Haryana Abhitak News 18/07/23

औमप्रकाश धनखड़, अध्यक्ष हरियाणा भाजपा।

नये विकास कार्यो से जिले के विकास में आएगी तेजी : धनखड़
झज्जर को 36 सौगात एक साथ देने पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने हरियाणा सरकार का किया धन्यवाद
झज्जर को 495.07 करोड़ के 36 विकास कार्यों की सौगात मिलने पर जिलावासियों को दी बधाई

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने मंगलवार को प्रदेशभर में 2740 करोड़ की लागत से लोक सेवा में 347 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास हुआ है। इसमें जिला झज्जर को 495.07 करोड़ रुपए की लागत से होने तैयार होने वाले 36 विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसके लिए सीएम मनोहर लाल की पूरी सरकार का धन्यवाद और जिलावासियों को बधाई दी। धनखड़ ने कहा कि झज्जर जिला की 18 विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 18 नये प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई। मुख्यरूप से दक्षिण हरियाणा लाइफ लाइन माने जाने वाली जेएलएन नहर का 305.33 करोड़ रूपये की लागत से नवीनीकरण कार्य हुआ है। उनके सिंचाई मंत्री रहते जेएनएल फीडर की पूरी मशीनरी और नवीनीकरण कार्य पर 145 करोड़ रूपये खर्च किए गए थे। जेएनएल झज्जर समेत दक्षिण हरियाणा के कई जिलों की लाइफलाइन का काम करती है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा की सरकारें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ-सबका विकास की नीति को आगे बढ़ा रही हैं। आज झज्जर जिले की चारों विधानसभाओं को विकास कार्यों की सौगात मिली है। किसान हित में सिंचाई और भूजल स्तर सुधार पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। शहरी निकाय, जनस्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन विभाग के प्रोजेक्ट तैयार हो रहे हैं। निश्चित रूप से हरियाणा में भाजपा सरकार पीएम मोदी जी की सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के सर्वागिंण विकास की नीति के साथ आगे बढ़ रही है। धनखड़ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश की भाजपा नीत सरकार ने समाज के हर वर्ग का बराबर ध्यान रखा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, सैन्य आधुनिकीकरण, पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था, जी-20 की अध्यक्षता सहित संस्कृति व संस्कारों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता भाजपा सरकारों की उपलब्ध्यिां जन जन तक पंहुचा रहे हैं साथ ही पात्र लोगों को लाभ दिलवाने में मददगार की भूमिका भी निभा रहे हैं। इसी सेवा ही संगठन से पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को एक बार फिर देश की जनता सेवा का मौका देने का मन बना चुकी है।

रोहतक-नारनौल खाटूश्याम जी जाने के लिए मिली बस सुविधा
झज्जर से सुबह 08:50 बजे

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा राज्य परिवहन विभाग झज्जर डिपो के द्वारा खाटू श्यामजी जाने वाले यात्रियों के लिए एक नई बस सेवा प्रदान की है। यह बस सुबह 7:40 बजे रोहतक बस स्टैंड से रवाना की जाएगी। जो बाया डीघल, झज्जर, कुलाना, रेवाड़ी, अटेली, कुंड, सलोढरा बार्डर, पाटन, नीम का थाना, चला खंडेला, पलसाना आदि स्थानों से होते हुए खाटू श्यामजी पहुंचेगी। खाटू श्याम जी एक्सप्रैस बस रोहतक से सुबह 07:40 बजे झज्जर से सुबह 08:50 बजे रेवाड़ी से सुबह 10:00 बजे नारनौल से सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी। वापसी समय खाटू श्यामजी से सुबह 05:30 बजे, नारनौल से सुबह 08:30 बजे रेवाड़ी से सुबह 10:00 बजे झज्जर पहुंचेगी। जिसका किराया 315 रूपये प्रति यात्रि होगा।

एल.ए. सी.सै. स्कूल झज्जर के 16 अध्यापकों को प्रधानमंत्री जी की परीक्षा पर चर्चा विषय में शामिल होने के लिए मिला प्रशिस्त पत्र एल.ए. स्कूल के 16 अध्यापकों की हुई ख्वाहिश पूरी
झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : प्रधानमंत्री जी ने भेजी अध्यापकों को पाती परीक्षा पे चर्चा – में भीगीदारी पर जताया आभार, दिया स्नेहाशीष प्रशस्ति पत्र भेज बढ़ाया मान कहा, युवा पीढ़ी से जुड़ी है देश की आशाएं और आकांक्षाएं उनको ये अध्यापक पूरी कर रहे हैं। इन अध्यापकों में स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर, स्कूल प्राचार्या निधि कादयान, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, स्कूल एचओडी योगेश्वर कौशिक, अजय जाखड़, डीपीई अमित लोहचब, विकास शर्मा, अशोक पंवार, निक्की पंवार, सुदेश, निशा, हिंदी अध्यापिका पूनम गुलिया, मोनी सहवाग, सुदर्शना, निकिता अरोड़ा, प्रिया पंवार, मनीषा,सविता भाकर, ज्योति, मीनाक्षी वर्मा आदि शामिल रहे। इन अध्यापकों को स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने अपने हाथों से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इन अध्यापकों के लिए गर्व का विषय रहा।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

माउस की एक क्लिक पर मिल रही जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द
ऑनलाइन जमाबंदी प्रणाली से सुशासन का सपना हो रहा साकार : डीसी

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार के अपने सिद्धांत पर चलते हुए नागरिक केंद्रित सेवाओं को ऑनलाइन किया है। सरकार द्वारा पारदर्शी सुशासन की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए हरियाणा में जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द (कॉपी) ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए वेब-हैलरिस प्रणाली का उपयोग करते हुए भूमि अभिलेख प्रबंधन कार्यों का कम्प्यूटरीकरण किया गया है, जिसके तहत अब किसानों को जमाबंदी की फर्द माउस की एक क्लिक पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से लागू की गई ऑनलाइन जमाबंदी प्रणाली सुशासन की दिशा में मनोहर सरकार द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग ने सभी तहसीलों व उप-तहसीलों में वेब-हैलरिस प्रणाली का उपयोग करते हुए भूमि अभिलेख प्रबंधन कार्यों का कम्प्यूटरीकरण किया है। इसके बावजूद किसानों को जमाबंदी के प्रिंट को पटवारी से सत्यापित करवाना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। परंतु अब किसान जमाबंदी की डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त फर्द jamabandi.nic.in पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

निराश्रित बच्चों को दी जा रही है प्रति माह1600 रूपये की वित्तीय सहायता : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
स्कीम का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी के पास बेसहारा होने का प्रमाण पत्र जरूरी

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिला में 21 वर्ष तक की आयु का बच्चा जो अपने माता-पिता की सहायता अथवा देखभाल से उनकी मृत्यु होने के कारण, अपने पिता के घर से पिछले 2 वर्ष की अवधि से अनुपस्थित होने के कारण अथवा माता-पिता के लम्बी सजा, जोकि एक वर्ष से कम न हो या मानसिक व शारीरिक अक्षमता के कारण वंचित हो जाते हैं और जिनके माता-पिता, अभिभावक की सभी साधनों से वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं है। ऐसे बच्चे हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का लाभ पात्र हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा एक परिवार में दो बच्चों तक 1600 प्रति माह प्रति बच्चा पेंशन प्रदान की जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरेंद्र यादव ने बताया कि उपरोक्त स्कीम का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति के पास बेसहारा होने का प्रमाण पत्र, बच्चों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र व आवेदक का 5 वर्ष या उससे अधिक की अवधि का हरियाणा राज्य में निवासी होने का दस्तवेज जैसे कि फ़ोटोयुक्त वोटर कार्ड या राशन कार्ड आदि की स्वयं सत्यपित फोटो प्रति सहित परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आवेदक के पास यदि उपरोक्त दस्तावेजों में से कोई दस्तवेज नहीं है तो वह कोई अन्य प्रमाण पत्र सहित 5 वर्ष से हरियाणा में रिहायश का हलफनामा दे सकता है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे के माता-पिता या अभिभावक किसी भी सरकार द्वारा पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहा है वो उपरोक्त स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस स्कीम का लाभ लेने के इच्छुक प्रार्थी अपने नजदीकी अंत्योदय सरल केंद्र, अटल सेवा केंद्र सहित सीएससी केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं।

प्रोपर्टी टैक्स 31 जुलाई तक जमा करवाने पर 10 प्रतिशत छूट : डीसी
सरकार द्वारा समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर्ताओं को लाभ देने के उद्देश्य शुरू की योजना

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जिला के शहरी क्षेत्र में चालू वित्तीय वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स 31 जुलाई 2023 तक जमा कराने पर 10 प्रतिशत छूट देने का प्रावधान किया गया है। इससे झज्जर,बेरी और बहादुरगढ़ नगर निकाय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों का योजना का लाभ लेना चाहिए। सरकार ने यह योजना समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर्ताओं को लाभ देने के उद्देश्य शुरू की है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराकर सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं। डीसी ने कहा कि इस नियम के बारे में नप अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की तरफ अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है वे जल्द से जल्द अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं ताकि नगर निकाय को विकास कार्यो के लिए पैसा प्राप्त हो सके। यदि यह पैसा नगरपालिका और नगरपरिषदों के खजाने में आता है तो शहरी क्षेत्रों में और अधिक तेजी से विकास कार्य संपन्न कराए जा सकेंगे।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

बागों के क्षेत्रफल को बढ़ावा देने के लिए सरकार सजग : डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति ने जिलाभर के किसानों को बागवानी खेती के लिए किया प्रोत्साहित

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बागों के क्षेत्रफ ल को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रति एकड़ 43 हजार रूपए का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा किसान फूल एवं सब्जियों की खेती करके अधिक उत्पादन एवं आय प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं बनाई है। बागवानी विभाग द्वारा 15 हजार रूपए सब्जी उत्पादन पर, 6 हजार 400 रूपए मल्चिंग पर, प्लास्टिक टनल पर 14.50 रूपए प्रति वर्ग मीटर, बांस के सहारे सब्जी उत्पादन पर 31 हजार 250 रूपए प्रति एकड़ एवं आयरन स्टैंकिग पर 70 हजार 500 रूपए प्रति सहायता राशि किसानों को दी जाती है। इसके अतिरिक्त सब्जी भण्डारण एवं पैंकिग हेतू पैक हाउस पर एक लाख 65 हजार रूपए प्रति ईंकाई, प्याज भंडारण पर 87 हजार 500 रूपए प्रति ईंकाई एवं नैट हाउस लगाने पर 50 प्रतिशत सहायता राशि किसानों को दी जाती है। नेट हाउस लगाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते है। एक किसान 4 हजार वर्ग मीटर तक नेट हाउस लगा सकता है एवं उसमें सब्जी की खेती करके अच्छी आय प्राप्त कर सकता है। डीसी ने बताया कि जो किसान मशरूम की खेती करते है उन्हें 40 प्रतिशत सहायता राशि विभाग द्वारा दी जाती है। मधुमक्खी पालन करने वाले इच्छुक किसानों को बागवानी विभाग द्वारा 50 बक्से व 50 कालोनियों पर 85 प्रतिशत सहायता राशि विभाग द्वारा दी जाती है। फलो का बीमा करवाने पर प्रति एकड़ 750 रूपए प्रीमियम राशि एवं सब्जियों पर एक हजार रूपए प्रीमियम राशि किसान द्वारा देय है और सरकार द्वारा फलो पर प्रति एकड़ 40 हजार रूपए एवं सब्जियों पर 30 हजार रूपए प्रति एकड किसानों को मुआवजा राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में टमाटर, प्याज, आलू, फूलगोभी, बंदगोभी, गाजर, मटर, घीया, भिंडी की फसलों शामिल किया गया है। उन्होंने जिलाभर के किसानों से बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया है।

झज्जर में आयोजित जिलास्तरीय समारोह को संबोधित करते लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा।
फिरोजपुर झिरका से वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का झज्जर में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में संबोधन सुनते हुए लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा, साथ में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह।
झज्जर में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा, साथ में उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह।

जिला झज्जर को मिली 495.07 करोड़ रुपए के 36 विकास कार्यों की मनोहर सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिरोजपुर झिरका से विडियो कांफ्रेंसिंग से जेएनएल के नवीनीकरण कार्य को किया जनसेवा में समर्पित
जिला स्तरीय समारोह में रोहतक लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि किया परियोजनाओं परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
डीसी कैप्टन शक्ति शक्ति सिंह, एसपी डॉ अर्पित जैन और जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान रहे मौजूद

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मंगलवार को आजादी अमृत काल में जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका से झज्जर जिला को करीब 495.07 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 36 विकास कार्यों की मनोहर सौगात दी। इनमें 18 विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 18 नये प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री ने नूंह के फिरोजपुर झिरका से वर्चुअल माध्यम से जुडकऱ दक्षिण हरियाणा लाइफ लाइन माने जाने वाली जेएलएन नहर के 305.33 करोड़ रूपये की लागत से पूरे हुए नवीनीकरण कार्य को जनसेवा में समर्पित किया। आज झज्जर जिला की कुल 36 जनहितकारी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। फिरोजपुर झिरका से मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह का लघु सचिवालय सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिला स्तरीय समारोह में रोहतक लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि ने परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। समारोह की अध्यक्षता डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने की। जिलास्तरीय समारोह में क्रमवार कुल 36 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास जिलाभर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया गया।
मोदी-मनोहर के सेवाकाल में तेजी से घूम रहा हरियाणा के विकास का पहिया : डा.अरविंद
रोहतक लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सेवाकाल मेें प्रदेश के विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। आज रोहतक लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो 521 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट आज मिले हैं। झज्जर जिले को 495.07 करोड़ के 36 प्रोजेक्ट मिले हैं। पिछले माह उपमुख्यमंत्री ने जिले को 115 करोड़ रूपये की सौगात दी थी। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि बाढ़सा एम्स में कई और प्रोजेक्ट आ रहे हैं। रेल के प्रोजेक्ट मंजूर हुए हैं। फरूखनगर वाया झज्जर, दादरी लोहारू रेल लाइन के सर्वे के लिए धनराशि मंजूर हो गई है। बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो लाइन की मंजूरी और दूसरे चरण में सांपला तक मंजूरी की बात चल रही है। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज के प्रोजेक्ट पूरे होने पर सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, जन स्वास्थ्य, शहरी निकाय विभाग मुहैया करवाई जा रही सेवाओं में मूलभूत सुधार होगा। डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सडक़ तंत्र मजबूत हुआ है। हरियाणा सरकार ने अंतिम छोर तक खेत में पानी पहुंचाने का कार्य किया है, जिसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है। किसानों को नहरी पानी मिल रहा है। पीएम मोदी ने आज प्रत्येक घर में नल से जल पंहुचाया है, हर घर शौचालय बनवाया है और हर घर रसोई सिलेंडर पंहचाए हैं। प्रदेश में आयुष चिरायु हरियाणा, निरोगी हरियाणा जैसी स्वास्थ्य की योजनाएं बनाकर लागू की हैं।
समय पूरे करेंगे प्रोजेक्ट : डी सी
डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हए मुख्यअतिथि सांसद डॉ अरविंद का स्वागत करते हुए कहा कि सभी अभियांत्रिकी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आज जिन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी जा रही है। ये सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता से पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि विकास से जुड़े प्रोजेक्ट समय पर पूरे होने से आमजन को लाभ जल्दी मिलता है और प्रोजेक्ट सार्थकता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि आज कुल 36 प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनमें 18 का शुभारंभ और 18 की आधारशिला रखी गई है। पूरे हुए 18 प्रोजेक्ट पर 438 करोड़ 16 लाख, 67 हजार 608 रूपये की लागत आई है। इनमें सिंचाई विभाग के 14 प्रोजेक्ट पर लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च हुई है। शिक्षा विभाग का एक, शहरी निकाय के दो पशु पालन विभाग के एक प्रोजेक्ट का शुभारंभ हुआ है। आज कुल 18 प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई जिन पर कुल 56 करोड़ 90 लाख 57 हजार 722 रूपये खर्च होने का अनुमान है। इनमें शिक्षा विभाग के दो, सिंचाई विभाग के 15 और जनस्वास्थ्य विभाग का एक प्रोजेक्ट शामिल है।
झज्जर को इन विकास परियोजनाओं की मिली सौगात
डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशभर के लिए 2740 करोड़ रूपये की लागत से पूरी होने वाली 347 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। झज्जर के लिए वर्चुअल माध्यम से 2.18 करोड़ रूपये की लागत से गांव भापडौदा में राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उदघाटन, वहीं गांव मारौत स्कूल में 1.94 करोड़ रूपए की लागत से हाल व नए भवन का शिलान्यास करेंगे। गांव मुंडाहेड़ा में 2.86 करोड़ की लागत से राजकीय स्कूल में भवन व इंटरलोकिंग कार्य का शुभारंभ। अमरूत योजना के अंतर्गत शहरी नागरिकों की सुविधा के लिए बहादुरगढ में 31.57 करोड़ रूपए की लागत से पेयजल परियोजना और 53. 28 लाख रूपए की लागत से सीवरेज प्रणाली का उदघाटन मुख्यमंत्री के कमकमलों से हुआ। सिंचाई विभाग की बरसाती पानी की निकासी को लेकर 1.50 करोड़ की लागत से शिकंदरपुर माइनर के रिमोडलिंग कार्य का शुभारंभ , गांव धौड़ में जलभराव संबंधी समस्या के समाधान के लिए 3.94 करोड़ की टयूबवैल परियोजना, गांव बेरी, दुजाना में 4.94 करोड़ की जलनिकासी परियोजना, 2.58 करोड़ की लागत से माजरा लिंक डे्रन से लोहारू फीडर तक पाइप लाइन डालने,गांव बेरी में 9.29 करोड़ की लागत से दुजाना, शेरिया व आसपास के गांवों में भूजल स्तर में सुधार को लेकर टयूबवैल परियोजना का शिलान्यास । इसी प्रकार मुख्यमंत्री 4.16 करोड़ की लागत से चिमनी माइनर से लोहारू फीडर तक अंडर ग्राऊंड पाइप लाइन बिछाने, 2.38 करोड़ की लागत से माजरा सिवाना लिंक डे्रेन से लोहारू फीडर तक पाइप लाइन डालने,झज्जर में 6.52 करोड़ और 7.18 करोड़ की सुक्ष्म सिंचाई को लेकर दूषित पानी के सदुपयोग पर आधारित दो परियोजनाओं का उदघाटन । उन्होंने बताया कि बेरी गांव में 5.37 करोड़ की लागत से सर्मसिबल पंप स्थापित करने, 2.77 करोड़ की लागत से अकेड़ी मदनपुर से जेएलएन एस्केप चैनल तक नहर के दोनों ओर ईंट बिछाने, 3.96 करोड़ की लागत से गांव पेलपा में आरसीसी पाइप लाइन का भी लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री ने 1.22 करोड़ रूपये की लागत से साइकी वाला जोहड से गांव सिलाना में इतरा तालाब सिलाना तक पाइप लाइन निर्माण व गांव गिजाडौद में 1.6 करोड़ की जलनिकासी परियोजनाओं का शिलान्यास। गांव खुुडन में 1.76 करोड़ की लागत से आरसीसी पाइप लाइन परियोजना का उदघाटन, 1.8 करोड़ रूपए की लागत से मांडोठी के खेतों से डाबोदा माइनर तक भूमिगत पाइप लाइन, 1.7 करोड़ की लागत से गंगड़वा गांव से केसीबी लिंक ड्रेन तक पाइप लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास, 1.78 करोड़ की लागत से दुजाना पंप हाऊस पर ट्रांसफार्मर सहित अन्य कार्यों का उदघाटन, गांव कोंद्रावली में 2.5 करोड़ की लागत से जेएलएन तक पाइप लाइन बिछाने, 1.23 करोड़ की लागत से पहाड़ीपुर गांव में जेएलएन फीडर तक भूमिगत पाइन लाइन डालने, 2.18 करोड़ की लागत से मातनहेल में जेएलएन फीडर तक भूमिगत पाइप लाइन, 1.10 करोड़ की लागत से ढलानवास माइनर और 4.36 करोड़ की लागत से सेहलंगा माइनर तथा 3.18 करोड़ की लागत से मालियावास माइनर से टेल तक के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1.81 करोड़ की लागत से निमली माइनर से टेल तक नवीनीकरण कार्य, अकेहडी मदनपुर पंप हाऊस पर 2.33 करोड़ की लागत से स्थापित अतिरिक्त टे्रक रेक , 305.33 करोड़ की लागत से जेएलएन फीडर से साल्हावास पुल तक नवीनीकरण, 1.55 करोड़ की लागत से बिठला लिंक डे्रन तक पाइप लाइन निर्माण, 35.83 लाख की लागत से तैयार पशु अस्पताल सिलानी,मारोत में डे्रन नंबर आठ पर 3.79 करोड़ की लागत से पुन:निर्मित वीआर ब्रिज और 11.23 करोड़ की लागत से तैयार कोसली रोड झज्जर और सांपला बाईपास पर बने एमएलडी के अपग्रेडशन का उदघाटन हुआ।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश कुमार, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी पूर्व मंत्री कांता देवी,पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, निर्मला देवी चेयरपर्सन बादली ब्लॉक, मुनेश देवी चेयरपर्सन साल्हावास ब्लॉक, अंजू चेयरपर्सन बेरी ब्लॉक, दीपक कुमार चेयरमैन मातनहेल ब्लॉक, धमेंद्र कुमार चेयरमैन माछरौली ब्लॉक,मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, चेयरमैन मनीष नंबरदार, जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सलोनी शर्मा, सीईओ जिप डॉ शुभिता ढ़ाका, एसडीएम रविंद्र कुमार, सीटीएम परवेश कादयान, डीआरओ प्रमोद चहल, एसई सतीश कुमार सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जिले को करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के लिए नीलम अहलावत ने जताया आभार
सबका-साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति को साकार कर रही सरकार – नीलम अहलावत
जिला झज्जर को मुख्यमंत्री ने दी करोड़ो रुपए की दी सौगात – नीलम अहलावत

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. की चेयरपर्सन जिला केन्द्रीय सहकारी बैेंक चेयरमैन एसोसिएशन हरियाणा की प्रधान एवं भाजपा रोहतक लोकसभा प्रभारी नीलम अहलाावत नें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला झज्जर को दी गई 440 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं देनें के लिए धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होनें बताया कि हरियाणा के चौंमुखी विकास के लिए प्रतिादिन हरियाणा सरकार विकास की नई-नई परियोजनाएं आम जनता के हित के लिए पारदर्शी तरीके से प्रदान की जा रहीं हैं। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नें सबका-साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति अपनाते हुए सब ओर समान रुप से विकास कार्यो की छड़ी लगा रखी है इसी कड़ी रोहतक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला झज्जर में अनेको परियोजनाओं को शिलान्यास व उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करके सौगात प्रदान की है। नीलम अहलावत कहा कि जल निकासी, सिंचाई, स्कूलों के लिए नए भवन, पशु चिकित्सालय के नए भवन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता में बढ़ोतरी सहित 19 तैयार हुई परियोजनाओं का शुभारंभ और 17 नई विकास परियोनाओं की आधारशिला प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा रखी जा रही है। इनमें 2.18 करोड़ की लागत से गांव भापडौदा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का मारौत स्कूल में 1.94 करोड् रूपए की लागत से हाल व नए भवन का शिलान्यास। गांव मुंडाहेड़ा में 2.86 करोड की लागत से राजकीय स्कूल में भवन व इंटरलोकिंग कार्य का शुभारंभ। अमरूत योजना के अंतर्गत शहरी नागरिकों की सुविधा के लिए बहादुरगढ में 31.57 लाख रूपए की लागत से पेयजल परियोजना और 53.28 लाख रूपए की लागत से सीवरेज प्रणाली का शुभारंभ। बरसाती पानी की निकासी को लेकर 1.50 करोड़ की लागत से सिंकदरपुर माइनर के रिमोडलिंग कार्य, गांव धौड़ में जलभराव संबंधी समस्या के समाधान के लिए 3.94 करोड की टयूबवैल परियोजना,गांव बेरी व दुजाना में 4.94 करोड़ की जलनिकासी परियोजना, 2.58 करोड़ की लागत से माजरा लिंक दरें5 से लोहारू फीडर तक पाइप लाइन डालने, गांव बेरी में 9.29 करोड़ की लागत से दुजाना,शेरिया व आसपास के गांवों में भूजल स्तर में सुधार को लेकर टयूबवैल परियोजना। 4.16 करोड की लागत से चिमनी माइनर से लोहारू फीडर तक अंडर ग्राऊंड पाइप लाइन बिछाने, 2.38 करोड की लागत से माजरा सिवाना लिंक ड्रेन से लोहारू फीडर तक पाइन लाइन डालने,झज्जर में 6.52 करोड और 7.18 करोड की सुक्ष्म सिंचाई को लेकर दूषित पानी के सदुपयोग पर आधारित दो परियोजना। बेरी गांव में 5.37 करोड की लागत से सर्मसिबल पंप स्थापित करने, 2.77 करोड की लागत से अकेहड़ी मदनपुर से जेएलएन एस्केप चौनल तक नहर के दोनों ओर ईंट बिछाने, 3.96 करोड की लागत से गांव पेलपा में आरसीसी पाइप लाइन का लोकार्पण किया। 1.22 लाख की लागत से साइकी वाला जोहड से गांव सिलाना में इतरा तालाब सिलाना तक पाइप लाइन निर्माण,गांव गिजाडौद में 1.6 करोड की जलनिकासी परियोजनाओं का शिलान्यास,गांव खुुडन में 1.76 करोड की लागत से आरसीसी पाइप लाइन परियोजना। 1.8 करोड रूपए की लागत से मांडोठी के खेतों से डाबोदा माइनर तक भूमिगत पाइप लाइन, 1.7 करोड की लागत से गंगडवा गांव से केसीबी लिंक ड्रेन तक पाइप लाइन बिछाने के कार्य, 1.78 करोड की लागत से दुजाना पंप हाऊस पर नए पंप,ट्रांसफार्मर सहित अन्य कार्यों का उदघाटन, गांव कोंद्रावली में 2.5 करोड की लागत से जेएलएन तक पाइप लाइन बिछाने, 1.23 करोड की लागत से पहाड़ीपुर गांव में जेएलएन फीडर तक भूमिगत पाइन लाइन डालने, 2.18 करोड की लागत से मातनहेल में जेएलएन फीडर तक भूमिगत पाइप लाइन, 1.10 करोड की लागत से ढलानवास माइनर और 4.36 करोड की लागत से सेहलंगा माइनर तथा 3.18 करोड की लागत से मालियावास माइनर से टेल तक के नवीनीकरण कार्य। 1.81 करोड की लागत से निमली माइनर से टेल तक नवीनीकरण कार्य, अकेहडी मदनपुर पंप हाऊस पर 2.33 करोड की लागत से, 305.33 करोड की लागत से जेएलएन फीडर से साल्हावास पुल तक नवीनीकरण, 1.55 करोड की लागत से बिठला लिंक ड्रेन तक पाइप लाइन निर्माण, 35.83 लाख की लागत से तैयार पशु अस्पताल सिलानी, मारोत में ड्रेन नंबर आठ पर 3.79 करोड़ की लागत से पुनरूनिर्मित वीआर ब्रिज और 11.23 करोड़ की लागत से तैयार कोसली रोड झज्जर और सांपला बाईपास पर बने एमएलडी के अपग्रेडशन का उदघाटन हुआ।

कोसली में आज से शुरू होगा फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य, वाहन चालकों व आमजन का आवागमन रहेगा बंद
निर्माण कार्य पूरा होने में लगेगा करीब सवा साल का समय

रेवाड़ी, 18 जुलाई (अभीतक) : लोक निर्माण विभाग द्वारा कोसली में 1349.61 लाख रूपए की लागत से बनाए जाने वाले फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा फिरोजपुर झिरका से किया गया। डीसी मो. इमरान रजा के मार्गदर्शन में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य बुधवार 19 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। इस कार्य को पूरा करने मे लगभग 15 माह का समय लगेगा, जिसके लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। लोक निर्माण विभाग रेवाड़ी के कार्यकारी अभियंता आदित्य देशवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य के दौरान आमजन व दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए एक ट्रेफिक एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। बुधवार 19 जुलाई सुबह से ही फ्लाई ओवर पर वाहन चालकों व आमजन के आवागमन बंद रहेगा ताकि निर्माण कार्य निर्बाध व सुचारू रूप से चल सके। इस दौरान कस्बे के सर्विस मार्ग पर चौपाहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। कनीना की तरफ से आने वाले बाहरी वाहनों को झाल (जुड्डी मोड) से जुड्डी-सुधराना से साल्हावास से गन्तवय की ओर जाएंगे व वापसी भी कनीना-महेन्द्रगढ़ इसी रास्ते से जाएंगे।
छोटे वाहनों के लिए नया गांव (सहादत्त नगर) निमोठ से सहादत्त नगर नठेडा से कोसली गांव से गन्तवय की ओर जाएंगे तथा वापसी भी इसी रास्ते से होगी।

गांव धांधलान स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चश्में वितरित औऱ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती टीम।

हरी सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी : डॉ तरुण
गांव धांधलान स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

बेरी, 18 जुलाई (अभीतक) : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में निकटवर्ती गांव धांधलान स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सीएचसी डीघल की टीम ने स्कूली बच्चों की आंखों की जांच करते हुए हरी सब्जियों के सेवन पर बल दिया। डॉ तरुण कुमार ने आरबीएस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का लक्ष्य बच्चों के जन्म से लेकर 18 साल तक उनके जन्म दोष, कमियों, बीमारियों, विकास में होने वाले विलंब के साथ-साथ अशक्तता की समय से पहले पहचान करते हुए निवारण करना है। इस दौरान चिकित्सकों के परामर्श अनुसार विद्यार्थियों को चश्में भी वितरित किये। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघल से डॉ संगीता रानी, स्कूल प्राचार्या सुनीता रानी, प्रबंधक अंजू रानी, ऑप्टोमाट्रिस्ट मोनिका, पूनम, एएनएम पूनम रानी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को बताएं मोटे अनाज के फायदे
मोटे अनाज से रोग प्रतिरोधक क्षमता व स्वास्थ्य को मिलता है बढ़ावा : सुनीता दांगी
मोटे अनाज से होता है शरीर का सर्वांगीण विकास : नीलम अहलावत

बेरी, 18 जुलाई (अभीतक) : मोटे अनाज अत्यधिक पोषक, अम्ल रहित, ग्लूटेन मुक्त और आहार गुणों से युक्त होते है। इसके अलावा बच्चों और किशोरों में कुपोषण खत्म करने में मोटे अनाज का सेवन काफी मददगार होता है। इसीलिए भाजपा सरकार ने वर्ष 2023 को मिलिट्स वर्ष घोषित किया गया है, जिसके तहत मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय बेरी हलके के गांव माजरा (दूबलधन) में जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सैंकड़ों महिलाओं ने सर्वप्रथम मुख्यअतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सुनीता दांगी व कार्यक्रम अध्यक्षा नीलम अहलावत, चेयरपर्सन व प्रभारी रोहतक लोकसभा महिला मोर्चा का फूल-मालाओं व पगड़ी बांधकर नागरिक अभिनन्दन किया और महिलाओं ने स्वागत गीत व सावन माह के भजनों से कार्यक्रम को सुशोभित किया। कार्यक्रम को संबाधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सुनीता दांगी ने कहा कि पुराने ववक्त में भारतीय लोगों का भोजन रहे मोटे अनाज सुपर फूड के नाम से जाने जाते हैं। मोटे अनाज से रोग प्रतिरोधक क्षमता व स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मोटा अनाज की फसल कहा जाता है। मोटे अनाज वजन कम करने और उच्च रक्तचाप में मददगार होते हैं। इसके अलावा मोटा अनाज डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों को दूर करने के साथ बहुत सी बीमारियों से बचाता है। इस मौके पर नीलम अहलावत, चेयरपर्सन व प्रभारी रोहतक लोकसभा महिला मोर्चा ने कहा कि मोटे अनाज से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है तथा शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ बीमारियों से लडऩे की शक्ति भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि गेहूं, चावल के मुकाबले मोटा अनाज उगाना और खाना ज्यादा सुविधाजनक है। मोटे अनाज में पोषण भी अधिक होता है, जिससे शरीर मजबूत होता है और बीमारियों से लडऩे की शक्ति मिलती है। अत: प्रत्येक महिला को चाहिएं कि वे अपने घरों में अपनी डाईट में मोटे अनाज को शामिल करे और पूरे परिवार को स्वस्थ व सुदृढ़ बनाने में भरपूर योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को मोटे अनाज के प्रति जागरूक करना है, ताकि प्रत्येक परिवार अपनी डाइट में मोटे अनाज को जोडकऱ अपने स्वास्थय को बेहतर बना सकें। इस अवसर पर सैंकड़ों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

एल.ए. सी.सै. स्कूल झज्जर के 16 अध्यापकों को प्रधानमंत्री जी की परीक्षा पर चर्चा विषय में शामिल होने के लिए मिला प्रशिस्त पत्र एल.ए. स्कूल के 16 अध्यापकों की हुई ख्वाहिश पूरी
झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : प्रधानमंत्री जी ने भेजी अध्यापकों को पाती परीक्षा पे चर्चा – में भीगीदारी पर जताया आभार, दिया स्नेहाशीष प्रशस्ति पत्र भेज बढ़ाया मान कहा, युवा पीढ़ी से जुड़ी है देश की आशाएं और आकांक्षाएं उनको ये अध्यापक पूरी कर रहे हैं। इन अध्यापकों में स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर, स्कूल प्राचार्या निधि कादयान, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, स्कूल एचओडी योगेश्वर कौशिक, अजय जाखड़, डीपीई अमित लोहचब, विकास शर्मा, अशोक पंवार, निक्की पंवार, सुदेश, निशा, हिंदी अध्यापिका पूनम गुलिया, मोनी सहवाग, सुदर्शना, निकिता अरोड़ा, प्रिया पंवार, मनीषा,सविता भाकर, ज्योति, मीनाक्षी वर्मा आदि शामिल रहे। इन अध्यापकों को स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने अपने हाथों से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इन अध्यापकों के लिए गर्व का विषय रहा।

बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में शिवमहापुराण कथा 24 जुलाई से आरंभ
झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : बाबा प्रसादगिरी मंदिर में भव्य श्री शिवमहापुराण कथा एवं 1008 रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमहन्त परमानंद गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य मे अधिक मास श्रावण शुक्ल पक्ष में कथा वाचक भागवत कल्पवृक्ष उपेंद्र कृष्ण आचार्य अपने मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। कलश की पर्ची 14 जुलाई शुक्रवार से काटी जा रही है । उन्होंने बताया कि सोमवार, 24 से 30 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक रुद्राभिषेक और दोपहर 2 से 6 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा का यूट्यूब एवं फेसबुक पर लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

शिव मंदिर बेरी गेट में श्रोताओं को कथा श्रवण कराते कथा व्यास

बेरी गेट शिव मंदिर में सावन मास के अवसर चल रही श्री शिव महापुराण कथा
मिलता है सच्चा सुख केवल, शिवजी तुम्हारे चरणों में…

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : भाग्य के भरोसे हाथ में हाथ रखकर नही बैठे रहना चाहिए। आगे बढ़ते हुए अच्छे कर्म करने चाहिए, ताकि परिवार व समाज का भला हो सके। यह बात कथा व्यास सुनील दत्त शास्त्री ने कही। वे बेरी गेट शिव मंदिर में सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव महापुराण कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण की कथा मानव जाति को सुख समृद्धि आनंद देने वाली है क्योंकि भगवान शिव कल्याण एवं सुख के मूल स्रोत है। सावन मास में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं की खास रुचि होती है। महिलाएं पूरे मास कठिन उपवास रखकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती है। आज सावन के तीसरे मंगलवार के दिन महिलाओं ने व्रत रखकर माता पार्वती की पूजा की। सावन में सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा करने का महत्व है ठीक उसी प्रकार सावन के मंगलवार के दिन माता पार्वती की पूजा का महत्व है। इस दौरान कथा व्यास ने मिलता है सच्चा सुख केवल, शिवजी तुम्हारे चरणों में…मधुर भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। आज से सावन महीने का अधिमास शुरू हो गया है। सावन महीने में अधिमास 19 वर्ष के बाद आया है। हर 33 महीने के बाद एक अधिक मास आता है। पृथ्वी 365 दिन 6 घंटे में सूर्य का चक्कर लगाती है और चंद्रमा 354 दिन 23 घंटे में पृथ्वी का चक्कर लगाता है इस तरह हर वर्ष सौर कैलेंडर और चंद्र कलेंडर में 10 दिन और 21घंटे, 20 मिनट का अंतर आता है, जो तीन साल में 31दिन और कुछ घंटों का हो जाता है। इस महीने में मांगलिक कार्य नही किए जाते, पूजा पाठ और भक्ति के लिए ये महीना बहुत पवित्र माना जाता है। अधिक मास में पूजा पाठ से जुड़े सभी धर्म कर्म किए जा सकते है। जैसे अपने इष्टदेव की पूजा करे, मंत्र, जप ध्यान करे, ग्रंथों का पाठ करे या सुने। प्रवचनो, सत्संग में शामिल हो, संत महात्माओं के दर्शन करे। भक्त दीपांशु ने बताया कि नगरवासियों व महिला सत्संग मंडली शिव मंदिर के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम किया जा रहा है। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर शिव मन्दिर सत्संग मंडली सहित बेरी गेट के भक्तों ने कथा श्रवण की और भजनों का आनंद लिया।

अफ्रीका के गांधी कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला की जयंती पर उनका एक विशाल रेखाचित्र बनाया झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : गाँव भदाना की चौपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर अफ्रीका के गांधी कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला की जयंती पर उनका एक विशाल रेखाचित्र बनाया। नेल्सन मंडेला जी को शांति के दूत के रूप में जाने जाते हैं। रंग भेद के खिलाफ लड़ाई में नेल्सन मंडेला के योगदान को कोई भुला नहीं सकता। महात्मा गांधी की तरह अंहिसा के रास्ते पर चलने वाले मंडेला ने रंग भेद के खिलाफ लड़ते हुए 27 साल जेल में काटे थे। नवंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान को देखते हुए उनके सम्मान में उनके जन्मदिन (18 जुलाई) को ‘मंडेला दिवस (नेल्सन मंडेला डे) घोषित किया था और तब से ही हर साल उनके जन्मदिन के दिन मंडेला दिवस मनाया जाता है। मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को म्वेज़ो, ईस्टर्न केप, दक्षिण अफ्ऱीका संघ में गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा और उनकी तीसरी पत्नी नेक्यूफी नोसकेनी के यहां हुआ था। वे अपनी मां नोसकेनी की प्रथम और पिता की सभी संतानों में 13 भाइयों में तीसरे थे। मंडेला के पिता हेनरी म्वेजो कस्बे के जनजातीय सरदार थे। स्थानीय भाषा में सरदार के बेटे को मंडेला कहते थे, जिससे उन्हें अपना उपनाम मिला।
जेल में बिताए थे 27 साल
1943 में पहले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के कार्यकर्ता बनने के बाद मंडेला (एएनसी) यूथ लीग के संस्थापक बने थे। इसके बाद मंडेला ने वकालत की पढ़ाई की और अपने साथी ओलीवर टोम्बो के साथ जोहान्सबर्ग में वकालत करने लगे। उन दोनों ने मिलकर रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई। इसी कारण 1956 में उनके साथ 155 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा चलाया गया जिसे चार साल बाद खत्म कर दिया गया। 1960 में एएनसी पर प्रतिबन्ध लग गया। मंडेला ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी अभियान चलाया था। 5 अगस्त 1962 को उन्हें मजदूरों को हड़ताल के लिए उकसाने और बिना अनुमति देश छोडऩे के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया। उन पर मुकदमा चलाया गया और 1964 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. 1964 से 1990 तक रंगभेद और अन्याय के खिलाफ लड़ाई के चलते उन्हें जेल में जीवन के 27 साल बिताने पड़े। उन्हें रॉबेन द्वीप के कारागार में रखा गया था जहां उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने गुप्त रूप से अपनी जीवनी लिखी। जेल में लिखी गई उनकी जीवनी 1994 में एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुई जिसका नाम लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम है। इस चौपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, रमेश कौशिक, नशीब कौशिक, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने मौजूद रहकर नेल्सन मंडेला को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान की।

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में अनुसूचित जाति को उचित प्रतिनिधित्व देने हेतु हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर आरक्षित सीटों पर गम्भीरता पूर्वक विचार करने और पुरानी आरक्षित सीटों की स्थिति को बहाल करने के उपरांत ही अधिसूचना जारी करने का निवेदन किया।

आज के समय में पर्यावरण को बचाने की सख्त जरूरत झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : आज के समय में पर्यावरण को बचाने की सख्त जरूरत है, खासकर जब शहरीकरण की गतिविधियां हो रही हैं। पेड़ों को बेरहमी से काटा जा रहा है और जहरीली गैसों की सघनता धरती को जहरीला बना रही है। इसी ज़रूरत को समझते हुए सामाजिक संस्थाएँ इंडेप्थ विजन फ़ाउंडेशन तथा सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा महाशिवरात्रि पर झज्झर शहर के अनेक सामाजिक स्थानों पर पौधारोपण किया। संस्था से धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी टीमों द्वारा कुल 21 त्रिवेणी लगाई गई। संस्था से पूनम देशवाल ने बताया कि अभूतपूर्व जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाएं समकालीन समय की एक प्रमुख वैश्विक महामारी बन गई हैं। दुनिया की महाशक्तियां अपने टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन्श पर गर्व कर रही हैं, लेकिन वे पर्यावरणीय मामलों को कुशलता से निपटने में असहाय दिखती हैं। पर्यावरण में संतुलन बनाने के लिये हमे ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने चाइए। इस अवसर पर पूनम देशवाल, सागर, महेंद्र, मनजीत सिंह, संदीप देशवाल, रति देव, सूरज, प्रवेश, विनोद शर्मा, अंकित, अमित, दिनेश, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

यूजी की दूसरी मेरिट लिस्ट की कल जारी होगी
पीजी कक्षाओं के आवेदन होंगे 24 तक

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए आदि स्नातक कक्षाओं की दूसरी मेरिट लिस्ट 20 जुलाई को जारी होगी। ओपन काउंसलिंग 25 जुलाई से शुरू होगी। खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा एडमिशन पोर्टल भी इसी दिन खुलेगा। नेहरू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में मंगलवार को शाम तक 256 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करवाई। इनमें से 84 विद्यार्थी दाखिले के दस्तावेज जमा कराने के लिए उपस्थित हुए। पहली मेरिट लिस्ट के तहत बीए के 261, बीएससी नॉन मेडिकल के 80, बीएससी मेडिकल के 48, बीकॉम के 36, बीकॉम ऑनर्स के 32, बीसीए के 72 तथा बीबीए के 56 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई थी।
पीजी कक्षाओं के आवदेन जारी
उधर एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए आवेदन 24 जुलाई तक होंगे। नेहरू कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ अमित भारद्वाज ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल admissions.highereduhry.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। दस्तावेजों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 25 जुलाई तक होगी। मेरिट लिस्ट 28 जुलाई को जारी की जाएगी। नेहरू कॉलेज में एमए हिंदी की 30, एमए अंग्रेजी की 30, एमए पत्रकारिता की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमएससी गणित की 40, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमकॉम की 120 सीटें हैं। अब तक इनके लिए 153 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
पीजी में भी लड़कियां आगे
यदि पूरे हरियाणा की बात करें तो विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए 7507 आवेदन किए गए हैं। इनमें से आवेदन 1903 लडक़ों के हैं जबकि लड़कियों के आवेदनों की संख्या 5604 है। आरक्षित वर्ग के आवेदन 3623 हैं और 578 आवेदन हरियाणा से बाहर के आवेदकों के हैं।

रोहतक-नारनौल खाटूश्याम जी जाने के लिए मिली बस सुविधा
झज्जर से सुबह 08:50 बजे

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा राज्य परिवहन विभाग झज्जर डिपो के द्वारा खाटू श्यामजी जाने वाले यात्रियों के लिए एक नई बस सेवा प्रदान की है। यह बस सुबह 7:40 बजे रोहतक बस स्टैंड से रवाना की जाएगी। जो बाया डीघल, झज्जर, कुलाना, रेवाड़ी, अटेली, कुंड, सलोढरा बार्डर, पाटन, नीम का थाना, चला खंडेला, पलसाना आदि स्थानों से होते हुए खाटू श्यामजी पहुंचेगी। खाटू श्याम जी एक्सप्रैस बस रोहतक से सुबह 07:40 बजे झज्जर से सुबह 08:50 बजे रेवाड़ी से सुबह 10:00 बजे नारनौल से सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी। वापसी समय खाटू श्यामजी से सुबह 05:30 बजे, नारनौल से सुबह 08:30 बजे रेवाड़ी से सुबह 10:00 बजे झज्जर पहुंचेगी। जिसका किराया 315 रूपये प्रति यात्रि होगा।

6 अगस्त को हिसार में होने वाला इनसो स्थापना कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक – दिग्विजय चौटाला
छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल जारी करने के लिए सरकार को 5 अगस्त तक का दिया अल्टीमेटम
दिग्विजय ने महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में छात्रों से किया संवाद

रेवाड़ी, 18 जुलाई (अभीतक) : जननायक जनता पार्टी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने मंगलवार को रेवाड़ी में मीरपुर स्थित आइजीयू व महेंद्रगढ़ के पाली स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पहुंच छात्रों से इनसो स्थापना दिवस व छात्र संघ चुनाव को लेकर संवाद किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 6 अगस्त को इनसो के 21वें स्थापना दिवस पर हिसार में होने वाले कार्यक्रम में विशाल जनसैलाब उमड़ेगा और यह स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा। उन्होंने इनसो स्थापना दिवस पर छात्रों व इनसो कार्यकर्ताओं को इनसो स्थापना दिवस पर हिसार में पहुंचने का न्योता दिया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के अब इंतजार की इंतहा हो गई है और सरकार को पांच अगस्त तक का अल्टीमेटम देते हैं कि छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल जारी करे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यदि पांच अगस्त तक चुनाव का शेड्यूल जारी नहीं हुआ तो सरकार इनसो के प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहे। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो छात्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर सदैव आगे रहती है तथा इनसो का केवल एक ही लक्ष्य है कि गरीब, किसान एवं कमेरे वर्ग के छात्र हितों की आवाज को बुलंद करना। उन्होंने कहा कि इनसो समूचे उत्तर भारत के राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति साधारण परिवार के युवाओं को एक मंच दे रही है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में कोई भी दिक्कत न आए इसके लिए इनसो विद्यार्थियों की हर संभव मदद करती रहेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अब इंतज़ार की इन्तेहा हो चुकी है और अब इसी वर्ष से हरियाणा में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल कर स्टूडेंट डेमोक्रेसी को प्रदेश में फिर से स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद देशभर में सभी गतिविधियां पूरी तरह बहाल हो चुकी हैं, अब छात्रों को उनके अधिकारों से वंचित रखने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा इसके लिए उनका छात्र संगठन इनसो किसी भी तरह के संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर छात्र संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने सभी को इनसो स्थापना दिवस का न्योता देते हुए कहा कि इस बार 6 अगस्त को हिसार में आयोजित इनसो स्थापना दिवस समारोह में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए प्रदेश के छात्रों की हुंकार देखने को मिलेगी। इनसो प्रदेश प्रभारी रवि मसीत ने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि संगठन जो भी हमारी जिम्मेवारी लगाएगा, इनसो हरियाणा की टीम उसके लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, इनसो राष्ट्रीय महासचिव सतेंद्र झाबुआ, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष ज्योति सांगवान, महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष अभिषेक कुरहावटा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अनमोल गुप्ता व नरेंद्र लांबा, दिग्विजय शेखावत समेत सैकड़ों की संख्या में इनसो कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित रहे।

लिपिक अपनी मांग के लिए अडिग, धरना 14 वे दिन भी जारी
देश के जवानों व जरूरत मंद के लिए लगाया जाएगा रक्तदान शिविर 19 जुलाई को : एसोसिएशन

झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय के पार्क परिसर में सभी विभागों के लिपिक वर्ग की हड़ताल आज 14 वे दिन भी जारी रही। बुधवार को लिपिक वर्ग द्वारा देश के वीर जवानों और जरूरत मंद के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन हड़ताल स्थल पर किया जाएगा। आज हड़ताल के दौरान धरने की अध्यक्षता ने व मंच संचालन पूजा ने किया। सभी विभागों के लिपिक सहित अधीक्षक, उपाधीक्षक व सहायक के हड़ताल पर चले जाने के कारण अपने काम के लिये आये लोग सारा दिन लघु सचिवालय में इधर-उधर भटकते रहे और बाद में बैरंग लौटना पड़ा। जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि 35400 की हमारी मांग काफी समय से लंबित है, जिसके लिए एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायको जिला उपायुक्तों व अन्य सरकारी प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बावजूद सरकार हमारी मांगों को लेकर बातचीत नहीं कर रही हैं। प्रदेशभर के सभी लिपिक वर्ग के कर्मचारियों द्वारा 18 जून 2023 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया था तब सरकार द्वारा लिखित में आश्वासन दिया था कि 04 जुलाई 2023 तक मुख्यमंत्री एसोसिएशन प्रतिनिधियों से चंडीगढ़ में बातचीत करेंगे लेकिन 04 जुलाई 2023 तक भी मुख्यमंत्री से मिलने का समय चंडीगढ़ में नहीं दिया गया। इसलिए 5 जुलाई से हड़ताल जारी हैं। बुधवार को सहरावत खाप के प्रधान वीरेन्द्र सहरावत, जय प्रकाश, सुखबीर सिंह और खीम सिंह सहित बहादुरगढ़ डीड एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया और वायदा किया कि भविष्य में भी तन मन और धन से हर प्रकार सहयोग किया जाएगा। आज धरने में दादरी डीसी कार्यालय से सहायक यूनियन के प्रधान जोगिंदर व अजय कौशिक सहित उपायुक्त कार्यालय से नाजर कृष्णकांत, सहायक संजीव कुमार, सहायक राकेश, सहायक दिनेश कुमार, पीए सुरेश कुमार, सहायक आनंद, सहायक जय भगवान, उमेश, गणेश, पुरषोत्तम, जय प्रकाश, सुरेंद्र, आनंद कुमार, संजय सिंह, विक्रम यादव, रेखा, सुनिता, गरीब दास, मंदीप, कविता, उषा रानी, जय भगवान आदि उपस्थित थे।

स्कूल शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर जी एवं हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट काला अम्ब (हिमाचल प्रदेश) द्वारा मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
काला अम्ब, 18 जुलाई (अभीतक) : हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध उच्च शिक्षण संस्थान हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस काला अम्ब ने उभरते हुए मेधावी छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए एक अस्मरणीय कदम उठाया है जिसमे 1200 छात्र छात्राओं को समानित किया गया। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट काला अम्ब (हिमाचल प्रदेश) के सहयोग से आज जिला के मेधावी छात्र जिनके 10+2 कक्षा में 60त्न या इससे अधिक अंक आए हैं उन्हें प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित करने का कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल जगाधरी में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल गुर्जर जी एवं पूर्व चेयरमैन हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड श्री राम निवास गर्ग जी, लॉ कमीशन के सदस्य श्री मुकेश अग्रवाल जी, हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन श्री विकास बंसल जी,जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन,उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार धीमान व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस मौके पर यमुनानगर जिला के विभिन्न स्कूलों से आए हुए मेधावी छात्रों को माननीय शिक्षा मंत्री जी ने प्रशिस्त पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट काला अम्ब एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (हृस्ष्ठष्ट) भारत सरकार के साथ मिलकर समझोता हुआ है जिसके चलते बच्चों के विदेश जाने से संबधित ढ्ढरुश्वञ्जस् इत्यादि की तैयारी करवा कर बच्चों को बहुत कम खर्च पर विदेश भेजने का भी प्रावधान है जिससे विधार्थी न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है। हिमालयन ग्रुप पिछले 22 साल से भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा मानयता प्राप्त यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है जिसके कारण छात्रों से जो फीस ली जाती है वह बहुत ही कम है उदाहरण के तौर पर केवल 4000 से 6000 के बीच में निम्नलिखित प्रोफैशनल कोर्स जैसे इंजीनियरिंग, एल.एल बी, बी.ए.एल.एल बी, बी.बी.ए, एम.बी.ए, बी.फार्मेसी, डी.फार्मेसी, नर्सिंग, जी.एन.एम. जैसे इत्यादि कोर्सेज संस्थान उपलब्ध करवा रहा है जिसमे विशेष रूप से अनसूचित जाति के छात्रों के लिए हरियाणा सरकार व भारत सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है तथा सभी जनरल छात्रों के लिए पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बहुत ही कम ब्याज दर पर शिक्षा ऋण की सुविधा भी संस्थान द्वारा करवाई जाती है। हिमालयन संस्थान ने गत वर्ष विज्ञान और इंजीनियरिंग के (्र.ढ्ढ ह्रक्र रू.रु.) जैसे नए कोर्स का विद्यार्थियों की बढ़ती मांग को देखते हुए शुभारंभ किया है। संस्थान द्वारा रोजगार के इंजिनियरिंग क्षेत्र में 46 लाख के पैकेज पर और फार्मेसी के क्षेत्र में 30 लाख के पैकेज पर छात्र छात्राओं का कंपनियों में चयन हुआ है साथ ही एल. एल. बी. के छात्र-छात्राएं कोर्स पूर्ण होने पर जज के तौर पर सरकार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वकील बनकर कोर्ट में सेवाएं दे रहे हैं। इंस्टीट्यूट का काला अम्ब के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने के कारण ग्रुप का विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों से टाइअप है जिसके कारण हिमालयन ग्रुप छात्रों के लिए 100 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करता है। हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस काला अम्ब, हिमाचल प्रदेश सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और सभी मेधावी छात्रों को संस्थान की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बेरी स्थित मेंन बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग करने वाले दुकानदार का चालान करती नगर पालिका की टीम।

बेरी में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लेकर, चार दुकानदारों के काटे चालान, अढाई हजार रुपये जुर्माना वसूला
एसडीएम के निर्देश पर नगरपालिका की टीम ने चलाया अभियान

बेरी, 18 जुलाई (अभीतक) : एसडीएम रविंद्र मलिक ने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव के चलते उपमंडल में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने की दिशा में प्रशासन सजग एवं सतर्क है। प्रतिबंध के बावजूद नियमों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए जा रहे है। नगरपालिका बेरी के सचिव राहुल सैनी की अध्यक्षता में गठित टीम ने मेन बाजार,सब्जी मंडी और शिव चौक पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले चार दुकानदारों के अढाई हजार रूपये के चालान किये। एसडीएम ने कहा कि डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में बेरी क्षेत्र को पोलोथिन मुक्त बनाना उपमंडल प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लाटिक के प्रयोग पर पूर्णतय प्रतिबंध लगाया गया है व उक्त बारे लगातार मुनादी भी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिक और दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करके कपडे के थेले का प्रयोग करे जिससे वातावरण में प्रदूषण नही फैलेगा।
सिंगल यूज प्लास्टिक से नालियों के रुकने का भी खतरा
उन्होंने कहा कि अक्सर बारिश के समय में सीवर लाईन व नालियों के ब्लोकेज होने का मुख्य कारण भी सिंगल यूज प्लास्टिक ही है जिसकी वजह से गन्दा पानी सडकों/गलियों मे आ जाता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। एसडीएम ने सचिव नगरपालिका, मार्किट कमेटी सचिव और बीडीपीओ को निर्देश दिये कि वे अपने अपने अधिकार क्षेत्रों में दुकानदारों और आम लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करने बारे जागरूक भी करें। एसडीएम ने बेरी बाजार में दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने बारे अपील दोहराते हुए कहा कि रोजमर्रा का सामान लेते समय ग्राहकों को भी इस बारे प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने नगरपालिका से सचिव को अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ -साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक को लेकर चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

शहर के सभी जलभराव वाले क्षेत्रों में मोटर पंपों की व्यवस्था कराए नगर परिषद: युवा इनेलो नेता भूपेंद्र राठी
बरसाती नालों की सफाई पर ध्यान दें नगर परिषद

बहादुरगढ़, 18 जुलाई (अभीतक) : शहर में वार्ड नंबर-15 में बरसात रुकने के बाद भी कई घंटे तक गंदे पानी की निकासी न होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके अलावा वार्ड में सफाई क र्मचारियों की संख्या काफी कम है, जिसके चलते वार्ड की अच्छे से सफाई नहीं हो पाती। वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाएं। वहीं शहर में इन दिनों पौधारोपण अभियान द्वारा चलाया जा रहा है। कई स्थानों पर पौधारोपण किया जा चुका है। पौधों की सुरक्षा के लिए शहर में ट्री गार्ड लगवाए जाएं। युवा इनेलो व पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी व नगर पार्षद रमन यादव ने इन समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।युवा इनेलो नेता भूपेंद्र राठी ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर-15 में जल निकासी की समस्या सबसे विकराल है। थोड़ी सी बरसात में ही वार्ड में कई स्थानों पर पानी भर जाता है। बरसात रुकने के कई-कई घंटों बाद की गलियों से पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिसके चलते यहां के निवासी काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बाग वाला मोहल्ला, कच्चा बाग व जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए मोटर पंप उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि जलभराव के समय जल्द से जल्द पानी की निकासी हो सके। वहीं वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है, जिसके चलते वार्ड में सफाई अच्छे से नहीं हो पाती। उनके वार्ड में पांच पार्क लगते हैं। किला मोहल्ला स्थित स्व. लक्ष्मणदास बतरा म्युनिसिपल पार्क, पालिका कॉलोनी स्थित शहीद उधम सिंह पार्क, पालिका कॉलोनी पार्क, बसंत विहार स्थित टाऊन पार्क व बालोर रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क लगते हैं। इन पार्कों में भी सफाई करवानी पड़ती है। अगर इन सफाई कर्मचारियों को पार्कों में भेज दिया जाता है तो वार्ड की सफाई नहीं हो पाती। इसलिए वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके। नगर पार्षद रमन यादव ने बताया कि शहर में इन दिनों जन प्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की आवश्यकता है। शहर में पार्कों सहित जिन भी स्थानों पर पौधारोपण किया गया है, उन स्थानों पर ट्री गार्ड लगवाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ये पौधे विशाल वृक्ष बनकर लोगों को स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकें। ट्री गार्ड लगने से जहां पौधों को पूर्ण रूप से सुरक्षा मिलेगी, वहीं ये पौधे बिना किसी क्षति के वृक्ष का रूप धारण कर सकेंगे।

जिले लेवल की समस्याओं का जल्दी से जल्दी समाधान किया जायेगा : प्रवीण झज्जर, 18 जुलाई (अभीतक) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में एमपीएचई एशोसिएशन के चुनाव उपरान्त मीटिंग की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रामपाल और संचालन सचिव सुखविन्द्र ने किया। इसमें जिला सचिव प्रवीण ने बताया कि जिले लेवल की समस्याओं का जल्दी से जल्दी समाधान किया जायेगा। बबिता देवी ने कहा कि एमपीएचडब्ल्यू (फीमेल) की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। राज्य उप प्रधान अजय कुमार ने बताया कि हृ॥रू में कार्यरत एम पी एच डब्लू (फीमेल) को सातवें वेतन लागू करने औऱ पद समाप्त करने के विरोध में 27अगस्त 2023 को एक दिवसीय धरना औऱ हैल्थ मिनिस्टर के घर का घेराव किया जायेगा। इसमें सभी कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ भाग लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी वरिस्ठ चिकित्सा अधिकारी से मिले और समस्याओंसे अवगत कराया तो वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने मांगों का शीध्र से शीध्र समाधान का आश्वासन दिया। राजबाला, संतोष, सुनीता देवी, विनोद, ज्योति, बीरेंदर, अनिल , राकेश, संदीप, प्रदीप, अनिल हैल्थ इंस्पेक्टर, सरोज सुपरवाइजर, विजेंदर हेल्थ इंस्पेक्टर, बबिता, विकास कुमार, साहबकौर आदि उपस्थित रहे।

लिपिकों की वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल 14वें दिन भी रही जारी
बारिश के बावजुद विभिन्न विभागों के लिपिकों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

रेवाड़ी, 18 जुलाई (अभीतक) : लिपिकों द्वारा अपने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के 14वें दिन मंगलवार को भी बारिश के बावजुद विभिन्न विभागों के लिपिकों ने भारी संख्या में एकजुट होकर मौजूदा प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ा रोष जताया। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से चल रही लिपिकों की हड़ताल का खामियाजा सबसे ज्यादा जरूरतमंद लोगों को भुगतना पड़ रहा है तथा कार्यालयों में आने वाले आमजन को अपने बिना कार्य करवाये ही बैरंग लौटना पड़ रहा है तथा सरकार को भी राजस्व का भारी नुक्सान हो रहा है। इसके बाद भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। मंगलवार को हड़ताल के दौरान भारतीय मजदूर संघ, रेवाड़ी के जिला प्रधान सांवत सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपने संख्या बल को बढ़ाकर संघर्ष के लिए डटे रहे है। पिछले 14 दिनों से पूरे प्रदेशभर में लिपिक कर्मचारी बारिश के मौसम में सडक़ों पर आकर आंदोलन करने को मजबूर है तथा सरकारी कार्यालयों के कार्य पूरी तरह से ठप्प होने के कारण राज्य की जनता भी पूरी तरह से त्रस्त है। ऐसे में प्रदेश के हितों को देखते हुए सरकार को बिना किसी देरी के कर्मचारियों की जायज मांग को पूरा करना चाहिए। उन्होंने मौजूदा प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते लिपिक कर्मचारियों के 35400 रूपये वेतनमान की मांग को पूरा नहीं किया गया तो सतासीन सरकार को 2024 के चुनाव में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को बीएमएस के उतर क्षेत्र के केंद्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार भी रेवाड़ी पहुंचकर कर्मचारियों की हड़ताल को संबोधित करेंगे तथा भावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने अगस्त 2014 में कांग्रेस सरकार द्वारा कैबिनेट में पास किये गए लिपिकों के वेतनमान से संबंधित फैसले को मौजूदा सरकार द्वारा आज तक होल्ड किये जाने पर कड़ा रोष जताया और कहा कि आज तक सरकार ने उस फैसले को न तो लागू किया और न ही रद्द किया है। पिछली येाजना में भी भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में लिपिको को पंजाब के समान वेतनमान दिये जाने की बात कही थी लेकिन बाद में खजाने पर ज्यादा भार पडऩे का बहाना बनाकर अपने वायदे से पलट गई। मौजूदा सरकार कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की बजाय आज अपने मंत्रियों, विधायकों के वेतन व सुख सुविधााएं बढ़ाकर तथा अनावश्यक पदों के ऊपर सरकारी खजाने को लुटाने का कार्य कर रहीे है। मौजूदा सरकार को बिना किसी देरी किए लिपिकों का वेतन बढ़ाकर अपने चुनावी वायदे को पूरा करना चाहिए तथा साथ ही इसका श्रेय भी लेना चाहिए। लिपिक एसोसिएशन के जिला प्रधान विकास यादव ने कहा कि लिपिक वर्ग लगातार कार्य समीक्षा के आधार पर 35400 रूपये का वेतनमान निर्धारित करने की मांग कर रहा है। लेकिन एसोसिएशन के पिछले तीन वर्ष से चल रहे संघर्ष व प्रदर्शन के बावजूद सरकार जायज मांग को नजरअंदाज कर रही है। जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मान लेगी, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। धरने को कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, रिटायर्ड डीईओ धर्मबीर बल्डोदिया, एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हेमचंद सहित विभन्न विभागों के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों दयानंद शर्मा, रामनिवास बेनीवाल, अंकित कौशिक, टेकचंद, समय सिंह, मोनिका, कुंजलता, सुमित्र, मंजु, अशोक कुमार, कपिल शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए सरकार से बिना किसी देरी के लिपिकों की वेतनमान बढ़ाने की जायज मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की पुरजोर मांग की।
रेवाड़ी। लिपिको कीे अनिश्चितकालीन हड़ताल में मंगलवार को शामिल हुए विभिन्न विभागों के लिपिक कर्मचारी।

आमजन सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में बनें भागीदार : डीसी
ब्रांड एंबेडसर नंदिनी ने डीसी इमरान रजा को भेंट किया कपड़े का थैला

रेवाड़ी, 18 जुलाई (अभीतक) : जिला रेवाड़ी में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण की ब्रांड एंबेसडर नंदिनी ने डीसी मोहम्मद इमरान रजा को कपड़े का थैला भेंट किया। डीसी इमरान रजा ने नंदिनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाई जा रही इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए कहा कि नंदिनी द्वारा चलाई जा रही मुहिम निश्चित तौर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नागरिकों की धारणा में बदलाव लाएगी और इससे नागरिकों में जागरूकता आएगी। उन्होंने जिला के दुकानदारों व नागरिकों से अपील की है कि वे रेवाड़ी को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनतेे हुए सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाएं। डीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि आमजन प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचें और इस बारे अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही प्लास्टिक बैग मुक्त भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि आमजन को चाहिए कि वे बाजार जाते समय अपने साथ पेपर बैग या कपड़े का थैला लेकर चलें। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के प्रयास करें, प्लास्टिक का उपयोग करने से बचें और दूसरों को भी जागरूक कर पुनीत कार्य के भागीदार बनना चाहिए। नंदिनी ने डीआईपीआरओ दिनेश कुमार को भी कपड़े का थैला भेंट किया। इस अवसर पर नंदिनी की माता डा. कमलेश यादव भी मौजूद रही।

सदैव एक समान विकास की रही भाजपा सरकार की कार्यशैली : डा. बनवारी लाल
मनोहर सरकार ने बाजरे का मूल्य बढ़ाकर दक्षिण हरियाणा की समृद्धि में की वृद्धि, बोले सहकारिता मंत्री

रेवाड़ी, 18 जुलाई (अभीतक) : सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल जी ने सोमवार शाम गाँव गुज्जीवास व कमालपुर गाँव मे आयोजित जनसभाओं में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और कमालपुर से गुज़रियावास लिंक रास्ते का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामिणों को संबोधित करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 8 सालो में प्रदेश की मनोहर सरकार ने विभिन्न विकास योजनाओं से हरियाणा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली हमेशा से ही एक समान विकास की रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की मनोहर सरकार ने समाज के सभी वर्गों व देश-प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास समान रूप से किया है व विकास प्रक्रिया में किसी भी तरह का भेदभाव नही किया है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में बाजरा मुख्य फसल है और प्रदेश की मनोहर सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य गेहूँ से भी अधिक कर के दक्षिण हरियाणा के लोगों के जीवन की समृद्धि में बढ़ोतरी की है। उन्होंने आगे कहा कि विकास गति की निरंतरता के साथ साथ भाजपा सरकार ने ज्यादा से ज्यादा सरकारी सुविधाओं को ऑनलाइन कर के न केवल सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने का काम किया है बल्कि लोगो के जीवन स्तर को भी सुगम बनाया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं हमेशा से ही गरीब कल्याण के साथ साथ दूरगामी परिणामों को समर्पित रही है। डा. बनवारी लाल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की मनोहर सरकार की विकास योजनाओं के बहुआयामी परिणाम हासिल किए है जिससे देश व प्रदेश में तरक़्क़ी के नए मापदंड स्थापित हुए है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 8 सालों में हरियाणा की बीजेपी सरकार ने जो कल्याणकारी फैसले लिए है उनकी चर्चा देशभर में हो रही है चाहे वो लाल डोरा खत्म करने का निर्णय हो या फिर सरकारी सुविधाओं को ऑनलाइन माध्यम से जन जन तक पहुंचाना हो या फिर पशुपालन ऋण व स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आमजन को आत्मनिर्भर बनाने का फ़ैसला सभी योजनाएं जनहितकारी साबित हुई है। सहकारिता मंत्री ने आगे कहा कि परिवार पहचान पत्र में आय संबंधित व अन्य त्रुटियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश से केवल 2 महीनों के अंदर ठीक किया जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा की विपक्ष की भ्रष्टाचार व असमान विकास की कार्यशैली से मुक्ति पा कर देश-प्रदेश को उन्नति के नए श्वास देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अंतर्गत हर क्षेत्र में विकास हुआ है उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की योजना हो या फिर महिलाओं को दुर्गम श्रम से मुक्त करने वाली उज्ज्वला और जल जीवन मिशन योजना हो या आयुष्मान भारत की नवीनकरण योजना चिरायु हरियाणा योजना हो इन सब योजनाओं ने देश के सबसे वंचित तबकों के जीवन स्तर में सुधार किया है। जनसभा में सहकारिता मंत्री द्वारा ग्रामवासियों की तरफ से रखी गयी सभी माँगो को मंच से ही स्वीकृत किया गया और कार्यक्रम के अंत में डॉ. बनवारी लाल द्वारा गुज्जीवास व कमालपुर ग्राम विकास परियोजनाओं हेतु क्रमश: 30 लाख रुपए व 15 लाख रुपयों के अनुदान की घोषणा की गई। इस अवसर पर बावल नगरपालिका पूर्व चेयरमैन अमरसिंह महलावत, बावल नगरपालिका उपप्रधान अर्जुन चौकन, भाजपा गढ़ी बोलनी मण्डल अध्यक्ष राजपाल, सरपंच गुज्जीवास धर्मेन्द्र, सरपंच कमालपुर नीलम देवी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एमएसएमई में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए अधिसूचना जारी : एडीसी गलत तथ्यों के आधार पर योजना का लाभ लेेने पर रिफंड करनी होगी प्रोत्साहन राशि, की जाएगी कानूनी कार्रवाई
रेवाड़ी, 18 जुलाई (अभीतक) : एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि वैश्विक स्तर पर भविष्य में बढ़ रही ऊर्जा की मांग को पूरा करने के लिए हरित ऊर्जा व अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों की आवश्यकता के मद्देनजऱ हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए अधिसूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना अनुसार राज्य नवीकरणीय ऊर्जा स्कीम के अंतर्गत एमएसएमई उद्योग को नवीकरणीय ऊर्जा के जिन स्त्रोतों को अपनाना होगा उनमें औद्योगिक अनुप्रयोग आधारित नवीकरणीय ऊर्जा, सोलर पीवी ऊर्जा उत्पादन, सोलर थर्मल अनुप्रयोग (सोलर हॉट वाटर जनरेटर व हॉट एयर जनरेटर), बायोमास गैसीफायरस, बायोमास प्लांट्स, बायोमास आधारित बॉयलर का अप-ग्रेडेशन तथा नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित अन्य औद्योगिक उपकरण व मशीनरी शामिल हैं। एडीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से ऐसे उद्योगों को 3 वर्ष के लिए प्रतिवर्ष अधिकतम 10 लाख रुपये के सावधि ऋण पर 5 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी दी जायेगी। हरियाणा की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग नीति 25 अप्रैल, 2024 तक के लिए अधिसूचित की गई है। सब्सिडी का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में दस्तावेज विभाग की वेबसाइट पर वित्त वर्ष की समाप्ति से 3 महीने पहले तक अपलोड किये जा सकते हैं। ये प्रोत्साहन देने के लिए महानिदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग हरियाणा सक्षम प्राधिकारी होंगे। अधिसूचना अनुसार यदि कोई आवेदक गलत तथ्यों के आधार पर उक्त लाभ लेता पाया जाता है तो उससे 12 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर के साथ प्रोत्साहन राशि रिफंड करनी होगी और उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की दी जाने वाले प्रोत्साहन/ सहायता ग्रांट से वंचित किया जा सकता है।

रेवाड़ी में आयोजित जिलास्तरीय समारोह को संबोधित करते कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव
रेवाड़ी मेें आयोजित जिलास्तरीय समारोह में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, साथ हैं पर्यंटन निगम चेयरमैन डा. अरविंद यादव व अन्य

रेवाड़ी जिला को मिली 167.23 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मनोहर सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिरोजपुर झिरका से विडियो कांफ्रेंसिंग से किया रेवाड़ी की 31 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
जिला स्तरीय समारोह में विधायक कोसली लक्ष्मण यादव व पर्यटन निगम के चेयरमैन डा. अरविंद यादव की रही गरिमामयी उपस्थिति
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने की समारोह की अध्यक्षता

रेवाड़ी, 18 जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मंगलवार को आजादी अमृत काल में जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका शहर से रेवाड़ी जिला को करीब 167.23 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की मनोहर सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नूंह के फिरोजपुर झिरका से वर्चुअल माध्यम से जुडक़र रेवाड़ी जिला की 31 जनहितकारी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समरोह का रेवाड़ी के बाल भवन स्थित ऑडिटोरियम में सीधा प्रसारण दिखाया गया। बाल भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित पर्यटन निगम के चेयरमैन डा.अरविंद यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने की। समारोह में पहुंचने पर एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल अतिथिगण का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। जिलास्तरीय समारोह में क्रमवार विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास जिलावासियों की मौजूदगी में किया गया।
दक्षिणी हरियाणा को मिला मनोहर सरकार में सम्मान : विधायक
कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार का दिन रेवाड़ी जिला के लिए मंगलकारी सिद्ध हुआ है। आज जिला को 167 करोड़ रुपए से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करकमलों से मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ऊर्जावान नेतृत्व में दक्षिणी हरियाणा को को पूरा मान-सम्मान मिला है। मनोहर सरकार के करीब साढक़ आठ साल के कार्यकाल में दक्षिणी हरियाणा के अंतिम छोर तक पानी पहुंचा है। सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाई भतीजावाद, असमान विकास, भ्रष्टाचार की बेडिय़ों से मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे को चरितार्थ किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में ऐसी व्यवस्था कायम की है कि हम सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मोबाइल और कम्प्यूटर के माध्यम से घर बैठे ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बढ़ते विकासात्मक कदम में पिछले साढ़े आठ साल के कार्यकाल में रेवाड़ी जिला निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के चंहुमुखी विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है और इसके लिए सरकार द्वारा अनेक विकास योजनाएं क्रियांवित करते हुए आमजन को लाभान्वित करने की दिशा में कारगर एवं सराहनीय कदम उठाए हैं। सरकार का जिला रेवाड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, जल व बिजली आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं पर पूरा फोकस है।
मनोहर राज में तेजी से घूम रहा हरियाणा के विकास का पहिया : डा.अरविंद
समारोह में पर्यटन निगम के चेयरमैन डा.अरविंद यादव ने कहा कि मनोहर राज में प्रदेश के विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। हरियाणा प्रदेश में सडक़ तंत्र मजबूत हुआ, आमजन का आवागमन सरल एवं सुगम हुआ है। हरियाणा सरकार ने अंतिम छोर तक खेत में पानी पहुंचाने का कार्य किया है, जिसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है। किसानों को नहरी पानी मिल रहा है। आज प्रत्येक घर में नल से जल आ रहा है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में जनसेवा को समर्पित होने वाली विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है जिसका लाभ हर आमजनमानस को मिल रहा है। किसी भी क्षेत्र में विकास का द्वार वहां के आधारभूत ढांचागत उत्थान पर निर्भर करता है, ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल आजादी के इस अमृत काल में समान विकास की विचारधारा के साथ प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर आगे बढ़ा रहे हैं जिसका लाभ प्रदेशवासियों को प्रभावी रूप से मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी को दी इन विकास परियोजनाओं की सौगात :
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिरोजपुर झिरका से वर्चुअल माध्यम से रेवाड़ी जिला की 1 योजना का उद्घाटन एवं 30 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें रेवाड़ी जिला के बावल के एचएसआईआईडीसी में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 512.90 लाख रुपए की लागत से बनाए गए 33 केवी के नए सब स्टेशन का उद्घाटन किया। वहीं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से 289.18 लाख की लागत से नंगला माइनर का पुनर्वास व पुलों की मरम्मत, 127.18 लाख की लागत से दीवाना माइनर का पुनर्वास व पुलों की मरम्मत, 247.59 लाख की लागत से बास डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुलों की मरम्मत, 406 लाख की लागत से सूमाखेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पक्का ढांचा, 339.23 लाख की लागत से जखाला डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पक्का ढांचा, 132.51 लाख रुपए की लागत से जेएलएन कैनाल पर वीआर पुल का निर्माण, सुर्खुपुर क्षेत्र में 650 लाख रुपए की लागत से निर्जलीकरण योजना, जेएलएन फीडर पंप हाउस की लिफ्टिंग क्षमता में 2650 लाख रुपए की लागत से वृद्धि, 700.20 लाख की लागत से निखरी डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 570.36 लाख की लागत से बावल डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 416.85 लाख की लागत से कमालपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 193.80 लाख की लागत से झाबुआ डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 270.67 लाख की लागत से भाड़ावास डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 118.94 लाख की लागत से किशनपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 429.95 लाख की लागत से जीतपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, मिकाढ़ा की ओर से जलाखा डिस्ट्रीब्यूटरी पर 906 लाख, बुडौली डिस्ट्रीब्यूटरी पर 391 लाख की लागत से, नया गांव डिस्ट्रीब्यूटरी पर 600 लाख की लागत से, पटौदी डिस्ट्रीब्यूटरी पर 968 लाख की लागत, शादीपुर डिस्ट्रीब्यूटरी पर 328 लाख की लागत से सोलर पावर आधारित माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट, विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गांव काकोडिय़ा में 140.86 लाख की लागत से खेड़ावाला तालाब व गांव जयसिंहपुर खेड़ा में 109.74 लाख की लागत से बनी वाला तालाब का विकास, लोकनिर्माण विभाग की ओर से 350.11 लाख रुपए की लागत से भगवती आश्रम अपरोच रोड़ की मरम्मत, 1392.28 लाख की लागत से सुठाना से जलालपुर व खातीवास से खेड़ा मुरार रोड़ का मजबूतीकरण व चौड़ीकरण व अन्य कार्य, 1273.43 लाख की लागत से रेवाड़ी-डहीना-महेंद्रगढ-सतनाली-लौहारू रोड़ का कार्य, 859.15 लाख की लागत से रोड़ का सुधारीकरण, मजबूतीकरण व चौड़ीकरण कार्य करने सहित कोसली में रेवाड़ी-भठिंड़ा रेलवे लाइन पर 1349.61 लाख रुपए की लागत से आरओबी का पुनर्वास कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
यह रहे मौजूद :
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, नगर परिषद चैयरमेन पूनम यादव, सतीश खोला सहित जिला प्रशासन की ओर से एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम बावल डा. जितेंद्र सिंह, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

डीसी मो. इमरान रजा

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि
26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी अवार्ड की घोषणा

रेवाड़ी, 18 जुलाई महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2023 कर दी गई है। डीसी मो. इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in  पर शुरू हो गई है। यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा, जो भारतीय नागरिक है, और भारत में रहता है, और 18 वर्ष से अधिक आयु का नहीं है (आवेदन/नामांकन की अंतिम तिथि तक) पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। कोई अन्य व्यक्ति भी योग्य बच्चे को पुरस्कार के लिए नामांकित कर सकता है। पीएमआरबीपी के लिए आवेदन केवल इस उद्देश्य के लिए डिजाइन किए गए ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में पिछले दो सालों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे को वर्ष 2024 के जनवरी माह में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी। बाल पुरस्कार को दो श्रेणियों नामत: बाल वीरता पुरस्कार व बाल उत्कृष्टता पुरस्कार में विभाजित किया गया है। दोनों श्रेणियों में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों ही पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपए की राशि एवं एक मैडल सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी उसके उपरांत फाइनल नामों का सिलेक्शन नेशनल कमेटी द्वारा किया जाएगा।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मो. इमरान रजा

जिला में चलाया जाएगा मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान : डीसी
बीएलओ द्वारा 21 जुलाई से किया जाएगा हाउस टू हाउस सर्वे
5 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन : इमरान रजा

रेवाड़ी, 18 जुलाई
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मो. इमरान रजा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 1 जनवरी 2024 को आधार तिथि मानकर जिला में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए ईआरओ, एईआरओ व बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया प्रशिक्षण उपरांत बीएलओ द्वारा बीएलओ एप पर शुक्रवार 21 जुलाई से सोमवार 21 अगस्त तक हाउस टू हाउस सर्वे किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी, 2024 को आधार तिथि मानकर मंगलवार 17 अक्टूबर, 2023 से लेकर गुरूवार 30 नवम्बर, 2023 तक दावें तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इसी अवधि में शनिवार 21 अक्टूबर व रविवार 22 अक्टूबर 2023 तथा शनिवार 4 नवम्बर व रविवार 5 नवम्बर 2023 को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई है। इन विशेष तिथियों में सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार 26 दिसंबर तक दावों एवं आपत्तियों का निपटान करने उपरांत शुक्रवार 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला का गठन करें बीएलओ : इमरान रजा
जिला निर्वाचन अधिकारी इमरान रजा ने आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आमजन को मतदाता पंजीकरण, चुनाव प्रक्रिया तथा ईवीएम व वीवीपेटस के प्रति जागरूक करने के लिए सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर एक-एक चुनाव पाठशाला का गठन करें। चुनाव पाठशाला में 14 से 17 वर्ष के भावी मतदाता जो किसी कारण से बीच में ही स्कूल छोड़ चुके है, 18-19 वर्ष के नए मतदाता, महिलाएं (युवा और प्रोढ़), वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग जन (अगर कोई हो) को शामिल किया जाए तथा प्रति दो महीने में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अवश्य करवाया जाए। डीसी ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए कि मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से पूर्व मतदान केन्द्रों के भवनों का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भिजवाया जाता है। यदि किसी भी मतदान केन्द्र का भवन क्षतिग्रस्त हो तो नए भवन के प्रस्ताव का सुझाव इस कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी नागरिक जो 18 वर्ष की उम्र पूरी करते हैं वो वोट बनवाने के पात्र है। सभी सुपरवाईजरों को यह भी निर्देश दिए कि वे सभी बीएलओज को यह निर्देशित करें कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जो अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहता हैं उससे उनके पूर्व पहचान पत्र की कापी/पूर्व निवास स्थान के पते के प्रमाण की प्रति लेते हुए पूर्ण पड़ताल करके ही फार्म भरवाया जाये तथा फार्म के साथ डिक्लरेशन फार्म भी अवश्य भरवाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि वोट बनवाने आये पात्र व्यक्तियों से उनके आयु व रिहायश के मूल प्रमाण चैक करके व उनके रिहायश की मौके की पड़ताल करके ही बीएलओ अपनी सत्यापन रिपोर्ट करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *