


झज्जर जिले के गाँव लुहारी में पत्रकार धर्मेंद्र को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार दिए जाने की सूचना है। गंभीर रूप् ासे जख्मी धर्मेन्द्र को गुरुग्राम गम्भीर अवस्था मेएडमिट कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। घर के बाहर मारी गोली।

खेलो इंडिया की गोल्ड मेडल विजेता एचडी स्कूल की लाडली निशा सांतौर का सतगामा खाप व आसपास के खेल प्रेमियों ने किया स्वागत
झज्जर, 18 मई, अभीतक:- खेलो इंडिया की गोल्ड मेडल विजेता एचडी स्कूल बिरोहड़ की लाडली लाडो निशा सांतौर सुपुत्री श्री सुनील कुमार का आज सांतौर गांव में पहुंचने पर सतगामा खाप व आसपास के खेल प्रेमियों द्वारा बहुत ही जोरदार स्वागत किया गया। निशा सांतौर को सतगामा खाप गांव इमलोटा से ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया व गगनभेदी नारे लगाये और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि निशा सांतौर आने वाले समय में ओलंपिक गेम्स में भी बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीते। सम्मान समारोह में क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने पुरस्कार के रुप में राशि देकर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत सांतौर की तरफ से 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया व एचडी स्कूल बिरोहड़ की पूर्व छात्रा निशा सांतौर को एचडी स्कूल के निदेशक बलराज फौगाट ने 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर डॉ. किरण कलकल, डॉ. मनिषा सांगवान, पार्षद रविन्द्र चरखी, राकेश कलकल, मोरवाला सरपंच, सांतौर सरपंच, सरुपगढ़ सरपंच व पूर्व चेयरमन प्रवीन इमलोटा, 12 सतगामा खाप के प्रधान, सरपंच प्रवीन कुमार, पूर्व सरपंच सतबीर सिंह, प्रधान जगबीर सिंह, सुबेदार राधेश्याम, नंबरदार सोमबीर, उमेद साहब, कपूर सरपंच स्वरुपगढ़, पूर्व सरपंच जोर, नफे सिंह, सतीस, कुलदीप, नसीब, अनिल, सुनील, नरेन्द्र, वेदपाल, प्रदीप, समस्त महला परिवार, कई गांवों के पंच, सरपंच और खेल प्रेमी कवि प्रताप शर्मा और विभिन्न संस्थाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजुद थे। गौरतलब है कि गोल्डन गर्ल निशा ने पटना में आयोजित खेलों इंडिया में 65 केजी भार बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल पर अपना हाथ जमाया एवं उनके साथ आए कोच विकास लोहान को भी गांव की तरफ से पगड़ी पहनाई गई, मोमेंटो भेंट किया गया और उनके सम्मान में पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। युवा बच्चों ने जहां निशा सांतौर की जीत के गगनभेदी नारे लगाए, वहीं गांव की महिलाओं ने बाबा शिलगर पर प्रसाद चढाकर मंगल गीत गाए व निशा सांतौर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की कि वह भविष्य में बड़ी खिलाड़ी बनकर गांव लौटे और ऑलंपियाड में गोल्ड मेडल जीते ऐसी प्रभु से प्रार्थना की। बलराज फौगाट ने बताया कि निशा नर्सरी कक्षा से ही एचडी विद्यालय की छात्रा रही है। निशा ने अभी फिलहाल हाल ही में लगभग 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सीबीएसई की बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है। निशा जहां खेलों में अग्रणी है वहीं पढाई में भी हमेशा आगे रहती है। निशा सांतौर के परिवार की और से बहुत ही भव्य एक प्रतिभोज का आयोजन किया गया जिसमें गांव व गुहांड से आए सैंकड़ों खेल प्रेमियों, बुजुर्गों महिलाओं एवं युवाओं ने प्रसाद स्वरुप लंच, प्रतिभोज का आनंद उठाया।

एल. ए. स्कूल में परियोडीक टेस्ट परिणाम को लेकर बच्चों के लिए पीटीएम का आयोजन किया गया
झज्जर, 18 मई, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल, सेक्टर -9, झज्जर में पी.टी. 1 (परियोडीक टेस्ट) परिणाम को लेकर कक्षा प्री – नर्सरी से कक्षा बाहरवी के बच्चों के लिए पीटीएम का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि बच्चों के लिए पीटी -1 परीक्षा को लेकर यह रिपोर्ट तैयार की गईं। जिसका परिणाम सभी अभिभावकों को पेश किया गया। बच्चों के सर्वागींण विकास को लेकर अभिभावकों को अध्यापकों ने अभी सुझाव दिए व उनके सुझावों को नोट किया गया। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने सभी अभिभावकों को बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए इस पीटीएम की सार्थकता के बारे में बताया। स्कूल डायरेक्टर जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने सभी अभिभावकों को स्कूल प्रांगण में पहुँचनें पर आभार व्यक्त किया। इस पीटीएम को सफल बनाने में एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, डीपीई अमित लोहचब, संजीत सांगवान,जितेंद्र व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।



गिलाकोर विद्यालय में समाज सेवा शिविर शुरू, 31 तक चलेगा
जोधपुर, 18 मई, अभीतक:- चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाज सेवा शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ जो कि 31 मई तक चलेगा। शिविर प्रभारी व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता, सामूहिक कार्य, व्यक्तित्व विकास, स्वावलंबी बनना इत्यादि अलग – अलग विषयों पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वछता, पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा, सामुदायिक सेवा आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिविर आत्मविश्वास, आत्म-सम्मान का निर्माण करता है तथा सहायता का एक नेटवर्क प्रदान करता है…शिविर विद्यार्थियों के समग्र विकास का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिविर में कक्षा ग्यारहवीं उत्तीर्ण करके बारहवीं में आए समस्त विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

ऑपरेशन आक्रमण के तहत झज्जर पुलिस की औचक छापेमार कार्रवाई में हत्या, पीओ, बेल जंपर, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों के साथ विभिन्न मामलों में 41 आरोपी काबू
ऑपरेशन आक्रमण के तहत विशेष रूप से गठित 70 रेडिंग पार्टियों ने की विभिन्न स्थानों पर कि औचक छापेमारी
झज्जर, 18 मई, अभीतक:- रविवार की अलसुबह से शाम तक ऑपरेशन आक्रमण के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिला भर के अनेक स्थानों पर औचक छापेमार कार्रवाई की गई। झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा ऑप्रेशन आक्रमण के तहत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिला झज्जर की 70 टीमों मे तैनात 380 कर्मचारियों द्वारा छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देश और पुलिस उपायुक्त मुख्यालयध्क्राइम जसलीन कौर की देखरेख में जिलाभर में ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी, स्पेशल स्टॉफ व एंटी नारकोटिक सैल की विशेष छापामार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस की विशेष टीमों में शामिल 380 जवानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस की विशेष टीमों द्वारा सर्च अभियान के दौरान जिला के अलग अलग संभावित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। जांच के दौरान एक आरोपी को नशीली पदार्थ गांजा के साथ काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी से 256 ग्राम गांजा बरामद हुआ, अवैध शराब के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया जिससे अवैध शराब की 13 बोतल बरामद हुई। अवैध हथियार देशी पिस्तौल सहित अलग-अलग स्थान से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे तीन अवैध पिस्तौल तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ।वहीं हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछितों आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग अलग संभावित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और 5 पीओध् 18 बेल जम्पर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की इसके अलावा यातायात के नियमों का पालन ना करने व नियमों का उल्लंघन करने पर 314 वाहनों के चालान भी किए गए। जिनमें से ट्रिपल राइटिंग 2, बिना नंबर प्लेट और बिना पर्टनर नंबर प्लेट के 61, बिना हेलमेट 19, विदाउट सीट बेल्ट 7, लैन चैंज के 56, बुलेट पटाखा एक, चार वाहनों को इंपाउंड सहित नियमों की अभिलाना करने वाले वाहन चालकों के चालान किया गए।


अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं, एक-एक को ढूंढ कर निकाल रही पुलिस
वैरिफिकेशन के लिए पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह के थाना व चैकी प्रभारी को दिये स्पष्ट निर्देश’
झज्जर, 18 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह ने सभी थाना प्रबंधक चैकी प्रभारी को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं इसके लिए झज्जर पुलिस द्वारा एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया जिस अभियान के तहत 24 घंटे के अंदर थाना और चैकी के एरिया से 174 बांग्लादेशी की पहचान की गई है। जिनकी जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इनकी डिपोर्ट की प्रक्रिया अमल मे लाई जा रही है। हमने सभी थाना प्रबंधक और चैकी प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए दें रखे हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार एक-एक बांग्लादेशी की पहचान करके उनको वापिस भेजना की प्रक्रिया अमल मे लाए।इस संबंध में किसी थाना प्रबंधक, चैकी प्रभारी की कोई लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। झज्जर पुलिस द्वारा अब तक 174 बांग्लादेशियों की पहचान की गई है। जिनमें से 58 पुरूष, 52 महिला और 64 बच्चे शामिल हैं।
पुलिस आयुक्त की झज्जर वासियो से अपील
पुलिस आयुक्त ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, हो सकता है कोई अपराधी या क्रिमिनल हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कानूनी कारवाई अमल मे लाई जाएगी।


महोल्ला हरिपुरा में कम वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए नई तार लगाते विभाग के कर्मचारी
महोल्ला हरिपुरा में कम वोल्टेज की समस्या का विभाग ने किया समाधान, लगाई नई तार
विभाग के अधिकारियों, वार्ड पार्षद का महोल्ला वासियों ने किया आभार व्यक्त
सर्किट की तार लगाने से कम वॉल्टेज से निजात मिलेगी
झज्जर, 18 मई, अभीतक:- गर्मी के मौसम में महोल्ला हरिपुरा वासियों को वोल्टेज कम होने से कई तरह की परेशानियां हो रही थी। लो वोल्टेज के कारण पंखे, टी वी, मोबाईल चार्ज नही हो पा रहे थे और पानी की मोटर भी नही चल पा रही थी। इस समस्या का समाधान करने के लिए वार्ड वासियों ने नगर पार्षद तिलक सुषमा गोसाई को मौखिक तौर पर समस्या का समाधान कराने के लिए अवगत कराया था। नगर पार्षद ने बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। बिजली निगम के अधिकारियों ने नई तार लगाकर समस्या का समाधान किया। कम वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के लिए, विभाग ने सर्किट के तौर पर नया तार लगा दिया है। जिससें लो वोल्टेज से निजात मिलेगी। समाज सेवी जगदीश गेरा ने बताया कि रविवार को विभाग के कर्मचारियों ने वैदिक कन्या स्कूल के सामने लगे ट्रांसफार्मर से लेकर महोल्ला हरिपुरा में जगदीश कटारिया के सामने लगे खम्बे तक 800 मीटर नई तार लगा दी है। विभाग के फोरमैन, तार बदलने वाले कर्मचारियों राजेश व सुंदर ने बताया कि तार का नया सर्किट लगने से वोल्टेज पूरी आएगी। बिजली के कटो में भी परेशानी नहीं होगी। महोल्ला वासियों ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगर पार्षद सुषमा तिलक राज गोसाई का सर्किट के तौर पर नई तार लगाने का आभार व्यक्त किया है।
बिजली की करें बजत, सोलर ऊर्जा का करें उपयोग
उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अभियंता ने कहा कि बिजली हमारे जीवन का अहम हिस्सा है और इसके उपयोग के साथ-साथ इसके बचत का महत्व भी नहीं भूलना चाहिए। बिजली बचाने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से जिम्मेदारी उठानी चाहिए। यह न केवल हमारे बिजली खर्च को कम करेगा, बल्कि पर्यावरण को भी संरक्षित रखेगा। ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक रोशनी का उपयोग करें। अपने घर के कमरे, दुकान या कार्यालय से बाहर निकलते समय विद्युत उपकरणों के स्विच ऑफ करें दे। घरों और ऑफिसों में सोलर पैनलों का उपयोग करें।

इनेलो पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और सभी 22 जिलों में संयोजकों की नियुक्ति की
रामेश्वर पहलवान को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
सूरज धानक को प्रधान महासचिव, दिलावर मेहरा को रोहतक का संयोजक, बलवान वाल्मीकि को करनाल का संयोजक और रमेश लाली को फतेहाबाद का संयोजक बनाया गया
चंडीगढ़, झज्जर, 18 मई, अभीतक:- संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो पार्टी ने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला संयोजकों की नियुक्ति की। रामेश्वर पहलवान को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सूरज धानक को प्रधान महासचिव, कपिल काबड़ी, पूर्व सरपंच जगदीश चंद्र, सत्यनारायण मंगाली, हरकेश नागर, बलराज खासा, वेद प्रकाश नंबरदार, बलराज सभ्रवाल, राजबीर सिंह, संजय कुमार, संदीप और विनोद चैहान को उपाध्यक्ष, अभय राम भुक्कल, उमेश रिंडल, सुशील कुमार सरपंच, महेंद्र कलसन, नरसिंह दाहिमा, रामकंवर, तेलूराम और मुख्त्यार सिंह को महासचिव, रामेश्वर सिरोही को संगठन सचिव, बुद्ध सिंह, धर्मपाल भौडा, सुभाष, रामपाल लिखी, विक्रम, मुकेश नंबरदार, लाभ सिंह, वासुदेव, सोमनाथ बोह, सतबीर, अजय बिल्लू, रामफल, रोहताश और राजाराम नंबरदार को सचिव, रोशनलाल और टोनी बोहत को सह सचिव, कश्मीर सिंह को प्रदेश प्रवक्ता, सुषमा चैधरी को प्रचार सचिव, नरेंद्र को कार्यालय सचिव, प्रदीप कुमार, रतिराम आर्य, सत्यनारायण, ओमप्रकाश, जगदीश नंबरदार, पूर्व सरपंच ईश्वर, विजय वाल्मीकि छिछड़ाना, गुरनाम सिंह, सुरेश कुमार डुलगच, खेमचंद, सुरजीत सिंह, बलवान सिंह, नरेंद्र लारा, कृष्ण बिढलान, सतपाल, मंगत सिंह नंबरदार, पवन कुमार और पूर्व चेयरमैन आत्माराम को सदस्य बनाया गया है।
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला संयोजकों की सूची- सुरजभान को सिरसा, रमेश लाली को फतेहाबाद, एडवोकेट दयानंद को हिसार, सतीश खरड़वाल को जींद, रामनिवास मेहरा को कैथल, रजनीश को अंबाला, सितार चंद को पंचकुला, सुनील धारीवाल को यमुनानगर, संजीव को कुरूक्षेत्र, बलवान सिंह को करनाल, अजमेर सरपंच को पानीपत, जोरावर सिंह को सोनीपत, मा. सुखबीर सिंह सरोहा को झज्जर, दिलावर मेहरा को रोहतक, सुभाष धानक को भिवानी, राजेंद्र सिंह जाखड़ को दादरी, ज्ञानेश्वर निम्मल को महेंद्रगढ़, जगदीश प्रसाद ढहीनवाल को रेवाड़ी, पवन कुमार भौडा को गुरूग्राम, सुनील मंडौत को पलवल, मा. हरकेश को फरीदाबाद और राजकुमार को मेवात का जिला संयोजक बनाया गया है।
भारत शांति प्रिय देश है, मगर कमजोर देश नहीं – महंत वेदनाथ महाराज
जोगीवाला शिव मंदिर धाम से सेना तुम्हें सलाम पखवाड़े का शुभारंभ
भारत अपनी रक्षा के लिए हथियार उठाना जानता हैरू वेदनाथ महाराज
राष्ट्र ध्वज तिरंगा के साथ दिया जाएगा देशभक्तों को सम्मानरू अशोक भारद्वाज
भिवानी, 18 मई, अभीतक:- भारतीय सेना और सैनिकों के पराक्रम को लेकर छोटी काशी के जोगीवाला शिव मंदिर धाम में भारतीय सेना तुम्हें सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष सानिध्य जोगीवाला मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज का रहा। पिछले 28 वर्षों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, सेना और सैनिकों के सम्मान में अलख जगाते हुए आ रही एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति व सदाचारी शिक्षा समिति भिवानी द्वारा एक पखवाड़े तक सेना तुम्हें सलाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय ध्वजों के साथ सेना व महान सैनिकों के शौर्य और सैनिकों के त्याग और बलिदान को सम्मान दिया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ियों व युवाओं को पता चले कि भारत किस प्रकार की ताकत है और भारत के सैनिक किस प्रकार से ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। जब जब भी पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश ने भारत पर नजर टिकाई है तो भारत के सैनिकों ने नापाक नजरों को कुचलने का साहस दिखाया है। उपरोक्त विचार नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति द्वारा शुरू किए गए सेना तुम्हें सलाम कार्यक्रम पर बोलते हुए महंत वेदनाथ महाराज ने कहा कि भारत कोई कमजोर देश नहीं है, भारत एक शांति प्रिय देश है और साथ में भारत एक ताकतवर देश भी है। जब भी भारत पर किसी ने गलत नजरे जमाई है तो उसका भारत ने जवाब देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भारत युद्ध में विश्वास नहीं करता, बल्कि भारत अपनी रक्षा के लिए हथियार उठाता है। महंत वेदनाथ महाराज ने कहा कि पहलगाम में जो आतंकवादी हमला हुआ और उस हमले में बहन बेटियों के सुहाग को धर्म पूछ कर छिना गया। इस बड़ी वारदात से पूरे भारत का हृदय छलनी हो गया था। लेकिन भारतीय सेना ने बड़े साहस के साथ पाकिस्तान के 100 किलोमीटर अंदर घुसकर पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को खत्म किया है। इस लोहे को दुनिया ने देखा है कि भारत किस प्रकार का ताकतवर देश है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति कई वर्षों से राष्ट्रध्वज सेना और सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम करती आ रही है। इसका उद्देश्य यही है कि भारतीयों में देशभक्ति की भावना पैदा करना। इसीलिए देश भर में सेना के पराक्रम को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं, यह सेना और सैनिकों का सम्मान है। वही इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति के अध्यक्ष एवं भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि देश की सेना आज भी सरहद पर भारत को महफूज रख रही है। उन्होंने कहा कि सदियों से भारत को यदि सुरक्षित रख रहे हैं तो भारत के नौजवान रख रहे हैं, जो सेना में भर्ती होते हैं और सेना कर्तव्यों को आगे रखते हुए अपना त्याग और बलिदान देते हैं ।जिनकी बदौलत से भारत में चैन और अमन रहता है। कहा कि वर्षों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति सेना और सैनिकों के सम्मान में देशभक्ति कार्यक्रम करती आ रही है। इसका उद्देश्य यही है कि भारत के बच्चे बच्चे में देशभक्ति का जज्बाव हो और जब भी भारत पर किसी प्रकार का संकट आता है तो वह एक मजबूत प्रहरी बनाकर देश की सीमा पर खड़े हो। इस अवसर पर मंदिर से जुड़े अनेक श्रद्धालु गण एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

पंकज गुप्ता एनटीपीसी के निदेशक नियुक्त, अजय मित्तल ने दी बधाई
पंचकूला, 18 मई, अभीतक:- चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज गुप्ता को एनटीपीसी लिमिटेड का निदेशक नियुक्त किया गया है। एनटीपीसी भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनी एवं भारत सरकार के नवरत्नों में से एक सार्वजनिक उपक्रम है। पंकज गुप्ता पंकज मानवी एंड एसोसिएट्स के संस्थापक और प्रबंध साझेदार हैं जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेकर भारतीय उद्योग समूहों तक को अपनी सेवाएं प्रदान करती है, जिसका मुख्यालय सेक्टर 16, पंचकूला में स्थित है। पंकज गुप्ता का वित्त, कराधान और कॉर्पोरेट सलाहकार सेवाओं में अच्छा खासा अनुभव है। भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल ने पंकज गुप्ता को एनटीपीसी लिमिटेड का निदेशक नियुक्त किये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय का धन्यवाद किया है। अजय मित्तल ने कहा, यह नियुक्ति पंकज गुप्ता की काबिलियत और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। गौरतलब है, पंकज गुप्ता भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रूप में 2014 से सक्रिय हैं साथ ही कई सामाजिक ट्रस्टों से भी जुड़े हुए हैं।

पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन व सामाजिक समरसता एक शाश्वत रामबाण – माननीय आलोक केंद्रीय अध्यक्ष
भिवानी, 18 मई, अभीतक:- विश्व हिंदू परिषद की भिवानी विभाग की एक दिवसीय बैठक बाल भवन रेवाड़ी में सम्पन्न हुई। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्रीमान आलोक कुमार का प्रवास हुआ। जिसमें भिवानी विभाग के अंतर्गत चार जिलों – रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी व भिवानी से आये 120 अपेक्षित कार्यकर्ताओं के शिक्षण-प्रशिक्षण, राष्ट्रीय मुद्दों पर चिंतन व संगठन विस्तार को लेकर डेढ़-डेढ़ घंटे के तीन सत्र चले। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष के सानिध्य में प्रान्त संगठन मंत्री श्रीमान राधेश्याम, प्रान्त मंत्री श्रीमान वरुण, प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख श्रीमान गोपालकृष्ण एवं भिवानी विभागाध्यक्ष श्रीमान विशाल सैनी की विशेष उपस्थिति रही। केंद्रीय अध्यक्ष आलोक ने कहा – जो समाज अपनी संस्कृति से कट जाता है उसका कभी भला नहीं हो सकता। हमें पुनरू अपनी मूल संस्कृति व सच्चे अध्यात्म की ओर लौटना होगा, तभी सत्य सनातन वैदिक हिन्दू धर्म व संस्कृति की रक्षा होगी तथा सच्चे ईश्वर की उपासना से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व मुक्ति की प्राप्ति होगी। सच्चे ईश्वर की उपासना के लिए आवश्यक है कि हम जाति- वर्ण के मिथ्या बंधन तोड़कर धर्म के झंडे तले एक हो जायें। संसार में हम सब से श्रेष्ठ है लेकिन जाति- वर्ण- सम्प्रदाय ने हमारा सत्यानाश किया हुआ है। आइये हम उन सभी दरारों को भर दें जो अपनों के स्वार्थ व अज्ञानता और परायों के षड़यन्त्रों ने पैदा की है। हम भेदभाव और छूआछूत की दीवारें ढहा दें तथा संकल्प लें कि हम सब भारत माता की संताने है, हम सब एक हैं। हम सर्वप्रथम सनातनधर्मी हिंदू हैं, यही हमारा अस्मिता बोध है। उन्होंने नारा लगवाया: हिन्दव सोदरा सर्वे, न हिंदू पतितो भवेत्। मम दीक्षा धर्म रक्षा, मम मंत्र समानता। अर्थात सब हिंदू भारत माता की संतान होने से सहोदर है। इसलिए कोई हिंदू पतित नहीं हो सकता है। हमने समानताका मंत्र लेकर धर्मरक्षा की दीक्षा ली है। उन्होंने विशेषकर सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि हमें सामाजिक संगोष्ठियों में ष्एक कुआँ- एक मंदिर-एक श्मशानष् होने की बात को चरितार्थ करने पर सदैव बल देना चाहिए। पंचपरिवर्तन के माध्यम से युवाओं को नागरिक शिष्टाचार की सीख देते हुए नागरिक कर्त्तव्यों का बोध कराने की अति आवश्यकता है। यथा ट्रैफिक, पार्किंग, कूड़ा करकट ना फैलाना,स्वच्छता, मर्यादा, आतिथ्य सत्कार, सदाचार, शिष्टाचार का बोध होने के साथ साथ पर्यावरण, पानी व पृथ्वी को संरक्षित रखने का आत्मज्ञान विकसित करना भी महत्वपूर्ण है। स्व का बोध-स्वदेशी, स्वभूषा, स्वभाषा, स्वसंस्कृति पर भी बहुत जोर देने का आग्रह है। समरसता यात्रा का कार्य 4 जिलों में संतो के मार्गदर्शन में संतों द्वारा सेवा बस्ती को आधार बनाकर किया जाने वाला है। रोहतक में 28 परिवार स्वधर्म में वापिस आये उनकी घर वापसी गौरव पूर्ण बात है। पहलगांव की घटना पश्चात आपरेशन सिंदूर के समय संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा समाज का मनोबल बढ़ाना उल्लेखनीय कार्य है।देश की सीमा सैनिकों से सुरक्षित रहती है जो कि उनकी राष्ट्र के प्रति पूर्ण निष्ठा का द्योतक है। परंतु समाज के अंदर सामाजिक सुरक्षा के लिए हम लोगों में जागरूकता अति आवश्यक है। प्रान्त संगठन मंत्री श्रीमान राधेश्याम ने संगठन कार्य हेतु समिति निर्माण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले बजरंग दल, दुर्गावाहिनी एवं परिषद वर्ग के लिए अपेक्षित कार्यकर्ता अवश्य जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। मेजबान रेवाड़ी जिलाध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने ऐसे कार्यक्रमों की व्यवस्था रेवाड़ी जिले के जिम्मे करना सौभाग्य की बात कहते हुए सभी अधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद किया।


ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक क्षमता का प्रमाण – राव इंद्रजीत सिंह
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में रेवाड़ी में आयोजित श्तिरंगा यात्राश् का किया नेतृत्व
राव ने कहा, यह नया भारत है जो आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मारता है
विधायक लक्ष्मण यादव, डॉ. कृष्ण कुमार, अनिल यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली की तिरंगा यात्रा में रही सक्रिय भागीदारी
रेवाड़ी, 18 मई, अभीतक:- ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रविवार की सुबह रेवाड़ी में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया। सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित यह यात्रा स्थानीय महाराणा प्रताप चैक से शुरू होकर शहीद स्मारक नजदीक लघु सचिवालय पर संपन्न हुई। यात्रा में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और मातृशक्ति की प्रमुख भागीदारी रही। यात्रा में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली से विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली सहित पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यात्रा में सहभागी बने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा ऑपरेशन सिंदूर भारत सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह ऑपरेशन भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, रणनीतिक कुशलता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में दोहराया है कि अब किसी भी प्रकार के आतंकवादी कृत्य को राष्ट्र के विरुद्ध युद्ध की तरह माना जाएगा और उसी गंभीरता से उसका उत्तर भी दिया जाएगा। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत की सैन्य ताकत का परिचायक है बल्कि यह विश्व समुदाय को यह संदेश भी देता है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकता है। पूरी दुनिया ने भारतीय सेना का पराक्रम देखा और उसका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय सेना किसी भी खतरे का सामना करने में पूर्णतः सक्षम है। पाकिस्तान को दी गई यह शिकस्त केवल एक सैन्य विजय नहीं अपितु भारत की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने वैश्विक मंच पर भारत की रणनीतिक सोच और सैन्य क्षमता को मान्यता दिलाई है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा यह अभियान भारत की सैन्य शक्ति, सटीक योजना और जवानों के साहस का जीता-जागता प्रमाण है। यह नया भारत है जो अपने सैनिकों के पराक्रम से ना केवल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है बल्कि आतंक के आकाओं को उनके घर मे घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन सभी वीरों को भी समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से देश की एकता, अखंडता और सैनिकों के सम्मान में सदैव अग्रसर रहने की अपील की। शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का गरिमामयी ढंग से रेवाड़ी में समापन हुआ। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, एक्स सर्विसमैन लीग से सूबेदार मेजर राजपाल यादव, कैप्टन वीर सिंह व कैप्टन भोलाराम यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने शुरु की व्यक्गित ऋण योजना -डीसी
रेवाड़ी, 18 मई, अभीतक:- हरियाणा सरकार द्वारा महिला विकास निगम के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए व्यक्तिगत ऋण योजना शुरू की है, जिसके तहत बैंकों के माध्यम से एक लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। डीसी अभिषेक मीणा जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा व्यक्तिगत ऋण योजना के तहत जिला रेवाड़ी के लिए 2025-26 में 78 केसों का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 1.80 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाली व हरियाणा की स्थायी निवासी महिला इस योजना के लिए पात्र होंगी। आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है और आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर न हो। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिला विकास निगम के माध्यम से योजना के तहत जनरल श्रेणी की महिला को 10000 रुपए तथा अनुसूचित श्रेणी की महिला को 25000 रुपए अनुदान राशि दी जाएगी। योजना के तहत उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोडकर अन्य सभी गतिविधियां शामिल है। इन गतिविधियों में परचून की दुकान ,कपड़े की दुकान, सैलून, सिलाई सेंटर ,ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरु कर सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे, इन दस्तावेजो में आवेदक पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो आदि शामिल है और सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां आवश्यक है। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी कार्यालय नाई वाली चैक, सती कॉलोनी, गली नं 3, रेवाड़ी या दूरभाष नंबर 01274225294 पर संपर्क कर सकते है।


विधिक सहायता हितधारकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रेवाड़ी, 18 मई, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण डीएलएसए रेवाड़ी द्वारा एडीआर केंद्र रेवाड़ी में एक मासिक बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम -सह-कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पैनल अधिवक्ताओं, पैरा लीगल वालंटियर्स, मध्यस्थों तथा लीगल एड डिफेंस काउंसल्स की विधिक जानकारी एवं क्षमताओं को सुदृढ़ करना है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रेवाड़ी के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य वक्ता (त्मेवनतबम च्मतेवद) के रूप में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें किशोर न्याय अधिनियम का समग्र परिचय, जिसमें किशोरों से संबंधित मामलों की प्रक्रिया को समझाया गया। एलसीएसएमएस पोर्टल पर मामलों के अद्यतन की विधि, जिससे मामलों की पारदर्शिता और निगरानी बेहतर हो सके। एनएएलएसए हेल्पलाइन 15100 के उपयोग और प्रचार-प्रसार पर चर्चा, ताकि आमजन तक निशुल्क विधिक सहायता की पहुँच सुनिश्चित करना, मध्यस्थता प्रक्रिया, इसके लाभ और प्रभावी तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस संवादात्मक सत्र में प्रतिभागियों को व्यवहारिक अनुभवों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, जिससे जिले में विधिक सहायता और मध्यस्थता सेवाओं की प्रभावशीलता बढ़ेगी। कार्यक्रम में विधिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा ने बताया की जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा 28 मई 2025 को जिला के गांव बोडिया कमालपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेगा सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं, योजनाओं और विधिक सहायता का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इस बहु-सेवा शिविर में निरूशुल्क विधिक सहायता और परामर्श, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं ऑन-स्पॉट आवेदन, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन योजनाओं से संबंधित सहायता, आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड से जुड़े कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी सेवाएं, मध्यस्थता एवं विवाद समाधान संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस शिविर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, और पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर्स भी उपस्थित रहेंगे, जो लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेंगे। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रेवाड़ी ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं। डीएलएसए रेवाड़ी की इस पहल से विधिक शिक्षा, क्षमता निर्माण एवं सभी के लिए न्याय के संकल्प की दिशा में सार्थक प्रयास साबित होगा।


चुन्नी बनी मौत का फंदा, बच्ची की मौत
झज्जर, 18 मई, अभीतक:- चुन्नी का झूला बना कर खेल रही 8 साल की मासूम के लिए फंदा बन गया और दम घुटने से मासुम की मौत हो गई। मृतका बच्ची चैथी क्लास की छात्रा थी। सूचना के बाद पुलिस मोके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जानकारी अनुसार गांव बरहाना निवासी मासूम के पड़ौस के ही ताऊ ने बताया कि उनके पड़ौस की 8 साल की योगिता पुत्री विनोद कुमार बीती शाम अपने घर में ही जमीन से पांच फुट ऊंची खुट्टी पर झूला बनाकर खेल रही थी। उसी दौरान खेल-खेल में इसी खूट्टी पर अचानक उसी चुन्नी से फांसी का फंदा लग गया और अचानक लगे फंदे से दम घुटने के कारण योगिता की मौत हो गई। पता यह भी चला है कि मृतक मासूम की मां की भी जब योगिता एक साल की थी तब अचानक बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
सात दिनों तक होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
हिसार, 18 मई, अभीतक:- हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 18 मई से लेकर 24 मई तक का बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में लगातार सात दिनों तक झमाझम बारिश होगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि इस दौरान कहां-कहां बारिश होगी।
18 मई को राजधानी समेत इन जिलो में बारिश और आंधी का अलर्ट
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ धूल भरी आंधी, बिजली गिरने की संभावना है।
19 मई को राजधानी समेत इन जिलो में बारिश और आंधी का अलर्ट
आईएमडी की मानें, तो चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिले में बारिश की संभावना है। वहीं अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधीध्तूफानध्तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इनमें पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत,सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिला भी शामिल है।
20 मई को इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 20 मई को पंचकूला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा पंचकूला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरजध्बिजलीध्तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।
21 मई को इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, फरीदाबाद और पलवल जिले में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधीध्बिजली की संभावना है। वहीं चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, फरीदाबाद, पलवल जिले में बारिश की संभावना है।
22 मई को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 22 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा झज्जर, रोहतक, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, फरीदाबाद, पलवल जिले में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधीध्बिजली होने की संभावना है। इसके साथ ही झज्जर, रोहतक, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, फरीदाबाद, पलवल जिले में भी आंधी के साथ बारिश आएगी।

फेसबुक कमेंटयुवक की मौत का कारण बना
फरीदाबाद, 18 मई, अभीतक:- फरीदाबाद में एक युवक को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की कीमत अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। यहां बीती रात पल्ला इलाके में रहने वाले एक युवक की हत्या उसके दो चचेरे भाइयों ने कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने युवक के शव को घसीटते हुए सड़क पर फेंक दिया। हत्या की वजह जानकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि शव को घसीटते समय दोनों आरोपियों की फुटेज वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि हत्यारों और मृतक के बीच पुरानी रंजीश चल रही थी। मृतक फेसबुक के जरिए आरोपियों को लेकर अभद्र टिप्पणी करता रहता था। पुरानी रंजिश के चलते गुस्साए आरोपियों ने युवक की हत्या की योजना बनाई। इसी योजना के तहत आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी और शव को घसीटकर सड़क पर फेंक दिया। इस पूरी घटना की कुछ सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं। साथ ही एसीपी अमन यादव ने बताया कि आरोपियों ने मौके पर 8 से 10 राउंड फायरिंग की थी। दो आरोपियों ने पल्ला इलाके के रहने वाले एक 25 वर्षीय सूरज नाम के युवक को गोलियों से भून दिया। युवक की मौत को बाद हत्यारों ने युवक के शव को घसीटते हुए बीच सड़क पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। यह हत्याकांड सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसकी मदद से आरोपियों की पहचान की गई है। इस मामले में स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान रोहन और आकाश के रूप में की है। पुलिस ने इन दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हथियारों को बरामद किया गया है सारे हथियार बिना लाइसेंसे के थे, जो अब पुलिस के पास है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाद में आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा।
एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए होमगार्ड को किया गिरफ्तार
यमुनानगर, 18 मई, अभीतक:-यमुनानगर में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने घूसखोर होमगार्ड को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि माइनिंग गाड़ी को छोड़ने के बदले में मुंशी के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जब इसकी भनक मुंशी को लगी तो वह मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी होमगार्ड की पहचान बमनौली निवासी सुमित और मुंशी की करनाल के लोकेश राणा के रुप मे हुई है। आरोपी मुंशी ने 15 हजार की मांग कर रहा था। जबकि, सौदेबाजी 10 हजार रुपये में हुई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता आरिफ ने एंटी करप्शन पंचकूला को शिकायत दी थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई। तो गांव जाटोवाला निवासी आरिफ ने बताया कि माइनिंग विभाग की ओर सेरणजीतपुर में एक महीना पहले उसकी गाड़ी को माइनिंग करने के आरोप में जब्त किया गया था। यह गाड़ी रंजीतपुर पुलिस चैकी रणजीतपुर में खड़ी हुई थी। गाड़ी को छुड़वाने के लिए वह बिलासपुर कोर्ट गया था। जहां से उसे 15 मई को गाड़ी छुड़ाने के आदेश मिल गए थे। इसके बाद रणजीतपुर चैकी पहुंच कर मुंशी लोकेश राणा से मिला। तब मुंशी ने गाड़ी को छोड़ने की बदले में होमगार्ड सुमित के जरिये 15 हजार की रिश्वत मांगी। लेकिन आरिफ ने कहा कि उसे पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। वह 15 हजार रुपये नहीं दे सकता। आरोप है कि मुंशी 15 हजार रुपये पर ही अड़ा रहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने तीन हजार रुपये देने की बात कही। लेकिन, मुंशी नहीं माना। किसी तरह से सौदेबाजी 10 हजार रुपये में तय हो गई। परेशान होने के बाद आरिफ ने पंचकूला एसीबी के पास पहुंचा और अपनी शिकायत दी। इसके बाद होमगार्ड को रिश्वत लेते हुए मौके से अरेस्ट कर लिया गया।
