Haryana Abhitak News 24/05/25

झज्जर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा। सहकारिता मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान देते नागरिक।

गौड़ संस्था से जुड़ी है झज्जर की आत्मा – डॉ अरविंद शर्मा
पहरावर गांव में 30 मई को होने वाले राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचेंगे नागरिक
झज्जर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दिया निमंत्रण
झज्जर, 24 मई, अभीतक:- हरियाणा के सहकारिता, पर्यटन एवं विरासत, कारागार मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 30 मई को गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्था कैंपस पहरावर (रोहतक) में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम देश के सैनिकों एवं शहीदों को समर्पित कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाना है। पर्यटन मंत्री शनिवार शाम ब्राह्मण धर्मशाला झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपना संबोधन दे रहे थे। झज्जर पहुंचने पर जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन भी किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने इस मौके पर कहा कि पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह को लेकर स्लोगन जारी किया। सैनिकों और शहीदों के सम्मान में, भगवान परशुराम जी की शान में, 36 बिरादरी के कल्याण में, ब्राह्मण है मैदान में, को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्था रोहतक बहुत पुरानी संस्था है। सन 1904 में इस संस्था की स्थापना की गई थी और यह संस्था निरंतर ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है। इस संस्था के निर्माण में अनेक महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों पंडित श्रीराम शर्मा, पंडित भगवत दयाल शर्मा,पंडित नेकी राम,पंडित जानकी प्रसाद व ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों का अहम योगदान है और उन्होंने संस्था को आगे बढ़ाने के लिए अपने खून-पसीने से सींचा है। उन्होंने कहा कि 30 मई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचकर आपको आनंद की अनुभूति होगी और आप भी महसूस करेंगे कि आपको यहां आकर ताकत मिली है। उन्होंने सभी को इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का निमंत्रण देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आह्वान भी किया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने इस मौके पर कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक कार्यक्रम है और 15 एकड़ में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली करेगे। कार्यक्रम में हरियाणा के मंत्रीगण, विधायक गण के साथ-साथ आस पास के राज्यों के मंत्रीगण भी विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। उन्होने इस अवसर पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑप्रेशन सिंदूर के तहत हमारे जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान में आतंकवादियों व उनके ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। उन्होंने सभी को एक बार फिर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आमंत्रण देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित राज, महासचिव संत सुरेहती व अन्य पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को आश्वस्त किया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला झज्जर से ब्राह्मण सभा के लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों की भारी संख्या में भागीदारी होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेश शर्मा, जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित राज, महासचिव संत सुरेहती, प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की पुत्रवधू आशा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, झज्जर गौशाला प्रधान प्रमोद बंसल, केशव सिंघल, पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा नम्बरदार, तवीन बेरी, दिनेश शर्मा, बेरी मंडल अध्यक्ष राजबीर शर्मा, पार्षद मिथुन शर्मा, केशव सिंघल, आशा शर्मा, अनिल मातनहेल,जिला पार्षद प्रतिनिधि बीरभान, धर्मवीर जाखड़ भूरावास,सतपाल थानेदार कोसली,पंचायत समिति सदस्य सूरजमल कौशिक, आसाराम एडवोकेट, रविन्द्र कौशिक दूबलधन, एसएन कौशिक, ईश्वर कोन्द्रवली, दिनेश शर्मा बिट्टू, हसबीर सरपंच कबलाना, कमलेश अत्री, रामकुमार राजौरा, डॉ जयपाल सिंह के अलावा डीआरओ प्रमोद चहल, जेल सुपरिटेंडेंट सेवा सिंह, एसीपी शमशेर सिंह, डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट जगशेर सिंह, अमित शर्मा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

झज्जर स्थित लोक निर्माण विश्रामगृह में शनिवार को आयोजित अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान को लेकर आयोजित संगोष्ठी में अपना संबोधन देती हुई हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव। दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करती हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव। संगोष्ठी में मंचासीन हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी व अन्य गणमान्य व्यक्ति।

महारानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक – आरती सिंह राव
प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अहिल्या बाई होलकर को बताया साक्षात मातृत्व की प्रतिमूर्ति
झज्जर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित
झज्जर, 24 मई, अभीतक:- हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि माता अहिल्या बाई होलकर ऐसी प्रतिमूर्ति थी, जिनमें मां से लेकर शासक तक का समावेश था। उन्होंने निर्विवाद व निष्पक्ष शासक के रूप में खुद को पेश करके एक मिसाल कायम की, जो सराहनीय है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव शनिवार को झज्जर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के उपलक्ष्य में आयोजित जिला संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद ऐसे महापुरुषों को सामने लाया गया है, जिन पर हमें गर्व है। इन महापुरुषों के जीवन से युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन हम सभी के लिए एक अमूल्य प्रेरणा है,युवा पीढ़ी को उनके बताए मार्ग पर चलकर देश व प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए। अहिल्याबाई होलकर बचपन से ही वे धार्मिक, बुद्धिमान और परोपकारी स्वभाव की थीं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई का शासनकाल न्यायप्रियता, जनकल्याण और धार्मिक समर्पण की मिसाल बन गया। उन्होंने ना केवल मालवा में, बल्कि काशी, गया, सोमनाथ, द्वारका और रामेश्वर जैसे तीर्थस्थलों पर भी मंदिर, घाट, धर्मशाला और कुएं बनवाने का कार्य किया। काशी का विश्वनाथ मंदिर, जिसका पुनर्निर्माण उन्होंने कराया, आज भी उनकी भक्ति और दृष्टिकोण का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि अहिल्याबाई ने नारी शक्ति का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि एक स्त्री न केवल परिवार, बल्कि पूरे राज्य का संचालन भी दृढ़ता, विवेक और करुणा से कर सकती है। अहिल्याबाई होलकर केवल एक रानी नहीं थीं,बल्कि सादगी की मिसाल थी। उन्होंने कहा कि माता अहिल्या बाई होल्कर साक्षात मातृत्व की प्रतिमूर्ति थी। उनके शासन में हर बच्चा उन्हें मां समझकर सानिध्य माता था। उन्होंने निष्पक्षता का ऐसा उदाहरण पेश किया कि जरूरत पड़ी तो खुद के बेटे को भी दंड देने से गुरेज नहीं किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासिका नहीं थीं, बल्कि वे भारतीय संस्कृति, सेवा और नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि साहस, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलकर हम समाज में अमिट छाप छोड़ सकते हैं। समाज का हर वर्ग होल्कर के दिखाए मार्ग पर चलें और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि झज्जर में आने का अवसर मिला है,यहां उन्हें जो मान सम्मान दिया है,उसके लिए वे सदैव आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व मेरी तरफ से इस क्षेत्र के लिए जो भी कार्य होंगे उनके प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। जनता की सेवा के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं।
प्रदेश में कोरोना कि स्थिति नियंत्रण में,नागरिकों को घबराने की बजाय, सतर्क रहने की जरूरत – आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में हैं , उन्होने कहा कि प्रदेश में आक्सीजन व मेडिसन सब भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं । नागरिकों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं बल्कि इससे सर्तक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीजीआई रोहतक की लैब को जल्द चेक करके खुलवाया जाएगा। संगोष्ठी में पार्टी के जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, दिनेश गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, बहादुरगढ से दिनेश कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरविंद्र कोहली, प्रदेश संयोजक आनंद सागर, वरिष्ठ नेता राजकुमार कटारिया, कार्यक्रम के सहसंयोजक एवं जिला महामंत्री रामफल सैनी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ ने भी अहिल्याबाई होलकर के जीवन मुल्यों पर प्रकाश डाला।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
इस अवसर पर नगर परिषद झज्जर के चैयरमैन जिले सिंह सैनी, नगर परिषद बहादुरगढ की चैयरपर्सन सरोज राठी, महिला विकास निगम की पूर्व चैयरमैन सुनीता चैहान, पूर्व चैयरमैन मनीष शर्मा नंबरदार, अनिल शर्मा मातनहेल, कमलेश अत्री, महिपाल यादव, हरिप्रकाश यादव, मनीष बंसल, जिला पार्षद प्रतिनिधि वीरभान के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम रविंद्र यादव,एसीपी अनिल कुमार,सीएमओ डा जया माला सहित संबंधित अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया
झज्जर, 24 मई, अभीतक:- शनिवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया यह यात्रा पाटोदा गांव से शुरू होकर शहीद श्री जितेंद्र यादव के स्मारक स्थल तक निकाली गई। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैनिकों की वीरता को सलाम करने के लिए निकाली गई। इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्र छात्राएं शामिल हुए। बच्चों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाएं जिससे वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने शहिद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। और उन्होंने बताया कि भारत के ऐतिहासिक ऑपरेशन सिंदूर ने चार दिन में आतंक के आकाओं को नेस्तनाबूद कर दिया। पाकिस्तान की सरजमीं पर मौजूद आतंक के ठिकानों पर हमला ही नहीं हुआ, बल्कि उसके 11 एयरबेस भी ध्वस्त कर दिए। इस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तानी वायुसेना का करीब 20 प्रतिशत ढांचा तबाह हो गया। यह विजय बेहद तेज थी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी लंबी लड़ाई के नुकसान उठाए बिना हासिल की गई। हमें भी देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। और अपने सैनिकों का सम्मान करना चाहिए।

हरियाणा की होनहार बेटी हर्षिता कादयान ने CDS एग्जाम में ऑल इंडिया 3rd Rank किया हासिल!
हरियाणा की होनहार बेटी हर्षिता कादयान ने देशभर में हरियाणा का नाम रोशन करते हुए संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में ऑल इंडिया तीसरी रैंक प्राप्त की है। यह न केवल उनके परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि राज्य की बेटियों की क्षमता और शक्ति का भी सशक्त उदाहरण है। हरियाणा परिवार की ओर से हर्षिता को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
हमें गर्व है कि हमारी बहनें/बेटियां आज हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और देश सेवा के लिए अग्रसर हैं।


एल. ए. स्कूल में बच्चोँ के लिए बैग पेकिंग, टाइंग शू लेस एक्टिवी, क्लोथ फोल्डिंग, सेलिड कटिंग और शरविंग एक्टिवी का किया गया आयोजन
झज्जर, 24 मई, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में प्राइमरी विंग कक्षा तीसरी से पाँचवी के बच्चोँ के लिए बैग पेकिंग, टाइंग शू लेस एक्टिवी, क्लोथ फोल्डिंग, सेलिड कटिंग और शरविंग एक्टिवी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी टीचर नें बच्चों को यह एक्टिविटी सिखाई व बच्चोँ की प्रक्टिस करवाई। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चोँ नें इन एक्टिविटीयों से काफी कुछ सीखा जो इनके जीवन में काम आएगा। बच्चे इन कार्यों से काफी सीखेंगे। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल में समय – समय पर बच्चों की कक्षाओं के बीच में अनेकों एक्टिविटी आयोजित करवाए जाती हैं। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया नें विजेता बच्चोँ को एप्रिशिएसन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल कोडिनेटर रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव के साथ भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, एक्टिविटी टीचर रितिका ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा कर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भेंट की।

इंडो अमेरिकन स्कूल में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया
झज्जर, 24 मई, अभीतक:- शनिवार को इंडो अमेरिकन स्कूल में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मीटिंग का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, और समग्र विकास पर चर्चा करना था। स्कूल प्रशासन द्वारा विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया था, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों के बीच व्यवस्थित तरीके से संवाद संभव हो सका। मीटिंग के दौरान विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों की जानकारी दी गई, जिसे देखकर कई अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों की प्रगति से अभिभावक संतुष्ट दिखाई दिए और उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने कहा, ष्पेरेंट्स-टीचर मीटिंग बच्चों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह अवसर अभिभावकों और शिक्षकों को मिलकर छात्रों की ताकत और कमजोरियों को समझने और मिलकर समाधान निकालने का मौका देता है। उन्होंने आगे कहा कि स्कूल का उद्देश्य है कि हर विद्यार्थी सफलता की सीढ़ियां चढ़े और जीवन में श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त करे। इसके लिए केवल शिक्षकों के नहीं, बल्कि माता-पिता के सहयोग की भी महती आवश्यकता होती है।ष्पेरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई के अलावा उनकी रुचियों, व्यवहार और अन्य गतिविधियों पर भी अभिभावकों से चर्चा की।अभिभावकों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिससे यह संवाद और भी उपयोगी और सार्थक बना। इस सफल आयोजन से स्पष्ट है कि इंडो अमेरिकन स्कूल न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि छात्र-शिक्षक-अभिभावक के त्रिकोणीय संबंध को मजबूत करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

’देवालय आश्रम में रामकिशन दास महाराज धूणी तपस्या में लीन
देवालय आश्रम के महंत इंद्रदास महाराज के सानिध्य में क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए रामकिशन दास महाराज कर रहे तपस्या
जनकल्याण के लिए रामकिशन दास महाराज की 31दिवसीय धूणी तपस्या
पंच धूणी अग्नि तपस्या का है बहुत महत्व – रामकिशन दास महाराज
जो व्यक्ति पंच धूनी की परिक्रमा करता है, उसके कष्ट होते हैं दूर – इन्द्रदास महाराज
झज्जर, 24 मई, अभीतक:- शहर के सेक्टर नौ स्थित प्राचीन देवालय आश्रम के गेट पर भीषण गर्मी में आश्रम के महंत इंद्रदास महाराज के सानिध्य में रामकिशन दास महाराज की अखंड पंच धूनी अग्नि तपस्या जारी है। जिसके 13 वें दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था एवं भक्ति भाव के साथ पहुंचे, 31 दिवसीय इस तपस्या का समापन 11 जून को होगा। गर्मी के मौसम में जहां साधारण मानव का दो मिनट भी धूप में खड़ा होना परेशान कर देता हैं, वही रामकिशन दास महाराज 31 दिनों तक हर दिन सवा ग्यारह से सवा दो बजे तक अग्नि के बीच बैठकर मौन धारण कर तपस्या कर रहे है। क्षेत्र के लोगों की सुख – समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए आग उगलती गर्मी में अग्नि तपस्या कर रहे रईया डाबला गांव निवासी अलवर खैरथल रैना गिरी आश्रम के महंत श्री श्री 1008 बाबा बालक दास के शिष्य रामकिशन दास ने बताया कि अखंड पंच धूनी अग्नि तपस्या का महत्व बहुत गहरा है। तपस्या में पांच अग्नि ढेर संदेश देते हैं कि मनुष्य शरीर पांच तत्वों से बना है तथा पंच तत्वों के द्वारा इस समस्त सृष्टि का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में जब लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं तथा तापमान 42 डिग्री पार चला जाता है। गर्म हवा के थपेड़े पड़ते हैं तब संत महापुरुष मानव समाज कल्याण के लिए योग से अपने शरीर की सीमाओं के पार चले जाते हैं। देवालय आश्रम के महंत इंद्रदास महाराज ने बताया कि ज्येष्ठ मास में की गई किसी भी भक्ति का विशेष फल मिलता है। उन्होंने इस मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ मास के दौरान सभी देवी देवता पृथ्वी लोक पर विचरण करते हैं। पंच धूनी तपस्या की विशेषता हैं कि यह पांचों तत्वों से बने मानव शरीर के कारकों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पंच धूनी के चारों तरफ परिक्रमा लगाता है उसके कष्ट दूर होते हैं। तपस्या शुरू होने से पहले बाबा के पूरे शरीर और जटाओं पर गीली राख का लेप किया जाता हैं, ताकि अत्याधिक गर्मी और अग्नि की लपटों को सहन किया जा सके। रामकिशन दास महाराज का देवालय आश्रम से विशेष लगाव हैं, इसलिए उन्होंने देवालय आश्रम में धूणी तपस्या आरम्भ की है । उन्होंने बताया कि इस तपस्या की शुरुआत 12 मई से की गई है जोकि 31 दिनों तक जारी रहेगी 11 जून को तपस्या के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ व भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
श्रद्धालु कर रहे परिक्रमा
तपस्या की जानकारी मिलने के बाद झज्जर और आसपास के गांवों से श्रद्धालु प्राचीन देवालय आश्रम पहुंच रहे हैं। वे बाबा के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लेते हैं और पंच धूणी की परिक्रमा करते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी इच्छा जरूर पूरी होती है।

संशोधित आबकारी नीति लागू के अनुसार ई-टेंडरिंग शेड्यूल में बदलाव
26 मई को खुलेगा ई-टेंडर, 27 मई सायं 4 बजे होगा बंद
झज्जर, 24 मई, अभीतक:- आबकारी एवं कराधान विभाग ने वर्ष 2025-27 के लिए आबकारी नीति में संशोधन जारी किए हैं, जो अब तत्काल प्रभाव से लागू हैं। संशोधित प्रावधानों का उद्देश्य आगामी नीति वर्ष के अंतर्गत खुदरा आबकारी क्षेत्रों के आवंटन के लिए भागीदारी को बढ़ाना और बोली प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है। डीईटीसी अशोक पांचाल ने बताया कि डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए नए परिवर्तनों के मद्देनजर झज्जर जिले के लिए पहले ई-टेंडरिंग अनुसूची (22 से 23 मई 2025) संशोधित की गई। उन्होंने बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार ई-टेंडर 26 मई (सुबह 9 बजे) खोला जाएगा व 27 मई (सायं 4 बजे) ई-टेंडर बंद होगा। इसके बाद ई-बोली का मूल्यांकन 27 मई (सायं 5 बजे) होगा। उन्होंने कहा कि सभी संभावित बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्ींतलंदंजंÛण्हवअण्पद पर उपलब्ध संशोधित आबकारी नीति 2025-27 को ध्यान से पढ़ें और संशोधित नियमों और शर्तों का पालन करें। पंजीकरण और जमा करने की प्रक्रिया के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता उप आबकारी और कराधान आयुक्त (आबकारी), झज्जर के कार्यालय में उपलब्ध है।
नीति प्रावधानों में मुख्य संशोधन
डीईटीसी ने बताया कि प्रारंभिक सुरक्षा राशि में कमीरू आवंटन के दिन जमा की जाने वाली प्रारंभिक सुरक्षा राशि को बोली राशि के 3 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। समग्र सुरक्षा राशि की आवश्यकता क्षेत्र के लिए लाइसेंस शुल्क के 15 प्रतिशत से संशोधित कर कुल सुरक्षा राशि को 11 प्रतिशत कर दिया गया है। आसान कोटा उठाने की शतेंर्रू बोलीदाता अब बोली राशि का केवल 5 प्रतिशत सुरक्षा राशि के रूप में जमा करने के बाद कोटा उठाना शुरू कर सकते हैं (पहले 7 प्रतिशत)। संशोधित सुरक्षा राशि 11 प्रतिशत जमा करने पर पूर्ण कोटा उठाने का अधिकार दिया जाएगा। मासिक किस्त योजनाः लाइसेंस शुल्क का 91 प्रतिशत अब मासिक किस्त में देय है, शेष 9 प्रतिशत पॉलिसी वर्ष के अंतिम दो महीनों में जमा की गई सुरक्षा राशि से समायोजित किया जाएगा।

गांव मदाना खुर्द में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल व साथ में मौजूद डीसीपी जसलीनकौर। कार्यक्रम के दौरान स्टालों का अवलोकन करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का स्वागत करते ग्रामीण।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने गांव मदाना खुर्द में किया ग्रामीणों से सीधा संवाद
रात्रि ठहराव कार्यक्रम प्रशासनिक संकल्प का प्रतीक, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई तत्पर सुनवाई
सरकारी विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
रात्रि ठहराव कार्यक्रम प्रदेश सरकार की सार्थक पहल-बोले ग्रामीण
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गांव मदाना कलां में लाइब्रेरी का किया अवलोकन
बेरी, 24 मई, अभीतक:- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल को धरातल पर साकार करते हुए जिला प्रशासन द्वारा बेरी उपमंडल के गांव मदाना खुर्द में शुक्रवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व जिला प्रशासन से सीधे संवाद करते हुए ग्राम विकास को लेकर अपनी समस्याओं व मांगों को रखा।इस बीच एसडीएम रेणुका नांदल ने उपमण्डल प्रशासन की तरफ से डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल का स्वागत किया। उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के विजन का हिस्सा है, जिसके तहत अधिकारी स्वयं गांवों में जाकर जमीनी स्तर की समस्याओं को समझते हैं और उनका त्वरित समाधान करते हैं। डीसी ने कहा कि सरकार इस बात को लेकर पूरी तरह से सजग है कि अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। ग्रामीणों को उनके अधिकारों व सुविधाओं की पूरी जानकारी हो। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे प्रशासन से जुडकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने सुझाव भी खुलकर रखें।
रात्रि ठहराव कार्यक्रमरू निरन्तर सुशासन की तरफ बढ़ा कदम
उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि रात्रि ठहराव का आयोजन जनता से सीधे जुड़ाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। जिला प्रशासन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं से वाकिफ होता है। यह कदम सुशासन की सोच को साकार कर रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार रात्रि ठहराव का आयोजन प्रत्येक माह एक गांव में आयोजित किया जा रहा है, इस बार मदाना खुर्द गांव में कार्यक्रम का आयोजन हुआ है ताकि प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से राष्ट्रीय सुरक्षा आपदा को लेकर सिविल डिफेंस टीम से जुड़े, इसके लिए सभी उपमण्डल में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा नागरिक पंजीकरण कराएं। उन्होंने ग्रामीणों से गांव के सौंदर्य करण के लिए मिलजुल कर आगे आने का आह्वान किया।
डीसी ने अधिकारियों के साथ किया लाईब्रेरी का अवलोकन
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के उपरांत डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने गांव मदाना कलां स्थित लाइब्रेरी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगिता का है,इसमें लाइब्रेरी का विशेष महत्व है। बच्चों को किताबों से प्रेम करना चाहिए, तरक्की के दरवाजे खुलते जाएंगे। उन्होंने लाइब्रेरी में पढ़ रहे बच्चों से संवाद किया और बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। ऐब बीच सरपंच अमित कुमार ने बताया कि इस लाईब्रेरी भवन का निर्माण सभी ग्रामवासियों के सहयोग से हुआ है और लाइब्रेरी के लिए सभी प्रकार की किताबें और इंफ्रास्ट्रक्चर उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपलब्ध करवाया गया है।
यातायात नियमों का पालन करें नागरिक – डीसीपी
इस अवसर पर डीसीपी जसलीनकौर ने ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को नशा मुक्त जीवन की आवश्यकता और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्तिगत जीवन को बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों से सतर्क रहने की जरूरत है। डीसीपी ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। ऐसा होने पर तत्काल 1930 पर डायल कर शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य विभाग के कैंप में 238 से अधिक ग्रामीणों करवाया हेल्थ चैकअप
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल्स लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में 238 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसमें सामान्य जांच, रक्तचाप, मधुमेह की जांच सहित प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गईं। जिन लोगों को औषधि की जरूरत थी उन्हें जरूर औषधियां वितरण किया गया।
ग्रामीणों ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में दिखाई सक्रिय भागीदारी
गांव मदाना खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढकर भागीदारी निभाई और अपनी समस्याओं व सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। सर्व प्रथम मदाना कलां के सरपंच अमित कुमार ने ग्राम पंचायत की तरफ से मांग पत्र डीसी के समक्ष रखा। जिस पर उपायुक्त ने मांगों को सुनने के उपरांत संबंधित विभागों को तुरंत एक्शन लेते हुए मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस उपरांत ग्रामीणों ने एक-एक कर अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया व जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव नहीं था उनके लिए त्वरित आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और गहरा हुआ। ग्रामीण रविंद्र कौशिक, आनंद मदाना, अजय नारा, जोगेंद्र, प्रदीप, लालचंद, ओमप्रकाश, कविता रानी, सुनीता, सुमित्रा देवी आदि ग्रामीणों ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम को प्रदेश सरकार की अच्छी पहल बताया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के सफल आयोजन ने साबित किया कि प्रशासन जनता के बीच जाकर सीधे संवाद कर उनके हितों को प्राथमिकता देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान परिवहन विभाग के इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च द्वारा सडक सुरक्षा रथ के जरिए डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से ग्रामीणों को सडक सुरक्षा के साथ साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोकगीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सरपंच मदाना खुर्द कमला देवी, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, सीटीएम रविंद्र मलिक, एसीपी बेरी अनिल कुमार, डीआरओ प्रमोद चहल, सीएमओ डॉ जया माला, एक्सईएन (यूएचबीवीएनएल) अमित गर्ग, एक्सईएन (पीडब्लूडी) सुमित कुमार, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीआईओ अमित बंसल, डीडीए डॉ जीतेंद्र अहलावत, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ मनीष डबास, तहसीलदार सृष्टि दुहन मलिक, बीडीपीओ राजाराम, निरीक्षक सतीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पॉइलेट रौनक बिरमान को संस्कारम स्कूल की तरफ से सम्मानित
झज्जर, 24 मई, अभीतक:- संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातिवास के विद्यार्थी रौनक बिरमान जिसने हाल ही में DGCA CPL की परीक्षा पास कर शानदार सफलता हासिल की थी को स्कूल की तरफ से सम्मानित किया गया। संस्कारम ग्रुप्स के चेयरमैन डॉ महिपाल ने रौनक व उसके अभिभावकों को मंच पर सम्मानित किया। सम्मान के रूप में स्कूल द्वारा रौनक को 11000 रुपये का नकद इनाम व ट्रॉफी प्रदान की गयी। रौनक ने बच्चों के साथ अपनी परीक्षा पास करने की यात्रा और उसके अनुभवों को सांझा किया। 19 वर्षीय रौनक झज्जर जिले के संदीप कुमार बिरमान के सुपुत्र है। DGCA से कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) की परीक्षा पहले प्रयास में ही पास करके रौनक ने पायलट बनने का अपना सपना पूरा किया है जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थी रौनक कमर्शियल पायलट का लाइसेंस ले चुके हैं। रौनक ने बचपन से ही यह सपना देख रखा था कि इस मुकाम तक पहुंचना है और आज जब उसने इस मुकाम को हासिल कर लिया तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। रौनक संस्कारम स्कूल के होनहार विद्यार्थियों में से एक रहे हैं जिन्होंने बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए थे। संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ महिपाल ने रौनक व उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बाकी बच्चों को भी अपने सपनों की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हौसला हो तो कुछ भी करना मुश्किल नहीं है, फिर चाहे वो काम आपने पहले कभी नहीं किया हो तो भी आप उसे कर जाते हैं। अपनी मेहनत और संघर्ष से ही आप अपने सपने की उड़ान भर सकते हैं। पायलट की परीक्षा पास करना एक बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में संस्कारम स्कूल से और भी बच्चे पॉइलेट बनकर देश में अपना नाम करेंगे।

आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए सिविल डिफेंस कैंप का आयोजन 26 मई को दुजाना व 27 मई को ब्लॉक कार्यालय बेरी में – एसडीएम रेणुका नांदल
कैंप में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को दी जाएगी विशेष ट्रैनिंग व किए जाएंगे रजिस्ट्रेशन
बेरी, 24 मई, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा-निर्देशन में आपदा प्रबंधन तैयारियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के पंजीकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 26 मई को राजकीय महाविद्यालय दुजाना व 27 मई को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय बेरी में विशेष सिविल डिफेंस कैंप का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि सिविल डिफेंस टीम में शामिल होने के लिए पूर्व सैनिक, पूर्व पुलिस कर्मचारी, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा, रेडक्रॉस स्वयंसेवक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, महिला एवं पुरुष सभी इच्छुक नागरिक भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण हेतु प्रतिभागियों को निर्धारित कैंप स्थल पर अपना मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आईटीआई मार्कशीट (यदि कोई हो) व अन्य निर्धारित दस्तावेज साथ अवश्य लेकर आएं। पंजीकृत वॉलंटियर्स को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे किसी आपात स्थिति में प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग दे सकें।
ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा
सिविल डिफेंस टीम में शामिल होने के इच्छुक नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति ीजजचेरूध्ध्वितउे.हसमध्बट्र4न्बल्8वग्3िथ्डजू9 लिंक पर जाकर या संबंधित क्यूआर कोड स्कैन कर पंजीकरण कर सकते हैं। यह लिंक जिला प्रशासन की वेबसाइट व डीआईपीआरओ झज्जर के सोशल मीडिया पेज पर भी उपलब्ध है। नागरिक अपनी पसंद के कार्य और क्षेत्र अनुसार फॉर्म भर सकते हैं।
सिविल डिफेंस वालंटियर्स का महत्व
सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा, संकट या अन्य आपात स्थितियों में प्रशासन के सहयोगी बनते हैं। ये स्वयंसेवक राहत एवं बचाव कार्यों, ट्रैफिक प्रबंधन, जन-जागरूकता अभियानों, प्राथमिक चिकित्सा, भीड़ नियंत्रण जैसे कार्यों में मदद करते हैं। इनके प्रशिक्षण और तत्परता से आपदा के समय जनहानि को कम किया जा सकता है और आमजन तक सहायता तुरंत पहुंचाई जा सकती है। ये टीम प्रशासन और समाज के बीच एक सशक्त पुल का कार्य करती है।
एसडीएम रेणुका नांदल।

विश्व ब्रदर्स डे पर विशाल रंगोली रेखाचित्र के माध्यम से दी शुभकामनाएं
झज्जर, 24 मई, अभीतक:- गाँव भदाना की चैपाल से भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर विश्व ब्रदर्स डे के अवसर पर एक विशाल रंगोली रेखाचित्र के माध्यम से सभी को शुभकामनाएं भेंट की। मुकेश शर्मा ने बताया कि भारत में रक्षा बंधन और भाई – दूज मनाया जाता है वैसे ही पूरी दुनिया में 24 मई को हर साल ब्रदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन भाई – भाई और बहन भाई को यह खास दिन विश करते हैं। अगर आपका भी कोई बड़ा भाई है या फिर आप किसी की बहन हैं तो अपने भाई को यह दिन विश करना ना भूले भाई-भाई की ताकत होता है, दुनिया में अनेकों ऐसे उदाहरण हैं कि भाई ने भाई का साथ दिया और पूरी दुनियां के सामने एक इतिहास रच दिया। हमें अपने भाई की गलतियों को नजरअंदाज करके मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहि । इस चैपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, रमेश कौशिक, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा व अलीशा शर्मा ने मौजूद रहकर भाईचारे के साथ मिलकर रहने का संकल्प लिया।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, 30 मई अंतिम तिथि – जिला निर्वाचन अधिकारी (प.)
जिला रेवाड़ी में 22 पंच पद, एक सरपंच व एक सदस्य पंचायत समिति पद पर होंगे उप चुनाव
रेवाड़ी, 24 मई, अभीतक:- हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के जिला रेवाड़ी के विभिन्न ग्राम पंचायतों के 22 पंच पद, एक सरपंच व एक सदस्य पंचायत समिति पद पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 30 मई तक सुबह 10 बजे से लेकर सांय 3 बजे तक जारी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव का नामांकन 30 मई तक (25 मई रविवार व 29 मई राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) भर सकते हैं। इच्छुक प्रत्याशी उक्त अवधि में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन भर सकते है। उन्होंने बताया कि शनिवार 31 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार 2 जून को सांय 3 बजे तक उम्मीदवार द्वारा नामांकन वापस लिया जा सकता है और इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद रविवार, 15 जून को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना होगी और परिणाम की घोषणा की जाएगी। कहीं भी पुनरू मतदान की स्थिति बनती है तो मंगलवार 17 जून को पुनरू मतदान करवाया जाएगा और परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) ने बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने हेतु संबंधित क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जाँच, मतगणना तथा परिणाम घोषणा तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।

 

बागवानी विभाग की 7 सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में
रेवाड़ी, 24 मई, अभीतक:- हरियाणा सरकार द्वारा बागवानी विभाग की 7 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इनकी समय-सीमा निर्धारित की है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव द्वारा इस आशय की एक अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार बागवानी विभाग के अन्तर्गत हॉर्टनेट के अन्तर्गत पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने उपरान्त आवेदन की स्वीकृति, भावान्तर भरपाई योजना के तहत दावेदार द्वारा दावा प्रस्तुत के बाद प्रोत्साहन के निपटान तथा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत सक्षम प्राधिकरण से अनुमोदन उपरान्त दावे के निपटान के लिए 21 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। डीसी ने बताया कि नर्सरी फ्रूट लाइसेंस तथा नर्सरी बीज लाइसेंस 90 दिन के अन्दर प्रदान किया जाएगा। हॉर्टनेट के तहत निधि की उपलब्धता के आधार पर भौतिक सत्यापन के बाद सब्सिडी का वितरण 30 दिन के अन्दर जबकि सम्पूर्ण दस्तावेज और किसान उत्पादक संगठन के गठन की व्यवहार्यता रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद किसान उत्पादक संगठन का सूचीकरण 45 दिन के अन्दर किया जाएगा।


11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: 26 से 28 मई तक होगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग- थीम के साथ मनेगा 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
रेवाड़ी, 24 मई, अभीतक:- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग- थीम के साथ 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। उक्त आयोजन के मद्देनजर आयुष विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यवाहक जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बसंत सोनी ने बताया कि 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु आयुष विभाग द्वारा जिला में सोमवार, 26 से 28 मई तक तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय योग शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में प्रातः 6रू00 बजे से 7रू30 बजे तक किया जाएगा। यह योग प्रशिक्षण योग विशेषज्ञ डॉ. राकेश छिल्लर, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा जिला रेवाड़ी के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पीटीआई व डीपीआई को दिया जाएगा। डॉ. सोनी ने बताया कि आगामी 4 जून से 6 जून तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 12 जून से 14 जून तक जिला सहित खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारीध्कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक जनसाधारण को योग प्रशिक्षकों द्वारा स्टेडियम, खेल मैदान, व्यायामशाला या अन्य उपयुक्त स्थानों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 16 जून से 18 जून तक जिला स्तर पर मंत्रियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारीध्कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र स्टाफ एवं इच्छुक जन साधारण को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जिले के आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आबकारी नीति में संशोधन, ई-निविदा की तिथियों में परिवर्तन
रेवाड़ी, 24 मई, अभीतक:- हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2025-2027 में आबकारी नीति को 06 मई 2025 से अनुमोदित किया गया था। उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) रेवाड़ी रोहताश गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब सरकार द्वारा इस नीति में संशोधन करते हुए शराब ठेकों के सफल आबंटियों से लिए जाने वाले सुरक्षा धन की राशि को पूर्व निर्धारित 15 प्रतिशत स घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया है और ई-निविदाएं वाले दिन लिए जाने वाले सुरक्षा धन को 3 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले की ई-निविदाओं की तिथियों को भी संशोधित किया गया है। अब यह ई-निविदाएं 30 और 31 मई, 2025 को आयोजित की जाएंगी। प्राप्त ई-निविदाओं का मूल्यांकन 31 मई 2025 को सांय 5ः00 बजे रेवाड़ी उपायुक्त की अध्यक्षता में किया जायेगा।उन्होंने बताया कि जिले में शराब ठेकों की आबकारी व्यवस्था, विस्तृत प्रक्रिया तभा ई-निविदा से संबधिंत सार्वजनिक सूचनांए विभाग की ूूूण्ींतलंदंजंÛण्हवअण्पद वेबसाइट पर उपलब्ध है।

चरखी दादरी सिविल अस्पताल को हॉट लाइन से जोड़ने व सोलर सिस्टम लगाने के बाद भी समस्या का नहीं हो पाया समाधान
चरखी दादरी, 24 मई, अभीतक:- चरखी दादरी सिविल अस्पताल को हॉट लाइन से जोड़ने व सोलर सिस्टम लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों को पहले बिजली नहीं होने व बाद में पर्ची बनवाने के लिए सर्वर नहीं चलने के कारण घंटों लाइनो में लगना पड़ा। जिससे उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने समस्या के समाधान की मांग की है। सिविल अस्पताल पहुंचे सुमेर सिंह, धमेंद्र, भारत आदि ने कहा कि वे इलाज करवाने के लिए सुबह सिविल अस्पताल आए थे। पहले जहां करीब तीन घंटे का बिजली कट लगने के कारण पर्ची नहीं कट पाई वहीं बाद में सर्वर नहीं चलने के कारण इंतजार करना पड़ा।

हरियाणा के 7 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी
हिसार, 24 मई, अभीतक:- हरियाणा में मौसम बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने शनिवार को हरियाणा के 7 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे कुछ राहत भी मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (प्डक्) ने अगले चार दिन (24 से 27 मई तक) बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 24 मई को प्रदेश के 5 जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और करनाल) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। वहीं, 25 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल) में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। 26 मई को प्रदेश के 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। 27 मई को प्रदेश के 8 जिलों (कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी) में बारिश की 25 फीसदी संभावना है, जबकि 11 जिलों (मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला) में बारिश की 50 फीसदी संभावना है।
इसके अलावा तीन जिलों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
शनिवार को केरल पहुंच गया मानसून
अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब मानसून इतनी जल्दी आया है। 2009 में मानसून 9 दिन पहले पहुंचा था। वहीं, पिछले साल 30 मई को दस्तक थी। मानसून चार दिन से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर अटका था और शुक्रवार शाम आगे बढ़ा। इसके आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में भी पहुंचने की संभावना है। एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों जबकि 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत को कवर कर सकता है। आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मानसून की शुरुआत की तारीख और सीजन के दौरान कुल बारिश के बीच कोई संबंध नहीं है। इसके जल्दी या देर से पहुंचने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के अन्य हिस्सों को भी उसी तरह कवर करेगा।

छात्रा ने अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगला
चरखी दादरी, 24 मई, अभीतक:- चरखी दादरी जिले के गांव शीशवाला में 18 वर्षीय छात्रा ने अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जहर के प्रभाव से हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दादरी के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल ले जाया गया। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान 18 वर्षीय सरिता के रूप में हुई है।


राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने फिर दिया विवादित बयान
भिवानी, 24 मई, अभीतक:- पहलगाम आतंकी हमले पर अब हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव व जोश नहीं था, इसलिए 26 लोग गोली का शिकार बने। सांसद ने कहा कि पर्यटक हाथ जोड़कर मारे गए। अगर पीएम की योजना के तहत ट्रेनिंग लेते और सामना करते तो इतनी मौतें नहीं होती। वे शनिवार को भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला संगोष्ठी कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं में वीरता की भावना पैदा करने के लिए एक बहुत बड़ी योजना (अग्निवीर) चलाई। पहलगाम हमले के बाद पूरा देश महसूस कर रहा है कि अगर नरेंद्र मोदी देश के युवाओं को जो ट्रेनिंग देना चाहते हैं, वह ट्रेनिंग यात्रियों के पास होती तो 3 आतंकवादी 26 लोगों को नहीं मार पाते। अगर यात्रियों के हाथ में लाठी, डंडा कुछ भी होता और वे चारों तरफ से आतंकवादियों की तरफ दौड़ते, तो मैं दावा करता हूं कि शायद 5 या 6 लोगों की ही जान जाती, लेकिन तीनों आतंकवादी भी मारे जाते। पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बदले में भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और च्वज्ञ में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।

श्री हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट के परिसर में घुसने तोड़ फोड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
भिवानी, 24 मई, अभीतक:- भिवानी के औद्योगिक क्षेत्र थाना ने बीते 9 मई को स्थानीय महम गेट स्थित श्री हरियाणा शेखावटी ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट के परिसर में घुसने व तोडफोड़ के साथ ट्रस्ट पर कब्जा करने का प्रयास करने व ट्रस्टियों के साथ-साथ स्टाफ के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार नामजद सहित करीब दो दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते औद्योगिक क्षेत्र थाना एसएचओ ने बताया कि इस मामले में भूपेंद्र भारद्वाज, राम किशन शर्मा, विनोद धारेरू, सिलक राम शर्मा सहित 20-25 व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायकतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उपरोक्त व्यक्ति 9 मई को दोपहर करीबन 2 बजे श्री हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचारी आश्रम ट्रस्ट के परिसर में घुस आए तथा तोडफोड़ के साथ एक षड्यंत्र के तहत अतिचारी होने के नाते ट्रस्ट पर कब्जा करने की कोशिश की तथा ट्रस्टियों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वही ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. शिवशंकर भारद्वा ने कहा कि श्री हरियाणा शेखावाटी ब्रह्मचर्य आश्रम ट्रस्ट एक पंजीकृत ट्रस्ट है, जिसे ट्रस्ट के संस्थापक स्व. विद्या मार्तंड पंडित सीता राम शास्त्री द्वारा बनाया गया था। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थान चलाए जा रहे है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस ट्रस्ट पर कब्जा करने के प्रयास कर वर्तमान ट्रस्टियों के खिलाफ षडयंत्र रच रहे है तथा 9 मई को हुई वारदात उसी षडयंत्र के तहत की गई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकें।


सामाजिक-आर्थिक आधार पर 10 नंबर बोनस के रूप में देकर सरकारी नौकरी पर भर्ती को कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने पर प्रतिक्रिया
बीजेपी ने हजारों लोगों का भविष्य पूरी तरह से अंधकार में डूबो दिया है – रामपाल माजरा
बीजेपी झूठ बोलकर लोगों से वोट लेती है और बदले में भोले भाले लोगों को सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार उपहार स्वरूप देती है
चंडीगढ़, 24 मई, अभीतक:- इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बीजेपी सरकार द्वारा सामाजिक-आर्थिक आधार पर 10 नंबर बोनस के रूप में देकर सरकारी नौकरी पर भर्ती को कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट ने यह कह कर भर्ती को रद्द किया है कि इसमें नौकरी पाने वालों की कोई गलती नहीं है बल्कि बीजेपी सरकार ने सामाजिक-आर्थिक आधार पर अतिरिक्त अंक देने वाला नियम ही गलत बनाया है। कोर्ट ने इन अंकों को अवैध ठहराया और कहा कि चयन प्रक्रिया में जानबूझ कर कमियां छोड़ी गई। रामपाल माजरा ने कहा कि बीजेपी सरकार की नौकरी देने की मंशा कभी थी ही नहीं। बीजेपी ने चुनाव में प्रदेश के लोगों से वादा किया था कि 2 लाख पक्की नौकरी देंगे लेकिन कोर्ट ने ही इनकी पोल खोल कर रख दी है। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए नौकरी देने के नाम पर वोट ले लिए। अब उन लोगों के साथ इतना बड़ा धोखा बीजेपी सरकार ने किया है कि लगभग 30 हजार लोगों का भविष्य पूरी तरह से अंधकार में डूब गया है। बीजेपी बहुत ही झूठी पार्टी है जो सिर्फ झूठ और जुमले लोगों को देते हैं। बीजेपी झूठ बोलकर लोगों से वोट लेती है और बदले में भोले भाले लोगों को सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार उपहार स्वरूप देती है। इतना ही नहीं बीजेपी ने लगभग 95 प्रतिशत गजेटेड पदों पर हरियाणा से बाहर के लोगों को भर्ती किया है और ऐसा करके प्रदेश के योग्य युवाओं के साथ न केवल धोखा किया है बल्कि प्रदेश के युवाओं को इस लायक भी नहीं समझा है कि गजेटेड पदों पर भर्ती किया जाए।

 

गोदाम कीपर धीरज कुमार से 35000 नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार                                                                                                                                                                                                           अम्बाला, 24 मई, अभीतक:- एसीबी अम्बाला द्वारा कल दिनांक 23.05.2025 को आरोपी धीरज कुमार, गोदाम कीपर, हरियाणा एग्रो फर्टीलाईजर एण्ड कैमीकल शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र के विरूद्व चालान धारा 7ए 13 य1द्ध बी सहपठित 13य2द्ध पी.सी. एक्ट, 1988 के तहत माननीय न्यायालय, कुरूक्षेत्र में दिया गया। मामला यह था कि शिकायतकर्ता ने एसीबी अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह आगम राईस मिल ठोल, जिला कुरुक्षेत्र में बतौर मुन्शी का कार्य कर रहा है। उसका कार्य राईस मिल से चावल के स्टाक को हरियाणा एग्रो के गोदाम में भण्डारण करवाने का है। आगम राईस मिल ठोल के वर्ष 2022-2023 के चावल स्टाक कोे भण्डारण करने की एवज में धीरज कुमार, गोदाम कीपर, हरियाणा एग्रो फर्टीलाईजर एण्ड कैमीकल शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र उससे 35,000ध्- रुपये (पैंतीस हजार) की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी अम्बाला द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी धीरज कुमार उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 35000ध्-रू. (पैंतीस हजार) नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 4 दिनांक 30.1.2024 धारा 7 पी.सी. एक्ट, 1988 के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में दर्ज किया गया था।

हरियाणा की महिलाओं की बल्ले-बल्ले, सरकार ने 7 हजार महिलाओं का कर्ज किया माफ
चंडीगढ, 24 मई, अभीतक:- हरियाणा की महिलाओं को सैनी सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिए गए लोन में राहत दी है। महिला विास निगम से लोन लेने वाली 7,305 महिलाओं का 6 करोड़ 63 लाख रुपए बकाया लोन माफ कर दिया है। इसमें 3 करोड़ 82 लाख रुपये मूल राशि और 2 करोड़ 81 लाख रुपये ब्याज शामिल है। सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फैसला लिया है। महिला विकास निगम को वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए यह पूरी राशि महिला एवं बाल विकास विभाग देगा। विभाग के अनुसार 30 जून 2024 तक लोन नहीं चुका पाने वाली महिलाओं का बकाया लोन माफ कर दिया गया है।
डेढ़ लाख तक का मिलता है लोन
महिलाओं को महिला एवं बाल विकास निगम आत्मनिर्भर बनने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये का लोन देता है। यह लोन सिलाई-कढ़ाई, किराने की दुकान, रेडीमेड गारमेंट्स, स्टेशनरी, बुटीक और जनरल स्टोर जैसे कामों के लिए दिया जाता है। जिन महिलाओं की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है और परिवार में कोई आयकर दाता नहीं है, वे इस स्कीम का लाभ उठा सकती हैं।
लोन पर सब्सिडी देती है सरकार
सरकार अनुसूचित जाति की महिलाओं को 25 हजार रुपये और अन्य महिलाओं को 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी देती है। बाकी राशि सहकारी बैंकों से लोन के तौर पर मिलती है। महिला बाल विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना से कई महिलाओं को फायदा हुआ है और वे अपना बिजनेस अच्छे से चला रही हैं।


हरियाणा में फर्जी मार्कशीट से कराया एनरोलमेंट, नूंह के 11 छात्रों पर एफआईआर
भिवानी, 24 मई, अभीतक:-हरियाणा में 10वीं कक्षा की फर्जी मार्कशीट के आधार पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में एनरोलमेंट कराया गया। शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 5 साल बाद कार्रवाई की गई है। नूंह में इस फर्जीवाड़े में लिप्त मिले 11 विद्यार्थियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इनके अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्ड से लिए गए प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। साथ ही अब कुछ निजी स्कूलों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड के तत्कालीन सचिव की ओर से पुलिस महानिदेशक (अपराध) पंचकूला को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2020-21 में कोरोना काल के समय बेसिक, माध्यमिक से लेकर उच्च शिक्षा में पहली बार कई कक्षाओं में छात्राओं को बगैर परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रोन्नति मिली। इसी का फायदा उठाते हुए प्रदेश के कुछ छात्रों द्वारा अन्य राज्यों के बोर्डों से दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र लेकर अप्रैलदृ2021 की परीक्षा में सम्मिलित हुए। पात्रता संबंधित दस्तावेजों की जब जांच की गई तो पाया गया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा के समकक्ष नहीं है। जो प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। प्रदेश के ऐसे कुल 92 स्कूल के 129 छात्रों ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एनरोलमेंट कराया था। तत्कालीन बोर्ड सचिव कृष्ण की शिकायत के मुताबिक मोहम्मद साहिल ने इंदिरा गांधी बोर्ड ऑफ स्कूल दिल्ली से प्रमाण पत्र प्राप्त कर श्रेणी शिक्षा निकेतन स्कूल खेड़ला में एडमिशन लिया। सादिक ने उर्दू एजुकेशन बोर्ड नई दिल्ली से प्रमाण पत्र प्राप्त कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका में दाखिला कराया। जाबिद, इमरान, औसामा बिलादेन और आकिफ हुसैन ने इंदिरा गांधी बोर्ड ऑफ हाई स्कूल इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन दिल्ली से फर्जी प्रमाण पत्र प्राप्त कर यासीनखान मेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एडमिशन लिया। गायत्री और शगुन परमार ने फर्जी झारखंड स्टेट बोर्ड रांची से प्रमाण पत्र हासिल कर तावडू के चंद्रावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला लिया। शिक्षा विभाग वर्ष 2020दृ21 में कोरोना काल के समय बिना परीक्षा दिए सभी छात्रों को पास कर दिया गया था। वहीं जब उक्त छात्रों की जांच की गई तो प्रदेश के ऐसे 129 छात्रों के रिजल्ट को रोक दिया गया। वहीं ऐसे स्कूलों पर भी एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। बोर्ड सचिव द्वारा कहा गया था कि कुछ संस्थाएं मोटा पैसा लेकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। जिनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।

चोट मार कर मोबाइल फोन और पैसे छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 24 मई, अभीतक:- शहर बहादुरगढ़ के क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा करते हुए चोट मारने और मोबाइल फोन व नगदी छीन कर ले जाने के मामले में थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक दिनकर यादव ने बताया कि अनिल निवासी गोधड़ी ने शिकायत देते हुए बताया कि 6 फरवरी 2023 को वह अपने दोस्त के पास आया हुआ था तभी कुछ लड़कों ने घर के अंदर जाकर मेरे और मेरे दोस्त के ऊपर हमला कर दिया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोमबीर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित निवासी मिर्चपुर हिसार के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अवैध देसी पिस्तौल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 24 मई, अभीतक:- स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम ने थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से एक अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि नीरज निवासी सुहरा अवैध हथियार लिए हुए सराये औरंगाबाद मोड बहादुरगढ़ के पास खड़ा है। स्पेशल स्टॉफ झज्जर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू करके उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *