



संविधान और सिस्टम के खिलाफ भगवंत मान का फैसला – धनखड़
दिल्ली हार की निराशा में भगवंत मान ने रोका हरियाणा और दिल्ली का पानी – धनखड़
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लिया पानी रोकने का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला
धनखड़ ने बहादुरगढ़ में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले आदित्य और अभिलाष सहित सभी अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं
बहादुरगढ़, 04 मई, अभीतक:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हरियाणा के हिस्से का पानी रोकने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। यह फैसला संविधान और सिस्टम के खिलाफ है। यह फैसला दिल्ली की हार की निराशा में लिया गया फैसला है। बहादुरगढ़ में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले आदित्य विक्रम अग्रवाल और अभिलाष सुन्दरम सहित प्रदेश के अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देने उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए यह बात कही। राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि हरियाणा हांगे का है, और अगर हरियाणा का बच्चा फोकस कर लेता है तो वो ओलम्पिक में मैडल, सीमा पर अपने पराक्रम से शौर्य चक्र और देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर आईएएस भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रदेश में पढ़ाई का माहौल बनाया है, जिसके कारण प्रदेश के युवा लगातार यूपीएससी जैसी बड़ी परिक्षाओं में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंजू जून, साहिल देशवाल, मुस्कान गुप्ता, हिमांशु कादियान सहित प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हिस्से का पानी रोककर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संविधान और सिस्टम के खिलाफ काम कर रहे हैं। श्री धनखड़ ने कहा कि पंजाब गुरूओं की धरती है और छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाने की परम्परा का प्रदेश है। उन्होंने कहा कि आज दसों गुरू भगवंत मान को उनके दुर्भाग्यपूर्ण फैसले के लिए कोस रहे होंगे। धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की हार की निराशा में हरियाणा का पानी रोकने का फैसला भगवंत मान ने किया है जो गलत है उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ साथ दिल्ली का पानी भी प्रभावित हुआ है जिसके कारण लोगों के साथ पशुओं के पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो रहा है। श्री धनखड़ ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को राजनीति नहीं, मानवता के हित को आगे रखकर फैसला लेना चाहिए। इस अवसर पर दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, राजपाल जांगडा, श्याम सुंदरम सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्याम दीवाने मित्र मंडल द्वारा चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव आयोजित
बाबा खाटू श्याम जी के वार्षिक महोत्सव में झूमें श्रद्धालु
कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा ले, गजब हो जाएगा..
मंडल के सदस्यों ने मुख्यतिथियों को बाबा का स्मृति चिन्ह भेज कर सम्मान किया
झज्जर, 04 मई, अभीतक:- क्यों घबराऊँ मैं मेरा तो श्याम से नाता है..भजन पर श्रद्धालुओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। श्याम दीवाने मित्र मंडल की ओर से चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव का आयोजन परसा वाली चक्की मनभरी देवी ट्रस्ट में किया गया। भजन संध्या में निज श्रीश्याम मन्दिर सेवक परिवार सालासर धाम के रोहित पुजारी एवं चुलकाना धाम के रिकल पुजारी के पावन सानिध्य में पानीपत से पहुंचे भजन गायक साहिल शर्मा, मुंबई से नम्रता करवा, फतेहाबाद से परविंदर पलक, शिवम म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली, गुरुग्राम से शुभम ठाकरान ने बाबा की महिमा और भजनों से गुणगान किया। इसमें श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर श्री श्याम बाबा श्री खाटू श्याम का श्रृंगार किया गया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। पंडित विनय कुमार ने मंत्रोच्चारण से मंडल के सदस्यों द्वारा विधिवत पूजन किया। राजेश गोयल ने गजानन सरकार पधारों कीर्तन की तैयारी है..गणेश वंदना और भजन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पंडित विनय पुजारी ने कहा कि खाटू श्याम का नाम आज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में फैले करोड़ों हिन्दुस्तानी लोगों की श्रद्धा और विश्वास का नाम है। गुरुग्राम से जीएवी इंटरनेशनल स्कूल चेयरमैन प्रदीप कौशिक, प्रमुख समाजसेवी मनीष बंसल झज्जर, एस वी एम नर्सिंग कोलिज के डायरेक्टर सुमित बड़क बतौर मुख्यतिथि शिरकत की और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंडल के सदस्यों ने मुख्यतिथियों को बाबा का स्मृति चिन्ह भेज कर सम्मान किया। मुख्यातिथि ने मंडल के सदस्यों का प्यार और सम्मान के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि मंडल से जुड़े बाबा के भक्त बधाई के पात्र है। उन्होंने मंडल के सदस्यों को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। संकीर्तन में बाबा का गुणगान करते हुए भजन गायक शुभम ठाकरान ने श्याम बाबा की जय, खाटू वाले की जय, बोलों बोलों प्रेमियों श्याम बाबा की जय..मुंबई से नम्रता करवा ने कोई प्यार से मेरे श्याम को सजा ले, गजब हो जाएगा.. कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आणो है..फतेहाबाद से परविंदर पलक ने पकड़ लो हाथ बनवारी, नही तो डूब जाएंगे, हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी.., पानीपत से साहिल शर्मा ने मेरी ये जीवन गाड़ी, श्याम चलाता है,क्यों घबराऊँ मैं मेरा तो श्याम से नाता है..अन्य प्रसिद्ध भजनों द्वारा श्याम भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मंच का संचालन राजेश गोयल ने किया। श्री श्याम के सजे दरबार में आरती के उपरांत छप्पन्न भोग का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। श्याम दीवाने मित्र मंडल की ओर से मंडल प्रमुख विशू गर्ग ने श्री श्याम महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं चरण पादुका सेवा करने वाले भक्तों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।


झज्जर में सभी परीक्षा केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
झज्जर में आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा के विभिन्न केंद्रों का डीसी और डीसीपी ने लिया जायजा
नीट परीक्षा के चलते दिनभर अलर्ट मोड पर रहा प्रशासन
स्वयं डीसी प्रदीप दहिया ने सम्भाली कमान, डीसीपी लोगेश कुमार पी के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा
झज्जर, 04 मई, अभीतक:- जिला झज्जर में रविवार को आयोजित की गई नीट (यूजी) परीक्षा सभी आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके और नकल रहित संपन्न हुई। परीक्षा नकल रहित व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो, जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया। इसके लिए स्वयं डीसी प्रदीप दहिया ने कमान सम्भाली और जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को डीसीपी लोगेश कुमार पी के साथ औचक निरीक्षण किए। उन्होंने परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजन की नियमानुसार व्यवस्थाएं देखी, सीसीटीवी के अलावा अन्य जरूरी व्यवस्था देखी,साथ ही परीक्षा केंद्र अधीक्षक व स्टाफ से भी पूछताछ की। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि प्रश्न पत्र सही तरीके से गोपनीयता के साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुँचे। सुरक्षा की दृष्टि से जिन स्कूलों में केंद्र बनाए गए, उसके नजदीक फोटोस्टेट मशीन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वाली दुकानों को बंद रखा गया। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए समूची व्यवस्था पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। परीक्षा के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइन्स को फॉलो किया गया। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। नीट -यूजी परीक्षा के लिए झज्जर जिला में कुल 06 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 1968 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी,जिनमें 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई,जबकि डिसएबल्ड परीक्षार्थियों के लिए यह समय सीमा 2 से 6 बजे निर्धारित थी।
जिला के छह परीक्षा केंद्रों पर 1920 परीक्षार्थियों ने लिया भाग
रविवार को आयोजित नीट परीक्षा के लिए जिला में सभी छह परीक्षा केंद्रों पर 1968 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, जिनमें 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी खुम्मार में 259, पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बीकानेर चैक) झज्जर में 397, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीकानेर चैक झज्जर में 465, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, झज्जर में 281, केंद्रीय विद्यालय, झज्जर में 237 और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, किलोई में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 281 परीक्षार्थियों ने नीट परीक्षा में भाग लिया। इनमें 7 डिसएबल्ड परीक्षार्थी भी शामिल रहे।
झज्जर में रविवार को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के चलते व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीसी प्रदीप दहिया। साथ में डीसीपी लोगेश कुमार पी।

प्रदीप दहिया,डीसी झज्जर।
मंडियों में 96 प्रतिशत सरसों और 83 प्रतिशत गेहूं उपज की हुई लिफ्टिंग
जिले में एक लाख 52 हजार 71 एमटी गेहूं और 32 हजार 608 एमटी सरसों की लिफ्टिंग दर्ज
झज्जर, 04 मई, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि जिले में रबी सीजन की सरसों व गेहूं खरीद के उपरांत एजेंसियों द्वारा अधिकारियों की निगरानी में निरन्तर उठान कार्य किया जा रहा है। अब तक 96 प्रतिशत सरसों और 83 प्रतिशत गेहूं उपज का उठान हो चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपज उठान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने बताया कि जिला की मंडियों में एक लाख 83 हजार 829 एमटी गेहूं की खरीद की गई है और अब तक 1 लाख 96 हजार 916 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। एक लाख 52 हजार 71 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। इसी प्रकार 33 हजार 876 एमटी सरसों खरीद की जा चुकी है, जबकि 35 हजार 94 मीट्रिक टन सरसों की आवक दर्ज की गई है। वहीं 32 हजार 608 मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्टोरेज को लेकर बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करें जिससे लिफ्टिंग के कार्य में किसी प्रकार की देरी ना हो। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को अनाज मंडियों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


प्रदीप दहिया,डीसी झज्जर।
जिला व उपमंडल स्तर पर आज (5 मई) लगेंगे समाधान शिविर
जन समस्याओं का होगा मौके पर समाधान
शिविर में समस्याओं का समाधान करवाएं, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं – डीसी
झज्जर, 04 मई, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि जिले में आज पांच मई (सोमवार को) जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित होंगे, जिसमें नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा, जबकि उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़, बादली और बेरी में भी सुबह दस से 12 बजे तक दो घंटे समाधान शिविर लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में जिले में सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार (कार्य दिवस) को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बने हैं, जहां लोग अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं और उनका त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जिला वासियों से समाधान शिविर में अपनी शिकायतों का समाधान करवाने का आह्वान किया।

एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को किया काबू
झज्जर, 04 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने नशीले मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को थाना शहर झज्जर के एरिया से काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए एंटीनारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उपनिरीक्षक योमेश ने बताया कि एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की एक टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि नरसिंम्हा निवासी शिव कॉलोनी झज्जर मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह नशीला पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में कच्चा बेरी रोड झज्जर के पास खड़ा हुआ है। इस गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसको संदेह के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 228 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।



शहर को स्वस्थ रखने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यातायात प्रभारी ने दुकानदारों से की अपील
झज्जर, 04 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर श्रीमती डॉक्टर राजश्री सिंह ने अपराधियों पर कार्रवाई करने के साथ-साथ शहर को स्वस्थ बनाए रखने कूड़े को कूड़ादन में डालने और शहरमें अतिक्रमण न हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की थी। इसके बाद व्यापार मंडल और नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा भी दुकानदारों से डस्टबिन रखने बारे में समझाया गया था। पुलिस आयुक्त ने भी कहा था कि शहर को स्वस्थ और नशा मुक्ति बनाना हम सब की जिम्मेवारी है। इसी कड़ी में आज रविवार को यातायात प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार ने अंबेडकर चैक से लेकर छिक्कारा चैक और बीकानेर चैक,यादव धर्मशाला से सिलानी गेट तक दुकानदारों को अपना सामान दुकान से बाहर नाले तक न रखने और कूड़े को अपनी दुकान के बाहर डस्टबिन रखकर उसमें डालने के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से जहां शहर में साफ सफाई दिखाई देगी वही समान दुकान से ज्यादा बाहर न रखने पर आमजन को इसका काफी फायदा पहुंचेगा और जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी। जिसे आम नागरिक को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।
बहादुरगढ़ में वारदात को अंजाम देने आए दो उत्तर प्रदेश निवासी सहित एक स्थानीय आरोपी गिरफ्तार’
पकड़े गए आरोपियों से तीन पिस्तौल 12 जिंदा कारतूस बरामद’
बहादुरगढ़, 04 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व और पुलिस मुख्यालय, क्राइम जसलीन कौर व पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशन में झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने शहर में एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह ने आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनके द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए बहादुरगढ़ जॉन के पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा आईपीएस द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उनको आवश्यक दिशा निर्देश देते रहते हैं और स्वयं भी शहर का दौरा करते रहते हैं ताकि शहर में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो और थाना प्रबंधकों को भी इस संबंध में निर्देश देते रहते हैं कि वह अपने खुफिया तंत्र को और मजबूत बनाएं और शहर वासियों से अपने तालमेल बेहतर करें। उनके इस मार्गदर्शन के कारण ही आज शहर बहादुरगढ़ में एक बड़ी वारदात के होने से पहले ही तीन आरोपियों को झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गौरव व कृष्णकांत निवासी बिलहरी उत्तर प्रदेश अवैध हथियार लिए हुए बहादुरगढ़ में बेचने की फिराक में आए हुए हैं और यह दोनों रोहतक दिल्ली रोड बहादुरगढ़ पर बने एक होटल में रुके हुए हैं। जिस सूचना पर थाना में तैनात मुख्य सिपाही पवन की पुलिस टीम ने दोनों व्यक्तियों को होटल के नजदीक से शक कि बिनाह पर काबू कि। जिनकी निशानदेही से दो पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। वही सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही सोनू कुमार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहित निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ को थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के क्षेत्र से काबू करने में कामयाबी हासिल की। जिससे एक रिवाल्वर और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे जिन्हें समय रहते पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा झज्जर पुलिस द्वारा किया जाएगा।


जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने ग्रामीण विकास की नई मिसाल कायम की
झज्जर, 04 मई, अभीतक:- गांव खेड़ी होशियारपुर में थली वाला मंदिर में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। जिसमें झज्जर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की नई मिसाल कायम की। इस प्रोजेक्ट के तहत पानी के टैंक निर्माण कार्य की नींव रखी गई, जो आने वाले समय में सैकड़ों ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ और निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इस प्रयास से गांव के लोगों को जल संकट से राहत मिलेगी और उनके स्वास्थ्य व जीवन स्तर में भी सुधार होगा। श्री कप्तान बिरधाना ने कहा कि जल हर नागरिक का अधिकार है और ग्रामीण क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिला परिषद द्वारा ऐसे और भी विकास कार्य निरंतर रूप से किए जाते रहेंगे, ताकि हर गांव को बुनियादी सुविधाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
स्नेह निमंत्रण।
सम्मान समारोह व रक्तदान शिवर
अत्यंत हर्ष के साथ सभी महानुभावों को सूचित किया जाता की केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 5 मई को रक्तदान कैंप का आयोजन श्री रामकुंज सत्संग धाम, हांसी गेट भिवानी में सुबह 10: 00 बजे किया जाएगा जिसमे श्री मति किरण चौधरी राज्यसभा सांसद कार्यक्रम का उदघाट्न करेगी व ब्लड दान दाताओ को सम्मानित करेगी। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी जी के आगमन पर एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है जिसमें शहर की सभी व्यापारिक संस्थाएं व सामाजिक संस्थाएं माननीय राज्यसभा सांसद जी को सम्मानित भी करेंगी । सभी सम्मानित साथियों से विनम्र आग्रह है कि आप समय पर पहुँच कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये व अपने प्रिय नेता के विचार सुने व अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर एकता का परिचय देते हुए कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग व आशीर्वाद प्रदान करे।
आयोजक।
नरेश मीनू अग्रवाल सुपुत्र श्री नन्द किशोर अग्रवाल

दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिए नई आशा की किरण: नेत्रहीन विद्यालय की रखी गई नींव
दृष्टिबाधित बच्चों को शिक्षा, तकनीकी, सांस्कृतिक व सामाजिक कौशल भी प्रदान करना लक्ष्य – लालचंद यादव
मात्र ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि दृष्टिबाधितों के सपनों की नींव है विद्यालय – दीपक अग्रवाल तौला
भिवानी, 04 मई, अभीतक:- दृष्टिबाधित दिव्यांग शक्तिकरण संस्था द्वारा एक नई पहल की शुरुआत करते हुए रविवार को एक विशेष कार्यक्रम में नेत्रहीन विद्यालय की नींव स्थानीय रामगंज मोहल्ला स्थित अमरलाल मंदिर के नजदीक रखी गई। यह विद्यालय दृष्टिबाधित बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान सुंदर कांड पाठ का भी आयोजन किया गया। जिसके बाद संस्था के प्रमुख दृष्टिबाधित दिव्यांग शक्तिकरण संस्था के संस्थापक व संचालक लालचंद यादव ने विद्यालय के उद्देश्यों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य है कि दृष्टिबाधित बच्चों को ना केवल शिक्षा बल्कि तकनीकी, सांस्कृतिक और सामाजिक कौशल भी प्रदान किए जाएं ताकि वे आत्मविश्वास से समाज में अपनी जगह बना सकें। उन्होंने समाजसेवी संस्था व धनाढ्य लोगो से आह्वान किया कि वे संस्था के संचालन में अपना सहयोग करे, ताकि नेत्रहीनो को हर सुविधा दी जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता, जन कल्याण सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व दृष्टिबाधित दिव्यांग सशक्तिकरण संस्था के उपप्रधान दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि यह विद्यालय सिर्फ ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि उन सपनों की नींव है जो अब तक अंधेरे में दबे थे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में ब्रेल शिक्षा, स्पीच सॉफ्टवेयर, संगीत प्रशिक्षण, और कंप्यूटर साक्षरता जैसे विशेष पाठ्यक्रम शामिल होंगे। तोला ने कहा कि यह विद्यालय दृष्टिबाधित समुदाय के लिए उम्मीद की एक नई रोशनी बनकर उभरेगा तथा निश्चित रूप से कई जिंदगियों में बदलाव लाने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर दृष्टि बाधित दिव्यांग सशक्तिकरण संस्था भिवानी के संस्थापक व संचालक लालचन्द यादव, संरक्षक सचिन जैन, प्रधान सीताराम सर्राफ, उपप्रधान दीपक अग्रवाल तौला, सचिव रामौतार गुप्ता, महासचिव मामनचन्द अग्रवाल, विजय लालावासिया, भारत गर्ग व नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों के साथ गणमान्य बंधुओ की गरिमामई उपस्थिति रही।

महिलाओं से छेड़छाड़ और किसी को मानसिक या शारीरिक रूप से डराना-धमकाना पर रोक लगाने हेतु जिला स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू
डीएलएसए ने महिलाओं उत्पीड़न पर चलाया विशेष कानूनी जागरुकता अभियान
भिवानी, 04 मई, अभीतक:- जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.आर. चालिया के निर्देशानुसार प्राधिकरण के सचिव कम सीजेएम पवन कुमार के मार्गदर्शन में जिलेभर में “महिलाओं से छेड़छाड़ और किसी को मानसिक या शारीरिक रूप से डराना-धमकाना” विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों व आमजन को इन सामाजिक कुरीतियों के प्रति सचेत कर एक सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है। सीजेएम कम सचिव पवन कुमार ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में ष्महिलाओं से छेड़छाड़ और किसी को मानसिक या शारीरिक रूप से डराना-धमकानाष् जैसे विषय बेहद संवेदनशील बन चुके हैं। विशेषकर विद्यालयों, महाविद्यालयों और कार्यस्थलों में इनका प्रभाव युवाओं की मानसिक स्थिति और आत्मविश्वास पर गहरा असर डालता है। यही कारण है कि विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर विशेष कार्यशालाएं, हेल्प डेस्क के माध्यम से, नुक्कड़ नाटकों, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं, और व्याख्यानों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और नागरिकों को यह बताया जा रहा है कि महिलाओं से छेड़छाड़ और किसी को मानसिक या शारीरिक रूप से डराना-धमकाना न केवल सामाजिक दृष्टि से अनुचित हैं, बल्कि कानूनी दृष्टि से भी गंभीर अपराध हैं जिन पर सख्त दंड का प्रावधान है। सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि इस अभियान में कानूनी जानकारी के साथ-साथ सामाजिक एवं मानसिक सहायता प्रदान करने के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। पीड़ितों को भरोसा दिलाया जा रहा है कि वे बिना झिझक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उन्हें उचित सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने अपील की कि आमजन को भी इन प्रयासों में भागीदारी निभानी चाहिए। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या डराने-धमकाने जैसी घटनाओं को अनदेखा न करें। यदि कोई ऐसी गतिविधि देखी जाए, तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण या पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में इस अभियान को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस प्रकार के प्रयास युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि समाज को महिलाओं से छेड़छाड़ और किसी को मानसिक या शारीरिक रूप से डराना-धमकाना जैसी बुराइयों से मुक्त करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। यह केवल प्रशासन या प्राधिकरण की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता इस मिशन की सफलता की कुंजी है।

श्री विशाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी झज्जर
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झज्जर व बहादुरगढ़ में 10 मई – सचिव
सचिव विशाल ने कहा-राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बैंच गठित’
झज्जर, 04 मई, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार झज्जर व उपमंडल बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 10 मई को किया जाएगा। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री विशाल ने आह्वान किया राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़ चढकर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व फैक्ट्री इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल तरीके से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विशाल ने लोगो से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बैंच गठित
सचिव श्री विशाल ने बताया कि शनिवार 10 मई को लगने वाली लोक अदालत के लिए पांच बैंचों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि चार बैंच झज्जर के लिए व एक बैंच उपमंडल बहादुरगढ़ के लिए गठित की है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट न्यायाधीश प्रवीण कुमार लाल की बेंच पारिवारिक मामलों की सुनवाई करेगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुधीर जीवन की बेंच अन्य मामलों जैसे वाहन दुर्घटना मुआवजा की सुनवाई करेगी तथा इलेक्ट्रिसिटी मैटर्स आदि की भी सुनवाई करेंगे। अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन मोनिका खनगवाल व सिविल जज जुनियर डिवीजन विनीत कुमार की बेंच ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, दीवानी आदि मामलों की सुनवाई करेंगी। बहादुरगढ़ के मामलों की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन सुमन की बेंच करेगी।

हरियाणा में आंधी-तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, देखें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट
हिसार, 04 मई, अभीतक:- हरियाणा में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 4 मई से लेकर 10 मई तक लगातार बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। 10 मई तक कहां-कहां बारिश होगी इसकी सम्भावना भी जताई है।
चार और पांच मई के ऑरेज अलर्ट जारी
चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, करनाल, झज्जर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, और चरखी दादरी और अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों और कई स्थानों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल में बारिश की संभावना है। जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इन जिलों में पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इनमें चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, और चरखी दादरी शामिल है।
छह मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, महेन्दरगढ़, रेवाडी, भिवानी और चरखी दादरी तथा शेष भागों में छिटपुट स्थानों पर
बारिश की संभावना है। जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इनमें चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवारी, भिवानी, और चरखी दादरी शामिल है।
सात मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
आठ मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
9 और 10 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी
इसके अलावा हरियाणा में 9 और 10 मई को भी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश राजेश उर्फ राठी हुआ घायल
हिसार, 04 मई, अभीतक:- हिसार में सीआईए वन की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में बदमाश राजेश उर्फ राठी को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि यह बदमाश पुलिस की गोली गोली लगने से घायल हो गया है। जिसके चलते उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने राजेश के एक नाबालिग साथी को भी अरेस्ट किया है। जानकारी अनुसार सीआईए प्रभारी सब इंसपेक्टर कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान शनिवार की रात एयरपोर्ट चैक पर तैनात थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति हथियारों समेत गांव तलवंडी राणा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के गैस प्लांट से गांव तलवन्डी राणा की तरफ पहुंच गई। इसी बीच सामने से एक बाइक तेज स्पीड से आती हुई नजर आई। जिसके नजदीक आने पर बाइक सवार ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक घूमा दी और बाइक को कच्चे रास्ते पर दौड़ाना शुरू कर दिया। पुलिस की टीम ने बाइक सवारों का पीछा किया तो दोनों लड़के कच्चे रास्ते बाइक गिराकर भागे। पुलिस की ओर से पीछा किए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से सीधे फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें एक लड़के के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पिस्तौल समेत काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजेश उर्फ राठी निवासी गांव फरैण जिला जीन्द बताया है। पुलिस ने राजेश उर्फ राठी से एक अवैध पिस्तौल, मैग्जीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके साथ ही पुलिस ने दूसरे नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। नाबालिग से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल 315 बोर और पिस्तौल के चैंबर से खाली खोल बरामद हुआ है।


सोनीपत व गोहाना में विकशित होगंे चार नए सेक्टर
चंडीगढ, 04 मई, अभीतक:- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सोनीपत व गोहाना में चार नए सेक्टर विकशित किए जाएंगे। जानकारी अनुसार एचएसवीपी इन दोनों जगहों पर करीब 884 एकड़ में चार सेक्टर विकसित करेगा। जिन पर करीब 161.52 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों का कहना है कि ये सेक्टर सोनीपत के सेक्टर-सात दिवान फार्म के पास बसाए जाएंगे और सेक्टर पांच और छह में भी सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा गोहाना में सेक्टर 13 और 16 विकसित करने की प्लानिंग है। इन सेक्टरों को बसाने के लिए भ्ैटच् की ओर से नक्शा भी तैयार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार सोनीपत शहर में करीब 455.16 एकड़ जमीन पर सेक्टर विकसित किए जाएंगे। जिन पर करीब 70.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये दो नए सेक्टर पांच और छह में बसाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह दोनों सेक्टर बहालगढ़ रोड पर दीवान फार्म के पास डेवलेप किए जाएंगे। वहीं गोहाना में 429.13 एकड़ जमीन पर करीब 90.89 करोड़ रुपये से सेक्टर 13 और 16 को तैयार किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सेक्टरों में लोगों को प्लॉट दिए जाएंगे। इसके अलावा, पार्क, पक्की सड़कों, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, बारिश के पानी की निकासी के लिए स्ट्राम वाटर लाइन भी डाली जाएगी। ताकि, आने वाले समय में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हों। सोनीपत के एचएसवीपी कार्यकारी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि सोनीपत और गोहाना में दो-दो नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। जिसके लिए जगह निर्धारित करने के साथ लेआउट और बजट को मंजूरी मिल गई है। चारों सेक्टरों में सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही सेक्टरों में प्लॉट काटने और सुविधाओं को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा।

गुरुग्राम से नीट पेपर की डील, 40 लाख रुपये के साथ तीन गिरफ्तार
गुरूग्राम, 04 मई, अभीतक:- नीट के यूजी एग्जाम में लाखों की ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसके बाद राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने गुरुग्राम से तीन लोगों को अरेस्ट किया है, जिन्होंने एक नीट के अभ्यर्थी से 40 लाख रुपये की ठगी करने करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों ने छात्र को परीक्षा का एग्जाम देने के नाम पर लाखों की ठगी का प्लान बनाया था। यह घटना उस वक्त सामने आई है, जब आज 4 मई 2025 को देशभर में नीट-यूजी का एग्जाम हो रहा है। पुलिस का कहना है कि इन तीनों आरोपियों की पहचान बलवान (उम्र 27), मुकेश मीणा (उम्र 40) और हरदास (उम्र 38) के रूप में हुई है। इन्होंने एक नीट उम्मीदवार और उसके परिवार को झांसा दिया कि उनके पास नीट-यूजी परीक्षा का प्रश्न पत्र है। शुक्रवार को ये तीनों आरोपी छात्र और उसके परिवार को हरियाणा के गुरुग्राम ले आए और फिर उनसे 40 लाख रुपये की डिमांड की। छात्र के परिवार ने पेपर दिखाने को कहा, लेकिन जब इन लोगों ने मना कर दिया, तो परिवार ने राजस्थान ैव्ळ को सूचना दे दी। इसके बाद स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने शनिवार को तीनों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है वे ऐसे फर्जी लोगों से सावधान रहें। किसी पर भरोसा न करें। अपने मेहन से एग्जाम दें। वरना मुसीबत में फंस सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए नारनौल के ऐतिहासिक स्थल, वेव-2025 में हॉलीवुड-बॉलीवुड को लुभा रही यहां की फिल्म लोकेशन
चंडीगढ, 04 मई, अभीतक:- मुंबई के जीओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव-2025) में नारनौल की ऐतिहासिक इमारतें फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही हैं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा लगाई गई पैवेलियन में न केवल राज्य के एतिहासिक स्थलों को दिखाया जा रहा है बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत भी दिखाई जा रही है। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक श्री नीरज कुमार ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के मार्गदर्शन में यह पवेलियन लगाया गया है। इसका मुख्य मकसद फिल्मकारों को हरियाणा में फिल्म बनाने के लिए आकर्षित करना है। इस पैवेलियन में नारनौल शहर के ऐतिहासिक स्थान विशेष रुप से छाए हुए हैं। इनमें जल महल, महेंद्रगढ़ का किला, राय बाल मुकुंद का छत्ता, ढोसी हिल्स की वीडियो लगातार प्रदर्शित की जा रही हैं जो बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रसिद्ध कंपनियों को लुभा रही है। इस कार्यक्रम में दुनिया के 130 देशों से कला, संस्कृति, मीडिया, फिल्म और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रमुख कंपनियां और दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने “हरियाणा फिल्म एवं मनोरंजन नीति-2022 के तहत सब्सिडी देने का प्रावधान भी किया गया है। इसमें चयनित फिल्मों को 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य न केवल राज्य की लोक संस्कृति को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है, बल्कि सिनेमा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना भी है। साथ ही, इस पहल का उद्देश्य राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करना है। फिल्म नीति के निर्माण के बाद, हरियाणा ने बॉलीवुड के अलावा अन्य भाषाओं में फिल्म बनाने वाले निर्माताओं को “सिंगल-विंडो” शूटिंग अनुमतियों और सब्सिडी प्रोत्साहनों के माध्यम से आकर्षित करना शुरू कर दिया है।

राज्य टास्क फोर्स का गठन: कुपोषण और एनीमिया के खात्मे की तैयारी
चंडीगढ, 04 मई, अभीतक:- हरियाणा में महिलाओं व बच्चों में कुपोषण और एनीमिया को खत्म करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की निगरानी और समन्वय के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस कार्य बल में स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सभी हस्तक्षेपों का प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए हर पखवाड़े टास्क फोर्स की बैठक होगी। यह निर्णय आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में पोषण अभियान के तहत राज्य अभिसरण (कन्वर्जेंस) समिति की छठी बैठक में लिया गया। बैठक के बाद महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने बताया कि पोषण 2.0 के तहत जमीनी स्तर पर निगरानी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसमें गांव स्तर पर पोषण पंचायतों की स्थापना भी शामिल है। गांव स्तर पर हस्तक्षेप को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायतों के तहत 10-15 महिलाओं की उप-समितियां बनाई जा रही हैं। इन उप-समितियों की हर महीने बैठक होगी। ये एकीकृत बाल विकास सेवाओं (आईसीडीएस) की निगरानी करेंगी, भोजन की गुणवत्ता का सोशल ऑडिट करेंगी, आंगनवाड़ी केंद्रों में मौके पर जाकर जाँच करेंगी और गाँव के स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके अलावा, राष्ट्रीय सुपोषित पंचायत अभियान के तहत, प्रदेश में समन्वित प्रयासों से कुपोषण को कम करने के लिए ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित किया जाएगा। आहार विविधता को बेहतर बनाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायती भूमि और सामुदायिक स्थानों पर ‘पोषण वाटिकाएं’ (पोषण उद्यान) बनाने की योजना बनाई गई है। बागवानी और आयुष विभाग पौधे, बीज (औषधीय पौधों सहित) उपलब्ध करवाने के साथ-साथ तकनीकी सहायता भी प्रदान करेंगे। बागवानी विभाग द्वारा सड़क किनारे फलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। सुधीर राजपाल ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को पानी के कनेक्शन प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि पंचायतें आंगनवाड़ी केंद्रों के रखरखाव और छोटी-मोटी मरम्मत में सक्रिय भूमिका निभाएं। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक पंचायत द्वारा ऐसी मरम्मत के लिए प्रति आंगनवाड़ी केंद्र 25 हजार रुपये तक आवंटित किए जाएंगे। राशन वितरण में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए पोषण ट्रैकर ऐप को फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के साथ एकीकृत किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लाभ केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही मिले। मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना के तहत फोर्टिफाइड दूध के वितरण को सुव्यवस्थित करने के लिए, ऑनलाइन प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) शुरू की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से बच्चों और गर्भवती या स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए फोर्टिफाइड दूध की आपूर्ति और मांग पर नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को निर्देश दिए गए कि वह पोषण संबंधी कमियों से निपटने के लिए एक और कदम बढ़ाते हुए, राज्य में बेचे जाने वाले चावल, गेहूं और सरसों के तेल को फोर्टिफाइड करना अनिवार्य बनाने की संभावना तलाशे। वर्ष 2025-26 के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को एक व्यापक कन्वर्जेंस एक्शन प्लान प्रस्तुत किया गया है। इस कार्य योजना में स्पष्ट पोषण लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विभागों में समन्वित रणनीतियों की रूपरेखा बनाई गई है। श्री सुधीर राजपाल ने बताया कि प्रदेश में कुपोषण से निपटने की दिशा में किए जा रहे राज्य सरकार के प्रयास रंग दिखाने लगे हैं। पोषण अभियान के तहत सरकार के केंद्रित प्रयासों के फलस्वरूप पोषण परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कम वजन वाले बच्चों का अनुपात 29.4 प्रतिशत से घटकर 21.5 प्रतिशत रह गया है और बौनापन 34 प्रतिशत से घटकर 27.5 रह गया है।

बडी बहन के जेठ ने ही दोनों बहनों को जलाकर मारने का किया था प्रयास!
झज्जर, 04 मई, अभीतक:- झज्जर के गांव धारोली में एक सप्ताह पहले आग लगने से सगी बहनें अपने ही घर में जिंदा जल गईं। इस घटना में ं छोटी बहन निधि की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन कोमल अभी पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती है। यह घटना देखने में हादसा लग रही थी लेकिन अब खुलासा हुआ कि बड़ी बहन कोमल के जेठ ने दोनों को जिंदा जलाने का ये षडयंत्र रचा था। कहा जा रहा है कि 45 साल की उम्र का जेठ अपने भाई की 20 साल छोटी साली निधि (25) से शादी करना चाहता था। जब निधि ने इनकार किया तो जेठ ने पूरी साजिश रची और घर में घुसकर आग लगा दी। यह आरोप कोई ओर नहीं कोई और नहीं निधि का चचेरा भाई पूरनमल द्वारा लगाया गया है। जिसके बाद पूरी साजिश का खुलासा हो गया है। पूरनमल ने वह वीडियो भी दिखाया, जिसमें जेठ कार में आते और घर में आग लगाने के बाद भागते हुए दिख रहा है। सीसीटीवी फुटेज में घर में लगी आग नजर आ रही है।
मां की मौत के बाद बुआ और मौसी ने पाला
चचेरे भाई पूरनमल ने बताया कि उसके चाचा अजीत सिंह की 2 बेटियां निधि और कोमल थीं। चाची शर्मिला की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। उस वक्त दोनों बहनें छोटी थीं। पिता अजीत सिंह के कहने पर कोमल को उसकी बुआ समित्रा अपने साथ गुरुग्राम जिले के लांघड़ा और निधि को उसकी मौसी ममता उर्फ सरोज अपने साथ रेवाड़ी जिले के गांव गाधला ले गई थी। दोनों ने वहीं रहकर अपनी पढ़ाई की थी। उसके चाचा गांव अपने मकान में अकेले रहते थे। एक कार्यक्रम के दौरान निधि (दाएं) और उसकी बड़ी बहन कोमल (बाएं)। निधि की 27 अप्रैल को जलाकर हत्या कर दी गई, जबकि कोमल झुलसी हालत में रोहतक च्ळप् में भर्ती है।
कोमल की शादी हुई तो गांव लौट आई दोनों बहनें
पूरनमल के मुताबिक, करीब 10 साल पहले बुआ ने कोमल की शादी रेवाड़ी जिले के गांव बुड़कावास निवासी तेज सिंह से कर दी। शादी के कुछ दिन बाद ही कोमल पति तेज सिंह के साथ गांव धारौली आकर अपने पिता अजीत सिंह के पास रहने लगी। उसने मौसी के पास से छोटी बहन निधि को भी धारौली बुला लिया। अब घर में 4 सदस्य रहने लगे थे। यहीं कोमल ने एक बेटे को जन्म दिया।
पिता हुए लापता, अकेली हो गई दोनों बहनें
पूरनमल के मुताबिक, दोनों बहनों को गांव आए ज्यादा दिन नहीं बीते थे कि एक दिन उनके पिता अजीत सिंह लापता हो गए। हर जगह उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इससे दोनों बहनें दुखी रहने लगीं। करीब 3 माह बाद कोमल का पति तेज सिंह भी काम के सिलसिले में बाहर चला गया। अब वह ज्यादातर बाहर ही रहता है। दोनों बहनें घर में ही रहकर सिलाई का काम करती थीं।
घर में लगी आग, जिंदा जल गई निधि, कोमल झुलसी
गांव धारौली के जिस मकान में हिंमाशु और कोमल अकेली रहती थीं, वह करीब 1500 गज में है। मकान केवल एक कोने में बना हुआ है, बाकी हिस्सा खाली है। रविवार यानि 27 अप्रैल की देर रात करीब 12 बजे हिमांशु और कोमल के घर में अचानक आग लग गई। कोमल के शोर मचाने पर पड़ोसी आए और आग बुझाई। मगर, जब तक निधि की चारपाई पर जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि कोमल गंभीर रूप से झुलस गई थी। कोमल को रोहतक च्ळप् में एडमिट कराया गया था। 27 अप्रैल को घर में रखी सिलाई मशीन, चारपाई समेत सारा सामान जल गया था।
पुलिस ने माना हादसा, चचेरे भाई को था हत्या का शक
पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे हादसा माना। मगर, चचेरे भाई पूरनमल ने पुलिस को बताया कि जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर से डीजल की बदबू आ रही थी। मकान की दीवारों पर भी डीजल के निशान थे। ऐसे में शक बढ़ा कि यह हादसा नहीं बल्कि जानबूझकर डीजल छिड़ककर आग लगाई गई है। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो परत दर परत सच्चाई बाहर आती गई। जेठ तक कैसे पहुंची पुलिस, 4 पॉइंट्स में जानिए
घटनास्थल से 100 मीटर दूर लगे सीसीटीवी में दिखा जेठ
चचेरे भाई पूरनमल ने बताया- मैंने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें पहले अज्ञात को डीजल छिड़ककर आग लगाने का आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने मुझे जांच का भरोसा दिया, लेकिन मैं ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता था। इसलिए खुद ही गांव में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। चाचा के मकान से करीब 100 मीटर दूर एक मकान में 27 अप्रैल की रात के ब्ब्ज्ट फुटेज चेक किए तो उसमें गांव बुड़कावास का रहने वाला कोमल का जेठ नरेंद्र एक कार में आता दिखाई दिया। सफेद रंग की कार ब्ब्ज्ट कैमरे में कैद हुई थी, जिसमें कोमल का जेठ था।
पुलिस को सौंपी ब्ब्ज्ट फुटेज, पुलिस ने जेठ को पकड़ा
पूरनमल ने यह ब्ब्ज्ट फुटेज अगले ही दिन पुलिस को सौंप दी। इसके बाद झज्जर पुलिस के सीनियर अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया।
बिहार से मजदूरी करने आएयुवक की ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरने से मौत
झज्जर, 04 मई, अभीतक:- बिहार से मजदूरी करने आए एक युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरने के कारण मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ भट्ठे पर काम के लिए जा रहा था। ट्राली के डाले पर बैठा युवक रास्ते में अचानक नीचे गिर गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। गांव बादली में बिहार के नवादा का रहने वालो मृतक गुड्डू कुमार की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। जिसके बाद वह झज्जर में पत्नी के साथ भट्ठे पर काम करने के लिए आ गया था। शुक्रवार को देर शाम अपने साथियों के साथ ट्राली में बैठकर भट्ठे पर जा रहा था। साथियों ने बताया कि जब वे जहांगीर पुर गांव निकले तो ट्रॉली के डाले पर बैठा गुड्डू कुमार अचानक से नीचे गिर गया। उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और बीते दिन मृतक के परिजन न पहुंचने के कारण शवगृह में शव रखवा दिया। आज मृतक के शव का उसके पिता रामदेव मांझी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवाया गया।
