


https://www.facebook.com/share/v/18g3sWtbTB
https://www.facebook.com/share/v/18tXFyttKd



Indo American School द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक रोमांचक, मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया
झज्जर, 23 मई, अभीतक: झज्जर शहर के प्रतिष्ठित Indo American School द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक रोमांचक, मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को मानसिक ताजगी, मनोरंजन तथा सामूहिक गतिविधियों का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से प्रसिद्ध मनोरंजन स्थल डवरव स्ंदक की विशेष ट्रिप करवाई गई। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। ट्रिप के लिए सुबह स्कूल परिसर से विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों की देखरेख में रवाना किया गया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने पूरे रास्ते गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से यात्रा का आनंद उठाया। जैसे ही विद्यार्थी मोजो लैंड पहुंचे, वहां के आकर्षक वातावरण और मनोरंजन सुविधाओं को देखकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मोजो लैंड में विद्यार्थियों ने वेव पूल, रेन डांस, वाटर स्लाइड्स, मल्टी एडवेंचर राइड्स, झूलों तथा प्रसिद्ध आइस लैंड का भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने समूहों में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए अनुशासन, सहयोग और टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यार्थियों ने पूरे दिन खेल-कूद, मस्ती और मनोरंजन के साथ यादगार पल बिताए। आइस लैंड में कृत्रिम बर्फबारी और ठंडे वातावरण का अनुभव बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं मनोरंजक यात्राएं विद्यार्थियों के मानसिक विकास, आत्मविश्वास, सामाजिक व्यवहार तथा रचनात्मक सोच को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को पढ़ाई के तनाव से दूर रखकर उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्रदान करती हैं। प्रबंधन ने यह भी सुनिश्चित किया कि ट्रिप के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी विद्यार्थियों के साथ अनुभवी अध्यापक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे भ्रमण को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया। विद्यार्थियों ने ट्रिप को बेहद यादगार बताते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का भी शानदार अवसर मिला। बच्चों ने कहा कि इस प्रकार की यात्राओं से उन्हें दोस्तों और शिक्षकों के साथ समय बिताने, नई चीजें सीखने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्राप्त होता है। स्कूल निदेशक बिजेन्दर कादयान ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ जीवन के व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकें। ट्रिप के समापन पर सभी विद्यार्थी खुशी, उत्साह और अविस्मरणीय यादों के साथ सुरक्षित रूप से स्कूल लौटे। पूरे कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्कूल प्रबंधन के बीच उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बना दिया।


एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में बच्चों के लिए काउंसलिंग सभा का आयोजन किया गया
झज्जर, 23 मई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में कक्षा फर्स्ट से फिफ्थ के बच्चों के लिए काउंसलिंग सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मुख्य वक्ता स्कूल प्राचार्या निधि कादयान, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व अनिल गुलिया ने भाग लिया। उन्होनें बच्चों को गुड टच व बेड टच के बारे में व आने वाली चुनौतीयों, मूल्यवान शिक्षा की तैयारी के लिए तनाव रहित शिक्षा ग्रहण करने पर बल दिया। स्कूल प्रबंधक के. एम डागर ने बच्चों को नैतिक मूल्यों बढानें पर व मल्टीमीडिया का कम से कम इस्तेमाल करने के बारे में बताया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने मुख्य वक्ताओं के वक्तव्य की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में बच्चों को मनोवैज्ञानिक कक्षाएं अत्यधिक जरूरी हो जाएंगी। स्कूल संचालन जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने सभी बच्चों को जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए उनका मानसिक रूप से स्वस्थ जरूरी बहुत जरूरी हो जाएगा। एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, सपना अहलावत ने आज के इस सेमिनार कि तारीफ की।







विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपलक्ष्य में फन-डे का आयोजन किया गया
झज्जर, 23 मई, अभीतक: शनिवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपलक्ष्य में फन-डे का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा अनुसार विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई गई। इसमें डांस प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की स्टाल का इंतजाम किया गया था जिसमें बच्चों ने तरह-तरह की स्वादिष्ट फास्ट फूड का आनंद लिया। बच्चों ने खूब जमकर डांस किया। जिस माहौल बिल्कुल आनंदित हो गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश की खुशी में बच्चों ने खूब जमकर डांस किया। अंत में प्रबंधक महोदय श्री बलवंत सिंह जी ने बताया कि गर्मी की छुट्टी एक ऐसा समय है जब छात्र आराम कर सकते हैं और अपने खाली समय का आनंद ले सकते हैं। यह आराम करने, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और नए शौक या रुचियों का पता लगाने का समय है। कई छात्रों के लिए, गर्मी की छुट्टियां सीखने और उनके अंग्रेजी कौशल में सुधार जारी रखने का भी समय है। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को ग्रीष्म अवकाश के दौरान पढ़ने, लिखने और अंग्रेजी बोलने का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करें। अंत में प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने सभी विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्वस्थ रहने के लिए शुभकामनाएं दी।


भाजपा की नींव देशहित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर रखी गई है: मोहन लाल बड़ौली
भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है: मोहन लाल बड़ौली
कार्यकर्ताओं की ताकत से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: मोहन लाल बड़ौली
झज्जर, 23 मई, अभीतक: भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत दूसरे चरण का दो-दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर शनिवार से नो जिलों में शुरू हो गया। इसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं का वैचारिक और संगठनात्मक विकास करना तथा उन्हें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित करना है। झज्जर जिला प्रशिक्षण वर्ग कल्याण पट्टी पानीपत में आयोजित हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा का इतिहास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इससे पहले राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा का इतिहास विषय पर बोलते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ने वाला कार्यकर्ता आधारित संगठन है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नींव देशहित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर रखी गई है। पार्टी ने हमेशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जो गांव से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। बड़ौली ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है तो उसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण है। मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही असली पहचान और शक्ति है। भाजपा का प्रत्येक अभियान राष्ट्र निर्माण से जुड़ा हुआ है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी लगातार जनविश्वास प्राप्त कर रही है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा की जनकल्याण की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने का माध्यम है।
प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा व दिशा देने का काम करते हैं: धनखड़
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनकड़ ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री धनखड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की वैचारिक तथा संगठनात्मक जानकारी के लिए ऐसे प्रशिक्षण अभियान अंत्यत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को नई उर्जा व दिशा देने का काम करते हैं।
राष्ट्रहित सर्वोपरि, चुनौतियों से निपटने को संगठित होना जरूरी: डॉ. अर्चना गुप्ता
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर अपने विचार रखते हुए सामाजिक, आर्थिक और वैचारिक चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज भारत अनेक आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनसे निपटने के लिए समाज और संगठन दोनों का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। देश आत्मनिर्भरता, विकास और सांस्कृतिक गौरव की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंनंे कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने पार्टी की कार्यपद्धति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इसके अलावा शलेंद्र पांडे ने कार्यकर्ता विकास विषय पर विचार रखते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रशिक्षण और संवाद से कार्यकर्ताओं की क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
भाजपा का विस्तार कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव: कविता जैन
पूर्व मंत्री कविता जैन ने पार्टी के कार्य विस्तार विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर बनी है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कविता जैन ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और उनके निरंतर प्रयासों से भाजपा लगातार विस्तार कर रही।






फर्स्ट स्टेयर प्ले स्कूल चरखी दादरी में पीटीएम का आयोजन किया गया
अभिभावकों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये चल रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी
झज्जर, 23 मई, अभीतक: फर्स्ट स्टेयर प्ले स्कूल चरखी दादरी में आज पीटीएम का आयोजन कर अभिभावक के साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये विद्यालय में चल रही सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रीष्मकालीन घोषित कर गृह कार्य प्रदान किया गया। घर में व बच्चों के रखरखाव और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष तौर पर वंदना मैडम ने हर अभिभावक से मिलकर आग्रह किया कि दिया गया गृह कार्य बच्चों को स्वयं करने दें। बच्चों का जो गृह कार्य दिया गया है उसमें बहुत सारी गतिविधियों आधारित गृह कार्य दिया गया है। जिससे बच्चे उसको बोझ न मानकर रुचि के अनुसार उस गृह कार्य को पूरा करें। वंदना मैडम ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूजा श्योराण, निशा, पुनम, साक्षी, लताशा, गुंजन, रीतु, हिमानी एवं ज्योति शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने भी हर अभिभावक से मिलकर स्कूल द्वारा दी गई सुविधाओं पर चर्चा की उनसे सुझाव आमंत्रित किए, बलराज फौगाट ने अभिभावकों का धन्यवाद किया और उनके द्वारा दिए गए सुझावों को जुलाई माह से लागु करने का वादा किया। बलराज फौगाट ने अभिभावक से आग्रह करते हुए कहा कि पीटीएम केवल रिपोर्ट कार्ड देखने का माध्यम नहीं, बल्कि स्कूल और अभिभावकों के बीच विश्वास का सेतु है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की तुलना अन्य बच्चों से न करने, प्रतिदिन कुछ समय बच्चों के साथ बिताने तथा उनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों की प्रशंसा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। घर और स्कूल मिलकर ही उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से शिक्षकों पर विश्वास बनाए रखने और किसी भी समस्या के लिए सीधे विद्यालय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की। पीटीएम के दौरान अभिभावकों ने शिक्षकों से मिलकर अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, रुचियों तथा गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला एवं अनुशासन से जुड़ी उपलब्धियों पर भी चर्चा की। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि प्रत्येक बच्चा अपनी अलग प्रतिभा रखता है और केवल अंक ही उसकी क्षमता का मापदंड नहीं हैं। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निपटान को लेकर प्रशासन सजग: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश
झज्जर, 23 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। अधिकारी शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत रूप बुलाकर उसकी समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। डीसी वर्षा खांगवाल ने बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा बार बार रिओपन होने वाली शिकायतों का स्थाई समाधान किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की समाधान करते हुए तुरंत पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। शिकायतों के निपटान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसमस्याओ के शीघ्र समाधान के लिए प्रशासन द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समीक्षा बैठकों के माध्यम से कार्यों की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित करें ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।
बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर डीएमसी अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु बंसीवाल, सीएमजीजीए खुशी कौशल, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह, डीएसडब्ल्यूओ रेणुबाला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे हों सीएम एनाउंसमेंट कार्य: डीसी
मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यो की समीक्षा
डीसी ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से विकास कार्य पूर्ण करने तथा पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
झज्जर, 23 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिले में चल रहे सभी विकास कार्य सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े हुए हैं। ऐसे में संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निर्धारित अवधि में पूर्ण हों। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। डीसी वर्षा खांगवाल शनिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में डीसी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिले में चल रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति दी जाए ताकि किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी न हो। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की प्रगति केवल फील्ड स्तर पर ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन पोर्टल पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति और प्रगति रिपोर्ट को नियमित रूप से सीएम अनाउंसमेंट पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, संबंधित विभाग उन्हें तत्काल टेकओवर करें और उनकी औपचारिक पूर्णता रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति में विभागीय समन्वय और सक्रियता अत्यंत महत्वपूर्ण है ताकि जिले में विकास परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सके और आमजन को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर डीएमसी अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु बंसीवाल, सीएमजीजीए खुशी कौशल, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह, डीएसडब्ल्यूओ रेणुबाला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

हीट वेव से बचाव को लेकर जारी एडवाइजरी का पालन करें नागरिक: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को हीट वेव से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश
झज्जर, 23 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने लगातार बढ़ते तापमान एवं संभावित हीट वेव की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हीट वेव से बचाव को लेकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एडवाईजरी जारी की गई है,स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत आमजन गर्मी और लू से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतें। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे हीट वेव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखें तथा आमजन को गर्मी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, नगर परिषद तथा अन्य संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा जरूरतमंद लोगों को राहत उपलब्ध करवाई जाए।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान नागरिक अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं तथा हल्के एवं सूती कपड़ों का प्रयोग करें। बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की गई है। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा सूचना, संचार एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को हीट वेव से बचाव संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक किया जा रहा ।




जनगणना कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करें प्रगणक: डीसी
जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण को लेकर 80 प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा
डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जनगणना 2027 को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
झज्जर, 23 मई, अभीतक: डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिला भर में 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है,शेष कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रगणक यह कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। डीसी ने जनगणना कार्य से संबंधित चार्ज अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो प्रगणक निर्धारित समय से पहले अपना कार्य पूरा करेंगे, उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ भारत की जनगणना अधिनियम-1948 एवं जनगणना नियम-1990 की धारा-11 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियामानुसार संबंधित कर्मचारी को निलंबित भी किया जा सकता है। डीसी ने बताया कि जिले में कुल 2220 एचएलबी ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें 1750 में सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बाकी बचे कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए। साथ ही जिन प्रगणकों ने अपना कार्य पूरा कर लिया है, वे संबंधित सुपरवाइजर को इसकी सूचना अवश्य दें ताकि आगामी प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसंख्या संबंधी स्थिति का व्यापक दस्तावेज है। इसके आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आवास, रोजगार तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसलिए प्रत्येक परिवार और व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउस लिस्टिंग, मकानों का सत्यापन, परिवारों का विवरण, जनसंख्या आंकड़ों का संग्रहण तथा रिकॉर्ड संधारण का कार्य पूरी सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने चार्ज अधिकारियों एवं सर्कल सुपरवाइजर्स को नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण करने और जनगणना कार्य को जल्द शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी दिए।

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली मजबूती झज्जर में एआई आधारित हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन स्थापित
झज्जर, 23 मई, अभीतक: जिला स्वास्थ्य विभाग में सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के नेतृत्व में मुख्यालय से भेजी गई हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का इंस्टॉलेशन किया गया। इस नई मशीन के माध्यम से अब टीबी जांच अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. निधि मोमिया ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय कैंपेन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर संभावित टीबी मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। जांच के दौरान टीबी रोग की पहचान होने पर संबंधित मरीजों का तुरंत इलाज शुरू किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला झज्जर में पहले से एक हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन उपलब्ध थी और अब दूसरी मशीन मिलने से स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं और मजबूत हुई हैं। प्रत्येक गांव में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविरों में लोगों को मौके पर एक्स-रे सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। बायोमेडिकल इंजीनियर मृदुला ने जानकारी दी कि यह मशीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित है, जो एक्स-रे के कुछ ही समय बाद रिपोर्ट उपलब्ध करा देती है। टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत लगभग 27 लोगों के एक्स-रे किए गए। इस दौरान रेडियोलॉजी ऑफिसर मंदीप सिंह ने मशीन के संचालन की विधि भी समझाई। मौके पर डीपीसी शमशेर, पीपीएम मीनाक्षी, अनिल कुमार, मोहित सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।




सांपला में शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सांपला, 23 मई, अभीतक: विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत हस्तशिल्प सेवा केन्द्र, रेवाड़ी द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साम्पला, जिला रोहतक में 21 से 23 मई, 2026 तक तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना तथा उनमें पारंपरिक शिल्प कलाओं के प्रति रुचि एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर श्री शशि (काष्ठ नक्काशी), राज्य पुरस्कार प्राप्त श्रीमती ममता त्रिपाठी (टेराकोटा), श्रीमती शीतल (कढ़ाई शिल्प) एवं श्रीमती रिंकू (आभूषण शिल्प) ने अपने-अपने शिल्पों का प्रदर्शन एवं सजीव प्रदर्शन (लाइव डेमोन्स्ट्रेशन) प्रस्तुत किया। शिल्पकारों ने विद्यार्थियों को विभिन्न शिल्प विधाओं की तकनीकों, उपकरणों एवं निर्माण प्रक्रियाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा शिल्प कलाओं को सीखने में विशेष रुचि दिखाई। इस अनुभव ने उन्हें भारतीय हस्तशिल्प परंपराओं के महत्व एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन काष्ठ नक्काशी शिल्प में राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित श्री चंद्र कान्त बोंडवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय हस्तशिल्प की महत्ता तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहभागी शिल्पकारों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ तथा भारतीय हस्तशिल्प के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।



अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह सख्त, सभी अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश’
महिला सुरक्षा, हिनीयस क्राइम और लंबित शिकायतों पर विशेष फोकस, थाना प्रबंधक और क्राइम यूनिट को फील्ड में सक्रिय रहने के दिए आदेश’
अभेध्य ऐप डाउनलोड अभियान चलाने तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पुलिस-पब्लिक तालमेल मजबूत करने पर दिया जोर’
झज्जर, 23 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग ली। बैठक में डीसीपी, एसीपी, थाना प्रबंधक, सभी क्राइम यूनिट प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस बैठक में पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि सभी थाना प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से पेट्रोलिंग सुनिश्चित करें तथा क्षेत्र में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि स्नैचिंग, गोली चलने या अन्य गंभीर घटनाओं की सूचना मिलते ही संबंधित ैभ्व् तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में मौजूद रहकर कार्रवाई सुनिश्चित करे। इसके साथ ही सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों का गहन सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहन और बाइक किसी भी हालत में नाकों से नहीं गुजरने चाहिए। उन्होंने ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही अपराधों को बढ़ावा देती है, इसलिए प्रत्येक नाके पर पूरी सतर्कता बरती जाए। क्राइम मीटिंग के दौरान लंबित शिकायतों पर भी गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत अनावश्यक रूप से पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। विशेष रूप से झगड़े-मारपीट से संबंधित मामलों में ैभ्व् स्वयं मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों का समयबद्ध निपटान करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर भी पुलिस कमिश्नर ने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क और दुर्गा शक्ति टीमों को और अधिक सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए गए।इस बैठक में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस-पब्लिक समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाज के प्रतिनिधि लोगों, गणमान्य व्यक्तियों तथा ग्रामीणों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें तथा सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने बारे कहा इसके साथ ही सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने एरिया में अधिक से अधिक लोगों को अभेध्य ऐप डाउनलोड करवाने और उसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकें।इसके अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा आपराधिक घटनाओं की सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से हिनीयस क्राइम के मुकदमों पर गंभीरता से कार्य करने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा मामलों की प्रभावी पैरवी करने के आदेश दिए।इस बैठक के अंत में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि आमजन का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए सभी अधिकारी जनता के साथ बेहतर व्यवहार करें, लोगों से मेलजोल बढ़ाएं और पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।इस दौरान मीटिंग में डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, डीसीपी झज्जर धारणा यादव, डीसीपी क्राइम शुभमसिंह, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, एसीपी शमशेर सिंह, एसीपी प्रदीप नैन, एसीपी दिनेश कुमार, एसीपी प्रदीप खत्री, एसीपी अनिल, एसीपी सुरेंद्र, सभी थाना प्रबंधक, चैकी प्रभारी क्राइम यूनिट, मौजूद रहे।





अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व झज्जर पुलिस लाइन में लगा विशेष योग शिविर, पुलिस कर्मियों ने लिया स्वास्थ्य का संकल्प’
तनाव मुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक कार्यशैली के लिए योग अपनाने का दिया संदेश’
झज्जर, 23 मई, अभीतक: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में झज्जर पुलिस लाइन में विशेष योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और तनाव मुक्त रखने के लिए योग के प्रति जागरूक करना रहा।योग शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर और मन दोनों को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं, ऐसे में योग उनके मानसिक तनाव को कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में बेहद सहायक सिद्ध होता है।उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, मन शांत रहता है तथा आत्मविश्वास और एकाग्रता में वृद्धि होती है। योग न केवल बीमारियों से बचाव करता है बल्कि व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें ताकि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के साथ बेहतर सेवाएं दी जा सकें।इस दौरान आयुष विभाग से पहुंचे योग सहायक बलदेव और प्रवीण ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया।

मादक पदार्थ स्मैक 6.72 ग्राम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 23 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि शिवम निवासी विकास नगर लाइनपार बहादुरगढ़ नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जो अब गुरुजी वाला ग्राउंड नजदीक खत्री प्रॉपर्टी लाइनपार बहादुरगढ़ के पास खड़ा हुआ है।जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया।जो पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 6.742 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।




जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 23 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बेरी पुलिस ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बेरी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उपेंद्र निवासी चिमनी, जिला झज्जर ने शिकायत दी थी कि 17 मई 2026 की रात वह अपने कमरे में सोने गया था। करीब 11ः30 बजे वह पेशाब करने के लिए उठा तो एक व्यक्ति ने उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली बाथरूम के दरवाजे में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बेरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए थे। निर्देशों की पालना करते हुए थाना बेरी में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने गहन जांच के दौरान तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश व राहुल निवासी गांव डोभ, जिला रोहतक तथा शुभम निवासी गांव काहनौर, जिला रोहतक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां अदालत के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझे: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने किसान भवन परिसर में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रेवाड़ी, 23 मई, अभीतक: नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन परिसर में शनिवार को डीसी अभिषेक मीणा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। डीसी अभिषेक मीणा ने किसान यूनियन द्वारा किसानों और मजदूरों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कदम है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में पहुंचने पर किसान यूनियन के प्रधान समय सिंह, सरोज यादव, उप प्रधान चरण सिंह, मुन्नी तथा वेद प्रकाश सुल्तानिया सहित यूनियन के सदस्यों ने डीसी अभिषेक मीणा का स्वागत एवं अभिवादन किया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी भी साझा की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ पौधारोपण अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर किसान यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।




देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को ज्ञान भारतम मिशन से मिलेगी मजबूती: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया, 15 जून 2026 तक चलाया जा रहा सर्वेक्षण अभियान
रेवाड़ी, 23 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि देशभर में प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ अभिलेखों का सर्वेक्षण, प्रलेखन, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कर उन्हें शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए सुलभ पहुंच बनाने के उद्देश्य से ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लगभग 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह सर्वे कार्य 15 जून तक चलाया जाएगा। जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा और दर्शन को बौद्धिक धरोहर के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में पांडुलिपियों के संरक्षण और उन्हें भावी पीढियों तक सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को जिला में प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मिशन न केवल देश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि इससे आने वाली पीढियों को प्राचीन ज्ञान से जोडने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ग्राम सचिवों के माध्यम से गांव-गांव में स्थित मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों तथा अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों में उपलब्ध हस्तलिखित पांडुलिपियों की जानकारी एकत्रित करें। यदि किसी स्थान पर पांडुलिपियां उपलब्ध होती हैं, तो उन्हें ‘ज्ञान भारतम् ऐप’ के माध्यम से जियो-टैग कर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। वहीं, यदि किसी स्थान पर पांडुलिपियां उपलब्ध नहीं हैं, तो संबंधित महंत, इमाम या प्रबंधक से प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाए। डीसी ने बताया कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत आम नागरिक भी अपनी पांडुलिपियों की जानकारी जिला प्रशासन को सीधे रूप से https://gyanbharatam.com/ वेबसाइट या https://play-google-com/store/apps/details\id¾com.gyanbharatam.app&pli¾1 मोबाइल ऐप के माध्यम से साझा कर सकते हैं। चिन्हित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान में पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व पूर्णतया सुरक्षित रहेगा। सर्वेक्षण के तहत सरकारी पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों, संस्कृत पाठशालाओं तथा मंदिरों, गुरुद्वारों और मठों जैसे धार्मिक स्थलों में उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान और दस्तावेजीकरण करने के साथ-साथ पांडुलिपियों की भौतिक स्थिति का आकलन भी किया जाएगा।
15 कुत्ते रखने वाली सोनिया ने 1 साल में किया गोल्ड चुरारकर ढाई करोड़ का हाथ साफ
दिल्ली, 23 मई, अभीतक: दिल्ली पुलिस ने चोरी के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसने जांच अधिकारियों को हैरान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला घरेलू सहायिका (मेड) बनकर अमीर घरों में काम करती थी और मौका मिलते ही जेवरात चोरी कर फरार हो जाती थी। 2008 से अप्रैल 2026 तक, महिला पर करीब 6 बड़ी चोरियों का मामला दर्ज है। अप्रैल 2025 में उसने शालिमार बाग और मौर्य एन्क्लेव के घरों से करीब 2.60 करोड़ रुपये के जेवरात उड़ाए थे।
2008 से शुरू की चोरी करना
मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला को सोनिया के नाम से जाना जाता था, हालांकि यह उसका असली नाम नहीं था। वह 46 साल की है और चेन्नई से करीब दो दशक पहले अपने पति के साथ दिल्ली आई थी।
नई दिल्ली
शुरुआत में वह घरेलू काम करने लगी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उसने चोरी का रास्ता चुन लिया। पुलिस के मुताबिक, वह कुछ दिनों तक घरों में काम करती और फिर परिवार की दिनचर्या और जेवरात रखने की जगहों को समझकर चोरी कर लेती थी।
लॉकरों में रखती थी जेवरात
पुलिस के मुताबिक, सोनिया ने चोरी करने का अनोखा तरीका अपनाया था। वह पकड़े जाने के डर से चोरी के जेवरात नहीं बेचती थी। उसने बड़ी-बड़ी गोल्ड लोन कंपनियों में 15 अलग-अलग लॉकर ले रखे थे। वह चोरी का सोना इन लॉकरों में जमा कराकर उन पकरोड़ों रुपये का लोन ले लेती थी। पुलिस के मुताबिक, उसके लॉकरों से अब तक 2 किलोग्राम से ज्यादा सोना बरामद किया जा चुका है।
सिक्योरिटी गार्ड्स से मिलती थी ‘टारगेट’ की जानकारी
हालांकि जांच में सामने आया है कि वह पॉश कॉलोनियों के सिक्योरिटी गार्ड्स से दोस्ती कर उन घरों की जानकारी लेती थी जहां अस्थायी घरेलू सहायिका की जरूरत होती थी। इसी सूचना के आधार पर वह घरों में एंट्री लेती थी।