Haryana Abhitak News 04/02/24

एच.डी. स्कूल बिरोहड़ में स्काॅलरशिप टेस्ट में उमड़ी छात्रों की भीड़
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक:- एच.डी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में स्काॅलरशिप एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्या नमिता दास ने बताया कि अभिभावकों ने सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करवाकर न केवल विद्यालय के प्रति अपनी आस्था जताई, बल्कि उन्होनें एच.डी. स्कूल बिरोहड़ के परिणामों व प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों द्वारा हासिल सफलता की भी प्रशंसा की है। उन्होंने स्काॅलरशिप टेस्ट में पहुंचे विद्यार्थियों व अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अभिभावकों के मन में शिक्षा प्राप्ति की जो लगन है वह बहुत ही सराहनीय है। निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यालय में पधारे सभी विद्यार्थियों का तहे दिल से स्वागत किया तथा अपने संदेश में उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि एच.डी. विद्यालय विद्यार्थियों को देश की सर्वोत्तम सेवाओं तक पहुंचाने का काम करेगा। इस मौके पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि स्काॅलरशिप टेस्ट को पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए मेरिट के आधार पर स्काॅलरशिप का प्रावधान रखा गया है। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार एनडीए, एनटीएसई, आईआईटी, नीट, यूपीएसई, सीए तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों को मेधा सूची में उपस्थिति दर्ज करवा अपना लोहा मनवाया। उसी प्रकार इस क्षेत्र के विद्यार्थी भी सफलता अर्जित कर अपने क्षेत्र व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्या नमिता दास, उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल व अभिभावकों सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

जय श्री श्याम के जयकारे लगाकर निशान ध्वजा यात्रा को रोहद के लिए रवाना करते हुए मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी।
निशान ध्वजा यात्रा में पहुँचे मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी को श्याम बाबा की तस्वीर भेंट कर सम्मान करते हुए आयोजक।’

बहुत दयालु है खाटू वाले श्याम प्रभु – नवीन बंटी’
प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने भव्य पैदल निशान ध्वजा यात्रा को रोहद धाम किया रवाना                                                                                                             प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने श्याम बाबा की आरती कर सभी हलकावासियो के लिए सुख व समृद्धि की कामना की’
बहादुरगढ़, 04 फरवरी, अभीतक:- हारे का सहारा खाटू श्याम अपने भक्तों के जीवन में आने वाले सभी दुख व संकटों को दूर करके उनके जीवन में सुख व समृद्धि के भंडार भर देते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने बतौर मुख्य अतिथि ने भव्य पैदल निशान ध्वजा यात्रा को रोहद धाम रवाना करते हुए कही। रविवार को श्री खाटू श्याम जी बस सेवा परिवार द्वारा नई बस्ती स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर से सर्वशक्ति पीठ मंदिर रोहद तक दूसरी भव्य पैदल निशान ध्वजा यात्रा निकाली गई। भव्य निशान ध्वजा यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि नवीन बंटी का दीपांशु गुप्ता सहित श्याम भक्तों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया व पगड़ी बांधकर व पटका पहनाकर सम्मान किया। नवीन बंटी ने श्याम बाबा की आरती कर सभी हलकावासियो के लिए सुख व समृद्धि की कामना की। जय श्री श्याम, जय श्री श्याम के गगन भेदी जयकारे लगाकर भव्य पैदल निशान ध्वजा यात्रा को रोहद के लिए रवाना करते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने कहा कि खाटू वाले श्याम प्रभु बहुत दयालु है। सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वाले अपने भक्तों कि वह सदा रक्षा करते हैं। खाटू वाले श्याम सच्चे मन से पूजा अर्चना करने वाले अपने भक्तों पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं और उनके जीवन में आने वाले सभी दुख तकलीफ व बाधाओं को दूर कर देते हैं। आयोजक दीपांशु गुप्ता ने प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी को स्मृति चिन्ह के रूप में बाबा श्याम की तस्वीर भेंट की। भव्य निशान ध्वजा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने ध्वज लेकर धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की।

अहीर रेजिमेंट को लेकर जारी धरना स्थल खेड़की दोला में यादव महासभा जिला झज्जर के सदस्य पूरे जोश और उत्साह के साथ पहुंचे
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक:- रविवार को अहीर रेजिमेंट के धरना शुरू होने के लगातार शांति पूर्ण 2 वर्ष पूरे होने पर धरना स्थल खेड़की दोला में यादव महासभा जिला झज्जर के सम्मानित सदस्य पूरे जोश और उत्साह के साथ पहुंचे। धरना स्थल पर हवन यज्ञ किया और फिर हुई मीटिंग में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से आए हुए सभी अहीर रेजिमेंट की मुहिम से जुड़े। सभी लोगो ने एक मत से यह बात कही कि हमारी सभी लोगांे की शुरु से ही यह बात विशेष तौर पर रही है कि वोट वही पाएगा, जो अहीर रेजिमेंट बनवाएगा। इस बात को सब ने विशेष तौर पर जोर के साथ कहा कि जो भी राजनीतिक दल अपने-अपने चुनावी घोषणा पत्र में अहीर रेजिमेंट बनवाने की बात कहेगा। समाज उसी दल को समर्थन करेगा और अहीर के गांव-गांव जा कर उस दल के लिए वोटों की अपील करेगा और इस मुहिम को अत्यधिक बल देने के लिए खेड़की दोला धरना स्थल पर इसी माह 18 फरवरी रविवार को एक विशेष मीटिंग की जाएगी। जिसमें आगे की रणनीति के लिए बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर झज्जर से अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर) के जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र दरोगा की अध्यक्षता में श्री कृष्ण दहिया प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर) संजय यादव पूर्व उपप्रधान यादव महासभा, हिम्मत यदुवंशी, कैप्टन राजेंद्र यादव, दीपक यादव, कैप्टन युद्धवीर सिंह, सुनील बोहरा, युद्धवीर बोहरा, कैप्टन रामावतार आदि गणमान्य लोग खेड़की दोला धरना स्थल पर पहुंचे।

ओमेक्स सिटी में हुआ काव्योत्सव
बहादुरगढ़, 04 फरवरी, अभीतक:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा रविवार को ओमेक्स सिटी स्थित विविधा सांस्कृतिक केंद्र में काव्योत्सव का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के कई रचनाकारों ने भाग लिया। संस्था के जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा की जानी-मानी कवयित्री डॉ, मंजु दलाल व गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी के अलावा वेदप्रकाश फोन्दणी, मोहित कौशिक व अजय भारद्वाज ने भी काव्यपाठ किया। अजय भारद्वाज की सरस्वती वंदना से शुरू हुए इस कार्यक्रम में हास्य व श्रंगार रस की प्रमुखता रही। विरेन्द्र कौशिक व कौशिक ने जहां हिंदी व हरियाणवी में कुछ हास्य रचनाएं प्रस्तुत कीं वहीं वेदप्रकाश फोन्दणी ने राम मंदिर पर आधारित अपनी रचना से सभी को मंत्रमुग्ध किया। डॉ.मंजु दलाल ने लघु कविताओं व गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने मुक्तकों के माध्यम से अपनी बात कही।
कार्यक्रम में प्रस्तुत कुछ कविताओं की बानगी देखिए…
सदा सनातन सदा पुरातन,
ये मेरा भारत बदल रहा है।
हैं छंट रहे काले-काले बादल,
अज्ञान-तम से निकल रहा है।
-वेद प्रकाश फोन्दणी
ज्यब भी सर्दी आवे सै।
बैरन कती नहीं नहावै सै।
मैके जाण की धमकी दे,
पर भेजे तै भी ना जावे से।
– विरेन्द्र कौशिक
हम कसम अपनी तोड़ सकते हैं।
अपने कदमों को मोड़ सकते हैं।
आप सा कोई न मिले जब तक,
आपको कैसे छोड़ सकते हैं?
– कृष्ण गोपाल विद्यार्थी
प्रेम का न कोई छोर,यह घटा घनघोर।बरसे अतिजोर,मन में उमंग।तन में तरंग,उठकर हर्षाए।चहुंओर एकखुमारी छाए।धक-धक धड़कन बढ़ती जाए।
– डॉ.मंजु दलाल
जो तुम्हे इतना आसान लग रहा है।
यही जुटाने में मेरा जी जान लग रहा है।
अपनी हैसियत से औकात बता रहा था जो कल,
आज मेरे रुतबे से परेशान लग रहा है।
– मोहित कौशिक
संसार चले पदचिन्हों पर,
कुछ ऐसी राह बनाएं हम।
शत्रु को रखें ठोकर पर ,
मित्रों को गले लगाएं हम
-अजय भारद्वाज

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में अशोक तंवर समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा’
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अनेक बड़े नेता भाजपा के हुए’
डा. अशोक तंवर की देशहित में काम करने की कसक भाजपा में पूरी होगी – मनोहर लाल’
मोदी-मनोहर सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर 100 प्रतिशत खरा उतरी – नायब सैनी’
पंचकूला, 04 फरवरी, अभीतक:- कुछ दिन पहले बीजेपी का दामन थामने वाले पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर का असर अब दिखाई देने लगा है। अशोक तंवर ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में अशोक तंवर के समर्थक रहे कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने भाजपा में आस्था जताई। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सभी को बारी-बारी कमल के निशान का सम्मान सूचक पटका पहनाया और भाजपा में स्वागत किया। पंचकूला के भाजपा कार्यालय में आज भाजपा का दामन थामने वाले रेवाड़ी से पूर्व विधायक रणधीर कापड़ीवास, रोहतक से प्रदेश सचिव ट्रेड विंग बिमल मनोचा, थानेसर जिला अध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा, नीलोखेड़ी से प्रदेश ज्वाइंट सचिव गुरमेज गोंडार, राई से प्रदेश ज्वाइंट सचिव सुनील खेड़ी, रेवाड़ी से आम आदमी पार्टी के नवीन अरोड़ा, लीगल सेल के जिला प्रेजीडेंट एडवोकेट कुलदीप, गन्नौर से स्टेट वाइस प्रेजीडेंट ट्रेड अनिल भारद्वाज, फतेहाबाद से पूर्व जिला पार्षद विजेंद्र सिवाच, हिसार से नवदीप गोदारा, पुन्हाना से जिला अध्यक्ष साहब खान पटवारी, मुलाना से पूर्व पार्षद श्रीमती मिथलेश चैधरी, बवाना खेड़ा से प्रदेश ज्वाइंट सेकेटरी एससी विंग रामफल कमांडों, कैथल से डा. विंग के पूर्व अध्यक्ष डा. अतुल चन्ना, आम आदमी पार्टी से सतनाम सिंह रोड़ी आदि सहित सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के साथ चलने का संकल्प लिया और पूरी निष्ठा से चुनाव में भाजपा को वोट देने और दिलाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सभी को विश्वास दिलाया कि भाजपा में आस्था जताने वाले हर व्यक्ति को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पास बैठे अशोक तंवर की ओर देखते हुए कहा कि देश और समाज हित में काम करने की डा. तंवर की कसक भाजपा में अवश्य पूरी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डा. अशोक तंवर मेरे परिवार का हिस्सा है। अपने विचार के अनुरूप सब कुछ छोड़कर सही रास्ते पर और सही जगह पर आए हैं। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि अकेले नहीं बल्कि अपने साथ सैकड़ों की संख्या में साथियों को लेकर भी आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी जगह काम करते हैं, लेकिन मुझे बड़ी पीड़ा हुई जब डा. अशोक तंवर पर हिंसात्मक तरीके से हमला हुआ और इन्हें घायल किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अशोक तंवर नाते के हिसाब से भांजे लगते हैं, क्योंकि इनकी माता जी और मेरा एक ही गांव है। डा. तंवर और उनकी टीम का भाजपा में शामिल होने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देर आए, दुरूस्त आए। सीएम ने कहा कि जब भी कभी अशोक तंवर से मिलते थे तो मुझे लगता था कि इनके मन में देश और समाज हित में काम करने की तड़प है। उन्होंने कहा कि जब यह तड़प कांग्रेस में पूरी नहीं हुई तो दूसरी जगह गए और यह तड़प वहां भी अधूरी रह गई तो अब सही जगह आए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अशोक तंवर को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब डा. तंवर की जो भी कसक है वह भाजपा में जरूर पूरी होगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, बीजेपी उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, मेयर कुलभूषण गोयल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजिता मेहता, बीजेपी जिला महामंत्री परमजीत कौर और वीरेद्र राणा, सह कोषाध्यक्ष वीरेद्र गर्ग, मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाईजर तरूण भंडारी आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे – नायब सैनी’
कांग्रेस आज भी परिवारवाद के मोह में फंसी हुई है – नायब सैनी’                                                                                                                                                   डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए नेताओं व पदाधिकारियों को भाजपा ज्वाइंन कराने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी पत्रकारों के सामने आए और कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। कांग्रेस परिवारवाद में धंसी हुई है और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में धंसी हुई है। श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों में क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद हावी रहा है और इसका खामियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ा है। श्री सैनी ने कहा कि डा. अशोक तंवर और उनकी पूरी टीम राष्ट्र को मजबूत और देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर भाजपा में शामिल हुई है। श्री सैनी ने कहा कि डा. तंवर को काम करने के बावजूद कांग्रेस में अपमानित किया गया। कांग्रेस छोड़ने के बाद डा. तंवर ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की, लेकिन वहां भी कांग्रेस से अधिक भ्रष्ट तंत्र मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी दोनों ही एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। श्री सैनी ने कहा कि पहले डा. तंवर और फिर डा. तंवर द्वारा अपने साथियों को भाजपा में शामिल करवाना स्वागत योग्य कदम है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर ने देश और प्रदेश का मजबूती से विकास किया है। दूर दराज बैठे लोगों तक एक योजनाबद्ध तरीके से सरकार की योजनाओं को पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि मोदी-मनोहर सरकार की कार्यशैली से प्रभावित होकर डा. अशोक तंवर की पूरी टीम भाजपा परिवार में शामिल हुई है। नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुडगर्वनेंस का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसका सबसे बड़ा फायदा युवाओं को मिला है। बिना पर्ची और खर्ची के रोजगार मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो योजनाएं चलाईं उनका संकल्प लेते हुए पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम मनोहर सरकार कर रही है। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, बीपीएल कार्ड, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, हर घर शौचालय बनाने के साथ-साथ देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया। नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना को विस्तार रूप देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चिरायु कार्ड से गरीबों को बीमारी के दौरान होने वाले खर्चे की चिंता से मुक्त किया। श्री सैनी ने कहा कि मनोहर सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं और जनता जनार्दन के आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना और प्रदेश में मनोहर लाल का मुख्यमंत्री बनना तय है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अशोक तंवर ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी राजनीतिक पार्टियां हैं, जो कंकाल के रूप में हैं। उन्होंने कहा कि वे कंकाल की तरह दिखती तो है लेकिन अंदर से खोखली हो चुकी हैं और उनमें कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की ओर इशारा करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि इन पार्टियों में जो जितना चिल्लाकर बोलता है उतना ही बेईमान निकलता है। पूर्व सांसद ने कहा कि बेईमानों का राज खत्म होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई 140 करोड़ लोगों के हितों के लिए है। देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम लहर आई और हम सभी भगवान श्रीराम की कृपा से भाजपा के सदस्य बनें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटें जीताकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा। प्रेसवार्ता में हरियाणा सरकार के मीडिया सचिव प्रवीन अत्रे और जिला मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग भी उपस्थित रहे।


शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा के विद्यार्थी अनुभूति कार्यक्रम में हुए शामिल
पवई, 04 फरवरी, अभीतक:- गत दिवस मध्य प्रदेश ईको पर्यटन बोर्ड द्वारा वन परिक्षेत्र पवई अंतर्गत अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें छात्रों को वन्य प्राणियों व पशु पक्षियों की जानकारी प्राप्त की। जिसमें अतिरिक्त न्यायाधीश नवनीत वालिया न्यायाधीश राम सिंह बघेल वन परिक्षेत्राधिकारी नीतेश पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के छात्र सुरेश कुमार चैधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सतानंद पाठक का सराहनीय सहयोग रहा।

युवा वर्ग श्रीराम और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ – धनखड़
राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में गोयला कलां में सैकड़ों युवा हुए भाजपा में शामिल
देश को विकसित बनाने के लिए मोदी के साथ चला देश का युवा वर्ग – बोले धनखड़
बादली, 04 फरवरी, अभीतक:-युवा आगे बढ़ता है तो देश आगे बढ़ता है। भारत का युवा भगवान श्रीराम और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ चल पड़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बादली हलके के गांव गोयला कलां में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि युवा मोदी जी के साथ है, युवा राष्ट्रवाद के साथ है, युवा भगवान श्रीराम के विचारों के साथ है, युवा भारत की शक्ति और भक्ति के साथ खड़ा है। देश को विकसित बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए युवा वर्ग मोदी जी के साथ चल पड़ा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवा जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने सभी को पार्टी पटका पहनाया और पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता उनके लिए देवतुल्य है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 51 प्रतिशत मत प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। ये सभी युवा इस लक्ष्य से आगे बढ़कर काम करने का जज्बा रखते हैं। हरियाणा में भाजपा सभी दस सीटों पर मजबूत है। सभी जगह कमल खिलेगा। धनखड़ ने कहा कि आने वाले समय में बादली क्षेत्र में विकास स्वाभाविक रूप से होगा। इसलिए हमारा प्रयास है इलाके के साथ हमारे स्थानीय लोग भी विकास में बराबर भागीदार बनें। विकास का रोडमैप इसी तरह का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार में मजबूत भागीदारी की जरूरत होती है। हलके ने सरकार में भागीदारी की और बादली उपमंडल, तहसील, ब्लॉक बना। माछरौली ब्लॉक बना। बादली ब्लॉक का नया भवन बना। बाढ़सा में एम्स 2 शुरू हुआ। केएमपी चालू हुआ। कुलाना में महिला कॉलेज खुला। अब के एम पी के साथ दोहरी रेल लाइन आ रही है। बादली में रेल की सीटी भी बजेगी। धनखड़ ने कहा कि युवा वर्ग सजग रहते अपने कौशल निखार पर ध्यान दें ताकि विकास में बराबरी की भागीदारी ले सकें। थ्यारे हक की लड़ाई मैं ही लड़ सकता हूं। चैधर का नारा देने वाले अब दिखाई नहीं देते। आप रिकार्ड उठाकर देख लें सांपला को सब डिवीजन मैने ही बनवाया था। चैधर का नारा देने वाले सांपला को सब डिवीजन भी नहीं बना पाए। धनखड़ ने कहा कि भगवान श्रीराम आज भव्य मंदिर में विराजमान हैं। कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है। तीन तलाक का खात्मा कर दिया गया है। दिव्य काशी को भव्य काशी बना दिया है। भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। यह काम युवा पीढ़ी को करना है। यही समय है और सही समय है। नौजवान देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होने युवा सम्मेलन आयोजित करने पर पार्टी युवा भोलू, बबलू, अंकुश, देवेंद्र सरपंच सहित सभी को बधाई दी। इस अवसर पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, आनंद सागर, डॉ दिनेश घिलोड़, नवीन बंटी, लीलू पहलवान, रवि बराही, अमित डीघल,डॉ आजाद सरपंच, सुनील सरपंच, साहिल, सीमा लाडपुर, अमित गुभाना,रमेश, विनोद बाढ़सा, बसंत गुलिया, संदीप हसनपुर, नीटू आनंद बादली,अनिल शाहपुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष मौजूद रहे। इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने लाडपुर गांव की बेटी काजल के सम्मान में आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में पंहुचे। ताइक्वांडो में राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर धनखड़ ने चैंपियन बेटी काजल को गदा भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और क्षेत्र की सरदारी का खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित करने पर धन्यवाद किया।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

माउस की एक क्लिक पर मिल रही जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द – डीसी
ऑनलाइन जमाबंदी प्रणाली से सुशासन का सपना हो रहा साकार
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार के अपने सिद्धांत पर चलते हुए नागरिक केंद्रित सेवाओं को ऑनलाइन किया है। प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी सुशासन की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए हरियाणा में जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द (कॉपी) ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए वेब-हैलरिस प्रणाली का उपयोग करते हुए भूमि अभिलेख प्रबंधन कार्यों का कम्प्यूटरीकरण किया गया है, जिसके तहत अब किसानों को जमाबंदी की फर्द माउस की एक क्लिक पर ऑनलाइन मिल उपलब्ध कराई जा रही है। डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से लागू की गई ऑनलाइन जमाबंदी प्रणाली सुशासन की दिशा में मनोहर सरकार द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग ने प्रदेशभर की सभी तहसीलों व उप-तहसीलों में वेब-हैलरिस प्रणाली का उपयोग करते हुए भूमि अभिलेख प्रबंधन कार्यों का कम्प्यूटरीकरण किया है। इसके बावजूद किसानों को जमाबंदी के प्रिंट को पटवारी से सत्यापित करवाना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। परंतु अब किसान जमाबंदी की डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त फर्द रंउंइंदकप.दपब.पद पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से बीपीएल परिवारों को स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा ऋण – डीसी
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, बीपीएल परिवार को अपना स्वयं रोजगार स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उन पात्र परिवारों को मिलेगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1 लाख 80 हजार रुपये (परिवार पहचान पत्र अनुसार) से अधिक न हो, को बैंकों के माध्यम से 1 लाख 50 हजार रुपये तक का ऋण पशुपालन, किराना दुकान, मनिहारी दुकान, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा, सूअर पालन या अन्य कोई लाभप्रद योजना इत्यादि के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। डीसी ने बताया कि निगम द्वारा कुल लागत का 50 प्रतिशत (अधिकतम 10 हजार रुपये तक का अनुदान व 10 प्रतिशत मार्जिन मनी 4 प्रतिशत वार्षिक व्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाता है तथा बकाया ऋण बैंकों द्वारा दिया जाता है। इच्छुक आवेदनकर्ता निगम की वेबसाइट पर ऋण आवेदन फार्म भरकर संबंधित जिला कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। एक अन्य योजना के तहत हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से अनुसूचित जाति की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना व सूक्ष्म ऋण योजना के तहत महिला व पुरुष दोनों को स्वरोजगार के लिए एक लाख रुपए का ऋण दिया जाता है। ऋण लेने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा आवेदनकर्ता बेरोजगार होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 10 हजार रुपए की सब्सिडी भी दी जाएगी। महिला समृद्धि योजना के तहत महिला सिलाई कार्य, किसी भी प्रकार की दुकान व डेयरी फार्मिंग के लिए ऋण ले सकती है। उन्होंने बताया कि निगम की तरफ से सूक्ष्म ऋण योजना के तहत भी दुकान व डेयरी पालन के लिए एक लाख रुपए का ऋण दिया जाता है।


राष्ट्रीय कृमि निवारण कार्यक्रम 15 फरवरी से शुरू – डीसी
20 फरवरी को मॉप-अप दिवस, एक से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को कृमि मुक्त करने का लक्ष्य
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक:- 15 वें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन आगामी 15 फरवरी को किया जाएगा। भारत सरकार और एनएचएम, हरियाणा आगामी 15वें डीवॉर्मिंग राउंड को संस्थान आधारित निश्चित दिन के दृष्टिकोण से शुरू करने के लिए तैयार है। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बुधवार को यहां दी। डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस 15 फरवरी को होगा और 20 फरवरी, 2024 को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमि मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत 1-2 वर्ष के बच्चों के लिए एल्बेंडाजोल टेबलेट की खुराक आधा टैबलेट, 3-19 वर्ष के बच्चों के लिए एक टेबलेट, प्रजनन आयु वर्ग (20-24 वर्ष) वाली महिलाओं (गैर-गर्भवती और गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाओं) के लिए एक टेबलेट का प्रावधान है। डीसी ने कहा कि सुरक्षित और लाभकारी एल्बेंडाजोल टेबलेट से कृमि मुक्ति, आंतों के कृमि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए एक साक्ष्य-आधारित, विश्व स्तर पर स्वीकृत और प्रभावी समाधान है। इस प्रकार, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को जिला के सभी बच्चों और किशोरों तक पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है। कुछ मामलों में, बच्चों को कृमि मुक्ति के बाद मतली, हल्का पेट दर्द, उल्टी, दस्त और थकान का अनुभव हो सकता है। ये दुष्प्रभाव आमतौर पर अस्थायी होते हैं और इन्हें आसानी से प्रबंधित किया जा सकता है।

 

लोक नृत्य दलों के पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, 29 फरवरी अंतिम तिथि
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा सभी जिलों से आवेदन आमंत्रित
डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने दी जानकारी
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक:- कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा झज्जर सहित हरियाणा के अन्य जिलों से लोकनृत्य दलों के पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक दल 29 फरवरी तक विभाग की मेल आईडी ंतजंदकबनसजनतंसंििंपतेीतल/हउंपस.बवउ पर आवेदन कर सकते हैं। राज्य के पंजीकृत लोक नृत्य दलों को ही विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुबंधित किया जाएगा। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने टीम लीडर तथा सह-कलाकारों से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि कोरियोग्राफर व टीम लीडर के नृत्य विधा से संबंधित दस्तावेजों को लाना अनिवार्य है। कोरियोग्राफर की न्यूनतम आयु 35 वर्ष तथा सह-कलाकार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी एक दल में पंजीकृत सदस्य केवल अपने पंजीकृत दल में ही प्रस्तुति दे सकेगा, अन्यथा विभाग द्वारा उसके पूर्ण दल का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दल के सदस्य पर किसी भी प्रकार का पुलिस केस अथवा कोर्ट केस नहीं होना चाहिए, अन्यथा उसका पंजीकरण रद्द करने के साथ-साथ विभाग द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में प्रस्तुति का कार्य नहीं दिया जाएगा। सभी कलाकार पारम्परिक व साफ-सुथरी वेशभूषा में होने अनिवार्य हैं। दलों को अग्रिम व नकद राशि नहीं दी जाएगी। राशि की अदायगी कलाकार के व्यक्तिगत बैंक खाते में सीधे की जाएगी। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि मानदेय अदायगी हेतु बिल व सम्बंधित दस्तावेज टीम लीडर द्वारा सत्यापित होने चाहिए। बिलों में कटिंग व व्हाइटनर का प्रयोग नहीं होना चाहिए। पंजीकरण के लिए मूल दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ, कैंसेलेल्ड बैंक चेक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा उनकी प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। एक कलाकार केवल एक ही दल में अपना पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय एस.सी.ओ. 29, पहली मंजिल, सेक्टर-7 सी, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ अथवा मोबाइल नं. 6239573353, 9728970819 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कलाकारों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन का आह्वान किया है।

जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी को
जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने दी जानकारी
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 9 लडके तथा 9 लड़कियों को होगा चयन
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक:- जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी को महर्षि दयानन्द सरस्वती स्टेडियम झज्जर में प्रातरू 9रू00 बजे होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लडके व लड़कियां आयु वर्ग 9 से 14, 14 से 18, 18 से 28 केटेगरी में आयोजित करवाई जाएगी। जिसमें प्रतिभागियों की आयु सीमा 31 जनवरी 2024 से आंकी जाएगी। जिला स्तर पर योग प्रतियोगिता में केवल 3 राउंड ही कराए जाएंगे तथा एक खिलाड़ी केवल दो इवेंट में भाग ले सकता है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से हर आयु वर्ग में 9 लडके व 9 लड़कियों का राज्य स्तर के लिये चयन किया जाएगा। सभी प्रतिभागी अपने जन्म प्रमाण से संबंधित दस्तावेज, एक फोटो, परिवार पहचान पत्र की छायां प्रति सत्यापित साथ लेकर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आयु वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद ईनाम दिया जाएगा।

डीसी राहुल हुड्डा

हरियाणा सरकार ने हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना की अधिसूचित – डीसी
ग्राम पंचायतों व शहरी निकायों को खेल उपकरण अनुदान पर कराए जाएंगे उपलब्ध
योजना 31 मार्च 2024 तक रहेगी वैध
रेवाड़ी, 04 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने व गांव में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2023-24 अधिसूचित की गई है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को विभिन्न प्रकार का खेल का सामान अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान यानि 31 मार्च 2024 तक वैध रहेगी। डीसी राहुल हुड् डा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की इस योजना से जिला में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा इन खेलों की ओर उन्मुख होंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतें व शहरी निकाय इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए तभी पात्र होंगे यदि संबंधित गांव व शहर में संबंधित खेल के लिए उचित खेल का मैदान (एफओपी) उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिसके तहत खेल का सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
आवेदनों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया और समय सीमा
आवेदन निर्धारित प्रपत्र में जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा किए जाएंगे, जिसकी उचित रसीद आवेदक को दी जाएगी। इस प्रकार प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड इस प्रयोजन के लिए बनाए गए रजिस्टर में प्राप्ति के कालानुक्रमिक क्रम में दर्ज किया जाएगा। आवेदन किसी भी कार्य दिवस में जमा करवाए जा सकते हैं। ग्राम पंचायतों के मामले में, संबंधित गांव का सरपंच आवेदन जमा करा सकता है। सरपंच का पद रिक्त होने की स्थिति में ग्राम सचिव आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नगर निकायों के मामले में आवेदन संबंधित वार्ड सदस्यध्परामर्शदाता द्वारा जमा किए जाएंगे। खेल के मैदान की नवीनतम तस्वीरों को आवेदन के साथ संलग्न करना आवश्यक है, जिसमें तस्वीर पर तारीख और स्थान का उल्लेख होना चाहिए। आवेदन प्राप्त होने पर, इसकी जांच अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति द्वारा निर्दिष्ट समय सीमा के अंदर की जाएगी। जांच कमेटी में जिला खेल अधिकारी. जिले के सबसे वरिष्ठ कोच, उपाधीक्षक व वरिष्ठतम अधिकारी व संबंधित खेल के वरिष्ठतम कोच को शामिल किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
ये हैं योजना के नियम एवं शर्तें
(ए) केवल योजना में उल्लिखित खेल उपकरण ही दिए जाएंगे।
(बी) नगर निकायध्ग्राम पंचायतें दो वित्तीय वर्षों की अवधि के दौरान क्षेत्र में लोकप्रिय सभी खेलों के लिए खेल उपकरण के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। कुश्ती और जूडो के मामले में, इनमें से किसी एक खेल के लिए खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। पात्र आवेदक पॉलिसी के पैरा 4 (सी) और (डी) के अनुसार होगा।
(ग) खेल उपकरण जारी होने के बाद उसे संबंधित ग्राम पंचायत व नगर निकाय के कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
(डी) जिला खेल अधिकारी द्वारा एक निर्गम रजिस्टर बनाकर उसमें आवंटित खेल उपकरण को जारी करने के कालानुक्रमिक क्रम में दर्ज करेगा।

डीसी राहुल हुड्डा

सरकार ने की पीपीपी के माध्यम से प्रो-एक्टिव ओबीसी प्रमाण पत्र सुविधा की शुरुआत – डीसी
पीपीपी डेटा के आधार पर घर बैठे ही डाउनलोड कर सकेंगे ओबीसी प्रमाण पत्र
रेवाड़ी, 04 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों को पेपरलेस, पारदर्शी व सुगम तरीके से सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से उनके घर द्वार पर पहुंचा रही है। इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार की ओर से नागरिकों के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से प्रो-एक्टिव ओबीसी प्रमाण पत्र सुविधा की शुरुआत की गई है। अब नागरिक सरल पोर्टल पर जाकर, पी.पी.पी. में मौजूद अपने डेटा के आधार पर पात्र पाए जाने पर, अपना ओबीसी प्रमाण पत्र ऑनलाइन घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बार जब किसी नागरिक की जाति व जाति की श्रेणी पी.पी. पी. में सत्यापित हो जाती है, तो वह बिना किसी मानव हस्तक्षेप के सरल पोर्टल पर अपनी पारिवारिक आई.डी. डालकर अपेक्षित जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र के पीछे सरकार का उद्देश्य लोगों को फेसलेस और पेपरलेस सेवाएं प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से पी.पी.पी. में नागरिकों की सत्यापित जाति और जाति की श्रेणी के आधार पर सरल पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र पहले से ही जारी किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को भी परिवार पहचान पत्र से जोडकर लाभार्थियों को घर बैठे पेंशन देने का काम किया है। सरकार की ओर से वृद्धावस्था पेंशन की पात्रता के लिए वार्षिक आय की सीमा 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए की गई है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र की सहायता से माउस की एक क्लिक से राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

डीसी राहुल हुड्डा

अंत्योदय परिवारों के लिए वरदान बनी ‘मनोहर’ सरकार की ‘दयालु’ योजना
हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास द्वारा किया जा रहा है योजना का क्रियान्वयन
रेवाड़ी, 04 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा सरकार द्वारा सामाजिक-वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु), अंत्योदय परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या 70 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती। इस योजना का क्रियान्वयन हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास द्वारा किया जा रहा है। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत एफआईडीआर के अनुरूप सत्यापित 1.80 लाख रुपए वार्षिक तक की आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या दिव्यांग होने पर वित्तीय सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य राज्य के पात्र निवासियों को मृत्युध्दिव्यांगता के मामले में सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 15 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु के सदस्यों को इस योजना का लाभ मिलेगा। दयालु स्कीम का लाभ केवल उन परिवारों को देय होगा जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक सीमित है।
दयालु योजना के तहत आयु वर्ग अनुसार दिया गया है लाभ
डीसी ने बताया कि दयालु योजना के तहत विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार लाभ दिया जा रहा है। 6 से 12 वर्ष आयु तक के लिए 1 लाख रुपए, 12 से अधिक व 18 वर्ष तक 2 लाख रुपए 18 से अधिक व 25 वर्ष तक 3 लाख रुपए, 25 से अधिक व 45 वर्ष तक 5 लाख रुपए, 45 से अधिक व 60 वर्ष तक 3 लाख रुपए की राशि दी जाती है। इस लाभ में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) या विभिन्न विभागों द्वारा संबंधित वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि भी शामिल है।

जरूरतमन्दों के लिए 4 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
भिवानी, 04 फरवरी, अभीतक:- इलाज की सुविधा होने के बाद भी कई बार लोगों के जीवन की डोर सिर्फ इसलिए टूट जाती है कि उन्हें समय पर खून नहीं मिलता। रक्तदान से किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। आज भी लोग गलत धारणाओं के कारण रक्तदान करने में हिचकते हैं, जबकि रक्तदान करने से रक्तदाता को कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। आज इसी कडी मे भिवानी के दो निजि अस्पताल मे भर्ती मरीजो के लिए ए पोजटिव व ओ पोजटिव मरीज के लिए दो, दो यूनिट रक्त की आवश्यकता पडी। सुचना मिलते ही विशाल गोयल, मदन ओड ने ऐ पोजटिव व दूसरे केस में गर्भवती महिला मरीज के लिए ओ पोजटिव ब्लड की दो यूनिट फ्रेश की जरूरत पडने अमित कुमार व आनंद कुमार ने ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया। इस अवसर पर शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बताया कि किसी अंजान जरूरत मन्द की जान बचाने के लिए रक्तदाता आगे आये और रक्तदान करे। डुडेजा ने बताया की हमे समय समय पर रक्तदान करते रहना चाइए। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नही आती है बल्कि शरीर में स्फूर्ति आती है। और रक्तदान करने से नए ब्लड सेल बनते हैं। इस अवसर पर डॉ मनदीप पंघाल,लेब टेक्नीशियन अमन खोखर, योगेश जांगड़ा उपस्थित थे।

जुलाना विधानसभा में आज तक विकास कार्य करवाने में टूटा रिकार्ड
किसानों की हर वर्ष डूब जाती थी फसल, सरकार ने करवाया समाधान
कहा वर्ष 2000 की तरह राज बना दो, कार्यकर्ताओं के मन की टीस होगी पूरी
जुलाना उपमंडल बनाने का सपना हुआ पूरा, आगामी 15 दिन में बैठ जाएंगे अधिकारी
जींद, 04 फरवरी, अभीतक:- जजपा के राष्ट्रीयाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चैटाला ने कहा कि जुलाना विधानसभा के गठन के बाद आज तक का विकास कार्य करवाने का रिकार्ड इस बार टूटा है। जुलाना विधानसभा में सबसे बड़ी समस्या बरसाती पानी की निकासी की थी। जिसके समाधान के लिए यहां के पूर्व नेताओं ने कोई काम नहीं किया। अब जजपा गठबंधन की सरकार ने इसको गंभीरता से लेते हुए विधानसभा के लाखों परिवारों की इस समस्या का समाधान किया है। जिसके चलते अब यहां पर बरसाती पानी नहीं ठहरेगा। उन्होंने यह बात जुलाना विधानसभा के पोंकरीखेड़ी, घिमाना, बुराडहैर व बराडखेड़ा गांवों में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लंबे अर्से से जुलाना के लोगों के मन में टीस थी कि जुलाना को उपमंडल का दर्जा मिले, ताकि यहां के लोगों को अपने कार्य के लिए जींद न जाना पड़े। अब इस मांग को भी सरकार ने पूरा किया है। जुलाना में अब आगामी 15 दिनों में ही अधिकारी बैठने लगेंगे। जिसके बाद यहां के लोगों को अपने उपमंडल में कार्य करवाने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में पेयजल की समस्या थी। उनके समाधान के लिए 22 जलघर मंजूर किए हैं। इसके अलावा सडकों की जुलाना में कोई कमी नहीं रही। 32 सडकों का निर्माण करवाया गया। जिससे आमजन का सफर आसान हुआ है। इससे पहले जुलाना में कोई भी सडक चलने के लायक नहीं थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में कुछ टीस है। इसको वह भी समझते हैं। इस टीस को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यकर्ताओं में वर्ष 2000 का राज देखा है। अगर उसी तर्ज पर कार्यकर्ता काम चाहतें हैं तो उसी दौर के अनुसार मेहनत कर जजपा की सरकार बनानी पड़ेगी। इस अवसर पर जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक अमरजीत ढांडा, जजपा के प्रदेश प्रचार सचिव एवं जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, युवा जिला प्रधान अमर नैन, बिट्टू नैन, टिंकू नंबरदार, अमित काजल, दिनेश दलाल, विशाल किलाजफरगढ़ मौजूद रहे।


कांग्रेस सरकार आने पर फरीदाबाद में लग रहे 5 टोल खत्म करेंगे, पलवल और गुड़गाँव तक मेट्रो को ले जाएंगे – भूपेन्द्र हुड्डा’
सुबह से हो रही बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद तिगांव की जनआक्रोश रैली में उमड़ी भारी भीड़’
बेरोजगारी में पूरे देश में हरियाणा नंबर 1 है और हरियाणा में फरीदाबाद नंबर 1 पर है क्योंकि यहां के छोटे-छोटे उद्योग बंद हो गयेदृ भूपेन्द्र हुड्डा’
कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, ओल्ड पेंशन स्कीम देंगे – भूपेंद्र हुड्डा
हर व्यक्ति के सिर पर छत का वादा करने वाली बीजेपी सरकार ने 5000 गरीब परिवारों के घर पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें उजाड़ दिया – उदयभान’
पूरे प्रदेश में धड़ल्ले से अवैध माईनिंग, प्लॉटों पर अवैध कब्जे हो रहे – उदयभान
इस सरकार को फरीदाबाद में कोई काम करते नहीं देखा और मुख्यमंत्री को लोगों का सम्मान करते नहीं देखा – दीपेंद्र हुड्डा’
प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर, फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला कर कागजों पर ही काम कर दिया – दीपेंद्र हुड्डा’
मुख्यमंत्री जी मेरी सेहत की चिंता करने की बजाय फरीदाबाद की सड़कों की सेहत, प्रदूषण, सीवरेज, पीने के पानी की चिंता करें दृ दीपेन्द्र हुड्डा’
फरीदाबाद, 04 फरवरी, अभीतक:- तिगांव में आयोजित जनआक्रोश रैली से पहले आज सुबह से हो रही बारिश और कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोगों की भारी हाजिरी को देखकर गदगद हुए हुड्डा ने कहा कि ये साफ संकेत है कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। फरीदाबाद से उठी बदलाव की आवाज पूरे प्रदेश में जायेगी। रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चै. उदयभान, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद शहर को पूर्व प्रधानमन्त्री नेहरु जी ने ये सोचकर बसाया था कि ये देश का पहला इंडस्ट्रियल टाउन होगा। हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में फरीदाबाद को आगे ले जाने के लिये बहुत से कार्य किये। लेकिन मौजूदा सरकार के 9 वर्षों में फरीदाबाद को फकीराबाद कहा जाने लगा। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी सरकार ने 9 साल में फरीदाबाद के लिये कोई एक काम किया हो तो बताए। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि 9 साल में फरीदाबाद की जनसंख्या तो बढ़ी, लेकिन कोई एक नया कॉलेज नहीं खुला। इतना ही नहीं, सरकार 5 तरफ से फरीदाबाद में टोल वसूल रही है लेकिन यहाँ के लिए कोई काम नहीं कर रही। उनकी सरकार के समय बनी मेट्रो जहाँ छोड़ी थी वहीँ खड़ी है, उसके आगे एक नया खंबा नहीं बना। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर फरीदाबाद में जो 5 टोल लग रहे हैं उनको खत्म करेंगे और मेट्रो को पलवल व गुड़गाँव तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन 6000 महीना करने और जिनकी पेंशन काटी गयी है उसे दोबारा शुरु करने का वादा किया। हुड्डा ने कहा कांग्रेस सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर, कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेगी। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। गरीब परिवारों के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, मकान बनवाएंगे, बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना फिर लागू करेंगे और खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्ती शुरु करेंगे। हुड्डा ने कहा कि आज बेरोजगारी में पूरे देश में हरियाणा नंबर 1 है और हरियाणा में फरीदाबाद नंबर 1 पर है क्योंकि यहां के छोटे-छोटे उद्योग बंद हो गये। बेरोजगारी से हताश नौजवान नशे के चंगुल में फंस गए। आज नशे से सबसे ज्यादा मौत हरियाणा में हो रही है। अकेले सिरसा जिले में कितनी मौतें हुई सबको पता है। अपराध में हरियाणा टॉप राज्यों में शामिल है। रोज कहीं फिरौती मांगी जा रही है तो कहीं लूट और कत्ल हो रहे हैं। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार ने किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा, आम गरीबों को परिवार पहचान पत्र और पोर्टलों के झंझटों में फंसा दिया। लाखों गरीबों के राशन कार्ड, पेंशन काट दिए। यह ऐसी अजीब सरकार है जो लोगों से कहती है जो कोई शिकायत करके राशनकार्ड कटवायेगा उसे 500 रुपये इनाम मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चै. उदयभान ने बीजेपी सरकार के झूठे वायदों को गिनाते हुए जनता से पूछा कि इन्होंने एक भी वायदा पूरा किया हो तो जनता बताए। लोकसभा चुनाव सामने है। मोदी सरकार ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे। लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि 10 साल में 20 करोड़ रोजगार की बजाय केवल 7 लाख 30 हजार रोजगार दिये और नोटबंदी लागू करके 12 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया। देश भर में लाखों कारखाने, फैक्ट्री बंद हो गयी। अकेले फरीदाबाद में कई हजार फैक्ट्रियों में ताला लग गया। नोटबंदी की लाइनों में 168 लोगों की जान चली गई। लोगों को फैसला करना होगा कि क्या नोटबंदी से अमीरों का काला धन सफेद नहीं हुआ। फरीदाबाद की बात करते हुए उदयभान ने कहा कि हर व्यक्ति को छत देने का वादा करने वाली बीजेपी सरकार ने 5000 गरीब परिवारों के घर पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें उजाड़ दिया। पूरे प्रदेश में धड़ल्ले से अवैध माईनिंग, प्लॉटों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। ये आम गरीब, किसान, छोटे व्यापारी, कर्मचारी, महिला और युवा विरोधी सरकार है। लोगों ने इस जुमलेबाज सरकार से छुटकारा पाने का मन बना लिया है उन्हें बस चुनाव का इंतजार है। सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली स्थल पर पहुंचे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का लोगों ने जोरदार नारे लगाकर स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत दीपेन्द्र हुड्डा को जनता ने दोनों हाथ उठाकर आश्वस्त किया कि इस बार फरीदाबाद की 9 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट कांग्रेस को जितायेगी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा इतिहास रचा है लोकसभा चुनाव में पूरा देश हरियाणा की तरफ देखेगा। आज हरियाणा के कोने-कोने से यही आवाज आ रही है कि बीजेपी जा रही है कांग्रेस सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वो प्रदेश है जहां सुबह उठते ही लोग राम का नाम लेते हैं। हम लेकर राम का नाम हरियाणा को सबसे आगे ले जाने का करेंगे काम। उन्होंने कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय फरीदाबाद में हुए काम गिनाते हुए बताया कि बदरपुर फ्लाईओवर, सिक्स लेन मथुरा रोड, मेट्रो, बाईपास, आईएमटी की स्थापना, ईएसआई मेडिकल कॉलेज, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी बनायी गयी। वहीं, भाजपा सरकार ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा तो की लेकिन स्मार्ट सिटी तो दूर, नरक सिटी बना दी। साफ-सफाई का इतना बुरा हाल है कि फरीदाबाद में बारिश नहीं भी होती है तो कश्तियां चलने लगती है। इस सरकार को फरीदाबाद में कोई काम करते नहीं देखा और मुख्यमंत्री को लोगों का सम्मान करते नहीं देखा। मेडिकल कॉलेज बनाना तो दूर अस्पताल के आगे की सड़क भी नहीं बनवाई। जिस तरह तिगांव में सड़कों का बुरा हाल उसी तरह पूरे प्रदेश में सड़कें जर्जर और खस्ताहाल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से दीपेंद्र हुड्डा की सेहत की चिंता करने की बजाय फरीदाबाद की सड़कों की सेहत की चिंता करने की अपील की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री यहां के प्रदूषण, सीवरेज, पीने के पानी, फरीदाबाद के लोगों को जो महंगाई सता रही है उसकी चिंता करें। बीजेपी-जेजेपी के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर रोज एक नया घोटाला उजागर हो रहा है। गरीबों की कॉलोनियों को उजाड़ा जा रहा है लेकिन अरावली की जमीनों को बड़े उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। अवैध खनन घोटाला, शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, भर्ती घोटाला समेत कई दर्जन घोटाले इस सरकार ने अंजाम दे डाले। फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला कर दिया। कागजों पर ही काम हो गया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी ने 2019 के चुनाव में 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन देने का नहीं बल्कि प्रदेश को लूटने और कौन किस महकमे से ज्यादा लूट करेगा इस बात का समझौता किया था। जनआक्रोश रैली का आयोजन पूर्व विधायक ललित नागर ने किया था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक आफताब अहमद, विधायक राव दान सिंह, विधायक धर्मसिंह छोक्कर, विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, विजय प्रताप, लखन सिंगला, गफ्फार कुरैशी, इसराइल, जेपी नागर, गुलशन बग्गा, योगेश गौड़, मनोज नागर, अभिलाष नागर, गिरीश भारद्वाज, ठाकुर राजा राम, अनिल नेता, नितिन सिंगला, जगन डागर, विजय दायमा, कृष्ण अत्री, सुमित, नीरज गुप्ता, रेनू चैहान, मुकेश शर्मा, विकास वर्मा, प्रदीप धनखड़, पूर्व चेयरमैन संजय कौशिक, संजय सोलंकी, विनय राठौर, राजकुमार शर्मा, युद्धवीर झा, गंगा राम, पूर्व चेयरमैन बालकृष्ण वशिष्ठ, राजेंद्र बामला समेत महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, छैन्प्, फ्रन्टल संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारी, जिलों के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

अंत्योदय व गरीब कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत ‘मनोहर’ सरकार – डीसी
अब 1.80 लाख वार्षिक आय वाले बीपीएल परिवारों को भी मिल रहा हर महीने दो लीटर सरसों तेल
रेवाड़ी, 04 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा में अब 1.80 लाख रुपए वार्षिक आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्डधारक परिवारों को भी हर महीने दो लीटर सरसों का तेल मिल रहा है। इससे जिला के अनेक बीपीएल परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इससे पहले 1.20 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों को सरसों का तेल मुहैया कराया जाता था। अब 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी यह लाभ दिया जा रहा है। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ‘अंत्योदय व गरीब’ कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत है। सरकार की ओर से अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं ताकि अंत्योदय व गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले सरकार की ओर से केवल 1.20 लाख वार्षिक आय वाले बीपीएल परिवारों को ही सरसों का तेल दिया जा रहा था। अब 1.80 लाख रुपए वार्षिक आय वाले सभी बीपीएल परिवारों को सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है।


मनोहरलाल ने दिया हर बूथ जीतने का लक्ष्य
बिप्लब बोले-कार्यकर्ता के लिए सब संभव, जीत तय’
नायब सैनी ने भी दिया कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचने का टास्क’
चंडीगढ़, 04 फरवरी, अभीतक:- फरीदाबाद के सूरज कुंड में ‘‘गांव चलो अभियान’’ के लिए बुलाई गई भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यशाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने का लक्ष्य दिया, तो प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सब कुछ संभव बताया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि सभी सीटें जीतना तो तय है, लेकिन सभी बूथ जीतेंगे तो ही सभी कार्यकर्ताओं के मन में जीत की खुशी होगी। जबकि बिप्लब देब ने भी दसों सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है। तीन घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भी गांव चलो अभियान के तहत आगामी दिनों में 24 घंटे बूथों पर रहने वाले 350 पदाधिकारियों को हर घर मोदी-मनोहर की योजनाओं को पहुंचाने का टास्क दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी है और भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है। पार्टी कैसे सुदृद्ध बनें, कैसे सर्वस्पर्शी बनें इस पर हमें फोकस रखना है। उन्होंने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते हैं और परिस्थितियों के अनुसार समाज की अपेक्षाएं बदल जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में तकनीक की मदद लेनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में करोड़ों की संख्या में लाभार्थी हैं। हरियाणा की 2.80 करोड़ जनता में से 1.40 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने योजनाओं का लाभ मिला है, इसलिए तकनीकी के माध्यम से इन लोगों को लाभ दिलाना और डाटा भेजना आसान हो गया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नमो और सरल एप पर जो काम करें उसे तुरंत अपडेट करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 चुनाव में हमें 34 प्रतिशत वोट मिले और 47 सीटें आईं। 2019 में 37 प्रतिशत वोट मिले और 40 सीटें जीती। हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा, लेकिन सात सीटें कम हो गई। इसलिए एक-एक व्यक्ति से संपर्क कर एक-एक वोट लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बूथ की माइक्रोमैनेजमेंट करनी है। गांव चलो अभियान के माध्यम से लोगों से संपर्क कर उपलब्ध्यिां बतानी है और पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनता भी कहती है कि भाजपा ही आएगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को जरूरी सलाह देते हुए कहा कि हमें अति विश्वास से बचना है। बूथ जीतने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी सीटें तो जीत लेंगे, लेकिन हर बूथ को जीतने सही सभी कार्यकर्ताओं को जीत की खुशी मिल पाएगी। 2014 और 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जो वोट मिले उसके हिसाब से बूथों का वर्गीकरण करके विश्लेषण करें और हर बूथ पर एक कदम आगे बढ़कर काम करें, ताकि पहले से ज्यादा वोट भाजपा को मिल सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत लाभार्थियों से संपर्क करें और उनकी मन की बात जानें। उन्होंने कहा कि हम बार-बार लोगों से मिलेंगे तो जो हमारे नहीं हैं वे भी हमारे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 51 प्रतिशत से ज्यादा मत सुनिश्चित करना है। विकसित भारत यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर वार्ड, हर गांव तक यह यात्रा पहुंची है और लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जो कभी सपने में भी नहीं सोच सकते थे वह काम प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली गाड़ी ने करके दिखाया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अतुलनीय 9 वर्ष पुस्तक का विमोचन किया है। इस पुस्तक को पढ़कर हमें भी संतुष्टि होती है कि हमने भी प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया है।

अहंकार से बचें कार्यकर्ता, जीत तय – बिप्लब देब
बोले मोदी में दिखती है चक्रवर्ती सम्राट अशोक की छवि
फरीदाबाद, 04 फरवरी, अभीतक:- कार्यशाला में बोलते हुए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं। हमें जनसंपर्क अभियान को और तेज करना है। कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सार्थक संवाद करें और अहंकार की बातों से बचें। उन्होंने कहा कि आज लोग बीजेपी को पसंद कर रहे हैं। आने वाले समय में सभी बीजेपी में ही आने वाले हैं, क्योंकि भाजपा की राजनीतिक छवि बहुत अच्छी है। यहां बिप्लब देब ने कांग्रेस को निशाना पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक समीकरण किसी के समझ में नहीं आता, इसलिए दूसरी पार्टियों से बड़े नेता भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे खुद बोल रहे हैं कि मोदी जी आ रहे हैं और 400 सीटें जीत रहे हैं, इसलिए हमें बोलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 65 साल में कांग्रेस ने जो किया उससे कहीं ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में करके दिखा दिया है। बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की स्पीड की तुलना कांग्रेस से नहीं हो सकती। एक तरफ 60 साल बदहाली के और दूसरी तरह 10 साल तरक्की के हैं। सभी को पता है 10 साल में मोदी जी ने कितना काम किया है, क्योंकि मोदी की स्पीड़ बहुत तेज है। 2014 में सत्ता में जब मोदी जी आए हमारी इकोनॉमी कहीं नजर नहीं आती थी। उन्होंने कहा कि इन दस सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बना और जल्द ही भारत तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। बिप्लब देब ने कहा कि जो जल्दी तरक्की करता है लोग उसे ही चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए बिप्लब देब ने कहा कि मोदी और मनोहर दोनों ही संगठन मंत्री थे। संगठन मंत्री से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने वाले दोनों ही नेता सफल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरी तरह से अपने आपको पार्टी के प्रति समर्पित किया है।
बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि दूसरी पार्टी छोड़कर जो भाजपा में चला जाता है वह शुद्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता मोदी जी गंगा की तरह पवित्र हैं, इसलिए लोग मोदी के नेतृत्व में काम करने के इच्छुक हैं और भाजपा में आ रहे हैं। जैसे कोई कितने भी पाप करके गंगा में डुबकी लगा ले और वह शुद्ध हो जाता है उसी तरह भाजपा भी गंगा की तरह है यहां जो आएगा वह शुद्ध हो जाएगा क्योंकि भाजपा चरित्र निर्माण करने वाली पार्टी है। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हमें 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतनी है और तीसरी बार केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार बनानी है। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मुझे मोदी जी में सम्राट अशोक दिखते हैं। सम्राट अशोक भी प्रखर राष्ट्रवादी थे और प्रधानमंत्री मोदी भी राष्ट्रवादी हैं। सम्राट अशोक की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने राष्ट्र को सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कर यह सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी जी सम्राट अशोक की तरह हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल के शासनकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से उपर उठे हैं। जबकि कांग्रेस के समय में गरीबी बढ़ी थी। लोगों को भाजपा पर पूरा विश्वास है और भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पाटी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मोदी का मंत्र और मोदी की गारंटी ही काम आएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे तो लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें 400 पार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीओके की 24 सीटें भी जल्द ही हमारे पास आएंगी और उन्हें मोदी ही लेकर आएंगे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ है।
नायब सैनी ने दिया घर-घर पहुंचने का टास्क’
प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चलो अभियान के तहत पहले 7 और 8 फरवरी को प्रदेश के 311 मंडलों में मंडल कार्यशालाएं होगी तथा 350 पदाधिकारी मंडलों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि 9 और 10 फरवरी को कार्यकर्ता 24 घंटों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रवासी कार्यकर्ता हर बूथ पर कार्यकर्ताओ से मिलेंगे। नायब सैनी ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत प्रवास चार चरणों में होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और बूथ की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवास के दौरान ही वहां के प्रमुख लोगों के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक लोगों से भी मुलाकात करनी है। उन्होंने कहा कि मंदिर, गुरूद्वारा, शहीद स्मारकों पर सफाई अभियान के तहत साफ सफाई करनी है। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, डा. अर्चना गुप्ता ने मंच संचालन किया। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कार्यशाला में नारी शक्ति वंदन पर अपने विचार रखें, वहीं डा. पवन सैनी ने गांव चलो अभियान की रूपरेखा समझाई और जवाहर सैनी ने विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से बताया। यहां पहुंचने पर फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने सभी नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, गृहमंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री जेपी दलाल, मंत्री डा. बनवारी लाल, मंत्री कमलेश ढांडा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मंत्री संदीप सिंह, मंत्री मूलचंद शर्मा, सांसद रमेश कौशिक, सांसद संजय भाटिया, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, डीपी वत्स, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पुनिया, रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मनीष ग्रोवर, अशोक तंवर, फरीदाबाद विधायक राजेश नागर, सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, दीपक मंगला, प्रवीण डागर, जगदीश नायर सहित अनेक विधायक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इंडो अमेरिकन स्कूल में किया गया अभिभावक- शिक्षक सम्मेलन का आयोजन
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक:- इंडो अमेरिकन स्कूल में 3 फरवरी शनिवार को अभिभावक -शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पहले से लेकर कक्षा आठवीं तक का यूनिट टेस्ट का रिजल्ट घोषित किया गया, कक्षा 9वीं व 11वीं का फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। इसमें जूनियर वर्ग से लेकर सीनियर वर्ग तक के सभी विद्यार्थियों के विकास व प्रदर्शन पर चर्चा की गई ।सभी अभिभावक उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान का कहना है कि इस बैठक का लक्ष्य छात्रों की शैक्षणिक प्रगति और विकास के बारे में जानकारी साझा करना है। उन्होंने कहा कि छात्र तब सबसे अच्छा सीखते हैं जब देखभाल करने वाले और शिक्षक एक दूसरे के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करते हैं और सकारात्मक परिणाम देने के लिए सहयोग करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों को घर पर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें वह मोबाइल से दूर रखें।

खेल प्रतियोगिता में जे एस स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम                                                                                                                                        झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक:- भदानी गांव स्थित जे एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक जोगेंद्र देशवाल ने नर्सरी के बच्चों की बाल रेस के साथ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग में बाल रेस में नर्सरी कक्षा की रितिका प्रथम, इशांत द्वितीय और मोहिका तृतीय स्थान पर रही। कैप रेस में तीसरी कक्षा की छात्रा रितिका ,टोड रेस में छात्र शिवा, थ्री लैग रेस में भारती और वर्षा की जोड़ी, वन लैग रेस में छात्रा साक्षी तथा उल्टी मुर्गा रेस में पांचवी के छात्र सारांश ने खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर वर्ग के मुकाबले हुए जिसमें कैरम प्रतियोगिता में छात्र नितिन और जयंक की जोड़ी, टेबल टेनिस में सोनिया और तृप्ति की जोड़ी, जंपिंग रेस में अनेत कुमार, पोटैटो रेस में शिवानी, बैग रेस में विशाल, चेस प्रतियोगिता में छात्रा ज्योति विजेता रही। तीसरे दिन इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें खो-खो में कल्पना चावला हाउस, बैडमिंटन प्रतियोगिता में टैगोर हाउस, टग आफ वार मुकाबले में लक्ष्मीबाई हाउस तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ध्यानचंद हाउस के खिलाड़ियों ने किताब हासिल किया। ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा शिवानी को सर्वाधिक तीन मेडल जितने पर बेस्ट एथलीट के खिताब के नवाजा गया। टीचर म्यूजिकल चेयर रेस में अध्यापक धर्मेंद्र विजेता रहे। संस्था निदेशक जोगेंदर देशवाल और प्राचार्या कृष्णा देवी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अनुशासन और भाईचारे की भावना पनपति है। निदेशक महोदय ने बताया कि विद्यालय के अनेक खिलाड़ियों ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल कर संस्था का गौरव बढ़ाया है। समस्त कार्यक्रम के दौरान सभी अध्यापक, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

बसन्त पंचमी के दिन दादनपुर में होगी एक लाख की नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता
झज्जर, 04 फरवरी, अभीतक:- गांव दादनपुर में बसंत पंचमी के दिन नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के संबंध में आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी को यह आयोजन गांव दादनपुर में होगा। जिसमें नेशनल स्टाइल कबड्डी विजेता को एक लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 61 हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। हर वर्ष बसंत पंचमी के दिन यहां आयोजन होता है जिसमें समस्त ग्रामवासी शिरकत करते हैं। आयोजकों ने बताया कि इस कबड्डी प्रतियोगिता के लिए तैयारियां जोर-जोर से की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *