Haryana Abhitak News 06/08/24

इंडो अमेरिकन स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- इंडो अमेरिकन स्कूल में 6 अगस्त, मंगलवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं ने तीज महोत्सव के गीतों पर जमकर डांस प्रस्तुत किया। आठवीं तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।प्राइमरी कक्षाओं में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रुप एक में यू के जी की दिव्यांशी प्रथम,एल के जी से मिहिर द्वितीय, नर्सरी से कास्वी तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप दो में यशिका ने प्रथम,चहक ने द्वितीय, कक्षा तीसरी से याशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप तीन से पलक ने प्रथम मिताली ने द्वितीय और याचिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सबसे सुंदर मेहंदी लगाकर 11वीं कक्षा से प्रिया ने प्रथम, 12वीं कक्षा से निकिता व नम्रता ने द्वितीय, लक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के लिए पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगे सभी को मोहित कर रही थी। दसवीं कक्षा से निखिल ने सबसे ऊंची पतंग उड़ाकर प्रथम स्थान हासिल किया तथा वरुण व प्रतीक द्वितीय स्थान पर रहे। दूसरी तरफ सभी छात्राओं वअध्यापिकाओं ने डायरेक्टर मैम सहित झूला झूल कर तीज के पावन पर्व को मनाया। स्कूल निदेशक बिजेन्दर काद्यान ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापक व अध्यापिकाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी और सभी विजेताओं को सम्मानित किया।

 
एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया गया                                                                                                                                                                           झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया गया। कक्षा नर्सरी से आठवीं कक्षा के बच्चों ने मिलकर ये त्यौहार मनाया। प्रातःकालीन सभा में स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने इस त्यौहार के बारे में विस्तार से बताया। स्कूल मैनेजर के.एम.डागर ने बच्चों को तीज पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने सभी शैक्षणिक वर्ग के साथ मिलकर हरियाली तीज पर झूला झूल के इस त्यौहार की सार्थकता सिद्ध की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में म्यूजिक टीचर जितेंद्र, आर्ट टीचर रितिका ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अवसर पर स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी मैम, पुष्पा अहलावत व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


एचडी पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- एचडी पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के संस्कार सभागार में अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्या नमिता दास के स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने सभी को पर्व की शुभकानाएँ देते हुए पर्व की सांस्कृतिक विशेषताओं की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज का पर्व हरियाली और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है, जो विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। उन्होंने अपने भाषण में हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें नृत्य, संगीत की प्रस्तुति शामिल थी। बच्चों ने नृत्यगीत ’झूलण जांगी एै माँ मेरी बाग मैं री, बोली कोयलिया काली आई तीज हरियाली, झूला तो झूले मिलकर बाग में, रंगीलो सावन आयो रे, बरसो रे मेघा-मेघा, झूला-झूले रे बहू रानी, सावन आयो रे आदि पर दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा रैंप वॉक रहा। तनिष्का, प्रगति, हर्षिता, नायरा, जिया, भूमि एवं आदित्या की भूमिका अदभूत रही। इसके साथ माध्यमिक कक्षाओं की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। निदेशक बलराज फौगाट ने सभी क्षेत्रवासियों, अभिभावको, शिक्षको और विद्यार्थियो को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया ये पर्व हमें हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखते हैं। इनके माध्यम से आने वाली पीढ़ी पारम्परिक गौरवशाली परंपराओं से रूबरू होती है। पर्व जीवन में हर्षोल्लास भरते है और जीवन के प्रति नया दृष्टिकोण पैदा करते हैं। उत्तरभारत में तीज का त्यौहार अपना विशेष महत्व रखता है। श्रावण मास में आने वाला यह पर्व समाज में बेटियों के सम्मान व उनकी गरिमा को बढ़ाने का काम करता है। विद्यालय समिति रमेश गुलिया, बलजीत नेहरा एवं सुरेन्द्र फौगाट ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएँ दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नवीन सनसनवाल, मुक्ता रानी, कविता जांगड़ा, पूजा शर्मा, सीमा मलिक, मन्नु, प्रिया, संजना, मुन्नी, इन्दु फौगाट, साक्षी, नीरज, पूजा जाखड़ सरस्वती आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस उत्सव का उद्देश्य परंपरागत रूप से मनाना और आपसी प्रेम को बढ़ावा देना है।स्कूल का मंच परंपराओं की रंग-बिरंगी भावनाओं से युक्त था, जिसमें रंगोली और फूलों से सजी सजावट शामिल थी, जो हरियाली तीज की भावना को दर्शाती है। छात्र और शिक्षक हरियाणवी परंपरागत परिधान धारण किए हुए थे, जिससे उत्सव के आत्मविश्वास में नवीनता आई। उत्सव पूजा और आरती जैसे पारंपरिक अनुष्ठानों से शुरू हुआ, जिसमें समृद्धि और खुशियों की कामना की गई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में इन अनुष्ठानों में सक्रिय भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें घूमर और पारंपरिक संगीत की प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। बच्चों को हरियाली तीज के साथ जुड़ी धरोहर की धरोहर दर्शाने का अवसर मिला। शिक्षकों ने हरियाली तीज के महत्व को समझाते हुए, इसके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को समझाया, जिससे छात्रों की उत्सव के प्रति समझ में वृद्धि हुई। स्कूल संचालिका श्रीमती नीलम जितेंद्र गुलिया ने सभी बच्चों व शिक्षकों को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में तीज कार्यक्रम का किया गया आयोजन
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- मंगलवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में हरियाली तीज के त्यौहार के उपलक्ष्य में तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन त्यौहार के अवसर पर विद्यालय में कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, पतंग बनाओ प्रतियोगिता, तीज संबंधित लोक नृत्य प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और इसके साथ-साथ स्कूल में लगे झूलों को अच्छे प्रकार सजाकर छोटे बच्चों को उन पर झुलाया गया। बच्चों ने झूले पर झूल कर बहुत ही आनंद उठाया कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बहुत ही अच्छी-अच्छी मेहंदी के डिजाइन और पतंग व इसके साथ-साथ बच्चों ने अपने द्वारा बनाई गई पतंग को स्कूल की ग्राउंड में उडाकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक श्री बलवंत सिंह जी ने सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्होंने बच्चों को तीज के त्यौहार के महत्व को बताते हुए बताया कि तीज त्यौहार का अत्यधिक सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व है, जो समाज में महिलाओं के महत्व को उजागर करता है। उपवास, प्रार्थना और उत्सवों के माध्यम से, महिलाएं अपने रिश्तों का सम्मान करने और सौहार्दपूर्ण विवाह के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए एक साथ यह पर्व मनाती हैं।तीज के दौरान महिलाएं अपने सबसे अच्छे परिधान पहनती हैं। वे अक्सर अपने हाथों पर मेहंदी भी लगवाती हैं। वे त्योहार से जुड़े कई गीत गाती हैं। वे बड़े पेड़ों की शाखाओं पर लगे झूलों पर झूलना ,उपवास और भव्य शानदार दावतों का भी आनंद लेती हैं। नृत्य करना भी तीज की एक और खास गतिविधि है। अंत मे सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

शुरू से ही हरियाणा विरोधी मानसिकता से पीड़ित हैं भाजपा – गीता भुक्कल
हरियाणा वालों को बेवकूफ बताने वाले खुद मानसिक दिवालियापन के शिकार- गीता भुक्कल
रामचंद्र जांगड़ा ने किया सभी नर्सों, महिलाओं और पूरे हरियाणा का अपमान- गीता भुक्कल
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में खड़े होकर भाजपा सांसद ने तमाम नर्सों, महिलाओं और पूरे हरियाणा का अपमान किया है। उन्हें अपनी इस महिला व हरियाणा विरोधी सोच के लिए माफी मांगनी चाहिए और बीजेपी को ऐसे नेता पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। गीता भुक्कल ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं देने वाली नर्स का पेशा बहुत ही पवित्र और जीवनरक्षक होता है। हरियाणा की नर्से लंबे समय से हड़ताल पर हैं। संसद में उनकी आवाज उठाने की बजाय भाजपा सांसद उनका अपमान कर रहे हैं। संसद के भीतर खड़े होकर नर्सों पर आपत्तिजनक चुटकुला सुनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद ने अपने भाषण के दौरान समस्त हरियाणवियों का भी अपमान किया है। संसद में बिना किसी तैयारी के जाने वाले भाजपाई सांसद ने खुद की अज्ञानता को दोयम दर्जे का उदाहरण देकर समस्त हरियाणवियों पर थोपने की कोशिश की और उन्होंने हरियाणा वालों को बेवकूफ साबित करने का प्रयास किया। सांसद ने कहा कि हरियाणा वालों में ज्यादा समझ और आंकड़ों का ज्ञान नहीं होता। जबकि इसी संसद के पटल पर हरियाणा कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा हर बार आंकड़ों के साथ बीजेपी सरकार को आईना दिखाते हैं। इसी संसद सत्र के दौरान हरियाणा के कांग्रेस सांसदों ने आंकड़ों के साथ बीजेपी के बजट की पोल खोली है। गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा के बच्चे ओलंपिक में पदक जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाणा के बच्चे यूपीएससी टॉप करते हैं और देश को आईएएस-आईपीएस देने वाले टॉप राज्यों में हरियाणा शुमार हैं। हर क्षेत्र में हरियाणा वालों ने अपने बौद्धिक व शारीरिक बल का परिचय दिया है। इसी हरियाणा ने कांग्रेस सरकार के दौरान मोदी के गुजरात को प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार सृजन समेत विकास के हर पैमाने पर कोसों पीछे छोड़ दिया था। उस हरियाणा के लोगों को बेवकूफ बताने वाले खुद मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के भीतर लंबे समय से हरियाणवियों को नीचा दिखाने की परंपरा चली आ रही है। इससे पहले बीजेपी के पूर्व प्रभारी बिप्लव देव ने भी हरियाणवियों को कम-अक्ल वाला कहा था। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी हरियाणा वालों को कंधे से ऊपर कमजोर बताया था। इससे स्पष्ट है कि बीजेपी के तमाम नेताओं की हरियाणा वालों के प्रति ऐसी ही मानसिकता है। बीजेपी हर मंच से पूरी दुनिया के सामने हरियाणा वालों को नीचा दिखाने की कोशिश करती है। लेकिन इसबार हरियाणा वाले विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से बीजेपी द्वारा किए गए इस अपमान का बदला लेंगे।

एनएचएम कर्मचारियों की की लंबित मांगों को आज 12वें दिन महिलाओं ने मेहंदी लगाकर हरियाणा सरकार को संदेश देते हुए कहा हमें पक्का करो
नागरिक अस्पताल से भगत सिंह चैक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया
एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें नहीं तो कहीं ना कहीं पंगा लेना पड़ सकता महंगा – जिला प्रवक्ता संदीप जांगड़ा
हड़ताल के चलते 12वें दिन महिला कर्मियों ने रचाई मेहंदी’
एनएचएम कर्मचारियों ने भगत सिंह चैक किया मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन’
एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर 4 दिन और हड़ताल को बढ़ाया आगे – जिला उपाध्यक्ष
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार से अड़े हुए हैं लगातार आज 12वें दिन हड़ताल में नारेबाजी की गई जिला स्तर 12वें दिन हड़ताल में पीएसडबल्यू पूनम रानी की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर विरोध जताया। एनएचएम कर्मचारी संगठन के जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ विरोध जताने का कार्य कर रहे हैं हड़ताल के आज 12वें दिन जहां महिलाओं ने मेहंदी रचाकर अच्छे परिणाम के लिए प्रार्थना की वहीं पर जिले के सभी हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल झज्जर से रोष मार्च करते हुए शहर के मुख्य भगत सिंह चैक पर आम जन के बीच जन विरोधी नीतियों के बारे सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए विरोध कर प्रदर्शन किया गया सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा करें नहीं तो कहीं ना कहीं सरकार को एनएचएम कर्मचारियों के साथ पंगा लेना महंगा पड़ सकता। हड़ताल में प्रसिद्ध कर्मचारी नेता राजेंद्र जुलाना,एसकेएस के जिला प्रधान रामबीर, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल संगठन के जिला सचिव विष्णु जांगड़ा, कर्मचारी न्याय संघर्ष समिति जिला कोऑर्डिनेटर रमेश जाखड़ एवं सदस्य रमेश फोगाट ने मांगों को लेकर की जारी हड़ताल में अपना समर्थन देते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल विरोध जताया और कहा सरकार या तो जल्दी से जल्दी एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर इनको नियमित करें नहीं तो जन-जन में जाकर सभी कर्मचारी संगठन एक पायदान पर आकर सरकार का विरोध किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए पीएसडब्ल्यू पूनम रानी ने कहा कि या तो एनएचएम कर्मचारियों को अपना मानते हुए हमारी मांगों को पूरा करें,कर्मचारियों की एकता का बल बहुत मजबूत होता है। एनएचएम कर्मचारी संघ जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि सरकार के खिलाफ लगातार हमारी मांगों को लेकर लगातार 12 दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार की तरह से अभी तक कोई संदेश नहीं आया है इसलिए 4 दिन की हड़ताल को आगे बढ़ा दिया गया है।

सरकार ने फिर की वादाखिलाफी, लिपिकीय कर्मचारियों में भारी रोष 12 अगस्त से करेंगे हड़ताल – मोहित गुलिया’
आर पार लड़ाई की चेतावनी दे विरोध स्वरूप नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- लघु सचिवालय पार्क झज्जर में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन में क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा के राज्य उपप्रधान सुरेंद्र सुहाग ने बताया कि लंबे समय से सम्मानजनक वेतनमान की मांग कर रहे लिपिकीय कर्मचारियों को एक बार फिर निराशा मिली, दरअसल क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा ने 28 जुलाई को पंचुकला एकत्रित होकर राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आवास घेराव का आह्वान किया था जिसको मुख्य प्रधान सचिव टू सीएम हरियाणा श्री राजेश खुल्लर के ठोस आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया था, क्लेरिकिल एसोसिएशन से जिला प्रधान मोहित गुलिया का कहना है कि न ही तो सरकार ने एसोसिएशन के 02 प्रतिनिधियों से मुलाकात की न ही हमारी मांग पर 05 अगस्त को हुई कैबिनेट की बैठक में कोई चर्चा हुई जो कि सरासर वादाखिलाफी है सरकार ने एक बार फिर लिपिकीय कर्मचारियों को ठगने का काम किया जिसके विरोध स्वरूप आज 06 अगस्त को सभी जिलों में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया गया है और सरकार के द्वारा बार बार किए गए भद्दे मजाक का बदला लेने की ठान ली है, क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के जिला सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि अब सरकार के जूठे आश्वासन में लिपिकीय संवर्ग कर्मचारी नही आएंगे जब तक सरकार मांग को लेकर वित्त विभाग से समानजनक वेतनमान का नोटिफिकेशन नही जारी करेगी तब तक सरकार का हर तरह से विरोध किया जाएगा, क्लेरिकल एसोसिएशन ने 12 अगस्त से 14 अगस्त तक संपूर्ण हड़ताल का आह्वान किया गया जिसके लिए हरियाणा प्रदेश में कार्यरत सभी विभागों, बोर्डों, नगर निकायों और विश्वविद्यालयों के लिपिकीय कर्मचारियों पहले से तैयार हैं, जिला महिला प्रधान रेखा ने बताया की आज झज्जर के लिपिकिय कर्मचारियों ने सरकार द्वारा की गई बार बार वादाखिलाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और नारे बाजी करते हुए लघु सचिवालय में पहुंच कर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान यशपाल सिंह, धर्मेंद्र ढाका, सुरेंद्र सुहाग, हरपाल, विनोद कुमार, प्रदीप गुलिया, जयपाल रोहतास, आनंद कुमार, अशोक कुमार, कप्तान सिंह, सतीश कुमार, इकबाल, बलजीत सिंह, विष्णु, जोगिंदर, गजेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, प्रदीप कुमार, सुभाष, रविंद्र आदि सैकड़ों लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

संस्कारम के विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाई तीज और सीखे एनडीआरएफ की टीम से आपदा प्रबंधन के राहत और बचाव कार्य के गुर
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- संस्कारम स्कूल खातीवास में मंगलवार को छात्रों तथा शिक्षकों को स्कूल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन के पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ टीम) ने प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षकों व छात्रों को बाढ़ व भूकम्प सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, वज्रपात सुरक्षा तथा सर्पदंश प्रबंधन के बारे में जानकारियां दी। इसके बाद बच्चों को अस्पताल-पूर्व चिकित्सा के बारे में डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से बताया गया एवं इसका अभ्यास भी करवाया गया। बच्चों को घरों में उपलब्ध सामानों की मदद से बाढ़ के दौरान बचाव के लिए राफ्ट बनाने के तरीके तथा इसे इस्तेमाल करने की विधि के बारे में भी जानकारी दी गई। एनसीआरएफ की टीम द्वारा दिए गए इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि विद्यालय के अध्यापकों तथा बच्चों को आपदा प्रबंधन में इस प्रकार जागरूक एवं सक्षम बनाया जाए कि वे विद्यालय परिसर में उत्पन्न किसी भी तरह की आपात स्थिति का कारगर ढंग से मुकाबला कर सकें, और ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सदा तैयार रहें।संस्कारम समूह के चेयरमैन डॉ महिपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में यह जरूरी है कि प्रत्येक विद्यालय में आपदा प्रबंधन योजना तैयार किया जाए तथा समय-समय पर इसका अभ्यास भी किया जाए ताकि विद्यालयों के प्रत्येक छात्र एवं अध्यापक इससे भाली भांति अवगत रहें । आपदा के दौरान स्कूलों में जान-माल का नुकसान न हो, इसके लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण बच्चों को देना बहुत ही आवश्यक है। संस्कारम के प्रांगण में हरियाली तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। हर वर्ष सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को यह त्योहार मनाया जाता है। स्कूल के छात्रों ने हरियाली तीज के अवसर पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्री-प्राइमरी व प्राइमरी कक्षाओं के लिए फैंसी ड्रेस कंपटीशन व डांसिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। नन्हे नन्हे बच्चों ने तीज महोत्सव के गीतों पर जमकर डांस किया। संस्कारम समूह के चेयरमैन डॉ महिपाल यादव ने तीज के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तीज का त्यौहार हमारी संस्कृति को दर्शाता है। ग्रामीण आंचल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बच्चों को हरियाली तीज एवं हरियाणवी संस्कृति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सभी स्टाफ के सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे। अंत में स्कूल द्वारा एनडीआरएफ टीम के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व उनका आभार व्यक्त किया गया।

प्रशिक्षनार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित किये
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान झज्जर द्वारा कलोई में प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरु करने के लिए सामान्य उधमिता विकास कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान के निदेशक श्री उमेश भुक्कर गोरिया, फैकल्टी सतपाल सिंह राठी और कार्यालय सहायक आशीष शर्मा ने प्रमाण पत्र वितरित किये और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पाकर कैसे महिलाये अपने व्यवसाय को बढ़ा सकती है। इस अवसर पर पूनम यादव, उषा, रिलायंस मिशन से मौजूद रहे। जल्द ही संस्थान में सिलाई, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग, जूट बैग, डेरी फार्मिंग के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किये जा रहे हैं। स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 60 तरह के अलग-अलग प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। संस्थान से निदेशक श्री उमेश भुक्कर गोरिया ने बताया कि सभी प्रशिक्षण नि।शुल्क है। इसके साथ ही कुशलता से स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा तय मानदंडो के अनुसार ऋण देने में सहयोग प्रशिक्षण पूरा कर चुके लोगों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका है।

बहादुरगढ़ में हरियाली तीज त्यौहार प्रकृति भक्त फाउंडेशन द्वारा देवीलाल पार्क में मनाया गया
बहादुरगढ, 06 अगस्त, अभीतक:- बहादुरगढ़ में आज हरियाली तीज के उपलक्ष्य में प्रकृति भक्त फाउंडेशन द्वारा देवीलाल पार्क में यह त्यौहार मनाया गया। सभी औरतों ने झूला झूलते हुए गीत और भजन गाते हुए हरियाणवी संस्कृति की पहचान को जागृत किया। जैसे लोक गीत -बडबड डाला झूलती, सात जणी का झूमका, कड़वी कचरी हे मां, मां नै भेजी कोथली…., इत्यादि गीत गाते हुए समा बांध दिया। साथ में हरियाणवी लोक नृत्य भी किया। हरियाणवी पहनावा भी पहन कर। सुहागिन महिलाओं को चूड़ियां पहनाई, मेहंदी लगाई। मिठी गुड़ से बनी स्वाहिलीयो का सबने बड़े चाव से सेवन किया। सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षिका लेखिका, कवित्री विजयलक्ष्मी भारद्वाज ने इस त्यौहार के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि ये त्यौहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज के नाम से मनाया जाता है. सावन के महीने ने आने वाला यह त्योहार मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, खुशहाल जीवन और अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं और उपवास रखती हैं। विजयलक्ष्मी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और संस्कारो को जागृत रखना है। नवयुवाओं को भी जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य शिक्षिका लेखिका कवित्री विजयलक्ष्मी भारद्वाज, आस्था शर्मा, ऊषा देवी, निर्मला देवी, सुनीता, कमलेश, नविता, बिमलेश, संजना, रंजना, मधु बिलविद्रं मित्तल, चेतना कैलाश और छवि ने भाग लिया।
हरियाली तीज का महत्व पर विजयलक्ष्मी भारद्वाज ने कविता भी सुनाई।
सावन की हरियाली में, तीज का त्योहार,
नाचें-गाएं महिलाएं, खुशियों की बहार।
शिव-पार्वती के मिलन की, प्यारी ये कहानी,
धन्य हो ये दिन, हरियाली की निशानी।
मां की ममता और पिता का प्यार,
संग पति के, सजनी का संसार।
मेहंदी के रंग, चूड़ियों की खनक,
हरियाली तीज पर, मन में उमंग।
पीली साड़ी, हरी चूड़ी, मनमोहक श्रृंगार,
सावन की फुहार में, हंसते हैं सब नार।
स्विंग झूलें, गीत गाएं, मंगलमयी आशीष,
हरियाली तीज पर, सबके मन में शांति।

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पोक्सो जागरूकता कैंप आयोजित
छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन अजय तेवतिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में गांव बहू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोक्सो एक्ट 2012 के विषय में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने पोक्सो कानून के तहत उपलब्ध संरक्षण के बारे में बताया तथा उन्होंने अध्यापकों से भी आह्वान किया कि वह इस कानून के तहत विद्यार्थियों को जागरूक करें। क्योंकि एक विद्यार्थी अपने अध्यापकों से भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़े रहते है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट ने विद्यालय में पौधारोपण भी किया व उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने व उनकी देखभाल के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार धांगड ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों तथा निरूशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। विद्यालय में पहुंचने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद द्वारा पुष्प गुच्छ देकर के सम्मानित किया गया।


कपास फसल की नियमित निगरानी रखें किसान – डॉ रमेश
गांव सिवाना में किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बेरी, 06 अगस्त, अभीतक:- निकटवर्ती गांव सिवाना में मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभा द्वारा कपास की उन्नत व किफायती खेती को लेकर किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विशेषज्ञ डॉ रमेश लाम्बा ने की। डॉ लाम्बा ने कपास की आधुनिक खेती बारे बिजाई से लेकर चुगाई तक विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि किसानों को इस समय अपनी फसल की नियमित निगरानी रखनी चाहिए। कपास की फसल में कीटों व बीमारियों से बचाव हेतु एकीकृत कीट प्रबन्धन पद्धति अपनाते हुये शुरूआत में नीम आधारित कीट नाशकों, फीरोमोन ट्रैप तथा पीले चिपकने वाले कीट पिंजडो का प्रयोग करना चाहिए। हानिकारक कीटों की संख्या आर्थिक कगार से उपर जाने पर ही कीट नाशकों का प्रयोग आखिरी हथियार के रूप में करना चाहिए। किसान बार- बार एक ही कीटनाशक का प्रयोग करने की बजाए बदल-बदल कर कीटनाशक का प्रयोग करें। इस अवसर पर खंड कृषि अधिकारी, डॉ अशोक रोहिल्ला ने बताया कि सरकार द्वारा देशी कपास को बढावा देने हेतु 3 हजार रूपये प्रति एकड के हिसाब से प्रोत्साहन तथा कपास की खेती करने वाले पात्र किसानों को एकीकृत कीट प्रबन्धन एवं पोषक तत्व प्रबन्धन के तहत विभिन्न प्रकार के आदानों की खरीद पर 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम दो रूपये प्रति एकड की दर से सहायता राशि पंजीकृत किसानों को दी जाएगी। डॉ रोहिल्ला ने उपस्थित सभी किसानों का आह्वान किया कि वे अंतिम तिथि से पहले बोई गई सभी फसलों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूर करवायें क्योकि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने तथा सरकारी रेट पर मंडी में फसल ब्रिकी हेतु उक्त पंजीकरण अनिवार्य है। इस दौरान इफको के डॉ साहिल जांगडा ने किसानों को लिक्विड नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी के फायदे एवं उपयोग विधि बारे किसानों को जागरूक किया। इस मौके पर कृषि विभाग के सहायक कृषि प्रबन्धक अभिषेक, नवीन, अरूण, मदन सिहं, नेत्रपाल, सचिन सहित गांव सिवाना के किसान उपस्थित रहे।
गांव सिवाना में मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर में किसानों को जानकारी देते विशेषज्ञ।

समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।

समाधान शिविर में मौके पर ही समस्याओं का हुआ समाधान
प्रशासन की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते समाधान शिविर
समाधान शिविर में दर्ज हुई 2317 शिकायतों हुआ समाधान, नागरिकों को मिली राहत
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- प्रदेश सरकार के निर्देशों पर जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान करने की दिशा में एक नायाब व अनुकरणीय पहल है। इन शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना और नागरिकों को उनकी समस्याओं से मुक्ति दिलाते हुए उन्हें राहत प्रदान करना है। लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रति कार्य दिवस आयोजित हो रहे इन शिविरों में सैकड़ों नागरिक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंच रहे हैं और सरकार द्वारा त्वरित व प्रभावी समाधान प्राप्त कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा अभी तक आयोजित किए गए शिविरों में दर्ज हुई शिकायतों में से 2317 का समाधान करते हुए नागरिकों को राहत पहुंचाई जा चुकी है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान किया। मंगलवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में 26 शिकायतें दर्ज हुई जिनके समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिक अपने मुद्दों को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे न केवल उनकी समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि प्रशासन को भी यह समझने का मौका मिलता है कि जमीनी स्तर पर क्या चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का भी कार्य कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा बगैर देरी के नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है।
नागरिक बोले – सरकार की सराहनीय पहल
समाधान शिविरों में आने वाले नागरिकों का कहना है कि प्रदेश सरकार की यह पहल निस्संदेह सराहनीय है। जिस तरह से सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को आम जनता के लिए सहज और सुलभ बनाने के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन शुरू किया है, वह न केवल सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि उसकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है। समाधान शिविरों में अधिकारियों की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई नागरिकों में विश्वास का संचार कर रही है। जनता को राहत देने के इस प्रयास के लिए सरकार की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। यह पहल न केवल समस्याओं के समाधान का साधन बनी है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जनता की भागीदारी को भी बढ़ावा दे रही है।
इस समस्याओं पर हुई सुनवाई
समाधान शिविर में खेड़ी खुमार निवासी कर्णसिंह ने बिजली पोल को लेकर शिकायत दर्ज करवाई, झज्जर निवासी महावीर ने इंतकाल दर्ज करने में देरी की शिकायत दी। पहाड़ीपुर निवासी राजबीर ने अवैध कब्जे की शिकायत लेकर शिविर आए। धौड़ निवासी संतोष ने मकान के निर्माण हेतु आर्थिक सहायता की प्रार्थना की। बिरधाना निवासी सतबीर ने गली निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। इनके अलावा भी कई शिकायतें समाधान शिविर में दर्ज की गई। डीसी ने सभी समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए नागरिकों को राहत देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

गांव जहाजगढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति को संबोधित करते हुए एडीसी सलोनी शर्मा।
भस्मक यंत्र (सैनेटरी डिस्पोजल मशीन)

मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूकता जरूरी – एडीसी
गांव जहाजगढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
स्वच्छता अभियान के तहत हेंड वॉश व मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जिले भर में चला जागरूकता अभियान
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- जिले में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन विषय को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीसी सलोनी शर्मा ने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया व अवेयरनेस एक्टिविट आयोजित की गई। इसके अलावा स्कूलों में छात्रों को हाथ धोने के प्रति जागरूक किया गया व हाथ धोने का सही तरीका बताया गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे जोश व उत्साह के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चल रहा है। एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के गांव जहाजगढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन विषय को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीसी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि आगामी 12 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाभर में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के लिए किशोरियों और महिलाओं के सेनेटरी पैड के समुचित निस्तारण के लिए भस्मक यंत्र (सैनेटरी डिस्पोजल मशीन) की स्थापना की गई। छात्राओं को जागरूक किया गया कि मासिक धर्म चक्र के दौरान स्वच्छता मेंटेन करनी चाहिए। एडीसी ने कहा कि सेनेटरी नैपकिन का जरूरत अनुरूप उपयोग करने के उपरांत उसका निस्तारण करना अत्यंत जरूरी है। वेस्ट को खुले में डालने की बजाय भस्मक यंत्र के निपटान किया जाना चाहिए। एडीसी ने कहा कि महिलाओं को इस विषय में किशोरियों से खुलकर बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म प्रकृति से जुड़ी एक प्रक्रिया है। हर महिला को, उन विशेष दिनों से गुजरना पड़ता है। हमें इन दिनों स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही बहुत सारी बीमारियों को जन्म दे सकती है, जैसे इंफेक्शन, इनफर्टिलिटीध् निसंतान, त्वचा संबंधी रोग व कैंसर इत्यादि अस्वच्छता रखने से होते हैं। इस अवसर पर बीडीपीओ राजाराम, एसबीएम की ब्लाक कोऑर्डिनेटर पूनम सैनी, सरपंच सुमन देवी, पूर्व सरपंच माया देवी, स्वच्छाग्रही पवन दुबलधन, ढराना से सावित्री, मंागावास से सविता, आंगनवाड़ी वर्कर पुष्पा, बिमला, सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह, प्रिंसिपल मनोज कुमार भादवा, अध्यापक नीतू खुराना, आशा, पंच शोभा, आरती, प्रीति सहित स्वयं सहायता समूह की सदस्य मौजूद रहे।

शहर में स्वच्छता गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए डीएमसी प्रवेश कादयान व ईओ नगर परिषद कृष्ण कुमार यादव।

रेहड़ी चालकों व दुकानदारों को रखनी होगी डस्टबिन, खुले में कचरा फेंकने पर होगी कार्रवाई – डीएमसी
शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए रूपरेखा तैयार, शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग का आह्वान
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- जिला नगर आयुक्त प्रवेश कादयान ने शहर की सफाई व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। इस उपरांत स्वच्छ भारत मिशन के संदर्भ में नगर परिषद अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित की। मीटिंग में स्वच्छ भारत मिशन की गतिविधियों को लेकर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी कृष्ण कुमार यादव को निर्देश दिए। डीएमसी ने बताया कि जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के दिशा-निर्देशन में जागरूकता व स्वच्छता गतिविधियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें शहर के सरकारी विद्यालयों की बाहरी दीवारों व अन्य सरकारी भवनों की बाहरी दीवारों के सौन्द्रयीकरण, विद्यालयों में स्वच्छ भारत मिशन से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों में जिसमें नगर परिषद झज्जर के साथ सामुदायिक सहभागिता अपेक्षित है। नगर आयुक्त ने शहरवासियों से नगर परिषद के नियमों की पालना करने व स्वच्छता गतिविधियों में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार, फल व सब्जी विक्रेता डस्टबीन अवश्य रखें। यदि कोई दुकानदार या फल सब्जी विक्रेता इधर-उधर खुले में कूड़ा फैलाते हुए मिलता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। इसके अलावा बड़ी मात्रा में कचरा निकालने वाले संस्थानों को कचरा प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में शहर वासियों का सहयोग जरूरी है।

 

मानसून में जलभराव की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
हेल्पलाइन नंबर जारी, जेई की वार्ड अनुसार लगाई ड्यूटी
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम शहर में जलभराव की लगातार मॉनिटरिंग करेगा और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। कंट्रोल रूम का संचालन 24 घंटे किया जाएगा, ताकि किसी भी समय उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इसके लिए नोडल अधिकारी के रूप में डीईओ पंकज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। नगर परिषद कार्यालय में स्थापित किए गए कंट्रोल रूप व हेल्पलाइन का मोबाइल नंबर 7404709318 जारी किया गया है जिस पर जलभराव से संबंधित सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा वार्ड 1 से 10 तक जेई अतुल कुमार, मोबाइल नंबर 8813835852 व वार्ड 11 से 19 में लोकेश कुमार, मोबाइल नंबर 8708803321 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

जिले में चाइनीज डोर की बिक्री व स्टोरेज प्रतिबंधित
धारा 163 के तहत जिलाधीश ने जारी किए आदेश
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले में चाइनीज डोर की बिक्री, स्टोरेज व खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया है। तीज, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी के दौरान पतंग उड़ाने के दौरान हादसों की संभावना को देखते हुए जिलाधीश ने पूरे जिले में धारा 163 लागू की है। चाइना डोर के इस्तेमाल से रास्ते में वाहनों पर आने जाने वाले लोग हादसे का शिकार होने की संभावना रहती है। यही नहीं पशु-पक्षी भी चाइना डोर की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। चाइनीज डोर से मानव जीवन को खतरा है और हादसों की संभावना रहती है। इन आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पोक्सो जागरूकता कैंप आयोजित
छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन अजय तेवतिया जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में गांव बहू के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोक्सो एक्ट 2012 के विषय में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने पोक्सो कानून के तहत उपलब्ध संरक्षण के बारे में बताया तथा उन्होंने अध्यापकों से भी आह्वान किया कि वह इस कानून के तहत विद्यार्थियों को जागरूक करें। क्योंकि एक विद्यार्थी अपने अध्यापकों से भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़े रहते है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट ने विद्यालय में पौधारोपण भी किया व उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने व उनकी देखभाल के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार धांगड ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों तथा निरूशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। विद्यालय में पहुंचने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को विद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद द्वारा पुष्प गुच्छ देकर के सम्मानित किया गया।

जिले में के सीएम कप की खेल प्रतियोगिताएं शुरु
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में खेल विभाग द्वारा सी.एम. कप के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला खेल अधिकारी को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीएसओ ललिता मलिक ने बताया कि महिला तथा पुरुष वर्ग में 7 से 10 अगस्त तक खण्ड स्तर पर करवाया जायेगा। प्रतियोगिता के समय खिलाड़ी को अपना मूल आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है। जिन खिलाडियों ने पूर्व में ऑनलाइन पंजीकरण किया था, वही खिलाडी इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के समय भौतिक सत्यापन के लिये अपना मूल आधार कार्ड लाना होगा। प्रतियोगिता स्थल पर निर्धारित समय से 01 घण्टा पूर्व रिपोर्ट करना होगा। मोबाइल पर प्राप्त यूनिक कोड को पंजीकरण डेस्क पर जमा करवाना होगा।

बेरी स्थित लघु सचिवालय में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते एसडीएम रविंद्र मलिक।

 

बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें राजनीतिक दल – एसडीएम
आगामी 10 व 11 अगस्त को विशेष अभियान में बूथों पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ
एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष की आयु वाले नागरिक अवश्य बनवाएं वोट
बेरी स्थित लघु सचिवालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
बेरी, 06 अगस्त, अभीतक:-एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी बेरी रविंद्र मलिक की अध्यक्षता में मंगलवार को मिनी सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम रविंद्र मलिक ने कहा कि एक जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए बेरी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। सभी राजनैतिक दल अपने स्तर पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्त करना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने बताया कि 67-विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बेरी से संबधित वोटर सूची को बूथ वार व फार्म संख्या 10 में तिथि वार उपलब्ध करवाया गया है। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सूचि का अवलोकन करके अपनी सहमति प्रकट करें ताकि किसी भी जीवित व्यक्ति का वोट न कटे। एसडीएम ने बैठक में कहा कि एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष से अधिक आयु वाले युवकोंध्युवतियों के वोट बनवाना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी इससे वंचित न रहे। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे 67-बेरी विधानसभा के निर्धारित मतदान केन्द्रों का व्यक्तिगत तौर पर निरीक्षण करें। अगर किसी प्रकार की त्रुटियां मिलती हैं तो एसडीएम कार्यालय में लिखित रूप में दे ताकि उन त्रुटियों को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि संशोधित मतदाता सूची की तैयारियों को लेकर 10 व 11 अगस्त को विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन दिनों में बी.एल.ओ विशेष रूप से पोलिंग स्टेशनों पर उपस्थित रहेंगे और वोट बनाने का कार्य करेंगे। राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट भी इन तिथियों पर बीएलओ के साथ संपर्क कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप व चुनाव आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी नागरिक अपना वोट बनवा सकते हैं। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर-1950 पर कॉल करके भी वोट बनवाने बारे जानकारी हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दो अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो चुका है और 16 अगस्त तक दावे व आपत्तियां दी जा सकती हैं। दावे व आपतियों का निपटारा 26 अगस्त व मतदाता सूचियों का प्रकाशन 27 अगस्त, 2024 को होगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से मनीष शर्मा, अशोक कुमार व दिनेश शर्मा, कांग्रेस पार्टी से रितेश व जितेंद्र कुमार, लेखाकार एसएन कौशिक उपस्थित रहे।

गांव डीघल में मंगलवार को आयोजित तीज उत्सव में झूला झूलती महिलाएं। तीज उत्सव में भाग लेती महिलाएं।

मेहंदी प्रतियोगिता में स्वेता ने मारी बाजी
हर्षोल्लास से तीज उत्सव मनाए महिलाएं – सबिता
गांव डीघल में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम आयोजित
बेरी, 06 अगस्त, अभीतक:- नजदीकी गांव डीघल में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, और गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सबिता मलिक ने बताया कि सभी महिलाएं तीज त्योहारों को खूब हर्षोल्लास से मनाए। स्लोगन प्रतियोगिता में बेटी बचाओ के महत्व को बताते हुए स्लोगन बनाए गए। इन प्रतियोगिताओं में लड़कियों, आंगनवाड़ी वर्कर व महिलाओं ने हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में स्वेता प्रथम, नेहा द्वितीय, एवं.मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में रजनी प्रथम, सुनीता द्वितीय, रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महिलाओं ने झूला झूल कर तीज मनाई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका रानी ने सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं की छुपी हुई प्रतिभा उभरकर सामने आती है। इस मौके पर सभी सर्कल सुपरवाईजर ममता, रेखा सहित आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर मौजूद रही।


एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन
झज्जर, 06 अगस्त, अभीतक:- एचडी पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के संस्कार सभागार में अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्या नमिता दास के स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने सभी को पर्व की शुभकानाएँ देते हुए पर्व की सांस्कृतिक विशेषताओं की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज का पर्व हरियाली और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है, जो विशेष रूप से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। उन्होंने अपने भाषण में हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें नृत्य, संगीत की प्रस्तुति शामिल थी। बच्चों ने नृत्यगीत ’झूलण जांगी एै माँ मेरी बाग मैं री, बोली कोयलिया काली आई तीज हरियाली, झूला तो झूले मिलकर बाग में, रंगीलो सावन आयो रे, बरसो रे मेघा-मेघा, झूला-झूले रे बहू रानी, सावन आयो रे आदि पर दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा रैंप वॉक रहा। तनिष्का, प्रगति, हर्षिता, नायरा, जिया, भूमि एवं आदित्या की भूमिका अदभूत रही। इसके साथ माध्यमिक कक्षाओं की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। निदेशक बलराज फौगाट ने सभी क्षेत्रवासियों, अभिभावको, शिक्षको और विद्यार्थियो को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया ये पर्व हमें हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखते हैं। इनके माध्यम से आने वाली पीढ़ी पारम्परिक गौरवशाली परंपराओं से रूबरू होती है। पर्व जीवन में हर्षोल्लास भरते है और जीवन के प्रति नया दृष्टिकोण पैदा करते हैं। उत्तरभारत में तीज का त्यौहार अपना विशेष महत्व रखता है। श्रावण मास में आने वाला यह पर्व समाज में बेटियों के सम्मान व उनकी गरिमा को बढ़ाने का काम करता है। विद्यालय समिति रमेश गुलिया, बलजीत नेहरा एवं सुरेन्द्र फौगाट ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएँ दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नवीन सनसनवाल, मुक्ता रानी, कविता जांगड़ा, पूजा शर्मा, सीमा मलिक, मन्नु, प्रिया, संजना, मुन्नी, इन्दु फौगाट, साक्षी, नीरज, पूजा जाखड़ सरस्वती आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

रेवाड़ी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करते डीसी अभिषेक मीणा।

 

16 अगस्त तक जारी रहेगा पुनरीक्षण अभियान – डीसी
सीईओ हरियाणा निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की
डीसी अभिषेक मीणा ने विस चुनाव के मद्देनजर की गई तैयारी बारे दी जानकारी
रेवाड़ी, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए हरियाणा निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विधानसभा चुनाव के लिए जिला स्तर पर निर्वाचन विभाग की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के नियमानुसार तय किए गए फार्मेट में अधिकारियों को सभी प्रकार की रिपोर्ट भिजवाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी, बावल व कोसली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण का अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। दो से 16 अगस्त तक जारी रहने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर ली गई है। जिला में मतदाता पहचान पत्र बनवाने के योग्य युवाओं को फार्म 6 भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित आनलाइन व ऑफलाइन आवेदनों का तीव्रता से निपटारा भी किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान चलाए जाने वाले मतदाता जागरूकता गतिविधियों का जल्दी ही जिला स्तरीय प्लान तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जितने घर अब बाकी रह गए हैं, उनका भी शीघ्र सर्वे करवा लिया जाएगा। वीसी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, उनके परिजनों से मिल कर फार्म 7 भरवाएं, जिससे कि डैड वोटर्स के नामों को सूचि से हटाया जा सके। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के उच्चाधिकारी अगले सप्ताह चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में हरियाणा का दौरा करेंगे। इसलिए जिला स्तर पर अपनी सभी तैयारियों को अपडेट रखें। इस अवसर पर रेवाड़ी के एसडीएम विकास यादव, कोसली के एसडीएम उदय सिंह, बावल के एसडीएम मनोज कुमार व सीटीएम लोकेश व निर्वाचन नायब तहसीलदार अजय यादव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

समाधान शिविर में हो रहे समाधान से आश्वस्त हैं आमजन – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ सुनी जनसमस्याएं
रेवाड़ी, 06 अगस्त, अभीतक:- रेवाड़ी जिला के लघु सचिवालय सभागार में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक समाधान शिविर लगाकर डीसी अभिषेक मीणा जन समस्याओं की सुनवाई कर रहे हैं। निरंतर हो रहे समाधान से आमजन भी पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रहे हैं और नायब सरकार की इस सार्थक पहल को लोगों ने सराहनीय कदम बताया है। डीसी अभिषेक मीणा द्वारा समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है और जो समस्याएं विभागीय स्तर पर हल होनी हैं उनके लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से आवश्यक दिशा-निर्देश देकर फीडबैक लेने की प्रक्रिया जारी है। शिविर में प्रतिदिन नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन का योगदान उल्लेखनीय नजर आ रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने मंगलवार को निर्धारित शेड्यूल अनुरूप शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी व उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान शिविर में आने वाले लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी भी रूप से प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान करने में देरी नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब दो माह से लग रहे समाधान शिविर के द्वारा आमजन की समस्याओं का निवारण करने में प्रशासन कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविर में सुबह 9 से 11 बजे तक आमजन अपनी-अपनी लिखित शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं को पोर्टल पर भी अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवारिक आय, सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, नगर परिषद से जुड़ी समस्या या फिर अन्य कोई समस्या हो उसकी सुनवाई समाधान शिविर में की जा रही है और उसका जल्दी से जल्दी निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीसी अनुपमा अंजलि व सीटीएम लोकेश सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

रेवाड़ी में आयोजित होने वाली हॉफ मैराथन के मद्देनजर बैठक लेते डीसी अभिषेक मीणा।

11 को रेवाड़ी हॉफ मैराथन में धावकों संग दौड़ेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह
जिला प्रशासन की ओर से पीतल नगरी में कराया जा रहा है रेवाड़ी हॉफ मैराथन का आयोजन
रेवाड़ी हॉफ मैराथन इवेंट को बांटा गया है तीन श्रेणियों में
हॉफ मैराथन के प्रथम स्थान के विजेता प्रतिभागी को मिलेंगे 1.21 लाख
10 किलोमीटर रन के प्रथम स्थान के विजेता प्रतिभागी को मिलेंगे 1 लाख
रेवाड़ी, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत रेवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से पीतल नगरी रेवाड़ी में रविवार, 11 अगस्त को सुबह 5 बजे रेवाड़ी हॉफ मैराथन नाम से बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा इवेंट में धावक अलग-अलग श्रेणियों में भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी हॉफ मैराथन को बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और प्रतिभागियों के साथ दौड़ते हुए उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे। हॉफ मैराथन के विजेताओं को राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने हॉफ मैराथन को पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए जिला वासियों को इस मेगा इवेंट में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया है। मंगलवार को विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थान प्रतिनिधीया, सामाजिक संगठनों सहित जिला के ग्रामीण व शहरी वार्ड प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हॉफ मैराथन को भव्य ढंग से मनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
हॉफ मैराथन इवेंट होगी तीन श्रेणियों में
डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन इवेंट को तीन श्रेणियों में बांटा गया है. जिसमें पहली श्रेणी में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, दूसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर रन व तीसरी श्रेणी 5 किलोमीटर की रन फॉर फन होगी। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन में भागीदारी के लिए ूूू.तमूंतपींसउिंतंजीवदण्बवउ पर पंजीकरण कराना होगा। डीसी ने बताया कि 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन व दूसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर रन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमशरू 1.21 लाख, 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार व 11 हजार रूपए तथा 10 किलोमीटर रन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमशरू 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा।
यह रहेगा हॉफ मैराथन का रूट
रविवार, 11 अगस्त की सुबह रेवाड़ी हॉफ मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राव तुलाराम स्टेडियम के एंट्री गेट दिल्ली रोड से करेंगे। हॉफ मैराथन दिल्ली रोड से शुरू होकर अभय सिंह चैक, राजेश पायलट चैक होते हुए गढ़ी बोलनी रोड, आउटर बाईपास से वापिस इसी रूट से होते हुए राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में पहुंचेगी। तीन श्रेणियों के अनुरूप धावकों को दिशा सूचक से 5, 10 व 21 किलोमीटर से अवगत कराया जाएगा।
हॉफ मैराथन कार्यक्रम के दौरान सजेगा सांस्कृतिक मंच
हॉफ मैराथन कार्यक्रम के दौरान राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक मंच सजेगा जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा जिसमें प्रदेश के लोक कलाकार विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्यों से भी अवगत कराएंगे। साथ ही हॉफ मैराथन के प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का संचार करेंगे। हॉफ मैराथन के समापन अवसर पर विजेता रहे प्रतिभागियों को मुख्य मंच से नगद ईनाम राशि से सम्मानित किया जाएगा। हॉफ मैराथन का उद्देश्य आमजन में भाईचारे और सौहार्द प्रेम की भावना का संदेश देते हुए स्वास्थ्य लाभ लेकर विकास में भागीदार बनना है।
सफाई व्यवस्था हो दुरूस्त – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉफ मैराथन रूट में शामिल सभी सडक पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त रहे और कहीं भी कोई सडक रिपेयर की आवश्यकता है तो इसके लिए संबंधित विभाग मरम्मत कार्य निर्धारित समयावधि से पूर्व सुनिश्चित करें। इसके अलावा रूट पर सौंदर्यीकरण का भी काम किया जाएगा। इस हॉफ मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को दौडने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
यह रहे मौजूद
बैठक में एडीसी अनुपमा अंजलि, रेवाड़ी के एसडीएम विकास यादव, कोसली के एसडीएम उदय सिंह, बावल के एसडीएम मनोज कुमार व सीटीएम लोकेश सहित नगर परिषद रेवाड़ी के चेयरपर्सन पूनम यादव व ब्लाक समिति रेवाड़ी की चेयरपर्सन नीलम व अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आमजन को हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों बारे जागरूक करती विभाग की प्रचार टीम।

विशेष प्रचार अभियान
जनहितकारी योजनाओं के साथ म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा
हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को लोक शैली मं पहुंचा रही है भजन पार्टियां
रेवाड़ी, 06 अगस्त, अभीतक:- सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला में चलाए जा रहा विशेष प्रचार अभियान से जिला के लोगों को लोक शैली में जानकारी मुहैया कराई जा रही है। जनहितकारी योजनाओं के साथ म्हारा हरियाणा नॉन स्टाप हरियाणा विकास की तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेष प्रचार अभियान के तहत आमजन को सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी प्रभावी रूप से लोक गीतों व भजनों के माध्यम से ग्रामीणों को दी जा रही है वहीं दूसरी ओर उनको लोक विधा से ही सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान भी किया जा रहा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लागू की गई जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को विभागीय भजन पार्टी व सूचीबद्ध पार्टी द्वारा विशेष प्रचार अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। विशेष प्रचार अभियान का द्वितीय चरण जिला में 31 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
7 अगस्त को गांव आसलवास, भगवानपुर, गढ़ी, चैकी नंबर 2, मैलावास व बालियर खुर्द में पहुंचेंगी भजन पार्टी
विशेष प्रचार अभियान के द्वितीय चरण के कार्यक्रमों के तहत भजन पार्टी द्वारा बुधवार 7 अगस्त को आसलवास, भगवानपुर, गढ़ी, चैकी नंबर 2, मैलावास व बालियर खुर्द में, गुरूवार 8 अगस्त को गांव धरचाना, जाटू भुरथल, गुगौढ़, गादला, बवाना गुर्जर व भूड़ला में, शुक्रवार 9 अगस्त को दुल्हेड़ा कलां, बुड़ाना, गुर्जरवास, गोपालपुर गाजी, चिमनावास व गढ़ी में तथा शनिवार 10 अगस्त को दुल्हेड़ा खुर्द, बुड़ानी, जाहिदपुर, खडगवास, गोलियाकी व ढ़ाकिया में, सोमवार 12 अगस्त को गांव हरचंदपुर, चांदावास, जखाला, खुशपुरा, गोठड़ा व डूंगरवास में, मंगलवार 13 अगस्त को कालड़वास, छुरियावास, खुर्शीदनगर, मालियाकी, कुंड व डवाना में, बुधवार 14 अगस्त को इब्राहिमपुर, डाबड़ी, नठेड़ा, मांढईया खुर्द, पीथड़ावास व महेनियावास में, शुक्रवार 16 अगस्त को जलियावास, डालियाकी, नया गांव, मस्तापुर, मामडिया अहीर व जीतपुर इस्तमुरार में तथा शनिवार 17 अगस्त को खरखड़ी, देवलावास, बास रतनथल, मुरलीपुर, मामडिया ठेठर व जोनियावास में, मंगलवार 20 अगस्त को खेड़ामुरार, ढालियावास, सहादतनगर, मुसेपुर, मामडिया आसमपुर व कसौली में, बुधवार 21 अगस्त को मंगलेश्वर, गंगायचा अहीर, शादीपुर, नांगलिया रणमौख, मायन व काठूवास में, गुरूवार 22 अगस्त को गांव मोहम्मदपुर, गिंदोखर, सुर्खपुर, रसूली, नांधा व खलियावास में, शुक्रवार 23 अगस्त को नरसिंहपुर गढ़ी, गोकलपुर, उष्मापुर, शाीदपुर, राजपुरा इस्तमुरार व पंच गांव में तथा शनिवार 24 अगस्त को पनवाड़, हुसैनपुर, भोतवास अहीर, सीहास, शहबाजपुर इस्तमुरार व राजपुरा आलमगीरपुर में, सोमवार 26 अगस्त को गांव पातूहेड़ा, रामगढ़, बोहका, सूमाखेड़ा, आलियावास व साल्हावास में, मंगलवार 27 अगस्त को रघुनाथपुरा, रामपुरा, डहीना, टहना, बांस व सुनारिया में, बुधवार 28 अगस्त को साबन, जाट सायरवास, दखौरा, जैनाबाद, बिटौड़ी व ततारपुर खालसा में, गुरूवार 29 अगस्त को गांव सांझरपुर, जाटी, देहलावास, मोतला कलां, औलांत व फतेहपुरी में, शुक्रवार 30 अगस्त को शेखपुर, कालाका, ढाणी ठेठरबाद, मोतला खुर्द, सुंदरोज व गोठड़ा में तथा शनिवार 31 अगस्त को सूबासेड़ी, कालूवास, दीदौली, मूंदी, ढाणी सुंदरोज व गुलाबपुरा में पहुंचकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों बारे जागरूक किया जाएगा।

बावल विस क्षेत्र के गांव मामडिया आसमपुर में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल।
एक पेड़ मां के नाम थीम के साथ जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल द्वारा पौधरोपण किया गया।
बावल विकास क्षेत्र के गांव मामडिया आसमपुर में ग्रामीणों को संबोधित करते हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल।

किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर करना नायब सौगात – डा. बनवारी लाल
आधा दर्जन से अधिक गांवों में करीब 30 करोड़ की लागत से होगी पेयजल आपूर्ति – जनस्वास्थ्य मंत्री
रेवाड़ी, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा सरकार में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा अनुसार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर करना नायब सरकार की किसान हितैषी सोच को सार्थक करता है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन रहा है। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल मंगलवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में आयोजित विकास परियोजनाओं के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर नवाचार और नई-नई पहलों के माध्यम से प्रदेशवासियों की प्रगति सुनिश्चित कर रही है। सरकार की ओर से खेत-खलिहान सडक योजना के तहत गांवों में यातायात व्यवस्था व कनेक्टिविटी सुचारू की गई है कि ताकि किसानों को अपनी उपज को मंडियों तक ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह किसानों के संघर्ष और उनकी समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं इसलिए वे निरंतर किसानों के कल्याण हेतु सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि किसान कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
इन विकास परियोजनाओं का किया आगाज
जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल ने मंगलवार को गांव मामडिया आसमपुर एवं प्राणपुरा में करीब 30 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले पीने के पानी के लिए नहरी आधारित जल घर का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत नहर के पास एक पंपिंग स्टेशन का निर्माण, गांव मामडिया आसमपुर व प्राणपुरा में एक-एक जल घर एवं 13380 मीटर विभिन्न आकार की पाईप लाइन का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि इस विकास परियोजना से गांव मामडिया आसमपुर, प्राणपुरा, बवाना गुर्जर, टिंट, हरजीपुर, पाली व चीता डूंगरा आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत सभी गांवों में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन की दर से पीने का स्वच्छ जल वितरित किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कार्यालय भवन का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम थीम के साथ जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एसई सतीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसई विकास रंगा, एक्सईएन आदित्य देशवाल सहित मंडल अध्यक्ष जितेंद्र, सरपंच अशोक कुमार, रेणूबाला, भीम सिंह, सत्य रूप, संजय कुमार, जीवन राम गर्ग, दलेल सिंह चैहान, अमर सिंह महलावत व जगदीश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
बावल विस क्षेत्र के गांव मामडिया आसमपुर में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल।
एक पेड़ मां के नाम थीम के साथ जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल द्वारा पौधरोपण किया गया।
बावल विकास क्षेत्र के गांव मामडिया आसमपुर में ग्रामीणों को संबोधित करते हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल।

रेवाड़ी शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेती एडीसी अनुपमा अंजलि।

शहरी क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण देना शहरी निकाय की प्राथमिकता – डीएमसी
डीएमसी अनुपमा अंजलि ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक
शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर है पूरा फोकस
रेवाड़ी, 06 अगस्त, अभीतक:- जिला नगर आयुक्त एवं एडीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर पूरा फोकस है और नियमित रूप से जिला के शहरी क्षेत्रों में सफाई कार्य सुचारू रहे इसके लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। मंगलवार की सुबह जिला नगर आयुक्त ने शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डीएमसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि आमजन को शहरी क्षेत्र में कूड़ा करकट के कारण परेशान न हो इसके लिए शहरी निकाय अधिकारी व कर्मचारी सतर्कता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप से कूड़ा उठाने सहित नियमित शहरी क्षेत्र में सफाई कार्य प्रभावित न हो इसके लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएमसी ने शहरी निकाय के संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्व का निर्वहन प्रभावी रूप से करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप से आमजन को कूड़ा करकट के फैलाव के कारण असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण मिले इसके लिए वे पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं और शहरी क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता की इस मुहिम में सहभागी बनने की अपील भी की।

 

आढ़तियों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणाएं
धान की आढ़त में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि, 45.88 रुपये से बढ़ाकर किया 55.00 रुपये प्रति क्विंटल
गेहूं में शॉर्टेज के कारण आढ़तियों को हो रहे नुकसान की भरपाई अब करेगी राज्य सरकार
मुख्यमंत्री ने की लगभग 12 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा
जुलाई और अगस्त में दिए जाने वाले चावल पर भी हरियाणा सरकार देगी 10 रुपये का बोनस
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज आढ़तियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने धान की आढ़त को 45.88 रुपये से बढ़ाकर 55.00 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। इस फैसले से लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जोकि किसी भी राज्य में नही दी जा रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि गेहूं में शॉर्टेज के कारण आढ़तियों को हो रहे नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी, इसके लिए उन्होंने लगभग 12 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री निवास) पर हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन और हरियाणा राईस मिलर्ज एंड डीलर्ज एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर परिवहन राज्य मंत्री श्री असीम गोयल और शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा मौजूद रहे। बैठक में आढ़तियों द्वारा गेहूं में शॉर्टेज का मुद्दा उठाया गया। आढ़तियों ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 1966 से लेकर आज तक किसी भी सरकार ने कभी भी इस कमी की भरपाई नहीं की गई है। ये कमी औसत 0.20 प्रतिशत हर साल रहती है। पिछले रबी सीजन की कमी 0.28 प्रतिशत रही है। इस पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार 0.08 प्रतिशत की बढ़ी हुई शॉर्टेज के नुकसान की भरपाई की जाएगी। इस शॉर्टेज के कारण 12 करोड़ रुपये का जो नुकसान हुआ है उसकी भारपाई हरियाणा सरकार करेगी।
जुलाई और अगस्त में दिए जाने वाले चावल पर भी हरियाणा सरकार देगी 10 रुपये का बोनस
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2023-24 की चावल की एफसीआई को डिलीवरी की आखिरी तारीख 30 जून 2024 तक थी। उस दिन तक जिन्होंने सप्लाई दे दी थी, उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से 10 रुपये बोनस दिया गया है। कई मिलर्स को स्टोरेज की कमी से डिलीवरी में इस बार दिक्कतें आई थी। इसलिए आखिरी तारीख को बढाकर 31 अगस्त 2024 तक करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए केंद्र सरकार को आखिरी तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया है और उम्मीद है कि यह स्वीकृति शीघ्र आ जाएगी। इसलिए हरियाणा सरकार की ओर से जुलाई और अगस्त में दिए जाने वाले चावल पर 10 रुपये बोनस दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश को बेसहारा गौवंश मुक्त बनाने के तहत बेसहारा गायध्बछड़ाध्बछड़ी पकड़कर अपनी गौशाला में लाने के लिए 600 रुपये प्रति गाय और 800 रुपये प्रति नन्दी की दर से तुरंत नगद भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे पकड़े गए बेसहारा पशुओं में से बछड़ाध्बछड़ी के लिए 20 रुपये, गाय के लिए 30 रुपये तथा नन्दी के लिए 40 रुपये प्रतिदिन चारा के लिए अनुदान दिया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन प्रसाद, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहुजा, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक श्री मुकुल कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री भारत भूषण भारती सहित हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन और हरियाणा राईस मिलर्ज एंड डीलर्ज एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (क्यूएए), हरियाणा द्वारा सिंचाई, जलापूर्ति और सीवरेज विभागों के साथ एक व्यापक कार्यशाला का किया आयोजन
क्यूएए राज्य सरकार के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों द्वारा विकसित किए जा रहे बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता की करेगा निगरानी
क्यूएए हरियाणा, भारत में गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने वाला अपनी तरह का एक अनूठा प्राधिकरण है- श्री राजीव अरोड़ा
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक:- गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (क्यूएए), हरियाणा द्वारा आज पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में सिंचाई, जलापूर्ति और सीवरेज विभागों के साथ एक व्यापक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ इन विभागों में बेहतर प्रणालियों और सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ावा देना था। आज आयोजित कार्यशाला में सिंचाई, जलापूर्ति और सीवरेज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। आने वाले सप्ताह में सड़कों, पुलों, भवन और बिजली (वितरण और संचरण) पर कार्यशालाओं की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
क्यूएए जल्द ही डीपीआर और डिजाइन सलाहकारों तथा थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसियों की नियुक्ति के लिए निविदा जारी करेगा
कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्यूएए के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा ने बताया कि क्यूएए राज्य सरकार के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों द्वारा बनाए जा रहे बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता की निगरानी करेगा। क्यूएए जल्द ही डीपीआर और डिजाइन सलाहकारों तथा थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसियों की नियुक्ति के लिए निविदा जारी करेगा। क्यूएए इन एजेंसियों को 3 साल की अवधि के लिए सूचीबद्ध करेगा। इसके बाद विभिन्न सरकारी विभाग इन सूचीबद्ध एजेंसियों को सीमित निविदाएं जारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे डीपीआर और डिजाइन तैयार करने में गुणवत्ता की उचित निगरानी के लिए सभी सरकारी विभागों के लिए एक केंद्रीकृत पैनल सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त, परीक्षण और विश्लेषण में उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रयोगशालाओं को सूचीबद्ध किया जाएगा। क्यूएए का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र के भीतर गुणवत्ता नियंत्रण और आश्वासन से संबंधित विभिन्न तकनीकों के अनुसंधान और विकास के लिए ज्ञान केंद्र के रूप में कार्य करना भी है।
प्राधिकरण ने हरियाणा की परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रूप से रूपरेखा और रोडमैप स्थापित किया है
उन्होंने आगे बताया कि एक वर्ष से भी कम समय में, गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण ने हरियाणा की परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रूप से रूपरेखा और रोडमैप तैयार किया है। यह सुनिश्चित करके कि इंजीनियरिंग परियोजनाएं उच्चतम गुणवत्ता मानकों का पालन कर सकती हैं, क्यूएए बेहतर परिणाम देने और सरकार द्वारा निर्धारित विकास लक्ष्यों को अधिक कुशलता से प्राप्त करने में मदद करेगा। क्यूएए और विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों का सहयोगात्मक प्रयास एक प्रगतिशील और समृद्ध हरियाणा के दृष्टिकोण को साकार करने में सहायक होगा। बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ, राज्य को उम्मीद है कि प्राधिकरण सभी विभागों में गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा।
क्यूएए को विभिन्न विभागों के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरों का समर्थन प्राप्त होगा
उन्होंने कहा कि जहां केंद्र सरकार के स्तर पर, भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) राष्ट्रीय मान्यता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, वहीं हरियाणा अपने व्यापक दृष्टिकोण के साथ उदाहरण पेश करने के लिए तैयार है। क्यूएए हरियाणा वास्तव में भारत में गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने वाला अपनी तरह का एक अनूठा प्राधिकरण है। यह हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता में नए मानक स्थापित कर रहा है। क्यूएए को विभिन्न विभागों के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरों का समर्थन प्राप्त होगा, फिर भी इसे सामाजिक प्रभाव पैदा करके बड़े पैमाने पर जनता को जोड़ने के लिए तंत्र भी विकसित करना होगा। अधिक हितधारकों को शामिल करके और सामाजिक प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करके, क्यूएए यह सुनिश्चित कर सकता है कि बुनियादी ढांचा परियोजनाएं न केवल तकनीकी मानकों को पूरा करती हैं, बल्कि समुदाय में सकारात्मक योगदान भी देती हैं।
यह कार्यशाला गुणवत्ता आश्वासन के लिए एकीकृत दृष्टिकोण प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है
उन्होंने आगे बताया कि क्यूएए की टीम ने सिंचाई, जल आपूर्ति और सीवरेज विभागों को कवर करते हुए कुछ परियोजनाओं का तकनीकी गुणवत्ता ऑडिट किया, जिसमें मुख्य रूप से गुणवत्ता, समय पर पूरा होने और परियोजना की लागत पर ध्यान केंद्रित किया गया। एक कदम आगे बढा़ते हुए क्यूएए के सलाहकारों ने जल आपूर्ति, सिंचाई और सीवरेज योजनाओं से संबंधित परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए विकसित तकनीकी ऑडिट मापदंडों पर चर्चा की और पिछले परियोजना निरीक्षणों से टिप्पणियों पर भी प्रकाश डाला। यह कार्यशाला प्रमुख सार्वजनिक उपयोगिता क्षेत्रों में गुणवत्ता आश्वासन के लिए एकीकृत दृष्टिकोण प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समुदाय को लाभान्वित करेगी।
क्यूएए द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई
कार्यशाला के दौरान क्यूएए द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई, जिसमें विभागीय संचालन का मार्गदर्शन करने के लिए व्यापक गुणवत्ता ढांचे की स्थापना, मौजूदा साहित्य और सर्वोत्तम प्रथाओं के आसान संदर्भ के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का निर्माण और एजेंसियों के पैनल के लिए प्रस्तावों के लिए अनुरोध (आरएफपी) के साथ तीसरे पक्ष के निरीक्षण का कार्यान्वयन शामिल है। कार्यशाला में क्यूसीआई, बीआईएस, हिपा, आईआईटी रुड़की और एनआईटी कुरुक्षेत्र जैसे संस्थानों के सहयोग से ठेकेदारों और विभागीय कर्मचारियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना पर भी प्रकाश डाला गया। सितंबर में शुरू होने वाले इन प्रशिक्षण सत्रों में जूनियर, मिड-लेवल और सीनियर इंजीनियर शामिल होंगे। कार्यकारी इंजीनियरों, ईआईसी से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने विभागों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करें।

 

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पंचकूला के 6 महीनों के अथक प्रयासों से 10 साल बाद गुमशुदा
जितेन्द्र चहल को मिला अपना खोया हुआ परिवार
परिजनों ने हरियाणा पुलिस का जताया कोटि-2 आभार, महाराष्ट्र के गोंदिया से 8 वर्ष की आयु में लापता हुआ था जितेन्द्र
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक:- राज्य अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पिछले 10 साल से महाराष्ट्र के गोंदिया से लापता 18 वर्षीय जितेन्द्र चहल को उसके परिजनों से मिलवाने में सफलता प्राप्त की है। वह 8 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र के गोंदिया से लापता हो गया था। यह बच्चा वर्ष 2014 में लापता हुआ था जिसे आज पंचकूला में अपने परिवार से मिलवाया गया है। जितेन्द्र को अपने बीच पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नही रहा और खुशी से बार-बार उनकी आंखें नम हो रही थी। इस बच्चे को स्टेट क्राइम ब्रांच की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पंचकूला की कड़ी मेहनत व संवेदनशीलता की वजह से तलाश किया गया है। इसके लिए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत व लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
क्या था मामला
राज्य अपराध शाखा की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट में कार्यरत एएसआई राजेश कुमार ने हरियाणा से गुमशुदा बच्चों की तलाश में बाल गृह बिलासपुर छत्तीसगढ़ में संपर्क किया था। बाल गृह में कार्यरत एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि एक लड़का जिसका नाम जितेंद्र चंदेल है और वर्तमान आयु लगभग 18 वर्ष है। यहां पर लगभग आठ वर्ष से रह रहा है। उन्होंने निवेदन किया कि वे जितेन्द्र का परिवार तलाश करने में उनकी सहायता करें। इस मामले में गुमशुदा बच्चे की काउंसलिंग करते हुए उससे फोन पर बात की गई। उसने अपना नाम जितेंद्र चंदेल, पिता का नाम अर्जुन चंदेल, माता का नाम जीजाबाई, भाई का नाम राज बताया। उसने बताया कि वह अपने गांव माली से अपनी माता के साथ निकला था। इससे ज्यादा उसे कुछ याद नही था। एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की टीम ने चंदेल जाति व माली गांव का पता लगाया। इस बारे में अलग-2 राज्यों में संपर्क किया गया और गुमशुदा बच्चे को लेकर जानकारी जुटाई गई। लगभग 6 महीने में बच्चे के परिवार को तलाश किया गया और इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के बाल गृह में दी गई। पता लगा कि यह बच्चा वहां से लापता हो गया है। जितेन्द्र के बारे में पता लगाने पर सूचना मिली कि वह अब पुणे में रह रहा है। जितेन्द्र के दोस्त के माध्यम से जितेन्द्र की पुणे में तलाश की गई और उसे उसके बिछड़े परिवार के मिलने के बारे में सूचना दी गई। जितेन्द्र चंदेल की जिला गोंदिया के गांव माली में रहने वाले उसके मामा राजेश से संपर्क करवाया गया। बताया गया कि जितेन्द्र की माता जीजीबाई की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। वर्ष 2014 में वह जितेन्द्र को लेकर कहीं चली गई थी जो आज तक नही मिली। बहुत तलाश करने पर भी जितेन्द्र और उसकी माता का पता नही लगाया जा सका। उन्हें दिनांक 26 जुलाई 2024 सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इस बच्चे के असली गांव का नाम मदनपुर है और जिला मध्य प्रदेश के जिला बालाघाट का रहने वाला है। परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चे के पिता की मृत्यु हो चुकी है और बच्चे की मम्मी और बच्चा दोनों इकट्ठे गुमशुदा हुए थे। आज मंगलवार को गुमशुदा जितेन्द्र चंदेल के मामा राजेश और परिवार के लोग पंचकूला पहुंचे। जितेन्द्र को देख वे एकाएक भावुक हो गए। उन्होंने इस मौके पर हरियाणा पुलिस का आभार व्यक्त किया। राज्य अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया जैसे माध्यम दुनिया भर में गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने का सशक्त माध्यम है। लापता व्यक्तियों का विवरण देने वाले ऐसे पोस्ट प्रसारित करने में हमें कुछ ही सेकंड लगेंगे। यह संदेश किसी गुमशुदा को उसके परिजनों से मिलाने में अहम योगदान दे सकता। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रकार के लापता लोगों व बच्चों के बारे में जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर शेयर करें ताकि किसी भी ऐसे लापता बच्चों को जल्द से जल्द अपने परिवार से मिलवाया जा सके।

11 अगस्त को रेवाड़ी हाफ मैराथन में धावकों संग दौड़ेंगे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हाफ मैराथन के प्रथम स्थान के विजेता प्रतिभागी को मिलेंगे 1.21 लाख रुपये
10 किलोमीटर रन के प्रथम स्थान के विजेता प्रतिभागी को मिलेंगे एक लाख रुपये
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिला रेवाड़ी में 11 अगस्त को रेवाड़ी हाफ मैराथन नाम से बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी प्रवक्ता ने संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी हाफ मैराथन को बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हाफ मैराथन के विजेताओं को राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।
हाफ मैराथन इवेंट होगी तीन श्रेणियों में
उन्होंने बताया कि रेवाड़ी हाफ मैराथन इवेंट को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें पहली श्रेणी में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, दूसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर रन व तीसरी श्रेणी 5 किलोमीटर की रन फॉर फन होगी। इस मैराथन में भाग लेने के लिए ई-मेल ूूूण्तमूंतपींसउिंतंजीवदण्बवउ पर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन व दूसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर रन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमशरू 1.21 लाख, एक लाख, 75 हजार, 51 हजार व 11 हजार रुपए तथा 10 किलोमीटर रन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमशरू एक लाख, 75 हजार, 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कपाल मोचन तीर्थ स्थल के लिए 3.80 करोड़ रुपये की सीवरेज और आईपीएस परियोजना को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर जिले के कपाल मोचन में 3.80 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज और इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल मोचन और सोमसर मोचन, कपाल मोचन में हर साल कार्तिक मेले के दौरान लगभग 8.50 लाख तीर्थयात्री और आगंतुक आते हैं। इस महत्वपूर्ण कदम का उद्देश्य इस पवित्र तीर्थ स्थल पर स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाना है। इस परियोजना का क्रियान्वयन महाग्राम योजना के तहत एक विशेष मामले के रूप में किया जाएगा। यह निर्णय नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार और धार्मिक स्थल की पवित्रता को संरक्षित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने झज्जर-बहादुरगढ़ रोड (एसएच-22) के सुधार के लिए 20.20 करोड़ रुपये किए मंजूर
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर-बहादुरगढ़ रोड (एसएच-22) के सुधार के लिए 20.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। यह परियोजना झज्जर जिले में 0.00 किलोमीटर से 28.800 किलोमीटर तक के हिस्से को कवर करेगी। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर को दिल्ली से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण काफी नुकसान हुआ है। इससे पहले सरकार ने एनसीआरपीबी ऋण योजना के तहत 15 मार्च, 2024 को 98.51 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी थी। इस मंजूरी पर आगामी एसएफसी बैठक में चर्चा की जाएगी। हालांकि, सड़क की मौजूदा खराब स्थिति और एनसीआरपीबी योजना के तहत आवंटन में एक साल से अधिक की देरी को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने आवश्यक सुधार में तेजी लाने का फैसला किया है। यह निर्णय नागरिकों के लाभ के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बनाए रखने के प्रति राज्य सरकार के समर्पण को दर्शाता है।

 

आज जींद में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय तीज महोत्सव
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगभग 30 हजार महिलाओं को करेंगे कोथली भेंट
महोत्सव में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किये जाएँगे पारंपरिक लोक नृत्य
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा तीज महोत्सव
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक:- महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाले हरियाली तीज के विशेष पर्व पर आज हरियाणा सरकार द्वारा जिला जींद में भव्य राज्य स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस महोत्सव के लिए प्रदेशभर से लगभग 30 हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें मुख्यमंत्री हरियाली तीज पर खास महत्व रखने वाली कोथली भेंट करेंगे। महोत्सव में विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्री असीम गोयल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। सावन के पवित्र माह में पड़ने वाला हरियाली तीज राज्य का एक पारंपरिक त्यौहार है और सामूहिक रूप से त्योहारों को मनाने से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है, इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार द्वारा लगातार विभिन्न त्योहारों के मौकों पर इस प्रकार के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा तीज महोत्सव
यह राज्य स्तरीय तीज महोत्सव विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित होगा। समारोह के दौरान लखपति दीदीयों की सफलता की कहानियां उन्हीं की जुबानी सुनने को मिलेंगी। साथ ही, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के बैंक लोन की राशि का वितरण भी करेंगे। वहीं, महिलाओं को सशक्त करने की पहल में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ एस.एच.जी. पुरस्कार से भी नवाजेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी सम्मानित करेंगे। हरियाणा महिला विकास निगम के लाभार्थियों को भी मुख्यमंत्री चैक वितरित करेंगे। यह तीज महोत्सव अपने आप में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा।
पारंपरिक तीज के गीतों पर लोक नृत्य की होगी प्रस्तुति
राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए 101 रंग बिरंगे झूले लगाए गए हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक तीज के गीतों पर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव में हरियाणवी लोक व्यंजन दूध, घेवर, गुलगुले, सुहाली के साथ ही पारंपरिक हरियाणवी झूल, हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम इस तीज महोत्सव का विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। इतना ही नहीं, इस महोत्सव में महिलाओं द्वारा 50 से भी अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी।

मंडी में फसल बिक्री की प्रक्रिया का सरलीकरण करें रू कृषि मंत्री
आढ़ती एसोसिएशन एवं अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री कंवर पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में बिक्री के लिए आने वाली फसल की प्रक्रिया का सरलीकरण करें ताकि आढ़तियों और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मंडियों में ली जाने वाली मार्केट फीस समेत अन्य कार्यों में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। श्री कंवर पाल आज यहां अपने कार्यालय में आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल तथा हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, मुख्य प्रशासक श्री मुकेश कुमार आहूजा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि आढ़ती सरकार और किसान के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी होता है। इनके माध्यम से जहां किसानों को अपनी फसलों को बेचने में सुविधा होती है, वहीँ सरकार को भी अच्छा राजस्व मिलता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की फसल के समय मंडियों में जल्द उठान का प्रबंध किया जाना चाहिए ताकि आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा मंडियों में भरे जाने वाले एलएल फॉर्म के कांसेप्ट का सरलीकरण करने के भी निर्देश दिए। श्री कंवर पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खाली मंडी (जब फसल बिक्री का समय न हो) के शैड का सदुपयोग करने तथा अनाज मंडियों में कुछ कमर्शियल गतिविधियों की छूट दिए जाने की संभावनाओं को भी तलाश करें ताकि राज्य सरकार को कुछ अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हो सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की पूरे देश में एक खास पहचान है और भविष्य में भी इस गौरव को बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।

फैक्ट्रियों में कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों को पक्का करने पर दिया जाएगा जोर
श्रम मंत्री ने की स्टेट एडवाइजरी कॉन्ट्रैक्ट लेबर बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता
श्रमिकों का कल्याण हमारी प्राथमिकता- मूल चंद शर्मा
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, जो स्टेट एडवाइजरी कॉन्ट्रेक्ट लेबर बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, ने बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फैक्ट्रियों में कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों को पक्का करने पर जोर दिया जाना चाहिए। यह न केवल श्रमिकों बल्कि फैक्ट्रियों के हित में भी है, क्योंकि इससे उत्पादकता में निरंतर वृद्धि होती है। श्रम मंत्री ने कहा कि श्रमिकों का कल्याण हमारी प्राथमिकता है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें सही माहौल मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री संचालकों के साथ मिलकर कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों को पक्का करने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो फैक्ट्रियां किसी ठेकेदार के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों को काम पर रखते हैं, यदि उनमें से किसी ने बोर्ड के तहत अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, तो उनका पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि फैक्ट्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके। साथ ही, कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों पर लागू होने वाले विभिन्न कानूनों अथवा नियमों को भी सूचिबद्ध किया जाए, ताकि उन्हें सभी तरीके से लागू किया जा सके। बैठक में बताया गया कि कॉन्ट्रेक्ट लेबर एक्ट, 1970 के तहत कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों के कल्याण के लिए स्टेट एडवाइजरी कॉन्ट्रैक्ट लेबर बोर्ड गठित किया गया है। इसका कार्य श्रमिकों के लिए बनाए गए नियमों, कार्य के लिए उचित माहौल, उनकी सुरक्षा इत्यादि की निगरानी रखने के साथ-साथ उनके कल्याण के लिए कार्य करना है। बैठक में श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, गृह विभाग के विशेष सचिव श्री मनी राम शर्मा सहित स्टेट एडवाइजरी कॉन्ट्रैक्ट लेबर बोर्ड के प्राइवेट सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई एच.एम.आर.टी.सी. बोर्ड की बैठक
गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो में यात्रियों और राजस्व में हुई उल्लेखनीय वृद्धि
चंडीगढ़, 06 अगस्त, अभीतक:- रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव लिमिटेड (आर.एम.जी.एल.) और रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव साउथ लिमिटेड (आर.एम.जी.एस.एल.) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में यात्रियों और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। यह बात मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज यहां हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड की बैठक के बाद कही। मुख्य सचिव ने कहा कि अप्रैल से जून 2024 के दौरान इन दोनों कम्पनियों की कुल आय पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.49 प्रतिशत बढ़कर 8.11 करोड़ रुपये हो गई। यह वृद्धि सीधे तौर पर इस अवधि के दौरान यात्रियों में 8.75 प्रतिशत की वृद्धि के कारण हुई है। रैपिड मेट्रो नेटवर्क का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि के चलते अप्रैल, मई और जून 2024 में क्रमशः 12.20 लाख, 13.48 लाख और 12.30 लाख यात्री दर्ज किए गए। बैठक में राज्य के अंदर कनेक्टिविटी बढ़ाने के उद्देश्य से कई मेट्रो परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। गुरुग्राम के सेक्टर-56 को पंचगांव से जोड़ने वाले प्रस्तावित मेट्रो लिंक एक्सटेंशन की दूरी 36 किलोमीटर होगी और इसमें 28 एलिवेटेड स्टेशन शामिल होंगे। इसके लिए राइट्स लिमिटेड ने रूट और ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्लान को अंतिम रूप दे दिया है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को 31 अगस्त, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह विस्तार गुरुग्राम क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार और भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो लाइन के विस्तार में तेजी ला रही है। राइट्स लिमिटेड ने तकनीकी-व्यवहार्यता अध्ययन के बाद अपनी मसौदा रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। अंतिम रिपोर्ट और व्यवहार्यता अध्ययन सितंबर 2024 तक सम्भावित है। इसकी राइडरशिप असेसमेंट रिपोर्ट भी अगस्त 2024 तक आने की उम्मीद है। इसी प्रकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से एक डबल डेकर वायडक्ट समेत, फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए एक व्यवहार्यता अध्ययन की समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में शहरी गतिशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से, चंडीगढ़ ट्राइसिटी के लिए व्यापक गतिशीलता योजना (सी.एम.पी.) को मंजूरी दे दी गई है। यह एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण (यू.एम.टी.ए.) प्रस्तावों के कार्यान्वयन की देखरेख करेगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए राइट्स लिमिटेड को नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली से एम्स और जिला झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, बाढ़सा तक मेट्रो कनेक्टिविटी परियोजना के लिए राइडरशिप असेसमेंट का भी काम भी इसी कम्पनी को सौंपा गया है। इसकी अंतिम राइडरशिप मूल्यांकन रिपोर्ट 30 सितंबर, 2024 तक आने की सम्भावना है। बैठक में ए सी एस अनुराग रस्तोगी, ए सी एस अरुण गुप्ता, एच एम आर टी सी बोर्ड से चंद्रशेखर खरे, सहित बोर्ड के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *