

पर्यावरण संरक्षण का प्राकृतिक उपाय है पौधारोपण – महंत राजेंद्र दास
झज्जर, 08 जुलाई, अभीतक:- मंगलवार को झज्जर जिले सिकन्दरपुर गांव के खेल स्टेडियम मैदान में 101 त्रिवेणी लगाई गई। इस मौके पर फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप शुक्ला एवम् मैडम उपसथित रहे। इस मौके पर महंत राजेन्द्र दास महाराज ने कहा कि पौधारोपण न सिर्फ पर्यावरण बचाता है बल्कि हमारी सेहत, समाज और आर्थिक संभावनाओं को भी मजबूत करता है। ऋषि मुनि गुरुकुलों व आश्रमों में पौधारोपण करके धरती माता की पूजा-आराधना किया करते थे। साधु संतों व संन्यासियों ने वनों में तपस्या करके सनातन साहित्य को तैयार किया है। घनश्याम शुक्ला प्रधान मुख्य संरक्षक हरियाणा पर्यावरण ने कहा कि आज कंक्रीट के वनों ने पर्यावरण को हर लिहाज से प्रदूषित किया है।आज पर्यावरण प्रदूषण वैश्विक समस्या बना हुआ है।इस समस्या का एकमात्र हल पौधारोपण अभियान है। गांव सिकंदरपुर में पर्यावरण सम्मेलन में पर्यावरण प्रेमियों को संबोधित हुए उन्होंने कहा कि त्रिवेणी महंत के रूप में विख्यात हरियाणा दिल्ली को तीन तरफ से घेरे हुए हैं। जब हरि की धरती पूर्णतया पेड़ पौधों व वृक्षों से ढक जाएगी तो दिल्ली को भी शुद्ध हवा नसीब होगी।ऑक्सीजन ही प्राण वायु है। इसलिए हम सभी पेड़ लगा करके हर जीवधारी को जीवनदान दे रहे हैं। पर्यावरण को शुद्ध व जीवानुकूल रखने में हम एक अनुष्ठान कर रहे हैं।घनश्याम शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी ने कोप- 26 में ग्लासगो में पंचामृत का मूल मंत्र दुनिया को दिया था।भारत वन-वृक्षों की वृद्धि व समृद्धि के करके पर्यावरण प्रहरी की भूमिका अदा कर सकता है। पर्यावरण का संरक्षण पेड़ पौधों, छायादार व फलदार वृक्षों से हो सकता है।आज हम सब ने वृक्ष प्रहरी बनकर भारत माता व धरती माता की सेवा करनी है। महंत राजेंद्र दास ने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि पेड़ प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से कार्बनडाइ ऑक्साइड अवशोषित कर उसे कार्बन स्टोर में बदलते हैं,जिससे ग्रीन हाउस की खतरनाक गैसों की मात्रा में कमी आ जाती है।पेड़ों के पते हानिकारक प्रदूषकों को अवशोषित करके शुध्दऑक्सीजन मुहैया कराते है। औषधीय पौधों से चिकित्सा के क्षेत्र में चमत्कारी व आयुर्वेदिक इलाज पध्दति का संचालन पुनः शुरू हुआ है। आयुर्वेद और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। इनके संवर्धन व प्रचार प्रसार के लिए पौधारोपण अभियान को एक आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है।जिससे हरियाणा की धरती पेड़ पौधों से पूरी तरह आछादित होगी। नित्यानंद मिशन फाउंडेशन के पर्यावरण प्रहरी त्रिवेणी व पंचवटी के माध्यम से धरती की माता की सेवा कर रहे हैं। आज पौधारोपण एक सामाजिक व आध्यात्मिक अनुष्ठान बन गया है। सिकंदरपुर में हजारों की संख्या में पेड़ लगाकर उनकी सेवा सुश्रुषा का प्रण प्रकृति पूजकों ने लिया है। आज वन विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पर्यावरण बचाओ यज्ञ में हम सब आहुति दे रहे हैं। इस मौके पर रेणू डीएफओ, सरपंच सुशीला देवी, सोमदास, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र,सतगुरु दास,अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपाल लाम्बा, गवालिशन, पूनम शुशीपाल मलिक, अधिवक्ता कमल कान्त वर्मा, जिला संचालक महेन्द्र बंसल, मनमोहन खंडेलवाल, विनोद आदि पर्यावरण प्रेमीयों बढ़ चढ़ कर पौधारोपण किया और इन सभी का पालन पौषण करने की निश्चय लिया।

एल. ए. स्कूल में जीके क्विज अन्तरसदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
झज्जर, 08 जुलाई, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में जीके क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर अन्तरसदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पाँचवी के बच्चों ने भाग लिया। जीके क्विज को लेकर एचऑडी पुष्पा यादव के नेतृत्व में सभी बच्चों ने अपने-अपने हाउस को विजेता बनाने का प्रयास किया। विजेता बच्चों को स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया । भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व पुष्पा यादव ने सभी बच्चोँ को प्रतियोगिता के नियमों से वाकिफ करवाया। साथ में मंजू शर्मा ने बच्चोँ को प्रतियोगिता के महत्व को समझाने के लिए बच्चों को आने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने को लेकर बच्चों को प्रेरित किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने बच्चोँ को सही ज्ञान प्राप्त करने को लेकर सभी को जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव के साथ अध्यापिका आशु, प्रिया,आदि उपस्थित रहे।



सहकारी बैंक मुख्यालय में योग के टिप्स देती प्रशिक्षिका चंादनी अरोड़ा। योग साधक पं. लोकेश शर्मा ध्यान अभ्यास करते हुए।
झज्जर सहकारी बैंक मुख्यालय में योग आधारित हैप्पीनेस कैंप आयोजित
कार्यस्थल पर सकारात्मक सोच जरूरी कार्यवाहक चेयरमैन राजबीर देशवाल
योग से आत्म-अनुशासन व कार्यक्षमता बढ़ती है स्थापना अधिकारी संदीप राज्यान
कर्मचारियों ने सीखे माइंडफुलनेस, प्राणायाम व ध्यान के व्यावहारिक गुर
पं. लोकेश शर्मा बोले वर्षों बाद भीतर की रुकी ऊर्जा प्रवाहित होती महसूस हुई
प्रशिक्षिका चांदनी अरोड़ा ने कहा तनाव सोच पर निर्भर करता है, परिस्थिति पर नही
झज्जर, 08 जुलाई, अभीतक:- दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में एक दिवसीय हैप्पीनेस योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को तनावमुक्त जीवन, मानसिक मजबूती व सकारात्मक कार्य संस्कृति के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम में बैंक के कार्यवाहक चेयरमैन राजबीर देशवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि स्थापना अधिकारी संदीप राज्यान ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने प्रेरणादायक वक्तव्य दिए। राजबीर देशवाल ने कहा, सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या और मानसिक अनुशासन से ही हम अपने कार्यस्थल को ऊर्जावान बना सकते हैं। योग केवल शरीर की नहीं, सोच की भी कसरत है। स्थापना अधिकारी संदीप राज्यान ने कहा, योग और ध्यान मानसिक अनुशासन के लिए अनिवार्य हैं। ऐसे आयोजन कार्यक्षमता, संयम और आत्मनियंत्रण को बढ़ाते हैं। यह जीवन प्रबंधन का सबसे सरल माध्यम है। शिविर का संचालन प्रमुख प्रशिक्षिका चांदनी अरोड़ा ने किया। उन्होंने माइंडफुलनेस मेडिटेशन, बॉडी स्कैन योग, साउंड थेरेपी और ऊर्जा पुनर्भरण प्राणायाम जैसी विधियों से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा, तनाव बाहर से नहीं आता, यह हमारी सोच पर आधारित होता है। यदि हम हर परिस्थिति को शांत मन से लें तो जीवन आसान हो जाता है। योग साधक पं. लोकेश शर्मा ने यह मेरे जीवन का पहला ऐसा अनुभव था जब मैंने अपनी श्वासों को इतने ध्यान और गहराई से महसूस किया। आज का अभ्यास मेरे लिए केवल एक योग सत्र नहीं, बल्कि आत्मबोध की एक नई शुरुआत थी। भीतर जैसे कोई रुकी हुई ऊर्जा धीरे-धीरे प्रवाहित होने लगी। वर्षों से जो मानसिक थकान थी, वह जैसे पिघलती सी महसूस हुई। जब मैंने आंखें बंद कर ध्यान किया, तो ऐसा लगा जैसे बाहर का शोर धीरे-धीरे दूर होता जा रहा है और एक भीतर की आवाज सुनाई दे रही है। उस आवाज में शांति थी, स्थिरता थी, और अपने आप से जुड़ाव का एक सुखद अनुभव था। अब मैं यह तय कर चुका हूं कि यह अभ्यास केवल आज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे मैं अपने जीवन का हिस्सा बनाऊंगा। क्योंकि आज मैंने जाना कि असली ऊर्जा और शांति बाहरी दुनिया से नहीं, हमारे अंदर से ही उत्पन्न होती है। शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से कृष्ण गुलिया, ईश्वर सिंह, आनंद प्रकाश, अमित गुलिया, सुंदर सिंह, मंझरन बुल्याण, जितेंद्र सिंह, जगदीश कादयान, सुखबीर पुनिया, अशोक कुमार, विजय कुमार, अनुप गहलोत, रेखा दलाल, पूजा यादव, सीमा शर्मा, रेखा खत्री, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनीषा चैपड़ा, सचिन धनखड़ आदि शामिल थे। सभी ने पूरे मनोयोग से योग क्रियाओं में भाग लिया और आयोजन की सराहना की।

खिलाड़ियों को पारितोषिक और सुविधाएं देने में नायब सरकार अग्रणी – विपुल गोयल
बहादुरगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पहुंचे प्रदेश के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल
कैबिनेट मंत्री ने विजेता तैराकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
स्विमिंग पूल में टच पैड लगाने के लिए 21 लाख देने की घोषणा
बहादुरगढ़, 08 जुलाई, अभीतक:- प्रदेश के खिलाड़ी मेडल जीतकर लाएं , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार खिलाड़ियों को पारितोषिक और सुविधाएं देने में अग्रणी है और रहेगी। प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सांसद धर्मवीर सिंह और भारतीय तैराकी संघ एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री के निरंतर प्रयासों से हरियाणा के खिलाड़ी तैराकी में भी मेडल लाकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विजेता तैराकों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और वर्ष 2036 में भारत में होने वाले ओलंपिक खेलों में ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने का जूनियर वर्ग से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप मेहनत कीजिए सरकार आपके साथ है। खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार की खेलो इंडिया और हरियाणा सरकार की खेल नीति से खेल और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल नीति के अनुसार कैश अवॉर्ड और सरकारी नौकरी दी जा रही है। उन्होंने आयोजकों की मांग पर तैराकों की सुविधा के लिए टच पैड खरीदने के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। गौरतलब है कि बहादुरगढ़ की एचएल सिटी के चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्विमिंग पूल पर 42 वीं सब जूनियर, 52 वीं जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। अगले महीने में राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्विमिंग पूल पर होने जा रही हैं। प्रतियोगिता में पहुंचने पर महेंद्र पहलवान ने कैबिनेट मंत्री का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने अपराधियों को सीधी चेतावनी दी है कि या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर प्रदेश को छोड़ दें। प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी निकायों में अगले दो महीने के अंदर सफाई के टेंडर लगा दिए जाएंगे और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पटवारियों की वायरल लिस्ट पर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नियमानुसार प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है। हमारी सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम नसीब कुमार, हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंह सिंगारी, सदस्य सुरेश जून और प्रवीण धनखड़, देसी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, दिनेश खत्री, बलवान कादयान,कोच साईं जाधव सहित प्रदेश भर से पहुंचे कोच और तैराक मौजूद रहे।



महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बीमा सखी योजना लाभकारी – एसडीएम
बेरी स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
बेरी, 08 जुलाई, अभीतक:- स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को बीमा सखी योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची एसडीएम रेणुका नांदल का एलआईसी टीम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजना ष्बीमा सखी योजनाष् है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की यह एक अनोखी पहल है। एसडीएम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हर पंचायत में एक महिला बीमा सखी तैनात करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों को बीमा सखी योजना के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया ताकि बीमा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े। विशेषकर महिला शक्ति को बीमा सखी योजना से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। इससे वे आर्थिक व्यवस्था में हिस्सेदार बनेंगी और घर बैठे उन्हें एक रोजगार भी मिल सकेगा। इस दौरान एसडीएम ने कार्यक्रम में पहुंची दो बीमा सखी रोशनी मलिक और तन्नू द्वारा बीमा सखी योजना में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहना की और उन्हें सम्मानित भी किया। इस बीच एलआईसी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर पीसी परिकेय ने योजना से जुड़ने व इससे होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बीमा सखी बनने के लिए 18 वर्ष से 70 वर्ष तक की महिलाएं जो 10वीं पास हो। उन्होंने बताया कि अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण होना अनिवार्य होता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को मासिक वजीफा मिलता है, जो पहले वर्ष में 7 हजार से शुरू होता है। इस अवसर पर बीडीपीओ राजाराम, एलआईसी से राजेश गुप्ता, दीपक कुमार, तरुणा मलिक सहित क्षेत्र के सभी पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

तालाबों की रक्षा हम सबकी साझी जिम्मेदारी, गांव-गांव में जाग रहा जल-जागरूकता का संकल्प
शादी समारोह, जन्मदिन, खुशियों के हर मौके को बनाएं पर्यावरण के नाम: तालाब किनारे लगाएं पौधे
गांवों में गूंजी तालाबों के संरक्षण की आवाज: हमारा तालाब, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
तालाब केवल जल का स्रोत नहीं, सांस्कृतिक धरोहर हैं: आओ मिलकर करें इनका संरक्षण: प्रभाकर वर्मा
ग्रामीणों ने तालाबों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा रखने की सामूहिक शपथ ली
झज्जर, 08 जुलाई, अभीतक:- ग्रामीण आंचल जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना के सशक्त केंद्र बनकर उभरे इसे लेकर हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से वहां विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को खातीवास और छारा गांवों में संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अध्यक्ष (पीएसी) के प्रधान सलाहकार प्रभाकर कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से की गई, जिनमें कलाकारों ने तालाबों के महत्व, जल की बर्बादी, प्रदूषण और सामूहिक जिम्मेदारी जैसे विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि प्रदेश में 19 हजार से ज्यादा की संख्या में तालाब हैं, तालाबो को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके पश्चात अमृत सरोवरों के किनारे पौधारोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। खातीवास गांव में स्थित दादा सिराज वाला तलाब किनारे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सलाहकार द्वारा ग्रामीणों को तालाबों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। शपथ में यह संकल्प लिया गया कि तालाब में कोई गंदगी नहीं डाली जाएगी, आसपास सफाई रखी जाएगी, पौधे लगाए जाएंगे और बच्चों को भी तालाब के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘जल संरक्षण’ आह्वान और मुख्यमंत्री एवं प्राधिकरण के चेयरमैन श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हरियाणा में तालाबों को आदर्श और विकसित करने का कार्य मिशन मोड में चल रहा है। इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ बैठक कर उन्हें तालाबों के सामाजिक, पारिस्थितिकी और जल-प्रबंधन संबंधी महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तालाब केवल जल स्रोत नहीं हैं, बल्कि ग्राम संस्कृति, भूजल रिचार्ज और हरियाली का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण को संस्कार बनाना होगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे शादी समारोह, बच्चे के जन्म तालाबों के किनारे पौधारोपण करने की परंपरा की शुरुआत करें। इससे न केवल पर्यावरण को बल मिलेगा, बल्कि तालाबों की हरियाली और भूजल स्तर में भी सुधार होगा। इस दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा ने कहा कि इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य समुदाय को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना और स्थानीय जल निकायों को बनाए रखने में सामूहिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना था। ग्रामीणों से अपने तालाब को संरक्षित करने के लिए सतत प्रथाओं को अपनाने का आग्रह किया गया, ताकि इसका दीर्घकालिक पारिस्थितिक स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर गांव के सरपंच सुशीला, वरिष्ठ ग्रामीण रमेश कुमार, गांव छारा की सरपंच जया,सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा, कार्यकारी अभियंता अमित नैन, हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण पंचकूला से आशुतोष व भरत, पंचायती राज से युद्धवीर सिंह,सौरव कुमार,मनदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और पंचायती समिति सदस्य उपस्थित थे।


रोड रूल्स लाइफ टूल्स अभियान के तहत वर्कशॉप आयोजित
सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बेहद जरूरीः सीजेएम
झज्जर, 08 जुलाई, अभीतक:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन तथा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजीएम विशाल के दिशा-निर्देशन में ‘रोड रूल्स, लाईफ टूल्स’ अभियान के तहत एक श्रृंखला के रूप में विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया । इस अभियान का उद्देश्य लोगों में विधिक जागरूकता फैलाना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना रहा। जिसकी थीम कानून को जानो जीवन बचाव रखी गई। इस अभियान का केंद्रीय कार्यक्रम जिला एडीआर सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें पैनल अधिवक्ता पैरालंपिक वालंटियर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए और आमजन को विधिक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सीजेएम विशाल ने संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता की महता पर बल दिया। उन्होंने गुड सेमेरिटन कानून मोटर वाहन संशोधन अधिनियम 2019 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने यह भी समझाया कि ट्रैफिक नियमों एवं संकेतों का पालन क्यों आवश्यक है और सावधानी हटी ,दुर्घटना घटी जैसी प्रसिद्ध कहावत के माध्यम से बताया। एक क्षण की सावधानी कैसे जीवन के लिए घातक सिद्ध हो सकती है।
रोड रूल्स, लाइफ टूल्स कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए सीजेएम विशाल।

आईटीआई गुढ़ा में 28 छात्रों को मिला जॉब ऑफर लेटर
28 छात्रों का अप्रेंटिस मेले में चयन, कंपनी ने मौके पर ऑफर लेटर प्रदान किए
तकनीकी प्रशिक्षण के साथ रोजगार से जोड़ना ही मकसदः प्राचार्य
झज्जर, 08 जुलाई, अभीतक:- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एट गुढ़ा के प्रांगण में मंगलवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिस मेले में चयनित 28 छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा-निर्देशन में आईटीआई में छात्रों के हित में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिस मेले का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के बाद वास्तविक कार्य अनुभव का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार से जोड़ना है। इस रोजगार मेले में कोपा, मैकेनिक डीजल, वेल्डर तथा वायरमैन व्यवसायों के छात्रों का साक्षात्कार किया गया। मेले में शामिल कंपनी प्रतिनिधि विक्रम ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कंपनी ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को कार्यस्थल पर प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अप्रेंटिसशिप छात्रों को न केवल तकनीकी दक्षता देगी, बल्कि उन्हें अनुशासन, कार्य संस्कृति और उद्योग की आवश्यकताओं से भी परिचित कराएगी। इस मौके पर वर्ग अनुदेशक रमेश कुमार, पवन कुमार, देशपाल तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी 28 चयनित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से ऑफर लेटर सौंपे गए, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर सौंपते हुए कंपनी के अधिकारी व साथ में मौजूद प्राचार्य जीतपाल।

वित्तीय समावेशन अभियान के तहत आज (बुधवार को) दो गांवों में लगेंगे कैंप
दहकोरा व खेड़ी आसरा में लगेंगे कैंप
सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के रजिस्ट्रेशन व जनधन खातों के लिए लगेंगे कैंप
झज्जर, 08 जुलाई, अभीतक:- जिले में विशेष ‘वित्त संतृप्ति अभियान’ के तहत प्रत्येक गांव में कैंपों लगाए जा रहे हैं। बुधवार 9 जुलाई को जिले के गांव बहादुरगढ़ उपमंडल के गांव दहकोरा व झज्जर उपमंडल के गांव खेड़ी आसरा में पीएनबी व सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक द्वारा कैंप लगाए जाएंगे। आगामी तीन महीनों में जिले में प्रत्येक गांव में चरणबद्ध रूप से शिविर आयोजित किए जाएंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक विजय सिंह ने जानकारी दी कि डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र ग्रामीण को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं से जोड़ना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन शिविरों में ग्रामीण नया जन-धन खाता खुलवाना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (20 रुपये वार्षिक प्रीमियम) में पंजीकरण, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (436 रुपये वार्षिक प्रीमियम) में पंजीकरण, अटल पेंशन योजना में नामांकन, पुराने जन-धन खातों की केवाईसी (केवाईसी) करवा सकते हैं।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, आईएएस, जिलाधीश

कावड़ यात्रा के दौरान जिले में वाहनों पर डीजे बजाने और हॉकी, बेट अस्त्र-शस्त्र रखने पर प्रतिबंध
जिलाधीश ने धारा 163 के तहत आदेश जारी किए
झज्जर, 08 जुलाई, अभीतक:- जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कावड़ यात्रा के दौरान ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में वाहनों पर डीजे व साउंड सिस्टम रखने और हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत पारित किया गया है। आदेशों के अनुसार कावड़ यात्रा के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों से कावड़ियों के जत्थे निकलते हैं, जिनमें वाहनों में डीजे और लाउड स्पीकर बजाया जाता है। इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण होता है, बल्कि आमजन की शांति व सुरक्षा भी प्रभावित होती है। ऐसे में जिलाधीश द्वारा 10 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि से 24 जुलाई 2025 की सुबह तक कावड़ यात्रा के दौरान वाहनों पर डीजे लगाना, तेज आवाज में गाने बजाना तथा अपने साथ हथियार या अन्य अस्त्र-शस्त्र रखना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश की अवहेलना करता पाया गया तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश की पालना सुनिश्चित करें।


ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के आधार कार्य बनाने के लिए “साथी” कैंपेन चलाते हुए पीएलवी व एनजीओ सदस्य।
जिले में साथी अभियान शुरु, बच्चों के बनेंगे आधार कार्ड
पीएलवी व एनजीओ सदस्य 3 दिन चलाएंगे विशेष अभियानः सीजेएम
झज्जर, 08 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा जिले में बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए साथी अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के ऐसे बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं जिनके अभी तक किन्ही कारणों से आधार कार्ड नहीं बने है। यह अभियान प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। सीजेएम विशाल ने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु विभिन्न ब्लॉकों में तीन पैरा लीगल वालंटियर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो घर-घर जाकर ऐसे बच्चों की पहचान करेंगे। 9 जुलाई को पीएलवी नीता देवी वार्ड नं. 25 बहादुरगढ़, बालौर, कुलासी, असौदा टोडरान, सिलोठी, लडरावन, और वार्ड नं. 26 बहादुरगढ़ में, एनजीओ एमडीडी से मनोज बेरी को सिलानी, गोरिया, मातनहेल और छापर गांवों में आधार शिविर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एमडीडी एनजीओ से संदीप को सलहावास और बहू गांवों की जिम्मेदारी दी गई है। नेहा रानी पीएलवी को बुपनिया और बादली में पंजीकरण कार्य के लिए तैनात किया गया है। यह अभियान विशेष रूप से उन बच्चों के लिए है जो अभी तक आधार से वंचित हैं, ताकि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण की सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।

जनसेवा को समर्पित हर पहलू पर ध्यान दे रही है सरकार – डा.कृष्ण कुमार
बावल विधायक डॉ.कृष्ण कुमार ने बस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
विधायक ने स्वयं टिकट लेकर बस से की चंडीगढ़ की यात्रा
बावल से चंडीगढ़ के लिए चली राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो की एसी बस
रेवाड़ी, 08 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनसेवा को समर्पित हो हर पहलू पर ध्यान देते हुए आमजन को सरकारी सेवाएं प्रदान कर रही है। सरकारी सेवाओं को लाभ प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचे इसके लिए जनप्रतिनिधि अपना दायित्व निभा रहे हैं। यह बात बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कही। वे मंगलवार की अल सुबह बावल बस स्टैंड से चंडीगढ़ वाया दिल्ली हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो की एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए स्वयं इस बस से यात्री टिकट लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। बावल विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार ने बावल क्षेत्र के लिए एसी बसें देने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में चहुंमुखी विकास करवा रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत सडक तंत्र को विकसित करते हुए सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने में सरकार पूरी तरह से सजग है और आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश में नई बसें चलाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बावल क्षेत्र के यात्री भी अब चण्डीगढ़ रूट पर एसी बस से आरामदायक सफर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को एसी बस मिलने से बहुत लाभ मिलेगा। हरियाणा राज्य परिवहन डिपो महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि एसी बस सामान्य बस से अधिक सुविधाजनक हैं। एसी बस का किराया सामान्य बसों से डेढ़ गुना तथा वोल्वो बसों से कम है। इस बस में कोई भी स्टॉफ व पास मान्य नहीं है। उन्होंने बावल से चंडीगढ़ बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे विधायक डॉ.कृष्ण कुमार का अभिनंदन किया और बस के रूट के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। बावल क्षेत्र के लोगों ने बावल से चंडीगढ़ एसी बस चलवाने पर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार का आभार प्रकट किया।
रेवाड़ी के बावल बस स्टैंड से एसी बस को चंडीगढ़ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बावल विधायक डॉ.कृष्ण कुमार, साथ है जीएम प्रदीप अहलावत व अन्य।
बावल से चंडीगढ़ के लिए चली एसी बस में विधायक डा.कृष्ण कुमार ने टिकट लेकर किया सफर।



श्री अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी।
जिला में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत अधिक से अधिक करें पौधारोपण: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा की अपील-पर्यावरण संरक्षण में निभाएं सभी नैतिक जिम्मेदारी
रेवाड़ी, 08 जुलाई, अभीतक:- पर्यावरण संतुलन में पेड़ पौधों की महत्ती भूमिका है और अधिक से अधिक पौधारोपण करते हुए हम वातावरण को शुद्ध रखकर पर्यावरण संरक्षण में सजग प्रहरी की भूमिका निभा सकते हैं। यह बात डीसी अभिषेक मीणा ने कही। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार की पर्यावरण संरक्षण पहल के तहत जिला में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी के साथ हरा भरा वातावरण तैयार किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए उपयुक्त है, ऐसे में सभी विभाग अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान, पंचायतों, कार्यालय परिसरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खाली पड़ी भूमि का उपयोग करते हुए पौधारोपण कार्य किया जाए। साथ ही उन्होंने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करें और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जोड़ा जाए ताकि भावी पीढ़ी में भी हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़े। डीसी ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के तहत प्रत्येक नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने उपरांत उसका रखरखाव करने की जिम्मेवारी भी निभाएं।
तालाबों की रक्षा हम सबकी साझी जिम्मेदारी, गांव-गांव में जाग रहा जल-जागरूकता का संकल्प
शादी समारोह, जन्मदिन, खुशियों के हर मौके को बनाएं पर्यावरण के नाम: तालाब किनारे लगाएं पौधे
गांवों में गूंजी तालाबों के संरक्षण की आवाज श्हमारा तालाब, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
तालाब केवल जल का स्रोत नहीं, सांस्कृतिक धरोहर हैं: आओ मिलकर करें इनका संरक्षणः प्रभाकर वर्मा
ग्रामीणों ने तालाबों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा रखने की सामूहिक शपथ ली

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बीमा सखी योजना लाभकारी – एसडीएम’
बेरी स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित’
बेरी, 08 जुलाई, अभीतक:- स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को बीमा सखी योजना के तहत कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में पहुंची एसडीएम रेणुका नांदल का एलआईसी टीम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजना बीमा सखी योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की यह एक अनोखी पहल है। एसडीएम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हर पंचायत में एक महिला बीमा सखी तैनात करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों को बीमा सखी योजना के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया ताकि बीमा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े। विशेषकर महिला शक्ति को बीमा सखी योजना से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। इससे वे आर्थिक व्यवस्था में हिस्सेदार बनेंगी और घर बैठे उन्हें एक रोजगार भी मिल सकेगा। इस दौरान एसडीएम ने कार्यक्रम में पहुंची दो बीमा सखी रोशनी मलिक और तन्नू द्वारा बीमा सखी योजना में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहना की और उन्हें सम्मानित भी किया। इस बीच एलआईसी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर पीसी परिकेय ने योजना से जुड़ने व इससे होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बीमा सखी बनने के लिए 18 वर्ष से 70 वर्ष तक की महिलाएं जो 10वीं पास हो। उन्होंने बताया कि अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण होना अनिवार्य होता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को मासिक वजीफा मिलता है, जो पहले वर्ष में 7 हजार से शुरू होता है। इस अवसर पर बीडीपीओ राजाराम, एलआईसी से राजेश गुप्ता, दीपक कुमार, तरुणा मलिक सहित क्षेत्र के सभी पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

चरखी दादरी: विशेष समुदाय के युवक ने गांव की हिंदू समाज की लड़की से की शादी
दादरी जिले के गांव महराणा में ग्रामीणों के बीच रोष
कुछ युवाओं ने रात को विशेष समुदाय की दुकान बंद करवाई
कोर्ट मैरिज की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने बुलाई पंचायत
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात
पंचायती तौर पर मामले को सुलझाने में जुटे मौजिज
तीन गांवों के सरपंचों के अलावा मौजिज लोग पुलिस थाने में पहुंचे
कोर्ट मैरिज करने वाला कपल भी पुलिस थाने पहुंचा
पुलिस थाना में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह करवाने का है प्रयास
गांव में फिलहाल शांत माहौल है
बहादुरगढ़ में बंद दुकान के शटर का ताला तोड़कर साढ़े 3 लाख रुपए चोरी।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात की तस्वीरें।
अज्ञात चोर ने दिया वारदात को अंजाम।
रेलवे रोड पर स्थित दुकान को बनाया अपना निशाना।
सीसीटीवी कैमरे में ताला तोड़ते हुए और पैसे चोरी करते साफ दिखाई दे रहा एक चोर।
पुलिस मामले की जांच में जुटी।
चोर का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग।

अंबाला: पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी पड़ने लगा है। अंबाला से गुजरने वाली टांगरी नदी का भी आज जलस्तर बढ़ने से टांगरी नदी के आसपास रहने वाले लोगों की धड़कने तेज हो गई। वहीं प्रशासन की भी इस और पूरी निगरानी बनी हुई है। अंबाला कैंट एसडीएम की माने तो अभी टांगरी नदी में 07 हजार क्यूसिक पानी आया है अभी किसी को घबराने की जरूरत नहीं है अगर टांगरी नदी में 15000 क्यूसिक पानी आता है तो खतरे के निशान से ऊपर होता है।

कोलकाता रेप पर भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्य बिप्लब देब का बयान
पहले मेडिकल कॉलेज और उसके बाद लॉ कॉलेज में ऐसी घटनाएं राज्य की सरकार को शर्मसार करती हैं – बिप्लब देब
नई दिल्ली, 08 जुलाई, अभीतक:- त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद और कोलकाता रेप केस के लिए बनाई गई भाजपा फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य बिप्लब देब ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि राज्य प्रशासन ने फैक्ट फाइंडिंग टीम को कॉलेज जाने से रोका और काफी देर बाद उन्हें इजाजत दी गई। साथ ही टीम के सदस्यों को ना तो पीड़िता से मिलने दिया गया और ना ही उनके परिजनों से। फैक्ट फाइंडिंग टीम के सदस्य देब ने सवाल किया कि आखिर ममता सरकार क्या छुपाना चाह रही है। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध की ऐसी एक नहीं, बल्कि दर्जनों घटनाएं घट चुकी हैं, जिनमें ना तो पीड़ितों को न्याय मिला है और ना ही उनका कोई आता पता है। बिप्लब देब ने ये भी गंभीर आरोप लगाए कि पहले मेडिकल कॉलेज में और उसके बाद लॉ कॉलेज में ऐसी घटनाएं राज्य की सरकार को शर्मसार करती हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को और उनके अभियुक्तों के नाम छुपाने में लगी हुई है, क्योंकि ऐसे हर मामलों में एक खास समुदाय के लोग शामिल हैं। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि लॉ कॉलेज की घटना से संबंधित एफआईआर में भी छेड़छाड़ की गई है और इसमें मौजूद टीएमसी नेता का नाम प्रशासन छुपाने की कोशिश कर रहा है। बिप्लब देब ने ये आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के प्रति हिंसा और अपराध बढ़ता ही जा रहा है और एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वहां महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने इस घटना पर स्वतंत्र जांच की मांग की है और यदि ऐसा नहीं होता तो आने वाले चुनाव में जनता टीएमसी को जवाब देगी।

भाजपा जिला पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार, जल्द होगी जारी – मोहन लाल बड़ौली’
भाजपा की पंचकूला में महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हुई बैठक
भाजपा बूथ स्तर तक मनाएगी गुरू पूर्णिमा पर्व – बड़ौली
गुरू पूर्णिमा पर्व पर भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरूओं का सम्मान कर लेंगे आशीष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला रहे मौजूद
चंडीगढ़, 08 जुलाई, अभीतक:- भाजपा जिला कार्यकारिणी, संगठन के सशक्तिकरण, गुरू पूर्णिमा पर्व को बूथ स्तर तक मनाने को लेकर भाजपा की मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मौजूद रहे। आज की इस बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों नामों की सूची तैयार की गई। संगठन द्वारा चलाए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और सभी 27 संगठनात्मक जिलों के भाजपा जिला अध्यक्षों से विचार विमर्श के बाद जिला पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। श्री बड़ौली ने कहा कि गुरू पूर्णिमा को भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई गुरू पूर्णिमा के दिन भारतीय जनता पार्टी धार्मिक, सामाजिक, खेल व शिक्षा जगत से जुड़े गुरूओं का सम्मान करेगी। श्री बड़ौली ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पुण्य पर्व पर साधु संतों के आशीर्वाद एवं सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। गुरूओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का यह संगठनात्मक कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। इस दिन पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुरूओं का सम्मान करेंगे और आशीष लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे 10 जुलाई को बूथ पर कार्यक्रमों का आयोजन कर गुरूजनों का सम्मान करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम व जनता के आशीर्वाद से केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि हमें अभी और तेज गति से काम करना है। श्री बड़ौली ने कहा कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को हमें जनता तक पहुंचाना है और लोगों के दिलों को भी जीतना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना थके और बिना रूके हरियाणा के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार हर रोज जनहित को ध्यान में रखकर हर वर्ग को लाभान्वित करने वाली योजनाएं बना रही है और इन योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी के गांव हूरनला (बिजनौर) स्थित निवास स्थान पर पहुँचकर उनकी स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि दी एवं शोक-संतप्त परिवार से संवेदनाएँ प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अशोक गुर्जर ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन – डीसी
गणतंत्र दिवस पर की जाएगी पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री की घोषणा
रेवाड़ी, 08 जुलाई, अभीतक:- गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामतरू पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्रध्विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियोंध्सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाए, जिनकी उत्कृष्टता और वास्तव में सम्मान की हकदार है। डीसी ने बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रोंध्विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियोंध्सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी वेबसाइट पदमा अवार्ड.जीओवी.इन पर उपलब्ध है।


जनगणना 2027 की अधिकारिक जानकारी व नवीनतम सूचना के लिए फोलो करें सोशल मीडिया हैंडल
रेवाड़ी, 08 जुलाई, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि भारतीय जनगणना-2027 के लिए जनगणना परिचालन विभाग भारत सरकार द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जो प्रशासन की सक्रिय भागीदारी व आपसी सहयोग से ही समयबद्ध कार्य पूरा किया जाएगा। जनगणना 2027 के संदर्भ में प्रारंभिक कार्य तहसीलों से गांवों की सूची एकत्र करने का काम शुरू किया जा रहा है। डीसी मीणा ने कहा कि जन जागरूकता के लिए सोशल मीडिया एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है। भारतीय जनगणना 2027 की सभी अधिकारिक जनगणना अपडेट और अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया हैंडलस फेसबुक क्बवभ्ंतलंदं, इंस्टाग्राम क्ब्व्भ्ंतलंदं व एक्स /क्ब्व्ऋभ्ंतलंदं से जुडकर नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों को भी उक्त सोशल मीडिया हैंडल से जुडने के लिए प्रेरित किया।
जनगणना 2027 के लिए सोशल मीडिया हैंडल
आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए खोले जायेंगे स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर – एडीसी राहुल मोदी
रेवाड़ी, 08 जुलाई, अभीतक:- जिला रेवाड़ी में सर्वे के दौरान 363 आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिये पहचान हुई है। इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये 12 स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे, जिनमें इन बच्चों को वालंटियर द्वारा शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। एडीसी राहुल मोदी ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के आउट ऑफ स्कूल बच्चों के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना संयोजक तथा खंड शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार सभी आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मिड डे मील, हेल्थ चैकअप जैसी सुविधा दी जाएं। छह माह के इस विशेष प्रशिक्षण के बाद सभी बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसमें विद्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर पर सबकी अहम भूमिका रहेगी। सभी अधिकारी पूरी लगन से अपनी जिम्मेवारी निभाएं ताकि इन आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। एडीसी ने खंड शिक्षा अधिकारी बावल व रेवाड़ी को निर्देश दिये कि चिह्नित बच्चों के स्थान पर जाकर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि समुचित व्यवस्था बारे जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा तथा खंड शिक्षा अधिकारी की अगले सप्ताह फिर से समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। इस अवसर पर कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी-सह-जिला परियोजना संयोजक राजेन्द्र शर्मा, उप अधीक्षक प्रदीप कुमार, एपीसी कृष्ण, एपीसी हेमंत कुमार, एपीसी सुन्दर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बावल, जाटूसाना, खोल, नाहड़ व रेवाड़ी तथा बीआरपी रामानंद, सरिता कुमारी, ज्योति कुमारी आदि उपस्थित रहे।

दिव्यांग बच्चों के लिये आयोजित होंगे चिकित्सा जांच शिविर – एडीसी
रेवाड़ी, 08 जुलाई, अभीतक:- आगामी 19 से 24 जुलाई तक दिव्यांग बच्चों के लिये जिला में मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नेत्र रोग, ईएनटी, फिजिशियन, मनोचिकित्सक, हड्डी रोग व अन्य विशेष चिकित्सा द्वारा जांच सुनिश्चित की जाएगी। एडीसी राहुल मोदी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, सिविल सर्जन, रेडक्रास व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कैंप के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इन कैम्प में जिनकी भी ड्यूटी लगाई गई है, उसे पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभायें, कैम्प के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएं। जो भी सामान्य अध्यापक दिव्यांग बच्चों के साथ आए, वह पूर्ण चैकअप के बाद ही बच्चों को वापिस लेकर जायें। पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कैंप में मेडिकल एसेसमेंट के बाद दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी-सह-जिला परियोजना संयोजक राजेन्द्र शर्मा, उप-अधीक्षक प्रदीप कुमार, एपीसी कृष्ण, हेमंत कुमार, सुन्दर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बावल, जाटूसाना, खोल, नाहड़ व रेवाड़ी, सभी प्राचार्य-सह-बीआरसी आईईडी मॉडल विद्यालय, विशेष अध्यापक राकेश कुमार व नूतन नेहरा आदि उपस्थित रहे।
विजय गाहल्याण को खेल उपलब्धि के लिए खेल मंत्री ने किया सम्मानित
विजय ने कुश्ती को छोड़ एथलेटिक्स को अपनाया, जैवलिन थ्रो में राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 18 से ज्यादा जीते हैं पदक
चंडीगढ़, 08 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा पंचकूला में खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पानीपत के आट्टा गांव निवासी व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में अस्टिटेंट मैनेजर (पीआर) के पद पर कार्यरत विजय गाहल्याण को भी सम्मानित किया गया। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विजय गाहल्याण जैसे व्यक्तित्व पर गर्व हैं जो ड्यूटी के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवनशैली का हिस्सा बनाए हुए हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विभाग की ओर से पीआरओ के रूप में उनके साथ विजय गाहल्याण को नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विजय गाहल्याण पहले कुश्ती खिलाड़ी थे। बाद में उन्होंने जैवलिन थ्रो खेल को अपना। विजय वर्ष 2025 में पिछले 5 महीने में आयोजित दो पदक ,इनमें चंडीगढ़ में स्वर्ण तथा केरल में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जैवलिन में रजत पदक जीत चुके हैं। इससे पहले भी वे राज्य व राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 18 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। कई बार वे जिला प्रशासन पानीपत के अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के प्रैस शाखा के प्रभारी एवं संयुक्त निदेशक डा. साहिब राम गोदारा व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने विजय गाहल्याण को उनकी उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी वे अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन जारी कर सफलता हासिल करेंगे और प्रदेश व विभाग का नाम रोशन करेंगे।

सीआईएसएफ ने विश्व पुलिस व फायर खेलों-2025 में 64 पद जीतकर बढ़ाया देश का गौरव
अमेरिका के बर्मिंघम में 30 जून से 6 जुलाई, 2025 तक आयोजित हुए खेल
सीआईएसएफ की टीम ने 6 स्पर्धाओं में भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
भारत इन खेलों में 560 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा
चंडीगढ़, 08 जुलाई, अभीतक:- केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने विश्व पुलिस और फायर खेलों-2025 में 64 पद जीतकर देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। भारत इन खेलों में 560 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका के बर्मिंघम में 30 जून से 6 जुलाई, 2025 तक आयोजित विश्व पुलिस और फायर खेलों-2025 में सीआईएसएफ ने 64 पदक जीते हैं। उन्होंने बताया कि विश्व पुलिस और फायर खेल एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है, जहाँ दुनिया भर के पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मी विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस वर्ष 70 से अधिक देशों के 10 हजार से अधिक एथलीटों ने इन खेलों में भाग लिया।
सीआईएसएफ निरंतर फिटनेस, अनुशासन और उत्कृष्टता को करता है प्रोत्साहित
प्रवक्ता ने बताया कि सीआईएसएफ की टीम ने 6 स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और शानदार खेल भावना, शक्ति और टीम वर्क दिखाया। सीआईएसएफ निरंतर फिटनेस, अनुशासन और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता है। विश्व पुलिस एवं फायर खेलों में टीम का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारे बल सदस्यों की ताकत और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
इन खेलों में हरियाणा के एथलीटों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते पदक
उन्होंने बताया कि इन खेलों में हरियाणा के एथलीटों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीकतर उपलब्धियां हासिल की हैं। जिसमें हरियाणा के जींद जिले के गुरजीत सिंह ने हाई जंप में स्वर्ण पदक, हैमर थ्रो में रजत पदक, डेकाथलॉन, ट्रिपल जंप व पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीतकर योगदान दिया। इसी प्रकार, कुश्ती में हरियाणा के सीआईएसएफ एथलीटों झज्जर के एएसआईध्कार्यकारी सनी कुमार, हिसार के एचसी अभिमन्यु, सोनीपत के एचसीध्जीडी अजय डागर, एचसी हरीश, एचसी मोहित ने स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि एथलेटिक्स में हरियाणा के हिसार की एलध्एएसआई रीनू ने 10 किमी क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक, 5000 मीटर में स्वर्ण पदक, 10,000 मीटर में स्वर्ण पदक, हाफ मैराथन में स्वर्ण पदक, हाफ मैराथन टीम इवेंट में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर में रजत पदक जीत कर शानदार प्रदर्शन किया है।
न्यायिक सुधार मुहिम में अग्रणी बना हरियाणा
आपराधिक न्याय में रचा इतिहास
चंडीगढ़, 08 जुलाई, अभीतक:- बलात्कार जैसे जघन्य अपराध में दोषी को छह महीने से भी कम समय में सजा हो जाए, यह किसी ने सपने में भी न सोचा होगा। लेकिन यह सपना नहीं, हकीकत है। हरियाणा में नए आपराधिक कानूनों की बदौलत एक नाबालिग के बलात्कार के मामले में सिर्फ 140 दिनों के भीतर दोषी को मौत की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा, कई अन्य आपराधिक मुकदमे भी 20 दिनों से कम समय में पूरे हुए हैं। उच्च प्राथमिकता वाले चिन्हित अपराध के मामलों में, कई जिलों में सजा दर 95 फीसदी से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा, चिन्हित अपराध पहल के जरिए, 1,683 जघन्य मामलों को सख्ती से फास्ट-ट्रैक किया गया है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की गई है। यह सब हरियाणा की त्वरित, कुशल और पारदर्शी न्याय दिलाने की क्षमता का जीता जागता सबूत है। दिल्ली सरकार द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित तीन नए आपराधिक कानूनों पर एक प्रदर्शनी में हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, डॉ. सुमिता मिश्रा ने भाग लिया। इसके पश्चात मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि आधुनिक प्रौद्योगिकी, उन्नत फोरेंसिक बुनियादी ढांचे और नए आपराधिक कानूनों के तहत गहन प्रशिक्षण की बदौलत, हरियाणा ने केवल राष्ट्रीय मानक स्थापित किए हैं बल्कि देश की न्याय सुधार मुहिम में भी अग्रणी बनकर उभरा है। समग्र और प्रौद्योगिकी-संचालित प्रदेश के इस मॉडल की बड़े पैमाने पर सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि विशाल क्षमता निर्माण पहल हरियाणा के सुधारों की रीढ़ है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के सूक्ष्म प्रावधानों में 54,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रशिक्षण के दौरान न केवल कानूनी समझ बल्कि पीड़ित-संवेदी जांच, डिजिटल एकीकरण और आधुनिक साक्ष्य प्रबंधन पर भी बल दिया गया। राज्य पुलिस बलों के बीच कानूनी शिक्षा को बढ़ावा देने के मकसद से, 37,889 अधिकारियों को आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर डाला गया है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि ई-समन और ई-साक्ष्य जैसे प्लेटफार्मों के सफल कार्यान्वयन के बल पर हरियाणा ने डिजिटल पुलिसिंग में लंबी छलांग लगाई है। अब 91.37 फीसदी से अधिक समन इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी किए जाते हैं, जबकि शत-प्रतिशत तलाशी और जब्ती डिजिटल तरीके से दर्ज की जाती हैं। उल्लेखनीय है कि 67.5 प्रतिशत गवाहों और शिकायतकर्ताओं के बयान ई-साक्ष्य मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए दर्ज किए जा रहे हैं। इससे न केवल साक्ष्य संग्रह का मानकीकरण हो रहा है बल्कि जांच में पारदर्शिता भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला में पॉक्सो अधिनियम के तहत फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के मार्फत राज्य के लिंग-संवेदी न्याय के दृष्टिकोण को मजबूती मिली है। इससे महिलाओं और बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराधों में तेजी से सुनवाई सुनिश्चित हो रही है। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. मिश्रा ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों के तहत, गवाहों की जांच अब पारंपरिक अदालतों से आगे बढ़ चुकी है। गवाहों की जांच अब ‘निर्दिष्ट स्थानों’ पर की जा सकती है। इन ‘निर्दिष्ट स्थानों’ में सरकारी कार्यालय, बैंक और सरकार द्वारा अधिसूचित किए जाने वाले अन्य स्थान शामिल हैं। प्रदेश के सभी जिलों में ऑडियोध्वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से गवाहों की जांच के लिए 2,117 ‘निर्दिष्ट स्थान’ बनाए गए हैं, जिससे पहुंच और सुविधा में काफी वृद्धि हुई है। इसके अलावा, सभी जिलों में महिलाओंध्कमजोर गवाहों के लिए विशेष रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूमध्सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राज्य ने अपने फोरेंसिक बुनियादी ढांचे का भी विस्तार किया है। हर जिले में मोबाइल फोरेंसिक वैन और बड़े जिलों में दो वैन तैनात की गई हैं। इसके अलावा, 68.70 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइबर फोरेंसिक उपकरण खरीदे गए हैं। राज्य सरकार ने 208 नई फोरेंसिक पदों को मंजूरी दी है। इसमें 186 पद भरे जा चुके हैं, जिससे सघन जांच को और मजबूती मिली है। वर्कफ्लो में ट्रैकिया और ‘डमकस्म्ंच्त्‘ (मेडिकल लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्ट मॉर्टम रिपोर्टिंग) जैसे प्लेटफॉर्म का सहज एकीकरण किया गया है। इसके माध्यम से पोस्टमार्टम और मेडिकल जाँच रिपोर्ट अब सात दिनों के भीतर डिजिटल रूप से दर्ज की जाती हैं, जिससे चार्जशीट दाखिल करने और केस के फैसले में तेजी आई है। क्राइम-ट्रैकिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए, हरियाणा नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (नफीस) और चित्रखोजी जैसे बायोमीट्रिक और डिजिटल पहचान उपकरणों का भी बखूबी लाभ उठा रहा है। डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि करनाल में ‘न्याय श्रुति’ पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से न्यायिक पहुँच को आधुनिक बनाया गया है। वहाँ पर पाँच जिला न्यायालय अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग क्यूबिकल से सुसज्जित हैं। अब 50 फीसदी से अधिक पुलिसकर्मी और 70 फीसदी आरोपी न्यायिक कार्यवाही में वर्चुअली भाग ले रहे हैं। इससे आरोपियों को न्यायालय लाने-ले जाने से जुड़ी चुनौतियों में काफी हद तक कमी आई है। साथ ही, समय और सार्वजनिक संसाधनों की भी बचत हुई है।

सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी ने आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज एक्शन में नजर आए,
विज ने लापरवाही बरतने पर श्रम् और ैक्व् समेत 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया
करनाल के खेत में काम करने के दौरान बिजली की तार टूट गई,जिससे राजेश कुमार नाम के युवक की करंट लगने से मौत हो गई,
इस बारे में 6 जुलाई को थाना निगदू में केस दर्ज हुआ,शिकायत देने वाले प्रदीप कुमार का कहना था कि खेत में लटकी तारों को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की,
इस मामले में अनिल विज ने मंगलवार को ैक्व् मोहित, श्रम् सुनील और 4 लाइनमैन दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए
संगठन विस्तार करते हुए इनेलो ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषित अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी किए नियुक्त
चंडीगढ़, 08 जुलाई, अभीतक:- संगठन का विस्तार करते हुए मंगलवार को इनेलो के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चै. जाहिद खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अभय सिंह चैटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा से विचार विमर्श करके अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी किए नियुक्त। कोसर अली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जैकम, हाजी महबूब, होशियार खान, सलामुदीन कुरैशी, डा. हैदर अली, सुखविंद्र सांगण, मतलुब मलिक, मोहिन खान, साबर अली, संजय खान, लियाकत अली और साबर अली को उपाध्यक्ष, कर्ण सिंह को प्रधान महासचिव, मलखान परभोली, चै. अब्दुल रसीद, सलीम, शमशाद, सलीम, मोहम्मद कामील, मुर्तबजा, अजमल, गुरप्रीत सिंह गिल, इसराइल और शेर सिंह को महासचिव, फरयाद, जाकिर हुसैन, सलामुदीन, टहल सिंह, ताज मोहम्मद, इस्लाम, अलीशेर खान, सिराजुदीन, इस्माइल खान, जोनी जैन, बलवंत सिंह बुटगढ, शमीम अहमद, अकबर अली, अमरीक सिंह और इस्माइल खान को सचिव, नूरदीन, स. दिनेश सिंह और जब्बार खान को संगठन सचिव, नासिर अंसारी को कोषाध्यक्ष, इस्लामुदीन, नजमुदीन, अनवर, मामन खान, रफीक मोहम्मद, बलबीर खान, इस्माइल, सूबे खान, शब्बीर अहमद, मो. इसराइल, हाजी राहुल, हजूर सिंह, पलविंद्र सिंह, मो. रफीक, अनारूदीन, अली हसन, मो. हारून प्रधान, मुर्तजा अली, महमूद, मो. हाकम, कुतबू, हाशिम, महमूद, परवेज, नसीम खान, शमशेर अली, अब्दुल राणा, शमीम अब्बास, फकीरिया, सरायुदीन और बलकार सिंह को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की सूची – सलीम खान को पंचकूला, अकरम खान को अम्बाला, नूर मोहम्मद को यमुनानगर, तून खान को कुरूक्षेत्र, स. नेपाल सिंह हाबड़ी को कैथल, स. लखविंद्र सिंह को जीन्द, शोकीन राणा को करनाल, मोलाना मुसर्लिन को पानीपत, रियाज को सोनीपत, रियासुदीन को फरीदाबाद, अयूब खान को गुरूग्राम, सैफ खान को रेवाड़ी, अली मोहम्मद को नूंहध्मेवात, मुनीर खान को महेंद्रगढ़, डा. असगर हुसैन को पलवल, नाजिम खान को झज्जर, सुरेंद्र कुमार को हिसार, परवेज खान को रोहतक, मलकीत सिंह सरां को सिरसा और गुरलाल सिंह को फतेहाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
भगवंत मान एसवाईएल की बैठक में होश में आएं, शराब पी कर न आएं – अर्जुन चैटाला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जो कहते हैं कि यह पंजाब का पानी है किसी को नहीं देंगे, वो कौन से कुएं से एसवाईएल का पानी खोद कर लाए हैं
मान एक तरफ तो हरियाणा को पानी नहीं देने की बात करते हैं, दूसरी तरफ पाकिस्तान जाने वाले पानी को वो रोकते नहीं हैं
एसवाईएल पर कोर्ट की अवमानना कांग्रेस सरकार में हुई थी, हुडा साहब बताएं कि क्या वे अपने संगठन के खिलाफ जाने की हिम्मत रखते हैं?
अनिल विज एक वक्त में खुद ही सरकार होते थे, लेकिन अब हालात यह है कि उनको भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखना पड़ रहा है
चंडीगढ़, 08 जुलाई, अभीतक:-एसवाईएल को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की बुधवार को केंद्रीय मंत्री के साथ होने वाली बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चैटाला ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस बैठक में होश में आएं, शराब पी कर न आएं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जो कहते हैं कि यह पंजाब का पानी है किसी को नहीं देंग, वो कौन से कुंए से एसवाईएल का पानी खोद कर लाए हैं। एसवाईएल का पानी तो सियाचिन ग्लेशियर से आता है, तो यह पंजाब का पानी कैसे हुआ? पानी एक प्राकृतिक संसाधन है जिस पर किसी राज्य का नहीं बल्कि पूरे देश का अधिकार होता है। सतलुज यमुना लिंक विवाद पर केंद्र की मध्यस्थता में पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच बुधवार को दिल्ली होगी बातचीत। भगवंत मान पानी के मुद्दे पर कोरी राजनीतिक कर रहे हैं। मान एक तरफ तो हरियाणा को पानी नहीं देने की बात करते हैं। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान जाने वाले पानी को वो रोकते नहीं हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा एसवाईएल नहर पर बातचीत की बजाय सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का मामला शुरू करने के बयान को अर्जुन चैटाला ने कोरा दिखावा बताते हुए कहा कि सबसे पहले एसवाईएल पर कोर्ट की अवमानना कांग्रेस सरकार में हुई थी। हुडा साहब बताएं कि क्या वे अपने संगठन के खिलाफ जाने की हिम्मत रखते हैं? एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा है। हरियाणा का हक। हरियाणा को पानी मिलना चाहिए। केंद्र सरकार को जल बंटवारे का समाधान करवाना चाहिए। इनेलो ने पहले भी पानी की लड़ाई लड़ी है और भविष्य में भी लड़ाई लड़ेंगे। यदि पंजाब ने पानी देने में कोई रुकावट पैदा की तो पंजाब को जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। कानून व्यवस्था को लेकर अर्जुन चैटाला ने सरकार पर झूठी पीठ थपथपाने के आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। हालात ऐसे हैं की बहुत सारे मामलों में तो एफआईआर तक दर्ज नहीं होते है। हरियाणा में जब तक रोजगार नहीं बढ़ेगा अपराध जब तक कम नहीं होगा। ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल विज के मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड को पत्र लिखने पर अर्जुन चैटाला ने कहा कि अनिल विज एक वक्त में खुद ही सरकार होते थे। लेकिन अब हालात यह है कि उनको भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखना पड़ रहा है। यह दर्शाता है कि बीजेपी संगठन में किस तरीके से काम करने वालों को ही खत्म कर दिया जाता है।
चंडीगढ़ – आचार्य भिक्षु की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम’
जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सम्बोधन
मेरे लिए गौरव का दिन है मुख्यमंत्री गुरुओं के चरणों में मेरा नमन मुख्यमंत्री
आचार्य भिक्षुक क्रांति कारक थे मुख्यमंत्री
लक्ष्य पाने के लिए एकजुट होना, संतो के विचार समय से परे – मुख्यमंत्री
जीवन की कठिनाई दूर होती है- मुख्यमंत्री
हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा मिलती है – मुख्यमंत्री
आचार्य भिक्षु के विचार आज प्रासंगिक है – मुख्यमंत्री
आचार्य भिक्षु जी महाराज ने वाणी से हमें संदेश दिया है – मुख्यमंत्री
यह एक बात नहीं बल्कि धर्म को शुद्ध रूप से फिर से स्थापित करने का आंदोलन था – मुख्यमंत्री
आचार्य भिक्षु जी महाराज ने हमें एक विचार दिया- मुख्यमंत्री
आचार्य भिक्षु जी के जीवन को हमें पढ़ना चाहिए – मुख्यमंत्री
शांति पाने के लिए हमें आचार्य भिक्षु जी महाराज के मार्ग पर चलना होगा- मुख्यमंत्री
’दिल्ली: भाजपा शाहनवाज हुसैन ने कहा, कांग्रेस और राजद जानते हैं कि वे बिहार चुनाव में बुरी तरह हारने वाले हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में हारने के बाद भी खुदकी कमी नहीं देखी और हार का ठीकरा चुनाव आयोग के सिर फोड़ दिया। वोटर वेरिफिकेशन से किसी को दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन इसे लेकर वे सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है, चुनाव आयोग पर आरोप लगाने की बजाय अपनी कमी सुधारनी चाहिए।
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, ष्एक भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पार्टी, वर्ग या स्थान का हो। अपराधियों को पूरी तरह से नष्ट करने की योजना पर काम किया जा रहा है। बिहार में लालू यादव परिवार का शासन हमेशा जंगल राज की याद दिलाता है… जब सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक थी… किसी भी हालत में बिहार को जंगल राज की ओर नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
सीएम फ्लाइंग को जांच के लिए पत्र लिखा, रोजाना सीईआई और एमवीआई पदों पर ट्रांसफर के लिए आ रही थी सिफारिशें – ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से डर गए लालू जी – अनिल विज
सुरजेवाला को चारों तरफ काला ही काला नजर आता है, दिखता है अंधेरा – विज
चंडीगढ़, 08 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने ऊर्जा विभाग में चीफ इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर (सीईआई) व परिवहन विभाग में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) पदों पर जांच के लिए सीएम फ्लाइंग को पत्र लिखा है क्योंकि इन पदों पर काफी लूटपाट के कार्य होते है। इस बारे में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब से उनके पास ऊर्जा और परिवहन विभाग आए हैं तब से रोजाना उनके पास ऊर्जा विभाग में चीफ इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर व परिवहन विभाग में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पद पर ट्रांसफर के लिए काफी सिफारिशें आ रही है कि परिवहन विभाग में एमवीआई में लगा दो व बिजली विभाग में चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर लगा दो। उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला कि इन दोनों पदों पर अत्यंत लूटपाट है इसलिए उनके द्वारा मुख्यमंत्री जी के फ्लाइंग स्क्वाड को छापा मारने के लिए पत्र लिखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से डर गए लालू – विज’
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का कहना है कि दोनों गुजराती मिलकर 8 करोड़ बिहारियों के वोट का अधिकार छीन रहे है और इन गुजरातियों को बिहार संविधान और लोकतंत्र से सख्त नफरत है, के सवाल के जवाब में तंज कसते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रश्न खड़ा करते कहा कि पता नहीं लालू जी के दिमाग से क्षेत्रवाद कब जाएगा, क्या बिहार आपका खानदानी हो गया? उन्होंने कहा कि हर आदमी का हर प्रदेश में चुनाव लड़ने का बराबर का अधिकार है क्योंकि संविधान का सेक्शन 19 समानता का अधिकार हमे इसकी इजाजत देता है। उन्होंने कहा कि लालू जी अब घबराकर ये सब कह कह रहे हैं। श्री विज ने तंज कसते हुए हास्य अंदाज में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से डर गए लालू जी।
सुरजेवाला को चारों तरफ काला ही काला नजर आता है, दिखता है अंधेरा – विज’
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्ट सरकार है जिन्होंने खेती और किसान का बंटाधार कर दिया है, के सवाल के जवाब पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला को चारों तरफ काला ही काला नजर आता है और अंधेरा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आज सरकार किसानों को बिजली दे रही है, खाद के लिए हरियाणा के मंत्री केंद्रीय मंत्री से मिले और हक से ज्यादा खाद लेकर आए है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जानने पहुंचे विधायक चै. निर्मल सिंह’
’ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विधायक का शिष्टाचार के साथ स्वागत किया’
चंडीगढ़, 08 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर अम्बाला शहर विधानसभा से विधायक चै. निर्मल सिंह ने उनका हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उनके आवास पर आए विधायक चै. निर्मल सिंह का पूरे शिष्टाचार के साथ गले लगाते हुए स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के मध्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पांव के अंगूठे में फेक्चर हो गया था।
एक्साइजर एग्रीमेंट के बाद एक्साइज एरिया की जमीनों के कोर्ट केसों में पैरवी को लेकर सरकारी कर्मियों की भूमिका के संबंध में सरकार को लिखा जाएगा पत्र – ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज’
कोर्ट केसो में सरकारी कर्मचारियों ने अदालतों में सुनवाई के समय क्या उचित दस्तावेज रखे या नहीं?, इस बारे में लिखा जाएगा पत्र – अनिल विज’
अंबाला छाबनी में जीएलआर (जनरल लैंड रिकार्ड) के मुताबिक जमीन कैंटोनमेंट बोर्ड से मिली, जमीन को बेचना अपराध – विज’
विज पहले ही अंबाला में बर्फखाने की जमीन के बारे में सरकार को जांच कराने हेतु पत्र लिख चुके’
चंडीगढ़, 08 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में बर्फखाना जमीन मामले को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि इस संबंध में वह राज्य सरकार को पत्र लिख रहे हैं कि पांच फरवरी, 1977 को जब एक्साइजर एग्रीमेंट हुआ था उसके बाद जितने भी कोर्ट केस इन जमीनों को लेकर हुए उसमें क्या सरकारी कर्मचारियों ने पैरवी के लिए उचित दस्तावेज अदालतों में रखे या नहीं? क्योंकि अदालतों को सही जानकारी नहीं देने की वजह से कुछ मामले अभी भी लंबित है। आज मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसी जमीनों को लेकर अदालतों में केस विचाराधीन है। नियम अनुसार लीज जमीन पर नया भवन या ढांचा नहीं बढ़ाया जा सकता। यदि कोई नियम तोड़ता है तो लीज रद्द की जा सकती है व भवन को ध्वस्त किया जा सकता है। श्री विज ने कहा कि बर्फखाने की जमीन को लेकर उनके द्वारा पहले ही इस संबंध में सरकार को जांच कराने के लिए पत्र लिखा गया है क्योंकि जीएलआर (जनरल लैंड रिकार्ड) के मुताबिक यह जमीन कैंटोनमेंट बोर्ड से मिली हुई है और जो स्टेट्स वहां था वो यहां है। जीएलआर के मुताबिक खाली जमीन की मालिक सरकार है और ऐसी जमीन को बेचना अपराध है। यदि ऐसी कवायद (बिक्रीध्खरीद) होती है तो उस पर केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह केस अम्बाला छावनी का नहीं बल्कि 62 छावनी क्षेत्रों का है क्योंकि अंग्रेज पहले किसी को जमीन का मालिकाना हक नहीं देते थे, केवल जमीन लीज पर देते थे और जमीन बर्फखाने, खेती व अन्य कार्यों के लिए लीज पर देते थे। गौरतलब है कि अम्बाला छावनी सदर क्षेत्र की जमीन पहले कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन थी जिसे पांच फरवरी 1977 में अम्बाला सदर नगर पालिका के अधीन कर दिया गया था।
अंबाला नगर परिषद में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी – विज’
वहीं, अम्बाला छावनी में सफाई मामले को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने अम्बाला छावनी में विकास के कई काम किए है। उन्होंने अपने सभी पार्षदों को कहा है कि अपने-अपने वार्ड में वह सफाई कराए। थोड़ी दिक्कत सफाई कर्मियों की कमी की है। इसके लिए उन्होंने नगर परिषद के ईओ को सफाई कर्मियों की कमी बारे सरकार को पत्र भेजने के लिए कहा है ताकि वह सरकार से मंजूर करवा सके।
कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पांच दिन रहेगा बंद
दिल्ली़, 08 जुलाई, अभीतक:- कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पांच दिन बंद रहेगा। इसलिए वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। यह एक्सप्रेसवे 19 जुलाई से लेकर 23 जुलाई 2025 तक बंद रहेगा। इस दौरान, मेरठ में काशी टोल प्लाजा और गाजियाबाद में यूपी गेट के बीच 56 किलोमीटर का हिस्सा केवल कांवड़ यात्रियों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल, बसों और ट्रकों सहित भारी वाहनों पर 11 जुलाई से प्रतिबंध लगाया जाएगा, जो 23 जुलाई तक 12 दिनों तक रहेगा। यह प्रतिबंध कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लगाया जा रहा है। यह प्रतिबंध दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और आस-पास के मार्गों पर लागू होगा। 19 जुलाई से, प्रतिबंध हल्के वाहनों पर भी लागू हो जाएगा। जिससे एक्सप्रेसवे पर पांच दिनों तक आम यातायात बंद रहेगा। अधिकारियों ने एक्सप्रेसवे बंद होने के प्रभाव को बैन करने के लिए यातायात डायवर्जन की योजना बनाई है। भारी वाहनों को एनएच-9 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के माध्यम से भेजा जाएगा। जबकि, मेरठ से हल्के वाहन गाजियाबाद जाने के लिए हापुड़ मार्ग से एनएच-9 और गाजियाबाद से वापस आएंगे। वहीं एनएच-9 नियमित यातायात के लिए खुला रहेगा, लेकिन डायवर्ट किए गए वाहनों के कारण भीड़भाड़ की संभावना है।
1500 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
वहीं कावड़ यात्रियों की भारी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए, अधिकारियों ने करीब 600 यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया है और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत कांवड़ मार्गों पर करीब 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
हरियाणा का गैंगस्टर कांवड़िए के भेष में चरस के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की सीज
टिहरी़, 08 जुलाई, अभीतक:- उत्तराखंड की टिहरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। टिहरी पुलिस ने हरियाणा के रोहतक के एक कुख्यात गैंगस्टर को अरेस्ट किया है। आरोपी पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। वह कांवड़िए के भेष में छिपने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसके कब्जे से करीब 113 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल की गई एक कार को भी सीज किया गया है।
हरियाणा में कल इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
हिसाऱ, 08 जुलाई, अभीतक:- हरियाणा में मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 8,9 और 10 जुलाई तक लगातार बारिश होगी। जिसके चलते बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में आज राजधानी समेत इन जिलों में बारिश होगी। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कैथल, सोनीपत और जींद जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के बाकी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जींद और कैथल में अलग-अलग स्थानों पर आंधीध्बिजली गिरने की संभावना है।
हरियाणा में कल राजधानी समेत इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 9 जुलाई यानी कल का भी हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, जींद, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर आंधीध्बिजलीध्भारी बारिश होने की संभावना है। कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, कैथल, करनाल, जींद, झज्जर, रोहतक, पानीपत, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रेवाड़ी और सोनीपत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधीध्बिजली गिरने की संभावना है।