Haryana Abhitak News 14/08/24

इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने 78 वे स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा यात्रा
झज्जऱ, 14 अगस्त, अभीतक:- बुधवार को इंडो अमेरिकन स्कूल में 78वां स्वतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र – छात्राओं ने देशभक्ति गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने 8 हरियाणा बटालियन रेवाड़ी के सी ओ. वी. एम. सिंह के निर्देशानुसार हवलदार सेवासदन यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति प्रकट की। यात्रा स्कूल से लेकर मुख्य बाजार होते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारों की गूंज के साथ भगत सिंह चैक पर पहुंची। स्कूल निदेशक बिजेंद्र कादयान ने स्कूल स्टाफ सहित शहिद भगत सिंह की प्रतिमा को पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उस समय जब तक सूरज चांद रहेगा, भगतसिंह तेरा नाम रहेगा के नारे से समस्त वातावरण गुंजायमान था। स्कूल निदेशक बिजेंद्र कादयान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें देश की आन-बान – शान की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

एल. ए. स्कूल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झज्जऱ, 14 अगस्त, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के प्रांगण में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में स्कूल संचालक जगपाल गुलिया व जयदेव दहिया मुख्यातिथि रहे। उनके साथ अनीता गुलिया, नीलम दहिया विशेष तौर पर मौजूद रहे। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने तिरंगा झंडा स्वतंत्र हवा में फहराया। इसके बाद सांस्कृतिक गतिविधियों की शुरुआत हुई। इन कार्यक्रमों में कक्षा पांचवीं से कक्षा बाहरवीं के बच्चों ने भाग लिया। इन कार्यक्रमों ने सभी को सभी को प्रभावित किया। सबसे पहले स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव ने माँ भारती स्वरूप को तिलक लगाकर व दीप प्रज्ज्वलित उनकी वंदना की। इसके बाद स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेंट की व उनके सहयोग की तारीफ की। स्कूल अध्यापिका नीलम ने ए मेरे वतन के लोगो…, गीत का गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूरा स्कूल का माहौल देशभक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी यादव,पुष्पा यादव, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, अनिल गुलिया, प्रियंका यादव, डीपीई अमित लोहचब, संजीत सांगवान, म्यूजिक टीचर जितेंद्र कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन
झज्जऱ, 14 अगस्त, अभीतक:- जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में स्कूल के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल संचालिका श्रीमती नीलम जितेंद्र गुलिया ने सभी बच्चों को देश प्रेम की भावना से प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। हमें अपने राष्ट्र की तन- मन धन से सेवा करनी चाहिए तथा राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। तिरंगा हमारे देश की आन -बान और शान है इसके सम्मान में हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। अपने इसी संबोधन के माध्यम से उन्होंने बच्चों को तिरंगा यात्रा के लिए प्रेरित किया। स्कूल के सभी बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा शुरू की। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सौंधी स्कूल से किया गया, इसके बाद सौंधी, निमाणा पेलपा और याकूबपुर आदि गांव में से निकाली गई। स्कूल के सभी बच्चों व स्कूल स्टाफ ने तिरंगा यात्रा मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सुमन सिटी पार्क में राजकुमार कटारिया के साथ पौधारोपण करते हुए जागो झज्जर टीम सदस्य।

जागो झज्जर टीम ने पौधारोपण करके दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश
झज्जऱ, 14 अगस्त, अभीतक:- जागो झज्जर की टीम द्वारा शहर में जागरुकता अभियान चला कर आमजन को जागरुक किया जा रहा है। टीम सदस्यों द्वारा जहां स्वतंत्रता दिवस के चलते लोगों से अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराने का आह्वाुन किया जा रहा है वहीं सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति भी जागरुक किया जा रहा है। जागो झज्जर टीम के संयोजक एवं भाजपा नेता राजकुमार कटारिया ने कहा कि उनकी टीम द्वारा बुधवार को शहर के गुरुग्राम मार्ग पर स्थित सुमन सिटी क्षेत्र पहुंच कर वहां पार्क में पौधारोपण करते हुए लोगों को पेड़ पौधों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पेड़ दृपौधों के कारण ही जहां हमें जीवनदायिनी आक्सीजन प्राप्ति होती है वहीं धरती का सौंदर्यकरण भी पेड़ पौधों से ही बढ़ता है। लोगों को चाहिए वे प्रिय के जन्मदिन या विशेष दिन की स्मृति में कम से कम प्रतिवर्ष एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम भी लोगों को पसंद आ रहा है। जिसके कारण लोगों में जागरुकता आई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव दहिया, भाजपा जिला प्रवक्ता आकेश नेहरा, मुकेश नागपाल, कपिल चंदोलिया व महावीर कटारिया सहित अन्य भी मौजूद रहे।

दो आरोपियों को सीआईए बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया जिनसे 45 किलो 400 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ
पकड़े गए आरोपी अक्षय पुत्र राजवीर निवासी जाटुलुहारी जिला भिवानी को पूछताछ के लिए 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया वहीं दूसरे आरोपी अतुल निवासी जाटुलुहारी को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया

 

हरियाणा सरकार हर वर्ग की हितैषी एनएचएम कर्मचारियों की मांगे जल्द होगी पूरी
एनएचएम कर्मचारियों ने जिला परिषद अध्यक्ष को धरना स्थल पर दिया ज्ञापन
हरियाणा सरकार को एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को लेकर की जाएगी सिफारिश जल्द होगी पूरी
झज्जऱ, 14 अगस्त, अभीतक:- एनएचएम कर्मचारियों का समर्थन करते हुए जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना धरना स्तर पर पहुंचकर कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की नीतियां साफ सुथरी है हर वर्ग का साथ दिया जाता है जल्दी ही आपकी सभी मांगो को हरियाणा सरकार के पास भेजते हुए सिफारिश की जाएगी क्योंकि एनएचएम कर्मचारियों योद्धाओं का रूप है जो कि प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए आगे बढ़ के प्रयास करता है और करोना काल में एनएचएम कर्मचारियों की अहम भूमिका रही थी इसलिए आपकी सभी मांगों को पूरा करवाया जाएगा।

नवीन बंटी द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में शिरकत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ व कार्यकर्ता।

मोदी जी के तिरंगा अभियान से देशभक्ति की भावना से सरोबार हुआ राष्ट्र – ओमप्रकाश धनखड़’
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने नवीन बंटी द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में की शिरकत’
नवीन बंटी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ निकली विशाल शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा’
विशाल तिरंगा यात्रा से पूरा शहर देशभक्ति से हुआ सरोबार’
बहादुरगढ़, 14 अगस्त, अभीतक:- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी के नेतृत्व में शहीदों के सम्मान में विशाल शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। नवीन बंटी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने शहर के रेलवे स्टेशन(माल गोदाम) से विशाल शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा शुरू हुई जो की काठमंडी, रेलवे रोड, दिल्ली रोहतक रोड , मैन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सुभाष चैक, गांधी चैक, मांडोठी बाजार से होते हुए झज्जर रोड स्थित चुंगी पर समाप्त हुई। विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत करते हुए तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। विशाल तिरंगा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी, जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शेखर यादव के साथ हजारों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा वीर शहीदों का नाम रहेगा, वीर शहीद अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जिससे पूरा शहर देशभक्ति के माहौल में रंगा नजर आया। नवीन बंटी द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा इतनी भव्य थी कि चारो तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा था। तिरंगा यात्रा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान देश का राष्ट्रीय पर्व बन चुका है। पूरे देश में जनता अपने घरों पर तिरंगा लगाकर आजादी के उन शहीदों को नमन कर रही है जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आजादी के अमृत काल के 78 वें वर्ष में युवाओं ने ठाना है कि भारत को उन वीर शहीदों के सपने का भारत बनाना है जो उन्होंने भारत को आजाद करने के लिए देखा था। राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं हरियाणा सहित पूरे देश में निकाली जा रही है और बहादुरगढ़ में आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी के सयोजन में तिरंगा यात्रा निकालकर वीर शहीदों को नमन किया जा रहा है जिससे पूरा शहर देशभक्ति की भावना से सरोबार हो गया है। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें यह संदेश देती है कि हमें खुद की बजाय राष्ट्र पहले की भावना बनानी पड़ेगी तभी देश जागृत होगा और देश पूरे विश्व में एक मजबूत राष्ट्र बनेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 11 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों पर तिरंगा लगाने और पूरे देश में देशभक्ति की अलख जगाने के लिए तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा देश के हर नागरिक को देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करती है। तिरंगा यात्रा के समापन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने कहा कि असंख्य वीर शहीदों की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं और हम सभी का यह दायित्व ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी बनता है कि हम उन महान वीरों की शहादत को सम्मान दें। नवीन बंटी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की एकता और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा से लोगों में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ेगा। नवीन बंटी ने कहा कि भाजपा सरकार वीर शहीदों का सम्मान करने का काम कर रही है। एक तरफ जहां गांवों में वीरों की वीर – गाथाओं के शिलापट्ट लगाए गए हैं वहीं दूसरी तरफ आजादी के नायकों व वीर शहीदों की जयंती व पुण्यतिथि मनाकर वीरों की गाथा से देश की भावी पीढ़ी को अवगत कराया जा रहा है ताकि युवाओं के मन में भी देश की आन बान और शान के लिए हमेशा देशभक्ति की ज्वाला जलती रहे। नवीन बंटी ने कहा कि जब से केंद्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है तब से शहीदों को सच्ची श्रद्धाजंलि के रूप में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन हर वर्ष देश व प्रदेश के कोने-कोने में किया जाता है। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश शेखावत दिनेश कौशिक,,निस्तारक जितेंद्र नरवाल, मंडल महामंत्री जितेश सेठी, संजीव पसरिजा सहित हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं व बुजुर्ग शामिल रहे।

रविंद्र मलिक, एसडीएम बेरी।

बेरी में आज धूमधाम से मनाया जाएगा 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह – एसडीएम’
हरको फेड हरियाणा के चेयरमैन श्री वेदप्रकाश फुलां बतौर मुख्य अतिथि करेंगे ध्वजारोहण
बेरी, 14 अगस्त, अभीतक:- कस्बा बेरी स्थित खेल स्टेडियम में गुरुवार 15 अगस्त को 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। एसडीएम रविंद्र मलिक ने बुधवार को यहां बताया कि हरको फेड हरियाणा के चेयरमैन वेदप्रकाश फुलां बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो,इसकेे लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम ने बेरी क्षेत्रवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।


हैरीटेज ग्लेक्सी इंटरनेश्नल स्कूल े स्टॉफ व विद्यार्थियों ने हर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
रेवाड़ी़, 14 अगस्त, अभीतक:- जिले के गांव करावरा मानकपुर स्थित दी हैरीटेज ग्लेक्सी इंटरनेश्नल स्कूल स्टॉफ व विद्यार्थियों ने हर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई इस यात्रा से माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। स्कूल के डायरेक्टर एडवोकेट निशांत यादव व कमल यादव ने यात्रा को रवाना करते हुए अगुवाई की। गांव करावरा के सरपंच नरेश पंच, आशियाकी सरपंच आदि ने भी यात्रा में सहभागिता की। स्कूल प्राचार्या रश्मि यादव तथा सभी स्टॉफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने हाथों तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओतप्रोत जोरदार नारे भी लगाए। यात्रा के दौरान गांव चांदावास के शहीद हरीसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं शहीद की माता हस्ती देवी तथा शहीद विरांगना गुड्डी देवी का सम्मान भी किया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर एडवोकेट निशांत यादव व कमल यादव ने कहा कि देशभर में चलाया जा रहा तिरंगा अभियान एक सार्थक पहल है। इस अभियान के माध्यम से एक ओर जहां देशभक्ति की लो हर दिल में जलाने का कार्य किया जा रहा है, वहीं देश को आजादी दिलाने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में स्टॉफ सदस्यों व विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों का जोश भी देखते ही बनता था।

 

लिपिकीय कर्मचारियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला’
मुख्यमंत्री द्वारा मांग पर कोई ठोस कदम न उठाने से नाराज कर्मचारियों ने निंदा प्रस्ताव पास जारी कर जताया विरोध’
झज्जऱ, 14 अगस्त, अभीतक:- सम्मानजनक वेतनमान की मांग को लेकर 12 अगस्त से 14 अगस्त तक चेतावनी हड़ताल पर बैठे लिपिकीय कर्मचारियों ने हड़ताल को 20 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। बुधवार को झज्जर के लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे लिपिकीय कर्मचारियों की अध्यक्षता रोहतास लिपिक, जिला सचिव दिनेश कुमार ने की मंच संचालन प्रदेश उपप्रधान सुरेंद्र सुहाग ने किया। लिपिकीय वर्ग के कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान लघु सचिवालय से राव तुलाराम चैक तक सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी करते हुए हठधर्मिता का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कर्मचारियों ने बुधवार तक सरकार की तरफ से लिपिकों की मांग को लेकर कोई कदम ने उठाने से रोष स्वरूप जो हमसे टकराएगा वो विधानसभा से जाएगा नारा बुलंद किया और सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव जारी किया। स्वास्थ्य विभाग, जिला न्यायवादी, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन विभाग, आबकारी विभाग, टाउन प्लानिंग, आयुक्त कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, नगर निगम, हुड्डा, शिक्षा विभाग, फूड सप्लाई आदि विभागों के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से विभागों का कार्यालय संपूर्ण रूप बंद रहा, रजिस्ट्री,वाहन पंजीकरण, लाइसेंस आदि कार्य अधर में अटके पड़े हैं,जिससे सरकार को करोड़ों की हानि हो रही है, लिपिक वर्गीय कर्मचारी बारिश के दौरान भी धरने स्थल पर डटे रहे। जिला प्रधान मोहित गुलिया ने सरकार पर विश्ववासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 3 महीनों में सरकार के बड़े अधिकारियों और खुद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ कई बार बैठकें हुई थी। जिसमें उन्होंने हमारी मांग को जायज और तर्कसंगत ठहराया है परंतु हर बार की तरह सिर्फ जूठा आश्वाशन देकर लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को ठगने का काम इस सरकार ने किया है। यदि यह सरकार लिपिक वर्ग का भला करना चाहती है तो तुरंत प्रभाव से हमारी मांग को लागू कर देना चाहिए था। सरकार के कारण जो आमजन मानस को परेशानी हो रही है। उसके लिए संपूर्ण रूप हरियाणा प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न कर्मचारी वर्ग का वेतनमान इस सरकार ने बढ़ाया है। परंतु लिपिक वर्ग सड़को पर बैठने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिसका खामियाजा इस सरकार को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। इसके अलावा हड़ताल स्थल पर पूर्व राज्यप्रधान गणेश कुमार, यशपाल सिंह, सत्यदेव राठी, जयपाल, प्रदीप गुलिया, सुभाष, आनन्द कुमार, जोगेंद्र, धर्मेंद्र ढाका, ब्लॉक बहादुरगढ़ प्रधान सूर्यदेव, ब्लॉक झज्जर प्रधान हरपाल, ब्लॉक बेरी प्रधान बलजीत, ब्लॉक प्रधान मातनहैल नवीन कुमार, ब्लॉक सलाहवास प्रधान सुरेंद्र, अनिल कुमार, संजीत कुमार, सुनील डबास, तेजपाल आदि उपस्थित रहे।’

स्वतंत्रता दिवस को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस कमिश्नर ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेश के माध्यम से सभी थाना प्रबंधकों व चैकी प्रभारियों कि कार्यशाली का अवलोकन करते हुए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस कमिश्नर ने अच्छा कार्य करने वाली सीआईए झज्जर, सीआईए टु बहादुरगढ़ व स्पेशल स्टॉफ झज्जर के कार्यो की सराहना करते हुए उनको प्रोत्साहित किया
झज्जर, 14 अगस्त, अभीतक:- बुधवार को पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन द्वारा लघु सचिवालय के प्रथम तल पर बने कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला के सभी थाना प्रबंधको व चैकी प्रभारियों की बैठक ली गई। मीटिंग में पुलिस कमिश्नर ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक चैक चैराहे पर पुलिस की तैनाती होनी चाहिए और प्रत्येक वाहन की जांच की जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला की वर्तमान कानून एवं व्यवस्था की जानकारी सहित अपराधों की रोकथाम तथा लंबित संगीन किस्म के अपराधों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस कमिश्नर द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की स्लाइड के माध्यम से प्रत्येक थाने के क्राइम रिकॉर्ड का अवलोकन करते हुए उस थाने से संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने अच्छा कार्य करने वाली सीआईए झज्जर, सीआईए टु बहादुरगढ़ व स्पेशल स्टॉफ झज्जर की टीमों को प्रोत्साहित किया,इस दौरान बैठक में सभी पुलिस उपायुक्त,सभी एसीपी,सभी थाना प्रबंधकों व चैकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने को लेकर कड़े कदम उठाए जाएं।उन्होंने थानों में दर्ज संगीन किस्म के लंबित मामलो की वर्तमान स्थिति की एक-एक करके जानकारी ली ।अज्ञात व अनसुलझे लंबित मामलो को जल्द से जल्द सुलझाने व दोषियों को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रबन्धको से अपराधों सहित अपराधों की रोकथाम तथा गिरफ्तार किये गए दोषियों की विस्तृत जानकारी सहित साप्ताहिक स्टेट्स रिपोर्ट देने के निर्देश किये। उन्होंने कहा कि यदि कोई मामला बिना कार्रवाई के लंबित पाया गया तो संबंधित जिम्मेवार अनुसन्धानकर्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस को मध्य नजर रखते हुए सभी थाना प्रबंधको एवं चैकी प्रभारियों को अपने अपने इलाके में विशेष सतर्कता एवं चैकसी रखते हुए कड़ी निगरानी रखने व अपराधों को रोकने के लिये ठोस कदम उठाने के दिशानिर्देश किये। किसी भी तरह की आपराधिक घटना को रोकने के लिए पीसीआर, राइडर, गश्त व नाका पार्टियों को लगातार सक्रिय रखने व कुछ अंतराल के बाद लगातार निरिक्षण करने के कड़े निर्देश किए। उन्होंने कहा कि आमजन की जान व माल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने को लेकर हर सम्भव कड़े कदम उठाए जाएं। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने निर्देश देते हुए कहा कि थाने में आये किसी भी फरियादी से सद्भावना पूर्ण व्यवहार करते हुए उसकी शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाए। आमजन की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के लिए व शिकायत कर्ताओं की सुविधा एवं सहायता के मध्य नजर प्रत्येक थाना में तैनात विशेष टीमों को थानो में ही अलग से स्थान उपलब्ध कराया जाये। जो थाना में आये शिकायतकर्ताओं से उचित सम्मान सहित तालमेल करते हुए उनकी शिकायत पर तुरंत कार्यवाही कराने व एफआईआर इत्यादि दर्ज कराने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि किसी माध्यम से आई शिकायतो पर तत्परता से कारवाही की जाये। किसी भी तरह की शिकायत को किसी भी सूरत में लम्बित न रखा जाये। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अपराधी किस्म के व्यक्तियों , थाना के रिकॉर्ड में अंकित दुश्चरित्र व्यक्तियों, असामाजिक एवं शरारती तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। अवैध शराब अथवा नशे की तस्करी में लिप्त दोषियों तथा अवैध असला रखने वालों को काबू करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। लंबित अनसुलझे मामलों के वांछित दोषियों को हरसंभव कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए।इस दौरान उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थानों सहित शिक्षण संस्थानों, ईट भट्ठा व झुग्गी बस्ती एरिया में जाकर महिलाओं व लड़कियों को महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति सचेत करने व अपराधियों से आत्मरक्षा करने के तरीके भी बतलायें जाएं। विशेष जागरुकता अभियान के तहत महिलाओं व लड़कियों को अपराधों के प्रति जागरूक करने की मुहिम लगातार जारी रखी जाए।उन्होंने महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरुक करने के अभियान के साथ-साथ, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दोषियों , अवैध हथियार रखने वालों तथा वांछित उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वांछित दोषियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पकड़ने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर श्री बी सतीश बालन बालन की मुख्य मौजूदगी में डीसीपी हैडक्वाटर क्राइम शशांक कुमार सावन, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, डीसीपी झज्जर लोगेश कुमार व सभी एसीपी, थाना प्रबंधक, चैकी प्रभारी, क्राइम यूनिट मौजूद रही।

गाँव ढलानवास
आज श्रीमती गीता भुक्कल’ विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने ’गाँव ढलानवास’ में विधायक निधि के अंतर्गत एससी चैपाल का शिलान्यास’ किया। इस मौके एसीपी राजबीर सिंह जाखड़, सरपंच चंद्रभान, बीडीसी मेंबर श्री अमित कुमार, पूर्व सरपंच लीला राम, पूर्व सरपंच इन्दल, श्री भगत सिंह, श्री मदनलाल जी, श्री भगवान, डॉ. पांडे, श्री रामनिवास नंबरदार, श्री नरेश जी, सरपंच अनिल कुमार, श्री रमेश शर्मा, श्री अतर सिंह व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
गाँव गोरिया
श्रीमती गीता भुक्कल विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने झज्जर विधानसभा क्षेत्र के गाँव गोरिया में ’मनु भाकर’ पेरिस ओलंपिक में ’ब्रॉन्ज मेडल’ विजेता के घर जाकर परिवारजनों जीतने पर बधाई दी।


15 अगस्त पर हरियाणा पुलिस के 13 अधिकारियों को मेडल, गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को राष्ट्रपति पुलिस पदक
ये हैं लिस्ट –
इन 13 अधिकारियों को मिलेगा पुलिस पदक
पुलिस पदक पाने वालों में हिसार के एसपी दीपक
सहारन, एआईजी कमलदीप गोयल,
अंबाला के एसपी सुरिंदर सिंह भौरिया,
नूंह के एसपी विजय प्रताप सिंह,
सीआईडी के डीएसपी दीपक,
पानीपत के डीएसपी हेडक्वार्टर संदीप कुमार,
गुरुग्राम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार,
हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन करनाल के
इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, आईआरबी भौंडसी गुरुग्राम के इंस्पेक्टर
ओमप्रकाश, हिसार से सब इंस्पेक्टर राम निवास,
आरटीसी भौंडसी गुरुग्राम से सब इंस्पेक्टर संतोष और
हिसार के एएसआई महिंदर सिंह शामिल हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चेयरपर्सन करेगी सम्मानित
राव तुलाराम स्टेडियम में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड चेयरपर्सन होंगी मुख्यातिथि
रेवाड़ी, 14 अगस्त, अभीतक:- रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन सुमित्रा चैहान राष्ट्ीय ध्यजारोहण करेंगी। समारोह में मुख्यातिथि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी करेंगी। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर एचवीपीएनएल रेवाडी के कार्यकारी अभियंता संजय यादव, सामाजिक कार्यों में सराहनीय कार्य के लिए यंग इंडिया आर्गेनाइजेशन, एसआरआई फाउंडेशन की प्रोग्राम कॉरडिनेटर पूजा कुमारी, पुलिस विभाग से निरीक्षक मुकेश चंद, उप निरीक्षक रामचंद्र, महिला सहायक उप निरीक्षक रचना, सहायक उप निरीक्षक सचिन, स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन डा अशोक कुमार, सहायक जिला न्यायावादी सचिन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनावास की नुक्कड नाटक टीम, थियेटर आर्टिस्ट सतीश कुमार, प्राचार्य डा लक्ष्मी नारायण, जिला रेडक्रास सोसायटी के तहत दीपा भारद्वाज, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से सहायक परियोजना अधिकारी रविंद्र, जिला नागरिक संसाधन सूचना प्रबंधक दीपक चैहान, उपायुक्त कार्यालय से सेवादार अनिल कुमार, एसडीएम कार्यालय बावल से हलका पटवारी अशोक कुमार, रोडवेज विभाग की ओर से जीएम देवदत्त सहित पूरी टीम, खेल विभाग से कोच चरण सिंह, नगर परिषद से सीएसआई सुधीर, सफाई कर्मचारी अजीत व अनिता, हीरो मोटो कैप, मींडा ग्रुप, असाई, यूबी बेवरेज, साईजमस मेडिकेयर, मुसाशी बावल, आरसीसीआई आईएमटी रेवाडी, जीएम पीएनबी, उजाला सिंगनेस अस्पताल, बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन कुसुमलता शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।

सीईटी ग्रुप -56 व 57 की नई लिस्ट     

58361-Notice dated 14.08.2024 

 

All Applicants VS -2 – 2024 (1)

भारतीय किसान संघ की जिला झज्जर व खंडो का हुआ चुनाव
राष्ट्रीय ध्वज झंडा भेंट करके स्वतंत्रता दिवस मनाया – सतीश छिकारा
भारतीय किसान संघ के झज्जर जिलाध्यक्ष बने धर्मबीर गुलिया लगरपुर
बहादुरगढ, 14 अगस्त, अभीतक:- शहर के बाबा प्रसादगिरी मंदिर मे भारतीय किसान संघ की जिला झज्जर कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी के तौर पर भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने संगठन की परम्परा अनुसार नई जिला झज्जर कार्यकारिणी व खंड कार्यकारिणीयों का चुनाव करवाया। जिसमें पहले भारतीय किसान संघ जिला झज्जर अध्यक्ष सत्यवीर आर्य ने अपना व जिला कार्यकारिणी का इस्तीफा दिया और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रिक्रिया के तहत चैधरी धर्मबीर सिंह गुलिया गांव लगरपुर को भारतीय किसान संघ का जिला झज्जर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने बताया कि नई जिला झज्जर कार्यकारिणी मे जिलाध्यक्ष धर्मबीर गुलिया, जिला उपाध्यक्ष सूरजभान आर्य, बलवान मलिक, जिलामंत्री देवदत्त यादव, कार्यकारिणी सदस्य मे रामकँवार, बल्लू मलिक, रमेश कटारिया, नीलम, सत्यवीर, नवनीत भुकर, अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है। बादली खंड अध्यक्ष मे अशोक कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष दयाकिशन, मंत्री ज्ञान सिंह, सहमंत्री संजीव आनंद, सहमंत्री मुकेश, सहमंत्री सत नारायण, युवा प्रमुख प्रदीप, जैविक प्रमुख संदीप, प्रचार प्रमुख प्रदीप, कर्मबीर, जोगेंद्र, नवीन, कार्यकारिणी सदस्य संदीप, कुलदीप, सतबीर, रामनिवास, महेंद्र, सुमित आदि को नियुक्त किया गया। खंड झज्जर अध्यक्ष मे धर्मबीर, मंत्री संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य संजय धनखड़, सूरत दुहन, कृष्ण दुजाना को नियुक्त किया गया। बहादुरगढ़ खंड अध्यक्ष वेद सुहाग छूडानी, उपाध्यक्ष रामकुमार मांडोठी, मन्त्री तरुण यादव बालौर को नियुक्त किया गया। मातनहेल खंड अध्यक्ष संदीप गौरिया, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार को नियुक्त किया गया। बेरी खंड कार्यकारिणी सदस्य आदेश जहाजगढ़ को नियुक्त किया गया। सभी ने भारतीय किसान संघ की नई जिला कार्यकारिणी व खंड कार्यकारिणी को बधाई दी। कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी को राष्ट्रीय ध्वज झंडा देकर शहीदों और क्रांतिकारियों को नमन भी किया। उन्होंने कहा कि जो आज हम खुली हवा मे सांस ले रहे है वह वीर शहीदों, क्रन्तिकारियो की शहादत की देन है।

राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में शामिल प्रशासन व पुलिस के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति।

 

तिरंगा यात्रा को राज्यसभा सांसद ने दिखाई हरी झंडी
जिसे हाथ में तिरंगा, उससे कोई नहीं लेता पंगारू राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा
देशभक्ति को लेकर पूरे देश को एकजुट कर गई तिरंगा यात्रा – रामचंद्र जांगड़ा
चार दिनों तक जिले में रही तिरंगा यात्रा की धूम
झज्जर, 14 अगस्त, अभीतक:- देशभक्ति के जज्बे और राष्ट्रीय गर्व से लबरेज तिरंगा यात्रा के चैथे दिन राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने बड़े उत्साह व जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य बाजारों से गुजरे और देश भक्ति का संदेश दिया। आम्बेडकर चैक होते हुए यात्रा वापिस स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा में लोगों ने पूरे जोश के साथ भागीदारी करते हुए देश के प्रति सम्मान का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि जिसके हाथ में तिरंगा होता है उससे कोई पंगा नहीं लेता। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए हाथों में तिरंगा लेकर अंग्रेजी हुकूमत की गोलियों की बौछार का सामना करने वाले वीर शहीदों की शहादत को नमन करने का यह अवसर है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति से जुड़े इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी है ताकि आने-वाली पीढियों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा यूँ ही बरकरार रहे। पुलिस विभाग के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन और डीसी कैप्टन शक्ति सिंह मौजूद रहे। पुलिस ने कमिश्नर ने संबोधन देते हुए कहा कि बच्चे, युवा, बुजुर्गकृहर किसी ने इस यात्रा में भाग लेकर अपनी देशभक्ति की भावनाओं को प्रकट किया है। आजादी के पर्व पर इस तरह आयोजन से पूरा माहौल तिरंगा मय हो गया है। डीसी ने कहा कि 11 अगस्त से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में जिला वासियों ने हर रोज इस यात्रा में बढ़-चढकर हिस्सा लिया। इस दौरान देशभक्ति का परिचय देते हुए लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारों से माहौल को गुंजायमान किया। तिरंगा यात्राओं में हर कोई तिरंगे की शान में एक स्वर में गर्व से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का भाव जागृत होता है। लोगों के इस जोश और जज्बे ने साबित कर दिया कि देशप्रेम की भावना हमारे दिलों में पूरी तरह से प्रबल है। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि रामचंद्र जांगड़ा और अधिकारियों ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नगरपरिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, पूर्व मंत्री कांता देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री प्रवीण जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल प्रशासन की ओर से डीसीपी लोगेश कुमार पी, एसडीएम रविंद्र यादव ,एसीपी (ट्रैफिक)अखिल कुमार, एसीपी समशेर सिंह, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, नायब तहसीलदार कीर्ति रानी, मास्टर महेंद्र,पूर्व सैनिकों के अलावा सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अवैध तरीके से पेड़ काटने के मामले में झांसवा गांव की सरपंच को उपायुक्त ने किया निलंबित
झज्जर, 14 अगस्त, अभीतक:- उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने झांसवा गांव में गऊ चारा बणी से हरे वृक्ष कटवाने के मामले में सरपंच ग्राम पंचायत झांसवा को पद से निलंबित कर दिया है। उपायुक्त ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार ग्राम सरपंच द्वारा 100 पेड़ों को अवैध तरीके से काटा गया था। इस मामले में विकास एवं पंचायत अधिकारी, मातनहेल ने रिपोर्ट दी गई थी तथा उपमंडल अधिकारी (ना.) ने इस मामले में जांच की थी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान ग्राम सरपंच को उनका पक्ष रखने का नियमानुसार मौका भी दिया गया। जांच रिपोर्ट के बाद जिला उपायुक्त द्वारा अधिनियम की धारा 51(2) के अंतर्गत झांसवा गांव की सरपंच को निलंबित किया गया है तथा ग्राम पंचायत की किसी भी कार्यवाही में भाग लेने से वंचित कर दिया दिया है।

जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर प्रतिबंध, जिलाधीश ने जारी किए आदेश
झज्जर, 14 अगस्त, अभीतक:- स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह ने भारतीय नागरिक संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में ड्रोन व ग्लाईडर आदि उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 15 अगस्त 2024 मध्य रात्रि तक किसी भी प्रकार के ड्रोन, ग्लाइडर, उड़ाने पर पूर्णतःरू प्रतिबंधित लगाया गया है। असामाजिक तत्वों द्वारा ड्रोन, ग्लाईडर अदि उड़ाकर किसी भी प्रक्रिया की अप्रिय घटना को अंजाम देने की आशंका के मद्देनजर धारा 163 लागू की गई है।

 

अवैध तरीके से पेड़ काटने के मामले में झांसा गांव की सरपंच को उपायुक्त ने किया निलंबित
झज्जर, 14 अगस्त, अभीतक:- उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने झांसवा गांव में गऊ चारा बणी से हरे वृक्ष कटवाने के मामले में सरपंच ग्राम पंचायत झांसवा को पद से निलंबित कर दिया है। उपायुक्त ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार ग्राम सरपंच द्वारा 100 पेड़ों को अवैध तरीके से काटा गया था। इस मामले में विकास एवं पंचायत अधिकारी, मातनहेल ने रिपोर्ट दी गई थी तथा उपमंडल अधिकारी (ना.) ने इस मामले में जांच की थी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान ग्राम सरपंच को उनका पक्ष रखने का नियमानुसार मौका भी दिया गया। जांच रिपोर्ट के बाद जिला उपायुक्त द्वारा अधिनियम की धारा 51(2) के अंतर्गत झांसवा गांव की सरपंच को निलंबित किया गया है तथा ग्राम पंचायत की किसी भी कार्यवाही में भाग लेने से वंचित कर दिया दिया है।

सांसद रामचंद्र जांगड़ा का बुक्का भेंट करते डीसी।

राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का झज्जर पहुँचने पर स्वागत
सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पुलिस टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
झज्जर, 14 अगस्त, अभीतक:- राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए बुधवार की शाम झज्जर पहुंचे, जहां सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन, उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार,एसडीएम रविंद्र यादव ने जिला प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का बुक्का भेंट कर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा गुरुवार 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में अनेकों महत्वपूर्ण फैसले ले रही है और वे यह सुनिश्चित करेंगे की प्रत्येक व्यक्ति को इनका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला में विकास कार्यों को और गति देने तथा आमजन को सुविधाएं सरलता से मिले, इसके लिए सरकार सजगता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला वासियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ मिले।

सांसद रामचंद्र जांगड़ा का बुक्का भेंट करते डीसी।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने झज्जर जिला वासियों को दी 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई
झज्जर, 14 अगस्त, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने झज्जर जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर जिला वासियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। डीसी ने जिला वासियों के नाम अपने संदेश में कहा कि आजादी अमृत काल में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के वीर शहीदों के सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया गया है, जिससे युवा पीढ़ी को देशभक्ति का सन्देश मिला है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे उन शहीद वीर जवानों को याद करें जिनकी बदौलत आज हम सुरक्षित जीवन जी रहे है।
उन्होंने कहा कि वर्षों की तपस्या और संघर्ष के बाद देश को आजादी नसीब हुई थी। देश को स्वतंत्रता दिलाने में हमारे वीर जवानों का अहम योगदान रहा था। उन लाखों वीरों, वीरांगनाओं और रणबांकुरों की कुर्बानी के नतीजे को हम स्वतंत्रता दिवस बना रहे है। आजादी की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज के पावन दिन पर हम देश की आजादी के संग्राम के शहीदों व महाविभूतियों को नमन करें। समस्त झज्जर जिलावासी उन सभी वीर जवानों को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस को मनाएं।

 

हर घर तिरंगा थीम के साथ जिलाभर में आज मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी और बादली में 15 अगस्त को होगा भव्य समारोह
झज्जर में राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, बहादुरगढ़ में गनौर से विधायक निर्मल रानी, बेरी में हरको फेड के चेयरमैन वेदप्रकाश फुलां और बादली में हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन जसवंत पठानिया करेंगे ध्वजारोहण
झज्जर, 14 अगस्त, अभीतक:- देश की आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर गुरुवार 15 अगस्त को झज्जर बहादुरगढ़ बेरी और बादली में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर घर तिरंगा थीम के साथ भव्य रूप में मनाया जाएगा। आजादी के जश्न को देशभक्ति से ओतप्रोत व रंगारंग रूप देने के लिए प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप दे चुके हैं। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर जिला मुख्यालय पर गुरुवार 15 अगस्त को रोडवेज वर्कशाप में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं उपमंडल बहादुरगढ़ में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बहादुरगढ़ में गनौर से विधायक निर्मल रानी, बेरी में हरको फेड के चेयरमैन वेदप्रकाश फुलां और बादली में हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन जसवंत पठानिया करेंगे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। झज्जर, बेरी,बहादुरगढ़ और बादली में गुरुवार 15 अगस्त को राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

पोषण जागृति माह शुरू, 10 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियों के जरिए बढ़ाई जाएगी जागरूकता
पोषण अभियान के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सामंजस्य से कार्य करें विभाग – एडीसी
गांव स्तर पर पोषण जागृति के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
झज्जर, 14 अगस्त, अभीतक:- पोषण अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभाग आपस में बेहतर सामंजस्य के साथ कार्य करें। यह अभियान विकास के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में अति महत्वपूर्ण है। आज के बच्चे अगर पोषित व स्वस्थ होंगे तभी बेहतर भविष्य का निर्माण सुनिश्चित होगा। एडीसी सलोनी शर्मा ने पोषण अभियान के संदर्भ में अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए यह अहम दिशा-निर्देश जारी किए। एडीसी ने बताया कि अच्छे पोषण व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए जिले में 10 सितंबर तक पोषण जागृति माह मनाया जाएगा। इसमें पोषण से संबंधित गतिविधियां जैसे व्यंजन प्रतियोगिता, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आदि आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग पोषण जागृति माह की गतिविधियों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि पोषण जागृति माह के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। जिला प्रोग्राम अधिकारी प्रियंका ने बताया कि पोषण जागृति माह के पहले हफ्ते में स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के तहत 0 से 6 साल तक के बच्चों का वजन एवं लंबाई लेने के साथ-साथ बच्चों के विकास की निगरानी की प्रक्रियाएं, स्वस्थ बच्चे के चयन के मापदंड, पुरस्कार वितरण और जागरूकता अभियान पर चर्चा को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें बच्चों की ऊंचाई और वजन मापने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कुपोषित बच्चों और गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को दिए जाने वाले आहार के बारे में संदेश प्रसारित करने के लिए उनके घरों का दौरा करेंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान माताओं के समूह में कुपोषण से पीड़ित बच्चों की माताओं की महिला गोष्ठी आयोजित कराकर बच्चों को कुपोषण सुरक्षित रखने बारे जागरूक किया जाएगा। पोषण जागृति माह के दौरान आयोजित गतिविधियों की समीक्षा के लिए गांव स्तर पर पोषण पंचायत, ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत और जिला पंचायत की विशेष बैठक में नारे, कहानियां, नारा प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
पोषण जागृति अभियान को लेकर अधिकारियों को मीटिंग में निर्देश देते हुए

पाटौदा गांव में तिरंगा यात्रा निकालते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़।

