Haryana Abhitak News 18/02/24

इंडो अमेरिकन स्कूल के बॉक्सर हेमंत सांगवान का हुआ भारतीय टीम में चयन
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- हाल ही में संपन्न हुई यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में इंडो अमेरिकन स्कूल के बॉक्सर हेमंत सांगवान का चयन भारतीय टीम में हुआ है, जो अगले माह यूरोप के शहर मोंटेनेरगो में होने वाली यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में 86 किलो भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने हेमंत सांगवान की इस महान उपलब्धि के लिए उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी और कहा कि हेमंत बहुत मेहनती है और पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुका है। यह स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है। सभी अध्यापकों ने हेमंत को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बॉक्सर हेमंत अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपने कोच व स्कूल प्रबंधन को देता है।

रितु गुलिया का वर्ल्ड अर्निंस चैंपियनशिप-2024 का फिलिपिन्स के लिए सलेक्शन होने पर गाँव बादली में किया गया भव्य स्वागत
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- रविवार को रितु गुलिया सपुत्री अमरपाल सपुत्र सरदारे गुलिया का वर्ल्ड अर्निंस चैंपियनशिप 2024 का फिलिपिन्स के लिए सलेक्शन होने पर आज उसके गाँव बादली मे भव्य स्वागत किया गया। उसके स्वागत मे जतिन सपुत्र कुलदीप वत्स, ठेकेदार दयानन्द, विनोद गुलिया, मामन ठेकेदार, नीटू ठेकेदार, मोटे पहलवान लाडपुर, अंकुश सिलना, सुनील अमित छानपड़िया, तेजवीर, अशोक बहरोड़, कुलदीप सालावास, महाबीर, अजीत ठेकेदार, सुखबीर ठेकेदार, नरेश, जसबीर ठेकेदार, सोनू केबल, ओमबीर, राजेंदर, भूरिया गुलिया, काले, मेद खरर, काले लाडपुर, पंडित जतिन कोट, मंजीत, मनीष, मैडम लछमी,जगदीश धना, काले प्रधान, पूनम, मोनिका, नीलम, नीता माजरा, शिला रणखडा, केला दरियापुर, राजू लाडपुर, राजवान्ति, रेखा, बिमला, लक्ष्मी, सकुंतला, निसा, सरिता, कमला, प्रमिला, मेद देवी आदि शामिल रहे।

लिटिल एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर में 457 बच्चों ने अपना स्कॉलरशिप के लिए किया अपना रजिस्ट्रेशन’                                                                          झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:-  लिटिल एंजेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 457 बच्चों ने अपना स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करवा कर आगामी कक्षाओं के लिए किया आवेदन। स्कूल प्राचार्य निधि का ध्यान ने बताया कि आज 18 फरवरी 2024 को 457 बच्चों ने आगामी कक्षाओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर स्कॉलरशिप प्राप्त करने का काम किया। स्कूल मैनेजर के. एम. डागर व स्कूल एचऑडी योगेश्वर कौशिक,पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव ने सभी बच्चों का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन किया वह बच्चों को कारण वाइस स्कॉलरशिप टेस्ट दिलवाएं। स्कूल संचालक जगपाल गलिया,जयदेव दहिया,अनीता गुलिया, नीलम दहिया बच्चों को आगामी कक्षाओं के लिए अपनी शुभकामनाएं भेंट की।

एचडी विद्यालय में किया गया छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- आज एचडी विद्यालय में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के गांव और चरखी दादरी से 411 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक महोदय श्री बलराज फौगाट और विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अभिभावकों का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से अभिभावकों ने हमारे प्रति जो विश्वास दिखाया है उस विश्वास को एचडी विद्यालय कभी नहीं टूटने देगा और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार इसी प्रकार उन्नति करता रहेगा। इस दौरान विद्यालय के निदेशक महोदय आए हुए अभिभावकों से मुखातिब हुए और छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए आए हुए सभी बच्चों को नगद पुरस्कार भी दिया। छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए पहुंचे हुए विद्यार्थियों ने मंच पर आकर परीक्षा के दौरान अपने अनुभवों को भी साझा किया और एचडी विद्यालय की खूब प्रशंसा की। आए हुए अभिभावकों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली को खूब सराहा और पिछले सालों में दिए गए परिणामों की भी खूब प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्य नवीन सनसनवाल, समन्वयक सीमा मलिक व अन्य अध्यापक गण शामिल थे।

अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व जिला प्रधान सुभाष गुर्जर को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए।

सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का युवा क्राइम व नशे की दलदल मे धसता जा रहा है- बजरंग गर्ग
सरकार ने नए-नए टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है- बजरंग गर्ग
पूरे विश्व में जीएसटी की दरें भारत देश मे सबसे ज्यादा है- बजरंग गर्ग
भारत देश में कपड़ा, चीनी, दूध, दही व लस्सी आदि वस्तुओं पर कभी टैक्स नहीं था मगर इस सरकार ने इन वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाने का काम किया है- बजरंग गर्ग
सरकार को व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा रियायतें देनी चाहिए- बजरंग गर्ग
सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है- बजरंग गर्ग
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सुभाष गुर्जर को झज्जर जिले के व्यापार मंडल का प्रधान बनाने की घोषणा की
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने झज्जर अनाज मंडी में व्यापारियों की समस्याएं सुनने के उपरांत व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार व्यापार व उद्योग हरियाणा में पिछड़ता जा रहा है। सरकार ने अपने साढे 9 साल के कार्यकाल में व्यापारी व आम जनता पर नए-नए टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। पूरे विश्व में जीएसटी की दरें भारत देश में सबसे ज्यादा है जिसके कारण देश व प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। जबकि केंद्र सरकार बार-बार महंगाई बढ़ोतरी की दरों के आंकड़े 6 प्रतिशत बता कर गलत आंकड़े पेश करती है। आज हर खाद्य सामग्री, आम जरूरत का सामान, सरसों तेल, सब्जी व फलों आदि पर लगभग 60 से 90 प्रतिशत तक दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज पहले के मुकाबले दूध, दही, दालें, आटा, नमक, सब्जी, फल, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद, बीज, घी व चीनी आदि के दाम आसमान को छू रहे हैं। इस महंगाई में गरीब व्यक्ति दो वक्त की रोटी सब्जी-दाल के साथ खा नहीं सकता इतनी महंगाई देश में हो गई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से अब तक कपड़ा, चीनी, दूध, दही व लस्सी आदि जरूरत के सामान पर कभी टैक्स नहीं था। इस सरकार ने रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी 5 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया और जिन वस्तुओं पर 5 प्रतिशत वेट कर था उन वस्तुओं पर 18 व 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। यहां तक की हरियाणा सरकार ने सब्जी व फलों पर मार्केट फीस व एचआरडीएफ लगाकर किसान व आढ़तियों को तंग कर रही है जो उचित नहीं है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए टैक्सों में सरलीकरण करके ज्यादा से ज्यादा रियायतें देनी चाहिए। देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योग को बढ़ाने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बेरोजगारी के कारण आज हरियाणा में युवा क्राइम व नशे की दलदल मे धसता जा रहा है। बेरोजगारी खत्म होने से क्राइम पर अंकुश लगेगा और जो युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करके पीएन तक की नौकरी के लिए धक्के खा रहा है उसको उद्योगों के माध्यम से रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने प्रमुख समाजसेवी सुभाष गुर्जर को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल झज्जर जिला का प्रधान बनाया। इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन की तरफ से प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व जिला प्रधान सुभाष गुर्जर को पगड़ी पहनकर व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि मुझे जो व्यापार मंडल झज्जर जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंप गई है। मैं उसमें कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा और व्यापारियों की समस्याओं को हल करवाने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर अनाज मंडी प्रधान हरिंदर सिलना, मंडी पूर्व प्रधान चांद पहलवान, पूर्व प्रधान नरेंद्र धनखड़, पूर्व प्रधान श्री भगवान नंबरदार, पूर्व प्रधान सतबीर मल्हान, उप प्रधान सोहन धनखड़, अनिल अग्रवाल, अशोक यादव, राजपाल गुजर, बलदेव अलाहवत, प्रदेश महासचिव रमेश खुराना रोहतक व हिसार जिला प्रधान पवन गर्ग आदि नेताओं ने अपने विचार रखें।

अंत्योदय व गरीब’ कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत ‘मनोहर’ सरकार – डीसी
अब 1.80 लाख वार्षिक आय वाले बीपीएल परिवारों को भी मिल रहा हर महीने दो लीटर सरसों तेल
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा में अब 1.80 लाख रुपए वार्षिक आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्डधारक परिवारों को भी हर महीने दो लीटर सरसों का तेल मिल रहा है। इससे जिला के अनेक बीपीएल परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इससे पहले 1.20 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों को सरसों का तेल मुहैया कराया जाता था। अब 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों को भी यह लाभ दिया जा रहा है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ‘अंत्योदय व गरीब’ कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत है। सरकार की ओर से अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं ताकि अंत्योदय व गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले सरकार की ओर से केवल 1.20 लाख वार्षिक आय वाले बीपीएल परिवारों को ही सरसों का तेल दिया जा रहा था। अब 1.80 लाख रुपए वार्षिक आय वाले सभी बीपीएल परिवारों को सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है।

 

जीएसटी बिल पोर्टल पर अपलोड कर जीतें 10 हजार से एक करोड़ का इनाम – डीसी
नागरिकों को जीएसटी बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करना है योजना का उद्देश्य
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- यदि आप अपने रोजमर्रा की जरूरतों के लिए खरीदे गए सामान के बिल के माध्यम से इनाम जीतना चाहते हैं तो सरकार की यह योजना आपके काम की है। सरकार की ओर से लागू की गई ‘मेरा बिल-मेरा अधिकार’ योजना के तहत आमजन 200 रुपए या इससे अधिक का जीएसटी बिल पोर्टल पर अपलोड कर एक करोड़ रुपए का इनाम जीत सकते हैं। योजना का उद्देश्य टैक्स चोरी को रोकना और आम लोगों को जीएसटी बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे दुकानदार से खरीदे गए सामान का बिल अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने व्यापारियों से भी आह्वान किया कि वे ग्राहकों को बिल अवश्य दें। उन्होंने बताया कि सरकार ने ग्राहकों को प्रोत्साहित करने और जीएसटी बिलों में बढ़ोतरी के लिए के लिए मेरा बिल मेरा अधिकार योजना लागू की है। इस योजना के तहत जीएसटी बिल अपलोड करने वाले नागरिकों को जीतने पर एक करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरा बिल मेरा-अधिकार योजना के तहत लोगों को एक करोड़ इनाम के साथ कई और ईनाम भी मिलेंगे। इस योजना में हर महीने सरकार 800 लोगों को चुनेगी। ये 800 लोग वे होंगे जो हर महीने अपना जीएसटी बिल अपलोड करेंगे। इन 800 लोगों को 10 हजार रुपये का ईनाम मिलेगा। इन 800 लोगों के अलावा सरकार द्वारा 10 ऐसे लोगों का चयन किया जाएगा जिन्हें इनाम स्वरूप 10 लाख रुपए की राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक करोड़ रुपये की राशि का लाभ 2 लोगों को मिलेगा।
एक यूजर महीने में 25 बिल कर सकता है अपलोड
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ केवल उन ही व्यापारियों को मिलेगा जो तिमाही आधार पर जीएसटी बिल अपलोड करेंगे। इसके लिए व्यापारियों को मेरा बिल मेरा अधिकार के एप पर अपना जीएसटी बिल अपलोड करना होगा। इसके अलावा वे वेबडॉटमेराबिलडॉटजीएसटीडॉटजीओवीडॉटआईएन पर भी जाकर जीएसटी बिल अपलोड कर सकते हैं। व्यापारियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम 200 रुपए का जीएसटी बिल अपलोड करना होगा। योजना का लाभ पाने के लिए मेरा बिल-मेरा अधिकार के एप को डाउनलोड करना होगा या वेबडॉटमेराबिलडॉटजीएसटीडॉटजीओवीडॉटआईएन पर जा सकते है। इस योजना में एक यूजर महीने में केवल 25 जीएसटी बिल अपलोड कर सकता है। इस योजना का लाभ पाने के लिए जीएसटीआईएन इनवाइस नंबर, बिल का अमाउंट टैक्स अमाउंट और दिनांक आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके अलावा जो भी व्यक्ति इस योजना का लाभ पाता है उसे अपना पैन नंबर, आधार नंबर बैंक अकाउंट की जानकारी मेरा बिल-मेरा अधिकार के एप पर अपलोड करनी होगी।

माउस की एक क्लिक पर मिल रही जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द – डीसी
ऑनलाइन जमाबंदी प्रणाली से सुशासन का सपना हो रहा साकार
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार के अपने सिद्धांत पर चलते हुए नागरिक केंद्रित सेवाओं को ऑनलाइन किया है। प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी सुशासन की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए हरियाणा में जमाबंदी की ऑनलाइन फर्द (कॉपी) ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए वेब-हैलरिस प्रणाली का उपयोग करते हुए भूमि अभिलेख प्रबंधन कार्यों का कम्प्यूटरीकरण किया गया है, जिसके तहत अब किसानों को जमाबंदी की फर्द माउस की एक क्लिक पर ऑनलाइन मिल उपलब्ध कराई जा रही है। डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से लागू की गई ऑनलाइन जमाबंदी प्रणाली सुशासन की दिशा में मनोहर सरकार द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग ने प्रदेशभर की सभी तहसीलों व उप-तहसीलों में वेब-हैलरिस प्रणाली का उपयोग करते हुए भूमि अभिलेख प्रबंधन कार्यों का कम्प्यूटरीकरण किया है। इसके बावजूद किसानों को जमाबंदी के प्रिंट को पटवारी से सत्यापित करवाना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। परंतु अब किसान जमाबंदी की डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त फर्द रंउंइंदकप.दपब.पद पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।

बालिका के उज्जवल भविष्य के लिए खुलवाएं सुकन्या समृद्धि खाता – डीसी
योजना के तहत किसी भी डाकघर या बैंक में खुलवाया जा सकता है खाता
अभिभावक को मिलेगी आयकर में योजना के तहत छूट
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि बालिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों को सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाना चाहिए। सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना योजना शुरू की हुई है। योजना के तहत बालिका का जिले के किसी भी डाकघर या बैंक में खाता खुलवाया जा सकता है। माता-पिता द्वारा इस खाते में जोड़ा गया पैसा बालिका को अपने जीवन में आगे बढने में सहायता करेगा। डीसी ने बताया कि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान को गति देने के लिए सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत खाता कम से कम 250 रुपये में खोला जा सकता है। एक वर्ष में अधिक से अधिक खाते में एक लाख 50 हजार रुपये जमा करवाए जा सकते हैं। सरकार द्वारा जमा राशि व परिपक्वता राशि पर इनकम टैक्स में छूट दी गई है। डीसी ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी की आयु 18 वर्ष की होने के बाद जब भी शादी करें, खाता बंद करवा सकते है। विवाह से एक माह पहले या तीन महीने बाद तक खाता बंद करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी की शिक्षा, शादी हेतु थोड़ा-थोड़ा करके पैसा जमा करवाकर चक्रवृद्धि ब्याज पर पैसा जोड सकते है। कैप्टन सिंह बताया कि इस योजना के तहत दसवीं की परीक्षा पास करने तथा 18 वर्ष की आयु होने पर लडकी की उच्च शिक्षा के लिए आधा पैसा भी निकाल सकते है तथा शेष राशि शादी के समय निकाली जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आवेदन पत्र के साथ बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता का फोटो, आईडी तथा रिहायशी प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

लोक नृत्य दलों के पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित, 29 फरवरी अंतिम तिथि
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा सभी जिलों से आवेदन आमंत्रित
डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने दी जानकारी
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा झज्जर सहित हरियाणा के अन्य जिलों से लोकनृत्य दलों के पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक दल 29 फरवरी तक विभाग की मेल आईडी ंतजंदकबनसजनतंसंििंपतेीतल/हउंपस.बवउ पर आवेदन कर सकते हैं। राज्य के पंजीकृत लोक नृत्य दलों को ही विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुबंधित किया जाएगा। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने टीम लीडर तथा सह-कलाकारों से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि कोरियोग्राफर व टीम लीडर के नृत्य विधा से संबंधित दस्तावेजों को लाना अनिवार्य है। कोरियोग्राफर की न्यूनतम आयु 35 वर्ष तथा सह-कलाकार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी एक दल में पंजीकृत सदस्य केवल अपने पंजीकृत दल में ही प्रस्तुति दे सकेगा, अन्यथा विभाग द्वारा उसके पूर्ण दल का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दल के सदस्य पर किसी भी प्रकार का पुलिस केस अथवा कोर्ट केस नहीं होना चाहिए, अन्यथा उसका पंजीकरण रद्द करने के साथ-साथ विभाग द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम में प्रस्तुति का कार्य नहीं दिया जाएगा। सभी कलाकार पारम्परिक व साफ-सुथरी वेशभूषा में होने अनिवार्य हैं। दलों को अग्रिम व नकद राशि नहीं दी जाएगी। राशि की अदायगी कलाकार के व्यक्तिगत बैंक खाते में सीधे की जाएगी। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि मानदेय अदायगी हेतु बिल व सम्बंधित दस्तावेज टीम लीडर द्वारा सत्यापित होने चाहिए। बिलों में कटिंग व व्हाइटनर का प्रयोग नहीं होना चाहिए। पंजीकरण के लिए मूल दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ, कैंसेलेल्ड बैंक चेक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा उनकी प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। एक कलाकार केवल एक ही दल में अपना पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय एस.सी.ओ. 29, पहली मंजिल, सेक्टर-7 सी, मध्य मार्ग, चंडीगढ़ अथवा मोबाइल नं. 6239573353, 9728970819 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कलाकारों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन का आह्वान किया है।

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने किया जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन
सरकार के खिलाफ लगाए नारे, बीएमएस के झंडे सहित सरकार का जलाया नोटिफिकेशन
स्थानीय विद्यायक श्रीमती गीता भुक्कल का दिया ज्ञापन
विद्यायक श्रीमती गीता भुक्कल ने दिया आश्वासन
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- क्लेरिकल एसोशिएसन ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक हमें हमारा हक नही मिल जाता तब तक लिपिक वर्ग चैन से नही बैठेगा। इस कड़ी में आज क्लेरिकल एसोशिएसन ने हरियाणा के प्रत्येक जिले में रोष प्रदर्शन किया। क्लेरिकल एसोशिएसन की ओर से सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विद्यायक एवं पूर्व शिक्षामंत्री श्रीमती गीता भुक्कल को ज्ञापन शौंपा। क्लेरिकल एसोशिएसन की ओर से अपनी मांग विद्यायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल के समक्ष विस्तार से रखी। विद्यायक की ओर से क्लेरिकल एसोशिएशन को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपके साथ है और आपकी मांग को हम अपने मेनिफेस्टों में रखने के लिए कमेटी से विचार विमर्श करंेगें साथ 20 फरवरी से शुरू हो रहे बजट अधिवेशन में भी विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से आपकी मांग को सरकार तक पंहुचाने का कार्य भी करेंगे। जिला प्रधान गणेश कुमार ने बताया कि आज हमने सरकार द्वारा जारी वेतनमान 21700 का नोटिफिकेशन व बीएमएस का झंडा भी जलाया है, ताकि सरकार की आंख खुल सके। उन्होंने बताया कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की सम्मानजनक वेतन करने की माग को लेकर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले हरियाणा के सभी विभागों, बोर्डों, नगर निकायों और विश्वविद्यालयों के सभी लिपिकीय कर्मचारियों ने 42 तक लगातार हड़ताल की थी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2023 को सरकार के साथ हुए समझौते अनुसार हड़ताली कर्मचारियों का हड़ताल समय ड्यूटी समय माना जाना था व लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के कार्य की समीक्षा कर वेतन निर्धारण किया जाना था परंतु सरकार ने कार्य समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए 21700 का नोटिफिकेशन जारी कर हरियाणा के सभी विभागों की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले लिपिक वर्ग के साथ भददा मजाक किया है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं और जब तक हमें हमारा हक नही मिल जाता हम सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते रहेगें। इस अवसर पर जिला संयोजक सुरेंद्र सुहाग ने कहा कि कार्य समीक्षा रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए और 21700 का नोटिफिकेशन रद्द करके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को एक सम्मानजनक वेतन दिया जाए, उन्होंने बताया कि क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी के आहवान पर आज सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया गया है और 21700 के नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाई गई। वही लिपिक वर्ग के सभी सदस्यों की ओर से आवाज बुलंद करते हुए सरकार को चेताया है कि अगर समय रहते सरकार ने उनका हक उन्हें नही दिया तो वे सरकार के खिलाफ प्रचार-प्रसार में भी कोई कसर नही छोड़ेगें। अगर 21700 सरकार द्वारा निर्धारित वेतनमान रदद करके हमारी मांग 35400 वेतनमान की नही मानी तो चुनाव में सरकार को खामियाजा भुगतना पडेगा। इसलिए हम सभी क्लेरिकल एसोशिएसन के सदस्य हरियाणा सरकार से अपील करते है कि हमारा हक हमें जल्द से जल्द दें दें। इस अवसर क्लेरिकल एसोशिएसन के उप प्रधान दिनेश जांगड़ा, सचिव मोहित गुलिया, सह सचिव कप्तान सिंह, खजांची धमेंद्र ढाका, आईटी सैल से अरूण कौशल, मीडिया प्रभारी सतीश कुमार, महिला प्रधान रेखा छिक्कारा, सलाहकार अधीक्षक सुरेश सुहाग, उप अधीक्षक यशपाल, सत्यदेव राठी, कानूनी सलाहकार बुधदेव, सुरेंद्र अहलावत, अशोक कुमार, हरपाल, पुरूषोत्तम, पवन कुमार, रविंद्र कुमार, सुनील डबास, बलजीत, प्रदीप गुलिया, जगबीर सिंह, विकास, जोगेंद्र, अजित, जयभगवान, विजय, हेतराम व दिनेश कुमार सहित झज्जर जिला के सभी कार्योंलयों के लिपिक वर्ग उपस्थित रहे।


संस्कारम् इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को पी. टी. एम. का किया गया आयोजन
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- पाटोदा स्थित संस्कारम् इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को कक्षा नौवीं व ग्यारवी की पी. टी. एम. का आयोजन किया गया। इन दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा जल्दी समाप्त कर दी गई ताकि बोर्ड की कक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कराई जा सके। सभी बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों का परिणाम जानने बहुत ही उत्सुकता के साथ पहुँचे। उपस्थित अभिभावकों को संस्था के चेयरमैन व प्रिंसिपल ने बोर्ड की कक्षाओं में बच्चों के अच्छे परिणाम का पूर्ण आश्वासन दिया। आज ही गाँव पाल्हावास में कक्षा नर्सरी से बाहरवी तक के बच्चों के लिए एक स्कालरशिप टैस्ट कराया। बच्चों के लिए बहुत सी गतिविधियों व डेमो क्लास का भी आयोजन किया गया। इसमें पाल्हावास तथा आस-पास के क्षेत्रों से लगभग 872 बच्चे शामिल हुए। अभिभावकों ने भी इसमें बहुत दिलचस्पी दिखाई और अपने बच्चों के साथ वो भी उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भागीदारी निभाई। कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों को विशेष गतिविधियां कराई गई, जिसमें उन्हें खेल-खेल के माध्यम से बहुत से पढ़ने के तरीके समझाए गए। कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों को अध्यापकों ने उनके विषयों से सम्बन्धित जानकारी दी और कक्षा नौवीं से बाहरवी तक के बच्चों को विशेषज्ञों द्वारा डेमो क्लास दी गई। जिसमें उन्हें उनके विषयों के साथ साथ आईआईटी, जेईई, नीट आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई तथा इनसे संबंधित डेमो कोचिंग क्लास भी दी गई। इन सबके अलावा संस्कारम् ने सरकारी नौकरी से सम्बधित कोचिंग क्लास भी स्कूल परिसर में ही शुरू कर दी। जिससे बच्चों व अभिभावकों दोनों को ही बहुत लाभ होगा। बच्चों का समय और अभिभावकों का पैसा दोनों की बचत होगी। केवल स्कूल ही नहीं अपितु कॉलेज वाले बच्चों के लिए भी एक विशेष काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन किया गया। संस्कारम् का एकमात्र लक्ष्य है बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका भविष्य बेहतर बनाना। संस्कारम् अब यूनिवर्सिटी बन गया है मतलब अब बच्चों को एक ही चारदिवारी में के. जी. से पी. एच. डी. तक की शिक्षा प्राप्त हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की संस्था मिलना बहुत ही मुश्किल होता है परन्तु संस्कारम् ने पूरी कोशिश की है कि बच्चों व अभिभावकों को एक ऐसी संस्था व माहोल देने की, जिसमें बच्चों को शिक्षा के साथ- साथ संस्कार भी दिये जाते हैं। संस्था के चेयरमैन महिपाल ने वहां उपस्थित सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया।

भदाना की चैपाल में  भारतवर्ष के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका एक विशाल रेखाचित्र बनाया                                                  झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर भारतवर्ष के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका एक विशाल रेखाचित्र बनाया। मुकेश शर्मा ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1627 को मराठा परिवार में शिवनेरी (महाराष्ट्र) में हुआ था। शिवाजी के पिता शाहजी और माता जीजाबाई थी। वे एक भारतीय शासक थे, जिन्होंने मराठा साम्राज्य खड़ा किया था। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे बहादुर, बुद्धिमानी, शौर्यवीर और दयालु शासक थे। इसीलिए उन्हें एक अग्रगण्य वीर एवं अमर स्वतंत्रता-सेनानी स्वीकार किया जाता है। यूं तो शिवाजी पर मुस्लिम विरोधी होने का दोषारोपण किया जाता है, पर यह सत्य इसलिए नहीं कि उनकी सेना में तो अनेक मुस्लिम नायक एवं सेनानी थे तथा अनेक मुस्लिम सरदार और सूबेदारों जैसे लोग भी थे। वास्तव में शिवाजी का सारा संघर्ष उस कट्टरता और उद्दंडता के विरुद्ध था, जिसे औरंगजेब जैसे शासकों और उसकी छत्रछाया में पलने वाले लोगों ने अपना रखा था। नहीं तो वीर शिवाजी राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक एवं परिचायक थे। इसी कारण निकट अतीत के राष्ट्रपुरुषों में महाराणा प्रताप के साथ-साथ इनकी भी गणना की जाती है। माता जीजाबाई धार्मिक स्वभाव वाली होते हुए भी गुण-स्वभाव और व्यवहार में वीरंगना नारी थीं। इसी कारण उन्होंने बालक शिवा का पालन-पोषण रामायण, महाभारत तथा अन्य भारतीय वीरात्माओं की उज्ज्वल कहानियां सुना और शिक्षा देकर किया था। दादा कोणदेव के संरक्षण में उन्हें सभी तरह की सामयिक युद्ध आदि विधाओं में भी निपुण बनाया था। धर्म, संस्कृति और राजनीति की भी उचित शिक्षा दिलवाई थी। उस युग में परम संत रामदेव के संपर्क में आने से शिवाजी पूर्णतया राष्ट्रप्रेमी, कर्त्तव्यपरायण एवं कर्मठ योद्धा बन गए। बचपन में शिवाजी अपनी आयु के बालक इकट्ठे कर उनके नेता बनकर युद्ध करने और किले जीतने का खेल खेला करते थे। युवावस्था में आते ही उनका खेल वास्तविक कर्म शत्रु बनकर शत्रुओं पर आक्रमण कर उनके किले आदि भी जीतने लगे। जैसे ही शिवाजी ने पुरंदर और तोरण जैसे किलों पर अपना अधिकार जमाया, वैसे ही उनके नाम और कर्म की सारे दक्षिण में धूम मच गई, यह खबर आग की तरह आगरा और दिल्ली तक जा पहुंची। अत्याचारी किस्म के यवन और उनके सहायक सभी शासक उनका नाम सुनकर ही मारे डर के बगलें झांकने लगे। शिवाजी के बढ़ते प्रताप से आतंकित बीजापुर के शासक आदिलशाह जब शिवाजी को बंदी न बना सके तो उन्होंने शिवाजी के पिता शाहजी को गिरफ्तार किया। पता चलने पर शिवाजी आग बबूला हो गए। उन्होंने नीति और साहस का सहारा लेकर छापामारी कर जल्द ही अपने पिता को इस कैद से आजाद कराया। तब बीजापुर के शासक ने शिवाजी को जीवित अथवा मुर्दा पकड़ लाने का आदेश देकर अपने मक्कार सेनापति अफजल खां को भेजा। उसने भाईचारे व सुलह का झूठा नाटक रचकर शिवाजी को अपनी बांहों के घेरे में लेकर मारना चाहा, पर समझदार शिवाजी के हाथ में छिपे बघनख का शिकार होकर वह स्वयं मारा गया। इससे उसकी सेनाएं अपने सेनापति को मरा पाकर वहां से दुम दबाकर भाग गईं। उनकी इस वीरता के कारण ही उन्हें एक आदर्श एवं महान राष्ट्रपुरुष के रूप में स्वीकारा जाता है। इसी के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज का 3 अप्रैल 1680 ई. में तीन सप्ताह की बीमारी के बाद रायगढ़ में स्वर्गवास हो गया। इस चैपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा,सूबेदार शर्मा,रामवतार शर्मा,रमेश कौशिक,नशीब कौशिक,केशव शर्मा,अर्जुन शर्मा व अलीशा शर्मा ने मौजूद रहकर छत्रपति शिवाजी महाराज को शत-शत नमन किया ।


एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का पांचवां दिन
खुद पर गर्व करें स्वयंसेवक – डॉ. पूनिया
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के तहत रविवार को भी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी और विकास सुहाग के मार्गदर्शन में देव कॉलोनी और शहीदी पार्क कॉलोनी में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने एनएसएस के उद्देश्य और महत्त्व पर विस्तार व्याख्यान दिया और बताया कि एनएसएस के स्वयंसेवक विशेष व्यक्तित्व के धनी और भीड़ से अलग होते हैं और उन्हें खुद पर गर्व करना चाहिए। एनएसएस का गठन सर्वांगीण विकास के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक समस्याओं और सामाजिक बुराइयों के निराकरण के लिए स्वयंसेवक सदैव प्रयत्नशील रहें और अपने व्यक्तित्व का विकास करें। उन्होंने मानवता, प्रकृति संरक्षण, वृक्षारोपण और जल संरक्षण के बारे में बताया तथा सामाजिक एकता, सकारात्मकता और चरित्र निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। शिविर में डिजिटल इंडिया विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके जरिए विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। एनएसएस इकाई एक से तानिया, सिमरन और पूजा प्रथम तथा खुशी, तन्नू और नेहा द्वितीय जबकि दिव्या, मीनाक्षी और पूजा तृतीय तथा वर्षा बेस्ट एक्सप्लेनेटर रही। इकाई दो से यश और सौरभ प्रथम जबकि
मोहित, अमित तथा रोबिन द्वितीय और रिंकू, नीरज, लखन एवं अमन तृतीय और मुकुल तथा रवि बेस्ट एक्सप्लेनेटर रहे। दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने श्रमदान भी किया।

जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा जनादेश देने का बना चुकी मन – विक्रम कादियान
बोले कादियान: नमो-मनो की डबल इंजन सरकार सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखते हुए कर रही काम
आमजन को घर बैठे ही सभी लाभ कारी योजनाओं का मिल रहा लाभ
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल सरकार सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आमजन को घर बैठे ही सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी द्वारा रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला रखकर न केवल रेवाड़ी बल्कि आसपास क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। हरियाणा शिक्षा, खेलों के साथ-साथ अब स्वास्थ्य सेवाओं का भी हब बनने जा रहा है। पहले लोगों को उपचार के लिए दिल्ली, पीजीआई रोहतक जाना पड़ता था, समय और धन की बर्बादी होती थी। लेकिन अब लोगों को अपने घर के पास ही तमाम आधुनिक एवं उच्चस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होगी। इसके अलावा प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज भी बनाएं जाएंगे। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक विस्तार होगा। यह बात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के बाद जिस तरह से लोगों के पास जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया है। उससे प्रदेश की जनता बहुत खुश है। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रशासन स्वयं उनके घर द्वार पर आकर उनकी समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया है। जिसके कारण आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को बड़ा जनादेश देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रहे है। पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब लोग समझ चुके है कि पीएम मोदी जो कहते है, वो करके दिखाते है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी रैली के दौरान जब पीएम मोदी मंच पर पहुंचे थे तो पूरा पंडाल मोदी जी को जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा था। जोकि पीएम मोदी की लोकप्रियता को ही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नए आयाम स्थापित कर रहा है। देश विदेश में भारत का डंका बज रहा है।

पीएम मोदी ने 10 साल बाद एम्स का शिलान्यास किया, बनेगा कब पता नहीं – डॉ. सुशील गुप्ता’
’हर साल 2 करोड़ रोजगार का वादा करने वाले प्रधानमंत्री हरियाणा की बेरोजगारी पर चुप रहे – डॉ. सुशील गुप्ता’
हरियाणा में जंगलराज, व्यापारियों पर गोली चलाकर फिरौती मांगी जा रही – डॉ. सुशील गुप्ता’
खट्टर सरकार ने हरियाणा के लोगों को चारों तरफ से बंधक बनाया – डॉ. सुशील गुप्ता’
केवल जाति और धर्म की राजनीति कर रहे सीएम खट्टर – डॉ. सुशील गुप्ता’
रेवाड़ी, 18 फरवरी, अभीतक:- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को प्रेसवार्ता कर खट्टर सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में पीएम मोदी ने जिस एम्स का शिलान्यास किया है उसकी घोषणा 2014 में की थी और बनकर कब तैयार होगा, इसका कोई पता नहीं है। पीएम मोदी ने 2014 में ही रेवाड़ी में कहा था कि हिंदुस्तान का 65 प्रतिशत पानी बहकर पाकिस्तान में जा रहा है, मैं उस पानी को रोकूंगा। लेकिन 10 साल बाद भी एक बूंद पानी की नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। लेकिन हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा नशे, अपराध व डिप्रेशन के रास्ते पर चल पड़ा है और आत्महत्या करने को मजबूर है। 30 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन पीएम मोदी ने बेरोजगारी पर एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले किसान सवा साल तक दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे। तब पीएम मोदी ने माफी मांगकर तीनों काले कृषि कानून वापस लिए थे और एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने का वादा किया था। अब उसी वादे को याद दिलाने के लिए किसान पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं। लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी रेवाड़ी में आए तो न किसानों और न एमएसपी पर कुछ बोला। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी केवल चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा दर दर भटकने और किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। नशा हर घर में घर कर गया है, न इनके स्कूल, अस्पताल अच्छे हैं और न बिजली, पानी और रोजगार मिल रहा है। हरियाणा के हर नगर निगम में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। लेकिन इस पर भी प्रधानमंत्री मोदी चुप रह। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर केवल जाति और धर्म की राजनीति करते हैं, प्रदेश की जनता से उनको कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसा कोई सरकारी कर्मचारियों का वर्ग नहीं है जो हड़ताल पर न गया हो। इस सरकार से हरियाणा का हर वर्ग नाखुश है, न महिलाओं को बराबरी का दर्जा, न युवाओं को रोजगार और न किसान कर्ज मुक्त हो पाया। हरियाणा में चारों तरफ भाजपा का घोर विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में व्यापारियों पर गोली चलाकर फिरौती मांगी जा रही है। हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने पंजाब और दिल्ली के बोर्डरों को सील करके आज हरियाणा को चारों तरफ से बंधक बना दिया है। ऐसा लगता है कि किसानों को नहीं बल्कि किसी दुश्मन देश के लोगों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने बोर्डरों को छावनी बना दिया है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। खट्टर सरकार द्वारा अंबाला में किसानों को आंदोलन में भाग लेने पर उनकी संपत्ति जब्त और कैथल में आर्म्स लाइसेंस रद्द करने व पासपोर्ट जब्त करने की धमकी देती है। उन्होंने कहा कि क्या इस देश में कानून व्यवस्था नहीं रही? उन्होंने कहा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट भी खट्टर सरकार से कह रहा है कि जब किसान हरियाणा से कुछ मांग ही नहीं रहे तो आपने हरियाणा को क्यों चारों तरफ से सील कर दिया। किसान हरियाणा से केवल गुजर रहे हैं और दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार किसानों को क्यों रोक रही है। हरियाणा सरकार केवल कानूनी अधिकारों को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता हरियाणा सरकार से परेशान हो चुकी है। हरियाणा के लोग चाहते हैं कि दिल्ली और पंजाब की तरह उन्हें भी 24 घंटे व मुफ्त बिजली मिले, दिल्ली और पंजाब की तरह अच्छे स्कूल अस्पताल मिले, बीना खर्ची पर्ची के युवाओं को रोजगार मिले। अब लोग हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को प्रदेश में लाना चाहते हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव, संगठन मंत्री अश्विनी दुलहेरा, जिला अध्यक्ष रेवाड़ी मदन सिंह, प्रदेश सह सचिव मीनू सिंह, प्रदेश सह सचिव मनोज फौजी, जिला अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन कमांडेंट संतोष यादव, जिला अध्यक्ष ओबीसी हितेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी मनोज अन्ना व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ गई विकसित भारत-विकसित हरियाणा मल्टीमीडिया प्रदर्शनी
सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में लगाई गई थी विकसित भारत-विकसित हरियाणा प्रदर्शनी
प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को केंद्र व हरियाणा सरकार के विकासात्मक प्रोजेक्ट एवं योजनाओं से कराया गया परिचित
रेवाड़ी, 18 फरवरी, अभीतक:- आमजन को केंद्र व हरियाणा सरकार के विकासात्मक प्रोजेक्ट एवं योजनाओं से परिचित करवाने के उद्देश्य से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के तत्वावधान में जिला रेवाड़ी के गांव माजरा भालखी में श्विकसित भारत-विकसित हरियाणाश् थीम पर लगाई गई तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का रविवार को समापन्न हो गया। सरकार की ये विशेष प्रदर्शनी लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ गई। रेवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के लोग श्विकसित भारत-विकसित हरियाणाश् प्रदर्शनी से रूबरू होकर लाभांवित हुए। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। विकसित भारत-विकसित हरियाणा प्रदर्शनी में जिला के गांव माजरा-भालखी में बनने वाले देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) व गुरूग्राम मेट्रो के दो-दो मॉडल दिखाए गए हैं, जिन्हें देखने में लोगों ने अच्छी-खासी रूची ली। आमजन प्रदर्शनी में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने के प्रति भी क्रेजी नजर। प्रदर्शनी में 11 एलईडी स्क्रीन पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) व गुरूग्राम मेट्रो सहित भारतीय रेलवे और भारत व हरियाणा सरकार की श्अंत्योदय व जनकल्याणकारीश् योजनाएं प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को प्रदर्शनी में श्विकसित भारत-विकसित हरियाणाश् की झलक साफ-साफ देखने को मिली। युवाओं, महिलाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने में यह प्रदर्शनी कारगर सिद्ध हुई। प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को काफी सुगम तरीके से समझाया गया।


ड्रोन प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन – डीसी
प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए आयु
रेवाड़ी, 18 फरवरी, अभीतक:- कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों के प्रति किसानों में जागरूकता लाकर उन्हें कम लागत में बेहतर फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हरियाणा में किसानों को निरूशुल्क ड्रोन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से कृषि ड्रोन पायलट के प्रशिक्षण के लिए किसानों और बेरोजगार युवाओं से मांगे गए ऑनलाइन आवेदन करने का 19 फरवरी को अंतिम दिन हैं।
डीसी राहुल हुड्डा ने प्रशिक्षण योजना से जुड़ी अन्य जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए व कम से कम दसवीं पास होना आवश्यक है। आवेदक किसी एफपीओ या सीएचसी सदस्य होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उक्त योग्यता रखने वाले किसान और बेरोजगार युवा विभाग की वेबसाइट ंहतपींतलंदं.हवअ.पद पर जाकर 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं अधिक जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नं. 1800-180-2117 अथवा जिला के कृषि उप-निदेशक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

न्यायिक परिसर में 9 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत – सीजेएम
आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा केस का निपटारा
रेवाड़ी, 18 फरवरी, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार 9 मार्च को रेवाड़ी स्थित न्यायिक परिसर सहित बावल व कोसली में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। परिवादी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस का निपटारा करा सकते हैं। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं।

सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का युवा क्राइम व नशे की दलदल मे धसता जा रहा है- बजरंग गर्ग
सरकार ने नए-नए टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है- बजरंग गर्ग
पूरे विश्व में जीएसटी की दरें भारत देश मे सबसे ज्यादा है- बजरंग गर्ग
भारत देश में कपड़ा, चीनी, दूध, दही व लस्सी आदि वस्तुओं पर कभी टैक्स नहीं था मगर इस सरकार ने इन वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाने का काम किया है- बजरंग गर्ग
सरकार को व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा रियायतें देनी चाहिए- बजरंग गर्ग
सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार प्रदेश में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है- बजरंग गर्ग
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सुभाष गुर्जर को झज्जर जिले के व्यापार मंडल का प्रधान बनाने की घोषणा की
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने झज्जर अनाज मंडी में व्यापारियों की समस्याएं सुनने के उपरांत व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार व्यापार व उद्योग हरियाणा में पिछड़ता जा रहा है। सरकार ने अपने साढे 9 साल के कार्यकाल में व्यापारी व आम जनता पर नए-नए टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। पूरे विश्व में जीएसटी की दरें भारत देश में सबसे ज्यादा है जिसके कारण देश व प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। जबकि केंद्र सरकार बार-बार महंगाई बढ़ोतरी की दरों के आंकड़े 6 प्रतिशत बता कर गलत आंकड़े पेश करती है। आज हर खाद्य सामग्री, आम जरूरत का सामान, सरसों तेल, सब्जी व फलों आदि पर लगभग 60 से 90 प्रतिशत तक दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज पहले के मुकाबले दूध, दही, दालें, आटा, नमक, सब्जी, फल, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाद, बीज, घी व चीनी आदि के दाम आसमान को छू रहे हैं। इस महंगाई में गरीब व्यक्ति दो वक्त की रोटी सब्जी-दाल के साथ खा नहीं सकता इतनी महंगाई देश में हो गई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से अब तक कपड़ा, चीनी, दूध, दही व लस्सी आदि जरूरत के सामान पर कभी टैक्स नहीं था। इस सरकार ने रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी 5 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया और जिन वस्तुओं पर 5 प्रतिशत वेट कर था उन वस्तुओं पर 18 व 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। यहां तक की हरियाणा सरकार ने सब्जी व फलों पर मार्केट फीस व एचआरडीएफ लगाकर किसान व आढ़तियों को तंग कर रही है जो उचित नहीं है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए टैक्सों में सरलीकरण करके ज्यादा से ज्यादा रियायतें देनी चाहिए। देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योग को बढ़ाने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बेरोजगारी के कारण आज हरियाणा में युवा क्राइम व नशे की दलदल मे धसता जा रहा है। बेरोजगारी खत्म होने से क्राइम पर अंकुश लगेगा और जो युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करके पीएन तक की नौकरी के लिए धक्के खा रहा है उसको उद्योगों के माध्यम से रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने प्रमुख समाजसेवी सुभाष गुर्जर को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल झज्जर जिला का प्रधान बनाया। इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन की तरफ से प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व जिला प्रधान सुभाष गुर्जर को पगड़ी पहनकर व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि मुझे जो व्यापार मंडल झज्जर जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंप गई है। मैं उसमें कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा और व्यापारियों की समस्याओं को हल करवाने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर अनाज मंडी प्रधान हरिंदर सिलना, मंडी पूर्व प्रधान चांद पहलवान, पूर्व प्रधान नरेंद्र धनखड़, पूर्व प्रधान श्री भगवान नंबरदार, पूर्व प्रधान सतबीर मल्हान, उप प्रधान सोहन धनखड़, अनिल अग्रवाल, अशोक यादव, राजपाल गुजर, बलदेव अलाहवत, प्रदेश महासचिव रमेश खुराना रोहतक व हिसार जिला प्रधान पवन गर्ग आदि नेताओं ने अपने विचार रखें।

केशव सिंघल को दूसरी बार बने भारतीय जनता पार्टी झज्जर शहर मंडल अध्यक्ष
झज्जर, 18 फरवरी, अभीतक:- भारतीय जनता पार्टी का झज्जर शहर मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल को दूसरी बार नियुक्त किया गया। झज्जर शहर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर केशव सिंघल ने प्रदेश अध्यक्ष श्री नायब सैनी, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश संगठन मंत्री फनिंदर नाथ शर्मा, सांसद अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा और सभी शीर्ष नेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। केशव सिंघल ने कहा है कि जिन्होंने मुझे यह दायित्व दिया और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि यह जिम्मेदारी बखूबी निभाऊंगा और सभी साथियों साथ लेकर चलूंगा। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे जिला महामंत्री रामफल सैनी एडवोकेट ने मंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी और फूल मालाओं से स्वागत किया।

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने वार्ड 24 में लगाया स्वास्थ्य जांच कैंप, को मिले चश्में’
वार्डवासियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी का फूल मालाएं पहनाकर किया जोरदार स्वागत
बहादुरगढ, 18 फरवरी, अभीतक:- आमजन को घरों के आसपास लगने वाले निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में आकर स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए, ताकि समय रहते बीमारी का पता चल सके व समय पर इलाज करवाकर मनुष्य स्वस्थ रह सके क्योंकि निरोग शरीर ही मनुष्य की असली पूंजी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने वार्ड 24 मेें निशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी का वार्डवासियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया व वार्ड के बुजुर्गों ने हलके की सेवा करने का आशीर्वाद दिया। रविवार को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी द्वारा वार्ड 24 में स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में जीवन ज्योति अस्पताल से पहुंची डाक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर फ्री दवाइयां प्रदान की। शिविर में एचबी, बीपी व शुगर की भी जांच भी निशुल्क की गई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ ने लोगों की आंखों की जांच की व 290 लोगों को दूर व नजदीक से धुंधला दिखाई देने के कारण चश्मा लगाने योग्य पाया गया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने नेक कमाई से 290 लोगों को नेक कमाई से चश्में प्रदान किए। शिविर में स्वागत के उपरांत मौजूद वार्डवासियों से बातचीत करते हुए नवीन बंटी ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जांच सेवा कैम्प का आयोजन करने से आमजन को उनके घरों के नजदीक स्वास्थ्य जांच से संबंधित सेवाओं का लाभ मिल जाता है इसलिए लोगों को गांव या शहरी क्षेत्र में घरों के आसपास लगने वाले इस तरह के स्वास्थ्य जांच सेवा कैंप का लाभ उठाना चाहिए। उनके द्वारा निरंतर लगाए जा रहे इस तरह के स्वास्थ्य जांच सेवा शिविर लगाए जा रहे है। शिविर में जांच के दौरान जिन लोगों को चश्मा लगाने योग्य पाया जाता है उन्हें चश्में प्रदान किए जाते है व जिन लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया जाता है उनकी आंखों का ऑपरेशन भी करवाने का सेवा कार्य किया जा रहा है। शिविर में 410 लोगों ने जांच कराकर स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर जीवन ज्योति अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर आशीष भारद्वाज ने बताया कि अस्पताल में ईसीएचएस (एक्स सर्विसमेन), दिल्ली सरकार, हरियाणा सरकार, मेट्रो व सभी इंश्योरेंस कैशलेस की सुविधा उपलब्ध है। जितेश सेठी, यशपाल गांधी जी, कृष्णलाल घई, संजीव पसरीजा,संजय शर्मा, विजय अशिवाल, रमेश प्रधान, हरिकिशन मुदगिल,दिनेश मुदगिल,प्रिंस,यमन, विजय, सीनू, शेखर, मोहित, अंकित, दीपांशु, पीयूष, सुखबीर, धोला,अंकित, अमरजीत, अभिजीत,अजय,
सुदेश, कमलेश, सरोज, निरंजना, कमला, सरोज, संतोष, बबली सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
वार्ड 24 में स्वागत के उपरांत शिविर में लोगों के साथ भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी।

 

देशभर में हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जिसने अपने प्रदेश में नीड बेस्ड स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मैपिंग करवाई – स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
विकास की दृष्टि से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए की गई मैंपिग होगी बहुत ही सहयोगी – अनिल विज’
वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग का कुल बजट 9647 करोड रूपए है जिसे अगले बजट में बढाया जाएगा-विज’
हरियाणा की कई योजनाओं के बारे में केन्द्र सरकार ने कई बार सराहना की है- विज’
चंडीगढ़, 18 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि देशभर में हरियाणा ऐसा पहला राज्य है जिसने अपने प्रदेश में नीड बेस्ड (आवश्यकता आधारित) स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए मैपिंग करवाई है ताकि जरूरत के अनुसार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग का कुल बजट 9647 करोड रूपए है जिसे अगले बजट में बढाया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भिवानी व यमुनानगर जिलों के मैडीकल कालेज का जल्द ही उदघाटन किया जाएगा। विज आज यहां नई दिल्ली के हरियाणा भवन में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा बन रहा रोल मॉडल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा की कई योजनाओं के बारे में केन्द्र सरकार ने कई बार सराहना की है और इसी कड़ी में हरियाणा में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को देने के लिए मैपिंग करवाई गई है।
हरियाणा की कई योजनाओं के बारे में केन्द्र सरकार ने कई बार सराहना की है- विज’
उन्होंने कहा कि ‘‘पहले डिमांड बेस्ड (मांग आधारित) तरीके से स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया करवाया जाता था परंतु मैं चाहता हूं कि नीड बेस्ड (आवश्यकता आधारित) तरीके से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। इस संबंध में स्वास्थ्य मैपिंग के दस्तावेज इत्यादि बनकर आ चुके हैं, जिन्हें देख लिया गया है’’। उन्हांने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भविष्य में किए जाने वाले विकास को करने के लिए इस मैपिंग के माध्यम से विभिन्न कमियोंध्आवश्यकताओं (गैप्स) को दिखाया गया है और एक बटन के क्लिक मात्र से किन चीजों की कमी हैं, अर्थात, कितने डाक्टर, स्टाफ, भवन, उपकरण इत्यादि के बारे में कम्प्यूटर पर ही पता चल रहा है जोकि विकास की दृष्टि बहुत ही सहयोगी है।
भिवानी व यमुनानगर जिलों के मैडीकल कालेज का जल्द होगा उदघाटन- विज’
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली में काफी सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि जब हमने वर्ष 2014 में राज्य सरकार की बागडौर संभाली, तो स्वास्थ्य विभाग का कुल बजट 1696 करोड रूपए था और आज यह बजट बढकर लगभग 9647 करोड रूपए हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट को हम अगले बजट में इससे ज्यादा बढाने जा रहे हैं और इस संबंध में हमने अपनी योजनाएं बनाकर दे दी है। इसके अलावा, राज्य सरकार प्रत्येक जिला में मैडीकल कालेज की स्थापना भी कर रही है और भिवानी व यमुनानगर जिलों के मैडीकल कालेज का जल्द ही उदघाटन भी किया जाएगा।
हरियाणा को एम्स मिलना बहुत ही बडी सौगात- विज’
स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में श्री विज ने पिछली विपक्ष की सरकारों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि उस समय की सरकारों ने दिल्ली से बाहर झांककर नहीं देखा और दिल्ली से बाहर विकास नहीं करवाया। दिल्ली में एक एम्स था और पूरे देश से लोग इलाज कराने के लिए यहां आते थे, लोगों को सडकों पर रहना पडता था और लोगों को उपचार नहीं मिलता था। रेवाडी में स्थापित होने वाले एम्स के संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी ने हर प्रदेश में एक-एक एम्स खोलने का काम किया है तथा हरियाणा में 22वां एम्स स्थापित होगा जो हरियाणा के लिए बहुत बडी सौगात है और जल्द ही एम्स बनेगा।
हमारा उम्मीदवार ‘कमल’ का फूल है – विज’
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह बिल्कुल स्पष्ट किया है कि हमारा उम्मीदवार ‘कमल’ का फूल है और हमें इस बात का इंतजार नहीं करना चाहिए कि उम्मीदवार कौन घोषित होगा। हमें अभी से ही ‘कमल’ के फूल के लिए प्रचार आरंभ करना चाहिए।
देश की जनता 370 सीटें जीताकर जवाब देना चाहती है – विज’
आने वाले लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के मंत्र के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘देश के साथ जो इतना बडा भेदभाव हो रहा था और अनुच्छेद-370 लागू किया गया था। इसके लिए श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया और हम इतने समय से संघर्ष कर रहे थे तथा सारा देश चाहता था कि कश्मीर से अनुच्छेद-370 समाप्त होनी चाहिए क्योंकि कश्मीर भारत का ही हिस्सा है। ये कार्य भारतीय जनता पार्टी ने करके दिखाया। अब देश की जनता 370 सीटें जीताकर जवाब देना चाहती है।
हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटें हम जीतेंगें- विज’
इसी प्रकार, हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटें हम जीतेंगें। राज्य में विपक्ष के चुनाव लडने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने फिर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि हरियाणा में कौन सा विपक्ष !

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया
वे जून 2024 तक पार्टी की कमान संभालेंगे
अधिवेशन में 63 साल के नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव नड्डा के नेतृत्व में ही लड़ेगी।
जून 2019 में नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। जनवरी 2020 में उन्हेंन भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। सितम्बर 2022 में जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ाकर 2024 तक कर दिया गया।


राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्ताव भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अनुमोदन’
भाजपा का 16 साल का शासन जनता की सेवा का माध्यम बना – मुख्यमंत्री मनोहर लाल’
कांग्रेस ने 55 साल के शासन में जनता को सत्ता प्राप्ति का हथियार बनायारू मुख्यमंत्री मनोहर लाल’
बीजेपी ही देश के लिए आशा और कांग्रेस केवल निराशा – नायब सैनी
मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित 300 से अधिक पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
चंडीगढ़, 18 फरवरी, अभीतक:- भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का 16 साल का शासन जनता की सेवा का माध्यम बना, जबकि कांग्रेस ने 55 साल के शासन में जनता को बस सत्ता प्राप्ति का हथियार बनाया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा का अनुमोदन किया। प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि कांग्रेस ने 55 साल में क्या किया और भाजपा ने क्या किया? उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करती रही, जबकि भाजपा ने गरीब कल्याण का काम किया। देश में व्यवस्था बदली और देश का विकास तेजी से किया। इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ सहित लगभग तीन सौ से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की कोई नीति नहीं है, इसलिए यह गठबंधन लगातार बिखरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-आते इंडी गठबंधन रसातल में चला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक देश पर शासन किया लेकिन विकास के नाम पर लोगों के साथ सिर्फ और सिर्फ छल ही किया है। जबकि भाजपा का 16 साल का शासन सेवा का माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन 10 सालों में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। दुनिया में देश शक्ति के रूप में उभरा है। राहुल गांधी को निशाना पर लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं ही कांग्रेस को खत्म करने में लगे हुए हैं। जनता राहुल गांधी को अब गंभीरता से नहीं लेती और ना ही राहुल गांधी की किन्हीं बातों पर विश्वास करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश को जाति, धर्म, वर्ग के हिसाब से बांटने का काम किया है। कांग्रेस शासन में देश की हालत खराब थी। जगह-जगह दंगे होते थे लोगों में सरकार के प्रति अविश्वास पैदा हो गया था। जनता समझ चुकी थी कि कांग्रेस शासन में देश ना अंदर से सुरक्षित और ना ही बाहर से। इसलिए जनता ने 2014 में देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। आज देश मोदी के हाथों में सुरक्षित है और भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल जमीन से लेकर आकाश तक घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदा वोट बैंक की राजनीति की है। जनता के हकों और अधिकारों को लेकर कांग्रेस कभी गंभीर नहीं रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का यही एजेंडा रहा है कि झूठ और झूठे आश्वास देकर किसी भी तरह से सत्ता पर काबिज होना। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की छल और धोखा देने वाली नीति को समझ चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है। बिना भेदभाव के देश और प्रदेश का विकास किया जा रहा है। मोदी सरकार में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। युवा आत्मनिर्भर होकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन दस सालों में विकसित भारत की नींव रख दी है आने वाले समय में भारत विश्व गुरू के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और ताकतवर भारत के रूप में उभरेगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन से और अधिक उर्जावान हुई हरियाणा भाजपा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब सहित 300 पदाधिकारियों ने लिया राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा’
बीजेपी ही देश के लिए आशा और कांग्रेस केवल निराशारू नायब सैनी’
चंडीगढ़, 18 फरवरी, अभीतक:- भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश की टीम दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन से और अधिक उर्जावान होकर लौटीं है। हरियाणा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ सहित लगभग तीन सौ से अधिक पदाधिकारी राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह आदि केंद्रीय नेतृत्व से आगामी चुनावों के लिए जीत का नया जोश लेकर आई हरियाणा भाजपा टीम मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रभारी बिप्लब के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नेतृत्व में नई उर्जा के साथ मैदान में दिखाई देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा का अनुमोदन किया। राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा के हरेक कार्यकर्ता के सामने 370 सीटें जीतने और एनडीए को 400 पार का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रखे गए प्रस्ताव ष्भाजपा देश की आशा और कांग्रेस में निराशाष् का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनुमोदन किया। नायब सैनी ने कहा कि केवल भाजपा ही देश की आशा है और कांग्रेस केवल निराशा है। पूरा देश इस बात को स्वीकार कर रहा है। सैनी ने कहा कि हरियाणा भाजपा का हरेक कार्यकर्ता हर समय उत्साह से जनसेवा के कार्य में जुटा रहता है और राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अब और अधिक जोश के साथ पब्लिक के बीच जाएंगे तथा लोकसभा की सभी दसों सीटों को एतिहासिक मार्जिन से जीतने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा भाजपा केंद्र से मिले लक्ष्य को पूरा कर दसों सीटें जीतेगी। लोकसभा में 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के लिए जीत का इतिहास लिखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में उलझकर रह गई है। परिवार के अलावा कांग्रेस को कुछ नहीं दिखता, इसलिए अब बिखरने के कगार पर पहुंच चुकी है। जनता ने भी कांग्रेस को नकार दिया है और अब जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। श्री सैनी कहा कि मोदी के नेतृत्व में जिस रफ्तार से काम हो रहा है उसकी कांग्रेस कभी कल्पना भी नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी आर्थिक शक्ति होगा, यह मोदी की गारंटी है। नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार में गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सबको मिल रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करना मोदी के गारंटी से ही संभव है और मोदी गारंटी ही विकसित भारत की गारंटी बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य स्पष्ट है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना। साथ ही मोदी के दिशा निर्देश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि मोदी सरकार भारत की संस्कृति को आगे बढ़ा रही है। पांच सदी के बाद अयोध्या में रामलला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। हर सनातनी को जिस दिन की प्रतिक्षा थी वह मोदी सरकार में पूरी हुई। जम्मू कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर मोदी ने अपना वचन निभाया। देश और प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। श्री सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेश में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को 370 सीटें जिताने और एनडीए को 400 पार कराने लक्ष्य रखा है। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ता गरीब कल्याण की नीतियों को लेकर घर-घर तक जाएंगे और मोदी तथा मनोहर सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस बूथ को और अधिक मजबूत करना है। अधिवेशन में जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है हरियाणा भाजपा उस पर आगे बढ़ते हुए 10 के 10 लोकसभा सीटें जीतकर 400 पार के नारे को सच साबित करने में अपना शत-प्रतिशत सहयोग देगी।

राष्ट्रीय अधिवेशन से और अधिक उर्जावान हुआ भाजपा का कार्यकर्ता – बिप्लब देब’
चंडीगढ़, 18 फरवरी, अभीतक:- भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि दिल्ली में हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन से भाजपा का हरेक कार्यकर्ता पहले से और भी अधिक उर्जावान हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों को ऐतिहासिक मतों से जीतने के लिए पार्टी का कार्यकर्ता अपनी नई और अधिक उर्जा के साथ फील्ड में उतरेगा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए 400 पार के नारे को सच करके दिखाएगा। बिप्लब देब ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में हर वर्ग को मजबूत किया है। महिला सशक्तिकरण को लेकर दस सालों में अनेक कार्य हुए हैं। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला नेतृत्व को मोदी सरकार ने बढ़ावा दिया है। युवाओं को स्वावलंबी बनाने की अनेकों योजनाएं 10 सालों में धरातल पर उतरी है। किसानों को समृद्ध बनाने में जितने काम मोदी सरकार ने किए हैं उतने कांग्रेस के शासनकाल में कभी नहीं हो पाए। बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस की झूठ की दुकान बंद हो चुकी है। कांग्रेस के लोकलुभावने वादों की पोल जनता के बीच खुल चुकी है। जनता जानती है कि कांग्रेस चुनाव के समय समाज हित और देश हित के लच्छेदार भाषण करती है और धरातल पर कुछ नहीं करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अगर कुछ किया है तो परिवारवाद को आगे बढ़ाया और जमकर भ्रष्टाचार किया। बिप्लब देब ने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता जनार्दन ने कांग्रेस का देश और प्रदेश से पूरी तरह से सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है। बिप्लब देब ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा को अपना परिवार मानते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री का लक्ष्य हर नागरिकों का आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा 10 के 10 कमल खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी के 370 सीटों में अपनी पूरी भागीदारी निभाएगी।

जेजेपी के संगठन में विस्तार, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर 18 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित’
चंडीगढ़, 18 फरवरी, अभीतक:- जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर अपने संगठन में विस्तार करते हुए 18 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की हैं। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चैटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक और प्रदेश कार्यकारिणी में 17 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। फरीदाबाद निवासी धर्मपाल यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य होंगे। प्रदेश महासचिव के पद पर कुरुक्षेत्र निवासी जोग ध्यान और प्रदेश सचिव के पद पर महेंद्रगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह पटीकरा, सिरसा निवासी मदन शर्मा, कैथल निवासी बलवान कोटड़ा, मांगे राम ढुल, हिसार निवासी भरत सिंह बेनीवाल तथा सोनीपत निवासी कुलदीप मलिक गोहाना को नियुक्त किया हैं। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी में पंचकुला निवासी जितेंद्र संधू, करनाल निवासी चरण सिंह, रोहतक निवासी पंचायत समिति सदस्य अजय मलिक, फरीदाबाद निवासी श्याम सिंह, भिवानी निवासी ऋषि पाल फोगाट, बलराज चैहान, महेंद्रगढ़ निवासी कर्मबीर सिंह, कैथल निवासी सरदार कबुल सिंह, हरी किशन सैनी और अंबाला निवासी हरबंस सिंह जलबेड़ा सदस्य होंगे।

24 फरवरी की सर्वजातीय संसद में समगोत्र विवाह, जाट आरक्षण व भूमि अधिग्रहण पर बनेगी आंदोलन की रणनीति
बहादुरगढ़, 18 फरवरी, अभीतक:- केएमपी एक्सप्रेस वे पर लंबे समय से कई मांगों को लेकर चल रहे धरनास्थल पर 24 फरवरी को सर्वजातीय संसद में तीन मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बनेगी। इनमें समगोत्र विवाह पर रोक लगाने, जाटों को 10 राज्यों व केंद्र में आरक्षण देने और भूमि अधिग्रहण का मसला शामिल है। रविवार को राष्ट्रीय किसान नेता रमेश दलाल ने इस सर्वजातीय संसद को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि समगोत्र विवाह पर रोक लगाना समय की मांग है। एक ही गोत्र में विवाह से सामाजिक तानाबाना बिगड़ रहा है। इसको अब कड़े कानून से ही रोका जा सकता है। उन्होंने आरक्षण के मसले पर कहा कि जाट समाज के साथ आरक्षण के मामले में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब आदि राज्यों के जाटों को जल्द से जल्द ओबीसी की राज्य और केंद्र की सूची में डाला जाए। 2014 में यूपीए सरकार ने जाटों को केंद्रीय सूची में डाला था लेकिन उसे कानूनी मान्यता नहीं दिलवा पाए। मंडल कमीशन की रिपोर्ट में देश की जाट जाति को अन्य कृषक जातियों के समकक्ष माना जिसमें यादव, गुज्जर, कुर्मी, कोईरी इत्यादि हैं। बाद में जाट को छोड़कर अन्य जातियों को केंद्र की ओबीसी सूची में डाला गया। इसलिए अब बिना देरी जाटों को भी केंद्र व राज्यों की सूची में डाला जाए। उन्होंने कहा कि तीसरा मसला भूमि अधिग्रहण का है। इस पर पहले से संघर्ष चल रहा है। उन्होंने बादली, खरखौदा व सोनीपत तक मेट्रो की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज होगा। दलाल ने कहा कि अब तक उनके नेतृत्व में जितने भी आंदोलन हुए हैं वे सभी सफल रहे हैं। मौजूदा आंदोलन को भी सफल अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
आंदोलन के दबाव में सड़क मंजूर हुई
रमेश दलाल ने कहा कि उनके नेतृत्व में किए आंदोलन के दबाव में ही सरकार द्वारा कानौंदा-कुलासी गांव के पास से सड़क मंजूर की गई है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। किसानों की जमीन की कीमतें बढ़ेंगी। इस पर कानौंदा, कुलासी, बामनौली व अन्य गांवों से आए लोगों ने उनका मुंह मीठा करवाकर आभार जताया। इस दौरान अशोक मलिक मदीना, पप्पू दलाल, संजीत कानौंदा, जगबीर बामनौली व अन्य मौजूद रहे।

 

ओवरटेक करते समय एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई
जींद, 18 फरवरी, अभीतक:- हरियाणा के जींद के सफीदों में करसिंधू गांव के पास ओवरटेक करते समय एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। जानकारी अनुसार हादसे में तीन यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रेफर किया गया है। रविवार दोपहर बाद सफीदों से पानीपत जा रही एक प्राइवेट बस करसिंधू गांव के पास पहुंची तो वाहन को ओवरटेक करते समय वह सड़क से नीचे उतर कर अनियंत्रित दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सफेदे के पेड़ में जा घुसी।

 

 

पीएम मोदी ने 10 साल बाद एम्स का शिलान्यास किया, बनेगा कब पता नहीं – डॉ. सुशील गुप्ता’
हर साल 2 करोड़ रोजगार का वादा करने वाले प्रधानमंत्री हरियाणा की बेरोजगारी पर चुप रहे – डॉ. सुशील गुप्ता’
हरियाणा में जंगलराज, व्यापारियों पर गोली चलाकर फिरौती मांगी जा रही – डॉ. सुशील गुप्ता’
खट्टर सरकार ने हरियाणा के लोगों को चारों तरफ से बंधक बनाया – डॉ. सुशील गुप्ता’
केवल जाति और धर्म की राजनीति कर रहे सीएम खट्टर – डॉ. सुशील गुप्ता’
रेवाड़ी, 18 फरवरी, अभीतक:- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को प्रेसवार्ता कर खट्टर सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में पीएम मोदी ने जिस एम्स का शिलान्यास किया है उसकी घोषणा 2014 में की थी और बनकर कब तैयार होगा, इसका कोई पता नहीं है। पीएम मोदी ने 2014 में ही रेवाड़ी में कहा था कि हिंदुस्तान का 65 प्रतिशत पानी बहकर पाकिस्तान में जा रहा है, मैं उस पानी को रोकूंगा। लेकिन 10 साल बाद भी एक बूंद पानी की नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। लेकिन हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा नशे, अपराध व डिप्रेशन के रास्ते पर चल पड़ा है और आत्महत्या करने को मजबूर है। 30 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन पीएम मोदी ने बेरोजगारी पर एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले किसान सवा साल तक दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे। तब पीएम मोदी ने माफी मांगकर तीनों काले कृषि कानून वापस लिए थे और एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने का वादा किया था। अब उसी वादे को याद दिलाने के लिए किसान पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं। लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी रेवाड़ी में आए तो न किसानों और न एमएसपी पर कुछ बोला। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी केवल चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा दर दर भटकने और किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। नशा हर घर में घर कर गया है, न इनके स्कूल, अस्पताल अच्छे हैं और न बिजली, पानी और रोजगार मिल रहा है। हरियाणा के हर नगर निगम में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। लेकिन इस पर भी प्रधानमंत्री मोदी चुप रह। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर केवल जाति और धर्म की राजनीति करते हैं, प्रदेश की जनता से उनको कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसा कोई सरकारी कर्मचारियों का वर्ग नहीं है जो हड़ताल पर न गया हो। इस सरकार से हरियाणा का हर वर्ग नाखुश है, न महिलाओं को बराबरी का दर्जा, न युवाओं को रोजगार और न किसान कर्ज मुक्त हो पाया। हरियाणा में चारों तरफ भाजपा का घोर विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में व्यापारियों पर गोली चलाकर फिरौती मांगी जा रही है। हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने पंजाब और दिल्ली के बोर्डरों को सील करके आज हरियाणा को चारों तरफ से बंधक बना दिया है। ऐसा लगता है कि किसानों को नहीं बल्कि किसी दुश्मन देश के लोगों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने बोर्डरों को छावनी बना दिया है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। खट्टर सरकार द्वारा अंबाला में किसानों को आंदोलन में भाग लेने पर उनकी संपत्ति जब्त और कैथल में आर्म्स लाइसेंस रद्द करने व पासपोर्ट जब्त करने की धमकी देती है। उन्होंने कहा कि क्या इस देश में कानून व्यवस्था नहीं रही? उन्होंने कहा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट भी खट्टर सरकार से कह रहा है कि जब किसान हरियाणा से कुछ मांग ही नहीं रहे तो आपने हरियाणा को क्यों चारों तरफ से सील कर दिया। किसान हरियाणा से केवल गुजर रहे हैं और दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार किसानों को क्यों रोक रही है। हरियाणा सरकार केवल कानूनी अधिकारों को तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता हरियाणा सरकार से परेशान हो चुकी है। हरियाणा के लोग चाहते हैं कि दिल्ली और पंजाब की तरह उन्हें भी 24 घंटे व मुफ्त बिजली मिले, दिल्ली और पंजाब की तरह अच्छे स्कूल अस्पताल मिले, बीना खर्ची पर्ची के युवाओं को रोजगार मिले। अब लोग हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को प्रदेश में लाना चाहते हैं।

 

भाजपा सरकार हर पीड़ित वर्ग पर अत्याचार कर रही – अनुराग ढांडा’
हरियाणा के किसान भी एमएसपी गारंटी की मांग के साथ – अनुराग ढांडा’
अध्यादेश लाकर एमएसपी गारंटी कानून लागू करे भाजपा सरकार – अनुराग ढांडा’
बिजली की कमी के कारण शहर में लग रहे हैं लंबे-लंबे कट – अनुराग ढांडा’
हरियाणा सरकार ने सीमेंट के स्ट्रक्चर बना कर स्टेट और नेशनल हाईवे बंद किए – अनुराग ढांडा’
इंटरनेट बंद होने के कारण परीक्षाओं के एडमिट कार्ड नहीं हो रहे डाउनलोड – अनुराग ढांडा’
सोनीपत, 18 फरवरी, अभीतक:- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार को सोनीपत के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। इससे पूर्व उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा देश और हरियाणा में तानाशाही और अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार चलाना चाहती है। जिसका हर जगह पर पूरजोर विरोध किया जाना चाहिए। हरियाणा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है, अपनी किसी भी मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए किसान हो। भाजपा सरकार हर पीड़ित वर्ग पर अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि एमएसपी की मांग को लेकर किसान दिल्ली जाना चाहते हैं जो उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन हरियाणा सरकार उनका लोकतांत्रिक अधिकार छीनना चाहती है। जबकि किसानों की ऐसी कोई कॉल नहीं है कि उन्हें हरियाणा में प्रदर्शन करना है। उनको केवल हरियाणा से होकर दिल्ली जाना है और रामलीला मैदान में प्रदर्शन करना है। जिसकी अनुमति भी उन्होंने मांगी है, लेकिन सरकार ने अनुमति नहीं दी। अब हरियाणा सरकार किसानों को रोक रही है, जबकि उनके पास कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। संविधान हमें इजाजत देता है कि हम देश में कहीं भी आवाजाही कर सकते हैं और आने जाने का रास्ता कोई बाधित नहीं कर सकता। लेकिन हरियाणा सरकार सीमेंट के स्ट्रक्चर बना कर सभी स्टेट और नेशनल हाईवे ब्लॉक कर दिए। उन्होंने कहा कि जगह जगह पर परीक्षाएं हो रही हैं और इंटरनेट बंद होने की वजह से बच्चे अपने एडमिट कार्ड भी डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। पिछले दिनों हुई एचसीएस की परीक्षा में भी 50,000 बच्चे नहीं जा पाए थे और आज भी एचएसएससी की परीक्षा में पता नहीं कितने बच्चे पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि ये मौलिक अधिकारों का हनन है। आप लोकतंत्र में किसी को भी आंदोलन करने और आपनी मांग रखने से नहीं रोक सकते। भाजपा सरकार चाहती है कि कोई सवाल न पूछे और किसी भी तरीके का आंदोलन न करे। लेकिन आम आदमी पार्टी किसानों की मांगों के साथ है और हम मांग करते हैं कि भाजपा सरकार जैसे अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को पलटने का काम करती है, उसी तरीके से अध्यादेश लाकर एमएसपी की गारंटी कानून को लागू करे। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर साजिश के तहत किसानों को भड़काने का प्रयास कर रही है। किसानों पर एक्सपायर डेट के आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। जब रिकॉर्ड मांगा जाएगा तो 50 गोले दिखाएंगे, जबकि किसानों पर हजारों की संख्या में आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। भाजपा सरकार अपने ही किसानों को दुश्मन समझकर काम कर रही है। जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। वहीं, किसानों के साथ होने वाली वार्ता को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नियत सही नहीं है। यदि नीयत होती तो किसानों पर आंसू गैस के गोले क्यों छोड़ती? जिस साउंड कैनन मशीन का इस्तेमाल चीन के बॉर्डर पर किया जाना था, उसको शंभू बॉर्डर पर किसानों के खिलाफ तैनात किया गया है। यदि चीन बॉर्डर पर ऐसी तैयारी करते तो हमारी जमीनों पर कब्जा नहीं होता। किसान कोई नई मांग लेकर नहीं आए हैं। 2 साल पहले किसान आंदोलन खत्म होने के दौरान ने भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से एसपी गारंटी कानून बनाने का वादा किया था। जिसका हिसाब मांगने किसान दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने सीएम खट्टर के किसानों के ट्रैक्टर के साथ दिल्ली में नहीं जाने देने के बयान पर कहा कि यदि सीएम खट्टर वाहनों के काफिले को छोड़कर हरियाणा रोडवेज की बस में जाएं तो किसान भी उन्हें फॉलो करेंगे और किसान अपने ट्रैक्टर छोड़कर सरकारी बसों में जाएंगे। ट्रैक्टर किसानों की शान है उन्हें सीएम खट्टर ने मुफ्त में नहीं बांट रखा। यदि किसान को ट्रैक्टर पर जाने से रोक जा रहा है तो भाजपा किसानों को खत्म करना चाहती है। वहीं भूपेंद्र हुड्डा के हरियाणा में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है के बयान पर उन्होंने कहा कि जिसको भी यह लगता है कि कांग्रेस पार्टी अकेले हरियाणा में चुनाव लड़के चुनाव जीत सकती है तो उनको 2014 और 2019 के नतीजे को देखना चाहिए। पार्टी को बाप बेटे की हार से सबक लेना चाहिए। कांग्रेस अकेले में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती। हरियाणा में आज आम आदमी पार्टी एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ी हो चुकी है। यदि इंडिया गठबंधन की एक छतरी के नीचे चुनाव मिलकर लड़ेंगे तो निश्चित तौर पर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सकता है। बहुत सारे नेता आज भी इस प्रयास में लगे हुए हैं कि हरियाणा में गठबंधन न होने दिया जाए। वो कांग्रेस के शुभचिंतक के बिल्कुल नहीं हो सकते वे कांग्रेस को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक तीसरे विकल्प के रूप में बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी को लोग पहले नंबर पर लाना चाहते हैं। हरियाणा के लोग कांग्रेस, इनेलो और जजपा जैसी पारंपरिक पार्टियों से तंग आ चुके हैं। अब हरियाणा के लोगों को आम आदमी पार्टी से बड़ी उम्मीदें हैं। आम आदमी पार्टी हरियाणा की राजनीति में एक मजबूत विकल्प पेश करेगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *