Haryana Abhitak News 17/05/25

झज्जर जिला के एक ईंट भट्ठे पर 27 बंग्लादेशी पकडे गए
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- झज्जर जिला के एक ईंट भट्ठे पर 27 बंग्लादेशी पकडे जाने की खबर है। देर सांय ईंट भट्ठे पर बंग्लादेशी मजदूर होने की सूचना के बाद पुलिस व गुप्तचर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सभी को अपने साथ लेकर आई है। जांच व पुछताछ का सिलसिला देर रात तक जारी था। फिलहाल पुलिस ने कुछ भी बताने से मना किया है। भट्ठा मालिक से भी पुछताछ पुलिस कर रही है। भदा़नी गांव के ईंट भट्टे पर 27 बांग्लादेशियों को पकड़े जाने के बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है। पुलिस पकड़े गए इन बांग्लादेशियों के संबंध में देर रात समाचार लिखे जाने तक जांच पड़ताल में जुटी थी। सभी बांग्लादेशियों को पुलिस की बस में भरकर पुलिस लाइन झज्जर लाया गया है। जिनकी वेरिफिकेशन के बाद नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से किनारा किए हुए है। सूत्रों के अनुसार इन बांग्लादेशियों के पास से बांग्लादेश के पहचान पत्र भी मिले हैं और कई महीनो से पर मजदूरी कर रहे थे। कई बांग्लादेशियों ने तो कई-कई सालों से ईंट भट्ठों पर काम किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि भट्ठा मालिक द्वारा इन बांग्लादेशियों को बिना किसी जांच पड़ताल के मजदूरी के कार्यों के लिए क्यों रखा गया और किस तरह से ये बांग्लादेशी यहां पहुंचे। पुलिस रविवार को इसका खुलासा कर सकती है। सीपी, डीसीपी सहित पुलिस के आला अधिकारी देर रात तक सक्रियता से जांच पडताल में जुटे थे।

एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ की सराहनीय पहलरू बच्चों को पक्षियों के लिए किया जागरुक
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- गर्मी में प्यासे पक्षियों के लिए बच्चों ने बढ़ाया मदद का हाथ, स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी ने जहां इंसानों को बेहाल कर दिया है, वहीं बेजुबान पक्षी भी प्यास से तड़प रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिरोहड़ स्थित प्रसिद्ध एच.डी. पब्लिक स्कूल ने एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल की शुरुआत की है। बच्चों में पर्यावरण और पक्षी संरक्षण की भावना जगाने के लिए स्कूल ने ‘पक्षियों के लिए जीवन’ अभियान का आयोजन किया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प लिया।
स्कूल परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने अपने नन्हें हाथों से स्कूल प्रांगण, दीवारों और वृक्षों के नीचे मिट्टी के बर्तन लगाए, जिनमें स्वच्छ पानी और दाना भरा गया। इस पहल की अगुवाई स्वयं स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, गर्मी में हर घर में अगर एक कटोरी पानी और दाना रख दिया जाए तो हम कई मासूम पक्षियों की जान बचा सकते हैं। यही सच्चा मानव धर्म है। प्राचार्या नमिता दास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, पक्षी हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं। उनके बिना प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा। हमें उनकी रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर प्राथमिक कक्षा विभागाध्यक्ष प्रीति पाहवा ने भी बच्चों को पक्षियों के महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे छोटी-छोटी आदतें बड़े बदलाव ला सकती हैं। पूरा स्कूल स्टाफ और सभी विद्यार्थी इस पुनीत कार्य में पूरी आस्था और उत्साह के साथ शामिल हुए। यह पहल निश्चित तौर पर प्रेरित करेगी कि बच्चों के मन में प्रकृति और जीव-जंतुओं के लिए दया और करुणा का बीज बोएं।

संस्कारम पब्लिक स्कूल में जेईई, नीट, एनडीए एवम् सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 200 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में 2024-25 की 10वीं व 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा, जेईई, नीट, एनडीए में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न उपलब्धियों के तहत कुल 120 छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं के 65 और कक्षा 12वीं के 31 विद्यार्थियों को नकद पुरष्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ आमंत्रित किया गया। संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ महिपाल व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने मनमोहक अंदाज में स्वागत गान प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मन मोह लिया। चेयरमैन डॉ महिपाल ने छात्र-छात्राओ को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दे सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा 12वीं के 90ः व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 31 विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में अलग अलग संकाय जैसे साइंस, कॉमर्स व ह्यूमैनिटीज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को 5100 रुपये, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1100 रुपये नकद पुरष्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच पर विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों को साथ आमंत्रित किया गया। इसके बाद कक्षा 10वीं के 90ः व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 65 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यहाँ भी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2100 रुपये, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1100 रुपये नकद पुरष्कार और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा इसी बैच के छक्। व श्रम्म् के 22 विद्यार्थियों को भी नकद पुरष्कार और स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। श्रम्म् में पहला स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपये, दूसरा, तीसरा व चैथा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2100 रुपये तथा पांचवे से आठवे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1100 रुपये नकद पुरष्कार से सम्मानित किया गया। सभी छात्र अपनी सफलता से खुश नजर आए। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय को दिया। अभिभावकों ने भी संस्था द्वारा किये गए प्रयासों की खूब सराहना की। संस्था के चेयरमैन डॉ महिपाल ने कहा की हमारे छात्रों ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी प्रतिभा से समाज के लिए एक प्रेरणा स्थापित की है। उन्होंने सभी छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और प्रयास करने के लिए मार्गदर्शन किया।

झज्जर ब्रेकिंग
दसवीं के रिजल्ट में छाई झज्जर की बेटियां
प्रदेश की चार टॉपर में दो छात्राएं झज्जर की
497 अंक हासिल कर पाया टॉपर में स्थान
झज्जर के माजरा डी के सीआर स्कूल की छात्राएं है तान्या व रोमा
बेहतर परीक्षा परिणाम पर खिले छात्राओं और अभिभावकों के चेहरे
परीक्षा परिणाम के बाद स्कूल में जमकर मना बेहतर परीक्षा परिणाम का जश्न
अभिभावक बोले,बेटियों की सफलता पर बेहद खुशी, स्कूल संचालक ने भी जताई खुशी
तान्या व रोमा ने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया अपनी सफलता का श्रेय
कहा: मेहनत वे लग्न कभी नहीं जाती निश्फल,यूपीएसएसी की तैयारी करना चाहती है दोनों छात्राएं

नए भारत की सेना ने पाक को हवा में ही उड़ा दिया – धनखड़
मोदी सरकार के फैसले और सेना के सामर्थ्य से सारा देश खुश – धनखड़
सेना के सम्मान में आयोजित बादली तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
कारगिल के शहीद धर्मवीर की धर्मपत्नी युद्ध वीरांगना विद्या देवी हुई तिरंगा यात्रा में शामिल
बादली़, 17 मई, अभीतक:- भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बादली में आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। मोदी सरकार के साहसिक फैसलों और सेना के सामर्थ्य से पाकिस्तान चार दिन में ही घुटनों पर आ गया और सीजफायर की गुहार लगाने लगा। हमारी बहादुर सेना ने पहलगाम का बदला लेते हुए पाक के अंदर आतंकी ठिकाने तहस नहस किए, फिर हिमायत में उधार के ड्रोन लेकर आई पाक सेना को हवा में उड़ा दिया। पाक के एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को तबाह किया। ये नए भारत की सेना का पराक्रम है। जो पाकिस्तान ने झेला और दुनिया ने देखा। पहले ऐसी कार्रवाई इजरायल करता था, अब भारतीय सेना के डिफेंस मैकेनिज्म को दुनिया ने देखा, जिसका सभी लोहा मान रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के अदम्य साहस और सामर्थ्य से पूरे देश में जोश का माहौल है। हर भारतवासी अपने सैनिकों के पराक्रम को सलाम करने के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहा है। बलिदानियों को नमन किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की एक झलक है। मोदी सरकार के फैसले और सेना के सामर्थ्य से सारा देश खुश है। उन्होंने कहा कि पहलगाम और उससे पहले कि आतंकी घटना के दोषियों को भारत की सेना ने ढूंढ ढूंढ कर मारा है। नौ आतंकी ठिकाने मिले, सभी को सटीक चोट मारी और ध्वस्त कर दिए। पाकिस्तान की सेना तुर्की और चीन से उधार के ड्रोन लेकर मदद को आई तो नए भारत की सेना ने हवा में ही उनको उड़ा दिया। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे नए भारत की सेना ने अपने सामर्थ्य से पाक के कई एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को बर्बाद कर दिया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि इस लड़ाई ने साबित कर दिया कि हम चोट मारेंगे तो सही ठिकानों पर मारेंगे। भारतीय सेना की इस सक्षमता के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर जाकर कहा धन्य हूं मैं वीरों की भूमि पर आया हूं जिसने शानदार भारत की शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेना के जवानों के बीच पहुंचे और उनके अदम्य साहस की प्रशंसा की। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कह दिया है कि ऑप्रेशन सिंदूर स्थगित किया है, बंद नहीं किया। सभी राजनीतिक दल भारत की सेना के साथ हैं और समय समय पर सेना और सरकार द्वारा संपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है। पीएम मोदी ने साफ कहा है कि टॉक और टेरर, ट्रेड और टेरर साथ साथ नहीं चल सकते। अब खून और पानी भी एक साथ नही बहेगा। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने युद्ध वीरांगना विद्या देवी को सम्मानित किया।
बॉक्स
बादली तिरंगा यात्रा श्रीराम वाटिका से शुरू होकर मैन बाजार होते हुए शिव मंदिर के पास शहीदों को नमन करते हुए संपन्न हुई। बादली तिरंगा यात्रा में पीएम मोदी और भारतीय सेना के सम्मान में लगे नारों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। सभी ने सेना के सामर्थ्य के गगन भेदी नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में युद्ध वीरांगना विद्या देवी, जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगडा, पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं, किसान, युवा वर्ग ने हाथ में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में भागीदार बने।

 

चंडीगढ़
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नाम पर 28 अप्रैल की रात कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट विज्ञापन का फर्जी दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पंचकूला पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है। दरअसल, एचएसएससी के नाम पर पहले भी कई फर्जी नोटिस वायरल होते रहे हैं, लेकिन इस बार आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया। पंचकूला पुलिस भी इस मामले की जांच गहराई से करने में जुटी हुई है। जांच में सामने आया है कि ऐसे कई यूट्यूबर्स हैं, जो सरकारी कर्मचारी हैं, मगर यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। आयोग ने शिकायत में 2 मोबाइल नंबर भी लिखे हैं और एक सोशल मीडिया ग्रुप का नाम भी लिखा है।

स्नेह निमंत्रण
आप सभी सम्मानित साथियों को सूचित किया जाता है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 30 मई 2025 (शुक्रवार) को सुबह 10ः00 बजे गाँव पहरावर, जिला रोहतक में किया जा रहा हैं। अतः सभी साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुचाएंप्
सधन्यवाद।
निवेदक
कार्यालय सचिव
डॉ. अरविंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के सिंगलपुर गांव में नई जल पाइपलाइन का उद्घाटन किया
दिल्ली, 17 मई, अभीतक:- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, अभी तक हम पिछली सरकारों की देनदारियों का भुगतान कर रहे हैं। हमारे सरकार की मंशा जनता के कल्याण की है। जनता के हित में काम होना चाहिए, कोई काम रुकना नहीं चाहिए, हर काम पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से करना सरकार की जिम्मेदारी है और हम इसे पूरा करेंगे।

बहादुर सेना पर गर्व है.- श्रुति                                                                                                                                                                                                                                                                            चरखी दादरी, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा सरकार में मंत्री श्रुति चैधरी ने कहा, आज हम सब समसपुर गांव में बहादुर जवान मनोज कुमार जो वीरगति को प्राप्त हुए, उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हैं। हम सभी को अपनी बहादुर सेना पर गर्व है… खासकर इस क्षेत्र ने हमेशा से बहुत बड़े-बड़े बलिदान दिए हैं। उन्होंने आगे कहा, यह सभी जानते हैं कि पहलगाम में कितना बड़ा आतंकवादी हमला हुआ, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक कड़ा जवाब पाकिस्तान को दिया गया। हमारी बहादुर सेना को जितना नमन करें उतना कम है।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) ने, राज्य मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन को समयपुर बादली से सोनीपत तक विस्तारित करने को मंजूरी दे दी है। अब दिल्ली के मुख्य परिवहन नेटवर्क से जुड़ जाएगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर काम शुरू करेगा।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अभिषेक मीणा

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव का कार्यक्रम किया जारी – जिला निर्वाचन अधिकारी
उप चुनाव के लिए 24 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 30 मई तक चलेगी
15 जून को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव, इसी दिन आएंगें नतीजे
नामांकन प्राप्त करने के लिए 19 मई को जारी किया जाएगा नोटिस
जिला रेवाड़ी की पंचायती राज संस्थाओं के 22 पंच , 1 सरपंच व 1 सदस्य पंचायत समिति के उप चुनाव हैं प्रस्तावित
रेवाड़ी, 17 मई, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने हरियाणा पंचायत राज निर्वाचन नियम 1994 के तहत पंचायती राज संस्थाओं के पंच व सरपंच के प्रस्तावित उप चुनाव के कार्यक्रम लिए अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार 24 मई से शुरू होगी, जो शुक्रवार 30 मई तक सुबह 10 बजे से लेकर सांय 3 बजे तक जारी रहेगी। रविवार और गजेटेड हॉलिडे के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाएंगे। उप चुनाव के लिए मतदान रविवार 15 जून को होगा।
जिला में इन स्थानों पर होगा उप-चुनाव
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला रेवाड़ी की पंचायती राज संस्थाओं के 22 पंच, 1 सरपंच और 1 सदस्य पंचायत समिति के उप चुनाव होंगे जिनमें नाहड़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 5, नाहड़ ब्लॉक के गांव श्याम नगर में सरपंच पद व गांव गुजरवास के वार्ड नंबर 2 में पंच पद, खंड बावल के गांव रघुनाथपुरा के वार्ड नंबर 6 में पंच पद, आनंदपुर के वार्ड नंबर 7, धारण के वार्ड नंबर 7, नांगली परसापुर के वार्ड नंबर 1 में पंच पद, खंड डहीना के गांव जैनाबाद के वार्ड नंबर 13, ढाणी जरावत के वार्ड नंबर 6, कंवाली के वार्ड नंबर 10 में पंच पद, खंड धारूहेड़ा के गांव रालियावास के वार्ड नंबर 5, डवाना के वार्ड नंबर 3, लाधूवास गुर्जर के वार्ड नंबर 1 में, बालियर कलां के वार्ड नंबर 2 में पंच पद, खंड जाटूसाना के गांव कन्होरी के वार्ड नंबर 4 व 5 में पंच पद, खोल ब्लॉक के गांव सुंदरोज के वार्ड नंबर 7, माजरा मुश्तल भालखी के वार्ड ने 1 में पंच पद, रेवाड़ी खंड के गांव नयागांव के वार्ड नंबर 4 व 8, घुरकावास के वार्ड नंबर 3, गिन्दोखर के वार्ड नंबर 5, बैरियावास के वार्ड नंबर 6 व ठोठवाल के वार्ड नंबर 1 में पंच पद के लिए उप चुनाव होंगे।
19 मई को नामांकन प्राप्त करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा पंचायत राज निर्वाचन नियम 1994 के तहत सोमवार 19 मई को नामांकन प्राप्त करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और मतगणना पूरी होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उप-चुनाव की अधिसूचना के साथ ही पंचायती राज संस्थाओं के उन क्षेत्रों में जहां उप चुनाव होने हैं, आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जिसकी सभी को पालना करनी होगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता की प्रति हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट एसईसीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटईन से भी डाउनलोड की जा सकती है।
इस प्रकार चलेगी उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि सोमवार 19 मई को नामांकन आमंत्रित करने के लिए नोटिस प्रकाशित किया जाएगा। शनिवार 24 मई से शुक्रवार 30 मई तक प्रातःरू 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जांएगे और नामांकन पत्रों की सूची चस्पा की जाएगी। शनिवार 31 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार 2 जून को सांय 3 बजे तक उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापस लिया जा सकता है और इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद रविवार 15 जून को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी। कहीं भी पुनरू मतदान की स्थिति बनती है तो मंगलवार 17 जून को पुनरू मतदान करवाया जाएगा और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
यह है पंच-सरपंच पद के लिए शैक्षणिक योग्यता
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंच-सरपंच पद का चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। पंच-सरपंच का चुनाव लड़ने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए दसवीं अनिवार्य योग्यता तय की गई है, जबकि महिला (सामान्य) और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए योग्यता आठवीं होगी। हालांकि, पंच पद के लिए चुनाव लड़ने वाली अनुसूचित जाति वर्ग की महिला उम्मीदवार के मामले में न्यूनतम योग्यता पांचवीं पास होगी।
पंच पद के लिए 50 हजार है निर्धारित खर्च सीमा, सरपंच के लिए 2 लाख, सदस्य पंचायत समिति के लिए 3.60 लाख
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अभिषेक मीणा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के तहत पंच पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा 50 हजार रुपए, सरपंच पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा 2 लाख रुपए और सदस्य पंचायत समिति के लिए 3.60 लाख निर्धारित की गई है। सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्यौरा रखना होगा और चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिन के अंदर डीसी या राज्य चुनाव आयोग की ओर से अधिकृत अधिकारी के पास जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रत्याशी की आपराधिक पृष्ठभूमि है तो उसे उसका पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करना होगा। इसके लिए उसे स्थानीय हिन्दी व अंग्रेजी समाचार पत्रों में पूरी जानकारी प्रकाशित करवानी होगी।

डीसी अभिषेक मीणा

शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा रेवाड़ी जिला – डीसी
हविशि बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिला ने किया टॉप
डीसी अभिषेक मीणा ने विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को दी शुभकामनाएं
प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाए प्रभावशाली कदम, बोले डीसी अभिषेक मीणा
रेवाड़ी, 17 मई, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रेवाड़ी जिला शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से शनिवार को जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिला के विद्यार्थियों ने 96.85 पास प्रतिशत के साथ प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त कर जिला रेवाड़ी का नाम रोशन किया है। उन्होंने जिला की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सभी अध्यापकों, परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला की इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों द्वारा किए गए कठिन परिश्रम के साथ-साथ सरकार द्वारा बनाई गई शिक्षा नीति को भी जाता है। उन्होंने परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सुनहरे भविष्य की कामना की।
प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाए प्रभावशाली कदम – डीसी अभिषेक मीणा
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी व निजी स्कूल के बीच के अंतर को समाप्त करने की दिशा में विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराते हुए शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावशाली कदम उठाए हैं। डिजिटल युग में नवाचार पद्धति के साथ होने वाले अध्ययन व अध्यापन कार्य से शैक्षणिक सुधार हो रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में शुरू की गई ई अधिगम योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों व शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध कराते हुए सूचना क्रांति के दौर में प्रभावी कदम सरकार ने बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि इस टैबलेट के साथ ही डेटा कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी जा रही है। विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए टैबलेट देने में देश का पहला प्रदेश हरियाणा अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
असफल विद्यार्थी निराश ना हो, अधिक उत्साह व मेहनत के साथ परिश्रम करें
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जो विद्यार्थी इस बार परीक्षा में सफल नहीं हुए वे निराश ना हो बल्कि और अधिक उत्साह व मेहनत के साथ परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नौकरियों में भेदभाव, जात-पात व पर्ची-खर्ची की प्रथा को समाप्त कर मेरिट के आधार पर योग्य व सक्षम पात्रों को ही नौकरियां दी जा रही है।

गांव बोडिया कमालपुर में 28 मई को होगा मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन
सीजेएम अमित वर्मा ने की आमजन से अपील-अधिक से अधिक उठाए सरकारी योजनाओं का लाभ
रेवाड़ी, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के आदेशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी गुरविंदर सिंह वाधवा के निर्देश पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा की देखरेख में जिला प्रशासन के सहयोग से आगामी 28 मई 2025 को जिला के पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव बोडिया कमालपुर में मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि इस कैंप में जिला प्रशासन से विभिन्न विभाग जैसे ट्रैफिक, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ चेकअप कैंप, सर्व शिक्षा अभियान, हाउसिंग स्कीम्स, किसानों के लिए योजनाएं, बीमा योजनाएं, बैंकिंग सहायता, पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, रेड क्रॉस सोसाइटी, आधार कार्ड, लेबर कार्ड इत्यादि विभाग सम्मिलित होंगे, जो जनता को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करेंगे और उनके बारे में आमजन को जानकारी देंगे। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया की मेगा सर्विस कैंप नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा हर जिले में लगाएं जा रहे हैं। इन कैंप के द्वारा आमजन सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व स्कीम का लाभ उठा सकता है। सीजेएम अमित वर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कैंप का लाभ उठाएं।

रेवाड़ी शहर में रविवार की सुबह निकलेगी तिरंगा यात्रा
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह करेंगे यात्रा की अगुवाई
रेवाड़ी, 17 मई, अभीतक:- भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की विजयगाथा को आमजन तक पहुंचाने के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में रेवाड़ी जिला में रविवार 18 मई प्रातः नौ बजे से रेवाड़ी शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें केंद्रीय योजना, कार्यक्रम क्रियान्वयन, सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। तिरंगा यात्रा रविवार को सुबह नौ बजे स्थानीय महाराणा प्रताप चैक से आरंभ होगी, इस यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली सहित जिला के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि आतंकवाद पर भारतीय सेना के जोरदार हमले व पराक्रम को नमन करने के लिए हरियाणा प्रदेश में तिरंगा यात्रा का हर जिला में आयोजन किया जा रहा है।

 

दसवीं रिजल्ट जारी: हरियाणा के 10वीं बोर्ड में 20 टॉपर
फर्स्ट पोजिशन पर 4, दूसरे नंबर पर 6 स्टूडेंटय 92.49 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास
रेवाड़ी के छात्र रहे पहले स्थान पर
भिवानी, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। इसमें 92.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं.प्रहलाद। सरकारी स्कूलों का पास रिजल्ट 89.30 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 96.28 प्रतिशत रहा। रिजल्ट में रेवाड़ी पहले, चरखी दादरी दूसरे और महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, नूंह सबसे फिसड्डी रहा।
10वीं क्लास में 20 स्टूडेंट टॉपर बने
इनमें फर्स्ट पोजिशन पर हिसार का रोहित, अंबाला की माही और झज्जर की रोमा व तान्या शामिल हैं। इन्हें 500 में से 497 नंबर मिले हैं।
दूसरे नंबर पर 6 बच्चे हैं, जिनमें पानीपत का अक्षित सहरावत, कैथल का योगेश, पानीपत की रिंकू, रोहतक की दिव्यांशी और दीक्षा, हिसार की सुनैना शामिल हैं। इनमें 500 में से 496 नंबर हैं।
तीसरे नंबर पर जींद की निधि, रोहतक की मानसी, चरखी दादरी की रमा व अक्षिता, हिसार की गर्विता व खुशबू, रेवाड़ी की खुशी, भिवानी की मेघा, करनाल की जीना चैहान, झज्जर की ईशू शामिल हैं। इन्हें 500 में से 495 नंबर मिले हैं। भिवानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मनीष नागपाल ने यह जानकारी दी। 10वीं के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08 प्रतिशत रहा। 10वीं में कुल 2 लाख 77 हजार 460 बच्चों ने एग्जाम दिया था।

नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 92.49 तथा स्वयंपाठी का 73.08 प्रतिशत रहा
मुक्त विद्यालय फ्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79 व रि-अपीयर का 70.23 प्रतिशत रहा
भिवानी, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पवन कुमार, उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार एवं सचिव डॉ० मुनीश नागपाल, ह.प्र.से. ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिकध्मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्इेमीण्वतहण्पद पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 92.49 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। बोर्ड अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पवन कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 271499 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 251110 उत्तीर्ण हुए तथा 5737 परीक्षार्थियों का परिणाम एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी। इस परीक्षा में 129249 प्रविष्ठ छात्राओं में से 121566 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 94.06 रही, जबकि 142250 छात्रों में से 129544 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 91.07 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 02.99 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 89.30 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 96.28 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 92.35 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 92.83 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला रेवाड़ी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर चरखी दादरी, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा नूँह पायदान पर सबसे नीचे रहा। उन्होंने आगे बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों, संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा। बोर्ड उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 3243 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 2370 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ० मुनीश नागपाल ने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2025 (फ्रैश, रि-अपीयर, अंक सुधार, अतिरिक्त विषय एवं मर्सी चांस) विषय परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रैश) की परीक्षा में 7554 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1193 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 15.79 रही। इस परीक्षा में 4714 छात्र बैठे थे, जिनमें से 688 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 14.59 रही है, जबकि 2840 प्रविष्ठ छात्राओं में से 505 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 17.78 रही है। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 70.23 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 5596 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 3930 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्इेमीण्वतहण्पद से अनुक्रमांकध्पंजीकरण नम्बर अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबीध्त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुनरू जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एंटीनारकोटिक सैल झज्जर की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को किया काबू
बादली, 17 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने नशीले मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को थाना बादली के एरिया से काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए एंटीनारकोटिक सैल झज्जर प्रभारी उपनिरीक्षक योमेश ने बताया कि एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की एक टीम थाना बादली के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सोनू निवासी पेलपा मादक पदार्थ स्मैक अपने मकान से बेचता है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हऐ एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 7 ग्राम 57 मिलीग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर के अंतर्गत पुलिस चैकी दुलीना की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में जानकारी देते हुए चैकी दुलीना प्रभारी उप निरीक्षक रिना ने बताया कि पीयूष निवासी दिल्ली ने शिकायत देते हुए बताया कि 24 अप्रैल 2025 को मैंने अपनी मोटरसाइकिल कंपनी के गेट के सामने खड़ी की थी जो बाद में वहां पर नहीं मिली। जिसे कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चैकी की पुलिस टीम ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया पकड़े गए आरोपी की पहचान महेंद्र निवासी राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

झज्जर पुलिस में एसपीओ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों के साक्षात्कार 19 मई से शुरू
झज्जर, 17 मई, अभीतक:- विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में जिला पुलिस में भर्ती के लिए आवेदक पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के पूर्व जवानों के साक्षात्कार की प्रक्रिया 19 मई सोमवार को आरंभ की जाएगी। जानकारी देते हुए विशेष चयन कमेटी की अध्यक्ष एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालयध् क्राइम जसलीन कौर आईपीएस ने बताया कि रिक्त पदों पर एसपीओ की भर्ती के लिए आवेदकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ की जाएगी। पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में एसपीओ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया पुलिस लाइन झज्जर के प्रशासनिक भवन में आरंभ की जाएगी। एसपीओ पद के लिए आवेदकों के साक्षात्कार 19 मई 2025 से आरंभ होकर 21 मई 2025 को संपन्न होंगे। प्रतिदिन सुबह 9रू00 बजे से क्रम संख्या अनुसार रोजाना 70 आवेदकों के साक्षात्कार होंगे। बॉक्स रू साक्षात्कार के लिए क्रमांक नंबर के अनुसार 19 मई 2025 सोमवार को क्रमांक नंबर 80001 से 80076 तक,20 मई को क्रमांक नंबर 80077 से 80164 तक तथा 21 मई को क्रमांक नंबर 80165 से 80260 तक उम्मीदवारों के साक्षात्कार होंगे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि झज्जर में पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के पूर्व जवानों की एसपीओ के तौर पर भर्ती के लिए पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में एक विशेष चयन कमेटी का गठन किया गया। विशेष भर्ती कमेटी में पुलिस उपायुक्त दो सहायक पुलिस आयुक्त के अधिकारी भी शामिल हैं। साक्षात्कार के लिए आने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अपने असल कागजात साथ लाने आवश्यक होंगे। झज्जर पुलिस में रिक्त पदों पर 74 विशेष पुलिस अधिकारियों के रूप में भर्ती के लिए 214 उम्मीदवार द्वारा अपना आवेदन पत्र देते हुए रजिस्ट्रेशन करवाया गया था।

एंटी व्हीकल थैफ्ट की पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया काबू
बहादुरगढ़, 17 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थैफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने थाना लाइन पार बहादुरगढ़ के एरिया से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुएएंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर प्रभारी निरीक्षक जमील खान ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह ने जिला में अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट में तैनात सहायक उप निरीक्षक रवि कुमार की पुलिस टीम निजामपुर रोड नजदीक रेलवे फाटक गांव परनाला मौजूद थी कि गांव परनाला की तरफ से एक नौजवान लड़का पैदल आता दिखाई दिया। जो सामने पुलिस पार्टी को देखकर एकदम से हड़बड़ाकर वापिस मुड़कर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने शक कि बिनाह पर काबू करके उसकी तलाशी ली तो उससे एक अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अंकित निवासी निजामपुर रोड परनाला के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना लाईनपार बहादुरगढ़ में सशस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

हरियाणा में पंचायती जमीनों को खरीदेगी सरकार, मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
चंडीगढ, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्ष 2025 – 26 के लिए प्रस्तावित और आने वाले समय में किए जाने वाले पौधारोपण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिकतम पौधे लगाने के बजाय पहले से लगाए गए पौधों और पेड़ों को बचाने, सींचने और पोषण पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की जिन पंचायतों के पास सौ एकड़ से अधिक जमीन है उनसे कलेक्टर रेट पर जमीन खरीद कर उससे भूमि बैंक्स निर्मित करने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नर्सरियों में पौधों के पोषण और उसके स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है ताकि भविष्य में वह एक फल, फूलदार, पत्तेदार पौधा या वृक्ष बनें। कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश में जल संरक्षण के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि शिवालिक, अरावली और ऐसे अन्य इलाकों पर ध्यान दिया जाना चाहिए जहां कम खर्च में छोटे बांध बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में पांच से सौ एकड़ तक के ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जाना चाहिए जो ऑक्सीजन पार्क एरिया के रूप में विकसित किए जा सकें। ऐसे इलाकों को डवलप करके पीपल, नीम, बड़ जैसे वृक्षों का रोपण करना चाहिए। इससे नागरिकों के लिए बेहतर ऑक्सी एरियास और पार्क तैयार हो सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जिले में एक शहरी और एक ग्रामीण ऑक्सी एरिया बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी ली। बैठक में पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री विनीत गर्ग एवं श्री अतुल सिरसिकर और विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस-बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, दुकानदार मर्डर केस का आरोपी गोली लगने से घायल
सोनीपत, 17 मई, अभीतक:- सोनीपत में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दुकानदार मर्डर केस के आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसको पांव में गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो दुकानदारों को गोली मारने के मामले में पुलिस को बदमाश की तलाश थी। इनमें एक की मौत हो गई थी। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सूरज के रूप में हुई है, जो फिलहाल सोनीपत में किराए पर रह रहा था। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 15 मई 2025 को सिविल लाइन थाना सोनीपत में दो दुकानदारों को गोली मारने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कई आरोपी शामिल थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए -2 सेक्टर-7 सोनीपत की टीम ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी सूरज निवासी गांव कूताना, तहसील बड़ौत, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश), हाल किराएदार काकरोई रोड सोनीपत को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सूरज बाहलगढ़-खेवड़ा रोड पर मौजूद है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया गया।
फायरिंग और जवाबी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान सूरज ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सूरज के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत कस्टडी में लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सोनीपत में भर्ती करवाया गया है।
हथियार बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सूरज के कब्जे से एक .32 बोर की देसी पिस्तौल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल संभवतः अपराध में किया गया था। पुलिस अब इस हथियार को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह वही हथियार है जिससे दुकानदारों पर फायरिंग की गई थी या नहीं।
कार्रवाई में लगी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी प्राप्त की जा सके। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की तह तक जाकर सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

21000 करोड़ का निस्वार्थ दान
जयपुर जिले के पास रींगस (सीकर) के रहने वाले दुनियाँ में मेटल किंग के नाम से मशहूर वेदांता ग्रुप के मालिक अनिल अग्रवाल ने अपने जीवन की सारी कमाई का 75 प्रतिशत शैक्षणिक कार्यों के लिए दान करने का एलान किया है। लन्दन में बसे अग्रवाल का ये दान भारतीय करेंसी के अनुसार 21000 करोड़ रूपए है। यह अब तक किसी भी भारतीय के द्वारा दान की जाने वाली सबसे बड़ी रकम है। पटना में ही 24 जनवरी 1954 को जन्मे और स्थानीय सर जी डी पाटलिपुत्र हाई स्कूल के छात्र रहे श्री अनिल अग्रवाल ने कल लन्दन में अपने परिवार की सहमति के बाद एलान किया कि वे यह रकम भारत में निःशुल्क शिक्षा के बड़े प्रोजेक्टों में दान देना चाहते हैं और यहाँ ऑक्सफोर्ड से भी बड़ी यूनिवर्सिटीज बनाना चाहते हैं जो नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर चलेंगी। आधुनिक युग के भामाशाह अनिल अग्रवाल को सादर नमन।

 

हरियाणा में इनेलो पार्टी संगठन का किया विस्तार, किसान प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी व जिलों में संयोजक किए नियुक्त
चंडीगढ, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा में इनेलो ने अपने संगठन का विस्तार करते किया है। जिसके इनेलो पार्टी ने किसान प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला संयोजकों की नियुक्ति की। फूल सिंह मंजूरा को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कुलदीप सिंह जम्मू, मनोहर भाकर, स. गुरचरण सिंह अमानी, स. मंजीत सिंह, विनोद शर्मा, धर्मबीर यादव, बनी सिंह, जगतराम और रामपाल राणा को उपप्रधान, प्रेम सिंह भालसी को प्रधान महासचिव, विजय कुमार, अवतार सिंह शेरगिल, सुभाष जाट, कंवरपाल रोड, धर्मबीर यादव, जसबीर राठी, जय सिंह दहिया, पूर्व सरपंच राजेंद्र, कृष्ण कुमार, गिरधारी बिस्सू, सूबे सिंह रोड, गुरविंद्र संधू, संजय नंबरदार और हंसराज कंबोज को महसचिव, सुखदीप, स. जसविंद्र सिंह, सुभाष राणा, सूरजभान, शमशेर सिंह, नरसिंह, ओमप्रकाश, श्रीप्रकाश, जगदीश झांझड़ा, पूर्व सरपंच बलजीत, किरशन सरपंच, श्रीराम कृष्ण नंबरदार, टेकराम और जिले सिंह को सचिव, बरखाराम को कोषाध्यक्ष बनाया है। वहीं जितेंद्र सिंह को प्रचार सचिव, रविंदर सिंह को मीडिया प्रभारी, गजेंद्र चहल, समुद्र ढाका, विजय कुमार, मांगेराम नंबरदार, लाभ सिंह नंबरदार, नरेश कुमार, जय विष्णु, रामचंद्र फोगाट, दलबीर सिंह, अनूप सिंह, सुरेंद्र डूडी यादव, तारा चंद, वीरेंद्र सिंह, वरिंद्र उर्फ नरेंदर, जगदीश सिंह, गुरमेज सिंह, बलबीर सिंह, राजेश, जसवंत सिंह, बग्गा सिंह, कृष्ण कुमार, भूप सिंह लाम्बा, सतबीर, सुरेश राणा, सतपाल मेहता, राजिंद्र बेनीवाल, गुरप्रेम सिंह सरा, ललित नरवाल, स. गुरशरण मान, सूरत सिंह अंतिल, अरविंद, रमेश सूबेदार, सुगना राम सिहाग और उपेन्दर बामला को सदस्य नियुक्त किया गया है।
किसान प्रकोष्ठ जिला संयोजकों की सूची
संदीप गंगा को सिरसा, जगदीश जैलदार को फतेहाबाद, राजीव राजा बरवाला को हिसार, प्रताप सिंह लाठर को जींद, शैलेंद्र राणा को कैथल, निर्मल सिंह लोटान को अंबाला, जयकिशन शर्मा को पंचकुला, मामचंद लाठर को यमुनानगर, रणधीर सिंह मथाना को कुरूक्षेत्र, नरेश घनघस को करनाल, राजू नांदल को पानीपत, अनिल मलिक मोहरा को सोनीपत, महेंद्र सिंह दलाल को झज्जर, याद राम को रोहतक, अजीत सिंह बडशेरा को भिवानी, सुरेश मान को दादरी, धर्मपाल यादव नंबरदार को महेंद्रगढ़, स्वायचंद नंबरदार को रेवाड़ी, मोहन सिंह को गुरूग्राम, जवाहर सिंह डागर को पलवल, जितेंद्र सिंह नरवत को फरीदाबाद और किशन सिंह को मेवात का जिला संयोजक बनाया गया है।

यूट्यूबर ज्योति समेत 6 पाक एजेंट गिरफ्तार, आईएसआई से जुडे तार
हिसार, 17 मई, अभीतक:- हिसार की ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति उन छह भारतीय नागरिकों में शामिल है, जिन्हें पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव्स को संवेदनशील जानकारी देने के मामले में पकड़ा गया है। जांच में सामने आया है कि ज्योति ने पाकिस्तान यात्रा के दौरान पाक उच्चायोग के कर्मचारी से नजदीकी बढ़ाई और सोशल मीडिया के जरिए भारत विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा दिया। इस केस में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े हैं। जानकारी के अनुसार, साल 2023 में ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान की यात्रा की थी। यह यात्रा उसने कमीशन के जरिए वीजा लेकर की थी। इस दौरान ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसके साथ उसके गहरे संबंध बन गए। दानिश के माध्यम से ज्योति की पहचान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अन्य एजेंट्स से कराई गई, जिनमें अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज (जिसका नाम उसने अपने फोन में ‘जट्ट रंधावा’ सेव किया था) शामिल थे।

राष्ट्रीय गोधन सम्मिट-2025 नवंबर में मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम इंडिया गेट सर्किल नई दिल्ली में होगा
बहादुरगढ़, 17 मई, अभीतक:- राष्ट्रीय गोधन सम्मिट 2025, दिनांक 5 नवंबर से 10 नवंबर को मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम इंडिया गेट सर्किल नई दिल्ली में होने जा रही है। उसी के संदर्भ में देश के अलग अलग भागों में समाज को इस सम्मिट के बारे में जागरूक करने के लिए बैठकें की जा रही है। उसी कड़ी में आज बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में माननीय विजय खुराना संयोजक राष्ट्रीय गोधन सम्मिट, श्रीमती सुनीता दुग्गल पूर्व सांसद संयोजिका एवं सतीश छिकारा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान संघ आज के कार्यक्रम आयोजक तथा बीसीसीआई अध्यक्ष सुभाष जग्गा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास आनन्द सोनी, नरेंद्र छिकारा की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर श्री विजय खुराना ने बताया कि राष्ट्रीय गौ धन महासंघ करीब 19 साल से गाय के संरक्षण के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गाय एक जीवन विज्ञान है और गाय का संरक्षण भारत को पर्यावरण, अर्थव्यवस्था व रोजगार सर्जन में आत्म निर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता हैं। पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने बताया कि गाय माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। गाय के गोबर जो नालियों में बहता हे उससे लकड़ी बनाई जा सकती हैं, जिससे लाखों पेड़ काटने से बच सकते है,गाय के गोबर व मूत्र से पंच गव्य उत्पाद बनाकर कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने बताया कि गौ आधारित जैविक खेती के लिए गाय को पालना बेहद जरूरी है। आज के दिन किसानों ने धरती माता को जहर डालकर जहरीला बना दिया है और गाय जब तक किसान के घर तक नहीं जाएगी। इस जहर से पीछा नहीं छूट सकता। इसी कड़ी में अनेक बुद्धि जीवियों ने अपने विचार रखे और बीसीसीआई अध्यक्ष सुभाष जग्गा ने सभी आगंतुकों का स्वागत ओर धन्यवाद किया। इस मौके पर श्री हरपाल डागर अध्यक्ष भारतीय किसान संघ दिल्ली प्रदेश, महामंत्री कृष्ण सहरावत, जिला अध्यक्ष संजीव, प्रोफेसर तरुण, प्रिंसिपल नंदकिशोर, बलराम शर्मा, डॉ बबीता, वेद सुहाग, बिजेंद्र सहरावत, प्रदीप कौर प्रवक्ता राष्ट्रीय गो धन महासंघ, दीपा जमवाल,शुभम शर्मन, राघव महाजन वकील, भूषण कौशिक, बलदेव महाजन, नीर आर्य,पूजा मालिक, बीसीसीआई से जगदीश शर्मा, ओमदत गिरधर, पवन जैन, के के सेठ, रवींद्र अग्रवाल, एस एन दीक्षित, कवर भान, जे के अग्रवाल आदि अनेक गौ प्रेमी मौजूद रहे।

 

 

नए भारत की सेना ने पाक को हवा में ही उड़ा दिया – धनखड़
मोदी सरकार के फैसले और सेना के सामर्थ्य से सारा देश खुश – धनखड़
सेना के सम्मान में आयोजित बादली तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
कारगिल के शहीद धर्मवीर की धर्मपत्नी युद्ध वीरांगना विद्या देवी हुई तिरंगा यात्रा में शामिल
बादली़, 17 मई, अभीतक:- भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बादली में आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। मोदी सरकार के साहसिक फैसलों और सेना के सामर्थ्य से पाकिस्तान चार दिन में ही घुटनों पर आ गया और सीजफायर की गुहार लगाने लगा। हमारी बहादुर सेना ने पहलगाम का बदला लेते हुए पाक के अंदर आतंकी ठिकाने तहस नहस किए, फिर हिमायत में उधार के ड्रोन लेकर आई पाक सेना को हवा में उड़ा दिया। पाक के एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को तबाह किया। ये नए भारत की सेना का पराक्रम है। जो पाकिस्तान ने झेला और दुनिया ने देखा। पहले ऐसी कार्रवाई इजरायल करता था, अब भारतीय सेना के डिफेंस मैकेनिज्म को दुनिया ने देखा, जिसका सभी लोहा मान रहे हैं। धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के अदम्य साहस और सामर्थ्य से पूरे देश में जोश का माहौल है। हर भारतवासी अपने सैनिकों के पराक्रम को सलाम करने के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहा है। बलिदानियों को नमन किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की एक झलक है। मोदी सरकार के फैसले और सेना के सामर्थ्य से सारा देश खुश है। उन्होंने कहा कि पहलगाम और उससे पहले कि आतंकी घटना के दोषियों को भारत की सेना ने ढूंढ ढूंढ कर मारा है। नौ आतंकी ठिकाने मिले, सभी को सटीक चोट मारी और ध्वस्त कर दिए। पाकिस्तान की सेना तुर्की और चीन से उधार के ड्रोन लेकर मदद को आई तो नए भारत की सेना ने हवा में ही उनको उड़ा दिया। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे नए भारत की सेना ने अपने सामर्थ्य से पाक के कई एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को बर्बाद कर दिया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि इस लड़ाई ने साबित कर दिया कि हम चोट मारेंगे तो सही ठिकानों पर मारेंगे। भारतीय सेना की इस सक्षमता के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर जाकर कहा धन्य हूं मैं वीरों की भूमि पर आया हूं जिसने शानदार भारत की शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेना के जवानों के बीच पहुंचे और उनके अदम्य साहस की प्रशंसा की। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कह दिया है कि ऑप्रेशन सिंदूर स्थगित किया है, बंद नहीं किया। सभी राजनीतिक दल भारत की सेना के साथ हैं और समय समय पर सेना और सरकार द्वारा संपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है। पीएम मोदी ने साफ कहा है कि टॉक और टेरर, ट्रेड और टेरर साथ साथ नहीं चल सकते। अब खून और पानी भी एक साथ नही बहेगा। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने युद्ध वीरांगना विद्या देवी को सम्मानित किया।
बॉक्स
बादली तिरंगा यात्रा श्रीराम वाटिका से शुरू होकर मैन बाजार होते हुए शिव मंदिर के पास शहीदों को नमन करते हुए संपन्न हुई। बादली तिरंगा यात्रा में पीएम मोदी और भारतीय सेना के सम्मान में लगे नारों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। सभी ने सेना के सामर्थ्य के गगन भेदी नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में युद्ध वीरांगना विद्या देवी, जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगडा, पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं, किसान, युवा वर्ग ने हाथ में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में भागीदार बने।

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री दत्तात्रेय ने माननीया राष्ट्रपति को अपनी हाल ही में लॉन्च की गई पुस्तक ’’जनता की कहानी मेरी आत्मकथा’’ की प्रति भेंट की। राज्यपाल ने कहा कि यह बहुत खुशी और सम्मान का क्षण था क्योंकि माननीय राष्ट्रपति ने पुस्तक के कुछ पन्नों को विनम्रतापूर्वक पढ़ा और आत्मकथा में शामिल विषयों पर अपने बहुमूल्य अंतर्दृष्टि साझा की, जो मेरे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के प्रति सेवा का वर्णन करती है। माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में विशेष रुचि थी। राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने उन्हें राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और महिला सशक्तिकरण सहित प्रमुख क्षेत्रों में किए जा रहे विकास के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने माननीया राष्ट्रपति को हरियाणा में अनुसूचित जातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन के बारे में भी अवगत कराया। माननीया राष्ट्रपति ने हरियाणा में लड़कियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों, विशेष रूप से खेल क्षेत्र के बारे में, जानकर प्रसन्नता व्यक्त की और राज्य की प्रगति में उनके बढ़ते योगदान की सराहना की। माननीया राष्ट्रपति ने राज्यपाल श्री दत्तात्रेय की सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने और लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में राज्य द्वारा अपनाए गए बहुआयामी दृष्टिकोण की सराहना की

रविवार को झज्जर में गरजेंगे शेर ए हरियाणा अभय सिंह चैटाला
सतपाल पहलवान द्वारा आयोजित जनसभा में मुख्य वक्ता होंगे चैधरी अभय सिंह चैटाला
18 मई को झज्जर के सिलानी में होगी सतपाल पहलवान द्वारा आयोजित बड़ी जनसभा
सादर निमंत्रण
झज्जर जिले के गांव सिलानी में 18 मई 2025 को सतपाल पहलवान (पूर्व जिला अध्यक्ष इनेलो) द्वारा आयोजित एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में शेर ए हरियाणा, जल नायक, किसान केसरी चैधरी अभय सिंह चैटाला जी शिरकत करेंगे। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और इनेलो के वरिष्ठ नेता उमेद लोहान भी जनसभा की शोभा बढ़ाएंगे।इस जनसभा में पूरे जिला झज्जर के लोग और इनेलो पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। अंत आप सभी झज्जर के लोगों से निवेदन है कि अपनी उपस्थिति दर्ज करके जनसभा को सफल बनाने में मदद करे।
निवेदक: सतपाल पहलवान

जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सुश्री अपर्णा भारद्वाज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव, डीएलएसए के साथ बाल निकेतन का औचक निरीक्षण किया गया
पंचकुला, 17 मई, अभीतक:- बाल देखभाल संस्थानों के कल्याण और उचित कामकाज को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, माननीय श्री वेद प्रकाश सिरोही, उप जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पंचकूला ने आज बाल निकेतन, सेक्टर 2, पंचकूला का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सुश्री अपर्णा भारद्वाज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), पंचकूला भी थीं। सुश्री अपर्णा भारद्वाज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटध्सचिव, डीएलएसए पंचकूला ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य आश्रय गृह में रहने वाले बच्चों के रहने की स्थिति, सुविधाओं और समग्र वातावरण की समीक्षा करना था। आगमन पर, श्री वी.पी. सिरोही ने परिसर का व्यापक दौरा किया और सभी कैदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की, ताकि उनकी चिंताओं, अनुभवों और आवश्यकताओं को समझा जा सके। सुश्री भारद्वाज ने कहा कि दौरे के समय, कुल 28 बच्चे – 19 लड़के और 9 लड़कियाँ – आश्रय गृह में रह रहे थे। जिला न्यायाधीश ने बच्चों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उन्हें किसी भी मुद्दे या शिकायत को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को यह भी आश्वस्त किया कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई या समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे बिना किसी झिझक के सीधे जिला एवं सत्र न्यायाधीश से संपर्क कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान, बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। श्री सिरोही ने व्यक्तिगत रूप से भोजन की तैयारी और बनाए गए मानकों की जांच की। उन्होंने परिसर की सफाई पर संतोष व्यक्त किया, यह देखते हुए कि आश्रय गृह को स्वच्छ और व्यवस्थित तरीके से बनाए रखा जा रहा है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पंचकूला ने बाल निकेतन में तैनात कर्मचारियों से भी बातचीत की और उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय सतर्क और दयालु बने रहने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों के लिए पोषण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और कर्मचारियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। बाल निकेतन, सेक्टर 2 के अधीक्षक श्री मेहर सिंह पूरे दौरे के दौरान मौजूद रहे और उन्होंने गणमान्य व्यक्तियों को दैनिक कामकाज, चुनौतियों और बच्चों के समर्थन के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। इस तरह के औचक दौरे बाल देखभाल संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे न केवल जमीनी हकीकत का आकलन करने में मदद करते हैं बल्कि कर्मचारियों और बच्चों दोनों के लिए मनोबल बढ़ाने का काम भी करते हैं, जिससे यह संदेश पुष्ट होता है कि उनका कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में, समाज के कमजोर वर्गों, विशेष रूप से देखभाल और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

गांव संगवाड़ी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा निकाली
देशभक्ति के रंग से सराबोर हुआ गांव संगवाड़ी
रेवाड़ी, 17 मई, अभीतक:- ऑपरेशन सिंदुर की शानदार सफलता तथा भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा की कड़ी में जिले के गांव संगवाड़ी में सरपंच तथा भाजपा नेता रामसिंह छावड़ी की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव विशेष रूप से यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों तथा तिरंगा हाथ में लेकर निकाली गई इस यात्रा में पूरे गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव का ग्रामीणों की ओर से फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ भारी संख्या में ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में भाग लिया। गांव के विभिन्न मार्गों से निकाली गई इस यात्रा से पूरा गांव देशभक्ति के रंग से सराबोर हो गया। इस मौके पर विधायक लक्ष्मण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की एक झलक भी है। एक ऐसा भारत जो हर चुनौती का सामना करने को तैयार है और हर मोर्चे पर विजयी होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने शानदार तरीके से पाकिस्तान में आतंकवाद के नौ ठिकानों को नष्ट किया और अपने लक्ष्य को भेदने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों व ड्रोन को आकाश में ही उड़ाकर नष्ट कर दिया। भारतीय सेना की इस सक्षमता के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के शौर्य एवं पराक्रम को सलाम किया है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार सालावास, भाजपा नेता राजेंद्र पटेल कैप्टन रामरतन, रामथल ठेकेदार, रामकरण पंच, रामरतन पंच, पवन रावत, अभय पटेल, डा. रामपाल, अजीत सेठ, नरेश पंच, सोम सैन, ओमप्रकाश रंगा, मनोज पंच, उत्तम शर्मा पंच, मोहनलाल पंच, रमेश नंबरदार, राजपाल ठेकेदार, सुबेदार जगमाल, प्रवीण शर्मा, बिल्लु शर्मा, हिम्मत सिंह, संदीप थानेदार, सुबेदार गजराद, सुबेदार जगदीश, धर्मेंद्र, रामनिवास, डॉ ज्योत्सना यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध – बड़ौली
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि ’’ऑपरेशन सिंदूर’’ भारतीय सेना के पराक्रम और पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी के नेतृत्व में नए और आत्मनिर्भर भारत की प्रतिज्ञा है। ये बातें श्री बड़ौली ने शनिवार को गोहाना में तिरंगा यात्रा के दौरान कही। इस मौके पर उनके साथ मंत्री अरविंद शर्मा, भाजपा गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, भाजपा के कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और बड़ी संख्या में क्षेत्र के सामाजिक व धार्मिक संगठन के लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देश के प्रति अपने प्रेम और समर्पण का प्रदर्शन किया और भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। यात्रा में लगाए गए भारत माता के जयकारों से गोहाना गूंज उठा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को जनमानस तक पहुंचाने और वीर सैनिकों के शौर्य को नमन करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग तिरंगा यात्राओं में पूरे उत्साह और जोश से भाग ले रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि हमारे सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया वह प्रशसंनीय है। श्री बड़ौली ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद और आतंकवादियों के ठिकाने को नष्ट करने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने लिया था जिसको भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पूरा किया। हमारी सेना ने आतंकियों और उनके ठिकानों ध्वस्त कर बता दिया कि भारत अब आतंक को बर्दाश्त नहीं करेगा। देश और प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया ने देख लिया है कि आतंकवादियों को धूल चटाने की ताकत अगर किसी में है तो वह भारत है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले को न केवल नाकाम किया बल्कि पाकिस्तान के अंदर तक सटीक हमला कर मिट्टी में मिला दिया।

सोनीपत में हुई भाजपा की छोटी टोली की बैठक
तिरंगा यात्रा, आगामी कार्य योजनाओं पर हुआ मंथन
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया रहे मौजूद
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- प्रदेश में चल रही तिरंगा यात्राओं, आगामी कार्य योजनाओं और संगठनात्मक विषयों को लेकर शनिवार को सोनीपत में भाजपा की छोटी टोली की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई और आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन हुआ। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री व प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। छोटी टोली की इस बैठक में प्रदेश में चल रही तिरंगा यात्राओं को और गति देने और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के आगामी और चल रहे कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के जरिए भारतीय सेना की गौरव गाथा को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। श्री बड़ौली ने कहा कि संगठन पर्व के तहत भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां जारी है। केंद्र के निर्देश के बाद जिला कार्यकारिणी, विभाग और मोर्चों और प्रकोष्ठों का भी गठन किया जाएगा। तिरंगा यात्राओं के दौरान जनता में देश के प्रति उत्साह और जोश नजर आ रहा है।

 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया                                                                                                                                                                                               झज्जऱ, 17 मई, अभीतक:- शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शहिद मेजर अमित देशवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरहेती का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। राज्य पुरस्कार 2021 से सम्मानित श्री सोमबीर बेनीवाल गणित प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षा में इस विद्यालय के 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 11 के 11 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। वही एक बच्चे ने बोर्ड की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि शौर्य सुपुत्र अनिल कुमार ने 500 में से 443 अंक प्राप्त कर 88.60 प्रतिशत अंक हासिल किये व विद्यालय को टॉप किया को टॉप किया उन्होंने गणित में 95 प्रतिशत हासिल किए हुए फिजिकल एजुकेशन में 91 प्रतिशत हासिल किये स दूसरे नंबर पर आकाश सुपुत्र श्री संजय ने 500 में से 396 अंक प्राप्त कर 79.2 अंक प्रतिशत अंक प्राप्त किया वहीं तीसरे स्थान पर रितिका सुपुत्री श्री देवी दयाल ने 500 में से 394 अंक हासिल कर 78.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह धनखड ़ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी एवं इस परिणाम विद्यार्थियो की कठोर मेहनत और अध्यापकों की टीमवर्क का परिणाम बताया। उन्होंने बताया कि अब विज्ञान संकाय विद्यालय में आ चुकी है। भविष्य में और भी बेहतर परिणाम यह विद्यालय जरूर देगा।

 

हरियाणा सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए है प्रतिबद्ध – राव नरबीर सिंह
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने हितधारकों को आश्वस्त किया कि उनकी रचनात्मक प्रतिक्रियाओं और सुझावों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर नीतियों में किया जाएगा सम्मिलित
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा में उद्योग जगत से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने और नीतियों को और अधिक प्रभावशाली व व्यावहारिक बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे सराहनीय प्रयासों के क्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में आज गुरुग्राम में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) नीति 2025 (ड्राफ्ट) तथा हरियाणा एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 (ड्राफ्ट) पर हितधारकों के साथ परामर्श किया गया। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने परामर्श सत्र में राज्य की आर्थिक नीतियों और औद्योगिक रणनीतियों पर उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद कर उद्योग-संचालित नीति पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, जो आर्थिक विकास, वैश्विक प्रतिस्पर्धा और व्यापार में सुगमता को सुनिश्चित करेगा। मंत्री ने कहा कि हरियाणा में पिछले 10 वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र में पुरानी परिपाटी बदलने का क्रम निरंतर जारी है। आज वैश्विक स्तर पर जिस प्रकार का माहौल है। उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जिस देश में उद्योग फले-फूलेंगे, वही देश आर्थिक उन्नति करेगा। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति में उद्यमियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। हरियाणा सरकार भविष्य में भी इसी तरह हितधारकों से सतत संवाद बनाए रखते हुए राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा नीति बदलाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है। सरकार का प्रयास है कि उद्योग अनुकूल नीतियों को इस प्रकार का स्वरूप दिया जाए कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस क्षेत्र से जुड़कर देश व प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान दे। उन्होंने हितधारकों को आश्वस्त किया कि उनकी रचनात्मक प्रतिक्रियाओं और सुझावों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर उन्हें अंतिम नीतियों में सम्मिलित किया जाएगा। इससे न केवल हरियाणा की औद्योगिक स्थिति और सुदृढ़ होगी, बल्कि राज्य को औद्योगिक अग्रणी के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम होगा। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नितिन बंसल, विभाग के संयुक्त निदेशक ईश्वर सिंह यादव, उपनिदेशक बृजपाल भी मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री ने 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि 10वीं के नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 92.49 प्रतिशत रहा है। इसी तरह से स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 73.08 प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद के मुताबिक छात्राओं का परीक्षा परिणाम 94.06 प्रतिशत रहा है, जबकि लड़कों का परीक्षा परिणाम 91.07 प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों ने फिर से साबित कर दिया है कि शिक्षा के क्षेत्र में भी वे बेटों से कम नहीं हैं। बेटियां पढ़ाई में तो अव्वल हैं ही, साथ ही वे खेलों में भी पदक जीतकर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। शिक्षा मंत्री ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने के पूरे अवसर प्रदान करें, ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर परिवार व प्रदेश का मान बढ़ा सकें। उन्होंने बताया कि 497 अंकों के साथ चार परीक्षार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इनमें ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल मतलोडा, हिसार के रोहित, न्यू सरस्वती सीनियर सैकेंडरी स्कूल, नगला राजपूतान, अंबाला की माही, सी.आर. सीनियर सैकेंडरी स्कूल माजरा दुबलधन, झज्जर की रोमा व तानिया शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 496 अंकों के साथ छह परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें आशादीप आदर्श हाई स्कूल करहंस, पानीपत के अक्षित सहरावत, शहीद भगत सिंह सीनियर सैकेंडरी स्कूल मटौर, कैथल के योगेश, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल बुआना लाखु, पानीपत की रिंकु, एस.वी.एम. सीनियर सैकेंडरी स्कूल काहनौर, रोहतक की दिव्यांशी, आदर्श सीनियर सैकेंडरी स्कूल, डाटा, हिसार की सुनयना, सही राम सीनियर सैकेंडरी स्कूल महम, रोहतक की दीक्षा शामिल हैं। उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों को बधाई दी और कहा कि आप अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बने रहें। उन्होंने कहा कि ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग होता है‘ को ध्यान में रखते हुए, सभी आवश्यक खेल सुविधाओं के साथ उच्च शिक्षा संस्थानों में 20 जिम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार के उद्देश्य से महाविद्यालयों के परिसरों को वाई-फाई सुविधा और लीज लाइन से सुसज्जित किया गया है।

हरियाणा के गांवों में विकास की नई बयार, पंचायतों को मिली बड़ी ताकत
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अब गांवों को विकास का केंद्र बिंदु बना रही है, जिससे गांवों में विकास की नई बयार देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायतों को 21 लाख रुपये तक के कार्य बिना कोटेशन के कराने का अधिकार देकर उन्हें स्वायत्तता की दिशा में और अधिक सशक्त किया है। इसके अलावा जिला परिषदों को सीधे फंड जारी कर विभिन्न विभागीय कार्यों के निष्पादन के अधिकार भी सौंप दिए गए हैं। श्री पंवार ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पंचायती दिवस (24 अप्रैल) को राज्य स्तर पर भव्य रूप से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ‘राज्य ग्राम उत्थान समारोह’ के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया और विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए 368 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं को इतनी सक्रिय भागीदारी दी जा रही है। यह सत्ता के विकेंद्रीकरण का वास्तविक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची फिरनियों को पक्का किया जा रहा है, स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा रही हैं, योग केंद्र, व्यायामशालाएं, तालाबों का सौंदर्यीकरण, वॉकिंग ट्रैक और बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इन योजनाओं से ग्रामीण अधोसंरचना के साथ-साथ स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। श्री पंवार ने बताया कि सरकार की यह पहल केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं, बल्कि गांवों के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पंचायतें अब केवल छोटी सरकार नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाकर ग्राम स्वराज की असली इकाइयां बनती जा रही हैं।

विकास के बलबूते नयी पहचान स्थापित करेगा पलवल – गौरव गौतम
पलवल सहित पूरे हरियाणा में नॉन स्टॉप विकास का सिलसिला लगातार जारी
केंद्र सरकार ने देश-प्रदेश के नागरिकों को किया खुशहाल
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पलवल सहित हरियाणा प्रदेश में नॉन स्टॉप विकास का सिलसिला लगातार जारी है। आने वाले पांच वर्षों में विकास कार्यों को लेकर पलवल की अपनी अलग ही पहचान होगी। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम आज पलवल शहर के वार्ड नंबर-8 और 13 में लगभग 1.60 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास करने उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पलवल शहर के लाइन पार के इस्लामाबाद क्षेत्र को ईश्वर नगर और शमशाबाद के इलाके को सिद्धार्थनगर करने का प्रस्ताव है। इस पर कार्यवाही की जा रही है और यह प्रस्ताव कमेटी को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के पूर्ण होने से यहां के नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि वे स्वच्छता के मामले में पलवल को नंबर वन बनाएंगे, जिसके लिए उन्होंने आमजन से पलवल को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के गांव भी अब शहरों जैसी सुविधाओं से सुसज्जित हो रहे हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की अंत्योदय उत्थान की योजनाओं से आज गरीब से गरीब व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से देश-प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को घर बैठे सरकार की ‘अंत्योदय’ व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, नगर परिषद पलवल के अध्यक्ष डॉ. यशपाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर ब्राजील में ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे
भारत विद्युत क्षेत्र में पिछले दशक की अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा
केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल, 19 मई को होने वाली ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर हैं। एम्पावरिंग ग्लोबल साउथ कोऑपरेशन फॉर इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल ग्लोबल गवर्नेंस” विषय के अंतर्गत, माननीय मंत्री ब्रिक्स देशों के ऊर्जा मंत्रियों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, पहुंच, सामर्थ्य और स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भारत इस बैठक में पिछले दशक की अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा, जिसमें विद्युत क्षमता में 90 प्रतिशत की वृद्धि, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और जैव ईंधन में नेतृत्व के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास शामिल हैं। देश ऊर्जा तक समान पहुंच सुनिश्चित करने और ऊर्जा परिवर्तन में तेजी लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करेगा। यह यात्रा भारत के इस दृढ़ संकल्प को रेखांकित करती है कि वह ब्रिक्स देशों के साथ एक मजबूत, भविष्योन्मुखी और टिकाऊ ऊर्जा क्षेत्र के निर्माण में सक्रिय रूप से सहयोग करेगा।

सैकेण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज घोषित
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है परिणाम
नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 92.49 तथा स्वयंपाठी का 73.08 प्रतिशत रहा
मुक्त विद्यालय फ्रैश कैटेगरी का परिणाम 15.79 व रि-अपीयर का 70.23 प्रतिशत रहा                                                                                                                                                                                          भिवानी, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पवन कुमार, उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार एवं सचिव डॉ० मुनीश नागपाल, ह.प्र.से. ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त रूप से बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिकध्मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 92.49 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। बोर्ड अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) पवन कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 271499 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 251110 उत्तीर्ण हुए तथा 5737 परीक्षार्थियों का परिणाम (म्.त्.) एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी। इस परीक्षा में 129249 प्रविष्ठ छात्राओं में से 121566 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 94.06 रही, जबकि 142250 छात्रों में से 129544 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 91.07 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 02.99 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 89.30 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 96.28 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 92.35 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 92.83 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला रेवाड़ी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर चरखी दादरी, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा नूँह पायदान पर सबसे नीचे रहा। उन्होंने आगे बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों, संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा। बोर्ड उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 3243 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 2370 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ० मुनीश नागपाल ने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2025 (फ्रैश, रि-अपीयर, अंक सुधार, अतिरिक्त विषय एवं मर्सी चांस) विषय परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रैश) की परीक्षा में 7554 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1193 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 15.79 रही। इस परीक्षा में 4714 छात्र बैठे थे, जिनमें से 688 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 14.59 रही है, जबकि 2840 प्रविष्ठ छात्राओं में से 505 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 17.78 रही है। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 70.23 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 5596 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 3930 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्इेमीण्वतहण्पद से अनुक्रमांकध्पंजीकरण नम्बर अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबीध्त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेशभर में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले 20 परीक्षार्थी शामिल हैं, जिसमें 497 अंकों के साथ चार परीक्षार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इनमें ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल मतलोडा, हिसार के रोहित, न्यू सरस्वती सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, नगला राजपूतान, अंबाला की माही, सी.आर. सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, माजरा दुबलधन, झज्जर की रोमा व तानिया शामिल हैं। 496 अंको के साथ छः परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस, पानीपत के अक्षित सहरावत, शहीद भगत सिंह सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, मटौर, कैथल के योगेश, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल बुआना लाखु, पानीपत की रिंकु, एस.वी.एम. सीनियर सैकेण्डरी स्कूल काहनौर, रोहतक की दिव्यांशी, आदर्श सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, डाटा, हिसार की सुनयना, सही राम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, महम, रोहतक की दीक्षा शामिल हैं। 495 अंको के साथ दस परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें एस.डी. कन्या महाविद्यालय, नरवाना, जीन्द की निधि, प्रज्ञा हाई स्कूल, सांपला, रोहतक की मानसी, आदर्श सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बौंदकला, चरखी दादरी की रमा, न्यू इरा हाई स्कूल, चरखी दादरी की अक्षिता, ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, मतलोडा, हिसार की गर्विता, बाबा उदल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेडी, हिसार की खुशबु, श्री कृष्ण सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, हंसाका, रेवाड़ी की खुशी, दिशा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, कलिंगा, भिवानी की मेद्या, आनंद पब्लिक स्कूल, निग्दु, करनाल की जीना चैहान एवं सी. आर. सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, माजरा दुबलधन, झज्जर की ईशु शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुनरू जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

देश के बहादुर सैनिकों ने साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के गांव बुहावी में तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर लोगों में भरा देशभक्ति का जज्बा
बोलेरू यह राष्ट्रभक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर
ग्राम पंचायत बुहावी में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा
चंडीगढ़, 17 मई, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है उससे एहसास होता है कि यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक भी बन चुका है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव बुहावी में तिरंगा यात्रा से पूर्व उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में भाग लिया और देश के वीर सैनिकों व ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में चलाई जा रही इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गावं बुहावी की ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का यह दिन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है। हम यहां तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन महान सपूतों को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की रक्षा की और चार दिनों में ही पाकिस्तान को घुटनों पर लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वे उन वीर सैनिकों को नमन करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लिया। साथ ही वे उन माताओं को भी प्रणाम करते हैं जिन्होंने ऐसे वीरों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि आज उपस्थित सभी लोग इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से संकल्प लें कि वे आतंक के विरुद्ध हमेशा एकजुट खड़े रहेंगे।
गांव की मिट्टी के कण-कण में बसी है देशभक्ति
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की वीर भूमि से लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। हमारे गांव-गांव के जवान वीरता की मिसाल बन चुके हैं। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आपने पूरे हरियाणा और देश को यह संदेश दिया है की देशभक्ति गांव की मिट्टी के कण-कण में बसी हुई है।
भारत की संप्रभुता पर हमला करने का अंजाम बहुत बुरा होता है
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश पूरी दुनिया ने सुना कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा। यही है नए भारत का आत्मविश्वास, यही है विकसित भारत की पहचान। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के अड्डों को नेस्तनाबूद कर पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता पर हमला करने का अंजाम बहुत बुरा होता है। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने और पाकिस्तान के 11 एयरबेस को ध्वस्त किया।
सैन्य के साथ साथ गैर-सैन्य कार्रवाइयां भी की
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर ही नहीं बल्कि गैर-सैन्य कार्रवाइयां करते हुए सिंधु जल संधि निलंबित करने के साथ-साथ वीजा, व्यापार सब कुछ बंद कर दिया। भारत में रह रहे पाक नागरिकों को वापिस भेजा, साथ ही अटारी बॉर्डर सील किया गया और पाकिस्तान को पूरे संसार से अलग-थलग कर दिया। उन्होंने कहा कि यह युद्ध नहीं था, यह नए भारत का प्रतिशोध था। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीता नवमी के दिन नौ ठिकानों पर हमला किया गया। पहलगाम में हमारी बहन-बेटियों के सिंदूर उजाड़े गये थे। इसलिए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में महिलाओं को जिंदा छोड़कर आतंकवादियों ने कहा था कि मोदी को जाकर बता देना। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बता दिया है कि भारत की अस्मिता पर आंख उठाने वालों का क्या हाल होता है।
भारत ने संयम और शांति की मिसाल पेश की
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सीजफायर की बात हुई, तो भारत ने फिर संयम और शांति की मिसाल पेश की। वह केवल एक सैन्य निर्णय नहीं, बल्कि मानवीयता की ओर उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमारे देश की परिपक्वता, विवेकशीलता और आत्मबल का प्रमाण है। भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा, तो भारत चुप नहीं रहेगा। यही शौर्य और संयम भारत को एक महान राष्ट्र बनाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है, सेना का सशक्तिकरण किया गया है और दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तजेंद्र सिंह गोल्डी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता का भारत का सख्त संदेश देंगे
ऑपरेशन सिंदूर और भारत की सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई के संदर्भ में, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने जा रहे हैं। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत की राष्ट्रीय सहमति और मजबूत दृष्टिकोण को प्रदर्शित करेंगे। वे दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ शून्य-सहिष्णु बनाने के देश के मजबूत संदेश को आगे बढ़ाएंगे। विभिन्न दलों के संसद सदस्य, प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और प्रतिष्ठित राजनयिक प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।
निम्नलिखित संसद सदस्य सात प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे
1) श्री शशि थरूर, कांग्रेस
2) श्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा
3) श्री संजय कुमार झा, जदयू
4) श्री बैजयंत पांडा, भाजपा
5) श्रीमती कनिमोझी करुणानिधि, डीएमके
6) श्रीमती सुप्रिया सुले, एनसीपी
7) श्री श्रीकांत एकनाथ शिंदे, शिव सेना

तिरंगा यात्रा : आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी: धर्मबीर सिंह
यदि पाकिस्तान ने फिर से आतंकी हरकत की तो करारा जवाब दिया जाएगा: धर्मबीर सिंह
भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने लगाए गगन भेदी नारे
भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ बवानी खेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि हुए मुख्य रूप से शामिल
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा
भिवानी, 17 मई। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादी हमले का भारतीय सेना द्वारा सिंदूर ऑपरेशन से करारा जवाब दिए जाने पर भारतीय सेना के सम्मान में शनिवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ और बवानी खेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि सहित हजारों की संख्या में शामिल हुए, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल थी। तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में निकाली गई। भारत माता का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, बंदे मातरम, भारत माता की जय आदि जयकारों से छोटी काशी गुंजायमान हुई। तिरंगा यात्रा नारी शक्ति की अगुवाई में निकाली गई। तिरंगा यात्रा किरोड़ीमल पार्क के पास पंडित नेकीराम लाइब्रेरी से शुरू हुई, जो घंटाघर चौक से बिचला बाजार होते हुए जैन चौक पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के जैन चौक में पहुंचने पर सांसद धर्मबीर सिंह ने अपना संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी। यदि पाकिस्तान ने फिर से ऐसी आतंकी हरकत की तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को खुली छूट दी हुई है कि उनको इसके बारे में इजाजत लेने की भी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश का हर आदमी भारतीय सेना के साथ में खड़ा है। देश भर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के माध्यम से भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम किया जा रहा है। तपती दुपहरी में हजारों हजारों की संख्या में लोग तिरंगा यात्राओं में शामिल हो रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि देशभक्ति की भावना हमारे अंदर कूट-कूट कर भरी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि हर भारतीय नागरिक को स्वदेशी चीज अपनानी चाहिए। भारत आज हर तरह से आत्मनिर्भर राष्ट्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर हमारे जवान बड़े ही हौसले और मजबूती के साथ खड़े हैं और राष्ट्र विरोधी ताकतों का मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। भारतीय सेना ने बड़े ही पराक्रम के साथ में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारी सेना ने पाकिस्तान में केवल आतंकवादी ठिकानों को ही निशाना बनाया। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और सेना की सूझबूझ का परिणाम था। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी आतंकवाद का समर्थन नहीं रहा है, भारत शांति प्रिय देश है। आज दुनिया के लगभग सभी देश भारत का समर्थन कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि भारत आतंकवाद को बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा। पाकिस्तान के साथ साथ भारत ने दुनिया को आगाह किया है कि भारत आज पहले से कहीं अधिक सशक्त और मजबूत राष्ट्र बन चुका है। भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र नेतृत्व में आज पूरा देश एक है और भारतीय सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने एकसाथ मिलकर देश को और अधिक ताकतवर बनाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने दिखा दिया है कि आज हम किसी से किसी भी तरह कम नहीं है। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। बवानी खेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय सेना के हमले को पाकिस्तान बिल्कुल भी सहन नहीं कर पाया। भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलने का काम किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दी है कि आतंकवादियों को चुन चुन कर मारा जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने अपने संबोधन से तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों की संख्या में युवाओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भारत युवा शक्ति का देश है। जिस देश में सबसे अधिक संख्या युवाओं की होती है, वह देश उतना ही अधिक ताकतवर होता है। इसके साथ-साथ आज भारत का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र को सशक्त और मजबूत नेतृत्व मिला है। आज भारत ने अपनी खोई हुई साख को फिर से हासिल किया है। तिरंगा यात्रा में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया, शंकर धूपड, मुकेश गौड़, संदीप श्योराण, मीना परमार, ठाकुर विक्रम सिंह, सोनू सैनी, शिवराज बागड़ी, रमेश पचेरवाल,नवीता तवंर, संदीप सरपंच, बाबूलाल स्वामी, भवानी प्रताप सिंह, राहुल मुंढाल, कुलदीप महला, लवकेश बंटी, डाक्टर इतेंदर मिताथल, प्रदीप राणा, अशोक सरदाना, रेखा राघव, चंदा गुप्ता, सूर्य प्रताप, सुनील डावर, हरिसिंह सांगवान, टोनी बराला, अमर सिंह हालुवासिया, शीश राम चेयरमैन, सुभाष तवंर, संदीप यादव, गीता सिंह, विजय शेखावत, कमलेश भोडूका, विनोद चावला, बवानीखेड़ा नप चेयरमैन सुंदर अत्री, पूर्व चेयरमैन सुरेश सैन, सुनील तलेजा, नवीन गुप्ता, नरेश गर्ग, दीपक तौला, राजेश जांगड़ा, संदीप तवंर बार एसोसिएशन प्रधान, विनोद भारद्वाज, सैनी सभा प्रधान भूप सिंह, ओमप्रकाश सैनी,राजा राम, धर्मपाल शर्मा,कमल फौजी, दिनेश वर्मा, विजय सिंहमार, विक्की महता,सतीश वर्मा,जगत कौशिक, सुरेन्द्र जांगड़ा, सुनील सांगवान, प्रदीप राणा,नवीन परमार, शिवकुमार पाराशर, हर्ष वर्धन मान,रेखा राघव, विनोद चावला,आशू तवंर, अमित कौशिक, कपूर लडवाल, नरेश कुडल, रमेश सैनी, राजकुमार जांगड़ा सहित हजारों की संख्या में नागरिक और भारी संख्या संख्या में महिलाएं शामिल रहीं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *