Haryana Abhitak News 26/05/25

औमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव, भाजपा

पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत बना संसार की चैथी बड़ी अर्थव्यवस्था – धनखड़
धनखड़ ने सभी भारतवासियों को संसार की चैथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने दी बधाई
वैज्ञानिकों, उत्पादकों, किसानों, श्रमिकों सहित हर भारतीय का अहम योगदान -बोले धनखड़
अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे, जल्द जर्मनी को भी पछाड़ देगा भारत
झज्जर, 26 मई, अभीतक:- जापान को पीछे छोड़ते हुए भारत संसार की चैथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए हर देशवासी बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 4.187 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ चैथे पायदान पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि भारत अगले तीन चार साल में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत की अर्थव्यवस्था के सामने अमेरिका, चीन और जर्मनी ही अब आगे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रिलियन का अर्थ है 10 खरब यानी एक लाख करोड़ होता है। हमारी अर्थ व्यवस्था अब चार लाख 18 हजार 700 करोड़ अमेरिकी डॉलर की हो गई है अर्थात 356 लाख दस हजार 435 करोड़ रूपये की हो गई है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का डंका अब फिर से पूरी दुनिया में बजने लगा है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए अभी माहौल अच्छा है। देश की आर्थिक स्थिति मजबूत है। आने वाले कुछ वर्षो में जर्मनी को भी पीछे छोड़ देंगे।
6.8 प्रतिशत रह सकती है जीडीपी ग्रोथ रेट
धनखड़ ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 की चैथी तिमाही में देश की ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रह सकती है। इसका मतलब है कि देश की इकोनॉमी इस दौरान तेजी से बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के पीछे खेती-किसानी, होटल, परिवहन और निर्माण जैसे क्षेत्रों का मजबूत प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों की खरीदारी बढ़ी है जिससे खपत के मोर्चे पर मजबूती मिली है।
निवेश का हब बनकर उभर रहा है भारत
धनखड़ ने कहा कि टैरिफ वॉर जैसे नेरेटिव भी भारत की अर्थव्यवस्था को रोक नहीं पा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की छवि दुनिया में एक परिपक्व और मजबूत राष्ट्र के रूप में हुई है। निश्चित रूप से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनकर उभरेगा और दुनिया की अव्वल अर्थ व्यवस्थाओं में से एक होगा।


शिक्षा साधना से ही होता है बोर्ड टॉप-डॉक्टर पवन शर्मा
संस्कार विश्वविद्यालय पाटोदा के चांसलर डॉ महीपाल यादव की उपस्थिति रही गरिमामयी
झज्जर, 26 मई, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में प्रथम स्थान पाना आसान काम नहीं है। यह सब एक लंबी शिक्षा साधना से ही संभव होता है, जिसमें परिवार, स्कूल और उस गांव का विशेष योगदान होता है। अतः इस सफलता में माजरा गांव के शिक्षा माहौल का सबसे बड़ा हाथ है। किसी समाज की तरक्की वहां के स्कूल से होती हैं।देश का धन बैंको में नहीं बल्कि स्कूलों में होता है। सीआर स्कूल छोटू राम के समाज उत्थान मिशन को साकार कर रहा है। यहां के प्रथम तीन स्थानों पर एक नहीं तीन-तीन लड़कियों ने स्थान पाया है। वैसे भी स्कूल की योग्यता सूची ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की गरिमा को बढ़ाया है।इसलिए सफलता का जश्न मनाने के लिए मैं आप लोगों के बीच आया हूं ।इस ऐतिहासिक अवसर पर स्कूल प्रबंधन व स्कूल स्टाफ को बधाई देता हूं। ये उद्गार सीआर स्कूल में छात्र सम्मान समारोह में अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर पवन शर्मा ने व्यक्त किए। डॉ पवन शर्मा ने कहा कि यहां का शिक्षा प्रबंधन टैगोर के शिक्षा निकेतन से कम नहीं है यही कारण है कि पिछले तीन दशकों से शिक्षा सेवा के क्षेत्र में यह संस्था इस इलाके की निष्ठापूर्वक सेवा कर रही है। सीआर संस्था का शिक्षा मिशन अनुकरणीय है।बोर्ड की परीक्षा में स्कूल के एक नहीं, दो-दो बच्चियों ने प्रथम स्थान पाया है तथा बोर्ड के योग्य सूची में सीआर स्कूल का डंका बजाया है।मैं इसके लिए तानियां, रोमा, इशू व अन्य छात्र-छात्राओं के अभिभावकों व स्कूल स्टाफ को शिक्षा बोर्ड व शिक्षा विभाग की ओर से शुभकामनाएं देने आया हूं। यह स्कूल वास्तव में सेंटर आफ एक्सीलेंस है इसके लिए इस स्कूल की प्रबंधन तकनीको कोअन्य स्कूलों द्वारा अपनाने की जरूरत है। संस्कारम विश्वविद्यालय के चांसलर डॉक्टर महीपाल यादव ने कहा कि ये झज्जर जिले के लिए ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात है। एक ग्रामीण परिवेश के लड़के लड़कियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में उत्कृष्ट स्थान पाया है। मैं इन शिक्षा प्रतिभाओं व उनके अध्यापकों को का हार्दिक बधाई देता हूं। इस संस्था को शुभकामनाएं देता हूं कि ये दिन दुगनी रात चैगुनी तरक्की करें। छात्र सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर पवन यादव ने कहा कि सीआर स्कूल ने शैक्षिक उपलब्धियों में ही प्रथम स्थान नहीं पाया अपितु कन्या शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रतिमान गढ़ने का काम किया है।इसके लिए छोटू राम शिक्षा समिति व स्कूल स्टाफ बधाई का पात्र है। अन्य शिक्षा संस्थानों को भी इस संस्था से सीख लेने की जरूरत है। समाज व राष्ट्र के उत्थान में शिक्षा की महती आवश्यकता है। संस्था के निदेशक जय भगवान कादयान छात्रकाल से ही शिक्षा प्रबंधन के महारथी रहे हैं। उन्होंने शिक्षा प्रबंधन के नुस्खे से समाज व राष्ट्र की सेवा की है। वह हमारे साथ पढ़े हैं तथा इनका छात्र काल से ही शिक्षा प्रबंधन उच्च कोटि का रहा है। अतः मैं इनके शिक्षा प्रबंधन के जज्बे को सलाम करता हूं। वास्तव में इन्होंने सीआर संस्था के माध्यम से राष्ट्रोत्थान में अतुलनीय योगदान दिया है। मैं इस संस्था से शुरू से जुङा हूं। यहां का माहौल उत्कृष्ट विश्वविद्यालय से किसी भी सूरत में कम नहीं है। मैं तानिया,रोमा, इशू व अन्य प्रतिभावान छात्र छात्राओं को बधाई देता हूं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। यहां के बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओ में उच्च स्थान पाकर सिविल व सैन्य प्रशासनिक ढांचे में इस संस्था की स्वर्णिम उपस्थिति दर्ज कराई है। स्कूल के निदेशक जयभगवान ने छात्र सम्मान समारोह में पधारी जनता व प्रशासनिक हस्तियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने शिक्षा सेवा के मिशन में समाज की भागीदारी के लिए अभिभावकों व जनता का भर व्यक्त किया। उन्होंने गांव के उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों का इतिहास बताते हुए कहा कि इसी गांव के प्रिंसिपल हुकम सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी लाहौर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था तथा उन्होंने उच्चत्तर शिक्षा के प्रचार प्रसार में अतुलनीय भूमिका निभाई थी। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके है।इसी प्रकार इसी गांव की होनहार छात्रा सुरेश ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था तथा इस विश्वविद्यालय के छात्र रहे डॉक्टर संजय ने भी यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया जो अब रसायन विज्ञान के विख्याखाता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अन्य सैन्य परीक्षाओं में यहां के प्रतिभावान नौजवानों ने अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। अतः शिक्षा क्षेत्र में इस गांव का योगदान बहुत ही स्मरणीय रहा है। स्कूल की प्राचार्या सुनीता कादयान ने सीआर संस्था की उपलब्धियों का स्वर्णिम खाका पेश किया, जिसका जनता ने करतल ध्वनियों से अभिवादन किया। झज्जर के जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने कहा कि सीआर स्कूल ने जिला शिक्षा विभाग को गौरवान्वित करने का काम किया है। इस संस्था पर पूरे जिला प्रशासन को गर्व है। वीरेंद्र कुमार मलिक ने कहा कि शिक्षा दान के क्षेत्र में सीआर स्कूल की भूमिका बहुत ही सराहनीय है। छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बेरी रमेश चैहान ने कहा कि सीआर स्कूल के छात्र और छात्राएं बधाई के पात्र हैं। गांव के सरपंच विनोद कुमार व सरपंच प्रति निधि नीरज ने इस सम्मान समारोह को मील का पत्थर बनाने में योगदान दिया। यह समारोह भावी पीढ़ी के लिए बहुत ही प्रेरणादाई रहेगा।जब तानिया,रोमा, इश्यू व अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा था तो जनता करतल ध्वनियों व जयघोषों से अभिवादन कर रही थी उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी सीआर संस्था व जनता ने अभिवादित किया। कादयान खाप के प्रधान देवेन्द्र उर्फ बिल्लू पहलवान, माजरा रोहतक रेजिडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक आशीष कादयान,बिसाहन के सरपंच इंद्रजीत सुहाग, समाजसेवी राजबीर डबास, सुखचंद कादयान, प्रशान्त कादयान, डॉक्टर संजय, सूबेदार चरणसिंह, सतनारायण जांगङा, सतबीर सिंह एसडीओ व अन्य महानुभावों ने इन होनहार छात्राओ को नोटों की माला से सम्मानित किया। इसके साथ ही पंडाल से महिला और पुरुषों का सम्मान करने का ताता लग गया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर और फूल बरसाकर इन शिक्षा प्रतिभाओं का स्वागत किया। वहीं यह समारोह स्कूल में आधी रात तक चला।इसके बाद गांव की गलियों और चोराहो पर पूरी रात भर जश्न मनाया गया क्योंकि यह इस गांव के इतिहास में सबसे बड़ी शैक्षिक उपलब्धि है। घी के दीए जलाकर दिवाली मनाई गई और इस शिक्षा सामान समारोह को एक त्यौहार के रूप में मनाया गया। इस मौके पर खाप प्रतिनिधि व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और शिक्षा सेवा से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। ऐसे समारोहो से छात्र- छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने की प्रेरणा मिलती रहेगी ऐसा वहां पधारे आम अभिभावको का मत था। समारोह की खास बात यह थी कि इसमें प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ-साथ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व चांसलर तक इस समारोह में शरीक हुए। इस मौके पर देवेंद्र उर्फ बीलू पहलवान, प्रोफेसर कुलताज सिंह, समंद्र कौशिक, सरपंचगण व सैकड़ो समाज के अग्रणी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समारोह की झलकियां
इस समारोह में इस गांव के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रिंसिपल हुकम सिंह को श्रध्दा सुमन अर्पित किए। जिन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी लाहौर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्टर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं तथा महाविद्यालय शिक्षा में हरियाणा में उनका सबसे बड़ा योगदान है। उस शिक्षा विभूति को सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सेवानिवृत्ति उप मंडल शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने डॉक्टर पवन शर्मा व अन्य अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
सीआर स्कूल के छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आदर्श प्रस्तुत या देकर समां बांधा।
होनहार छात्राओ को बहुमूल्य उपहार से लेकर स्कूटी तक इनाम स्वरूप भेंट किए गए।
माजरा गांव की सैन्य उपलब्धियो और खेल करिश्मो को भी वक्ताओं ने समय-समय पर याद दिलाने का सफल प्रयास किया।
पूरा पांडाल स्रोताओं से खचाखच भरा हुआ था जो आधी रात तक जमे रहे।
गांव में जश्न मनाने का सिलसिला पूरी रात तक चलता रहा।
कादयान खाप, अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने इस छात्र सम्मान समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस समारोह में साथ लगते चरखी दादरी, रोहतक व झज्जर जिले की शिक्षा संस्थानों व शिक्षा प्रेमियों ने भाग लिया।
समारोह में मंच से लेकर पंडाल तक अनुशासन बङा ही अनुकरणीय था।
उपस्थिति के हिसाब से यह सम्मान समारोह प्रदेश स्तरीय था,जिसकी मीडिया कवरेज राष्ट्रीय वअंतरराष्ट्रीय चैनलों पर लाइव चलती रही।
संस्कारम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर महिपाल यादव समारोह के आकर्षण के केंद्र बने रहे।

सिंचाई विभाग के प्रोजेट्स का निरीक्षण करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्ट्स पर प्रशासन का फोकसडी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने किया फील्ड निरीक्षण
बाढ़ नियंत्रण उपायों व सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति पर रिपोर्ट तलब
झज्जर, 26 मई, अभीतक:- जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल बाढ़ नियंत्रण उपायों से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रगति, ड्रेन व जल निकासी नालों के सफाई कार्यों को लेकर लगातार फील्ड में निरीक्षण कर रहे हैं। डीसी सोमवार को झज्जर एसटीपी, तलाव रोड बायपास, छुछकवास, मारौत माइनर, मातनहेल सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया और सिंचाई विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते रिपोर्ट तलब की। उन्होंने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता भी जांची। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि आगामी बरसाती सीजन में जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो। डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाई गई रणनीति को धरातल पर साकार करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से फील्ड विजिट कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। इस दौरान डीआरओ प्रमोद चहल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई आज (27 मई को)
झज्जर, 26 मई, अभीतक:- बिजली उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज (27 मई मंगलवार को) सुबह 11 बजे से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन किया जाएगा। फोरम का आयोजन बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ऑप्रेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। इसी दौरान बिजली अदालत का भी आयोजन भी होगा जो सुबह 11 से 1 बजे तक होगा। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता के फैसले से संतुष्ट नहीं है, तो वह चेयरमैन एवं अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है।

समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

समाधान शिविर बना जन विश्वास का प्रतीकः डीसी
समाधान शिविर में समस्याओं का हो रहा समाधान, बढ़ रही जनभागीदारी
तत्काल सुनवाई और कार्रवाई का मंच बना समाधान शिविर
समाधान शिविर में 20 शिकायतें हुई दर्ज
झज्जर, 26 मई, अभीतक:- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशन में जन समस्याओं के प्रभावी व त्वरित समाधान के लिए आयोजित हो रहे समाधान शिविर जन सरोकार की बड़ी पहचान बनते जा रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें राहत दी जा रही है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। कई मामलों में डीसी ने शिविर के दौरान ही रिपोर्ट तलब करते हुए मामले में यथाशीघ्र समाधान करने के लिए कहा। जिला स्तरीय शिविर में 20 शिकायतें दर्ज हुई। शिविर में विभिन्न गांवों और शहर से आए नागरिकों ने पानी, बिजली, सड़क, पेंशन, राजस्व, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। ये शिविर केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि समाधान की प्रभावी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर शिकायत को संवेदनशीलता से लें और निश्चित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करें जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती गई, तो कार्रवाई तय होगी।

जिला परिवेदना समिति की बैठक स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि
झज्जर, 26 मई, अभीतक:- सीटीएम रविंद्र मलिक ने बताया कि हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में नागरिक शिकायतों के स्थाई समाधान हेतु 27 मई को प्रस्तावित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

जिले में नहीं पनपने दी जाएगी अवैध कॉलोनियां – डीसी
डीटीपी ने अवैध कॉलोनियों में बीते माह 19 निर्माण किए ध्वस्त, 4 एफआईआर दर्ज
झज्जर, 26 मई, अभीतक:- उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। शहर के योजनाबद्ध विकास में बाधा बनने वाली अवैध कॉलोनियों को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा। यह निर्देश उपायुक्त ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक में दिए, जिसमें जिले में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) मनीष दहिया ने बताया कि अप्रैल माह में 8 निर्धारित योजनाओं पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण तोड़े गए।, जबकि 11 पुरानी कॉलोनियों में दोबारा किए जा रहे अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। इसके अलावा 5 नई कॉलोनियों में भी अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। डीटीपी ने जानकारी दी कि बीते महीने में 4 मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है, ताकि अवैध कॉलोनी बसाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर नजर रखें व सूचना ऐसी सूचना मिलते ही तुरंत डीटीपी के साथ मिलकर कार्रवाई करें। अवैध कॉलोनियों के कारण सरकार को राजस्व की हानि होती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जैसे ही अवैध निर्माण की सूचना मिले, फौरन मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए और निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मीटिंग में एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, सीटीएम रविंद्र मलिक, एसीपी अनिरुद्ध चैहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नागरिकों से अपील दृ अवैध कॉलोनियों में न करें प्रॉपर्टी की खरीद- फरोख्त
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्लॉट या मकान की खरीद से पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी सरकार से स्वीकृत है या नहीं। अवैध कॉलोनी में प्रॉपर्टी खरीदने से भविष्य में कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाई बीमा योजना का लाभ जारी रखने के लिए खातों में रखें प्रीमियम राशि – डीसी
31 मई तक खातों से कटेगा बीमा प्रीमियम, डीसी ने की बीमा धारकों से की अपील
जिले में पीएमएसबीवाई के 3 लाख 29 हजार 157 तथा पीएमजेजेबीवाई के 1 लाख 29 हजार 256 लाभार्थी
झज्जर, 26 मई, अभीतक:- उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) का लाभ लेने वाले सभी बीमाधारकों से अपने बैंक खातों में प्रीमियम राशि अवश्य बनाए रखने का आह्वान किया है। ताकि 31 मई के लिए बीमा प्रीमियम की ऑटो डेबिट प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके और सामाजिक सुरक्षा के तहत बीमा योजना लाभ मिल सके। एलडीएम विजय सिंह ने बताया कि यदि खाताधारक के खाते में निर्धारित प्रीमियम राशि नहीं होगी, तो संबंधित बीमा स्वतः नवीनीकृत नहीं होगा, जिससे उन्हें आगामी वर्ष में बीमा का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में पीएमएसबीवाई के 3 लाख 29 हजार 157 तथा पीएमजेजेबीवाई के 1 लाख 29 हजार 256 लाभार्थी हैं, जिनके खातों से 31 मई तक बीमा शुल्क कटने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे में बीमा धारकों को चाहिए कि वे समय रहते अपने खातों में प्रीमियम के अनुरूप राशि सुनिश्चित करें।
बीमा योजनाओं से जुड़ें, आर्थिक सुरक्षा पाएं
उपायुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया कि सरकार की इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर स्वयं और अपने परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करें। बीमा योजना में नामांकन या नवीनीकरण के लिए नागरिक निकटतम बैंक शाखा या बैंक के बीसी (बिजनेस कोरेस्पॉन्डेंट) एजेंट से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सरल है और बैंक खातों से प्रीमियम की ऑटो डेबिट सुविधा उपलब्ध है।
बीमा योजनाओं का लाभ
एलडीएम ने बताया कि पीएमएसबीवाई के तहत 18 से 70 वर्ष की आयु के नागरिकों को केवल 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम में 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है, जबकि पीएमजेजेबीवाई योजना के अंतर्गत 18 से 50 वर्ष की आयु के नागरिक 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम में स्वाभाविक अथवा दुर्घटनावश मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं।

उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

बहादुरगढ़ आईटीआई में 700 सीटों पर होगा दाखिला, 6 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
तकनीकी कौशल हासिल कर जीवन संवारे युवाः डीसी
बहादुरगढ़, 26 मई, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न रोजगार उन्मुखी कोर्स संचालित किए जा रहे है जिनके द्वारा युवा अपनी रुचि के अनुसार कौशल विकसित कर जीवन में रोजगार हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया 6 जून से आरंभ हो रही है। बहादुरगढ़ स्थित राजकीय आईटीआई की प्राचार्या ने बताया कि विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों में कुल 700 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। आईटीआई में 8वीं, 10वीं एवं 12वीं पास आउट छात्र विभिन्न व्यवसायों में दाखिला ले सकते हैं। इच्छुक छात्र आईटीआई में दाखिला लेकर अपने कौशल को विकसित कर उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। दाखिले के लिए आवेदन विभाग की वेबसाइट ूूूण्ंकउपेेपवदेण्पजपींतलंदंण्हवअण्पद पर 6 जून से 20 जून तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
वेबसाइट पर विजिट करते रहें
प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को देखते रहें और निर्धारित तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। छात्रों को आवेदन के समय अपना ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देशों, विवरण पत्रिका, संस्थानों की सूची एवं संस्थानवार सीटों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

बहादुरगढ़ में आज (27 मई) लगेगी बिजली अदालत,उपभोक्ताओ की सुनी जाएंगी समस्याएं
बहादुरगढ़, 26 मई, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बहादुरगढ़ डिवीजन के उपभोक्ताओं की बिजली और बिल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आज (27 मई, मंगलवार को) कार्यकारी अभियंता, प्रवर्तन परिमंडल, यूएचबीवीएन बहादुरगढ़ के कार्यालय में बिजली अदालत लगेगी। मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा,जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों का निदान किया जाएगा। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सिटी-1 सब-डिवीजन बहादुरगढ़, सिटी-प्प् सब-डिवीजन बहादुरगढ़, सब-अर्बन सब-डिवीजन बहादुरगढ़, लाइन पार सब-डिवीजन बहादुरगढ़ एवं सब-डिवीजन बुपनिया क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली और बिल संबंधी समस्याओं (बिजली चोरी को छोड़कर) मामलों की सुनवाई होगी। बिजली अदालत में चेयरमैन, कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिवीजन बहादुरगढ़ द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना जाएगा और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता उपमंडल अभियंता के निर्णय से असंतुष्ट रहता है, तो वह अपनी शिकायत को चेयरमैन के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

छात्रों को व्यावसायिक मार्गदर्शन देते हुए जिला रोजगार अधिकारी।

रोजगार विभाग ने खेड़ी खुमार में छात्रों को दिया व्यावसायिक मार्गदर्शन
स्व-रोजगार और करियर विकल्पों की दी जानकारी
योग्यता व रुचि के अनुसार करियर का चुनाव करें छात्र
झज्जर, 26 मई, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा-निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी खुमार में छात्रों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सहायक रोजगार अधिकारी सुनीता कुमारी उपस्थित रही। उन्होंने युवाओं को विभिन्न व्यवसायों में करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी और उन्हें दो क्षेत्रों में दक्ष बनने हेतु मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को उनकी योग्यता, रुचि और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार सही करियर का चुनाव करने की जानकारी दी गई। साथ ही, जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकरण प्रक्रिया, जॉब फेयर में भागीदारी तथा तकनीकी शिक्षा और स्व-रोजगार के अवसरों से भी छात्रों को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया गया कि उचित मार्गदर्शन और योजना से वे न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से दूसरों के लिए भी अवसर पैदा कर सकते हैं।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहे उपस्थित
चंडीगढ़,, 26 मई, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोमवार को राजभवन में आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव व नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त श्री टीवीएसएन प्रसाद (आईएएस सेवानिवृत्त) को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही, चार नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों- श्री अमरजीत सिंह (एचसीएस सेवानिवृत्त), श्री कर्मवीर सैनी, श्रीमती नीता खेड़ा और श्री संजय मदान को भी पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की भूमिका को लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नवनियुक्त आयुक्तों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, ताकि सूचना के अधिकार को और सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डीसी अभिषेक मीणा ने बीरेंद्र सिंह द्वारा लिखित सैनिक अभिलाषा नामक पुस्तक का किया विमोचन
रेवाड़ी, 26 मई, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने बीरेंद्र सिंह द्वारा देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य अभियान आदि पर लिखित सैनिक अभिलाषा नामक पुस्तक का विमोचन किया। डीसी ने पुस्तक का विमोचन करते हुए बीरेंद्र सिंह को लेखक के रूप में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। गांव कालाका निवासी बीरेंद्र सिंह ने भारतीय सेना और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित कुछ साहित्यिक कार्य किए हैं। वह वर्तमान में दिल्ली विधानसभा के आईजीपी कार्यालय में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि साहित्य समाज का आईना है। यह समाज और साहित्य के बीच गहरे संबंध को उजागर करता है। साहित्य मानव अनुभवों, भावनाओं और समाज की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करता है। साहित्यकार अपने लेखन में समाज की विभिन्न परतों को उजागर करते हैं, जिसमें आम जीवन, संघर्ष, आशाएं और सपने शामिल होते हैं। साहित्य में समाज के विभिन्न पहलुओं का चित्रण होता है। यह समाज की अच्छाइयों और बुराइयों दोनों को प्रस्तुत करता है, जिससे पाठक समाज के विभिन्न रंगों को समझ सकते हैं।

रेवाड़ी में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में परिवादों की सुनवाई करते शहरी एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल।

 

शहरी क्षेत्र के नालों की सफाई बरसात पूर्व करने के आदेश – शहरी निकाय मंत्री
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने दी जानकारी
जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक लेने पहुंचे विपुल गोयल
21 परिवादों की सुनवाई के उपरांत 17 का किया निदान
रेवाड़ी, 26 मई, अभीतक:- हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय एवं राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा है कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में नालों व ड्रेनेज सिस्टम को नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका द्वारा साफ करवाया जा रहा है ताकि बरसात के दौरान शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या न आए। उन्होंने कहा कि सभी निकाय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए नियमित मॉनिटरिंग करने के भी आदेश विभाग की ओर से दिए गए हैं। श्री गोयल सोमवार को रेवाड़ी बाल भवन सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। परिवेदना समिति की बैठक में राजस्व एवं आपदा मंत्री ने कुल 21 परिवादों की सुनवाई की, जिनमें से 17 का मौके पर निपटारा किया गया तथा चार मामलों को लंबित रखते हुए निर्धारित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। राजस्व मंत्री के साथ बैठक में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डा. कृष्ण कुमार व कोसली से विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली तथा उपायुक्त अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा मौजूद रहे।


शासन-प्रशासन आम जनता की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध – राजस्व मंत्री विपुल गोयल
हरियाणा सरकार में राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शासन-प्रशासन आम जनता की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में जनसेवा से जुड़े कार्यों में सजगता बरतते हुए अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन प्रभावी ढंग से करें। अधिकारियों को चाहिए कि वे सरकार द्वारा लागू योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से सुनिश्चित करें। परिवेदना समिति की बैठक में सुनवाई के दौरान रेवाड़ी शहर के कंकरवाली जोहड़ पर अतिक्रमण की समस्या को लेकर रखी गई शिकायत में राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए कि तहसीलदार तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक भूमि की पैमाइश को नगर परिषद कार्यालय में जमा करवाए, जिससे कि जोहड़ की जमीन से अवैध कब्जे हटवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य की पालना करें और जो अधिकारी कार्य के प्रति उदासीन पाए जाएंगे, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गढ़ी बोलनी निवासी रेशम यादव के परिवाद जमीन अधिग्रहण की एवज में अभी तक सेक्टर चार में प्लाट नहीं दिए जाने की गुहार की गई जिस पर एचएसवीपी के संपदा अधिकारी को राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए कि हाईकोर्ट में वादी के पक्ष को मजबूती से रखा जाए ताकि उनको भूखंड मिल सके। गांव पाडला निवासी लता देवी ने बताया कि उसके घर के सामने दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। कुछ लोगों ने रास्ते को अवरूद्ध किया हुआ है। ऐसे में सुनवाई के दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि शिकायत का समाधान कर रास्ता खुलवा दिया गया है। राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए कि उक्त रास्ते को पक्का भी बनवाया जाए। गांव बुडोली निवासी कमल सिंह ने भी बरसाती पानी की निकासी ना होने तथा घर के सामने जलभराव होने की समस्या रखी। जिस पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बताया कि वहां बाकायदा सीमेंट, कंक्रीट का चेंबर बनाकर पानी निकासी का प्रबंध किया जा रहा है। इस पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ इंद्रजीत व कष्ट निवारण समिति के सदस्य भूपेंद्र गुप्ता को मौके का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को देने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस विभाग, नगर परिषद, को ऑपरेटिव सोसायटी, बिजली वितरण निगम आदि से संबंधित शिकायतें रखी गई, जिनमें राजस्व मंत्री ने प्रभावी कार्रवाई किए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार व विधायक अनिल यादव को भी उनके विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कुछ मामलों का निपटारा करवाए जाने को कहा। राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने जिला नगर आयुक्त राहुल मोदी को नियमित रूप से हर महीने नगर पार्षदों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं का समाधान करवाए जाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, प्रशिक्षु आईएएस रूहानी, नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, उदय सिंह, विजय कुमार यादव, नगराधीश प्रीति रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण व समिति के गैर सरकारी सदस्यगण मौजूद रहे।

योग दिवस के आयोजन बारे समीक्षात्मक बैठक लेते डीसी अभिषेक मीणा।

11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
डीसी अभिषेक मीणा ने योग प्रशिक्षकों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के दिए निर्देश
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग- थीम पर आधारित होगा योग दिवस – डीसी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के संबंध में डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक
रेवाड़ी, 26 मई, अभीतक:- आगामी 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए जिला व खंड स्तर पर मनाए जाने की रूपरेखा प्रभावी रूप से तैयार की जा रही है। योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मैराथन का आयोजन 19 जून को किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों तथा विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है जिसका शेड्यूल भी निर्धारित है। डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए आयोजित बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस के सफल आयोजन के लिए आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, पी.टी.आई. व डी.पी.ई को प्रातरू 6 बजे से 7.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें सभी संबंधित प्रशिक्षण लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आगामी 4 जून से 6 जून तक जिले के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं 12 जून से 14 जून तक खंड स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, पंच अन्य निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक जनसाधारण को योग प्रशिक्षकों द्वारा स्टेडियम, खेल मैदान, व्यायामशाला या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 16 जून से 18 जून तक जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों, योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 जून को जिला मुख्यालय पर योग मैराथन भी आयोजित होगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि आगामी 21 जून को एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम वाक्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि 21 जून को पूरा जिला एक साथ योग दिवस में भागीदार बन सके। डीसी ने बताया कि 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातरू 7 बजे से 8 तक योग प्रोटोकॉल अनुरूप अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तर पर राव तुलाराम स्टेडियम में मनाया जाएगा। वहीं खंड स्तर पर भी योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 20 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए पायलट रिहर्सल करवाई जाएगी। डीसी ने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योग को प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचाने के लिए सभी सरपंच,पंच, नंबरदार और ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही खेल विभाग खिलाडियों, योग विशेषज्ञों को योग दिवस में भाग लेने के लिए प्रेरित करे। शिक्षा विभाग सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों, डीपीई, पीटीआई, शिक्षकों को योग दिवस में भाग लेने के लिए अभियान चलाए। इसी प्रकार पुलिस विभाग योग दिवस व योग मैराथन के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगा।

समाधान शिविर में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए एडीसी अनुपमा अंजलि।

समाधान शिविर में एडीसी अनुपमा अंजलि ने जनसमस्याओं का किया निपटारा
एडीसी ने शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
रेवाड़ी, 26 मई, अभीतक:- सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित हुए समाधान शिविर में एडीसी अनुपमा अंजलि ने आम जन की शिकायतों का निपटारा करते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीसी के समक्ष समाधान शिविर के दौरान जल आपूर्ति, पेंशन, भूमि संबंधी विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आई, जिनको धैर्यपूर्वक सुनने के पश्चात उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निदान करने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में चल रही इस सार्थक पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रही है। एडीसी ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है, जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है, उनका ऑन द स्पॉट समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है। जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं, उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है ताकि उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। समाधान शिविर में प्रशिक्षु आईएएस रूहानी, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीएसपी विनोद शंकर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला के स्कूलों का निरीक्षण करते हुए हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य।

स्कूल के बैग का बोझ कम होगा तो होगा तनाव कम – सुमन राणा
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा व गणेश ने जिले के विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण
रेवाड़ी, 26 मई, अभीतक:- हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा व गणेश द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी व जिला बाल कल्याण समिति रेवाड़ी के साथ जिला के समर वैली पब्लिक स्कूल भांडौर, प्ले स्कूल गोलियांकी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मनेठी, आंगनवाड़ी प्ले स्कूल मनेठी में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि बच्चों के बैग उनकी उम्र व उनके वजन के हिसाब से काफी भारी है। उनके अनुसार बच्चों के नाजुक कंधों पर बस्ते का बोझ नहीं, उम्मीदों के पंख होने चाहिए। पहले से ही तेज गति से भागती जिंदगी में बच्चों पर वजनी बस्ता बढ़ता तनाव का कारण बना हुआ है। मासूम बचपन में स्कूली बस्तों का बोझ कम होने की बजाय बढ़ना चिंता का विषय है। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग व टीम ने बच्चों के मिड डे मील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पोषण भी शिक्षा के साथ संरक्षण का अहम विषय है। मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों की जागरूकता एक संरक्षण चक्र है जिसमें हर बच्चा सुरक्षित होगा, इसकी निगरानी हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग कर रहा है। आयोग ने बच्चों से संबंधित अन्य मुख्य मुद्दे जैसे प्ले ग्राउंड में बच्चों की सुरक्षा, शौचालयों में स्वच्छता आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में अनुपस्थित बच्चों पर संज्ञान लेने और उनके अभिभावकों से बातचीत करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों की शिक्षा का किसी भी प्रकार का हनन न हो।

प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 28 मई को गांव बोडिया कमालपुर में
रेवाड़ी, 26 मई, अभीतक:- जिला प्रशासन रेवाड़ी की ओर से बुधवार, 28 मई को जिला के गांव बोडिया कमालपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश प्रीति रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों की अनुपालना जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी ढंग से की जा रही है। इसी कड़ी में समाधान शिविर के साथ ही रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी निरन्तर किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुन कर उनका समाधान किया जाएगा। हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देने के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

बीजेपी सरकार ने राज्य सूचना आयुक्तों की अवैध नियुक्तियां की – रामपाल माजरा
संविधान के अनुच्छेद 319 (डी) के अनुसार जो एचपीएससी के सदस्य रह चुके हैं उनको वैधानिक पद पर नियुक्ति नहीं दी जा सकती
भूपेंद्र हुड्डा की बीजेपी से मिलीभगत का एक ताजा उदाहरण यह भी है कि बीजेपी ने जिनको असंवैधानिक होते हुए भी चुना है उसपे भूपेंद्र हुड्डा ने सहमति दी और कोई आपत्ति दर्ज नहीं की                                           चंडीगढ़, 26 मई, अभीतक:- इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बीजेपी सरकार द्वारा राज्य सूचना आयुक्त के पद पर की गई नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक नीता खेड़ा है जो 2016 से 2022 तक एचपीएससी की सदस्य रह चुकी है। संविधान के अनुच्छेद 319 (डी) के अनुसार जो एचपीएससी के सदस्य रह चुके हैं उनको वैधानिक पद पर नियुक्ति नहीं दी जा सकती। ऐसे ही कुलबीर छिकारा जो 2015 से 2021 तक एचपीएससी के सदस्य रह चुके हैं उनको भी 2023 में सूचना आयुक्त बनाया गया था उनकी नियुक्ति भी अवैध थी और उन्हें भी संविधान के अनुच्छेद 319 (डी) के अनुसार सूचना आयुक्त नहीं बनाया जा सकता था।
दूसरी प्रियंका धूपड़ है जिसके उपर बाल कल्याण समिति, भिवानी की सदस्य रहते हुए असम निवासी नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गंभीर आरोप लगे थे। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा बाल संरक्षण आयोग ने प्रियंका धूपड़ को निलंबित करने और कानूनी कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। ऐसे ही पैसों की धोखाधड़ी के एक मामले में भिवानी बार एसोसिएशन ने डी-बार भी कर दिया था। रामपाल माजरा ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा की बीजेपी से मिलीभगत का एक ताजा उदाहरण यह भी है कि बीजेपी ने जिनको असंवैधानिक होते हुए भी चुना है उसपे भूपेंद्र हुड्डा ने सहमति दी और कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। राज्य सूचना आयुक्त की चयन प्रक्रिया में सरकार के साथ साथ विपक्ष का भी एक नुमाइंदा भी होता है जो कि कांग्रेस की तरफ से भूपेंद्र हुड्डा थे। माजरा ने कहा कि राज्य सूचना आयुक्त की अवैध नियुक्तियों को तुरंत प्रभाव से रद्द करे सरकार।


अवैध घुसपैठियों को डिपोर्ट करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश की प्रशासन पूरी तरह अनुपालन बारे दिया ज्ञापन
रेवाड़ी, 26 मई, अभीतक:- विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजकुमार यादव और सुशासन सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता अनिल आर्य पाल्हावास ने प्रेस को बयान दिया कि आज विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान रेवाड़ी श्री राधे श्याम मित्तल की आढत पर राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल का बाल भवन में शिकायत निवारण बैठक के बाद आगमन हुआ। जिला रेवाड़ी के हिंदू संगठनों, भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध घुसपैठियों को डिपोर्ट करने के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी आदेश की रेवाड़ी नागरिक प्रशासन पूरी तरह अनु पालन बारे के अंतर्गत उन्हें ज्ञापन दिया गया। रेवाड़ी से बनीपुर चैक तक के 11 गांवों के सरपंचों ने पहल करके रेवाड़ी प्रशासन को आदेश पारित करने के लिए तैयार करने पर प्रशंसा की गई है। जिसमें मालिकों को किरायेदारों और कामगारों की पुलिस वेरीफिकेशन कराने के लिए बाध्यकारी किया गया है और इसकी अवहेलना करने में जो भी दोषी पाए जाएंगे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अनुसार दंड के भागीदार बनेंगे।’ ज्ञापन में मांग की गई है कि रेवाड़ी का नागरिक प्रशासन जो अभी तक सुस्त पड़ा है, को सक्रिय करके अधिक मुस्तैद बनाया जाए ताकि वह अपने स्तर पर अवैध घुसपैठियों को चिन्हित करने के लिए अपनी प्रशासनिक मशीनरी (बीएलओ, सीपीएलओ, आशा वर्कर, नंबरदार और स्थानीय स्वशासन के पंच, सरपंच और पार्षद जो सब राजनीतिक होने के कारण पब्लिक सर्वेंट है) और एजेंसियों को इसमें लगाकर इस लिए सर्वे करके उनकी पहचान और जांच कराए। अपने आईटी सेल और पंचायत के सीपीएलओ से इकट्ठे किए गए उनके आईडी प्रूफ की क्रॉस वेरिफिकेशन कराए तथा संदिग्धों की सूचना पुलिस को देकर उनको गिरफ्तार किया जा सके और गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दी गई 15 जून तक की समय सीमा के अंदर-अंदर डिपोर्ट किया जा सके।’ ज्ञापन में बताया गया है कि फिलहाल केवल पुलिस अपने मुखबिरों और हिंदू संगठनों की सूचना पर आईबी और सीआईडी के माध्यम से इन अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई कर पा रही है। यदि उपायुक्त रेवाड़ी के नेतृत्व में नागरिक प्रशासन भी क्रियाशील होकर पुलिस को पूरी सूचनाएं उपलब्ध करा के सहयोग करे तो सुनिश्चित रूप से रेवाड़ी अवैध घुसपैठियों से मुक्त हो सकती है। इस अवसर संगठनों के प्रतिनिधि मंडल में नरेश गुप्ता, नरेन्द्र जोशी, मनोज वशिष्ट, श्याम सुंदर, अजय यादव, कवल सिंह सोनी, राजेन्द्र यादव, अनाज मंडी से वयापारी गण व अन्य गणमान्य लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।


झज्जर में प्राथमिक शिक्षकों के लिए 5-दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
शिक्षकों को निपुण बनाने की दिशा में महत्वाकांक्षी पहल
झज्जर, 26 मई, अभीतक:- जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, झज्जर में आज डीईईओ वीरेंद्र मलिक की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों के लिए 5-दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत योजना बनाई गई। यह प्रशिक्षण फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर फाउंडेशनल स्टेज (एनसीएफ-एफएस) पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य झज्जर के सभी राजकीय विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाकर बच्चों को प्राथमिक कक्षाओं तक मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता में निपुण बनाना है। जिला निपुण समन्वयक डॉ सुदर्शन पुनिया ने बताया कि ष्यह प्रशिक्षण शिक्षकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नवीनतम शिक्षण तकनीकों से लैस करेगा। हमने विशेष रूप से एफएलएन के लिए डिजाइन किए गए मॉड्यूल्स तैयार किए हैं, जिनमें प्रैक्टिकल एक्टिविटीज, गेम-बेस्ड लर्निंग और मूल्यांकन के आधुनिक तरीकों पर जोर दिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि झज्जर के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण आधारभूत शिक्षा मिले। प्रशिक्षण सत्रों में प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं का उपयोग किया जाएगा। इसमें अन्य जिलों के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा, जिससे अनुभवों का आदान-प्रदान हो सके। निपुण हरियाणा द्वारा विकसित विशेष वीडियो, गतिविधि-आधारित मॉड्यूल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ज्ञान साझा किया जाएगा तथा एससीईआरटी गुरुग्राम और डाइट के साथ समन्वय कर प्रशिक्षण की प्रगति की निगरानी की जाएगी। जिला परियोजना समन्वयक रतिंदर सिंह ने कहा कि ष्इस प्रशिक्षण का सफल क्रियान्वयन निपुण हरियाणा मिशन की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक प्रशिक्षण स्थल पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे और शिक्षकों को एक इंटरैक्टिव वातावरण मिलेगा। हम एबीआरसी, बीआरपी, एमआईएस समन्वयकों और बीपीआईयू टीम के साथ मिलकर प्रतिभागियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण सामग्री के वितरण और फीडबैक सिस्टम को व्यवस्थित करेंगे ताकि यह कार्यक्रम एक मिसाल बन सके। बैठक के दौरान डीईईओ ने जोर देकर कहा कि ष्यह प्रशिक्षण शिक्षकों को बच्चों की आधारभूत शिक्षा को मजबूत करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करेगा। हमें यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक सत्र व्यावहारिक और प्रभावी हो, ताकि शिक्षक कक्षा में इन तकनीकों को सफलतापूर्वक लागू कर सकें। उन्होंने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और निपुण समन्वयकों को प्रशिक्षण की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश भी दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सभी ब्लॉकों में बैच तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही प्रशिक्षण तिथियों की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, रूपिंदर नांदल, राजबाला फोगट, रमेश चैहान, शेर सिंह, धर्मबीर सिंह सहित सभी ब्लॉक निपुण समन्वयक उपस्थित रहे।

गिरीश भारद्वाज बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
रेवाड़ी, 26 मई, अभीतक:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल रेवाड़ी में प्राचार्या श्रीमती सरोज यादव की अध्यक्षता में आज विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन हेतु विद्यालय परिसर में छात्रों के माता-पिता, अभिभावक, संरक्षक, वार्ड मेंबर, पार्षद, समाज सेवी एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभागीय निर्देशानुसार इस विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के माता-पिता में से सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति के 20 सदस्यों को चुना गया। इस बैठक में श्री गिरीश भारद्वाज के नाम का प्रस्ताव विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के लिए रखा गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर पारित किया गया। इस समिति में श्रीमती सरोज पीजीटी हिंदी, श्रीमती बबीता यादव पीजीटी अंग्रेजी, श्रीमती राजेश ओएसएसएच, श्रीमती मनीषा यादव, श्रीमती रश्मि, श्री राजपाल सिंह, श्री जितेंद्र सिंह, श्री मनोज कुमार स्टाफ सदस्यों के अतिरिक्त प्रताप सैनी बिल्लु भी उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर सभी को जलपान करवाया गया तथा एस एम सी की पदेन सचिव प्राचार्या श्रीमती सरोज यादव ने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास करने में सदैव तत्पर रहने के संकल्प के साथ सभी उपस्थित गणमान्यजन का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

रेणुका नांदल,एसडीएम बेरी।

 

सिविल डिफेंस टीम से जुड़ने को लेकर युवाओं में उत्साह
गांव दुजाना स्थित राजकीय महाविद्यालय में सिविल डिफेंस पंजीकरण कैंप आयोजित
मंगलवार 27 मई को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय बेरी में होगा कैंप का आयोजन
सिविल डिफेंस अभियान बना जन सहभागिता का उदाहरण
बेरी, 26 मई, अभीतक:- आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने और नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा-निर्देशन में चल रहे सिविल डिफेंस कैंपों में रजिस्ट्रेशन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को राजकीय महाविद्यालय दुजाना में विशेष सिविल डिफेंस कैंप आयोजित किया गया।
एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि कैंप में पूर्व सैनिक, एनसीसी- एनएसएस कैडेट्स, रेडक्रॉस वॉलंटियर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला व पुरुष नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सिविल डिफेंस टीम का हिस्सा बनने के लिए ऑनस्पॉट पंजीकरण करवाया। इसी कड़ी में मंगलवार 27 मई को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय बेरी में कैंप का आयोजन किया जाएगा। पंजीकृत वॉलंटियर्स को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक चिकित्सा, जन-जागरूकता और ट्रैफिक प्रबंधन जैसी सेवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने का प्रयास रहेगा।
ऑनलाइन भी हो रहा पंजीकरण
उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस टीम से जुड़ने के इच्छुक नागरिक घर बैठे भी पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए ीजजचेरूध्ध्वितउे.हसमध्बट्र4न्बल्8वग्3िथ्डजू9 लिंक या क्यूआर कोड का उपयोग किया जा सकता है। यह लिंक जिला प्रशासन और डीआईपीआरओ झज्जर के सोशल मीडिया पेज पर भी उपलब्ध है।
सिविल डिफेंस वालंटियर्स का महत्व
आपदा, संकट या अन्य आपात स्थितियों में उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस वालंटियर्स प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों में भाग लेते हैं। प्रशिक्षित वालंटियर्स प्राथमिक चिकित्सा, रेस्क्यू, ट्रैफिक कंट्रोल और जन-जागरूकता जैसे कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। ये टीम प्रशासन और समाज के बीच प्रभावी सहयोग की कड़ी बनती है।

 

शेरिया स्कूल में हुआ होनहार विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पंचायत देगी 51000, 31000 एवं 21000 रुपए का नकद पुरस्कार
बेरी, 26 मई, अभीतक:- मैट्रिक कक्षा के सरकारी विद्यालयों के परिणाम में जिले के टॉप चार विद्यार्थियों में से तीन राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, शेरिया के बच्चों ने हासिल किया। इसी उपलक्ष्य में सोमवार को स्कूल में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 10 वीं कक्षा के सरकारी विद्यालयों के परिणाम में रश्मि 486 अंक प्रथम स्थान, आशीष 482 अंक तृतीय स्थान एवं सिद्दी 477 अंक चतुर्थ स्थान राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल शेरिया ने हासिल किया था। विद्यालय स्टाफ स्कूल प्रबन्धन समिति एवं ग्राम पंचायत द्वारा एक सम्मान समारोह इन बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें विद्यालय की तरफ से प्राचार्य पवन कादयान, पंचायत समिति की तरफ से राजीव अहलावत एवं ग्राम पंचायत की तरफ से सरपंच राजेश अहलावत ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरंपच राजेश अहलावत ने घोषणा की कि यदि कोई स्कूल का विद्यार्थी राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करता है तो उसे क्रमशरू 51000, 31000 एवं 21000 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अन्त में प्राचार्य पवन कादयान ने सभी उपस्थित जन का धन्यवाद किया एवं विद्यार्थियों को आगामी जीवन को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मास्टर सरूप सिंह, महेश शमी पंच, बलजीत पंच चन्द्रदीप अहलावत, अनिल, राजीत एवं समस्त स्टाफगण उपस्थित रहे।

बेरी स्थित बस स्टैंड के समीप सफाई व्यवस्था का जायजा लेती एसडीएम रेणुका नांदल। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने सम्बन्धित दिशा निर्देश देती हुई एसडीएम रेणुका नांदल।

नालों व शहर की सफाई के नाम पर न हो खानापूर्ति – एसडीएम
एसडीएम रेणुका नांदल ने बेरी शहर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
साफ-सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें नपा अधिकारी
एसडीएम रेणुका नांदल ने सोमवार को शिव चैक, बस स्टैंड, दुजाना रोड, सिविल अस्पताल के साथ लगते क्षेत्रों का किया दौरा
बेरी, 26 मई, अभीतक:- एसडीएम रेणुका नांदल मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर सोमवार को नपा अधिकारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था और नालों की सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम रेणुका नांदल ने सोमवार को शिव चैक, बस स्टैंड, दुजाना रोड, सिविल अस्पताल सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया और नगर पालिका अधिकारियों से सफाई कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि नालों की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की सफाई मानसून से पहले 15 जून तक हर हाल में पूरी होनी चाहिए ताकि शहर में जलभराव जैसी स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि सफाई का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए व नालों की पूरी गहराई तक सफाई की जाए ताकि बरसाती पानी की निकासी में नालों में जमी गाद समस्या ना बने। एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन स्वयं फील्ड में जाकर शहर व नालों की सफाई की मॉनिटरिंग करें व सफाई एजेंसियों से नियमित रिपोर्ट लें। एसडीएम ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रोकने के पुख्ता प्रबंध समय रहते पूरा किए जाएं। उपमण्डल प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को बारिश के कारण असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशन में प्रशासन नागरिकों को बेहतर वातावरण व सुविधाएं देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नपा अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिन स्थानों पर नाले सीवरेज से जुड़े हैं, वहां जाली लगाई जाए ताकि कचरा सीवरेज में न जाए और लाइनें जाम न हों।
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं,नियमानुसार कार्रवाई करें अधिकारी
एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए नपा अधिकारी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से न केवल मार्ग अवरुद्ध होता है,साथ ही आमजन को भी काफी कठिनाई होती है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए चालान किये जाएं। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी बेरी को स्वच्छ व सुंदर बनाना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दुकानदारों को आगाह किया कि वे दुकानों के आगे किसी प्रकार का बोर्ड व अन्य सामान ना रखें,इससे आवागमन प्रभावित होता है।
बेरी शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें नागरिक – एसडीएम
धर्मनगरी बेरी को स्वच्छ व सुंदर बनाने में शहरवासियों का सहयोग जरूरी है। नागरिकों से अपील है कि वे अपनी दुकान या प्रतिष्ठड्ढन, सडकों या घरों के सामने गंदगी व किसी प्रकार का कचरा न डालें। यही कचरा बरसाती पानी या सीवरेज निकासी के नालों में जाता है, जिससे निकासी अवरूद्घ होती है। दूसरी और शहर की सुंदरता भी प्रभावित होती है। बेरी में दूरदराज से श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए आते हैं। शहर की स्वच्छता व सुंदरता बनाया रखना काफी हद तक नागरिकों के हाथ में होता है। नागरिकों से आह्वान है कि वे बेरी शहर को स्वच्छ बनाने में उपमंडल प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगरपालिका सचिव ललित गोयल,एमई सुनील कुमार,कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब और सफाई निरीक्षक भी मौजूद रहे।


विद्यार्थियों ने लाइनपार क्षेत्र में नशे के विरुद्ध रैली निकाल कर आमजन को किया जागरूक
बहादुरगढ़, 26 मई, अभीतक:- जिला को नशा व अपराध मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देश अनुसार सोमवार को शक्ति विद्या मंदिर बहादुरगढ़ में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देश अनुसार आयोजित जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित अध्यापक ने भाग लिया। झज्जर जिला को नशा व अपराध मुक्त करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को शक्ति विद्या मंदिर बहादुरगढ़ के विद्यार्थियों ने सामुदायिक पुलिसिंग टीम से निरीक्षक सतीश कुमार, यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ विकास कुमार और उप निरीक्षक सत्य प्रकाश की अगुवाई में युवाओं व आम जन को नशा के दुष्प्रभाव, साइबर फ्रॉड व यातायात के नियमों के बारे जागरूक करने के लिए लाइन पार क्षेत्र में रैली निकालकर उन्हें जागरूक किया। यह रैली स्कूल से शुरू होकर लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया की मुख्य गलियों व चोक चैराहों से होते हुए वापिस स्कूल में पहुंची। इस रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ हाथों में बैनर लेकर नशे से होने वाली बुराइयों व बीमारियों की जानकारी देने के साथ ही नशे से दूर रहने के नारे लगाकर युवाओं सहित लाइनपार बहादुरगढ़ के लोगों को इसके प्रति जागरूक किया।जागरूक रैली के संबंध में जानकारी देते हुए निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशानुसार झज्जर जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभाव के बारे लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें नशा न करने, यातायात के नियमों का पालन करने व साइबर क्राइम से बचने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान शक्ति विद्या मंदिर हाई स्कूल संचालक प्रवीण शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी, तरुणकौशिक, कीर्ति शर्मा, पूनम, सुमन, सरिता, अनुराधा, अंजलि सहित अध्यापक भी मौजूद रहे।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 26 मई, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक दिलबाग ने बताया कि मंगत सिंह निवासी बराही ने शिकायत देते हुए बताया कि 17 मार्च 2025 को मेरा लड़का मोटरसाइकिल पर पेपर देने के लिए गांव लडरावन स्कूल में गया था।जिसने अपनी मोटरसाइकिल स्कूल के बहार खड़ी की थी। जब वह अपना पेपर देकर भार आया और अपनी मोटरसाइकिल देखी तो वह नहीं मिली जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बहादुरगढ़ में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही सुमित कुमार की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक और दिपक निवासी कानौंदा के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से चुराई गए मोटरसाइकिल बरामद की गई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह

आपकी सजकता और जागरूकता आपको साइबर ठगी का शिकार होने से बचा सकती है – पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह
बेरी, 26 मई, अभीतक:- ऑनलाइन ठगी आज के डिजिटल युग में एक गंभीर समस्या बन गई है, जिससे व्यक्तिगत और वित्तीय सुरक्षा को खतरा है। ठग नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करके लोगों को धोखा देते हैं, लेकिन सतर्कता और सावधानी बरतकर इनसे बचा जा सकता है। पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्कता, जागरूकता और उचित सुरक्षा उपाय अपनाना आवश्यक है। इसके लिए हमें अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा के प्रति सजग रहना होगा और कम समय में ज्यादा पैसे कमाने जैसे प्रलोभन के लालच में नहीं आना, बिना पूरी जानकारी के किसी के पास भी पैसे न भेजें यह साइबर ठगो की चाल हो सकती है। परंतु फिर भी आप किसी कारण वश साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दे या अपने नजदीकी थाने में जाकर इसकी रिपोर्ट करवाए ताकि पुलिस द्वारा समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके।पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल्स, सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग और इन्वेस्टमेंट के नाम पर जालसाजी जैसे अपराध आजकल डिजिटल हो गया है। लेकिन झज्जर पुलिस की साइबर सेल 24Û7 काम कर रही है।झज्जर पुलिस को मिलने वाली हर सूचना को गंभीरता से लिया जाता है,और पीड़ित को मदद देने की पूरी कोशिश की जाती है। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं ऑनलाइन ठगी के मामले भी बढ़े है।
बचाव के तरीके
अपने बैंक खातों से संबंधित कोई भी गोपनीय जानकारी किसी को न दें, आपके पास किसी विदेशी या भारतीय मोबाइल नम्बर से कोई पार्ट टाइम जॉब के लिए कोई मैसेज आता है तो आपको अच्छी तरह जांच पड़ताल करनी चाहिए। यदि आपको थोडा भी शक हो तो उसको अनदेखा कर डिलीट कर देना चाहिए। पार्ट टाइम जॉब ऑफर मे ज्यादा मुनाफे के चक्कर मे न फंसे और इस प्रकार के मैसेज को अनदेखा करें। यदि आपके पास पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आता है तो व्हाट्सएप या टेलीग्राम की बजाय मिलकर आमने सामने ही बात करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।मजबूत पासवर्ड बनाना।टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करे।मोबाइल और ऐप्स को अपडेट रखें।किसी को भी जानकारी शेयर करने से पहले दो बार सोचना। आपकी सजकता और जागरूकता आपको साइबर ठगी से बचा सकती है।
अपील
झज्जर पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूक अभियान चलाए जा रहे हैं। इसलिए आमजन से अनुरोध है कि वह साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बने और अपने तथा अपने साथियों को साइबर ठगी का शिकार होने से बचाएं। अगर आपके साथ इस प्रकार का फ्रॉड हो जाता है तो बेझिझक साइबर क्राइम थाना या नजदीकी पुलिस थाना में जाकर थाना में स्थापित साइबर डेस्क व नेशनल साईबर क्राइम रिपोटिंग पोर्टल (ूूू.बलइमतबतपउम.हवअ.पद) पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके अलावा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर डायल कर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करा सकते हैं।

10 हजार रुपए के इनामी नशा तस्कर को राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उत्तर प्रदेश के हरदोई से किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 26 मई, अभीतक:- हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह, भापुसे के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, भापुसे और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी कुमार के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए राज्य एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो रोहतक की टीम द्वारा नशीले पदार्थों की खरीद फिरौख्त करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 10 जनवरी 2025 को राज्य नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम द्वारा बहादुरगढ़ क्षेत्र से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी जिसके संबंध में थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। जिस मामले पर आगामी कार्रवाई करते हुए राज्य एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो रोहतक में तैनात सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र दलाल की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी हैप्पी निवासी इंदिरा मार्केट बहादुरगढ़ को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की वही उप निरीक्षक देवेंद्र दलाल की पुलिस टीम द्वारा 10 हजार रुपए के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पकड़े गए आरोपी की पहचान अवनीत निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी पर पहले ही 10000 का इनाम घोषित किया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है आरोपी द्वारा बहादुरगढ़ क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खरीद फिरोख्त का जाल फैला रखा है। आरोपी पिछले 5 महीने से फरार चल रहा था। जो पिछले 4 साल से बहादुरगढ़ में नशा तस्करी के कारोबार में शामिल रहा है जो उत्तर प्रदेश से नशीले इंजेक्शन लेकर आता है और उन्हें बहादुरगढ़ में बेचता था। जिसे हरियाणा एनसीबी की टीम ने कल रात को गिरफ्तार करके आज बहादुगढ़ अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

आज पंचकूला में भव्य योग महोत्सव का आयोजन करेगा
चंडीगढ़, 26 मई, अभीतक:- आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग के सहयोग से 27 मई, 2025 को भव्य योग महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है, जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 का प्रतीक है। पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम योग और स्वास्थ्य पर आधारित होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव समारोह की अध्यक्षता करेंगी। हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने राज्य में योग और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस महोत्सव में सूर्य नमस्कार-2025 चैंपियन का सम्मान समारोह भी होगा, जिसमें हाल ही में सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में योग के प्रति उत्साही, स्वास्थ्य चिकित्सक और आम जनता भी हिस्सा लेंगी। स्वास्थ्य और आयुष मंत्री के रूप में आरती सिंह राव ने योग महोत्सव जैसे अभिनव कार्यक्रमों की संकल्पना और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो एक स्वस्थ हरियाणा के लिए उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है।

शिक्षा मंत्री ने किया नीलोखेड़ी गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक का किया निरीक्षण
देश में सबसे पहले हरियाणा में सफलतापूर्वक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को किया लागू – श्री महीपाल ढांडा
चंडीगढ़, 26 मई, अभीतक:- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज गुरु ब्रह्मानंद गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक संस्थान, नीलोखेड़ी (करनाल) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने स्टाफ व छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और उनके सुझाव भी लिए। इस मौके पर शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है, जिसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को सफलतापूर्वक लागू किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का संकल्प है कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण का माहौल उपलब्ध करवाना है, ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी संस्थानोंध्सहायता प्राप्तध्सोसायटी बहुतकनीकी संस्थाओं (उच्च शिक्षा सहित) के पात्र विद्यार्थियों के लिए 74 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है और अब तक तकनीकी शिक्षा विभाग ने विभिन्न उद्योगों के साथ 580 से अधिक समझौते किए गए हैं। उद्योगों को उनकी मांग के अनुरूप दक्ष कार्यबल मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में 15 नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान खोले गए हैं, जिससे विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमता में 3,278 की वृद्धि हुई है। वर्तमान में राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में विभिन्न कोर्सों में 15,994 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि 4 राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किये गये हैं, जिससें विद्यार्थियों को दक्षता हासिल करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में वर्ष 2021-2022 में हिंदी में बी.टेक. पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को स्थानीय भाषा में शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो रही है।

हर गांव में पंचायत भवन बनाना सरकार की प्राथमिकता – कृष्ण लाल पंवार
चंडीगढ़, 26 मई, अभीतक:- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरपंच गांव का जिम्मेदार व्यक्ति होता है। उसे अपनी शक्तियों का सकारात्मक दिशा में व गांव के विकास में प्रयोग करना चाहिए। राज्य सरकार गांवों को मॉडल गांव बनाने के लिए गांव में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। श्री पंवार सोमवार को जिला पानीपत में खण्ड मडलौडा के सरपंचों व ग्राम सचिवों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6200 ग्राम पंचायतों में ई-लाइब्रेरी बनाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार हर गांव में प्राथमिकता से पंचायत भवन बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 541 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। जिन गांवों में महिला सांस्कृतिक केन्द्र अभी तक नहीं बने हैं उनके निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इण्डोर जिम गांव में खोले जा रहे हैं। इसका उद्देश्य गांव में खेल का वातावरण तैयार करना है। श्री पंवार ने कहा कि गांव के शमशान घाट की चारदीवारी करवाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के 2200 तालाबों का जीर्णोद्धार करने का भी सरकार कार्य कर रही है। इसको लेकर कार्य को गति प्रदान की जा रही है। इन तालाबों को शीघ्र बनाया जाएगा। इनके सुधारीकरण को लेकर सरपंचों को निष्ठा से कार्य करना होगा।

भगवान परशुराम जयंती पर 30 मई को पहरावर में होगा भव्य कार्यक्रम – सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि
चंडीगढ़, 26 मई, अभीतक:- हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार की संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत 30 मई को गांव पहरावर में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, जबकि अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्र के अलावा विभिन्न राज्यों के मंत्री व बड़े नेता भी भाग लेंगे। डॉ अरविंद शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारी के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का हरियाणा में गौरव का सम्मान है। संस्था के प्रदेश भर में 80 हजार से अधिक सदस्य हैं। पूर्वजों ने इस संस्था को सींचा है। उन्होंने कहा कि गांव पहरावर में संस्था का तीसरा परिसर आरंभ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की बदौलत गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा की लगभग 50 वर्षों के बाद एक नई संस्था का शुभारंभ होने जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर शौचालय होंगे चकाचक
मानसून से पहले नालों की होगी सफाई, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के क्षेत्रीय अधिकारी से की चर्चा
चंडीगढ़, 26 मई, अभीतक:- राष्ट्रीय राजमार्ग पर शौचालय और नालों की सफाई को लेकर बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के क्षेत्रीय अधिकारी विपनेश शर्मा से चंडीगढ़ में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 करीब आधे हरियाणा को कवर करता है, यह प्रदेश की जीवन रेखा है इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग को साफ सुंदर व सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हजारों देसी और विदेशी पर्यटक इस हाइवे से होकर गुजरते हैं जिन्हें साफ व स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। उन्होंने शौचालयों और राष्ट्रीय राजमार्ग की साफ सफाई पर निगरानी और शिकायतों के निवारण हेतु मोबाइल एप जारी करने को कहा ताकि आम लोग इस पर अपनी शिकायतें व सुझाव दे सकें। बैठक में उन्होंने मानसून सीजन से पूर्व राजमार्ग के दोनों तरफ के नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों से राजमार्ग के दोनों तरफ पड़े कचरे के ढेरों को जल्द हटाने को कहा। हरियाणा प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 ,स्टेट हाईवे, टोल प्लाजा, अंडर पास, फ्लाईओवर के साथ-साथ इनके साथ लगते नालों की स्वच्छता पर उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी विपनेश शर्मा से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के अलावा प्रदेश से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के शौचालयों की स्वच्छता भी सुनिश्चित हो और उनकी रैंकिंग की व्यवस्था बनाई जाए। सुभाष चंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यह सुनिश्चित करें कि उनकी सडकों पर लेन, जेब्रा क्रासिंग, स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, लाइटों, जर्सी बैरियर, रेलिंग, मेडियन उचित ढ़ंग से लगे हुए होने चाहिए। वाहन चालकों से नियमों की कड़ाई से पालना करवाई जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी अवैध कट और गड्ढों को तुरंत प्रभाव से बंद करवाने और सर्विस रोड को ठीक करवाने के निर्देश भी दिए।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहे उपस्थित
चंडीगढ़, 26 मई, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज सोमवार को राजभवन में आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्य सूचना आयुक्त सहित चार राज्य सूचना आयुक्तों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पूर्व मुख्य सचिव व नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त श्री टीवीएसएन प्रसाद (आईएएस सेवानिवृत्त) को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही, चार नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों- श्री अमरजीत सिंह (एचसीएस सेवानिवृत्त), श्री कर्मवीर सैनी, श्रीमती नीता खेड़ा और श्री संजय मदान को भी पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्तों की भूमिका को लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नवनियुक्त आयुक्तों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, ताकि सूचना के अधिकार को और सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *