

भारतीय सेना की सटीक मार से उड़े पाक के होश – धनखड़
भारत के सामने चार दिन में ही सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा पाक
नया भारत अब आतंक और आतंक की जननी में भेद नहीं करेगा
तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना की वीरता के जयकारों से गूंजा झज्जर
युद्ध वीरांगनाओं और पूर्व योद्धाओं का सम्मान और शहीदों को किया नमन
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपने अद्भुत सामर्थ्य से पहलगाम के दोषियों को आतंकियों को चुन चुन कर मारा। चीन और तुर्की से उधार के ड्रोन लेकर हिमायत में आई पाक सेना को हवा में ही उड़ा दिया। भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने झज्जर तिरंगा यात्रा में शहीदों को नमन करने उपरांत यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के साहसिक फैसले और सेना के सामर्थ्य से पूरा देश खुश है। सारा देश सैनिकों के सम्मान में तिरंगा लिए मैदान में है। यात्रा के दौरान युद्ध वीरांगनाओं और युद्ध नायकों का सम्मान किया गया। झज्जर तिरंगा यात्रा बाबा साहेब अंबेडकर चैक से शुरू हुई और शहीद भगत सिंह चैक पर संपन्न हुई। यात्रा में पूर्व सैनिक, पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठन, युवा, महिलाओं सहित पूरे जोश और उत्साह के साथ काफी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब भारत आतंकवाद का जवाब सीमित या प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि निर्णायक सैन्य कार्रवाई से देगा-चाहे वह पाकिस्तान के बहुत भीतर हो या केवल सीमा के पार। भारत अब आतंकी व आतंकवाद की जननी में भेद नहीं करेगा। न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग या सीमाओं की आड़ अब भारत को नहीं रोके सकेगी। हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देते रहेंगे, हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे जहां आतंकी संगठनों की जड़े निकलती हैं। धनखड़ ने कहा कि भारत अपनी युद्ध तकनीकी के आधार पर सटीकता से मार करता है। दुनिया के विकसित देशों के समान भारत ने इस सामर्थ्य को हासिल किया है। केवल तकनीकी नही, भारत सटीकता से मार करने का साहस भी रखता हैं, भारत का वर्तमान नेतृत्व मजबूती से निर्णय करता हैं व उसे क्रियान्वित भी करता हैं। भारत हवा मे ही मिसाइल व ड्रोन आक्रमणों रोकने का सामर्थ्य रखता है। वह समस्त आक्रमणों को हवा में रोकता भी है। ऐसी तकनीक से सजग भी है, सन्नद्ध भी है। ब्रह्मोस, आकाश व सुदर्शन चक्र से चोट व सुरक्षा भारत का न्यू नॉर्मल है। उन्होंने कहा कि भारत परिस्थितिजन्य तात्कालिक स्थिति के आधार पर निर्णय कर क्रियान्वयन करता हैं। भारत की पाकिस्तान नीति भी बदल गई है-अब सिर्फ बातचीत या संबंध सामान्य करने पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा पर केंद्रित है। आतंकवाद व पाक अधिकृत कश्मीर ही मुद्दा है। टेररिज्म व टाक साथ नहीं चलेंगे। टेररिज्म व ट्रेड साथ नहीं चलेगा। पानी व खून साथ नहीं बहेंगे। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी, जिला परिषद कप्तान सिंह बिरधाना, संजय कबलाना, दिनेश कौशिक, आनंद सागर, रामफल सैनी, चेयरमैन देवेंद्र कादयान, जिला पार्षद प्रतिनिधि विरभान, चेयरमैन दीपक झासवा, चेयरमैन जगदीप, सोमवती जाखड़, हरिप्रकाश यादव, अनिल शर्मा मातनहेल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूर्व सरपंच राजपाल, शहरी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संदीप चैहान, सुरेंद्र शर्मा मातनहेल मंडल अध्यक्ष, सतेंद्र साल्हावास मंडल अध्यक्ष, मनीष बंसल, पूर्व पार्षद माया यादव, धर्मबीर उर्फ बौदा पहलवान भूरावास व समस्त झज्जर विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य व कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

इंडो अमेरिकन स्कूल के छात्रों ने किंगलैंड वाटर पार्क में मचाया धमाल, हर्षोल्लास से भरा रहा मनोरंजन दिवस
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- इंडो अमेरिकन स्कूल ने विद्यार्थियों के लिए एक विशेष मनोरंजन दिवस का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने 17 मई, शनिवार को किंगलैंड वाटर पार्क का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक सत्र की थकान को मिटाने और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस भ्रमण ने छात्रों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। सुबह स्कूल परिसर से बसों के माध्यम से रवाना हुए छात्र जैसे ही किंगलैंड वाटर पार्क पहुंचे, उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की वॉटर स्लाइड्स, वेव पूल और रेन डांस का भरपूर आनंद उठाया। कुछ छात्र जहां ऊंची स्लाइड्स से पानी में छलांग लगाने में व्यस्त थे, वहीं अन्य बच्चे दोस्तों के साथ पूल में खेलते नजर आए। वॉटर पार्क की रोमांचक गतिविधियों के बाद बच्चों को स्वादिष्ट लंच भी परोसा गया, जिसमें सभी ने भरपेट भोजन का आनंद लिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक भी बच्चों के साथ मस्ती में शामिल हुए और इस यादगार यात्रा को और भी खास बना दिया। विद्यालय के निदेशक श्री बिजेंद्र काद्यान भी इस टूर में मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, ष्शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जब बच्चे खेल, रचनात्मकता और सामूहिक गतिविधियों में भाग लेते हैं, तभी उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है। इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों को आनंद देते हैं, बल्कि उनमें सहयोग, नेतृत्व और सामाजिकता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। श्री बिजेंद्र काद्यान ने यह भी बताया कि यह मनोरंजन भ्रमण शिक्षकों और स्टाफ की सक्रिय सहभागिता से सफल हो पाया है। उन्होंने स्कूल स्टाफ की टीम भावना और उनके समर्पण की प्रशंसा की। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को ना सिर्फ एक दिन की खुशियाँ दीं, बल्कि उन्हें जीवन में संतुलन बनाए रखने की सीख भी दी। यह यात्रा छात्रों के लिए न केवल एक यादगार अनुभव रही, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम सिद्ध हुई।


मुख्यमंत्री राहत कोष के आवेदनों पर बैठक करते उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल व अन्य अधिकारी।
मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आए आवेदनों को लेकर मीटिंग आयोजित
डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक आयोजित, जिप चेयरमैन भी मीटिंग में हुए शामिल’
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के इलाज में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित मामलों पर निर्णय लेने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित 25 गंभीर बीमारियों की सूची के आधार पर जिला झज्जर में प्राप्त हुए कुल 17 आवेदनों पर विचार किया गया। इनमें से 9 मामलों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता प्रदान करने के लिए मंजूरी दी गई, जबकि अन्य मामलों में दस्तावेजों की पूर्ति या चिकित्सा सत्यापन के उपरांत निर्णय लिया जाएगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष राज्य सरकार की एक संवेदनशील और जन-कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे जरूरतमंदों की पहचान समय पर की जाए और उनके केस को त्वरित कार्रवाई के साथ संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाए। बैठक में जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान सिंह बिरधाना, एसडीएम रविंद्र यादव, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, सीएमओ डॉ. जयमाला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल सडक सुरक्षा को लेकर मासिक बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए
सडक सुरक्षा को लेकर डीसी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
सडक सुरक्षा को लेकर डीसी ने दिए निर्देश, विभागीय समन्वय से दुर्घटनाओं में आएगी कमी
सडक हादसों की रोकथाम के लिए जिले में हो रहे ठोस प्रयास रू उपायुक्त
सडक सुरक्षा मासिक बैठक में डीसी ने की ट्रैफिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा
झज्जर जिला प्रशासन सडक सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क – डीसी
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- जिले में सडक सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क व गंभीरता से कार्य कर रहा है। सोमवार को उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में सडक सुरक्षा की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यातायात प्रबंधन, सडक दुर्घटनाओं में कमी और जन-जागरूकता को लेकर विभिन्न विभागों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने कहा कि सडक हादसों को रोकने के लिए एक तरफ जहां पुलिस व अन्य प्रवर्तन एजेंसियां कार्रवाई कर रही है वही दूसरी तरफ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागकृपुलिस, आरटीए, एनएचएआई, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य विभाग मिलकर रोड सेफ्टी को समन्वयता के साथ कार्य करें।
नियम तोडने वालों के काटे जा रहे चालान
मीटिंग के दौरान बीते माह ट्रैफिक पुलिस व आरटीए द्वारा काटे गए ट्रैफिक चालान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिले में बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के 71, खतरनाक तरीके से कट मारने के 148, गलत साइड वाहन चलाने के 591, गलत तरीके से पार्किंग के 251, ट्रिपलिंग के 148, बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 203 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा अन्य ट्रैफिक नियमों की अवहेलना के भी चालान काटे गए।
-स्कूल बसों से लेकर एंबुलेंस तककृहर स्तर पर सख्ती
आरटीए और एसडीएम रविंद्र यादव ने बताया कि सभी स्कूल बसों की सुरक्षा जांच की जा रही है। बीते दिसंबर महीने से पूरी सक्रियता के साथ सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिले के सभी स्कूलों में स्कूल वाहनों की जांच की गई। प्रथम चरण में जो कमियां मिली थी उन्हें दूसरे चरण में फिर से चेक किया गया व कार्रवाई की गई। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति को कड़ाई से लागू किया जा रहा है।
डीसी ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सडक सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक विभाग को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए।
सडकों पर अवैध कटों को बंद करवाएं एनएचएआई
डीसी ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को हाइवे पर अवैध कटों को तुरंत बंद करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कट अक्सर सडक दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इसके अलावा वन विभाग को सडकों के किनारे खड़े पेड़ों की ट्रिमिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में रहे ये अधिकारी उपस्थित
सडक सुरक्षा मासिक बैठक में एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीएमओ डॉ. जयमाला, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन बीएंडआर सुमित कुमार, एसीपी अखिल कुमार आरटीए अधिकारी, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


समाधान शिविर में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
समाधान शिविर में नागरिकों की संतुष्टि ही प्रशासन का उद्देश्य – डीसी
समाधान शिविर बना जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच – डीसी
डीसी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशन में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी शिकायत व समस्याएं दर्ज करवाईं। उपायुक्त स्वप्निल पाटिल ने स्वयं प्रत्येक नागरिक की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर न केवल शिकायत निवारण का माध्यम हैं, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करने का भी मंच बन चुके हैं। यह प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में सार्थक पहल है। शिविर में कुल 9 शिकायतें दर्ज हुई जो ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, बिजली निगम, सिंचाई व शहरी विकास विभागों से संबंधित रही।
जनता में बढ़ रहा शिविरों के प्रति विश्वास
शिविर में पहुंचे नागरिकों ने समाधान शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अब समस्याओं को लेकर उन्हें अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। डीसी द्वारा सीधे समस्याएं सुनना और त्वरित दिशा-निर्देश देना, प्रशासन की संवेदनशीलता का परिचायक है।
प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता की मिसाल
डीसी पाटिल ने बताया कि जिले में जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों को प्रत्येक सोमवार व गुरुवार आयोजित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविरों में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान करें और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल अधिकारियों को योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देते हुए।
21 जून को जिला स्तर पर योग महोत्सव का होगा आयोजन
योग को जन-जन से जोडने के योग महोत्सव को जन आंदोलन बनाएं – डीसी
20 जून को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
26 मई से जिले में आयोजित होंगे प्रशिक्षण अभियान
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले में योग कार्यक्रम का प्रोटोकॉल के साथ आयोजन किया जाएगा। 11वें योग दिवस की तैयारियों के संदर्भ में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को वीसी उपरांत लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और आयोजन के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बीच जिला आयुष अधिकारी डा राजकपूर ने योग महोत्सव को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले में योग महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में नागरिक, अधिकारी, छात्र, स्वयंसेवी और समाजसेवी संस्थाएं भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि योग दिवस के आयोजन को योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जन आंदोलन का रूप दिया जाए।
फुल ड्रेस रिहर्सल और योग संगोष्ठी भी कार्यक्रम का हिस्सा
डीसी ने बताया कि 20 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक फुल ड्रेस रिहर्सल और योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। शाम को योग संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें योग विशेषज्ञ योग के सामाजिक और चिकित्सा लाभों पर प्रकाश डालेंगे। इस बार योग दिवस के कार्यक्रम 26 मई से शुरू होंगे। पहले सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ताओं, पीटीआई और डीपीई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद सभी स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और योग सहायक प्रशिक्षकों के लिए शिविर। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों, सरपंचों, पुलिसकर्मियों, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट्स व आम नागरिकों के लिए प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन होगा। ये सभी कार्यक्रम जिले के स्टेडियम, खेल मैदान, व्यायामशालाओं व अन्य उपयुक्त स्थलों पर होंगे।
सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
डीसी ने कहा कि योग महोत्सव में रेडक्रॉस, नेहरू युवा केंद्र, खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी, एनएसएस, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि खंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीण भागीदारी अधिकतम हो।

गोरिया गांव में प्रस्तावित फ्यूल एथनॉल डिस्टलरी प्लांट को लेकर 20 मई को होगी जनसुनवाई
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी सार्वजनिक सुनवाई
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- मातनहेल तहसील के गोरिया गांव में प्रस्तावित 150 केएलडी ग्रेन बेस्ड फ्यूल एथनॉल डिस्टलरी प्लांट की स्थापना को लेकर आगामी 20 मई को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाई हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बहादुरगढ़ द्वारा पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया के तहत आयोजित की जा रही है। यह परियोजना केटू एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित है, जिसे पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना दिनांक 14.09.2006 के संशोधित प्रावधानों के अनुसार पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त करनी है। इसके लिए गोरिया गांव में 20 मई को सुबह 11 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान परियोजना से जुड़े पर्यावरणीय प्रभाव आकलन अध्ययन और कार्यान्वयन योजना का सारांश भी प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिकों को योजना के संभावित प्रभावों की जानकारी मिल सके। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी संबंधित पक्षों और आमजन से समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी राय, सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने का आह्वान किया है।

बहादुरगढ़ में आज (20 मई) लगेगी बिजली अदालत,उपभोक्ताओं की सुनी जाएंगी समस्याएं
बहादुरगढ़, 19 मई, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बहादुरगढ़ डिवीजन के उपभोक्ताओं की बिजली और बिल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु (20 मई, मंगलवार को) कार्यकारी अभियंता, प्रवर्तन परिमंडल, यूएचबीवीएन बहादुरगढ़ के कार्यालय में बिजली अदालत लगेगी। मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा,जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों का निदान किया जाएगा। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सिटी-1 सब-डिवीजन बहादुरगढ़ सिटी, सब-डिवीजन बहादुरगढ़, सब-अर्बन सब-डिवीजन बहादुरगढ़, लाइन पार सब-डिवीजन बहादुरगढ़ एवं सब-डिवीजन बूपनिया क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली और बिल संबंधी समस्याओं (बिजली चोरी को छोडकर) मामलों की सुनवाई होगी। बिजली अदालत में चेयरमैन, कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिवीजन बहादुरगढ़ द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता उपमंडल अभियंता के निर्णय से असंतुष्ट रहता है, तो वह अपनी शिकायत चेयरमैन के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। इससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक अदालती प्रक्रियाओं से बचने में सहायता मिलेगी और उनकी समस्याओं का शीघ्र निवारण हो सकेगा।

21 मई को आईटीआई बहादुरगढ़ में लगेगा रोजगार, कई नामी कंपनियां लेंगी भाग
बहादुरगढ़, 19 मई, अभीतक:- आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 21 मई (बुधवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहादुरगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का चयन करेंगी। संस्थान की प्राचार्य गीता आर. सिंह ने बताया कि यह मेला उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो प्री-प्लेसमेंट या आईटीआई प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके हैं और अच्छे रोजगार की तलाश में हैं। यह मेला निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अच्छी कंपनियों में अवसर प्रदान किए जा सकें। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र, आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ 21 मई को सुबह 10 बजे परिसर में पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में आईटीआई से पास हो चुके छात्र भी इस रोजगार मेले में भाग लेकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

गैस उपभोक्ताओं को ई के वाई सी करवाना अनिवार्य
ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले ग्राहकों को नहीं मिलेगी सब्सिडी
गैस उपभोक्ता ई के वाई सी करवाने में नहीं ले रहे रुचि रू रमेश वाल्मीकि
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- सरकारी गैस वितरक कंपनी इंडेन ने अपने उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू कर दिया हैं। इस नियम के तहत कंपनी के गैस उपभोक्ताओं के लिए के वाई सी करवाना जरूरी कर दिया है। यह जानकारी गैस कंपनी के वितरक रमेश गैस एजेंसी के संचालक रमेश वाल्मीकि एवं मैनेजर चिराग वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अभी तक जिन उपभोक्ताओं ने के वाई सी नहीं करवाई है वे अपनी के वाई सी गैस एजेंसी, होम डिलीवरी के समय डिलीवरी मेन से बायोमेट्रिक या इंडेन आयल वन मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवा सकते है। एलपीजी के हर ग्राहक को ई-केवाईसी करना जरूरी है। ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले ग्राहकों को सब्सिडी नहीं मिलेगी और उनका कनेक्शन भी सस्पेंड हो सकता है।
ई-केवाईसी के लिए ये है जरूरी
ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड और गैस का उपभोक्ता नंबर चाहिए। जिन उपभोक्ताओं के नाम से कनेक्शन है, उनका होना आवश्यक है। इसके अलावा जो लोग एजेंसी नहीं जाना चाहते वे ऑनलाइन भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल एप डाउनलोड करना होंगे। हेमन्त भगाना ने बताया कि रमेश गैस एजेंसी उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी कराने के लिए मुनादी कर रही हैं। साथ ही मोबाइल पर ई-केवाईसी कराने के मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। इसके बावजूद उपभोक्ता इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं ने जिस गैस कंपनी का सिलेंडर ले रखा है, उन्हें उसकी एजेंसी पर आधार, गैस की कॉपी और मोबाइल लेकर जाना होगा। वहां बायोमैट्रिक के जरिए ई-केवाईसी हो जाएगी।

नारनौंद, 19 मई, अभीतक:- आज नारनौंद की ऐतिहासिक धरोहर राखीगढ़ी में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा द्वारा विश्राम गृह, छात्रावास व कैफेटेरिया के लोकार्पण कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ उपस्थित रहै। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के विरासत एवं पर्यटक मंत्री डॉ. श्री अरविंद शर्मा जी, माननीय लोक निर्माण तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, नलवा विधानसभा से विधायक श्री रणधीर पनिहार, हांसी विधानसभा से विधायक श्री विनोद भ्याना और हांसी संगठनात्मक जिला के जिला अध्यक्ष श्री अशोक सैनी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है।


रेवाड़ी जिला सहित एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-वन की पाबंदियां हटी – डीसी
रेवाड़ी, 19 मई, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि वायु प्रदूषण हम सबके लिए चिंता का विषय है, जिसका हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ग्रैप नियमों की सख्ती से पालना करना बेहद जरूरी है। ऐसे में निर्धारित नियमों की पालना करने में रेवाड़ी जिला ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से रेवाड़ी जिला सहित एनसीआर क्षेत्र में लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) वन के तहत लगाई गई पाबन्दियों को अब हटा लिया गया है लेकिन फिर भी उन्होंने कहा सभी जिलावासी वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले उपायों में निरन्तर अपनी सक्रिय रूप से भागीदार निभाते रहें। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला रेवाड़ी में ग्रेप-वन की पाबंदी अब हटा दी गई हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी निकायों, एसएसआईआईडीसी सहित अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों को चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी विभाग जिला में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक को नियंत्रित रखने में सक्रियता बरतें।

सम्मान उसकी गरिमा का: अभियान के अंतर्गत डीएलएसए रेवाड़ी द्वारा छेड़छाड़ व बुलिंग के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रेवाडी, 19 मई, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी द्वारा “सम्मान उसकी गरिमा का: छेड़छाड़ व बुलिंग के विरुद्ध एक अभियान के तहत बस स्टैंड, रेवाड़ी पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को छेड़छाड़ व बुलिंग के नकारात्मक प्रभावों और उनके कानूनी परिणामों के प्रति जागरूक करना था, साथ ही समाज में आपसी सम्मान और लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देना भी इस पहल का मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यक्रम का संचालन सुश्री ललिता भारती (अधिवक्ता) और श्री अमृत (पैरा-लीगल वॉलंटियर) द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को छेड़छाड़ व बुलिंग से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पीड़ितों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं तथा सहायता प्राप्त करने के उपायों के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, एनएएलएसए हेल्पलाइन (15100) के बारे में भी जानकारी दी गई, जो किसी भी व्यक्ति के लिए कानूनी सहायता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। यह कार्यक्रम जनमानस द्वारा सराहा गया। प्रतिभागियों ने इस अवसर को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने विधिक अधिकारों और लैंगिक संवेदनशीलता के महत्व को समझने में मदद मिली। यह अभियान समाज को अधिक सुरक्षित, जागरूक और सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।


रेवाड़ी में समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए डीसी अभिषेक मीणा, साथ हैं एडीसी अनुपमा अंजलि।
समाधान शिविर: जनसेवा को समर्पित हो प्रशासन पहुंचा रहा आमजन को राहत
डीसी अभिषेक मीणा ने की जनसुनवाई, समाधान किया सुनिश्चित
रेवाड़ी, 19 मई, अभीतक:- हरियाणा सरकार जनसेवा की भावना के अनुरूप जनहितकारी निर्णय लेते हुए लोगों को लाभान्वित कर रही है। सरकार की महत्वाकांक्षी सोच को चरितार्थ करने में जिला प्रशासन अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के तहत रेवाड़ी जिला में प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को कार्य दिवस के दौरान लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा पूरी प्रशासनिक टीम के साथ लोगों की शिकायतों को सुनते हुए निदान कर रहे हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में एडीसी अनुपमा अंजलि व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समाधान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल शिकायतों का निवारण करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई शिकायतों का अधिकांश का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में पेयजल आपूर्ति, बिजली, अवैध कब्जा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र व पेंशन व पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत आई, जिनका डीसी ने संज्ञान लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की ग्रीन बेल्ट में लगे हुए पेड़-पौधों की देखरेख के निर्देश भी दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन होता है। जिसमें आम जनता की शिकायतों को सुनने के बाद विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए कह दिया जाता है। यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, डीएसपी विनोद शंकर, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान, डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के बारे अधिकारियों की बैठक लेते डीसी अभिषेक मीणा।
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग- थीम के साथ मनेगा 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – डीसी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा -शेड्यूल अनुसार दिया जाएगा प्रशिक्षण
रेवाड़ी, 19 मई, अभीतक:- आगामी 21 जून को एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग-थीम के साथ 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। योग दिवस के सफल आयोजन के साथ योग मैराथन का आयोजन होगा और लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि 21 जून को पूरा जिला एक साथ योग में भागीदार बनें। यह जानकारी डीसी अभिषेक मीणा ने दी। डीसी सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित विडियो कांफ्रेंस उपरांत संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। डीसी ने आयुष विभाग हरियाणा के एसीएस सुधीर राजपाल व महानिदेशक संजीव वर्मा को जिला में आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी सांझा की। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातरू 7 बजे से 8 तक योग प्रोटोकॉल अनुरूप अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तर पर मनाया जाएगा। वहीं खंड स्तर पर भी योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 20 जून को प्रातःरू7 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल सहित जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तर पर योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्कूल, कॉलेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जन साधारण, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट्स और गाइड्स हिस्सा लेंगे। डीसी ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योग को प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए सभी सरपंचध्पंचध्नंबरदार और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही खेल विभाग खिलाडियोंध्योग विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों, डीपीईध्पीटीआई तथा सरकारी और निजी कॉलेजध्पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पुलिस विभाग सुरक्षा और यातायात प्रबंधन तथा पुलिस कर्मियों की भागीदारी करना सुनिश्चित करें।
इस शेडयूल अनुसार किया जाएगा प्रशिक्षित
डीसी अभिषेक मीणा के समक्ष बैठक में कार्यवाहक जिला आयुर्वेद अधिकारी डा.बसंत सोनी ने बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 मई से 28 मई तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित स्थान पर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पी.टी.आई. व डी.पी.ई को जिला के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रातरू 6 बजे से लेकर 7.30 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि 4 जून से 6 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 12 जून से 14 जून तक जिला सहित खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक जनसाधारण को योग प्रशिक्षकों द्वारा स्टेडियम, खेल मैदान, व्यायामशाला या अन्य उपयुक्त स्थानों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 16 जून से 18 जून तक जिला स्तर पर मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।


रेवाड़ी जिला सहित एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-वन की पाबंदियां हुईं प्रभावी
प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप-वन के नियमों की सख्ती से पालना जरूरी – डीसी
डीसी ने प्रदूषण को रोकने के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देश
रेवाड़ी, 19 मई, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि वायु प्रदूषण हम सबके लिए चिंता का विषय है, जिसका हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर ग्रैप नियमों की सख्ती से पालना करना बेहद जरूरी है। उन्होंने केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से रेवाड़ी जिला सहित एनसीआर क्षेत्र में लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) वन के तहत संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सभी जिलावासी वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले उपायों में सक्रिय रूप से भागीदार बनें। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला रेवाड़ी में ग्रेप-वन की पाबंदी लागू हो गई हैं, जिसके लिए हमें प्रदूषण नियंत्रण उपायों को पूरी गंभीरता से अपनाना होगा। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी निकायों, एसएसआईआईडीसी सहित अन्य संबंधित विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए कि वे जिला में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाएं। सभी विभाग जिला में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक को नियंत्रित रखने लिए जमीनी स्तर पर मिलकर काम करें।

भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों का रिकॉर्ड रखना बहुत है जरूरी – पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह ने झज्जर जिले में भट्ठो पर बांग्लादेशियों की मौजूदगी को देखते हुए। झज्जर जिले में भट्ठा एसोसिएशन के प्रधानों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें सुरेंद्र निवासी जोंधी प्रधान भट्ठा एसोसिएशन,सतपाल देशवाल निवासी भदानी पूर्व प्रधान,प्रवीण कुमार निवासी बादली कैशियर भट्ठा एसोसिएशन, लव देव निवासी दरियापुर भट्ठा मालिक कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने सभी भट्ठा एसोसिएशन के प्रधानों को निर्देश देते हुए कहा कि भट्ठों पर काम करने वाले हर मजदूर का रिकॉर्ड रखना जरूरी है। ऐसा न करने वाले भट्ठा मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में सर्च अभियान चलाया गया है जिसके तहत अब तक करीब 174 को बांग्लादेशियों पकड़ा गया है और जिनकी वेरिफिकेशन की जा रही है स उन्होंने कहा की घरों,फैक्ट्रियों व कारखानों मेें काम करने व वाले मजदूरों और नौकरों का रिकॉर्ड भी अपडेट रखने के संबंध दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा बाल श्रम व बंधुआ मजदूरी न केवल कानूनी अपराध है बल्कि यह मानव अधिकारों की उल्लंघना भी है। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से मजदूरी करवाना लेबर एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी स पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास काम करने वाले और किराए के मकान में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा ले क्योंकि हो सकता है कोई व्यक्ति क्रिमिनल हो और अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ भी नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी स कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिसमें अपराधी प्रवृत्ति के लोग अपराध करने के बाद दूसरे स्थान पर जाकर छुप जाते हैं जिनको पकड़ने में पुलिस को भी काफी मेहनत करनी पड़ती है इसलिए आपके आस पास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो आप उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिससे उसको उसके अपराधों की सजा दिलाई जा सके।


बेरी स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनते हुए एसडीएम रेणुका नांदल।
गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बन रहे समाधान शिविर – एसडीएम
बेरी में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने जन समस्याओं का किया निदान
प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को लग रहे हैं बेरी उपमण्डल में समाधान शिविर
बेरी, 19 मई, अभीतक:- हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर समय पर समाधान, समर्पित अधिकारी और आमजन की भागीदारी के साथ गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बन रहे हैं। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर उपमंडल में सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिला स्तरीय के अलावा उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित किए जा रहे हैं। एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमण्डल स्तर के विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों के निपटान करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में चल रही इस सार्थक पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रही है।
सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
एसडीएम ने समाधान शिविर के दौरान नपा सचिव को निर्देश दिये कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जिन स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या है,वहां से तुंरत पुलिस सहायता के साथ अतिक्रमण हटाया जाए। मेन बाजार, शिव चैक, बस स्टैंड के समीप सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी गांव में पेयजल समस्या नहीं हो,इसके लिए अधिकारी सजगता के साथ कार्य करें। एसडीएम ने गांव भागलपुरी में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए।
शिकायतों के समाधान के लिए मुख्यालय पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित
एसडीएम ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है व जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में तहसीलदार सृष्टि दूहन मलिक, नगरपालिका सचिव ललित गोयल,पशु पालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला, एआईपीआरओ डॉ अश्वनी कुमार,पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण कुमार,जेई पब्लिक हेल्थ अरुण मलिक, विकास एवं पंचायत विभाग के एसईपीओ सत्यवान अहलावत सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायत सुनते हुए समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाई गई।

संघ की बजरंग शाखा ने मनाया वार्षिकोत्सव
बहादुरगढ़झज्जर, 19 मई, अभीतक:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बजरंग शाखा का वार्षिकोत्सव स्थानीय महर्षि दयानंद पार्क में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में संघ के 25 गणवेशधारी स्वयंसेवकों सहित लगभग 150 नागरिकों ने भाग लिया। ध्वजारोहण से शुरू और प्रार्थना के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित योगाचार्य आर के वशिष्ठ ने अपने संबोधन में आज के महोत्सव को जीवन के यादगार पलों का हिस्सा बताया। इस अवसर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संघ के सह जिला कार्यवाह राकेश ने अपनी स्थापना के सौ साल पूरे करने जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भारत की महान संस्कृति का सच्चा सेवक बताते हुए इसकी शिखर यात्रा से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाए। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सैनिकों की सहायता के परिणामस्वरूप 1963 में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने सहित विभिन्न राज्यों में बाढ़ सूखे व भूकंप जैसी हर प्राकृतिक आपदा के दौरान देशवासियों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे आर एस एस के स्वयंसेवकों को उन्होंने मां भारती का सच्चा सपूत बताया। इस अवसर पर संघ के सह नगर कार्यवाह नागेंद्र लाकड़ा व नगर प्रचार प्रमुख अजय नारायण भी उपस्थित रहे।



गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में नाना साहेब की जयंती पर किया नमन
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- गाँव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में नाना साहेब की जयंती पर समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नाना साहेब का जन्म 19 मई 1824 को बिठूर में हुआ था और उनका असली नाम ढोदुपन्त था। उनके पिता नारायण भट्ट व माता गंगाबाई थी। जबकि तात्या टोपे उनके सबसे करीबी मित्र थे। उन्होंने बताया कि वह 1857 के भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार थे और उन्होंने कानपुर में अंग्रेजों के खिलाफ अपना नेतृत्व किया था। वह एक महान क्रांतिकारी थे, नाना साहेब शिवाजी के शासनकाल के बाद के सबसे प्रभावशाली शासक थे। वे एक बहादुर पेशवा थे, जिन्होंने कई विश्वसनीय कार्य जिन में गांव को सहरो का रूप रूप देना और उनके बाद मंदिर और फूलों की स्थापना करने जैसे कई अविश्वसनीय कार्य उन्होंने किया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाएं मार्ग पर चलते हुए विश्व व देश हित के कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जय भगवान प्रधान, पहलवान रामकुमार, सुदेश कौशिक, सतबीर, मोंटी, देवेंद्र, समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

झज्जर जिले को टीबी मुक्त बनाना ही लक्ष्य हमारा – सीएमओ डॉ जयमाला
टीबी जांच मोबाइल यूनिट को सीएमओ डॉ जयमाला ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत झज्जर में इंटेंसिफाइड एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान तेज
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- जिला झज्जर को टीबी मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। यह संदेश आज टीबी जांच मोबाइल यूनिट को सीएमओ डॉ जयमाला ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि बीमारी कभी भी किसी को भी हो सकती है लेकिन बीमारी ना हो इसके लिए बचाओ हमें स्वयं करना होगा तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं इसलिए स्वास्थ्य विभाग के साथ आमजन भी सहयोग करें तो अभियान को गति मिलेगी और टीबी मुक्त झज्जर बनाने में नई ऊर्जा मिलेगी। सिविल सर्जन ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दिए मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन को हरी झंडी दिखाकर इंटेंसिफाइड एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन के तहत रवाना किया गया। उप सिविल सर्जन डॉ निधि मोमिया ने बताया कि जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन डॉ जयमाला के निर्देश अनुसार मोबाइल यूनिट पर हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जिससे कैंप साइट पर ही टीबी संभावित मरीजों के एक्सरे किए जा सकेंगे। नोडल अधिकारी डॉ. कुणाल कादयान ने आमजन को टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच व इलाज के महत्व पर बल दिया। मोबाइल यूनिट में मेडिकल ऑफिसर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एएनएम, स्टाफ नर्स आदि की टीम वल्नरेबल क्षेत्रों में जाकर टीबी की स्क्रीनिंग कर रही है। संभावित मरीजों के बलगम सैंपल लिए जा रहे हैं तथा रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल इलाज शुरू किया जा रहा है। झज्जर जिले में वर्तमान में 1486 टीबी मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही, नए मरीजों की एचआईवी, शुगर जांच भी कराई जा रही है तथा उन्हें निक्षय पोषण किट भी प्रदान की जा रही है। 7 अप्रैल 2025 से अब तक इस अभियान के अंतर्गत 135989 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है, जिसमें 19291 वल्नरेबल पॉपुलेशन की विशेष स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 1335 व्यक्तियों में टीबी के लक्षण पाए गए, 561 नाट टेस्ट, 774 माइक्रोस्कोपिक टेस्ट, तथा 127 एक्स-रे सुझाव दिए जा चुके हैं। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉक्टर शैलेंद्र डोगरा, टीबी स्टाफ में शमशेर (डीपीसी), मीनाक्षी (पीपीएम), नर्सिंग ऑफिसर उषा, एएनएम निशा,फार्मासिस्ट प्रवीण कुमार, लैब टेक्नीशियन सुनील, रेडियोग्राफर सोनू शर्मा, कुमार, जनक क्लर्क, श्रीभगवान, अखिल अकाउंटेंट राजीव वर्मा, सहित अन्य कर्मी भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


खंड परियोजना कार्यान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक का आयोजन बीईओ झज्जर रुपिंदर नांदल व बीईओ बेरी रमेश चैहान के नेतृत्व में किया गया
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- झज्जर और बेरी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में खंड परियोजना कार्यान्वयन इकाई की समीक्षा बैठक का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) झज्जर रुपिंदर नांदल और बीईओ बेरी रमेश चैहान के नेतृत्व में किया गया। बैठक में जिला समन्वयक निपुण हरियाणा डॉ. सुदर्शन पुनिया, दोनों खंडों के सभी क्लस्टर प्रमुख एबीआरसी और बीआरपी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत डॉ. पुनिया ने की और निपुण कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश तक सभी हितधारकों को कक्षा तत्परता कार्यक्रम (क्लास रेडीनेस प्रोग्राम) और विशेष रूप से स्किल पासबुक में उल्लिखित दक्षताओं पर ध्यान देना होगा। सभी प्राथमिक शिक्षकों को विभाग द्वारा प्रदान की गई स्किल पासबुक में उल्लिखित गतिविधियों के माध्यम से दक्षताओं को पढ़ाने और सीआरपी स्किल पासबुक रिपोर्ट के लिए लिंक को अपडेट करें द्य चरण 1 से चरण 2 तक सीखने के स्तर में हुई प्रगति की अब तुलना की जाएगी, और कम प्रदर्शन करने वाले स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, कमत्तर प्रदर्शन के कारणों का पता लगाया जाएगा। मेंटर्स ने कुछ स्कूलों से संबंधित समस्याओं को उठाया, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा और निपुण कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू किया जाएगा। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों को निर्देश दिए कि कक्षा तत्परता कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए ताकि छात्र बिना लर्निंग पावर्टी के अगली कक्षा में पहुंचें और अपेक्षित दक्षताओं को भी प्राप्त कर सकें। सक्षम कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. जीतेंद्र देसवाल ने भी सक्षम कार्यक्रम के लिए शुरू की जा रही नई अवधारणा को प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी से प्राथमिक स्कूलों के दौरे पर ध्यान देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में निपुण और सक्षम कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन पर बल दिया गया ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो और छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।
एक ही स्कूल की तीन छात्राओं ने प्रदेश के टॉप-थ्री में पाया स्थान, विद्यालय में जश्न का माहौल
झज्जर जिले की तीन छात्राओं ने हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में टॉप-थ्री में जगह बनाई है
तीन छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल में जश्न का माहौल है
झज्जर, 19 मई, अभीतक:- हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं के परिणाम में झज्जर जिले की तीन छात्राओं ने टॉप थ्री में जगह बनाई है। इनमें से दो छात्राओं ने दूसरा और एक छात्रा ने तीसरा स्थान पाया है.प्रहलाद। तीनों छात्राएं एक ही स्कूल की हैं। सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल माजरा दुबलधन की छात्रा रोमा ने 497 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है। इसी स्कूल की तान्या ने भी संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया है। इसके अलावा इसी स्कूल की इशू ने 495 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
प्रदेश में छठे स्थान पर रहा जिला
झज्जर जिला 10वीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश में छठे स्थान पर रहा। पिछले साल जिला सातवें स्थान पर था। इस बार पास प्रतिशत 95.75 प्रतिशत रहा जबकि बीते साल पास प्रतिशत 97.6 प्रतिशत रहा। साल 2023 में जिले में 70.60 प्रतिशत रिजल्ट के साथ आठवें स्थान पर था। बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सैकेंडरी वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम आज घोषित किया। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्इेमीण्वतहण्पद पर परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नियमित परीक्षा में 94.06 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल कर लड़कों (91.07 प्रतिशत) को 2.99 प्रतिशत से पीछे छोड़ दिया। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की जानकारी दी।
कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
बहादुरगढ, 19 मई, अभीतक:- सोमवार को हुई कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो जाने का समाचार है। जानकारी अनुसार 66 वर्षीय कुलदीप पुत्र चंद्रभान निवासी मांडोठी अपनी आई-10 कार से बहादुरगढ़ से गांव मांडोठी आ रहा था। जब कुलदीप हुड्डा नहर टांडाहेडी रोड गांव मांडोठी पहुंचे तो सामने अज्ञात वाहन आ गया। जिसके चलते इनका संतुलन बिगड़ गया और कार का एक्सीडेंट हो गया। जिनको उपचार हेतु सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा कुलदीप उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया।

कैंसर पर श्स्ट्राइकश् के लिए उमड़ पड़े मददगार
और तेज होगी बीपीएमएसकी कैंसर उन्मूलन मुहिम
नई दिल्ली, 19 मई, अभीतक:- भिवानी परिवार मैत्री संघ के कैंसर केयर ग्रुप द्वारा रोहिणी में आयोजित विशेष कार्यक्रम कैंसर के योद्धा में कैंसर पर श्स्ट्राइकश् और जरूरतमंद कैंसर रोगियों के लिए दानवीर इस तरह उमड़े कि मिसाल बन गए। हर जरूरतमंद मरीज आर्थिक मदद देने के लिए कैंसर केयर ग्रुप ने जैसे ही अपील की, देखते ही देखते गरीब मरीजों के मददगारों का तांता लग गया। सौ से अधिक मरीजों की सहायता करने वाली श्मददगार सेनाश् खड़ी हो गई। एक उद्योगपति ने अकेले ही 50 मरीजों की मदद की घोषणा की। इस घोषणा पर बहुत देर तक जोरदार तालियां बजती रहीं। उल्लेखनीय है कि कैंसर के हर जरूरतमंद मरीज को बीपीएमएस के कैंसर केयर ग्रुप की ओर से 50 हजार रुपये की नकद सहायता अस्पताल के माध्यम से दी जाती है। कैंसर के योद्धा कार्यक्रम के दौरान कैंसर केयर ग्रुप की ओर से 14500 रुपये के प्रिवेंटिव चेकअप कूपन भी निःशुल्क वितरित किए गए। कैंसर केयर ग्रुप की सचिव मीनाक्षी गर्ग ने बताया कि राजीव गांधी कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुभवी चिकित्सकों ने कार्यक्रम में अपनी प्रेजेंटेशन और संबोधन से कैंसर के इलाज व बीमारी बचाव के लिए अनेक अहम उपाय बताए। बीमारी से डरना नहीं, उसे मार भगाना है। मरीज और उनके परिजन श्पैनिकश् न हों। चिकित्सकों का यह संदेश भी था-श्आलवेज थिंक पाजिटिव, बी पाजिटिवश्। बीमारी और उपचार के दौरान स्वयं को श्बेचारा सिंड्रोमश् से बचा कर रखें। चिकित्सकों ने बताया कि कैंसर का अटैक होते ही रोगी तीन तरह के श्ट्रामाश् की चपेट में आ जाता है-फिजिकल, मेंटल और फाइनेंशियल ट्रामा। ट्रामा की स्थिति को टालने का काम चिकित्सकों, परिजनों और मददगारों का है। कैंसर के खिलाफ जंग में सहयोग देने वालों का कार्यक्रम में भव्य अभिनंदन किया गया। मीनाक्षी गर्ग ने घोषणा की कि कैंसर के खिलाफ मुहिम को उनकी संस्था और तेज करने जा रही है। इस साल और अधिक मरीजों को आर्थिक मदद देने का लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय है कि कैंसर केयर ग्रुप में सचिव मीनाक्षी गर्ग के साथ महेंद्र तायल, रविन्द्र कनोडिया,नीलमणि राजू चांदगोठिया (गीता प्रेस गोरखपुर), विपिन भगेरिया व अन्य शामिल हैं।
हास्य कवि सम्मेलन भी हुआ आयोजित
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हास्य कवि सम्मेलन का था। भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन, खाकी के साथ काव्य के कैनवास के चमकते सितारे राजेन्द्र कलकल (एसीपी, दिल्ली पुलिस हैडक्वार्टर), हास्य कविता व मिमिक्री के ख्याति प्राप्त हस्ताक्षर दीपक सैनी, अपनी काव्य प्रतिभा से श्रोताओं को भावनाओं में बहा कर ले जाने वाली जानी मानी कवयित्री बलजीत कौर और पुलिस अधिकारी प्रभांशु ने संक्षिप्त प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को भाव विभोर किया, हास्य रस में डुबोया और राष्ट्र प्रेम व सनातन भारत की भावना से सराबोर किया। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक करनैल सिंह ने घोषणा की कि भिवानी परिवार मैत्री संघ की मांग पर मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग और तीमारदारों के वास्ते धर्मशाला के लिए जमीन की व्यवस्था छह माह में करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्रम में प्रमोद माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल, डीएस नेगी (सीईओ), डा. एसके रावल, डा. एके दीवान, डा. दिनेश भुरानी, डा. संदीप, डा.नरेंद्र अग्रवाल, डा. पंकज गोयल, डा. अंजलि के पाहुजा, डा पीके झा, डा. विश्वाक चंधर, सुषमा कौशल, व्यवसायी सचिन जैन, सुनीति जैन, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कैंसर केयर ग्रुप का सफर
2018 में छह पेशेंट्स के साथ महेंद्र तायल, मीनाक्षी गर्ग व अन्य ने डा. दिनेश पुरानी के नेतृत्व में कैंसर के खिलाफ जंग की शुरुआत हुई।
अब तक 43 कैंप आयोजित हो चुके
हर साल 70 से कैंसर अधिक मरीजों का राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में इलाज
अब तक 600 से अधिक मरीजों की आर्थिक मदद की गई
एक हजार से अधिक मरीजों को राजीव गांधी अस्पताल में दिखाया गया।
250 बच्चों को एचपीवी वैक्सीन दिलाई गई।
प्रदेश की मंडियों में अभी तक 75.18 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई
चंडीगढ, 19 मई, अभीतक:- प्रदेश की विभिन्न मंडियों में अभी तक 75.18 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई, जिसमें से 74.15 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा 4 लाख 69 हजार 830 किसानों के बैंक खातों में 16997.49 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। प्रदेश की विभिन्न मंडियों में इस वर्ष 7.77 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई, जिसमें से 7.64 लाख मीट्रिक टन सरसों का उठान किया जा चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 2 लाख 59 हजार 388 किसानों के बैंक खातों में 4419.59 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।


हिसार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे नारनौंद के राखी गढ़ी में
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी किया राखी गढ़ी का अवलोकन
प्रदेश कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, रणबीर गंगवा भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ लागत की तीन विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
विश्राम गृह भवन, हॉस्टल, कैफेटेरिया का लोकार्पण किया गया
5000 से भी अधिक साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता को देखने ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी में पहुंचे मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री
खुदाई के दौरान अब तक मिले अवशेषों का किया गया अवकोलन
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा की तरफ से आयोजित प्रदर्शनी का भी किया गया अवलोकन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ कई पहलुओं पर बातचीत की है
राखी गढ़ी को विकसित करने की भविष्य की योजनाओं पर हुई है चर्चा
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि राखी गढ़ी को विकसित करने की योजनाओं पर चर्चा हुई है
हजारों साल पहले की सभ्यता यहां निवास कर रही थी, यह अपने आप में बड़ी बात: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत
भारत की सभ्यता संस्कृतियों को प्रदर्शित करती है यह परंपरा
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा हरियाणा सरकार इसे विकसित करने के लिए अच्छे प्रयास कर रही है
डिफरेंट फेस में इसे विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है
हरियाणा सरकार ने जो राखी गढ़ी में डेवलेपमेंट किया है वो उत्तम है
अग्रोहा, राखी गढ़ी को लेकर ऐसे प्रयास है कि यह क्लस्टर के रूप में विकसित हो
आर्कियोलॉजी ऑफ इंडिया भी तेजी से इस दिशा में काम कर रही है, उन्हें भी इसके लिए निर्देश दिए है
राखीगढ़ी के पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए टाइम बाउंडेशन के तहत रणनीति बनाई जाएगी।
सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है, चाहे बॉर्डर हो या फिर देश के अंदर क्यों न हो – विज
पाक जासूसों को पकड़ उनके अंजाम तक पहुंचाना भी जरूरी: ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज
देश के खिलाफ कोई काम करता है तो वह देश का गद्दार है, गद्दारों के खिलाफ जो कार्रवाई होनी चाहिए वह हमारी सरकार कर रही है – अनिल विज
पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है, अभी सिर्फ सीजफायर हुआ है – विज
आरएसएस में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है – विज
भारत ने जो सफलता प्राप्त की है वो सभी को हजम नहीं हो रही – विज
चंडीगढ, 19 मई, अभीतक:- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद से हरियाणा महिला यूट्यूबर व जासूसों के पकड़े जाने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार अंदर-बाहर सब जगह निगाह रखे हुए है, जो लोग देश में रह करके पाकिस्तान की मदद कर रहे है, वो बहुत घातक है, उनको पकड़कर उनके अंजाम तक पहुंचाना बहुत जरूरी है। श्री विज ने जोर देते हुए कहा कि हर मोर्चे पर सरकार काम कर रही है चाहे बॉर्डर हो या फिर देश के अंदर क्यों न हो। श्री विज ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस वक्त हर सच्चे हिन्दुस्तानी का ये धर्म और कर्म बनता है कि इस सफलता के लिए देश की रक्षा के लिए गोलियों के आगे खड़े रहे हमारे सैनिकों का हम हौंसला बढ़ाए व उन्हें सम्मान दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई उसके विरुद्ध काम करता है तो वह देश का गद्दार है। गद्दारों के खिलाफ जो कार्रवाई होनी चाहिए वह हमारी सरकार कर रही है।
पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है, अभी सिर्फ सीजफायर हुआ है – विज
भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी को पाकिस्तान में गोलियों से भून दिया गया है जिसे लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि युद्ध के महानायक पीएम मोदी ने हर मोर्चे पर कहा कि आतंकवादियों को घर में घुस कर मारेंगे। पाकिस्तान में आतंकियों के नौ मुख्य अड्डों को खत्म किया गया है और बाकी अडडों पर भी हिन्दुस्तान छोडने वाला नहींे है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी युद्ध खत्म नहीं हुआ, अभी सिर्फ सीजफायर हुआ है। युद्ध समाप्त करने के लिए जो होगा वो किया जाएगा, लेकिन हम पाकिस्तान में चल रही उग्रवाद एजेंसी को खत्म करके रहेंगे। वहीं, पाकिस्तान में अब आतंकी हाफिज सईद की रिहाई की मांग की जा रही है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज कहा कि पाकिस्तान में जो उग्रवादी है वो वहां की सरकार और लोगों के चहेते है इसलिए उनकी रिहाई की मांग की जाएगी लेकिन भारत के खिलाफ आंतकवादी गतिविधियों को करने वालों को छोडा नहीं जाएगा।
यह टेक्नॉलजी का युद्ध हुआ है, हमारी इंटेलिजेंस एजेंसी ने ठीक निशानों को आइडेंटिफाई किया – विज
भारत का एक प्रतिनिधिमंडल विदेशों में जाकर पाकिस्तान में आतंकियों का खुलासा करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने बताया कि बाहर के देशों में जाकर सारी स्थिति को बताना और हिन्दुस्तान के पराक्रम के बारे में बताया जाना बहुत अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह टेक्नोलॉजी का युद्ध रहा है, हमारी इंटेलिजेंस एजेंसी ने ठीक निशाने को आइडेंटिफाई किया जिसके बाद सेनाओं ने सटीकता से वार किए।
आरएसएस में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है – विज
सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान कि आरएसएस और मुसलमान समुंदर के दो किनारे है जो कभी नहीं मिल सकते, के संबंध में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओवैसी का उन्हें मालूम नहीं, मगर आरएसएस को वह जानते हैं। आरएसएस में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है। जब कोई आरएसएस शाखा में जाता है तो वहां केवल देशभक्ति के गीत गाए जाते हैं। लोगों में देशभक्ति की भावना सर्वोपरि रखने की की कोशिश की जाती है।
भारत ने जो सफलता प्राप्त की है यह सभी को हजम नहीं हो रही – विज
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान कि ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण किया जा रहा है, के प्रश्न के उत्तर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत की यह सफलता सभी को हजम नहीं हो रही है, इसीलिए इस प्रकार की बातें कर रहे हैं जबकि इसका कोई भी राजनीतिकरण नहीं किया जा रहा। कल हमने अम्बाला छावनी में तिरंगा यात्रा निकाली और कहीं पर भाजपा का नाम इस्तेमाल नहीं किया गया। यात्रा में विधायक की तरफ से सभी को उन्होंने निमंत्रण दिया। हर वर्ग के लोग यात्रा में आए, स्कूल-कॉलेज के बच्चे व अध्यापक आए। सभी के दिलों में केवल राष्ट्रभक्ति का जज्बा था। जयराम रमेश को हर समय राजनीति ही नजर आती है।
रक्तदान जीवनदायी कार्य के साथ-साथ देश सेवा का भी माध्यम – मोहन लाल बड़ौली
युवा नशे से दूर रहें और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लें – बड़ौली
हमारी सेना ने देश को विश्व स्तर पर गर्व का अनुभव कराया – बड़ौली
चंडीगढ, 19 मई, अभीतक:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली सोनीपत के फरमाना और कवाली गांव में आयोजित आर्मी ब्लड डोनेशन कैम्प और फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल एक जीवनदायी कार्य है, बल्कि यह देश सेवा का भी एक माध्यम है, विशेषकर तब जब यह हमारी सेना के लिए किया जाए। इस अवसर पर विधायक पवन खरखोदा, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर गुरु माँ अंजनी देवा नंदगिरी महाराज एवं गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस तरह के कैम्प में हिस्सा लें और स्वेच्छा से रक्तदान कर अपने कर्तव्य का परिचय दे। श्री बड़ौली ने युवाओं को नशे से दूर रहकर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। श्री बड़ौली ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता से देश और प्रदेश में उत्साह है। भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस और पराक्रम के सम्मान में प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। प्रदेश का आम नागरिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। हमारी सेना की जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने बता दिया है कि देश की आन-बान-शान से खिलवाड़ करने वालों को परिणाम भुगतना होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत पहले किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई भारत की संप्रभुता में हस्तक्षेप करता है तो उसको करारा जवाब भी देता है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की ताकत का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया और आतंकियों का खात्मा किया। श्री बड़ौली ने कहा कि हमारी सेना ने देश को विश्व स्तर पर गर्व का अनुभव कराया है।
हरियाणा की सैनी सरकार जासूसी कांड पर सख्त,चंडीगढ़ में बुलाई मंत्रियों और विधायक दल की बैठक
चंडीगढ, 19 मई, अभीतक:- हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई है। जिसमें जासूसी प्रकरण को लेकर मंथन किया जाएगा। सैनी सरकार खुफिया विभाग और पुलिस से भी जवाब मांगेगी। आखिर समय रहते जासूसी कर रहे लोगों की सूचना क्यों नहीं मिल सकीं। इसकी जानकारी प्रदेश के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 20 मई को चंडीगढ़ में मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई है। खबरों की मानें, तो कृष्णलाल पंवार सोमवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।। मंत्री ने कहा कि यूट्यूबर के लिए भी दूसरे मीडिया कर्मियों की तरह नियम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक में हर विषय पर गहराई से मंथन किया जाएगा और पुख्ता कदम उठाए जाएंगे।
हरियाणा में प्रदीप कुमार शेखावत को सौंपा गया मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के जारी किए आदेश
चंडीगढ, 19 मई, अभीतक:- हरियाणा सरकार ने आदेश दिया है कि राज्य सूचना आयुक्त प्रदीप कुमार शेखावत राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का कार्य भी देखेंगे। राज्य सूचना आयुक्त प्रदीप कुमार शेखावत अगले आदेश तक राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का कार्य भी देखेंगे। दरअसल, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के आदेशों के अनुसार, शेखावत नए एससीआईसी की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यभार भी संभालेंगे आदेशों में कहा गया है कि उन्हें कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक नहीं दिया जाएगा। वर्तमान में, तीन सूचना आयुक्त हैं दृ जगबीर सिंह, प्रदीप कुमार शेखावत और कुलबीर छिकारा। मुख्य सूचना आयुक्त का पद और राज्य सूचना आयोग, हरियाणा में सूचना आयुक्तों के 10 स्वीकृत पदों में से सात 24 मार्च से रिक्त हैं। पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त विजय वर्धन, जो हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, और सत्यवीर सिंह फुलिया, जो सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और सूचना आयुक्तों में से एक हैं, ने 24 मार्च को अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इससे पहले, एक अन्य सूचना आयुक्त, ज्योति अरोड़ा, जो एक पूर्व आईएएस अधिकारी हैं, इस साल जनवरी में पैनल से सेवानिवृत्त हो गई थीं। नई नियुक्तियां असंभव लगती हैं क्योंकि चयन समिति में विपक्ष के नेता को शामिल करना होगा। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अभी तक अपने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया है। एक पूर्व राज्य सूचना आयुक्त ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मौजूदा स्थिति के कारण मुकदमों में देरी हो रही है।