Haryana Abhitak News 07/01/24

 

झज्जर के बाबा प्रसाद गिरि मंदिर व श्री राम धर्मशाला में आयोजित हुआ महिला सम्मान समारोह
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- रविवार को झज्जर के बाबा प्रसाद गिरि मंदिर व श्री राम धर्मशाला में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गत 17 दिसंबर को झज्जर में निकाली गई भव्य एवं विशाल अक्षत एवं कलश शोभा यात्रा में भागीदारी करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैंकड़ांे की संख्या में महिलाओं को दोनों स्थानों पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह कलश्यान आईआरएस व उनकी धर्मपत्नी एसडीएम मंजू कलश्यान मुख्य अतिथि रहे। श्री राम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह कलश्यान ने कहा कि आज भारत तेजी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 में विकसित भारत बनने का सपना साकार होगा। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में 550 वर्षों के लंबे संघर्ष व असंख्य बलिदानों के बाद भगवान श्रीराम मंदिर का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और 22 जनवरी के दिन नया इतिहास लिखा जाएगा। हमें भी उस दिन को दीपावली के रूप में मनाना चाहिए। मंदिरों में भजन, कीर्तन करें और घरों में दिये जलाएं। उन्होंने कहा कि आप सब का आशीर्वाद मिला तो वह शुभ दिन भी आएगा कि आप और हम अयोध्या चलेगंे और श्री राम के साक्षात दर्शन करेंगे। कार्यक्रम में पहुंचने पर वीरेंद्र सिंह कलश्यान व उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंह एसडीएम का लोगों द्वारा फूल मालाओं व भजनों के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वीरेंद्र सिंह कलश्यान व उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंह ने महिलाओं को सम्मानित किया और उनके मंगल भविष्य की कामना की। श्री राम धर्मशाला में आयोजकों द्वारा वीरेंद्र सिंह व उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंह का भी विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के प्रमुख लोग व सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में महिला सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें महाराज मृत्युज्य की अध्यक्षता में महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रमेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा झज्जर में बाबा प्रसाद गिरि की समाधी व बेरी में मां भिमेश्वरी देवी के चरणों में टेका माथा
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा झज्जर व बेरी पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झज्जर व बेरी पहुंचे जिला अध्यक्ष राज्यपाल जांगड़ा ने सर्वप्रथम नगर खेड़ा मंदिर बाबा प्रसाद गिरी में समाधि पर माथा टेका और जिले की खुशहाली व प्रगति की कामना की। जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा प्रसाद गिरी मंदिर में आयोजित महिला सम्मान समारोह में भी शामिल हुए। जहां उनका जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत व सम्मान किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए 550 वर्षों के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर बनने की शुभकामनाएं दी और कहा कि 22 जनवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में बने भव्य व दिव्य मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सब मिलकर एक बार फिर से दीपावली मनाएं और सामूहिक रूप से मंदिरों व धर्मशाला में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों को सामुहिक रूप से लाइव देखें। राजपाल ने कहा कि मंदिरों में उस दिन भजन-कीर्तन करें और अपने घरों में कम से कम पांच दीपक अवश्य चलाएं। उन्होंने 17 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा में शामिल होने वाली सौभाग्यवती महिलाओं का सम्मान भी किया। इस मौके पर उनके साथ युवा भाजपा नेता शेखर यादव केशव सिंघल, हरि प्रकाश यादव आदि भी उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष राज्यपाल जांगड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हीएकमात्र ऐसी पार्टी है जो अंत्योदय के सपने को साकार करती है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आज मुख्यमंत्री जैसी कुर्सी पर सुशोभित कर रही है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता हैं लेकिन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है। जिस बड़े विश्वास के साथ उन्हें पाटी्र ने बड1ी जिम्मेदारी सौंपी है, वे संगठन के विश्वास पर खऱा उतरेंगे और 2024 में प्रदेश में कमल खिले इसके लिए काम करेंगे। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल जांगडा ने प्रसाद गिरी मंदिर में माथा टेकने के बाद बेरी में मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में पहुंचकर माता के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। राजपाल कई कार्यकर्ताओं के यहां जलपान के लिए भी पहुंचे।

अचानक भाजपा के पुराने कार्यकर्ता मनीष नंबरदार के घर पर पहुंचे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- आज भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री राजपाल शर्मा बेरी भीमेश्वरी देवी मंदिर में पूजा करने के बाद गांव दुजाना में मनीष शर्मा नंबरदार पूर्व चेयरमैन के घर पर पहुंचे। राजपाल शर्मा ने कहा कि मैंने मनीष शर्मा के पिता स्वर्गीय श्री धर्मवीर शर्मा के साथ काम करने का अनुभव मिला है। उन्होंने कहा सबको साथ लेकर चलेंगे व सबका सम्मान करेंगे। गांव दुजाना में पहुंचने पर गांव के करीब सैकड़ांे लोगों ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का पगड़ी पहनकर व फूल माला पहनकर स्वागत किया। मनीष शर्मा नम्बरदार पूर्व चेयरमैन ने जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा का और बहादुरगढ़ के विस्तारक श्री जितेन्द्र कुमार और बेरी के विस्तारक जयबीर बडेसरा व शेखर यादव को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरेश कुमार जांगड़ा, श्री सीताराम शर्मा, नरेंद्र कुमार वत्स, संजीव काध्यान जिला उपाध्यक्ष, धर्मवीर जांगड़ा, प्रवीण कुमार, ब्राह्मण सभा प्रधान दुजाना श्रीभगवान शर्मा, दिनेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश दुजाना,राकेश कुमार, महेश शर्मा, सुबे सिंह, रोहतास कुमार, नरेश कुमार, राजवीर चैकीदार व सैकड़ो लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।

मोदी ने बदली भारत के प्रति दुनिया की सोच – धनखड़
फिर से मोदी सरकार बनाने को जनता जनार्दन और कार्यकर्ता तैयार
महेंद्रगढ़ जिला भाजपा द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड
केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, मंत्री ओम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा व सांसद धर्मबीर ने प्रदेश भाजपा संगठन को पन्ने तक पहुंचाने के लिए धनखड़ की प्रशंसा की
महेंद्रगढ, 07 जनवरी, अभीतक:- पीएम मोदी की लोकप्रिय व सशक्त कार्यशैली से दुनिया भर में भारत के प्रति सोच बदली है। जो देश कुछ साल पहले भारत को कमजोर मानते थे वहीं देश अब मोदी के भारत को नई उम्मीदों की डेस्टिनेशन मानने लगे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने महेंद्रगढ़ में आयोजित नागरिक अभिनंदन को संबोधित करते हुए यह बात कही। श्री धनखड़ ने कहा कि देश की जनता जनार्दन और भाजपा का मजबूत संगठन फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को तैयार है। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले लगभग पौने दस सालों में देश की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रही है तीसरी बार भी मोदी-मनोहर सरकार बनाने के लिए तैयार है। समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायाब सैनी, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव ने भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को सभी के सामने रखते हुए सरकार की तारीफ की। इस समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री ओम प्रकाश यादव व सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक अभय सिंह, विधायक सीताराम, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया व उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मंत्री एवं नागरिक अभिनदंन समारोह के संयोजक राम बिलास शर्मा ने भी कार्यक्रम में अपना संबोधन रखा। अभिनंदन समारोह में सभी नेताओं ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के संगठन कौशल की खुले दिल से तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा को पन्ने तक पहुंचाने का अनूठा कार्य हुआ है। अब नए दायित्व के साथ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर मजबूत करेंगे। इसका लाभ हरियाणा में भी पार्टी संगठन को मिलता रहेगा। धनखड़ ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनते ही कहा था कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी। मोदी ने जो कहा वह पिछले पौने 10 सालों में करके दिखा दिया। भाजपा सरकार गरीब कल्याण योजनाओं के जरिए गरीब लोगों के घर तक सुविधाएं पहुंचा रही है। धनखड़ ने कांग्रेस शासनकाल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के समय सिस्टम में इतनी लीकेज थी कि 100 रुपये गरीबों के लिए केंद्र से आते थे और 15 रुपये पहुंचते थे और 85 रुपये गायब हो जाते थे। यह कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने ही स्वीकार मिया था। मोदी-मनोहर सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करके पारदर्शी शासन दिया और भ्रष्टाचार को खत्म किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ, सड़कों का जाल बिछा। आयुष्मान और चिरायु कार्ड योजना से गरीबों को बीमारी के इलाज की चिंता से मुक्त किया। डबल इंजन सरकार में गरीब लोगों का आर्थिक और सामाजिक स्तर उंचा हो रहा है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व मे पिछले पौने दस वर्षों में बड़े बदलाव हुए हैं, जिनसे तरक्की के रास्ते खुले हैं। आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना। श्री धनखड़ ने कहा कि भारत अब सुरक्षा व रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आईटी, तकनीक व मेडिकल और कृषि एवं औद्योगिक उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप उभर रहा है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर धारा 370 लगाकर उसका हव्वा बनाया कि यह कभी हट नहीं सकती, लेकिन मोदी सरकार ने एक झटके में इसे समाप्त कर दिया। राम मंदिर को लेकर विपक्ष सदा तारीख पूछता था, अब मोदी नेतृत्व में राम मंदिर भी बनकर तैयार है और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन हम सभी इस गौरवशाली पल के गवाह बनेंगे। धनखड़ ने अभिनंदन समारोह आयोजित करने के लिए जिला महेन्द्रगढ़ भाजपा ईकाई विशेषकर पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रोफसर रामबिलास शर्मा का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, विधायक डा. अभय सिंह यादव, सीताराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिला प्रभारी अजय बंसल, जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, जवाहर सैनी, डा. राकेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, देवेंद्र यादव, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, लख्मीचंद चैहान, मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, चेयरमैन रमेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

 

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा का अभिनंदन झज्जर में 10 को
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- आगामी 10 जनवरी को प्रातः 10 बजे झज्जर इरिगेशन रेस्ट हाउस में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा का भाजपा जिला झज्जर की तरफ से अभिनंदन व स्वागत किया जाएगा। इस आशय की सूचना देते हुए जिला परिषद के अध्यक्ष व भाजपा जिला महामंत्री कप्तान बिरधाना ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसकी अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाई विक्रम कादियान करेंगे

सुशील गुप्ता ने राज्यसभा में दूसरी बार नाम नहीं होने पर कहा, मैं हरियाणा के लिए काम करना चाहता हूं’
संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता को मेरी शुभकामनाएं – डॉ. सुशील गुप्ता’
’आम आदमी पार्टी के सांसद राज्यसभा में और मजबूती से उठाएंगे जनता की आवाज – डॉ. सुशील गुप्ता’
हरियाणा में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा सफल, अब जींद में बदलाव रैली 28 को – डॉ. सुशील गुप्ता’
रैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे शिरकत – डॉ. सुशील गुप्ता’
भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार उखाड़ फेंकने के लिए रैली में प्रदेश भर से पहुचेंगे लोग – डॉ. सुशील गुप्ता’
चंडीगढ़, 07 जनवरी, अभीतक:- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यसभा में दूसरी बार नाम नहीं होने पर कहा कि मैं हरियाणा के लिए काम करना चाहता हूं। इससे पूर्व, उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा में चार जगहों से निकाली आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा काफी सफल रही है। जिसके बाद 28 जनवरी को जींद में एक बदलाव रैली की जाएगी। इस रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बदलाव रैली में पूरे हरियाणा से भारी संख्या में लोग पहुचेंगे। ताकि इस भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके, हरियाणा में बढ़ते जा रहे नशे पर लगाम लगाई जा सके और बरोजगारी खत्म हो जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके अलावा उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी चाहती है कि हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल बनें, 24 घंटे बिजली-पानी मिले और मुफ्त मिले। राज्यसभा में दूसरी बार नाम नहीं होने के सवाल पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के लिए काम करना चाहता हूं। संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता को मेरी शुभकामनाएं हैं। जैसे पहले राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसदों ने जनता की आवाज को उठाया, अब और मजबूती से जनता के मुद्दों को उठाया उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक द्वारा मुझसे पूछा गया था लेकिन मैंने उनको बताया कि हरियाणा में सरकार बनाना ज्यादा जरूरी है। इसलिए मैं हरियाणा पर फोकस करना चाहता हूं और हरियाणा में पूरी मजबूती से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। गुरु महाराजा दक्ष प्रजापति चैरिटेबल ट्रस्ट समाजहित की दिशा में किए जा रहे कार्यों की कड़ी में जल्द ही सेक्टर पांच में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 15 बैड का चैरिटेबल अस्पताल शुरु करेगा। इसके अलावा आने वाले छह माह के भीतर समाज के लिए ढाई हजार गज जमीन भी खरीदी जाएगी। जिसमें समाजहित के कार्य किए जाएंगे। वक्ताओं ने समाज के लोगों को गुमराह कर उनके हितों की अनदेखी करने वालों से सावधान रहने की अपील करते हुए एकजुट होने का भी आह्वान किया। नारनौल चैक स्थित सैंडपाइपर ट्यूरिस्ट कॉम्पलैक्स में आयोजित गुरु महाराजा दक्ष प्रजापति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में समाज के लोगों की बैठक के दौरान ट्रस्ट प्रधान सुरेंद्र वर्मा तथा संस्थापक सदस्य डा. सुरेंद्र वर्मा ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। ट्रस्ट प्रधान ने सुरेंद्र कुमार ने कहा कि समाज के जरुरतमंद लोगों की मदद करने तथा समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए ही इस ट्रस्ट का गठन किया गया है। ट्रस्ट का उद्देश्य किसी प्रकार का राजनीतिक लाभ नहीं अपितु समाज के लिए काम करना है। संस्थापक सदस्य डा.सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि समाजोत्थान के उद्देश्य से ही करीब छह माह पहले ही ट्रस्ट का गठन किया गया था। ट्रस्ट की पूरी टीम संगठित होकर अनुशासनत्मक तरीके से अपने उद्देश्यों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले छह माह के दौरान जिले के अनेक स्थानों पर चार सिलाई सेंटर चलाए जा रहे हैं। जिसमें काफी संख्या में युवतियां व महिलाएं सिलाई-कढाई सीखकर सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बन रही है। कोर्स पूरा होने के प्रशिक्षण लेने वाली सभी युवतियों व महिलाओं को प्रमाण पत्र के साथ-साथ एक सिलाई मशीन भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के कुछ लोग समाज के लोगों को लगातार गुमराह करते आ रहे हैं। यहां तक कि समाज को बेचने का काम भी किया गया। इसलिए ही इस ट्रस्ट के गठन की आवश्यकता पड़ी। ट्रस्ट का उद्देश्य बेहतर शिक्षा तथा स्वास्थ्य उपलब्ध कराना है। डा. सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि शहर के सेक्टर पांच में जल्द ही 15 लाख की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 15 बैड का चैरिटेबल अस्पताल शुरु किया जाएगा। जिसमें सभी समाज के गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में जन्म लेने वाली कन्या को पांच साल तक प्रतिवर्ष 2100 रुपये की राशि कन्यादान स्वरुप भी प्रदान की जाएगी। साथ ही समाज को जल्द ही ढाई हजार गज जमीन भी खरीद ली जाएगी। जिसमें समाजहित के अनेक कार्यों का संचालन किया जाएगा। डा. वर्मा ने कहा कि समाज के कुछ लोगों ने आज तक प्रजापति समाज के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए समाज को बेचने का कार्य किया है। कुछ लोगों का यह गुट समाज की बजाय अपने निजी हितों की स्वार्थ साधता आ रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि ऐसे स्वार्थी लोग जब आपके पास आए तो उनसे पुराना हिसाब मांगते हुए समाज के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी दल या पार्टी समाज को सहयोग प्रदान करेगी, उसी का समर्थन किया जाएगा। इस मौके पर डा. सोनिया वर्मा, मातूराम, सेठी वर्मा, राकेश कुमार बीकानेर, जोनी कुमार, विनोद कुमार गोकलगढ़, कैलाश चंद्र, एडवोकेट पवन कुमार, महिला प्रधान एडवोकेट ऊषा देवी, रेखा देवी, नरेश कुमार, डा. शीशराम समेत काफी संख्या में समाजबंधू व महिलाएं मौजूद रही।

डॉ. दलबीर बने एमडीयू के पीएचडी शोध निर्देशक
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के पीएचडी शोध निर्देशक बन गए हैं। वे अब भूगोल विषय के पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। ग्रामीण भूगोल, सांस्कृतिक एवं व्यवहारात्मक भूगोल, अधिवास भूगोल, जनसंख्या एवं मानव भूगोल क्षेत्रों में उनको विशेषज्ञता हासिल है। डॉ. दलबीर सिंह का 26 साल का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव है। वे भूगोल विषय में एमए, एमफिल और पीएचडी हैं और एलएलबी भी हैं। वे वर्ष 1997 में हरियाणा महाविद्यालय शिक्षण सेवा में आए तथा उन्होंने राजकीय महाविद्यालय, गोहाना के अलावा पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक में अपनी सेवाएं दीं और वहां भूगोल विभागाध्यक्ष रहे तथा अब नेहरू कॉलेज, झज्जर के प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। डॉ. दलबीर ने कहा कि भूगोल बहुत व्यापक और तकनीकी विषय है। इसमें शोध की अपार संभावनाएं हैं। शोध से ही किसी विषय के ज्ञान का विस्तार होता है। महाविद्यालय के शिक्षकों को पीएचडी करवाने की अनुमति देकर विश्वविद्यालय ने सराहनीय कदम उठाया है। इससे शिक्षकों और शोधार्थियों, दोनों को लाभ होगा।

हर्बल पार्क में लहरा रहा खंडित तिरंगा देश के प्रत्येक स्वतंत्रता व शहीदों का अपमान – अश्विनी दुल्हेड़ा
बेरी के हर्बल बेरी में लहरा रहा है खंडित तिरंगा, प्रशासन है अनजान
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- राष्ट्रीय ध्वज देश की शान है। तिरंगे की आन-बान व शान बरकरार रखने के लिए देश के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज का मान व सम्मान रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। लेकिन बेरी के हर्बल पार्क में इन दिनों लहरा रहा खंडित तिरंगा प्रशासन की पोल खोलता नजर आ रहा है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी दुल्हेड़ा ने सरकार व प्रशासन का ध्यान बेरी के हर्बल पार्क में लगे खंडित तिरंगे की तरफ आकर्षित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों व राष्ट्रहित की बात करती नहीं थकती, वही दूसरी तरफ उसी भाजपा शासनकाल में देश की शान तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान देश के प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी, शहीद व नागरिक का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दुल्हेड़ा ने कहा देश में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को अपराध माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति तिरंगे का अपमान करता है तो उस परन ेशनल फ्लैग कोड के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है। यही नहीं भारतीय झंडा संहिता के नियमों के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति तिरंगे का जानबूझकर अपमान करता है तो उसे 3 साल तक कैद की सजा या जुर्माना या दोनों की व्यवस्था है। इन सब नियमों को जानने के बावजूद भी प्रशासन चुप है तथा चुपचाप तिरंगे का अपमान देख रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही खंडित तिरंगे को बदलकर नया नहीं लगाया तो आप इसका विरोध जाताएगी। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी शिवकुमार रंगीला, सोनीपत लोकसभा के अध्यक्ष देवेंद्र गौतम, नवीन ओहल्याणं, दीपक धनखड़, मंगतराम हरोलिया, भागल पूरी के सरपंच सतपाल, रविन्द्र रह।

शहीद मेजर अमित देसवाल झज्जर बस स्टैंड पर खड़ी बस

शिमला जाने के लिए झज्जर से चलेगी बस
सायं साढ़े पांच बजे रवाना होगी सुपरफास्ट
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के झज्जर डिपो द्वारा शिमला जाने वाले यात्रियों के लिए झज्जर- दिल्ली- शिमला सुपरफास्ट सर्विस बस सेवा प्रदान की जा रही है। परिचालक नवीन देसवाल ने बताया कि झज्जर-दिल्ली-शिमला सुपरफास्ट यह बस शाम 5ः30 बजे झज्जर से बहादुरगढ़, दिल्ली आई एस बी टी दिल्ली, पानीपत, करनाल, अम्बाला, चण्डीगढ़ 43, धर्मपुर, सोलन होते हुए शिमला पहुचेगी। यह बस झज्जर से शाम 5ः30 बजे बहादुरगढ़ से शाम 6रू30 बजे दिल्ली से रात 10ः50 बजे चण्डीगढ़ 43 से सुबह 4 बजे वापसी समय शिमला से रात 9ः00 बजे चण्डीगढ़ 17 से रात 1 बजे के बाद झज्जर पहुचेगी। हरियाणा का सबसे बड़ा शहीद मेजर अमित देसवाल बस स्टैंड परिवहन विभाग के झज्जर डिपो द्वारा हरिद्वार, बाबा खाटू श्याम, आगरा, मेरठ और मथुरा आदि क्षेत्रों के लिए बस सेवा शुरू की जा चुकी है।


गरीबों और वंचितों के विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील – विक्रम कादयान
गांव माजरा (बिम्यान) में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
आमजन को ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ का दिलाया जा रहा संकल्प
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ध्यान से सुना मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का वर्चुअल संबोधन
बेरी, 07 जनवरी, अभीतक:- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने रविवार को ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ जनसंवाद का बेरी विधानसभा के गांव माजरा (बिम्यान) में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के वर्चुअल संबोधन हुआ, जिसे ग्रामीणों ने ध्यान से सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता झज्जर सैंट्रल कोप्रेटिव बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने की। मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थियों को गैस किट प्रदान की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह तय किया है कि मोदी गारंटी वैन गांव-गांव पहुंचे और आमजन को योजनाओं की जानकारी के साथ ही लाभार्थियों को सम्मानित करें, जिन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनका वहीं रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं से आच्छादित कराने का काम किया जा रहा है। विकसित भारत- जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकारों की महत्वाकांक्षी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। सरकार गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाकर ‘आत्मनिर्भर व विकसित’ भारत की नींव को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को खुशहाल बनाने में ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘वरदान साबित हो रही है। सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील है।
सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच रही लोगों की समस्याएं
मुख्य अतिथि ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के दौरान ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए उनकी परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की शिकायतें, मांगें व सुझाव लेने के लिए सीधे लोगों के बीच जाने की पहल शुरू की गई है। ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम जन-जन की आवाज बन चुका है। सरकार की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम धरातल पर सरकारी की योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों से सीधे फीडबैक लेने के लिए शुरू किया गया है, जिसके सराहनीय परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को विश्वास हो रहा है कि उनकी अर्जी सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी और मुख्यमंत्री द्वारा उनकी अर्जी पर संज्ञान लिया जाएगा।
विश्व भर में शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरी भारत की छवि: नीलम
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झज्जर सैंट्रल कोप्रेटिव बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा’ अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। यह अभियान गरीब से गरीब को जोड़ रहा है। लोग आज पीएम मोदी की गारंटी गाड़ी कार्यक्रम का इंतजार करते हैं। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ 140 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व भर में भारत की छवि एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरी है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम गांव व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए निरंतर प्रयासरत है। अंतिम व वंचितों को वरीयता केंद्र व राज्य सरकार का मूल मंत्र है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
उन्होंने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन हुए नागरिकों से आह्वान किया कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ में पहुंच कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं। इस दौरान नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित ब्रॉशर, कलेंडर सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास, क्रिड द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क, प्रश्रोतरी प्रतियोगिता हुई, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्प डेस्क बनाई गई, यात्रा के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए।
कार्यक्रम में यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस मौके पर सरपंच विनोद कुमार, ब्लाक समिति सदस्य सूरजमल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि नीरज कुमार, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, मा सुरेंद्र, श्रीभगवान, विनोद कुमार, विकास, विरेंद्र, प्रदीप कुमार, रवि, राजेश, अजीत सिंह के अलावा प्रशासन की ओर से एसईपीओ सत्यवान अहलावत, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक हरिओम भारद्वाज, एसबीएम कोर्डिनेटर पूनम सैनी, ग्राम सचिव शक्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से वार्षिक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
पुरस्कार के लिए 20 जनवरी तक किए जा सकते हैं आवेदन
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- उत्तर प्रदेश शासन की योजना के अन्तर्गत राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों को देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली प्रदेश की भाषाओं ध् बोलियों में मौलिक एवं दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा के लिए पुरस्कार हेतु 20 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान वार्षिक पुरस्कार 2023-24 के आवेदन द्घशह्म्द्वह्य.द्दद्यद्गध्क्ररुरुह्वश्वस्स्रद्ध1शक्कह्व६स्६७ लिंक पर किए जा सकते हैं। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश की देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली भाषाओं ध् बोलियों, उर्दू भाषा (फारसी लिपि में) के साहित्य की समृद्धि, प्रचार एवं राज्य कर्मियों में साहित्यिक अभिरुचि उत्पन्न करना है। इन सभी पुरस्कारों की धनराशि, रुपये एक-एक लाख होगी। हिन्दीध्उर्दू, गद्य व पद्य में सृजनात्मक साहित्य के अतिरिक्त यात्रा वृत्तांत, आत्मकथा, जीवनी, संस्कृति, संस्मरण, विज्ञान, पर्यावरण, अद्यावधिक विषय, आलोचनात्मक साहित्य, भूगोल, इतिहास, दर्शन, पौराणिक, शिक्षा एवं वित्त से सम्बन्धित पुस्तकें या अन्य भाषा में लिखी गयी उपयोगी पुस्तकों का हिन्दीध्उर्दू में किये गये अनुवाद की पुस्तकें भी पुरस्कार हेतु विचारणीय होंगी। उन्होंने विभागाध्यक्षों से आह्वान किया कि जिला के कर्मियों में इस बारे ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें और एवं नोटिस बोर्ड पर लगवाने की व्यवस्था करें ताकि जिला के कर्मचारी साहित्यकार अधिक से अधिक संख्या में अपनी प्रविष्टि प्रेषित कर सकें। कर्मचारी साहित्यकारों को अपनी प्रविष्टि सचिव पुरस्कार समिति राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान कक्ष सं0-119 ब, भूतल, निकट गेट सं0-9, उत्तर प्रदेश सचिवालय, हजरतगंज, लखनऊ-226001, के पते पर भिजवानी है। इस सम्बन्ध में यदि कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो ‘सचिव पुरस्कार समिति’, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उप्र, लखनऊ से दूरभाष नंबर 0522-2213943 पर प्राप्त की जा सकती है।

कैप्टन शक्ति सिंह,डीसी झज्जर।

स्मैम स्कीम के तहत अब 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं किसान – डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
एक किसान अधिकतम दो कृषि यंत्रों पर ले सकता है अनुदान का लाभ
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- सरकार द्वारा स्मैम स्कीम के तहत वर्ष 2023-24 के दौरान विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी 2024 कर दी गई है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मैम स्कीम के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे कि बैटरी, इलेक्ट्रिक, सोलर ऑपरेटिड पावर वीडर राइज ऑन सेल्फ प्रोपेल्ड मल्टी टूलबार सैल्या प्रोपेल्या हाई क्लीयरेंस बूम स्प्रेयर चापकटर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड बैलर (1400-1500 केजीध्ऑवर), बेबैट्री ऑपरेटर फर्टिलाइजर ब्राडकास्टर, ट्रैक्टर ऑपरेटिव हाइड्रोलिक प्रेस स्ट्रा बेलर, एम0बी0 प्लो, सबसॉयलर मल्टीकैप बैंड प्लान्टर सेल्फ प्रोपेल्वा राईट ट्रांसप्लांटर 4 लाईन) ट्रैक्टर ऑपरेटिव पेन क्लीनर कम ग्रेडरध्विनोविंग फैन, ट्रैक्टर माउन्टेड रिपर कम बाईडर, मिलेट मशीन ध् मिलेट गील, गेज बैशर, म्युमैटिक प्लान्टर, ऑयल एक्सपेलर, मेज डिहस्कर सुगरकेन बैस कटर, मोबाईल ध्कॉटन शेखर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड लोडरध्डोजर बैंकहो, कॉउ बंग ब्रिकेट मशीन, कॉज ढंग डीवाटरिंग मशीन, पैठी मोबाईल ड्रायर, शेजर लैंड लेवलर, कॉटन सीड डील व ट्रैक्टर माउन्टिड स्प्रे पम्प इत्यादि पर किसानों को अनुदान देने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल ड्डद्दह्म्द्बद्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अब इन कृषि यंत्रों में रोटावेटर आलु बिजाई मशीन ट्रैक्टर चलित पावर वीडर भी शामिल कर लिए गए है तथा ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक किसान विभिन्न प्रकार के अधिकतम दो कृषि यंत्रों पर ही अनुदान ले सकता है।

 

बादली और झज्जर खंड के तीन गांवों में आज पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद – डीसी
गांव भदानी, गंगड़वा और लुकसर गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के अंतर्गत आयोजित होंगे कार्यक्रम
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- विकसित भारत संकल्प यात्रा आठ जनवरी सोमवार को जिला के दो खंडों क्रमशरूबादली और झज्जर के गांवों में पहुंचेगी। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने यह जानकारी यहां दी। डीसी ने कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह संकल्प यात्रा जनसंवाद के साथ सोमवार आठ जनवरी को झज्जर खंड के गांव भदानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रातरू दस बजे,बादली खंड के गांव गंगड़वा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में प्रातरू दस बजे तथा गांव लुकसर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में दोपहर दो बजे पहुुंचेगी और आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं बारे जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की स्टॉल लगाकर पात्र व वंचितों को लाभान्वित किया जाएगा।
जनसंवाद के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा
डीसी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान मुख्यतरू आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएल उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो यूरिया, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन पर विशेष फोकस रहेगा। पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा लोन, स्टार्ट-अप इंडिया-स्टैंड-अप इंडिया,आयुष्मान भारत जन आरोग्य व चिरायु योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान-शहरी,अमृत अभियान, पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना, परिवार पहचान पत्र , बीपीएल राशन कार्ड, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, खेलों इंडिया पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने पात्र नागरिकों का आह्वान किया कि वे कार्यक्रमों में पहुंच कर योजनाओं का लाभ उठाएं।

सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभकारी – डा दिनेश घिलौड़
भाजपा के पलवल जिला प्रभारी डा दिनेश घिलौड़ ने बतौर मुख्य वक्ता नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का दिलाया संकल्प
विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के तहत गांव देवरखाना में कार्यक्रम आयोजित
बादली, 07 जनवरी, अभीतक:- जिला के गांवों में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव देवरखाना में पहुंची। गांवों में पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पलवल जिला प्रभारी डा दिनेश घिलौड़ ने मुख्य वक्ता के रूप से भाग लिया। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों पर ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आमजन की परिवार पहचान-पत्र, बुढ़ापा पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याओं का भी निराकरण किया गया। मुख्य वक्ता डा घिलौड़ ने नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी दिलाया।
समाज के हर वर्ग के उत्थान के मोदी-मनोहर सरकार सजग – डा दिनेश
इस मौके पर मुख्य वक्ता डा दिनेश घिलौड़ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के गरीब, महिला, किसान व युवा उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सभी पात्र व्यक्ति केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। अब तक योजना के लाभ से वंचित पात्र व्यक्तियों को मौके पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा गरीब पात्र व्यक्तियों को 5 लाख रुपये वार्षिक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों को सफल बनाकर घर द्वार पर योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए लगाये गए स्टॉलों पर आकर योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। भाजपा पलवल जिला प्रभारी डा दिनेश घिलौड़ ने कहा कि यात्रा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तक घर-घर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह राष्ट्रव्यापी अभियान एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचने में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी पहल की सराहना की। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के सशक्त नेतृत्व में सरकार‘अंत्योदय व गरीब’ कल्याण की योजनाएं बनाकर गरीबों का जीवन स्तर उठाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों से ज्यादा समय के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और श्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनेक ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जिनसे गरीबों का जीवन तो बदल ही रहा है। इस बीच एलईडी वैन के माध्यम से उपस्थितगण को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश भी वैन द्वारा सुनाया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया,साथ ही धरती कहे पुकार के कार्यक्रम की कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ के कार्यालय सचिव नरेंद्र जाखड़, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह, गांव देवरखाना की सरपंच ज्योति रानी, अजय कुमार बीडीसी, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद बाढ़सा, प्रवीण कुमार, पूर्व सरपंच प्रकाश चंद्र, राम निवास यादव, भूपेंद्र पंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ लेकर कैमलगढ़ पहुंची पीएम मोदी की गारंटी वैन
झज्जर विधानसभा क्षेत्र के गांव कैमलगढ़ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को दिलाई हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ
झज्जर, 07 जनवरी, अभीतक:- जिलाभर के गांवों में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के साथ रविवार को झज्जर विधानसभा क्षेत्र के गांव कैमलगढ़ में पहुंची। गांव में पहुंचने पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व मंत्री कांता देवी,महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान विशेष रूप से उपस्थित थीं।
बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
मुख्य अतिथि एवं जिप चेयरमैन कप्तान सिंह ने गांव कैमलगढ़ में ग्रामीणों से संवाद में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केन्द्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को हर दरवाजे तक पहुंचा रही है। यात्रा बिना किसी भेदभाव के पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। आजादी के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में देश को ऐसी सरकार मिली है जो गारंटी के साथ अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है और लोगों की समस्याओं की समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं गरीब पात्र व्यक्ति तक केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अहम साबित हो रही है। यात्रा के तहत गांवों में हजारों लोगों ने योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है या फिर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। मोदी की गारंटी वाली ये गाडियां लोगों के जीवन में खुशहाली ला रही हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर सबसे पहला हक गरीब एवं जरूरतमंद पात्र व्यक्ति है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार इस कार्य को बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से पात्र नागरिकों को लाभ देने के लिए ही योजनाओं की शुरूआत की जाती है। ऐसे में प्रत्येक पात्र व्यक्ति का हक है कि उसे योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए सरकार की ओर से व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं का लाभ देने के लिए लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलाई और पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ का प्रमाण पत्र व उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। इस दौरान असंख्य ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाया गया है। किसी का परिवार पहचान पत्र ठीक किया गया है तो किसी को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाया गया है।
धरती कहे पुकार के नाटक का हुआ प्रदर्शन
गांव में पहुंच रही यात्रा कार्यक्रम के दौरान धरती कहे पुकार के नाटक और माटी करे पुकार गीत का प्रदर्शन भी किया जा रहा है, जिसे लोगों ने काफी रूचि लेकर देखा व सुना। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा दी जा रही प्रस्तुति के दौरान गीत और नाटक में खेती को बेहतर करने के लिए अनुरोध किया गया है और बताया गया है कि मिट्टी की जांच कराएं, नीम व जांटी लगाए और रासायनिक खाद का कम से कम ईस्तेमाल करें। साथ ही पेड़ों की कटाई के कारण वातावरण को होने वाले नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक करने की सार्थक कोशिश की गई है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा से अंतिम व्यक्ति को मिल रहा लाभ
केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक तक पहुंचाने में विकसित भारत संकल्प यात्रा अहम साबित हो रही है। यात्रा के तहत किसान से लेकर विद्यार्थी तथा बच्चों से लेकर वृद्धजन तक को दी जा रही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को गांव-गांव पहुंचने वाली जागरूकता वैन तथा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जा रहे जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं का लाभ लोगों को उनके घर द्वार पर ही मिल रहा है।
मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अनुभव सांझा कर रहे लाभार्थी
कार्यक्रमों के दौरान मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ सांझा करते हुए बताया कि कैसे वे और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में बदलाव ला रहे हैं। किसी को मौके पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनैक्शन, सिलेंडर, रेगूलेटर व पाइप आदि मुफ्त मिल रहे हैं तो बुढ़ापा पेंशन का प्रमाण पत्र पाकर कोई बुर्जुग सरकार की सराहना करते हुए नहीं धक रहा है। लोगों को निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाने का मौका भी उनके गांव में ही मिल रहा है।
कार्यक्रमों में इन गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर गांव कैमलगढ की सरपंच अरूणा रानी, मंडल अध्यक्ष केशव सिंहल, एसईपीओ अशोक कुमार, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, समाजसेवी गुलशन शर्मा, नीलम रानी, रविंद्र पंच, सरपंच बीड़ सुनार कर्ण सिंह, नोडल अधिकारी पंकज कुमार, एसडीओ राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता – डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह और डॉ दिनेश घिलौड़ ने लोहट गांव में ग्रामीणों के साथ सुना मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का लाइव संबोधन
डी सी ने सरकार की जीवन सुरक्षा बीमा योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान
मुख्य वक्ता डॉ दिनेश ने दी मोदी-मनोहर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
बादली, 07 जनवरी, अभीतक:- केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का उद्देश्य भी यहीं है कि ग्रामीणों को उनके गांव में ही योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्रों को लाभ । उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बादली खंड के गांव लोहट में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए यह बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि सरकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रूपये में व्यक्ति का दो लाख रूपये का बीमा कर रही है। वहीं जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 426 रूपये में पांच लाख रूपये तक का बीमा कर रही है। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि एक लाख 80 हजार से तीन लाख रूपये तक वार्षिक आय वाले परिवार भी मात्र 1500 रूपये वार्षिक जमा करवाकर आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ ले सकते हैं। डी सी ने विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई और पात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ दिनेश घिलौड़ ने उपस्थित ग्रामीणों को मोदी-मनोहर सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल रविवार को वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम से जुड़े और अपना संबोधन दिया। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, मुख्य वक्ता दिनेश घिलौड़ सहित काफी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के वर्चुअल संबोधन को सुना। डी सी ने बताया कि झज्जर जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में है और मंगलवार को जिले में इस सफल यात्रा का समापन होगा। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आमजन तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित ना रहने पाए। सरकार की नीति के अनुसार मौके पर ही पात्रों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। डीसी ने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम के दौरान उपलब्ध स्टालों पर योजनाओं की जानकारी अवश्य लें,साथ ही अपने परिवारजनों, पड़ोसी और मित्रगण को सूचित करें। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी बनती है। उन्होंने कहा कि सरल हरियाणा पोर्टल पर 682 आनलाइन सेवाएं चलाई गई हैं,जिनका घर बैठे नागरिक लाभ ले सकते हैं।
समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र का विकास – डॉ दिनेश
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भागीदारी करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ दिनेश घिलोड़ ने कहा कि सरकार की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम गांव व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए देश व प्रदेश की सरकारें निरंतर प्रयासरत हैं। अंतिम व वंचितों को वरीयता केंद्र व राज्य सरकार का मूल मंत्र है। सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को वरीयता दी, जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र का विकास है। सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। मुख्यमंत्री ने ‘अंत्योदय’ जैसी योजनाएं लागू कर हरियाणा प्रदेश के उन गरीब लोगों का कल्याण एवं उत्थान किया है जो विकास में पीछे रह गए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू किया गया देशव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करेगा। डॉ दिनेश ने कहा कि आज नागरिकों को योजनाओं को लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे बल्कि मोदी -मनोहर सरकार लाभार्थियों के घर द्वार पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ के प्रयासों से बादली उपमंडल, तहसील और खंड बना। बाढ़सा में एम्स का राष्ट्रीय कैंसर संस्थान रिकार्ड समय में बनकर शुरू हुआ, कुलाना में महिला कॉलेज खुला ।
कार्यक्रम में यह गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद बाढ़सा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के कार्यालय सचिव नरेंद्र जाखड़, सरपंच जयकरण सहित काफी संख्या में ग्रामीण और प्रशासन की ओर से बीडीपीओ युद्धवीर सिंह, डीईओ राजेश कुमार जिला जल संरक्षण संयोजक श्याम अहलावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मोदी की ‘गारंटी’ मतलब ‘सुशासन’, ‘अंत्योदय’ और ‘जन कल्याणकारी’ योजनाएं – लक्ष्मण सिंह यादव
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रोहडाई व गुड्डी में लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
आमजन को ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ का दिलाया जा रहा संकल्प
कोसली, 07 जनवरी, अभीतक:- विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने रविवार को ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ का कोसली विधानसभा के गांव रोहडाई व जुड्डी, में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ अंत्योदय के सपने को साकार कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों की संख्या मं प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब तक लाखों लाभार्थी सरकार की अंत्योदय योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की ‘गारंटी’ का मतलब है ‘सुशासन’, ‘अंत्योदय’ और ‘जन कल्याणकारी’ योजनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मजबूत और प्रभावी नेतृत्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो केवल वादे ही नहीं करते बल्कि अपने वादों को पूरा भी करते हैं।
मनोहर’ सरकार की सोच: सबसे कमजोर वर्ग योजनाओं से सबसे पहले हों लाभान्वित – विधायक
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर, हरियाणा सरकार ने राज्य भर में अंत्योदय’ व गरीब कल्याण को बढ़ाने के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा की शुरूआत की है। ‘अंत्योदय’ में निहित भारतीय संस्कृति के मूलभूत सिद्धांतों के प्रति समर्पित मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सबसे अधिक हाशिए पर रहने वाले व्यक्तियों के उत्थान को सर्वोपरि प्राथमिकता व महत्व देते हुए योजनाएं क्रियान्वित कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ने गरीबों उत्थान के लिए सावधानीपूर्वक योजनाएं तैयार की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग विभिन्न कल्याण योजनाओं से सबसे पहले लाभान्वित हों। योजनाएं, इस प्रकार प्रत्येक नागरिक के लिए सुख और समृद्धि का जीवन सुरक्षित करती हैं। सरकार विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम गांव व अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाभार्थियों में भरा जोश व उत्साह
विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के दौरान नागरिकों में नई उमंग व जोश भरने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम में भागीदारी करने वाले लोगों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। प्रचार वैन में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संदेश का प्रसारण दिखाया गया, जिसे देखकर लाभार्थियों में जोश व उत्साह का संचार हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभान्वित किया गया। बैंक की स्टॉल, स्वास्थ्य जांच शिविर, हेल्प डेस्क, आयुष कैंप, योगाभ्यास, क्रिड हेल्प डेस्क, सीएससी स्टाल, पीएम उज्ज्वला योजना, मेरा भारत पंजीकरण हेल्प डेस्क, एक्स सर्विस मेन व सर्विस मैन के लिए हेल्प डेस्क भी लगाई गई। इस कार्यक्रम में केंद्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया तथा लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कलेंडर व प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।
विधायक ने विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन हुए नागरिकों से आह्वान किया कि ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ में पहुंच कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं। इस दौरान नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर आधारित ब्रॉशर, कलेंडर सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास, क्रिड द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क, प्रश्रोतरी प्रतियोगिता हुई, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्प डेस्क बनाई गई, यात्रा के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयं सेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए।
जनसंवाद के माध्यम से सुनी ग्रामीणों की शिकायतें
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ के दौरान ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए उनकी परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की शिकायतें, मांगें व सुझाव लेने के लिए सीधे लोगों के बीच जाने की पहल शुरू की गई है। ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम जन-जन की आवाज बन चुका है। सरकार की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम धरातल पर सरकारी की योजनाओं के क्रियान्वयन और लोगों से सीधे फीडबैक लेने के लिए शुरू किया गया है, जिसके सराहनीय परिणाम आ रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सभी को ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ का संकल्प भी दिलाया।

अंत्योदय’ के सपने को साकार करने की दिशा में चल रही मोदी की गारंटी’ वाली गाड़ी, जन-जन के जीवन में ला रही खुशहाली
सरकार की ‘अंत्योदय’ योजनाओं का लाभ लेने के लिए ‘मोदी की गारंटी वैन’ के पास उमड़ रहे लाभार्थी
गांवों में पहुंचने पर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा गर्मजोशी से स्वागत
सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सिद्धांत के साथ कर रही काम, बोले विधायक जरावता
रेवाड़ी, 07 जनवरी, अभीतक:- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित’ भारत के सपने को साकार करने के लक्ष्य के साथ ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ रविवार को रेवाड़ी जिला के गांव कालूवास, लाखनौर, झोलरी, गुड्डी, आसलवास, सैदपुर-जैतपुर, खालेटा, गोठड़ा-टप्पा खोरी, रोझूवास, राजावास, मुकंदपुर बसई व संगवाड़ी में पहुंची। कोसली विधानसभा के गांव रोहडाई व गुड्डी में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, गांव झोलरी में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हुकुमचंद यादव, गांव राजावास में, बावल विधानसभा के गांव गोठड़ा-टप्पा खोरी में विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता, गांव आसलवास में भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, गांव सैदपुर-जैतपुर में भाजपा नेता कुलदीप चैहान, मुकुंदपुर बसई में हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार, गांव खालेटा में भाजपा नेता डा. अरविंद यादव, रेवाड़ी विधानसभा के गांव कालूवास में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डा. अरविंद यादव, गांव लाखनौर में भाजपा नेता अमित यादव, गांव राजावास में भाजपा नेता अजय कांटीवाल, गांव संगवाड़ी में भाजपा नेता सत्यदेव यादव ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सरकार की योजनाओं पर सबसे पहला हक गरीबों का – जरावता
पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावत ने बावल विधानसभा के गांव गोठड़ा टप्पा खोरी में लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा’ अंतिम व वंचित व्यक्ति तक सरकार की प्रमुख योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लाभार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि देश के वंचित लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार द्वारा सराहनीय कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं पर सबसे पहला हक गरीबों का है। सरकार की ओर से गरीबों के लिए जितनी अधिक योजनाएं बनेंगी, समाज उतना ही सुखी होगा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए प्रयत्नशील। सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सिद्धांत के साथ काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने ‘अंत्योदय’ उत्थान जैसी योजनाएं लागू कर हरियाणा प्रदेश के उन गरीब लोगों का कल्याण एवं उत्थान किया है जो समाज की स्ट्रीम लाइन से टूटे हुए व कटे हुए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
कोई भी लाभार्थी सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने से न रहे वंचित – डा. अरविंद यादव
हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन डा. अरविंद यादव ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा’ उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा और सशक्त माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए थे। सरकार जनता के घर द्वार पर पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रही है और लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से गांव, राज्य और देश का विकास होगा। सरकार का उद्देश्य यह है कि कोई भी लाभार्थी सरकार द्वारा जनहित के क्रियान्वित की गई योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विशेषकर कमजोर व वंचित वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाना है।
लाभपात्रों को सरकार की योजनाओं व सेवाओं से जोडकर लाभांवित कर रही यात्रा – हुकमचंद यादव
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव ने लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा’ देश-प्रदेश के योग्य लाभपात्रों को सरकार की योजनाओं व सेवाओं से जोडकर उन्हें लाभांवित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य मकसद आमजन को सरकार की योजनाओं से अवगत करवा कर उनको इन योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए पारदर्शी शासन दिया है। संकल्प यात्रा के दौरान पात्र नागरिकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं लेकिन जो लाभार्थी अभी तक छूट गए हैं, उनके आवेदन भी मौके पर ही करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं हैं जिन्हें इस यात्रा के जरिए जनता के समक्ष रखा जा रहा है।
धुआं मुक्त रसोई का सपना साकार कर रही प्रधानमंत्री ‘उज्ज्वला’ योजना
विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ कार्यक्रम के दौरान गरीब बीपीएल परिवारों की महिलाओं को निशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन भी प्रदान किए गए। उज्ज्वला गैस कनेक्शन पाकर पात्र महिलाओं की आंखें खुशी से चमक उठीं। वे बोलीं अब उन्हें चूल्हे की आग की तपन और धुआं से छुटकारा मिलेगा। महिलाओं ने कहा कि उज्जवला योजना से महिलाओं के जीवन से धुआं दूर होगा। महिलाओं ने ‘उज्ज्वला’ योजना का उपहार देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। लाभार्थियों ने कहा कि ‘उज्ज्वला’ योजना के माध्यम से महिलाओं को धुआं युक्त रसोई से आजादी मिल रही है। उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में आज हर घर को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिल रहा है। गैस का कनेक्शन मिल जाने से राज्य की महिलाएं काफी खुश हैं। इस योजना के तहत महिलाओं का धुआं मुक्त खाना बनाने का सपना साकार हो रहा है।
मुख्य अतिथियों ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद‘ के दौरान मुख्य अतिथियों ने गांवों में लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा योजना का लाभ, कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर लोगों को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ भारत का संकल्प भी दिलाया गया। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही बुढ़ापा पेंशन, बीपीएल व गुलाबी राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण, स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड लाभ सहित अन्य योजनाओं व सेवाओं का लाभ देकर ‘अंत्योदय’ के सपने को साकार कर रही है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद‘ के दौरान मुख्य अतिथियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए रूबरू करते हुए जागरूक किया।
लोक संपर्क विभाग के कलाकारों ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ के दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले के कलाकारों ने विकास गीतों के माध्यम से लोक गायन शैली में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया। कलाकारों ने आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाओं को लोक गीतों के जरिए जनता के समक्ष रखा। इस दौरान खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात सांझा की।

जिला में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद‘का आज 40वां दिन
39 दिन के सफर में जिला के 300 से अधिक गांवों को कवर कर चुकी है ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘
आज एक दर्जन गांवों में दस्तक देगी आधा दर्जन मोदी की‘गारंटी’ वैन
गांव खेड़ी मोतला, लोधाना व बिदावास में सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल लाभार्थियों से करेंगे संवाद
अतिरिक्त सचिव आलोक कुमार गांव रोझूवास में करेंगे ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ का अवलोकन
रेवाड़ी, 07 जनवरी, अभीतक:- ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के नोडल अधिकारी एवं एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ 39 दिन के सफर में अब तक रेवाड़ी जिला के विभिन्न विकास खंडों के 300 से अधिक गांवों को कवर करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की ‘अंत्योदय’ को समर्पित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से महरूम रहे पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कर चुकी है। रविवार को ‘विकसित भारत-जनसंवाद-संकल्प यात्रा‘ रेवाड़ी जिला के गांव कालूवास, लाखनौर, झोलरी, जुड्डी, आसलवास, सैदपुर-जैतपुर, खालेटा, गोठड़ा-टप्पा खोरी, रोझूवास, राजावास, मुकंदपुर बसई व संगवाड़ी में पहुंची और आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं बारे जागरूक करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर लोगों को योजनाओं व सरकारी सेवाओं की जानकारी दी। लाभार्थी एक ही स्थान पर अपनी समस्याओं के समाधान व योजनाओं का लाभ मिलने से खुश नजर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वैन में अपना विश्वास दिखाकर लाभान्वित हुए। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि सोमवार 8 जनवरी को 6 ‘मोदी की गारंटी वैन’ निर्धारित शेड्यूल अनुसार प्रातःरू10 बजे से व सायं 3 बजे से गांवों में पहुंचकर लोगों को लाभान्वित करेंगी। प्रचार वाहन नंबर 1 रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांव किशनगढ़ में प्रातरू 10 बजे से व शेखपुर-शिकारपुर में सायं 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 2 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव कान्हड़वास में प्रातःरू10 बजे से व गांव कारौली में सायं 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 3 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव भैरमपुर भड़ंगी में प्रातरू 10 बजे से व गांव बिदावास में सायं 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 4 बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव धामलावास में प्रातःरू 10 बजे से व गांव माजरा में सायं 3 बजे से, प्रचार वाहन नंबर 5 कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव रोझूवास में प्रातरू 10 बजे से व गांव पहराज में सायं 3 बजे से तथा प्रचार वाहन नंबर 6 बावल विधानसभा के गांव खेड़ी मोतला में प्रातःरू 10 बजे से व गांव लोधाना में सायं 3 बजे से पहुंचकर आमजन को सरकार की ‘अंत्योदय’ व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं बारे जागरूक करते हुए विभिन्न सेवाओं का लाभ देकर लाभान्वित करेंगे। गांव खेड़ी मोतला, लोधाना व बिदावास में‘ हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ का स्वागत करेंगे और लाभार्थियों से संवाद करेंगे। भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव एवं ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के हरियाणा प्रभारी आलोक कुमार गांव रोझूवास में यात्रा का अवलोकन करेंगे।

न टायर्ड हूँ न रिटायर, आर पार की लड़ाई लड़ूंगा – भूपेंद्र सिंह हुड्डा’
कड़ाके की सर्दी के बावजूद बरोदा जनआक्रोश रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़े’
हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने पर गृहणियों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और हर बुजुर्ग को 6000 महीना पेंशन देंगे – हुड्डा’
साढ़े 9 साल में इस सरकार ने सिर्फ जुमलेबाजी कर लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया – उदयभान’
हरियाणा में किसी का घमंड नहीं टिका, बीजेपी-जेजेपी का घमंड भी तोड़ेगी जनता – दीपेन्द्र हुड्डा’
खट्टर सरकार बताए दूसरे प्रदेशों से कौन सी पर्ची आती है जिन्हें खट्टर सरकार नौकरी दे रही – दीपेन्द्र हुड्डा’
बरोदा, 07 जनवरी, अभीतक:- कड़ाके की सर्दी में आज बरोदा हलके में आयोजित कांग्रेस की जनआक्रोश रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री चै. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे न तो टायर्ड हैं न रिटायर, हरियाणा को विकास और खुशहाली के रास्ते पर लेजाने के लिए इस सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने जनता का साथ मांगा जिसपर लोगों ने दोनों हाथ उठाकर पूरा साथ देने का भरोसा दिया। बरोदा हलके के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में विधायक इंदुराज नरवाल द्वारा आयोजित रैली में उमड़ी भारी भीड़ के उत्साह और जोश को देखकर गदगद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अग्नि परीक्षा तो सुनी थी, लेकिन आज सर्दी परीक्षा देख ली। हरियाणा की जनता के मन में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। चुनाव तो बस औपचारिकता भर है। उन्होंने हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आवाहन किया। जन आक्रोश रैली में कांग्रेस पार्टी के विधायक, सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष समेत महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, छैन्प्, फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी, जिलों के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने अपने मन की टीस जाहिर करते हुए कहा कि जो हरियाणा 2014 से पहले तक प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने में नंबर 1 था वो आज बेरोजगारी, अपराध में नंबर 1 पर है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय उन्होंने प्रदेश में बिजली कारखाने लगवाए, रेल, रोड, मेट्रो बनवाई, एक कलम से 1600 करोड़ के बिजली बिल माफ किये, 11000 सफाई कर्मचारी लगाये लेकिन मौजूदा सरकार गोहाना की मंजूरशुदा रेल कोच फैक्ट्री भी प्रदेश से बाहर ले गई। आज हरियाणा में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। पक्की नौकरियों को कौशल निगम के जरिए कच्चे में बदल दिया। जिसमें न नौकरी है न पेंशन। यही काम अग्निवीर योजना में हुआ जिसमें 18 साल का नौजवान भर्ती होगा और 4 साल बाद 22 की आयु में बेरोजगार होकर वापस घर लौट आयेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की हवा चल रही है और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर हर बुजुर्ग को 6000 महीना पेंशन देंगे। हमारी सरकार आने पर गृहणियों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देंगे। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे। 100-100 गज मुफ्त प्लॉट योजना को फिर से लागू करेंगे और गरीबों को 2 कमरे का मकान बनाकर देंगे। कौशल रोजगार निगम को खत्म कर खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती करेंगे। सफाई कर्मचारी, मनरेगा मेठ जैसे कर्मचारियों को पक्का करेंगे। किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि किसान आंदोलन में जो 750 किसान शहीद हुए उसमें हरियाणा के काफी किसान थे। कांग्रेस सरकार आने पर शहीद किसानों के परिवारों में एक सरकारी नौकरी देंगे। खिलाड़ियों के लिये पदक लाओ पद पाओ योजना फिर से शुरु करेंगे। रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चै. उदयभान ने कहा कि साढ़े 9 साल में इस सरकार ने जुमलेबाजी से देश के लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया है। इस सरकार ने गारंटी दी थी कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो जायेगी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, सी-2़50ः फार्मूले पर भाव मिलेगा, हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में यात्रा करवाएंगे, 2022 तक हर गरीब के सिर पर छत होगी, 100 दिन में महंगाई कम होगी, 100 दिन में काला धन लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देंगे। 100 स्मार्ट सिटी बनायेंगे। डीजल-पेट्रोल सस्ता होगा। इस सरकार ने अपनी एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया। आज हरियाणा पर कर्जा बढ़कर 4 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया। प्रदेश में दलितों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। सरकार के द्वारा जारी सामाजिक सुरक्षा सूचकांक के अनुसार हरियाणा में कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय हुए कामों की फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि हुड्डा सरकार ने 81 किलोमीटर मेट्रो बनवायी, थर्मल कारखाने लगवाये, रेल लाईन, नेशनल हाईवे बनवाये। 1600 करोड़ के बिजली बिल माफ किये। 2200 करोड़ के कोऑपरेटिव कर्जे माफ किये, हरिजन और बैकवर्ड निगम के 485 करोड़ के कर्जे माफ किये। 3 लाख 82 हजार गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिये। 22 लाख बच्चों को वजीफा दिया। उदयभान ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। पूरे प्रदेश से चै. भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा की आवाज आ रही है। रैली स्थल के आने के पूरे रास्ते सांसद दीपेंद्र हुड्डा का लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। रैली में उमड़ी भीड़ के जोशीले स्वागत से अभिभूत सांसद दीपेंद्र ने सभी का अभिवादन किया। अपने संबोधन में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि रिकार्ड सर्दी के दिन में बरोदा हलके ने भीड़ का रिकार्ड बनाया है। लोगों की ये भावना हरियाणा में रंग लेकर आएगी। जनता का आशीर्वाद खाली नहीं जायेगा और हरियाणा में बदलाव लेकर आयेगा। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूरे देश की नजर हरियाणा पर होगी। ऐसे में पूरा देश देखेगा कि हरियाणा किसानों के साथ खड़ा होगा या किसानों पर अन्याय करने वालों के साथ, हरियाणा खिलाड़ी बेटियों के साथ खड़ा होगा या उनके साथ अन्याय करने वालों के साथ। हरियाणा बेरोजगारों के साथ खड़ा होगा या बेरोजगारी देने वालों के साथ। हरियाणा अहंकारियों के साथ खड़ा होगा या हरियाणा को विकास और खुशहाली पर ले जाने की लड़ाई लड़ने वालों के साथ। उन्होंने बीजेपी की साजिशों से सावधान रहने को चेताते हुए कहा कि ये चुनाव हरियाणा के भविष्य को बचाने का चुनाव है। सत्ता में बैठे लोग हमें निशाने पर लेने के लिए साम दाम दंड भेद का सहारा लेकर सारे चक्रव्यूह रचेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया है। जो हरियाणा 2014 से पहले विकास के नाम पर जाना जाता था, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, खेल-खिलाड़ियों के मान सम्मान में, किसान के हकों के फैसले, गरीब कल्याण की योजनाओं में और आपसी भाईचारे में नंबर 1 पर माना जाता था, वो आज साढ़े 9 साल के बाद बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, नशाखोरी में नंबर 1 पर पहुंच गया है। हर घर में पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार है। न प्राईवेट में नौकरी न सरकारी नौकरी। 2 लाख सरकारी नौकरी समाप्त कर दी गयी। आज हरियाणा का नौजवान बेरोजगारी के कारण डिप्रेशन में चला गया या अपना सब कुछ बेचकर, कर्ज लेकर विदेशों में नौकरी खोजने को मजबूर है। हरियाणा वालों को तो अन्य प्रदेशों में मौका नहीं मिलता लेकिन हरियाणा की भर्तियों में 80 एसडीओ में से 78 बाहर के चयनित हुए। एसडीओ इलेक्ट्रिकल में 99 में से 77 बाहर के, असिस्टेंट प्रोफेसर टेक्निकल की लिस्ट में 156 में से 103 बाहर के चयनित हुए और अब हाल में ैक्व्च् लिस्ट में 7 में से 4 पदों पर दूसरे प्रदेश के लोगों की भर्ती कर ली गई। उन्होंने सीधा सवाल किया कि खर्ची पर्ची की बात करने वाली खट्टर सरकार बताये कि दूसरे प्रदेशों से कौन सी पर्ची आती है जिन्हें खट्टर सरकार नौकरी दे रही है। बीजेपी-जेजेपी सरकार ने भ्च्ैब् में चेयरमैन भी झारखंड से लाकर बैठा दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने युवाओं को विश्वास दिलाया कि 6 महीने की बात है हरियाणा में बदलाव होगा और नौजवानों का हित सोचने वाली कांग्रेस सरकार आयेगी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि साढ़े 9 साल में हरियाणा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 75 पार तो जेजेपी ने बीजेपी के खिलाफ जमना पार का नारा दिया। चुनाव बाद दोनों ने 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन और हरियाणा के नौजवानों को 75 प्रतिशत रिजर्वेशन के नाम पर समझौता किया। लेकिन 5100 बुढ़ापा पेंशन तो किसी को मिली नहीं, जिनको मिल रही थी उनमें से ज्यादातर की कट और गयी। इनका समझौता पेंशन या रिजर्वेशन का नहीं बल्कि मिलकर हरियाणा को लूटने का, अपने भ्रष्टाचार की फाईलों को बंद कराने का था। बीजेपी-जेजेपी ने आपस में महकमे बांट लिये और प्रदेश में लूट मचा दी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इस सरकार ने हर वर्ग का तिरस्कार किया है। कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा जो इस सरकार की तानाशाही के खिलाफ सड़क पर न आया हो। एक साल तक सड़कों पर बैठे किसानों को बीजेपी ने उपद्रवी और आतंकवादी तक कहा। आंदोलन में शहीद होने वाले 750 किसानों के लिये संवेदना के 2 शब्द कहने तक से इनकार कर दिया। इस सरकार ने खिलाड़ी बेटियों को दिल्ली की सड़कों पर घसीट कर अपमानित किया। कर्मचारी, मनरेगा मजदूर, ग्रामीण चैकीदार, आंगनवाड़ी आशा वर्कर, सरपंच पर लाठीचार्ज किया। हर वर्ग को लाठी की भाषा में जवाब दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में किसी का घमंड नहीं टिका और बीजेपी-जेजेपी का घमंड भी जनता तोड़ेगी।
’’’

प्रधानमंत्री ने दिव्यांग नाम देकर दिव्यांगजन के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया – कृषि मंत्री जेपी दलाल
वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की रीढ़ – कृषि मंत्री
जिला रेडक्रॉस सोसायटी व अलिम्को तथा अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड सीएसआर की व्योश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक जनों को सहायक उपकरण वितरण समारोह का किया गया आयोजन
तोशाम, 07 जनवरी, अभीतक:- प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की रीढ़ हैं। उन्हें मजबूती देना हम सब की जिम्मेदारी हैं। उन्हें वक्त के साथ अधिक सम्मान और देखभाल की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जिला भिवानी में कोई भी जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग के बिना नही रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांग नाम देकर दिव्यांगजन के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। कृषि मंत्री रविवार को अनाज मंडी तोशाम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अरावली पावर कम्पनी प्राइवेट लिमिटेड सीएसआर की व्योश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकजनों को सहायक उपकरण वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर खंड तोशाम, बवानीखेड़ा व भिवानी के 388 लाभार्थियों को 46 लाख से अधिक की राशि के 26 सौ से अधिक उपकरण वितरित किए गए। कृषि मंत्री ने जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक द्वारा तोशाम में बाईपास सहित रखी गई विभिन्न मांगों को मुख्यमंत्री से बात करके पूरा करवाए जाने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने प्रत्येक लाभार्थी को संक्रांति के अवसर पर कम्बलध्शॉल भेंट किए जाने की घोषणा की। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मोदी सरकार ने दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठजनों के सम्मान और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। कंपनियों पर कानून लागू किया गया है कि आमदनी का दो प्रतिशत सामाजिक कार्यों में लगाएं और आज उसी का नतीजा है कि गांव-गांव जाकर एक-एक जरूरतमंद व्यक्ति को ढूंढ कर जरूरत के हिसाब से उपकरण तैयार करवाकर मदद पहुंचाई जा रही है। सरकार दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ जनों को पूजनीय मानती है और इसके लिए सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है और आज उसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने किसी व्यक्ति के अंदर कुछ कमियां दे दी हैं उसको हम भगवान मानकर उसकी सेवा करने का काम करते हैं। एक सभ्य समाज का निर्माण करने के लिए सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। सरकार का निर्णय है कि कमजोर वर्ग को खजाने का लाभ सबसे पहले मिलना चाहिए और आज बिना किसी भेदभाव के इसका लाभ दिया जा रहा है। गरीबों को उनका हक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस घर में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है उसको 5 नंबर देने का निर्णय सरकार ने लिया। परिणामस्वरूप ऐसे घरों के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है जिनको पहले यह लाभ नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और हम सेवक हैं। अब पहले वाली मानसिकता नहीं रही। सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है और उसी का नतीजा है कि गरीबों का आशीर्वाद मोदी जी को मिल रहा है। उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि जिला भिवानी पहला ऐसा जिला बनेगा जिसके प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन को उपकरण उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिवानी, बहल, लोहारू खंड में भी सर्वे करवाया जा चुका है जिनमें एक हजार लाभार्थियों की पहचान कर उनके जरूरत के हिसाब से उपकरण तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी ही कार्यक्रम कर सम्बंधित जरूरतमंदों को उपकरण मुहैया करवा दिए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि 31 मार्च तक देश मे भिवानी पहला जिला होगा जहां एलिम्को कम्पनी पहुंचकर सौ प्रतिशत जरूरतमंदों को उपकरण उपलब्ध करवाएगी। उपायुक्त ने इस मौके पर बताया कि हीरानन्द ट्रस्ट का पैसा तोशाम के सौन्दर्यकरण के लिए खर्च किया जाएगा। जल्द ही इसके टेंडर जारी किए जाएंगे। उपायुक्त ने लोगों से जलसंरक्षण किए जाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की स्कीम का लाभ उठाते हुए किसान खेतों में टैंक बनाएं व पानी की बचत करें। उपायुक्त ने कहा कि नौजवान युवा बड़े बुर्जुगों को उतनी ही प्राथमिकता व सम्मान दें जितना कि वे अपने कार्य को देने मे लगे होते हैं। हम सभी को बड़े बुर्जुगों के महत्व को समझना चाहिए और उनसे सीख लेने का सुनहरा अवसर गंवाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को अपने बड़े बुर्जुगों को ये आभास कराते रहना चाहिए कि वे भी उनके जीवन में अहम महत्व रखते हैं वे उन पर बोझ नही बल्कि समाज की अमूल्य संपति से भी अधिक प्रिय हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार दलाल, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव प्रदीप हुड्डा, एपीसीपीएल के महाप्रबंधक दिलीप कईबोरता, एलिम्को कम्पनी के प्रबंधक हरीश कक्कड़, एलिम्को से उप-प्रबंधक लालिता, डॉ योगेश, डॉ विक्रम सोलंकी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़,एडवोकेट राजबाला श्योराण,मुकेश पहाड़ी, तोशाम के सरपंच राजेश तंवर, मीडिया प्रभारी रोहताश चैहान, व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक, क्रेशर एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मलिक, राजेन्द्र गांधी, बाबा मुंगीपा गौशाला प्रधान नरेंद्र लालदास, लाला प्रधान कैरू, महेन्द्र शर्मा कुड़ल, राजा ढाणी माहू, नरेन्द्र देवराला, नवीन रतेरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

सनातन धर्म में गौ माता का स्थान सबसे ऊपर है – कृषि मंत्री जेपी दलाल
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने दिनोद, बापोड़ा, दुल्हेड़ी, तोशाम, पिंजोखरा की गौशालाओं के लिए दी 25 लाख रुपए से अधिक के दिए चैक
बापोड़ा गौशाला को 11 लाख, दिनोद, दुल्हेड़ी, सागवन, पिंजोखरा तथा बजीणा की गौशाला को अपनी तरफ से पांच-पांच लाख रुपए देने की घोषणा की
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने गांव बापोड़ा में गौशाला में आयोजित कार्यक्रम को किया बतौर मुख्य अतिथि संबोधित
भिवानी, 07 जनवरी, अभीतक:- प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का सबसे ऊपर स्थान है। गाय की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नही है। इसलिए हरियाणा सरकार ने गौ सेवा आयोग का बजट 40 से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए किया है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री दलाल रविवार को गांव बापोड़ा की गौशाला में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने बापोड़ा की बाबा पंच पीर गौशाला को आठ लाख सात हजार रुपए का चैक तथा 11 लाख रुपए अपनी तरफ से देने की घोषणा की। उन्होंने दिनोद गौशाला को चार लाख 70 हजार रुपए का चैक तथा पांच लाख रुपए अपने कोष से देने की घोषणा की। इसी प्रकार से उन्होंने दुल्हेड़ी गौशाला को दो लाख 51 हजार रुपए का चैक तथा पांच लाख रुपए अपनी तरफ से, सागवन तथा बजीणा गौशाला को पांच-पांच लाख रुपए अपनी तरफ से देने की घोषणा की। उन्होंने तोशाम गौशाला चार लाख 53 हजार रुपए का चैक, पिंजोखरा में चार लाख 65 हजार रुपए तथा पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। अपने संबोधन में कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि गौ माता में सभी देवताओं का वास होता है। जिस घर में गाय होती है, वहां खुशहाली अपने आप आ जाती है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे जहर मुक्त खेती को अपनाएं, क्योंकि रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से कैंसर, बीपी, शुगर और हृदयघात जैसी लाइलाज बीमारियां पैदा हो रही हैं। देशी गाय की खरीद पर सरकार 25 हजार की सब्सिडी प्रदान कर रही है। सरकार जहर मुक्त खेती के लिए प्रशिक्षण भी दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। किसानों व गरीबों की खुशहाली के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं,जिससे उनको बिन मांगे हक मिल रहा है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कृषि मंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला संयोजक रविंद्र बापोड़ा, गौशाला प्रधान पवन शर्मा, सरपंच सुग्रीव, तेजवीर, जगदीश, उमेद शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित कर कृषि मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन अनीता मलिक, पूर्व विधायक शशि परमार, राजेंद्र गांधी, प्रो. आत्मप्रकाश, कृषि उप निदेशक डॉ. विनोद फौगाट, पशुपालन विभाग केउ प निदेशक डा. रविंद्र सहरावत, नायब तहसीलदार आलमगीर, पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, जेपी दुबे, राजबाला श्योराण, मंडल अध्यक्ष मोंटी सारसर, महेंद्र शर्मा, राजा ढाणी माहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक

सेशन जज दीपक अग्रवाल ने किया जेल का औचक निरीक्षण किया
भिवानी, 07 जनवरी, अभीतक:- जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, सीजेएम-कम-सचिव कपिल राठी, सीजेएम रितू, किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट राकेश कादयान ने स्थानीय जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों-हवालातियों को उनके केसों में आ रही मुश्किलों को सुना व समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी। उन्होंने जेल की बैरिकों व जेल में स्थापित कानूनी सहायता क्लीनिक और जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जेल के किचन का भी दौरा किया और तैयार हो रहे भोजन का भी निरीक्षण किया। साथ ही जेल अधिकारियों को खाना पकाने में साफ-सफाई का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा जिला व सेशन जज ने जेल में बंद कैदियों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को अपने केस की पैरवी करने के लिए वकील की जरूरत है, तो वह मुफ्त कानूनी सेवाएं के लिए प्राधिकरण के अधीन वकील की सेवाएं ले सकता है। इस संबंध में लिखित दर्खास्त जेल प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिवानी के कार्यालय को भेजनी होती है। महिला जेल बंदियों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी। उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य जांच, कानूनी जागरुकता के विषय में संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। महिलाओं के छोटे बच्चों के लिए खेल के कमरे का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सेशन कोर्ट के सुप्रिडेंट डॉक्टर परमिंदर सिंह, जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, उप अधीक्षक राय साहब, लीगल एड डिफेंस काउंसलर के चीफ एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, डिप्टी चीफ एडवोकेट नरेंद्र कांटीवाल, सहायक डिफेंस काउंसलर एडवोकेट, बबीता दहिया और अमित चावला सहित अन्य जेल कर्मचारी मौजूद रहे।

832 स्कूलों को बंद किया जा रहा, 7349 बच्चों का भविष्य अंधकारमय – अनुराग ढांडा’
भाजपा के राज में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो चुकी – अनुराग ढांडा’
साजिश के तहत सरकारी स्कूलों को बंद करने में लगी खट्टर सरकार- अनुराग ढांडा’
मुख्यमंत्री खट्टर जवाब दें, प्राइमरी स्कूलों में 20 से कम बच्चे क्यों हुए – अनुराग ढांडा’
1032 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द की, 60 हजार बच्चों के भविष्य पर संकट – अनुराग ढांडा’
दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाया – अनुराग ढांडा’
चंडीगढ़, 07 जनवरी, अभीतक:- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार को बयान जारी कर हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो चुकी है। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में मर्जर के नाम पर 832 स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जिससे लगभग 7349 बच्चों का भविष्य अंधकारमय है। इसके अलावा 1032 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है, जिससे लगभग 60 हजार बच्चों का भविष्य अंधकार में है। खट्टर सरकार साजिश के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बंद करने में लगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की वजह से हरियाणा सरकार को पहले ही हाईकोर्ट से 5 लाख का जुर्माना एवं फटकार लग चुकी है। मुख्यमंत्री खट्टर को इसका जवाब देना चाहिए कि प्राइमरी स्कूलों में 20 से कम बच्चे क्यों हुए? विधानसभा में सरकार ने खुद बताया था कि प्रदेश के 1500 से ज्यादा स्कूलों में टॉयलेट नहीं, 8000 से ज्यादा क्लासरूम की कमी है। जिसके कारण बच्चे जमीन पर पेड़ के नीचे पढ़ने के लिए मजबूर है। सैकड़ों स्कूलों में पीने का पानी और बिजली कनेक्शन नहीं है। इसके अलावा स्कूलों में बच्चे सुरक्षित नहीं है, पिछले दिनों रेवाड़ी के एक स्कूल की दीवार गिरने से 12 साल के बच्चे की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों को किताबें उपलब्ध करवाने में भी भ्रष्टाचार हुआ है।सरकारी स्कूलों में 30,000 से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, कई स्कूलों में तो चार कक्षाओं पर एक ही टीचर उपलब्ध है। बच्चे 70 से 80 साल पुरानी सरकारी स्कूल की इमारत में पढ़ने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ पंजाब सरकार ने शिक्षा का बजट बढ़ा दिया, वहीं हरियाणा सरकार ने 11.7ः शिक्षा का बजट घाटा दिया। इसी से पता चलता है कि शिक्षा हरियाणा सरकार की प्राथमिकता ही नहीं है। शिक्षा विभाग में फाइलों पर धूल जमी पड़ी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली और अब पंजाब में स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम किया जा रहा है। वहां बच्चे प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी 2024 में सरकार बनाकर हरियाणा के सरकारी स्कूलों को भी बेहतरीन बनाने का काम करेगी। बीजेपी की सरकारी स्कूलों को बेनकाब करने की साजिश का पर्दाफाश करेंगे। वहीं हर सरकारी स्कूल में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. ओम प्रकाश चैटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत कानूनी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किए नियुक्त
जसवीर ढिल्लों को कानूनी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया
चंडीगढ़, 07 जनवरी, अभीतक:- इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. ओम प्रकाश चैटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत इनेलो पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की। इनेलो पार्टी ने रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। कानूनी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बताया कि जसवीर ढिल्लों को कानूनी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदीप मेहता को सिरसा, राजेश शर्मा को फतेहाबाद, प्रदीप बाजिया को हिसार, अनिल सांगवान को भिवानी, अनिल फोगाट को चरखी दादरी, राजकुमार यादव को महेंद्रगढ़, मोहित यादव को रेवाड़ी, अजय चैधरी को गुरुग्राम, यूसुफ खान को मेवात, पवन कुमार सोरोत को पलवल, राम शरण को फरीदाबाद, चाँद सिंह राठी को झज्जर, बाल किशन शर्मा को सोनीपत, विनोद अहलावत को रोहतक, निर्मल सिंधु को जींद, राजेंद्र जागलान को पानीपत, रवींद्र मान को करनाल, शशि वालिया को कैथल, जय सिंह देशवाल को कुरुक्षेत्र, गुरमीत सिंह को यमुनानगर, मनजीत सिंह को अंबाला और अनिल कालीरमण को पंचकुला का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

दूसरे महिला सम्मान समारोह में 800 से भी ज्यादा महिलाओं का हुआ सम्मान
मातृशक्ति का विश्वास ही मेरे लिए जीत का आशीर्वादरू मास्टर सतबीर रतेरा
कलिंगा, 07 जनवरी, अभीतक:- परिवर्तन मंच हरियाणा द्वारा महिलाओं के सम्मान की कड़ी में आज गांव कलिंगा के प्रसिद्ध माता मंदिर प्रांगण में आयोजित हुए दूसरे महिला सम्मान समारोह में 800 से भी ज्यादा महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेविका एवं पूर्व जिला पार्षद रविता सतबीर रतेरा द्वारा की गई, जिसमें हल्का बवानीखेड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहें। समारोह की शुरूआत माता रानी के चरणों में नमन कर की गई। तत्पश्चात समारोह में पहुंची सभी महिलाओं को रानी लक्ष्मी बाई का चित्र एवं गर्म कम्बल भेंट कर सम्मानित करते हुए मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि आज इस भारी संख्या में उमड़ी मातृशक्ति ने सिर्फ एक आवाज पर उपस्थित होकर जो विश्वास मुझ पर जताया है, यकीन मानिए ये विश्वास ही मेरे लिए जीत का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि आपका ये कर्ज मैं जीवन पर्यन्त याद रखूंगा और जब भी मेरी माताओं-बहनों को उनकी जरूरत होगी। उनका ये बेटा, ये भाई उनकी सेवा में हमेशा तैयार मिलेगा। मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकार, प्रतिनिधित्व, सशक्तिकरण और समानता सुनिश्चित करने के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी हमेशा अग्रिम पंक्ति में रही है और उनके उत्थान के लिए कांग्रेस की दृढ़ इच्छाशक्ति कभी कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए, महिला सशक्तिकरण केवल एक चुनावी नारा नहीं है, बल्कि एक विश्वास है जिसे पार्टी विभिन्न महिला-केंद्रित योजनाओं और नीतियों के माध्यम से शुरू से ही निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं से ही मानव जाति का अस्तित्व संभव है। मातृशक्ति को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय, विचार, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, अवसर की समानता का सु-अवसर प्रदान करना ही नारी सशक्तिकरण का आशय है। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है। मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि समाज को जगाने के लिए महिलाओं का जागृत होना जरुरी है। महिलाएं जब पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है तो परिवार आगे बढ़ता है, गाँव आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की ओर उन्मुख होता है। मास्टर सतबीर रतेरा ने कहा कि आज भाजपा सरकार बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा तो देती है लेकिन सच्चाई ये है कि प्रदेश मे ंना तो महिलाऐं सुरक्षित है और न ही बेटियां पढ़ पा रही है। महिलाओं के मुद्दें पर भाजपा-जजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। इसलिए प्रदेश की माताओं-बहनों का विश्वास फिर से कांग्रेस पार्टी में बन चुका है। उन्होंने कहा कि चै. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश में महिलाओं के रोजगार, सुरक्षा और महंगाई से निजात दिलाने वाली अनेक प्रकार की योजनाओं को हरियाणा में फिर से लागू किया जाएगा। पूर्व पार्षद एवं समाजसेविका रविता सतबीर रतेरा ने कहा कि समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा स्वयं बवानीखेड़ा हल्के की माताओं-बहनों के लिए सिलाई सैंटर, पढ़ाई-लिखाई में मदद व गरीब बेटियों के शादीयां करवाने जैसे समाजसेवी कार्यों में निरंतर लगे हुए है। इसलिए क्षेत्र की माताओं-बहनों को ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है कांग्रेस सरकार बनने पर मास्टर सतबीर रतेरा जी के नेतृत्व में इन कार्यों को ओर अधिक सक्रियता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं बवानीखेड़ा हल्के की मेरी माताओं और बहनों को भरोसा दिलाती हूं कि मास्टर सतबीर रतेरा जी एक भाई और एक बेटे के रूप में हमेशा आपकी सेवा करेंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच औम सिंह, धर्मपाल कलिंगा, विष्णु फौजी, कालू परमार फौजी, धर्मबीर दहिया, जसवंत घणघस धनाना, बंसी घणघस धनाना, भूप सिंह जाटू लुहारी, पूर्व बीडीसी जयपाल जांगड़ा पुर, अनुप बडेसरा सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *