




झज्जर के एल. ए. स्कूल में आज श्रावण मास की द्वादशी को शिवरात्रि का पर्व मनाया
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में आज श्रावण मास की द्वादशी को शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्राइमरी विंग के बच्चों ने महाशिव को लेकर अनेकों एक्टिविटी की। प्राइमरी विंग एचओडी पिंकी शर्मा ने आर्ट टीचर मोनी सहवाग के साथ मिलकर बच्चों को महाशिव व महागौरी के रूप में प्रदर्शित किया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पावन शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर, स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया के साथ मिलकर सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की। स्कूल एचओडी योगेश्वर कौशिक ने भगवान शिव के जीवन के बारे में सभी बच्चों को बताया।



विकास के बदले 26 वर्षों में पिछड़ गया झज्जर : राजकुमार कटारिया
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : बेशक ऐतिहासिक जिले झज्जर को बने हुए 26 वर्ष हो चुके हैं लेकिन यह जिला विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। यह बात शुक्रवार को जागो झज्जर अभियान के अंतर्गत राजकुमार कटारिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 26 वर्षों पहले झज्जर शहर की स्थिति वर्तमान स्थिति से बेहतर थी। 21वीं सदी में प्रवेश के बाद पूरी दुनिया में तो बदलाव आया है लेकिन अपने जिले झज्जर को वह विकास नहीं मिल पाया जो मिलना चाहिए था। इस दौरान प्रशासन द्वारा जहां जिले में किए जा रहे कई विकास कार्यों अधर में छोड़ दिया वहीं अनेक कार्यों की शुरूआत बगैर किसी पूर्व योजना के कर डाली। हालात ये हुए कि वे कार्य भी पूरे नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि जिले में जब बरसाती पानी निकासी के लिए नाले बनाए गए तो गंदा पानी कहां जाकर गिरेगा इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसी प्रकार प्रिया कालोनी में सबसे बदहाल स्थिति है। यहां पिछले वर्ष भर से पानी निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार घरों के आगे जलभराव के चलते जहां बीमारी संक्रमण का खतरा बना वहीं कई घरों के बच्चे बाहर गली में खेलने से भी वंचित रह गए। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान जागो झज्जर अभियान पर आधारित गीत व यूट्यूब चैनल की भी लांचिंग की गई। इस मौके पर झज्जर बार एसोसिएशन प्रधान अजीत सिंह सोलंकी एडवोकेट, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राव उदय भान एडवोकेट, पूर्व पार्षद भारत भूषण सोनी, संजय यादव, उपाध्यक्ष यादव सभा झज्जर, पूर्व पार्षद जय सिंह, पूर्व पार्षद मुकेश नागपाल, पूर्व पार्षद संतराम गुर्जर, बिजेन्द्र रंगा एडवोकेट, बार एसोसिएशन झज्जर उपाध्यक्ष संदीप डबास, उदय भान पुनिया वरिष्ठ नेता, ताराचंद भूटानी, प्रसिद्ध समाजसेवी महावीर सैनी, युवा नेता महावीर कटारिया, सैनी समाज धर्मशाला प्रधान डॉ. हरी सैनी, दीपक गहलोत यूथ कांग्रेस नेता झज्जर, हितेश जाटव, राहुल धनखड़ सहित अन्य भी मौजूद रहे।




वर्टिकल ड्रेनेज प्रणाली की अध्ययन रिपोर्ट तैयार करें अधिकारी : मुख्य सचिव
हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बेरी-बहादुरगढ़ मार्ग पर सिंचाई विभाग की वर्टिकल ड्रेनेज परियोजना का किया निरीक्षण
किसानों ने मुख्य सचिव को बताया योजना लाभकारी
बेरी, 14 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को बेरी बहादुरगढ मार्ग पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा स्थापित वर्टिकल ड्रेनेज परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अधिकारियों को केस स्टडी के निर्देश दिए। इस परियोजना के बेहतर क्रियांवयन से न केवल सेम की समस्या से किसानों को निजात मिल रही है,साथ ही भूजल स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि बेरी क्षेत्र में स्थापित वर्टिकल ड्रेनेज सिस्टम पर लगभग पंाच करोड़ 29 लाख रुपये की लागत आई है,जिससे 43 सौर ऊर्जा आधारित ट्यूबवैल के माध्यम से सेम की समस्या को दूर किया जा रहा है। मौके पर किसानों ने मुख्य सचिव को बताया कि भूजल स्तर पहले तीन फुट पर था, जिसके कारण कोई भी फसल नहीं होती थी। योजना के शुरू होने से भूजल स्तर 12 फुट नीचे चला गया है और अब गेहंू की फसल होने लगी है। मुख्य सचिव ने कहा कि सेमग्रस्त एवं जलभराव की समस्या से किसानों को स्थाई निजात दिलाने के लिए लगाए जा रहे वर्टिकल ड्रेनेज सिस्टम कारगर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा स्थापित यह परियोजना किसानों के लिए फायदेमंद है जिससे आसपास के गांवों की एक हजार एकड़ भूमि कृषि योग्य बन पाई है। सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम प्रभावशाली ढंग से संचालित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं पर किसानों को अनुदान का लाभ भी दिया जा रहा है। जिला के अन्य सेमग्रस्त क्षेत्रों समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्टिकल ड्रेनेज सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।
इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर एसपी डा अर्पित जैन, एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतीश जनावा सहित अन्य वभागों के अधिकारी उपस्थित थे।





हरियाणा सरकार राष्टï्रीय कैंसर संस्थान की कनैक्टिविटी और बेहतर की जाएगी : संजीव कौशल
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जिला प्रशासन और एनसीआई बाढ़सा के अधिकारियों की संयुक्त बैठक को किया संबोधित
जिला प्रशासन के अधिकारी समय पर पूरे करें एनसीआई से जुड़े प्रोजेक्ट – बोले मुख्य सचिव
बादली, 14 जुलाई (अभीतक) : राष्टï्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित संस्थान है और कैंसर के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। हरियाणा सरकार का प्रयास रहा है कि राष्टï्रीय कैं सर संस्थान से जुड़े प्रोजेक्ट को तत्परता से पूरा किया जाए। मुख्य सचिव हरियाणा सरकार श्री संजीव कौशल ने शुक्रवार को बाढ़सा स्थित राष्टï्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा एम्स-2 का दौरा करते हुए यह बात कही। संस्थान में पंहुचने पर राष्टï्रीय कैंसर संस्थान के हेड डॉ आलोक ठक्कर,डीसी कैप्टन शक्ति सिंह और एसपी डॉ अर्पित जैन ने मुख्य सचिव हरियाणा सरकार श्री संजीव कौशल का स्वागत किया। मुख्य सचिव ने एनसीआई के सभागार में एम्स व जिला प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एनसीआई बाढ़सा में देश और सार्क देशों के मरीज ईलाज के लिए पंहुच रहे हैं। सुगम आवागमन के लिए एनसीआई की कनैक्टिविटी और बेहतर करने के प्रयास हरियाणा सरकार द्वारा निरंतर किए जा रहे हैं। रिहायशी परिसर से मैडिकल परिसर को जोडऩे के लिए उपरगामी पुल का निर्माण कार्य 21 जुलाई से शुरू हो जाएगा। एनसीआई हैड डॉ आलोक ठक्कर ने बैठक में एनसीआई बाढ़सा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 710 बैड के इस विश्वस्तरीय अस्पताल में 42 प्रतिशत हरियाणा के मरीजों का ईलाज हो रहा है। जबकि मरीज देशभर और सार्क देशों से भी ईलाज के लिए आ रहे हैं। एनसीआई -एम्स 16 माडयूलर आप्रेशन थियेटर और आधुनिक रोबोट द्वारा सर्जरी प्रक्रिया शुरू करने के लिए कार्य कर रहा है। मुख्य सचिव बैठक उपरांत एनसीआई में स्थापित की गई एशिया की सबसे बड़ी ओटोमेटिड लैब का अवलोकन किया और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक डा अर्पित जैन, एडीसी सलोनी शर्मा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, डॉ शीतल सहित प्रशासनिक विभागीय अधिकारी और एनसीई के डॉक्टर मौजूद रहे।




आमजन की आसान पंहुच हो अधिकारियों तक : मुख्य सचिव
लघु सचिवालय में जिला के अधिकारियों की बैठक में दिए मुख्य संजीव कौशल ने दिए निर्देश
पारदर्शिता, निष्पक्षता और प्रभावी कार्यशैली सरकार की प्राथमिकता – बोले मुख्य सचिव
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : हरियाणा सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्टï है कि आमजन की प्रशासन तक आसान पंहुच हो और उनकी बात धैर्य से सुनकर अधिकारी तय समय सीमा में समस्या का निदान करें। अधिकारियों के लिए कार्य दिवसों में सुबह 11 बजे से एक बजे तक आमजन से मिलने का समय निर्धारित किया हुआ है और मंगलवार को नो मीटिंग डे रखा गया है ताकि अधिकारियों को आमजन से मिलने और उनकी समस्याओं का निदान करने का ज्यादा समय मिले। श्री संजीव कौशल मुख्य सचिव हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार की कई ऐसी मंहत्वाकांक्षी परियोजनाएं हैं, जो आमजन के जीवन स्तर में सुधार के लिए बनाई गई हैं। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, जनस्वास्थ के अतिरिक्त अमृत सरोवर जैसी अनेक योजनाएं हैं। संबंधित अधिकारी इनको पूरी दृढ़ता से तय समय सीमा में पूरा करें। सरकार इन योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढि़लाई व कोताही सहन नहीं करेगी। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बैठक में जिला में चलाई जा रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति व जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से मुख्य सचिव को जानकारी दी। उन्होंने जिला स्तर पर जनहित में तैयार किए कई प्रोजेक्ट की मुख्यालय से मंजूरी देने की बात मुख्य सचिव के समक्ष रखी। इनमें झज्जर पुराने बस स्टैंड की जमीन नगर निकाय को पार्किंग व दुकान बनाने के लिए सौंपने, रोडवेज से दो एकड़ जमीन सैनिक सदन के लिए, शहरी क्षेत्र के जल निकासी नाले नगर निकाय को सौंपने, सैनिक स्कूल मातनहेल की केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाने, बहादुरगढ़ पार्किंग के लिए जमीन की व्यवस्था के प्रस्ताव को मंंजूरी देने, बेरी में उपमंडल आवासीय परिसर बनाने, गुरूकुल संग्रहालय का निर्माण कार्य शुरू करवाने, पुलिस थानों के लिए एचएसवीपी से जमीन अॅलाट करवाने सहित अन्य विषय रखे। मुख्य सचिव ने कहा कि आप ये सभी मुख्यालय भिजवाईए। संबंधित विभागों से मंजूरी दिलवा दी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार की भ्रष्टïाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है। सरकारी कार्यायलों में लेट लतीफ आना, आमजन से व्यवहार कुशल होकर बात न करना, होने वाले कामों को बेवजह लटकाना सहित ऐसी हरकतें सरकार नोटिस में आने के बाद आरोपी के विरूद्घ तत्काल कठोर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसलिए अधिकारी व कर्मचारी व्यवहार कुशल होकर पारदर्शी कार्य प्रणाली अपनाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन, एडीसी सलोनी शर्मा, डीएमसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद डॉ सुभिता ढ़ाका, एसडीएम झज्जर रविन्द्र कुमार, एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रविन्द्र कुमार, सीटीएम प्रवेश कादयान सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।




लिपिक हड़ताल का 10 वां दिन
वेतनमान 35400 न मिलने तक डटे रहेंगे लिपिक : एसोसिएशन
हड़ताल के 10वें दिन विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिया सहयोग
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : जिले के सभी विभागों के लिपिक आज 10वें दिन भी लघु सचिवालय परिसर में क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आज भी डटे रहे। जिला प्रधान आनंद कुमार ने कहा कि जब तक हमारे सम्मानजनक वेतनमान 35400 की मांग पूरी नहीं हो जाती है तब तक सभी विभागों के लिपिक धरना स्थल पर डटे रहेंगे। प्राकृतिक आपदा के समय में सभी लिपिक अपना सहयोग तन-मन और धन से करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कार्यालय में हाजिरी न लगाकर प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग किया जाएगा, लेकिन हमारा धरना मांग न मानने तक यूँ ही चलता रहेगा। इसलिए सरकार से अपील है कि हमारी एकमात्र मांग को मान ले। जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि हमारी एक ही मांग हैं सिर्फ सिर्फ वेतनमान 35400 हैं और इसके लिए हम हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि सन् 1957 लिपिक का वेतनमान 60-175 होता था। उस समय एम.पी.एच.डब्ल्यू व जेबीटी का वेतनमान 60-120 मिलता था। जूनियर इंजीनियर को 60-170 तथा डिप्टी रेंजर को 60-175 वेतनमान निर्धारित था। 2016 के वेतन आयोग में लिपिक का वेतनमान 19900 निर्धारित किया गया हैं तथा एम.पी.एच.डब्ल्यू, जेबीटी, जूनियर इंजीनियर व डिप्टी रेंजर का वेतनमान 35400 रूपये निर्धारित किया गया हैं। सरकार द्वारा लिपिक व अन्य वर्ग के वेतनमान में चार पे-स्केल का अंतर कर दिया गया हैं। सरकार द्वारा कार्य समीक्षा के आधार पर वेतनमान नहीं दिया जा रहा हैं। इसलिए सरकार से अपील है कि अपनी इस गलती को ठीक करके हमारी एकमात्र मांग को पूरा करे। इस मांग के लिए एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायको जिला उपायुक्तों व अन्य सरकारी प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बावजूद सरकार हमारी मांगों को लेकर बातचीत नहीं कर रही हैं। एसोसिएशन द्वारा करनाल में निर्णय लिया गया था कि यदि माननीय मुख्यमंत्री, क्लेरिकल एसोसिएशन वेल्फेयर सोसाइटी हरियाणा सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए समय नहीं देते हैं तो हरियाणा प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत पूरा लिपिकीय वर्ग दिनाक 5 जुलाई 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे और उसी फैसले को लेकर सभी लिपिक वर्ग के कर्मचारी 5 जुलाई 2023 से आज दसवें दिन भी हड़ताल पर हैं। जब सरकार द्वारा एक टी.वी चैनल के माध्यम से राज्य प्रधान विक्रांत तंवर को बातचीत का निमंत्रण मिला तो एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य माननीय मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव के साथ क्लर्क एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई है लेकिन जिसमें सरकार की तरफ से मांग को न मानकर अगले सप्ताह का समय दिया गया है, जिससे प्रतीत होता है कि सरकार हमारी मांग के प्रति सकारात्मक नहीं है। इस धरने में अधीक्षक सुरेश कुमार, जिला नाजर कृष्णकांत, सहायक सुरेश कुमार, जितेंदर लोहचब, सहायक संजीव कुमार, सहायक दान सिंह, सहायक राकेश, सहायक दिनेश कुमार, संजय, नरेंद्र कुमार, राधेश्याम, सुनील, नरेश कुमारी अधीक्षक, गुलाब सिंह, रीना, राजेश कुमारी, सुनील कुमारी, मोनिका, गीता, सुमन आदि उपस्थित थे।




कावडिय़ों की सेवा करने से महादेव होते है प्रसन्न : उमेश नंदवानी
शिव भक्तों ने कावडिय़े का मिल्क केक काटकर मनाया जन्मदिन
शिव ग्रुप सब्जी मंडी द्वारा आयोजित एक शाम भोले के नाम
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : श्रावण शिवरात्रि शनिवार को है। शिव भक्त कावडिय़े मंदिरों एवं शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। शुक्रवार को कावडिय़ों का हरिद्वार से कावड़ लाने का सिलसिला जारी रहा। कावड़ लाने में महिला एवं बच्चे भी पीछे नही है। शुक्रवार को जगह-जगह शिव आराधना में भजनों की गूंज सुनाई दी। कावडिय़ों के साथ साथ अन्य श्रद्धालु भी शिव भजनों पर खूब झमे। शिव भक्त सुधांशु हंस ने बताया कि कावड़ सेवा शिविर से जुड़े मुकेश सुखीजा, गौरी नंदन किशू वर्मा, पुनीत सुखीजा,धीरज अरोड़ा सहित कावडिय़ों का शिविर में पंहुचने पर राजकुमार चुघ ने उनका स्वागत किया। कावडिय़े किशू वर्मा का शिव भक्तों ने शिविर में मिल्क केक काटकर जन्मदिन मनाया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री प्रेम मन्दिर लैय्या समिति के प्रधान उमेश नंदवानी ने शिरकत की। नंदवानी ने कहा कि कावडिय़ों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने समिति के सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कावड़ शिविर लगाने और कावडिय़ों की सेवा करने से महादेव प्रसन्न होते है और मनोकामना पूर्ण करते है। पंडित देवेश शर्मा ने आरती पूजन के उपरांत योगेश रंजन ने जय जय गणपति गौरी नंदन हम आए शरण तिहारी प्रभु…सुनाया। शिव ग्रुप सब्जी मंडी द्वारा आयोजित 10 वें शिव कावड़ शिविर के छटे दिन एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। गौरव म्यूजिकल ग्रुप के मोहित वर्मा, गौरव कौशिक एवं झज्जर के प्रसिद्ध भजन गायक देवेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, हरीश कौशिक, राजेद्र वधवा, मनोज सोनी व योगेश रंजन ने है धन्य तेरी माया जग में, ओ दुनिया के रखवाले, शिव शंकर डमरू वाले, शिव शंकर भोले भाले, जो ध्यान तेरा धर ले मन मे, वो जग से मुक्ति पाए, भव सागर से उसकी नैया, तू पल में पार लगाए..। अपनी मधुरवाणी से शंकर भगवान के भजनों पर नाचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर राजकुमार चुघ, डॉ. भारत भूषण नन्दा, कुलदीप शर्मा, डॉ. तुषार शर्मा, मनोज तलवार, दिनेश दुजाना, विजय राखा, राजीव बंसल, लोकेश वर्मा, संजय मक्कड़, अशोक चुघ, हरीश कौशिक, भीम ग्रोवर, हार्दिक टुटेजा, ढिल्लू जोन्धी, मुकेश सोलंकी, अमित सचदेवा, कपिल सरदाना, नीरज पोपली, लक्ष्य वर्मा, चंदा चुघ, अमन सुखीजा, शेखू जागड़ा, मुकेश काकरण, प्रिंस-ध्रुव सेठी, नारायण सलूजा, नवीन चुघ, बंटी मल्होत्रा, नयन हंस, सतीश सैनी, प्रधान तुलसी अग्रवाल, उमंग खुराना सहित अन्य मौजूद रहे।

जिला झज्जर का 27 वां स्थापना दिवस आज
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने दी जिलावासियों को बधाई
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने जिला झज्जर के 27 वें स्थापना दिवस की जिलावासियों को बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। जिलावासियों के नाम जारी संदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि नागरिक आजादी के अमृत काल में नई उमंग व उत्साह के साथ पीएम मोदी के बदलते हुए भारत में अपने योगदान की भागीदारी सुनिश्चित करें। यह संकल्प लें कि अमृतकाल में अपना झज्जर जिला देश के अग्रणी जिलों में शुमार हो। जिलावासी अनवरत समृद्घता की ओर बढ़ें। धनखड़ ने कहा कि जिला की 26 वर्ष की विकास गौरवगाथा में हर जिलावासी का सहयोग रहा है। उन्होंने पुन:जिलावासियों से झज्जर की तरक्की में अपना योगदान देने का आह्वान किया है।




डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जिला के 27 वें स्थापना दिवस की दी बधाई
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने झज्जरवासियों को जिला झज्जर के 27 वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए जिला के चहुंमुखी विकास में योगदान का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि समस्त प्रशासन जिले के चंहुमुखी के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रहा है। डीसी ने कहा कि आज झज्जर अपनी विकास यात्रा के सफलतापूर्वक 26 वर्ष पूरे कर 27 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है,यह हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस वर्ष जिला में कई महत्पूर्ण प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है,जिनकी शासन प्रशासन स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इस पावन अवसर पर हमें श्री संजीव कौशल मुख्य सचिव हरियाणा सरकार का मार्गदर्शन मिला है। जिससे इस क्षेत्र में विकास कार्यों को और तीव्र गति मिलेगी। उन्होंने पुन: नागरिकों को जिला के स्थापना दिवस पर बधाई दी हैं।

जिला की प्रगति में सहभागी बने हर जिलावासी : सांसद
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने जिला के 27 वें स्थापना दिवस पर समस्त जिला वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। सांसद ने जिलावासियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ उठाने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि जिला झज्जर की प्रगति में प्रत्येक जिलावासी का योगदान है। उन्हें उम्मीद है कि इसी तरह भविष्य में भी जिलावासी प्रगतिशील सोच के साथ जिला की विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। आज सरकार की योजनाओं को जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है,यह हम सबके लिए गर्व और गौरव की बात है।
विधायिका नैना सिंह चौटाला ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की बीए की पूरे वर्ष की फीस अपने निजी कोष से भरवाई
डबवाली, 14 जुलाई (अभीतक) : हल्के के गरीब व जरूरतमंद परिवार को हर सम्भव सहायता प्रदान करने हेतु विधायिका नैना सिंह चौटाला हर समय तैयार रहती है और जब भी उन्हें पता चले कि किसी परिवार को आर्थिक सहयोग की जरूरत है तो वे तुरंत उन्हें सहायता प्रदान करने का काम करती है। उपमंडल के गांव मसीतां में भी उन्होंने जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष सर्वजीत मसीतां ने बताया कि गांव में रणजीत सिंह का बहुत ही गरीब परिवार है जिनकी तीन बेटियां हैं, जिसकी बड़ी बेटी जशनदीप कौर बीए की विद्यार्थी है और अन्य दो बेटियां लवदीप कौर व रिंकू 10+2 में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि परिवार की माली हालत खराब होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी और परिवार खर्चा उठाने में असमर्थ था। मसीतां ने बताया कि उन्होंने इस बाबत विधायिका नैना सिंह चौटाला को अवगत करवाया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से इस पर संज्ञान लेते हुए जशनदीप कौर की बीए की पूरे वर्ष की फीस अपने निजी कोष से भरवा दी और परिवार को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वह उन्हें सहायता प्रदान करने में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने बताया कि नैना सिंह चौटाला ने कहा कि बेटियां पढ़लिखकर मा बाप का सहारा बन जाये और एक अच्छा मुकाम हासिल करें। शुक्रवार को सर्वजीत मसीतां ने फीस भरने की रसीद परिवार को सौंपकर बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

झज्जर जिले की 26 वीं वर्षगाँठ की पूर्व संध्या पर एक रेखाचित्र बनाकर झज्जर के विकास कार्यों को किया प्रदर्शित
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : गाँव भदाना की चौपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर झज्जर जिले की 26 वीं वर्षगाँठ की पूर्व संध्या पर एक रेखाचित्र बनाकर झज्जर के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया। मुकेश शर्मा ने बताया 15 जुलाई,1997 को झज्जर रोहतक से अलग होकर जिले के तौर पर स्थापित हुआ था। उस समय झज्जर जिला तो बन गया था परन्तु मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई थी। झज्जर जिले को ऐतिहासिक जिला माना जाता है। सन 1857 की क्रांति में झज्जर के नवाब अब्दुर्रहमान खान ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर अंग्रेजों की दमन कारी नीतियों के प्रति सोचने के लिए मजबूर कर दिया था। जिला बनने पहले झज्जर अपने मकबरों के लिए पहचाना जाता था। सरकारें बदलती रही झज्जर जिला अपनी वर्चस्व के लिए संघर्ष करता गया। झज्जर जिले में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के कारण इसको बाईपास मिला, जिससे ट्रैफिक जाम व होने वाली हादसों से छुटकारा मिला। केएमपी महामार्ग के झज्जर से गुजरने से झज्जर जिला राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सका। रोहतक से रिवाड़ी रेलवे लाईन झज्जर से गुजरने पर लोगों को रेल सुविधाएं मिली। मैट्रो के झज्जर के बहादुरगढ़ तक पहुँचने पर झज्जर के लोगों को एक नवीनतम परिवहन की सुविधाएं प्राप्त हुई। सिविल हॉस्पिटल के सौंदर्यीकरण से लेकर बाढ़सा एम्स के आ जाने से लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा मिलने लगी। लघुसचिवालय के निर्माण व सरल केंद्रों से लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान की गई। झज्जर के महान खिलाड़ी बजरंग पुनिया, मनुभाकर ने अपनी खेल प्रतिभा के आधार पर झज्जर को खेलों में पहचान दिलवाई। बढ़ते लिंगानुपात ने बेटियों के प्रति लोगों के नजरिए को बदलने का कार्य किया। यहां के मेहनतकश किसानों ने अपने परिश्रम से झज्जर जिले को अन्न उत्पादन में राष्ट्र स्तर पर अपनी भागीदारी प्रदान की। किसानों ने मेरा पानी मेरी विरासत जैसी नीतिगत जरूरतों को अपनाकर कम पानी की फसलों के लिए दूसरे प्रदेशों के सामने एक सुंदर उदाहरण पेश किया। इस चौपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, रमेश कौशिक, नशीब कौशिक, मास्टर वेदप्रकाश, धर्मदास शर्मा, अमित शर्मा, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने उपस्थित होकर भगवान से प्रार्थना की कि झज्जर जिला आने वाले समय में सुख, शांति से दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की करे।





त्रिवेणी हमे हमारी संस्कृति से जुडऩे का संदेश देती है : राकेश गुलिया
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : आज़ादी के 75वे महोत्सव तथा हरित भारत हरित धरा अभियान के तहत इंडेप्थ विजन फ़ाउंडेशन और सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झांगीरपुर में त्रिवेणी लगाई। पीएचसी से डॉ राशि ने बताया कि आने वाली पीढिय़ो के लिए वरदान हैं त्रिवेणी। जहाँ त्रिवेणी लगी होती हैं वहाँ हर पल सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है। संस्था आईविएफ़ से राकेश गुलिया ने बताया कि त्रिवेणी हमे हमारी संस्कृति से जुडऩे का संदेश देती हैं। इसे ब्रह्मा विष्णु और महेश के रूप में देखते है। ब्रह्मा (बढ़) जिसने विशाल मानव संख्या को उत्पन्न किया। नीम विष्णु के सामान है जो जीवन के रोग का शमन कर निरोग और सुरक्षित रख कर उत्तम सुख प्रदान करता है। वही पीपल शिव के सामान समर्पण और आध्यात्म के साथ मुक्ति का मार्ग देने वाले है। संस्था सेवा ट्रस्ट से पूनम देशवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी सीएमओ मनोज सेनी के मार्गदर्शन में हुआ है। उन्होंने पीएचसी के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जीवन में एक त्रिवेणी लगाने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर पीएचसी से सभी कर्मचारी तथा संस्थाओ से मंजित सिंह, पूनम देशवाल, दिनेश वर्मा, राकेश गुलिया आदि मौजूद रहे।


नगर पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी ने किया कांवड सेवा शिविर का शुभारंभ
डाक कांवड लाने वाले तीन शिवभक्तों की टोलियों को शुभकामनाएं देते हुए किया हरिद्वार के लिए रवाना
बहादुरगढ़, 14 जुलाई (अभीतक) : महा शिवरात्रि पर्व पर कांवड लाने वाले शिवभक्तों की सेवा के लिए किला मोहल्ला में कांवड सेवा शिविर लगाया गया है। वार्ड नंबर-15 से नगर पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी ने मौके पर पहुंचकर शिविर का शुभारंभ किया और कांवडिय़ों की सेवा में खानपान का प्रबंध कराया। इसके अलावा बसंत विहार, बाग वाला मोहल्ला व किला मोहल्ला से डाक कांवड लाने वाले शिवभक्तों की टोली को भी हरिद्वार के लिए रवाना किया। नगर पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी ने कहा कि सावन माह में शिवभक्ति से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और महा शिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि जो शिवभक्त हरिद्वार व गोमुख से कांवड लाते हैं उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हर साल लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड लाकर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाते हैं। महाशिव रात्रि पर पूरा शहर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठता है। डाक कांवड लाने से पूर्व सभी शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारें लगाए और सभी टोलियां हरिद्वार के लिए रवाना हुई। भूपेंद्र राठी ने सभी कांवड लाने वाले शिवभक्तों से आह्वान किया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से कांवड लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। शुक्रवार को किला मोहल्ला में लगे कांवड शिविर में नगर पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी ने पूजा अर्चना करने के उपरांत कांवडिय़ों की सेवा की और मंगल कामना की। शिविर में कृष्ण प्रधान, जयकिशन, नरेंद्र मोहल्लू, चंद्रभान, विपिन प्रधान, रोहित बंसल व ललित सेठी आदि मौजूद रहे। डाक कांवड लाने के लिए रोनक, सागर, सौरभ, सूरज, हन्नी, वीरू, राहुल, संजय, रवि, राकेश, कुणाल, कृष्ण,अभिषेक, लखन, पंकज, नीरज, आकाश, दीपक, राजेश आदि शिवभक्तों की टोली हरिद्वार के लिए रवाना हुई।
खोदा पहाड़ निकली चुहिया इतने दिनों से
झज्जर, 14 जुलाई (अभीतक) : केएमपी रेल कॉरिडोर मूआवजा बढऩे का ढोल बज रहा है और मूआवजा आ भी गया है। पुराना रेट कुछ बढ़ा है, तो ब्याज दर बढ़ी है। जो स्वाभाविक सभी की आज तक बढ़ती आई है और ना ही कोई बची हुई ज़मीन का घोषणा पत्र सरकार द्वारा दिया गया कि साथ लगती किसानों की बची हुई ज़मीन में किसानों को राहत दी गई है।







वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर शुक्रवार को दंसवे दिन में प्रवेश कर गई
लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
रेवाड़ी, 14 जुलाई (अभीतक) : वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर चल रही लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को दंसवे दिन में प्रवेश कर गई है। विभिन्न विभागों के लिपिक अपने 35400 रूपये वेतनमान की मांग को लेकर गत 5 जुलाई से हड़ताल पर बैठे हुए है। इलाके की एक दर्जन से भी ज्यादा शिक्षण, समाजिक, विभागीय, कर्मचारी व महिला संगठन एवं संस्थाओ द्वारा लगातार लिपिकों के वेतन बढ़ाने की मांग को पूर्ण समर्थन दिया जा चुका है। शुक्रवार को हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेसनल संघ द्वारा प्रधान दयाशंकर व महासचिव झम्मन सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सामूहिक तौर पर हड़ताल में शामिल होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान की। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के प्रधान विकास यादव ने कहा कि लिपिकों की वेतन बढ़ाने की मांग पूरी तरह से जायज है तथा सरकार को तुरंत प्रभाव से उनकी मांग को मान लेना चाहिए ताकि कार्यालयों के सभी कार्य सुचारू हो सके और आमजन को भी कोई परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर को लिपिकों वाले कार्य करवाने की लिए बाध्य किया जा रहा है लेकिन सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अधिकारियों को लिपिकों के कार्य करने से साफ मना कर दिया। वही कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने भी अब ऐलान किया कि यदि सरकार द्वारा समय रहते लिपिकों की वेतनमान बढ़ोतरी की मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे पूरी तरह से काम बंद करके आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देंगे जिसकी जिम्मेवार सरकार होगी। वहीं कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व रेवाड़ी जिले के दर्जनों महिलाओं व पुरुषों द्वारा नेहरू पार्क से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालकर उपायुक्त को लिपिकों का वेतनमान बढ़ायें जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा और बाद में धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारी हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया। दोपहर के समय चंद्रयान-3 का लाईव प्रक्षेपण सुनाया गया और सभी कर्मचारियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब-जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की। लिपिक एसोसिएशन के जिला प्रधान विकास यादव ने बताया कि प्रदेश का लिपिक वर्ग अब पहले की तरह सिर्फ मानव संसाधन नही हो कर अपितु तकनीकी मानव संसाधन बनकर सरकार की भिन्न भिन्न योजनाओं को भिन्न भिन्न पोर्टल्स के द्वारा सभी सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करते हैं फिर भी वह अपने हक की लड़ाई के लिए लगातार 10 दिन से हड़ताल पर बैठा है। पिछले तीन वर्षो में लिपिकों ने अपनी वेतन बढ़ाने की जायज मांग को पूरा करवाने के लिए अलग-अलग लोकतांत्रिक तरीकों से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया तथा चुने हुए प्रतिनिधियों (सांसदो, विधायकों) व सभी जिला उपायुक्तों को ज्ञापन भी दिये गए तथा सीएम आवास का घेराव भी किया गया लेकिन सिवाय झूठे आश्वासनों के उन्हें कुछ नहीं मिला। ऐसे में मजबूरी वश सम्मानजनक वेतन की लड़ाई के लिए लिपिक वर्ग को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। लिपिक एसोसिएशन ने बाढ़ रूपी आपदा के चलते जनहित में निर्णय लिया है कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रें में बाढ़ आपदा प्रबंधन के कार्याे में अपनी डयूटी देने के लिए तैयार है। आमजन के कार्यो में विलंब करने में लिपिक वर्ग कतई खुश नहीं है और जनता को विश्वास दिलाते है कि उनकी मांग पूरी होने के बाद वे हड़ताल अवधि के दौरान रूके हुए कार्यो को दिर रात एक करके पूरा करेंगे। धरने को सुचारू और सुगम तरीके से चलाने में जिला कार्यकारिणी के सदस्य बादल कुमार, मधुसूदन, कृष्ण कुमार, वीर कुमार, हेमंत वर्मा, रिंकू लांबा, हेमचंद, राजसिंह, विजयपाल, अजय कुमार व उत्तम कुमार आदि विशेष सहयोग कर रहे है।



कालानियों की ढाणी के बच्चों को चंद्रयान – 3 के प्रक्षेपण की दी जानकारी
जोधपुर, 14 जुलाई (अभीतक) : जोधपुर क्षेत्र की लोड़ता हरिदासोता ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कालानियों की ढाणी में चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि विद्यालय के छात्र – छात्राओं को हम चले चांद को और करीब लाने में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र द्वारा शुक्रवार को दोपहर उड़ान भरने वाले चंद्रयान – 3 मिशन के प्रक्षेपण की जानकारी दी, साथ ही इसके सफलता पूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की कामना की एवं इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। अध्यापक अजय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को चंद्रयान- 3 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने और रोवर चलाकर कई अहम प्रयोगों को अंजाम देना है और इसके सफल प्रयोग से चन्द्रमा के बारे में वैज्ञानिक समझ बढ़ेगी। इस मौके पर अध्यापक मुकेश कुमार, सीताराम रेगर, अजय कुमार सिंह, सोमारी देवी, चंपा देवी, छात्र- छात्रा प्रतिनिधि संजय कुमार एवं आरती सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।




जयपुर हाईवे के टूटे सर्विस रोड को एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा दुरुस्त : डॉ. बनवारी लाल
दिसंबर तक ईएसआई अस्पताल का उद्घाटन सम्भव
आम लोगों के इलाज का भी होगा प्रावधान, निरीक्षण के दौरान बोले सहकारिता मंत्री
रेवाड़ी, 14 जुलाई (अभीतक) : सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शुक्रवार को बावल विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विशाल स्तर के विकास कार्यों के निर्माण स्थल पहुँच कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया जिसमें बावल कृषि विश्वविद्यालय के सामने हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत संरचना विकास निगम के तहत बन रहा चौक, दिल्ली जयपुर हाईवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत बन रहे बनीपुर चौक का पुल व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत बन रहे 150 बेड का ईएसआई अस्पताल शामिल रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल से जुड़े सर्विस रास्तों को 1 हफ्ते के भीतर चलने योग्य बनाने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सर्विस रोड़ पर भारी वर्षा से हुए खड्डों की वजह से जाम की स्थिति से बचने के लिए 1 सप्ताह के अंदर ही सभी सर्विस रोड़ की मरम्मत की जायेगी। बावल में बन रहे ईएसआई हस्पताल की प्रगति रिपोर्ट लेने पहुँचे डॉ. बनवारी लाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बावल एक औद्योगिक क्षेत्र है और बावल के ज्यादातर युवा आस-पास के क्षेत्रों में बनी औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत है उन्होंने कहा कि ईएसआई हॉस्पिटल निजी व सरकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों व उनको परिवारजनों के लिए अति कल्याणकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ईएसआई हॉस्पिटल में ट्रामा सेंटर के अलावा 5 ऑपरेशन थिएटर भी होंगे। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि ईएसआई अस्पताल में बावल के आम व्यक्ति भी अपना इलाज करा सके ऐसा प्रावधान भी मुख्यमंत्री से बात करके जल्द ही संभव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2019 में हुए ईएसआई अस्पताल के शिलान्यास के बाद कोरोना और किसान आंदोलन की वजह से इसका निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है किंतु इसके बावजूद दिसंबर माह तक ईएसआई अस्पताल का उद्घाटन हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा पर विपक्ष राजनीति न करे उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण हरियाणा में ही नहीं आसपास के राज्यों में भी जलभराव की स्थिति पैदा हुई है जिसमें कांग्रेस शासित राज्यों हिमाचल प्रदेश व राजस्थान के हालात हरियाणा से भी अधिक खराब है। सहकारिता मंत्री ने चंद्रयान 3 के सफल लॉंच हेतु इसरो वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष जगत की नई बुलंदियों को हासिल कर रहा है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को सहकारिता मंत्री ने निर्माण सामग्री में किसी भी तरह की अनियमितता से बचने और निर्माण प्रक्रिया में तीव्रता लाने के निर्देश जारी किये। इस दौरान भाजपा बावल मण्डल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, बावल नगरपालिका उपप्रधान अर्जुन चौकन, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महेश नैचाना, कुलदीप सिंह, मास्टर पुष्प कुमार, एसडीएम बावल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व हरियाणा राज्य औद्योगिक और आधारभूत संरचना विकास निगम के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।




डा. भीमराव अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित : डीसी- 31 जनवरी 24 तक सरल पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
रेवाड़ी, 14 जुलाई (अभीतक) : डीसी मो. इमरान रजा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 की अवधि के लिए डा. भीमराव अम्बेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृति योजना के तहत सरल पोर्टल पर आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र आगामी 31 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित वर्ग के जिन शहरी विद्यार्थियों के कक्षा दसवीं में 70, कक्षा बारहवीं में 75 व स्नातक कक्षाओं में 65 प्रतिशत अंक हैं वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार गांवों में अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थी के कक्षा दसवीं में 60, बारहवीं में 70 व स्नातक कक्षा में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग-ए के शहर में रहने वाले विद्यार्थी ने मैट्रिक में 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। पिछड़ा वर्ग-बी के शहरी छात्र या छात्रा के मैट्रिक में 80 एवं ग्रामीण विद्यार्थी के 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए तभी वह योजना का पात्र होगा। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को आठ हजार रुपए दसवीं पास होने पर, एससी आवेदक को बारहवीं पास करने पर आठ से दस हजार रुपए तथा स्नातक पास होने के बाद 9 से 12 हजार रुपए आगे की पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे।
आवेदन के साथ लगाने होंगे ये दस्तावेज
डीडब्ल्यूओ जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के लिए विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय चार लाख रुपए से कम का प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, वर्तमान अध्ययनरत कक्षा का आइडी कार्ड या प्रमाण, मार्कशीट, फैमिली आईडी आदि दस्तावेज आवेदन के साथ लगाने होंगे।


हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं को अपना व्यवसाय करने के लिए दिया जा रहा है ऋण उपलब्ध : मोहम्मद इमरान रजा
रेवाड़ी, 14 जुलाई (अभीतक) : उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा राज्य की विधवा, तलाकशुदा तथा कानूनी रूप से अलग हुई महिलाओं को बैंकों के माध्यम से अपना स्वयं का व्यवसाय करने के लिए 3 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के तहत बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा अनुदान के रूप में अदा करके की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50000 रु व अवधि 3 वर्ष जो भी पहले होगी , महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, उनकी वार्षिक आमदनी 3 लाख रु से ज्यादा ना हो तथा वह हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत महिलाओं को अपना व्यवसाय जैसे मसाला यूनिट, डोना बनाना, रेडीमेड गारमेंट्स, ब्यूटी पार्लर, ऑटो रिक्शा इत्यादि व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण सुविधा दी जाती है। उन्होंने कहा कि जो भी इच्छुक महिला इसके लिए आवेदन करना चाहती हैं वे आवेदन करने के लिए व फार्म प्राप्त करने के लिए रेवाड़ी जिला कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम, सती कालोनी, गली नं -3, नाई वाली चौक, रेवाड़ी से मोबाइल नंबर-01274-225294 संपर्क कर सकती है।




डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता व जागरूकता जरूरी : डीसी
एंटी डेंगू माह के रूप में मनाया जा रहा जुलाई का महीना
रेवाड़ी, 14 जुलाई (अभीतक) : डीसी मो. इमरान रजा ने बताया कि आजादी अमृत काल में सरकार की ओर से जुलाई माह एंटी डेंगू माह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस माह के दौरान जिले के विद्यालयों सहित विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि डेंगू की रोकथाम एवं गतिविधि में जन समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। डीसी ने बताया कि इस दौरान मच्छर प्रजनन स्थलों को चिह्नित कर तथा मच्छर प्रजनन रोकने के उपाय के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाएगा। पानी की टंकी तथा घरों के अंदर साफ पानी जमा करने के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय को अपनाने, विद्यालय में डेंगू पर आधारित कुछ विशेष गतिविधि जैसे क्विज, ड्रॉइंग कंपटीशन इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
डेंगू के लक्षण एवं बचाव के उपाय
डीसी इमरान रजा ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है, जिससे बचाव जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह मच्छर दिन में काटता और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द हो तो सतर्क हो जाएं। त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक- मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना और काला पखाना होना डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल सदर अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को पहले डेंगू हो चुका है तो उसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे व्यक्ति दोबारा डेंगू बुखार की आशंका होने पर सरकारी अस्पताल या फिर डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
रविवार को मनाएं ड्राई डे : इमरान रजा
डीसी इमरान रजा ने आमजन से आह्वान किया कि वे प्रत्येक रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाएं व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंैकी, फ्रिज ट्रे, गमले इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाए। उन्होंने बताया कि अकस्मात तेज बुखार का होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहने, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें, बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। इनमें से कोई भी लक्षण होने पर तुरन्त अपने नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में खून की जांच करवाएं। चिकित्सक की सलाह से ही दवाई खाएं, स्वयं दवा न खाएं।

नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में बनाए जा रहे दिव्यांग प्रमाण पत्र, सीएससी पर जाकर करें आवेदन : सीएमओ
रेवाड़ी, 14 जुलाई (अभीतक) : सिविल सर्जन रेवाडी डा0 सुरेन्द्र यादव ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक कार्यदिवस के दौरान नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। कोई भी दिव्यांग व्यक्ति अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाना चाहता है तो वह अपने नजदीकी सीएससी पर जाकर दिव्यांग पोर्टल पर अपना आवेदन अपलोड करने उपरांत आवेदन का प्रिंट व तीन फोटो और आधार कार्ड साथ लेकर आए। इसके अतिरिक्त किसी दिव्यांग व्यक्ति ने 2018 से पहले अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा रखा है तो वह तुरंत उसे रिन्यू कराएं ताकि उसका यूडीआईडी कार्ड बनाया जा सके। किसी दिव्यांग व्यक्ति ने परिवार पहचान पत्र में दिव्यांगता दर्ज करवा रखी है तो वह अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाए ताकि उसको पोर्टल पर अपलोड किया जा सके और वह सरकार द्वारा दी रही सभी योजनाओं का लाभ व सुविधाएं प्राप्त कर सके। जिन्होंने अपना यूडीआईडी कार्ड नंबर जनरेट नहीं करवाया है वे अपना यूडीआईडी कार्ड नंबर जनरेट करवाएं।
कोसली में कांग्रेस को मिली मजबूती, अनिल पाल्हावास कांग्रेस में हुए शामिल
रेवाड़ी, 14 जुलाई (अभीतक) : प्रबुद्ध समाजसेवी अनिल पाल्हावास ने भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस का दामन थाम लिया। भारी संख्या में समर्थकों के साथ वो कल राज्यसभा सांसद चोधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके कांग्रेस में शामिल होने से कोसली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक नया चेहरा भी मिल गया है और पार्टी की जड़े भी मजबूत हो गई है। अभी फिलहाल तक भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खासमखास समर्थक रहे अनिल पालहवास श्री राव की एक जबरदस्त रैली भी करवाई थी और उस रैली में हजारों की संख्या में लोग थे। उस रैली के बाद से ही अनिल पाल्हावास ने कोसली में अपना जनाधार मजबूत बना लिया था, किन्तु भाजपा की विचारधारा उनको रति भर भी पसंद नही आई और आखिरकार उन्होंने भाजपा को अलविदा ही कह दिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उनको ओर उनके समर्थकों को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया। उनका कांग्रेस में शामिल होना इस बात का भी सन्देश है कि वो आगामी विधानसभा चुनावों में कोसली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार होंगे।



आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता व प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कुरुक्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया
आम आदमी पार्टी की ओर से पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की
खट्टर सरकार ने जनता को भगवान के भरोसे छोड़ा : डॉ सुशील गुप्ता
बाढ़ के बाद महामारी न फैले उसके लिए पहले ही इंतजाम करे खट्टर सरकार : डॉ सुशील गुप्ता
खट्टर सरकार के पानी निकासी के दावों की हवा निकल चुकी है : डॉ अशोक तंवर
खट्टर सरकार ने बंदोबस्त किए होते तो बाढ़ जैसे हालात नहीं बनते : डॉ अशोक तंवर
कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई (अभीतक) : प्रदेश में बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ रहा है और किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। इस आपदा के कारण प्रदेश के कई लोग जान भी गवा चुके हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता लगातार जनता के बीच हैं, लोगों की मदद कर रहे हैं। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दीदार नगर, शांति नगर और आजाद नगर के इलाकों का दौरा किया और पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि खट्टर सरकार ने प्रदेश की जनता को भगवान के भरोसे छोड़ रखा है। गांवों में बाढ़ की वजह से लोगों का खाने पीने का सामान खराब हो चुका है। पशु पानी में बंधे हुए हैं और फसल पानी में बह गई है। कई दिन से बिजली नहीं है, घरों में पीने का पानी भी खत्म हो गया है। लेकिन खट्टर सरकार का कोई व्यक्ति गांवों में नहीं पहुंच रहा, न ही कोई सरकारी मदद गांवों में मिल रही है। खट्टर सरकार आपदा प्रबंधन में फेल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मंत्री, विधायक इस मुश्किल की घड़ी में कोई भी जमीन पर नजर नहीं आ रहा। उन्होंने खट्टर सरकार ने पीडि़तों को उचित मुआवजा और बाढ़ के बाद महामारी न फैले उसके लिए पहले ही इंतजाम करने की मांग की। डॉ अशोक तंवर ने कहा कि सरकार के एहतिआत न बरतने की वजह से आज ये स्थिति बनी हुई है। गठबंधन सरकार की अनदेखी के चलते आज पूरे प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। मानसून से पहले खट्टर सरकार ने नदी, नालों और ड्रेनेज की साफ सफाई नहीं की। वहीं सरकार ने स्मार्ट सिटी के सभी दावे फेल साबित हुए हैं। सडक़ों पर पानी के तालाब बन गए हैं। गांवों में पीने के पानी को लेकर स्थिति काफी गंभीर हैं। उन्होंने खट्टर सरकार की लापरवाही पर और धीमी कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते प्रदेश सरकार ने बंदोबस्त किए होते तो बाढ़ जैसे हालात नहीं पैदा होते। प्रदेश सरकार के पानी निकासी के दावों की हवा निकल चुकी है।