Haryana Abhitak News 08/06/26

झज्जर स्थित रोडवेज वर्कशाप में आयोजित जिला स्तरीय योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्य अतिथि बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, डीसी वर्षा खांगवाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति। दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि राजेश जून।

योग मन और आत्मा को संतुलित करने वाली प्राचीन पद्धति: राजेश जून
विधायक राजेश जून ने कहा-व्यक्ति को सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है योग’
झज्जर स्थित रोडवेज वर्कशाप परिसर में जिला स्तरीय योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिला स्तरीय योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिखा उत्साह, डीसी सहित हजारों योग प्रेमियों ने किया योगाभ्यास

झज्जर, 08 जून, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज वर्कशॉप में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार की सुबह जिला प्रशासन व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराया और जिला वासियों को योग को अपने जीवन की दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
योग युक्त हरियाणा- नशा मुक्त हरियाणा बनाएंगे हम: विधायक
विधायक राजेश जून ने कहा कि ष्योग युक्त हरियाणा- नशा मुक्त हरियाणाष् अभियान के अंतर्गत 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम में हमें दैनिक रूप से योग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष ष्स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योगष् विषय को केंद्र में थीम रखकर आयोजित यह कार्यक्रम समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा योग युक्त हरियाणा- नशा मुक्त हरियाणा अभियान के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को आत्म अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है, जबकि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को कमजोर बनाता है। यदि हम युवाओं और आम नागरिकों को योग से जोड़ने में सफल होते हैं, तो निश्चित रूप से नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली भारत की प्राचीन जीवन पद्धति है, जिसने पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
युवाओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी
मुख्य अतिथि राजेश जून ने कहा कि विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है। बढ़ती आयु के साथ शरीर में अनेक परिवर्तन आते हैं लेकिन नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास को लंबे समय तक बनाए रख सकता है। योग न केवल बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। इसलिए हमें अपने बुजुर्गों को योग से जोड़ने और उन्हें सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है।
बदलती जीवनशैली में योगाभ्यास बेहद जरूरी: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि आज दुनिया के अनेक देश योग को स्वस्थ जीवन का आधार मान रहे हैं। भारत की इस अमूल्य धरोहर को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में हमारे देश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योग हमें तनाव मुक्त जीवन जीने, मानसिक शांति प्राप्त करने और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की प्रेरणा देता है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक प्रभावी समाधान बनकर उभरा है।
कौशल विकास, आयुष व शिक्षा विभाग की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। सोमवार को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा, शिक्षा विभाग व आयुष विभाग की सक्रिय भागीदारी के फलस्वरूप बेहतरीन कार्यक्रम हुआ। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक सुमित सहरावत, आईटीआई गुढ़ा प्राचार्य जीतपाल, डीईओ रतींद्र सिंह, आयुष अधिकारी डॉ पवन देशवाल ने तन्मयता पूर्वक अपनी टीम सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदारी निभाई।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि व भाजपा नेता संजय कबलाना के साथ जिला प्रशासन की ओर से डीसीपी दीप्ति गर्ग, डीसीपी शुभम सिंह, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बादली विशाल व सीटीएम रितु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एल. ए. स्कूल के बच्चों नेयोग दिवस को सफल बनाया
झज्जर, 08 जून, अभीतक: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रिहर्सल पर झज्जर रोडवेज वर्कशाप में जिले स्तर के कार्यक्रम में आज एल. ए. स्कूल के 80 बच्चों ने भाग लेकर आने वाले योग दिवस को सफल बनाने का किया आह्वान। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया ने बच्चों को जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में स्कूल मैनेजर के. एम. डागर, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, एचऑडी पुष्पा यादव, पूजा कादयान, पूनम जाखड़, डीपीई अमित लोहचब, महेंद्र सैनी, विशाल कुमार के साथ अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।

संस्कारम् पब्लिक स्कूल, खातीवास में एनसीसी कैंप के छठे दिन फायरिंग कंपटीशन का आयोजनय कैडेट्स ने दिखाया अपना दबदबा’
झज्जर, 08 जून, अभीतक: संस्कारम् पब्लिक स्कूल, खातीवास में आयोजित किए जा रहे आठ बटालियन एनसीसी रेवाड़ी हरियाणा के एनसीसी कैंप के छठे दिन फायरिंग कॉम्पिटिशन (निशानेबाजी प्रतियोगिता) का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट्स ने अपने सटीक निशाने और उत्कृष्ट अनुशासन के दम पर मैदान में पूरी तरह से अपना दबदबा कायम किया। इस विशेष अवसर पर आठ बटालियन हरियाणा के कमांडिंग ऑफिसर वीरेंद्र मोहन सिंह जी और सूबेदार मेजर राकेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही फायरिंग जीसीओ सूबेदार जोगिंदर सिंह, सूबेदार मीर सिंह सूबेदार सोमवीर, हवलदार किशन सिंह और हवलदार संजय कादयान हवलदार विकास और गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्ट (ळब्प्) दीपिका आदि अनेक सैन्य अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न करवाया और कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। इस कड़े मुकाबले के दौरान एनसीसी कैडेट के बच्चों में भारी उत्साह और देश सेवा का जज्बा देखने को मिला। फायरिंग कंपटीशन के शानदार मुकाबलों के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें लड़कों और लड़कियों दोनों ही वर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लड़कों के वर्ग में होली चाइल्ड स्कूल के उज्जवल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 पॉइंट के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीकापुर के नैतिक ने 24 पॉइंट बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर के आविन ने भी बेहतरीन निशाना साधते हुए 24 पॉइंट प्राप्त करके तृतीय स्थान झटका। इसी प्रकार से बालिका वर्ग में भी बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें विवेकानंद स्कूल की जीविका ने 23 पॉइंट प्राप्त करके प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया। जबकि जेएनवी नाचना स्कूल की दीक्षा ने 22 पॉइंट प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया और जीनियस कॉन्वेंट स्कूल की तान्या ने 21 पॉइंट प्राप्त करके तृतीय स्थान हासिल किया। कैंप की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए एनसीसी कार्यवाह मनीष योगी ने बताया कि कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए यह कैंप बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 तारीख से एनसीसी कैडेट्स के लिए अनेक प्रकार के खेल और सांस्कृतिक कॉम्पिटिशन कराए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, वॉलीबॉल कंपटीशन और 400 मीटर रिले रेस शामिल रहेंगी। इसके साथ ही कैडेट्स की कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए गीत-संगीत आदि से जुड़े अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कंपटीशन भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चे शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से मजबूत बन सकें।

वर्षा खांगवाल, डीसी एवं जिला- निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।

घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, झज्जर जिले के 8.15 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन: डीसी
मतदाता सूची को अपडेट और पारदर्शी बनाने के लिए 15 जून से चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने दी जानकारी

झज्जर, 08 जून, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया है। 15 जून से शुरू होने जा रहे इस पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जा सके।
बहादुरगढ़, झज्जर, बेरी सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों में होगा सत्यापन कार्य
डीसी ने बताया कि जिले के कुल 8 लाख 15 हजार 711 मतदाताओं का सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जाएगा। इसमें झज्जर विधानसभा के 1 लाख 89 हजार 592, बहादुरगढ़ विधानसभा के 2 लाख 52 हजार 866, बेरी विधानसभा के 1 लाख 84 हजार 591 तथा बादली विधानसभा के 1 लाख 88 हजार 662 मतदाता शामिल हैं।
15 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वेक्षण
उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी हैं। इसके उपरांत 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
वोटर लिस्ट को त्रुटि रहित बनाने पर रहेगा फोकस
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि अभियान के तहत मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। वहीं 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। उन्होंने सभी ईआरओ और एईआरओ को अभियान की नियमित निगरानी करने तथा सर्वे कार्य की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर को लेकर समय समय पर जारी हिदायतों की पालना सुनिश्चित की जाए।
जिलाभर के नागरिक सत्यापन में करें सहयोग: डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने जिलाभर के नागरिकों से अपील की कि जब बीएलओ सत्यापन के लिए घर पहुंचे तो उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। परिवार या आस पास के मृत, स्थानांतरित अथवा अयोग्य मतदाताओं की जानकारी साझा करें तथा पात्र युवाओं का नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
राजनीतिक दलों से भी मांगा सहयोग
डीसी ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने अभी तक बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) की नियुक्ति नहीं की है, वे इसे शीघ्र पूरा करें, ताकि पुनरीक्षण अभियान को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके।
वोटर लिस्टों का 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन
उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों को लेकर 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक उनका निस्तारण किया जाएगा।इसके बाद 22 सितंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा अभियान
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग का यह विशेष अभियान मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय, पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए मतदाता सूची की शुद्धता अत्यंत आवश्यक है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय- भागीदारी जरूरी है।

झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत 09 जून को
झज्जर, 08 जून, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज 09 जून मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत तथा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

समाधान शिविरों से साकार हो रही सुशासन की कल्पना: डीसी
जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान, प्रशासन की संवेदनशील पहल जारी – डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें

झज्जर, 08 जून, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि समाधान शिविर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें तथा शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की देरी ना हो,इसके लिए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि नागरिकों को समयबद्ध राहत प्रदान करना है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की सुविधा और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है। समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं को अधिक जवाबदेह व पारदर्शी बनाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सहज एवं प्रभावी प्रशासनिक सहयोग प्राप्त हो सके। दूसरी ओर सोमवार को जिला मुख्यालय के अलावा बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडल स्तर पर भी अधिकारियों द्वारा समाधान शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम रवि मीणा, सीटीएम रितु बंसीवाल, एसीपी अखिल कुमार, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य दयाकिशन जांगड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित नार्को समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल। साथ में हैं डीसीपी दीप्ति गर्ग।

जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करें अधिकारी: डीसी
अब तक 126 गांव और 22 वार्ड नशा मुक्त घोषित
डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में एनकोर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

झज्जर, 08 जून, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी दीप्ती गर्ग विशेष रूप सेे उपस्थित रहीं। उन्होंने ड्रग एडिक्शन सेंटरों की समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वस्थ समाज ही देश की प्रगति का आधार होता है । जिला प्रशासन का दायित्व बनता है कि समाज की मुख्यधारा से भटक कर नशा के एडिक्ट हुए युवाओं को फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल करें। इसके लिए सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज से नशे की प्रवृति को खत्म करने के लिए पूरी गंभीरता के साथ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी प्रकार दवाई ना दी जाए। उन्होंने कहा कि नशे के आदी हो चुके युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलवाने के लिए प्रभावी योजना तैयार करते हुए कार्य करें व पुलिस द्वारा नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के चंगुल से बाहर निकलना है फिर उनको शिक्षा और रोजगार से जोड़ते हुए बेहतर भविष्य की तरफ अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि जिला के 126 गांव नशामुक्त घोषित हो चुके हैं,जबकि छह कालोनी,22 वार्ड और 14 सोसायटी नशा मुक्त हो चुकी हैं। डीसीपी दीप्ती गर्ग ने कहा कि पुलिस द्वारा नशे खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण स्तर पर पंचायतों के साथ मिलकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन हर गांव को नशा मुक्त बनाना है। नशे के आदी लोगों की पहचान हो रही है। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु, डीए अनुज दहिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

स्वच्छ और सुंदर झज्जर बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने लिया शहर की सफाई और सौंदर्यीकरण व्यवस्था का जायजा
शहर के सौंदर्यीकरण व स्वच्छता पर जिला प्रशासन का रहेगा विशेष फोकस

झज्जर, 08 जून, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने सोमवार की सुबह शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चैकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था, जल निकासी और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छारा चुंगी, बहादुरगढ़ मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने शहर में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने, सडकों व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
शहर में कहीं भी ना हो अनाधिकृत रूप से कूड़ा डंप
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को कचरा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर में कहीं भी अनाधिकृत रूप से कूड़ा डंप न होने दिया जाए। उन्होंने कूड़ा डंपिंग स्थलों के वैज्ञानिक प्रबंधन, नियमित निगरानी और समयबद्ध उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
झज्जर शहर के सौंदर्यीकरण में हो प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी
उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि इसमें नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। नागरिकों को भी सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। इसके अलावा नालों की सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयावधि में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।

डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर केंद्रित सत्र में शिक्षकों ने समझे समग्र विकास और दक्षता आधारित शिक्षण के आयाम

झज्जर, 08 जून, अभीतक: डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइंस, झज्जर में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को एनईपी-2020 के अनुरूप दक्षता आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक एवं जिज्ञासा आधारित अधिगम, समग्र प्रगति पत्रक, बहु-विषयक दृष्टिकोण, तकनीक एकीकरण तथा विद्यार्थियों के 21वीं सदी के कौशलों से जुड़े आधुनिक शैक्षणिक दृष्टिकोणों से अवगत कराना था। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-प्रतिभागियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में स्कॉलर्स ग्लोबल स्कूल, बहादुरगढ़ से पीजीटी जीव विज्ञान सुश्री पारुल शर्मा तथा कनाल वैली स्कूल, रेवाड़ी से प्रधानाचार्या सुश्री रेखा यादव उपस्थित रहीं। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को नीति से कक्षा तक क्रियान्वयन, कक्षा प्रबंधन, अनुभवात्मक गतिविधियाँ, जिज्ञासा आधारित प्रश्न, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा तथा तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। सत्रों में समग्र विकास, रचनात्मकता, संचार, सहयोग, क्रिटिकल थिंकिंग और नवाचार पर विशेष बल दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋश्री पंकज वालिया ने सभी प्रतिभागियों एवं संसाधन व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शिक्षा को रटने से समझने की ओर ले जाती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। ‘ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन, एम्पावरिंग एजुकेटर्स, एनरिचिंग फ्यूचर्स’ की भावना को हमें हर कक्षा तक ले जाना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों, समूह कार्यों एवं व्यावहारिक सत्रों में सक्रिय सहभागिता दिखाई। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं कक्षा में तुरंत लागू करने योग्य बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय प्रशासन ने सीबीएसई, संसाधन व्यक्तियों तथा सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने 9 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया काबू
बहादुरगढ़, 08 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई।मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पुष्पेंद्र निवासी टीचर कॉलोनी बहादुरगढ़ नशीले पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है और वह नाला रोड पर अपनी स्कूटी लेकर आएगा। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची तो दिल्ली की तरफ से एक सफेद रंग की स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए स्कूटी रुकवा कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पुष्पेंद्र बताया। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 9 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके न्यायिक की हिरासत में भेज दिया गया।

गांव डिघल में पुलिस का विशेष सर्च अभियान, डॉग स्क्वायड के साथ घर-घर की गई तलाशी
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी गई कड़ी नजर’

झज्जर, 08 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं एसीपी अनिल कुमार के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गांव डिघल में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना पुलिस तथा डॉग स्क्वायड की टीम ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों पर गहन जांच एवं तलाशी अभियान चलाया।इस अभियान के तहत गांव के संवेदनशील क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों की बारीकी से जांच की गई। डॉग स्क्वायड की सहायता से कई घरों एवं अन्य स्थानों की तलाशी ली गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस टीमों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव तथा सामाजिक अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना रहा। एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष सर्च अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। झज्जर पुलिस अपराध मुक्त एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

भाजपा बूथ अध्यक्ष आनन्द रोहिल्ला के भतीजे के निधन पर जताया शोक
झज्जर, 08 जून, अभीतक: सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े डाक्टर प्रकाश रोहिल्ला के पुत्र संदीप रोहिल्ला बीमारी के चलते अपनी सांसरिक जीवन यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए। भाजपा झज्जर मंडल के बूथ अध्यक्ष आनंद रोहिल्ला के भतीजे संदीप रोहिल्ला के निधन पर फ्रेंड्स कालोनी के प्रधान नरेंद्र चावला, पूर्णचंद सुनेजा, डॉक्टर नंद सरदाना, गुलशन मिगलानी, डॉ. शंकर ग्रोवर, डॉ. जयकिशन सरदाना, एडवोकेट मानक चंद गुप्ता, अनिल गर्ग, ओम प्रकाश बिरला, विजय धींगड़ा, राजेंद्र चावला, अमित नागपाल, कपिल सरदाना, सतपाल जैन, अशोक सलूजा,किशन सलूजा, गितांशु चावला व सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने फ्रेंड्स कालोनी आवास पर पंहुचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार नीम वाली स्थित राम बाग में किया गया। समाजसेवी केशव सिंघल, सुनील यादव, विनीत पोपली, जगदीश गेरा, आशीष पोपली, रामप्रकाश वर्मा, राजेंद्र वधवा, सतीश वर्मा, जगप्रकाश बागड़, राकेश अरोड़ा, भारत वर्मा, संजय भाटिया, श्याम गेरा, दीपक बंसल, मनीष बंसल, जिले सिंह सैनी, सुधांशु हंस, विकास बाल्मीकि, कमल गिरोत्रा, प्रवीण गर्ग, कप्तान बिरधाना ने शोक व्यक्त किया और कहा कि दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने चरणों में स्थान दे, परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

नेशनल हाईवे-9 पर सांपला कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस
बहादुरगढ, 08 जून, अभीतक: नेशनल हाईवे-9 पर सांपला स्थित कनक ढाबे के पास एक कार में दिल्ली पुलिस के जवान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान आसौदा गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में जवान के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार राहगीरों ने हाईवे किनारे खड़ी एक कार में व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा। काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। बाद में उसकी पहचान आसौदा गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जवान की अचानक मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई। कार में किसी प्रकार के संघर्ष या हादसे के स्पष्ट संकेत मिले हैं या नहीं, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। जांच अधिकारी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रहे हैं। सांपला थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दम घुटने से मौत होने का मामला सामने आ रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था और आदर्श नगर थाने में तैनात था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को: सीजेएम विशाल

झज्जर, 08 जून, अभीतक: जिला झज्जर परिसर में 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव सीजेएम विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है लोक अदालत में ट्रैफिक चालान बैंक रिकवरी मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम पारिवारिक विवाद दीवानी एवं फौजदारी मामले श्रम विभाग भूमि अधिग्रहण बिजली पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम विशाल ने आमजन से अपील की हैं कि शनिवार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं।

बेरी नागरिक अस्पताल को मिला हड्डी रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रवासियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर
झज्जर, 08 जून, अभीतक: बेरी क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। वर्षों से नागरिक अस्पताल बेरी में हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक सर्जन) की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब हरियाणा सरकार द्वारा पूरा कर दिया गया है। नागरिक अस्पताल बेरी में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. राहुल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि डॉ. राहुल इससे पूर्व पीजीआईएमएस रोहतक में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। आमजन की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सेवा भाव को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने 4 जून को नागरिक अस्पताल बेरी में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। स्वास्थ्य विभाग में सामान्यतः मेडिकल ऑफिसर से उच्च पदों पर पदोन्नति होती है, लेकिन असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे प्रतिष्ठित पद से मेडिकल ऑफिसर के रूप में आमजन की सेवा हेतु कार्यभार ग्रहण करना एक प्रेरणादायक उदाहरण है। डॉ. राहुल ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्रामीण एवं क्षेत्रीय स्तर पर लोगों को बेहतर हड्डी रोग उपचार उपलब्ध कराना है ताकि मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों अथवा अन्य शहरों में न जाना पड़े। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही डॉ. राहुल द्वारा तीन सफल हड्डी संबंधी ऑपरेशन किए गए, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों में विश्वास और उत्साह का माहौल बना है। अब बेरी क्षेत्र के लोगों को हड्डी रोगों के उपचार और शल्य चिकित्सा के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने डॉ. राहुल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र डोगरा, उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत दुबे तथा जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने भी डॉ. राहुल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

समाधान शिविर में आमजन ने रखी समस्याएं, डीसी ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
कार्य दिवस के प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को लग रहे हैं समाधान शिविर

रेवाड़ी, 08 जून, अभीतक: हरियाणा सरकार की ओर से जनसेवा को समर्पित समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को चलाए जा रहे समाधान शिविर में अधिकारियों द्वारा आमजन की शिकायतों को सुनते हुए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया। सोमवार को डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में गुरावड़ा की ढाणी में पीने का पानी की सप्लाई न होने की शिकायत पर डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हर घर जल योजना के तहत पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। गांव महेश्वरी निवासी मुकेश देवी द्वारा अपनी दादी सास मुन्नी देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने बारे डीसी ने सीएमओ को निर्देश दिए। गांव कंवाली में पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ डहीना को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव मूसेपुर में रास्ते पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ जाटूसाना को रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। नंगली गोधा में अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, जमीनी विवाद, बिजली, पानी, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आई जिनका डीसी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा और भविष्य में भी समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की सीधी भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातरू 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी रविंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आयुष विभाग ने शुरू की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
हरित योग के रूप में मनेगा 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जिला में लगाए जाएंगे औषधीय पौधे

झज्जर, 08 जून, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आगामी 21 जून को 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला में योग प्रोटोकॉल की पालना करते हुए गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयुष विभाग ने विशेष ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग दिवस पर लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी रहेगी और जन-जन तक योग का संदेश पहुंचेगा। डीसी मीणा ने बताया कि आयुष विभाग ने ूूूण्पदजमतदंजपवदंसलवहंकंलीतलण्पद विशेष पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस के आयोजन की व्यापक तैयारी करने और अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जन-जागरूकता अभियान भी चलाने को कहा गया है ताकि आमजन योग दिवस पर आयोजित हो रही गतिविधियों में शामिल होते हुए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की राष्ट्रीय थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में वृद्धजनों, सेवानिवृत्त अधिकारियोंध्कर्मचारियों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले वृद्धजनों को योग दिवस पर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के तहत नशे की बुराईयों बारे तथा शरीर पर नशे के कुप्रभावों के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा ताकि युवा शक्ति को योग से जुडकर, नशामुक्त होकर देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसके अलावा वन विभाग के सहयोग से हरित योग को शामिल किया गया है जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में औषधीय एवं फलदार पौधे का रोपण किया जाए।
योग- केवल व्यायाम नहीं, एक जीवन पद्धति- डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर पुनर्जीवित करने का प्रयास है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन का भी माध्यम है। इसीलिए प्रदेश सरकार इसे केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। डीसी ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां भी प्रारंभ हो चुकी हैं। विभिन्न संस्थाओं में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रोटोकॉल के बारे शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाएं और स्वयंसेवी संगठन भी इसमें भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित बावल व कोसली उपमंडल व अन्य खंड स्तर पर योग दिवस पर योग प्रोटोकॉल अनुरूप योग क्रियाएं होंगी।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के लिए बीएलओ एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण लेते हुए।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने में बीएलओ और सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण भूमिका
:डीसी
रेवाडी, 08 जून, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के अद्यतन एवं शुद्धिकरण कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नामतरू रेवाड़ी-72, कोसली-73 व बावल-74 में कार्यरत सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के लिए चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को विभिन्न बूथ समूहों के अनुसार विभाजित किया गया है ताकि सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित किया जा सके। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने में बीएलओ और सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए उनका समुचित प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन, स्थानांतरण तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन आयोग का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वेक्षणों को सूचनाएं देने में सहयोग करें नागरिक – राममेहर सिंह
योजना निर्माण तथा नीतियों के निर्धारण में किया जा रहा है सर्वेक्षण कार्य

रेवाडी, 08 जून, अभीतक: भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के क्षेत्र संकार्य प्रभाग (एफओडी) द्वारा वर्ष 1950 से परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से सूचनाएं एकत्र करने का कार्य किया जा रहा है। जून 2026 माह के दौरान विभिन्न जिलों में एनएसओ (एफओडी) द्वारा सर्वेक्षण कराए जा रहे हैं, जिनमें से रेवाड़ी जिले के विभिन्न गांवों में भी सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी राममेहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सूचनाओं का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजना निर्माण तथा नीतियों के निर्धारण में किया जाता है। इस अवधि के दौरान कार्यालय ने देशव्यापी नमूना सर्वेक्षणों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक-आर्थिक मानकों पर एक सुदृढ़ डेटाबेस विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसने केंद्र एवं राज्य सरकारों को विकास संबंधी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में गैर नियमित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए गांव भाकली व गोकलगढ़, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में गांव नंदरामपुर बास व मनेठी, राष्ट्रीय पारिवारिक आय सर्वेक्षण में गांव फतेहपुरी डीना व कोसली, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण के लिए पाल्हावास, रेवाड़ी व खडखड़ा तथा राष्ट्रीय पारिवारिक यात्रा सर्वेक्षण के लिए गांव भाकली व भोतवास अहीर शामिल है। वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी ने कहा कि एनएसओ के प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके लिए वे ई-सिग्मा सॉफ्टवेयर से युक्त हैंडहेल्ड डिजिटल उपकरणों (टैबलेट) तथा उद्यम सर्वेक्षणों के लिए निर्धारित सुरक्षित वेब पोर्टलों का उपयोग करते हैं। अधिकारी वैज्ञानिक रूप से तैयार की गई नमूना चयन (सैंपलिंग) पद्धतियों के आधार पर चयनित परिवारों, उद्यमों, गांवों और शहरी ब्लॉकों का दौरा करते हैं। घरेलू सर्वेक्षणों में जानकारी परिवार के मुखिया या परिवार के किसी जानकार सदस्य से प्राप्त की जाती है, जबकि उद्यम सर्वेक्षणों में आवश्यक जानकारी अधिकृत व्यक्ति या उद्यम के मालिक द्वारा प्रदान की जाती है। राममेहर सिंह ने कहा कि इन सर्वेक्षणों में एकत्र की गई सभी सूचनाएं पूर्णतरू गोपनीय रखी जाती हैं। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान किसी भी रिपोर्ट या प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं की जाती है। एकत्रित आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि थोक मूल्य सूचकांक, क्रेता मूल्य सूचकांक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक तथा निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए चयनित इकाइयों को नोटिस भेजे गए हैं तथा समय-समय पर आंकड़ा संकलन के लिए एनएसओ (एफओडी) के अधिकारियों द्वारा उनसे संपर्क किया जाता है। इसी प्रकार, कार्यशील सहकारी समितियों के त्वरित सर्वेक्षण अप्रैल-सितंबर 2026 के अंतर्गत चयनित सहकारी समितियों से आंकड़े एकत्रित करने के लिए एनएसओ (एफओडी) के अधिकारियों द्वारा संपर्क किया जाता है। वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी राममेहर सिंह ने सरकार के सभी नागरिकोंध्उद्यमों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें तथा सही और पूर्ण जानकारी देने के लिए अपना बहुमूल्य समय दें। सभी नागरिकों की सहभागिता राष्ट्र के हित में बेहतर योजना निर्माण और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

बाल भवन रेवाड़ी में नीट और जेईई की तैयारी के लिए वर्चुअल क्लास का डीसी आज करेंगे शुभारंभ
रेवाडी, 08 जून, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा मंगलवार को सुबह 11 बजे बाल भवन रेवाड़ी में नीट व जेईई की तैयारी के लिए बनाई गई वर्चुअल क्लास का बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करेंगे। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्चुअल क्लास के माध्यम से जिला के विद्यार्थी नाममात्र शुल्क में प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं नीट व जेईई की तैयारी कर सकेंगे, जिससे उनके लिए अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बावल बाल भवन में भी नीट व जेईई की तैयारी के लिए संचालित की जा रही है।

19 वर्ष पुराने विवाद का मध्यस्थता से हुआ समाधान
सर्वोच्च न्यायालय के समाधान समारोह के तहत मिली बड़ी सफलता

रेवाडी, 08 जून, अभीतक: सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित विशेष लोक अदालत अभियान समाधान समारोह के अंतर्गत 19 वर्षों से लंबित एक विवाद का रेवाड़ी स्थित वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र के मध्यस्थता केंद्र में सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया। लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया में उलझे इस मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान होने से दोनों पक्षों को बड़ी राहत मिली है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा देशभर में समाधान समारोह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों का आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है। इस पहल के तहत ऐसे मामलों की पहचान की जा रही है जिनमें समझौते की संभावना हो, ताकि पक्षकारों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी से संबंधित एक मामला, जो पिछले 19 वर्षों से विभिन्न न्यायिक स्तरों पर लंबित रहने के बाद वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन था, मध्यस्थता केंद्र में आयोजित कई दौर की बैठकों के पश्चात दोनों पक्षों की सहमति से सुलझा लिया गया। इस प्रक्रिया में मध्यस्थ अनुराधा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समझौते के माध्यम से विवाद का सौहार्दपूर्ण अंत हुआ तथा दोनों पक्षों को लंबे समय से चले आ रहे मुकदमे से राहत मिली। डॉ. रेनू सोलखे ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल है। यह अभियान न केवल न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि पक्षकारों को कम समय और कम खर्च में आपसी सहमति के आधार पर विवादों के समाधान का प्रभावी अवसर भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता एवं लोक अदालतें विवादों के त्वरित, सरल एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम हैं। इनके माध्यम से समय और धन की बचत होती है तथा पक्षकारों के बीच आपसी संबंधों और सौहार्द को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। डॉ. रेनू सोलखे ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता, सुलह एवं लोक अदालत जैसे वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र का अधिकाधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होता है, जिसके विरुद्ध अपील का कोई प्रावधान नहीं है। साथ ही, नियमानुसार जमा न्यायालय शुल्क भी वापस कर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *