NCR Abhitak News 08/09/24

बादली को कमजोर नहीं, ठाडा विधायक चाहिए – धनखड़
बूंदाबांदी होती रही और लोग धनखड़ को सुनते रहे
न्यौला, जैतपुर, मुबारिकपुर और तुंबाहेड़ी में पहुंचे औमप्रकाश धनखड़
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक:- झूठ बोलने वाला नेता नहीं बन सकता। नेता बनने के लिए हलके और प्रदेश का विकास करना होता है। जन प्रतिनिधि चुनने के बाद पांच साल तक एक ही बात कहता रहे कि मेरी नही चलती। सामाजिक तौर पर ऐसे जन-प्रतिनिधि को दोबारा वोट मांगने का अधिकार नहीं बनता। भाजपा नेता औमप्रकाश धनखड़ ने बादली हलके में चुनाव प्रचार करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि वर्ष 2005 से वर्ष 2014 तक चैधर का नारा देने वाले बताएं कि बादली के लिए क्या किया। कहां बना एसईजेड। बाढ़सा में फिल्म सीटी की बात करते थे। बड़ी बड़ी बात करने से काम नहीं होते। काम करवाने से काम होते हैं। कुलाना में महिला कॉलेज खुलवाया, पाटौदा में तीन मंजिला रेस्ट हाउस, मॉडल संस्कृति स्कूल खुलवाया। पिछले पांच से कांग्रेस विधायक एक ही बात कह रहे हैं मेरी नहीं चलती। बादली को कमजोर नहीं ठाडा विधायक चाहिए। नौकरी की तुलना करके देख लो पिछले दस वर्षों में योज्यता के आधार युवाओं को नौकरी मिली है। दोबारा युवा वर्ग ने पढ़ाई की तरफ रूझान किया है। बिना पर्ची खर्ची के युवाओं को नौकरी दी गई। पहले झज्जर के युवा नेताओं के पीछे पीछे घूमते रहते थे और लिस्ट आती तो एक ही हलके में नौकरी बंट जाती थी। झज्जर के युवा पीछे रह जाते थे। धनखड़ ने कहा कि बादली की जनता इस बार सोच समझकर अपने मत का उपयोग करे। ईवीएम का खटका दबाने से पहले एक बार उम्मीदवारों की तुलना जरूर कर ले। कौन सा उम्मीदवार हलके के लिए ठीक रहेगा। जिस विधायक को अपनी पढ़ाई लिखाई का सही से नहीं पता कि वह कितना पढा लिखा हुआ है, वह क्या काम करवाएगा। वो तो यही कहेगा कि मेरी नहीे चलती। धनखड़ रविवार को न्यौला, जैतपुर, मुबारिकपुर और तुंबाहेड़ी गांवों में पंहुचे। बुंदाबादी होती रही और ग्रामीण धनखड़ को सुनते रहे। धनखड़ ने वियतनाम में हुई शटल कॉक प्रतियोगिता की सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी प्रिया सुपुत्री वजीर को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एनसीआर को विश्वसनीय एवं प्रमाणित डेली न्यूज पोर्टल एवं यू-ट्यूब चैनल
हरियाणा अभीतक

प्रतिदिन रात्रि में ही पढें दिनभर के समाचार, कल का इंतजार नहीं
6 वर्षों से आपकी सेवा में विश्वसनीय एवं प्रमाणित नियमित न्यूज
झज्जर, रोहतक, रेवाडी व गुरूग्राम जिलों के हजारों नियमित पाठक
प्रतिदिन न्यूज पोर्टल व यू-ट्यूब चैनल का लिंक 430 से ज्यादा वाट्सएप्प ग्रुपों लिंक शेयर
… तो इंतजार किस बात का आप भी अभी जुडें

समाचारों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
8168180916, 9050000818
मेल: manmohankhandelwal7@gmail.com

Website : www.jhajjarabhitaklive.com

 

एल. ए. स्कूल झज्जर में गणेश चतुर्थी के शुभावसर पर रंगोली रेखाचित्र बनाकर सभी को शुभकामनाएं भेंट की                                                                                                                                                                                                             झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में आज गणेश चतुर्थी के शुभावसर पर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने एक रंगोली रेखाचित्र बनाकर सभी को शुभकामनाएं भेंट की। इस शुभावसर पर स्कूल प्रांगण में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। सभी विधि विधानों के आधार पर इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल मैनेजमेंट ने किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया,अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी जनकल्याण व समाज की सुख -शांति के लिए श्री गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। तीन दिनों तक लगातार पूजा-पाठ करके भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद ग्रहण किया जाएगा। स्कूल प्रबंधक के. एम. डागर और स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं। इनका पूजन सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले किया जाता है अतः यह पर्व हम सबके लिए विशेष योगदान रखता है। किसी भी नए कार्य के लिए श्री गणेश जी की स्तुति बहुत आवश्यक हो जाती है। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया कि दक्षिण भारत में इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब,पिंकी अहलावत व पुष्पा यादव ने बताया की गणेश चतुर्थी के महत्व को हमें सभी जनमानस तक पहुँचा कर अपनी हिन्दू परम्परा को आगे बढ़ाना होगा।

 

हरियाणा में प्रियंका और सोनिया गांधी भी करेंगी प्रचार
हरियाणा में प्रियंका व सोनिया गांधी 16 से अधिक रैलियां करेंगी सोनिया की रैली पानीपत या कुरुक्षेत्र में होंगी
नई दिल्ली, 08 सितम्बर, अभीतक:- हरियाणा मेँ कांग्रेस की टॉप लीडरशिप भी चुनाव प्रचार करेंगी। उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनिया गांधी तक शामिल हैं। पार्टी के एक अहम सूत्र के मुताबिक प्रियंका गांधी 16 से 20 रैलियां तक कर सकती हैं। सोनिया गांधी एक विशाल रैली करेंगी। यह रैली हरियाणा के पानीपत, कुरुक्षेत्र या ऐसी किसी जगह होंगी, जहां से पूरा हरियाणा कवर हो सके। इस रैली की जगह और दिन अभी फाइनल नहीं हुआ हैं। पार्टी के अहम रणनीतिकार के मुताबिक खरगे और राहुल के प्रचार की तारीख और कार्यक्रम पर अभी मंथन चल रहा हैं। अभी राहुल अमेरिका मेँ हैं। ग्यारह सितम्बर को राहुल स्वदेश लौट आएंगे और उनके आते हीं हरियाणा में राहुल रैली से लेकर रोड शो तक करेंगे।


भारतीय किसान संघ एक गैर राजनीतिक, राष्ट्रवादी व विश्व का सबसे बड़ा एकमात्र किसानो का संगठन हैं – प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा’                                                                                                                                                               भारतीय किसान संघ प्रदेश के हर जिले मे गौ आधारित जैविक खेती करने वाले किसानों को बढ़ावा देगा – सतीश छिकारा’
सतीश छिकारा बोले- आने वाले 3 वर्ष मे भारतीय किसान संघ की होने वाली सदस्यता को 5 लाख तक बढ़ाया जायेगा’
बहादुरगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक:- भारतीय किसान संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने भारतीय किसान संघ के आगामी 3 वर्ष के एजेंड़ो के बारे विस्तृत जानकारी दी। कार्यालय पर भारतीय किसान संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा का सुप्रीम कोर्ट सीनियर एडवोकेट डॉ. एपी सिंह व किसानो द्वारा फूल माला व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय किसान संघ किसानों द्वारा किसानो के लिए बनाया गया एक गैर राजनीतिक, राष्ट्रवादी व विश्व का सबसे बड़ा एकमात्र किसानो का संगठन हैं। यह संगठन व्यक्तिनिष्ठ नहीं हैं। यह किसान की भलाई के लिए विचारों का संगठन हैं। इसमें ग्राम समिति से लेकर, खंडो, जिलों, सभी प्रदेशो व अखिल भारतीय स्तर पर हर 3 वर्ष मे चुनाव होते हैं। जो कार्यकर्ता संगठन के लिए जिस भी स्तर पर अच्छा काम करता हैं उसे आगे बढ़ने का मौका मिलता हैं। प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि आने वाले 3 वर्ष मे भारतीय किसान संघ की होने वाली सदस्यता को 5 लाख तक बढ़ाया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि भारतीय किसान संघ प्रदेश के हर जिले मे गौ आधारित जैविक खेती करने वाले किसानो को बढ़ावा देगा। जैविक खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज के लिए मार्किट व वाजिब भाव की भी गारंटी लेगा। इसके लिए भारतीय किसान संघ ने प्रदेश कार्यालय बनाने का निर्णय लिया हैं। जिसमें किसान के खेत की लगातार मिट्टी की जाँच व उसकी उपज के जैविक होने की प्रमाणिकता तय करना भी सुनिश्चित करेगा ताकि जैविक के नाम पर नकली काम करने वालों पर और जनता को लूटने वालों को लगाम लगे और असली जैविक पैदा करने वाले किसान को फायदा पहुँचे। आज के दिन कैंसर, हार्ट अटैक जैसी बीमारिया जो फैल रही हैं उसका कारण जहर युक्त खाना व पानी मुख्य कारण हैं। प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि आने वाले दिनों मे हम पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के लिए भी काम करेंगे। जहाँ तक बीटी बीज व जीएम बीज कम्पनियो द्वारा किसानो को ज्यादा उत्पादन देने के चककर मे लुटा जा रहा हैं। हम इसका विरोध करते हैं। क्योंकि यह हर जीव के लिए घातक हैं। हम किसान को देशी बीज के लिए पक्षधर हैं।

गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 11 सितंबर का अभिनंदन’
माताओं के सम्मान का विशिष्ट दिवस
सिलीगुडी, 08 सितम्बर, अभीतक:- कुछ वर्षों से 11 सितंबर के दिन को भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद जी ने भारत की संस्कृति से विश्व के लोगों को दर्शन करवाया था तो संसार के लोगों ने भारत देश की, भारत माता की जय जयकार की थी। हमें बड़ी खुशी है कि देश के लोग स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाते हुए 11 सितंबर के दिन भारत माता के रूप में अपनी ष्मांष् का अभिनंदन करते हैं और आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। गायत्री शक्तिपीठ सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल परिवार डॉ. विजय कुमार द्वारा न्यूज अड्डा चैनल द्वारा सभी देशवासियों से आह्वान किया गया है कि 11 सितंबर भारत माता अभिनंदन दिवस राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है तथा गायत्री परिवार इस दिवस को मान्यता प्रदान करता है राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सभी संस्थाओं को सूचना प्रेषित कर रहे हैं कि हर वर्ष 11 सितंबर के दिन भारत माता अभिनंदन दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाएं तथा सुनिश्चित करें कि देश में हर मां का सम्मान हो। भारत माता अभिनंदन दिवस के प्रणेता डॉक्टर पुरुषोत्तम दास जो की भारत माता अभिनंदन संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनका भी हार्दिक आभार प्रकट करते हैं और श्रीमती ऋतु गर्ग संगठन राष्ट्रीय प्रभारी का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। जिन्होंने हमें इस विशिष्ट दिन से अवगत करवाया और हमारी संस्कृति के उत्थान के लिए सभी की प्रेरणा बने। देश में 11सितंबर के दिन भारत माता अभिनंदन दिवस मनाया जाना बेहद जरूरी। क्योंकि यह दिन माताओं के अभिनंदन का दिन है। भारत माता को गौरवान्वित करने का दिन है। स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा हिंदू संस्कृति को विश्व पटल पर रखने का दिन है। भारत माता की जय बोलना चाहिए। हमें भारत माताअभिनंदन दिवस भी अवश्य मनाना चाहिए।

शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में तीन महिलाएं सहित 97 युवाओं ने किया रक्त का दान
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक:- गांव धरौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965 भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद होने वाले लांस नायक हवा सिंह लांबा धारौली के सम्मान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, झज्जर के सहयोग से शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में आयोजित नोवे रक्तदान शिविर में दूसरों को जिंदगी देने के लिए तीन महिलाएं सहित 97 युवाओं ने रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसाइटी, झज्जर से दीपक कुमार की टीम मोजूद रही। धारौली के दंपति श्री धर्मेंद्र लांबा ने 11वीं बार और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शर्मिला लांबा ने तीसरी बार रक्तदान किया प् जिला झज्जर के अंबोली गांव की मनीषा देवी और रेवाड़ी के सुधराना गांव की लक्ष्मी सिंह ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि धारौली के दंपति श्री धर्मेंद्र लांबा ने 11वीं बार और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शर्मिला लांबा ने तीसरी बार रक्तदान करके किया। रेवाड़ी के सुधराना गांव की रक्तदानी लक्ष्मी सिंह और 37 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी नितेश भौरिया, प्रो. अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए रक्तदानियों की होंसला अफजाही की। शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बेखुबी निभा रहे रक्तदानी मास्टर श्री हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी ने रक्तदान शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 21 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि रक्तदानी मंजीत अम्बोली, प्रो. श्री हँस बैग्स हाउस, कोसली, मास्टर श्री हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी, रक्तदानी सोनू धारौली प्रो. सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर कोसली, झाडोदा निवासी जिला रेवाड़ी के रक्तदानी दीपक सोलंकी, कोसली के कमला मेडिकल स्टोर के प्रो. विक्रम यादव, मास्टर श्री रोहित यादव कोसली, भाकली के रक्तदानी मास्टर श्री सतीश यादव, मास्टर पवन कुमार जी, गांव धनीरवास निवासी आदि की तरफ से रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग रहा। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित युवा रक्तदानी मंजीत अम्बोली, श्री हँस बैग्स हाउस कोसली ने पहले 50 रक्तदाताओं को एक -एक जेड प्लांट निःशुल्क भेंट स्वरूप किया।

 

संस्कारम स्कूल के बच्चों ने किया नए संसद भवन का अवलोकन
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक:- संस्कारम स्कूल, खातिवास के छात्र छात्रों द्वारा शनिवार, 7 सितंबर 2024 को दिल्ली संसद भवन का अवलोकन किया गया। विद्यार्थियों में नए संसद भ्रमण को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। बच्चों ने राष्ट्रपति भवन, कर्तव्य पथ, संसद भवन को नजदीक से देखा। विद्यार्थियों के राजनीति ज्ञान को बढ़ाने के लिए दिल्ली संसद में इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल द्वारा कक्षा छठी से बारहवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को संसद भ्रमण कराया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था। बच्चों ने इस दौरे में संसद भवन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राओं ने लोकसभा और राज्यसभा की बैठने की व्यवस्था, कार्यपालिका, न्यायपालिका, संसद भवन की लाइब्रेरी और संविधान के मुख्य विषय की जानकारी ली। छात्र छात्राओं ने जब नया संसद भवन देखा तो वह चहक उठे। विद्यार्थियों में संसद भ्रमण को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली। बच्चों ने म्यूजियम का भी अवलोकन किया। संसद का इतिहास और उसकी भौगोलिक जानकारियां म्यूजियम में उपलब्ध थीं। राष्ट्रपति की कुर्सी व नए संसद भवन का बाहरी दृश्य विद्यार्थियों के लिए रोमांच का विषय रहा। स्कूल के चेयरमैन डॉ महिपाल ने कहा कि स्कूल की ओर से यह भ्रमण बच्चों को देश के संसद भवन के बारे बताने के लिए करवाया गया है। देश को चलाने वाली संसद की कार्यप्रणाली के बारे बच्चों को पता होना बेहद जरूरी है।

शिक्षा में नवाचार के लिए बिसे लाल को शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया
भरतपुर, 08 सितम्बर, अभीतक:- भरतपुर सोनहत विधायक की रेणुका सिंह की मौजूदगी में शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के तहत शिक्षादूतपुरस्कार का वितरण किया गया। शिक्षक के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के कार्य के लिए जिला स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से विकासखंड खड़गवां से शासकीय प्राथमिक शाला मेंड्रा के शिक्षक बिसे लाल को शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित किया गया। बिसे लाल को उक्त सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान करने, खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करने, खिलौने से शिक्षा प्रदान करने, सहायक शिक्षक सामग्री से रोचक तरीके से शिक्षा प्रदान की। घर में भी बच्चों को पढ़ाई का उचित माहौल बनाने हेतु अंगना मां शिक्षा कार्यक्रम के तहत माता का उन्मुखीकरण करने, शिक्षा सप्ताह और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और बच्चों में जागरूकता फैलाने राष्ट्रीय पर्वों में सक्रिय भागीदारी निभाने, सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रति रूझान पैदा कर प्रस्तुति कराने, कहानी उत्सव, मातृ पितृ दिवस, गुरु पूर्णिमा शिक्षक दिवस जैसे महती योजना के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व नैतिकता की भावना को विकसित करने, माता-पिता गुरु सहित बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने बच्चों में सामुहिकता और सहयोग की भावना को बलवती करने, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पदाधिकारी और सदस्यों जनप्रतिनिधियों को शाला के विकास में प्रेषित करने, बस्तविहीन दिवस पर विविध गतिविधि आयोजित करने, स्मार्ट टीवी के माध्यम से पढ़ाई करने, कबाड़ से जुगाड़, गुब्बारा कार, लोक नृत्य सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई में करने हेतु प्रेरित किया। उनके दुरुपयोग से होने वाली हानियों से वाकिफ कराने, बच्चों को योग के साथ ही खेलकूद में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु प्रयास करने हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया है। शिक्षक ने बताया कि इस पुरस्कार से प्राप्त राशि को शाला के भौतिक विकास में व्यय किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सभी विकासखंड के बीईओ, एबीईओ,बीआरसी, प्राचार्य कई शिक्षक की गरिमा में उपस्थिति रही।

 


विधानसभा चुनाव के चलते एग्जिट पोल पर रहेगा प्रतिबंध – डीसी
रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक:- हरियाणा विधानसभा के 15वें आम चुनाव के चलते भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशानुसार चुनाव अवधि के दौरान जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एग्जिट पोल के प्रकाशन पर प्रतिबंध रहेगा। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के चलते बुधवार 18 सितंबर को सुबह 7 बजे से शनिवार 5 अक्टूबर को शाम 6ः30 बजे तक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य तरीके से प्रसार के माध्यम से एग्जिट पोल के किसी भी प्रकाशन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर (बुधवार) को प्रातरू 7 बजे से पांच अक्टूबर (शनिवार) को सायं 6ः30 बजे तक की अवधि, जिसके दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल का संचालन, प्रकाशन, प्रचार करना या किसी अन्य तरीके से किसी भी एग्जिट पोल के परिणाम को प्रसारित करने पर प्रतिबंध रहेगा।

विस चुनाव के तहत राजनीतिक दलों को जारी किए जाएंगे रंगीन पास – डीसी
रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की ओर से हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के तहत स्टार कैंपेनर, पार्टी ऑफिस बेरियर, प्रचार सामग्री वाहन व प्रचार वाहन राजनीतिक पार्टी को रंगीन पास जारी करने का निर्णय लिया है ताकि उनकी पहचान आसानी से की जा सके। उन्होंने बताया कि राजनीतिक पार्टी को स्टार कैंपेनर-पार्टी ऑफिस बेरियर के लिए लाल, प्रचार सामग्री वाहन हरा तथा प्रचार वाहन के लिए पीला रंग का पास जारी किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं।


चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के 3 दिनों के अंदर-अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 3 -3 प्रतियां देना अनिवार्य – डीसी
रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर लगाई गई आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत चुनाव घोषणा पत्र के संबंध में जारी निर्देशानुसार सभी राजनीतिक पार्टियों या चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करने की तिथि के बाद 3 दिनों के अंदर-अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में हिंदी व अंग्रेजी में तीन-तीन प्रतियां जमा करवानी होंगी। डीसी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता के सभी पहलुओं का गहनता से अध्ययन करें और चुनाव के दौरान इसकी पूर्णतरू अनुपालना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के पैरा-8 के उप क्रमांक (।।।) के अनुसार चुनाव घोषणा पत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और वादों की विश्वसनीयता के हित में, यह अपेक्षा की जाती है कि घोषणापत्र वादों के औचित्य को भी प्रतिबिंबित करे और मुख्य रूप से इसके लिए वित्तीय आवश्यकता को पूरा करने के तरीकों और साधनों को रेखांकित करें और मतदाताओं का विश्वास केवल उन वादों को पर होना चाहिए जिनका पूरा होना संभव हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक-चरण चुनाव के मामले में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के तहत निर्धारित निषेधाज्ञा अवधि के दौरान घोषणा पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आज गांव बालावास जाट में – नोडल अधिकारी स्वीप
रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन विधानसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। जिला प्रशासन विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से सोमवार 9 सितंबर को प्रातरू 10 बजे से स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियों के तहत बावल खण्ड के गांव बालावास जाट के राजकीय विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को बढ़चढ़कर मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं एडीसी अनुपमा अंजलि ने दी। उन्होंने बताया की जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से स्वीप गतिविधियों के तहत जिला के सभी खंडों को कवर किया जाएगा।

राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज सभागार में रविवार को आयोजित पायलट रिहर्सल को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह। रिहर्सल के दौरान ईवीएम की जानकारी देते मास्टर ट्रेनर।

विधानसभा आम चुनाव 2024
निष्पक्ष, स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करवाने में पीठासीन अधिकारियों का अहम योगदान – डीसी
विधानसभा चुनाव को लेकर राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज सभागार में प्रथम पायलट रिहर्सल आयोजित
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी इन्फोर्मेशन हैंडबुक को ध्यान से पढ़ें अधिकारी
संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया के बारे में पीठासीन अधिकारियों को दी विस्तार से जानकारी
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक:- जिला में विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रथम चरण की पायलट रिहर्सल बहादुरगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज के सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि आगामी 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हेतु मतदान के लिए तैयारी जोर शोर से जारी हैं और चुनाव के दृष्टिगत अधिकारियों व कर्मचारियों की रिहर्सल के चरण शुरू हो चुके हैं। रविवार को पीठासीन अधिकारी व वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल का आयोजन किया गया। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को सम्बंधित एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया व ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर विस्तार से अधिकारियों को जानकारी दी। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और चुनाव में ड्यूटी लगना अपने आप में गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी कर्मचारी और अधिकारी आयोग द्वारा जारी इन्फोर्मेशन हैंडबुक को ध्यान से पढ़ें। जिले में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को संवेदनशीलता व गंभीरता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मतदान बूथ के लिए डिस्पैच होने के बाद पोलिंग पार्टियां केवल निर्धारित वाहन में ही जाएं। ईवीएम केवल जीपीएस लगे निर्धारित वाहन में सुरक्षा बलों के साथ ही मूवमेंट करेगी। डीसी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया व चुनावों से संबंधित अन्य कार्यों को निर्धारित नियमावली के तहत समय सारिणी के अनुरूप पूरा करवाने के लिए पहला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से सेशन वाइज सभी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित नियमों की जानकारी देने के साथ साथ ईवीएम व वीवीपैट की हैंडलिंग के लिए तकनीकी रूप से भी कुशल बनाया जा रहा है।
चुनाव के लिए पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि 807 मतदान केंद्रों पर वोटिंग करवाने के लिए पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारी व पोलिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रविवार को दो सत्रों के दौरान 2 हजार 242 अधिकारियों को बैच के अनुसार ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग सभी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए अति आवश्यक है, क्योंकि ट्रेनिंग के जरिये की मतदान की पूरी प्रक्रिया को आयोजित कैसे कराया जाना है इसकी विस्तृत जानकारी अधिकारी को दी जाती है।
12 सितम्बर तक जारी रहेगी नामांकन प्रक्रिया
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि झज्जर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए गत 5 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया जारी है,जोकि 12 सितंबर तक जारी रहेगी। 16 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया चलेगी। पांच अक्टूबर को मतदान होगा,जबकि 8 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। झज्जर जिले के सभी चार विधानसभा की ईवीएम के लिए राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं व यहां पर जिले की मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी।
वोटिंग 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार झज्जर जिला में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग 5 अक्टूबर को होगी। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होगी और शाम को छह बजे तक मतदान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान एडीसी एवं स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए।
रिहर्सल में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी बादली सतीश यादव, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी बेरी रविंद्र मलिक, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, तहसीलदार मातनहेल जयवीर सिंह, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह, उमेद सिंह,नायब तहसीलदार झज्जर कीर्ति रानी,निर्वाचन नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,सुनील डांगी, मनोज कुमार,प्रिंस कुमार सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के भजन पार्टी कलाकार गीतों के माध्यम से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए।

विधानसभा आम चुनाव 2024
लोकतंत्र का महापर्व पांच अक्टूबर को, मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लें वोटर – डीसी
जिलाभर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली,आंगनवाड़ी वर्कर,स्कूली विद्यार्थी मतदाताओं को बढ़चढ़ कर मतदान करने का दे रहे संदेश
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से वाल पेंटिंग, होर्डिंग्स व प्रचार के विभिन्न माध्यमों के जरिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जोकि मतदाताओं को जागरूक करने में मददगार बन रही हैं। वहीं स्वीप गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण संस्थाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग,रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इन दिनों मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर लगी प्रचार सामग्री मतदाताओं का ध्यान सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं और मतदाताओं को 5 अक्टूबर को मतदान के दिन बढ़चढ़ कर मतदान करने का आह्वान कर रही हैं। जिला में जगह-जगह लगी मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री बैनर, होर्डिंग्स आदि मतदाताओं को बढ़चढ़ कर मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की भजन मंडली द्वारा गांवों में गीतों के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, प्रचार-सामग्री के माध्यम से आमजन को मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 की भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने पात्र मतदाताओं से आगामी 5 अक्टूबर को बढ़ चढ़कर मतदान का आह्वान किया।
जिला के गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग कर्मी मतदान के प्रति जागरूक करते हुए।

 

दिव्यांग व 85 वर्ष की आयु वर्ग से अधिक के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की                                                                                                                                                                       चंडीगढ, 08 सितम्बर, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र में दिव्यांग व 85 वर्ष की आयु वर्ग से अधिक के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा वैकल्पिक है। श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ उठाने के लिए, फार्म 12-डी भरकर चुनाव अधिसूचना (05 सितम्बर, 2024) के 5 दिनों के भीतर रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन करना होगा। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग मतदाताओं को 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की एक प्रति जमा करवानी होगी तथा मतदान सूची में चिन्हित होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाताओं के घर से बी.एल.ओ. फार्म 12-डी प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारियों की टीम मतदाता का वोट लेने के लिए उसके घर पर जाएगी। इस प्रक्रिया में एक वीडियोग्राफर तथा पुलिस सुरक्षाकर्मी मतदान अधिकारियों के साथ रहेगा। मतदान की यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार होगी व मतदान की गोपनीयता बनाई रखी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 5 वर्ष में एक बार आने वाले आम चुनाव को हर किसी नागरिक को पर्व के रूप में मनाना चाहिए। हरियाणा में 5 अक्तूबर, 2024 को विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतदान होना है और इस पर्व में हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने वोट की आहुति डालनी चाहिए।

प्रवासी व पूर्वांचल समाज का प्रदेश की राजनीति में अहम योगदान -राजेश भाटिया
विधानसभा चुनावों को लेकर प्रवासी परिषद के आह्वान पर हुई बैठक
फरीदाबाद, 08 सितम्बर, अभीतक:- प्रवासी परिषद की एक बैठक तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल में सम्पन्न हुई। बैठक में फरीदाबाद व पलवल की नौ विधानसभा क्षेत्रों से प्रवासी व पूर्वाचल समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने शिरकत की। सर्वप्रथम प्रवासी परिषद के संस्थापक राहुल झा ने मुख्यातिथि राजेश भाटिया का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राजेश भाटिया ने कहा कि प्रवासी एवं पूर्वांचल समाज का प्रदेश की राजनीति में अह्म योगदान है, यह मेहनतकश समाज हरियाणा में आकर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है, खासकर फरीदाबाद में इस समाज का सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढकर योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव है, इसलिए प्रवासी व पूर्वांचल समाज को अच्छे उम्मीदवारों को समर्थन देकर राजनीति में आगे बढने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर प्रवासी परिषद के संस्थापक राहुल झा ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनावों में बढ़चढकर अपने मत का प्रयोग करे और ऐसे उम्मीदवार को अपना मत दे और न केवल उनके क्षेत्र का विकास करे बल्कि समाज को भी एकजुट करके उसके उत्थान के लिए कार्य करे। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिया गया एक-एक मत आपको भविष्य में सशक्त और मजबूत बनाने का काम करेंगा। इस अवसर पर प्रवासी व पूर्वांचल समाज के लोगों ने अपने मत का सही प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश भाटिया ने कहा कि यह चुनाव जनता के मुद्दों का चुनाव है इसलिए लोग किसी झूठे प्रलोभन व लालच में न आए बल्कि ईमानदार, शिक्षित और ऐसे उम्मीदवार को वोट दे जो उनका पांच सालों तक विकास करे और उनके दुःख-सुख में भागेदारी निभाए वहीं समाजसेवी अनुपमा बख्शी ने भी महिलाओं से अपील की कि वह भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागेदारी निभाएं और स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को जिताकर विधानसभा में भेजे जो उनके क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का समाधान करवा सके। इस मौके पर रवींद्र झा, दिलीप, संतोष पटेल, प्रमोद ,संजीत, गौतम, संजीत, शुद्धांशु, बंटी, शिवम, वीरेंद्र मिश्रा, मोनू, करण, शंकर, प्रेम, राम बदन, राम भजन, अमित टंडन, देवेंद्र बख्शी, सुभाष, राकेश, सुजीत व प्रवासी समाज के अन्य साथी उपस्थित रहे।

 

झज्जर एडीआर सेंटर हमारा है, हर गरीब के लिए खुला दरबार है
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के पैरा लीगल वॉलिंटियर शिवधन द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत पर बहुत अच्छी कविता बनाई है ये लोक अदालत लगवा दी। सुप्रीम कोर्ट ने सब को मिल जा न्याय कोर्ट में। ये महिला उत्पीड़न बंद हो जा और घरेलू हिंसा बंद हो जा। और बुढ़ापे का प्रबंध हो जा। पड़े सेवा करनी छोरट ने। और व्हीकल का चालान हुआ हो। चाहे बैंक चेक बाउंस हुआ हो। यहां तालमेल कमेटी बने, सब सुलझा दे कोर्ट में। हुई इंतकाल में देरी हो, मिटे सारी हेरा फेरी हो। चाहे हुई लोन में देरी हो, इस सेटलमेंट की शोहरत में। चाहे कैंप हो या हो क्लीनिक, सब अपना फर्ज निभाते हैं। यहां हर बार लोक अदालत लगाई जाती है सेशन जज की अगवाई में। झज्जर एडीआर सेंटर हमारा है, हर गरीब के लिए खुला दरबारा है, यहां पक्ष विपक्ष को मिलवाया जाता है, मेडिएटर की अगवाही में। ये लोक अदालत हमारी है, और भ्रष्टाचार बीमारी है। यहां गरीबों की सुनवाई हो, मीटे चिंता और लाचारी हो। यहां सब पर प्रबंध कर रखा है सीजेएम श्री विशाल ने। पैरा लीगल वॉलिंटियर श्री शिवधन ने बताया कि 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झज्जर व बहादुरगढ़ में किया जायेगा लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

 

हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक रोहतक में सम्पन्न हुई
रोहतक, 08 सितम्बर, अभीतक:- हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ रोहतक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक कांग्रेस भवन रोहतक में सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देबी सिंह देशवाल ने की तथा मंच का संचालन दिलबाग सिंह रूहिल और आनन्द स्वरूप ने किया। बैठक में सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार को कर्मचारी विरोधी, रिटायर्ड कर्मचारी विरोधी, किसान विरोधी, खेल और खिलाड़ी विरोधी, बेरोजगारी विरोधी, सरपंच एवं छोटी सरकार विरोधी, अग्निवीर तथा सैनिक विरोधी नेताओं की जमकर आलोचना की और 5 अक्तूबर को विधानसभा के चुनाव में भाजपा को हराकर उदयभान सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक को एडवोकेट सिद्धार्थ बतरा प्रतिनिधि स्थानीय विधायक बी बी बतरा, चेयरमैन महाबीर सिंह मलिक, सीनियर उपाध्यक्ष देवराज नान्दल, उपाध्यक्ष राजरानी, उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह रूहिल, सचिव आनन्द स्वरूप, जिला प्रधान राजेन्द्र सिंह फौगाट, जिला प्रधान देबी सिंह देशवाल, प्रैस आडिटर डॉ रमेश देहराज, जिला झज्जर के प्रधान देवेन्द्र यादव, प्रेम नगर कॉलोनी प्रधान बदन सिंह तोमर आदि ने सम्बोधित किया। एडवोकेट सिद्वार्थ बतरा ने अपने पिता स्थानीय विधायक बी बी बतरा के लिए सभी से वोट के लिए आर्शीवाद मांगा और बुधवार 11 सितम्बर को बी बी बतरा के चुनाव कार्यालय में हवन के लिए 9ः30 बजे सभी को आमंत्रित किया और बताया कि उसी दिन हवन के बाद 10ः30 बजे अम्बेडकर चैक पर कांग्रेस भवन में इक्ट्ठे होगे और विधानसभा के लिए नामांकन भरा जायेगा। इस मौके पर विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेगेे और अपना संदेश जनता को देगें। रिटायर्ड कर्मचारी कांग्रेस सैल के प्रान्तीय चेयरमैन महाबीर सिंह मलिक ने कहा कि हरियाणा में लाखो रिटायर्ड कर्मचारी बूथ स्तर तक काम करेगे और भाजपा को उखाड़ फैकेगें तथा उदयभान सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाने का काम करेगें। उन्होंने आगे बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों को चुनाव घोषणा पत्र में लिख दिया है और सरकार बनने के बाद इन मांगों को पूर्ण किया जायेगा। प्रमुख मांगे – ओ. पी. एस बहाल करना, 65-70-75 वर्ष आयु पर 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत, 15 प्रतिशत क्रमशः मूल वेतन में वृद्धि करना, कैशलैस मैडिकल सुविधा लागू करना, मैडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 3000 रूपये करना, फैमिली पैंशनर को एल.टी.सी देना।


राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झज्जर व बहादुरगढ़ में – चेयरमैन
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चैयरमेन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में झज्जर व उपमंडल बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 14 सितंबर को किया जाएगा। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवम सत्र न्यायाधीश श्री अजय तेवतिया ने आह्वान किया राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़ चढकर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व फैक्ट्री इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल तरीके से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन श्री अजय तेवतिया ने लोगांे से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया हैं।
श्री अजय तेवतिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैंन जिला एवं सत्र न्यायाधीश झज्जर

 

कांग्रेस-आप में समझौता, 10 नहीं पांच सीटों पर लड़ेगी आप, ये होंगे उम्मीदवार
झज्जर, 08 सितम्बर, अभीतक:- हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन तय है। वहीं अब सीट समझौते पर दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है। आप ने हरियाणा में 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, हालांकि अब बात पांच सीटों पर बनी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट समझौते पर सहमति बन गई है। दोनों दल लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी हरियाणा में पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। संभावना है कि गठबंधन का एलान सोमवार को हो सकता है। शनिवार के बाद रविवार को भी हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच बैठक हुई। सूत्रों का दावा है कि आप 10 सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इनकार दिया। कांग्रेस ने पांच सीटों का ऑफर दिया है, जिस पर आप ने सहमति जताई है। सूत्रों का दावा है कि इन सीटों पर पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण देने पर सहमति बनी है। उधर, आप पार्टी की ओर से पंजाब के साथ ही लगती गुहला चीका सीट भी मांगी है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है। दरअसल, लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत आप ने कुरुक्षेत्र सीट से डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा था। नौ विधानसभा वाले इस लोकसभा क्षेत्र में आप ने गुहला चीका, पिहोवा, शाहाबाद और कलायत हलकों में जीत दर्ज की थी। शेष पांच सीटों पर भाजपा जीती थी। आप पार्टी इसी जीत को आधार बनाते हुए इन चारों सीटों के साथ साथ एनसीआर में सीटें चाह रही थी। वहीं, सपा पहले ही हरियाणा में चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके समर्थक गठबंधन के लिए हरियाणा में प्रचार करेंगे।
आरजू भी है, हसरत भी है और उम्मीद भी है – चड्ढा
आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का कहना है कि कांग्रेस और उनकी पार्टी दोनों अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को किनारे रखकर हरियाणा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और उन्हें अच्छे नतीजे की उम्मीद है। सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर हर बिंदु पर टिप्पणी नहीं की जा सकती। दोनों पार्टियों को गठबंधन बनाने की इच्छा और उम्मीद है। चड्ढा ने कहा कि आरजू भी है, हसरत भी है और उम्मीद भी है।
सकारात्मक दिशा में हुई बैठकें
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि गठबंधन को लेकर ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी ने कम सीटों पर समझौता कर लिया है। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। आप को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं। सकारात्मक दिशा में बैठकें हुई हैं।
इन सीटों पर लड़ेगी आप, ये संभावित उम्मीदवार
कलायत: यहां से आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ढांडा कैथल के गांव किठना से हैं और यहां पिछले काफी समय से सक्रिय हैं।
जींद: यहां से आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट वैश्य समाज बाहुल्य की है। इससे पहले कई बार यहां से वैश्य समाज के नेता विधायक बन चुके हैं। डॉ. गुप्ता जींद के गांव शामलो कलां के मूल निवासी हैं।
पिहोवा: कुरुक्षेत्र जिले की पिहोवा विधानसभा पंजाब के साथ लगती सीट है। भगवंत मान की यहां ससुराल है। पूरा इलाका पंजाबी बाहुल है। खुद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पिहोवा में कई रैलियां कर चुके हैं। यहां पर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर एक्टिव हैं।
पानीपत ग्रामीण: यह जाट बाहुल्य क्षेत्र है। आप का जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक है और हलके के बड़े गांव उग्राखेड़ी के रहने वाले हैं। वह यहां चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। दूसरा, पार्टी यहां पर आप को प्रवासी मतदाताओं से उम्मीद है।
गुरुग्राम और ओल्ड फरीदाबाद: दोनों सीटें दिल्ली के साथ लगती हैं और दिल्ली में भी आप की सरकार है। इसलिए शहरी क्षेत्र के साथ प्रवासी मतदाताओं वाली इन सीटों पर भी आप को विशेष उम्मीद है।


आम आदमी पार्टी एक अनुशासित पार्टी – सुशील गुप्ता
दिल्ली, 08 सितम्बर, अभीतक:- आप हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, आम आदमी पार्टी एक अनुशासित पार्टी है, पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर रहा हूं। हमारे कार्यकर्ता, परिवार जोड़ो अभियान से जुड़े हुए हैं, केजरीवाल की गारंटी गांव-गांव जा रही है, हमारी जनसभाएं चल रही हैं। सभी नेता पूरी तत्परता से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी में लगे हैं। यह सही है कि समझौते (आप-कांग्रेस) की बातचीत चल रही है, एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं यही कहूंगा कि अरविंद केजरीवाल जो भी फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं… आम आदमी पार्टी एक मजबूत पार्टी है, कोई हमारे संयम को हमारी कमजोरी न समझे, हम प्छक्प्। गठबंधन के साथी हैं और उम्मीद करते हैं कि गठबंधन सम्मानजनक तरीके से आगे बढ़ेगा लेकिन आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *