एडवोकेट बलबीर सिंह व श्रद्धालुओं ने पादुका पूजन कर जगतगुरु शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद
जगतगुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रवास के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
धर्म संचार यात्रा के दूसरे दिन चरण पादूका पूजन, दीक्षा व आशीर्वचन का कार्यक्रम हुआ
जगतगुरु शंकराचार्य एडवोकेट बलबीर सिंहके आवास पर पत्रकारों से हुए रूबरू
जगतगुरु शंकराचार्य ने हरियाणा से शुरू की है धर्म संचार यात्रा, हर जिले में जाएगी यह यात्रा
बहादुरगढ़, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट में श्रीराम जन्म भूमि के लिए दशकों तक लड़ी कानूनी लड़ाई के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। देश की गंगा, यमुना सहित अन्य नदियों में सीवरेज का गंदा पानी डाला जा रहा है जिसके कारण हम सबकी पूजनीय गंगा ,यमुना व अन्य नदियां और दूषित होती जा रही है जिस पर सरकार को नदियों को दूषित करने वालों पर कार्यवाही करनी चाहिए। देश मे गो हत्या बंद करके गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देकर उनका संरक्षण करना चाहिए। यह बात जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 ने सेक्टर 15 ओमेक्स सिटी में एडवोकेट बलबीर सिंह के निवास पर प्रवास कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पत्रकार वार्ता से पहले जगतगुरु शंकराचार्य ने श्रद्धालुओं को दीक्षा दिलाते हुए सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प कराया। एडवोकेट बलबीर सिंह ने धर्मपत्नी व परिजनों के साथ
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 की पूजा अर्चना व पादुका पूजन कर दीक्षा ग्रहण की। शुक्रवार को भारी संख्या में सामाजिक राजनीति के धार्मिक शैक्षणिक व विभिन्न संस्थाओं से जुड़े श्रद्धालु व क्षेत्रवासी एडवोकेट बलबीर सिंह के निवास पर जगतगुरु शंकराचार्य का पावन पूजन करने,दीक्षा व आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 ने दीक्षा देते हुए सुख व समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि आज राजनीति में धर्म का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है जो की नीतिगत ठीक नहीं है। क्योंकि धर्म व राजनीति दो अलग-अलग पहलू है। राजनीति का काम शासन चलाने के लिए होता है जबकि धर्म से जुड़े लोग धर्म का प्रचार प्रसार कर भारत की प्राचीन सनातन परंपरा को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। जगतगुरु शंकराचार्य ने अयोध्या मंदिर निर्माण मामले पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद दशकों तक राम जन्मभूमि के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाले शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के प्रयासों से माननीय सुप्रीम कोर्ट से श्रीराम मंदिर के हक में फैसला आया था और उनके गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज तथा वे स्वयं भी लंबे समय तक माननीय न्यायालय में श्री राम जन्मभूमि से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने के साथ-साथ श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर पैरवी करते रहे हैं जिसका कई बार उल्लेख माननीय न्यायालय द्वारा किया गया है। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनवाने के लिए कई दशक तक कानूनी की लड़ाई लड़कर संघर्ष किया उन्हें राम मंदिर निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम में बुलाया तक नहीं गया और न ही किसी भी पक्षकार को मंदिर निर्माण ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है इससे साफ पता चलता है कि अयोध्या में बनने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर में भी सिर्फ राजनीति हो रही है। इसके अलावा जगतगुरु शंकराचार्य धर्म व राष्ट्र के मामलों पर मुखर होकर बोलते हुए कहा कि जो सरकार धर्म के नाम पर राजनीति करती थी अब वह सत्ता में है अगर अब भी देश में गौ माता को संरक्षण नहीं मिला ,गो हत्या बंद नही हुई, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिला, गंगा यमुना सहित सभी नदियां साफ नहीं हुई, तो फिर कब होगी ?। एक सवाल का जवाब देते हुए जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते हैं उन लोगों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आज का भारत का हिंदू राष्ट्र ही है इसमें किस चीज की कमी है यह ऐसी मांग करने वालो को स्पष्ट करना चाहिए।
जगतगुरु शंकराचार्य ने हरि के हरियाणा से शुरू की है धर्म संचार यात्रा-
जगतगुरु शंकराचार्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की वे अपनी इस धर्म संचार यात्रा के तहत हरियाणा के सभी 22 जिलों में जाएंगे और 23वां कार्यक्रम राजधानी चंडीगढ़ में होगा। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीहरि के कुल 24 अवतार हैं और हरियाणा के हर जिले में भगवान श्रीहरि के एक अवतार का मंदिर का निर्माण कराया जाएगा ताकि देश भर से हरियाणा में आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीहरि के सभी 24 अवतारों के मंदिरों की परिक्रमा का धर्म लाभ मिल सके। जगतगुरु शंकराचार्य ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने अपनी इस धार्मिक यात्रा के लिए हरियाणा को सबसे पहले इसलिए चुना है क्योंकि हरियाणा शब्द के अंदर पहला शब्द हरि है और जो भी शुभ कार्य किया जाता है वह भगवान का नाम लेकर किया जाता है इसलिए उन्होंने हरियाणा से इस धर्म यात्रा का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर काफी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक ,शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य क्षेत्रवासी श्रद्धालु मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन रू- दो दिवसीय प्रवास के दौरान जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 एडवोकेट बलबीर सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
श्री प्राचीन रामलीला कमेटी अब की बार केवट प्रसंग का किया जीवंत चित्रण
झज्जर, 27 अक्टूबर, अभीतक। पंन्द्रह दिन के अथक प्रयास और प्रशंसनीय कार्यक्रम की सम्पूर्णता के पश्चात् श्री प्राचीन रामलीला कमेटी के प्रधान श्री आजाद दीवान अपनी टीम उमा शंकर वशिष्ठ, गुलाब प्रजापत, सुनील जाखड, अरुण शास्त्री, संजय थरान और धर्मेंद्र बसवाल सहित प्रशासन द्वारा दिए गए। अतुलनीय सहयोग उपरांत जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, डॉक्टर अर्पित जैन, श्री प्रमोद चहल जिला राजस्व अधिकारी, श्री शमशेर सिंह उप पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों का धन्यवाद करने के लिए लघु सचिवालय पहुँचे। उपरोक्त अधिकारियों को टीम ने स्मृति चिन्ह भेंट किया और अब की बार किए गए सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया और आगे भी ऐसी सहयोग की अपेक्षा जाहिर की। विदित रहे प्रशासन के सहयोग से ही श्री प्राचीन रामलीला कमेटी अब की बार केवट प्रसंग का जीवंत चित्रण कर पाने में सफल हुए। दशहरा पर्व में भारी भरकम भीड़ होने के बाद भी पुलिस बल ने बड़ी मुस्तैदी के साथ अनुशासन बनाए रखा। दूसरी तरफ नगरपरिषद का काम भी अति सराहनीय रहा। प्रशासन और झज्जर की जनता का प्रधान ने बेजोड़ सहयोग के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में और बेहतरीन मंचन और अन्य कार्यक्रमों के लिए आश्वासन दिया।
विधायक कुलदीप वत्स ने दादा देवा मंदिर के रास्ते का उद्घाटन कर ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दी
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। आज बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने अपने विधायक निधि से निर्मित बुपानिया में दादा देवा मंदिर के रास्ते का उद्घाटन कर ग्रामवासियों को समर्पित किया। रास्ते का उद्घाटन करते हुए विधायक कुलदीप वत्स ने ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दी और कहा मेरे लिए आप सभी का मान-सम्मान और आपकी समस्याओं का समाधान सर्वोपरि हैं यह रास्ता आपका हक हैं और उसे दिलाना मेरा कर्तव्य। इसके अलावा कुलदीप वत्स ने भाजपा सरकार की नीति और नियत को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा ये सरकार आप लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं बादली में जो विकास कार्य होने चाहिए थे उन्हें रोका गया। इस बार कांग्रेस सरकार आने पर सभी विकास कार्यों को डंके की चोट पर पूरा किया जाएगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र का जाप करना माना जाता है शुभ – सुनील दत्त शास्त्री
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि को लगने वाला है। इसके साथ ही इस दिन शरद पूर्णिमा भी पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन चंद्र ग्रहण आंशिक होगा, जो भारत में भी नजर आने वाला है। 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण का आरंभ मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट, मध्य 1 बजकर 44 मिनट और ग्रहण का मोक्ष 2 बजकर 40 मिनट पर होगा। इस हिसाब से सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। इसलिए 28 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से सूतक काल आरंभ हो जाएगी। बेरी गेट शिव मंदिर के पंडित सुनील दत्त शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के समय शुभ और मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय घर से बाहर बिल्कुल भी नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण का सूतक काल लगने से पहले पके हुए भोजन, दूध, दही आदि में कुशा या फिर तुलसी दल डाल दें। चंद्रग्रहण को लेकर मंदिर के कपाट शनिवार को दोपहर बाद चार बजे से पहले बंद हो जाएंगे। शरद पूर्णिमा पर जो खीर बनती है और रात भर चंद्रमा की रोशनी में रखकर अगले दिन उसे एक प्रकार की औषधि और प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है, लेकिन इस बार ग्रहण की वजह से कई जगहों पर यह खीर नहीं बनेगी। चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र या इष्ट देवता का मंत्र का जाप करना शुभ होता है। ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें।
बेरी गेट शिव मंदिर के पंडित सुनील दत्त शास्त्री
नेहरू कॉलेज में जैव विविधता पर विस्तार व्याख्यान आयोजित
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान विभाग के सौजन्य से जैव विविधता, स्थिति, सेवाएँ और संरक्षण पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सोमवीर सिंह मुख्य वक्ता रहे। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने मुख्य वक्ता का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष राकेश पसरीजा, डॉ. सविता, अलका सैनी, डॉ. सीमा और डॉ. ज्योति ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. सोमवीर ने प्रमुख रूप से जैव विविधता के खतरों और संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने संरक्षित क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों, रामसर स्थलों जैसे भिंडावास वेटलैंड के बारे में भी बताया और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे उगाने और जैव विविधता बचाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जैव विविधता की अत्यधिक क्षति हो रही है। संसाधनों का अत्यधिक दोहन, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जानवरों के अवैध शिकार आदि इसके प्रमुख कारण हैं। विभिन्न रूपों में जैव विविधता के संरक्षण से जुड़ी उचित देखभाल पर ध्यान देना चाहिए। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भावी पीढ़ी के देखने के लिए कुछ न कुछ अवश्य बचा होना चाहिए।
सरकार की उपलब्धियों से घबराया विपक्ष, जनता को गुमराह करने का कर रहा प्रयास – विक्रम कादियान
बिना पर्ची-खर्ची के योग्य युवाओं को दिया जा रहा रोजगार, बिचैलियों को नहीं हो रहा बर्दाश्त
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस बेरी में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान की बात कही। वहीं कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान भी करवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विक्रम कादियान ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने पोर्टल के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। विकास व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के मामले में हरियाणा मॉडल राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में बिना पर्ची खर्ची के योग्य युवाओं को नौकरी दी, जो बिचैलियों को बर्दाश्त नहीं हो रही है। इसलिए वह भोली-भाली जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक दर्जन से अधिक फसले खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है। यहां पर मातृभाषा, सेनानियों, आपातकाल पीडि़तों व विदुर-विधवाओं को भी सम्मान पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के राष्ट्रवाद से प्रेरणा, अंत्योदय दर्शन और सुशासन के मूल मंत्र पर चलकर हरि के प्रदेश हरियाणा को नई दिशा दी है। सरकार द्वारा प्रदत्त सेवाओं का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पहुंचने का रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने कहा कि नौ वर्षो के मनोहर कार्यकाल ने यह साबित कर दिया है कि सरकार नीतियों को अमल में लाकर जन सेवा में विश्वास रखती है। इसी कारण जनसंवाद कार्यक्रमों में लोग समस्याओं की जगह सरकार का धन्यवाद करने आते हैं क्योंकि जन समस्याओं का निराकरण तो पोर्टल ही कर देता है। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार पचास हजार सरकारी नौकरियां सीईटी के माध्यम से युवाओं को देने जा रही है। जिससे विपक्ष में भारी बौखलाहट और परेशानी है। नई शिक्षा नीति, सनातन व आधुनिक शिक्षा का समग्र स्वरूप है। जिसके क्रियान्वन में हरियाणा सरकार जुटी हुई है। पीएम श्री स्कूल, मॉडल संस्कृति स्कूलों से सरकारी शिक्षा का कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन सेवा के नौ मनोहर वर्षों की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। इस मौके पर सरपंच नरेन्द्र फोजी मांगावास, विस्तारक जयवीर सिंगल, ब्लाक समिति मेम्बर संदीप राज्यान, नगर पार्षद जितेन्द्र कादयान उर्फ जीतू, एन जी ओ प्रकोष्ठ जिला सहसयोजक दिनेश ऐरन, एस सी मोर्चा जिला महामंत्री अजय कुमार, डॉ. जगबीर सिंह कादयान, अशोक सिंह, विकास, सुमित एम पी माजरा, रोहित एम पी माजरा, महिपाल सिंह खरहर, अनिल राठी, अशोक राठी, जगबीर सिंह, जितेन्द्र नारा मदाना, युद्धवीर सिंह, बलराम कादयान दुबलधन, रामबीर डराना, संदीप डराना, बसंत सिंह ढराना, संदीप आसंडा, अजीत बेरी, रामेसर आसंडा, रविंद्र दुबलधन, हरदीप डबास एम पी माजरा, संदीप बेरी, संजय बेरी, ओम प्रकाश सिंह बेरी, आशु शर्मा वजीरपुर सहित अन्य भी मौजूद रहे।
डा. मंगल सैन को महान देशभक्त, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय संस्कृति के घोषक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित महापुरूष – राज्यपाल
रोहतक, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री, प्रतिष्ठित समाज सेवी, भारतीय जनता पार्टी के प्रखर नेता डा. मंगल सैन की जयंती पर आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के डा. मंगल सैन शोध पीठ के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में डा. मंगल सैन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा डा. मंगल सैन के बहुआयामी व्यक्तित्व तथा योगदान को सराहा गया। हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने डा. मंगल सैन को महान देशभक्त, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय संस्कृति के घोषक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित महापुरूष कहा। उन्होंने डा. मंगल सैन को उत्तम पुरूष करार देते हुए कहा िक जीवन के आखिरी सांस तक डा. मंगल सैन जन कल्याण तथा सामाजिक उत्थान कार्यों के लिए समर्पित रहे। राज्यपाल-कुलाधिपति ने डा. मंगल सैन को स्वच्छ राजनीति तथा नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। राज्यपाल ने कहा कि आज भारत में राष्ट्रवाद की विचारधारा प्रमुखता से स्थापित हुई है। डा. मंगल सैन इसी राष्ट्रवादी परंपरा के निर्वहन के लिए समर्पित रहे। राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने इस संगोष्ठी कार्यक्रम में डा. मंगल सैनरू सर्वहित साधक विषयक कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया। उन्होंने एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह को डा. मंगल सैन के विचार तथा जीवन झलकी जन-जन तक पहुंचाने के लिए हार्दिक बधाई दी। इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय तथा आवास मंत्री डा. कमल गुप्ता डा. कमल गुप्ता ने डा. मंगल सैन को योगी तथा महापुरूष बताया। उन्होंने कहा कि डा. मंगल सैन का जीवन- तन समर्पित, मन समर्पित, संपूर्ण जीवन समर्पित राष्ट्र के लिए रहा। डा. कमल गुप्ता ने डा. मंगल सैन के साथ अपने निजी संस्मरण सांझे किए। उन्होंने बताया कि सन् 1972-73 से छात्र जीवन के दौरान से ही वे डा. मंगल सैन के संर्प में रहे। डा. मंगल सैन के परोपकारी, सहज स्वभाव तथा सामाजिक कार्यों के प्रति उनके लगाव को डा. कमल गुप्ता ने उल्लेखित किया। डा. कमल गुप्ता ने विश्वविद्यालय प्रशासन को डा. मंगल सैन के जीवन तथा योगदान पर शोध परियोजना प्रारंभ करने का सुझाव दिया। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि डा. मंगल सैन का संपूर्ण जीवन स्वच्छ, सादगीपूर्ण, ईमानदारी तथा स्वच्छ राजनीति का रहा। शिक्षा के प्रति डा. मंगल सैन का गहरा लगाव था, जिसके चलते रोहतक में हिन्दू शिक्षण संस्थान स्थापना में उनका विशेष योगदान रहा। रोहतक विश्वविद्यालय के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के नामकरण में भी डा. मंगल सैन की महती भूमिका रही, ऐसा उनका कहना था। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में डा. मंगल सैन शोध पीठ के जरिए डा. मंगल सैन के जीवन तथा दर्शन को युवा पीढ़ी तक ले जाया जा रहा है। भविष्य में कई कार्यक्रम इस संदर्भ में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में डा. मंगल सैन शोध पीठ के चेयर प्रोफेसर डा. राजीव कुमार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने डा. मंगल सैन शोध पीठ बारे भी बताया। डा. मंगल सैन शोध पीठ के सलाहकार सोमनाथ शर्मा ने डा. मंगल सैन शोध पीठ स्थापना की पृष्ठभूमि सांझा की। उन्होंने बताया कि इस शोध पीठ के तत्वावधान में डा. मंगल सैन संबंधित दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। एमडीयू के कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने डा. मंगल सैन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रो. तनेजा ने कहा कि डा. मंगल सैन का ओजस्वी, प्रेरणादायी व्यक्तित्व आज भी हम सब को प्रेरित करता है। कुलसचिव प्रो. तनेजा ने आभार प्रदर्शन किया। निदेशक युवा कल्याण डा. जगबीर राठी ने कार्यक्रम में मंच संचालन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। डा. मंगल सैन के पोट्रेट पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रोहतक के महापौर मनमोहन गोयल, सुपवा के कुलपति गजेन्द्र चैहान, कुलसचिव डा. गुंजन मलिक मिनोचा, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व विधायक सरिता नारायण, डा. मंगल सैन के भतीजे रणधीर भूटियानी तथा अन्य परिजन, रविन्द्र सक्सेना, देवेन्द्र गोयल, सुरेन्द्र बंसल, डा. पूर्णमल गौड़, एमडीयू के डीन, सीडीसी प्रो. ए.एस. मान, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, मडूटा प्रधान डा. विकास सिवाच, शिक्षकगण, गैर शिक्षक कर्मचारी, शोधार्थी, विद्यार्थी, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, रोहतक के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
खण्ड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, सड़क सुरक्षा नियमों की जागरूकता बारे 7824 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
एसपी डॉ अर्पित जैन ने झज्जर शहर में स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए किया विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को झज्जर जिला में दूसरे चरण की खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा नियमों की जागरूकता बड़े आयोजित परीक्षा में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। खंड स्तर पर जिला के पांच स्कूलों में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में करीब 7824 विद्यार्थी शामिल हुए। एसपी डॉक्टर अर्पित जैन ने झज्जर शहर में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात नियमों का पालन स्वयं करने व अपने परिवारजनों को भी प्रेरित करने बारे अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। यातायात नियमो की जानकारी तथा नियमो की पालना के प्रति छात्र छात्राओँ को प्रेरित करने के उदेश्य से झज्जर पुलिस द्वारा चलाये गए विशेष जागरूकता अभियान के बाद जिला में ब्लॉक (खण्ड) स्तर पर यातायात नियमो के सम्बन्ध में शुक्रवार 27 अक्तूबर को प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। सड़क दुर्घटनाओ तथा इनसे होने वाली जान व माल की हानि को रोकने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार व पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे करनाल श्री हरदीप सिंह दुन के दिशा निर्देशानुसार जिला में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी डॉ अर्पित जैन के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा यातायात नियमो की जानकारी देने व सड़क दुर्घटनाओ को रोकने तथा सड़क सुरक्षा के नियमो की पालना करने के प्रति छात्र छात्राओं को प्रेरित करने के उदेश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए उप पुलिस अधीक्षक श्री शमशेर सिंह को नोडल अफसर की जिम्मेवारी सौपी गई। शुक्रवार को सड़क सुरक्षा नियमों बारे प्रतियोगी परीक्षा के सफल संचालन के संबंध में जानकारी देते हुए नोडल अफसर एवं डीएसपी श्री शमशेर सिंह ने बताया कि जिला में खण्ड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार जिला में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जानकारी देकर जागरूक करने का अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के पश्चात सुरक्षा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी बारे क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जिला के लगभग सभी स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा नियमो से सम्बंधित पहले चरण की लिखित प्रतियोगी परीक्षा बीते 13 अक्तूबर हुई थी। उपरोक्त प्रतियोगी परीक्षा में करीब एक लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। उपरोक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं को दूसरे चरण की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का अवसर मिला था। यातायात नियमों की जानकारी बारे चलाये गए विशेष अभियान के तहत जिला के सभी स्कूल कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को चार श्रेणियों में बांटा गया था। श्रेणी एक में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक, श्रेणी दो में छटी से आठवीं तक व श्रेणी तीन में नोवी से बाहरवी तक तथा ऊपर की कक्षाओं के छात्र छात्राओं को श्रेणी चार में शामिल किया गया था। उपरोक्त सभी श्रेणियों के विद्यार्थियो को यातायात नियमो की विस्तार से जानकारी दी गई तथा यातायात नियमो से सम्बंधित विषेश पुस्तकें भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि खण्ड स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 27 अक्तूबर 2023 शुक्रवार को जिला के पांच खण्डों झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़, मातनहेल तथा साल्हावास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में किया गया। ब्लॉक स्तर पर झज्जर में 2013, बहादुरगढ़ में 2610, बेरी में 1071, मातनहेल में 1053 तथा साल्हावास ब्लॉक में होने वाली सड़क सुरक्षा क्विज परीक्षा में 1077 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक शामिल होकर परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण की खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगी परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने झज्जर में स्थित परीक्षा केंद्र का दौरा करते हुए विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। खण्ड स्तरीय परीक्षा के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन भी शीघ्र ही किया जायेगा।
पुलिस फ्लैग डे कार्यक्रम के तहत झज्जर पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन में लगाई दौड़
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। पुलिस झंडा दिवस के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन झज्जर में दौड़ का आयोजन किया गया। विशेष रूप से आयोजित दौड़ के दौरान महिला थाना प्रबंधक झज्जर महिला निरीक्षक राजेश कुमारी व जिला के अन्य पुलिस कर्मचारियों ने इस दौड़ में भाग लिया। एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड के दौरान जवानों ने दौड़ लगाई। कल्याण निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की अलसुबह पुलिस लाईन झज्जर में हुई परेड के दौरान पुलिस जवानों ने पीटी व योगासन का भी अभ्यास किया। शारीरिक फिटनेस के मद्देनजर जवानों ने दौड़ लगाई। अपराधियों और असमाजिक शरारती तत्वों पर नकेल कसने व अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कर्मचारियों का स्वस्थ और फुर्तीला होना बेहद जरूरी है। पुलिस जवानों को अनुशासित व चुस्त तंदुरुस्त बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा दौड़ करवाए जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस लाइन में आयोजित दौड़ के दौरान थाना प्रबंधक, चैकी प्रभारी व बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल हुए।
नशीले पदार्थ अफीम के साथ तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक किलो 522 ग्राम अफीम बरामद
सीआईए झज्जर ने आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित झज्जर क्षेत्र से किया काबु
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी के साथ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ अफीम के साथ तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने तथा तस्करी में लिप्त दोषियों की धरपकड़ करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर की टीम ने तस्करी के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशेष रूप से अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि सीआईए की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ अफीम तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मौका पर मोटरसाइकिल सहित काफी मात्रा में मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई। सीआईए की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ अफीम के साथ गांव बड़ोध जिला जींद निवासी सौरभ व जिला नीमच मध्य प्रदेश निवासी अर्जुन को थाना सदर झज्जर के एरिया से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम झज्जर बहादुरगढ़ रोड के एरिया में खुफिया तौर पर तैनात थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव बड़ोध जिला जींद निवासी व जिला नीमच मध्य प्रदेश निवासी उपरोक्त दोनों व्यक्ति अफीम की तस्करी का अवैध धंधा करते हैं। वह दोनों अपनी मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ अफीम लिए हुए बहादुरगढ़ से झज्जर की तरफ जाएंगे। गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए की टीम द्वारा झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर स्थित राशलवाला चैक पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दूर से आती दिखाई दी एक मोटरसाइकिल को रुकवाया गया। मोटरसाइकिल पर बैठे दोनों युवकों को काबू किया गया। पकड़े गए युवकों के पास मादक पदार्थ अफीम होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौके पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई, तो मोटरसाइकिल पर सवार युवको के कब्जे से नशीला पदार्थ अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर एक किलो 522 ग्राम पाया गया। अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान सौरभ व अर्जुन उपरोक्त के तौर पर की गई। नशीले पदार्थ अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 05 दिन के पुलिस डिमांड पर लिया गया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दोषियों को पकड़ने के संबंध में एसपी डॉ अर्पित जैन द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए उपरोक्त दोनों आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी अफीम को बेचने का अवैध धंधा करते हैं, जो मादक पदार्थ अफीम को लेकर झज्जर की तरफ जा रहे थे। स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी के चलते दोनों आरोपियों को थाना सदर झज्जर क्षेत्र में धर दबोचा गया। मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई जारी है।
दादरी तोए निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा थाना सदर झज्जर के अंतर्गत गांव दादरी तोए के एरिया में वर्ष 2016 में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई है। पकड़ा गया आरोपी आपसी विवाद की रंजिश के चलते हुई हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम देने में शामिल था। हत्या के उपरोक्त मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस चैकी प्रभारी दुलीना की टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। थाना सदर झज्जर के अंतर्गत पुलिस चैकी प्रभारी दुलीना सहायक उप निरीक्षक कुलबीर सिंह ने बताया कि संगीन किस्म के अपराधिक मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ अर्पित जैन द्वारा वांछित आरोपियों को शीघ्रता से गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश किए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए उपरोक्त मामले की गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई अमल में लाई गई। चैकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा वांछित आरोपी को काबू किया गया। वांछित आरोपी को गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि नवंबर 2016 में हुई हत्या की उपरोक्त वारदात के संबंध में सुरेंद्र निवासी दादरी तोए जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 19 नवंबर 2016 को वह अपने भाई राजेंद्र व भाभी के साथ गांव के मेन बस स्टैंड से मंदिर वाली गली से घर की तरफ जा रहा था। जब वह घर के पास पहुंचे तो नीरज पुत्र नान्हे, नरेंद्र पुत्र नान्हे, चांद, सुरेंद्र व अन्य सामने से आए। अपने हथियारों से राजेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। राजेंद्र गोलियां लगने से मौके पर ही गिर गया। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि हत्या के उपरोक्त मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए चैकी की टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए वांछित आरोपी की पूछताछ में पहचान पंकज निवासी मुंडेला दिल्ली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या के उपरोक्त मामले बारे खुलासा किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
दो गाडि़यों से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो आरोपी काबू
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। एंटी नारकोटिक सैल झज्जर की दो अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गाडि़यों में अवैध रूप से शराब भरकर ले जाते हुए थाना बादली के क्षेत्र से काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। एंटी नारकोटिक सैल झज्जर के प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शराब के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब से भारी गाडि़यों के साथ दो आरोपियों को काबू किया गया। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा बादली बहादुरगढ़ रोड पर पुल के पास नाकाबंदी के दौरान बहादुरगढ़ की तरफ से आती एक गाड़ी को शक की बिनाह पर रुकवा कर चैक किया गया तो उसमें देशी शराब के 1600 पव्वे बरामद हुए। बरामद शराब के पव्वों के संबंध में मौका पर पकड़ा गया व्यक्ति कोई लाइसेंस परमिट नहीं दिखा पाया। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय निवासी दिल्ली के तौर पर हुई। वही एंटी नाकोटिक सेल में तैनात मुख्य सिपाही राकेश कुमार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टाटा गाड़ी में अवैध रूप से शराब भरकर ले जाते हुए बुपनिया मोड़ बादली बाईपास बादली से एक व्यक्ति को काबू किया। गाड़ी से देसी शराब के 2400 पव्वे बरामद हुए। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी दिल्ली के तौर पर की गई। अलग-अलग स्थानो से पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बादली में अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल मिलाई गई।
अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू
साल्हावास, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि थाना साल्हावास के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर की एक टीम द्वारा अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी को थाना साल्हावास के एरिया से काबू किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्य सिपाही अनिल कुमार की एक टीम थाना साल्हावास के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात टीम ने एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेश निवासी अहरी जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
जनसंपर्क अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न टीमों ने आमजन को साइबर अपराध से बचने व यातायात नियमों का पालन करने बारे किया जागरूक
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। शुक्रवार को झज्जर पुलिस द्वारा जिला भर में जनसंपर्क अभियान चलाकर आमजन को साइबर अपराध से बचने व यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया गया। पुलिस प्रजेंस डे के तहत बड़ी संख्या में झज्जर पुलिस के जवानों द्वारा जिला भर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीकों तथा हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। वहीं पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विशेष नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की गई। पुलिस की विभिन्न टीमों ने जनसंपर्क अभियान चलाकर आमजन के रूबरू होते हुए लोगों को अॉनलाइन धोखाधड़ी व साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर उनसे सजग रहने व बचने के तरीकों बारे जागरूक किया गया। वहीं नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए हर प्रकार के नशे को त्यागने की अपील की गई। अभियान के तहत चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा आमजन के बीच पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराते हुए सुरक्षा का एहसास करवाया। पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा शुक्रवार को डे डोमिनेशन के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा सुबह 09 बजे से सायं 03 बजे तक विशेष उपस्थिति दिवस के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पुलिस दृश्यता दिवस अभियान के तहत जिला भर में तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विशेष रूप से जिला के शहरी व ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त के दौरान जनसंपर्क करके आमजन को हर तरह के नशे को त्यागने तथा यातायात नियमों का पालन व साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। जनसंपर्क के दौरान रूबरू होते हुए पुलिस की विभिन्न टीमों ने आमजन को इमरजेंसी में त्वरित पुलिस सहायता के लिए जिला में लगातार 24 घंटे उपलब्ध डायल 112 हेल्पलाइन नंबर पर डायल करने तथा साइबर अपराधों से बचाव व इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्कता रखने बारे जागरूक किया गया। पुलिस उपस्थिति दिवस के तहत विशेष नाके व गश्त के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच भी की गई। पुलिस उपस्थिति दिवस (डे डोमिनेशन) अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराते हुए सुरक्षा का एहसास कराना रहा। ताकि आमजन अपने आपकों पुलिस की उपस्थिति के मद्देनजर सुरक्षित महसुस कर सके। पुलिस प्रेजेंस डे के विशेष अभियान के तहत पर्यवेक्षण अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला के सभी थाना प्रबंधकों व चैकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अपने-2 क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त की गई। थानाध्चैकी व पुलिस लाईन में मौजूद अधिकतर पुलिस बल को पैदल गश्त व नाकों पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त अपराध जांच शाखा यूनिटों आदि में तैनात पुलिस बल को भी विभिन्न स्थानों पर निर्धारित एरिया में गश्त व नाकों पर तैनात किया गया। बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को भी उनके लिए निर्धारित बिंदुओ पर तैनात किया गया। सुबह 09रू00 बजे से लगातार चले अभियान के दौरान सभी राईडरध्पीसीआर, थाना व चैकी प्रभारियों के वाहन भी अपने अपने एरिया में निरंतर गश्त पर तैनात रहे। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, चैक चैराहों पर गश्त व नाकाबंदी के अतिरिक्त ग्रामीण एरिया में पैदल गश्त करते हुए जनसंपर्क किया गया। बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बाजार, पार्क आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया। अभियान के दौरान पुलिस की अलग-2 टीमों द्वारा होटल, ढाबों, धर्मशाला व अतिथि गृह आदि को चैक किया गया। गश्त व नाकों पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर अनेक वाहनों के नियमानुसार चालान भी किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार चलाए गए विशेष अभियान “पुलिस उपस्थिती दिवस” के तहत झज्जर पुलिस के अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस के जवान अपने निर्धारित एरिया में गस्त व नाकाबंदी पर तैनात रहे। संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के साथ साथ स्थानीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत आमजन के बीच अपनी उपस्थिती दर्ज कराई गई। आजमन को सुरक्षा का एहसास कराने के मध्येनजर जनसंपर्क के माध्यम से पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराई गई। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि झज्जर पुलिस आमजन की सुरक्षा तथा जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के स्तर पर सुरक्षा के हर संभव प्रयास जारी है। बाजारों व भीड-भाड वाले इलाकों में पुलिस गश्त व मौजूदगी बढाई गई है। पीसीआर राईडर निरंतर गश्त कर रही है। सभी थानाध्चैकी प्रभारी अपने-2 एरिया में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने को लेकर आमजन से भी पुलिस का सहयोग की अपील की गई है।
सूक्ष्म ऋण योजना एवं महिला समृद्वि योजना का लाभ ले अनुसूचित जाति के पात्र व्यक्ति – डीसी
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम झज्जर के माध्यम से अनुसूचित जाति के परिवारों को आय स्वंय के रोजगार हेतू सूक्ष्म ऋण योजना एवं महिला समृद्वि योजना के माध्यम से एक लाख रूपए के ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने है। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त योजनाओं में सब्सिडी का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि सब्सिडी का लाभ केवल बीपीएल पात्र व्यक्तियों को ही दिया जाएगा। जिनकी आय एक लाख 80 हजार रूपए तक वार्षिक होगी तथा एक लाख 80 हजार रूपए से तीन लाख रूपए आमदनी वाले प्रार्थियों को अनुदान राशि नही प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रार्थी बेरोजगार होना चाहिए, प्रार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा प्रार्थी अनुसूचित जाति से संबंध रखता हो। उन्होंने बताया कि अनुदान की सीमा 10 हजार रूपए है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति 7 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते है।
ऋण आवेदन करने के लिए ये चाहिए दस्तावेज
सूक्ष्म ऋण योजना एवं महिला समृद्वि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय आवेदक के पास राशन कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, पैन कार्डध्वोटर कार्ड व पासपोर्ट साईज 2 फोटो लेकर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मकान नं. 612, वार्ड नंबर 15ए नजदीक पुराना बस अडडा, झज्जर, दूरभाष नंबर- 01251256476 से संपर्क कर सकते है। प्रार्थी स्वंय या सरल केन्द्र के माध्यम से एचएफएसडीसी.ओआरजी.ईन साईट पर एनएसएफडीसी संबंधित योजना पर क्लिक करके भी अॉनलाईन आवेदन कर सकते है।
कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर
रेडक्रास सोसायटी की ओर से आयोजित कैंप में 30 दिव्यांगों का हुआ रजिस्ट्रेशन
बादली, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। डीसी एवं अध्यक्ष रैडक्रास सोसायटी कैप्टन शक्ति सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अरावली पॉवर कंपनी लिमिटेड झज्जर और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम नई दिल्ली द्वारा जिला झज्जर के दिव्यांगो को सी.एस.आर. स्कीम के तहत सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग जांच-मापतौल का पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जयलाल धर्मशाला बादली में जांच-मापतौल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 30 दिव्यांगजनोंध्वरिष्ठ नागरिकों ने अपना पंजीकरण करवाया। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर का खेल स्टेडियम भागलपुरी चैक, बेरी में 30 अक्टूबर को खण्ड विकास एवम पंचायत अधिकारी, मातनहेल व दिनांक 31.10.2023 को रैडक्रास भवन, झज्जर में आयोजित किऐ जाएगें। विकास कुमार, सचिव, जिला रैडक्रास सोसायटी ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों ने जॉच शिविरों में सहायक उपकरणों जैसेरू मोटराईज तिपहिया साइकिल, तिपहिया साईकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, बैसाखी, कैलिपर, ब्रेल केन, स्मार्ट फोन, ब्रेल किट इत्यादि उपकरणों के लिए पंजीकरण करवाया है। उन्हे बाद में सहायक उपकरण कैम्पों में वितरण किया जाएगा। जांच मापतौल शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, नई दिल्ली की टीम व रैडक्रास सोसायटी, झज्जर का स्टाफ मौजूद रहा।
बादली में दिव्यांगों के लिए आयोजित कैंप में रजिस्ट्रेशन करते टीम के सदस्य।
राज्य स्तरीय अंत्योदय महासम्मेलन में झज्जर की रहेगी विशेष भागीदारी – डीसी
2 नवंबर को करनाल में आयोजित महासम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे हिस्सा
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। करनाल में दो नवंबर को आयोजित किये जा रहे प्रदेश स्तरीय अंत्योदय महासम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महासम्मेलन में झज्जर जिला की विशेष हिस्सेदारी रहेगी, जिसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए आयोजित किये जा रहे सम्मेलन में झज्जर के लाभार्थी भी हिस्सा लेंगे। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, आयुष्मान भारत योजना, कौशल रोजगार, विवाह शगुन योजना, कृषि विभाग की योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहेंगे। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने लाभार्थियों को आयोजन स्थल तक लाने-ले जाने के लिए बसों की विशेष रूप से व्यवस्था की जाएगी। महासम्मेलन में प्रतिभागियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि उन्हें आने-जाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को लाभार्थियों की सूची में शामिल लोगों से निजी तौर पर संपर्क साधने के निर्देश दिए गए हैं।
कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर
पेंशनभोगी संबंधित खजाना कार्यालय में जमा करवाएं जीवन प्रमाणपत्र – संजय
अॉनलाइन प्रमाण पत्र स्मार्टफोन के माध्यम से हो सकते है जमा
स्मार्टफोन में इंस्टाल करें जीवन प्रमाण पत्र फेस ऐप व आधार फेस आरडी
जिला कोषाधिकारी संजय फोगाट ने दी जानकारी, 2 नवंबर से जमा करवाएं जीवन प्रमाण पत्र
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। जिला खजाना कार्यालय व उप खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनभोगी दो नवंबर से अपना जीवन प्रमाण पत्र संबंधित खजाना कार्यालय के साथ-साथ अन्य माध्यम से भी अपना जीवित होने का प्रमाण दर्ज करवा सकते हैं। ये जानकारी शुक्रवार को जिला कोषाधिकारी संजय फोगाट ने दी।
कॉमन सर्विस सैंटर पर जमा करवा सकते है जीवन प्रमाण-पत्र
उन्होंने बताया कि यह सुविधा सभी डाकघरों द्वारा भी घर पर भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसके लिए निर्धारित शुल्क का प्रावधान रखा गया हैं। यह अॉनलाइन जीवन प्रमाण पत्र सुविधा सभी कॉमन सर्विस सैंटरों व अटल सेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध हैं। अॉनलाइन प्रमाण पत्र स्मार्टफोन के माध्यम से भी जमा करवाया जा सकता हैं। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई फीस का प्रावधान नहीं हैं, यह निशुल्क है।
स्मार्टफोन से भी जमा करवा सकते है जीवन प्रमाण-पत्र
कोषाधिकारी ने बताया कि परिवार को कोई भी सदस्य अपने स्मार्टफोन के माध्यम से उक्त कार्य को स्वयं कर सकता हैं। इसके लिए जीवन प्रमाण पत्र फेस ऐप तथा दूसरा आधार फेस आरडी दोनों सॉफ्टवेयर प्ले स्टोर से अपने स्मार्टफोन से इंस्टाल करने होंगे तद-उपरांत किसी भी पेंशनर का जीवन प्रमाण पत्र अॉनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि खजाना कार्यालय में आरंभिक दिनों में ज्यादा भीड़ ना बने इसके लिए आपको सूचित किया जाता है कि ज्यादा उम्रदराज सम्मानित बुजुर्ग नवंबर माह की 10 तारीख के बाद ही अपने जीवन प्रमाण पत्र के लिए स्वयं आने पर विचार करें, ताकि आरंभिक दिनों में ज्यादा परेशानी से बचा जा सके।
पेंशनभोगी ये दस्तावेज लेकर आए साथ
पेंशनर अपने साथ आधार कार्ड (मूल प्रति), पैनकार्ड व पीपीओ की फोटो प्रति अवश्य साथ लेकर आएं तथा मोबाईल फोन जो पैंशन खाते से जुड़ा हो ओटीपी के लिए साथ लेकर आएं।
जिला में पटाखे निर्माण, भंडारण, बिक्री व उपयोग पर पाबंदी – जिलाधीश
जिलाधीश एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जारी किए आदेश, एक नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगे
जनहित में ग्रीन पटाखों को छोडकर सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध
दीपावली, क्रिसमस व नववर्ष पर भी निर्धारित समय के दौरान ही कर सकेंगे ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। जिलाधीश एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए झज्जर जिला में पटाखों के निर्माण,भंडारण, बिक्री व इस्तेमाल (ग्रीन पटाखों को छोड़कर) पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। जारी आदेशों में फ्लिपकार्ट, अमेजॅन आदि ई- कॉमर्स कम्पनियां पटाखों के किसी भी अॉनलाइन अॉर्डर को स्वीकार नहीं करने की मनाही की गई है। जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह ने सीआरपीसी की धारा 144 के आधार पर प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जिला में पटाखों के उत्पादन, भण्डारण तथा बिक्री को लेकर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 के तहत जारी किए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेश में नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने की जिम्मेदारी एसडीएम, थाना प्रभारी, नगर परिषद के अधिकारीगण, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा तहसीलदार अपने-अपने कार्यक्षेत्र में एक-दूसरे से तालमेल करके इन आदेशों को सख्ती से लागू करवाएंगे। आदेशों को लागू करने वाले सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन की पालना रिपोर्ट उपायुक्त झज्जर को नियमित रूप से भेजेंगे। माननीय अदालत के आदेशानुसार उपरोक्त आदेशों की अनुपालना पूरी कड़ाई करनी होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही व कोताही मिलने पर संबंधित एरिया अधिकारी जिम्मेदार होगा। जारी आदेशों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है कि वे नियमित रूप से वायु की गुणवत्ता पर निगरानी रखेंगे। सर्वोच्च न्यायालय की हिदायतों के अनुसार जिला झज्जर में कम प्रदूषण फैलाने वाले ग्रीन पटाखें ही लाईसेंस प्राप्त व्यापारियों के माध्यम से बेचे जा सकते हैं। अन्य पटाखों तथा लडियों के उत्पादन, बिक्री तथा प्रयोग पर पूर्णतरू प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि इनसे बहुत ज्यादा वायु तथा ध्वनि प्रदूषण होता है और ठोस कचरा संबंधी समस्याएं भी होती हैं। ये पटाखें भी केवल दीपावली पर्व के दिन सांय 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक व क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 30 मिनट तक चलाने की अनुमति होगी। जिलाधीश के इन आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर दण्ड प्रक्रिया अधिनियम तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही करके दण्डित किया जाएगा। यह आदेश झज्जर जिला में पहली नवम्बर, 2023 से लागू होकर 31 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगे।
पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापडीवास के भतीजे हैं मुकेश कापडीवास
रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की ठोंक रहे हैं ताल
रेवाड़ी, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापडीवास के भतीजे मुकेश कापडीवास को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। वीरवार को नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद मुकेश कापडीवास ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त करने के साथ ही भाजपा संसदीय बोर्ड, केंद्रीय चुनाव समीति की सदस्या पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव को पुष्प गुच्छ देकर आभार प्रकट किया किया है। रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव की तैयारियों में जुटे मुकेश कापडीवास ने भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा देश की रीढ हैं। प्रदेशभर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवाओं को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। मुकेश कापडीवास ने कहा कि उनकी ओर से लगातार सामाजिक जागरुकता के कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं। पार्टी की नीतियां आमजन तक पहुंचाई जा सके, इसके लिए प्रदेश भर में मोर्चा के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा, वहीं पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन – डीसी
एकता व भाईचारा का संदेश देते हुए दौड़ेगा हर वर्ग
झज्जर, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिला में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। झज्जर में जिला स्तरीय तथा उप मंडल स्तर पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीसी ने बताया कि हर वर्ष की तरह 31 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में जिला झज्जर में पूरी जन भागीदारी रहेगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी दौड़ लगाएंगे। प्रतिभागियों को सुबह 6ः30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। प्रत्येक श्रेणी में पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। डीसी ने बताया कि झज्जर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्टेडियम परिसर से सुबह ठीक सात बजे इस रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस दौरान स्कूल व कॉलेज के बच्चे, नेहरू युवा केंद्र के युवा, सीनियर सिटीजन, महिलाएं तथा आम नागरिक समाज में एकता व भाईचारा का संदेश देते हुए रन फॉर यूनिटी में शामिल होंगे।
पात्र युवा अपना फोटो युक्त मतदाता सूची में शामिल करवाएं – डीसी
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वैन की रवाना
मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले मतदाता 9 दिसंबर तक करवाएं दावे-आपत्तियां दर्ज रू उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह
अवकाश दिवसों पर शनिवार-रविवार को बीएलओ बूथों पर बैठकर लेंगे दावे-आपत्तियां
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जागरूक करें मतदाताओं को, नये मतदाता अवश्य बनवायें अपनी वोट
निर्धारित समयावधि में ही किया जाएगा वोटों को जोड़ने व हटाने का कार्य
बहादुरगढ़, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने राजकीय महिला महाविद्यालय से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की जानकारी देते हुए प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वैन गांव-गांव तथा नगर-नगर जाकर नये मतदाताओं को उनके मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक करने का कार्य करेगी। साथ ही मतदाता सूची को दुरुस्त करने की जानकारी भी मतदाताओं को दी जाएगी। डी सी ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत तैयार की जा रही मतदाता सूची तैयार की जा रही है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा, जिसमें सबका सहयोग अपेक्षित है। मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए दावे तथा आपत्तियां दर्ज की जाएगी, जिसके लिए 9 दिसंबर तक कोई भी व्यक्ति दावे-आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इसके लिए विशेष रूप से अवकाश दिवसों पर शनिवार-रविवार को 4 नवंबर व 5 नवंबर तथा 2 दिसंबर व 3 दिसंबर को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपलब्ध रहकर दावे-आपत्तियां लेंगे। मतदाताओं को इस विशेष कैंपेन का लाभ उठाना चाहिए। डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी आह्वान किया कि वे मतदाता सूची को दुरुस्त करवाने में पूर्ण सहयोग दें। निर्धारित समयावधि में ही यह कार्य किया जाएगा। इसलिए मतदाताओं को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नये मतदाताओं को जोड़ने व अपात्र वोटरों को हटाने का काम शुरू किया गया है। यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है तो उसका नाम सूची से हटाने के लिए उनके परिजनों को लिखित रूप में सूचित करते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा, जिसके बाद ऐसे मतदाता का नाम सूची से हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दावे-आपत्तियां प्राप्त होने के बाद 26 दिसंबर, 2023 को उन पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त ने मीडिया व राजनीतिक दलों से नये मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए जागरूक करने में भी सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना वोट जरूर बनवाएं । विशेष रूप से महिला मतदाताओं को वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी, 2024 को आधार तिथि मानकर वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए युवा मतदाताओं को अपने वोट अवश्य बनाते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दें। वोटर कार्ड सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र है जिसे अवश्य बनवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि युवा मतदाताओं के पहचान पत्र बनाये जाने हैं। इसके लिए विशेष प्रचार वैन भी चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने युवा मतदाताओं के लिए वोट बनवाने के लिए पुरस्कार योजना भी चलाई है, जिसका फायदा उठाना चाहिए। युवा मतदाताओं को पुरस्कार स्वरूप पेन ड्राइव, लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की तहसीलदार नरेंद्र दलाल, प्राचार्य अलका गुलाटी, डॉ राजेश कुमार, नायब तहसीलदार सुनील डांगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ से विशेष प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।
राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ से मतदाता सूची को लेकर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी पात्र व्यक्ति बनवाएं वोट – डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
निर्वाचन आयोग द्वारा 9 दिसंबर तक बनाए जा रहे हैं नए वोट
रेवाड़ी, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने आह्वान किया कि निर्वाचन आयोग का मुख्य ध्येय पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी पात्र व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने बताया कि जिनका जन्म 2 जनवरी 2004 से एक जनवरी 2006 के बीच हुआ है और अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है। ऐसे व्यक्ति वोटर हेल्पलाइन पर अॉनलाइन फार्म 6 भरकर मतदाता बन सकते हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने यह जानकारी शुक्रवार को आमजन को वोट बनवाने के प्रति जागरूक व प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने उपरांत दी। उन्होंने बताया कि निवार्चन आयोग द्वारा जिनकी आयु जनवरी, अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर में 18 वर्ष हो जाती उन्हें नए वोट बनवाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से युवाओं एवं महिलाओं को नए वोट बनवाने पर आकर्षक उपहार देने की अनूठी पहल शुरू की है। इस पहल के तहत 9 दिसंबर तक नया वोट बनवाने वालों को 5 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची से निकाले जाने वाले लक्की ड्रा में लैपटॉप, स्मार्टफोन और पैन ड्राइव दिए जाएंगे। नई वोट बनवाने के लिए स्थाई आवास का पता, जन्म तिथि तथा पासपोर्ट साईज का फोटो सहित तीनो की फोटो प्रतियां फार्म 6 के साथ लगानी होंगी। अॉनलाईन मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से तथा अॉफलाइन बीएलओ के माध्यम से वोट बनवा सकते हैं।
विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे नए वोट ः जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाकर शनिवार 4 नवंबर व रविवार 5 नवंबर तथा शनिवार 2 दिसंबर व रविवार 3 दिसंबर को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म-6 भरवाने का कार्य करेंगे। इसके बाद 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शी वोटर लिस्ट ही पारदर्शी चुनाव का आधार है। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को आयोग की ओर से एक और मौका दिया गया है। जिसके तहत एक जनवरी 2024 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर 9 दिसंबर 2023 तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नई वोट बनाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे।
मनुष्य को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी नहीं माननी चाहिए हार – डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चे से की मुलाकात
रेवाड़ी, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। डीसी राहुल हुड्डा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में कोरोना काल में माता-पिता को खोने वाले बच्चे व उसके परिजनों से मुलाकात करते हुए कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने बच्चे के साथ बातचीत करते हुए उसका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। मनुष्य को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं माननी चाहिए और अपने लक्ष्य को सदैव ऊंचा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोविड में बेसहारा हुए बच्चों को माता-पिता की कमी का अहसास न हो। सरकार द्वारा पीएम केयर सहित जो भी अन्य योजनाएं बच्चों के कल्याण के लिए चलाई जा रही हैं उन सभी योजनाओं का लाभ इन बच्चों को दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चे को भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर कोविड में माता-पिता को खोने वाले बच्चे ने उपायुक्त से अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि उनके परिजन हर सुख-दुख व परेशानी में उनके साथ खड़े हैं और उन्हें शिक्षा भी दिला रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने डीसी को अपनी समस्याएं भी बताईं। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव व सहायक प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
जिला युवा महोत्सव में भागीदारी करने के लिए 31 अक्टूबर तक पंजीकरण करवाएं युवा – डीसी
आईजीयू मीरपुर में 20 व 21 नवंबर को होगा 30वें जिला युवा महोत्सव का आयोजन
रेवाड़ी, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के माध्यम से जिले के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मीरपुर (रेवाड़ी) स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 30वें जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 20 व 21 नवंबर को किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। उन्होंने कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला युवा महोत्सव बारे सभी खंडों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
जिला युवा महोत्सव में भागीदारी के लिए 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए आयु
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि जिला युवा महोत्सव विलुप्त होती लोक कला को संजोने का हरियाणा सरकार का बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने बताया कि 20 व 21 नवंबर को रेवाड़ी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में 750 रुपए से लेकर 15000 रुपए तक के 48 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल आईडी पजपतमूंतपजबचब@हउंपस.बवउ पर आवेदन पत्र भेजकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। जिला युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच तथा परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। जिला युवा महोत्सव के दौरान लोक नृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव उपरांत 5 से 7 दिसंबर तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव तथा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर अगले वर्ष 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्र स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला मुख्यालय व उपमंडल पर होगा एकता दौड़ का आयोजन
रेवाड़ी में सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल रन फॉर यूनिटी दौड़ को दिखाएंगे हरी झंडी
जिलाभर में नेशनल यूनिटी डे के रूप मे मनाई जा रही है लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल की जयंती
रेवाड़ी, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। आजादी अमृत काल में मंगलवार को 31 अक्टूबर को जिलाभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एकता दौड़ में जिले के जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रातरू 7 बजे राष्ट्र की सुरक्षा, एकता, अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से राव अभय सिंह चैक से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसे हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं उपमंडल स्तर पर कोसली में राजीव गांधी खेल स्टेडियम कोसली से कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व उपमंडल बावल में एचएयू बावल से एसडीएम बावल राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने आमजन से भी रन फॉर यूनिटी दौड़ में बढ़चढकर भाग लेकर दौडने का आह्वड्ढान किया। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, डीएमसी उदय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
अंत्योदय सम्मेलन में रेवाड़ी के लाभार्थियों की रहेगी उल्लेखनीय भागीदारी – एडीसी
करनाल में 2 नवंबर को होगा अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन
रेवाड़ी, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि आगामी 2 नवंबर को करनाल में अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि अंत्योदय सम्मेलन में जिला रेवाड़ी से सरकार की ओर से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी रहेगी। एडीसी पाटिल ने शुक्रवार संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए 2 नवंबर को करनाल में आयोजित होने वाले अंत्योदय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाने वाले लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में जाने वाले लाभार्थियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए जिसके लिए संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह लाभार्थियों से योजनाओं के संबंध में संवाद करने के साथ उससे उनके जीवन में आए परिवर्तन के बारे में भी जानेंगे। उन्होंने लाभर्थियों से आह्वान किया कि वे अंत्योदय सम्मेलन में बढ़चढकर भागीदारी करें।
बैठक में एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, डीएमसी उदय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
पंजाब सरकार के पराली प्रबंधन के दावे हुए फेल
नासा की आधिकारिक वेबसाइट की सेटैलाईट इमेज ने खोली पंजाब सरकार की पोल
नासा की वेबसाइट में हरियाणा से दोगुने से भी ज्यादा दिखे पराली के केस, पंजाब से आधे से भी कम हरियाणा में एक्टिव फायर के केस
लगातार पंजाब में कम पराली जलाने का दावा करती है पंजाब सरकार
दिल्ली सरकार से लेकर पंजाब सरकार केवल दूसरे राज्यों पर करते हैं आरोप प्रत्यारोप
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। नई दिल्ली में प्रदूषण के लिए हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराने का आरोप लगाने वाली दिल्ली व पंजाब सरकार को नासा ने आईना दिखा दिया है। पराली प्रबंधन के पंजाब सरकार के दावे पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सेटैलाईट इमेज ने पंजाब सरकार की पोल खोल दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली में प्रदूषण के लिए दिल्ली व पंजाब सरकार हमेशा हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को कारण बताते हुए यहां के किसानों को जिम्मेदार ठहराती है। जबकि वास्तविक्ता तो यह है कि नासा की आधिकारिक वेबसाइट पर सेटैलाईट इमेज ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की असलियत बयां कर दी है। नासा की वेबसाइट में पराली जलाने के मामले पंजाब में हरियाणा से दोगुने से भी ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। जबकि हरियाणा में एक्टिव फायर के केस पंजाब से आधे से भी कम हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार किसानों को पराली न जलाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है और किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अनुदान पर उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार लगातार पंजाब में कम पराली जलाने का दावा करती है और दिल्ली सरकार भी हरियाणा पर ज्यादा पराली जलाने का आरोप लगाती रही है, जोकि पूरी तरह निराधार है। इसकी पुष्टि नासा की वेबसाइट पर सेटैलाईट इमेज से भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पंजाब में लगातार पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं। पंजाब सरकार को आरोप-प्रत्यारोप करने की बजाये अपने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को कम करने पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए पंजाब सरकार हरियाणा की नीतियों व किसानों को दिए जाने वाले अनुदान का अनुसरण करते हुए अपने राज्य में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करें।
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए हरियाणा में संशोधित ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित
राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में सूची जारी की गई
साफ-सुथरी मतदाता सूची होती है किसी भी चुनाव के लिए अहमरू अनुराग अग्रवाल
5 जनवरी, 2024 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने आज राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 2024 के आगामी चुनावों के मद्देनजर संशोधित ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अहम होती है। इसलिए राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि, बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ तालमेल कर मतदाता सूची में त्रुटियां दूर करवाने के लिए सहयोग करें। इसी मतदाता सूची का प्रयोग लोकसभा व विधानसभा चुनावों में होना है। श्री अनुराग अग्रवाल आज चंडीगढ़ में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर रहे थे। इस बैठक में भाजपा, कांग्रेस, सीपीआई (एम), आम आदमी पार्टी, इनेलो तथा जजपा के प्रतिनिधि शामिल हुए। श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि दावे व आपतियां 9 दिसम्बर, 2023 तक दर्ज की जा सकेंगी तथा 4 नवम्बर, 5 नवम्बर, 2 दिसम्बर व 3 दिसम्बर, 2023 को दावे व आपतियां लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस तिथियों को राज्य के सभी पोलिंग स्टेशनों में प्रातरू 9रू00 से सायं पांच बजे तक स्टाफ उपस्थित रहेगा। उन्होंने कहा कि 26 दिसम्बर को दावों व आपतियों का निपटान किया जाएगा तथा 5 जनवरी, 2024 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार एक दिन में एक समय राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट या कार्यकर्ता बी.एल.ओ. के पास 10 से अधिक फार्म 6,7, व 8 नहीं जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, सुझाव, शिकायत, सम्बंधित जिला निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के पास दिए जा सकते हैं या हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के चंडीगढ़ कार्यालय में टोल फ्री नम्बर 1950 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार करवाने के लिए बी.एल.ओ. के माध्यम से घर-घर सर्वे करवाया है। फिर भी यदि राजनीतिक पार्टियों को ऐसे मतदाताओं की जानकारी है, जिनकी या तो मृत्यु हो गई है या वे स्थान छोडकर चले गए हैं तो वे इस सम्बंध में विशेष अभियान के दौरान बीएलओ व अन्य निर्वाचन अधिकारियों को जानकारी सांझा कर सकते हैं ताकि एक साफ-सुथरी व त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जा सके। श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि युवा मतदाताओं व महिला मतदाताओं का प्रस्तावित जनसंख्या के अनुरूप पंजीकरण कम हुआ है, जिसको देखते हुए विभाग ने ऐसे मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने पर विशेष पुरस्कार देने की योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत ड्रा अॉफ लॉटस के आधार पर लैपटॉप, स्मार्टफोन व 100 से अधिक पेनड्राइव दिए जाएंगे। उन्होंने कहा केन्द्रीय चुनाव आयोग ने इस बार फोटोयुक्त पहचान पत्र मतदाता के दिए गए आवासीय पते पर पहुंचाने के लिए डाक विभाग के साथ समझौता किया है और सभी पहचान पत्र डाक विभाग के माध्यम से ही भेंजे जाएंगे। इस बैठक में हरियाणा के अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी, श्रीमती हेमा शर्मा, संयुक्त निर्वाचन अधिकारी, श्री अपूर्व तथा राजनीतिक पार्टियों में भाजपा की तरफ से श्री प्रमोद कौशिक, कांग्रेस की तरफ से श्री तलविन्द्र सिंह, सीपीआई (एम) की तरफ से एडवोकेट श्री आर.एस. साथी व श्री वेद प्रकाश, आम आदमी पार्टी की तरफ से एडवोकेट वीनस मलिक ढाका, इनेलो की तरफ से श्री मुनीष छाछियां तथा जजपा की तरफ से श्री राम नारायण यादव शामिल हुए।
पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की 30 अक्टूबर को कार्यवाही
यू.एच.बि.वि.एन के पंचकूला स्थित मुख्यालय विद्युत सदन में सुनवाई
1 से 3 लाख रुपये तक के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। यह जानकारी देते हुए बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में 1 लाख से 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर सहित 5 जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 30 अक्तूबर को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, खराब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरूप्योग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तिय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना व प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष पेंडिंग (लंबित) नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपनी बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 30 अक्तूबर को यू.एच.बि.वि.एन के मुख्यालय, विद्युत सदन, इंडस्ट्रियल प्लाट-3 और 4, सेक्टर-14, पंचकूला में प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 1ः30 तक होने वाली कार्यवाही में सम्मिलित होकर अपनी समस्याओं का अवश्य समाधान करवाएं।
किसानों को समृद्ध करने के लिए हरियाणा सरकार दे रही सुविधाएं
बीज से बाजार तक अवधारणा के अनुरूप उत्तम बीजों के वितरण से लेकर फसल खरीद की व्यवस्था की जा रही सुनिश्वित- मुख्यमंत्री
कृषि में उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को किया जा रहा जागरूक
स्मैम योजना के तहत वर्ष 2014-15 से अब तक 32523 मशीनरी व्यक्तिगत ऋणी के किसानों को 40-50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाई गई
किसानों को 315 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सब्सिडी के रूप में की जा चुकी प्रदान
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। किसी भी प्रदेश व देश की उन्नति तभी संभव होगी, जब वहां का अन्नदाता खुशहाल व समृद्ध बनेगा। इसी सोच के साथ किसानों के कल्याणार्थ हरियाणा सरकार निरंतर नवाचार और नई-नई पहलों के माध्यम से प्रदेश के किसानों की प्रगति सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में बीज से बाजार तक अवधारणा के अनुरूप राज्य सरकार किसानों को उत्तम बीजों के वितरण से लेकर उनकी फसल खरीद हेतु बाजार तक पहुंच की व्यवस्था भी कर रही है। मुख्यमंत्री स्वयं एक किसान परिवार से हैं, वे किसानों का संघर्ष और उनकी समस्याओं से भलि-भांति अवगत हैं। इसलिए वे निरंतर किसानों के कल्याण हेतु सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि किसान उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। राज्य सरकार ने किसानों को उचित दर पर गुणवत्ता प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। नई जारी प्रमाणित किस्मों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीजों की खरीद पर बीज वितरण अनुदान प्रदान किया जा रहा है। अनुदान उन सभी किसानों को अप्रत्यक्ष रूप से मुहैया करवाया जाता है जो एचएसडीसी, एचएलआरडीसी, एचएआईसी, हैफेड, एचएयू, एनएससी, ईफको व आईएफएफडीसी तथा एनएफएल के बीज विक्रय केन्द्र से बीज खरीदते है। अक्तूबर, 2019 से 31 मार्च 2020 कुल 45 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2020-21 के दौरान कुल 55 करोड़ रुपये आरकेवीवाई स्कीम व स्टेट प्लान स्कीम के तहत वितरित किए गए हैं। जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में लगभग 6 लाख क्विंटल बीज विभिन्न सरकारी एजेंसियों के माध्यम से किसानों को वितरित किये गये हैं, जिसके लिए लगभग 67.70 करोड़ रुपये विभिन्न सरकारी एजेंसियों को विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा उपलब्घ करवाया गया। वर्ष 2022-23 के लिए 58 करोड़ रुपये की राशि आरकेवीवाई स्कीम व स्टेट प्लान स्कीम के तहत तथा वर्ष 2023-24 के लिए 42.25 करोड़ रुपये स्टेट प्लान स्कीम के तहत पिछले वर्ष के रबी 2022-23 सीजन की फसलों के बीज पर अनुदान जारी करने हेतू वितरित किए गए हैं।
स्मैम योजना के तहत किसानों को दी गई 315 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी
आज के युग में कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों के प्रचलन से कृषि व्यवसाय लाभदायक क्षेत्र बनता जा रहा है। इसलिए कृषि में उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए राज्य में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए सब-मिशन अॉन एग्रीकल्चर मैकनाईजेशन (स्मैम) योजना के तहत वर्ष 2014-15 से अब तक 32523 मशीनरी व्यक्तिगत ऋणी के किसानों को 40-50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाये गये तथा 472 मशीनरी बैंक स्थापित किये जा चुके हैं। राज्य के किसानों को 315 करोड़ रुपये से अधिक राशि सब्सिडी के रूप में प्रदान की जा चुकी है। वर्ष 2022-23 में 2330 मशीन किसानों द्वारा 40-50 प्रतिशत अनुदान पर दी गई है। इसके अलावा, वर्ष 2023-24 में भारत सरकार द्वारा योजना के क्रियान्यव हेतू 53 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए भी किसानों को उपकरणों पर मिल रहा 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान
मुख्यमंत्री का मानना है कि फसली अवशेषों के समुचित प्रबंधन की आवश्यकता है। इस चुनौती को समझते हुए सरकार किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के साथ दृ साथ उन्हें उपकरणों पर 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने से उत्पन्न प्रदूषण को रोकने के लिए वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक व्यक्तिगत ऋणी के किसानों को 41331 फसल अवशेष प्रबंधन के उपकरण 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाये गये तथा 6775 कस्टम हायरिंग सेन्टर 80 प्रतिशत अनुदान पर स्थापित किये जा चुके हैं। राज्य के किसानों को 584 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सब्सिडी के रूप में प्रदान की जा चुकी है। वर्ष 2022-23 में 7294 किसानों द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों की खरीद 82 करोड़ अनुदान पर की गई। इतना ही नहीं, वर्ष 2023-24 में भारत सरकार द्वारा योजना के क्रियान्यव हेतू 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मृदा स्वास्थ्य टेस्टिंग लैब किसानों के लिए हो रही सहायक सिद्ध
उत्तम फसल उत्पादन के लिए मिट्टी की उर्वरक शक्ति को पहचानना बेहद आवश्यक है, लेकिन मृदा स्वास्थ्य जांच एक जटिल प्रक्रिया है। इसी उद्देश्य हेतु मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा ’हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान की घोषणा की गई थी, जिसके तहत तीन-चार वर्षों में राज्य के प्रत्येक एकड़ के मृदा नमूने एकत्रित करके सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे। हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान के तहत राज्य में अभी तक लगभग 55 लाख मृदा नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं और उनके विश्लेषण का कार्य प्रगति पर है। मृदा स्वास्थ्य टेस्टिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए राज्य में मिट्टी, जल, पेस्टीसाइड, एवं फर्टीलाइजर परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इसके अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य के लिए 52 (स्टेटिक लैब), 54 (मिनी), पेस्टीसाइड की 3, फर्टीलाइजर की 3 और बीज टेस्टिंग के लिए 2 लैब स्थापित की गई हैं।
प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित की गई दूसरे चरण की खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता
पांच ‘ई‘- इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एन्फोर्समेंट, एमपैथी तथा एमरजेंसी केयर के मूलमंत्र के साथ हुआ आयोजन
एक लाख 972 विद्यार्थियों ने भागीदारी सुनिश्चित करते हुए दिया ‘सड़क सुरक्षा‘ का संदेश
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। सड़क सुरक्षा संबंधी पांच ‘ई‘ अर्थात् इंजीनियरिंग, एमपैथी, एजुकेशन, एन्फोर्समेंट तथा एमरजेंसी केयर के मूलमंत्र के साथ हरियाणा प्रदेश के विद्यालयों व महाविद्यालयों में दूसरे चरण की खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में एक लाख 972 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। प्रदेश में अलग- अलग स्थान पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने फील्ड में विजिट करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के दिशा निर्देशानुसार इस प्रतियोगिता संबंधित समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को लेकर प्रदेश भर के जिलों में पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता तथा आयु अनुसार उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया था। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों से ऐसे प्रश्न पूछे गए ताकि विद्यार्थी सड़क सुरक्षा का महत्व समझें और समय आने पर अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए निर्णय लें। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों संबंधी पाठ्य सामग्री उपलब्ध नही करवाई जाती थी। पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत प्रदेश भर के सभी आयु वर्गों को शामिल करते हुए इसकी रूपरेखा तैयार की गई। सड़क सुरक्षा के अभियान को आगे बढ़ाते हुए परिवहन विभाग में प्रधान सचिव के पद पर रहते हुए पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर ने सड़क सुरक्षा नीधि के माध्यम से सभी शैक्षणिक संस्थाओं में पुलिस कैडेट कोर तथा चालक प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई ताकि सड़क सुरक्षा की परिकल्पना को धरातल स्तर पर मूर्त रूप दिया जा सके। इसके अलावा ,सड़क सुरक्षा को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए गए। आवश्यकता अनुरूप रोड़ इंजीनियरिंग अर्थात सड़क अभियांत्रिकी में सुधार करते हुए संबंधित विभाग की जवाब देही सुनिश्चित की गई। इतना ही नहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पहल भी की गई। सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयो में सड़क सुरक्षा, ज्ञान केंद्र तथा रोड सेफ्टी क्लबो की स्थापना करते हुए इनका संचालन किया गया। सड़क सुरक्षा फंड की स्थापना कर सभी इच्छुक संस्थाओं तथा विभागों को समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगी सरकार
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। हरियाणा सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए आगामी 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा, हरियाणा सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी शपथ समारोह में भाग लेंगे।
शिक्षा बोर्ड ने सैकेण्डरी कक्षा में लागू किए आधार व मानक गणित
विद्यालयों को विकल्प चुनने के लिए खोला गया लिंक
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सैकेण्डरी (नियमित) एवं गुरूकुलध्विद्यापीठ वार्षिक परीक्षा मार्च-2024 के लिए अॉनलाइन आवेदन-पत्र 24 अक्तूबर, 2023 से लाईव कर दिए गए हैं जिसमें गणित विषय के लिए केवल एक ही आप्शन उपलब्ध करवाई गई थी। अब परीक्षार्थी आधार (ठंेपब) व मानक (ैजंदकंतक) गणित में से किसी एक आप्शन को चुनकर गणित की परीक्षा दे सकते हैं। गणित विषय का प्रश्र-पत्र डिजाइन व पाठ्यक्रम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर उपलब्ध है। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सैकण्डरी कक्षा के परीक्षार्थियों के हित एवं गणित विषय में कठिनाई स्तर को देखते हुए शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों को आधार (ठंेपब) व मानक (ैजंदकंतक) गणित में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं तथा चुने गए विकल्प में से किसी एक विषय की परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि जो परीक्षार्थी आधार (ठंेपब) गणित विषय को चुनकर सैकण्डरी की परीक्षा उत्तीर्ण करेगा, वह परीक्षार्थी 11वीं कक्षा में गणित विषय को अध्ययन हेतु नहीं चुन सकता। अगर वह 11वीं कक्षा में गणित विषय लेना चाहता है तो उसे जुलाई में होने वाली परीक्षा में दोबारा से मानक गणित विषय की परीक्षा पास करनी होगी। उन्होंने बताया कि केवल मानक (ैजंदकंतक) गणित विषय में उत्तीर्ण परीक्षार्थी ही कक्षा 11वीं में गणित विषय ले सकेगा। शिक्षा बोर्ड द्वारा विद्यालयों को अॉनलाइन आवेदन भरने हेतु दिए गए लिंक पर अलग-अलग आप्शन उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अनुसार ही सभी विद्यालय मुखिया अॉनलाइन फार्म भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा सैकण्डरी परीक्षा मार्च-2024 के लिए अॉनलाइन आवेदन फॉर्म भर दिए गए हैं तो उन विद्यालयों के लिए लिंक पुनरू खोल दिया गया है। विद्यालय मुखियाओं द्वारा गणित विषय का कोई एक विकल्प आधार (ठंेपब) अथवा मानक (ैजंदकंतक) विषय में से एक चुनते हुए आवेदन फार्म में शुद्धि कर दी जाए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि जिन विद्यालय मुखियाओं द्वारा अॉनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय गणित विषय भर दिया गया है तथा पुनरू लिक खुलने उपरांत आधार (ठंेपब) व मानक (ैजंदकंतक) गणित में से किसी एक विषय को नहीं चुना गया है तो उस अवस्था में परीक्षार्थी का गणित विषय मानक (ैजंदकंतक) गणित मान लिया जायेगा। अॉनलाइन आवेदन करने उपरांत यदि विद्यालय द्वारा किसी परीक्षार्थी के गणित विषय के विकल्प में शुद्धि करवाई जानी है तो समय रहते प्रतिवेदन तथा शुद्धि शुल्क के साथ विकल्प में बदलाव करवाया जा सकता है।
हरियाणा निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष अनुराग बख्शी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से हरियाणा निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष श्री अनुराग बख्शी, पूर्व भारतीय विदेश सेवा (सी एंड सीई) का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। श्री अनुराग बख्शी का कार्यकाल 21 अक्टूबर 2024 तक बढ़ाया गया है।

This is the heading
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.