


अति महत्वपूर्ण
भारत के विधि आयोग (लॉ कमीशन) द्वारा, 14/06/2023 को, समान नागरिक संहिता (यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड) पर, आम नागरिकों तथा भारत की पंजीकृत धार्मिक संस्थाओं से, सुझाव व विचार मांगे गए हैं। आप सभी 13/07/2023 तक भारत के आम नागरिकों व धार्मिक संस्थाओं से निवेदन है कि समान नागरिक संहिता के पक्ष में, अपने सुझाव व विचार, भारत विधि आयोग को, अवश्य भेजें, ताकि भारत के सभी नागरिकों, समाजों, धर्मों, पंथों, मजहबों, रिलिजनों, धम्मों पर समान कानून लागू हों सकें, न कि अलग – अलग कानून । मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर से, नीचे दिए गए ई – मेल पते पर अथवा लिंक पर अवश्य भेजें।
ई – मेल membersecretar-lci@gov.in
लिंक
https://legalaffairs.gov.in/law_commission/ucc/

आयुष भुजंगासन तनाव दूर करने में लाभकारी : डॉ पवन देशवाल
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग के तत्वावधान में चल रहा योगाभ्यास कार्यक्रम
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : जिलाभर में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में व्यायामशालाओ और खेल स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रमो का सिलसिला जारी है। आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा प्रतिदिन एक आसन का अभ्यास कराते हुए योग साधकों को विस्तार से जानकारी दी जा रही है। आयुष विभाग के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन देसवाल ने आयुषभुजंगासन की जानकारी देते हुए बताया कि यह आसन तनाव दूर करने में काफी लाभकारी है,इसका प्रतिदिन अभ्यास मनुष्य को बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो रहा है। यह आसन उदर के अतिरिक्त वसा को घुटाता है तथा कब्जीयत दूर करता है। पीठ दर्द और शवास नली से समबन्धित समस्याओं को दूर करता है। उन्होंने बताया कि भुजंग शब्द का अर्थ, सांप, सर्प व नाग है। इस आसन मे शरीर की आकृति सांप के फन की तरह ऊपर उठती है जिसके कारण इस आसन को भुजंगासन कहते हैं। आसन की अभ्यास विधि का जिक्र करते हुए डॉ पवन देशवाल ने बताया कि साधक सर्व प्रथम पेट के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों पर सिर टिकाते हुए शरीर को शिथिल रखें। अपने दोनों पैरों को आपस मे मिला ले। हाथों को खींचकर रखते हुए ललाट को जमीन पर टिका रहने दे। अब हाथों को शरीर के ठीक बगल मे ऐसा रखे कि हथेलिया ओर कोहनियां जमीन पर रहे। धीरे-धीरे शवास अंदर खींच ते हुए ठुडडी और नाभि क्षेत्र तक शरीर को ऊपर उठाएं। पुन: शवास को बाहर छोड़ ते हुए ललाट को जमीन पर शिथिल होने दे ओर हथेलियों के ऊपर सिर तथा पैर को फैलाकर शरीर को शिथिल करे। उन्होंने आगे बताया कि जिन लोगों की उदर संबंधी सर्जरी हुईं हैं, उन्हें 2-3 माह तक इस आसन को नहीं करना चाहिए। हर्निया अल्सर से पीडि़त व्यक्ति को इस आसन के अभ्यास से बचना चाहिए।


श्रम मंत्री अनूप धानक का बहादुरगढ़ दौरा आज
बहादुरगढ़, 17 जून (अभीतक) : हरियाणा सरकार में श्रम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनूप धानक रविवार, 18 जून को बहादुरगढ़ का दौरा करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि श्रम मंत्री शहर के लाइनपार क्षेत्र में स्थित संत कबीर धर्मशाला में संत कबीर दास की 626 वींं जयंती के उपलक्ष्य मेंं आयोजित हो रहे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्रम मंत्री रविवार 18 जून ,सुबह दस बजे बहादुरगढ़ पंहुचेगें।

बिप्लव देव आज बहादुरगढ़ में
प्रवक्ता ने आगे बताया कि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देब रविवार 18 जून को बहादुरगढ़ में पहुंच रहे है। श्री देब अपने बहादुरगढ़ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात सुनेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव होंगे मुख्य अतिथि
योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को जिला स्तर पर योग मैराथन में दौड़ेंगे विद्यार्थी
जिला मुख्यालय के अलावा सभी खंडों पर 19 और 21 जून को होंगे योग आधरित कार्यक्रम
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी जानकारी
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं,इसी कड़ी में सोमवार 19 जून को फाइनल रिहर्सल के साथ ही योग मैराथन का आयोजन होगा। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने शनिवार को यहां दी। डीसी ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लेकर योगभ्यास करेंगे। डीसी ने बताया कि हरियाणा योग आयोग,आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला भर में योग विधा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से 19 से 21 जून तक महिला और पुरुषों के विभिन्न आयु वर्ग की खंड व जिला स्तर पर योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी 24 जून को पंचूकला स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तर की योग प्रतियोगिताओ में भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता पुरुष व महिला वर्ग के तीन तीन आयु वर्गों में होगी। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार पर पांच हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार पर 2100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये के अलावा चौथे व पांचवें स्थान पर रहने वाले विजेताओं को 500 रुपये प्रदान किये जायेंगे।
फाइनल रिहर्शल के बाद होगी योग मैराथन
उन्होंने 19 जून को आयोजित होने वाली योग मैराथन की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम की रिहर्सल के लिए रोडवेज वर्कशॉप का चयन किया गया है। शैड्यूल के अनुरूप सर्वप्रथम सुबह सात बजे फाइनल रिहर्शल होगी,जिसके उपरान्त योग मैराथन होगी। यह मैराथन रोडवेज वर्कशॉप से शुरू होकर साथ लगते बस स्टैंड परिसर के पीछे से होती हुई वापिस वर्कशाप में समाप्त होगी।
तीन आयु वर्गों में आयोजित होंगी योग प्रतियोगिताएं
डीसी ने आगे बताया कि हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार खंड व जिला स्तर पर आयोजित करवाई जाने वाली योग प्रतियोगिताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। योग प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में होंगी। प्रथम आयु वर्ग में 10 वर्ष से कम आयु, दूसरे वर्ग में 60 वर्ष तक की आयु और तीसरे वर्ग में 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 जून और जिला स्तर पर योग प्रतियोगिता 21 जून को होंगी।प्रत्येक श्रेणी के जिला के प्रथम 5 विजेताओं को 24 जून को राज्य स्तरीय योग खेल प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।
जिला और खंड स्तरीय कार्यक्रमों व योग प्रतियोगिताओं के लिए स्थान निर्धारित
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हरियाणा रोडवेज की झज्जर कार्यशाला का चयन किया गया है। खंड स्तर पर माछरौली व मातनहेल मेंं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, साल्हावास मेंं आईटीआई, बादली में चौ धीरपाल सिंह कॉलेज, बेरी मेंं खेल स्टेडियम, बहादुरगढ़ में डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में प्रतियोगिताएं होंगी। इन स्थानों पर 21 जून को योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का भव्य आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी जिला आयुष अधिकारी झज्जर कार्यालय मेंं या फिर उनके ई -मेल डीएओएनएएम डॉट जेजेआर एट जीमेल डॉट कॉम पर भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियों को निर्धारित समय पर पूरा करें।



गर्मी से बचाव के लिए सतर्कता व ही बेहतर उपाय : डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने लू व हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी का पालन को किया प्रेरित
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने आमजन से लू व हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी की अनुपालना करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाडिय़ों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानि बचाव ईलाज से बेहतर है। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसकी सभी को पालना करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखनी चाहिए।
लू से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपनाएं ये उपाय
कैप्टन शक्ति सिंह ने आमजन से आह्वान किया कि वे सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और लू से बचे रहें। उन्होंने बताया कि लू से बचाव के लिए छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाए। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी घबराहट अथवा तेज सिरदर्द होने, सीने में दर्द होने अथवा सांस लेने में कठिनाई होने पर चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।




मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ उठाएं पात्र परिवार : डीसी
योजना के तहत दंपत्ति को मिलेगी 71 हजार रूपये की राशि
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत पात्र दंपत्ति को 71 हजार रूपए तक की सहायता दी जाती है । साथ ही विवाह के 30 दिन के अंदर पंजीकरण करवाने पर 11 सौ रूपए की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की जाती है। डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता राशि प्रदान की जाती है। इन परिवारों के बेटियों के विवाह को सम्पन्न करने के लिए सरकार द्वारा यह योजना चलाई हुई है। सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत विवाह करने और विवाह का पंजीकरण करवाने के लिए पात्र परिवार एवं बेटियों की मदद की जाती है। योजना के अनुसार विवाह के 30 दिनों की अवधि के अंदर दंपत्ति को पंजीकरण के लिए आवेदन करना होता है, जिस पर उन्हें 1100 रूपए की प्रात्साहन राशि और मिठाई भेंट की जाती है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए विवाह से पूर्व आवेदन करना होता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित व टपरीवास जाति की लडकी की शादी में सरकार की ओर से 71 हजार रूपए की सहायता की जाती है। विवाह से पहले 66 हजार रूपए और छ माह में विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करवाने पर 5 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है। विधवा महिला की लडक़ी और सामुहिक विवाह करने वाली लडकी की शादी में 51 हजार रूपए की सहायता राशी सरकार की ओर से दी जाती है। विवाह से पहले 46 हजार रूपए और छ माह में विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करवाने पर 5 हजार रूपए दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 1 लाख 80 हजार रूपए से कम वार्षिक आय वाले अन्य सभी वर्गों की लड़कियों की शादी में 31 हजार रूपए देने का प्रावधान किया गया है विवाह से पहले 28 हजार रूपए और छ माह में विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जमा करवाने पर 3 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ सभी वर्गों के नागरिक ले सकते हैं

स्वस्थ हरियाणा की मजबूत बुनियाद बनी निरोगी हरियाणा योजना : डी सी
जिले में कई ननिहालों को मिली नई जिंदगी, सैकड़ों की बदली जिंदगी
निरोगी हरियाणा की प्रगति समीक्षा बैठक में डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी जानकारी
हर पात्र करवाए अपनी स्वास्थ्य की निशुल्क जांच – बोले डी सी
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : निरोगी हरियाणा योजना ने जिले के बच्चों को नई जिंदगी देने का काम किया है वहीं सैकड़ों जरूरतमंद बीमार लोगों का समय पर ईलाज होने से स्वस्थ जिंदगी जीने का वरदान मिला है। कैप्टन शक्ति सिंह ने निरोगी हरियाणा योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी और जिला स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए बधाई दी। डी सी ने बताया कि नौ माह व एक वर्ष की दो बेटियों, एक साल के लडक़े व एक अन्य 16 वर्ष के लडक़े के दिल में जांच के दौरान छेद मिला था। इसी तरह एक चार साल के लडक़े की एक आंख की व सात वर्षीय बेटी की आंखों की रोशनी मोतियाबिंद की बीमारी से लगभग चली गई थी। इन सभी बच्चों की बीमारी का निरोगी हरियाणा योजना के तहत हो रही स्वास्थ्य जांच के दौरान पता चला। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल आयुष्मान चिरायु हरियाणा और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इन बच्चों का निशुल्क ईलाज करवाकर नई जिंदगी देने का काम किया। बैठक में सिविल सर्जन डॅा ब्रहमदीप सिंह ने बताया कि जिला में निरोगी हरियाणा योजना के तहत तीन लाख 66 हजार, 721 पात्र नागरिक शामिल हैं। इनमें से 62 हजार 408 हर आयु वर्ग के पात्र स्वास्थ्य जांच करवा चुके हैं। जांच के दौरान विभिन्न प्रकार के दो लाख 15 हजर 310 लैब टेस्ट भी किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान 5232 पात्र लोगों में में टीबी, कैंसर अनिमिया, दिल, हाइपर टेंशन जैसी गंभीर बीमारियों सहित अन्य बिमारियां मिली। इनमें से 435 ऐसे मरीज थे जिनको तत्काल आपरेशन या उच्च मैडिकल सुविधाओं से लैस अस्पताल में ईलाज की जरूरत थी। इन सभी को रैफर करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं जैसे आयुष्मान चिरायु हरियाणा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत ईलाज करवाया जा रहा है।
परिवार पहचान पत्र के साथ जांच करवाएं पात्र
डीसी ने कहा कि सभी पात्र नागरिक निरोगी हरियाणा योजना के तहत अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं , इसके लिए परिवार पहचान पत्र साथ में लाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश देते हुए कहा कि जो भी पात्र नागरिक ओपीडी के लिए आता है उसकी जांच अवश्य करें और परिवार पहचान पत्र भी लाने को कहें ताकि बीमारी मिलने पर तत्काल ईलाज शुरू किया जा सके। बैठक में सीईओ जिप डॉ सुभिता ढाका, सीएमजीजीए चेतना चतुर्वेदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मन्दिर में चौकी एवं भण्डारे का आयोजन किया जाएगा झज्जर, 17 जून (अभीतक) : झज्जर शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के पास सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मन्दिर में चौकी एवं भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। मन्दिर के पुजारी ने बताया कि ब्रह्मलीन हंस राज के आशीर्वाद से बालक नाथ मन्दिर के महन्त आशीष रंजन के सानिध्य में रविवार 11 बजे बाबा की चौकी के ततपश्चात भण्डारे का प्रसाद शुरू किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पहूंचकर बाबा का प्रसाद एवं आशीर्वाद ग्रहण करें।

सुभाष चन्द्र बोस के राजनीतिक गुरु थे चितरंजन दास : डॉ अमरदीप
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग एवं हरियाणा इतिहास कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास की 98 पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य वक्ता डा. अमरदीप ने कहा कि चित्तरंजन दास ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक तरफ उन्होंने स्वयं अपनी पीढ़ी के लोगो को आजादी के लिये आंदोलित वहीं दूसरी और सुभाष चन्द्र बोस जैसी नई युवा पीढ़ी को भी आजादी के आंदोलन के लिये तैयार किया और यही कारण था बंगाल में राष्ट्रवादी आंदोलन और चितरंजन दास एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए थे। सुभाष चन्द्र बोस जैसे सरीखे नेता उनके शिष्य थे जिन्होंने पूरे यूरोप और एशिया को अपना दीवाना बना लिया था और यही कारण था हिटलर भी उनसे मिलने के लिये आतुर था। देशबन्धु के नाम से प्रसिद्ध चित्तरंजन दास का जन्म 1870 में कलकत्ता में हुआ था। 1909 में अलीपुर बम केस में अरबिन्द घोष को बचाने वाले दास ही थे। बंगाल में 1920-1922 के बीच हुए असहयोग आन्दोलन के समय दास बंगाल के मुख्य नेताओ में से एक थे। उन्होंने ब्रिटिश कपड़ो का विरोध करते हुए उन्होंने स्वयं के यूरोपियन कपड़ो की होली जलाई और खादी कपडे पहनने लगे थे। असहयोग आन्दोलन की विफलता के बाद ब्रिटिश हुकूमत का विरोध केन्द्रीय और प्रांतीय विधानमंडलों में करने के लिए उन्होंने 1923 में स्वराज पार्टी की स्थापना की जिसमें मोतीलाल नेहरु ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके देशप्रेमी विचारो को देखते हुए उन्हें देशबंधु की संज्ञा दी गयी थी। वे भारतीय समाज से पूरी तरह जुड़े हुए थे और कविताये भी लिखते थे और अपने असंख्य लेखो और निबंधो से उन्होंने लोगो को प्रेरित किया था। 1925 में लगातार ज्यादा काम करते रहने की वजह से चित्तरंजन दास की सेहत धीरे-धीरे बिगडऩे लगी थी और 16 जून 1925 को ज्यादा बुखार होने की वजह से ही उनकी मृत्यु हो गयी थी। इस कार्यक्रम में इतिहास प्रोफेसर जितेंद्र, डॉ नरेंद्र सिंह, पवन कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

पिछड़ा वर्ग के लोगों की मीटिंग हनुमान वाटिका कैथल में हुई
कैथल, 17 जून (अभीतक) : शनिवार को पिछड़ा वर्ग के लोगों की मीटिंग हनुमान वाटिका कैथल में हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता मूलनिवासी श्याम मंडी ने की। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा जी ने अपने पिछड़ा वर्ग के लोगों को जागरूक करने के लिए, अंधविश्वास व पाखंड से मुक्ति पाने के लिए जो विचार स्टेज के माध्यम से दिए। संविधान के अनुच्छेद 51 के अनुसार कोई भी व्यक्ति समाज में फैले हुए पाखंडवाद के खिलाफ अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त कर सकता है। सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने जो बात कही। वह संविधान के दायरे में रहते हुए कहीं। कुछ असामाजिक तत्व रामचंद्र जांगड़ा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं। वह सरासर संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है। कोई आदमी अपने समाज को जागरूक करने के लिए अपनी बात पाखंड और अंधविश्वास पर रख सकता है। तो इन लोगों को इस प्रकार की धमकियां देना कहां तक शोभा देता है। सांसद रामचंद्र जांगड़ा के खिलाफ अगर कोई असामाजिक तत्व एफआईआर करवाने की धमकी देता है तो पूरा अंधविश्वास व पाखंडवाद को पिछड़ा वर्ग के लोग कुरड़ी पर डालने का काम करेगा और पिछड़ा वर्ग सडक़ों पर आकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर गणेशी सैनी, नरेश जांगड़ा, मांगेराम सैनी, सुभाष चंद, बलवीर शास्त्री, संजीव सैनी सजूमा, गुरमीत सैनी, दर्शन आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।







आप पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
रेवाड़ी और बावल विधानसभा में पार्टी की नीतियों और संगठन विस्तार को लेकर बैठक
वन रैंक-वन पेंशन का लाभ केवल 3त्न सैनिकों को मिला अनुराग ढांडा
वन रैंक वन पेंशन की मांग पर सैनिकों के साथ आम आदमी पार्टी अनुराग ढांडा
किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं दे रही सरकार, लाखों किसान परेशान अनुराग ढांडा
सिरसा में फ्लॉप शो होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैली अनुराग ढांडा
पानीपत में बीजेपी के पन्ना प्रमुखों की पोल खुली अनुराग ढांडा
2024 में हरियाणा में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार अनुराग ढांडा
रेवाड़ी, 17 जून (अभीतक) : आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार को रेवाड़ी विधानसभा और बावल विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने मजबूत संगठन का ऐलान कर दिया है। इस दौरान वे किसानों से भी मिले। किसानों ने कहा कि खट्टर सरकार ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं दे रही है। इससे प्रदेश के लाखों किसान परेशान हैं।सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन सैनिकों का हक है। केवल 3त्न प्रतिशत सैनिकों को ही इसका लाभ मिला है, जबकि 97त्न को इसका कोई लाभ नहीं दिया गया है। आम आदमी पार्टी वन रैंक वन पेंशन की मांग पर सैनिकों के साथ है। उन्होंने कहा हरियाणा में आम आदमी पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। अभी तक दो चुनाव लड़ चुके हैं। नगर परिषद और नगर निकाय का चुनाव सिंबल पर लड़ा है। मजबूती से हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपनी जड़ें जमा रही है। उन्होंने बीजेपी पर बोलते हुए कहा कि पानीपत में बीजेपी के पन्ना प्रमुख सम्मेलन की पोल खुल गई। कोई भी पन्ना प्रमुख नहीं आया। जनता का बीजेपी से मोह भंग हो चुका है। ऐसी ही हालत गृह मंत्री की सिरसा रैली की होने वाली है। पूरे सिरसा आम आदमी पार्टी के पोस्टर से भर गया है। आम आदमी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह से पांच सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा की सिरसा रैली भी गोहाना रैली की तरह फ्लॉप साबित होगी। अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां आम आदमी पार्टी की नीतियां कॉपी कर रही हैं। राजस्थान में, मध्यप्रदेश में और कर्नाटक में आम आदमी पार्टी की योजनाओं को कॉपी किया जा रहा है। लेकिन, ओरिजनल तो आम आदमी पार्टी है। हमारी नकल तो कर लोगे, लेकिन लागू करने की अक्ल कहां से लाओगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभर रही है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सबको मुफ्त बिजली, स्कूल में मुफ्त शिक्षा और अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। इस मौके पर यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर, जिला अध्यक्ष गुरुग्राम धर्मेंद्र खटाना, जिला अध्यक्ष रेवाड़ी मदन सिंह, प्रदेश सचिव जगवीर हुड्डा, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग प्रियदर्शिनी सिंह, जिला यूथ अध्यक्ष अभिषेक झाम, मदन रंगा, संजय शर्मा, महेंद्र सिंह, हर्ष यादव, मोहित इंदौरा, विक्रम सूबेदार, हितेंद्र यादव, मनोज, सचिन यादव, निखरी, नितिन यादव, राजकुमार यादव अलियावास, सुभाष अग्रवाल, संतोष यादव और राजीव यादव मौजूद रहे।

आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सीओओ अनुज अग्रवाल का किया बहुमान
जोधपुर, 17 जून (अभीतक) : बालेसर क्षेत्र की लोडता हरिदासोता ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कालानियों की ढ़ाणी में वर्षा जल संग्रहण प्रक्रिया को स्थापित कराने सहित विद्यालय में सीएसआर स्कीम के तहत अन्य प्रकार की भेौतिक सुविधाओं को मुहैया कराने के उपलक्ष्य में आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ (आरसेटी) के मुख्य ऑपरेशन अधिकारी अनुज अग्रवाल के जोधपुर प्रवास के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से क्षेत्र के निजी रिसोर्ट में मारवाड़ी परम्परा अनुसार “अतिथि देवो भव” साफा पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बहुमान एवं अभिनंदन किया गया। आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ (आरसेटी) के ज़ोनल हैड संजय चौधरी, जोधपुर जिला प्रभारी जितेश आडवाणी, बालेसर ब्लॉक हैड होशियार सिंह शेखावत, विद्यालय के प्रधानध्यापक शैताना राम बिश्नोई सहित संस्था के आला अधिकारियों से बातचीत करते हुए सीओओ अग्रवाल ने बताया की सरकारी विद्यालयों में विशेष जरूरत एवं छात्र हितार्थ हरसंभव सहयोग प्रदान करने के प्रयास जारी हैं और उनको पूरा किया जाएगा। बशर्ते किए गए कार्यों का विद्यालय परिवार द्वारा सही रूप से सदुपयोग एवं रखरखाव की जिम्मेदारी ली जाय। इस मौके पर संस्था प्रधान बिश्नोई ने स्थानीय विद्यालय में सोलार ऊर्जा प्लांट, बालिकाओं के लिए सुलभ शौचालय, बैठक व्यवस्था के लिए टेबल बैंच सहित अन्य सहयोग प्रदान कराने की मांग रखी जिस पर सकारात्मक जवाब देते हुए जल्द ही इन कार्यों को स्वीकृति दिलाने की सहमति जताई। इस अवसर पर ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर अरुण चौधरी, जगदीश प्रजापत, रामप्रताप चौधरी, नरा राम सहित आरसेटी स्टाफ मौजूद रहे।





गांव के विकास में ग्रामीणों की सहभागिता ज़रूरी श्याम अहलावत
जहांगीरपुर में कार्यानवन सहायक संस्था के स्टॉफ को दी ट्रेनिंग
संस्था के कर्मचारियों ने जानी जल घर की कार्यप्रणाली
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : गांव में होने वाले विकास कार्यों में ग्रामीणों की सहभागिता सबसे अहम है यह बात जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला कंसलटेंट श्याम अहलावत ने गांव जहाँगीरपुर में कही द्य उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की जल जीवन मिशन सहित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के माध्यम से ग्रामीणों की अहम भागीदारी सुनिश्चित की गई है द्य शनिवार को उन्होंने कार्यनवन सहायक संस्था शेपिंग कॅरियर्स के नवनियुक्त सोशॉलोजिस्ट को गांव जहांगीरपुर की चौपाल में विभिन्न गतिविधियों की ट्रेनिंग देते हुए ग्रामीणों की सहायता से पीआरए एक्टिवटी आयोजित की द्य जिसमें समस्त गांव के विभिन्न सरकारी संस्थानों, तालाबों, जल घर, आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर, चौपाल, पेयजल बूस्टर,पेयजल आपूर्ति लाइनों आदि सहित अनेक जगहों का रेखाचित्र तैयार किया द्य वहीं इस अवसर पऱ सोशॉलोजिस्ट को जल में ले जाकर जल घर की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी द्य इस अवसर पऱ बीआरसी मीनू वत्स ने उपस्थित सोशॉलोजिस्ट को जल संरक्षण के तरीको, जल की शुद्धता हेतु क्लोरिनेशन, कलोरीन की मात्रा की जाँच के लिए ओटी टेस्ट व कीटाणुओं की जाँच के लिए एच.टू.एस टेस्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी द्य इस अवसर पऱ गांव के सरपंच, संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप शर्मा आदि सहित अनेक सोशॉलोजिस्ट व ग्रामीण उपस्थित रहे द्य




झज्जर में कार्यकर्ताओं से मिले आप के प्रदेश प्रचार समिति अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर
प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर से डरी खट्टर सरकार डॉ अशोक तंवर
खट्टर सरकार नजरबंद करे या लाठी डंडे चलाए, जनता की आवाज उठाएंगे आप कार्यकर्ता डॉ. अशोक तंवर
खट्टर सरकार में किसान, मजदूर, महिला और युवा हर वर्ग परेशान डॉ अशोक तंवर
प्रदेश की जनता के पास एकमात्र विकल्प आम आदमी पार्टी डॉ अशोक तंवर
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने शनिवार को झज्जर में आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद बेरी के गांव डीघल में कार्यकर्ताओं मुलाकात की। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में किसान, मजदूर, महिला और युवा हर वर्ग परेशान है। उनके लिए केवल आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प बचा है। इसलिए अब बदलाव होगा, प्रदेश की जनता मौके के इंतजार में है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर है। प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में जिला स्तर का संगठन का ऐलान कर चुकी है। कुछ दिनों में ब्लॉक और गांव स्तर के संगठन का ऐलान किया जाएगा। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी से लगातार जुड़ रही है और आम आदमी पार्टी का प्रत्येक सदस्य जमीनी स्तर पर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा के किसान, नौजवान, पहलवान, माताएं और बहनें किसी न किसी मुद्दे को लेकर सडक़ों पर हैं। सरकार की ज्यादतियों से आज समाज का हर वर्ग सडक़ों पर निकलने को मजबूर हैं। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के माहौल को देखकर खट्टर सरकार डरी हुई है। आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए खट्टर सरकार कानून का दुरुपयोग कर रही है। सिरसा में भाजपा की रैली फ्लॉप न हो इसलिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसान मजदूरों को नजरबंद का नोटिस दिया गया है। लेकिन खट्टर सरकार जितना मर्जी ताकत लगा ले आम आदमी पार्टी हर मंच पर जनता की आवाज को उठाएगी। उन्होंने कहा कि 2024 में आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ेगी। किसान, मजदूर और आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी चुनाव के मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को आम आदमी पार्टी की नीतियों से जोडऩे का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रदेश की जनता बीजेपी जेजेपी सरकार को सबक सिखाते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। इस मौके पर स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी अश्विनी देशवाल, लोकसभा उपाध्यक्ष अजय अहलावत, लोकसभा उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश शर्मा, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, महिला जिला अध्यक्ष अभिता, युवा जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन, सचिव श्याम सिलाना, सुरेंद्र नागल, उमराव सिंह, धर्मपाल सिंह और गीता मौजूद रहीं।






सहकारिता में महिलाओं की सक्रियता से देश में होगा सम्पूर्ण विकास : नीलम अहलावत
चेयरपर्सन नीलम अहलावत नें सिलाना और सिलानी में किया ग्रामिणों से सहकारिता से जुडऩे का आवाहन
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. की चेयरपर्सन एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एशोसिएसन की प्रधान नीलम अहलावत के गांव सिलाना एवं सिलानी जालिम में पहुंचनें पर ग्रामिणों द्वारा फूल-मालाओं, चुंदड़ी एवं पगड़ी से जोरदार स्वागत किया गया। दी झज्जर केन्द्रीय बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने उपस्थित ग्रामिणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज एवं देश यहां तक कि व्यक्ति विकास में भी महिलाओं कि अहम भूमिका एवं सहयोग होता है। व्यक्ति की उत्पत्ति भी बिना महिला के असम्भव है। सहयोग, सहकर्म एवं सहअस्तित्व का प्रथम पाठशाला परिवार है। परिवार का मेरुदंड महिलाएं हैं जो सहकारिता पर टिकी हुई हैं अत: जब तक महिलाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त नहीं होगा, सहकारिता आन्दोलन की सफलता दिवा-स्वप्न ही बना रहेगी। सहकारिता आन्दोलन में महिलाओं का सक्रिय सहयोग से न सिर्फ समाज एवं देश का ही विकास होगा बल्कि महिला समाज का सर्वागीण उत्थान के साथ-साथ सहकारिता आन्दोलन को भी शक्ति, गति एवं दिशा प्रदान की जा सकती है। भारतीय समाज में महिलाओं की सूझबूझ, कर्तव्य परायणता, ईमानदारी, त्याग, बलिदान, बहादुरी, प्रशासनिक क्षमता, संगठनात्मक क्षमता, परिश्रम करने कि क्षमता हर क्षेत्र में प्रमाणित हो चुकी है। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं कि अक्षमता को आंकना बेईमानी होती। विश्लेषकों का कहना है कि भारत में सहकारिता असफल हुआ है। इसका मुख्य कारण है भारतीय सहकारिता आन्दोलन में महिलाओं के सक्रिय सहयोग का अभाव। इस क्षेत्र में महिलाओं कि भूमिका बिलकुल ही असंतोषप्रद है। भारत में जितने भी प्रकार की सहकारी समितियाँ बनी हैं उनमें महिलाओं की सहकारी समितियाँ लगभग 2 प्रतिशत ही हैं। जबकि महिलओं की आबादी लगभग 50 प्रतिशत है। इससे सिद्ध होता है कि सहकारिता आन्दोलन में महिलाओं की भागीदारी लगभग नगण्य सा या बिलकुल ही कम है। यह एक प्रमुख कारण है कि महिलाओं की स्थिति आज दयनीय बनी हुई है। वे दूसरे दर्जे का नागरिक बनने के लिए मजबूर हैं। आज देश के कुल श्रमशक्ति का एक तिहाई श्रमशक्ति महिलाओं का माना जाता है। लेकिन तब भी उसकी आर्थिक एवं सामाजिक हालात पुरुषों की तुलना में निम्न स्तर की है। यद्यपि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाएं कुटीर उद्योग, कृषि कार्य, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, मधुमक्खी, बागवानी, दैनिक श्रमिक, बनोत्पाद प्रोसेसिंग कार्य, सूअर पालन आदि अनेक प्रकार के कार्यों में लगी हैंउन्होनें बताया कि दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 के द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से महिलाओं को संयुक्त देयता समूह (ज्वांईट लाईविलिटी ग्रुप) की संरचना कर उन्हें पचास हजार तक की धनराशि उन्हें काम शुरु करने के लिए दी जा रही है। जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में एक अनूठा कदम है। जिसके माध्यम से महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार आरम्भ कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हो रहीं है। जेएलजी के माध्यम से समूह बनाकर महिलाएं न सिर्फ अपने परिवार एवं दूसरी महिलाओं को भी रोजगार प्रदान करने का काम कर रहीं हैं।
धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : झज्जर पुलिस की टीम द्वारा फर्जी कागजात से सिम बेचने के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। थाना प्रबंधक साइबरक्राइम झज्जर निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारी वोडाफोन आइडिया कंपनी लिमिटेड हरियाणा सर्कल ने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ कनेक्शन डेटाबेस से डिस्कनेक्ट कर दिए गए हैं। जाली दस्तावेज का प्रयोग करके नये मोबाइल कनेक्शन प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेजों का प्रयोग किया गया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम झज्जर में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अपराधिक मामलों की सुचना पर तत्परता से कार्रवाई करने तथा वांछित दोषियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसार उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोमबीर निवासी महम जिला रोहतक हाल आजाद नगर झज्जर के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 17 जून (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ काबू किया गया है। सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करके नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को थाना लाईनपार बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के लिए एसपी झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को नशीले पदार्थ गांजा के साथ काबू किया गया। उन्होंने बताया की सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना लाईनपार बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिन के समक्ष नियमानुसार तलाशी ली गई तो उपरोक्त व्यक्ति से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 300 ग्राम पाया गया। पकड़े गये आरोपी की पहचान वीरेंद्र निवासी बराही जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।



अवैध हथियार के साथ एक आरोपी काबू
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए चौकी बेरी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकडऩे के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी की एक टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि चौकी में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम चौकी के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक युवक को बेरी रिटोली रोड बेरी से काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान योगेंद्र निवासी बेरी के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 17 जून (अभीतक) : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ काबू किया गया है। एंटी नारकोटिक सैल झज्जर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करके नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को थाना आसौदा के एरिया से काबू किया गया। एंटी नारकोटिक्स सैल झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नशीले इंजेक्शनों के साथ काबू किया गया। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक जय भगवान के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना के एरिया में तैनात थी। गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गांव रोहद के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गये आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो आरोपी से 10 नशीले इंजेक्शन बरामद हुये। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलराज निवासी रोहतक हाल रोहद के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से बरामद नशीले इंजेक्शन की पुष्टि के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर व सरकारी डॉक्टर से राय ली गई तो उन्होंने बताया कि यह इंजेक्शन नशीले हैं और सरकार द्वारा इन पर रोक लगाई गई है। प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आसौदा में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल रेखाचित्र बनाया
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : गाँव भदाना की चौपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर उनका एक विशाल रेखाचित्र बनाया। लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी में 19 नवम्बर 1828 को हुआ था। उनका बचपन का नाम मणिकर्णिका था लेकिन प्यार से उन्हें मनु कहा जाता था। उनकी माँ का नाम भागीरथीबाई और पिता का नाम मोरोपंत तांबे था। मोरोपंत एक मराठी थे और मराठा बाजीराव की सेवा में थे। माता भागीरथीबाई एक सुसंस्कृत, बुद्धिमान और धर्मनिष्ठ स्वभाव की महिला थी। जब मनु 8 साल की थी तब उनकी माँ की मृत्यु हो गयी। तब घर में मनु की देखभाल के लिये कोई नहीं था इसलिए पिता मनु को अपने साथ पेशवा बाजीराव द्वितीय के दरबार में ले जाने लगे। जहाँ चंचल और सुन्दर मनु ने सब को अपने साथ जोड़ लिया और लोग उसे प्यार से “छबीली” कहकर बुलाने लगे। मनु ने बचपन में शास्त्रों की शिक्षा के साथ शस्त्र की शिक्षा भी ली। सन् 1842 में उनका विवाह झाँसी के मराठा शासित राजा गंगाधर राव नेवालकर के साथ हुआ और वे झाँसी की रानी बनीं। विवाह के बाद उनका नाम लक्ष्मीबाई रखा गया। सन् 1851 में रानी लक्ष्मीबाई ने एक पुत्र को जन्म दिया। परन्तु चार महीने की उम्र में ही उसकी मृत्यु हो गयी। सन् 1853 में राजा गंगाधर राव का स्वास्थ्य बहुत अधिक बिगड़ जाने पर उन्हें दत्तक पुत्र लेने की सलाह दी गयी। पुत्र गोद लेने के बाद 21 नवम्बर 1853 को राजा गंगाधर राव की मृत्यु हो गयी। दत्तक पुत्र का नाम दामोदर राव रखा गया। उन्होनें 1857 की क्रांति में अपनी शूरवीरता का परिचय देकर अंग्रेजों को झुकने के लिए मजबूर कर दिया । 18 जून, 1858 में 29 वर्ष की आयु में कोटा की सराय, ग्वालियर में वह वीरगति को प्राप्त हुई । इस चौपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा,रमेश कौशिक, रामवतार शर्मा, मास्टर रामभगत कौशिक नशीब कौशिक, रामनिवास कौशिक, बिजेंद्र वशिष्ठ, रवि वशिष्ठ,सुमित वशिष्ठ, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने उपस्थित रहकर नारी शक्ति रूप झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को अपना शत-शत नमन किया।


हरियाणा में कांग्रेस का प्रभारी बदले जाने पर डॉ. अशोक तंवर ने ली चुटकी
कहा कांग्रेस मेें चल रही है गुलामों की अदला-बदली, एक गुलाम गया तो दूसरा आया
झज्जर, 17 जून (अभीतक) : हरियाणा में एक बार फिर से कांग्रेस का प्रभारी बदले जाने पर कांग्रेस की ही पूर्व अध्यक्ष रहे डा.अशोक तंवर ने चुटकी ली है। आम आदमी पार्टी की कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन डा.तंवर ने शनिवार को झज्जर में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के अंदर गुलामों की अदला-बदली चल रही है। एक गुलाम गया तो दूसरा आया। यहीं कुछ हरियाणा में कांग्रेस के अंदर हो रहा है। डा.तंवर ने यहां झज्जर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने इसी दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अब तो देश के ही लोगों ने कांग्रेस से उम्मीद छोड़ दी है। उम्मीद छोड़ी है उसके बाद से ही कांग्रेस को ठिकाने लगाने का काम देश की जनता कर रही है। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान पर तंज कसते हुए कहा कि नाम तो उनका उदयभान है,लेकिन उन्होंने कांग्रेस का सूर्यास्त करने का काम किया है। डा.तंवर ने इस मौके पर हरियाणा के अंदर अगले एक माह के भीतर आम आदमी पार्टी की सेना तैयार कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर पार्टी का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश मेें जिस भी विस के अंदर उनकी पार्टी कमजोर है वहीं पर ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जमकर कसीदे पढ़ते हुए कहा कि देश के अंदर कम समय में ही आम आदमी पार्टी ने शिखर को छूआ है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के साथ-साथ दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार है। देश के लोगों को आप पार्टी से बहुत उम्मीदें है। उन्होंने हरियाणा व केन्द्र की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दोनों ही सरकारें किसान,पहलवान,जवान और आमजन की विरोधी रही है। यहीं वजह है कि समय-समय पर लोगों को इनके खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ता है। उन्होंने सिरसा में होने जा रही देश के गृहमंत्री अमितशाह की रैली को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अमित शाह को यहां ज्यादा रिस्पॉस मिलने वाला नहीें है। पार्टी मीटिंग में जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, जिला महिला अध्यक्ष अभिता, युवा जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन, जिला सचिव श्याम सिलाना, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ धर्मबीर डागर, उमराव, जोगिंदर तँवर, भीम सिंह, ललित वालिया, सचिन खेड़ा, नितिन, शलेश, सनम खन्ना, माया,सचिन खेड़ा, गौरव, खेड़ा, अजय, गीता डरोलिया, नरेश बाल्मीकि, राजपाल, रामकिशन, जसवंत, प्रकाश, सूरजभान, मंगल चौहान, महावीर कटारिया, महेंद्र सिंह दहिया, सुनील कुमार, प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेंद्र नागल, रणबीर गुलिया, नीरज सिलाना और लोकसभा उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश शर्मा, कुलदीप छिकारा, सुरेंद्र कादयान






कैबिनेट मंत्री ने किया साढ़े 6 करोड़ की नहरी परियोजना का शिलान्यास
डॉ. बनवारी लाल ने गाँव नांगल मूंदी व लाला मे किया नहरी आधरित जल वितरण परियोजना का शिलान्यास
रेवाड़ी, 17 जून (अभीतक) : जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के निम्मित शनिवार को गाँव नांगल मूँदी व लाला ग्राम में लगभग साढ़े 6 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नहरी आधारित जल वितरण परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि गाँव लाला में 2 करोड़ 88 लाख व गाँव नांगल मूँदी में 3 करोड़ 47 लाख 60 हजार की नहरी जल परियोजना से इन दोनों गाँव के अलावा करीब के कई गाँव लाभांवित होंगें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की हर घर नल से जल स्कीम के तहत गॉंव के सभी घरों में 70 लीटर प्रति व्यकि प्रतिदिन की दर से पीने का स्वच्छ जल वितरित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह भाजपा सरकार की कल्याणकारी एवं व्यवस्था परिवर्तन की नीतियों का ही फल है कि बावल विधानसभा क्षेत्र में 2014 से पहले पेयजल की जो भीषण समस्या थी उसपे अब पूरी तरह से निजात पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन और शहरी तथा अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है।
भाजपा ने प्रदेशहित में लिए ऐतिहासिक फैसले
सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछले 8 सालों में हरियाणा की बीजेपी सरकार ने जो कल्याणकारी फैसले लिए है उनकी चर्चा देशभर में हो रही है चाहे वो लाल डोरा खत्म करने का निर्णय हो या फिर सरकारी सुविधाओं को ऑनलाइन माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हो या फिर पशुपालन ऋण व स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आमजन को आत्मनिर्भर बनाने का फ़ैसला सभी योजनाएं जनहितकारी साबित हुई है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास रोटी कपड़ा मकान व रोजगार में से कोई भी मुद्दा उछालने के लिए नही बचा है क्योंकि भाजपा सरकार के अंतर्गत हर क्षेत्र में विकास हुआ है उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की योजना हो या फिर आयुष्मान भारत की नवीनकरण योजना चिरायु हरियाणा योजना हो इन सब योजनाओं ने अंत्योदय के भाजपा के अंत्योदय सिद्धांत को चीरतार्थ किया है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, मंडल अध्यक्ष बावल अमरजीत सिंह व सोनू कुमार, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा रामौतार, सरपंच प्रतिधि लाला ताराचंद, मीडिया प्रभारी भाजपा राम कुमार, सरपंच नैनसुखपुरा हरि सिंह, सरपंच सिंहास नरेन्द्र, सरपंच मोहदीपुर विजयपाल, हेडमास्टर शेर सिंह, कृष्ण कुमार, राममेहर, सरपंच प्रतिनिधि अजय पाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सतीश राठी, कार्यकारी अभियंता रविन्द्र गोठवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव 9 जुलाई को
21 जून से 26 जून 2023 तक दाखिल कर सकते है नामांकन पत्र
रेवाड़ी, 17 जून (अभीतक) : पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए जिला रेवाड़ी में नामांकन पत्र 21 जून से 26 जून 2023 तक 10 बजे से 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे तथा उक्त तिथियों में उम्मीदवार द्वारा सम्बंधित आरओ को घोषणा पत्र देने होगें। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव का घोषणा पत्र जिला रेवाड़ी के खण्ड बावल, डहीना, धारूहेड़ा, जाटूसाना, खोल, नाहड़ व रेवाड़ी सहित कुल 57 गांवों में रिक्त हुए पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंच पदों के उप चुनाव करवाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र 21 जून से 26 जून 2023 तक 10 बजे से 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे तथा उक्त तिथियों में उम्मीदवार द्वारा सम्बंधित आरओ को घोषणा पत्र देने होगें। (राजपत्रित अवकाश 25 जून 2023 को नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगें।) नामाकन पत्रों की छंटनी का कार्य 27 जून को प्रात: 10 बजे से किया जाएगा। उम्मीदवार द्वारा 28 जून को सायं 3 बजे तक नाम वापिस लिया जा सकता है तथा चुनाव चिह्न 28 जून को 3 बजे बाद आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिह्न आवंटन के तुरंत बाद चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। इन चुनावों के लिए मतदान 9 जुलाई 2023 को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे के बीच होगा तथा वोटो की गिनती मतदान के तुरन्त बाद होगी। यदि कहीं री-पोल होता है तो चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती की तारीख व समय बाद में निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति व सरपंच पदों के लिए चुनाव ईवीएम के माध्यम से होगा जबकि पंच पदों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव होंगें।




हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम:
साप्ताहिक शेडयूल अनुसार आउटरीच कार्यक्रमों में होंगी विभिन्न गतिविधियां
रेवाड़ी, 17 जून (अभीतक) : डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में चल रहे हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की ओर से साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है जिसमें आगामी 23 जून तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयेाजित की जाएगी। हरियाणा उदय कार्यक्रम के ओवर ऑल इंचार्ज एवं एडीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने एक जून को हरियाणा प्रदेश में एक सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम हरियाणा उदय की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि लोगों से सीधा संवाद करते हुए हम सबको मिलकर सुरक्षित, सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की दिशा में मिलकर काम करने और जनता के साथ संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना से समाज में निश्चित तौर पर बदलाव आएगा, जिससे समाज में आपसी भाईचारा बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा उदय के तहत आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं, बुजुर्गो व महिलाओं की बढ़चढ़ कर भागीदारी देखते हुए उनमें उत्साह दिखाई दे रहा है जिससे हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्य की सार्थकता सिद्घ हो रही है। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में आगामी 19 से 23 जून के शेड्यूल में विभिन्न आउटरीच गतिविधियों का आयोजन होगा। एडीसी पाटिल ने बताया कि जिला रेवाड़ी में अगले सप्ताह 19 से 23 जून के शेड्यूल के अनुसार आउटरीच कार्यक्रम की गतिविधियों को निर्धारित किया गया है जिनमें 19 जून को प्रात:11 बजे ग्राम पंचायत बीकानेर व नंदरामपुर बास में एसएचजी महिलाओं द्वारा डिजीटल ट्रान्जैक्शन अभियान, 20 जून को सायं 4 बजे प्राणपुरा गांव के स्टेडियम में कबड्डी, टग ऑफ वार, सफाई अभियान, रेस, 21 जून को प्रात: 6 बजे से राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 22 जून को सायं 5 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाडौदा के खेल ग्राउंड में हॉकी मैच, स्वच्छ हरियाणा ग्रामीण प्रदर्शनी, पौधारोपण, हैल्थ चैकअप कैम्प, 23 जून को सुबह 6 बजे से गांव गुरावड़ा में जूट बैग रेस, ट्राईपोड रेस, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, साईबर क्राइम, डेडिकेशन, नुक्कड नाटक, गिल्ली डंडा, हरियाणवी फॉक डांस, पंच व सरपंच 100 मीटर रेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

भजन पार्टी कलाकारों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा क्रियांवित की जा रही योजनाओं की दी जानकारी
रेवाड़ी, 17 जून (अभीतक) : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के भजन पार्टी कलाकारों द्वारा ग्रामीणों को सरकार द्वारा क्रियांवित की गई योजनाओं की जानकारी लोक गायन शैली में दी जा रही है। विभाग के भजन पार्टी कलाकार हरियाणवी कला एवं लोक संस्कृति को जीवित रखते हुए आमजन को भजनों व लोक गीतों माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से रूबरू करा रहे हैं। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के भजन पार्टी सदस्यों रामानंद, कर्मबीर सिंह, सतबीर सिंह व खजान ने जिले के गांव नांगल मुंदी व लाला गांव में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी देते हुए भजनों व लोक गीतों के माध्यम से प्रचार-प्रचार किया। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि हर पात्र व्यक्ति या परिवार तक योजनाओं का लाभ पंहुचे। केंद्र व प्रदेश सरकार की अंत्योदय उत्थान, जनकल्याणकारी व लोक हितैषी नीतियों से आमजन को अपडेट करने के लिए विभाग की प्रचार मंडलियां गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जनकल्याणकारी नीतियों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान कर रही हैं। कलाकारों द्वारा ग्रामीणों को चिरायु कार्ड, जल संरक्षण, बीमारी से बचाव, जल शक्ति अभियान सहित हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, अंत्योदय सरल पोर्टल, परिवार पहचान पत्र, जल शक्ति अभियान, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, सीएम विंडो, ई-रजिस्ट्रेशन, जमाबंदी-इंतकाल, कॉमन सर्विस सेंटर आदि के बारे में सरल भाषा में जागरूक एवं रूबरू कराया जा रहा है। प्रचार अभियान के दौरान भजन पार्टी कलाकारों ने जहां ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व विकास योजनाओं से अवगत कराया वहीं कलाकारों ने ग्रामीणों को नारी सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सरकार व प्रशासन का सहयोग करने का आह्वïन किया।




हरियाणा उदय कार्यक्रम में दिया जा रहा है सीपीआर का प्रशिक्षण
रेवाड़ी, 17 जून (अभीतक) : जिला रेडक्रॉस सोसायटी रेवाड़ी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम की कड़ी में डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी रेवाड़ी अध्यक्ष मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन व सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी महेश गुप्ता की देखरेख में जिला रेवाड़ी के नाहड़ गांव में हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत सीपीआर एवं प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में लगभग एक हजार ग्रामवासियों ने भाग लिया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी जितिन शर्मा द्वारा इस अवसर पर ग्रामवासियों को प्राथमिक चिकित्सा सीपीआर एवं रिकवरी पोजीशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य समस्त ग्रामवासियों को सीपीआर एवं प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जागरूक करना था ताकि हार्ट अटैक एवं बेहोशी की स्थिति में किसी इंसान को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जाए रहे हरियाणा उदय कार्यक्रमों में ग्राम वासियों को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