आजादी के अमृत काल में नया भारत बनाने का संकल्प लें युवा – धनखड़
देशभक्ति के जज्बातों की अभिव्यक्ति है तिरंगा यात्रा
धनखड़ की अगुवाई में सैकड़ों लोगों, महिलाओं व युवाओं ने पाटौदा में निकाली तिरंगा यात्रा
मैं से पहले देश हो यही तिरंगा यात्रा का संदेश – बोले धनखड़
झज्जर, 14 अगस्त, अभीतक:- तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जज्बातों की अभिव्यक्ति है। आजादी के अमृत काल में नया भारत बनाने का संकल्प लेकर युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने पाटौदा में आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। श्री धनखड़ ने तिरंगा यात्रा के दौरान अमर शहीद राव तुलाराम, हिंदू हृदय सम्राट पृथ्वीराज चैहान और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर योद्घाओं का त्याग सदियों तक आने वाली पीढियों को प्रेरित करता रहेगा। पाटौदा में देश भक्ति से ओत-प्रोत माहौल में महिलाओं, पुरूषों, युवाओं और पार्टी कार्यकताओं ने तिरंगा यात्रा में बढ़ चढकर भाग लिया। देवी मंदिर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का समापन अंबेडकर चैक पर समापन हुआ। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा पूरे भारत में अब एक त्यौहार बन गया है। मैं से पहले देश हो यही तिरंगा यात्रा का संदेश है। उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी होती है कि आजादी के अमृत काल में नया भारत बनाने का संकल्प लेकर युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। हाथों में तिरंगा लिए और देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए और इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हुआ था। अब पूरे देश मे तिरंगा यात्राएं निकल जा रही हैं। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़े तमाम नेता विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज वे स्वयं सुबह बहादुरगढ़ में अब पाटौदा में शाम को फिर बहादुरगढ़ में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, विनोद चैहान, धर्मेंद्र चेयरमैन, मोनू वाइस चेयरमैन, भीष्मपाल कुलाना, विनोद बाढ़सा, संदीप हसनपुर, बंसत सुरहा, भंवरसिंह सरपंच, हनुमत पाटौदा, अंकुश सिलाना, मंदीप खुंगाई, चांद लगरपुर, रमन अहरी, मनीष अहरी, विकास, उपेंद्र, मक्के माछरौली, पवन लुहारी, मोहन पाटौदा, तेजपाल, चंद्र पाल, नरेश, अमित गुभाना, मोहन उटलौैधा, हनुमत पाटौदा, ओमबीर डावला, विनोद भठेड़ा, नरेश, अमित डावला, वीरेंद्र डावला सहित सैकड़ों की सख्यां में युवा और महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

हर भारतीय के दिल में बसता है तिरंगा – डा. बनवारी लाल
लोक निर्माण मंत्री डा. बनवारी लाल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर पर फहराया तिरंगा
रेवाड़ी, 14 अगस्त, अभीतक:- हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने अपने घर पर देश की आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के दिल में बसता है और यह देश की आन-बान-शान है। उन्होंने कहा कि असंख्य वीर शहीदों की कुर्बानियों और संघर्ष की बदौलत हमारा ये गौरवमयी तिरंगा आज शान से लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारतीय तिरंगे की खातिर सब कुछ न्योछावर करने की सोच रखते हैं, हमारी सोच यही रहती है कि हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। डा. बनवारी लाल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भारत में एक अभियान हर घर तिरंगा शुरू किया गया था तब से यह अभियान हर साल मनाया जाता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे न केवल नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। इस उत्सव के द्वारा वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन, सम्मानित किया जाता है। उन्होंने हर व्यक्ति से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने और तिरंगे का सम्मान करते हुए देश के वीर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से जन-जन को दिया ‘मेरी जान तिरंगा है…’ का संदेश
पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता के नेतृत्व में रेवाड़ी शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा ने आमजन में भरा राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति का जज्बा
रेवाड़ी, 14 अगस्त, अभीतक:- देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को नमन व वंदन करने के लिए जिला मुख्यालय पर पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जिला रेवाड़ी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हाथों मे तिरंगा झंडा लेकर जिला सचिवालय से बाल भवन (शिव चैक) तक भागीदारी करते हुए देश के वीर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक ने विभिन्न चैराहों पर लगी महान विभूतियों की प्रतिमाओं के समक्ष शीश नवाकर नमन किया। जिला में पहुचने पर एसपी गौरव राजपुरोहित ने विशिष्ट जनों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता की दिशा में तिरंगा यात्रा के माध्यम से जागरूकता का अहम कदम है।
तिरंगा हम सबकी आन-बान-शान का प्रतीक – जरावता
विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। हर भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर गांव, हर शहर व हर छोटे से छोटे क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जो आमजन विशेषकर युवाओं में देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम का संचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी भाषा, संस्कृति, क्षेत्र, परंपराएं अलग हो सकते हैं लेकिन देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एक है जो हम सबकी आन-बान-शान प्रतीक है।
विषम परिस्थितियों में देश की सरहदों पर डटे रहते हैं देश के वीर सैनिक – विधायक
विधायक सत्यप्रकाश ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक विषम और कठिन परिस्थितियों में भी देश की सरहदों पर डटे रहते हैं ताकि हमारे देश की अखंडता व सम्प्रभुता कायम रहे। उनके समर्पण और बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर घर अभियान के तहत देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं नागरिको में राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ कर रही है। उन्होंने लोगों से हर-घर-तिरंगा अभियान में बढ़चढकर भागीदारी करने का आह्वड्ढान किया। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा सदैव ऊंचा रहे, जिसके लिए हमारे देश के रणबांकुरों ने अपना बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक सत्यप्रकाश जरावत सहित तिरंगा यात्रा में शामिल सभी व्यक्तियों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे का सफर तय किया।
प्रत्येक देशवासी को जुडना चाहिए हर घर तिरंगा अभियान से – गौरव राजपुरोहित
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी गौरव राजपुरोहित ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन है और प्रत्येक देशवासी को इससे जुडना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। हर व्यक्ति के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों की छतों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, औद्योगिक इकाइयों व सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर घर पर तिरंगे झंडे के एक साथ नजर आने से राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ सामाजिक सद्भावना और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में विशेषकर युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो, ताकि समाज में राष्ट्र के प्रति एक नया जोश नजर आए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रेवाड़ी डा. रविंदर सिंह, इंचार्ज सुरक्षा शाखा निरीक्षक सुरेश कुमार सहित जिला पुलिस के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

समाधान शिविर के माध्यम से हो रहा जनसमस्याओं का समाधान – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यदिवस पर सुन रहे समाधान शिविर के माध्यम से जनता की समस्याएं
रेवाड़ी, 14 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से रेवाड़ी लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी अभिषेक मीणा द्वारा एडीसी अनुपमा अंजलि सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी में जन समस्याओं का सजगता से समाधान किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरूवार को निर्धारित शेड्यूल अनुरूप शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी व उनकी समस्याओं का समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया की उनकी समस्या का जल्दी से जल्दी निवारण करते हुए उन्हें अपडेट सूचना दी जा रही है। उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं के निवारण के लिए समाधान शिविर कारगर साबित हो रहा है। प्रत्येक कार्यदिवस में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए पोर्टल पर भी अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवारिक आय, सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, नगर परिषद से जुड़ी समस्या या फिर अन्य कोई समस्या हो उसकी सुनवाई समाधान शिविर में की जा रही है और उसका जल्दी से जल्दी निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है। रेवाड़ी में लगे समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

 

रेवाड़ी, बावल व कोसली में राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति के साथ मनाया जाएगा 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
जिला स्तरीय समारोह में गुरुग्राम मंडलायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान करेंगे राष्ट्रीय ध्वजारोहण
उपमंडल कोसली में विधायक अटेली सीताराम यादव व बावल में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया करेंगी राष्ट्रीय ध्वजारोहण
रेवाड़ी, 14 अगस्त, अभीतक:- भारत देश की आजादी का त्यौहार 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का गुरूवार 15 अगस्त को रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित बावल व कोसली उपमंडल में राष्ट्रप्रेम व देश भक्ति के साथ भव्य व गरिमामयी ढंग से किया मनाया जाएगा। रेवाड़ी में डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय समारोह सहित उपमंडल बावल में एसडीएम बावल मनोज कुमार व कोसली में एसडीएम कोसली उदय सिंह अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर फाइनल रिहर्सल सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेवाड़ी में गुरूवार 15 अगस्त को राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में गुरुग्राम मंडलायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे और मार्च पास्ट का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी लेंगे। वहीं उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपमंडल कोसली में अटेली के विधायक सीताराम यादव तथा उपमंडल बावल में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे राज्यों की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर मनाए जाने वाले आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है तथा जिला में इस समारोह का आयोजन बड़े ही भव्य व गरिमामयी ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की अनेकता में एकता की झलक के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने आमजन से आजादी के इस पर्व में बढ़चढकर भागीदारी करते हुए इस राष्ट्रीय पर्व का साक्षी बनने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में होगी इन कार्यक्रमों की होगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया के नेतृत्व में व प्रवक्ता डा.ज्योत्स्ना यादव के मार्गदर्शन में समारोह में होली चाइल्ड विद्यालय रेवाड़ी द्वारा जश्न-ए-आजादी नृत्य कदम-कदम बढ़ाए जा…, जैन कवमावि द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य मैं तो नाच-गाणे आई…, रोजलैंड पब्लिक स्कूल द्वारा मिश्रित लोक नृत्य, एमएलपी विद्यालय रेवाड़ी द्वारा पर्यावरण संकल्प नृत्य मत काटा मुझे दुख होता है… तथा पीएम श्री रा.व.मा.वि. रेवाड़ी द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य रत्न कटोरी घी जलै… की मनोहारी प्रस्तुति दी जाएगी।
डीएसपी पवन कुमार की अगुवाई में होगी परेड
राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट की टुकडियां डीएसपी एवं परेड इंचार्ज पवन कुमार की अगुवाई में दिखेंगी। समारोह में हरियाणा पुलिस पीएसआई कर्ण सिंह, महिला पुलिस एएसआई प्रवीण कुमार, दुर्गा शक्ति एएसआई प्रमिला, होम गार्डस प्लाटून कमांडर सुधीर, सैनिक स्कूल कैडेट सौरव यादव, एनसीसी ब्वायज सीनियर कैडेट साहिल, एनसीसी गल्र्स सीनियर कैडेट रोजी यादव, एनसीसी गल्र्स जूनियर कैडेट गीतांशु, स्काउट हर्ष यादव जेएनवी नैचाना, गर्ल्स गाइड की टुकड़ी गाइड प्रिया सेन तथा प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी प्रहरी लक्ष्मी के नेतृत्व में परेड करेंगी। समारोह में मंच संचालन प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहडिया द्वारा किया जाएगा।

 

हर घर तिरंगा अभियान
तिरंगा के प्रति जागरूकता लाने के लिए गांवों में पहुंचा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का प्रचार अमला
जनसंपर्क विभाग की प्रचार मंडली ने नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान बारे किया जागरूक
रेवाड़ी, 14 अगस्त, अभीतक:- आजादी के 78वें वर्ष में देशभर में मनाए जा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग भजन मंडलियों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर आमजन को लोक गीतों व भजनों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए जागरूक किया गया। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की प्रचार टीम द्वारा जिला में डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को तिरंगा फहराने व तिरंगे का मान-सम्मान करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग के पार्टी कलाकारों द्वारा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष लोक गीत तैयार किए हैं और गांव गांव जाकर इन्हीं देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को हर्षोल्लास व गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे आमजन में देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होगी। जिलाभर में हर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा को लेकर नागरिकों में जोश व उत्साह है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडोली ने जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
मेहनलाल बडोली ने कहा:- कांग्रेस ने लोकसभा में झूठ बेचने का किया कार्य
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं बेच सकेगी झूठ
कांग्रेस के शासन में प्रदेश में अराजकता, जातिवाद व क्षेत्रवाद रहा हावी
कांग्रेस के शासन को भूली नहीं है जनता
प्रदेश की जनता हर चुनाव में कांग्रेस को दे रही है जवाब
तीसरी बार पूर्ण बहुमत से प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार
पूरे प्रदेश में भाजपा ने किया समग्र विकास
हर वर्ग के लिए की जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए विजन के साथ किया है कार्य
45 हजार युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची दी नौकरियां
बावल को मिली एम्स जैसी बड़ी सौगात
दिनेश फोगाट पर कांग्रेस द्वारा की जा राजनीति पर कहा- खिलाड़ियों की आड़ लेकर कांग्रेस करती रही है राजनीति
भाजपा ने बनाई नई खेल नीति, देश को मिल रहा है इसका फायदा
राज्यसभा चुनाव पर कहा:- भाजपा के पास है पूर्ण बहुमत व संख्या, बीजेपी जीतेगी राज्यसभा सीट
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ बनवारी लाल, कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठेकेदार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, डॉ सतीश खोला, सतीश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस व प्रशासन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा –
उपमण्डल में 14 अगस्त तक जारी रहा हर घर तिरंगा अभियान – एसडीएम मनोज कुमार दलाल
तिरंगा झंडा लेकर शहीदों की शहादत के और भारत माता की जयघोष के नारों की गूंज सुनाई दी
तोशाम, 14 अगस्त, अभीतक:- एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीरों ने अपना बलिदान दिया, उनको याद करते हुए लोगों ने तिरंगा झंडा फहराया और संकल्प लिया कि हम अपनी आजादी को अक्षुण रखेंगे। देश में एकता व भाईचारे की भावना को बनाए रखने के लिए सभी नागरिक राष्ट्र की उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए अपना यथासंभव योगदान देंगे की भी शपथ ली गई है। शहीदों की चिताओ पर लगेंगे हर वर्ष मेले बस एक यही निशा बाकी रहेगा की बात को सरकार चरितार्थ किया जा रहा है। देश की आजादी के वीर सपूतों की याद में उनका गुणगान करते हुए ’हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा’ की गूंज दो दिनों से उपमण्डल स्तर, जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर हम सबको सुनने को मिल रही है। पुलिस व प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें एसडीएम मनोज कुमार दलाल, थाना प्रभारी शिवकुमार, सरपंच राजेश तंवर, प्राचार्य सुदेश यादव सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर मुख्य चैक चै. बंसीलाल चैक, बस स्टैंड होती बाजार में भी निकाली गई। झंडी दिखाकर एसडीएम ने रवाना करके स्वयं भी तिरंगा यात्रा के भागीदार बने। इसके अलावा स्कूली बच्चे, पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि उपमण्डल में आज 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान जारी रही। एसडीएम के कुशल मार्गदर्शन में उपमण्डल में हर घर तिरंगा अभियान गांव-गांव में उत्साहपूर्वक चलाया गया। शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग और पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। एसडीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में हर घर तिरंगा अभियान आज शुरू किया गया। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम, जय हिंद के नारे लगाए गए। ग्रामवासियों में राष्ट्र भक्ति का जोश स्पष्ट रूप से नजर आ रहा था। उन्होंने बताया कि गांवों के महिला, पुरूष व बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। बता दें कि उपमण्डल में आज 12 अगस्त को शिक्षा विभाग, 13 अगस्त को खेल विभाग तथा 14 अगस्त को पुलिस विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों ने अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा झंडा फहराया।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिलाधीश ने लागू की भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163
भिवानी, 14 अगस्त, अभीतक:- जिलाधीश महावीर कौशिक ने कहा है कि स्थानीय भीम खेल परिसर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से अत्यन्त आवश्यक है कि कानून एवं व्यवस्था सामान्य रूप से बनी रहे व कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो, इसलिए जिला में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 लागू की है। जिलाधीश श्री कौशिक ने अपने आदेशों में कहा है कि 15 अगस्त को भीम स्टेडियम भिवानी व अन्य उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की दो किलोमीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 लागू की है। किसी भी व्यक्ति के समारोह स्थल के दो कि.मी. के दायरे में कोई घातक हथियार जेली, तलवार, लाठी-डंडा, खुले में पैट्रोल या डीजल और आगन्य हथियान ले जाने पर पाबंदी रहेगी। इस दौरान निर्धारित दायरे में कोई भी जनसभा या धरना करने पर भी पाबंदी रहेगी। ड्रोन नियम 2021 के तहत रेड जोन घोषित करते हुए पांच किलोमीटर के दायरे में हवाई उड़ान, ड्रोन व मानव रहित ड्रोन ध् यंत्र उड़ाने के सम्बन्ध में निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

शहीदों के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त किया एकत्रित
हर-घर तिरंगा अभियान के तहत रैडक्रॉस में जागरूकता रैली व रक्तदान शिविर का आयोजन
देश की आजादी एवं रक्षा में आहुति देने वाले असख्यं वीर सपूतों को नमन है तिरंगा यात्रा – सचिव प्रदीप कुमार
भिवानी, 14 अगस्त, अभीतक:- हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपायुक्त एवं रैडक्रॉस अध्यक्ष महाबीर कौशिक के मार्गदर्शन में बुधवार को स्थानीय रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस की आजीवन सदस्या डा. अन्नू बल्हारा प्रोफेसर के सहयोग से किया गया। शिविर का शुभारंभ भिवानी रैडक्रॉस सचिव प्रदीप कुमार ने किया। शहीदों के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित की गई। इस अवसर पर प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं द्वारा हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसको सचिव प्रदीप कुमार ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भिवानी रैडक्रॉस के सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि आजादी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिवस देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनेक वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान से प्रत्येक जन को रूबरू करवाता है। इसीलिए वीर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक देशवासी की आन-बान और शान है। इसी तिरंगे की रक्षा करते हुए असंख्य वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इसीलिए तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन वीर सपूतों के बलिदान को नमन किया जा रहा है। सचिव ने कहा कि रैडक्रॉस में प्राथमिक सहायता के प्रशिक्षणार्थी युवा रक्तदान कर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े है, जो कि सराहनीय बात है, क्योंकि रक्तदान से बड़ी मानवसेवा दूसरी नहीं मानी जाती तथा रक्तदान कर हम जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में अपना सहयोग दे सकते है। इस अवसर पर रक्तकोष प्रभारी डा. मोनिका सांगवान सहित रेडक्रॉस का पूरा स्टाफ मौजूद रहे।

रक्षाबंधन के त्योहार पर मुख्यमंत्री प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायकों को 1111 रुपये शगुन देंगे
19 अगस्त को त्योहार के दिन यह राशि वितरित करने के लिए महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
हरियाणा में कुल 51 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के विभाजन के समय मारे गए लोगों को अर्पित की श्रद्धांजलि’
कुरुक्षेत्र के गांव मसाना में बन रहा है देश का विश्व स्तरीय शहीदी स्मारक
मुख्यमंत्री ने स्मारक के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 51 लाख रुपये के अनुदान देने की करी घोषणा
कुरुक्षेत्र, 14 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के बंटवारे के समय जिन लोगों ने नरंसहार की त्रासदी को झेला उनकी पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2021 को लाल किले की प्राचीर से घोषणा की थी कि विभाजन के समय कुर्बानी देने वाले लोगों की याद में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जायेगा और इसी कड़ी में आज हरियाणा सरकार ने इस दिन को श्संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजनाश् के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम के रूप में मनाने की शुरुआत कुरुक्षेत्र से की है। मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र में पंचनद स्मारक ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। नायब सिंह सैनी ने भारत के विभाजन के बाद हुए रक्तपात में मारे गए पूर्वजों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मैं परमपिता परमात्मा से यही कामना करता हूँ कि उस तरह का नरसंहार दुनिया के किसी भी भू-भाग में न हो। भारत का विभाजन एक ऐसी त्रासदी है, जिस पर आजादी के बाद का लगभग आधा साहित्य भरा पड़ा है। विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अगस्त का दिन भारत के बंटवारे का दुखद दिन है। वर्ष 1947 में भारत की आजादी की प्रक्रिया चल रही थी तो आज के दिन भारत माता की छाती पर लकीर खींच कर देश का विभाजन भी किया गया था। इस तरह हमें आजादी की भारी कीमत चुकानी पड़ी। हमारा देश तो बंट ही गया, दोनों तरफ के करोड़ों लोग उजड़ गए तथा लाखों लोग दंगों में मारे भी गए। माताओं-बहनों पर अत्याचार किए गए। आज भी उस मंजर को याद करके मानवता की रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में विभाजन के दौरान हुई त्रासदी पर बनाई गई लघु फिल्म को देखकर हमें इतनी पीड़ा हो रही है, तो जिन लोगों ने उस त्रासदी को झेला है, उन पर क्या बीती होगी। जब कभी अपने बड़े बुजुर्गों से सुनी वे घटनाएं मानस पटल पर दृश्य बनकर उभर आती हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। क्या वीभत्स दृश्य होगा जब लोगों को अपनी पुश्तैनी जमीनों, कारोबारों और बसे-बसाए घरों को एक झटके में छोड़कर जाना पड़ा। मजहबी उन्माद से बचते-बचाते अनजान राहों पर मीलों पैदल चलकर रोजी-रोटी के नए आसरे तलाश करने पड़े। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि भारत माँ के उन वीर सपूतों ने किसी का भय नहीं माना, किसी लालच में नहीं आए और अपने देश, धर्म व स्वाभिमान को तरजीह देते हुए दर-दर की ठोकरें खाना स्वीकार किया। भूखे-प्यासे खाली हाथ मेहनत की और फिर से अपने आशियाने बसाए। यही नहीं जहां गए वहां की खुशहाली और समृद्धि में उल्लेखनीय योगदान दिया। अपनी मेहनत से उस इलाके को आर्थिक रूप से समृद्ध करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उन परिवारों ने और उनकी नई पीढ़ियों ने हरियाणा के विकास में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। आज हम जो विकसित हरियाणा देख रहे हैं, इसे बनाने में उन मेहनतकश लोगों द्वारा बहाए गए पसीने का बड़ा योगदान है। यही नहीं वे देश के जिस भी कोने में बसे हुए हैं, उस क्षेत्र में विशेष समृद्धि आई है और इसका श्रेय उनकी देशभक्ति, ईमानदारी, निष्ठा एवं लगन को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमें भाईचारे का संदेश देने के साथ-साथ यह भी याद दिलाता है कि सामाजिक एकता के सूत्र टूटते हैं तो देश भी टूट जाया करते हैं। प्रधानमंत्री ने इस दिन को मनाने की घोषणा इसी उद्देश्य से की थी कि भारतवासी अपने इतिहास से सबक लें और स्वर्णिम भविष्य के लिए राष्ट्र की एकता के प्रति समर्पित हों। हरियाणा की इस भूमि ने बंटवारे के दर्द को कुछ अधिक ही सहन किया है। यहां से अनेक परिवार पाकिस्तान तो गए ही, उस समय के पश्चिमी पंजाब से उजड़कर आने वाले परिवारों की संख्या भी अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है।
कुरुक्षेत्र के गांव मसाना में बन रहा है देश का विश्व स्तरीय शहीदी स्मारक’
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाजन की इन्हीं यादों को बनाए रखने और नई पीढ़ियों को आपसी प्यार व सद्भाव की सीख देने के लिए कुरुक्षेत्र जिले के गांव मसाना में देश का विश्व स्तरीय शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है। इस स्मारक पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पंचनद स्मारक ट्रस्ट ने 25 एकड़ भूमि सरकार को दान के रूप में दी है। मुख्यमंत्री ने स्मारक के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 51 लाख रुपये के अनुदान देने की घोषणा की। इसी तरह झज्जर में भी एक स्मृति चैक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पंचनद स्मारक ट्रस्ट ने वर्ष 2010 में अपनी स्थापना से लेकर अब तक हमारे पूर्वजों की याद बनाए रखने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। बंटवारे के समय हमारे 10 लाख पूर्वज उस विभीषिका के शिकार हुए थे। उनका विधिवत अंतिम संस्कार भी नहीं किया जा सका था। उनकी आत्मा की शांति के लिए पंचनद स्मारक ट्रस्ट ने वर्ष 2016 में गया तीर्थ पर जाकर सामूहिक पिंडदान किया था। उन्होंने विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वाले अपने पूर्वजों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए लोगों से अपील की कि हम सभी उस त्रासदी से सबक लेते हुए प्रेम, प्यार और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें। कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने अपने संबोधन में कहा कि बंटवारे के दर्द झेलने वाले लोग, जो अपना सब कुछ छोड़कर आ गए थे लेकिन उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला, उनकी याद में स्मारक बनाने के लिए 2006 से हम लगे हुए हैं। इस मौके पर पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक श्री लक्ष्मण नापा, श्री घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री श्री मनीष ग्रोवर, महंत चरणदास, तरूण दास महाराज, महंत महेशगिरि सहित पंचनद स्मारक ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *