



जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं व12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सौंधी -निमाणा गांव में स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा। कला संकाय में सानिया 98, खुशी 94, सिमरन 90, रितु 90, हर्षिता 87, प्रियांशु 85, छवि 85, महक 83, निधि ने 82 फीसदी अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में भारती 86, मीनू 86, सचिन 84, श्रेया 81, तनीषा 80 फीसदी अंक प्राप्त किए। 15 बच्चों ने 85 फीसदी से ज्यादा और 22 बच्चों ने 75 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए। दसवीं कक्षा में नीशू ने 91 नीतू ने 89, अखिल 88, वंशिका 86, आंचल 85, रक्षित ने 85, कुशाल ने 84 अरमान, हितेश ने 85 अंक प्राप्त किए। 20 बच्चों ने 85 फीसदी व 35 बच्चों ने 75 फीसदी अंक प्राप्त किए। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल निर्देशिका श्रीमती नीलम जितेंद्र गुलिया ने सभी विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ व अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

एल. ए. स्कूल झज्जर में पेरेंट्स के सहयोग से पेंटिंग कॉम्पिटिशन का किया गया आयोजन
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9,झज्जर में पेरेंट्स के सहयोग से एक पेंटिंग कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में कक्षा छठी से बाहरवी के बच्चों में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग से पन्द्रह-पन्द्रह बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शीर्षक मेरी प्यारी माँ रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया नें मिलकर माँ सरस्वती के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान व स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव ने बच्चों को प्रतियोगिता के नियमों व थीम से अवगत कराया। प्रतियोगिता के सम्मापन पर स्कूल प्रबन्धक के. एम. डागर ने स्कूल प्राचार्या निधि कादयान के साथ सभी बच्चों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट वितरित किए। आर्ट टीचर रितिका नें बताया की इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को आने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खुशी का माहौल बना रहा। इस अवसर पर सभी अध्यापक मौजूद रहे।


एचडी पब्लिक स्कूल बिरोहड़ झज्जर में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का डेमो, जल्द लगेगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- एचडी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण डेमो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य प्रशिक्षक श्री अजय और श्री संजीव ने किया। इस अवसर पर संचालन निदेशक श्री बलराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डेमो के दौरान छात्रों को स्काउटिंग के विभिन्न पहलुओं जैसे देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान, ’’प्राथमिक उपचार (फस्टेड), ’’आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, तथा ’’नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता’ के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने इस डेमो में बढ़-चढ़कर भाग लिया। राज्य प्रशिक्षकों ने घोषणा की कि विद्यालय में आगामी दिनों में ’तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को गहन रूप से स्काउटिंग की शिक्षा दी जाएगी। इस शिविर में टीम एक्टिविटी, झंडा सम्मान, देशभक्ति, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, कैम्पिंग जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और छात्रों को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन ’राष्ट्रगान’ और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

कैंब्रिज विद्यालय का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- दिल्ली रोड स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदाना झज्जर में कल सीबीएसई की तरफ सेघोषित कक्षा 10वीं व 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस उपलक्ष्य में मुख्य प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को निदेशक ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विद्यालय निदेशक धर्मेंद्र जून ने बताया कि 10वीं 12वीं कक्षाओं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा 12वीं कक्षा के तीनों संकाय में 101 छात्रों ने परीक्षा दी। विज्ञान संकाय की छात्रा शांति ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में छात्रा मधु ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में छात्रा विधि ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीनों संकाय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 16 छात्र रहें। मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले 50 से अधिक छात्र रहे। कक्षा दसवीं में छात्रा जिज्ञासा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा साक्षी ने 92.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा पूर्वा ने 91.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में विद्यालय के 83 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच छात्र रहें। 48 छात्र मेरिट में रहें। अन्य सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। विद्यालय निदेशक धर्मेंद्र जून ने बताया कि हर वर्ष की भांति परीक्षा परिणाम उत्कर्ष रहा। सभी समस्त विद्यालय स्टाफ, छात्रों व उनके अभिभावकों को परीक्षा परिणाम की बधाई दी। इस सराहनीय परीक्षा परिणाम का श्रेय समस्त विद्यालय स्टाफ, छात्रों वह उनके अभिभावकों को दिया। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए। उन्हें इसी प्रकार अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए तत्पर रहने के लिए कहा। विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा, एचओडी सोनिया सोनू, अनीता, रितुजून, ज्योतियादव, संगीता व समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रहा शत प्रतिशत परिणाम
10 बच्चों ने मेरिट में पाया स्थान
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 46 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी इसमें सभी बच्चे उत्तीर्ण रहे 10 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया बाकी सभी बच्चे फर्स्ट डिवीजन लेकर उत्तीर्ण रहे विज्ञान संकाय के छात्र गोविंद पुत्र श्री नेपाल सिंह ने गणित विषय में 100 अंक में से 100 अंक प्राप्त किये और शिवानी पुत्री श्री नरेश कुमार ने 456 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर वर्ष की भांति इस बार भी 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस खुशी के पावन अवसर पर स्कूल पर बंधक श्री बलवंत सिंह ने सभी स्टाफ सदस्यों व छात्र-छात्राओं और मैनेजमेंट के सदस्यों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और प्रबंधक ने बताया कि यह सब कुछ बच्चों व स्टाफ की मेहनत का ही परिणाम है। अंत में प्रबंधक महोदय ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दोनों आरोपियों को भेजा जेल, वारदात में प्रयोग चाकू और गाड़ी बरामद
बहादुरगढ़, 14 मई, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने चाकू मार कर एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में दोनो आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक पवन वीर ने बताया की अभिमन्यु निवासी झज्जर रोड छोटू राम पार्क बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि 6 मई 2025 की रात को मेरा भाई मनोज खून से लथपथ होकर घर आ गया और कहने लगा कि सागर ने आकर हमारे साथ लड़ाई झगड़ा किया और साहिल को चाकू मारे हैं जो सब्जी मंडी में गिरा हुआ है। इसके बाद हम दोनो का उपचार के लिए अस्पताल में ले गए जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां साहिल को मृत घोषित कर दिया। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा द्वारा उपरोक्त मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले के दोनो आरोपियों सागर निवासी बहादुरगढ़ और विक्रम को पूछताछ के बाद आज अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग चाकू और गाड़ी बरामद कर ली गई है।

चिकन कॉर्नर की दुकान पर हवाई फायर करके दहशत फैलाने के मामले में तीसरा आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 14 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा बहादुरगढ़ क्षेत्र में बने चिकन कॉर्नर रेस्टोरेंट पर हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाने के मामले में थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक पवन वीर ने बताया कि विक्की निवासी बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने पटेल नगर बहादुरगढ़ में चिकन कॉर्नर के नाम से रेस्टोरेंट कर रखा है 10 मई 2025 की रात को उसके रेस्टोरेंट पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी आई जिसमें से दो आदमी सन्नी व दीपक उतरे जिन्हें मैं पहले से ही जानता हूं। उन्होंने शराब पी रखी थी और उन्होंने मुझसे खाना मंगा मैंने उनको बताया कि रेस्टोरेंट बंद हो चुका है। जिस पर उन्होंने गाली गलौज करते हुए दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायर किए। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा उपरोक्त मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ मे तैनात उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान योगेश निवासी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। वारदात में प्रयोग किया गया लाइसेंसी पिस्तौल आरोपी योगेश का था। जिसे पहले ही बरामद किया जा चुका है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।


छूछकवास गांव में अवैध रूप से गर्भपात की दवा देने वाले केमिस्ट पर मुकदमा दर्ज – सीएमओ डॉ जयमाला’
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को विभाग की ओर से मिल रही है तेजी से गति’
पीसीपीएनडीटी टीम को मिली सफलता के लिए जिला उपयुक्त स्वप्निल रविंदर पाटिल एवं सीएमओ डॉक्टर जयमाला ने दी बधाई
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- छूछकवास गांव में अवैध रूप से गर्भपात की दवा देने वाले केमिस्ट की जानकारी देते हुए सीएमओ डॉक्टर जयमाला ने बताया कि जिलेभर में उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को तेजी से बढ़ाया जा रहा है ताकि प्रदेश भर में लिंगानुपात समानांतर चला रहे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके घिनौनी हरकत करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आम जन को भी जागरूक होना पड़ेगा एवं सहयोग करना होगा तभी ऐसे अभियानों को गति मिल पाएगी। सिविल सर्जन झज्जर को गुप्त सूचना मिली थी कि छूछकवास गांव में निर्मला मेडिकल हाल संचालक अवैध रूप से गर्भपात करने वाली दवाई बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए दिनांक 13 मई को एक टीम गठित की गई जिसमें डॉ उरेंद्र सिंह, डॉ संदीप कुमार और ड्रग कंट्रोल अधिकारी प्रतिभा शामिल रहे। टीम ने मेडिकल हाल पर एक मिथ्या ग्राहक को दो हजार रुपए देकर एमटीपी किट लेने के लिए भेजा। मेडिकल हाल संचालक प्रदीप ने 1600 रुपए लेकर बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के ही गर्भपात की दवा दे दी। दवाई मिलते ही मिथ्या ग्राहक ने पास खड़ी टीम को इशारा किया। फिर टीम ने मेडिकल हाल संचालक प्रदीप से दो हजार रुपए रिकवर किए ओर पूछताछ की जिसमें यह सामने आया कि प्रदीप के पास इस दवाई का कोई बिल नहीं है एवं नीरज नाम का कोई व्यक्ति इस दवाई को अवैध रूप से सप्लाई करता है। टीम ने इस पर कार्यवाही करते हुए मौके पर ही निर्मला मेडिकल हाल को सील कर दिया, प्रदीप को मौके से ही मौत पुलिस के हवाले कर दिया व एमटीपी एवं ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। सिविल सर्जन झज्जर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वालों के खिलाफ आम जन जागरूक रहे और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। जिले में अवैध रूप से गर्भपात की दवा देने वालों को नहीं बक्शा जाएगा और विभाग की ओर से अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंदर पाटिल ने छूछकवास गांव में अवैध रूप से गर्भपात की दवा देने वाले केमिस्ट पर पीसीपीएनडीटी टीम द्वारा की गई कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग से पीसीपीएनडीटी टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश भर में हमें लिंगानुपात को समानांतर करते हुए किन्होने हरकत करने वालों के खिलाफ जागरूकता लानी होगी।

बीपीआईयू की मासिक समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय साल्हावास में आयोजित’
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सल्हावास में जिला परियोजना समन्वयक रतिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी क्लस्टर प्रमुखों, एबीआरसी और बीआरपी ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में जिला समन्वयक निपुण डॉ. सुदर्शन पूनिया ने मासिक समीक्षा बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कक्षा तत्परता कार्यक्रम के आंकड़े , दूसरे चरण के लिए स्किल पासबुक अपडेट और बालवाटिका कक्षाओं में नामांकन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। डॉ. पूनिया ने कहा कि इन क्षेत्रों में सुधार से शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा और जिला परियोजना समन्वयक रतिंदर सिंह ने सभी मेंटर्स से आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, जो गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, प्रशिक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। यह शिक्षकों और मेंटर्स के कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक के दौरान निपुण कार्यक्रम से संबंधित अन्य गतिविधियों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला परियोजना संयोजक ने सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए जा सकते हैं। बैठक सकारात्मक विचार-विमर्श के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर खंड निपुण संयोजक वीरेंद्र सिंह ने मंच संचालन किया।


महामहिम राज्यपाल को साहित्य भेंट करते बाबू बालमुकुंद को परिषद् के प्रतिनिधि
राज्यपाल से मिला बाबू बालमुकुंद गुप्त परिषद् का प्रतिनिधि मंडल
निमंत्रण के साथ गुप्त जी की ग्रंथावली एवं साहित्य किया भेंट
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- नारद जयंती के अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के मसीहा तथा हिंदी गद्य के जनक स्व बाबू बालमुकुंद गुप्त के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व को चिरस्थायी एवं प्रेरणापुंज बनाने में गत अढ़ाई दशकों से जुटी साहित्यिक संस्था बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद् के एक प्रतिनिधि मंडल ने चंडीगढ़ में राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर उन्हें गुप्त की ग्रंथावली और साहित्य भेंट किया तथा उनकी पुण्यतिथि पर प्रस्तावित राज्य स्तरीय साहित्यिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारने हेतु निमंत्रण दिया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार तथा परिषद् द्वारा गुप्त को लेकर चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। परिषद् के मुख्य संरक्षक व हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा की अगुवाई तथा हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार केबी पंडित के संयोजन में प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर महामहिम को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया तथा उन्हें गुप्त की ग्रंथावली तथा साहित्य भेंट किया। गुप्त की उर्दू पत्रकारिता के संदर्भ में डॉ. त्रिखा, हिंदी पत्रकारिता के संदर्भ में श्री पंडित तथा उनकी जन्मस्थली गांव गुड़ियानी (रेवाड़ी) की पैतृक हवेली तथा परिषद् की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी परिषद् संरक्षक अधिवक्ता नरेश चैहान श्राष्ट्रपूतश् ने दी। उनके साहित्य के शोधार्थी डॉ प्रवीण खुराना ने साहित्य एवं पत्रकारिता में उनके योगदान से महामहिम को वाकिफ करवाया तथा परिषद् अध्यक्ष ऋषि सिंहल ने परिषद् की लंबित परियोजनाओं की जानकारी दी, जिनमें हवेली में संग्रहालय एवं ई-लाइब्रेरी खोलने, विभिन्न स्तर के पाठ्यक्रम में गुप्त जी को शामिल करना, सभी विश्वविद्यालय में उनके नाम से पीठ स्थापित किया जाना, उनके नाम से साहित्य सदन तथा शोध संस्थान स्थापित करना आदि उल्लेखनीय हैं। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने राष्ट्रीयता के अग्रदूत के रूप में लब्धप्रतिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी कलमकार गुप्तजी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अकादमी पुरस्कार सहित अनेक कार्य किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए इस चर्चा तथा साहित्य में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में साहित्यकार एवं पत्रकारों की योगदान को भुलाया या नहीं जा सकता तथा उनके भूले-बिसरे योगदान को चिरस्थायी एवं प्रेरणापुंज बनाने के लिए निरंतर नवाचारी साहित्यिक आयोजनों की जरूरत है।

संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर दिल्ली हरियाणा भवन में भाजपा की बैठक
आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक संरचना पर मंथन, कोर कमेटी की बैठक के कार्य बिंदु किए गए तय
बैठक में सुनील बंसल, डॉ. सतीश पूनिया, मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे
चंडीगढ़, 14 मई। संगठनात्मक विषयों को लेकर बुधवार को हरियाणा भवन नई दिल्ली में हरियाणा बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन से जुड़े अहम बिंदुओं के साथ-साथ आगामी कार्य योजनाओं पर मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। बैठक में संगठन की संरचना, तिरंगा यात्रा, ऑप्रेशन सिंदूर, एक भारत, श्रेष्ठ भारत और वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर भी चर्चा हुई। पंचकूला में होने वाली कौर कमेटी की बैठक के कार्य बिंदू भी तय किए गए। बुधवार को देर सायं हुई बैठक में भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के आगामी और चल रहे कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया जिससे कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से काम कर सकें। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत होने वाले कार्यक्रमों व बिहार चुनाव पर जरूरी दिशा निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने राष्ट्र हितकारी कार्यक्रमों, प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के जरिए लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और भारतीय सेना की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आम नागरिकों को अभियान में जोड़ें और ‘‘आप्रेशन सिंदूर’’ की सफलता की जानकारी और सेना के पराक्रम से लोगों को अवगत कराएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने संगठन पर्व के तहत चल रही गतिविधियों को बैठक में बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बूथ से लेकर मंडल तक की कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। जिला कार्यकारिणी भी जल्द घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का रोड मैप तैयार हो चुका है। भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं से लोगों में उत्साह और जोश है। हमारे कार्यकर्ता पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व और भारतीय सेना के पराक्रम की गाथा को जन-जन तक तिरंगा यात्राओं के माध्यम से पहुंचा रहे हैं।

हर भारतवासी को अपनी सेना पर गर्व और गौरव – धनखड़
ऑपरेशन सिंदूर से सिद्ध हुई भारत की सटीक मारक क्षमता
पहले इजरायल के डिफेंस मेकैनिज्म की होती थी तारीफ लेकिन अब भारतीय सेना की हो रही है तारीफ -बोले धनखड़
सैनिकों के सम्मान में लोकसभा स्तरीय 15 को और जिला स्तर पर 16 को बहादुरगढ़ में होगी तिरंगा यात्रा
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना की सटीक मारक क्षमता सिद्ध हुई है। पहले इजरायल के डिफेंस मेकैनिज्म की तारीफ सुनते थे, ऑपरेशन सिंदूर मेें भारतीय सेना की स्टिक मारक क्षमता प्रशंसा हो रही है। यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर में पत्रकारों से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो गलत करके गया, उसको उसी के घर में ठोका, उनकी सेना ने शरारत करी तो भारतीय सेना ने दुश्मन के सैनिक ठिकानों को ध्वस्त किया। धनखड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुश्मन को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि टॉक और टेरर, ट्रेड और टेरर साथ साथ नहीं चल सकते, इसी तरह पानी और खून साथ साथ नहीं बह सकते। राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई से भारत की सटीक मारक क्षमता सिद्ध हुई है। जो गलत करके गया है सिर्फ उसे ही ठोका गया है। पहले इजराइल के डिफेंस मैकेनिज्म की दुनिया तारीफ करती थी लेकिन अब भारतीय सेना की चर्चा हो रही है क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से सैकड़ों ड्रोन एक साथ हमले के लिए भेजे गए जिन्हें भारतीय सेना ने नष्ट कर दिया। कोई भी जनहानि नहीं हुई। हमें अपनी सेना पर गर्व है। प्रधानमंत्री स्वयं आमदपुर में सैनिकों के बीच गए और उनका हौसला बढ़ाया। यह नये और बदले हुए भारत की ताकत है। दुनिया ने भारतीय सैनिकों का फौलादी जज्बा और मेक इन इंडिया के हथियारों की स्टिक मारक क्षमता देख ली है और दुश्मन ने अच्छी तरह अनुभव कर ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करने के सवाल का जवाब देते हुए ओम धनखड़ ने कहा कि समय-समय पर भारत सरकार और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा देश की जनता और विपक्ष को आवश्यक जानकारियां साझा की गई है। ऐसे में किसी भी प्रतिपक्ष को इस संबंध में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया है कि ऑपरेशन सिंदूर फिलहाल स्थगित हुआ है, यह पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है।
सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा
पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि सैनिकों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए देश और प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रोहतक में 15 मई को लोकसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद झज्जर जिले की तिरंगा यात्रा संभवतरू16 मई को बहादुरगढ़ में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त देशभर के लोगों में देशभक्ति का ज्वार इस समय देश में है, वह निकलना चाहिए। इस दौरान जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, नप चेयरमैन देवेंद्र कादियान सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
बेटियों के शिक्षित होने से दो परिवारों का भला – डीसी
लिंगानुपात में सुधार के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत- बोले डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्वास्थ्य, आयुष,महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान व बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग व सतर्क है,हमें बच्चियों को मान सम्मान देने के साथ-साथ उनका जन्म दिन भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल बुधवार स्वास्थ्य विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल की वीसी उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश दे रहे थे। डीसी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान एक राष्ट्रीय अभियान है, आमजन के सहयोग से लिंगानुपात शत प्रतिशत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। वर्तमान में जिला झज्जर प्रदेश भर में 947 औसत लिंगानुपात के साथ पांचवें पायदान पर है। जिला में इसे शत प्रतिशत तक पहुंचाना है। यह कार्य तभी संभव होगा,जब सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय और टीम भावना से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला में पीसीपीएनडीटी एक्ट और एमटीपी एक्ट की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए,अल्ट्रा साऊंड केंद्रों की निगरानी के साथ ही वहां आसपास लगे सीसीटीवी की भी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में लिंगानुपात कम है, ऐसे गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जाए। साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाए। एमटीपी किट को लेकर मेडिकल स्टोर की नियमित जांच ड्रग कंट्रोल विभाग द्वारा की जाए। जागरूकता कार्यक्रमों में संबंधित गांवों की उन बेटियों को आंमत्रित किया जाए,उन्होंने खेल,शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल की है।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीटीएम रविंद्र मलिक, सिविल सर्जन डाॅ जयमाला, जिला आयुष अधिकारी डॉ राजकपूर, नोडल अधिकारी पीसी पीएनडीटी डॉ संदीप कुमार, आयुर्वेद अधिकारी डॉ पवन देशवाल, ड्रग कंट्रोलर डॉ प्रतिभा, सीडीपीओ प्रियंका सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
रोहतक में आज सुनी जाएंगी झज्जर के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा संपूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। जिला झज्जर के उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान को लेकर बृहस्पतिवार 15 मई को रोहतक स्थित मुख्य अभियंता राजीव गांधी विद्युत भवन कांफ्रेंस हॉल में प्रातरू 11 बजे से दोपहर एक बजे तक निवारण मंच की बैठक होगी। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जोनल सी.जी.आर.एफ. रोहतक करेंगे। जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में रुपए एक लाख रूपए से अधिक और 3 लाख तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि वे समस्याओं के समाधान के लिए 15 मई को होने वाली बैठक में भाग लेकर बिजली संबधी समस्याओं का समाधान करवाएं।


झज्जर स्थित लघु सचिवालय में सोशल डिफेंस को लेकर लिंक और क्यूआर कोड जारी करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।
सिविल डिफेंस टीम झज्जर से जुडकर सुरक्षा चक्र को मजबत करें – डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने सिविल डिफेंस टीम झज्जर से जुडने के लिए किया क्यूआर लिंक और क्यूआर कोड लॉंच
डीसी ने किया ज्यादा से ज्यादा जिलावासियों से सिविल डिफेंस टीम झज्जर से जुडने का आहवान
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को सिविल डिफेंस टीम झज्जर से जुड़ने के लिए क्यू आर कोड और लिंक जारी किया। उन्होंने जिलावासियों से कहा कि समाज की सुरक्षा प्रशासन और पुलिस के साथ साथ नागरिकों की भागीदारी से बेहतर तरीके से होती है। आपदा के समय सभी का दायित्व बनता है कि हम एक टीम के रूप में कार्य करें ताकि आपदा के दौरान नुकसान कम से कम हो। डीसी ने बताया कि सिविल डिफेंस टीम झज्जर में पूर्व सैनिक अधिकारी व जवान व अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी व जवान, रिटायर्ड डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ, रिटायर्ड फायर सर्विस के अधिकारी व फायर फायटर, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, या अन्य पुरुष व महिला जो समाज व राष्ट्र सेवा के इच्छुक हों। आपदा के समय वालिन्टियर्स के रूप में अपनी सेवाएं देने में सक्षम किसी क्षेत्र में कार्यरत पुरूष व महिला सिविल डिफेंस टीम झज्जर से जुड़ सकते हैें। इसके लिए विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। कैसे जुड़े सिविल डिफेंस टीम झज्जर से अपने फोन से क्यूआर कोड स्कैन करके या फिर लिंक कॉपी करके अपने फोन या कंप्यूटर पर अपने बारे में जरूरी सूचना भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। यह क्यू आर कोड, जिला की वेबसाइट, झज्जर डीसी फेसबुक, झज्जर डीसी एक्स हैंडल, डीआईपीआरओ झज्जर के एक्स हैंडल और फेसबुक पेज पर उपलब्ध है। या फिर नोडल अधिकारी आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा के प्रिंसिपल जीतपाल, जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक बोर्ड सचिव, विंग कमांडर सुनील कुमार (रिटायर्ड) और रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल नोडल अधिकारी से संपर्क करके जुड़ सकते हैं। सिविल डिफेंस टीम झज्जर से जुड़ने वाले सभी पंजीकृत वालिन्टियर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। इस अवसर पर सीटीएम रविंद्र मलिक, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीआईओ अमित बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


झज्जर स्थित लघु सचिवालय में बुधवार को मैनुअल सिक्वेजर अधिनियम सतर्कता एवं निगरानी कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
सफाई कर्मियों की सुरक्षा का रखा जाए विशेष ध्यान – डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने मैनुअल सिक्वेंजर अधिनियम को लेकर सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक में दिए निर्देश
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में बुधवार को मैनुअल सिक्वेंजर अधिनियम के अंतर्गत डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में सतर्कता व निगरानी कमेटी की बैठक हुई। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बैठक के दौरान मैनुअल सिक्वेंजर अधिनियम की कड़ाई से पालना के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने उक्त अधिनियम के तहत प्राप्त केसों की समीक्षा करते हुए पीड़ितों को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मैनुअल सिक्वेंजर अधिनियम किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध होने वाली सीवरेज और सेफ्टी टैंक की सफाई कार्य बिना सुरक्षा उपकरणों तथा सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के बिना करवाना निषेध करता है। ऐसी कंपनी, विभाग या संस्था जो कि सीवरेज लाइनों की सफाई का कार्य करवाती है, वे इस अधिनियम के तहत दोषी मानी जाएगी। सरकार की हिदायतों के अनुसार (ईएसआर युनिट) इमरजेंसी सैनिटेशन रिस्पांस युनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सेफ्टी टैंक से निकलने वाले मल को खुले में नहीं डालना चाहिए, इससे वातावरण दूषित होता है। सेफ्टी टैंक कार्य के लिए संचालक को नगर पालिका या जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। अगर कोई भी व्यक्ति खुले में वेस्ट डालता हुआ मिला, तो उसका चालान करते हुए सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यस्थल पर सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग, नगरपालिका के अलावा निजी कम्पनी के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच होनी चाहिए और उनको प्रशिक्षित करने के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी विभागो को आदेश दिये गये की सफाई का कार्य सम्बन्धित अधिकारी अपनी देखरेख में सरकार की हिदायतों के अनुसार कराये, ताकि सफाई कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित दुर्घटना को टाला जा सके। सफाई कर्मचारियों के पास पर्याप्त उपकरण, रबड़ दस्ताने, मास्क, सुरक्षा औजार और कार्य की प्रकृति के अनुरूप वर्दी होनी चाहिए। डीसी ने कहा कि सफाई कर्मियों व उनके परिवारों के लिए समय समय पर स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच कराई जाए। सभी सीवर सफाई कर्मचारियों का डाटा नमस्ते पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करे। इस बीच जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन अश्विनी सांगवान ने बैठक में मैन्युअल सिक्वेंजर अधिनियम की विस्तार से जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्य में लगे श्रमिकों के लिए जरुरी सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था विभाग द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर सीटीएम रविंद्र मलिक, डीडीपीओ निशा तंवर, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीडब्लूओ स्वेता शर्मा, नगर परिषद बहादुरगढ़ ईओ संजय रोहिल्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।
रबी सीजन की सरकारी खरीद का आज अंतिम दिन – डीसी
जिला में 33 हजार 103 किसानों ने मंडियों में किया गेहूं बिक्री
अब तक मंडियों में एक लाख 88 हजार 240 एमटी गेहूं की खरीद
खरीद केंद्रों और मंडियों में 98.72 प्रतिशत सरसों और 97 प्रतिशत गेहूं उपज का उठान
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिले में रबी सीजन की सरसों व गेहूं खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मंडियों में फसलों की खरीद का 15 मई को अंतिम दिन है। इसलिए जो भी किसान अपनी फसल की बिक्री एमएसपी पर करना चाहते हैं वो किसान अपने अपने फसल उत्पादन के साथ वीरवार 15 मई को निर्धारित खरीद केंद्रों पर पंहुचे। डीसी ने बताया कि अभी तक जिले की अनाज मंडियों व परचेज सेंटरों पर जिला के 33 हजार 103 किसानों ने गेहूं बिक्री किया है। मंडियों में गेहूं की एक लाख 98 हजार 313 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई है,जबकि एक लाख 88 हजार 240 एमटी गेहूं की खरीद की गई है जिसमें से 97 प्रतिशत खरीदी गई गेहूं का उठान हो चुका है। इसी प्रकार 15 हजार 646 किसानों ने सरसों बिक्री की है। मंडियों में 33 हजार 876 एमटी सरसों खरीद की जा चुकी है, जबकि 35 हजार 94 मीट्रिक टन सरसों की आवक दर्ज की गई है। वहीं 33 हजार 444 एमटी सरसों का उठान किया जा चुका है जिसकी आकलन 98.72 प्रतिशत सरसों के रूप में हुआ है।

श्री श्री रविशंकर के जन्म दिवस पर आयोजित भजन संध्या को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़।
जीवन में माता पिता के बाद गुरु का स्थान – ओपी धनखड़
झज्जर स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर भजन संध्या आयोजित
शहर में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में बही देश भक्ति की बयार
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की धर्मपत्नी स्वप्निल मोहिनी पाटिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- शहर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह सभागार में मंगलवार की देर शाम श्री श्री रवि शंकर के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के चलते देश की सरहदों पर शत्रु देश को सबक सिखाने वाले भारतीय सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाना भजन संध्या का केंद्र बिंदु रहा। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जबकि जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की धर्म पत्नी स्वप्निल मोहिनी पाटिल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। लिविंग आफ आर्ट संस्था के जिला संयोजक राजबीर यादव ने सभी मुख्य मेहमानों और शहरवासियों का स्वागत करते हुए श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ ने कहा कि संतों के बिना अतुल्य भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है,देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए संत समाज और संस्कृति की बड़ी भूमिका रही है। धर्म बनाने की शक्ति के साथ ही प्रचार प्रसार करने में संत समाज का योगदान है। उन्होंने कहा कि भाषा अनेक हैं लेकिन संतों के प्रवचन के भाव एक हैं,उनका मानव जीवन में बड़ा महत्व है। अलग अलग भाषा, खानपान, पहनावे के बाद देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम संतों ने किया हैं। देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम संत महापुरुषों ने किया है।
मुख्य अतिथि श्री धनखड़ ने कहा कि झज्जर जिला भी संत महात्माओं की तपोभूमि है। यहां संत गरीबदास जी,स्वामी नित्यानंद जी महाराज सहित विभिन्न सम्प्रदायों के डेरे हैं जिनके असंख्य अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि सभी इमोशन भगवान ने बनाए हैं, जीवन में चिंता भी होती है, मगर चिंता भी अलार्म की तरह होनी चाहिए । चिंता को छोडकर मानसिक शांति के लिए संतों की शरण में जाकर प्रभु में ध्यान करने से बड़ा कुछ नहीं है। संतों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। ऋषि यों ने कहा कि किसी भी रास्ते से आओ,लेकिन आओगे मेरे पास । जीवन में आगे बढने के लिए माता पिता के बाद गुरु का स्थान अहम होता है। जीवन जीने की कला श्री श्री रवि शंकर सिखाते हैं। उन्होंने भजन संध्या में भाग लेते हुए संत कबीरदास के दोहे और श्रीमद्भागवत गीता से जुड़े श्लोकों का उच्चारण करते हुए सद्कर्म के लिए उपस्थित जनों को प्रेरित किया। सुविचार मनुष्य जाति को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं,इसके लिए आत्म चिंतन की महती भूमिका होती है। धनखड़ ने कहा कि संत कबीरदास कहते हैं कि उठ कबीरा जिक्र कर,फिकर करेगा आप। जब आपका पैशन काम करने लगता है तो स्किल अपने आप बनता जाता है। हमें वर्तमान में रहकर जीवन जीना चाहिए। चिंता नहीं करनी चाहिए। वर्तमान में रहेंगे तो चिंता अपने आसपास भी नहीं रहेगी। अध्यात्म के बिना शांति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्मा अजर अमर है, हम आकार को बांध सकते हैं, मगर निराकार को नहीं। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, बेरी नगर पालिका के चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, जिला पार्षद प्रतिनिधि वीरभान, शर्मिला यादव, जगदीश यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


प्राचार्या का पदभार सम्भालते ही उत्कृष्ट रिजल्ट मेरे लिए गौरव का विषय – सरोज यादव प्राचार्या
रेवाडी, 14 मई, अभीतक:- राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी का गत सत्र का बारहवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा जिससे विद्यालय प्रांगण पूरे हर्षोल्लास व प्रफुल्लित मुद्रा में नजर आया। जिसमें समस्त स्टाफ सदस्यों के अतिरिक्त बारहवीं के सफल विद्यार्थियों ने ऊर्जामयी तरीके से जश्न में भाग लिया तथा विद्यालय परिसर में एक सकारात्मक ऊर्जा की बयार बहती चली गई। जिससे शहर के स्थानीय देखने सुनने वालों के बीच विद्यालय में चल रही धूमधाम एक आश्चर्य मिश्रित चर्चा का केंद्र बनता नजर आया। जिसमें प्राचार्या सरोज यादव ने यह रेखांकित करते हुए बताया कि लेखांकन, व्यावसायिक अध्ययन, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, ओएसएसएच, हिंदी, गणित, पीसीए, सिक्योरिटी, राजनीतिक शास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास, संस्कृत इन विषयों का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। प्राचार्या श्रीमती सरोज यादव के नेतृत्व में चले इस कार्यक्रम में मिठाईयां बाँटकर उत्साहवर्धन किया और विद्यालय में हुई उन्नति को खूब सराहते हुए इसका सारा श्रेय प्राध्यापकों की ऊर्जावान टीम को दिया। प्राचार्या सरोज यादव ने कहा कि मैं यह कभी भी नहीं कहूंगी कि जीवन एक दौड़ है और आपको जीतने के लिए दूसरों को हरा देना चाहिए। इसके बजाए आपको सफल होने के बावजूद भी विनम्र रहने की कोशिश करनी चाहिए। आप लोग हमारे देश का भविष्य हैं। आपको अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि अगली पीढ़ी आपके कदमों का पालन कर सके। आज हमें उन लोगों की जरूरत है जो सफल और विचारशील हैं। आपके पास परिवर्तनों को लागू करने और हर क्षेत्र में क्रांति लाने की क्षमता है। इसलिए ध्यान केंद्रित करें और सफलता की दिशा में अपनी यात्रा का पालन करें। मीडिया प्रभारी मनोज वशिष्ठ ने बताया कि परीक्षा परिणाम संस्था का दर्पण होता है। उन्होंने आगे बताया कि कुछ विद्यार्थी भावनात्मक और संवेदनशील होते हैं। अगर वे विफल हो जाते है तो वे कोशिश करना छोड़ देते हैं। आपको समझना चाहिए कि सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सफलता किसी भी व्यक्ति की वंशानुगत संपत्ति नहीं है। यहां तक कि कोई भी व्यक्ति जिसे पैतृक संपत्ति के रूप में सफल व्यवसाय मिलता है उसे भी उसकी सफलता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए आपको निराश या परेशान होने की जरूरत नहीं भले ही आप असफल हों जाए।

झज्जर पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने थाना व चैकी का किया औचक निरीक्षण,ड्यूटी के प्रति लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- जिला में कानून एवं व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह ने रात को चैकी छुछकवास व थाना शहर झज्जर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना व चैकी में ड्यूटी के दौरान कुछ जवान गैर हाजिर मिले। पुलिस आयुक्त ने इनको कानून एवं व्यवस्था को लेकर लापरवाह माना और संबंधित थाना व चैकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए की ऐसी लापरवाही दोबारा ना पाई जाए। मंगलवार देर रात को करीब 11बजे से 2 बजे तक चैकी छुछकवास और थाना शहर झज्जर का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह चैकी छुछकवास पहुंची, यहां पर चैकी प्रभारी हाजिर मिला इस दौरान पुलिस आयुक्त ने चैकी का हाजिरी रजिस्टर जांचा, जिसमें तीन कर्मचारी चैकी में हाजिर नहीं पाए गए। इस पर पुलिस आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए उन तीनों कर्मचारियों को अपने सम्मुख पेश होकर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने थाना शहर झज्जर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिली,इस दौरान पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजश्री सिंह ने थाना में तैनात जांच अधिकारियों से बातचीत कर पेंडिंग केसों के बारे में जानकारी ली और जल्द से जल्द सभी केसों को निपटाने के आदेश भी दिए और सभी कर्मचारियों को कहा कि थाना में आने वाले शिकायतकर्ताओ का सहयोग करें। उन्होंने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायकर्ताओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, तुरंत समाधान होना चाहिए।थाना में कुछ कमियां पाए जाने पर थाना प्रबंधक और संबंधित कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए और कहा कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की अगर कोई भी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान लापरवाही करता हुआ पाया जाता है तो उसको किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा। पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रबंधकों व चैकी इंचार्जों को प्रभावी गश्त करवाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश के बॉडर की सुरक्षा का काम भारतीय सेना के जवान करते है। वहीं, देश की आंतिरक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है। इसलिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अलर्ट होगी तो आपराधिक किस्म के तत्व कोई भी दुस्साहस नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जब हम अच्छा काम करेंगे तो इससे समाज में पुलिस को लेकर एक अच्छा संदेश आमजन के बीच जाएगा।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 14 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक पवन वीर ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए। 9 फरवरी 2025 को सचिन निवासी आसौदा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल सेक्टर 6 की पुलिया पर खड़ी की थी और किसी काम के लिए कहीं चला गया जब वापिस आया तो उसकी मोटरसाइकिल वहां पर नहीं मिली। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में चोरी का अपराधिक मामला दर्ज किया गया था। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही रामवीर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिनकर निवासी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सर्वोदय जनहित समाज कल्याण समिति ने सिविल हॉस्पिटल में वाटर कूलर डोनेट किया
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- आज सर्वोदय जनहित समाज कल्याण समिति द्वारा 60 से 80 लीटर का वाटर कूलर सिविल हॉस्पिटल झज्जर में डोनेट किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य सभी नागरिकों को शीतल जल प्रदान करना है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर एम एस नरेश, श्रीमती रेणुका शर्मा ने किया। जिसमें डॉक्टर अंजु बागड़ी का विशेष सहयोग रहा। इसमें सर्वोदय जनहित समाज कल्याण समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। जिसमें प्रधान प्रदीप शर्मा, जलकर्ण, कौशल्या रानी, दिनेश, सूरजभान तथा अन्य सहयोगी सदस्य गण सतपाल सैनी, साहब सिंह, मनोज भाटिया, सतीश, अंकुर, राज सिंह सोनी, सुमित, मुकेश, नंदू भटनागर, प्रीतम आदि ने इसमें हिस्सा लिया। समिति के प्रधान प्रदीप कुमार ने डॉक्टर एम एस नरेश और रेणुका शर्मा को फूलों का गुलदस्ता तथा फूल माला देकर उनका स्वागत किया उन्होंने रिबन काटकर वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति द्वारा लड्डू बांटे गए अंत में डॉ एम एस नरेश और रेणुका शर्मा ने कहा कि यह समिति बहुत ही आगे बढ़कर काम कर रही है यह समिति समाज के हित के लिए बहुत से काम कर रही है हम सर्वोदय जनहित समाज कल्याण समिति के सदस्यों तथा इसकी बड़ी प्रशंसा करते हैं।

जिला में ड्रोन के उपयोग पर रहेगी पाबंदी – डीसी
ड्रोन के लिए एडवाईजरी का पालन करना जरूरी
भिवानी, 14 मई, अभीतक:- सरकार के निर्देशानुसार 25 मई तक जिला के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में ड्रोन जैसे किसी भी मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) के उपयोगध्उड़ान पर प्रतिबंध लगाया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों, सीएपीएफ, राज्य पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को ड्रोन के उपयोग में छुट दी गई है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने ये जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन को लेकर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेशों के अनुरूप निम्नलिखित सलाह के अनुरूप ड्रोन की कड़ी निगरानी रखें।
1. राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में संबंधित अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में किसी भी मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) पर कड़ी निगरानी रखें।
2. यदि कोई मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) उड़ता हुआ या किसी व्यक्ति द्वारा परिवहनध्ले जाया जाता हुआ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस कार्मिकध्पुलिस स्टेशनध्स्थानीय प्राधिकारियों को दी जानी चाहिए।
3. सूचना प्राप्त होने पर संबंधित प्राधिकारी द्वारा तत्काल उचित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
4. पुलिसध्स्थानीय प्राधिकारी ऐसी वस्तुओं (यूएवी) को सुरक्षित रूप से नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुला सकते हैं।
5. रक्षा बलों के सहयोग से यूएक्सओ (अनएक्सप्लोडेड ऑर्डिनेंसध्विस्फोटक) प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल स्थापित किया जाना चाहिए तथा पुलिस और स्वयंसेवकों के समन्वय से अभ्यास आयोजित किया जाना चाहिए।
6. यदि किसी विभाग को प्रश्न अवधि के दौरान सर्वेक्षण प्रयोजन हेतु ड्रोन का संचालन करना हो तो उन्हें तदनुसार संबंधित डीसीध्एसपी से पूर्व अनुमोदन प्राप्त करना होगा।
7. ड्रोन उपयोग में लगे सभी व्यक्तियोंध्कंपनी को ये आदेश 10 से 25 मई तक सरकार के निर्देशानुसार कार्रवाई करनी होगी।
भारतीय सेना के पराक्रम से पूरी दुनिया अचंभित हुई – सांसद धर्मबीर सिंह
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय सेना ने अपनी सूझबूझ से पाकिस्तान को दिया करारा जवाब – धर्मबीर सिंह
भारतीय सेना के सम्मान में और उनके पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही हैं तिरंगा यात्राएं – सांसद
सांसद धर्मबीर सिंह ने लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को किया संबोधित
भिवानी, 14 मई, अभीतक:- भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल और सशक्त नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है। दुनिया भर के सभी देशों ने भारतीय सेना के पराक्रम का लोहा माना है। ऐसे में भारतीय सेना का जितना सम्मान और प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। भारतीय सेना के सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रहीं हैं, जिनका मकसद सेना के शौर्य और पराक्रम की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। लोकसभा सांसद श्री धर्मबीर सिंह बुधवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भारत सहित दुनिया के लगभग सभी देश चाहते हैं कि विश्व से आतंकवाद का सफाया हो। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पूरा देश चिंतित था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपनी सूझबूझ से तीनों सेनाओं के प्रमुखों को आतंकवाद का करारा जवाब देने के लिए खुली छूट दी। परिणाम स्वरूप हमारी सेना ने सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से पाकिस्तान के अंदर जाकर नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, ये आतंकवादियों के ट्रेनिंग सेंटर थे। सांसद ने कहा कि भारतीय सेना ने मानवता का प्रमाण देकर केवल पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया। भारतीय सेना के इस जवाब से पाकिस्तान भी अचंभित हुआ। जबकि पाकिस्तान ने अपनी हवाई सेवाएं खुली रखी और वहां पर आमजन का आवागमन भी रहा। पाकिस्तान की कहीं ना कहीं यह मंशा रही कि भारत द्वारा भूल से ही सही, उनके आम नागरिक निशाना बन जाएं ताकि वे भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोल सकें। परंतु भारतीय सेना ने अपनी सूझबूझ से काम लिया और आतंकवादियों को नेस्तनाबूद किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के देशों ने यह मान लिया है कि भारतीय सेना बहुत ही ताकतवर और संगठित हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हमारे पास नवीनतम तकनीक है। परिणाम स्वरूप पाकिस्तान द्वारा छोड़े गए ड्रोन को हमारी सेना ने जवाबी कार्रवाई से हवा में ही नष्ट किया और इससे किसी भी प्रकार से जान-माल की हानि नहीं हुई। इससे पाकिस्तान को भी एहसास हुआ कि भारत के साथ लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी परमाणु शक्ति से भारत को डराने का भी प्रयास किया लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी और भारतीय सेना पर उनकी इस बात का कतई भी प्रभाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लंबी लड़ाई किसी भी देश के लिए सही नहीं होती लेकिन भारत ने पाकिस्तान सहित पूरे विश्व को यह संदेश दिया है कि भारत शांतिप्रिय देश है और आतंकवाद को बिल्कुल सहन नहीं करेगा। यदि भविष्य में पाकिस्तान आतंकवादी जैसी घटना को अंजाम देता है तो उसको हमारी सेना द्वारा मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि हमारी सेना ने यह दिखा दिया है कि वह कितने हौंसला और मजबूती के साथ में लड़ते हैं। भारतीय सेना के जज्बे और हौसले की बदौलत आज हम सुरक्षित हैं। सैनिकों के सम्मान में और उनका हौसला बढ़ाने के लिए ही देश भर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। तिरंगा यात्राओं का मकसद भारतीय सेना के पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 15 मई को जिला दादरी से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। भिवानी में यह तिरंगा यात्रा 17 मई को निकाली जाएगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, धर्मवीर नेहरा, रामकिशन हलवासिया और पंकज कौशिक भी मौजूद रहे।

सिविल डिफेंस वालंटियर के लिए पहला प्रशिक्षण शिविर पंचायत भवन में 15 मई को सुबह 10 बजे
डीसी महावीर कौशिक ने संबंधित अधिकारियों को जारी किए जरूरी निर्देश
भिवानी, 14 मई, अभीतक:- किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरकार के निर्देशानुसार तैयार किए जा रहे सिविल डिफेंस वालंटियर के लिए पहला प्रशिक्षण शिविर 15 मई को सुबह 10 बजे स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। डीसी महावीर कौशिक ने प्रशिक्षण शिविर से संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। निर्देश जारी करते हुए डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार आपातकालीन स्थिति के दौरान लोगों की मदद के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर तैयार किए जा रहे हैं। इनमें विशेष कर एक्स सर्विसमैन, रेड क्रॉस वालंटियर, खिलाड़ी, एनसीसी, एनएसएस वालंटियर, नेहरू युवा केंद्र और युवा संगठनों के सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस वालंटियर को प्राथमिक उपचार, रक्षा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी और अग्निशमन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि ताकि जरूरत के समय नागरिकों की सहायता कर सकें। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, जिला सैनिक बोर्ड सचिव, नेहरू युवा केंद्र, आपदा प्रबंधन, एनएसएस और एनसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में 15 मई को सिविल डिफेंस वालंटियर का पंचायत भवन में निर्धारित समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अधिकारी स्वयं भी उपस्थित हों और वालंटियर को जरूरी प्रशिक्षण दें।
तोशाम की जनता से मेरे परिवार का है तीन पीढियों से गहरा नाता – श्रुति चैधरी
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चैधरी बंसीलाल के कार्यकाल में बनी क्षेत्र की सभी नहरों और माइनरों का किया जाएगा जीर्णोद्धाररू श्रुति चैधरी
सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चैधरी ने तोशाम विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
तोशाम, 14 मई, अभीतक:- प्रदेश की सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चैधरी ने कहा कि उनके दादा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चैधरी बंसीलाल ने अपनी विकासपरक सोच से पूरे हिंदुस्तान में हरियाणा का नाम रोशन किया। उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में बनी सभी माइनर और नहरों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई के लिए और गांवों में आमजन को पेयजल के लिए पर्याप्त मात्रा पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि पेयजल परियोजनाओं के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की राशि मंजूर की गई है। जल्द ही जिला की नहरों में पानी आ जाएगा, इसके बाद पानी की किल्लत नहीं रहेगी। सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी बुधवार को तोशाम विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अपना संदेश दे रहीं थी। उन्होंने कहा कि तोशाम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, करोड़ों रुपए की परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। तोशाम विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास करवाना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि तोशाम की जनता से उनके तीन पीढियों का नाता है, यहां की जनता ने हमेशा उनका साथ दिया है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्रुति चैधरी ने कहा कि गांव बागनवाला में 60 लाख रुपए की लागत से पेयजल आपूर्ति के लिए अतिरिक्त टैंक का निर्माण करवाया जाएगा। इसी प्रकार से 11 करोड रुपए की लागत से भुरटाना-निंगाना लिंक नहर का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र की पानी की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि गांव डाडम में करोड़ों रुपए की एक पेयजल योजना मंजूर की गई है, जिससे आसपास के करीब एक दर्जन गांवों की पेयजल समस्या दूर होगी। उन्होंने बताया कि बागनवाला माइनर का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर करीब 2 करोड रुपए की लागत आएगी। छपार माइनर के जीर्णोद्धार के लिए 12 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसी प्रकार से छपार रांगडान में जोड़ तक पाइप लाइन डलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल ने प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने के लिए नेहरू का जाल बिछाया, जिसमें तोशाम विधानसभा क्षेत्र भी शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की इन सभी नहरों और माइनरों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा, ताकि खेतों में गांव तक निर्बाध रूप से पानी की सप्लाई हो सके। बंसीलाल ने पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास करवाया। सिंचाई मंत्री ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में पेयजल की समस्या बनी हुई है, वहां पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति करवाई जाए। ग्रामीणों के सामने पेयजल की कीमत नहीं बननी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली निगम, सिंचाई विभाग और जलापूर्ति विभाग आपसी तालमेल के साथ में पेयजल आपूर्ति करवाना सुनिश्चित करें।
15 मई को तोशाम कस्बे में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना हरकत की, जिसका हिंदुस्तान ने करारा जवाब दिया। इससे पूरे देश का सीना गर्व से चैड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को दिए गए करारे जवाब और सेना के शौर्य गाथा को जन जन तक पहुंचाने के लिए 15 मई को कस्बा तोशाम में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने लोगों से तिरंगा यात्रा में बढ़ चढकर भाग लेने का आह्वान किया। सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी ने बुधवार को गांव बागनवाला, डाडम, सरल, छपार रांगड़ान, छपार बास, छपार जोगियान, ढ़ाणी सरल, खरकड़ी माखवान, लक्षमणपुरा व झांवरी में जनसमस्याएं सुनी। इसके अलावा छपार रांगड़ान में गांव की फिरनी का भी उदड्ढ्घाटन किया। सभी गांव के विकास के लिए करोड़ों रुपए के विकास योजना की घोषणा की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा श्रुति चैधरी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एसडीएम वीरेन्द्र सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ विनोद सांगवान, एसइ राजीव बत्रा, एक्सईएन नवीन देशवाल, अमनदीप, मनीष देशवाल, बीएस बागोटिया, विकाश धनखड़, कानूनगो राजेंद्र जाखड़, एसडीओ डॉ सुनील शर्मा, टीडब्ल्यूओ राजकुमार, एसएस रतन सिंह एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, अमर सिंह हालुवास, ओमप्रकाश पोटलिया, वायस चेयरमैन सुनील भारीवास, कुलदीप मनसरवास, जयसिंह वाल्मीकि, संदीप जाटान, वजीर डाडम, सुनील डाडम, सुखबीर पंघाल, रमेश पंघाल, अमित व सुभाष बापोड़ा, सज्जन सडवा, महेंद्र नंबरदार, जेपी हसान, भोलू पूर्व पार्षद, ओमपाल, सुरेश लाठर, रमेश पूनिया ढाणी सरल, सुरेंद्र, नरेंद्र सरल, रोहतास दहिया, विजय खोरड़ा, हेमंत टिटनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर के 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आज मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रथम द्वितीय और तृतीय विद्यार्थियों को ट्रॉफी और सार्टिफिकेट प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी फूलमाला पहनकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव अन्य छात्र छात्रों के साथ बांटे। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने अच्छे परिणाम के लिए सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर 12वीं की विद्यालय टॉप करने छात्रा हिमांशी को सभी ने बधाई दी। कॉमर्स संकाय में निखिल टॉप रहे जबकि कला संकाय में छात्रा लक्की अव्वल रही। विद्यालय के 12वीं के विद्यार्थियों में ओवरऑल हिमांशी ने 500 में से 462, निखिल ने 441 और लक्की ने 438 अंकों के साथ क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा में कार्तिक ने 500 में से 428, साक्षी 422 और देव कुमार ने 401 अंकों के साथ क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। इन सभी विद्यार्थियों को और अभिभावकों को विद्यालय स्टॉफ ने शुभकामनाएं दी। विद्यालय में 12वीं में प्रथम रही छात्रा हिमांशी ने फाइन आर्ट में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये हैं। इसी प्रकार कला संकाय की छात्रा जयश्री ने हिंदी में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं।
हिमांशी को मिलेगा 25 हजार का कैश अवार्ड
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, झज्जर की छात्रा हिमांशी को विद्यालय टॉप करने के लिये 25 हजार कैश और ट्रॉफी के के एल मित्तल अवार्ड के साथ सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 15 जुलाई को विद्यालय में एक समारोह में प्रदान किया जायेगा । उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय के 50 वर्ष पूर्व विद्यार्थी रहे के एल मित्तल ने इसी वर्ष इस कैश राशि के अवार्ड की घोषणा की थी। जिसके लिए उन्होंने बाकायदा विद्यालय के साथ एक एम ओ यू साइन किया है।

भदाना के शिव मंदिर में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- गाँव भदाना के शिव मंदिर में पुजारी अशोक अत्री के नेतृत्व में भदाना के रामायण पाठी सदस्यों के द्वारा ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार शाम को सुंदरकांड का पाठ संगीतमय किया गया। सुंदरकांड पाठ आचार्य धर्मेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, अमित शर्मा व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने किया। गोपाल शर्मा व अमित शर्मा ने अपने मधुर कंठ से चैपाइयों का सुंदर तरीके से गान किया। अमित शर्मा ने बताया कि प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को शिव मंदिर भदाना में सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। इस पाठ का उद्देश्य सभी जनमानस को रामचरितमानस के महत्व को जानना व समाज में सुख-शांति व सोहार्द कायम करना है। इस पाठ में गाँव के अनेकों व्यक्ति भाग लेते हैं। गाँव भदाना में सुंदरकांड के पाठ के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। इस कार्यक्रम में संगीत मुकेश शर्मा व धर्मेंद्र शर्मा का रहा। इस अवसर पर गाँव भदाना के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

ऑपरेशन सिंदूर की विजयगाथा को आमजन तक ले जाने के लिए गुरुग्राम लोकसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन 16 मई से
केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा के चारों जिलाध्यक्षों संग बैठक कर यात्रा में सहभागिता बढ़ाने के दिए निर्देश
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए ष्ऑपरेशन सिंदूरष् के अंतर्गत आतंकियों और पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। सेना के इस अद्भुत पराक्रम और शौर्य को सम्मान देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों और जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में अगले 11 दिनों तक आयोजित की जा रही इस यात्रा के क्रम में बुधवार को गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के जिलाध्यक्षों गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी और नूंह के साथ बैठक कर तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद
भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की विजयगाथा को आमजन के मध्य ले जाने व सेना के पराक्रम को सलाम और युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने चारों जिलाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में जनजागरण का माध्यम बनने जा रही इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता रहे। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा आम नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश प्रेषित करेगी।
यह होगा तिरंगा यात्रा का शेड्यूल
राव ने बताया कि 16 मई को गुरुग्राम के मानेसर में इस यात्रा का आयोजन होगा। जिसमें वे स्वयं भाग लेंगे। इसी प्रकार 17 मई को बादशाहपुर विधानसभा, 18 मई को गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र एवं रेवाड़ी जिला मुख्यालय तथा नूंह जिला मुख्यालय पर 16 मई को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
हाउसिंग बोर्ड की बीपीएल स्कीम के आवेदक जमा कराए दस्तावेज
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- जिन आवेदकों ने हाउसिंग बोर्ड हरियाणा की बीपीएल स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया था वे अपने दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक का अनापत्ति लेटर जिन्होंने बैंक से फाइनेंस करवाया था और अपने बैंक की पासबुक की फोटोकॉपी हाउसिंग बोर्ड हरियाणा रेवाड़ी के कार्यालय मकान नंबर-1227, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-3, रेवाड़ी जमा करवाए। विभागीय प्रवक्ता ने कहा कि निर्धारित अवधि तक संबंधित दस्तावेज जमा करा दें।

लिंगानुपात सुधार की दिशा में नैतिक जिम्मेदारी निभाएं अधिकारी- डीसी
जिला में लिंगानुपात में सुधार को लेकर डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा- तुलनात्मक अध्ययन के साथ मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- जिला मेें लिंगानुपात सुधार की दिशा में अधिकारी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाएं। साथ ही कम लिंगानुपात वाले गांवों पर विशेष निगरानी रखते हुए पहलू पर फोकस करें। डीसी अभिषेक मीणा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की वीडियो कांफ्रेंस उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। डीसी मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन भ्रूण हत्या रोकने के लिए सजग एवं सतर्क है। भ्रूण लिंग जांच व भ्रूण हत्या करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में लिंगानुपात सुधार के लिए सभी अधिकारी नैतिकता के आधार पर अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल होने वालों की सूचना प्रशासन तक पहुंचाए। डीसी ने कहा कि रेवाड़ी जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित एसडीएम पूरी मॉनिटरिंग करें और लिंग जांच करने वालों पर नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात सुधार में प्रशासन का सहयोग करते हुए सार्थक कदम बढ़ाने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने जिला के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में जिन गांवों में बेटा-बेटी में लिंगानुपात अंतर अधिक है, जहां महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग की ओर से संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। साथ ही महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी यह भी ध्यान रखें कि उक्त कम लिंगानुपात वाले गांवों में गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करते हुए हर स्तर पर उनके स्वास्थ्य का आंकलन करें। डीसी ने ग्राम पंचायतों को कम लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को सफल व सार्थक बनाने हेतु बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को सम्मानित करें, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके ताकि लोग बेटा-बेटी में फर्क न समझे। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात को सुधारने के लिए जिला में बालिकाओं को प्रोत्साहित करे और लोगों में जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि बाल लिंगानुपात में सुधार लाना समाज का अहम दायित्व है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध के लिए समाज के लोगों को संवेदनशील होना होगा, इसके लिए समाज के हर परिवार एवं लोग को सोचना होगा तथा बेटा-बेटी में अंतर नहीं करते हुए बेटियों के जन्म लेने से लेकर उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सम्मान, सुरक्षा, संरक्षण एवं समानता के प्रयत्नशील होना होगा। लिंग परीक्षण एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने में सभी का सहयोग आवश्यक है।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, प्रक्षिशु आईएएस रूहिना, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया, पीओ शालू यादव व डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह ने किया अनाज मंडी का दौरा
अपने आसपास साफ-सफाई रखना हम सब का दायित्व- एसडीएम
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा के निर्देश पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह ने अनाज मंडी रेवाड़ी का दौरा कर वहां पर साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी सचिव को मंडी को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में किसी प्रकार की गंदगी न नजर आए। उन्होंने अनाज मंडी में फसल के शीघ्र उठान के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में किसी भी स्थान पर कूड़ा करकट न फैलाएं। उन्होंने कहा कि यदि मंडी परिसर में कोई दुकानदार कूड़ा डस्टबिन में नहीं डालता है या इधर-उधर डालता है तो उनका चालान भी किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि स्वच्छता केवल शरीर के साफ होने से नहीं आती है बल्कि घर के आसपास भी साफ सफाई भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई रखना हम सबकी जिम्मेवारी है। हमारे आसपास साफ-सफाई न होने से बीमारियां फैलती है, इसलिए हम सब का दायित्व भी बनता है कि हम अपने आस-पास कूड़ा करकट न फेंके और क्षेत्र में साफ-सफाई रखे। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में किसानों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए मंडियों में सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित हो।

डीसी अभिषेक मीणा
गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए एहतियात बरतें नागरिक- डीसी
हीट वेव से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की करें अनुपालना
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- गर्मी के मौसम में हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू (हीट वेव) लगने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाडियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी बचाव इलाज से बेहतर है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका सभी पालन करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखें।
हीट वेव से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और हीट वेव से बचे रहें। उन्होंने बताया कि हीट वेव से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। पार्किंग के समय बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं, उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन ना करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे ना जाएं। यदि बच्चे को चक्कर आए, उल्टी, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं। अभिषेक मीणा ने बताया कि बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें। ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो, यदि वे गर्मी से बेचैनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं अथवा उनकी गर्दन तथा बगलों में गीला तौलिया रखें, उनके शरीर को ठंडक देने के साथ साथ डॉक्टर अथवा एम्बुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।

जिलाधीश अभिषेक मीणा
मानव रहित हवाई वाहन (ड्रोन) उड़ाने व आतिशबाजी पर पूर्णतया प्रतिबंध – जिलाधीश
भारत नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 निरंतर लागू
जिलाधीश अभिषेक मीणा ने दिए आदेश
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- जिलाधीश अभिषेक मीणा ने आम जनता की सुरक्षा के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिला में आगामी आदेश तक मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) जैसे ड्रोन और कम उड़ान वाली वस्तुओं आदि के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सुरक्षा कारणों के तहत जारी किए हैं। जिलाधीश ने मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी)ध्ड्रोन के उपयोग के लिए सभी पुलिस इकाइयों और स्थानीय अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने वालों की निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधीश अभिषेक मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर शादी, खुशी के मौके तथा धार्मिक उत्सवों के दौरान आम जनता द्वारा आतिशबाजी तथा पटाखे आदि खूब फोड़े जाते हैं, ऐसे में पटाखों से होने वाले शोर से आम जनता में दहशत फैलती है, जिससे वास्तविक बम, ड्रोन तथा मिसाइल हमले का भय पैदा होता है तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। जिसके मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला रेवाड़ी के अधिकार क्षेत्र में विवाह, धार्मिक उत्सव, समारोह और किसी भी प्रकार की गतिविधियों के दौरान आम जनता द्वारा ड्रोन, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, ग्लाइडरध्पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, पतंगबाजी और चीनी माइक्रो लाइट के उपयोग और किसी भी प्रकार की आतिशबाजी और पटाखे आदि फोड़ने पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया है। यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त आदेशों के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है, तो वह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत दंड का भागी होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध भारतीय सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा किए जा रहे अधिकृत उपयोग पर लागू नहीं होगा।

डीसी अभिषेक मीणा
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आयुष विभाग हरियाणा ने जारी किया प्रशिक्षण शेड्यूल – डीसी
जिला में 21 जून को जिला व खंड स्तर पर मनाया जाएगा 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
20 जून को होगी पायलट रिहर्सल
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- निदेशालय आयुष विभाग हरियाणा की ओर से आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 26 मई से 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्थान पर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पी.टी.आई. व डी.पी.ई को प्रशिक्षण (सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षकों, पी.टी.आई. व डी.पी.ई सभी) जिला के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रातरू 6 बजे से लेकर 7.30 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि 4 जून से 6 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के सभी स्कूलों में आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षकों, पी.टी.आई. व डी.पी.ई, खेल विभाग के योग ट्रेनर व पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि 12 जून से 14 जून तक जिला सहित खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारीध्कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक जन साधारण को प्रशिक्षण सम्बन्धित जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पी.टी.आई. व डी.पी.ई, खेल विभाग के योग ट्रेनर एवं पुलिस विभाग को प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा स्टेडियम, खेल मैदान, व्यायामशाला या अन्य उपयुक्त स्थानों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। डीसी ने बताया कि 16 जून से 18 जून तक जिला स्तर पर मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि 20 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल सहित जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तर पर योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जन साधारण, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट्स और गाइड्स हिस्सा लेंगे। स्कूली बच्चे अपने हाथ में योग स्लोगन के बैनरध्तख्ती लेकर चलेंगे। उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय व खंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मौसम विभाग ने हरियाणा के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
हिसार, 14 मई, अभीतक:- हरियाणा में मौसम विभाग ने 14 मई, 16 मई, 18 मई, 19 मई और 20 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान आंधी-तूफान के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 14 मई को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत और झज्जर में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधीध्बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत और झज्जर शामिल है।
15 मई को बारिश की संभावना नहीं
ऽ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
ऽ किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
16 मई को इन जिलों में होगी बारिश
ऽ सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल और झज्जर में बारिश की संभावना है।
ऽ सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी, बिजली गिरने की संभावना है। वहीं फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जिंद, करनाल, कैथल और झज्जर में बारिश की संभावना है।
17 मई को इन जिलों में हो सकती है बारिश
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है।
ऽ सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधीध्बिजली गिरने की संभावना है।
वहीं फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला, पंचकुला और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है।
18 मई को इन जिलों मेें बारिश की संभावना
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़.
ऽ सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधीध्बिजली गिरने की संभावना है।
फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला, पंचकुला और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है।
झज्जर में आ सकती है एक और बड़ी कंपनी
चंडीगढ, 14 मई, अभीतक:- जर्मनी के पोपे ़पोटहॉफ जीएमबीएच के समूह सीईओ मार्कस केरखॉफ के नेतृत्व में एक जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और उन्हें झज्जर जिले में अपने ऑटोमोबाइल घटक विनिर्माण संयंत्र की प्रगति से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में पोपे पोथोफ के बिक्री प्रमुख श्री थॉर्स्टन एलर्सिएक के साथ-साथ इस संयुक्त उद्यम में भारतीय भागीदार लालबाबा इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रतिनिधि भी शामिल थे। बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों और सरकार से सक्रिय समर्थन का उल्लेख करते हुए हरियाणा में अपने निवेश के विस्तार में गहरी रुचि व्यक्त की। पोपे ़पोटहॉफ कंपनी, जिसकी उपस्थिति 70-80 देशों में है, हरियाणा में एक नई अनुसंधान एवं विकास सुविधा की स्थापना की संभावना भी तलाश रही है। साथ ही, वैश्विक और घरेलू दोनों आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राज्य से कुशल मैनपावर को नियोजित करने के लिए एक संरचित प्रणाली बनाने की योजना भी बना रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार विश्व स्तरीय कौशल विकास पहलों के माध्यम से अपने युवाओं को सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश द्वारा अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को वैश्विक उद्योग मानकों के साथ सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कार्यबल नवीनतम तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक विशेषज्ञता से लैस हो। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से आग्रह करते हुए कहा कि हरियाणा के प्रतिभाशाली युवाओं की अपार क्षमता को पहचान कर उन्हें सार्थक रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों, खासकर तकनीकी संस्थानों के बीच मजबूत साझेदारी बनाने का पूरा समर्थन कर रही है और एक ऐसी प्रणाली बनाने में मदद कर रही है जो युवाओं को स्थानीय और वैश्विक नौकरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित करे। बैठक में जानकारी दी गई कि पोपे ़पोटहॉफ जीएमबीएच, जर्मनी और लालबाबा के बीच सहयोग भारत की विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने, आयात प्रतिस्थापन को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया पहल के तहत आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में एक ऐतिहासिक कदम है। झज्जर में नई संयुक्त उद्यम सुविधा टिकाऊ, भविष्य के लिए तैयार विनिर्माण के लिए एक साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। शून्य-निर्वहन संयंत्र के रूप में संकल्पित, यह सुविधा भारत के पर्यावरणीय लक्ष्यों के अनुरूप अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 40 प्रतिशत सौर ऊर्जा से प्राप्त करेगी। संयंत्र ईंधन इंजेक्शन और एयरबैग ट्यूब जैसे उच्च परिशुद्धता घटकों के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करेगा। ऐसे उत्पाद जो वर्तमान में पूरी तरह से आयात किए जाते हैं। इन महत्वपूर्ण घटकों का स्थानीय स्तर पर उत्पादन न केवल हमारी राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करेगा बल्कि कुशल रोजगार के अवसरों को बढ़ने के साथ-साथ आयात पर निर्भरता को काफी कम करेगा। बैठक में विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री पवन कुमार चैधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
शादी के 21 दिन बाद दूल्हे की दर्दनाक मौत
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक:- रेवाड़ी में गुरुग्राम के युवक की मौत हो गई है। युवक को परिजनों ने मंगलवार की शाम को पेट में दर्द की शिकायत होने पर रेवाड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और पुलिस में मामले की शिकायत दी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान गुरुग्राम के कन्हई गांव के जितेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र की 21 दिन पहले ही शादी हुई थी। खबरों की मानें, तो जितेंद्र कैब कंपनी उबर में वेंडर के तौर पर काम करता था। उसका काम गाड़ियों और ड्राइवरों का कंपनी से अटैच करवाने का होता था। वह पिछले कई साल से काम कर रहा था। शादी 21 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश के भठैन गांव की एक युवती से हुई थी। दोनों की शादी खूब धूमधाम से कराई गई थी। जितेंद्र के चाचा रमेश ने बताया कि उनके भतीजे की पित्त की थैली में पथरी थी। इसके कारण उसके पेट में काफी दर्द हो रहा था। 13 मई की शाम को उसे रेवाड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रमेश का कहना है कि परिवार के 2 लोग पहले भी रेवाड़ी के इस अस्पताल में अपना ऑपरेशन करवा चुके थे। इसके चलते उन्होंने अस्पताल पर भरोसा जताया और जितेंद्र को भी गुरुग्राम से रेवाड़ी में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जितेंद्र के डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट कराए। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि जितेंद्र की नस ब्लॉक है, पहले उसका ऑपरेशन करना होगा। वहीं ये भी बताया कि ब्लॉक नस का आपरेशन कराने के लिए दूसरे अस्पताल में होगा। परिजनों ने डॉक्टरों की सलाह पर परमिशन दे दी। इसके बाद दूसरे अस्पताल में जितेंद्र का ऑपरेशन हुआ। मगर, उसे काफी देर बाद भी होश नहीं आया। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि इसे पुराने अस्पताल में ले जाओ। आनन-फानन में फिर से उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हरियाणा सरकार की बडी पहल, ग्रुप डी की भर्ती में डीएससी और ओएससी के लिए आरक्षण लागू
चंडीगढ, 14 मई, अभीतक:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के अपने वादे को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इस कड़ी में, हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के माध्यम से ग्रुप-डी के 7,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, बल्कि सामाजिक समावेशिता और निष्पक्षता को भी सुनिश्चित करेगी।
भर्ती प्रक्रिया की मुख्य विशेषताएँ
पात्रता मानदंड- इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (ब्म्ज्) स्कोर का उपयोग किया जाएगा। यह पारदर्शी और मेरिट-आधारित चयन प्रक्रिया को सुनिश्चित करेगा।
विशेष आरक्षण- हरियाणा के इतिहास में पहली बार, ग्रुप-डी भर्ती में वंचित अनुसूचित जातियों (डीएससी) के लिए 605 पद और अन्य अनुसूचित जातियों (व्ैब्) के लिए 604 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, बीसी-ए, बीसी-बी, ईडब्ल्यूएस, पीएच, ईएसपी, ईएसएम आदि वर्गों के लिए भी आरक्षित सीटों का प्रावधान किया गया है। यह कदम अंतर्विशिष्ट असमानताओं को दूर करने और आरक्षण लाभों के निष्पक्ष वितरण को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। केंद्र और हरियाणा सरकार का साझा लक्ष्य अंत्योदय अर्थात समाज के सबसे वंचित वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता देना है। यह भर्ती प्रक्रिया समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़े समुदायों को उनका हक दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भर्ती प्रक्रिया न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि सामाजिक न्याय को भी मजबूत करेगी। हरियाणा सरकार इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर आवेदन और चयन प्रक्रिया को और अधिक सुगम और कुशल बनाया जाएगा। यह पहल न केवल राज्य के युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी, बल्कि सामाजिक समावेश और समानता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह भर्ती प्रक्रिया हरियाणा के नायब नेतृत्व और केंद्र सरकार की सोच का एक और उदाहरण है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित है।
बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, पकड़े जाने के डर से की मरने की एक्टिंग
चरखी दादरी, 14 मई, अभीतक:- चरखीदादरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर बुधवार दोपहर दादरी रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिससे पूरा इलाका गोलियों की आवाज से दहल उठा। हालांकि, गमीनत यह रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। जानकारी अनुसार एक गोली मालगाड़ी पर लगी। जिससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। वहीं सूचना मिलने पर दादरी सीटी पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची और बदमाश को चारों तरफ से घेर लिया। बताया जा रहा है कि खुद को घिरा देख बदमाश ने खुद भी गोली चलाई और जमीन पर गिरने के बाद खुद के मरने का नाटक भी किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान पंकज निवासी इस्माइलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश के पास से 2 पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। फिलहालस पुलिस ने आरोपी को जीआरपी पुलिस चैकी दादरी के हवाले कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी फरुखनगर में कल हुए मर्डर में शामिल था। दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए है।
फर्रूखनगर में हत्या भागा है आरोपी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दादरी में फायरिंग के आरोपी पंकज ने ही मंगलवार को अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ फर्रूखनगर में हलवाई की हत्या की थी। उसके बाद आरोपी पंकज पुलिस की नजरों से बचकर दादरी पहुंच गया। बुधवार को उसने ढाणी रेलवे फाटक पर लाइनों पर फायरिंग कर दी।
स्कूल में बोला उसको मर्डर करना है
आरोपी पंकज फायरिंग से पहले दादरी में ही निजी स्कूल में गया और पानी मांगा। पानी पीने के बाद उसने कहा कि उसको एक मर्डर करना है। पंकज की इस बात पर स्कूल स्टाफ हरकत में आ गया, तब तक वह वहां से निकल लिया। कुछ देर बाद उसके ढाणी रेलवे फाटक पर फायरिंग कर दी।
कुवि ने घोषित किए 17 परीक्षाओं के रिजल्ट, ये रही सभी सब्जेक्ट की लिस्ट
कुरूक्षेत्र 14 मई, अभीतक:- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में परीक्षा शाखा द्वारा 17 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसम्बर 2024 में आयोजित बी.एड (4 वर्षीय एकीकृत) पहला सेमेस्टर, तीसरा सेमेस्टर, पांचवां सेमेस्टर व सातवां सेमेस्टर, बी.ए. (ऑनर्स) पहला सेमेस्टर (एनईपी) मेजर इन इकोनॉमिक्स, बी.ई.सी. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सातवां सेमेस्टर, एम.टेक. सिविल (स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग) पहला सेमेस्टर, बी.ए.एल.एल.बी (ऑनर्स) पांचवां सेमेस्टर, बी.एससी. शारीरिक शिक्षा रिजल्ट जारी किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा और खेल विज्ञान तीसरा सेमेस्टर (एनईपी), बी.टेक. मैकेनिकल सातवां सेमेस्टर, बी.टेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग) सातवां सेमेस्टर, बी.ए. (मास कम्युनिकेशन) तीसरा सेमेस्टर ( रि-अपीयर), एम.ए. (संगीत) दूसरा सेमेस्टर सीबीसीएसध् एनईपी (रि-अपीयर), बी.वोक (बैंकिंग वित्त सेवाएँ और बीमा) पहला सेमेस्टर, बी.टेक. सातवां सेमेस्टर (ईवीई), एम.ए. (राजनीति विज्ञान) तीसरा सेमेस्टर, (रि-अपीयर $ पूर्ण) का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसके साथ ही मई 2024 में आयोजित बी.एससी. (होम साइंस) चैथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

दा हाइट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- मंगलवार को सीबीएसई द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। दा हाइट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुड्डन का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा में सरिता यादव पुत्री श्री धर्मवीर सिंह 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रही, हर्ष पुत्र जगदीश गांव पाटोदा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय रहा। 7 बच्चों ने 85 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए, 13 बच्चों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। कुल 25 में से 22 बच्चों के 70 प्रतिशत से अधिक अंक है। दसवीं कक्षा में रिया सैनी पुत्री श्री राज सिंह सैनी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रही, रितिका पुत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, मयंक यादव पुत्र श्री चरण सिंह ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, डिंपल पुत्री श्री भूप सिंह ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 7 बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 16 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कुल 32 बच्चों में से 28 बच्चों के 70 प्रतिशत से अधिक अंक रहे। इस अवसर पर निदेशक नवींद्र कुमार व प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार व विकास कुमार व सभी स्टाफ मेंबर ने बच्चों को मिठाई खिलाई व बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इंडो अमेरिकन स्कूल के 12वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम में बच्चों ने एक बार फिर रचा इतिहास
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- 13 मई, मंगलवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में इंडो अमेरिकन स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान स्थापित किया, जब विद्यालय के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। परीक्षा परिणामों की घोषणा होते ही स्कूल परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। छात्र-छात्राओं की मुस्कुराहट और गर्व से भरे चेहरों ने यह साफ कर दिया कि उन्होंने पूरे वर्ष भर की मेहनत को पूरी ईमानदारी से अंजाम दिया। विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाइयाँ बाँटी और एक-दूसरे को बधाई दी। कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्यांशी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं शानवी ने 94 प्रतिशत और पायल ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए। इस वर्ग के कुल 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 18 छात्रों ने 85 प्रतिशत से ऊपर और 24 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कक्षा 10वीं में भी परिणाम अत्यंत सराहनीय रहे, जहाँ छात्र देव ने 94.8 प्रतिशत और इच्छा ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस कक्षा में कुल 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर, 25 छात्रों ने 85 प्रतिशत से ऊपर, 40 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक और 60 छात्रों ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रणाली का स्पष्ट प्रमाण है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने अव्वल रहे छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के निरंतर सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्कूल के अनुशासित वातावरण को देते हुए कहा कि इंडो अमेरिकन स्कूल में न सिर्फ शिक्षा दी जाती है, बल्कि हर छात्र को उसकी क्षमताओं के अनुसार मार्गदर्शन और आत्मविश्वास भी प्रदान किया जाता है। स्कूल निदेशक श्री बिजेंद्र काद्यान ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत, आत्म-विश्वास और सतत प्रयासों का परिणाम है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल और समाज के लिए प्रेरणादायक बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इंडो अमेरिकन स्कूल छात्रों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें जीवन मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान से भी समृद्ध करता है, जो आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में अत्यंत आवश्यक है। इस ऐतिहासिक परिणाम ने न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा को और ऊँचाइयों पर पहुँचाया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोत के रूप में कार्य किया है।

एल .ए. स्कूल झज्जर का दसवीं कक्षा का परिणाम शत-शत प्रतिशत
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- एल .ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9 झज्जर का दसवीं कक्षा का परिणाम शत-शत प्रतिशत रहा जिसमें 42 विद्यार्थियों ने बोर्ड की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया। जिसमें 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्र तुषार पुत्र चरण सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, छात्रा धृती सुपुत्री कुलवीर नें 94.6 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किए। वंशिका, द्विया, नमन, रितिका, रिया, प्रशांत सेन, राशी, रिंकी, खुशी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों, अध्यापकों व स्कूल का नाम रोशन किया। बाकी बच्चों ने प्रथम श्रेणी अपना नाम दर्ज कर परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इस सुनहरी सफलता पर स्कूल प्रबन्धक के. एम. डागर, स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों को व उनके अभिभावकों, अध्यापकों को बधाई दी। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए अपने हाथों से मिठाईयां वितरित की। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बच्चों व स्टाफ के साथ डांस करके अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव नें सभी अध्यापकों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।

सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर छाया झज्जर को एल. ए. स्कूल
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित बाहरवीं कक्षा के परिणामों में दिया धमाकेदार रिजल्ट। आर्ट्स स्टीम में छात्रा भाविका नें 96.4 प्रतिशत ने टाॅप किया। साइंस संकाय में हर्ष ने 93.4 प्रतिशत, काॅमर्स संकाय में रितिका ने 92.2 से टाॅप किया। छाया, नितिका, तेजस्वनी, खुशी इंदोरा, दीपिका, निकिता जांगड़ा ने 90 प्रतिशत से अधिक मार्क्स प्राप्त किए। संस्था प्रबंधक के. एम. डागर व प्राचार्या निधि कादयान ने बताया तीनों स्ट्रीम में 72 बच्चों में से 38 बच्चों मैरिट ने अपना स्थान बनाया। बाहरवीं की तीनों स्ट्रीम में शत-प्रतिशत विधार्थी पास हुए। इस बेहतरीन परिणामों को देखकर सभी के चहरे खिल उठे। बाहरवी के बच्चोँ का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस सुनहरी सफलता पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया व उनके अभिभावकों, अध्यापकों को बधाई दी। सभी बच्चों को बधाई देते हुए अपने हाथों से मिठाईयां वितरित की। एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, डीपीई अमित लोहचब ने बच्चों के साथ मिलकर अपनी खुशी का इजहार किया। अध्यापकों ने स्कूल में एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

एच.डी. स्कूल बिरोहड़ का वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- आज सीबीएसई द्वारा बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें एच.डी. स्कूल बिरोहड़ के 91 बच्चों ने परीक्षा दी थी। स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 95.6 प्रतिशत अंक लेकर कला संकाय से अंजलि सुपुत्री हेमचन्द्र गांव सेहलंगा ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरतलब है कि अंजलि ने इतिहास एवं संगीत में पूरे 100 अंक व राजनीति विज्ञान में 99 अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। 93.2 प्रतिशत अंक लेकर वृत्तिका सुपुत्री अजय कुुमार गांव बिरोहड़ ने वाणिज्य संकाय में प्रथम रही। वहीं नविता डागर सुपुत्री सुरेन्द्र गांव सेहलंगा रसायन विज्ञान में 95 अंक, भौतिक विज्ञान में 94 अंक, जीव विज्ञान में 93 अंक लेकर अपनी संकाय में प्रथम रही। बता दें कि 12 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 27 बच्चों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। इस जोरदार परीक्षा परिणाम पर स्कूल प्रबंधन समीति बलराज फौगाट, बलजीत नेहरा, सुरेन्द्र फौगाट एवं रमेश गुलिया ने विद्यालय की प्राचार्या नमितादास, उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल, समस्त अध्यापकों एवं अभिभावकों व बच्चों को हार्दिक बधाई दी एवं परीक्षा परिणाम का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, अभिभावगण का सहयोग एवं अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन को दिया।

शहीद मेजर अमित देशवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरहेती का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
झज्जर, 14 मई, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। जिसमें शहीद मेजर अमित देशवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरहेती का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। वही 100ः बच्चों ने मेरिट बोर्ड की मेरिट में राज्य शिक्षक अवार्ड 2021 से सम्मानित श्री सोमबीर बेनीवाल गणित प्रवक्ता ने बताया की 12वीं कक्षा में 10 विद्यार्थी ने परीक्षा दी थी। जिसमें 10 के 10 विद्यार्थियों ने बोर्ड की मेरिट सूची में अपना स्थान पाया। यह है इतिहास में पहली बार किसी विद्यालय ने ऐसा काम किया है योगिता सुपुत्री श्री योगेंद्र ने 500 में से 471 अंक लेकर 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को टॉप किया। फिजिकल एजुकेशन में योगिता ने 100 प्रतिशत मार्क्स लिए पोल साइंस में 98 प्रतिशत इंग्लिश में 95 प्रतिशत मैथ्स में 87 प्रतिशत व हिंदी में 91 प्रतिशत दूसरे स्थान पर निशा सुपुत्री श्री ब्रह्म प्रकाश जिन्होंने 500 में से 464 अंक लेकर 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। उन्होंने मैथ्स में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर मुस्कान सुपुत्री श्री शमशेर सिंह जिन्होंने 500 में से 463 अंक प्राप्त करो 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया उन्होंने विद्यालय में मैथ्स में 96 प्रतिशत नंबर लेकर विद्यालय को टॉप किया। चैथे नंबर पर सोनिया गलिया सुपुत्री श्री सुधीर पुलिया जिन्होंने 500 में से 454 अंक हासिल कर 90.8 प्रतिशत प्राप्त किया। सोनिया ने फिजिकल में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हुए गणित में 82 प्रतिशत अंक हासिल की। इसी तरह राधा सुपुत्री श्री योगेश कुमार ने 500 में से 433 अंक लेकर 86.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रतिशत हासिल किए पोल साइंस में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हुए। मैथ में 75 प्रतिशत अंक। अंजलि सुपुत्री श्री विजेंद्र सिंह ने 500 में से 423 अंक हासिल कर बोर्ड की मेरिट सूची में अपना स्थान प्राप्त किया। अंजलि के 84.6 प्रतिशत अंक रहे। गणित में 82 प्रतिशत रहे पोल साइंस में 24 फिजिकल एजुकेशन में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। मोहित सुपुत्र श्री रामकृष्ण ने 83.2 प्रतिशत अंक हासिल की है। वही मोहित ने फिजिकल में 93 प्रतिशत व मैथ्स में 76 प्रतिशत अंक हासिल की है। आठवें स्थान पर प्रियंका सुपुत्री श्री रामकनवार रही जिन्होंने 500 में से 406 अंक हासिल कर बोर्ड की मेरिट सूची में अपना स्थान पाया। इसी प्रकार नवे स्थान पर राजीव सन ऑफ श्री योगेश कुमार रहे। जिन्होंने 500 में से 400 उनका हासिल कर बोर्ड की मेरिट सूची में अपना स्थान बताया। इसी प्रकार हितेश ने भी बोर्ड की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रमुख श्री सुरेंद्र कुमार धनखड़ ने सभी विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत वह सभी स्टाफ मेंबर्स की टीम क का नतीजा बताया। उन्होंने सभी अभिभावकों को भी मुबारकबाद दी व बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की। इसी अवसर पर लगभग 11 करोड़ की लागत से बने नए भवन में आज ही के दिन प्रवेश प्रवेश किया वह आर्य समाज नियम अनुसार विद्यालय में श्री रणवीर सिंह सुहाग ने यज्ञ का आयोजन किया इस मौके पर श्री तनुमाल शर्मा प्रवक्ता संस्कृत कमलेश मैडम हिंदी प्रवक्ता रेनू मैडम संस्कृत अध्यापिका प्रिया मैडम प्रवक्ता बायोलॉजी अजय सर केमिस्ट्री सतीश कुमार पोल साइंस श्री सुनील कुमार बीपी डीपीडी रणवीर सिंह हेडमास्टर शहीद मेजर अमित देशवाल के भाई अंकित देशवाल गांव के सरपंच श्री बलवंत सिंह व शिक्षा विद राजवीर जी एमसी के मेंबर्स वरदान भी मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा भ्रष्टाचार, विजिलेंस से हो जांच – बृजपाल सिंह परमार
भिवानी, 14 मई, अभीतक:- भिवानी तहसील कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव और डीजीपी विजिलेंस को भेजी है। इस मामले की विजिलेंस जांच कराई जाए तो कई अधिकारियों और प्रशासन की मिलीभगत उजागर होगी। इस मामले में स्टिंग की वीडियो सामने आने के बाद ही संबंधित प्राइवेट व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जानी चाहिए थी, लेकिन अधिकारियों ने अब तक ऐसा नहीं किया, इससे साफ है कि भ्रष्टाचार के इस खेल में नीचे से ऊपर तब सब मिले हैं। स्टिंग वीडियो में दिखाई देने वाला विजय गुप्ता खुद को भिवानी के विधायक का नजदीकी भी बता रहा है, जबकि इस मामले में सब चुप्पी साधे हैं। भिवानी तहसील के आरसी की बदली कर दूसरी जगह मलाईदार पद पर बैठा दिया है।
बृजपाल सिंह परमार, अध्यक्ष स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन भिवानी।
सीवरेज मेनहोल में गिरने से बाप और 2 बेटों की मौत
रोहतक, 14 मई, अभीतक:- रोहतक में बुधवार को सीवरेज मेनहोल में गिरने से बाप और 2 बेटों की मौत हो गई। यह घटना घर के बाहर गली में सीवर का ढक्कन हटाते समय हुई। पहले एक बेटा गिरा था। उसे बचाने के लिए भाई और पिता भी सीवर में उतर गए, लेकिन वापस नहीं आ पाए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और तीनों के शव सीवर से निकालकर कब्जे में लिए। फिलहाल तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। यह मामला रोहतक के माजरा गांव का है। मृतकों की पहचान महाबीर सिंह और उनके 2 बेटे दीपक और लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि सीवर में जहरीली गैस चढ़ने से तीनों की मौत हुई है।
हरियाणा के पानीपत से पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस पकड़ा है। वह पाकिस्तानी आतंकी इकबाल के टच में था। उसे वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया एप के जरिए भारत की खुफिया जानकारी भेज रहा था। पुलिस ने उसके नंबर से हो रही संदिग्ध गतिविधि को ट्रेस करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच में पता चला कि पकड़ा गया जासूस नौमान इलाही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है।
वहां यहां एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पानीपत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी ब्प्। यूनिट जासूस से पूछताछ कर रह रही है।
जींद में एक महिला ने अपने बीमार बेटे को ठीक करवाने के लिए झाड़-फूंक के चक्कर में फंसकर 25 लाख रुपए गंवा दिए। तांत्रिक ने झांसे में लेकर कहा कि उसके घर में सोने से भरे मटके दबे हुए हैं और इन्हें निकालना पड़ेगा। इस पर 20 लाख रुपए खर्च होंगे, क्योंकि सामग्री व शीशी पाकिस्तान व मलेशिया से मंगवानी पड़ेगी। महिला ने अपनी जमीन बेचकर रुपए आरोपियों को दे दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिवानी में सीआईए-1 स्टाफ ने वैश्य कॉलेज के पास से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 2 किलो 18 ग्राम गांजा बरामद किया। गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और न्यायालय में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के उप निरीक्षक रणबीर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी घंटाघर चैक पर मौजूद थे। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि वैश्य कॉलेज चैक के पास एक व्यक्ति अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर खड़ा हुआ है। जिसके पास काफी मात्रा में गांजा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
भिवानी जिले के लोहारू में राजस्थान वन विभाग की टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। टीम अवैध लकड़ी से भरी गाड़ियों का पीछा कर रही थी लोहारू में उपद्रवियों ने वन विभाग की टीम और पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की छानबीन जारी है।
गुरुग्राम में दुकान में घुसकर दुकानदार की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में एक फर्रुखनगर और तीन आरोपी झज्जर के इस्लामपुर के रहने वाले हैं। नामजद एक आरोपी चरखी दादरी में पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। चरखी दादरी पुलिस ने इस्लामपुर के रहने वाले पंकज को पकड़ने की पुष्टि की है। वह दोनों हाथों में हथियार लेकर रेलवे ट्रैक पर मौजूद था। जब पुलिस उसे पकड़ने गई तो उसने खुद को गोली मारने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। हालांकि गुरुग्राम पुलिस की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।
हरियाणा में उद्यमियों के लिए बड़ी खबर, अब तुरंत होगा ये बड़ा काम
चंडीगढ, 14 मई, अभीतक:- हरियाणा में उद्यमियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें, तो प्रदेश में अब उद्यमियों को अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दरअसल, पंचकूला की तर्ज पर हरियाणा के सभी शहरों में सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इससे उद्योगपतियों को आसानी से एनओसी मिल सकेगी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है।
कॉलेज कैडर की भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट की तारीख जारी, देखें नोटिफिकेशन
चंडीगढ, 14 मई, अभीतक:- हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) की भर्ती के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए नई तारीख का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 29 मई को 2 शिफ्ट में स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। केमिस्ट्री सहायक प्रोफेसर का स्क्रीनिंग टेस्ट सुबह और फिजिक्स सहायक प्रोफेसर का स्क्रीनिंग टेस्ट शाम को होगा। पहले ये टेस्ट 11 मई को होना था। जानकारी के मुताबिक, आयोग ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने होंगे, क्योंकि पहले वाले एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं रहेंगे।