी जानकारी प्राप्त की। डीसी इमरान रजा ने कहा कि हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार जिला से संबंधित डिस्ट्रिक्ट एनवायर्नमेंट प्लान तैयार किया जाना है तथा संबंधित विभाग इस कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द प्लान तैयार करें। उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदूषण बोर्ड के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट एनवायरनमेंट प्लान में सोलिड वेस्ट, प्लास्टिक व ई वेस्ट आदि के साथ जल एवं वायु प्रदूषण के लिए प्लान तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल वेस्ट व घरेलू सीवरेज प्रबंधन के साथ ध्वनि प्रदूषण पर भी नियंत्रण करने पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिला पर्यावरण प्लान तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। डीसी ने कहा कि एनजीटी की हिदायतों अनुसार जिला पर्यावरण प्लान के तहत सभी तरह के वेस्ट (सोलिड वेस्ट, प्लास्टिक व ई-वेस्ट तथा बायो मेडिकल वेस्ट) आदि प्रदूषण के निस्तारण का प्लान बनना है। प्लान के तहत कहां पर कितना और किस तरह का वेस्ट जनरेट होता है और उसमें से कितना निस्तारित हो पा रहा है और कैसे तथा कितने वेस्ट का निस्तारण नहीं हो पा रहा है और उसे कैसे व कहां डंप किया जा रहा है, इसके निस्तारण की योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी तरह के प्रदूषण से निपटने के लिए जिला की विस्तृत कार्य योजना बनेगी जो स्टेट पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के माध्यम से एनजीटी को जाएगा। उन्होंने बायो वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, डीडीपीओ एचपी बंसल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद बालियान, जिला वन अधिकारी सुंदरलाल सांभरिया, नप व नपा एमई सहित अन्य संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।


शांति व्यवस्था और सुरक्षा के मददेनजर धारा 144 लागू : जिलाधीश
जिला में चार या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी
किसी प्रकार का हथियार या हथियार जैसी वस्तु लेकर चलने पर भी लगाई पाबंदी
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह ने जिला में सुरक्षा के दृष्टिïगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दा कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर 1973 की धारा 144 लागू कर दी है। जारी आदेशों कहा गया है जिला झज्जर की राजस्व सीमा में चार या इससे से अधिक लोगों के एकत्रित होने पाबंदी लागू की गई है। इसके अलावा डीजल,पैट्रोल जैसी ज्वलनशील सामग्री ले जाने वाले लोगों में जुलूस या अन्य किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर पूर्णतया रोक लगाई गई है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में आगे कहा गया है कि आग्नेय शस्त्र, लाठी, कुल्हाड़ी, बरछा, जेली , लाठी, चाकू, गंडासा, साइकिल चेन आदि अन्य ऐसी वस्तु जो हथियार जैसी हो या उपयोग लाई जा सकती है, लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उपरोक्त आदेश आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। आदेशों की उल्लघना करने वालों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 188 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए सरकार ने लांच किया पोर्टल
आगामी 30 जून तक प्रोपर्टी आईडी अपडेट कर सकेंगे नागरिक
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी जानकारी
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी आईडी अपडेट करने के लिए सरकार ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए पोर्टल लॉन्च किया है। जिस पर कोई भी शहरवासी अपने प्रॉपर्टी डेटा को अपडेट या सत्यापित कर सकता है। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी। सरकार द्वारा जनहित में प्रॉपर्टी आईडी संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं प्रॉपर्टी मालिक को ही अपनी प्रॉपर्टी डाटा सत्यापन व अपडेट का ऑप्शन देकर राहत प्रदान की है। पोर्टल पर जाने के लिए नागरिकों को क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। डीसी ने बताया कि शहरी निकाय विभाग की ओर से नई प्लानिंग के तहत क्यूआर कोड जारी किया गया है। यह विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। संबंधित व्यक्ति खुद कहीं से भी प्रॉपर्टी आईडी में बदलाव की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नागरिकों को क्यूआर कोड से खुलने वाले पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी संबंधी व अन्य जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि क्यू आर कोड स्कैन करने पर शहरवासी ह्वद्यड्ढद्धह्म्4ठ्ठस्रष्.शह्म्द्द पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी का डेटा देख भी सकेंगे। विभाग द्वारा अपने स्तर पर प्रॉपर्टी का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने शहरी क्षेत्र के लोगों का आह्वान किया कि वे पोर्टल पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी में अगर त्रुटि है,तो उसे ठीक कर सकते हैं। यह सुविधा 30 जून तक दी गई है।
कैप्टन शक्ति सिंह,डीसी झज्जर।



छुछकवास में मनीषा यादव फ्लांइग ऑफिसर का किया गया सम्मान
समारोह में विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने भाग लिया
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : गाँव छुछकवास की बेटी मनीषा यादव फ्लांइग ऑफिसर के सम्मान समारोह में विधायक झज्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने भाग लिया और मनीषा यादव को आशीर्वाद दिया। मनीषा यादव पुत्री रविंद्र पाल पुत्र सूबेदार रामकरण यादव का चयन फ्लाइंग ऑफिसर में हुआ था। वह अपनी ट्रेनिंग पूरी कर सोमवार अपने गांव छूछकवास में अनूप आयल पेट्रोल पंप छुछकवास पर पहुंची। जहां ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। झज्जर की व पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने भी स्म्मान समारोह में पहुंचकर मनीषा यादव का सम्मान किया और उन्हें झज्जर का गौरव बताया। यादव महासभा के प्रधान विरेन्द्र दरोगा, देवेन्द्र पटवारी, श्यामलाल जिन्दल, सूबेदार रामकरण यादव, सरपंच महावीर सिंह आदि उपस्थित रहे।


जिलाभर में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्ï के लिए योग थीम के साथ आज मनाया जाएगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह होंगे जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्यातिथि
जिला व खंड स्तर पर हर घर-आंगन होगा योगमय
रेवाड़ी, 20 जून (अभीतक) : डीसी इमरान रजा ने कहा कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में राव तुलाराम स्टेडियम में जिला प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 21 जून को प्रात: 6 बजे से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्ï के लिए योग थीम के साथ नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाण उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अंतरराष्टï्रीय योग दिवस समारोह में सामाजिक समरसता, एकता व भाईचारे की झलक दिखाई देगी। डीसी इमरान रजा ने बताया कि आजादी अमृत काल में 21 जून को जिला स्तर से लेकर खंड स्तर तक नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर घर-आंगन में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बुधवार 21 जून को सुबह 6 बजे से मनाया जाएगा, जिसमें केन्द्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने जिला के नागरिकों से बढ़-चढकऱ योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी जिला स्तर व खंड स्तर पर आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़चढक़र भागीदारी करने की अपील की।
पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए नामांकन आज से, मतदान 9 जुलाई को : डीसी
पंचायत समिति सदस्यों व सरपंचों के चुनाव ईवीएम से, पंच पदों के लिए होगा बैलेट पेपर का प्रयोग
रेवाड़ी, 20 जून (अभीतक) : हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला रेवाड़ी के खण्ड बावल, डहीना, धारूहेड़ा, जाटूसाना, खोल, नाहड़ व रेवाड़ी सहित कुल 57 गांवों में रिक्त हुए पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंच पदों के उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार 21 जून से शुरू हो रही है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र 26 जून तक सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे तथा उक्त तिथियों में उम्मीदवार द्वारा सम्बंधित आरओ को घोषणा पत्र देने होगें। उन्होंने स्पष्टï किया कि (राजपत्रित अवकाश 25 जून 2023 को नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगें)। नामाकन पत्रों की छंटनी का कार्य मंगलवार 27 जून को प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। उम्मीदवार द्वारा बुधवार 28 जून को सायं 3 बजे तक नाम वापिस लिया जा सकता है तथा चुनाव चिह्न बुधवार 28 जून को 3 बजे बाद आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिह्न आवंटन के तुरंत बाद चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। इन चुनावों के लिए मतदान रविवार 9 जुलाई को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे के बीच होगा तथा वोटो की गिनती मतदान के तुरन्त बाद होगी। यदि कहीं री-पोल होता है तो चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती की तारीख व समय बाद में निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति व सरपंच पदों के लिए चुनाव ईवीएम के माध्यम से होगा जबकि पंच पदों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होंगें।
जिला के इन खंडों में रिक्त हैं पंचायत समिति सदस्यों, पंचों व सरपंचों के पद :
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि नाहड़ ब्लाक में पंचायत समिति नाहड़, जाटूसाना खण्ड के गांव कन्हौरी व रेवाड़ी खण्ड के गांव जाट सायरवास के सरपंच पद के लिए उप-चुनाव होंगे। वहीं जिला में पंच पदों के लिए बावल खण्ड के गांव धारण के वार्ड नंबर-7, गांव गुजर माजरी के वार्ड नंबर-4, खेड़ा मुरार के वार्ड नंबर-4, गांव नांगल तेजु के वार्ड नंबर-1, नंगली परसापुर के वार्ड नंबर-5, ओढी के वार्ड नंबर-8, रधुनाथपुरा के वार्ड नंबर-6, रानसी माजरी के वार्ड नंबर-5, शाहपुर के वार्ड नंबर-1, तिहाडा के वार्ड नंबर-3 के लिए उप-चुनाव होगें। डहीना खण्ड के गांव भटेड़ा के वार्ड नंबर-6, गांव बुडौली के वार्ड नंबर-11, गांव डहीना के वार्ड नंबर-12, गांव देहावास के वार्ड नंबर-7, ढाणी जैरावत के वार्ड नंबर-6, फतेहपुरी टप्पा डहीना के वार्ड नंबर-2,वार्ड-3 व वार्ड नंबर-4, गुलाबपुरा के वार्ड नंबर-6, मन्दौला के वार्ड नंबर-10, नांगल भगवानपुर के वार्ड नंबर-4 के उप-चुनाव होगें। खण्ड धारूहेड़ा के गांव आकेड़ा के वार्ड नंबर-17, गांव आशियाकी टप्पा जडथल के वार्ड नंबर-6, गांव बालियर कलां के वार्ड नंबर-8, गांव डवाना के वार्ड नंबर-5, घटल मैनियावास के वार्ड नंबर-7, लाधूवास गुजर के वार्ड नंबर-1, मसानी के वार्ड नंबर-4, मुकुंदपुर बसई के वार्ड नंबर-3, रालियावास के वार्ड नंबर-9, ततारपुर इस्तमुरार के वार्ड नंबर-6 के उप-चुनाव होगें। खण्ड जाटूसाना के गांव बोडिया कमालपुर के वार्ड नंबर-2 व वार्ड नंबर-9, गांव चांदनवास के वार्ड नंबर-6, गांव चौकी नंबर-2 के वार्ड नंबर-4, गांव ढोकिया के वार्ड नंबर-2, गांव कन्हौरी के वार्ड नंबर-1, वार्ड नंबर-4 व वार्ड नंबर-5, गांव करावरा मानकपुर के वार्ड नंबर-3, वार्ड नंबर 4 व वार्ड नंबर-9, गांव खुशपुरा के वार्ड नंबर-5, गांव माढिय़ा खुर्द के वार्ड नंबर-6, पहराजवास के वार्ड नंबर-5 के उप-चुनाव होगें। खण्ड खोल के गांव बवाना गुर्जर के वार्ड नंबर-1 व वार्ड नंबर-8, गांव राजियाका के वार्ड नंबर-1, राजपुरा इस्तमुरार के वार्ड नंबर-2, गांव शहबाजपुर इस्तमुरार के वार्ड नंबर-2, के उप-चुनाव होगें। खण्ड नाहड़ के गांव भाकली-2 के वार्ड नंबर-4, झाडौदा के वार्ड नंबर-3, गांव खुर्शीदनगर के वार्ड नंबर-1, वार्ड नंबर-4 व वार्ड नंबर-6, गांव नया गांव के वार्ड नंबर-4, गांव रतनथल के वार्ड नंबर-1, गांव उष्मापुर के वार्ड नंबर-8 के उप-चुनाव होगें। खण्ड रेवाड़ी के गांव बाम्बड के वार्ड नंबर-2 गांव भुरथल जाट के वार्ड नंबर-8, डाबड़ी गांव के वार्ड नंबर-6, गांव ढोहकी के वार्ड नंबर-6, गंगायचा जाट के वार्ड नंबर-7, गांव गुरकावास के वार्ड नंबर-2, वार्ड नंबर-3 व वार्ड नंबर-5, गांव खडग़वास के वार्ड नंबर-1 व गांव नया गांव के वार्ड नंबर-4 के उप-चुनाव होंगे।




लंबी लाइन से बचने के लिए स्वस्थ हरियाणा एप का प्रयोग करें जिलावासी : डीसी
गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है स्वस्थ हरियाणा एप
रेवाड़ी, 20 जून (अभीतक) : डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए आने वाले आम नागरिकों से भीड़भाड़ व लंबी लाईन से बचने के लिए स्वस्थ हरियाणा मोबाइल एप का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस एप के माध्यम से मरीज प्रदेश के किसी भी नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से अस्पताल में जाने से पहले मरीज घर बैठे अपना एडवांस रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे, जिससे अस्पतालों में लोगों की भीड़ का सुव्यस्थित तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा। मरीज को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, वह सीधा अपने डाक्टर के पास जाकर इलाज करवा सकता है।
घर पर ही देख सकते हैं लैब रिपोर्ट : इमरान रजा
डीसी इमरान रजा ने बताया कि डाक्टर द्वारा लिखे टेस्ट और जो भी रिपोर्ट होगी मरीज उसे इस एप के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकेगा। इस एप में मरीज की सारी हिस्ट्री स्टोर रहेगी। इस मोबाइल एप में और भी कई सुविधाएं हैं जिनमें ब्लड बैंक की जानकारी, जच्चा बच्चा देखभाल और टीकाकरण संबंधी जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने एप की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए कहा कि एप के माध्यम से मरीज अपना एडवांस रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ ही अपना पूर्व रजिस्ट्रेशन का रिकार्ड भी देख पाएंगे। मरीज अपनी इच्छा से किसी भी स्वास्थ्य संस्थान और ओपीडी का चयन कर सकते है, साथ ही एप पर सभी प्रकार की जांच रिपोर्ट का रिकार्ड तिथि अनुसार उपलब्ध होगा और मरीजों को इस ऐप द्वारा निकटतम ब्लड बैंक की भी जानकारी उपलब्ध होंगी।
दुकानों, साईकिल व मोटर साईकिल स्टैंड को किराए पर देने के लिए 26 को होगी नीलामी
रेवाड़ी, 20 जून (अभीतक) : महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी रवीश हुड्डïा ने बताया कि रेवाड़ी आगार के अधीन रेवाड़ी, बावल व कोसली स्थित बस स्टैंड पर दुकानों, साईकिल व मोटरसाईकिल स्टैंड को 2022-25 के तहत किराए पर देने के लिए नीलामी 26 जून को प्रात: 11 बजे से बस स्टैंड परिसर में की जाएगी। उन्होंने बताया कि बोलीदाता किसी भी कार्यदिवस में 500 रुपए की अदायगी करके दुकानों की नीलामी से संबंधित नियम व शर्तों की जानकारी व फार्म भवन लिपिक कार्यालय महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी से प्राप्त कर सकते हैं।



समाज निर्माण में कला एवं कलाकार की अहम भूमिका : एसडीएम
हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को किया गया जागरूक
समाज में समरसता, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत कर रहे हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम
रेवाड़ी, 20 जून (अभीतक) : हरियाणा उदय आउटरीज कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर शाकुन्तलम् संगीत एवं नाट्य संस्था के कलाकारों द्वारा रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसके एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नाटक के माध्यम से नागरिकों को महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, जल संरक्षण, ट्रैफिक नियम बारे जागरूक किया गया। नाटक में चंचल, नेहा यादव, सोनिया, नेहा, पूनम, पार्थ व राधिका ने भूमिका निभाई। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि समाज निर्माण में कला एवं कलाकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कला हमें जीवंत बनाती है और यह हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल समाज को दिशा देते हैं बल्कि प्रेरणा का माध्यम भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्था जिस भावना से कला के माध्यम से राष्ट्रीय एकता व सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। सरकार की ओर से चलाए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संबंधों को मजबूत व बेहतर बनाना और जिला प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और जनता के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना है। ये कार्यक्रम समाज में समरसता, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत कर रहे हैं। इस अवसर पर अशोक कुमार, नवीन कुमार, सतीश कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्ण कुमार सहित रेल वार्डन सचिव रमेश वशिष्ठ, संजय मनचंदा, बृजेश अग्रवाल मौजूद रहे।





उपमंडल कोसली में आज मनाया जाएगा 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : एसडीएम
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव होंगे उपमंडल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के मुख्यातिथि
एसडीएम कोसली जयप्रकाश ने आमजन से योग दिवस में की बढ़चढक़र भागीदारी करने की अपील
रेवाड़ी, 20 जून (अभीतक) : हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में डीसी इमरान रजा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 21 जून को प्रात: 6 बजे से उपमंडल कोसली स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्ï के लिए योग थीम के साथ नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। एसडीएम कोसली जयप्रकाश ने यह जानकारी मंगलवार को उपमंडल स्तरीय अंतरराष्टï्रीय योग दिवस से संबंधित बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तरीय अंतराष्टï्रीय योग दिवस कार्यक्रम में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाण उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अंतरराष्टï्रीय योग दिवस समारोह में सामाजिक समरसता, एकता व भाईचारे की झलक दिखाई देगी। उन्होंने आम नागरिकों से बढ़-चढकऱ योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी योग दिवस कार्यक्रम में बढ़चढक़र भागीदारी करने की अपील की। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूक करती हुई कलाकृति बनाई
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : मंगलवार को गाँव भदाना की चौपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर 21 जून को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सभी जनमानस को योग के प्रति जागरूक करती हुई कलाकृति बनाई। मुकेश शर्मा ने बताया कि इस कलाकृति का शीर्षक – करेंगे योग,रहेंगे निरोग। पूरे भारतवर्ष के लिए ये दिन बड़े ही सम्मान का दिन होता है क्योंकि योग हमारे भारतीय संस्कृति की देन है। इस वेश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 9वें संस्करण की थीम योग फॉर ह्यूमैनिटी अर्थात मानवता के लिए योग रखी गई है। आज पूरा विश्व इस योग पद्धति को अपना कर अपना जीवन तनावमुक्त व खुशहाल बना रहा है। यौगिक क्रियाओं को अपना कर हम अपने आप को अनेकों बीमारियों से मुक्त कर सकते हैं। आदि काल से योग भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग रहा। अब योग को अपने जीवन में अपनाकर हम भावी पीढ़ी को भी इसके फायदों से अवगत करा सकते हैं । इस चौपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, बलबीर(बल्लू), राजेश वशिष्ठ, सूबेदार सुभाष शर्मा,मनीष नम्बरदार,हरेंद्र कौशिक, सौरव वशिष्ठ, मोहित, अंकुश वशिष्ठ, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने उपस्थित रहकर योग को अपने जीवन में अपनाने का व 21 जून को अपने गाँव के ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ गाँव की व्यायामशाला में योग करके इस दिन को सफल बनाने का संकल्प लिया।




जिले की नहरों की उठान क्षमता बढ़ाने पर खर्च होंगे 27 करोड़ : राव इंद्रजीत सिंह
आगामी 1 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे योजना का शिलान्यास
पैनल, पंप और मोटर बदलकर लिफ्टिंग क्षमता में की जाएगी 300 क्यूसेक की वृद्धि
रेवाड़ी, 20 जून (अभीतक) : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा जेएलएन फीडर, दीवाना डिस्ट्रीब्यूटर व रेवाड़ी कैनाल की पानी उठान की क्षमता में वृद्धि का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जेएलएन फीडर, रेवाड़ी कैनाल, दीवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुराने इलेक्ट्रोमैकेनिकल उपकरणों को बदलकर पानी की क्षमता में 500 क्यूसेक तक की वृद्धि की जाएगी, जिससे पूरे दक्षिण हरियाणा को लाभ होगा। राव ने बताया कि आगामी 1 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इन योजनाओं की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों लोक निर्माण विश्राम गृह में सिंचाई विभाग की अनेक योजनाओं का शिलान्यास किया था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 2590 की संचयी क्षमता वाले 36 पंप बदलकर लिफ्टिंग क्षमता में 500 क्यूसेक की वृद्धि की जानी प्रस्तावित है, जिससे रेवाड़ी सहित महेंद्रगढ़ जिला को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक सौ पुरानी मोटर बदली जाएंगी, जिससे बिजली की बचत होगी। इसके अलावा 36 पुराने पैनल भी बदले जाएंगे, जिससे सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत पुरानी क्रेन व ट्रांसफार्मर भी बदले जाने हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से दक्षिण हरियाणा के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र भी लाभांवित होंगे। उन्होंने बताया कि नहरी पानी की क्षमता को बढ़ाने के लिए 27 करोड़ रूपये का बजट मंजूर हुआ हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले की नौ नहरों के सुधारीकरण पर करीब 50 करोड़ खर्च होंगे। इन नहरों में बावल डिस्ट्रीब्यूटर की करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर का सुधारीकरण साढ़े पांच करोड़ रुपए में किया जाएगा। कमालपुर डिस्ट्रीब्यूटर की करीब 10 किलोमीटर लंबी नहर का कार्य साढ़े 5 करोड़ में पूरा किया जाएगा। झाबुआ डिस्ट्रीब्यूटर की मरम्मत करीब 2 करोड़ रुपए में की जाएगी। किशनपुर माइनर का सुधारीकरण सवा करोड़ रुपए में होगा। भाड़ावास माइनर पर करीब 2 करोड़ खर्च किए जाएंगे। निखरी डिस्ट्रीब्यूटर के सुधारीकरण पर करीब 7 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। राव ने कहा कि जिले की इन नेहरों पर करोड़ों खर्च होने के बाद नेहरों की पानी की क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा। इनकी गाद को निकालकर टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। क्षमता बढऩे से नहरों में पूरा पानी मिलने लगेगा। उन्होंने बताया कि कोसली क्षेत्र की दीवाना माइनर पर डेढ़ करोड़ रुपए, सुम्मा खेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी पर चार करोड़ रुपए, जाखला डिस्ट्रीब्यूटरी पर करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।






हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों का कारवां पहुंचा प्राणपुरा
ग्रामीणों ने खेल प्रतियोगिताओं में लिया भाग, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से किया संवाद
रेवाड़ी, 20 जून (अभीतक) : हरियाणा सरकार के सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच हरियाणा उदय कार्यक्रमों का कारवां मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में बावल उपमंडल के गांव प्राणपुरा में पहुंचा। ग्रामीणों ने हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम में एकता व भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियों में जोश व उत्साह के साथ बढ़ चढक़र भागीदारी की। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी के साथ कबड्डी, रस्साकशी, सफाई अभियान, दौड़ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम बावल डा. जितेंद्र सिंह ने खिलाडिय़ों का परिचय लेते हुए कबड्डी का मैच प्रारंभ कराया। एसडीएम डा. जितेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए ग्रामीणों से हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों व श्रमदान में बढ़चढकऱ भागीदारी करने का आह्वïान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संबंधों को मजबूत व बेहतर बनाना और जिला प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और जनता के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रमों में सभी बिना किसी भेदभाव व मनमुटाव के भागीदारी बन रहे हैं, जिससे समाज में एकता व भाईचारा की भावना को और अधिक बल मिल रहा है।
हरियाणा उदय कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा व एकता को मिल रही मजबूती
ग्रामीणों ने प्राणपुरा में आयोजित हरियाणा उदय के तहत आयोजित कार्यक्रम को हरियाणा सरकार की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि हरियाणा उदय के तहत आयोजित कार्यक्रम समाज में बदलाव का परिचायक बन रहे हैं। ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार की आपसी भाईचारा व प्यार प्रेम बढ़ाने के लिए शुरू की गई इस मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की सकारात्मक सोच से समाज में निश्चित तौर पर बदलाव आ रहा है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा व एकता मजबूत हो रही है। इस अवसर पर सरपंच प्राणपुरा सुमन, एसडीएम कार्यालय व बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम 22 को झाड़ौदा में
हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत गुरुवार 22 जून को सायं 5 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़ौदा के खेल मैदान में हॉकी मैच, स्वच्छ हरियाणा ग्रामीण प्रदर्शनी, पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर व शुक्रवार 23 जून को सुबह 6 बजे से गांव गुरावड़ा में जूट बैग रेस, ट्राइपोड रेस, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साइबर क्राइम, डेडिकेशन, नुक्कड़ नाटक, गिल्ली डंडा, हरियाणवी फॉक डांस, पंच व सरपंच 100 मीटर रेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


सबकों हरियाणा प्रदेश के चंहुमुखी विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए : राज्यपाल चंडीगढ़, 20 जून (अभीतक) : देश की एकता एंव अखण्डता, आपसी सद््भाव और भाईचारे की भावना को बरकरार रखते हुए आप सबकों हरियाणा प्रदेश के चंहुमुखी विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने यह उद्गार आज हरियाणा राजभवन में केन्द्र सरकार केे दिशा-निर्देश पर पहली बार आयोजित पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुुए प्रकट किए। आपसी सद्भाव एंवम सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये गए इस कार्यक्रम में करनाल में रह रहें 54 बंगाली शरणार्थी परिवारों में से एक प्रतिनिधि मंडल ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पश्चिम बंगाल राज्य तथा हरियाणा प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के सभी भाई-बहनों को हार्दिक मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी भी उपस्थि थे। राज्यपाल हरियाणा ने सभी से व्यक्तिगत तौर पर संवाद/वार्तालाप करते हुए उनके परिवारिक जीवन, जीवन शैली एंव रोजगार के बारे में जानकारी हासिल की। प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल हरियाणा को अवगत कराया की वे स्न 1999 से हरियाणा प्रदेश के करनाल जिलें में रह रहें है और हरियाणा सरकार ने उन्हें सैक्टर-14 पार्ट-2 में स्थापित किया था तब से वे अच्छे ढंग से अपना जीवन व्यापन कर रहें है। राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल राज्य भारतवर्ष का एक महत्वपूर्ण प्रदेश है। यह अपनी महान सभ्यता, सामाजिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात है। श्री बंडारू दत्तात्रेय ने 20 जून 1947 को स्थापित हुए इस प्रदेश की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा की पश्चिम बंगाल की पावन धरा पर जन्में महान देश भक्त, क्रातिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, जगदीश चन्द्र वसु, सत्यजित राय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर, सत्येन्द्र नाथ बोस, राजा राममोहन राय, विपिन चंद्रपाल जैसी महान विभूतियां, जोकि हमारे राष्ट्र का गौरव है और उनका जंग-ए-आजादी और राष्ट्र के नव-निर्माण में अभूतपूर्व योगदान रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने करनाल में धर्मशाला के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार से भूमि अंवटित करवाने के लिए एक प्रार्थना पत्र भी दिया।
हरियाणा में 1 अप्रैल, 2023 को 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी सरकारी स्वामित्व वाले वाहनों को स्क्रैप करने के निर्देश जारी
चंडीगढ़, 20 जून (अभीतक) : हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने राज्य में पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से 1 अप्रैल, 2023 को 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी सरकारी स्वामित्व वाले वाहनों को स्क्रैप करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इन वाहनों को बदलने के लिए आवश्यक धनराशि आवंटित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रबंध निदेशकों, बोर्डों और निगमों के मुख्य प्रशासकों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को इन निर्देशों का तुरंत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। श्री कौशल ने बताया कि इस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुराने वाहनों को रिटायर करना और नए और अधिक पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाने को प्रोत्साहित करना है। इस निर्णय से 15 साल के जीवनकाल तक पहुंचने वाले वाहनों को स्क्रैप करने से न केवल सरकारी बेड़े की समग्र स्थिति में सुधार होगा बल्कि यात्रियों और वाहनों दोनों के लिए बेहतर सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करते हुए प्रदूषण और रखरखाव लागत में कमी लाने में भी सहयोग मिलेगा। इन निर्देशों के अंतर्गत केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के अनुसार, सडक़ परिवहन निगम अधिनियम, 1950 के तहत केंद्र सरकार, राज्य सरकार, या केंद्र शासित प्रदेशों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, या पंचायतों, राज्य परिवहन उपक्रमों के स्वामित्व वाले मोटर वाहनों के पंजीकरण के प्रमाण पत्र को 1 अप्रैल, 2023 से 15 वर्ष की आयु तक पहुंचने के बाद नवीनीकृत नहीं किया जाएगा।



बुधवार को दादरी में डिप्टी सीएम, करीब 30 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे
चंडीगढ़, 20 जून (अभीतक) : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला बुधवार 21 जून को चरखी दादरी जिले के दौरे पर रहेंगे। वे वहां चरखी दादरी शहर में करीब 30 सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन भी करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने वह जानकारी देते हुए बताया कि श्री दुष्यंत चौटाला दादरी शहर में नई सब्जी मंडी, जाट धर्मशाला, वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 2, रेलवे रोड, मोबाइल मार्केट, लोहारू रोड, हरी नगर, पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी, गांधी मार्केट, पुराना बस स्टैंड, मंगल मार्केट, बस स्टैंड रोड, भगवान परशुराम चौक, गौशाला चौक, अरदास धर्मशाला, वार्ड नंबर 8, काठ मंडी, सुभाष चौक और रामदास मंदिर आदि जगहों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम शहरवासियों से रूबरू होंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनेंगे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला माच्छरौली में लाभार्थी चैक वितरण कार्यक्रम 22 को
झज्जर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक द्वारा 22 जून को होगा कार्यक्रम का आयोजन
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : झज्जर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक द्वारा 22 जून गुरूवार को सुबह 10 बजे राजकीय पाठशाला माच्छरौली में संयुक्त उत्तरदायित्व समूहों के लाभार्थियों को चैक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि पात्र समुहों को ऋण संबंधी चैक वितरित करेंगे। प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चैक वितरण कार्यक्रम में हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे, जबकि झज्जर कॉपरेटिव बैंक की चेयरमैन नीलम अहलावत समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

अनुदान आधारित अनुसूचित जाति के किसानों के ट्रैक्टरों का हुआ भौतिक सत्यापन
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : नई अनाज मंडी में मंगलवार को नगराधीश परवेश कादयान ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की एसबी-89 स्कीम अनुदान आधारित योजना के तहत अनुसूचित वर्ग के किसानों द्वारा खरीदे गए ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन किया और किसानों को नये ट्रैक्टर बधाई दी। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकृत अनुसूचित वर्ग के जिलाभर से 351 किसानों ने अनुदान आधारित ट्रैक्टर खरीद के लिए ऑनलाइन आवदेन किया था। एडीसी झज्जर सलोनी शर्मा की अगुवाई में गठित कमेटी ने ड्रा के माध्यम से मार्च माह में किसानों का ड्रा निकाला था। जिनमें 23 किसान चयनित हुए थे। चयनित किसानों को तीन महिने समय ट्रैक्टर खरीदने के लिए दिया गया था। इन किसानों को ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत या 3 लाख रुपए (जो भी कम होगा) अनुदान राशि दी गई। लाभार्थी किसानों ने योजना को बेहतर बताया। इस अवसर पर लाभार्थी किसान, कृषि अभियंता डॉ ईश्वर जाखड़, कृषि अभियंता राजीव चावला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नई अनाज मंडी में ट्रैक्टर सत्यापन के दौरान लाभार्थी किसानों के साथ नगराधीश परवेश कादयान।


अति वांछित बदमाशों व उनके सहयोगिय़ों की धरपकड़ के लिए चलाया गया सर्च अभियान
डीएसपी गुलाब सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस की 11 टीमों ने की औचक छापेमारी
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए संदिग्ध एवं अजनबी व्यक्तियों की जांच के साथ साथ वांछित अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य से विशेष कॉम्बिंग एवं सर्च अभियान चलाया गया। एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार स्थानीय पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा वांछित दोषियों की धरपकड़ के मद्देनजर विशेष छापामार कार्रवाई की गई। डीएसपी गुलाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस की 11 टीमों द्वारा जिला के अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर औचक छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस की टीमों द्वारा संदिग्ध शरारती तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तथा विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित दोषियों को पकडऩे के लिए विशेष कॉम्बिंग एवं सर्च अभियान चलाया गया। सुबह 07 बजे शुरू हुए सर्च अभियान के दौरान अलग-अलग टारगेट पर रेड करते हुए संबंधित व्यक्तियों की पहचान के संबंध में जांच पड़ताल की गई। अपराध जांच शाखा झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की 11 टीमों द्वारा 11 टारगेट निर्धारित करके औचक छापेमारी कार्रवाई की गई। पुलिस की अलग-अलग 11 टीमों के महिला पुलिस कर्मचारियों सहित करीब 80 जवानों ने कार्रवाई करते हुए विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान के तहत चिन्हित स्थान पर जाकर महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों द्वारा संदिग्ध की छानबीन की गई। कॉम्बिंग एवं सर्च अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को अलसुबह 7:00 से शाम तक चलाए गए विशेष अभियान के 11 टारगेट निर्धारित करके पुलिस की अलग-अलग 11 टीमों द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। सर्च अभियान के तहत निर्धारित टारगेट पर पहुंचकर पुलिस के जवानों द्वारा बदमाशों का सहयोग करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार पुलिस की टीमों द्वारा चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान अनेक संदिग्ध लोगों की सूची बनाई गई है। उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा जिला के शहरी व ग्रामीण इलाकों में अपराधों की रोकथाम के साथ साथ वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष छापेमार कार्रवाई की गई। विभिन्न स्थानों पर छापामारी के दौरान 06 मोबाइल फोन तथा 03 आधार कार्ड बरामद हुए। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, संदिग्ध असामाजिक शरारती तत्वों व अपराधियों की धरपकड़ के उद्देश्य को लेकर विशेष सर्च अभियान चलाया गया।
ट्रॉली की कैंची चोरी के मामले में एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 20 जून (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए काबू किया गया। थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि थाना की एक टीम ने चोरी के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि राहुल निवासी खरमाण ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 19 जून 2023 को उसने अपनी ट्राली को अपने घर के सामने खड़ा किया था। कुछ समय पश्चात उसमें घर के बाहर आकर देखा तो ट्रॉली की कैंची हुक ट्राली में नहीं थी। उसने अपने तौर पर पता किया तो अमित नामक व्यक्ति चोरी करके ले गया। जब अमित से पता किया तो उसने कैंची हुक को बेचने बारे बतलाया। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की सुचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के एक आरोपी को काबू किया गया। मुख्य सिपाही नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान अमित निवासी छुडानी जिला के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व ट्राली की कैंची बरामद की गई। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चोरी के मामले में एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 20 जून (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को गांव निलोठी में स्थित एक मकान से सामान चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए काबू किया गया। थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि थाना की एक टीम ने मकान से सामान चोरी के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि राजकवार निवासी गांव निलोठी जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके भाई ने गांव से बाहर की तरफ अपना मकान बना रखा है। वह अपने परिवार सहित चंडीगढ़ में रहता है। जिसके कारण उसका मकान बंद रहता है। दिनांक 19 जून 23 को उसके मकान से एक लडक़े को निकलते हुए पकड़ा है। जिसके पास एक बैग मिला। उसकी तलाशी ली गई तो उसमें दो प्लास, दो पेचकस व दो गैस चूल्हे के बरनर मिले। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना आसौदा में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की सुचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित दोषियों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के एक आरोपी को थाना के एरिया से काबू किया गया। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनदीप के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा उपरोक्त मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान योगेश निवासी जिला सोनीपत हाल सब्जी मंडी खरखोदा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने चोरी की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 20 जून (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सरेआम सट्टा खाईवाली करते काबू किया गया। आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में एसपी डॉ. अर्पित जैन द्वारा जिला के सभी थाना प्रबंधको व चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देश अनुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करके थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक आरोपी को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि मुख्य सिपाही देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में छापामार कार्रवाई करके सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान संजय निवासी दयानंद नगर बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मौका पर 1530 रुपए नगद सहित सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करके थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।


थाना प्रबंधक शहर झज्जर व थाना प्रबंधक साल्हावास ने किया आमजन को नशा के प्रति जागरूक
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : झज्जर पुलिस द्वारा आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने व जिला में नशे के इस्तेमाल को रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नशा विरुद्ध अभियान के तहत थाना शहर झज्जर के अंतर्गत डाकखाना ग्राउंड झज्जर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना प्रबंधक शहर झज्जर उपनिरीक्षक कर्मबीर सिंह ने बड़ी संख्या में मौजूद श्रमिकों को नशा के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करते हुए हर तरह के नशा को छोडऩे का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार झज्जर पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन के साथ-साथ युवा वर्ग को भी नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ ही युवाओं व आमजन को भी नशे से दूर रहने को लेकर जागरूक किया जा रहा। पुलिस का फोकस युवाओं में बढ़ते नशे की लत को रोकने के साथ ही उनको नशा के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक करना है। वहीं एक अन्य कार्यक्रम के दौरान थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक जय भगवान ने पुलिस चौकी झाड़ली क्षेत्र में स्थित सीमेंट फैक्ट्री में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान पदाधिकारियों, प्रबंधकों व श्रमिकों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा के इस्तेमाल से शारीरिक व आर्थिक नुकसान के अतिरिक्त किसी तरह का कोई भी फायदा नहीं है। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओ को जागरूक कर नशे को छोडऩे के लिए प्रेरित करना है। झज्जर जिला में नशे के खिलाफ जागरूकता का पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा आमजन को किसी भी प्रकार के नशे का सेवन ना करने के प्रति प्रेरित किया जा रहा। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसे हम सबको मिलकर जड़ से उखाडकर फेंकना होगा। इस मुहिम में हर व्यक्ति अपना योगदान दें और अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा समाज के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
अवैध शराब के साथ एक आरोपी काबू
झज्जर, 20 जून (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी छुछकवास की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबु किया गया। चौकी प्रभारी छुछकवास सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा जिला में अवैध शराब रखने वाले दोषियों को पकडऩे के संबंध में विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। अभियान के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए चौकी की एक टीम द्वारा अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक जयपान के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम चौकी के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अरुण निवासी छुछकवास अवैध शराब का काम करता है। गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके पास अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अरुण निवासी छुछकवास जिला झज्जर के तौर पर की गई। गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।