Haryana Abhitak News 17/08/24

इंडो अमेरिकन स्कूल में किया गया राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक:- शनिवार को इंडो अमेरिकन स्कूल में भाई – बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने तरह – तरह की सुन्दर राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शौर्य, अंश व तनिश ने सबसे आकर्षक राखी बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अक्ष व मिवान ने द्वितीय, मानवी, हिमांशी व कुनाल तृतीय स्थान पर रहे। अध्यापकों ने नन्हीं – नन्हीं बालिकाओं से राखी बंधवाकर इस पावन पर्व की शोभा में चार चांद लगा दिय। इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र कादयान ने कहा कि विद्यार्थियों को त्यौहारों के महत्व के बारे में बताना बहुत जरूरी है। तभी ये भारतीय संस्कृति से जुड़े रहेंगे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी को रक्षाबंधन के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।


एल. ए. स्कूल में राखी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में राखी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। अध्यापकों ने बच्चों के लिए राखी मेकिंग,कार्ड मेकिंग व मेहंदी लगाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा तीसरी से आठवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों के कार्य की प्रशंसा की। स्कूल संचालिका अनिता गुलिया व नीलम दहिया ने विजेता बच्चों को मैरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकों सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनीता गुलिया, नीलम दहिया ने निभाई। इन प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, आर्ट टीचर रीतू, म्यूजिक टीचर जितेंद्र व एक्टिवी इंचार्ज भूगोल प्राध्यायक मुकेश शर्मा का अभिनय योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया,की तरफ से सभी बच्चों को रक्षाबंधन के पावन की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की।


इस तरह की प्रतियोगिताओं में बच्चे अपनी कल्पनाओं को उड़ान देते हैं – बलराज फौगाट
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक:- एचडी स्कूल बिरोहड में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में काइटमेकिंग (पतंग बनाना) और राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, कला कौशल और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी कलात्मक सोच से नई ऊँचाइयाँ हासिल कीं। पतंग बनाते समय बच्चों ने अपने-अपने रंगों का प्रयोग करते हुए आकर्षक डिजाइनों का निर्माण किया, जिसमें कई विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को उड़ान दी और भ्रातृत्व भावना के रंगों में रंगी पतंगें तैयार कीं। राखी मेकिंग प्रतियोगिता भी उतनी ही उत्साहजनक रही। बच्चों ने सुंदर, पारंपरिक और नवीन डिजाइन वाली राखियों का निर्माण किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल उनके हाथों का कौशल निखर कर सामने आया, बल्कि भाई-बहन के पवित्र संबंध की महत्ता को भी उन्होंने अपनी कला के माध्यम से व्यक्त किया। राखियों में इस्तेमाल किए गए रंग-बिरंगे धागों और मोतियों ने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत का शानदार नमूना पेश किया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के अंत में निदेशक ने बच्चों के उत्साह और कला के प्रति उनके समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं बल्कि उनकी सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्राचार्या नमिता दास ने विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन की इच्छा व्यक्त की। उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल, कविता जांगड़ा और अध्यापिका मुक्ता रानी ने विद्यार्थियों में टीम भावना, रचनात्मक सोच, और अपने कार्य के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति रमेश गुलिया, बलजीत नेहरा और सुरेन्द्र फौगाट ने सभी क्षेत्रवासियों, अभिभावकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों को रक्षा बंधन पर्व की हार्दिक शुभ कामनाएँ दीं और कहा कि एचडी स्कूल बिरोहड इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

राजकुमार कटारिया ने झज्जर में पहुंचने पर व्र्ल्ड चैंपियन विनेश फौगाट का किया गर्मजोशी से स्वागत
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक:- व्र्ल्ड चैंपियन विनेश फौगाट के झज्जर पहुंचने पर कालोगों द्वारा जोरद्वार स्वागत किया गया। भाजपा नेता राजकुमार कटारिया ने भी अपने गृह क्षेत्र झज्जर में पहुंचने पर व्र्ल्ड चैंपियन विनेश फौगाट का गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम जागो झज्जर के साथियों के साथ राजकुमार कटारिया ने व्र्ल्ड चैंपियन विनेश फौगाट का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया और आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

नेहरू कॉलेज में सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता आयोजित
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक:- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में संगीत विभाग के तत्वाधान में सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा परी ने पहला, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा मेघा ने दूसरा तथा बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सचिन और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कोमल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनका उत्साहवर्द्धन किया। प्रतियोगिता के प्रमुख विषय संगीत और मानसिक स्वास्थ्य, संगीत और प्रकृति, संगीत और जीवन तथा हिंदी फिल्मों में संगीत का बदलता स्वरूप रहे। प्रतियोगिता का निर्णय जनसंचार प्राध्यापक डॉ. अमित भारद्वाज, संगीत प्राध्यापिका डॉ. तमसा और हिन्दी प्राध्यापक शिव शंकर ने किया। इस अवसर पर संगीत प्रवक्ता डॉ. टीना चावला तथा तबला वादक अश्विनी कुमार भी मौजूद रहे।

संस्कारम में अंतर सदनीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का रहा प्रदर्शन सराहनीय, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक:- खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में आज इंटर हाउस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चारों हाउसेस के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन खेलने के अपने कौशल का प्रदर्शन किया और अपने विरोधियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा दी। लड़कों के एकल वर्ग में रिस्पेक्ट हाउस ने पहला, करेज हाउस ने दूसरा और ऑनेस्ट हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के युगल वर्ग में पहले स्थान पर रिस्पेक्ट हाउस व दूसरे स्थान पर करेज हाउस रहा। वही लड़कियों के एकल वर्ग में ट्रस्ट हाउस प्रथम, ऑनेस्ट हाउस द्वितीय व करेज हाउस तृतीय स्थान पर रहा। उनके युगल वर्ग में ट्रस्ट हाउस विजयी रहा। संस्कारम ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर महिपाल ने सभी प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेलने से बच्चों में व्यक्तित्व का निर्माण होता है। खेल हमें जीवन में अच्छे मूल्य, नैतिकता और कौशल भी सिखातें है। उन्होंने खेलों के प्रति उनके उत्साह, ऊर्जा और जुनून की सराहना की और इस बात पर प्रकाश डाला कि शिक्षा में अकादमिक विषयों से आगे बढ़कर साहसिक कार्य और शारीरिक व्यायाम भी शामिल है। संस्कारम स्कूल द्वारा कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे सभी हाउसेस के विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। प्रतियोगिता में कई दौर शामिल थे जैसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कला और संस्कृति, भारतीय विद्वान, संविधान, ग्लोबल वार्मिंग, पुस्तकें और लेखक, पौराणिक कथाएँ आदि। हरियाणा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों को भी शामिल किया गया। सभी दौर में कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। क्विज का समापन परिणामों की घोषणा के साथ हुआ। ट्रस्ट सदन प्रथम, रिस्पेक्ट सदन द्वितीय तथा ऑनेस्ट सदन तृतीय स्थान पर रहा। सभी विद्यार्थियों ने क्विज का भरपूर आनंद लिया और बहुत ही जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक अनुभव पाया। डॉक्टर महिपाल ने कहा कि स्कूल सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करता है तथा ऐसी प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी विद्यार्थियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लाने की आशा करता है। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी और विद्यार्थियों अपने ज्ञान और उत्कृष्टता की खोज में ईमानदारी से प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।


विधानसभा चुनाव : मॉनिटरिंग टीम एक्टिव मोड में काम करें – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ली नियुक्त विभिन्न टीमों की बैठक
एआरओ व नोडल अधिकारी फ्लाइंग टीम व सी-विजिल को करें एक्टिव
जिला में विधानसभा चुनाव के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखेंगी टीमें
डीसी ने राजनीतिक दलों व अधिकारियों को दिए प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट प्रॉपर्टी एक्ट की पालना करने के दिए निर्देश
किसी भी सूरत में न हो आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवहेलना
रेवाड़ी, 17 अगस्त, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में 15वीं विधानसभा के लिए आम चुनाव की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेशभर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों रेवाड़ी, कोसली व बाल में नियुक्त की गई फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक सर्विलांस व वीडियो सर्विलांस टीम आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें। डीसी मीणा शनिवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठित की गई विभिन्न टीमों के सदस्यों सेक्टर मजिस्ट्रेट-सेक्टर ऑफिसर की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला रेवाड़ी की तीनों विधानसभाओं बावल, कोसली व रेवाड़ी में विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न टीम गठित की गई हैं। टीम में विधानसभा अनुसार पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि गठित दल अपने क्षेत्र में होने वाली गैरकानूनी गतिविधियों पर सजगता से नजर रखेंगी। बैठक में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से आरओ एवं एसडीम रेवाड़ी विकास यादव ने विस्तार से सभी टीमों को उनके उद्देश्यों से अवगत कराया। डीसी ने निर्देश दिए कि एसएसटी टीम जिला में चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की जांच करेगी और वीडियोग्राफी करवाएंगी। ऐसे वाहन जिनमें वोटर को लुभावने के लिए राशि या अन्य आपत्तिजनक सामग्री जैसे शराब, हथियार आदि की आशंका हो। किसी वाहन से बड़ी मात्रा में राशि मिलने का मामला आता है तो वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जाए। वहीं आदर्श आचार संहिता के पालन कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन किया गया है। नामांकन के समय निर्देशों का पालन कराने, लाउडस्पीकर एक्ट, वाहन अधिनियम, संपत्ति विरूपण अधिनियम आदि के प्रावधानों का अनुपालन कराया जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए लाउडस्पीकर, वाहन, जनसभा व राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रमों के लिए सिंगल विंडो के तहत आदेश लिया जाएगा। यह टीम इसे सुनिश्चित कराएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश भी दिए।

हरियाणवी भाषा विकास मंच के अध्यक्ष डॉ वीएम बेचैन’

जिसके घोषणा पत्र में हरियाणवी भाषा का जिक्र होगा वोट उसी को देंगे – बेचैन
भिवानी, 17 अगस्त, अभीतक:- इस बार विधानसभा चुनावों में हरियाणवी भाषा विकास मंच अपने भाषाई आंदोलन को लेकर जनता के बीच जाएगा और मतदाताओं से अपील करेगा कि वे अपना मतदान उसी पार्टी को दे जो प्रदेश में सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ साथ कला संस्कृति साहित्य और मां बोली हरियाणवी के उत्थान के लिए वचनबद्ध हो। यह बयान पंडित लख्मीचंद सम्मान से विभूषित हरियाणवी कवि, चिंतक एवं मंच के अध्यक्ष डॉ वीएम बेचैन ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया। उन्होंने कहा कि सरकारें बेशक हर क्षेत्र में कार्य करती हो लेकिन हरियाणवी की अनदेखी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती। अनेक राज्यों की बोलियों को भाषा का दर्जा मिल चुका है लेकिन हरियाणवी को आज तक संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। इस बारे में राज्य सरकारों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। यही वजह है हरियाणा में आज तक अलग हरियाणवी साहित्य अकादमी का गठन किसी ने भी नहीं किया लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों में हरियाणवी भाषा विकास मंच ने निर्णय लिया है कि वो कला संस्कृति, साहित्य से जुड़े लोगों एवं आमजन को प्रेरित करेंगे और उनको समझाएंगे कि अपना वोट केवल उसी पार्टी को दे जो अपने घोषणा पत्र में हरियाणवी को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिए वचनबद्धता जताएंगी। डॉ बेचैन ने कला संस्कृति साहित्य एवं शिक्षा से जुड़े तमाम बुद्धिजिवियों और आम नागरिकों से भी निवेदन किया कि वे हरियाणवी बोली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने की जो पार्टी वचन देती है उसी को अपना वोट देवें।

सी-विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से करवाएं समाधान
रेवाडी, 17 अगस्त, अभीतक:- डीसी ने फ्लाईंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलेंस टीम (एसएसटी) को निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जाए और सी-विजिल अथवा 1950 पर आने वाली शिकायतों अथवा समस्याओं का निराकरण निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सी-विजिल एप (सिटीजन विजिल) पर आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए 100 मिनट के अंदर-अंदर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने बावल, कोसली व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता व सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित करें और इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में आए तो उस पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए मामले का निपटारा करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद, नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों में डीडीपीओ व बीडीपीओ इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करें।
सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न डालें
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ-साथ आमजन से भी ये अनुरोध किया है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार से भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट न डालें। कोई भी पोस्ट करने से पहले से उसको अच्छी प्रकार से जरूर देख लें। चुनाव आयोग व जिला प्रशासन की सोशल मीडिया पर पूरी नजर है। यदि कोई सोशल मीडिया पर गैर जिम्मेदाराना पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जिला के तीनों विधानसभा सैगमेंट के रिटर्निंग अधिकारी व नोडल अधिकारी सी विजिल एवं डीडीपीओ रेवाड़ी को निर्देश दिए कि फ्लाइंग टीम व सी विजिल तुरंत प्रभाव से एक्टिव करना सुनिश्चित करें।
विभागाध्यक्ष डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट की पालना करें – जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट की सख्त से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने कार्यालय परिसर में डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सरकारीध्अर्द्ध सरकारी संपत्ति पर किसी प्रकार का कोई राजनीतिक संदेशध् होर्डिंग ध् पोस्टरध्वॉल पेंटिंग नहीं लगी होनी चाहिए। यदि ऐसा पाया जाता है तो यह हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट प्रॉपर्टी एक्ट 1989 और संशोधित अधिनियम 1996 के अंतर्गत उल्लंघन माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
चुनावी रैली या जनसभा के लिए जरूर लें प्रशासनिक अनुमति
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने राजनीतिक दलों से आह्वान किया है कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता की दृढ़ता से पालना करें। इस दौरान कोई भी उम्मीदवार या पार्टी चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा या अन्य पूजा स्थलों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। उन्होंने कहा है कि प्रशासनिक अनुमति पर केवल जिला में निर्धारित स्थानों पर ही प्रचार सामग्री का प्रयोग किया जाए। प्रशासनिक अनुमति लेकर प्रचार-प्रसार के लिए वाहन का प्रयोग करें। इसके साथ-साथ प्रचार के दौरान अपने भाषण में जाति-धर्म विशेष और असभ्य भाषा का प्रयोग न करें। मर्यादित ढंग से अपना चुनावी प्रचार करें। किसी भी चुनावी रैली या जनसभा के लिए प्रशासनिक अनुमति जरूर लें।
अनाधिकृत रूप से प्रचार सामग्री लगाना एमसीसी की अवहेलना
डीसी ने निर्देश दिए कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान सरकारी, गैर सरकारी संपत्ति या सरकारी परिसर यानि कार्यालय भवन, परिसर और प्रतिष्ठान की पर दीवार-लेखन, पोस्टर आदि सभी प्रकार की प्रचार सामग्री लगाना प्रतिबंधित है। इसी प्रकार से सार्वजनिक संपत्ति और सार्वजनिक स्थान पर जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, रेलवे पुल, सडक मार्ग, सरकारी बसें, बिजलीध्टेलीफोन के खंभे, नगरपालिकाध्स्थानीय निकाय भवन पर प्रचार सामग्री नहीं होनी चाहिए। इसके साथ-साथ यदि ऐसा कोई करता है तो वह आदर्श चुनाव आचार संहिता और डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट की अवहेलना माना जाएगा। वहीं कोई भी राजनीतिक दल मकान या प्रतिष्ठान के मालिक की इजाजत के बिना उस पर अपनी प्रचार सामग्री चस्पा नहीं कर सकता। सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा दी हरियाणा डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए।


नोडल अधिकारी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ करें ड्यूटी का निर्वहन – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर नियुक्त किए नोडल अधिकारी
नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रेवाड़ी, 17 अगस्त, अभीतक:- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने विधानसभा आम चुनाव-2024 से संबंधित विभिन्न कार्यों व गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सभी नोडल अधिकारियों को डीसी ने शनिवार को बैठक लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने मेनपावर प्रबंधन व जिला चुनाव प्रबंध प्लान (डीईएमपी) व स्वीप गतिविधियों के लिए अतिरिक्त उपायुक्त रेवाड़ी, ट्रेनिंग प्रबंधन के लिए सीईओ जिला परिषद रेवाड़ी व डीईईओ रेवाड़ी, मैटिरियल प्रबंधन के लिए जिला राजस्व अधिकारी रेवाड़ी, ट्रांसपोर्ट प्रबंधन के लिए सचिव आरटीए रेवाड़ी व पीएलए शाखा डीसी कार्यालय रेवाड़ी, कम्प्यूटरराइजेशन, साइबर सुरक्षा, आईटी, सोशल मीडिया व कम्यूनिकेशन प्लान के लिए डीआईओ रेवाड़ी, कानून एवं व्यवस्था, वीएम और जिला सुरक्षा प्लान के लिए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी, ईवीएम प्रबंधन के लिए एक्सईएन पंचायती राज रेवाड़ी, एमसीसी लागू करने के लिए डिप्टी सीईओ जिला परिषद रेवाड़ी, खर्च मॉनिटरिंग के लिए डीईटीसी सेल्स रेवाड़ी, बैलेट पेपर व डम्मी बैलेट के लिए जिला राजस्व अधिकारी रेवाड़ी, पोस्टल बैलेट पेपर प्रबंधन के लिए एक्सईएन जनस्वास्थ्य रेवाड़ी, सर्विस इलेक्टर्स के लिए ई-बैलेट पेपर सचिव जिला सैनिक बोर्ड रेवाड़ी, मीडिया, कम्यूनिकेशन व एमसीएमसी के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रेवाड़ी, एसएमएस, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग व कम्यूनेकशन प्लान के लिए डीआईओ रेवाड़ी, इलेक्ट्रोरल रोल के लिए एक्सईएन डीएचबीवीएन कंस्ट्रक्शन रेवाड़ी, शिकायत समाधान, सी-विजिल व वोटर हेल्पलाइन के लिए डीडीपीओ रेवाड़ी, ऑब्जर्वर के लिए डीईटीसी-एक्साईज रेवाड़ी, जिला स्तरीय सिंगल विंडो परमिशन सैल के लिए जिला सांख्यिकीय अधिकारी रेवाड़ी तथा दिव्यांगज मतदाताओं (पीडब्ल्यूडी इलेक्टर्स) के लिए सचिव रैडक्रास सोसायटी रेवाड़ी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी काबु, पकड़े गए आरोपियों से चार मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 17 अगस्त, अभीतक:- थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक सदानंद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जोगिंदर निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली हाल कमल बिहार लाइनपार बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि गत 13 अगस्त को काम करने के लिए कम्युनिटी सेंटर बहादुरगढ़ आया था और मैंने कम्युनिटी सेंटर बहादुरगढ़ के मेंन गेट के पास मोटरसाइकिल खड़ी करके डिग्गी वाला रोड पर चला गया। जब मैं वापस आया तो वहां पर मेरी मोटरसाइकिल नहीं मिली जिसको कोई अज्ञात नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही नवीन कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान प्रियांशु निवासी टांडाहेड़ी झज्जर व अजीत निवासी घौबडी बिहार हाल शास्त्री नगर बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में प्रियांशु ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करके मिस्त्री अजीत के पास बेचने के लिए खड़ी करता था। चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ पकड़े गए आरोपियों से तीन अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

झज्जर यातायात प्रभारी व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया वाहन चालकों को जागरूक
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक:- शनिवार को यातायात पुलिस झज्जर व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर के विद्यार्थियों के द्वारा टू व्हीकल वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। जिस संबंध में बताते हुए झज्जर यातायात प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि दो पहिया वाहन पर हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह हमें सुरक्षा देता है। अगर आप हेलमेट का प्रयोग नहीं करते तो चोट लगने के कारण आपकी मौत होने का मुख्य कारण हेलमेट का प्रयोग नहीं करना ही होता है। चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें, इंडिकेटर का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है इसलिए खुद सुरक्षित रहकर, दूसरों की जिंदगी को भी सुरक्षित करें। इस दौरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल झज्जर के बच्चों ने भी दो पहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया।


एनएचएम कर्मचारियों का पूर्ण विश्वास सरकार द्वारा मांगे पूरी कर पोटली में रखी हैं बंद – संदीप जांगड़ा
आचार संहिता के चलते एनएचएम कर्मचारि चले गए अपनी सेवाओं पर’
एनएचएम कर्मचारियों की लंबी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल को किया स्थगित – जिला अध्यक्ष अरुण वर्मा
झज्जर, 17 अगस्त, अभीतक:-एनएचएम कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर पूरे हरियाणा भर में लगातार 21 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। एनएचएम कर्मचारी जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी अपनी ललित मांगों को लेकर लगातार हड़ताल चल रही थी जो की 21 दिन तक रही 22वें दिन हरियाणा में चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के कारण 22वें दिन राज्य स्तर पर सामूहिक रूप से सेवाएं ज्वाइन करने के सहमति की गई एवं राज्य कार्यालय को सामूहिक रूप से सेवा ज्वाइन करने का पत्र दे दिया गया, हड़ताल के चलते हरियाणा सरकार ने हमारे मांगों को पूरा कर पोटली में बंद किया हुआ है पूरे हरियाणा भर के एनएचएम कर्मचारियों को पूर्ण विश्वास है कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया हुआ है लेकिन सरकार ने अभी अपनी पोटली नहीं खोली है हरियाणा के सभी एनएचएम कर्मचारियों की मांगे जल्द पूरी होने की संभावना है एवं हरियाणा सरकार से सभी एनएचएम कर्मचारियों ने अनुरोध भी किया है कि जो भी मांग पूरी की गई है उसका जल्दी पत्र जारी करवा दिया जाए। एनएचएम कर्मचारी संघ जिला प्रधान अरुण वर्मा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुजारिश कर रहे थे हमारे मांगे जल्दी पूरी कर दें लेकिन अभी तक हमारे पास कोई मांग पूरे होने का पत्र जारी नहीं हुआ है इसलिए जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती आचार संहिता लगने के कारण हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। इसलिए जिला स्तर पर सभी एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली गई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *