


https://www.facebook.com/share/v/18FhUkLuQz
https://www.facebook.com/share/v/18mMjmXXZP

स्वच्छ गांव बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही पंचायतें: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा-ग्रामीण विकास और स्वच्छता को लेकर प्रशासन सजग
ग्रामीणों से गांव दुजाना के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान
गांव दुजाना का किया डीसी ने दौरा
झज्जर, 09 जून, अभीतक: जिला की ग्राम पंचायतें स्वच्छ गांव बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ा रही हैं। बेहतर व सुखद वातावरण बनाने के लिए ग्रामीण विकास पर सरकार पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। यह बात डीसी वर्षा खांगवाल ने कही। डीसी ने जिला के गांव दुजाना का दौरा कर ग्रामीणों से गांव के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
डीसी ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता की मुहिम में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के अब तक के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यों पर समर्पित रहे हैं। शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण विकास में आमजन की सक्रिय सहभागिता राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और कहा कि गांवों के विकास और स्वच्छता को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। पंचायतें नियमित रूप से सफाई अभियान संचालित करते हुए और हर गांव स्वच्छता के क्षेत्र में उदाहरण बनते हुए स्वच्छ वातावरण की परिकल्पना को साकार करे।
प्रशासन और ग्रामीणों के आपसी समन्वय से सतत विकास संभव’
डीसी ने कहा कि गांवों का सतत विकास तभी संभव है जब प्रशासन और ग्रामीण आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। गांवों को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए पंचायतों, अधिकारियों तथा आमजन की संयुक्त भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। दौरे के दौरान डीसी ने गांव की सरपंच मंजू रानी से गांव में चल रहे विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा स्वच्छता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।
स्वच्छ वातावरण आमजन के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक
डीसी वर्षा खांगवाल ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांवों में स्वच्छता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल लोगों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि गांव की सकारात्मक पहचान भी स्थापित करता है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखने में सहयोग करें और स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियां गांव की साझा धरोहर होती हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को सजग रहना चाहिए। ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हुए डीसी ने राजकीय विद्यालय के साथ लगते मार्ग का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को मार्ग की स्थिति में सुधार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपने दौरे के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने गांव के ऐतिहासिक बावड़ी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ऐसी विरासतें गांव की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक हैं। इनके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि आने वाली पीढयिां भी अपने इतिहास और विरासत से जुड़ी रह सकें।


12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम के साथ आमजन को किया जाएगा जागरूक: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने 20 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रम को लेकर की बैठक
प्रगति पथ यात्रा, जनकल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के साथ वृक्षारोपण, रोजगार मेले व स्वच्छता अभियान पर रहेगा फोकस
झज्जर, 09 जून, अभीतक: केंद्र एवं हरियाणा सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम पर जिला झज्जर में 20 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों की सहभागिता से जनकल्याण शिविर, प्रगति पथ यात्राएं, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रोजगार मेले, प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम तथा पशु मेले सहित अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी डीसी वर्षा खांगवाल ने दी। डीसी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए डीसी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करना सुनिश्चित करें। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक को मिले इसके लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। झज्जर जिला में अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 जून तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय अनुसार व्यापक स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाएं। डीसी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी के शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों द्वारा नियमित सफाई अभियान संचालित किया जाए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के सहयोग से सभी गांवों में विशेष स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में डीसी ने विशेष प्रचार अभियान के तहत प्रगति पथ यात्राएं निकालने के भी निर्देश दिए जिसमें एसडीएम की देखरेख में एनसीसी, एनएसएस, स्वयं सहायता समूहों तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। यात्राओं के माध्यम से विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। डीसी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के आयोजन के लिए आईटीआई परिसर गुढ़ा को संभावित स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। सम्मेलन में सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर दिया जाएगा, जिससे अन्य पात्र नागरिक भी योजनाओं से जुडने के लिए प्रेरित होंगे। अभियान के तहत 20 जून तक जिला में जनकल्याण शिविरों का भी आयोजन होगा जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण तथा समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी तथा विभिन्न बीमा योजनाओं के पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बड़े गांवों में ग्राम सभाओं के माध्यम से समाचार एवं जागरूकता बैठकों का आयोजन किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी सीधे उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि जिला में 20 जून तक तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
आफ व ऑन लाइन मोड से भी होगा प्रचार
डीसी ने कहा कि विशेष जागरूकता अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित योजनाओं के बारे में जहां आफ लाइन कार्यक्रम होंगे वहीं ऑन लाइन चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, सहित लाभार्थियों के अनुभव साझा करने तथा योजनाओं के लिए पंजीकरण जैसे कार्यक्रम भी समानांतर रूप से आयोजित किए जाएंगे। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग शिक्षा विभाग के सहयोग से इन प्रतियोगिताओं का संचालन करेगा। वहीं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, पशुपालन विभाग को पशु मेलों का आयोजन कर पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं आधुनिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही रोजगार विभाग द्वारा 20 जून तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें युवाओं को रोजगार के अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। डीसी ने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बादली विशाल कुमार व सीटीएम रितु सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




गिग व प्लेटफार्म श्रमिकों को भी मिलेगा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ: डीसी
श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान
केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 साल के कार्यकाल में श्रमिकों के कल्याण लिए लागू हो रही योजनाएं
झज्जर, 09 जून, अभीतक: डिजिटल अर्थव्यवस्था के तेजी से विस्तार के साथ गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में झज्जर जिला में गिग व प्लेटफार्म श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोडने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम विभाग को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले श्रमिकों को सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। डीसी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत डिलीवरी बॉय, ऑनलाइन सर्विस एवं ई-मार्केट सेवा से जुड़े कर्मचारी, लॉजिस्टिक श्रमिक, राइड शेयरिंग सेवा प्रदाता, प्रोफेशनल सर्विस प्रोवाइडर, हेल्थ केयर कर्मी, ड्राइवर, हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के कर्मचारी, कंटेंट एवं मीडिया सेवा प्रदाता, निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिक तथा अन्य असंगठित क्षेत्र के सेवा प्रदाताओं को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। श्रमिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता डें रही केंद्र और राज्य सरकार
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान श्रमिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है तथा योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में घोषणा की है कि अब गिग वर्कर्स को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए संबंधित श्रमिक का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण तथा सक्रिय ई-श्रम कार्ड होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी गिग एवं प्लेटफार्म श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोडने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं, जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी।
आधुनिक कार्य प्रणाली से जुड़े प्रत्येक श्रमिक को त्वरित मिले योजना का लाभ
डीसी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आधुनिक कार्य प्रणाली से जुड़े प्रत्येक श्रमिक को भी वही सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिले, जो अन्य श्रमिक वर्गों को उपलब्ध है। इससे श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा और उनका भविष्य अधिक सुरक्षित बन सकेगा। डीसी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जागरूकता अभियान के दौरान श्रमिकों को योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जाए। साथ ही विभिन्न कंपनियों, ऑनलाइन प्लेटफार्मों और सेवा प्रदाता संस्थाओं के सहयोग से अधिक से अधिक श्रमिकों को अभियान से जोडने के प्रयास किए जाएं।

श्रम बल सर्वेक्षण के लिए बहादुरगढ़ और गांव रोहद चयनित
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा- जिला में राष्ट्रीय सर्वेक्षण करेगा एनएसओ
सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीमों का सहयोग करें नागरिकों
चालू माह जून में सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों से बनेगी विकास योजनाएं
झज्जर, 09 जून, अभीतक: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जून माह में जिला के विभिन्न क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सर्वेक्षण संचालित किए जाएंगे। इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, नीति निर्धारण तथा विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में किया जाएगा। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि झज्जर जिला में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के अंतर्गत जून माह में बहादुरगढ़ और गांव रोहद का चयन किया गया है। इसके माध्यम से रोजगार, बेरोजगारी एवं श्रम भागीदारी से संबंधित आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे, जिससे श्रम क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण के लिए बहादुरगढ़ को चयनित किया गया है। डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के तहत गांव भापडौदा में परिवारों से आय एवं आर्थिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण तथा घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण के लिए गांव आसौदा सिवान को चयनित किया गया है। इन सर्वेक्षणों के माध्यम से नागरिकों की यात्रा संबंधी आदतों, पर्यटन पर होने वाले खर्च तथा परिवहन सुविधाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जाएंगी, जो भविष्य की नीतियों के निर्माण में सहायक होंगी। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के लिए जिला में गांव अकेहड़ी मदनपुर, झज्जर, जसौर खेड़ी,बहादुरगढ़ और महराणा गांवों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्य संबंधी आंकड़े एकत्र किए जाएंगे, जिनका उपयोग महंगाई दर एवं मूल्य सूचकांक के निर्धारण में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रशिक्षित अधिकारी टैबलेट आधारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से जानकारी एकत्र करेंगे तथा सभी सूचनाएं पूर्णतरू गोपनीय रखी जाएंगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सर्वेक्षण दलों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें, ताकि प्राप्त आंकड़ों के आधार पर प्रभावी योजनाएं बनाकर विकास प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।




गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सहायता उपलब्ध करवाने के लिए शासन प्रशासन सजग: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राहत कोष के आवेदनों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
झज्जर, 09 जून, अभीतक: जिला में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के इलाज में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से डीसी वर्षा खांगवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित मामलों पर निर्णय लेने हेतु बैठक आयोजित की गई। डीसी ने मामलों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत सहायता प्रदान करने तथा अन्य मामलों में आवश्यक दस्तावेजों एवं चिकित्सा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। डीसी वर्षा खांगवाल ने बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष राज्य सरकार की एक संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज में सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों की समय पर पहचान सुनिश्चित की जाए तथा उनके मामलों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि पात्र मरीजों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी जरूरतमंद मरीज को आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहना पड़े। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है और इस दिशा में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में सीटीएम रितु, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला जेल में 26 जून को लगेगा आयुष चिकित्सा शिविर
झज्जर, 09 जून, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) झज्जर द्वारा जिला कारागार में 26 जून को सुबह 9,30 बजे हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य कैदियों के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कैंप के दौरान जेल में बंद कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और जरूरतमंद कैदियों को दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। सचिव विशाल ने कहा कि कैदियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और उनकी देखभाल सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह कैंप कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।




जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच शिविर 18 जून को
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी जानकारी
झज्जर, 09 जून, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा जिला जेल परिसर में नागरिक बंदियों के लिए 18 जून को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जेल में कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सिविल सर्जन, झज्जर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, दंत चिकित्सक, सामान्य चिकित्सक तथा नेत्र विशेषज्ञ सहित अन्य आवश्यक चिकित्सक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर के माध्यम से बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।




राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन जनप्रतिनिधियों के लिए महत्वपूर्ण – डा. कृष्ण कुमार
बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार चंडीगढ़ में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन हुए विशेष रूप से शामिल
रेवाड़ी, 09 जून, अभीतक: तीन दिवसीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने किया। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शामिल रहे। बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन में विशेष रूप से शामिल हुए। बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक समाज सशक्त लोकतंत्र की नींव रखता है, जबकि जनप्रतिनिधि समाज की अपेक्षाओं को नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से धरातल पर उतारने का कार्य करते हैं। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक, सशक्त और प्रगतिशील बनाने में भी उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के सम्मेलन लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए जनप्रतिनिधियों, विधायकों एवं संसदीय विशेषज्ञों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, जनभागीदारी और भविष्य की चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन जनप्रतिनिधियों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने, नवीन विचारों का आदान-प्रदान करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। सम्मेलन में विकसित भारत-2047 के विजन, तकनीकी नवाचार, पारदर्शी प्रशासन, युवाओं की भागीदारी तथा जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।






प्रोजेक्ट पंख’ से बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान-डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी, 09 जून, अभीतक: रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट पंख के अंतर्गत 25 जरूरतमंद एवं मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन बावल रोड स्थित भार्गव कॉम्प्लेक्स में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीसी अभिषेक मीणा उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी विशेष रूप से मौजूद रही। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रोजेक्ट पंख केवल साइकिल वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को पंख देने की एक सार्थक पहल है। शिक्षा तक आसान पहुंच प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और जब समाज की संस्थाएं इस दिशा में आगे आती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली अनेक छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साइकिल मिलने से उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी तथा वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगी। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ के उद्देश्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नेहा शर्मा ने कहा कि प्रोजेक्ट पंख का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना है ताकि कोई भी बेटी केवल संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई न छोड़े। क्लब के मानद सचिव रोटेरियन अनुकूल शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की प्रशंसा की। साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए इसे अपनी शिक्षा यात्रा को आसान बनाने वाला महत्वपूर्ण सहयोग बताते हुए आभार जताया।




निरंतर मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र, शिक्षा के बल पर अपने सपने साकार करें विद्यार्थी – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बाल भवन रेवाड़ी में किया वर्चुअल क्लास का शुभारंभ
नीट और जेईई की तैयारी को लेकर बाल भवन परिसर में शुरू की गई है वर्चुअल क्लास
रेवाड़ी, 09 जून, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और समर्पण के साथ तैयारी करनी चाहिए। शिक्षा के बल पर ही वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। डीसी ने मंगलवार को बाल भवन रेवाड़ी में वाईकेके कंपनी के सहयोग तथा एलेक्स संस्थान के समर्थन से शुरू की गई नीट एवं जेईई वर्चुअल क्लास का शुभारंभ किया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को नाममात्र शुल्क पर उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बावल बाल भवन में भी नीट और जेईई की तैयारी के लिए वर्चुअल क्लास शुरू की जा चुकी हैं। इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। डीसी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत सहयोग प्रदान करने के लिए वाईकेके कंपनी और एलेक्स संस्थान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर डीसी ने जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। साथ ही बाल भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, वाईकेके के एचआर हेड अजय, एलेक्स संस्थान से हिमांशु, समाजसेवी एवं बाल कल्याण परिषद के सदस्य रिपुदमन गुप्ता, सुरेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।







सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत विशेष ट्रेन रेवाड़ी से रवाना, 246 श्रद्धालु हुए शामिल
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रेवाड़ी, 09 जून, अभीतक: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के सहयोग से आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत विशेष रेलगाड़ी को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरूक्षेत्र से सोमनाथ के लिए रवाना किया गया। इसी क्रम में रेवाड़ी जंक्शन पर ट्रेन के आगमन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेवाड़ी जंक्शन से रेवाड़ी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ एवं भिवानी जिलों के कुल 246 श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं तथा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इसी के तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सोमनाथ दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को नांदेड़ साहिब, अयोध्या, प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जा चुकी है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इस योजना को वृद्धजनों के लिए अत्यंत लाभकारी और सराहनीय बताया।
भक्तिमय माहौल में रवाना हुए श्रद्धालु
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मेरे तन में भी राम, मेरे मन में भी राम भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण से जोड़ा। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा श्रद्धालु के लिए स्टेशन पर जलपान का विशेष प्रबंध किया गया था। श्रद्धालुओं ने भी हरियाणा सरकार का सोमनाथ यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, डीआईपीआरओ बिजेंद्र, डीआईपीआरओ भिवानी सुरेंद्र सिंगल, स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 जून को होगा योग मैराथन का आयोजन
योग मैराथन में अधिक से अधिक नागरिक लें भाग : एसडीएम
रेवाड़ी, 09 जून, अभीतक: एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सोमवार, 15 जून को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर योग मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर पंडित नेकी राम चैक से होते हुए वापिस राव तुलाराम स्टेडियम तक आयोजित की जाएगी। एसडीएम सुरेश कुमार ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 21 जून को आयोजित होने वाले वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा 15 जून को योग मैराथन के साथ-साथ योगाभ्यास में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खेल विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन खासकर युवाओं को योग के प्रति प्रेरित करते हुए योग मैराथन में भाग लेने का आह्वान करें। एसडीएम ने जिला प्रशासन की ओर से आम जनता से आग्रह किया है कि योग मैराथन में बढ़चढ़ के भाग ले। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन में भी सहायक है। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. बसंत, स्वास्थ्य विभाग से डा. भंवर सिंह व बीडीपीओ शुभम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित
31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
रेवाड़ी, 09 जून, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां अर्जित की हो। डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की एक प्रतिष्ठित पहल है। इस पुरस्कार का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले बच्चों को पहचान प्रदान करना तथा अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है। डीसी अभिषेक मीणा ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों से आह्वान किया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली एवं योग्य बच्चों की पहचान कर उनके नामांकन समय पर सुनिश्चित करें, ताकि रेवाड़ी जिले के अधिक से अधिक बच्चों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए नामित किया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम आयु के भारतीय नागरिक बच्चे, जो भारत में निवास कर रहे हैं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु पात्र हैं। इच्छुक बच्चे स्वयं अथवा किसी अन्य व्यक्तिध्संस्था द्वारा नामित किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक एवं अनुशंसाकर्ता ीजजचेरूध्ध्ंूंतके.हवअ.पदध् पर जाकर ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

डीएलएसए रेवाड़ी का अभिनव प्रयास : 8 विद्यार्थी बने ‘ग्रीन पीएलवी’
जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त हरियाणा का देंगे संदेश
रेवाड़ी, 09 जून, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा ष्प्लास्टिक मुक्त हरियाणा दृ ग्रीन टुडे, सिक्योर टुमॉरोष् अभियान के तहत एडीआर सेंटर, रेवाड़ी में विद्यार्थियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के लीगल-ईको क्लब का गठन कर उन्हें ष्ग्रीन पीएलवीष् के रूप में प्रशिक्षित करना रहा ताकि वे अपने क्षेत्र एवं कॉलोनियों में जल संरक्षण, जल प्रदूषण की रोकथाम तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के प्रति लोगों को जागरूक कर सकें। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. रेनू सोलखे तथा पीएलवी प्रियंका यादव ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, हरियाणा बायोडिग्रेडेबल कचरा (नियंत्रण) अधिनियम, जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 तथा वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के प्रावधानों एवं इनके उल्लंघन पर निर्धारित दंड के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने जल के अधिकार एवं जल संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में पानी की बचत करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान 8 विद्यार्थियों को ष्ग्रीन पीएलवीष् के रूप में प्रशिक्षित किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा जल संरक्षण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। डॉ. रेनू सोलखे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा युवा वर्ग की सहभागिता से ही इन अभियानों को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।

जिला कारागार में कानूनी हेल्प डेस्क शुरू: सीजेएम विशाल
झज्जर, 09 जून, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेशनुसार जिला कारागार झज्जर में मुलाकातियों के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया गया है सीजेएम विशाल ने बताया कि जिला कारागार में बंद बंदियों से मुलाकात हेतु मुलाकात करने वालों की परेशानियों को मध्य नजर रखते हुए एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है यहां पर एक पैरा लीगल वालंटियर को नियुक्त किया गया है। जिसे निर्देश दिया गया है कि कोई भी वरिष्ठ नागरिक व महिला मुलाकाती को मुलाकात करने में परेशानी न आए । इसमें अतिरिक्त उपस्थित पैरा लीगल वालंटियर से कारागार में बंद बंदी के विचाराधीन केस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। सीजेएम विशाल ने बताया कि हेल्प डेस्क पर सुबह 08ः30 बजे से 01ः30 बजे तक जानकारी प्राप्त कर सकते है अन्य जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के हेल्पलाइन नंबर 01251-252013 पर किसी भी कार्य दिवस को सुबह 09ः30 बजे से श्याम 05ः00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।









झज्जर: वह अकेला चलता है साइकिल पर, अस्पताल की देखता है खामियां और फिर शुरू कर देता है धरना
झज्जर पहुंचे सतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की कमियों की खोली पोल
कहा: आईसीयू के नाम पर सरकार ने थमा रखा है केवल झुनझुना
सरकारी अस्पताल में न वेंटीलेटर और न ही आईसीयू स्पेशलिस्ट की कोई नियुक्ति
झज्जर के सरकारी अस्पताल को बना रखा है रेफर अस्पताल
फरीदाबाद में सरकारी अस्पताल के सामने सतीश कुमार दे चुके हैं 294 दिनों का धरना
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने प्रदेश के 14 जिलों के अस्पताल में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन देकर सतीश कुमार को उठाया था धरने से
सतीश बोला, संघर्ष समिति के बैनर तले चला रहे हैं व्यवस्था सुधारने के लिए अपना अभियान
स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सरकार दोनों हाथों से लूट रही है धन, लेकिन लोगों को नहीं मिल पा रही कोई सुविधा
कहा: दुख की बात, आजादी के 80 साल बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रहे हैं लोग
मादक पदार्थ स्मैक 4.68 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
झज्जर, 09 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबु किया गया। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना दुजाना के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि रोहित निवासी खेडी खुमार नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जो अब डेरी वाली गली खेड़ी खुमार के एरिया में खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया।जो पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 4.68 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने किया अवैध हथियार रखने वाले सहित सप्लायर को भी काबू
बहादुरगढ़, 09 जून, अभीतक: पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी सहित अवैध हथियार सप्लायर करने वाले आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम थाना आसौदा के एरिया में मौजूद थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक नौजवान लड़का रोकी निवासी खेड़ी जसौर जिला झज्जर अवैध हथियार लिए हुए कहीं जाने की फिराक में बाईपास गांव रोहद टोल के पास खड़ा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही अरविंद की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संदेह होने पर पुलिस टीम ने उपरोक्त नौजवान लड़के की तलाशी ली तो उससे एक अवैध हथियार बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। जिसमें आगामी कार्रवाई मुख्य सिपाही सोनू द्वारा अमल में लाई गई। जिसने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लायर आरोपी सागर निवासी जगरतपुर जिला झज्जर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए दोनों आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपीयों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई गई।

झज्जर: झज्जर के डीघल गांव का खूनी खेल
मीडिया के सामने आए मृतक दिव्यांग जितेंद्र के पिता धर्मवीर
परिवार को बताया जान का खतरा
2 जून को 52 वर्षीय दिव्यांग जितेंद्र की गोलियों से भूनकर की गई थी हत्या
हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर जताया आक्रोश
कहा: पुलिस कमिश्नर से मिल चुके हैं दो बार, लेकिन आश्वासन के अलावा नहीं हुई कोई कार्रवाई
मृतक के परिवार को पुलिस ने सुरक्षा के लिए दे रखे हैं दो पुलिस वाले
धर्मवीर बोले, परिवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन को देने होंगे हथियारों के लाइसेंस
जल्द ही इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलने की कई बात
परिजन बोले गांव में चाहते हैं शांति, गांव के मोजिज लोगों और खाप पंचायतों को करनी होगी पहल
मृतक साहिल पर लगाया उसके पोते योगी की पिटाई कर उसका वीडियो वायरल करने का आरोप
कहा: पूरा परिवार है दहशत के साए में
हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की रखी मांग
साहिल हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद लीला के पिता ने भी लगाई सुरक्षा की गुहार
कहा: पूरे परिवार का अमन चैन हो चुका है गायब
सोनीपत: ड्यूटी से लौट रहे किसान पर हमला!
5-6 नकाबपोश बदमाशों ने घेरा
लाख रुपये लूटकर फरार
किसान गंभीर रूप से घायल
पुलिस जांच में जुटी
दिनदहाड़े लूट और जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी
रोहतक: रोहतक शहर के डी पार्क पर एक जूतों के शो रूम में लगी भीषण आग
दुकान के आगे खड़े कई बाइक स्कूटी भी आई आग की चेपट में
पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियों पहुंची आग पर काबू पाने को लेकर
आग लगने के कारण आग बुझने के बाद सही पता लगेगा
आग लगते ही आस पास में मची अफरा तफरी
हरियाणा का पूर्वानुमान अगले सात दिन
अगले 2 दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना हैय 11 और 12 तारीख को कुछ स्थानों पर और उसके बाद राज्य में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद के 2 दिनों में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।
राज्य में 9, 11 और 12 जून को छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
राज्य में 9, 11 और 12 जून को छिटपुट स्थानों पर गरजध्बिजलीध्तेज हवा (50-60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
राज्य में 9, 13 से 14 जून को छिटपुट स्थानों पर गरजध्बिजलीध्तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
राज्य के 9 जून से 11 जून 2026 तक छिटपुट स्थानों पर लू चलने की संभावना है
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में आग का तांडव
डी पार्क मार्किट में कई दुकानें हुई खाक, रेजिडेंशियल एरिया की तरफ बढ़ रही है आग।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर फायर फाइटर मौके पर।
स्थानीय दुकानदारों की मदद से आग बुझाने के प्रयास।
करीब आधा दर्जन दुकानें पूरी तरह जली। लोगों के हताहत होने की भी चर्चाएं लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं।
तकरीबन दुकानें जूतों और एक रेजिमेंट गारमेंट की।
तेज हवा की वजह से आग कंट्रोल करने में दिक्कतें।
मार्किट के पिछली तरफ घरों तक आग पहुंचने का अंदेशा।
नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के निवास स्थान के बिलकुल पास है यह मार्किट।
पब्लिक-प्राइवेट संस्थानों,कोर्ट्स व कार्यालयों में मेडिकल केयर यूनिट्स व स्टाफ नियुक्त करने की जोरदार मांग
जनकल्याणकारी राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना सरकार का प्रमुख दायित्व: अशोक प्रधान
हेल्थ एमरजैंसी के बढ़ते मामलों में कारगर सिद्ध होंगी मेडिकल केयर यूनिट्स
नर्सिंग व पैरामेडिकल प्रशिक्षण प्राप्त हजारों बेरोजगार युवाओं को मिलेगा जनहित में रोजगार
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों से मिलने पहुंचे लोक सेवा मंच के पदाधिकारी

रेवाड़ी, 09 जून, अभीतक: राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने हेल्थ एमरजैंसी के लगातार बढ़ते मामलों एवं जन स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने की आवश्यकता को लेकर केंद्र-राज्य सरकारों के स्कूलों,कॉलेजों ,कार्यालयों ,रेलवे स्टेशन्स,बस स्टैंड्स,कैंटीन्स,औद्योगिक इकाइयों,कोर्ट्स,यूनिवर्सिटीज,माॅल्स, आदि पब्लिक-प्राइवेट-स्वायत्त संस्थानों में मेडिकल केयर यूनिट्स एवं स्टाफ स्थापित करने की जोरदार मांग उठाई है। जनहित में जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत लोक सेवा मंच के अशोक प्रधान, कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह, नंदलाल यादव आदि ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 11 स्थित जेआर मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में प्रशिक्षणार्थियों,स्टाफ के साथ बैठक की। बैठक में युवा प्रशिक्षणार्थियों ने रोजगार के कम होते अवसरों, आने-जाने में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की असुविधाओं तथा लगातार महंगाई से उनके परिवारों पर बढ़ते आर्थिक बोझ आदि समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि असमय मौतों के अधिकतर मामलों की मुख्य वजह फर्स्ट एड का तुरंत नहीं मिलना माना गया है। चिकित्सक बताते हैं कि किसी नागरिक के साथ हेल्थ एमरजेसी की स्थिति में यदि उसे तुरंत फर्स्ट एड उपलब्ध हो जाए तो अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत की संभावना काफी कम हो जाती है। इसलिए सरकार को उन सभी पब्लिक व प्राइवेट संस्थानों में जहां 10 से अधिक विद्यार्थी, प्रशिक्षणार्थी,कर्मचारी हैं अथवा पब्लिक का आना-जाना लगा रहता है वहां मेडिकल केयर यूनिट्स स्थापित करके मेडिकल स्टाफ की तुरंत नियुक्ति करनी चाहिए । मेडिकल स्टाफ में कम से कम जीएनएम या बीएससी नर्सिंग स्तर का मेडिकल स्टाफ,पैरामेडिकल कर्मी व एएनएम नियुक्त होने आवश्यक हैं। इससे हेल्थ इमरजेंसी के मामलों से समय पर निपटने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में जहां बड़ी सफलता मिलेगी, वहीं बड़े पैमाने पर बेरोजगारी की मार झेल रहे नर्सिंग व पैरामेडिकल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को जनहित में खूब रोजगार मिल सकेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने आगे कहा कि नागरिकों, खासकर बच्चों,महिलाओं,सीनियर सिटीजंस की दिनचर्या में अचानक हॉर्ट, बीपी, शुगर, चोट, बुखार, उल्टी, दस्त, चक्कर आना, सर दर्द, पेट दर्द आदि के मामले बड़े पैमाने पर सामने आने लगे हैं। ऐसे में पब्लिक व प्राइवेट संस्थानों में मेडिकल केयर यूनिट्स व स्टाफ नियुक्त करके ऐसी हेल्थ एमरजैंसीज के समय उन्हें तुरंत फर्स्ट एड उपचार देकर असामयिक मौतों से बखूबी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गौरवमय जीवन जीने के मौलिक अधिकार के तहत हाईकोर्ट्स व सुप्रीम कोर्ट अनेक मामलों में कह चुके हैं कि पब्लिक के स्वास्थ्य की रक्षा एवं बेहत्तरी के लिए जनकल्याणकारी राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाना केंद्र-राज्य सरकारों का प्राथमिक दायित्व है । इस सिलसिले में उपस्थित नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों, प्रशिक्षक स्टाफ व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में ध्वनिमत से सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके केंद्र-राज्य सरकारों से तुरंत कदम उठाने का अनुरोध किया। समस्याओं के तुरंत समाधान को लेकर लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में देश-प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों,परिवहन मंत्रियों,मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे।
लोहारू में केबल चोरी करने वाले जीजा-साले गिरफ्तार
जलघर के ट्यूबवेल और पॉलिटेक्निक कॉलेज से केबल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों हिसार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
फतेहाबाद में तीन गाड़ियों की टक्कर
स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ जबकि क्रेटा कार के एयरबैग खुल गए।
पलवल में युवक ने की आत्महत्या
पत्नी के घर छोड़कर जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह किराए के मकान में रहता था और बच्चों को अपने पिता के पास छोड़ गया था।
भविष्य की चुनौतियों और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को समझने में जागरूक समाज और विधायकों की भूमिका पर माननीयों ने की विस्तार से चर्चा
कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन जोन-प्प् (नॉर्थ जोन) कॉन्फ्रेंस के तकनीकी सत्र में रखे विचार
चंडीगढ़, 09 जून, अभीतक: हरियाणा विधानसभा द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित ष्कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (ब्च्।) इंडिया रीजन जोन-प्प् (नॉर्थ जोन) कॉन्फ्रेंसष् के तकनीकी सत्र में कई राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष से लेकर राज्यसभा के उपसभापति तक ने हिस्सा लिया। सभी वक्ताओं ने भविष्य की चुनौतियों और ष्विकसित भारत-2047ष् के लक्ष्य को समझने में जागरूक समाज और विधायकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और अपने -अपने विचार रखे। इस अवसर पर राज्य सभा के उप सभापति श्री हरिवंश, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण एवं उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष एवं कई विधान सभा सदस्य उपस्थित थे। विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने सभी डेलीगेट्स का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे सभी इस तकनीकी सत्र से कुछ नया अनुभव हासिल करेंगे और संकल्पबद्ध होकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि हरियाणा विधानसभा द्वारा आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में विचार -विमर्श से कुछ ऐसा अमृत रूपी निष्कर्ष निकलेगा जो कि ष्विकसित भारत -2047ष् के विजन में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने भारत की विविधता में एकता को देश का सौंदर्य बताते हुए कहा कि हम सब मिलकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी कारण आज भारत को विश्व के अग्रणी देशों में गिना जाता है। श्री तोमर ने कहा कि भारत पहले भी दुनिया को दिशा देने वाला रहा है। हमारे पूर्वजों ने कठिनाइयों का सामना किया , फिर हम आजादी का महोत्सव मनाने में सफल हुए। अब शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि हम भावी पीढ़ी को एक समृद्ध एवं सशक्त भारत देकर जाएँ। उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 के सपने को पूरा करने के लिए सभी को आर्थिक के साथ -साथ सामाजिक एवं नागरिक जागरूक होना भी जरुरी है। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भविष्य की चुनौतियों और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को समझने में जागरूक समाज और विधायकों की भूमिका ष् विषय चयन की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश का सम्पूर्ण विकास तभी होगा जब समाज में सामाजिक समरसता, पर्यावरण, तकनीक और संसदीय लोकतंत्र भी उन्नत होगा। उन्होंने कहा कि एक विधायक के चुने जाने पर जनता की जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती, बल्कि नीति निर्माताओं को विकासात्मक नीतियां बनाने में सहयोग भी करना होता है। उन्होंने कहा कि ष्देश प्रथमष् की भावना के साथ सबको आगे बढ़ना है। उन्होंने सभी विधायकों को एआई तकनीक के ज्ञान के प्रति अपडेट रहने के लिए प्रेरित किया। जम्मू कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष श्री अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि आज भारत विकास के मामले में ग्लोबल लीडर की तरह आगे बढ़ रहा है, हमें इस गति को और अधिक तेज करना है ताकि देश के नागरिक समृद्ध एवं सशक्त बन सकें। उन्होंने युवा विधायकों को वर्तमान तकनीक के साथ -साथ शोध की तरफ भी ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने अपने सारगर्भित भाषण में विधायकों को इंगित करते हुए कहा कि वे चुनाव में पांच वर्ष के लिए तो चुन कर आ गए , अगली बार फिर से विधायक कैसे बनें ? यह सोचकर जनकल्याण के कार्य करने होंगे। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि अब जनता भी इकोनिमक्स की बात करने लगी है जो कि प्रगतिशील देश के लिए सकारात्मक लक्षण हैं। उन्होंने सभी जन-प्रतिनिधियों को अपनी -अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने की बात कही ताकि उनके क्षेत्र की जनता बेझिझक अपनी समस्या कह सके। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जब सभी राज्यों का समान रूप से विकास होगा तभी पूरा देश विकसित हो पाएगा। उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस के विषय की सार्थकता तभी होगी जब सभी विधायक अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन ईमानदारी से करें। इस अवसर पर अनेक विधायकों के अलावा नार्थ जोन राज्यों की विधानसभाओं के डेलीगेट्स भी उपस्थित थे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सोमवार देर सायं चंडीगढ़ स्थित आवास पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क शिष्टाचार भेंट करते हुए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर सांय चंडीगढ़ स्थित आवास पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के साथ क्रिकेट खेलते हुए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन’
आज मैं उसे शक्ति को प्रणाम करने आया जिसने हजारों वर्षों से भारत में लोकतंत्र को रखा जीवित- मुख्यमंत्री
आज का यह सशक्त पंचायत समारोह वास्तव में हरियाणा के गांव के गौरव उनके सामर्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य का उत्सव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांव किसी योजना का अंतिम पड़ाव नहीं बल्कि विकास का पहला केंद्र होना चाहिए- मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल हुए पूरे इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई
यह 12 साल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरे
हम सबको मिलकर प्रदेश से नशे को जड़ से करना है समाप्त
नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इसके लिए खोला गया मानस पोर्टल
आज हमने विभिन्न योजनाओं की कुल 2 हजार 697 करोड रुपए की राशि जारी की
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की माता बहनों को आठवीं किस्त की 207 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि की गई जारी- मुख्यमंत्री
हर घर हर ग्रहणी योजना में माता बहनों को 19 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि की गई जारी
सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के 35 लाख 76 हजार 775 लाभार्थियों को 1151 करोड़ 51 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में डाली
आज ही ओबीसी और क्छज् वर्गों के 25729 विद्यार्थियों को 23 करोड़ 17 लाख रुपए की छात्रवृतियां दी गई
दयालु योजना के तहत 4538 पीड़ित परिवारों को 169 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि वित्तीय सहायता के रूप में दी गई
ग्राम विकास के लिए पंचायती राज संस्थाओं को विकास कार्यों के लिए 1056 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में डाली
आज ही 17 जिलों के 179 गांव की फिरनियों पर एलइडी स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन- मुख्यमंत्री
आज 17 जिलों में 44 करोड रुपए की लागत से बनी 350 अटल लाइब्रेरी का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कारों के माध्यम से उन 6 ग्राम पंचायत को किया गया सम्मानित जिन्होंने विकास स्वच्छता और सुशासन के नए मानदंड किए स्थापित
इन 6 ग्राम पंचायतों को एक करोड़ 66 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई
पंचायती राज मंत्रालय के सहयोग से धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे नाम की पुस्तक का किया गया विमोचन
इस की वर्ष में 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाया जाएगा
चालू की वर्ष में ग्राम विकास के लिए 8704 करोड रुपए का किया प्रावधान- मुख्यमंत्री
हमने पंचायती राज संस्थाओं को 10 प्रमुख विभागों का काम सौंपा, जिला परिषद के अध्यक्ष को क्त्क्। का अध्यक्ष बनाया
हरियाणा देश का पहला राज्य जिसे शासन में पंचायती राज संस्थाओं की अधिक भागीदारी के लिए अंतर जिला परिषद का किया गठन
बजट में गांव में चैपालो, ग्राम सचिवालयों, पुस्तकालयों, सड़कों व सामुदायिक भवनों के रखरखाव के लिए पंचायत बजट की 5ः राशि सुरक्षित करने का किया प्रावधान
वर्ष 2022 से लेकर 2025 तक हरियाणा के 23930 किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया
हमारी सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए कई महत्वपूर्ण कदम- मुख्यमंत्री
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से कुरुक्षेत्र जिले में 2001 का क्षेत्र में स्मार्ट एग्रीकल्चर योजना की जाएगी प्रारंभ
गांव जितने जागरूक होंगे, हमारी पंचायतें जितनी सशक्त होंगी, हमारा प्रदेश उतना ही समृद्ध होगा- मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी के निर्देश पर पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी द्वारा गांव संडवा में लगाया निशुल्क कैंसर जांच शिविर
निःशुल्क चिकित्सा शिविर से आमजन को मिला लाभ
तोशाम, 09 जून, अभीतक: कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी के निर्देश पर पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज भिवानी द्वारा गांव संडवा स्थित पीएचसी में निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजो की जांच और बीमारियों से बचाव की सलाह भी दी गई। कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी व पूर्व सांसद श्रीमती किरण चैधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने मौके पर पंहुचकर चिकित्सा शिविर का जायजा लिया और लोगों से चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आहवान किया। मालूम हो कि पिछले दिनों गांव संडवा के लोगों ने बीमारियों विशेषकर कैंसर जैसी बीमारी के बढ़ते फैलाव को लेकर चिंता प्रकट करते हुए समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी को अवगत कराया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चैधरी ने पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज को गांव संडवा में निःशुल्क कैंसर जांच चिकित्सा शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके मद्देनजर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और उपचार के उद्देश्य से निशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंसर जांच व परामर्श शिविर में संडवा सहित आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में मरीजों को कैंसर के लक्षण, जांच प्रक्रिया और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी। विशेषज्ञों ने आधुनिक उपचार पद्धतियों व कैंसर से बचाव संबंधी जानकारियां साझा करते हुए लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। शिविर में शुगर, बीपी, छाती के रोगों, बीपी, लीवर, सर्जरी से सम्बंधित, स्त्री रोग सहित अन्य रोगों के मरीजों का भी चेकअप किया। इस मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी व पूर्व सांसद श्रीमती किरण चैधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का समय पर पता लगना बेहद जरूरी है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। मेडिकल कॉलेज से सहायक प्रोफेसर, सामान्य सर्जरी विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. आदित्य रंगा, जनरल सर्जरी विभाग से सीनियर रेजिडेंट डॉ. विक्रम सिंह व डॉ. हितेश साहू, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग से सहायक प्रोफेसर डॉ. मोनिका व सहायक प्रोफेसर डॉ. स्वाति,
सर्जरी विभाग से वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. जतिन राठौड़, जूनियर रेजिडेंट डॉ महेंद्र सिंह, शरीर क्रिया विज्ञान विभागजूनियर रेजिडेंट डॉ वर्षा, अस्थि रोग विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ ऋषभ खट्टर, आपातकालीन विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ शुभम, एनाटॉमी विभाग से जूनियर रेजिडेंट डॉ सिमरन और ओपीडी से नर्सिंग अधिकारी मुकेश ने चिकित्सा शिविर में सेवाएं दी। इस अवसर पर पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रघुवीर सिंह, सरपंच कृष्ण कुमार, पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल शर्मा, सज्जन संडवा, मास्टर उमराव, सतबीर सिंह पीटीआई, रामअवतार, धर्मसिंह, योगेश शर्मा, घमंडीलाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बीजेपी ने कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र पर आपत्ति लगाई है। बीजेपी नेताओं ने रिटर्निंग अफसर के सामने आरोप लगाया कि मीनाक्षी ने तेलंगाना की एक कोर्ट में चल रहे मामले की जानकारी छिपाई है। उनका नामांकन पत्र निरस्त किया जाए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा की आपत्ति को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, बल्कि उन्हें कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला है। नारेबाजी और शोर शराबे के बीच कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में घुसने की कोशिश की। इस पर उनकी पुलिस और विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्कामुक्की हो गई।


श्री दुर्गा भवन मन्दिर में मां भगवती जागरण एवं देसी घी का विशाल भंडारा आयोजित
मां भगवती के जागरण में नतमस्तक हुए श्रद्धालु, लिया आशीर्वाद
पुरुषोत्तम मास में राहगीरों को पानी पिलाने से पुण्य की होती हैं प्राप्ति रू मीनू शर्मा
सच्ची भक्ति का वर दीजिये, शेरों वाली कृपा कीजिये..
भजन पर मंत्र मुग्ध श्रद्धालु
झज्जर, 09 जून, अभीतक: श्रीदुर्गा भवन मंदिर में मां भगवती जागरण एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में नतमस्तक होकर परिवार की सुख- समृद्धि की कामना करते हुए भजनों का आनंद लिया। मंदिर समिति के प्रधान इंद्रसेन जुनेजा ने बताया कि मूर्ति स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। श्री दुर्गा मंदिर के पंडित मीनू शर्मा ने कहा कि जयेष्ठ मास में अन्न और जल दान करने का बड़ा महत्व है। इस महीने में राहगीरों को पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ मास में गर्मी अधिक होती है। इसलिए जीव कल्याण की भलाई के लिए हमें पशु पक्षियों के लिए भी अन्न जल की व्यवस्था करनी चाहिए। समिति के सदस्यों ने गुबारों और फूलों से मां भगवती का भव्य दरबार सजाया जो आकर्षण का केंद्र रहा। श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सोनीपत से गौरव शर्मा, गुरुग्राम से चंचल गौर, झज्जर के प्रसिद्ध भजन गायक योगेश रंजन एवं श्री सिद्धि विनायक जागरण मंडली के रवि शर्मा, मीनू शर्मा ने अपनी मधुरवाणी से मां भगवती के भजनों से गुणगान किया। मां के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा। इस अवसर पर रवि शर्मा, मीनू शर्मा ने गणेश स्तुति से जागरण का शुभारंभ किया। मीनू शर्मा नें सांसो की माला से सिमरू मैं तेरा नाम, शेरों वाली कृपा कीजिये, आंचल में छुपा लीजिये.. जब जब तेरा भजन करू तू सामने आए मां, सच्ची भक्ति का वर दीजिये, शेरों वाली कृपा कीजिये..
योगेश रंजन नें सेवक है संसार पहाड़ो वाली का करले तू दीदार शेरो वाली का… भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान गगन आर्ट ग्रुप के कलाकारों द्वारा शंकर पार्वती, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकीयां प्रस्तुत कर भक्तों का मनमोह लिया। हरीश कत्याल, विशाल बिंद्रा नें बताया कि मंगलवार सुबह हवन, कन्या पूजन के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां भगवती के भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति के संरक्षक उमेश नंदवानी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो सच्चे मन से मां के दरबार में आता है, उसका बेड़ा पार हो जाता है।
इस मौके पर समिति के उमेश नंदवानी पार्षद प्रतिनिधि
नवीन बिट्टू छाबड़ा, सुधांशू हंस, हरबंस पोपली, जगदीश गेरा, सुरेंद्र कत्याल, जितेंद्र मिगलानी, मुकेश तनेजा, नीरज पोपली, अजय विज, हरीश कत्याल, रोहित बतरा, दीपक, राजकुमार तनेजा, राजू पोपली, गुलशन सतीजा, अशोक पोपली, बिल्लू धीगड़ा, गोपाल सतीजा, रोकी बिंद्रा, विशाल बिंद्रा, रविंद्र पोपली, प्रवीन सतीजा, अशोक गोगिया सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गर्भवती महिलाओं की शिशु प्रसव मृत्यु दर शून्य करने का प्रण: पूनिया दंपति
प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एक कारगर अभियान. दस वर्ष का सफल सेवा सफर’
भिवानी, 09 जून, अभीतक: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से आज भिवानी में प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कैम्प का शानदार आयोजन हुआ। डॉक्टर वंदना पूनिया एवं डॉक्टर करण पूनिया दंपति ने गर्भवती महिलाओं की सरकारी अर्बन प्राईमरी हेल्थ सेंटर ढाणा रोड पर परीक्षण एवं जांच की। विदित हो हर माह की 9, 23, 30 तारीख को प्रधानमन्त्री के आव्हान पर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी भिवानी के डॉ रघुवीर के मार्गदर्शन में प्राइवेट डॉक्टरो के सक्रिय सहयोग से निःशुल्क कैम्प पिछले 10 वर्षों से निश्चित दिनाँक को हर महीने आयोजित होता आ रहा है जिसमें गर्भवती महिलाओं की गर्भधारण से डिलिवरी तक की सम्पूर्ण जांच होती है। कैम्प में कुल 22 गर्भवती महिलाओं का गहन परीक्षण हुआ और उचित सलाह एवं दवा दी गई। छह मरीज हाई रिस्क पाई गई। हाई बीपी, हाई शुगर, गुर्दे, लीवर, थाईरोइड बीमारियों की दवा फिजीशियन डॉक्टर करन पूनिया की सलाह पर दी गई। डॉक्टर दीपान्शू शर्मा, सुधीर शर्मा, स्टाफ नर्स राजेश, नैन्सी, मंजू, ज्योति, पूनम यादव, पूनम देवी, मोहिनी शर्मा, ललिता का सक्रिय सराहनीय सहयोग रहा। डॉ वंदना पूनिया ने बताया कि कल की मीटिंग में उर्जावान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रघुवीर ने इस अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की थी।
भिवानी नगर परिषद में विकास ठप, पार्षदों का फूटा गुस्सा, चेयरमैन और अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, दी आंदोलन की चेतावनी
भिवानी, 09 जून, अभीतक: भिवानी शहर के विकास का पहिया पिछले चार सालों से पूरी तरह से थमा हुआ है। नगर परिषद के चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों के रवैये से तंग आकर अब पार्षदों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने एकजुट होकर नगर परिषद प्रशासन, चेयरमैन और अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिला उपायुक्त को शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्षदों का आरोप है कि पहली हाउस की मीटिंग में जो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए थे, उन्हें दुर्भावनापूर्ण इरादे और पक्षपातपूर्ण रवैये के चलते ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हालत यह है कि खुद सत्ताधारी पार्टी (भाजपा) से जुड़े पार्षद भी अपनी ही नगर परिषद के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं। वार्ड नंबर 14 से पार्षद जयवीर रंगा ने आरोप लगाया कि 4 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद भी चेयरमैन और अधिकारियों की उदासीनता के कारण उनके वार्ड के विकास कार्य ठप हैं । वार्ड की दर्जनों गलियां आज भी कच्ची और बदहाल है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड के साथ लगातार पक्षपात किया जा रहा है। वार्ड नंबर 13 से पार्षद कमलेश देवी ने कहा कि 33 फुटा रोड, ढाणा रोड और अन्य प्रमुख गलियां वर्षों से अधूरी और जर्जर पड़ी है। इसके अलावा, ढाणा रोड की गली नंबर 5 और 8 में पिछले 2 वर्षों से पीने के पानी की सप्लाई ठप है। डॉग फार्म के पीछे की कई गलियों में आज तक बिजली के खंभे तक नहीं लगे हैं, जिसके कारण लोग दूर-दूर से जान जोखिम में डालकर तारें खींचने को मजबूर है। वार्ड नंबर 16 से पार्षद अनिल कुमार ने भी अपनी हाउस मीटिंग के प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई न होने पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने वार्ड में सफाई कर्मचारियों की भारी कमी, नूनसर पार्क में गंदा पानी भरे होने और स्ट्रीट लाइटों के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। वार्ड नंबर 5 के पार्षद अंकुर कौशिक ने सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत लोक सूचना अधिकारी को आवेदन देकर हांसी रोड, भिवानी पर बनाए जा रहे फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और विद्युत खंभों के टेंडर, वर्क ऑर्डर और बजट से संबंधित रिकॉर्ड मांग लिया है। मॉडल रोड़ पर संकुचित होते रोड़ का मुद्दा भी पार्षदों ने फिर उठाया तथा कहा कि इससे व्यापारियों को को भारी नुकसान होगा तथा मरीज भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मॉडल रोड़ से रेलवे स्टेशन पर जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि रोड़ संकुचित होने से उन्हे हर समय जान का खतरा बना रहेगा। सिर्फ गलियां ही नहीं, बल्कि भिवानी शहर के मुख्य चैकों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण की परियोजनाओं को लेकर भी पार्षदों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्षद जयवीर रंगा, कमलेश देवी, पार्षद मनीष गुरेजा, पार्षद विनोद प्रजापति, पार्षद अनिल कुमार, पार्षद प्रदीप कौशिक, पार्षद अंकुर कौशिक, पार्षद सुदामा सिंह व पार्षद सरला ने एक संयुक्त मांग पत्र सौंपकर शहर के मुख्य चैकों पर चल रहे सुस्त कार्यों पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भिवानी नगर परिषद की चेयरपर्सन प्रीति भवानी प्रताप है, लेकिन उनकी कुर्सी पर उनके प्रतिनिधि के तौर पार्षद भवानी प्रताप बैठते है, जो कि गलत है। ऐसे वे मांग करते है कि प्रशासन सख्त आदेश दे कि चेयरपर्सन की कुर्सी पर प्रीति भवानी प्रताप ही बैठे। शहर के मुख्य चैकों का काम कछुआ गति से चल रहा है। निर्माण सामग्री चारों तरफ बिखरी होने के कारण दिनभर ट्रैफिक जाम रहता है। रात के समय कोई रिफ्लेक्टर या सुरक्षा संकेतक न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस सौंदर्यीकरण में बेहद घटिया स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे जनता के पैसे की सरेआम बर्बादी हो रही है। पार्षदों ने उपायुक्त से मांग की है कि एक विशेष तकनीकी टीम का गठन कर चैकों के कार्यों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। पार्षदों ने उपायुक्त को दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनके वार्डों के रुके हुए विकास कार्यों को समय-सीमा तय करके जल्द से जल्द शुरू नहीं कराया गया और भ्रष्टाचार की जांच नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। आने वाले दिनों में सभी पार्षद भिवानी की जनता को साथ लेकर नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे और सडकों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
फैमिली आईडी रिपोर्ट:
हरियाणा के 30 प्रतिशत से अधिक परिवारों की मुखिया महिलाएं: परिवार पहचान पत्र बना महिला सशक्तीकरण का मजबूत आधार’
चंडीगढ़, 09 जून, अभीतक: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (च्च्च्) योजना केवल एक डिजिटल डाटाबेस नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार, इस योजना के तहत लगभग 2.99 करोड़ नागरिकों का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा चुका है, जिससे सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक तेजी और पारदर्शिता के साथ पहुंचना सुनिश्चित हुआ है। राज्य में कुल 77.50 लाख परिवार परिवार पहचान पत्र में पंजीकृत हैं, जिनमें से 23.30 लाख परिवारों की मुखिया महिलाएं हैं। यह कुल परिवारों का लगभग 30.07 प्रतिशत है, जो महिलाओं की बढ़ती सामाजिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। जिला स्तर पर महिला मुखिया परिवारों की संख्या में फरीदाबाद सबसे आगे है, जहां 1.61 लाख से अधिक परिवारों की मुखिया महिलाएं हैं। इसके बाद करनाल (1.41 लाख), सोनीपत (1.29 लाख), जींद (1.23 लाख) और गुरुग्राम (1.22 लाख) का स्थान है। च्च्च् की एक प्रमुख विशेषता इसकी व्यापक पारिवारिक संरचना है। इस प्रणाली में 105 प्रकार के रिश्तों को दर्ज करने की सुविधा है, जिससे परिवारों का वास्तविक और सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से आय, परिवार संरचना और अन्य आवश्यक जानकारियों का डिजिटल सत्यापन संभव हुआ है, जिससे नागरिकों को विभिन्न विभागों में बार-बार दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती। डॉ. सतीश खोला ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार पहचान पत्र में दर्ज जानकारी को समय-समय पर अपडेट करते रहें, ताकि सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उन्हें निर्बाध रूप से मिलता रहे।
झज्जर: वह अकेला चलता है साइकिल पर, अस्पताल की देखता है खामियां और फिर शुरू कर देता है धरना
झज्जर पहुंचे सतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की कमियों की खोली पोल
कहा: आईसीयू के नाम पर सरकार ने थमा रखा है केवल झुनझुना
सरकारी अस्पताल में न वेंटीलेटर और न ही आईसीयू स्पेशलिस्ट की कोई नियुक्ति
झज्जर के सरकारी अस्पताल को बना रखा है रेफर अस्पताल
फरीदाबाद में सरकारी अस्पताल के सामने सतीश कुमार दे चुके हैं 294 दिनों का धरना
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने प्रदेश के 14 जिलों के अस्पताल में व्यवस्था सुधारने का आश्वासन देकर सतीश कुमार को उठाया था धरने से
सतीश बोला, संघर्ष समिति के बैनर तले चला रहे हैं व्यवस्था सुधारने के लिए अपना अभियान
स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर सरकार दोनों हाथों से लूट रही है धन, लेकिन लोगों को नहीं मिल पा रही कोई सुविधा
कहा: दुख की बात, आजादी के 80 साल बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तरस रहे हैं लोग
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न योजनाओं के तहत 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
पंचायतों को अधिक अधिकार और संसाधन देने, ग्रामीण विकास को गति प्रदान करने, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का किया आह्वान
गांवों को विकास की धुरी बनाकर आगे बढ़ रहा है हरियाणा- मुख्यमंत्री
गांवों के समग्र विकास और नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में सरपंचों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री
सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत : अब 16 जनवरी तक कर सकेंगे मालिकाना हक के लिए आवेदन
नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, सरपंच भी इस अभियान में दें सहयोग
चंडीगढ़, 09 जून, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि जो परिवार गांव की शामलात भूमि पर पिछले 20 वर्षो से मकान बनाकर रह रहे है, ऐसे परिवार मालिकाना हक के लिए नियमानुसार अब 16 जनवरी 2027 तक अपने आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों से वर्ष 2004 की कलेक्टर दर की डेढ़ गुणा के अनुसार भूमि खरीद की राशि जमा करवाई जाएगी। दस्तावेजी कठिनाइयों के कारण कई पात्र लोग आवेदन नहीं कर सके थे, ऐसे में सरकार ने उन्हें राहत दी है। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि ग्रामीण क्षेत्र में कचरा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक और कचरा संग्रहण कर्मी उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह ट्रैक्टर ईकृवी होंगे। इसके अलावा वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजनाओं पर भी सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 17 जिलों के 179 गांवों की फिरनियों पर एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन भी किया, जिन पर 23 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत आई है। साथ ही 17 जिलों में 44 करोड़ रुपये की लागत से बनी 350 अटल लाइब्रेरियों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम विकास के लिए पंचायती राज संस्थाओं को विकास कार्यों हेतु 1 हजार 56 करोड़ 75 लाख रुपये सीधे उनके खातों में भी ट्रांसफर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जागृत ग्राम पुरस्कारों के तहत प्रदेश की 6 ग्राम पंचायतों को विकास, स्वच्छता और सुशासन के नए मानदंड स्थापित करने के लिए सम्मानित किया तथा उन्हें 1 करोड़ 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इन पंचायतों में फतेहाबाद जिला की गांव जांडली कलां की ग्राम पंचायत को 51 लाख रुपये, चरखीदादरी के गांव झिंझर की पंचायत को 31 लाख रुपये, अंबाला के साहा की पंचायत को 21 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार द्वितीय श्रेणी में फतेहाबाद जिला के गांव जल्लोपुर की पंचायत को 31 लाख रुपये, गांव गदली को 21 लाख रुपये तथा करनाल के मर्दानहेड़ी गांव की ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने इस दौरान कुरुक्षेत्र के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर आधारित ‘धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र’ पुस्तक का विमोचन भी किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत की असली शक्ति हमेशा गांवों और पंचायतों में है तथा पंच परमेश्वर की परंपरा ने देश में लोकतंत्र को जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गांवों को विकास का भागीदार बनाने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं और आज इसी श्रृंखला में विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गांव को योजना का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि विकास का पहला केंद्र मानने की सोच दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण लाभ अब अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है तथा सेवा, सुशासन और जन-कल्याण का नया अध्याय लिखा गया है। उन्होंने कहा कि मिडल ईस्ट में जो परिस्थितियां बनी, उन चुनौतियों से पार पाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचाने का आह्वान किया, इसके साथ ही ऐसी रणनीति बनाई है जिससे हम इस समस्या से पारकृपा सके। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 का जिक्र करते हुए कहा कि वो दौर भी अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने इस वैश्विक संकट का सफलतापूर्वक सामना किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और लोगों का शासन व्यवस्था पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।
योजनाओं की किस्त भी जारी की
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के दौरान हर महीने डीबीटी के जरिए दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं की किस्त भी रिमोट का बटन दबाकर जारी की। इस दौरान उन्होंने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत माताओं-बहनों को 8वीं किस्त के रूप में 207 करोड़ 75 लाख रुपये जारी किए। इसी प्रकार, हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 19 करोड़ 75 लाख रुपये डाले गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लाभार्थियों को 1 हजार 151 करोड़ 51 लाख रुपये सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किए गए। इसके अलावा ओ.बी.सी. और डी.एन.टी. वर्गों के विद्यार्थियों को 23 करोड़ 17 लाख रुपये की छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। दयालु योजना के तहत 169 करोड़ 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई।
सशक्त पंचायतें ही मजबूत लोकतंत्र और समृद्ध गांवों की आधारशिला हैं
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांवों की समस्याओं का समाधान करना केवल सरकार की ही नहीं बल्कि पंचायत प्रतिनिधियों की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय सहायता के भी जनभागीदारी के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। गांवों को विकास का केंद्र बनाने के लिए सरपंचों की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य में 98 प्रतिशत से अधिक गांव ओ.डी.एफ. प्लस बन चुके हैं और 2 अक्टूबर 2026 तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2,100 से अधिक अमृत सरोवर बनाए जा चुके हैं। सरकार ने ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्य कराने की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 21 लाख रुपये की। इसके साथ ही पंचायत कार्यों और न्यायिक मामलों के लिए पंच-सरपंचों को भ्ब्ै अधिकारी तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट के बराबर टी.ए.-डी.ए. दिया जाता है। पंचायतों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए स्टाम्प ड्यूटी में हिस्सेदारी और बिजली खपत पर लगने वाली 2 प्रतिशत दर सीधे पंचायत खातों में दी जा रही है।
बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार से बढ़ा युवाओं का विश्वास
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नौकरी प्राप्त करने के लिए सिफारिश और पैसे की आवश्यकता समझी जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इस व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में लगभग 3,000 से अधिक युवाओं का चयन पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है तथा किसी भी अभ्यर्थी को कोई पैसा नहीं देना पड़ा। दूसरी भर्ती पर पीएमटी चल रहा है। आने वाले समय में 5,600 युवाओं की भर्ती हरियाणा पुलिस में की जाएगी, जबकि लगभग 8,500 अभ्यर्थियों की परीक्षा संपन्न हो चुकी है और उसका परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा। इससे युवाओं में यह विश्वास पैदा हुआ है कि अब योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है।
2036 ओलंपिक को रखें टारगेट, नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में पंचायतों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि वे अपने गांवों को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें और नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मानस पोर्टल’ पर कोई भी व्यक्ति नशे से संबंधित जानकारी दे सकता है तथा सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यदि किसी स्तर पर पुलिस कर्मियों की मिलीभगत की जानकारी मिलती है तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ गांवों के सरपंचों ने यह संकल्प लिया है कि उनके गांव में न तो कोई व्यक्ति नशा करेगा और न ही कोई नशा बेचेगा। ऐसे प्रयास पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि पंचायतों को खेल सामग्री की आवश्यकता होगी तो खेल विभाग आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विकसित गांव की पहचान नशामुक्ति, स्वच्छता और जल संरक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति करने के लिए पूरा समय है, लेकिन चुने जाने के बाद पांच वर्षों तक गांव के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। विकसित गांव की पहचान नशामुक्त वातावरण, स्वच्छता, पर्याप्त पेयजल उपलब्धता और पर्यावरण संरक्षण से होती है। उन्होंने सरपंचों से पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने का आह्वान किया और कहा कि सरकार इस दिशा में विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है।
गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने में निभाएं सक्रिय भूमिका
मुख्यमंत्री ने सरपंचों से कहा कि वे अपने गांवों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पहचान करें ताकि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पात्र परिवारों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे उनका बिजली बिल शून्य के करीब पहुंच सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि किसी गरीब परिवार को आवास की आवश्यकता है तो उसकी जानकारी ग्राम पंचायत सरकार तक पहुंचाएं, ताकि उसे आवास योजना का लाभ मिल सके।
प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने सरपंचों से किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से प्राकृतिक खेती अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों तथा देसी गाय पालने वाले किसानों को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। साथ ही फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि मोरनी क्षेत्र में हल्दी की खेती को बढ़ावा देने के लिए समझौते किए गए हैं तथा हल्दी और अदरक की खेती करने वाले किसानों को 45 हजार रुपये तक प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग का प्रभाव अब खाद्य पदार्थों और दूध तक में दिखाई देने लगा है, इसलिए टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना समय की मांग है।
विकसित भारत का मार्ग गांवों से होकर गुजरता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित हरियाणा और विकसित भारत का सपना गांवों की चैपालों से ही साकार होगा। जितने जागरूक गांव होंगे, उतना ही मजबूत प्रदेश और देश बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाएं बना सकती है, बजट उपलब्ध करा सकती है और नीतियां तैयार कर सकती है, लेकिन इतिहास तब बनता है जब जनता स्वयं संकल्प लेकर आगे बढ़ती है। उन्हें विश्वास है कि हरियाणा की पंचायतें, युवा और आमजन मिलकर विकास का नया इतिहास रचेंगे।
सरपंचों ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखे अपने अनुभव, पारदर्शी व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण की सराहना की
समारोह के दौरान राज्य के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सरपंचों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद कर ग्रामीण विकास एवं पंचायत सशक्तिकरण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। महेंद्रगढ़, पिंजौर, पंचकूला, पुंडरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के सरपंचों ने ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गांवों में स्थापित की गई ई-लाइब्रेरी युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं, जिनकी बदौलत अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बिना किसी ‘पर्ची-खर्ची’ के सरकारी नौकरियों में चयन का अवसर मिला है। सरपंचों ने यह भी कहा कि पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का विवरण डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाने से पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है। महिला सरपंच कविता चैधरी ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे महिलाओं को समाज में नई पहचान और आत्मविश्वास मिला है।
हरियाणा में पंचायतों और ग्रामीण विकास को मिल रही नई दिशा : पंवार
समारोह को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण विकास, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने तथा गांवों को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पंचायतों को अधिक अधिकार और संसाधन उपलब्ध करवाकर गांवों के समग्र विकास को नई गति दी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन को धरातल पर उतारने का कार्य हरियाणा सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 6225 ग्राम पंचायतों में इंडोर जिम, आधुनिक लाइब्रेरी तथा महिला संस्कृति केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए गांव स्तर पर आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हाल ही में हरियाणा के 37 युवाओं के यूपीएससी परीक्षा में चयन को देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि गांवों में बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। इसी तरह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी हरियाणा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के लगभग 633 गांवों में महिला संस्कृति केंद्र खोले जा चुके हैं, जहां महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गांवों में भी शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इसी सोच के तहत गांवों में सिवरेज, सड़कें, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवासीय कॉलोनियों के विकास की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, ताकि गांवों में रहने वाले लोगों को उच्च स्तरीय जीवन सुविधाएं मिल सकें।
पॉलिथीन का इस्तेमाल ना करे: राव नरबीर सिंह
उपस्थित सरपंचों को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरपंचों को इस दिशा में सरकार का सहयोग करना चाहिए, क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित होगा तो हम सुरक्षित होंगे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह में शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चैधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, मेयर श्री श्याम लाल बंसल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेन्द्र कुमार, निदेशक श्री अनीश यादव, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल यादव तथा पंचायत एवं विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री आशुतोष राजन भी उपस्थित थे।