



लघु सचिवालय परिसर में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का स्वागत करते डीसी प्रदीप दहिया।
ऐतिहासिक होगी पहरावर में भगवान परशुराम जयंती – डॉ अरविंद शर्मा
प्रदेश की दो दर्जन संस्थाओं ने कैबिनेट मंत्री को विप्र कुलगुरू श्रेष्ठ अवार्ड से किया सम्मानित
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आमजन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि आगामी 17 मई को रोहतक के पहरावर में संत महापुरुष सम्मान व विचार प्रसार योजना के तहत राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि पहरावर में प्रदेश के कोने-कोने से विप्र समाज व सर्व समाज पहुंचकर इसे ऐतिहासिक समारोह बनाएगा। सोमवार को सिलानी गेट स्थित श्री कृष्ण यादव भवन में श्री नारायण कौशिक के सेवानिवृत्त व नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का प्रदेशभर की दो दर्जन संस्थाओं द्वारा विप्र कुलगुरू श्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत में पहलगाम आतंकी हमले में शहादत पाने वाले नागरिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार द्वारा आतंकवाद व आतंकियों को मिटाने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव रखा, जिसे मौजूद जनता-जनार्दन ने हाथ उठाकर समर्थन दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में संत महापुरुष सम्मान व विचार प्रसार योजना के तहत राजकीय स्तर पर जयंती समारोह मनाने की परंपरा शुरू की थी, ताकि प्रदेश का जन-जन और हमारी युवा पीढ़ी सन्त-महापुरुषों के विचार से जुड़े। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनके विचार को पूरी गंभीरता से क्रियान्वित कर रहे हैं। हाल ही में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, धन्ना भगत जयंती को प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय समारोह के तौर पर मनाया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 17 मई को रोहतक के पहरावर गांव में भगवान परशुराम की राज्य स्तरीय जयंती मनाई जाएगी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पंचायती राज संस्थाओं व निकाय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। लोगों के जोश व उत्साह की बदौलत यह आयोजन ऐतिहासिक साबित होगा। जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

झज्जर स्थित यादव धर्मशाला में आयोजित समारोह को संबोधित करते हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा।
कॉपरेटिव बैंक का निरीक्षण किया, डीसी ने किया स्वागत
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा नागरिक अभिनन्दन समारोह के बाद सीधा लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पहुंचने पर डीसी प्रदीप दहिया द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सहकारिता मंत्री ने द झज्जर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली व बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बैंक जीएम दीपक मोर को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय में कर्मचारियों को भी कॉपरेटिव बैंक में बचत खाते व सावधि बैंक खाते खुलवाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बैंक द्वारा बीते वित्त वर्ष में एक करोड़ रुपए के लाभांश हासिल करने पर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना करते हुए आगामी वित्त वर्ष में इस लाभांश को बढ़ाने पर जोर देने की विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

औमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव भाजपा
देश के दुश्मनों को कड़ा सबक सिखाना जरूरी – धनखड़
गोली की भाषा समझने वाले दुश्मन को तोप के गोले से जवाब दिया जाएगा – बोले धनखड़
पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश दुश्मन को सबक सिखाने के लिए तैयार – बोले धनखड़
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- पहलगाम हमले उपरांत देशवासियों में रोष और आक्रोश का माहौल है। हर भारतवासी दुश्मन को करारा सबक सिखाने के लिए तत्पर है। पीएम मोदी सही समय पर सही निर्णय लेते हुए देशवासियों की भावनाओं के अनुरूप दुश्मन को करारा सबक सिखाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने सिंधु नदी जल समझौता को निलंबित करने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि परोक्ष युद्ध करने वालों का पानी रोकना नैतिकता और देश हित में लिया गया बड़ा ऐतिहासिक निर्णय है। पीएम मोदी के इस निर्णय से दुश्मन देश में हाहाकार मचा हुआ है। श्री धनखड़ ने कहा कि भारत की नीति पड़ोसियों के साथ शांति और प्रगति के पक्षधर की रही है। लेकिन पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश की नीति क्षेत्र में अशांति और आतंक फैलाने की रही है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान की सरपरस्ती में चल रही आतंक की फैक्ट्री को नेस्तनाबूद किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है। सभी की भावना है कि आतंकवाद को पनाह देने वाले दुश्मन को कड़ा सबक सिखाया जाए। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि सिंधु नदी जल समझौता निलंबित करना देश हित में सही फैसला है। यह कैसे हो सकता है कि दुश्मन गोली चलाए और हम उनको पानी दें। ये साथ – साथ नहीं चल सकता। दुश्मन अगर गोली की भाषा समझता है तो उसे तोप के गोले से जवाब दिया जाएगा। अब यह हमारी सरकार की नीति है। देश की नीति है। राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि हमारी सेनाओं का मनोबल ऊंचा है। मोदी सरकार के निर्णय, देशवासियों की भावना और सेना की तैयारियों से दुश्मन के हौसले पस्त हो चुके हैं। अब जांच में सहयोग का ड्रामा कर रहा है। अब दुश्मन का कोई ड्रामा नहीं चलेगा। देश के पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहुत स्पष्ट भाषा में दुश्मन को कड़ा सबक सिखाने का संदेश दे चुके हैं। दुनिया के अग्रणी देशों ने भी आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए भारत का साथ देने की बात कही है। वैश्विक पटल पर यह भारत की बढ़ती साख को साबित कर रही है।


झज्जर अपने कार्यालय में नीट-यूजी परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त प्रदीप दहिया।
शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार – डीसी
झज्जर जिला में बनाए 6 परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर बैठक में डीसी प्रदीप दहिया ने दिए निर्देश
जिला झज्जर में 4 मई को आयोजित होगी नीट-यूजी की परीक्षा
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में आगामी नीट-यूजी (राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा, स्नातक) परीक्षा 2025 के सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में परीक्षा केंद्रों की स्थापना, सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो। केंद्रीय विद्यालय झज्जर की प्राचार्या मीता अधिकारी ने परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा आगामी 4 मई को आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के लिए जिले में 6 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। डीसी ने मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एनटीए द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिसमें पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता अनिवार्य होगी। खास तौर से दिव्यांग छात्रों के लिए निर्धारित सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें परीक्षा देने में किसी प्रकार की समस्या न हो। मीटिंग में सीटीएम रविंद्र मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित परीक्षा केंद्रों के सेंटर हेड भी मौजूद रहे।

झज्जर स्थित संवाद भवन में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट।
पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की दो दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग शुरू – सीईओ
बादली और बहादुरगढ़ ब्लाक के पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- लघु सचिवालय परिसर स्थित संवाद भवन में सोमवार से जिला के सभी सात खंडों के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्य शुरू हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 12 मई तक चलेगा। जिला परिषद के सीईओ मनीष फोगाट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ट्रेनिंग कार्यक्रम के पहले दिन बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को पांच भागों में बांटकर सभी प्रतिनिधियों को ट्रेंड किया जाएगा। सीईओ मनीष फोगाट ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी की तरफ से मास्टर ट्रेनर सुनील तोमर व ललिता राठी पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यक्रम समन्वयक डीपीएम (राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान) मोहित सिंह है। कार्यक्रम के पहले दिन मास्टर ट्रेनर सुनील तोमर ने सरपंचों को बताया कि एक सरपंच की क्या जिम्मेदारी होती हैं। गांव के विकास के लिए कार्यों की योजना बना सकते हैं। उन्होंने पंचायती राज से जुड़ी हुई जानकारी सभी सरपंचों को प्रदान की। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की क्या भूमिका होती है। कैसे एक ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषद एक दूसरे से कैसे जुड़े हुए हैं आदि जानकारी प्रदान की गई। एसीईओ सुशील ने ग्राम पंचायतों के वित्तीय और आधिकारिक प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। कार्यकारी अभियंता ललित कुमार ने विकास कार्य संपन्न करने की प्रक्रिया के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर ललिता राठी ने गांव की साझा संपत्ति संसाधनों का प्रबंधन के बारे में सरपंचों को बताया कि वो किस प्रकार से अपने गांव की साझा संपत्ति का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान मनरेगा से परियोजना अधिकारी सुनील ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज योजना स्वराज जयंती महा ग्राम योजना, महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना, मैचिंग ग्रांट स्कीम आदि के बारे में बताया। एडीपीएम भूपेश ने सरपंचों को पंचायत विकास योजना और सतत विकास लक्ष्यों के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में सरपंचों के साथ संवाद किया गया।


प्रदीप दहिया, डीसी झज्जर।
आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सजगता से कार्य करें अधिकारी
डीसी प्रदीप दहिया ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को फील्ड में निगरानी के दिए कड़े निर्देश
फसल अवशेष जलाने पर दर्ज होगी कानूनी कार्रवाई, जिले में लागू है धारा 163,फसल अवशेष जलाना कानूनन अपराध
डीसी का आमजन से आह्वान, गेहूं के फानों में आग ना लगाएं
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- जिला प्रशासन ने गेहूं की कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष (फाने) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सजग और सतर्क है। जिले में फसल अवशेषों को आग लगाना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों में सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। फसल अवशेष जलाने से आग अनियंत्रित हो जाती है और साथ लगते खेत में खड़ी पकी हुई फसल आग की चपेट में आ जाती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। डीसी ने संबंधित एसडीएम और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अलावा संबंधित विभागीय अधिकारियों को फील्ड में निरंतर निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा हर आगजनी की घटना की जवाबदेही तय होगी। इसलिए अधिकारी सजग और सतर्क होकर कार्य करें। आगजनी से फसलों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया है कि खेतों में फसल अवशेष जलाना न केवल पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि यह एक दंडनीय अपराध भी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी व नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था की गई है। डीसी ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि वे इस विषय पर प्रशासन का सहयोग करें और कहीं भी फसल अवशेष या गेहूं के फाने जलते हुए देखें तो तुरंत डायल 112 या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि फसल अवशेष जलाना वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण बनता है, जिससे श्वसन संबंधी बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। साथ ही इससे खेत की उर्वरता को भारी नुकसान पहुंचता है, मिट्टी की जैविक गुणवत्ता नष्ट होती है। किसान फसल अवशेष (गेहूं के फानों) में आग ना लगाएं इससे आग आगे बढ़ जाती जिससे अन्य किसानों के खेतों में नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।
डायल 112 पर करें सूचना, तत्काल होगी कार्रवाई
डीसी दहिया ने आमजन और किसानों से अपील की कि यदि कहीं भी फसल अवशेष जलाने की घटना नजर आती है तो तुरंत डायल 112 या जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचित करें ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य किया जा सके और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।
विभागीय टीमों द्वारा की जा रही है कड़ी निगरानी
डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गांव व ब्लॉक स्तर पर निगरानी टीमें गठित की गई हैं, जो नियमित रूप से फील्ड में सक्रिय हैं। किसानों, नंबरदारों व पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अवशेष जलाने की बजाय वैज्ञानिक तरीकों यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन करें। इससे किसानों की अतिरिक्त आय भी बढ़ेगी। किसानों से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर एक-दूसरे को भी जागरूक करें।
फसल अवशेष जलाने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान
डीसी ने बताया कि फसलों के अवशेष जलाने के मामलों में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, वायु (प्रदूषण नियंत्रण) अधिनियम, और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत भी फसल अवशेष जलाना प्रतिबंधित है। साथ ही, आरोपी की सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ भी रोका जा सकता है।

संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान कराएंगे व्यास श्री शारदा प्रसाद मिश्र
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- श्री श्याम बाबा के भंडारे व जागरण के पूर्वाह्न हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 30 अप्रैल को सुबह 7 से श्री श्याम मंदिर सुर्खपुर के प्रांगण से भव्य कलश यात्रा एवं सुबह 9 बजे से प्रयागराज से आए हुए व्यास श्री शारदा प्रसाद मिश्र के मुखारविंद द्वारा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान कराएंगे। जिसका विराम दिवस 08 मई 2025 को होगा तत्पश्चात 9 मई को सुबह 8ः00 बजे हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन 10 से, रात्री जागरण प्रभु इच्छा तक किया जाएगा श्री श्याम बाबा कमेटी की तरफ से प्रार्थना है सभी श्रद्धालु उपरोक्त कार्यक्रम में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाएं।



झज्जर में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए डीसी प्रदीप दहिया।
जन समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर का लाभ उठाएं नागरिक – डीसी
डीसी प्रदीप दहिया ने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर की सुनवाई
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी प्रदीप दहिया ने विभिन्न शिकायतकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार के नए दिशा-निर्देश अनुसार जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला स्तर पर आयोजित शिविर में अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और सभी मामलों में पारदर्शी व संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाए। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को निर्धारित दिनों में समाधान शिविर में आकर साझा करें, ताकि प्रशासन जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर सके। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, सीटीएम रविंद्र मलिक,एसीपी शमशेर सिंह,डीआरओ प्रमोद चहल,डीडीपीओ निशा तंवर,डीडब्लूओ श्वेता शर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव,सिंचाई विभाग की एक्सईएन प्रतिभा मुदगिल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदीप दहिया,डीसी झज्जर।
मंडियों में गेहूं व सरसों उपज की लिफ्टिंग में आई तेजी
अब तक 93 प्रतिशत सरसों और 71 प्रतिशत गेहूं उपज का उठान
जिले में एक लाख 63 हजार 645 एमटी गेहूं और 32 हजार 814 एमटी सरसों की खरीद दर्ज
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि जिले में रबी सीजन की सरसों व गेहूं खरीद के उपरांत उठान भी बेहद जरूरी है। इस कार्य में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खरीदी गई उपज के उठान की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को उपज के नियमानुसार भुगतान के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि जिला की मंडियों में एक लाख 63 हजार 645 एमटी गेहूं की खरीद की गई है और अब तक 1 लाख 93 हजार 960 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। एक लाख 1 हजार 16 हजार 56 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। इसी प्रकार 32 हजार 814 एमटी सरसों खरीद की जा चुकी है, जबकि 34 हजार 721 मीट्रिक टन सरसों की आवक दर्ज की गई है। वहीं 30 हजार 617 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। अब तक 93 प्रतिशत सरसों और 71 प्रतिशत गेहूं उपज का उठान हो चुका है। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने खरीद कार्य से जुड़े अधिकारियों व एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को तय समय सीमा में भुगतान के साथ ही उपज की लिफ्टिंग कार्य साथ साथ पूरा करें ताकि मंडियों में जगह की समस्या न हो। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्टोरेज को लेकर बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करें जिससे लिफ्टिंग के कार्य में किसी प्रकार की देरी ना हो। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को अनाज मंडियों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गांव खुड्डन में आयोजित मत्स्य जागरूकता पखवाड़ा में ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी।
मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण – डीएफओ
गांव खुड्डड्ढन में मत्स्य पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन में गांव खुड्डन में मत्स्य विभाग द्वारा शेरो वाली चैपाल में मत्स्य पखवाड़ा जागरूकता शिविर का आयोजित हुआ। जिला मत्स्य अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि विशेष जागरूकता पखवाड़े में जिला, खंड व गांव स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को मछली पालन से संबंधित जानकारी दी जा रही है। मछली पालन की विभिन्न योजनओं के तहत 40 एवं 60 प्रतिशत अनुदान की दर से अनुदान दिया जा रहा हैं। मत्स्य विभाग द्वारा अब तक जिला झज्जर के गांव बाकरा, डीघल, कासनी, रेवाड़ी खेड़ा, महराना, खेरी खुमार, झांसवा, मातनहेल, मदानां खुर्द, लडरावन, छोछी, छारा, तलाव, खरर, भापडोदा, मातन, कानोंदा इत्यादि गांव में मत्स्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में नागरिकों को मत्स्य पालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे वेलफेयर ऑफ शेड्यूल कास्ट फैमिली अंडर फिशरीज सेक्टर स्कीम, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना स्कीम, इंटेंसिव फिशरीज डेवलपमेंट प्रोग्राम स्कीम के बारे में बताया गया। डीएफओ ने बताया कि विभाग अनुसूचित जाति वर्ग के मत्स्य किसानों को पंचायती तालाबों को मत्स्य पालन हेतु पट्टे लेने उपरांत प्रथम वर्ष पट्टा राशि पर 50 प्रतिशत या 50 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान, द्वितीय व आगामी पांच वर्ष तक पट्टा राशि पर 40 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान प्रदान कर रहा हैं। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को 40 हजार रूपये के जाल खरीद पर 60 प्रतिशत की दर से 24 हजार रूपये का अनुदान दिया जा रहा हैं। उपरोक्त स्कीम के तहत ही यदि कोई मछली पालक मछली के उत्पाद जैसे- मछली पकोडा, मछली करी आदि बेचने के लिए 60 हजार रूपये की रेहड़ी खरीद पर 60 प्रतिशत की दर से 36 हजार रूपये का अनुदान प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत भी मत्स्य पालन विभाग नये तालाब खुदाई पर मीठे एवं खारे पानी में मछली, झींगा पालन हेतु 40 प्रतिशत सामान्य वर्ग एवं 60 प्रतिशत महिला वर्ग की दर से तथा अनुसूचित जाति वर्ग को अनुदान प्रदान कर रहा है तथा मत्स्य किसानों को स्व रोजगार से जोड़ते हुए उनकी आय में बढोतरी का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मत्स्य पालन करने वाले अनेक किसान उपस्थित थे।


एल. ए. स्कूल झज्जर में बैग मेंटेनेंस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में बैग मेंटेनेंस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी बुक्स व कॉपी के साथ बैग मेंटन करके दिखाया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चोँ नें अपने बैग को काफी सुंदर तरिके से मेंटेन किया था, जिसमें लंच बॉक्स, वॉटर बॉटल आदि अन्य जरूरी समान को अपने साथ रखकर एक समझदारी का परिचय दिया। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल में समय – समय पर बच्चों की कक्षाओं के बीच में अनेकों कम्पीटिशन आयोजित करवाए जाते रहते हैं। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया नें विजेता बच्चोँ को एप्रिशिएसन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल कोडिनेटर रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा कर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भेंट की।

एचडी स्कूल बिरोहड की पूर्व छात्रा निशा ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 21 से 28 अप्रैल 2025 तक आयोजित सातवीं पुरुष एवं महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में एचडी स्कूल बिरोहड की पूर्व छात्रा, निशा पुत्री श्री सुनील कुमार ने 65 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि निशा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है, जो भारतीय मुक्केबाजी में अपनी पहचान बना रही हैं। निशा की इस शानदार सफलता ने उन्हें आगामी एशियन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी दिलवाया है। यह प्रतियोगिता 22 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। निशा की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ निश्चय ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है और अब वह भारतीय मुक्केबाजी टीम का अहम हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी। निशा का भाई अनुज भी एचडी स्कूल का छात्र रहा है और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है जो कि स्कूल के लिए गर्व की बात हैं। निशा की इस उपलब्धि में स्कूल के निदेशक श्री बलराज फौगाट एवं रजत फौगाट ने कहा कि निशा की सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन हो, तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। निशा के साथ-साथ उनके परिवार, स्कूल और कोचों का भी यह गौरव है कि उन्होंने एक नयी मिसाल पेश की है। प्राचार्या श्रीमती नमिता दास, आईटी विभाग अध्यक्ष मुकेश कुमार, खेल विभाग के प्रशिक्षक अमन राणा, पीटीआई संजीत, हरिओम शास्त्री, डीपीई श्री सुदेश और अन्य संबंधित स्टाफ ने भी निशा को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार की ओर से उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने आशा आशा व्यक्त की कि निशा भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगी और भारतीय खेल जगत में अपना अहम योगदान देंगी। स्कूल की तरफ से हम उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। रमेश गुलिया, बलजीत नेहरा, सुरेंद्र फौगाट ने बेटी को बधाई दी व अभिभावकों को बधाई दी, स्कूल के प्रशिक्षक व कोचों को भी बधाई दी।


मृतक निधि का पोस्टमार्टम करा परिजन निधि के शव को दाह-संस्कार के लिए ले जाते हुए।
धारौली गांव में घर में लगी आग, दो बहनें जली एक की मौत
दुसरी गंभीर रूप से झुलसी पीजीआईएमएस रोहतक रेफर, स्थिति चिंता जनक
20 साल पहले मां की हो चुकी मौत, 6 साल पहले पिता भी हो गए थे लापता
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- जिला के अंतिम छोर पर स्थित गांव धारौली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात गांव धारौली में एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। घटना से पूरा गांव सहमा हुआ है। मृतक लड़की निधि के चचेरे भाई हिमांशु उर्फ पूर्णमल ने बताया कि इन दिनों बहनों के परिवार में ये दो लड़कियां ही हैं और कोई भाई नहीं है। करीब 10 साल पहले कोमल की शादी रेवाड़ी जिले के गांव बुड़कावास में तेज सिंह के साथ की गई थी। कोमल को एक बेटा भी है, और उसके पिता के गायब होने के बाद से ही वह धारौली में ही रह रही थी। परिजनों ने बताया कि उनको रात को करीब डेढ़ बजे के आस पास सूचना मिली थी कि उनके घर में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचे तो कोमल बाहर बैठी थी और हिमांशु उर्फ निधि की जलकर मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि इनके साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है कि घर में आग कैसे लगी आखिर इसकी वजय क्या है या फिर किसी की साजिश हो सकती है या या फिर शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पुलिस और परिवार ने कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि परिवार के लोगों को शक है कि किसी के द्वारा आग लगाई गई है। जिसमें एक लड़की की मौत हुई है। पिछले करीब 6 साल से दोनों बहनें घर में अकेली रह रही हैं। जिसमें बड़ी बहन कोमल की शादी हो रखी है और उसको एक बेटा भी है आग लगने से कोमल 60 प्रतिशत तक जली हुई है जिसके कारण उसको इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने चेचेरे भाई पूर्णमल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि गांव धारौली में एक घर में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर जाकर देखा तो एक लड़की बुरी तरह जल चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरी लड़की भी जली हुई थी जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि करीब 6 साल पहले दोनों बहनों के पिता गायब हो गए थे उसके बाद से ही दोनों बहनें एक साथ गांव में ही रहती थी। वहीं इनकी मां का भी करीब 20 साल पहले देहांत हो चुका है। मृतक निधि ने एमकॉम की पढ़ाई कर रखी है और अब वह नौकरी की तलाश में थी। वहीं उसकी बड़ी बहन कोमल ने 10 वीं पास कर रखी है। परिवार के लोगों ने बताया कि जब वे घर गए तो चारपाई की सारी रस्सियां जली हुई थी और निधि भी पूरी तरह से जल चुकी थी ऐसा लगता है मानों किसी ने जलाकर उसकी हत्या की हो। हालांकि अभी पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

पूर्व विधायक बनारसी दास मार्ग पर वाटर कूलर का ठंडा पानी पीकर प्यास बुझाते राहगीर
गर्मी से प्यास बुझाने के लिए चैगान माता समिति द्वारा लगाया वाटर कूलर
पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म नहीं – रमेश वाल्मीकि
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- पूर्व विधायक बनारसी दास मार्ग स्थित चैगान माता पर पीने के ठंडे पानी का वाटर कूलर लगाया गया। पूर्व पार्षदसुरेश, हेमंत भगाना ने बताया कि लोगों को भीषण गर्मी में राहत देने के लिए चैगान माता समिति के प्रयासों से दानवीर सज्जनों द्वारा वाटर कूलर लगाकर आमजन को समर्पित किया। जनता को समर्पित सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और यात्री स्टैंड पर अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने वाले लोगों को व आमजन की प्यास अब वाटर कूलर के ठंडे पानी से बुझेगी। वाटर कूलर लगने के बाद गर्मी के मौसम में अब आमजन व राहगीरों के साथ साथ चैगान माता के आसपास क्षेत्र के लोगों को हर समय ठंडा पानी मिलेगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता रमेश वाल्मीकि ने कहा कि पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इस भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं एवं आसपास की आम जनता को वाटर कूलर का ठंडा जल पीने से राहत मिलेगी। वाल्मीकि ने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। वहां वाहन का इंतजार कर रहे यात्रियों, डॉ.मंजीत, ओम प्रकाश सैनी, जय नारायण सैनी, शेर सिंह सैनी ने कहा कि गर्मियों को देखते हुए आमजन के लिए चैगान माता समिति द्वारा ठंडे पानी की व्यवस्था की है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती हैं। वहां मौजूद लोगों ने हमलें में मारे गए दिवंगत सपूतों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की। मारे गए निर्दोष पर्यटकों के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया।


महेश जोशी के रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा के प्रदेश महासचिव बनने पर उनके भव्य सम्मान समारोह में आयोजित किया गया
देवी अहिल्याबाई होल्कर पर विशेष व्याख्यान
बावल, 28 अप्रैल, अभीतक:- महेश जोशी के रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा के प्रदेश महासचिव बनने पर शाकुंतलम संगीत एवं नाट्य संस्था के तत्वाधान में शहर के गुलाबगंज रेस्टोरेंट में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाकुंतलम संगीत एवं नाट्य संस्थान के सचिव एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी सतीश मस्तान ने महेश जोशी को माला पहनाकर वह पुष्पगुच्छ भेंट करके की। तत्पश्चात गुलाबगंज रेस्टोरेंट के एमडी भाई कपिल शर्मा ने महेश जोशी को एक स्मृति चिन्ह भेंट किया।मशहूर चित्रकार अमन व मुकेश सुल्तानिया ने सम्मान का सबसे बड़ा प्रत्येक पगड़ी पहनाकर महेश जोशी का अभिवादन किया। भरतमुनि कला केंद्र से डॉ. अंकुर खैर, मदन डागर व हिमानी ने भी शॉल ओढ़ाकर महेश जोशी जी का स्वागत किया। तत्पश्चात रेवाड़ी की लता कहे जाने वाली बिटिया मानवी भारद्वाज ने उनके सम्मान में बहुत ही शानदार गीत गाकर स्वागत किया। इस मौके पर नारी शक्ति के महत्व को उजागर करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट निधि गौतम ने बहुत ही प्रभावी ढंग से देवी अहिल्याबाई होल्कर जी पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।इसके बाद महेश जोशी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। उन्होंने अपने वक्तव्य में कला साहित्य एवं संस्कृति के उत्कर्ष में रेवाड़ी के साथ सदैव खड़ा रहने का भरोसा जताया। राजकीय महाविद्यालय बावल के प्रोफेसर डॉक्टर राजेश बंसल जी द्वारा धन्यवाद किया गया। प्रधानाचार्य डॉ लक्ष्मी नारायण,संजय डाटा, सीडब्ल्ययसी चेयरपर्सन कुसुमलता शर्मा, अनिल कौशिक की विशिष्ट अतिथि उपस्थिति रही। इस अवसर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से डॉ.करण, डॉ. सुशांत यादव, डॉ.स्मृति, डॉ भारती वाईआरसी कोऑर्डिनेटर हरीश यादव, ब्राह्मण सभा के कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज,बीआरसी राकेश वत्स, सिविल सोसायटी सदस्य एवं रेडक्रॉस सोसायटी रेवाड़ी आजीवन सदस्य रमेश वशिष्ठ, तरुण यादव, वेदप्रिय आर्य, संजय मनचंदा, दीपक सैनी हेमंत राठी, बृजेश अग्रवाल, भारत भूषण, अजीत, सुनील कोहली व लावण्या फाउंडेशन के झम्मन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सतीश मस्तान जी द्वारा सनातन परंपरा में शक्ति का प्रतीक गदा आदरणीय जोशी जी को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई। कविताओं एवं प्रेरक वक्तव्यों के माध्यम से कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भालखी माजरा के प्रवक्ता सुधीर यादव द्वारा किया गया।


पुलिस आयुक्त कार्यालय में पत्रकार पुलिस संगोष्ठी का किया गया आयोजन’
अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ लोगों का सामाजिक जीवन स्तर कैसे सुधरे इस पर भी किया गया विचार विमर्श
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय झज्जर में नवनियुक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती डॉक्टर राजश्री सिंह के साथ पत्रकारों ने संगोष्ठी का आयोजन किया स जिस दौरान आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह ने कई सामाजिक मुद्दों पर पत्रकारों से विस्तार से विचार विमर्श किया है। जिसमें यातायात व्यवस्था, अपराधियों पर कार्रवाई करने, जिले को स्वस्थ बनाए रखना और सीसीटीवी कैमरे लगवाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझाव पर अमल करने की बात करते हुए पुलिस कमिश्नर राजश्री सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस की प्राथमिकता रहेगी की शहर और जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को अच्छे से दुरुस्त किया जाए जिससे आमजन और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े साथ ही पुलिस की तरफ से खासकर दुकानदार और आमजन से अपील है कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें अगर सड़कों पर अतिक्रमण रहेगा तो यातायात व्यवस्था बाधित होगी और वाहन चालक और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और कहीं ना कहीं अपराधी प्रवृत्ति के लोग भीड़ भाड वाले एरिया का फायदा उठाकर बचने का प्रयास करते हैं। इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आमजन पुलिस का सहयोग करें ।वही संगोष्ठी के दौरान जिले की कानून व्यवस्था को लेकर पत्रकारों से विस्तार से विचार विमर्श किया गया जिसमें जिले व शहर के अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का सुझाव दिया गया। सीसीटीवी कैमरे के सुझाव पर पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने कहा पुलिस के प्रयासों से जिले के बहादुरगढ़ कस्बे में औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों के मदद से अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और हमारा प्रयास है कि झज्जर शहर में भी जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे जिले में सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सहयोग मिलेगा और अपराधी किस्म की प्रवृत्ति के लोगों को जल्द पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे कारगर सिद्ध होंगे। संगोष्ठी के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री ने कहा झज्जर पुलिस की प्राथमिकता है कि जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे और जो अपराधी किस्म व्यक्ति हैं उन पर कार्रवाई करके उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाए और मेरी तरफ से सभी थाना में चैकी प्रभारी को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि थाना में चैकी में आने वाले सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करके उन्हें न्याय दिलाया जाएगा ताकि आरोपियों को उनके किए की सजा मिल सके।


सिविल अस्पताल झज्जर के कर्मचारियों व अधिकारियों को सड़क सुरक्षा सैल झज्जर व पुलिस की टीम ने यातायात के नियमों व नये तीन कानुनो के बारे में दी जानकारी
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर श्रीमती डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सोमवार को सड़क सुरक्षा सेल प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार और उप निरीक्षक दीपक कुमार की पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारियों को साइबर क्राइम यातायात के नियम और तीन नए कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सड़क सुरक्षा सेल प्रभारी सतीश कुमार ने जहां यातायात के नियमों के बारे में जानकारी थी वहीं उप निरीक्षक दिपक ने सिविल अस्पताल के कर्मचारी और अधिकारियों को तीन नये कानुनो बारे विस्तार से बताया व साईबर क्राईम बारे के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने बताया की किसी को भी फोन पर अपने एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या बैंक से संबंधित कोई भी जानकारी ना दें आजकल युवा बिना किसी पूछताछ या छानबीन के फेसबुक पर आई हुई किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को तुरंत ही स्वीकार कर लेता है ऐसी रिक्वेस्ट साइबर अपराधी द्वारा भी भेजी जा सकती है। इसलिए फेसबुक आदि पर दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें। अननोन नंबर से व्हाट्सएप पर आने वाली किसी भी प्रकार की ऑडियो या वीडियो कॉल को किसी भी सूरत में अटेंड ना करें किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

नेशनल मास्टर्स गेम बास्केटबॉल खिलाड़ी सिल्वर मेडल विजेता यातयात प्रभारी को पुलिस आयुक्त द्वारा मैडल पहनाकर सम्मानित किया
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के पुलिस ग्राउंड में हुई 7 वें मास्टर्स गेम बास्केटबॉल 50़ आयु वर्ग में झज्जर पुलिस के यातायात प्रभारी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी नरेश कुमार संधू ने लगातार 5वीं बार टीम के कप्तान के तौर पर हरियाणा टीम को सिल्वर मेडल दिलाया। जीतकर लौटने पर पुलिस आयुक्त झज्जर द्वारा कार्यालय में मैडल पहनाकर उनको सम्मानित किया गया। इससे पहले भी लगातार हरियाणा टीम को गोल्ड मेडल दिला चुके हैं। 12 से 20 मई 2023 में दक्षिण कोरिया के ज्योंबक में भारतीय मास्टर्स बास्केटबॉल टीम को सिल्वर मेडल जितवाया था। टीम की जीत का श्रेय टीम की एकता टीम के सभी खिलाड़ियों एवं पुलिस आयुक्त झज्जर पुलिस एवं पुलिस उपायुक्त झज्जर को दिया।


जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने दो माह मे ढूंढ निकाले करीब पांच लाख रुपए की कीमत के 30 गुमशुदा मोबाइल फोन
खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे खिले, झज्जर पुलिस की खुले मन से की तारीफ
मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि फोन का गलत इस्तेमाल ना हो सके -पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर’
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- सोमवार को पुलिस उपायुक्त कार्यालय में 30 गुमशुदा मोबाइल फोन को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय झज्जर, अपराध जसलीन कौर ने उनके मालिकों के हवाले किया। इस संबंध में उपायुक्त जसलीन कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला झज्जर की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जूटा कर बीते दो माह मे आमजन के गुम हुए करीब 5 लाख रुपए कीमत के ब्म्प्त् पोर्टल से ट्रेंस 30 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गये। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल की टीम में तैनात सिपाही कविन्द्र के कार्य की प्रशंसा की। पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सैल ने बीते दो माह में अब तक ब्म्प्त् पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए करीब पांच लाख किमत के गुम 30 मोबाइल को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने ब्म्प्त् पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बतलाया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है। पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर ने कहा कि साइबर सैल पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर झज्जर पुलिस लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है इसी के परिणाम स्वरुप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है। पुलिस उपायुक्त ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति को ना सौंपे ताकि अपराधी किस्म के लोग उनका फायदा न उठा पाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी सूचना ई दिशा केंद्र या अटल सेवा केंद्र के माध्यम से ब्म्प्त् पोर्टल पर दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।


खातीवास में सहायक आयुक्त अखिल कुमार व यातायात प्रभारी नरेश ने विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी
नशा के दुष्प्रभाव व साइबर अपराध से बचने के बारे में किया गया जागरूक
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- सोमवार को संस्कार पब्लिक स्कूल खातीवास में सहायक आयुक्त अखिल कुमार व यातायात प्रभारी झज्जर नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, नशा के दुष्प्रभाव , खेलों में भाग लेने बारे व साइबर अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करने से हम अपनी ही नहीं हम दूसरों की भी जान बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमें दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। रोड पर दिखाई दे रहे चिन्हो का पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय हमें अपने वाहन को अपनी लाइन में चलाना चाहिए व तेज आवाज में म्यूजिक नहीं बजाना चाहिए और हमें किसी भी प्रकार का नशा करके गाड़ी नहीं चलनी चाहिए और आगे उन्होंने बताया कि नशा परिवार को अंधकार की ओर धकेल देता है नशा एक स्लो प्वाइजन का जहर है जो धीरे-धीरे करके व्यक्ति व परिवार को खा जाता है। इसलिए हमें किसी प्रकार का नशा नहीं करना है और अगर हमारे परिवार में कोई नशा करता है तो उसको भी समझाना है अगर हमारे आसपास में कोई नशा बेचता है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दे। उन्होंने बताया कि आज का युग तकनीकी युग हैं। साइबर ठगी करने वाले भी नये नये तरीके अपना रहे है इसलिए हमें किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा कि गई वीडियो कॉल रिसीव नहीं करनी चाहिए और किसी प्रकार का लिंक आये तो उसको ना खोलें अगर कोई हमसे हमारी गोपनीय जानकारी पूछता है तो किसी को भी न बताएं नहीं तो आपके साथ साइबर ठगी हो सकती है। स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं,हमारी सावधानी ही हमें साइबर फ्रॉड से बचा सकती है इस दौरान सहायक आयुक्त ट्रैफिक झज्जर अखिल कुमार यातायात प्रभारी झज्जर नरेश कुमार स्कूल डायरेक्टर वंदना, प्रिंसिपल श्वेता महतानी व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
साइबर ठगी करने के मामले में तीन आरोपी काबू
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने तीन लाख से ज्यादा रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि झज्जर निवासी ने शिकायत देते हुए बताया कि मेरे दादा की नेट बैंकिंग चलाता हूं मेरे दादा भारतीय थल सेना से रिटायर्ड है और उसकी पेंशन भी इसी खाते में आती है दिनांक 5 फरवरी 2025 को मेरे मोबाइल चेक किया तो एक मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें 222000 रुपए डेबिट का था। जिसे मैं घबरा गया और मैं नेट बैंकिंग चेक की तो पता चला कि से पहले भी दो ट्रांजैक्शन हो चुकी है जो मेरे साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से लगभग 378000 रुपये की ठगी की है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपीयों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री लोगेश कुमार आईपीएस द्वारा उपरोक्त मामले की गहनता से छानबीन करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोपाराम निवास सुख मंडला चामू जिला जोधपुर, प्रकाश व मोहमताराम दोनों निवासी ढेलाणा लोहावट जिला फलौदी राजस्थान के तौर पर की गई ।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


सिविल अस्पताल झज्जर के कर्मचारियों व अधिकारियों को सड़क सुरक्षा सैल झज्जर व पुलिस की टीम ने यातायात के नियमों व नये तीन कानुनो के बारे में दी जानकारी
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर श्रीमती डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सोमवार को सड़क सुरक्षा सेल प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार और उप निरीक्षक दीपक कुमार की पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारियों को साइबर क्राइम यातायात के नियम और तीन नए कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सड़क सुरक्षा सेल प्रभारी सतीश कुमार ने जहां यातायात के नियमों के बारे में जानकारी थी वहीं उप निरीक्षक दिपक ने सिविल अस्पताल के कर्मचारी और अधिकारियों को तीन नये कानुनो बारे विस्तार से बताया व साईबर क्राईम बारे के बारे में जानकारी देते हुए उन्होने बताया की किसी को भी फोन पर अपने एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या बैंक से संबंधित कोई भी जानकारी ना दें आजकल युवा बिना किसी पूछताछ या छानबीन के फेसबुक पर आई हुई किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को तुरंत ही स्वीकार कर लेता है ऐसी रिक्वेस्ट साइबर अपराधी द्वारा भी भेजी जा सकती है। इसलिए फेसबुक आदि पर दोस्त बनाने से पहले उनके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें। अननोन नंबर से व्हाट्सएप पर आने वाली किसी भी प्रकार की ऑडियो या वीडियो कॉल को किसी भी सूरत में अटेंड ना करें किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

गाँव भदाना की चैपाल में भगवान परशुराम के जन्ममहोत्सव पर रंगोली रेखाचित्र बनाया
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर भगवान परशुराम के जन्ममहोत्सव पर उनका एक रंगोली रेखाचित्र बनाया। मुकेश शर्मा ने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इसे परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इस साल परशुराम जन्महोत्सव 29 अप्रैल को मनाया जा रहा है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार इन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि परशुराम अपनी माता-पिता के आज्ञाकारी पुत्र थे। इस चैपाल रंगोली में भूतपूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, रमेश कौशिक, श्रीभगवान कौशिक, धर्मदास वशिष्ठ, अमित वशिष्ठ, केशव वशिष्ठ, अर्जुन वशिष्ठ, अलीशा वशिष्ठ ने मिलकर भगवान परशुराम को अपना शत-शत नमन किया।


समाधान शिविर में शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान – एसडीएम
अब सप्ताह में सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लग रहे हैं समाधान शिविर
बेरी स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने सुनी जनसमस्याएं
बेरी, 28 अप्रैल, अभीतक:-एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है जिससे नागरिकों का शासन-प्रशासन में भरोसा समय के साथ और बढ़ता जा रहा है। शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व बृहस्पतिवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन में सोमवार को बेरी में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की। शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, राजस्व विभाग, पंचायती विभाग आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे। एसडीएम ने शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायत लेकर आए नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम रेणुका नांदल ने बिजली, पानी की समस्याओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों की बैठक भी ली।
एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने विभाग से संबंधित समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान करें। इस अवसर पर तहसीलदार सृष्टि दूहन मलिक, बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला, बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमार सहित संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सजगता से कार्य करें अधिकारी
डीसी प्रदीप दहिया ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को फील्ड में निगरानी के दिए कड़े निर्देश
फसल अवशेष जलाने पर दर्ज होगी कानूनी कार्रवाई, जिले में लागू है धारा 163, फसल अवशेष जलाना कानूनन अपराध
डीसी का आमजन से आह्वान, गेहूं के फानों में आग ना लगाएं
झज्जर, 28 अप्रैल, अभीतक:- जिला प्रशासन ने गेहूं की कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष (फाने) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सजग और सतर्क है। जिले में फसल अवशेषों को आग लगाना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों में सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। फसल अवशेष जलाने से आग अनियंत्रित हो जाती है और साथ लगते खेत में खड़ी पकी हुई फसल आग की चपेट में आ जाती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। डीसी ने संबंधित एसडीएम और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अलावा संबंधित विभागीय अधिकारियों को फील्ड में निरंतर निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा हर आगजनी की घटना की जवाबदेही तय होगी। इसलिए अधिकारी सजग और सतर्क होकर कार्य करें। आगजनी से फसलों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया है कि खेतों में फसल अवशेष जलाना न केवल पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि यह एक दंडनीय अपराध भी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी व नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था की गई है। डीसी ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि वे इस विषय पर प्रशासन का सहयोग करें और कहीं भी फसल अवशेष या गेहूं के फाने जलते हुए देखें तो तुरंत डायल 112 या संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि फसल अवशेष जलाना वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण बनता है, जिससे श्वसन संबंधी बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। साथ ही इससे खेत की उर्वरता को भारी नुकसान पहुंचता है, मिट्टी की जैविक गुणवत्ता नष्ट होती है। किसान फसल अवशेष (गेहूं के फानों) में आग ना लगाएं इससे आग आगे बढ़ जाती जिससे अन्य किसानों के खेतों में नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।
डायल 112 पर करें सूचना, तत्काल होगी कार्रवाई
डीसी दहिया ने आमजन और किसानों से अपील की कि यदि कहीं भी फसल अवशेष जलाने की घटना नजर आती है तो तुरंत डायल 112 या जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचित करें ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य किया जा सके और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।
विभागीय टीमों द्वारा की जा रही है कड़ी निगरानी
डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गांव व ब्लॉक स्तर पर निगरानी टीमें गठित की गई हैं, जो नियमित रूप से फील्ड में सक्रिय हैं। किसानों, नंबरदारों व पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अवशेष जलाने की बजाय वैज्ञानिक तरीकों यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन करें। इससे किसानों की अतिरिक्त आय भी बढ़ेगी। किसानों से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर एक-दूसरे को भी जागरूक करें।
फसल अवशेष जलाने पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान
डीसी ने बताया कि फसलों के अवशेष जलाने के मामलों में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, वायु (प्रदूषण नियंत्रण) अधिनियम, और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत भी फसल अवशेष जलाना प्रतिबंधित है। साथ ही, आरोपी की सब्सिडी और सरकारी योजनाओं का लाभ भी रोका जा सकता है।

डीएसपी जितेंद्र राणा को सिरसा में पूर्व राज्यपाल के बेटे के अपमान पर माफी मांगनी पड़ी सिरसा, 28 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा पुलिस के डीएसपी जितेंद्र राणा को सिरसा में पूर्व राज्यपाल के बेटे के अपमान पर माफी मांगनी पड़ी। रविवार को उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल के बेटे मनीष सिंगला साइक्लोथॉन यात्रा में आए थे। जहां ब्ड नायब सैनी चीफ गेस्ट थे। इस दौरान डीएसपी राणा ने मनीष को सीएम के मंच से बांह पकड़कर गेट से बाहर निकाल दिया था। विवाद होने पर एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने मामले को सुलझाने के लिए डीएसपी जितेंद्र राणा और मनीष सिंगला को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बुलाया। यहां जींद के जितेंद्र राणा ने मनीष सिंगला के साथ बैठकर वीडियो जारी किया। जिसमें डीएसपी ने कहा- मैं उन्हें (मनीष सिंगला) पहचान नहीं पाया। बाकी लोगों के साथ उन्हें भी वीआईपी स्टेज से जाने के लिए कह दिया। ड्यूटी के दौरान मेरा किसी भी व्यक्ति के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।
पानीपत में युवक की प्राइवेट पार्ट में प्रेशर मशीन से हवा भरकर हत्या कर दी गई। हवा भरने से युवक का पेट फुल गया था। वहीं नसें भी फट गईं थी। घटना के वक्त वहां फैक्ट्री मालिक और इंचार्ज खड़े थे। वह ये सब देखते रहे, लेकिन आरोपी को रोका नहीं। आरोपी कोई और नहीं, युवक का साथी ही है, जो घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 29 थाना क्षेत्र का है। यहां स्थित एक फैक्ट्री में मृतक युवक और आरोपी साथ काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने हवा भरने वाले आरोपी समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इनमें फैक्ट्री मालिक भी शामिल है, जिसके सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 का खुला उल्लंघन करते हुए हरियाणा सरकार ने अपने राजकीय गजट में एक यौन उत्पीड़न पीड़िता की पहचान उजागर कर दी है। 22 अप्रैल 2025 को प्रकाशित गजट नोटिफिकेशन में बर्खास्त एचसीएस अधिकारी रीगन कुमार के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश में यह गंभीर चूक सामने आई है। गजट में प्रकाशित विवरण में पीड़िता का नाम 15 बार दर्ज किया गया है। पीड़िता की व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करना कानून द्वारा वर्जित है।
कुरुक्षेत्र में ड्राइवर से छीना-झपटी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार निवासी जरौली खुर्द व संदीप सिंह निवासी कठवा से छीनी गई रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद किया। कश्मीर सिंह निवासी बात्ता जिला कैथल के मुताबिक, वह अपने भतीजे अनिल कुमार के साथ 21 अप्रैल की रात करीब 10ः30 बजे अपनी पिकअप में कैथल से प्याज लेकर पंचकुला जा रहे थे। रास्ते में अजरावर के पास उनका बिस्तर गिर गया। वह बिस्तर उठाने के लिए सड़क पर पैदल चला गया। तभी बाइक पर 2 युवक उसके पास आए और उनमें से 1 ने उसका गला दबा लिया। इस दौरान दूसरे ने उससे 10 हजार रुपए छीन लिए और बाइक पर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने थाना ईस्माइलाबाद में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पहलगाम हमले को सोमवार को 6 दिन हो गए हैं। दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक हलचल नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच पीएम आवास में 40 मिनट तक मीटिंग हुई। इस बीच, चीन की तरफ से पहलगाम हमले को लेकर बयान आया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं, दोनों देश मतभेदों को बातचीत से सुलझाएं। वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीते 6 दिन में एक हजार भारतीय वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान से भारत लौट चुके हैं। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान गए भारतीयों को अपने यात्रा समय को कम करने के लिए कहा गया था। इसी तरह सोमवार (28 अप्रैल तक) 800 पाकिस्तानी भारत से जा चुके हैं।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चैधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हिसार, 28 अप्रैल, अभीतक:- मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है परंतु 1 मई से हवा में बदलाव व पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 1 मई रात्रि से 3 मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी संभावित जिससे दिन के तापमान में गिरावट संभावित। परंतु इसके बाद 4 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चैधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार



शिक्षा के क्षेत्र में नए युग का सूत्रपात करेगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति- बंडारू दत्तात्रेय
शिक्षक चरित्र निर्माण के शिल्पकार – राज्यपाल
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 का किया शुभारंभ
चंडीगढ़, 28 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देश में परिवर्तन लाने व नए युग का सूत्रपात करने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का अहम् योगदान होगा। यह शिक्षा नीति देश में एक नई चेतना और क्रान्ति पैदा करेगी, जिससे वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन सकेगा। राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन, हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ’शिक्षक शिक्षा में परिवर्तन विकसित भारत 2047 की दिशा में’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, एनसीटीई के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा, एचएसएचईसी के चैयरमेन प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, एनसीटीई की सदस्य सचिव अभिलाषा झा मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर एनसीटीई के ध्येय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र की आत्मा होती है। यदि हम 2047 तक एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्व वाला भारत बनाना चाहते हैं, तो शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होगी। आज गीता स्थली कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक धरती से शिक्षक शिक्षा में परिवर्तन के नए युग का सूत्रपात कर रहे हैं, जो विकसित भारत 2047 के सपने की ओर एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचारक नहीं होता, वह चरित्र निर्माण का शिल्पकार भी होता है। शिक्षक के शब्द विद्यार्थी के भविष्य को आकार देते हैं, उसकी सोच को दिशा देते हैं और उसमें नवाचार व सेवा की भावना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में तैयार की गई नई शिक्षा नीति-2020 इसी दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इस नीति का उद्देश्य शिक्षा को समावेशी, बहु-विषयी, गुणवत्तापूर्ण और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है। श्री बंडारू दत्तात्रेय ने शिक्षकों से अपील की, कि वे एक ’डिजिटल ज्ञान बैंक’ बनकर विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचारों से जोड़े और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि देश और समाज के भविष्य का निर्माण करने के लिए एक अच्छे शिक्षक की जरूरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एक अच्छे शिक्षक को तैयार करने की योजना में यह राष्ट्रीय सम्मेलन अहम् भूमिका अदा करेगा। एनसीटीई के चेयरपर्सन प्रो. पंकज अरोड़ा ने कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में दो दिन शिक्षाविद् और विद्वानजन मिलकर शिक्षा और देश की भावी पीढ़ी विद्यार्थियों को शिक्षित और संस्कारित करने वाले एक अच्छे शिक्षक का निर्माण करने पर चर्चा करेंगे। आज एनसीटीई परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। आज उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षक की निहायत जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूरे भारत में पूर्णतया जल्द लागू किया जा रहा है। इसके लिए 7 हजार फीडबैक लिए गए हैं। इन सुझावों के आधार पर आवश्यकता अनुसार शिक्षा नीति में परिवर्तन किए जाएंगे। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि एनईपी 2020 का उद्देश्य आत्मनिर्भर, तर्कसंगत ढंग से सोचने वाले, क्रिया करने वाले, करूणा एवं मानवता के साथ साहसी, रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता की जड़ों से युक्त युवा तैयार करना। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सभी स्तर की शिक्षण संस्थाओं में विद्यालय से लेकर उच्च शिक्षा तक क्रियान्वित करने के लिए सुझाव दिए गए हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। 15 से 39 वर्ष की आयु के बीच 37 करोड़ युवा है जो हमारी ताकत है। देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए विजन 2047 को प्राप्त करने में विभिन्न आयाम साइंस, तकनीक, एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री, सर्विस सेक्टर के मूल में शिक्षा है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एनईपी को अपने यूजी एवं पीजी प्रोग्राम्स में सभी प्रावधानों के साथ लागू किया है। उन्होंने कहा कि केयू हरियाणा का एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय है जिसे नेक द्वारा ए प्लस प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। अनुसंधान नेशनल रिसर्च फंडिंग के तहत 1000 हजार करोड़ के रुपए फंड भारत सरकार द्वारा रिलिज किए गए हैं जो 7 हब इंस्ट्टियूशन में हरियाणा का एकमात्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भी शामिल है जिसे हाल ही में एनआरएफ की 10 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है। उन्होंने बताया कि शोध के क्षेत्र में इको सिस्टम को विकसित करते हुए 63 पेटेंट फाइल किए है 34 ग्रांट भी हो गए हैं। एनईपी के तहत 19 ऑनलाइन प्रोग्राम में 7 प्रोग्राम इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन 4.0 के तहत साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिटिक्स में 6000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एनसीटीई की सदस्य सचिव अभिलाषा झा मिश्रा ने मेहमानों का आभार प्रकट किया। मंच का संचालन डॉ. संगीता सैनी ने किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के जनक पद्म विभूषण डॉ. कृष्णा स्वामी कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समस्कृत प्रमोशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो. सीके सलूजा, कुलपति प्रो. सुदेश छिकारा, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख के विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के कुलपति एवं निदेशकों ने भाग लिया।

जिला में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जाए सुनिश्चित-डीसी अभिषेक मीणा
जन समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए
समाधान शिविर में डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रेवाड़ी, 28 अप्रैल, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को वाटर टैंक तथा पेयजल लाइनों की सफाई करवा कर लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने के आदेश दिए। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित हुए समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने लोगों से सीधा संवाद किया और मौके पर ही शिकायत सुनते हुए समाधान किया। समाधान शिविर में पेयजल आपूर्ति से सम्बंधित शिकायत आई थी, जिस पर उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को गर्मी में लोगों को स्वच्छ पेयजल देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर व गांव की गलियों में कहीं पानी की लाइन में लीकेज की समस्या आए तो उसे तुरंत ठीक किया जाए। सीवरेज लाइनों की नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। समाधान शिविर में आए एक मामले में बताया गया कि रेवाड़ी के सेक्टर चार की भूमि से हरे वृक्षों की अवैध रूप से कटाई की जा रही है। जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए। डीसी ने वन विभाग के अधिकारियों को इस शिकायत की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन पंजीकरण, पेंशन, राशन कार्ड, नक्शे की मंजूरी, बिजली-पानी जैसी समस्याएं सामने आई। जिन पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन होता है। जिसमें आम जनता की शिकायतों को सुनने के बाद विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए कह दिया जाता है। यह रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 30 अप्रैल को गांव कंवाली में
रेवाड़ी, 28 अप्रैल, अभीतक:- जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से बुधवार, 30 अप्रैल को जिला के गांव कंवाली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश प्रीति रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों की अनुपालना जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी ढंग से की जा रही है। इसी कड़ी में समाधान शिविर के साथ ही रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी निरन्तर किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुन कर उनका समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।


जिला में एचआर 36-एयू की नई सीरीज शुरू – एसडीएम
रेवाड़ी, 28 अप्रैल, अभीतक:- एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से वाहन चालकों के लिए 25 अप्रैल से नई सीरीज एचआर 36-एयू शुरू हो गई है। ऐसे में कोई भी वाहन चालक नई सीरीज में मनपसंद नंबरों के लिए परिवहन सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन ऑक्शन में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि वाहन चालक नए रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन ऑक्शन के आधार पर नई सीरीज में अपनी पसंद का नंबर प्राप्त कर सकता है। जिसके लिए निर्धारित राशि का उसे भुगतान करना होगा।
29 अप्रैल मंगलवार को इनेलो का स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला ने वीडियो संदेश किया जारी
कहा – पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला स्तर पर मंगलवार को इनेलो पार्टी का स्थापना दिवस मनाएं और अपने घरों, दुकानों एवं दफ्तरों पर इनेलो पार्टी के चश्मा के निशान का झंडा लगाए
इनेलो ने संगठन का विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की
जयकुमार पंवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष किया गया नियुक्त
महेंद्र सैन ढाकला पूर्व चैयरमेन को झज्जर जिला का अध्यक्ष बनाया
चंडीगढ़, 28 अप्रैल, अभीतक:- 29 अप्रैल मंगलवार को इनेलो का स्थापना दिवस है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अभय सिंह चैटाला ने वीडियो के माध्यम से एक संदेश जारी किया है कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला स्तर पर मंगलवार को इनेलो पार्टी का स्थापना दिवस मनाएं और अपने घरों और दुकानों एवं दफ्तरों पर इनेलो पार्टी के चश्मा के निशान का झंडा लगाएं। साथ ही इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, विधायक अदित्य देवीलाल, जिला परिषद चेयरमैन करण चैटाला, विधायक अर्जुन चैटाला और महिला प्रदेशाध्यक्ष सुनैना चैटाला ने भी स्वर्गीय चै. देवीलाल और स्वर्गीय चै. ओमप्रकाश चैटाला में आस्था रखने वाले सभी लोगों से अपने घरों और व्यावसायिक संस्थानों पर इनेलो पार्टी का झंडा लगाने की अपील की है। रामपाल माजरा ने सोमवार को इनेलो पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की सूची जारी करते हुए रामपाल माजरा ने बताया कि जयकुमार पंवार को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सुरेश मंगाली, अशोक स्वामी और संदीप सिंह को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयप्रकाश दहिया, मुखत्यार नाई, सतपाल सिंह लिल्लू, प्रेम सिंह जांगड़ा, मलिक साहब वर्मा को प्रदेश का उपाध्यक्ष, जय सिंह सैनी को प्रदेश प्रधान महासचिव, देशराज, सोनू सैन, मन्नू कश्यप, ऋषिपाल सैन, ऋषिपाल प्रजापति को प्रदेश महासचिव, सत्तार, डॉ. हनुमान प्रजापति, रणधीर सैनी, ईश्वर सिंह बैरागी, युसुफ, राजकुमार कंबोज और राजू तलवंडीराणा को सचिव, जयवीर पांचाल, हीरालाल सैनी और विनोद कंबोज को संगठन सचिव, राजमल सैनी को कैशियर, महेन्द्र सिंह को प्रैस प्रवक्ता, सुरेश जांगड़ा को प्रचार सचिव, संदीप परमार को कार्यालय सचिव, मोहनलाल स्वामी, डॉ. गुरचरण सिंह, देहलाराम सुथार, सूबे सिंह, ऋषिपाल कल्याण, राजू कबाड़ी, सुरेश सैन, सोनू, सन्नी, शशिभूषण, भगत सुरेश सेन, बंसी, सुरेन्द्र, मदन वर्मा, सतपाल, जोगीराम किरतान, लालचंद जांगड़ा, विक्रम सैन, देलाराम सुथार, सतीश जांगड़ा, सुभाष सैनी, भूदेव सिंह और जय सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए रामपाल माजरा ने बताया कि शमशेर सैन को जींद, लाला गुज्जर को दादरी, सुनील स्वामी को भिवानी, सुभाष टाक को हिसार, रणधीर को पानीपत, नरेश जांगड़ा को करनाल, धनवंतरी सैन को यमुनानगर, प्रदीप कुमार सैन को पंचकुला, अकबर अली को मेवात, अमर सिंह जांगड़ा को महेंद्रगढ़, संदीप को अंबाला, नरेश जांगड़ा को गुरूग्राम, भागीराम सोनी को फतेहाबाद, कुंबाराम को सिरसा, रामकुमार को पलवल, जयप्रकाश सैनी को रेवाड़ी, राजेश जांगड़ा को फरीदाबाद, राजबीर जोगी को सोनीपत, महेंद्र सैन ढाकला पूर्व चैयरमेन को झज्जर जिला का अध्यक्ष बनाया गया है। सुरेश कुमार सरला को रोहतक, सोनू वर्मा को कैथल, श्यामलाल पांचाल को कुरूक्षेत्र का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा बवानीखेड़ा मंडल की जिला कार्यकारिणी घोषित
सांगठनिक मजबूती व कार्यकर्ता सशक्तिकरण का अहम हिस्सा है मंडल कार्यकारिणी – विरेंद्र कौशिक
भिवानी, 28 अप्रैल, अभीतक:-भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल बडोली, संगठन महामंत्री फर्नीदर नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी व भिवानी प्रभारी रेणु डाबला से विचार-विमर्श कर भाजपा बवानीखेड़ा मंडल की कार्यकारिणी घोषित की है। इस मौके पर बवानीखेड़ा विधायक कपूर वाल्मीकि व बवानीखेड़ा मंडल प्रभारी विनोद चावला भी मौजूद रहे। जिसमें प्रदीप राणा को मंडल अध्यक्ष, जगदीश गौतम, जयबीर तंवर, स्नेहलता, कुलजीत लोढ़ा को मंडल उपाध्यक्ष, बिजेंद्र चैहान, करण शर्मा को मंडल महामंत्री, संजय कड़ावला, कृष्ण वाल्मीकि, सुमन बलियाली को मंडल सचिव, कुमार अग्रवाल को मंडल कोषाध्यक्ष, संजय को आईटी प्रमुख व संदीप सैन को सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी सौंपी है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मंडल स्तर पर कार्यकारिणी गठित होने से पार्टी की जमीनी पकड़ और भी सुदृढ़ होती है। यह सुनिश्चित करता है कि पार्टी के विचार, योजनाएं और कार्यक्रम आम जनता तक सीधे पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में नए और पुराने कार्यकर्ताओं को स्थान मिलने से संगठन में नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा आती है। जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और वे पार्टी के लक्ष्यों की प्राप्ति में अधिक समर्पण से लगते हैं। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा की सांगठनिक मजबूती, कार्यकर्ता सशक्तिकरण का अहम हिस्सा है। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया तथा कहा कि उन्हे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
पैसों के लेनदेन में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचलने का किया प्रयास !
भिवानी, 28 अप्रैल, अभीतक:- भिवानी के गांव आलमपुर में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने व लाठी-डंडों और राड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले उसे पैसों का हिसाब करने खेत में बुलाया और वहां मौका पाकर उस पर हमला कर दिया। भिवानी के गांव आलमपुर निवासी राजेश कुमार ने तोशाम थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति को साढ़े 5 लाख रुपए सितंबर 2025 में उधार दिए थे। उसे गांव के ही नवीन ने घर आकर कहा कि खेत में आ जाओ तुम्हारा रुपयों का हिसाब करना है। इसके बाद वह स्कूटी लेकर खेत में चला गया। जहां पर आरोपी अपने ट्रैक्टर पर बैठा था और उसे देखते ही ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। आरोपी ने उसके स्कूटी रोकते ही ट्रैक्टर लेकर उसकी तरफ दौड़ाया और पीड़ित बचने के लिए एक तरफ चला गया। वहीं आरोपी ने ट्रैक्टर को गोल-गोल घुमाने लगा और बार-बार ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि बचने के लिए पीड़ित एक तरफ भाग गया। इसी दौरान खेत के कमरे में मौजूद आरोपी की पत्नी, बेटा, माता-पिता भी आ गए। जिन्होंने लाठी-डंडों व लोहे की राड से हमला कर दिया। साथ ही गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। किसी तरह राजेश कुमार की मां बाला देवी, भाई कृष्ण भी वहां पहुंच गए। उन्होंने एम्बुलेंस व पुलिस को फोन करके बुलाया। कुछ देर बार पीसीआई और एम्बुलेंस आ गई। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, शिकायत के आधार पर तोशाम थाना पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पंचकूला के गांव उपरली चैकी में 2 तेंदुओं के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत
पंचकूला, 28 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा के पंचकूला के गांव उपरली चैकी में 2 तेंदुओं के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने रात के समय 2 तेंदुओं को गांव के पास पहाड़ी पर घूमते हुए देखा और इसका वीडियो भी बना लिया। दोनों तेंदुए काफी देर तक गांव के आस-पास के क्षेत्र और पहाड़ियों पर टहलते रहे। अचानक तेंदुओं की मौजूदगी से गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों में दुबक गए। बच्चों और महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। हालांकि मौके पर गांव के कई युवक जमा हो गए। पंचकूला के सेक्टर-32 के नजदीक उपरली चैकी गांव पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। पहले भी जंगली जानवरों के आने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन पहली बार 2 तेंदुए एक साथ दिखाई दिए हैं। इस घटना के बाद वन विभाग को सूचना दी गई है। अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुओं को उकसाने या परेशान न करने की अपील की है। वन विभाग की टीमें तेंदुओं के मूवमेंट पर नजर रख रही हैं और उन्हें सुरक्षित जंगल क्षेत्र की ओर लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को रात के समय बाहर न निकलने और बच्चों को अकेले न भेजने की सलाह दी है।
नहराना गांव में लगा गडरिया लोहारों का उत्तरी भारत का सबसे बड़ा मेला, कुश्ती दंगल के साथ हुआ जगराता
सिरसा, 28 अप्रैल, अभीतक:- सिरसा जिले के गांव नहराना पिछले दो दिनों से आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां पर गडरिया लोहारों के उत्तरी भारत का सबसे बड़ा मेला का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य प्रदेशों के लुहार जाति के लोग पहुुंचे। उन्होंने गांव में बने मंदिर देव पीर लुहार खेमा समाधि स्थल पर माथा टेक कर सुख शांति की कामना की। मेले को लेकर देव पीर लुहार खेमा समाधि स्थल सेवादार समिति ने सभी प्रकार की व्यवस्था की। गौरतलब है गांव में बने मंदिर पर हर वर्ष 27 अप्रैल को मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेले में दूर दराज से लुहार जाति के लोग माथा टेकने के लिए आते हैं। गांव नहराना में मंदिर देव पीर लुहार खेमा समाधि स्थल पर लुहार जाति के लोग विभिन्न वाहनों में रविवार सुबह से ही पहुंचने लगे। रविवार शाम को काफी भीड़ बढ़ गई। मंदिर परिसर में पहुंचने वालों का ढोल बजाकर स्वागत किया गया। इसी के साथ ही रविवार शाम को कुश्ती का दंगल हुआ। जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आए लुहार जाति के पहलवानों ने दम खम दिखाया। मंदिर देव पीर लुहार खेमा समाधि स्थल पर रविवार रात्रि को जगराता का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर देव पीर लुहार खेमा के भजन गाए। भजनों को सुनकर पंडाल में बैठे लोग झूमने पर मजबूर हो गये। गांव नहराना में मंदिर देव पीर लुहार खेमा समाधि स्थल पर दूर दराज से लोग पहुंचते है। यहां पर पहुंचने वालों की मेहमान बाजी में ग्रामीण कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ग्रामीण हर प्रकार से दूर दराज से आए लुहार जाति के लोगों का सहयोग करते हैं। लुहार डोजी ने बताया कि हमारा हर वर्ष मेला लगता है, इसमें ग्रामीण बहुत ही बड़ा सहयोग करते हैं। समिति के प्रधान सुनील बैनीवाल ने बताया कि यहां पर हर वर्ष मेला आयोजित किया जाता है। समिति के द्वारा हर प्रकार की व्यवस्था की जाती है।