







दा हाइट्स में हवन के साथ नए सत्र की शुरुआत
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : दा हाइट्स संस्थान में हवन का आयोजन करके नए स्तर की शुरुआत की। सभी बच्चों को आगामी सत्र की शुभकामनाएं दी। इसके साथ लड़कियों की कैरम प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें लगभग 50 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें कोशिश व मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ख्याति व नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक श्री नवींद्र कुमार व प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार ने बच्चों को खेल-खेल में तनाव मुक्त पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। तथा कोविड-19 परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निदेशक श्री नवींद्र कुमार ने संस्था में बच्चों के लिए एडमिशन फीस माफ करने का निर्णय लिया। खेलेगा इंडिया पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।



जे एस स्कूल भदानी में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : गांव भदानी स्थित जे एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सताइसवां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती कृष्णा देवी ने बताया कि इस अवसर पर प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग में लक्ष्य ने टी-शर्ट, हिमांशु ने स्कूल बैग, प्रियांशु ने डिनर सेट, नीरज ने क्रोकरी सेट और छात्र अश्मित ने फ्लावर पोट हासिल किया। सीनियर वर्ग में प्रीति ने एलइडी लैंप, नितिका ने थरमस फ्लास्क, हिमांशी ने कलाई घड़ी, प्रिया ने मिक्सर ग्राइंडर, छात्र मयंक ने टेबल लैंप और छात्रा नजरु ने फोटो एल्बम प्राप्त की। अध्यापक वर्ग में मोनिका मैडम ने इलेक्ट्रिक प्रेस और बस कंडक्टर नरेंद्र ने पेंडुलम क्लॉक हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने आहुति देकर इस अवसर को यादगार बनाया। तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों , स्टॉफ सदस्यों और वहां पर उपस्थित सभी अभिभावकों को प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय निदेशक जोगेंद्र देशवाल ने बताया कि गत छब्बीस वर्षों से यह विद्यालय शिक्षा, खेल और अनुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति कृत संकल्प रहा है। उन्होंने कठोर परिश्रम के लिए सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


अमेरिकन स्कूल में हवन यज्ञ किया नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : इंडो अमेरिकन स्कूल में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक स्तर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूल निर्देशक विजेंद्र काद्यान व चेयरमैन मोहित काद्यान व स्कूल स्टाफ ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल निर्देशक बिजेंद्र कादयान ने कहा कि हिंदू संस्कृति में कोई भी कार्य प्रारंभ करने से पहले ईश्वर की स्तुति को शुभ माना जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करके अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करें। स्कूल स्टाफ ने प्रार्थना की कि यह संस्थान दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें। मंत्रोच्चारण के साथ हवन में पूर्णाहुति देते हुए आयोजन का समापन किया गया।




एल.ए. स्कूल झज्जर में नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन सभी बच्चों को अनुशासन के पालन का दिलाया संकल्प
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में सभी बच्चों को एकत्रित कर नियमों का पढ़ाया पाठ। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि सत्र 2023-24 के पहले दिन सभी बच्चों को एकत्रित कर स्कूल नियमों का कड़ाई से पालन करने व चरित्र निर्माण का सभी बच्चों को संकल्प दिलवाया। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने बताया कि प्रत्येक सत्र की शुरुआत में सभी बच्चों को पहले ही दिन अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने व अध्यापकों का सम्मान करने के लिए बताया जाता है। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अभिभावकों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए अनेकों सुधार किए जाते हैं,साथ ही बच्चों का सर्वागीण विकास हो इसके लिए सचेत रहा जाता है। अध्यापकों के मान-सम्मान को बरकार रखते हुए अनेकों जिमेंदारियों के आगे बढ़ा जाता है।




एच.डी. स्कूल बिरोहड़ में हवन यज्ञ की आहुतियों के मध्य माँ सरस्वती, बाबा हरिदास व बाबा रघुनाथ की वन्दना के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ के प्रांगण में हवन यज्ञ की आहुतियों के मध्य माँ सरस्वती, बाबा हरिदास व बाबा रघुनाथ की वन्दना के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव। नए शैक्षणिक सत्र के शुभ अवसर पर निदेशक बलराज फौगाट, प्राचार्या नमिता दास एवं समस्त स्टाफ व बच्चों ने माँ सरस्वती, बाबा रघुनाथ, बाबा जोतनाथ व बाबा हरिदास आदि समस्त देवी-देवताओं का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सन्त श्री बिजेन्द ्रनाथ के पावन सान्निध्य में पूजन अर्चन कर हवन में आहुतियाँ अर्पित की। निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यालय परिवार एवं सभी अभिभावकों के स्वास्थ्य की मंगल कामना की। निदेशक ने सभी को नए सत्र की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की अभिलाषा व्यक्त की और कहा कि आने वाला सत्र आपके व आपके बच्चों के लिए मंगलमय हो। उन्होनें बच्चों से कहा कि कठिन परिश्रम और नेक ईरादे से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। नए सत्र से सभी मन लगाकर पढ़ाई करें। प्राचार्या ने कहा कि यह शैक्षणिक सत्र सभी विद्यार्थियों को उनके वांछित लक्ष्य की ओर अग्रसर करे। सभी विद्यार्थी सत्र के आरंभ से ही अपने विद्या अध्ययन में संलग्न हों। आज से ही सफलता प्राप्ति का संकल्प लें और अपने लक्ष्य को नए आयाम दें। उन्होंनें अध्यापकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे नए सत्र में प्रत्येक बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए अपने संकल्प को दोहराएं। हिन्दी अध्यापक हरिओम शास्त्री, उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल व महन्त श्री बिजेन्द्रनाथ ने पूर्ण आहुति दिलाते हुए ईश्वर से सभी को लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग दिखाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार सहित अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे।






विश्वकर्मा स्कूल पाटोदा में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का किया गया आयोजन
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : विश्वकर्मा सीनियर सैकेंडरी स्कूल पाटोदा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया और पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक बलवंत सिंह ने मां सरस्वती के सामने पुष्प अर्पित करके की। इस परीक्षा परिणाम में लगभग सभी कक्षा के छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल करके सफलता प्राप्त की। कक्षा इंचार्ज ने छात्र-छात्राओं के माता-पिता को बच्चों के प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया। सभी कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम को देखकर माता-पिता उत्साहित दिखे अंत में प्रबंधक बलवंत सिंह ने सभी छात्रों को उनके शानदार परीक्षा परिणाम के लिए प्रोत्साहित किया व इसी प्रकार मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रों के शानदार परीक्षा परिणाम के लिए उन्होंने उनके अभिभावकों व अध्यापकों को भी शुभकामनाएं और बधाइयां दी। अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए प्रबंधक ने विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

बहादुरगढ़ में जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत।
सेफ्टी टैंक में पानी निकासी का पाइप लगाते समय हुआ हादसा।
मृतकों में दीपक, महेंद्र, सतीश और एक अन्य व्यक्ति की हुई मौत।
जाखोदा गांव का मामला।
मृतक महेंद्र चिनाई मिस्त्री का करता था काम।
मरने वालों में सतीश और एक अन्य हैं प्रवासी मजदूर।
मृतक दीपक बहादुरगढ़ के जसौरखेड़ी गांव का था रहने वाला।
दीपक ने जाखोदा गांव में किराए के कमरे बना रखे हैं, वहीं पर हुआ है हादसा।
पहले महेंद्र पाइप लगाने के लिए सेफ्टी टैंक में उतरा था।
महेंद्र को बेहोश होते देख बचाने के लिए टैंक में उतरा था दीपक।
दीपक और महेंद्र को बचाने के लिए बाकी दोनों भी उतरे थे सेफ्टी टैंक में।
चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल।
मामले की जांच में जुटा पुलिस प्रसाशन।
NTPC द्वारा छात्रों को किया गया सम्मानित
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : झज्जर के गांव लडायन के सरकारी स्कूल में अनूठा आयोजन छात्रों को सम्मानित करने का किया गया। जहां एनटीपीसी ने साइकिल व योगा मैट देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक नवीन मित्तल ने बताया कि यह अपनी तरह क विशेष कार्यक्रम रहा, जिसमें छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए एनटीपीसी ने सहयोग किया है जो छात्र 80 प्रतिशत से अधिक दसवीं में मार्क अर्जित किए थे उन्हें साइकिल दी गई और अन्य को योगा मैट दिए गए। स्कूल प्रशासन व ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना की। मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। गौशाला प्रधान मनोज जून ने गाय का दूध पीकर स्वास्थ अर्जित करने की कामना की। उपस्थित गणमान्य सदस्यों में दिलबाग डीपीई, जय भगवान, योगेश, हरि ओम, आचार्य रमेश, माया यादव, रविंद्र एनटीपीसी, सुनील जाखड़, तिलक शर्मा, ऋषि, कैप्टन रोशन, पवन उपलब्ध थ।


हरि प्रकाश बने यादव महासभा उपाध्यक्ष
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : यादव महासभा जिला झज्जर कार्यकारिणी की आम बैठक हुई। जिसमें कार्य की अधिकता को देखते हुए श्री हरि प्रकाश यादव को सर्वसम्मति से यादव महासभा जिला झज्जर का उपाध्यक्ष चुना गया। गांव खेड़ी खुम्मार निवासी श्री हरि प्रकाश यादव प्रमुख समाज सेवी एवं झज्जर की प्रमुख समाज सेवी संस्थाओं से लंबे अरसे से जुड़े हुए हैं तथा झज्जर व्यापार मंडल के लंबे समय से उपाध्यक्ष रहे हैं और यादव महासभा से उनका नाता पुराने समय से रहा है। यही नहीं उनकी धर्मपत्नी समाजसेवी तथा ब्लॉक समिति मेंबर रही है। इस अवसर पर यादव महासभा के प्रधान वीरेंद्र सिंह दरोगा, कार्यकारिणी संरक्षक डॉ. एच एस यादव, महासचिव देवेंद्र यादव, वरिष्ठ उपप्रधान संजय यादव, संतराम नंबरदार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में सभी ने श्री हरि प्रकाश यादव को उपाध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।







बिरधाना गांव की दो बेटियों ने कबड्डी में हरियाणा को 40 साल बाद नेशनल में दिलाया स्वर्ण पदक
विजेता खिलाड़ी सिमरन तोगडिय़ा व अंतिम तोगडिय़ा को ढोल नगाड़ों के साथ विजयी जुलूस निकालकर स्वागत स्थल तक लाया गया
गांव में पहुंचने पर दोनों विजेता खिलाडिय़ों का फूलमालाओं व नोटों की मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : खेलों में अपनी विशेष पहचान बनाती जा रही झज्जर जिले के बिरधाना गांव की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आने वाले समय में बिरधाना गांव होनहार बेटियों के नाम से जाना जाएगा। बेटियों को तरासने में कोच सुरेश दहिया की भी अहम भूमिका रही है, जिन्होंने यह पौध लगाई और आज यह पौध वृक्ष बनकर राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट:ीय पटल पर बिरधाना गांव का नाम चमका रही हैं। अबकि बार बिरधाना की उभरती खिलाड़ी सिमरन तोगडिय़ा पुत्री विजय कुमार व अंतिम तोगडिय़ा पुत्री जयबीर सिंह ने कबड्डी में हरियाणा को 40 साल बाद नेशनल में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाते हुए अपने गांव बिरधाना व हरियाणा प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया। गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित हुई 69वीं नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में 40 साल बाद हरियाणा को स्वर्ण पदक मिला है। सोमवार को जैसे ही ग्रामीणों ने दोनों होनहार बेटियों व उनकी इंटरनेशनल कोच सुमन सहरावत के गांव में पहुंचने की सूचना मिली तो ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों व अपने निजी वाहनों में महिलाआ व बेटियों को बैठाकर गांव की सीम से ढोल-नगाड़ों के साथ खुली जीप में जलूस की शक्ल में स्वागत स्थल तक लाया गया। गांव में पहुंचने पर सबसे पहले दोनों बेटियों ने प्राचीन शिव मंदिर में जाकर प्राकृतिक शिवलिंग के समक्ष मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। उसके बाद स्वागत स्थल पर उन्हें जिला परिषद् चेयरमैन कप्तान बिरधाना, सरपंच मंजीत दहिया उर्फ भोला पहलवान, पूर्व पार्षद सीमा दहिया, हवा सिंह दहिया, दलजीत उर्फ छोटू ठेकेदार, महेंद्र पहलवान, मास्टर रामचंद्र शर्मा, डॉ. विनोद, मंजीत गोदारा, मास्टर जगबीर, पूर्व सरपंच दलबीर, ठोलेदार नौरंग, पूर्व सरपंच राम सिंह, कोच देवेंद्र, सतीश कुमार, सोमपाल, प्राध्यापक हुकमचंद, डीपीई हरेंद्र, गुगन साहब, ग्राम प्रधान प्रेम सिंह, पूर्व प्रधान रामेश्वर, मास्टर जसवंत शेरियां, राजबीर व अमित कारौला सहित अन्य ग्रामीणों व खेल प्रेमियों ने फूल व नोटों की मालाओं से लाद दिया गया और चांदी का मुकुट पहनाते हुए दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना का आशीर्वाद दिया।



सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने पर जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मान
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश
अपने अपने खण्ड में चलायें विशेष अभियान
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : झज्जर जिले के उन विद्यालयों के प्रमुखों को जिला सत्र पर सम्मानित किया जाएगा जिनके विद्यार्थी 10 से 25त्न तक इस सेशन में बढ़ेंगे। यह घोषणा आज जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने की। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी जारी किए कि वे अपने-अपने खंड के विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्कूल जिसकी वर्तमान संख्या 1000 या उससे अधिक है तो वो यदि अपने स्कूल में 10 प्रतिशत से अधिक छात्र संख्या बढ़ाने में सफल होते हैं तो वे सम्मान के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों की वर्तमान संख्या 501 से 1000 के बीच है यदि ऐसे सभी स्कूल अपनी छात्र संख्या 25त्नबढ़ाने का काम करें। जिन स्कूलों की संख्या 101 से 500 तक है और उन स्कूलों का स्टाफ 50त्न बढ़ाते हैं तो ऐसे स्कूल प्रमुख भी सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। जिन स्कूलों की संख्या 100 से कम है वो स्कूल यदि अपने स्कूल की संख्या को 150 या उससे अधिक कर लेते हैं तो ऐसे उन सभी स्कूलों को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने बताया झज्जर जिले में सरकार ने 7 मॉडल स्कूल बनाए हैं जिनमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से पढ़ाई कराई जाती है यह मॉडल स्कूल सीबीएसई से संबंधित है और इनमें ज्यादा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा जो भी राजकीय स्कूल हैं उनके प्रमुखों को भी अपने विद्यालयों में संख्या बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि सरकार स्कूलों में समुचित स्टाफ और संसाधन उपलब्ध करा रही है इसलिए अभिभावकों को भी अपने विद्यार्थी अपने बच्चों को राजकीय स्कूलों में ही भर्ती कराना चाहिए।

मोटे अनाज की महता को समझें नागरिक : एसडीएम
वर्ष 2023 को मिलेट्स वर्ष के रूप में मना रही सरकार
बेरी, 04 अप्रैल (अभीतक) : एसडीएम रविंद्र मलिक ने कहा है कि स्वास्थ्य की बेहतरी और अच्छी सेहत के लिए मोटा अनाज बहुत ही लाभकारी है। नागरिक मोटे अनाज की महता को समझें और इसे खान-पान में अधिक से अधिक शामिल करें। उन्होंने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लोग आमतौर पर मोटे अनाज को ही भोजन में प्रयोग करते थे, जिससे हमारा स्वास्थ्य सही रहता था। लेकिन वर्तमान में मोटे अनाज का प्रयोग कम कर दिया है। इसी प्रकार से मौसम के अनुरूप भी लोग अनाज का प्रयोग नहीं करते, जिससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को भोजन के रूप में प्रयोग करने से शरीर को पूरी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिंस व मिनलर्स मिलते हैं। इससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मोटा अनाज एक तरह से बूस्टर डोज का काम करता है,जिसकी महता कोरोना के बाद सभी को मालूम हुई है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि स्वस्थ रहने के लिए अपने भोजन में मोटा अनाज का प्रयोग बढ़ाएं। वहीं नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुभाष चन्द्र ने कहा कि मोटे अनाज में कैल्शियम, आयरन, जिंक, फास्फोरस, मैंग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन-बी-6, 3, कैरोटीन, लेसिथिन आदि तत्व होते हैं। मोटा अनाज डायबिटीज को रोकने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज अस्थमा रोग में लाभदायक है। बाजरा खाने से श्वास से संबंधित सभी रोग दूर होते हैं। इसके अलावा यह थायराइड, यूरिक एसिड, किडनी, लिवर, लिपिड रोग और अग्नाशय से संबंधित रोगों में लाभदायक है।
रविंद्र मलिक, एसडीएम बेरी।

लापता बच्चों को तलाशने के लिए झज्जर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, ऑपरेशन मुस्कान
लापता बच्चों को तलाश कर उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लाएगी पुलिस: एसपी वसीम अकरम
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : अपनों से बिछड़े अथवा किन्हीं भी कारणों से लापता हुए बच्चों को तलाशने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया है। विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस की विभिन्न टीमें लापता बच्चों को तलाश कर उनके परिवार जनों को सौंपने का काम करेंगी। लापता बच्चों को तलाशने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक पूरे अप्रैल माह जारी रहेगा। जिसके तहत जिला पुलिस गुमशुदा अथवा किसी अन्य कारण से अपने घर से दूर हुए बच्चों को तलाश कर उनके परिजनों को सौंप कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल की सफलता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएसपी मुख्यालय झज्जर श्री रविंद्र कुंडू को नोडल अफसर की जिम्मेवारी सौंपी गई है। डीएसपी मुख्यालय झज्जर के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर गठित टीमों द्वारा ऑपरेशन स्माइल के तहत लापता बच्चों को तलाशने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ऑपरेशन स्माइल के नोडल अफसर एवं डीएसपी मुख्यालय झज्जर रविंद्र कुंडू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री वसीम अकरम के दिशा निर्देश अनुसार झज्जर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान की सफलता के मद्देनजर लापता बच्चों को तलाशने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। जिला के सभी थाना प्रबंधको व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत सभी थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से बेहतर संबंध स्थापित कर घर से दूर हुए बच्चों के बारे में सुराग जुटाकर उन्हें तलाशने की कार्रवाई करें। जिला के सभी थाना प्रबंधक जिला बाल कल्याण अधिकारी से भी समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कारखानों तथा होटलों पर काम कर रहे बच्चों के बारे में जानकारी हासिल करके नियमानुसार उचित कार्रवाई करेंगे। सामाजिक संस्थाओं से बच्चों के बारे में जुटाई गई जानकारी सहयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल के आदेश अनुसार व पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज श्री राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश अनुसार झज्जर जिला में विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल की शुरुआत की गई है। इस अभियान के दौरान शैल्टर होम, चिल्ड्रन होम, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, फुटपाथ व धार्मिक स्थानों के आस पास ऐसे बच्चों की तलाश की जाएगी, जो गुमशुदा हैं, लावारिस हैं अथवा जिनके माता-पिता का पता नहीं है या भीख मांगते हैं। ऐसे बच्चों के संबंध में सूचना प्राप्त कर के नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान बंधुआ मजदूरी के बारे में सूचना एकत्रित करके संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट से उनको छुडवाने की कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों पर रेड करके अनैतिक देह व्यापार के धंधे में लिप्त महिलाओं व प्रबंधको के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लापता बच्चों व भीख मांगने वाले बच्चों की तलाश करने बारे राज्य अपराध शाखा एवं बाल कल्याण अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यवाही की जाएगी। अभियान के तहत की गई कार्रवाई के संबंध में सभी पुलिस टीमों को जिला पुलिस मुख्यालय को प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।



अवैध हथियार के साथ एक नाबालिग आरोपी काबू
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक नाबालिग आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक नाबालिग को अवरुद्ध किया गया। विशेष रुप से नाजायज असलाह पकडऩे तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ करने के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए अवैध हथियार के साथ एक नाबालिग आरोपी को काबू किया गया। चौकी प्रभारी मातनहेल पीएसआई नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम द्वारा जिला में अवैध असलाह रखने वाले दोषियों को पकडऩे के संबंध में विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए चौकी की एक टीम द्वारा अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक नाबालिग को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम चौकी के एरिया में तैनात थी। नीमली मोड़ मातनहेल के पास मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में मामला दर्ज किया गया। अवैध हथियार के साथ अवरुद्ध किए गए आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई।
मादक एवं नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी काबू, 720 ग्राम गांजा बरामद
बहादुरगढ़, 04 अप्रैल (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ काबु किया गया है। एंटी नारकोटिक सैल झज्जर की टीम द्वारा नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को बहादुरगढ़ शहर के एरिया से काबु किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सैल झज्जर के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एन्टी नारकोटिक सैल झज्जर की एक टीम थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि अमन निवासी डेहा बस्ती बहादुरगढ़ मादक पदार्थ गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है। वह गांजा लिए हुए सेक्टर 9 मोड बहादुरगढ़ के पास बेचने की फिराक में खड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सैल में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोहन के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 मोड के पास पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति संध्या जनक परिस्थितियों में खड़ा दिखाई दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो अवरुद्ध किए हुए उपरोक्त व्यक्ति के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 720 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान अमन निवासी डेहा बस्ती बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई गई।

घर बैठे बुढापा पेंशन शुरू होने का सरल माध्यम बना परिवार पहचान पत्र : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
झज्जर में पीपीपी ऑटो मोड से बनी 1710 बुजुर्गों को मिला पेंशन का लाभ
जिला में 68 हजार 527 बुजुर्गों को दी जा रही वृद्धावस्था सम्मान पेंशन,
मई माह में 250 रुपए बढकऱ आएगी अप्रैल की पेंशन
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : आजादी अमृत महोत्सव में प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से झज्जर जिला में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत 1 हजार 710 बुजुर्गों की घर बैठे बिठाए स्वत: ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन बनी है। नागरिकों को सरल व सुगम माध्यम से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई परिवार पहचान पत्र योजना का अब धरातल पर असर दिखने लगा है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया वृद्धावस्था पेंशन योजना को परिवार पहचान पत्र से जोडऩे के बाद अब बुजुर्गों को राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में जब से सरकार की यह फ्लैगशिप योजना शुरू हुई है, तब से आयु व आय के निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले बुजुर्गों की परिवार पहचान पत्र के माध्यम से अब वृद्धावस्था सम्मान पेंशन ऑटो मोड में बन रही है। अब किसी भी बुजुर्ग को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता लेने के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। जिला झज्जर में 1710 पात्र बुजुर्गों की पेंशन पीपीपी के माध्यम से बन चुकी है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला झज्जर के 68 हजार 527 बुजुर्गों को प्रत्येक माह 2500 रुपये की राशि वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के रूप में उनके खाते में भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने चालू वित्त वर्ष में इसमे 250 रुपए की बढ़ोतरी की है। यानि अब बुजुर्गों के खाते में अप्रैल माह की पेंशन 250 रुपए बढकऱ 2750 रुपए आएगी। डीसी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के तहत जिनकी उम्र 60 साल हो गई है और जिनकी पति पत्नी की सालाना इनकम दो लाख रुपये से कम हैं, उनका डेटा क्रीड की तरफ से ऑटोमेटिक तरीके से सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट को भेज दिया जाता है। परिवार पहचान पत्र में जैसे ही बुजुर्ग की उम्र 60 वर्ष होती हैं, उसी समय विभाग को क्रीड की ओर से सूची मिल जाती है। इसके बाद विभाग संबंधित लाभार्थी के पास जाकर उसकी सहमति लेता हैं, यदि वह सहमति देता है तो उसके बाद पेंशन शुरू कर दी जाती है। उन्होंने बुजुर्गों से आह्वान किया कि वे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लिए किसी भी विभाग के कार्यालय में चक्कर न लगाएं। इस सम्मान भत्ता के पात्र होते ही विभाग के कर्मचारी स्वयं आपके पास आएंगे।
अब बुजुर्गों को सुगम तरीके से मिल रहा पेंशन का लाभ :
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए ऐसी व्यवस्था की है जिससे हरियाणा के बुजुर्गों को पेंशन के लिए टेंशन नहीं लेनी पड़ती। सरकार द्वारा पेंशन को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा गया है।अब पात्र बुजुर्ग की घर पर आकर विभाग पेंशन बना रहा है। डीसी ने बताया कि सरकार द्वारा ‘वृद्धावस्था सम्मान भत्ता’ पेंशन योजना के जिलाभर में 68 हजार 527 बुजुर्गों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह से बुजुर्ग सम्मान भत्ता 2750 रुपए पेंशन हो गई है।
पेंशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र संबंधी दस्तावेज अपलोड करना जरूरी
जिला समाज कल्याण अधिकारी बीरेन्द्र सिंह ने बताया कि अब पीपीपी से आटो मोड से वृद्धावस्था पेंशन बनाने की विभागीय प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन सहित एक लाख 17 हजार 737 पात्र लोगों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है,जिनमें दिव्यांगजन,विधवा पेंशन,लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता,दिव्यांग बच्चे के लिए भत्ता शामिल है। उन्होंने पेंशन के पात्र लाभार्थियों का आह्वान किया कि वे जन्म तिथि का कालम भरने के बाद उसके सामने जन्म का दस्तावेज भी अपलोड करें।

युवा वर्ग के लिए मन की बात कार्यक्रम प्रेरणा दायक : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
मन की बात के 100वें एपिसोड के लिए जिलावासी प्रधानमंत्री को 27 अप्रैल तक जरूर भेजें अपने सुझाव
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रंम ‘मन की बातÓ अपने 100वें संस्करण में प्रवेश करने जा रहा है। जिलावासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात के 100वें एपिसोड को खास बनाने के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कहा है कि ‘मन की बात के 100वें एपिसोड को कैसे खास बनाया जा सकता है, इसके लिए उन्हें सुझाव भेजेंगे तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर देशवासियों के समक्ष ‘मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े अपने विचार साझा करते हैं। समाज व राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि आमजन प्रधानमंत्री के ‘मन की बात के 100वें एपिसोड को खास बनाने के लिए सुझाव 27 अप्रैल 2023 तक अपने सुझाव pmindia.gov.in/en/interact-with-honble-pm के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। आपके द्वारा भेजे गए सुझावों में से किसी भी सकारात्मक व रचनात्मक सुझाव को ‘मन की बात में शामिल भी किया जा सकता है।






स्लोगन मुकाबले में रामरति व रैसीपी प्रतियोगिता में शारदा ने बाजी मारी
झज्जर स्थित सीडीपीओ कार्यालय में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : जिलाभर में आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में चल रहे पोषण पखवाड़े का समापन हो गया। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में झज्जर सीडीपीओ कार्यालय में खंड स्तरीय बालक-बालिका स्पर्धा, स्लोगन प्रतियोगिता व रैसीपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम रविंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ सबीता मलिक ने की। इस मौके पर एसडीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों को घर का बना हुआ खाना बार-बार खिलाना चाहिए। बच्चों के आहार में प्रोटीन व वसा का प्रयोग जरूर करें। बच्चों को जंक फूड से दूर रखे व कोल्ड ड्रिंक से दूर रखे। उन्होंने कहा कि खाना बनाते समय सफाई का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका फायदा महिलाओं को उठाना चाहिए। साथ ही इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को बच्चों की ठीक प्रकार से देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। सीडीपीओ ने बताया कि इस बीच बालक-बालिका स्पर्धा, रैसीपी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक-बालिका स्पर्धा में 1-3 वर्ष व 3-6 वर्ष के बच्चों के 2 समूह बनाए गए । कार्यक्रम में बच्चो का वजन व ऊंचाई का माप किया गया। बच्चों की प्रतियोगिता में 3-6 वर्ष के बच्चों में प्रियांक ने प्रथम, संप्रीत ने द्वितीय व आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1-3 आयु वर्ग के बच्चों में गर्वित ने प्रथम, शनमीत ने द्वितीय व ईरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में रामरति ने प्रथम, राकेश रानी ने द्वितीय व सुनील रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रैसीपी प्रतियोगिता में शारदा ने प्रथम, अनीता ने द्वितीय व सुषमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विभाग की सभी सुपर्वाइजऱ व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।


डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने किया डाबौदा खुर्द का दौरा
ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं और मंदिर में आयोजित सामूहिक भंडारे में लिया प्रसाद
बहादुरगढ़, 04 अप्रैल (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार को उपमंडल के गांव डाबौदा खुर्द का दौरा किया। उन्होंने दादा शोटेवाले मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी की और प्रसाद ग्रहण किया। डीसी ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से फसलों में काफी नुकसान हुआ है। सरकार ने विशेष गिरदावरी के आदेश दिए है । राजस्व विभाग द्वारा विशेष गिरदावरी का कार्य किया जा रहा है। जिस भी किसान को फसली नुकसान हुआ है। उसकी सही जानकारी राजस्व विभाग को दें। विशेष गिरदावरी के दौरान गांव का नंबरदार और मौजिज लोग मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि जिन किसानों ने फसल का बीमा करवाया हुआ है। उसकी जानकारी कृषि विभाग को दें। सर्वे करवाकर बीमा कम्पनी से मुआवजा दिलाया जाएगा। बिना बीमा वाली फसली नुकसान का मुआवजा सरकार देगी। डीसी ने कहा कि ग्रामीण मिलजुलकर गांव के विकास कार्य करवाएं, इससे आपसी भाई चारा बढ़ता है। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

भगवान महावीर के सत्य व अहिंसा के संदेश को अपने जीवन में करें आत्मसात : डीसी
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिलावासियों को दी भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं
रेवाड़ी, 04 अप्रैल (अभीतक) : डीसी अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर जिलावासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज एक विशेष दिन है, जब हम भगवान महावीर की महान शिक्षाओं को याद करते हैं। उन्होंने हमें शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण का रास्ता दिखाया। उनसे प्रेरित होकर, हम हमेशा दूसरों की सेवा करें और गरीबों और पिछड़ों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष की उम्र में महावीर स्वामी ने भौतिक सुखों का त्याग कर अध्यात्म जीवन को ग्रहण किया था। उस समय महावीर स्वामी ने लगातार कठिन तपस्या की। इसके फलस्वरूप उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। उन्होंने अपने संदेश में सभी से आह्वान किया है कि भगवान महावीर के सत्य व अहिंसा के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा प्रेम, दया और करुणा के मार्ग पर चलते हुए एक आदर्श एवं समरस समाज के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।





मिशन -2024 : पन्ना प्रमुख होंगे भाजपा के ब्रम्हास्त्र
19 हजार 786 बूथोंं पर पांच लाख पन्ना प्रमुखोंं की जनसेवा फौज मिशन 2024 के लिए तैयार
बादली हलका पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने किया रणनीति का खुलासा
भाजपा में पन्ना प्रमुख ही पीएम मोदी, अमित शाह, नड्ïडा और धनखड़ बनता है
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : मिशन -2024 की विजयश्री के लिए भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। समर्पित पन्ना प्रमुखों को जनसेवा के सिपाही के रूप में तैयार कर घर-घर भेजा जाएगा। हरियाणा में फिलहाल 308 मंडल और 19 हजार 786 बूथ हैं। इन बूथों पर पर पांच लाख पन्ना प्रमुख तैयार किए जा रहे हैं। लगभग 60 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख। बादली हलके के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में पार्टी की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि जनता भाजपा सरकारोंं की रीति-नीति से खुश है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों को अपने-अपने पन्ने के मतदाताओं से निंरतर व्यवहार कुशलता के साथ जनसम्पर्क बनाए रखना है। विप्लब देब ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा में राष्टï्रेसवा को समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर दी है। धनखड़ को बरसात में अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बीच बैठे देख परिवार और क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले विपक्षी दलों के हौंसले पस्त हो जाएंगे। भाजपा में नेता नहीं सभी कार्यकर्ता होते हैंं। कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री ,गृह मंत्री, राष्टï्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष बनता है। धनखड़ ने कहा कि बादली हलके के हर बूथ से पन्ना प्रमुख का सम्मेलन में पंहुचना और तेज बारिश में डटे रहना यह स्पष्टï और शुभ संकेत है कि पार्टी के कार्यकर्ता मिशन 2024 को लेकर कितने समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षो में समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किए हैं। देश का मान सम्मान बढ़ाया है। सेना को आधुनिक और पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। भाजपा सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पंहुचाने का माध्यम हमारे पन्ना प्रमुख बन रहे हैं। दूसरी तरफ विपक्षी दल हताश और परेशान हैं। एक परिवार को आगे बढ़ाने व बचाने के चक्कर में न संगठन बना पा रहे हैं और न ही पार्टी की रीति और नीति। धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने चिरायु हरियाणा और निरोगी हरियाणा जैसी योजना लागू कर नया इतिहास रचने का काम किया है। अब पात्र लोगों को ईलाज के बिल की चिंता नहींं रही।
हसनपुर में आयोजित बादली हलका पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मौजूद पन्ना प्रमुख


किसान बागवानी में ‘स्टैेकिंग विधि का प्रयोग कर कमाए अच्छा मुनाफा : डीसी
हरियाणा सरकार सब्जियों में बांस स्टैकिंग व लौह स्टैकिंग पर दे रही 50 से 85 प्रतिशत तक अनुदान
रेवाड़ी, 04 अप्रैल (अभीतक) : डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किसानों का आह्वान किया है कि किसान बागवानी में ‘स्टैेकिंग विधिÓ को प्रयोग कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आधुनिक युग में खेती में नई-नई तकनीकों का आविष्कार किया जा रहा है, सब्जियों की खेती में ‘स्टैंकिंगÓ ऐसी विधि है, जिसे अपनाकर किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं। हरियाणा सरकार द्वारा सब्जियों में बांस स्टैकिंग व लोहे स्टैकिंग को प्रयोग करने के लिए सामान्य श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत व एससी श्रेणी के किसान को 85 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को बागवानी पोर्टल द्धशह्म्ह्लठ्ठद्गह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवदेन करना होगा। डीसी ने बताया कि आधुनिक युग में खेती में नई-नई तकनीकें उभरकर सामने आ रही हैं। इससे किसानों को ढेरों फायदे पहुंच रहे हैं। सब्जियों की खेती में ‘स्टैंकिंगÓ ऐसी ही एक विधि का नाम है, जिसे अपनाकर किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नई-नई तकनीकों से खेती करने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इससे ढेर सारी जानकारियां मिलती हैं और दूसरी इनसे मुनाफा और फसलों की पैदावार भी अधिक होती है।
बांस व लौह स्टैकिंग पर दिया जाता है अलग-अलग अनुदान : गर्ग
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा बांस स्टैकिंग की लागत 62 हजार 500 रुपए प्रति एकड़ पर सामान्य श्रेणी के किसान को 31250 रुपये व एससी श्रेणी के किसान को 53125 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। वहीं लोहा स्टैकिंग लागत एक लाख 41 हजार रुपए प्रति एकड़ पर सामान्य श्रेणी के किसान को 70500 रुपये व एससी श्रेणी के किसान को एक लाख 19 हजार 850 रुपए का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एससी श्रेणी के किसान के लिए बांस स्टैकिंग व लौह स्टैकिंग पर अधिकतम अनुदान क्षेत्र एक एकड़ है। इस बारे में अधिक जानकारी वेबसाईट व दूरभाष नंबर 0172-2582322 पर प्राप्त की जा सकती है।
स्टैेकिंग विधि से सब्जियों में नहीं होती सडऩ
डीसी ने बताया कि किसान पहले पुरानी तकनीक से ही सब्जियों और फलों की खेती करते थे। लेकिन अब किसान स्टैकिंग तकनीक का इस्तेमाल कर खेती कर रहे हैं क्योंकि यह तकनीक बहुत ही आसान है। इस तकनीक में बहुत ही कम सामान का प्रयोग होता है। स्टैकिंग बांस व लौहे के सहारे तार और रस्सी का जाल बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘स्टैेकिंग विधिÓ से खेती करने पर सब्जियों की फसल में सडऩ नहीं होती, क्योंकि वो जमीन पर रहने की बजाए ऊपर लटकी रहती हैं। करेला, टमाटर एवं लौकी जैसी फसलों को सडऩे से बचाने के लिए उनको इस तकनीक से सहारा देना कारगर साबित होता है। पारंपरिक खेती में कई बार टमाटर की फसल जमीन के संपर्क में आने की वजह से सडऩे लगती है, लेकिन स्टैकिंग तकनीक में ऐसी दिक्कत नहीं होती।
किसानों को समर मूंग बीज पर दिया जा रहा 75 प्रतिशत अनुदान : डीसी
पंजीकरण के लिए 10 अप्रैल तक खुली रहेगी वेबसाइट :
रेवाड़ी, 04 अप्रैल (अभीतक) : प्रदेशभर में सरकार द्वारा खरीफ 2023 में दालों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख एकड़ क्षेत्र में समर मूंग की खेती के लिए किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों के माध्यम से बीज वितरित किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार इच्छुक किसान समर मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए 10 अप्रैल तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ लिंक की गई कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाएं। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को समर मूंग के बीज की 25 प्रतिशत कीमत अदा करनी होगी तथा 75 प्रतिशत कीमत हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा संबंधित कृषि उप निदेशकों से ली जाएगी। सरकार के निर्णय अनुसार इस योजना की निगरानी उपायुक्त द्वारा की जाएगी। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में दालों को बढ़ावा देने के लिए समर मूंग के बीज का वितरण किया जाएगा। डीसी ने बताया कि विभाग द्वारा एक मोबाइल ऐप्लीकेशन ऐप भी विकसित किया जाएगा। हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों द्वारा किसानों की पहचान के लिए उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। समर मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट पंजीकरण के लिए 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। समर मूंग का बीज प्राप्त करने वाले किसानों तथा बेचे गए समर मूंग के बीज की पूरी मात्रा का रिकॉर्ड हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा रखा जाएगा। एक किसान तीन एकड़ के लिए केवल 30 किलोग्राम बीज खरीद सकता है। पंजीकरण के लिए किसान को एक पहचान पत्र, आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र अथवा किसान कार्ड अनिवार्य है।



किसानों को देशी गाय की खरीद पर दी जा रही 25 हजार की सब्सिडी : डीसी
इस प्रकार की योजना की शुरूआत करने वाला हरियाणा पहला प्रदेश : डीसी
रेवाड़ी, 04 अप्रैल (अभीतक) : हरियाणा सरकार द्वारा खेती में जोखिमों को कम करने व खेती को जहर मुक्त बनाने के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की अनुदान योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने योजनाओं का विस्तार करते हुए अब स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले ऐसे किसान, जिसके पास 2 से 5 एकड़ भूमि है, उनको देशी गाय की खरीद पर अधिकतम 25 हजार रूपये की सब्सिडी देने की योजना की शुरुआत की है। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त योजना का लाभ लेने वाले किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जीवामृत का घोल तैयार करने के लिए चार बड़े ड्रम नि:शुल्क दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में 50 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए कृषि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर किसानों का प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाजार में बढ़ रही मांग के मद्देनजर किसानों द्वारा अधिक उपज प्राप्त करने के लिए रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग में जबरदस्त वृद्धि हुई है, जिसके परिणाम स्वरूप कार्बनिक कार्बन में जबरदस्त कमी आई है। मिट्टी तथा फसल उपज में हानिकारक रसायनों में वृद्धि हुई है। इन हानिकारक रसायनों के प्रभाव को कम करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे कि किसानों की आमदनी को दोगुना तथा खेती को जहर मुक्त बनाया जा सके। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिला के किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए स्वेच्छा से प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों के लिए शुरू की गई इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को खेती के लिए एक स्वच्छ व स्वस्थ उपजाऊ भूमि दे सकें। उन्होंने बताया की इस प्रकार की योजना लाने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक अनिल तंवर ने बताया कि फसल को बिक्री व कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए फसल का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। पंजीकरण किसी भी सीएससी सेंटर में जाकर करवाया जा सकता है। वहीं कृषि से संबंधित योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते है।
जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को होगा परीक्षा का आयोजन : सुरेंद्र कुमार
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से प्रवेश पत्र किए गए जारी
रेवाड़ी, 04 अप्रैल (अभीतक) : डीसी एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय समिति अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 6 में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन किया था उनके प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जेएनवी नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने जानकरी देते हुए बताया कि 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा में स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से सत्यापित प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। परीक्षा के लिए पहले से ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से एडमिट कार्ड सत्यापित करवाना होगा। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र नजदीकी सीएससी सैंटर या नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय.जीओवी.इन या सीबीएसईआईटीएमएस.जीओवी.इन/एनवीएस/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी, परीक्षार्थियों को सुबह 10.30 बजे परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से रिपोर्टिंग करनी होगी।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लगाई स्वीकृति की मुहर
नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा करना ही उनकी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 04 अप्रैल (अभीतक) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि भिवानी जिले के तीन दिवसीय जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया है कि जनता ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी है। इस दौरान जितनी भी समस्याएं व शिकायतें आई हैं उनका जिला व मुख्यालय स्तर पर समाधान करवाया जाएगा। लोगों को पारदर्शी ढंग से शासन मुहैया करवाना व आमजन की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन गांव कैरू में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पात्र व जरूरतमंद लोगों तक त्वरित व निष्पक्ष ढंग से योजनाओं का लाभ देने के लिए ही ऑनलाइन सिस्टम लागू किया है। उन्होंने कहा कि फिर चाहे वह युवाओं को मेरिट पर नौकरी देने की बात हो या आयुष्मान भारत के तहत चिरायु कार्ड और उससे नि:शुल्क उपचार की बात हो, चाहे परिवार पहचान पत्र की बात हो या परिवार पहचान पत्र के आधार पर घर बैठे पेंशन मिलने या राशन कार्ड बनने की बात हो, सरकार इन सब योजनाओं पर लोगों ने अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है, जिसमें ई-टेंडरिंग भी शामिल है। प्रदेश सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है। सरकार मुआवजा देकर किसान के नुकसान की भरपाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पीने के लिए प्रर्याप्त पानी मिले, इसके लिए नहरी जलापूर्ति को तीन दिन की बजाय 7 दिन किया जाएगा। इस मौके पर कृषि मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, राई से विधायक मोहन लाल बड़ोली, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. राम बिलास शर्मा, उपायुक्त श्री नरेश नरवाल, पुलिस अधीक्षक एसपी अजीत सिंह शेखावत, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, मीडियाकोर्डिनेटर राज कुमार कपूर व अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
संडवा पीएचसी का किया औचक निरीक्षण
गांव कैरू में जन संवाद कार्यक्रम में आते समय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गांव संडवा की पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां पर नियुक्त स्टाफ सदस्यों से लोगों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर चाहर व फार्मेसी अधिकारी अनिल झांवरी ने मुख्यमंत्री को इस केंद्र के माध्यम से प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, डॉ0 जी. अनुपमा से फोन पर बात कर पीएचसी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।



सीएचजेयू प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की मांगों बारे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
चंडीगढ़ व हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन ने ज्ञापन में प्रदेश के पत्रकारों की प्रमुख मांगे ओपी धनखड़ के समक्ष रखी
पत्रकारों की पेंशन में बढ़ोतरी करने, उम्र घटाने व सभी पत्रकारों को कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की मांग
चंडीगढ़, 04 अप्रैल (अभीतक) :चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (रजि.) के एक प्रतिनिधिमंडल ने यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राम सिंह बराड़, चेयरमैन बलवंत तक्षक, उपाध्यक्ष निशा शर्मा व विनोद कश्यप के नेतृत्व में हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री व भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ से चंडीगढ़ में मुलाकात कर हरियाणा के पत्रकारों की मांगों बारे ज्ञापन सौंपा। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन से संबंधित सीएचजेयू के अध्यक्ष राम सिंह बराड़, चेयरमैन बलवंत तक्षक, उपाध्यक्ष निशा शर्मा व विनोद कश्यप ने धनखड़ को पत्रकारों की मांगों बारे विस्तार से जानकारी देेते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए शुरू की गई पत्रकार सम्मान पेंशन को पूरे देश में सबसे पहले हरियाणा ने शुरू किया था और अब पूरे देश में पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, गोवा, बिहार सहित अनेक राज्यों ने हरियाणा का अनुसरण किया है। पत्रकारों के लिए की गई इस पहल के लिए प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने ओपी धनखड़ को बताया कि हरियाणा में पत्रकारों के लिए पेंशन योजना 2017 में शुरू की गई थी, लेकिन अब 2023 तक इस पेंशन योजना में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इसलिए पेंशन राशि में तुरंत बढ़ोतरी की जाए और सरकार की घोषणा अनुसार सभी पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल सुविधा के कार्ड प्रदान किए जाएं। प्रतिनिधि मंडल ने ओपी धनखड़ से कहा कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पत्रकारों की लंबित मांगे पूरी करवाए। ओपी धनखड़ ने पत्रकारों की मांगों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। सीएचजेयू अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का रुख पत्रकारों की मांगों के प्रति बेहद सकारात्मक रहा। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि ओपी धनखड़ को दिए गए ज्ञापन में कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकारों को कोरोना योद्धा मानते हुए सभी शहीद पत्रकारों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद व एक-एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, पत्रकार पेंशन योजना में बढ़ोतरी करके इसे 20 हजार रुपए महीना करने, मान्यता के नियमों को सरल बनाने व बड़े कस्बों के पत्रकारों को भी मान्यता देने, डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी मान्यता समेत सभी सुविधाएं देने, प्रदेश स्तरीय प्रेस मान्यता कमेटी का गठन करने, पेंशन के लिए पत्रकारों की आयु सीमा कम करने, पत्रकारों का 60 वर्ष की उम्र से पहले दुर्घटना, कैंसर, जैसी लाइलाज बीमारी या अप्राकृतिक कारण से निधन होने पर उम्र की सीमा शर्त हटाकर उनके परिवार को पेंशन सुविधा देने, गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी पेंशन सुविधा देने, गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों सहित सभी पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल सुविधा कार्ड देने की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि ओपी धनखड़ को दिए गए ज्ञापन में हरियाणा के पत्रकारों के लिए चंडीगढ़ व पंचकूला में सरकारी आवास का कोटा बढ़ाने और जिला व उपमंडल स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को भी आवास की सुविधा प्रदान करने, पत्रकारों की सहकारी आवास समितियों को प्रदेश मुख्यालय, जिला, उपमंडल व ब्लॉक मुख्यालय पर प्राथमिकता के आधार पर शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों अथवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों में जमीन व प्लॉट अलॉट करने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बस यात्रा की सुविधा पर लगाई किलोमीटर सीमा समाप्त करने और प्रदेश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने टोल प्लाजा पर पत्रकारों को टोल से छूट देने की मांग भी शामिल है। यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि ओपी धनखड़ का पत्रकारों की मांगों के प्रति रूख बेहद सकारात्मक रहा।
विशेष गिरदावरी कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करें अधिकारी : डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने लघु सचिवालय सभागार में ली राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की बैठक
बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टिï से प्रभावित फसलों की 15 अपै्रल तक चलेगा गिरदावरी कार्य
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिला के कई गांवों में गत दिनों आई बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टिï से प्रभावित फसलों की विशेष गिरदावरी का कार्य चल रहा है, ऐसे में अधिकारी निष्ठïा एवं लगन के साथ गिरदावरी कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके। डीसी सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की बैठक में विशेष फसल गिरदावरी कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण कई गांवों में गेहंूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है और नुकसान के सही व सटीक आकलन के लिए राजस्व विभाग द्वारा विशेष गिरदावरी की जा रही है, गिरदावरी की रिपोर्ट के अनुरूप ही प्रभावित किसानों को मुआवजा के रूप में सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी, ऐसे में गिरदावरी कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को चाहिए कि वो पारदर्शिता के साथ इस कार्य 15 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कि विशेष फसल गिरदावरी का कार्य बड़ा ही महत्पूर्ण है, जिसके आधार पर ही फसल खराबे की रिपोर्ट तैयार होती है, उसी के अनुरूप ही प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि गिरदावरी के समय कोई भी फसल का प्रभावित रकबा छूट नहीं पाए, इसकी बारीकी से तसदीक की जाए साथ ही जरूरत अनुसार ग्रामीणों का सहयोग लिया जाए, ताकि गिरदावरी कार्य में निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के फसलें बरसात और ओलावृष्टिï से खराब हुई हैं, उन्हें सरकार के नियमानुसार उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर दर्ज किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसीयूटी ब्रह्मïजीत आर्य, डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, तहसीलदार बहादुरगढ नरेंद्र दलाल, बादली के तहसीलदार श्रीनिवास, मातनहेल के तहसीलदार अशोक कुमार, साल्हावास के नायब तहसीलदार शेखर नरवाल,बेरी के नायब तहसीलदार अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में विशेष गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।
विद्यालयों में त्रिवेणी लगाकर होगी नए सत्र की शुरूआत : डीसी
आगामी 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस तक स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा रोपित की जाएं त्रिवेणी
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि गत एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत हो चुकी है, ऐसे में बढते प्रदूषण की रोकथाम को लेकर त्रिवेणी वृक्ष लगाकर स्कूलों में नए सत्र की शुभारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस तक विद्याालयों में ज्यादा से ज्यादा त्रिवेणी रोपित की जाएं,जिससे हमारा वातावरण शुद्ध होगा। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी हमारी संस्कृति तथा राष्टï्रीय एकता की प्रतीक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए त्रिवेणी अवश्य लगानी चाहिएं, जिससे हमारा वातारण शुद्ध बनेगा। डीसी ने कहा कि मनुष्य जीवन में पेड़ पौधों का विशेष योगदान है,हमें त्रिवेणी के अलावा दूसरे पौधे लगाकर इनकी देखरेख का संकल्प लेना चाहिए। पौधे बड़े होकर वट वृक्ष बनकर मानव जीवन में प्रयोग होने वाली प्रत्येक वस्तुओं के लिए सहायक होते हैं। हमें लकडी तभी मिल पाएंगी, जब काटे जाने वाले वृक्षों से कई गुणा अधिक संख्या में त्रिवेणी रोपित की जाएं। पेड़ पौधों के बिना इस धरती पर हमारा जीवन व्यर्थ है,पेड़ पौधे जहां हमें पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन प्रदान करते हैं,वहीं पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी विद्यालयों में नए सत्र के शुभारंभ पर 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस तक ज्यादा से ज्यादा संख्या में त्रिवेणी लगाएं,ताकि हमारे शिक्षण संस्थान हरे भरे बन सकें और वातारण को प्रदूषित होने से बचाय जा सके। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने आमजन से भी पृथ्वी दिवस तक पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए त्रिवेणी लगाने का आहवान किया है।
फसल खराबे के आंकलन से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा : एसडीएम
एसडीएम रविंद्र कुमार ने मातनहेल और साल्हावास क्षेत्र के गांवों का दौरा कर बरसात से खराब फसलों का लिया जायजा
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : एसडीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को झज्जर उपमंडल के तहत आने वाले मातनहेल और साल्हावास क्षेत्र के गांवों का दौरा कर बरसात एवं ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टिï की सूचना प्रशासन को मिली है, जिसके कारण फसलों में काफी नुकसान देखने को मिल रहा है। उन्होंने खेतों में पहुंचकर न केवल किसानों से बातचीत की, साथ ही फसलों में नुकसान का बारीकी से निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के विभिन्न प्रकार की होती हैं और आपदाएं कभी बताकर नहीं आती है और ना ही इसका कोई समय निश्चित होता है। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में गत सप्ताह बरसात और ओलावृष्टिï के कारण झज्जर उपमंडल के कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है, नुकसान के सही आकलन के लिए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा ले रही हैं। जायजा लेने उपरांत सटीक आंकलन के आधार पर तैयार रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी, जिसके उपरांत किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। ऐसे किसानों की समस्या के लिए प्रशासन प्रभावी रूप से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा करवाया हुआ है, उन्हें संबंधित बीमा कंपनी के माध्यम से मुआवजा दिलवाया जाएगा। जो किसान किसी कारण से फसलों का बीमा नहीं करवा पाए हैं, ऐसे किसानों आपदा प्रबंधन की नीति के तहत सरकार उचित मुआवजा के रूप मेंं राहत प्रदान करेगी।
कक्षा 6 के लिए 29 अप्रैल को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से प्रवेश पत्र जारी
विद्यालय के प्राचार्य राज रतन तिवारी ने दी जानकारी
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राज रतन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 6 मेंं प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन किया था उनके प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा में स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यपक से सत्यापित प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। परीक्षा के लिए पहले से ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से एडमिट कार्ड सत्यापित करवाना होगा। उसकी फोटो प्रति करवाकर अपने केंद्र पर ही जमा किया जाएगा। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र नजदीक के सीएससी सैंटर या नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय.जीओवी.इन या सीबीएसईआईटीएमएस.जीओवी.इन/एनवीएस/ पर जाकर डाऊनलोड कर सकते है। परीक्षा प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के लिए पूरे जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें जिले के 2489 छात्र-छात्राएं भाग लेगें। विद्यार्थियों को सुबह 10:30 बजे परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से रिपोर्टिंग करनी होगी।
उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक झज्जर में 5 अप्रैल को
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल झज्जर द्वारा 5 अप्रैल को उपभोक्ता कष्टï निवारण फोरम की बैठक का आयोजन होगा। अधीक्षक अभियंता जीआर तंवर ने बताया कि 5 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम झज्जर के कार्यालय में क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विभिन्न बिजली एवं बिजली के बिल संबंधी समस्याएं (बिजली चोरी को छोडकऱ) सुनी जाएंगी। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन अधीक्षक अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर करेंगे तथा मौके पर उनका निवारण किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को कार्यकारी अभियंता/उपमंडल अभियंता के फैसले से संतुष्टि न होने पर अपनी शिकायत को चेयरमैन अधीक्षक अभियंता के समक्ष रख सकते हैं, जिससे अदालत के चक्करों से बचा जा सकेगा।


संस्कारम में विधार्थियों के भविष्य की उलझनों को सुलझाने के लिए किया गया कैरियर काउंसलिंग सेशन
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : संस्कारम पब्लिक स्कूल, खेड़ी खातीवास में कैरियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल सैशन का आयोजन किया गया। अक्सर विद्यार्थियों में अपने भविष्य को लेकर उधेड़बुन चलती रहती है। कभी पेरेन्टस प्रैशर, तो कभी पीयर प्रैशर के चलते वे कई बार सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। उनकी इसी समस्या का समाधान करने के लिए संस्कारम, जो कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा तत्पर रहता है में कैरियर काउंसलिंग सैशन का आयोजन किया । जाने माने विश्व प्रसिद्ध कैरियर काउंसलर श्री अमित पाण्डेय जी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया । इस सेमिनार में समूह के तीनों विद्यालयों से सेकड़ों की संख्या में विद्यार्थीयों , उनके अभिभावकगण, प्राध्यापक व अन्य विद्यालयों के न्यू कमर विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र उत्साह दिखाया। अमित पाण्डेय जी, जो कि क्कढ्ढहृष्ट्रक्क के ष्टश्वह्र भी हैं, उन्होंने अपने सेशन में बताया कि किस तरह से विद्यार्थी अपने तनाव को जुनून में बदलकर अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। वर्तमान में सिर्फ डॉक्टरी , इंजीनियरिंग में ही कैरियर विकल्प नहीं है बल्कि अपनी रूचि के अनुसार कोई भी क्षेत्र चुनकर उसमें कैरियर बनाया जा सकता है। आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी, डिजाइनिंग, एनीमेशन, डायरेक्शन व फैशन डिजाइनिंग जैसे कैरियर आज के समय की मांग हैं। जाने माने कैरियर काउंसलर व मोटिवेशनल स्पीकर श्री कोमल मल्होत्रा जी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह हम अपने जज्बे से हासिल किये स्कील से जो कि हर व्यक्ति में अलग-अलग होती है को समायोजित करके अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। काउंसलिंग सेशन में जहाँ हर विद्यार्थी अपनी-अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए प्रश्न पूछ रहे थे वहीँ अभिभावक भी जो कि हमेशा ही अपने बच्चों के लिए चिंतित रहते हैं, ने भी अपनी दुविधाओं को दूर किया। 4-5 घंटे का सैशन भी विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के लिए कम था। सभी इस सैशन के आयोजन से बड़े खुश दिखाई दे रहे थे। संस्कारम समूह के चेयरमैन श्री महिपाल जी ने अपने खुद के उदाहरण से बच्चों को समझाने का प्रयास किया कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं हो सकता जरा एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो की पंक्तिया दोहराते हुए अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए शून्य से शिखर तक के सफऱ के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया और साथ ही आये हुए अतिथियों, अभिभावकों का धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया की भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन होते रहेंगे और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।






भारत के आध्यात्मिक इतिहास में जैन धर्म भारत की संस्कृति की पहचान बनाने में हमेशा आगे रहा है : राज्यपाल
चण्डीगढ़, 04 अप्रैल (अभीतक) : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लोगों को महावीर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भारत के आध्यात्मिक इतिहास में जैन धर्म भारत की संस्कृति की पहचान बनाने में हमेशा आगे रहा है। राज्यपाल आज पानीपत के टीडीआई सिटी में आयोजित महावीर जयंती कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी श्रीमती सविता कोविंद भी उपस्थित रही। साथ ही जैन मुनि समर्पण सागर जी महाराज, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया के पुत्र चांद भाटिया भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सर्वप्रथम भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा कि भगवान महावीर के नियमों का अनुसरण करते हुए मानव को अपने मन को स्थिर रखते हुए हमेशा आगे बढऩा चाहिए। मानव को आत्मा की शुद्धि के लिए लोभ, लालच, माया आदि का त्याग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के अनुसार धर्म ऐसा पवित्र अनुष्ठान है जिसमें आत्मा का शुद्धिकरण होता है। यह केवल संन्यासियों व मुनियों के लिए नहीं बल्कि सब गृहस्थ स्त्री-पुरूषों के लिए भी आवश्यक है। इसीलिए उन्होंने संन्यासियों के लिए महाव्रतों और गृहस्थों के लिए अणुव्रतों के पालन का विधान किया। उन्होंने संसार को न केवल मुक्ति का संदेश दिया बल्कि मुक्ति की सरल व सच्ची राह भी बताई। उन्होंने कहा कि मानव को भगवान महावीर जी द्वारा बताये गये रास्ते पर चलकर सत्य और अहिंसा को अपनाना चाहिए। शत्रुता और भेदभाव के रास्ते को छोडकऱ मित्रता के रास्ते पर मानव को आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई शिक्षा नीति में हमारी संस्कृति और हमारे अध्यात्मिक जीवन का प्रसार तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपने धर्म, मूल्यों, संस्कृति और इतिहास के पुनरूत्थान के लिए जी-तोड़ लगा हुआ है। पिछले नौ वर्षों के दौरान हमें इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं और युवा पाश्चात्य संस्कृति की अपेक्षा भारतीय संस्कृति से जुडऩे में गौरव का अनुभव कर रहे हैं। इस मौके पर भगवान महावीर विश्वविद्यालय के चांसलर नंद किशोर, पवन जिंदल, पानीपत के उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन, डीआरओ डॉ. राजकुमार भौरिया एवं काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व पानीपत जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त सुशील सारवान, एसपी शशांक कुमार सावन ने पूर्व राष्ट्रपति का कार्यक्रम में पंहुचने पर पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।


छत्रपति शिवाजी का जीवन संघर्ष और जीवटता का प्रतिक था : डा. अमरदीप
झज्जर, 04 अप्रैल (अभीतक) : आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग एवं हरियाणा इतिहास कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी की 343 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक और मुख्य वक्ता डा. अमरदीप, इतिहास विभागाध्यक्ष ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का जीवन संघर्ष और जीवटता का प्रतिक था। स्वराज प्राप्ति का अधिकार उनका मुख्य ध्येय था जिसके लिए उन्होंने विशाल मुग़ल साम्राज्य को हिला कर रख दिया था। आजादी के आन्दोलन में नौजवान युवाओं को छत्रपति शिवाजी के जीवन और संघर्ष से अत्यंत प्रेरणा मिली। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बाल गंगाधर तिलक ने 1895 में शिवाजी महोत्सव आयोजित करने प्रारम्भ किये जिसके कारण युवाओं में आज़ादी प्राप्त करने का जज्बा पैदा हुवा और उसके बाद ही महाराष्ट्र में क्रांतिकारी आन्दोलन की नींव पड़ी। शिवाजी महोत्सव के द्वारा आम जनता में राष्ट्रवाद का उदय में सहायता मिली और साथ ही ब्रिटिश उपनिवेशवाद के दोषों के बारे में जागरूकता फैलाई। युवाओं ने आगें चलकर व्यायामशालाओं की स्थापना की जिन्होंने राष्ट्रवादी और देशभक्त नौजवान पैदा किये और इसी क्रम में 1897 में पूना में चापेकर बंधुओं ने पहली बार क्रांतिकारी गतिविधि करते हुए कुख्यात ब्रिटिश अधिकारीयों की हत्या की थी जिन्होंने पूना में महिलाओं, युवाओं पर अनेक अत्याचार किये थे। शिवाजी महोत्सव की लहर पुरे भारत में फैली और शिवाजी के रास्ते पर चलते हुए युवाओं ने क्रांतिकारी आन्दोलन के जरिये ब्रिटिश गुलामी का अंत करने की ठानी थी। जिस पर चलते हुए महाराष्ट्र, बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश व् देश के अनेक हिस्सों में असंख्य क्रांतिकारी पैदा हुए, जिससे आजादी के आन्दोलन को अतिरिक्त बल मिला। इस अवसर पर प्रोफेसर पवन कुमार, जितेन्द्र इत्यादि उपस्थित रहे।



कम समय में राजनीति के क्षितिज पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला : राजेश भाटिया
उपमुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 108 हनुमान चालीसा का हुआ पाठ
गायों को चारा खिलाकर व हवन यज्ञ के माध्यम से की उपमुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना
फरीदाबाद, 04 अप्रैल (अभीतक) : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर जजपा के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया द्वारा सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर एक में 108 हनुमान चालीस का पाठ किया गया। इसके उपरांत हवन यज्ञ हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने आहुति डाली। वहीं राजेश भाटिया सहित अन्य जजपा कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाकर तथा मंदिरों में केक कटवाकर जननायक जनता पार्टी एवं हरियाणा के स्तंभ उपमुख्यमंत्री के उज्जवल भविष्य स्वस्थ स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए परमेश्वर से मंगल कामना की। इस मौके पर राजेश भाटिया ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में दुष्यंत चौटाला ने कम समय में उच्च मुकाम हासिल करके अपनी राजनैतिक सूझबूझ का परिचय दिया है, आज प्रदेश के हजारों-लाखों युवाओं के लिए श्री चौटाला प्रेरणास्त्रोत बनकर उभरे रहे है, जिस प्रकार से उपमुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जहां वह लोगों की समस्याओं को दूर कर रहे है वहीं प्रदेशस्तर पर पार्टी संगठन को भी मजबूत कर रहे है, आज पूरे हरियाणा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जजपा का अपना संगठन है और यह उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सकारात्मक सोच के चलते ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे युवा, तेजस्वी राजनेता के जन्मदिवस पर हम सभी को जजपा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए ताकि आने वाले समय में दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाकर इस प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान की जा सके। इन कार्यक्रमों में ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष-कुलदीप तेवतिया, बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष-दीपक चौधरी, एनआईटी 86 विधानसभा अध्यक्ष-हाजी करामत अली, वरिष्ठ नेता-बेगराज नागर एवं अजय सिंह चौधरी, पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष-हातम अधाना, जिला कोषाध्यक्ष-गगन अरोड़ा, जिला महासचिव-हरिराम किराड़, युवा महासचिव-शशि चौहान,युवा प्रदेश सचिव-गजेंद्र भड़ाना, सरदार परविंदर सिंह, डॉ देवेंद्र सिंह बक्शी, सीमा सितोरिया, अनिल किराड़, जिला सचिव-प्रेमपाल, सुशील कुमार, रिंकल भाटिया, अरविंद शर्मा, पंडित सुरेंद्र शर्मा, मदनलाल भाटिया, आरडब्लूए 3ए ब्लॉक से प्रधान-रितेश भाटिया, उपप्रधान-हरीश बवेजा, कोषाध्यक्ष-राजेश डंग, ओमप्रकाश भाटिया, अमित व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।