


एल. ए. स्कूल के बच्चों ने साइंस ओलम्पियाड में किया बेहतरीन प्रदर्शन
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने साइंस ओलम्पियाड में बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रा अदा, मोक्ष, वरुण, पीयूष, प्रतिज्ञा, कशीश भारद्वाज, मोहनी वत्स, चंचल, दीक्षा, जतिन, खुशी कश्यप ने एक्सीलेनस गोल्ड मैडल प्राप्त किए। दो छात्र वरुण व पीयूष का जोनल लेवल पर सलेक्शन हुआ है। इस प्रतियोगिता में कुल 88 बच्चों ने भाग लिया था। बच्चों की इस सुनहरी सफलता पर प्रबन्धक के.एम.डागर ने खुशी का इजहार करते हुए सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान की। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने इस सफलता खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी कड़ी मेहनत कर साइंस ओलम्पियाड में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। साइंस टीचर हिना शर्मा, अपूर्वा, वरिन्द्र भट्टी व प्रीति को बच्चों के मार्गदर्शन के लिए भी मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने इस मौके पर अपनी खुशी का इजहार कर सभी बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की। इसलिए अवसर पर स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव के साथ भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा के साथ सभी अध्यापक मौजूद रहे।

एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड द्वारा विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक यात्रा का किया गया आयोजन
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड की तरफ से विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें तीसरी से पांचवी कक्षा के छात्रों को प्रतापगढ़ फार्म पर ले जाया गया। वहां पर बच्चों ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया। विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों का आनंद लिया तथा हरियाणवी संस्कृति के वह स्तंभ जो अब मुख्य जीवन धारा से विलुप्त हो चुके हैं उन चीजों का वहां अवलोकन किया। यह यात्रा शैक्षणिक भ्रमण के साथ-साथ बच्चों के लिए मनोरंजन का साधन भी रही। निदेशक श्री बलराज फौगाट जी ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को हरियाणवी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ आने वाली वार्षिक परीक्षा से पहले होने वाले स्ट्रेस को कम करने का भी एक माध्यम था ताकि बच्चे मुख्य परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सके ।


प्रदीप दहिया, डीसी झज्जर
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का सपना – डीसी
विकसित भारत युवा संसद में हिस्सा लेने का सुनहरा अवसर
युवा राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा सकते हैं विकसित भारत विषय पर अपने विचार
विकसित भारत युवा संसद के लिए 9 मार्च तक करें आवेदन
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका है और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत युवा संसद का आयोजन करवाया जा रहा है। इस आयोजन का हिस्सा बनकर अपने युवा विकसित भारत से जुड़े अपने विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विकसित भारत के विषय पर विचार रखने का सुनहरा अवसर है। विकसित भारत युवा संसद आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 18 से 25 वर्ष के युवा ष्माय भारत पोर्टलष् पर जाकर जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को माय भारत पोर्टल पर ष्विकसित भारतष् से जुड़े विषय पर एक मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। जिसके बाद जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा चुने गए 150 युवा ष्विकसित भारत युवा संसदष् में भाग लेने का मौका पाएंगे। इनमें से चयनित 10 प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में शामिल होंगे और फिर राज्य से चुने गए प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद में अपने विचार रखेंगे व राज्य स्तर से तीन युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की विकसित भारत युवा संसद में मंच पर अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है। नेहरू युवा केंद्र ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है। युवा इस आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए युवा नेहरू युवा केंद्र कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
नकल मुक्त परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों पर चाक चैबंद सुरक्षा
परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम व शिक्षा अधिकारी कर रहे हैं औचक निरीक्षण
नकल रहित परीक्षाओं के लिए एसडीएम और फ्लाइंग स्क्वॉड लगातार फील्ड में सक्रिय
जिले में नकल मुक्त आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाएं, नकल रोकने के लिए प्रशासन ने बनाई विशेष रणनीति
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल मुक्त आयोजित करवाने के लिए जिला प्रशासन पुख्ता रणनीति के साथ कार्य कर रहा है। डीसी प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में प्रशासनिक व शिक्षा अधिकारी फील्ड में सक्रिय हैं और परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। एसडीएम व शिक्षा विभाग के फ्लाइंग दस्तों ने गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। परीक्षा स्थलों पर फ्लाइंग दस्तों के साथ-साथ एसडीएम द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीसी प्रदीप दहिया द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाओं को पूरी तरह नकल मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को चाक-चैबंद किया गया है। एसडीएम फ्लाइंग दस्तों द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए एग्जाम सेंटरों पर परीक्षार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, निगरानी तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें व ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी के निर्देशः ड्यूटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
डीसी ने सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अगर किसी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों का दौरा करने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने कहा कि डीसी प्रदीप दहिया के नेतृत्व में शिक्षा विभाग परीक्षाओं को निष्पक्ष और नकल मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।




डीसी प्रदीप दहिया।
जिले में पीएम आवास योजना- ग्रामीण का सर्वे शुरु, जरूरतमंद पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का मकान
पीएमएवाई-जी योजना से साकार होगा पक्के मकान का सपना
ग्राम सचिवों को लगाया सर्वेयर, गांव-गांव जाकर करेंगे पात्र परिवारों के आवेदन
आवास प्लस एप से स्वयं भी कर सकते हैं आवेदन
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में सर्वे का कार्य शुरु हो चुका है। यह योजना ऐसे परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो बेघर हैं या फिर कच्चे व जर्जर मकान हैं। ग्राम सचिवों द्वारा गांवों में सर्वे किया जा रहा है, ताकि जिले में प्रत्येक जरूरतमंद पात्र परिवार को स्थायी व पक्के आवास का लाभ मिल सके। इसके अलावा ग्रामीण भी आवास प्लस मोबाइल एप के जरिये स्वयं आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि भारत सरकार की यह योजना गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास प्रदान करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला परिषद सीईओ मनीष फोगाट ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर सर्वे 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रशासन ने ग्राम सचिवों को सर्वेयर नियुक्त किया है, जो गांव-गांव जाकर पात्र परिवारों की पहचान कर योजना के लिए उनका आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो पात्र ग्रामीण चाहते हैं कि उनका नाम योजना में शामिल हो, वे श्आवास प्लसश् एप के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। जिला परिषद सीईओ ने कहा कि सभी ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो। योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो सरकारी मानदंडों के अनुरूप पात्र हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मकान निर्माण के लिए तीन किस्तों में 1.38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पहली किस्त के रूप में 45 हजार, दूसरी किस्त 60 हजार रुपये की व तीसरी किस्त 33 हजार रुपये की प्रदान की जाती है।
ग्राम सचिव घर आकर करेंगे सर्वे
ग्राम सचिव सर्वे के लिए पात्र परिवारों के घर जाएंगे व वही से मोबाइल एप के जरिये आवेदन करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ लेने के लिए व योजना की अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम सचिव से संपर्क करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले का कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रहे और सभी जरूरतमंदों को पक्के मकान का लाभ मिले।

समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए सीटीएम रविंद्र मलिक।
समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निपटान
प्रशासन जनता की शिकायतों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डीसी प्रदीप दहिया
समाधान शिविरों का फायदा उठाएं नागरिकः डीसी
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- जिले में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में समाधान शिविर का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को बिना किसी देरी के हल करना और जनता को प्रशासन से सीधे जोड़ना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निपटान किया जाए और शिकायतों के समाधान की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) को समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने में समाधान शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम रविंद्र मलिक ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान शिविर का फायदा उठाएं नागरिक
डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को राहत देने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का फायदा उठाएं। जिला स्तर पर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में व उपमंडल स्तर पर लघु सचिवालयों में समाधान शिविर का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस सुबह दस बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है।




विशाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी झज्जर।
8 मार्च को आयोजित होने वाले लोक अदालत के लिए 5 बेंच गठितः सचिव
झज्जर व बहादुरगढ़ में आयोजित होगी लोक अदालत
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार झज्जर व उपमंडल बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 8 मार्च को किया जाएगा। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ने आह्वान किया राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़ चढकर हिस्सा लेना चाहिए। डीएलएसए सचिव विशाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत के लिए पांच बेंचों का गठन किया गया है। चार बेंच झज्जर के लिए व एक बेंच उपमंडल बहादुरगढ़ के लिए गठित की है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट न्यायाधीश भावना जैन की बेंच पारिवारिक मामलों की सुनवाई करेगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज राणा की बेंच अन्य मामलों जैसे वाहन दुर्घटना मुआवजा की सुनवाई करेगी, तथा इलेक्ट्रिसिटी मैटर्स आदि की भी सुनवाई करेंगे। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार व सिविल जज जुनियर डिवीजन जितेश शर्मा की बेंच ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, दीवानी आदि मामलों की सुनवाई करेंगी। बहादुरगढ़ के मामलों की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन असीमा गर्ग की बेंच करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व फैक्ट्री इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल तरीके से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विशाल ने लोगो से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया हैं।
7 मार्च को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की होगी सुनवाई
झज्जर में बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 7 मार्च को
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- जिला मुख्यालय स्थित बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता पर्वर्तन परिमंडल झज्जर कार्यालय में आज (7 मार्च, शुक्रवार को) उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की बैठक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक 7 मार्च शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना जाएगा। बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न बिजली व बिलों से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। यदि कोई उपभोक्ता अपने परिवाद को लेकर कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट न हो तो वह चेयरमैन, अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है। उन्होंने बताया कि फोरम में उपभोक्ता की बिजली से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।


डीएलएसए के तत्वावधान में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के विषय पर आयोजित वर्कशॉप।
कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वर्कशॉप आयोजित
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेशानुसार डीईएनएसओ कंपनी दादरी तोए में एक जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में सहायक लीगल एंड डिफेंस काउंसलर आशीष ने कार्यस्थल पर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले यौन उत्पीड़न के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को बताया कि इस तरह की घटनाओं के विरुद्ध शिकायत करने के अधिकार, बचाव के उपायों एवं कानूनी सहायता के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटियर कर्मजीत छिल्लर ने भी अपने विचार साझा किए और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अलावा, लेबर हेल्थ और सेफ्टी डिपार्टमेंट से दीपक ने स्वास्थ्य और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी दी। इस वर्कशॉप का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना और कर्मचारियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। बड़ी संख्या में कर्मचारी इस वर्कशॉप में शामिल हुए और उन्होंने अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त किए।

प्रदीप दहिया, डीसी झज्जर
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का सपना – डीसी
विकसित भारत युवा संसद में हिस्सा लेने का सुनहरा अवसर
युवा राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा सकते हैं विकसित भारत विषय पर अपने विचार
विकसित भारत युवा संसद के लिए 9 मार्च तक करें आवेदन
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका है और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा “विकसित भारत युवा संसद” का आयोजन करवाया जा रहा है। इस आयोजन का हिस्सा बनकर अपने युवा विकसित भारत से जुड़े अपने विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विकसित भारत के विषय पर विचार रखने का सुनहरा अवसर है। विकसित भारत युवा संसद आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 18 से 25 वर्ष के युवा ष्माय भारत पोर्टलष् पर जाकर जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को माय भारत पोर्टल पर ष्विकसित भारतष् से जुड़े विषय पर एक मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। जिसके बाद जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा चुने गए 150 युवा ष्विकसित भारत युवा संसदष् में भाग लेने का मौका पाएंगे। इनमें से चयनित 10 प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में शामिल होंगे और फिर राज्य से चुने गए प्रतिनिधि राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद में अपने विचार रखेंगे व राज्य स्तर से तीन युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की विकसित भारत युवा संसद में मंच पर अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है। नेहरू युवा केंद्र ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है। युवा इस आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए युवा नेहरू युवा केंद्र कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
नकल मुक्त परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों पर चाक चैबंद सुरक्षा
परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम व शिक्षा अधिकारी कर रहे हैं औचक निरीक्षण
नकल रहित परीक्षाओं के लिए एसडीएम और फ्लाइंग स्क्वॉड लगातार फील्ड में सक्रिय
जिले में नकल मुक्त आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाएं, नकल रोकने के लिए प्रशासन ने बनाई विशेष रणनीति
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल मुक्त आयोजित करवाने के लिए जिला प्रशासन पुख्ता रणनीति के साथ कार्य कर रहा है। डीसी प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में प्रशासनिक व शिक्षा अधिकारी फील्ड में सक्रिय हैं और परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। एसडीएम व शिक्षा विभाग के फ्लाइंग दस्तों ने गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। परीक्षा स्थलों पर फ्लाइंग दस्तों के साथ-साथ एसडीएम द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीसी प्रदीप दहिया द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाओं को पूरी तरह नकल मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को चाक-चैबंद किया गया है। एसडीएम फ्लाइंग दस्तों द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए एग्जाम सेंटरों पर परीक्षार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, निगरानी तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें व ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी के निर्देशः ड्यूटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
डीसी ने सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अगर किसी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों का दौरा करने पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने कहा कि डीसी प्रदीप दहिया के नेतृत्व में शिक्षा विभाग परीक्षाओं को निष्पक्ष और नकल मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

डीसी प्रदीप दहिया।
जिले में पीएम आवास योजना- ग्रामीण का सर्वे शुरु, जरूरतमंद पात्र परिवारों को मिलेगा पक्का मकान
पीएमएवाई-जी योजना से साकार होगा पक्के मकान का सपना
ग्राम सचिवों को लगाया सर्वेयर, गांव-गांव जाकर करेंगे पात्र परिवारों के आवेदन
आवास प्लस एप से स्वयं भी कर सकते हैं आवेदन
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में सर्वे का कार्य शुरु हो चुका है। यह योजना ऐसे परिवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो बेघर हैं या फिर कच्चे व जर्जर मकान हैं। ग्राम सचिवों द्वारा गांवों में सर्वे किया जा रहा है, ताकि जिले में प्रत्येक जरूरतमंद पात्र परिवार को स्थायी व पक्के आवास का लाभ मिल सके। इसके अलावा ग्रामीण भी आवास प्लस मोबाइल एप के जरिये स्वयं आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि भारत सरकार की यह योजना गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास प्रदान करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला परिषद सीईओ मनीष फोगाट ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर सर्वे 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए प्रशासन ने ग्राम सचिवों को सर्वेयर नियुक्त किया है, जो गांव-गांव जाकर पात्र परिवारों की पहचान कर योजना के लिए उनका आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो पात्र ग्रामीण चाहते हैं कि उनका नाम योजना में शामिल हो, वे श्आवास प्लसश् एप के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। जिला परिषद सीईओ ने कहा कि सभी ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो। योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो सरकारी मानदंडों के अनुरूप पात्र हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत मकान निर्माण के लिए तीन किस्तों में 1.38 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पहली किस्त के रूप में 45 हजार, दूसरी किस्त 60 हजार रुपये की व तीसरी किस्त 33 हजार रुपये की प्रदान की जाती है।
ग्राम सचिव घर आकर करेंगे सर्वे
ग्राम सचिव सर्वे के लिए पात्र परिवारों के घर जाएंगे व वही से मोबाइल एप के जरिये आवेदन करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ लेने के लिए व योजना की अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम सचिव से संपर्क करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले का कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रहे और सभी जरूरतमंदों को पक्के मकान का लाभ मिले।

समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निपटान
प्रशासन जनता की शिकायतों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध – डीसी प्रदीप दहिया
समाधान शिविरों का फायदा उठाएं नागरिकः डीसी
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- जिले में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में समाधान शिविर का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस किया जा रहा है। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को बिना किसी देरी के हल करना और जनता को प्रशासन से सीधे जोड़ना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निपटान किया जाए और शिकायतों के समाधान की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) को समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने में समाधान शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम रविंद्र मलिक ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान शिविर का फायदा उठाएं नागरिक
डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को राहत देने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का फायदा उठाएं। जिला स्तर पर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में व उपमंडल स्तर पर लघु सचिवालयों में समाधान शिविर का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस सुबह दस बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है।
कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वर्कशॉप आयोजित
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेशानुसार डीईएनएसओ कंपनी दादरी तोए में एक जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में सहायक लीगल एंड डिफेंस काउंसलर आशीष ने कार्यस्थल पर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले यौन उत्पीड़न के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को बताया कि इस तरह की घटनाओं के विरुद्ध शिकायत करने के अधिकार, बचाव के उपायों एवं कानूनी सहायता के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलंटियर कर्मजीत छिल्लर ने भी अपने विचार साझा किए और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अलावा, लेबर हेल्थ और सेफ्टी डिपार्टमेंट से दीपक ने स्वास्थ्य और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी दी। इस वर्कशॉप का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करना और कर्मचारियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। बड़ी संख्या में कर्मचारी इस वर्कशॉप में शामिल हुए और उन्होंने अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त किए।


बेरी स्थित लघु सचिवालय में गुरुवार को आयोजित रिहर्सल में मतगणना स्टाफ को जरूरी निर्देश देती हुई रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रेणुका नांदल।
चुनाव के बाद मतगणना कार्य बेहद महत्वपूर्ण – रेणुका नांदल’
बेरी स्थित लघु सचिवालय में नगरपालिका चुनाव के चलते मतगणना ड्यूटी स्टाफ की प्रथम रिहर्सल आयोजित
बेरी, 06 मार्च, अभीतक:- हाल ही में सम्पन्न हुए बेरी नगरपालिका चुनाव में मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है, मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता के साथ मतगणना का प्रशिक्षण लेकर इस कार्य को नियामनुसार पूरा करना सुनिश्चित करें। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने गुरुवार को बेरी स्थित लघु सचिवालय में मतगणना के लिए आयोजित प्रथम रिहर्सल के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतगणना प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, इसके लिए सभी मतगणना सुपरवाइजर और मतगणना सहायकों को ध्यान पूर्वक प्रशिक्षण लेना बेहद जरूरी है। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि बेरी नगरपालिका के 2 मार्च को हुए मतदान उपरांत पोलिंग पार्टियों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में स्थापित स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ईवीएम जमा करवाई गई हैं। सभी 27 ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। पालिका अध्यक्ष और 13 वार्डों के पार्षदों के लिए वोटों की गिनती विद्यालय परिसर स्थित लाला नोबत राय हाल में 12 मार्च सुबह 8 बजे से होगी। मतगणना कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से ड्यूटी स्टाफ के लिए रिहर्सल आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड 4 में पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। जबकि 13 वार्डों में पार्षद और प्रधान पद के लिए मतों की गिनती का कार्य बुधवार 12 मार्च को होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के निर्देशानुसार प्रथम रिहर्सल में मतगणना कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान 7 टेबल लगाई जाएंगी,जिन पर दो राऊंड में मतगणना प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव ललित गोयल,उपाधीक्षक बिजेंद्र नांदल सहित मतगणना कार्य से जुड़े स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

बेरी स्थित लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनते एसडीएम रेणुका नांदल।
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी – एसडीएम’
बेरी स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने सुनी जनसमस्याएं
बेरी, 06 मार्च, अभीतक:- जनसाधारण की समस्याओं का समाधान अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी अधिकारियों का विशेष फोकस रहे कि अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं का पात्र व्यक्ति को लाभ मिलना लाजमी बने। यह निर्देश एसडीएम रेणुका नांदल ने समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि डीसी प्रदीप दहिया के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्य दिवस को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, सुबह10 बजे से 12 बजे तक कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या शिविर में दर्ज करवा सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में समाज के गरीब तबकों एवं आमजन के जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रमों की सार्थकता अधिकारियों की निष्ठापूर्ण जवाबदेही एवं पारदर्शी कार्यशैली पर निर्भर करती है। लिहाजा सभी अधिकारी सरकारी सुविधाओं एवं सेवाओं को पात्र व्यक्ति तक संजीदगी एवं ईमानदारी से पहुंचाने का प्रयास करें। एसडीएम ने बताया कि समाधान शिविर के प्रति लोगों का रुझान दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। एसडीएम ने आगे बताया कि शिविर में प्राप्त होने वाली राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमाबंदी, इंतकाल, अवैध कब्जे आदि से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने के लिए अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर संबंधित विभागोँ के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


खाद्य पोषण सुरक्षा पोषक अनाज विषय पर बेरी में जिला स्तरीय किसान मेला आज
एसडीएम रेणुका नांदल बतौर मुख्य अतिथि करेंगी शिरकत’
बेरी, 06 मार्च, अभीतक:- भागलपुरी चैक स्थित नई अनाज मंडी में शुक्रवार 7 मार्च को डीसी प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खाद्य पोषण सुरक्षा पोषक अनाज विषय पर जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ जितेंद्र अहलावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार सात मार्च को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। समारोह में एसडीएम बेरी रेणुका नांदल बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी,जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि किसान मेले में नवीनतम कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं बारे जागरूक करने के लिए स्टॉल लगाई जाएंगी द्य बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला ने बताया कि मेले में कृषि विज्ञान केंद्र झज्जर के वैज्ञानिकों तथा कृषि विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को कृषि की उन्नत एवं नवीनतम तकनीक बारे किसानो को जागरूक के किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें विजेता किसानों को सम्मानित किया जाएगाद्य उन्होंने प्रगतिशील किसानों से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।

पार्थ तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी अन्नु राज्यान ने उड़ीसा में आयोजित एनटीपीसी सब जुनियर नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मेडल
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- गांव धौड की पार्थ तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी अन्नु राज्यान ने उड़ीसा के पुरी में आयोजित एनटीपीसी सब जुनियर नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया। ये प्रतियोगिता 5 व 6 मार्च को पुरी उड़ीसा में आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

लोहट से देवरखाना स्कूल में आने वाले छात्रों को साइकल वितरित – नरेंद्र खत्री
बादली, 06 मार्च, अभीतक:- बादली उपमंडल के गांव देवरखाना के सरकारी स्कूल में दूर दराज से आने वाले छात्रों के लिए 5 साइकिल वितरित की गई। विद्यालय के मुखिया श्री नरेंद्र खत्री ने बताया कि लोहट गांव देवरखाना से तीन किलोमीटर दूर है जिस से बच्चों को आने जाने में मुश्किल होती थी इसी को ध्यान में रखते हुए गांव के गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से साइकिल वितरित की गई जिसमें मुख्य रूप से श्री अजय पुत्र श्री अजीत शर्मा का विशेष योगदान रहा।उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में दूर दराज से आने वाले सभी छात्रों को साइकिल वितरित की जाएगी। लोहट गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि श्री राकेश कुमार ने बताया कि लोहट गांव में पांचवीं कक्षा पास करने के बाद बच्चों को आगामी पढ़ाई के लिए दूर दराज के स्कूल में जाना पड़ता है जिस से बच्चों को आने जाने बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है देवरखाना स्कूल द्वारा चलाई गई पहल से छात्रों को आने जाने में आसानी होगी। इस अवसर पर अरुण कुमार, जोगिंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, अजय शर्मा, अजित शर्मा, मोहित गुलिया, रविन्द्र कुमार, बबीता, अनुज, प्रवीण कुमार, गीता, मोनू, साहब राम, संजीत कुमार, नंद किशोर, राजेश कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।



महाशय जोगिंदर मलिक कीे हीरो होंडा से रिटायरमेंट पर करवाया गया दो दिवसीय रागनी कार्यक्रम
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- लोकगायक महाशय जोगिंदर मलिक कीे हीरो होंडा से रिटायरमेंट होने पर उनके सम्मान में शहीद कवि जाट मेहरसिंह ट्रस्ट द्वारा जय हनुमान कुश्ती अखाड़ा फतेहपुरी मोड़ हसनपुर पर दो दिवसीय रागनी कार्यक्रम करवाया गया। जोगिंदर मलिक के हरियाणवी रागनियां के प्रति समर्पण को देखते हुए इस आयोजन में मुख्यतया उन रागनी कलाकारो को आमंत्रित किया गया। जिसको कोई स्टेज उपलब्ध नहीं हो पाता है व कार्यक्रम की शौभा बढ़ाने के लिए कई स्थापित कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया। दो दिनों के अन्दर 35 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। आसपास व दुर दराज के रागिनी प्रेमियों ने जम कर विभिन्न कवियों की रचनाओं का लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम को 15 युटुब चैनल के भाईयों ने, इन पलों को कैमरे में संजोकर सदा 2 के लिए यादगार बना दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सतपाल नरवाल ने बताया की इस आयोजन का मकसद जोगिंदर मलिक जी के सम्मान के साथ रागनियां का प्रचार प्रसार, नये बच्चों को व ऐसे गायकों को स्टेज उपलब्ध करवाना था जिनको किसी कारण बड़ा स्टेज अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए नहीं मिल पाता है। उन्होंने यह भी कहा की जाट मेहरसिंह ही एकमात्र ऐसे कवि हुए हैं जिन्होंने खेती-बाड़ी की, सैना में नौकरी की व लड़ते 2 देश पर शहीद हो गये। जय हनुमान कुश्ती अखाड़ा के संचालक पहलवान रमेश कासनी ने बताया की रागनियां के अन्दर पंडीत लखमीचंद, पंडीत मांगेराम, शहीद कवि जाट मेहरसिंह व अन्य कवियों ने काफी ज्ञानवर्धक बातें लिखी हैं, जिनको हमारी युवा पीढ़ी को जरूर सुनना चाहिए। जोगिंदर मलिक ने उनके सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया व कहा की वह अब रिटायरमेंट के बाद और ज्यादा समय हरियाणवी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में दे पायेंगे। इस दो दिवसीय रागनी कार्यक्रम को सफल बनाने में शहीद कवि जाट मेहरसिंह के गांव से बरोणा समिति, शहीद कवि दादा जाट मेहरसिंह ट्रस्ट, जय हनुमान कुश्ती अखाड़ा फतेहपुरी मोड़ हसनपुर, ग्राम पंचायत कासनी, कासनी समाज कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों व आसपास के गांव के भाईयों का भरपूर सहयोग रहा।

साइकिलें पाकर खिले कालाणी नगर की बालिकाओं के चेहरे – आसान होगी विद्यालय आने की राह
जोधपुर, 06 मार्च, अभीतक:- चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोड़ता हरिदासोता स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालानियों की ढाणी में राजस्थान सरकार द्वारा दी जाने वाली योजना के तहत कक्षा नवमीं की छात्राओं को निरूशुल्क साइकिल वितरण की गई। प्रधानाचार्य शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि शिक्षा विभाग से प्राप्त स्थानीय विद्यालय में सत्र 2024-25 में अध्ययनरत कक्षा नवमीं की 12 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरण की गई, साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। बिश्नोई ने बताया की साईकिलें मिलने से दूर दराज से आने वाली छात्राओं के विद्यालय आने की राह आसान होगी साथ ही बालिकाओं के लिए शिक्षा सुगम बनेगी। इस मौके पर अभिभावक हीरा राम, बीरबल राम, अध्यापक मुकेश कुमार, सीताराम, अजयराज सिंह, अशोक कुमार, देवी शर्मा, सोमारी देवी, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि आयुष एवं निकिता सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सिरसा शहर में गर्भपात में प्रयोग होने वाली एमटीपी किट ऑनलाइन डिलिवर कर दी गई। यह डिलिवरी भी ड्रग कंट्रोल ऑफिसर के पास की गई। इसके बाद पीएनडीटीध्एमटीपी एक्ट के जिला नोडल ऑफिसर डॉ. सकेत सेतिया की शिकायत पर ऑनलाइन एमटीपी किट बेचने वाली कंपनी के खिलाफ 11 धाराओं में केस दर्ज किया गया है। डॉ. सकेत सेतिया के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि बिहार के भागलपुर से संचालित कंपनी ऑनलाइन एमटीपी किट बेचने का काम करती है। यह किट अवैध रूप से बेची जा रही है। यह सूचना उन्होंने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील कुमार, केशव वशिष्ठ को दी गई।

हिसार में बुधवार रात सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
चारों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे
हिसार, 06 मार्च, अभीतक:- हिसार में बुधवार रात सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। ये चारों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी कार बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई। चारों मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है जबकि। इनमें से एक युवक अपने परिवार में इकलौता था। हादसा हिसार-मंगाली रोड पर हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी पूरी पिचक गई। मृतकों की पहचान अंकुश (19), निखिल (17), हितेश (20) और साहिल (19) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने कार से चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बताया जा रहा है हादसे के समय गाड़ी की स्पीड़ अधिक थी, जिससे ये बेकाबू हो गई। कार पेड़ के साथ इतनी जोर से टकराई कि हितेश गाड़ी से बाहर दूर गिरा। जो लोग बीच रहे वो एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बच पाए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम के आदेश अनुसार एक वर्कशॉप का आयोजन डेन्सो कंपनी में किया गया
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के दिशा निर्देश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के आदेश अनुसार एक वर्कशॉप का आयोजन डेन्सो कंपनी दादरी तोए में किया गया। वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में श्री आशीष सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसलर ने वर्कशॉप में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को कार्यस्थल पर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले यौन उत्पीड़न के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इन अपराधों के विरुद्ध शिकायत करने एवं बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के बारे में सभी को प्रेरित किया। वर्कशॉप में पैरा लीगल वॉलिंटियर कर्मजीत छिल्लर ने भी अपने विचार रखे। लेबर हेल्थ और सेफ्टी डिपार्टमेंट से श्री दीपक ने हैल्थ और सेफ्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


डीसी अभिषेक मीणा ने सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर, समाधान शिविर में आई शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की
जिले की विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए विभागाध्यक्षों को दी हिदायत
आपसी मसलों की वजह से परियोजनाओं में देरी न होने पाए
रेवाड़ी, 06 मार्च, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर, समाधान शिविर में आई शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा तथा जिले की विकास परियोजनाओं के संदर्भ में अंतर विभागीय विषयों को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के संदर्भ में उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर शिकायतों को अंडरटेक न करने वाले विभाग के संबंधित कर्मचारी के वेतन में कटौती की जाए। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने सख्त लहजे में अधिकारियों से कहा कि शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें, इसमें कोताही न बरतें। सीएम विंडो का निवारण होने उपरांत एक्शन टेकन रिपोर्ट अवश्य अपलोड की जाएं। प्राप्त शिकायत के संदर्भ में एटीआर के साथ सही दस्तावेज ही पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। इस अवसर पर जनसंवाद पोर्टल, एसएमजीटी, सीपी ग्राम व आरटीएस बारे भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में अभी तक लगभग 3000 शिकायतें आ चुके हैं। इनमें से 182 शिकायतें अलग अलग कारणों से लंबित है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से एक-एक करके शिकायतों के लंबित होने की वजह पूछी और कहा कि जल्द से जल्द इनका निपटारा किया जाए। बैठक में विकास परियोजनाओं के संदर्भ में अंतर विभागीय विषयों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आपसी तालमेल के साथ परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें अधिकारी आमने-सामने बैठकर आपस में समस्याओं को सुलझाते हैं। अंतर विभागीय मामलों के चलते परियोजनाओं के पूर्ण होने में देरी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत विभाग, बिजली निगम सिंचाई विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, पब्लिक हेल्थ तथा अन्य विभागों से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, रेवाड़ी एसडीएम सुरेंद्र सिंह, कोसली एसडीएम विजय कुमार यादव, सीटीएम प्रीति रावत सहित संबंधित विभाग से अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक कल
रेवाड़ी, 06 मार्च, अभीतक:- जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह करेंगे। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली दिशा समिति की बैठक में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय पर पूर्ण दस्तावेज सहित बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विशाल दिव्यांग जांच शिविर 11 व 13 मार्च को
रेवाड़ी, 06 मार्च, अभीतक:- जिला रैडकास सोसायटी एवम् भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, कानपुर तथा सहायक उत्पादन केन्द्र, नई दिल्ली के सहयोग से जिला रेवाडी के दिव्यांगजनों के लिए दिनांक 11 व 13 मार्च को स्थानीय मॉडल टाऊन स्थित हेमचन्द्र विक्रमादित्य हाल में दिव्यांगो को मोटराईजड देने हेतु जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में शारीरिक तौर पर 50ः से अधिक दिव्यांगजनों को मोटरराईजड देने हेतु आवश्यक जांच व फार्म भरने की औपचारिकतायें मौके पर ही पूरी की जायेंगी। जिला रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि 50 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हो तो वे अवश्य ही इन शिविरों का लाभ उठायें। इन शिविर में सभी सेवायें निःशुल्क दी जायेंगी। सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध है कि वे साथ अपना आधारकार्ड, राशनकार्ड, व फैमिली आईडी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की फोटो कापी व अपनी दिव्यांगता दर्शाता दो फोटो तथा यू०डी०आई०डी कार्ड भी साथ लायें। किसी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के फोन न० 01274-224837 पर व सतीश कुमार, लिम्बमेकर, मो०. 9466358881 से सम्पर्क किया जा सकता है।

अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जिले में ‘मॉडल सौर गांव’ चयनित किए जाने की दिशा में अधिकारियों को दिए निर्देश
रेवाड़ी, 06 मार्च, अभीतक:- अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने ‘पीएम-सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना’ के तहत जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से ‘मॉडल सौर गांव’ चयनित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर जिले में एक मॉडल सौर गांव बनाया जाए, ताकि सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके। इससे अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में आत्मनिर्भरता आएगी। चयनित मॉडल सौर गांव को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए 5000 से अधिक की आबादी के किसी गांव का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में एक प्रतिस्पर्धी मोड शामिल है। इसमें गांवों का मूल्यांकन जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) द्वारा संभावित उम्मीदवारी की घोषणा के 6 महीने में उनकी समग्र वितरित नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) क्षमता के आधार पर किया जाता है। इस योजना का कार्यान्वयन जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की देखरेख में नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इससे चयनित गांव प्रभावी रूप से सौर ऊर्जा से चलने वाले समुदायों में परिवर्तित होकर अन्य गांवों के लिए मॉडल के रूप में काम करेंगे।


प्रत्येक शिकायत के निदान के उद्देश्य से निरंतर आयोजित किया जा रहा है समाधान शिविर
प्रशासनिक अधिकारियों व विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने सुनी जन समस्याएं
रेवाड़ी, 06 मार्च, अभीतक:- उपायुक्त अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं तथा सुझावों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समाधान शिविर में रखे गए मामलों पर त्वरित कार्रवाई करें। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि वे व्यापक जनहित के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। गुरुवार को समाधान शिविर में गांव टूमना निवासी संदीप कुमार की दिव्यांग पेंशन बनाने संबंधी कार्यवाही मौके पर ही पूरी की गई। इसी प्रकार से गांव बधराणा मैं रास्ता कब्जा संबंधी शिकायत पर अधिकारियों को कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि एक ही स्थान पर नागरिकों की सभी शिकायतों के यथाशीघ्र निपटारे के उद्देश्य से हर कार्य दिवस समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे ताकि शिकायतों का जल्द निपटारा किया जा सके, साथ ही शिकायतों पर की गई कार्यवाही के बारे में नियमित रूप से अपडेट भी करें। समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, टैक्स, श्रम विभाग, परिवार पहचान पत्र, जनस्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राजस्व तथा नगर निकाय से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
निजी स्कूल की टीचर ने स्टूडेंट की बेरहमी से की पिटाई
नारनौल, 06 मार्च, अभीतक:- नारनौल में निजी स्कूल की टीचर ने कक्षा पांच के स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक, इस पिटाई के कारण बच्चे के एक कान का पर्दा पूरी तरह फट गया, जबकि दूसरे कान के पर्दे में छेद हो गया है। जानकारी अनुसार परिजनों ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर संदीप यादव ने भी मामले में जांच करने और दोषी पाए जाने पर आरोपी टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पीड़ित छात्र परशुराम काॅलोनी नलापुर का रहने वाला दक्ष शर्मा है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसकी मां रीना ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। दोनों ही शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। उसका बड़ा बेटा यश कक्षा 6 में पढ़ता है और छोटा बेटा दक्ष कक्षा 5 में पढ़ता है। शिक्षिका ने दक्ष की पिटाई कर दी। उसके कान पर जोर-जोर से कई थप्पड़ मारे। इससे उसके दोनों कान के पर्दे फट गए। डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर संदीप यादव ने बताया कि बच्चे की पेरेंट्स की ओर से जो भी शिकायत दी जाएगी, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि उनकी कमेटी समय समय पर स्कूलों में जाकर टीचर्स को बच्चों के साथ सरल व्यवहार करने के बारे में बताती रहती है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 7 मार्च से होगी प्रारंभ
भिवानी, 06 मार्च, अभीतक:- भिवानी के पालुवास स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा एक में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 7 मार्च सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। भिवानी के क्ब् महावीर कौशिक ने बताया कि कक्षा एक में सभी पंजीकृत विद्यार्थियों की चयनित एवं प्रतीक्षित सूची का प्रदर्शन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास भिवानी व केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली की मुख्य वेबसाइट पर 25 मार्च को दोपहर बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य कक्षाओं में रिक्तियां होने पर ही दाखिले का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त कक्षा तीसरी, चैथी व छठी को छोड़कर अन्य किसी भी कक्षा में रिक्त स्थान नहीं है। इन कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली के प्रवेश दिशा-निर्देश 2025 के अनुसार ऑफलाइन माध्यम से की जाएगी। कक्षाओं में दाखिलें के लिए पात्र उम्मीदवार 2 से 11 अप्रैल तक ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करने और इसे सभी दस्तावेजों के साथ जमा करने का समय प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। यह रहेगा शेड्यूल -बालवाटिका-1 व 3 एवं कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण – 7 मार्च सुबह 10 बजे से -बालवाटिका-1 व 3 एवं कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि – 21 मार्च -पंजीकृत विद्यार्थियों की चयनित एवं प्रतीक्षित अनंतिम सूची का प्रदर्शन – 25 मार्च को पहली कक्षा व 26 मार्च को बालवाटिका की पहली मेरिट लिस्ट -शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत एवं अनुसूचित जात, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रवेश के लिए अधिसूचना बाल वाटिका-1 व 3 एवं कक्षा 1 के लिए यदि पर्याप्त आवेदन प्राप्त ना हुए हों तो – 7 अप्रैल को नोटिफिकेशन, 8 से 14 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन व 23-28 अप्रैल तक लिस्ट जारी करके एडमिशन -बालवाटिका-2, कक्षा-2 तथा अन्य कक्षाओं का ऑफलाइन पंजीकरण – 2 से 11 अप्रैल -बालवाटिका-2, कक्षा-2 तथा अन्य कक्षाओं के लिए अनंतिम सूची – 17 अप्रैल -बालवाटिका-2, कक्षा-2 तथा अन्य कक्षाओं का के लिए प्रवेश – 18-21 अप्रैल -कक्षा 11वीं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के प्रवेश की अंतिम तिथि – 30 जून -30 जून के बाद भी सीटें रिक्त रहने पर निर्धारित सीमा अर्थात 40 तक स्वीकृत प्राथमिकता क्रम में उपायुक्त के विशेषाधिकार द्वारा सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि – 10 जुलाई -केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण – दसवीं का रिजल्ट जारी होने के 10 दिन के अंदर -केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों का कक्षा 11वीं की प्रवेश सूची जारी करना एवं प्रवेश – 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के 20 दिन के अंदर -गैर केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों की कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रवेश सूची जारी करना एवं प्रवेश – केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का एडमिशन होने के बाद -कक्षा 11वीं के प्रवेश की अंतिम तिथि – 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के 30 दिन बाद होगा।
सालासर बालाजी व खाटूश्याम मंदिर जाने वालों के लिए हरियाणा सरकार हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की बना रही है योजना
हिसार, 06 मार्च, अभीतक:- हरियाणा के लाखों श्रद्धालु सालासर बालाजी महाराज और राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर जाने वालों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इन दोनों धामों पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। क्योंकि अब हरियाणा सरकार द्वारा इन पावन धामों पर जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस विषय में नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने विभाग के अधिकारियों के साथ इस बारे में बैठक के दौरान चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिक उड्डयन से संबंधित आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने हिसार के महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के विषय में सभी जरूरी जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से लागातर संपर्क बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्दी ही हिसार एयरपोर्ट को ऑपरेशनल कर दिया जाएगा। इसकी लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया बाकी है। जिसके बाद लैंडिंग ट्रायल भी जल्द संपन्न करवा लिया जाएगा, ताकि जल्दी ही यहां से उड़ानें शुरू की जा सकें।
चरित्र व्यक्ति के व्यक्तित्व का होता है आईना – कैप्टन मलिक
रोहतक, 06 मार्च, अभीतक:- गांव गढ़ी बोहर में अखिल भारतीय जाट सुरमा मेमोरियल कॉलेज में चल रहे एन एस एस कैंप के चैथे दिन समाज सेवक कैप्टन जगबीर मलिक प्रातः कालीन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में चरित्र निर्माण और नशा मुक्ति पर व्याख्यान देने पहुंचे। डॉ जसमेर हुड्डा और एन एस एस ऑफिसर ने उनका अभिनंदन करते हुए विद्यार्थियों से उनका परिचय करवाया। अपने व्याख्यान के प्रथम भाग में कैप्टन मलिक ने विद्यार्थियों को चरित्र क्या है, इसके मुख्य अवयव क्या-क्या हैं और इसका किस प्रकार से निर्माण होता है। इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सत्य बोलना, सत्य कर्म,सत्य आचरण, परोपकार, सदाचार बड़ों का सम्मान, समाज और राष्ट्र के प्रति निष्ठावान और समर्पणके साथ समाज सेवा में हमेशा तत्परता, दया भाव, सेवाभाव, ईमानदारी, उदारता, त्याग भावना, सकारात्मक सोच, शुद्ध आचरण अनुशासन, ब्रह्मचर्य का पालन व्यक्ति के चरित्र निर्माण में अहम तत्व होते हैं। आप सबको हमेशा अपने चरित्र को मजबूत और ऊंचा उठने के लिए इन तत्वों को अपने व्यक्तित्व में समाहित करने के लिए जागरूक रहना चाहिए। चरित्र व्यक्ति के जीवन की स्थाई निधि होता है। जो व्यक्ति के व्यवहार में समाहित होकर दूसरों को प्रेरणा देता है। चरित्र व्यक्ति की सफलता का आधार है। चरित्र उन मानवीय गुणों का वह गुलदस्ता है जो नर को नारायण बना देता है। अपने वक्तव्य के दूसरे सोपान में कैप्टन मलिक ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को नशे रूपी महामारी के बारे में संक्षेप में बताते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की चरित्र, धन, मान सम्मान के साथ-साथ व्यक्ति के अस्तित्व को नष्ट कर देता है। नशा समाज में कुरीतियां व विकृतियों फैलता हैं। नशा अनाचार, व्यभचार और दुराचार को बढ़ावा देता है। इसलिए आप सबको नशे रूपी महा रोग से हमेशा बचकर रहना है। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में उन्होंने कार्यक्रम में सही उनके प्रश्नों का सही जवाब देने वाले दो विद्यार्थियों को मेडल पहनकर सम्मानित किया। तद् उपरांत उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर शबनम राठी, डॉक्टर जसमेर सिंह हुड्डा, डॉ विवेक डांगी डॉक्टर शीशपाल राठी, डॉक्टर संजीत, डॉक्टर मोनिका मुख्य रूप से उपस्थित रही।
हरियाणा में बजट सेशन शेड्यूल में हुआ बदलाव, 17 मार्च को बजट पेश करेंगे – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ, 06 मार्च, अभीतक:- हरियाणा के बजट सत्र से एक दिन पहले स्पीकर हरविंदर कल्याण ने सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। इसके लिए स्पीकर ने सभी राजनीतिक दलों को पहले इनविटेशन भेजा गया था। हरियाणा के बजट सत्र से एक दिन पहले स्पीकर हरविंदर कल्याण ने सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। इसके लिए स्पीकर ने सभी राजनीतिक दलों को पहले इनविटेशन भेजा गया था। विधानसभा स्पीकर ने बताया कि बैठक में सत्र की कार्रवाई, उत्पादकता बढ़ाने समेत अन्य विषयों पर चर्चा चर्चा की गई। इसके लिए सत्र के दौरान सदन की गरिमा और अनुशासन बना रहे और जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हो, ये बिंदू भी चर्चा का विषय रहे। 7 मार्च से सत्र शुरु होगा। उन्होंने सभी दलों से तथ्य आधारित तैयारियों के साथ सत्र में भाग लेने का अनुरोध किया है। वहीं, शाम को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीएम नायाब सैनी पहुंच गए हैं। इस बैठक में यह तय होगा कि सत्र की अवधि कितनी रखी जाए। हालांकि विधानसभा के बजट सत्र का संभावित शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है।
28 तक चलेगा सेशन, 17 मार्च को पेश होगा बजट
बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय किया गया कि 28 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि बजट सत्र के संभावित शेड्यूल में कुछ बदलाव किया गया है। अब बजट सत्र 25 नहीं 28 मार्च तक चलेगा। होली के त्योहार को देखते हुए विधानसभा में 17 मार्च को बजट पेश होगा।
गवर्नर को खुद न्योता देने पहुंचे
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बजट सत्र शुरू होने से पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से बजट सत्री की तैयारियों के बारे में चर्चा की। राज्यपाल का अभिभाषण वर्ष के पहले सत्र के पहले दिन होता है, इस पर भी चर्चा हुई। संविधान और संसदीय प्रणाली में राज्यपाल के अभिभाषण का विशेष महत्व होता है। इस क्षण को गरिमापूर्ण तरीके से भी देखा जाता है।
7 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र – मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र कल 7 मार्च से आरम्भ होगा और 28 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वे वित्तमंत्री के रूप में 17 मार्च को वित्तवर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र कल 7 मार्च से आरम्भ होगा और 28 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि वे वित्तमंत्री के रूप में 17 मार्च को वित्तवर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज हरियाणा विधानसभा में आयोजित सर्वदलीय बैठक और कार्य सलाहकार समिति की बैठक के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 7 मार्च को महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र प्रारम्भ होगा। अभिभाषण पर चर्चा होने के पश्चात 17 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य सलाहकार समिति (बीएससी) की बैठक में बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत होने वाले बिलों, सत्र अवधि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बजट पूर्व परामर्श बैठकों के सम्बन्ध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर औद्योगिक संघ, चार्टरड अकाउंटेंट, टैक्सटाइल इन्डस्ट्री, प्रगतिशील किसान, एफपीओ, कृषि वैज्ञानिकों, युवाओं, नमो ड्रोन दीदी, महिला स्वयं समूह के साथ बैठक कर उनके सुझाव आमंत्रित किए। इसके अलावा, उन्होंने 3 और 4 मार्च को पंचकूला में दो दिवसीय परामर्श के दौरान प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के सुझाव भी लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त बेहतरीन सुझावों को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट पूर्व परामर्श का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के सुझावों को शामिल कर एक ऐसा बजट तैयार करना है जो प्रदेश के लगभग 2.80 करोड़ लोगों की आशाओं पर खरा उतरे। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की नॉन-स्टॉप भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा, जो तीन गुणा गति से प्रदेश का समान विकास करते हुए हरियाणा को ओर आगे ले जाने का काम करेगा। हरियाणा विधानसभा के नये भवन को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में इस विषय को लेकर सदस्यों के साथ चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी परिसीमन प्रस्तावित है, जिसके पश्चात सीटों की संख्या बढ़ने वाली है, ऐसे में वर्तमान भवन छोटा पड़ेगा और नये भवन की आवश्यकता होगी। हरियाणा में निकाय चुनावों के सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि आने वाली 12 मार्च को एक-तरफा कमल का फूल खिलने जा रहा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि महिलाओं को 2100-2100 रुपये देने के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में किए गये वायदों को आगामी 5 सालों में एक-एक करके पूरा किया जाएगा। वर्तमान सरकार ने इस दिशा में तेजी से कार्य करते हुए 18 महत्वपूर्ण संकल्पों को पूरा कर लिया है, जिसका प्रदेश के लोगों को भरपूर लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 10 और संकल्प शीघ्र ही पूरे होने जा रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा किसानों की मांगे पूरी न करने पर पंजाब के संयुक्त किसान मोर्चा के चण्डीगढ़ कूच को लेकर पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों को उकसाने का काम किया गया। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे स्वयं किसान के बेटे हैं और किसानों की पीड़ा और जरूरतों को भलिभांति समझते हैं। हरियाणा में जब भी किसानों को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा, हरियाणा सरकार कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पहले 14 फसलों को एमएसपी पर खरीदा और आज प्रदेश की शतप्रतिशत फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पंजाब सरकार को कई बार सुझाव दिया है कि किसानों के बीच जाएं, उनसे बातचीत करें और वहां की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने के लिए अश्वस्त करें। उन्होंने कहा कि किसान धरती पुत्र है और जनता का पेट भरता है। पंजाब सरकार को किसानों की चिंता करनी चाहिए और उन्हें राहत प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि किसानों पर लाठी न चलाएं, बल्कि उनसे बातचीत कर उन्हें मजबूत करने का काम करें। किसानों को बीज और खाद की आपूर्ति के सम्बन्ध में पूछे गये एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि अब प्रदेश में कोई भी व्यक्ति किसानों से धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को केवल प्रमाणित बीज ही उपलब्ध करवाया जाए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में क्रियान्वित विकास परियोजनाओं की ली समीक्षा बैठक
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को गुरुग्राम जिला की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार की प्रमुख परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
चंडीगढ, 06 मार्च, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को गुरुग्राम जिला की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को राज्य सरकार की प्रमुख परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि तीव्र गति से गुणवत्तापूर्ण कार्य करना है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी (वीडियो कॉन्फ्रेंस से) सहित प्रिंसिपल एडवाइजर श्री डी.एस ढेसी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से गुरुग्राम में सीवरेज, ड्रेनेज, स्वच्छता, जलापूर्ति, सी एंड डी वेस्ट तथा सड़क व्यवस्था की विस्तृत रिपार्ट लेने उपरान्त कहा कि राज्य सरकार जिले में विकास के नये आयाम स्थापित करने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास बेहद जरूरी है। इसके लिए कार्यों की समय सीमा सुनिश्चित कर सभी विभाग आपसी समन्वय से इन्हें पूरा करें। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही है, इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें के वे शहर में क्रियान्वित सभी विकास परियोजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा करें। जिन परियोजनाओं में संबंधित एजेंसी द्वारा देर की जा रही है, उन पर पेनल्टी लगाने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।
निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की बेहतरी के लिए एचकेआरएनएल के माध्यम से लगाए जाएंगे सफाई कर्मचारी
बैठक में मुख्यमंत्री ने निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि गुरुग्राम प्रदेश की आर्थिक उन्नति का प्रमुख आधार है। ऐसे में शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। मैनपावर की समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से संबंधित निकाय क्षेत्र आवश्यकता अनुसार सफाई कर्मचारी रख सकते हैं। बैठक में निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर भी सार्थक चर्चा की गईं।
जीएमडीए समयबद्धता के साथ कराए सड़कों का जीर्णोद्धार
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर में आमजन को सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के लक्ष्यों के साथ समयबद्ध रूप से सभी सड़कों का जीर्णोद्धार कार्य पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि अभी मानसून आने में काफी समय है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जून माह के अंत तक यह कार्य पूरा कर लिया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के पास 284.5 किलोमीटर सड़क मार्ग है, जिसमें अभी तक 135 किलोमीटर सड़कों का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो चुका है। ग्रेप की पाबंदियां हटने के उपरान्त 100 किलोमीटर सड़कों का जीर्णोद्धार का कार्य 15 फरवरी से शुरू हो गया है। जोकि निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सी एंड डी वेस्ट के उठान, ड्रेनेज सिस्टम के अपग्रेडेशन कार्य, मेट्रो विस्तार परियोजना में तेजी लाने और कार्यान्वयन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
गुरुग्राम में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए की जाएगी जीडब्ल्यूएस चैनल की रिमॉडलिंग
बैठक में बताया गया कि मौजूदा समय में गुरुग्राम में 270 क्यूसेक पानी की जरूरत को जीडब्ल्यूएस व एनसीआर चैनल से पूरा किया जा रहा है। भविष्य में जिला में पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए जीडब्ल्यूएस नहर की रिमॉडलिंग करने की आवश्यकता है। नहर के मौजूदा डिजाइन में बदलाव करते हुए भविष्य में इसे पाइपलाइन का स्वरूप देने की योजना है, जिससे पानी लीकेज जैसी समस्या से निजात मिलने के साथ साथ, कवर्ड होने से पानी की गुणवत्ता भी बनी रहेगी। इस पूरी परियोजना पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम शहर मंर पानी की बढ़ती जरूरतों के हिसाब से आगामी बजट में इसके लिए अलग से प्रावधान किया जाएगा।
नालों की डिसिल्टिंग के बिना न कराएं सड़को का जीर्णोद्धार – राव नरबीर सिंह
बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में सड़कों के जो भी जीर्णोद्धार कार्य करवाये जा रहे हैं, उससे पूर्व सड़क के साथ लगते नालों का डीसिल्टिंग का कार्य पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी क्षेत्र में जो विकास कार्य पूरे हो रहे हैं, उनमें संबंधित आरडब्ल्यूए की सहमति जरूर ली जाए। बैठक में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, जीएमडीए के सीईओ श्री श्यामल मिश्रा, डिविजनल कमिश्नर श्री रमेश चंद्र बीढांन और उपायुक्त श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हरियाणा में शांति से चल रही परीक्षा, कोई दिक्कत नहीं – मुख्यमंत्री
बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक होने संबंधी प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ बल्कि आउट हुआ है। पेपर रूम से बाहर किया गया जिसकी किसी ने फोटो ले ली। इस विषय पर अच्छे से संज्ञान लिया गया है। पूरे हरियाणा में अब शांति से परीक्षा चल रही है, अब कोई दिक्कत नहीं है। बजट संबंधी प्रश्न के जवाब में श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीसरी सरकार का यह पहला बजट है। ऐसे में समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव मांगे गए थे। पोर्टल के माध्यम से सरकार को करीब 10 हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। इसमें महिला, व्यापारी, उद्यमी, प्रगतिशील किसान व हॉर्टिकल्चर और स्टार्टअप सहित सभी वर्गों के सुझाव शामिल हैं। प्रयास है कि यह बजट प्रदेश की जनता की आशाओं को पूरा करें।
आज प्रदेश में इनेलो पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो विपक्ष की भूमिका निभा रही है: अदित्य देवीलाल
चंडीगढ़, 6 मार्च। विधानसभा में इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल ने बजट सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से बजट सत्र के लिए 12 ध्यान आकर्षण प्रस्ताव स्पीकर को भेजे हैं। शुक्रवार से शुरू होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर इनेलो पार्टी पूरी तरीके से तैयार है। आज प्रदेश में जनहित से जुड़े अनेक मुद्दे हैं जिनको विधानसभा में उठाएंगे और सरकार से उन मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने और रूके हुए विकास के कार्यों को पूरा करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में इनेलो पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो विपक्ष की भूमिका निभा रही है अन्यथा कांग्रेस तो पूरी तरह से बीजेपी की एजेंट बनी हुई है। पिछले सभी विधानसभा की कार्रवाई उठा करके देख लो विपक्ष के नेता के तौर पर भूपेंद्र हुड्डा ने सिर्फ शेरो शायरी करने और चुटकुले सुनाने के अलावा जनहित से जुड़े कोई मुद्दे नहीं उठाए हैं।
हरियाणा प्रदेश में आज नशाखोरी और बेरोजगारी अहम मुद्दे हैं: अर्जुन चौटाला
वहीं इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आज नशाखोरी और बेरोजगारी अहम मुद्दे हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के चलते युवा बर्बाद हो रहे हैं। इसका समाधान होना चाहिए। वही हरियाणा में आज भी 35 प्रतिशत के करीब बेरोजगारी है। बीजेपी सरकार बेरोजगारी घटाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। पिछले 5 साल के दौरान हरियाणा में बहुत लोग रिटायर हुए हैं जिसके कारण काफी पद खाली पड़े हैं। सरकार बताएं कि इन खाली पदों पर भर्ती की गई है या नहीं? बीजेपी ने 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, वो कैसे पूरा किया जाएगा? हरियाणा में सबसे पहले इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप इनेलो के सरकार में साल 2004 के दौरान बनी थी। लेकिन 21 साल भी जाने के बावजूद कोई भी नया इंडस्ट्रियल सेक्टर नहीं बना। यह गंभीर मुद्दा है इसे भी इनेलो सदन में उठाएगी। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में बजट सत्र को लंबा किए जाने की मांग करेंगे। सभी विधायकों को बोलने का पूरा मौका मिलना चाहिए। सदन में नेता विपक्ष के चयन नहीं होने को लेकर कांग्रेस पर अर्जुन चौटाला ने निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में विपक्ष है कहां? कांग्रेस के घोड़े भाग गए हैं। नेता विपक्ष को लेकर कांग्रेस में भारी मतभेद हैं। कांग्रेस को जन सरोकारों से कोई वास्ता नहीं है।