



कैप्टन शक्ति सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी झज्जर
चुनाव का पर्व- देश का गर्व
चुनाव आयोग के एपरू मतदाताओं के लिए वरदान – डीसी
एप में वोट पंजीकरण, वोटर कार्ड डाउनलोड, मतदान केंद्र खोजने, उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त करने, चुनाव परिणाम देखने सहित अनेक सुविधाएं
झज्जर, 03 अप्रैल, अभीतक:- चुनाव में मतदाता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए वोटर हेल्पलाइन एप सबसे अधिक सहायक है। केवल इस एप के द्वारा वोट बनवाने, वोटर लिस्ट में नाम चेक करने सहित अनेक कार्य किए जा सकते हैं। वोटर अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के अलावा समूचे भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की लिस्ट देख सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा शुरू की मोबाइल आधारित एप के बारे में आमजन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव की ज्यादातर गतिविधियों को मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप के द्वारा ही देख सकते है। यह एप काफी लाभकारी है इसके अलावा वोटर से जुड़े विभिन्न सर्विस प्रदान की जाती है व चुनाव से संबंधित अन्य जानकारी भी इस एप से मिलती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को इस एप के जरिये अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर लेना चाहिए ताकि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते दुरुस्त करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस एप के जरिये वोटर अपने मतदान केंद्र के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकता है। तकनीकी युग में एप से मतदाता केंद्रित कई कार्य घर बैठे ऑनलाइन किये जा सकते हैं और चुनाव आयोग द्वारा दी जा रही इन सर्विस का आमजन को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।


बादली में बुधवार को बीएलओ व सुपरवाइजर्स को मीटिंग में जरूरी दिशा निर्देश देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सतीश यादव।
चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में बीएलओ की अहम भूमिका – एआरओ
बादली विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सतीश यादव ने बीएलओ व सुपरवाइजर्स की बैठक में दिए जरूरी दिशा निर्देश
बादली, 03 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने तथा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करने सहित अनेक विषयों पर सहायक निर्वाचन अधिकारी सतीश यादव ने बीएलओ व सुपरवाइजर्स को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में बीएलओ का अहम रोल होता है। बीएलओ द्वारा जितने बेहतर तरीके से मतदाता सूची तैयार की जाती है चुनाव उतने ही बेहतर तरीके से संपन्न होता है। उन्होंने कहा की बीएलओ त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाएं व घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का सौ फीसदी वितरण किया जाए, जिससे की वोटरों को मतदान करने में कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पात्र युवाओं (1 अप्रैल को 18 वर्ष पूरी कर चुके) का वोट बनवाने में भी बीएलओ की अहम भूमिका है। सभी बीएलओ को अपने क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वह अपना मोबाइल एप चेक करते रहें व नए वोट के लिए आवेदन आते ही उस पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करें। एसडीएम ने कहा कि सुपरवाईजर्स और बूथ लेवल अधिकारी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करें और धरातल निष्पक्ष कार्यप्रणाली दिखनी भी चाहिए।



पलक गुलिया, खिलाड़ी।
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज पलक गुलिया ने की मतदाताओं से अधिक से अधिक वोटिंग की अपील
एक अप्रैल को 18 वर्ष पूरी कर चुके युवा वोट बनवाएं और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं
झज्जर, 03 अप्रैल, अभीतक:- एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली निशानेबाज खिलाड़ी पलक गुलिया ने मतदाता जागरूकता अभियान का समर्थन करते हुए आमजन से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। पलक गुलिया ने वीडियो संदेश जारी करते हुए युवाओं से मतदान करने की अपील की और 1 अप्रैल को 18 वर्ष पूरी कर चुके युवाओं से वोट बनवाने की अपील की। पलक गुलिया ने कहा कि देश की तरक्की में चुनाव अहम गतिविधि है और नागरिक जितना अधिक मतदान करते हैं लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। उन्होंने सभी वर्ग के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने व वोट बनवाने का आह्वान किया।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवा शक्ति की सहभागिता अहम – प्राचार्य
स्वीप गतिविधियों को लेकर बहादुरगढ़ स्थित राजकीय कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बहादुरगढ़, 03 अप्रैल, अभीतक:- स्थानीय बालौर रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना0) परमजीत चहल के मार्गदर्शन में स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में 18 वर्ष से अधिक आयु के 1320 छात्रों ने अपना मतदाता सूची में शामिल करवा लिया है इनमें 450 छात्रों ने कॉलेज में अपना वोट बनवाया है। इन सभी को मतदान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया गया है। कालेज प्राचार्या सुमन हुड्डा ने कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मतदान के महत्व बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवा शक्ति की सहभागिता बहुत जरुरी है, क्योंकि भविष्य में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी इनके ही कन्धों पर होगी। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया कि मतदाता पहचान पत्र को देश की मूल नागरिकता के प्रमाण पत्र के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। बहादुरगढ़ ब्लॉक के निर्वाचन कानूनगो मनीष कुमार ने शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने एवं स्वीप कार्य योजना के तहत जानकारी देते हुए बताया कि पात्रता तिथि एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र छात्राएँ आनलाईन ीजजचेरूध्ध्अवजमते.मबप.हवअ.पद साईट पर स्वयं अप्लाई करके व ऑफलाइन बी0एल0ओ0 के माध्यम से फार्म संख्या 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान के प्रांगण में एक सेल्फी प्वॉइंट स्थापित किया गया जिससे कि छात्र छात्राएँ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकें। इस जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से युवा शक्ति का उपयोग कर मतदाताओं को सशक्त बनाने तथा मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में इनकी भूमिका सुनिश्चित करने एवं मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जगदीश चन्द, तहसीलदार बहादुरगढ़, रविन्द्र शर्मा, नायब तहसीलदार, बहादुरगढ़, सहायक प्रोफेसर अरुण कुमार सहित अन्य अध्यापकगण व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।

शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में एक आरोपी काबू
झज्जर, 03 अप्रैल, अभीतक:- झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद ने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में एक व्यक्ति को काबू किया गया। थाना में तैनात मुख्य सिपाही नरेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजकुमार निवासी मध्य प्रदेश को झज्जर रेवाड़ी रोड पर शराब पीकर हुड़दंग करते हुए को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाही करते हुए थाना शहर झज्जर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

किसान व आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए थाना साइबर झज्जर की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर किया जागरूक अभियान
झज्जर, 03 अप्रैल, अभीतक:- आजकल फसली सीजन चला हुआ है और साइबर अपराधी भी किसानों को चूना लगाने की फिराक में लगे हुए हैं। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार साइबर थाना झज्जर की पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर किसानों व आमजन को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने के सुझाव दिए गए हैं। क्योंकि साइबर ठग किसी के पास भी फसल खरीदने अथवा बेचने अनाज के बीच की किस्म की आड़ में आपके साथ साइबर फ्रॉड कर सकता है। साइबर फ्रॉड से बचने का बेहतर उपाय आपकी सतर्कता एवं जागरूकता ही है। इसलिए हमें साइबर फ्रॉड के बारे में सचेत रहना चाहिए। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के आदेश अनुसार किसानों को साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। जिन दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना साइबर झज्जर की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानो पर जाकर लोगों को साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आज के आधुनिक युग में हर कोई स्मार्टफोन का प्रयोग करके उससे उन्नत खेती की विभिन्न जानकारियां प्राप्त करके अच्छी फसल पैदावार कर रहा है परंतु अगर आप किसी कंपनी की वेबसाइट पर लिखे नंबरों पर कॉल करते हो तो यह किसी भी साइबर अपराधी के हो सकते हैं इसलिए हमें सावधानी रखनी चाहिए और साथ ही व्हाट्सएप या इंटरनेट पर आने वाले अनजान लिंक को कभी भी भी खोलकर चेक नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्नलिखित सावधानी बरतनी चाहिए
साइबर अपराध का शिकार होने से बचने के लिए कभी ऑनलाइन केवाईसी ना भरें। कोई भी कंपनी ऑनलाइन केवाईसी नहीं माँगती है।किसी के कहने पर कोई भी ऐप डाउनलोड न करें। जितने भी ऑनलाइन सर्विस ऐप हैं उनके अंदर ही कस्टमर केयर का नम्बर होता है ऑनलाइन सर्विस प्रयोग करने पर एप के बाहर से नम्बर न ले,साइबर ठगी से सुरक्षित रहने के लिए आपको हमेशा सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। एसएमएस और ईमेल पर आने वाले किसी भी तरह के अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारियाँ न दें। किसी भी तरह के संदिग्ध फोन, मैसेज या मेल का जवाब न दें और उन्हें ब्लॉक कर दें। इस तरह आप साइबर फ्रॉड का खतरा कम कर सकते हैं।साइबर फ्रॉड होने पर आप तुरंत 1930 पर इसकी जानकारी दें इससे आप जब अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से 1930 पर फोन करते हैं तो तुरंत इसकी जानकारी सभी संबंधित बैंक और इससे जुड़े संस्थानों के पास पहुँच जाती है, और रकम निकले से लेकर दूसरे खाते में जाने की पड़ताल शुरू हो जाती है। समय पर इसकी जानकारी मिलने से फ्रॉड करने वाला आपका पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर निकाल नहीं पाता है।

भारत के निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों तथा केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त आम चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिए दिए निर्देश
अवैध शराब, नकदी, ड्रग्स, हथियार और मुफ्त सामान की आमद को रोकने के लिए अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी
चंडीगढ़, 3 अप्रैल, अभीतक- भारत के निर्वाचन आयोग ने आज सभी राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आयोग ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के आम चुनाव 2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त चुनाव के लिए कानून और व्यवस्था की स्थिति, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, जब्ती और अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी की समीक्षा और आकलन किया गया। आयोग के अनुसार संयुक्त समीक्षा का उद्देश्य पड़ोसी राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों और सीमाओं की सुरक्षा करने वाली केंद्रीय एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय और सहयोग के लिए सभी संबंधित हितधारकों को एक ही मंच पर लाना था। आयोग ने प्रत्येक राज्यध्केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य चुनाव आयुक्त, श्री राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और डॉ0 सुखबीर सिंह संधू के साथ राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों और सीमाओं की सुरक्षा करने वाली केंद्रीय एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त, श्री राजीव कुमार ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और प्रलोभन-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करवाना आयोग की प्रतिबद्धता है। उन्होंने इसके लिए सभी हितधारकों से चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय या धमकी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। बैठक के दौरान जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, उनमें पड़ोसी राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता, सभी राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों में पर्याप्त रूप से सीएपीएफ की तैनातीय मतदान वाले राज्यध्केंद्र शासित प्रदेश की सीमा पर सीएपीएफ कर्मियों की आवाजाही और परिवहन के लिए रसद सहायताय सीमावर्ती क्षेत्रों में उन विवादित मुद्दे व बिंदुओं की पहचान और निगरानी, जिनका चुनाव प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ सकता है। पिछले अनुभवों के आधार पर सांप्रदायिक तनाव को दूर करने के लिए निवारक उपाय और अवैध गतिविधियों के खिलाफ खुली सीमाओं की सुरक्षा की अनिवार्यता शामिल थी। आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के पार मादक पदार्थों, शराब, हथियारों और विस्फोटकों सहित प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही को रोकने के लिए सख्त निगरानी के महत्व को रेखांकित किया। सीमा पर शराब और नकदी की आवाजाही के लिए निकास और प्रवेश बिंदुओं की पहचान करने और कुछ राज्यों में अवैध गांजा की खेती पर अंकुश लगाने का निर्देश दिए। आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र जैसे 11 राज्यों के चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में मतदान दलों को ले जाने के लिए भारतीय वायु सेना और राज्य नागरिक उड्डयन विभाग से सहायता की समीक्षा की। खतरे की आशंका के आधार पर राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों और उम्मीदवारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए गए। मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसा और अशांति तथा शांतिपूर्ण चुनावों के संचालन में होने वाले प्रभावों पर भी ध्यान दिया गया, आयोग ने आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों की सहायता करने और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। आयोग ने कानून और व्यवस्था से सम्बंध में सामान्य निर्देश दिए जिनमें सख्त निगरानी के लिए अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर एकीकृत चेक पोस्ट बनाना, सीमावर्ती जिलों के बीच अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर खुफिया जानकारी सांझा करना, मतदान के दिन से पिछले 48 घंटों के दौरान फर्जी मतदान को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करना, सीमावर्ती जिलों की नियमित अंतरराज्यीय समन्वय बैठकें करना, राज्य पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों पर गश्त तेज करना, सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय में रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त नाके स्थापित करना, मतदान के दिन अंतरराज्यीय सीमा को सील करना, सीमावर्ती राज्योंध्केंद्र शासित प्रदेशों के आबकारी आयुक्त परमिट की वास्तविकता की जांच सुनिश्चित करेंगे, खासकर सीमावर्ती जिलों में शराब की दुकानों की औचक जांच करेंगे, लाइसेंसी हथियारों को समय पर जमा करना और गैर-जमानती वारंटों का निष्पादन करना, फरार, हिस्ट्रीशीटर, चुनाव संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना, खतरे की आशंका के आधार पर राजनीतिक पदाधिकारियोंध्उम्मीदवारों को पर्याप्त सुरक्षा कवर प्रदान करना शामिल है। इसी प्रकार, आयोग ने व्यय निगरानी के सम्बंध में अंतर-राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर अवैध शराब, नकदी, ड्रग्स की आमद को रोकना, सीसीटीवी कैमरा लगाकर चेकपोस्ट पर निगरानी को मजबूत करना, पुलिस, आबकारी, परिवहन, जीएसटी और वन विभाग द्वारा संयुक्त जांच और अभियान चलाना, हेलीपैड, हवाई अड्डों, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी करना, शराब और ड्रग माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाईय देशी शराब के प्रवाह को कम करनाय इसे व्यवस्थित रूप से रोकने के लिए आगे और पीछे के लिंकेज स्थापित करना, शराब, नकदी, ड्रग्स और मुफ्त सामान के परिवहन के लिए संवेदनशील मार्गों की मैपिंग करना। इसी प्रकार, आयोग ने केंद्रीय एजेंसियों को भी निर्देश दिए हैं, जिसमें असम राइफल्स द्वारा भारत-म्यांमार सीमा पर, एसएसबी द्वारा भारत नेपाल सीमा पर विशेष रूप से नेपाल के साथ सीमा वाले क्षेत्रों में, बीएसएफ द्वारा भारत बांग्लादेश सीमा और पश्चिमी सीमाओं परय आईटीबीपी द्वारा भारत-चीन सीमा पर और भारतीय तटरक्षक बल द्वारा तटीय क्षेत्र वाले राज्यों में कड़ी निगरानी करना शामिल हैं। इसके अलावा, असम राइफल्स राज्य पुलिस, सीएपीएफ आदि के साथ नियमित रूप से संयुक्त सुरक्षा समन्वय बैठकें आयोजित करेगी।

यातायात पुलिस झज्जर द्वारा 10 ब्लैक फिल्म गाड़ियों सहित 118 वाहनों के किए चालान
झज्जर, 03 अप्रैल, अभीतक:- यातायात पुलिस झज्जर की टीम द्वारा ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों व यातायात के नियमों की अवेहलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को ब्लैक फिल्म लगी 10 व 13 नियमों के विरुद्ध लाल नीली बत्ती का प्रयोग करने सहित 118 वाहन चालकों के चालान किए गए। जिस संबंध में यातायात प्रभारी झज्जर उप निरीक्षक नरेश सिंधु ने बताया कि पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए आज यातायात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग स्थान पर विशेष चेकिंग अभियान के तहत यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई करते हुए एक बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल, 13 लाल नीली लगी बत्ती, गलत साइड में वाहन चलाने के मामले में 18 चालान सहित 118 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस का मुख्य उद्देश्य है रोड एक्सीडेंट में होने वाली दुर्घटना को रोकना और अपराधिक किस्म के लोगों पर शिकंजा करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।


बड़े-बड़े घराने हरियाणा व पूरे देश में वेयरहाउस व साइलो बनाकर अनाज के व्यापार पर अपना पूरी तरह से कब्जा करना चाहते हैं- बजरंग गर्ग
भाजपा सरकार में आढ़तियों को आढ़त, पल्लेदारों को मजदूरी व किसानों को फसल के पूरे भाव नहीं मिलते हैं- बजरंग गर्ग
सरकार ने हर फसल आढ़तियों के माध्यम से नहीं खरीद की तो व्यापारी व किसान भाजपा को वोट की चोट से जवाब देगा- बजरंग गर्ग
सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश से लगातार व्यापारी पलायन कर रहे है- बजरंग गर्ग
सरकार ने व्यापारी व आम जनता पर नए-नए टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता की जेबों में डाका डालने का काम किया है- बजरंग गर्ग
सरकार की गलत नीतियों से गांव स्तर पर 80 प्रतिशत छोटे-छोटे उद्योग बंद हो चुके हैं- बजरंग गर्ग
सरकार किसान व आढ़तियों के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है जबकि सरकार का पोर्टल काम करता नहीं है- बजरंग गर्ग
सरकार को हर फसल अनाज मंडी के आढ़तियों के माध्यम से खरीद करके 2.5 प्रतिशत पूरी दामी आढ़तियों को देनी चाहिए- बजरंग गर्ग
सरकार द्वारा सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने व गेहूं का कमीशन कम करने से सरकार के प्रति व्यापारियों में बड़ी भारी नाराजगी है- बजरंग गर्ग
झज्जर, 03 अप्रैल, अभीतक:- सरकार द्वारा सरसों की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने व गेहूं खरीद पर आढ़त कम करने के विरोध में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग के नेतृत्व में झज्जर मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर भारी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश से लगातार व्यापारी पलायन कर रहे है। भाजपा सरकार में आढ़तियों को आढ़त नहीं मिलती, पल्लेदारों को मजदूरी नहीं मिलती व किसानों को फसल के पूरे भाव नहीं मिलते हैं। जिसके कारण व्यापारी, किसान, मजदूर व आम जनता में इस सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। सरकार ने गेहूं व धान पर पिछली खरीद में भी आढ़तियों का कमीशन काट कर काफी कम दिया था और अब सरकार सरसों, कपास, बाजरा, मूंग, चना, सुरजमुखी की खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने से व्यापारियों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है अगर सरकार ने किसान की फसल आढ़तियों के माध्यम से नहीं खरीदी तो व्यापारी व किसान भाजपा को वोट की चोट से जवाब देगा। भाजपा सरकार ने व्यापारी व आम जनता पर नए-नए टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता की जेबों में डाका डालने का काम किया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में गांव स्तर पर 80 प्रतिशत छोटे-छोटे उद्योग बंद हो गए हैं। जिसके कारण हरियाणा में लाखों परिवार बेरोजगार हुए हैं जिसके कारण बेरोजगारी बड़ी है। अब सरकार बड़े-बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी मंडी बंद करना चाहती है। बजरंग गर्ग ने कहा कि बड़े-बड़े घराने हरियाणा व पूरे देश में वेयरहाउस व साइलो बनाकर अनाज के व्यापार पर अपना पूरी तरह से कब्जा करना चाहते हैं अगर अनाज के व्यापार पर बड़े घरानों का नियंत्रण हो गया तो आटा, दाल व हर अनाज की कीमतें पहले से दो-तीन गुना ज्यादा हो जाएगी। सरकारी यही चाहती है। इसलिए सरकार सरसों व अन्य अनाज की खरीद आढ़तियों के माध्यम से नहीं कर रही है। श्री गर्ग ने कहा कि सरकार किसान व आढ़तियों के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है जबकि सरकार का पोर्टल काम करता नहीं है। सरकार को अनाज खरीद ऑनलाइन करने की बजाएं ऑफलाइन खरीदनी चाहिए और हर अनाज खरीद आढ़तियों के माध्यम से करके व्यापारियों को 2.5 प्रतिशत पूरी दामी सरकार को देनी चाहिए। सरकार द्वारा सरसों की सरकारी खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करने के विरोध में हरियाणा की अनाज मंडियां अलग-अलग समय पर 5 अप्रैल तक व्यापारी प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स,व्यापार मंडल प्रदेश महासचिव रमेश खुराना, व्यापार मंडल जिला प्रधान सुभाष गुर्जर, अनाज मंडी प्रधान हरिंदर सिलाना, अनाज मंडी पूर्व प्रधान चांदराम पहलवान, उप प्रधान सोहन धनखड़, पूर्व प्रधान धर्मपाल खूडन, श्री भगवान नंबरदार, सतबीर मल्हान, राजपाल गुर्जर, यादव धर्मशाला के प्रधान दरोगा यादव, रविंद्र सिलानी, संजय एडवोकेट, अनिल मुंडाखेड़ा, रविंद्र सिलानी, अमित जांगड़ा, जसबीर अहरी, दिलबाग यादव, अशोक, संदीप गुलिया, नरेंद्र धनखड़, बलजीत गुर्जर, संदीप खरब, चरण सिंह दलाल, पप्पू सेठ, राव नरेंद्र, नवीन कडोदा, राजकुमार देशवाल, गुलशन कुमार, पूर्ण आहूजा आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे

राज्यपाल से महर्षि वाल्मिकी संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रमेश भारद्वाज ने शिष्टाचार मुलाकात की
चंडीगढ़, 03 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से आज हरियाणा राजभवन में महर्षि वाल्मिकी संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल के कुलपति प्रो0 रमेश भारद्वाज ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा राज्यपाल को विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल हरियाणा ने कुलपति को निर्देश दिए की वे विश्वविद्यालय में मास जुलाई से प्रारंभ होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में संस्कृत के साथ-साथ रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी शामिल करें।



हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार को पंचकूला से किया गिरफतार
चंडीगढ़, 03 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज भ्रष्टाचार के आरोप में सहकारिता विभाग के संयुक्त रजिस्ट्रार नरेश कुमार गोयल को पंचकूला से गिरफतार किया। पिछले दिनों सहकारिता विभाग के उजागर हुए करोड़ो रूपये के घोटाले में आरोपी की संलिप्तता के चलते एसीबी की टीम द्वारा आरोपी की गिरफतारी की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरों के पास जांच के लिए आया था जिसकी पड़ताल करने पर इस मामले में अब तक कई गिरफतारियां हो चुकी हैं। नरेश कुमार गोयल पर अपने सह आरोपियों के साथ मिलकर सरकार की करोड़ो रूपये की राशि गबन करने का आरोप है। सरकारी प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर-1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।
हरियाणा में 4 से 6 अप्रैल तक पहली बार होने जा रही है आईजीध्एसपी कॉन्फ्रेंस
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर फरीदाबाद के सूरजकुंड में कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे
राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन
चंडीगढ़, 03 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा में पहली बार राज्य स्तरीय आईजीध्एसपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन चार अप्रैल से लेकर छह अप्रैल तक फरीदाबाद में होगा जिसका शुभारंभ 4 अप्रैल को पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर करेंगे। इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में हरियाणा पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा और बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में हरियाणा प्रदेश के सभी एडीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के लिए रोजाना शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां तथा योग क्रियाएं करवाई जाएंगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक तथा मानसिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य को लेकर अधिकारियों द्वारा अपने विचार रखे जाएंगे तथा उस पर मंथन किया जाएगा। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों का राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव तथा उनका आकलन करने को लेकर भी मंथन होगा। हरियाणा में हिंसक अपराध, लोकसभा चुनाव तथा आदर्श आचार संहिता की पालना, पुलिस की भूमिका तथा इंटर एजेंसी कोऑर्डिनेशन आदि पर विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जाएंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उभर रही साइबर चुनौतियों से निपटने तथा महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संबंधी खतरों को कम करने के लिए रणनीतियां तैयार करने को लेकर मंथन होगा। एआई टूल्स चैट जीपीटी, डीपफेक, एआई इनेबल्ड क्राइम आदि पर विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया के उपयोग से उभर रही चुनौतियों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा विचार रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान भारत में पहचान पत्र के लिए इस्तेमाल होने वाले दस्तावेजों की धोखाधड़ी को रोकने संबंधी मानदंडों पर भी चर्चा की जाएगी। कैदियों को दी जाने वाली ढांचागत सुविधाओं तथा भविष्य में उनके उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी। कॉन्फ्रेंस में डीजीपी द्वारा उत्तम सेवा मेडल पाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदेश के बेस्ट पुलिस स्टेशन के लिए नामित स्टेशन के प्रबंधक अफसर को भी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।

ऑपरेशन आक्रमण- 8: पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस का बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक्शन
प्रदेश में 6737 पुलिसकर्मियों की 1403 टीमों ने की रेड, 505 एफआईआर दर्ज, 982 आरोपी दबोचे
चंडीगढ़, 03 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा पुलिस द्वारा 31 मार्च को प्रदेश में बदमाशों, आपराधिक तत्वों व नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए ऑपरेशन आक्रमण – 8 चलाया गया। इसके अंतर्गत प्रदेशभर में 6737 पुलिसकर्मियों की 1403 टीमों द्वारा एक साथ की गई रेड के दौरान आईपीसी, एनडीपीएस, एक्साइज और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 505 मुकदमें दर्ज करके 982 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी सहित राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर सटीक जानकारी एकत्र की किया गया,एसपी व डीसीपी के नेतृत्व में 6737 पुलिस जवानों की 505 टीमों ने अपराध और अपराधियों पर 31 मार्च अलसुबह से ही रेड शुरू कर दी जोकि देर सांय तक चली। अलग-2 स्थानों पर एक साथ रेड करते हुए अपराधियों को निशाना बनाने के बहुत ही बेहतर परिणाम सामने आए। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत 27 एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में 27 पिस्टल बरामद किए गए। इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी प्रकार, 17 किलो 625 ग्राम गांजा, 95.72 ग्राम हेरोइन, 102.68 ग्राम स्मैक, 2.216 किलोग्राम चरस बरामद किए गए। इस मामले में प्रदेश भर में 17 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान टीमों ने कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 1 इनामी बदमाश, 5 अति वांछित बदमाशों को काबू किया। साथ ही, पुलिस द्वारा 11 साईबर अपराधी, 78 उद्घोषित अपराधियों और 70 बेल जंपर्स को पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की। पकडे गए ये बदमाश कई मामलों में वांछित थे और गिरफतारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। इसके अतिरिक्त, विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में शामिल 73 अन्य आरोपियों को भी काबू किया गया। विशेष अभियान के दौरान पुलिस एक्साइज अधिनियम के तहत 336 एफआईआर दर्ज करते हुए 761 बोतल अंग्रेजी शराब, 4879 बोतल देसी शराब, 643 बोतल बीयर, 436 बोतल अवैध शराब और 1810 लीटर लाहन जब्त कर शराब तस्करों पर नकेल कसने में कामयाब रही। जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए 28 आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 185265 रुपये की नकदी भी बरामद की। इस अभियान के दौरान लेन ड्राइविंग नियमों की उल्लंघना करने वाले 3952 वाहनों के चालान भी किए गए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश से अपराध और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन आक्रमण के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर यह अभियान चलाया गया। पुलिस विभाग द्वारा यह आंठवा अभियान चलाया गया ताकि प्रदेश की जनता को भयमुक्त वातावरण मिल सके।
नकली व अवैध दवाइयों की बिक्री रोकने के लिए सख्ती से मॉनिटरिंग की जाए- मुख्य सचिव
ड्रग की हर मूवमेंट को ही ट्रैक करने के निर्देश
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी दिए आवश्यक दिशा निर्देश
चंडीगढ़, 03 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नकली व अवैध दवाईयों की बिक्री रोकने के लिए सख्ती से मॉनिटरिंग की जाए तथा विशेषकर ड्रग की हर मूवमेंट को ट्रैक किया जाए। ड्रग ऑफिसर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करें ताकि कोई घटना न हो सके। मुख्य सचिव चंडीगढ़ में 7 वीं राज्य स्तरीय नार्को कोर्डिनेशन कमेटी की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में प्राइवेट एजेंसी, स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से नशा मुक्ति केन्द्र चलाए जाए ताकि जिन क्षेत्रों में केन्द्र नहीं हैं उनमें लोगों को नशे से निजात दिलवाई जा सके। उन्होंने कहा कि ड्रग से मुक्ति दिलाने के लिए चालान, टेस्टिंग पर फोकस किया जाए और युवाओं को सचेत एवं जागरूक करने के लिए स्कूल एवं कालेज स्तर पर भी विशेष फोकस रखा जाए। इसके अलावा जिला स्तर पर हर तीसरे माह एनकॉर्ड की मीटिंग नियमित रूप से की जाए। बैठक में मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई जा रही हरियाणा उदय योजना के तहत एंटी ड्रग कार्यक्रम में वार्ड, पंचायत व गांवों को ड्रग फ्री बनाने का कार्य किया जा रहा है। गत वर्ष के दौरान राज्य में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए 1879 कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें 14 लाख 23 हजार 410 लोगों ने भाग लिया। एंटी ड्रग गतिविधियों पर एक्शन लेते हुए 4681 केस दर्ज कर 6510 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत 801 दोषियों पर केस तय हुए जिनकी 13.09 करोड़ रुपए की सम्पति जब्त की गई और नशीले पदार्थो की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के 31 अवैध कब्जो को डिमोलिश किया गया। उन्होंने बताया कि एंटी ड्रग कार्यक्रम के तहत राज्य के नशा मुक्ति केन्द्रों की लगातार जांच की जा रही है तथा प्रहरी एप के माध्यम से 7523 नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान की गई जिन्हें नमक लोटा अभियान के माध्यम से नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
चुनाव में नियमित रूप से डाटा शेयर करने और आवश्यक सूचनाएं समय पर भेजने के निर्देश
मुख्य सचिव ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी सभी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से विस्तार से बातचीत की और आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना केन्द्रों की तैयारी एवं उनकी निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके अलावा चुनाव के दौरान नियमित रूप से डाटा शेयर करने और सभी आवश्यक सूचनाएं समय पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर पूरी मुस्तैदी, जिम्मेवारी एवं दायित्व के साथ अपने कर्तव्य को निभाएं। उन्होंने कहा कि विशेषकर राज्य की सीमाओं पर नाकाबंदी में किसी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही नहीं होनी चाहिए। इन नाकों पर शराब एवं अन्य सामान के आवागमन पर सख्त निगरानी रखी जाए। बैठक में डीजीपी श्री शत्रुजीत कपूर, डीजी जेल मोहम्मद अकिल, एसीएस श्री सुधीर राजपाल, डा. जी अनुपमा, मुख्य निवार्चन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं महानिदेशक सेवा विभाग श्रीमती आशिमा बराड़, एडीजीपी साईबर क्राईम ओ पी सिंह सहित सभी जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

भारत निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2024 में गलत सूचना से सक्रिय रूप से निपटने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म श्डलजी अे त्मंसपजल त्महपेजमतश् किया लॉन्च
एक क्लिक पर मिलेगी विश्वसनीय और प्रमाणित चुनाव संबंधी जानकारियां
ंडीगढ़, 03 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि चुनावों के दौरान गलत सूचना के प्रसार से निपटने और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आम चुनाव 2024 के मद्देनजर एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म श्डलजी अे त्मंसपजल त्महपेजमतश् लॉन्च किया है। यह एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्उलजीअेतमंसपजल.मबप.हवअ.पदध् पर जनता के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह पहल चुनावी प्रक्रिया को गलत सूचना से बचाने के लिए ईसीआई के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विश्व स्तर पर कई लोकतांत्रिक देशों में गलत सूचना और झूठी कहानियों के प्रसार के बढ़ती चिंता को देखते हुए निर्वाचन आयोग का यह प्रयास है कि मतदाताओं को पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान सटीक और सत्यापित जानकारी मिले। उन्होंने बताया कि डलजी अे त्मंसपजल त्महपेजमत चुनाव अवधि के दौरान प्रसारित मिथक जानकारियां और झूठी खबरों को दूर करने के लिए तथ्यात्मक जानकारी के एक व्यापक भंडार के रूप में कार्य करेगा। इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में डिजाइन किया गया है, जो व्यापक रूप से ईवीएमध्वीवीपीएटी, मतदाता सूचीध्मतदाता सेवाओं, चुनावों के संचालन और अन्य विषयों से संबंधित मिथक जानकारियों और गलत सूचनाओं के क्षेत्रों को कवर करता है। यह रजिस्टर पहले से ही उजागर चुनाव संबंधी फर्जी जानकारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले संभावित मिथक जानकारियों, महत्वपूर्ण विषयों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और सभी हितधारकों के लिए विभिन्न अनुभागों के तहत संदर्भ सामग्री प्रदान करता है। रजिस्टर को नियमित आधार पर अपडेट किया जाएगा। सभी हितधारकों को किसी भी चैनल के माध्यम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध जानकारी को श्डलजी अे त्मंसपजल त्महपेजमतश् में दी गई जानकारी से सत्यापित और पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्लेटफॉर्म का उपयोग जानकारी को सत्यापित करने, गलत सूचना के प्रसार को रोकने, मिथक जानकारियों को दूर करने और आम चुनाव 2024 के दौरान प्रमुख मुद्दों के बारे में सूचित करने के लिए किया जाएगा। उपयोगकर्ता रजिस्टर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जानकारी साझा कर सकते हैं।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
रेवाडी़, 03 अप्रैल, अभीतक:- आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष रेवाड़ी मदन सिंह की अध्यक्षता में आज आम आदमी पार्टी कार्यालय में सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री संजय सिंह, राज्य सभा सांसद को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने पर लड्डू बाट कर खुशी बनाई। अध्यक्ष महोदय ने बताया कि मौजूदा सरकार ने अपनी मनमानी करते हुए सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओ को बिना किसी सबूतों के झूठे केस बनाकर फसाया जा रही है। जबकि आज तक किसी के पास एक भी पैसा नहीं मिला। लेकिन बिना किसी सबूतों के अभाव में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाते हुए श्री संजय सिंह जी राज्यसभा सांसद को जमानत दे दी गई। जो कि सत्ता रूढ़ पार्टी को तमाचा दिया। जिला अध्यक्ष एक्स सर्विसमैन कमांडेंट संतोष यादव व जिला उपाध्यक्ष रिईमपलाईमेनट नरेश चैधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तानाशाही पर उतर आई है, और विपक्ष को खत्म करना चाहती है जो सरासर लोकतन्त्र की हत्या कर रही है। देश की जनता 2024 के चुनावो में इसका जबाब देगी। जिला सह सचिव कपिल चैटाला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बुरी तरह से डरी हुई है और यह विपक्ष को खत्म करना चाहती है जिस कारण आप पार्टी के नेताओं को एक एक करके झूठा आरोप लगा कर जेल में बंद कर लोकतन्त्र की हत्या कर रही है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी मनोज अन्ना उपाध्यक्ष, सुभाष अग्रवाल, रमेश, आजाद अन्य पर पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

चुनाव का पर्व-देश का गर्व
चुनाव लडने वाली राजनीतिक पार्टियों व प्रत्याशियों को करनी होगी आचार संहिता की सख्ती से पालना – जिला निर्वाचन अधिकारी
नामांकन के लिए सामान्य श्रेणी के लिए 25000 व एससी उम्मीदवार के लिए 12500 होगी प्रतिभूति राशि
रेवाड़ी, 03 अप्रैल, अभीतक:- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2024 के लोकसभा आम चुनाव की घोषणा के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों व राजनीतिक पार्टियों को इसकी पालना करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगा वैसे ही उसके चुनावी खर्चे की गणना आरंभ हो जाएगी उसके लिए उम्मीदवारों को अलग से बिल खाते का ब्यौरा देना होगा। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्रतिभूति राशि 25 हजार रुपए तथा अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 12 हजार 500 रुपए होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव में एक उम्मीदवार 95 लाख रुपए तक की राशि खर्च कर सकता है। उम्मीदवारों को अपने खर्चे का विवरण चुनाव कार्यालय में जमा करवाना होगा।
स्टार कैंपेनर के लिए वाहन उपयोग के लिए लेनी होगी अनुमति – डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र भरते समय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को फॉर्म 26 एफिडेविट के रूप में भरकर देना होगा जिसे नोटरी या क्लास वन मजिस्ट्रेट से सत्यापित करवाना होगा। स्टार कैंपेनर के लिए वाहन के उपयोग के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी। चुनाव के दिन एक वाहन में चालक सहित अधिकतम पांच व्यक्तियों की अनुमति होगी। चुनाव रैलियों के लिए उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थान निर्धारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने कुछ मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किए हैं जिनमें वोटर हेल्पलाइन, सक्षम ईसीआई, सी विजिल, वोटर टर्न आउट, अपने प्रत्याशी के बारे में जाने शामिल है। इन एप्लीकेशन से मतदाताओं को घर बैठे तमाम जानकारियां उपलब्ध करवाने की सुविधा दी गई है। जिला में कुल 781 मतदान केन्द्र स्थापित होंगे जिनमें सभी जन सुविधाएं मूलरूप से उपलब्ध होंगी। डीसी ने जिला के अब तक के 720439 मतदाताओं से आह्वान किया है कि आगामी 25 मई, 2024 को होने वाले 18वीं लोकसभा के आम चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है। उल्लेखनीय है कि रेवाड़ी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र बावल, कोसली व रेवाड़ी में कुल वोटर की संख्या 720439 है, जिनमें 376259 पुरूष, 344175 महिलाएं व 5 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
चुनाव का पर्व-देश का गर्व
गीत-संगीत से मतदान के प्रति जागरूक करने की मुहिम में जुटी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रचार टीम
जिलाभर में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक
रेवाड़ी, 03 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर बढ़चढकर मतदान करने व मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम गांव-गांव जाकर जिला प्रशासन की ओर से जिला में चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत आमजन को वोट बनवाने के साथ ही वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक कर रही है। विभाग के पार्टी कलाकार ढोलक, चिमटा व हारमोनियम की धुनों पर मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले गीत व भजन गाते हुए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। भजन मंडली कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों को बढ़चढकर मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। भजन मंडली कलाकारों ने ग्रामीणों से वोट बनवाने का आह्वान करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में वोट का शत प्रतिशत प्रयोग करने बारे जागरूक किया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बनवाने व मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं तथा विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया रहा है। स्वीप गतिविधियों के लिए एडीसी अनुपमा अंजलि बतौर नोडल अधिकारी कार्य करते हुए गतिविधियों के सफल आयोजन की मॉनिटरिंग कर रही हैं। जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि चुनाव पर्व देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके।
विभागीय कलाकार मतदाताओं को कर रहे जागरूक – डीआईपीआरओ
डीआईपीआरओ रेवाड़ी दिनेश कुमार ने बताया कि जिला में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल व उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशन में चुनाव का पर्व-देश का गर्व थीम से ओतप्रोत गीतों द्वारा विभाग की टीम शहर व गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर जाकर प्रचार कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक कर रही है। इसके अलावा विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की भजन मंडली के कलाकारों ने बेहतरीन धुनों के साथ गीत तैयार किए हैं जो लोगों के मनोरंजन के साथ ही जागरूक करने का उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी कलाकारों द्वारा गीत के बोल बेहद गंभीरता के साथ लिखे गए हैं जो जनमानस को प्रभावित कर रहे हैं। साथ ही तैयार किए गए गीत चुनाव के माहौल में समरसता फैलाने का कार्य कर रहे हैं और आमजन को सार्थक संदेश दे रहे हैं कि अधिक से अधिक मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करें।
महाविद्यालय की छात्राओं ने मानव श्रृंखला से दिया मतदान करने का संदेश
स्वीप गतिविधियों की नोडल अधिकारी एवं एडीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि जिला में लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल की छात्राओं ने मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। छात्राओं ने कहा कि मतदान एक राष्ट्रीय यज्ञ है। प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह मतदान के दिन सबसे पहले वोट डाले और भारत का नागरिक होने का कर्तव्य निभाए। छात्राओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से यह संदेश दिया कि 25 मई को मतदान के दिन लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर अधिक से अधिक लोग अपने घरों से निकलें और मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विशेषकर दिव्यांगजनों, महिलाओं व बुजुर्ग मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढकर भाग लेने की अपील की।

चुनाव का कार्य बहुत ही जिम्मेदारी का कार्य, नोडल अधिकारी निभाएं दायित्व – विकास यादव
एसडीएम एवं एआरओ विकास यादव व उप जिला निवार्चन अधिकारी लोकेश ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक
टोल फ्री नंबर 1950 पर आने वाले कॉल्स की लॉग बुक करें मेंटेन
रेवाड़ी, 03 अप्रैल, अभीतक:- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा के निर्देशानुसार जिला में लोकसभा आम चुनाव को ईमानदारी, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के लिए एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी 74-रेवाड़ी विकास यादव ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम लोकेश के साथ नोडल अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एआरओ विकास यादव ने कहा कि चुनाव से पहले तथा चुनाव के समय प्रत्येक अधिकारी को अपने उत्तरदायित्वों की जानकारी होनी चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल सके। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी चुनाव ड्यूटी को लेकर अपने मन में किसी प्रकार का संशय ना रखें और उसे समय रहते दूर कर लें। उन्होंने कहा कि चुनाव का कार्य बहुत ही संवेदनशील व जिम्मेदारी का कार्य है, जिसे सभी को आपसी तालमेल व टीम वर्क के साथ पूरा करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टोल फ्री नंबर 1950 पर आने वाले कॉल्स की लॉग बुक मेनटेन करें और इसका पूरा रिकॉर्ड रखें और आने वाली शिकायतों का तुरंत प्रभाव से प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। एसडीएम विकास यादव ने कहा कि जिस भी अधिकारी को यह लगता है कि उनको यह कार्य पूरा करवाने के लिए मैनपावर की जरूरत है तो वह उसके लिए उनके संज्ञान में लाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन विभाग हरियाणा की ओर से चुनाव के मद्देनजर लांच किए गए पोर्टल व एप का पूरा प्रशिक्षण व जानकारी प्राप्त करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें लोकसभा आम चुनाव के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कम्युनिकेशन प्लान तैयार करें ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन्हें कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारियों को उनके कार्य से संबंधित सभी टॉपिक क्लीयर होना चाहिए कि मुझे क्या कार्य करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोकसभा आम चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रिया जैसे अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना, टीम को मतदान केंद्र पर ले जाना व वापस लाना, बैलेट पेपर, चुनाव पुस्तिका सहित अन्य आवश्यक सामग्री व वस्तुओं का प्रबंधन समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
यह रहे मौजूद
बैठक में सीटीएम लोकेश कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीआरओ राकेश कुमार, तहसीलदार रेवाड़ी श्रीनिवास, आरटीए सचिव गजेंद्र सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी डा. देवीदास, डीआईओ एनआईसी महेश शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नप संदीप मलिक सहित अन्य नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी 74-रेवाड़ी विकास यादव।
शराब की अवैध आवाजाही व नकली शराब की शिकायत के नियंत्रक कक्ष किया गया स्थापित – डीसी
विभाग की ओर से जारी किए गए नंबर व ई-मेल आईडी पर की जा सकती है शिकायत
रेवाड़ी, 03 अप्रैल, अभीतक:- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि आबकारी एवं कराधान विभाग हरियाणा की ओर से लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दौरान शराब की अवैध आवाजाही के सम्बन्ध में शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि आमजन लोकसभा आम चुनाव, 2024 के दौरान आचार संहिता के संचालन के दौरान हरियाणा राज्य में शराब की अवैध आवाजाही, बिक्री एवं नकली शराब से सम्बन्धित शिकायतें देने व प्राप्त करने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा द्वारा प्रधान कार्यालय, पंचकूला में स्थापित राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दे सकते हैं। शिकायतें ध् सूचना नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 18001022012 (टोल फ्री) 0172-4112222 और ईमेल ीमसचकमेा/ींतलंदंजंÛ.हवअ.पद पर दर्ज की जा सकती है। नियंत्रण कक्ष सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहेगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति शराब की किसी भी अवैध आवाजाही ध् बिक्री व हरियाणा राज्य में नकली शराब की आवाजाही व बिक्री के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है या सूचना दे सकता है।
जिला में अवैध शराब की सप्लाई रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं प्रभावी कदम – जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि जिला में छठे चरण में होने वाले लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी, जिसके लिए शराब की बिक्री पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों व स्थानों पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी नजर रखते हुए जिला में अवैध शराब की सप्लाई को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म श्डलजी टे त्मंसपजल त्महपेजमतश् किया लॉन्च
एक क्लिक पर मिलेगी विश्वसनीय और प्रमाणित चुनाव संबंधी जानकारियां
रेवाड़ी, 03 अप्रैल, अभीतक:- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव चुनावों के दौरान गलत सूचना के प्रचार-प्रसार से निपटने और चुनावी प्रक्रिया की गरिमा व अखंडता को बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से मिथ और रियलिटी पर आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म श्डलजी टे त्मंसपजल त्महपेजमतश् लॉन्च किया है। यह एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जो भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट उलजीअेतमंसपजल.मबप.हवअ.पदध् पर जनता के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह पहल चुनावी प्रक्रिया को गलत सूचना से बचाने के लिए ईसीआई के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। विश्व स्तर पर कई लोकतांत्रिक देशों में गलत सूचना और झूठी कहानियों के प्रसार के बढ़ती चिंता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग का यह प्रयास है कि मतदाताओं को पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान सटीक, प्रमाणित और सत्यापित जानकारी मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि श्डलजी टे त्मंसपजल त्महपेजमतश् चुनाव अवधि के दौरान प्रसारित मिथक जानकारियां और झूठी खबरों को दूर करने के लिए तथ्यात्मक जानकारी के एक व्यापक भंडार के रूप में कार्य करेगा। इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में डिजाइन किया गया है, जो व्यापक रूप से ईवीएमध्वीवीपीएटी, मतदाता सूचीध्मतदाता सेवाओं, चुनावों के संचालन और अन्य विषयों से संबंधित मिथक जानकारियों और गलत सूचनाओं के क्षेत्रों को कवर करता है। यह रजिस्टर पहले से ही उजागर चुनाव संबंधी फर्जी जानकारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले संभावित मिथक जानकारियों, महत्वपूर्ण विषयों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और सभी हितधारकों के लिए विभिन्न अनुभागों के तहत संदर्भ सामग्री प्रदान करता है। रजिस्टर को नियमित आधार पर अपडेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी हितधारकों को किसी भी चैनल के माध्यम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध जानकारी को श्डलजी टे त्मंसपजल त्महपेजमतश् में दी गई जानकारी से सत्यापित और पुष्टि करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्लेटफॉर्म का उपयोग जानकारी को सत्यापित करने, गलत सूचना के प्रसार को रोकने, मिथक जानकारियों को दूर करने और लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान प्रमुख मुद्दों के बारे में सूचित करने के लिए किया जाएगा। उपयोगकर्ता रजिस्टर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जानकारी साझा कर सकते हैं।
जिला प्रशासन को पीएसीएल रिफंड के दस्तावेज जमा कराने के लिए नहीं मिले कोई आदेश – सीटीएम
निवेशक आवेदन जमा करवाने के लिए न आएं लघु सचिवालय
सीएससी संचालक निवेशकों को अफवाह फैलाकर न करें भ्रमित
रेवाड़ी, 03 अप्रैल, अभीतक:- सीटीएम लोकेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन रेवाड़ी को पीएसीएल के निवेशकों का पैसा लौटाने (रिफंड) से संबंधित आवेदन प्राप्त करने बारे किसी प्रकार के निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। यह किसी असामाजिक द्वारा झूठी खबर वायरल की गई है। उन्होंने जिला रेवाड़ी के निवेशकों से आह्वान किया कि वे पीएसीएल रिकवरी से संबंधित आवेदन जमा करवाने के लिए लघु सचिवालय में न आए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को संबंधित अथॉरिटी की ओर से फिलहाल ऐसे कोई आदेश नहीं मिले हैं तथा जिला प्रशासन द्वारा रिफंड के लिए अब कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे। सीटीएम का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा इस बारे संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है तथा इस बारे जो भी आदेश मिलेंगे उस बारे निवेशकों को सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने निवेशकों से आह्वड्ढान किया कि वे अभी आवेदन जमा कराने के चक्ककर में पडकर अपने धन व समय की बर्बादी न करें। उन्होंने बाताया कि जिला प्रशासन को इस बारे निर्देश मिलेंगे तो निवेशों को सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि वे इस बारे में कोई अफवाह फैलाकर निवेशकों को भ्रमित न करें।