Haryana Abhitak News 11/09/25

रोड मैप ऑफ गवर्नमेंट जॉब एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी विषय पर व्याख्यान
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: वीरवार को राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में प्राचार्य डॉ० दलबीर सिंह हुड्डा के निर्देशन में एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता एवं प्लेसमैन्ट सैल प्रभारी पवन कुमार द्वारा एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर नरेन्द्र कुमार, सहायक प्रोफेसर इतिहास, राजकीय महाविद्यालय बहु को बुलाया गया था। जिसका विषय रहा सरकारी नौकरी का रोड मैप एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें। इस व्याख्यान को प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन विशेषज्ञ श्री नरेंद्र कुमार ने प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में श्री नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले सही दिशा में प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने लक्ष्य को स्पष्ट करना चाहिए और उसी के अनुरूप अध्ययन योजना बनानी चाहिए।
उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया

  1. सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न की जानकारी दृ प्रत्येक परीक्षा का अलग-अलग पैटर्न होता है, जिसे भलीभांति समझना आवश्यक है।
  2. समय प्रबंधन: निर्धारित समय में सभी विषयों का संतुलित अध्ययन करना चाहिए।
  3. नियमित अभ्यास: पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट से निरंतर अभ्यास करने पर आत्मविश्वास बढ़ता है।
  4. अध्ययन सामग्री का चयन: सीमित लेकिन विश्वसनीय स्रोतों से ही तैयारी करनी चाहिए।
  5. मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य: नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच से एकाग्रता बनी रहती है।
    श्री नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी केवल एक सुरक्षित करियर नहीं बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम, धैर्य और लगन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर एक बैठक का आयोजन
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: वीरवार को राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में प्राचार्य डॉ० दलबीर सिंह हुड्डा के निर्देशन में एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के बारे में एक महत्पवूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस योजना की शुरूआत बजट सत्र 2024-25 से की गई थी और पाँच सालों के अन्दर एक करोड इंटर्नशिप देने का प्रावधान किया गया था। इसमें देश के विभिन्न लगभग 500 कम्पनियों व 25 सर्विस सैक्टरों को जोडा गया है। प्लेसमैन्ट सैल अधिकारी श्री पवन कुमार ने बताया कि यह योजना 12 महीनों के लिए है जिसमें 5000 रूपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। जिसको भविष्य में बढाया जाएगा। इस योजना के लिए विद्यार्थी की आयु 21 से 24 वर्ष होनी चाहिए। यह इंटर्नशिप करने के बाद कोई भी विद्यार्थी अपना स्टार्टअप भी खोल सकता है। अगर कोई कम्पनी आपके काम से पूरी तरह संतुष्ट होती है तो वह कम्पनी उस विद्यार्थी को उसी कम्पनी मे नौकरी देगी। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

मानव तस्करी विरोधी इकाई तथा एम डी डी आफ इंडिया संस्था ने शहर से 3 बच्चों को रेस्क्यू करवाकर बाल कल्याण समिति में पेश किए झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: मानव तस्करी विरोधी इकाई (ए एच टी यू) तथा एम डी डी आफ इंडिया संस्था ने झज्जर शहर से भगत सिंह चैक, छिकारा चैक तथा सिविल अस्पताल के नजदीक जूस कार्नर, चाय की दुकान, मूंगफली की बाल श्रम करते हुए 3 बच्चों को रेस्क्यू करवाकर बाल कल्याण समिति में पेश किया गया ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इस अभियान के तहत आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कारवाई में उपनिरीक्षक अमित ढाका, सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार, सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अजय कुमार, एम डी डी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार,वी ए सी कर्मजीत छिल्लर, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप शामिल रहे। एम डी डी आफ इंडिया संस्था के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि संस्था बाल श्रम रोकने के लिए गांव गांव शहर शहर में जागरूकता अभियान चला रही है। बाल श्रम निषेध एवं संशोधन अधिनियम के तहत यदि कोई भी व्यक्ति छोटे बच्चों से बाल श्रम करवा रहा है तो बाल श्रम की गतिविधी में शामिल व्यक्ति के खिलाफ 20 हजार से 50 हजार तक की राशि का जुर्माना व 6 महीने की सजा का प्रावधान है मुक्त करवाए गए बच्चों की आयु 13 साल से 15साल के बीच है इनके परिवार युपी, बिहार के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करने आए हैं। यह बच्चे भी गरीबी और अनपढ़ता के चलते बाल श्रम कर रहे थे। बच्चों का कहना है कि वह भी पढ़ना चाहते हैं लेकिन परिवार की आर्थिक हालात के चलते नहीं पढ़ पा रहे। स्टेट क्राइम ब्रांच उपनिरीक्षक अमित कुमार ढाका ने कहा कि वह अलग अलग विभागो और संस्थाओं के साथ मिलकर बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान के तहत जागरूकता अभियान चला रहे हैं तथा और दुकानदारो, फैक्ट्री मालिकों से अपील की जा रही है कि वह किसी भी बच्चे को काम पर लगाने की बजाय उन्हें स्कूल भेजे तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इसलिए जो दुकानदार व फैक्ट्री मालिक बच्चांे से बाल श्रम करवा रहे हैं उन पर कार्यवाही करके बच्चो को बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करवाकर उन्हें मुख्या धारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे है।

कैंसर डे केयर सेंटर के लिए डॉक्टर्स का एनसीआई बाढसा में प्रशिक्षण शिविर शुरू – डा ब्रह्मदीप सिंह
बादली, 11 सितम्बर, अभीतक: बाढसा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप ने गुरुवार को जिला कैंसर डे-केयर सेंटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण का संचालन डॉ. आकाश झा और डॉ. जितेन्द्र (एनसीआई झज्जर, एम्स) द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा के डॉक्टर्स को कैंसर डे केयर सेंटर में कैंसर के प्राथमिक चरण के उपचार और संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक डा ब्रह्मदीप सिंह ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन संबंधी स्पष्ट दृष्टि और मिशन से अवगत कराया। उन्होंने राज्य के जिलों द्वारा हासिल किए जाने वाले लक्ष्यों और इस पहल को सफल बनाने हेतु समन्वित प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिला स्तर पर हर प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं आम नागरिकों को उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और विशेषज्ञ सेवाओं को समुदाय के नजदीक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रशिक्षण दो माह का होगा तथा समन्वय टीम में डॉ. शशि और डीएफएलसी अंजू की सहभागिता रहेगी। हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर कैंसर डे केयर सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। इसी पहल को धरातल पर साकार करने के लिए निदेशक डॉक्टर ब्रह्मदीप के मार्गदर्शन में प्रारम्भ की गई है। जिसका उद्देश्य प्रदेश के 22 जिलों में डे-केयर सेंटर स्थापित करना है। यह कार्यक्रम तृतीयक (टर्शियरी) देखभाल अस्पतालों पर बोझ को कम करने के साथ-साथ ग्रामीण और उपनगरीय क्षेत्रों में लोगों को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी डॉ. आकृति की विशेष भूमिका रहेगी।
बाढ़सा स्थित एम्स में डे-केयर सेंटर प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए निदेशक डा ब्रह्मदीप सिंह।

जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच शिविर आज
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर शुक्रवार को जिला कारागार परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा,जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम कैदियों व बंदियों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ने दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में मनोवैज्ञानिक, दंत चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झज्जर व बहादुरगढ़ में 13 सितंबर को – सीजेएम
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बेंच गठित

झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार झज्जर व उपमंडल बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 13 सितंबर को किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़ चढकर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व फैक्ट्री इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल तरीके से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने नागरिकों से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बेंच गठित
डीएलएसए सचिव विशाल ने बताया कि शनिवार 13 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत के लिए पांच बैंचों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि चार बैंच झज्जर के लिए व एक बेंच उपमंडल बहादुरगढ़ के लिए गठित की है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट न्यायाधीश प्रवीण कुमार लाल की बेंच पारिवारिक मामलों की सुनवाई करेगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की बेंच अन्य मामलों जैसे वाहन दुर्घटना मुआवजा की सुनवाई करेगी, तथा इलेक्ट्रिसिटी मैटर्स आदि की भी सुनवाई करेंगे। सिविल जज सीनियर डिवीजन मीनू व सिविल जज जुनियर डिवीजन विनीत कुमार की बेंच ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, दीवानी आदि मामलों की सुनवाई करेंगी। बहादुरगढ़ के मामलों की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन मनीषा की बेंच करेगी।
श्री विशाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी झज्जर।

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीसी
सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल व समाधान शिविर की शिकायतों की डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
जिले के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स व जन शिकायतों के समाधान की दिशा में गंभीरता से कार्य करें अधिकारी – डीसी
पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो, जनता के साथ बेहतर व्यवहार करें अधिकारी व कर्मचारी

झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिला वासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ तय समय में दिया जाए व जिले के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जनता के साथ बेहतर व्यवहार करें व विधि के अनुसार निर्धारित समय अवधि में लोगों के सरकारी कार्य पूरा करें। डीसी गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में वीडियो कांफ्रेंस उपरांत सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल व समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में डीसीपी लोगेश कुमार पी और एडीसी जगनिवास उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने सीएम विंडो, जन संवाद पोर्टल और समाधान शिविर की शिकायतों की गंभीरता से विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने चेताया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लें। शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) नियमानुसार तैयार करते हुए फाइल करें। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर की शिकायतों पर अविलंब एक्शन लें, सीएम विंडो व अन्य ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर 24 घंटे के अंदर संज्ञान लेते हुए यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला वासियों को किसी भी स्तर पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी नहीं आनी चाहिए।
समाधान शिविर सुशासन की दिशा में प्रभावी पहल
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर का आयोजन प्रदेश सरकार की जन सरोकार कि दिशा में प्रभावी पहल है। समाधान शिविर के आयोजन से लोगों को समस्याओं के निदान का एक बेहतर मंच मिला है। शिविर के आयोजनों से प्रशासन को भी लाभ हुआ है। समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों से लोगों की शिकायत के पैटर्न का पता लगता है जिससे जन समस्याओं की पहचान करते हुए उनका समुचित समाधान करना प्रशासन के लिए आसान हुआ है।
मुख्यालय स्तर पर भी हो रही है मॉनिटरिंग – डीसी
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समाधान की जिला स्तर पर मॉनिटरिंग के अलावा प्रदेश मुख्यालय स्तर पर भी सख्ती से मॉनिटरिंग की जा रही है उन्होंने कहा कि विभाग ऐसी व्यवस्था बनाए कि शिकायतों का अविलंब समाधान हो जिससे नागरिकों को राहत मिले।
हैप्पी कार्ड वितरण कार्य तेजी से करने के निर्देश
डीसी ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों को हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी कार्ड) का वितरण तेजी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर हैप्पी कार्ड धारकों की लिस्ट तैयार करते हुए उन्हें कार्ड वितरित किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्ड वितरण के लिए बेहतर रणनीति तैयार करें जिससे की जल्द से जल्द जिले में सभी कार्ड वितरण किया जाए।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट, डीएमसी डॉ सुशील कुमार, सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीआरओ मनवीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी सांगवान, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, रोडवेज प्रबंधक संजीव तिहाल, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक में निर्देश देते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लें अधिकारी -डीसी
अवैध कॉलोनियों से शहर का योजनाबद्ध विकास होता है बाधित, राजस्व को होता है नुकसान रूडीसी
डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की मीटिंग में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दिए निर्देश

झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में डीसीपी लोगेश कुमार पी और एडीसी जगनिवास उपस्थित थे। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में पनपने ना दिया जाए और सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन लेते हुए निर्माण ध्वस्त किया जाए। विभाग को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए। डीसी ने कहा कि अवैध कॉलोनियों से सरकार को न केवल राजस्व का भारी नुकसान होता है, बल्कि इससे शहर की योजनाबद्ध विकास प्रक्रिया भी बाधित होती है। डीटीपी अंजू जून ने बैठक में उपायुक्त के समक्ष आवश्यक जानकारी दी और राजस्व विभाग से तहसील अनुसार रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
कानून के अनुसार दें कॉलोनियों को लाइसेंस
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नई कॉलोनी के निर्माण के लिए सरकार द्वारा तय नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि कॉलोनाइजरों को नियमानुसार लाइसेंस दिया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अनियोजित विकास से अवैध नागरिकों को पेयजल, जल निकासी, सीवरेज, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं देना प्रशासन के लिए मुश्किल कार्य हो जाता है। इस लिए नागरिकों को अवैध क्षेत्रों में प्रोपर्टी की खरीद-फरोख्त करने से बचना चाहिए।
नागरिकों से अपील-अवैध कॉलोनियों में ना खरीदें प्रोपर्टी
प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट या मकान खरीदने से बचें, क्योंकि इससे भविष्य में कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने कहा है कि नागरिक किसी भी प्रॉपर्टी की खरीद से पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी सरकार द्वारा स्वीकृत है या नहीं।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर आईएएस अंकित कुमार चैकसे, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीआरओ मनवीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज ललित कुमार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक लेते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल

समाधान शिविर डीसी ने सुनी समस्याएं, आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें दर्ज
समाधान शिविर का आयोजन प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल- डीसी

झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शिविर में कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं, डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान तय समय-सीमा में किया जाए और कार्यवाही की रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का निवारण उनके अपने जिले में ही त्वरित गति से हो। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर आईएएस अंकित कुमार चैकसे, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फोगाट, एसीपी प्रदीप कुमार, डीआरओ मनवीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, डीएफएससी अशोक शर्मा, सिंचाई विभाग की कार्यकारी अभियंता प्रतिभा मुदगिल, एक्सईएन बिजली निगम अमित गर्ग, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुमित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
गुरुवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान – जिला प्रशासन की ओर से आयोजित हो रही हैं जागरूकता गतिविधियां
स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी पायदान पर रहेगा झज्जर जिला -डीसी
प्रतिदिन बहादुरगढ़, झज्जर, बेरी, बादली में शेड्यूल के अनुरूप चल रहे स्वच्छता संबंधी कार्य

झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: स्वच्छता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सभी स्वच्छ वातावरण के साथ सुखद माहौल बनाएं और स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करने में अपनी आहुति डालें। हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत प्रशासन शहरी क्षेत्र में जन आंदोलन के साथ कार्य करते हुए झज्जर, बेरी व बहादुरगढ़ का सौंदर्यीकरण व सुधारीकरण करते हुए जनहित में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के नेतृत्व में जिला में अनेक जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफाई अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर परिषद बहादुरगढ़ द्वारा इस अभियान के दौरान बहादुरगढ़ शहर में अभियान की जानकारी, स्वच्छता संकल्प, कचरे के पृथक्करण व सिंगल यूज प्लास्टिक की जानकारी देते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जिला के शहरी क्षेत्र में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से वार्ड स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी स्वच्छता दूत के रूप में फील्ड में पहुंचकर गणमान्य लोगों के साथ मेरा वार्ड-सबसे साफ वार्ड करने के लिए सक्रियता बरत रहे हैं। नगर परिषद झज्जर व बहादुरगढ़ तथा नगर पालिका बेरी द्वारा शहर में साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा रहा है। वार्ड की गलियों में कूड़ा उठान प्रक्रिया, कूड़े करकट के ढेर को साफ करने, आमजन को पॉलिथीन का उपयोग न करने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में झज्जर जिला अग्रणी रहेगा।
आमजन के सहयोग से स्वच्छता अभियान को मिल रही गति – डीएमसी
जिला नगर आयुक्त डॉ सुशील कुमार ने झज्जर शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में आमजन से आह्वान किया कि इस अभियान में आमजन का सहयोग आवश्यक है, ऐसे में सभी नागरिक सभ्य समाज के रूप में इस सफाई अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। डीएमसी ने कहा कि 11 सप्ताह तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान में शहर के सभी वार्डों में नालियों की साफ-सफाई की जा रही है और नगर वासियों को सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गलियों व कॉलोनियों में जहां भी गंदगी देखने को मिलती है वहीं नियुक्त नोडल अधिकारी टीम के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सफाई करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सके।
बहादुरगढ़ में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत सफाई के साथ जागरूकता रैली निकालते नगर परिषद कर्मचारी।
झज्जर शहर में सफाई कार्य में जुटा नप सफाई कर्मचारी
बेरी शहर में जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्वच्छता का संदेश देती महिलाएं

बेरी में आज (12 सितंबर को) लगेगी बिजली अदालत, उपभोक्ताओं की सुनी जाएंगी समस्याएं
बेरी, 11 सितम्बर, अभीतक: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बेरी डिवीजन के उपभोक्ताओं की बिजली और बिल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु (12 सितंबर, शुक्रवार को) कार्यकारी अभियंता, प्रवर्तन परिमंडल, यूएचबीवीएन बेरी के कार्यालय में बिजली अदालत लगेगी। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायतों का निदान किया जाएगा। कार्यकारी अभियंता अमित गर्ग ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान बेरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली और बिल संबंधी समस्याओं (बिजली चोरी को छोड़कर) मामलों की सुनवाई होगी। यदि कोई उपभोक्ता उपमंडल अभियंता के निर्णय से असंतुष्ट रहता है, तो वह अपनी शिकायत को चेयरमैन के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। इससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक अदालती प्रक्रियाओं से बचने में सहायता मिलेगी और उनकी समस्याओं का शीघ्र निवारण हो सकेगा।

आईटीआई गुढ़ा में 20 छात्रों को मिला ऑफर लेटर
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर एट गुढ़ा के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि संस्थान के प्रांगण में गुरुवार को मारुति सुजुकी इंडिया द्वारा लिए गए साक्षात्कार में चयनित 20 छात्रों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के बाद वास्तविक कार्य अनुभव का अवसर प्रदान करना और उन्हें रोजगार से जोड़ना है। इस विशेष साक्षात्कार में इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिक डीजल, वेल्डर तथा फिटर व्यवसायों के छात्रों का चयन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. नीलम हुड्डा ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिष्ठित कंपनी ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को कार्यस्थल पर प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अप्रेंटिसशिप छात्रों को न केवल तकनीकी दक्षता देगी, बल्कि उन्हें अनुशासन, कार्य संस्कृति और उद्योग की आवश्यकताओं से भी परिचित कराएगी। इस मौके पर वर्ग अनुदेशक रमेश कुमार, पवन कुमार, देशपाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
साक्षात्कार में चयनित छात्रों के साथ संस्थान की टीम।

झज्जर में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवर्तन परिमंडल कार्यालय झज्जर में शुक्रवार 12 सितंबर को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन होगा। प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित बैठक में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक झज्जर शहर, सब अर्बन सब डिवीजन झज्जर, बादली व माछरौली सब डिवीजन क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विभिन्न बिजली एवं बिजली के बिल संबंधी समस्याएं (बिजली चोरी को छोडकर) सुनी जाएंगी,जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिवीजन झज्जर करेंगे तथा मौके पर उनका निवारण किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को कार्यकारी अभियंताध्उपमंडल अभियंता के फैसले से संतुष्ट न होने पर अपनी शिकायत को चेयरमैन बिजली उपभोक्ता फोरम के समक्ष रख सकते हैं।

मनोनीत पार्षदों को चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने दिलाई शपथ
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: नगर परिषद की तरफ से नपा कार्यालय में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने तीनों मनोनीत पार्षदों कमल गिरोत्रा, जगदीश वर्मा और मनोज कुमार को पद व गोपीयता की शपथ दिलाई। यहां बता दे कि सरकार ने 9 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें झज्जर नगर परिषद के लिए कमल गिरोत्रा, जगदीश वर्मा और मनोज कुमार को मनोनीत पार्षद बनाया था। अब अधिसूचना जारी होने के लगभग दो माह बाद मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, पूर्व वाईस चेयरमैन प्रवीण गर्ग मौजूद रहे।

राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने जलभराव से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को किया रवाना
चंडीगढ़, 11 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने वीरवार को हरियाणा राजभवन से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा द्वारा राहत सामग्री से भरे 5 ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री हरियाणा के सिरसा, कैथल, अंबाला व फतेहाबाद जिलों के लिए भेजी गई। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह राहत सामग्री उन क्षेत्रों के लिए भेजी गई है, जहां भारी वर्षा और जलभराव के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है। यह पहल प्रभावित लोगों को त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके और उनके जीवन को सामान्य करने में मदद मिले। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में जलभराव से प्रभावित लोगों और किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया गया है, जहां नागरिक अपने नुकसान का विवरण दर्ज कर मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पोर्टल का उपयोग करें और अपनी समस्याओं को दर्ज करें। उन्होंने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की इस मानवीय पहल की सराहना की और सभी स्वयंसेवकों व दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस राहत कार्य में योगदान दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री डी.के. बेहरा, एडीसी श्री मोहन कृष्णा, वरिष्ठ निजी सचिव श्री जगन नाथ बैंस, निजी सहायक श्री राहुल डागर, श्री शंखा चटर्जी व राजभवन के अन्य अधिकारियों के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी, महासचिव श्री महेश जोशी, संयुक्त सचिव श्री अनिल जोशी व संस्था के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

झज्जर से शुरू हुआ डे-केयर सेंटर प्रशिक्षण, 22 जिलों तक पहुंचेगी योजना – निदेशक डॉ ब्रह्मदीप’
ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की नई पहल’
डॉ. ब्रह्मदीप के नेतृत्व में दो माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ’

झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: जिला डे-केयर सेंटर प्रशिक्षण का शुभारंभ आज राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई), झज्जर में स्वास्थ्य सेवाएँ निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण का संचालन डॉ. आकाश झा और डॉ. जितेन्द्र (एनसीआई झज्जर, एम्स) द्वारा किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला नोडल अधिकारी डॉ. आकृति द्वारा किया गया है, जिसमें समन्वय टीम के रूप में डॉ. शशि और डीएफएलसी अंजू भी शामिल हैं। यह प्रशिक्षण 2 माह की अवधि तक चलेगा।
प्रदेश के 22 जिलों में डे-केयर सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य
यह पहल निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप के मार्गदर्शन में प्रारम्भ की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के 22 जिलों में डे-केयर सेंटर स्थापित करना है। इस कार्यक्रम से तृतीयक (टर्शियरी) देखभाल अस्पतालों पर बोझ को कम करने के साथ-साथ ग्रामीण और उपनगरीय क्षेत्रों में लोगों को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
राज्य की स्पष्ट दृष्टि और मिशन पर जोर
उद्घाटन अवसर पर निदेशक ने प्रतिभागियों को राज्य की इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन संबंधी स्पष्ट दृष्टि और मिशन से अवगत कराया। उन्होंने जिलों द्वारा हासिल किए जाने वाले लक्ष्यों और इस पहल को सफल बनाने हेतु समन्वित प्रयासों के महत्व पर विशेष जोर दिया।
स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में कदम’
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और विशेषज्ञ सेवाओं को समुदाय के निकट पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
झज्जर से शुरू हुई प्रदेश की नई पहल
22 जिलों में डे-केयर सेंटर स्थापित कर अब ग्रामीण व उपनगरीय क्षेत्रों तक पहुँचेंगी सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ
ष्राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, झज्जर में दो माह का जिला डे-केयर सेंटर प्रशिक्षण शुरू
’निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम’

अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने संजीत कबलाना
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक कार्यकर्ता संजीत कबलाना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग का महासचिव नियुक्त किया है। कबलाना ने इस जिम्मेदारी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चैधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरदिलअजीज सांसद चैधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी का हृदय से आभार जताया है। कबलाना ने कहा कि प्रदेश में केवल छह महासचिव बनाए गए हैं और उनमें से उनका चयन होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस पद की पूरी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे और सदैव चैधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आभारी रहेंगे। गौरतलब है कि संजीत कबलाना का सार्वजनिक जीवन लंबा और सक्रिय रहा है। वे लगभग 13 वर्षों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे और प्रेस क्लब झज्जर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें साढ़े चार हजार से अधिक वोट प्राप्त किए। इसके अलावा वे झज्जर विधानसभा से टिकट की मांग भी कर चुके हैं।

युवा प्रेरणा को समर्पित रहा दूबलधन कॉलेज का सम्मान समारोह
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय दूबलधन में आयोजित सम्मान समारोह युवा व समाज के लिए एक नई प्रेरणा और सीख देने वाला साबित हुआ है। इस बात की चर्चा इलाके के गांवों के नुक्कड़ों, मोहल्ला चैपालों आम रही है। अब लोगों में यह चेतना आ गई है कि शिक्षा के बिना कोई भी तरक्की नहीं कर सकता। शिक्षा एक ऐसा पायदान है जिस पर चढ़कर के ऊंची से ऊंची मंजिल पाई जा सकती है। जब निहालचंद गोयल जैसे सामान्य महाजन परिवार का बेटा शिक्षा साधना के बलबूते पर राजस्थान का सिरमौर प्रशासक बन सकता है तो हम युवा क्यों नहीं बन सकते? इस समारोह में निहालचंद गोयल का प्रेरणादायी संबोधन जिसमें उन्होंने समाज उत्थान में शिक्षा, स्वाध्याय और सतत अभ्यास को सफलता का मूल मंत्र बताया इस बात से युवाओं के दिलों में प्रतियोगी परीक्षा के प्रति रुझान जागृत हुआ है। इस समारोह मंच पर विराजमान प्रोफेसर राजवीर सिंह कुलपति एमडीयू रोहतक, डॉक्टर बलराम कादयान, राज सिंह कादयान लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक, एसडीएम रेणुकानांदल, धर्मवीर गौड, वेदपाल दौलता, एसएन शर्मा, प्रोफेसर कुलताज सिंह, निहालचंद गोयल पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान, सीएसआईआर टॉपर करीना कादयान, डॉ कर्मवीर गुलिया, बलजीत फोगाट, अशोक कादयान, शिवनारायण शास्त्री, कपूर सिंह, ब्रिगेडियर नरेंद्र कादयान, प्रोफेसर राज सिंह मलिक, प्रोफेसर जगदेव सिंह शास्त्री, प्रोफेसर जगबीर अहलावत,देवव्रत सिंह, रघुवीर साहब,डॉ वीरेंद्र कादयान हांसी सूरजमल मास्टर, सुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह रोहिल्ला, राजकुमार शर्मा, पवन कादयान, कंवर सिंह दौलता, प्रोफेसर पवन कादयान, प्रोफेसर समंदर कौशिक, सुखवीर मलिक, सूरजभान, संजीव कुमार, अशोका कादयान बीईओ, प्रोफेसर अरविंद कादयान, डॉक्टर भूमित कादयान, डॉक्टर कुलदीप सिंह, रमेश जाखड़, प्रहलाद फोगाट, एसडीओ सतबीर सिंह, प्रेमचंद गोयल, सतनारायण गोयल और रणवीर प्रिंसिपल आदि के साथ-साथ प्रोफेसर अजय कुमार व डॉक्टर दयानंद कादयान की एंकरिंग युवाओं के लिए प्रेरणादायी रही। इससे भी कहीं अधिक समाज की सिरमौर हस्तियों को पगड़ी व स्मृति चिन्हो से सम्मान युवाओं को सीख देने वाला था। पंचायत प्रतिनिधियों व सैकड़ो मौजिज आदमियों की उपस्थिति भी युवाओं में नेतृत्व का गुण आत्मसात करने वाली थी। इस समारोह में प्रोफेसर ओमपति बेनीवाल व प्रोफेसर सुमन की गृहिणी से प्रोफेसर बनने की कहानी भी स्रोतों को बहुत पसंद आई। प्रोफेसर राजवीर सिंह ने शिक्षण संस्थाओं और उसमें पढ़ने वाले युवा विद्यार्थियों को स्वाध्याय और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। नशे से दूरी शिक्षा जरूरी की बात पर का युवाओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। जब इस महाविद्यालय को ऑटोनॉमस दर्जा व विश्वविद्यालय बनाने की बात होती थी तो श्रोता करतल ध्वनि से उसका अनुमोदन करते थे। मंच पर छात्रों की प्रस्तुतियां और स्वागत गीत की प्रस्तुति ने भी समारोह में चार चांद लगा दिए। समारोह में प्रिंसिपल हुकम सिंह, डॉक्टर रणजीत सिंह तथा तपेंद्र कुमार के महाविद्यालय के उत्थान में योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।यह समारोह हवन से शुरू होकर वह पौधारोपण, छात्रों का पीजी कक्षा में पंजीकरण के पायदान में से होता हुआ और एक शिक्षा के सामूहिक चिंतन व मंथन करते हुए 5 घंटे तक चला,जिसमें श्रोताओं ने एकाग्रचित होकर स्रोताओं ने सुना तथा उनके अनुभव की सीख को अपने जीवन में ढालने की प्रेरणा ली।यह सम्मान समारोह वास्तव में विश्वविद्यालय में होने वाले यूथ फेस्टीवलों से भी कहीं ज्यादा प्रभावशाली रहा। राजकीय महाविद्यालय दूबलधन के विद्वान प्रोफेसर की उपस्थिति ने भी इस समारोह को भव्य बना दिया। सबसे बड़ी बात है कि किसी महाविद्यालय में समाज, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मिलकर शिक्षा को बचाने का एक सामूहिक प्रयास किया तथा महाविद्यालय के साथ-साथ अपने घर परिवार में भी शिक्षा का माहौल देने की सीख ली। युवाओं ने भी इस समारोह में विद्यमान आदरणीय विभूतियों से सीख लेकर शिक्षा को अपनाने का संकल्प लिया। शिक्षा ही एक ऐसी चाबी है जिससे हमारे दैनिक जीवन की समस्याओं के सभी ताले खुलते हैं। अतः राजकीय महाविद्यालय दूबलधन का यह समारोह अपने आप में इस इलाके में शिक्षा का माहौल तैयार करने का एक शैक्षिक सम्मेलन था। आयोजकों ने इसे राजनीति से दूर रखने में पूरी सावधानी बरती। इस सम्मेलन को देखकर महाराजा हरिश्चंद्र के थानेसर के साहित्य सम्मेलनों की याद ताजा हो जाती है। यह सम्मेलन यूनिवर्सिटी और विश्वविद्यालय के सेमिनारों से भी कहीं बेहतर था। इसमें वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करके श्रोताओं व युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस सम्मान समारोह से राजकीय महाविद्यालय दूबलधन के इतिहास में उपलब्धि का एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। इस समारोह में सर्व समति से यह बात निकल कर आई कि शिक्षण संस्थाओं के विकास से ही युवाओं को समाज की मुख्य धारा में रखा जा सकता है। यदि उन्हें नशे व अन्य बुराइयों से दूर रखना है तो शिक्षा और शिक्षण संस्थानों से उन्हें जोड़े रखना होगा। राजकीय महाविद्यालय दूबलधन युवाओं को उच्चत्तर शिक्षा और शोध से जोड़ने का एक सार्थक मंच मिल गया है। अतः इस विद्यालय की तरक्की से ही इस इलाके के युवाओं को भारत का सशक्त नागरिक बनाया जा सकता है। भारत के नवनिर्माण के लिए शिक्षा और शिक्षण संस्थान ही कारगर भूमिका अदा कर सकते हैं। इस सम्मेलन की यह विशेषता रही की सीएसआईआर टॉपर करीना कादयान को माजरा की महिलाओ और ग्राम पंचायत ने मंच पर सम्मानित किया। इससे भी बढ़कर जोगेंद्र उर्फ जोगी, कृष्ण कुमार फोर्ड व देवेंद्र उर्फ बिल्लू ने गरीब बच्चों के पीजी कक्षा में दाखिले व पढ़ाई का खर्च वहन करने का एलान किया। ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह तथा अन्य महानुभावों ने सुधार समिति के कोष में आर्थिक योगदान दिया,जिससे समिति की गतिविधियों में आर्थिक कमी आङे नहीं आएगी।

स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी से चोरी सुधा स्कूटी बरामद
बहादुरगढ़, 11 सितम्बर, अभीतक: पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक दीपक ने बताया कि अभिषेक निवासी सराये बहादुरगढ़ ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि मैंने 1 मई 2025 को मेरे भाई के दिव्यांशी बिल्डर के नाम से बने स्टॉक पर अपनी स्कूटी खड़ी की थी। जिसे कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक निवासी बराही जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चुराई गई स्कुटी बरामद की गई पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

झज्जर पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से किया रूट मार्च, ली इलाके की भौगालिक एवं सामाजिक ताने बाने की जानकारी
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: कानून व्यवस्था पर नजर रखने और आमजन में विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से झज्जर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने संयुक्त रूप से रूट मार्च निकाला। नई दिल्ली से आई रैपिड एक्शन फोर्स की सीध्194 की टीम ने कमांडेंट श्री किशोर कुमार के दिशा-निर्देशन में तथा सहायक कमांडेंट राजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस के साथ मिलकर आयोजित किया। रूट मार्च शहर और कस्बे के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला गया। इस दौरान पुलिस व आएएफ जवानों ने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा बलों की संयुक्त मौजूदगी से लोगों में विश्वास का माहौल बना। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के रूट मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं आमजनमानस में सौहार्द का वातावरण बनाए रखना है। इस मौके पर दुजाना थाना एसएचओ इंस्पेक्टर राकेश कुमार और बेरी थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सातीश कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

शरारती तत्वों पर झज्जर पुलिस की सख्ती, मनचलों को मिली चेतावनी
पुलिस ने कहा, सुधर जाएं वरना हमें सुधारना आता है

बहादुरगढ़, 11 सितम्बर, अभीतक: महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए झज्जर पुलिस ने शिक्षण संस्थानों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष टीम गठित की हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना जिला पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता है। लेकिन कुछ शरारती तत्व महिलाओं और छात्राओं पर छींटाकशी जैसी हरकतें करते हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी जाती है कि सुधर जाएं, वरना हमें सुधारना आता है। पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर बनाई गई महिला और पुरुष कर्मचारियों की सिविल पाश्चात्य टीम ने गुरुवार को बहादुरगढ़ के स्कूलों और कॉलेजों के बाहर बेवजह घूमने वाले युवकों को पकड़ा और चेतावनी दी। टीम का नेतृत्व एएसआई पूनम कर रही थीं। उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि स्कूल-कॉलेजों के बाहर कुछ युवक छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं, जिससे महिलाओं और लड़कियों को परेशानी होती है। इसी के मद्देनजर विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को रोका और सख्ती से समझाया। एएसआई पूनम ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी महिला या छात्रा को परेशान करता है, तो पीड़ित या परिजन सीधे डायल-112 या नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज केवल समझाया गया है, लेकिन भविष्य में छींटाकशी या छेड़छाड़ जैसी हरकत करने वालों को थाने ले जाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: थाना दुजाना की पुलिस टीम ने एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक राकेश ने बताया की थाने की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए गांव दुजाना की तरफ से आएगा जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाकाबंदी कि इसके बाद मिली सूचना के अनुसार कुछ समय बाद दुजाना की तरफ से एक लाल रंग की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जो सामने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस घूमाकर भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस टीम ने उपरोक्त व्यक्ति को काबू कर लिया पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजेश निवासी जोंधी के तौर पर की गई। जिससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो आरोपी के पास कुछ भी नहीं था। आरोपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने बस स्टैंड झज्जर के पास से चोरी की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर मुख्य सिपाही लाल सिंह द्वारा आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

कंडम सामान की नीलामी 19 सितंबर को पुलिस लाइन झज्जर में होगी
झज्जर, 11 सितम्बर, अभीतक: पुलिस विभाग में कडंम सामान की खुली बोली द्वारा नीलामी 19 सितंबर को की जाएगी। पुलिस के सरकारी कडंम सामान की नीलामी करने के संबंध में पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवहन शाखा प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के पुराने वाहनों के कंडम पार्ट, टायर, ट्यूब व अन्य सामान की नीलामी झज्जर बहादुरगढ़ रोड़ पर स्थित नई पुलिस लाईन परिसर झज्जर में प्रात 11 बजे की जाएगी।इस खुली बोली द्वारा नीलामी की प्रक्रिया में कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। नीलामी के संबंध में नियम व शर्तें मौके पर ही बताई जाएगी। कंडम सामान की जानकारी के लिए कोई भी व्यक्ति झज्जर सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार से उनके मोबाइल नं 7056667269 पर संपर्क कर सकता है।

भिवानी: – हरियाणा कांग्रेस ने प्रदेश को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की मांग के साथ ही केंद्र से 5 हजार करोड़ रूपये की राहत पैकेज की की मांग
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व विधायक राव दान सिंह, भिवानी के ग्रामीण प्रधान अनिरूद्ध चैधरी व शहरी प्रधान प्रदीप गुलिया ने की संयुक्त पत्रकार वार्ता
कांग्रेस ने प्रति एकड़ नुकसान के अनुसार 50 हजार से एक लाख रूपये मुआवजा देने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा रू भिवानी जिले के अकेले दो हल्कों तोशाम व बवानीखेड़ा में 19 हजार एकड़ फसल हुई है जलमग्न
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कर संभावित इंफेक्शन बुखार, ऐलर्जी, आंखों की बीमारियां के मद्देनजर ऐतिहात बरतने की भी की मांग
कांग्रेस नेताओं ने भिवानी जिला के लिए मांगा स्पेशल पैकजे, कहा रू भविष्य में बाढ़ राहत कार्यो के लिए ड्रेनेज व नालों की व्यवस्था के लिए हो अलग से धन की व्यवस्था
भिवानी जिला के कलिंगा में मकान ढ़हने से मजदूर परिवार की तीन बच्चियों की मौत के बाद मिली सहायता राशि को कांग्रेस ने बताया अपर्याप्त
पीडित परिवार के सदस्य को नौकरी व उचित मुआवजा दे सरकार: प्रदीप नरवाल

म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी
स्वच्छता अभियान पर निगरानी रखेंगे प्रशासनिक अधिकारी
सफाई अभियान को सार्थक बनाने के लिए स्वच्छता को दें प्राथमिकता
डीसी अभिषेक मीणा ने शहरी स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

रेवाड़ी, 11 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आगामी 7 नवंबर तक चल रहे शहर स्वच्छता अभियान में म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर स्वच्छता प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में शहर स्वच्छता अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जहां से कचरा उठाया जा रहा है, वहां पर ऐसी व्यवस्था करें कि कोई दोबारा से वहीं पर कचरा न डाले। नगर क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा करकट और जलभराव न हो, इसके लिए संबंधित विभाग प्रबंध करे। पूरे शहरी क्षेत्र का जिला में निरीक्षण किया जाएगा। धारूहेड़ा व बावल नगरपालिका क्षेत्रों में भी कहीं पानी न भरा हो, इसका वह स्वयं निरीक्षण करेंगें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्रों में हर घर से कूड़ा उठाने का कार्य किया जाए, ताकि शहरवासी इधर-उधर कचरा न फैंके। उन्होंने कहा कि जिला के हाईवे पर लगते गांवों में कहीं भी सड़क पर कूडा-करकट हो तो उसको तुरंत प्रभाव से उठवाया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी व नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सड़कों के टेंडर हो चुके है, उनका कार्य शीघ्र शुरू करवाएं। डीसी ने सोलह राही व बड़ा तालाब की साफ-सफाई के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों का सौंदर्य बरकरार रहना चाहिए। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में नियमित रूप से कूड़ा उठान प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने के साथ-साथ लोगों को सफाई रखने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र से कूड़ा उठे, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाए जाएं और नियमित मॉनिटरिंग की जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि शहर के वार्डो में नियुक्त नोडल अधिकारी निरंतर मॉनिटरिंग करें और जहां भी सफाई संबंधित कोई समस्या आती है तो वहां पर नगर परिषद की सहायता लेकर सफाई करवाना सुनिश्चित करें। डीसी मीणा ने सभी विभागों को सक्रिय रूप से स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों में सफाई रखना सुनिश्चित करें।
स्वच्छता को अपनी दैनिक प्रक्रिया में करे शामिल – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल प्रशासन का ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों व दुकानों के आसपास नियमित सफाई रखेगा तो न केवल उसका क्षेत्र स्वच्छ रहेगा, बल्कि पूरा शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा। अभियान के तहत डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें और खुले में कचरा न फैलाएं। सभी दुकानदार और आमजन घरों व दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें और कचरा केवल नगर परिषद, नगर पालिका के वाहनों में ही डालें।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्मप्रकाश, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी जोगेन्द्र शर्मा, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रेवाड़ी में शहर स्वच्छता अभियान के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

शिकायतों का तत्परता से हो समाधान – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं

रेवाड़ी, 11 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो और कोई भी मामला अधिक समय तक लंबित न रहे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी अभिषेक मीणा गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। डीसी ने समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में पाल्हावास गांव में पानी की निकासी को लेकर आई शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या की जांच करते हुए समाधान करना सुनिश्चित करे। यादव नगर में पानी के भराव की समस्या पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल निकासी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव मूंदी में अवैध रूप से चलाए जा रहे व्यायसिक कार्यो की शिकायत पर डीसी ने डीडीपीओ को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में आए नागरिकों ने डीसी अभिषेक मीणा के समक्ष जल आपूर्ति, पहचान पत्र में नाम दर्ज करवाने, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं, राशन कार्ड, नगर परिषद से संबंधित और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायत रखीं। जिन पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निदान करने के निर्देश दिए। इनमें से कई समस्याओं की मौके पर ही कार्रवाई शुरू करते हुए निपटारा किया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
रेवाड़ी में समाधान शिविर में आई शिकायतों को सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

यूरिया और डीएपी के अन्य विकल्पों के बारे में किसानों को करें जागरूक
डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को खाद की आपूर्ति के लिए दिए निर्देश

रेवाड़ी, 11 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को अपने कैम्प कार्यालय में कृषि विभाग, हेफेड, सहकारी समितियों, पैक्स प्रबंधकों सहित खाद कंपनी इफको, कृभको, आईपीएल, पैरादीप, चंबल, मैट्रिक्स आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सभी केंद्रों पर यूरिया और डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और बिक्री में पारदर्शिता बरती जाए। जमाखोरी को सख्ती से रोका जाए और निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बिक्री न हो। डीसी ने पैक्स प्रबंधको को निर्देश दिए कि वे खाद की आपूर्ति के लिए समय रहते डिमांड दें। जिससे किसानों को समय पर और सुगमता से खाद उपलब्ध हो सके। डीसी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को यूरिया व डीएपी पर ही आधारित न रहकर टीएसपी, एनपीके व अन्य उर्वरकों आदि का उपयोग करने के लिए जागरूक करें, ताकि मिट्टी में पूर्ण पोषक तत्व शामिल हों और फसलों की पैदावार अच्छी हो सके। डीसी ने सभी अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए खाद वितरण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में उप-निदेशक कृषि जितेन्द्र कुमार, उपमंडल अधिकारी कृषि डा. दीपक, पैक्स प्रबंधकों सहित विभिन्न खाद कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रेवाड़ी जिला में यूरिया व डीएपी की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी
जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए शहर को स्वच्छ बनाने में किया जा रहा कार्य
शहरी क्षेत्रों में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत की जा रही निरंतर सफाई

रेवाड़ी, 11 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार शहरी स्वच्छता अभियान के तहत शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में सक्रिय जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निरंतर सफाई की जा रही है। जिला प्रशासन रेवाड़ी द्वारा हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी की मुहिम में शहरी क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। रेवाड़ी के नगर परिषद व बावल व धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्रों के बाजारों, कॉलोनियों और वार्डों की सफाई प्रतिदिन की जा रही है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रह और कचरा प्लांट में निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गलियों व कॉलोनियों में जहां भी गंदगी देखने को मिलती है, वहीं पर नियुक्त वार्ड के नोडल अधिकारी टीम के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सफाई करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं। शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सके, यही इस अभियान का मकसद है। डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत रेवाड़ी जिला के शहरी क्षेत्रों में निरंतर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील करते हुए लोगों से जूट व कपड़े से बने बैग का प्रयोग करने को कहा । उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में सुधार के लिए अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। साथ ही अतिक्रमण करने, कूड़ा- करकट ईधर-उधर फेंकने व पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8572827322 जारी किया है।
रेवाड़ी के शहरी स्वच्छता अभियान के तहत नगरवासी सफाई की शपथ लेते हुए।
रेवाड़ी में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते हुए सफाई कर्मचारी।
रेवाड़ी में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत अतिक्रमण करने वालों के चालान करतु हुई नगर परिषद टीम।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदनकर्ता 15 सितंबर तक सहमति करे दर्ज – एडीसी
रेवाड़ी, 11 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे बसर कर रहे परिवारों को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत के अंतर्गत अफोर्डेबल फ्लैट दिए जा रहे है। एडीसी राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन के सर्वे का काम विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। योजना के अंतर्गत जिन आवेदनकर्ताओं से सम्पर्क नहीं हो पाया है (अनट्रेसेबल आवेदक) वे अपनी सहमति सोमवार, 15 सितंबर 2025 तक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी के कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें या सम्पर्क अधिकारी आशूतोष के मोबाइल नंबर 8053413311 पर सम्पर्क करें अन्यथा आवेदनकर्ता का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
अनट्रेसेबल आवेदकों के आवेदन नंबर व नाम की सूची
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि जिन आवेदनकर्ताओं से सम्पर्क नहीं हो पाया है उनमें 35592- रेखा रानी, 62467-ज्योति, 112874-मनोज साह, 30919-राम लाल, 23996-सुषमा, 284658-राहुल, 280030-सुदेश कुमार, 66116-सुनील कुमार, 20729-आनंद कुमार, 158842-प्रदीप, 139464-अभिषेक मेहरा, 150706-कमल कुमार खरालिया, 233475-यशपाल आहूजा, 124410-मोतीराम, 159574-ज्योति, 32345-मधु बाला गुप्ता, 24613-आशा रानी, 99200-राकेश, 157567-सुषमा सतीजा, 26686-पायल रानी, 37726-सीमा कुमारी, 136288-निर्मला, 101862-रेनू, 151697-अजित, 25027-मंजू, 25065-ममता, 72698-विक्रम, 182179-कमलेश, 35270-वर्षा रानी, 36937-पवित्रा भटनागर, 189239-धर्मबीर, 151881-पुनिता, 115335-तारावंती, 98839-ओम प्रकाश अरोड़ा, 17233-गीता देवी, 17180-सोनी सैनी, 10413-दीपिका गोयल, 41467-शारदा, 62911-नितेश कुमार, 153363-राज कुमार, 11811-काजल, 12918-सोना गोस्वामी, 59661-राजेन्द्र कुमार, 58875-आशीष शर्मा, 298805-भगवान दास, 106110- बीना देवी, 197732-सरिता, 140308-रेखा रानी, 275738-सुमन देवी, 97746-इंद्रपाल, 227556-निर्मला, 105490-ओमप्रकाश, 36597-बबली, 123368-रेखा, 268267-सतीश कुमार यादव, 21358-निशा देवी, 301317-मुस्कान टम्टा, 13789-उषा, 290168-कशिश, 62197-संजू, 154378-पवन कुमार, 101723-सोनी देवी, 149592-मंजू देवी, 148720-सोना राम, 60676-सुनीता, 32029-शिव कुमार, 187330-उमा, 115466-परमेश्वरी देवी, 131748-शकुन्तला देवी, 107509-रेखा रानी, 211770-कविता, 129623-सुनीता, 132890-रीया, 38603-पूजा, 38043-वंशी, 25243-विष्णु दत्त, 185005-फतेह सिंह, 88237- पूजा, 72625-महेन्द्र सिंह, 138301-मोतिया, 240256-सुनीता, 75729-दीपिका बत्रा, 78858-इन्दु, 242275-सुनील कुमार, 143884-रीता देवी, 262755-अश्विनी कुमार, 289222-मधु नागपाल, 188605-अल्का उमरेल, 71705-कमलजीत कौर, 25914-संजू देवी, 267254-दीपिका, 87495-ज्योति, 44111-मुकेश कुमार, 294326-प्रियंका, 35745-विपिन कौशिक, 54090-सुशीला, 247622-मीना, 263958-शंकर लाल, 211950-पूनम कुमारी वर्मा, 125273-कर्णदीप कुमार, 36233-मीनाक्षी शर्मा, 52838-करण, 119747-संगीता देवी, 25053-अम्बे देवी, 145984-बबीता, 18501-हरबंस लाल खुराना, 35879-हरीश, 238024-गुड्डड्ढी कुमारी, 97611-जसवंत सिंह, 144682-राकेश कुमार, 173350-रामहंस, 34168-प्रदीप कुमार, 125135-अराती, 97997-सुरेश कुमार, 99125-गीता, 165736-कृष्ण, 181663-कांता, 189471-सबीना, 23404-सोनी, 67816-पूनम देवी, 247037-दीपक यादव, 10671-ओम प्रकाश, 76777-सोनिया, 129249-ममता रानी, 36271-कृष्ण कांत सैनी, 95101-हेमलता, 66111, ज्योति, 133157, मंजू यादव, 36703-घन श्याम, 81183-जगदीश, 21597-रवि प्रकाश, 241165-ज्योति, 275917-लाली, 279150-सुमित्रा कुमारी, 79397-नीलिमा जग्मेर बालियान, 28461-राकेश, 97066-माया देवी, 211320-लावण्या, 167358-कविता, 165092-राज कुमार, 226458-सोनू कुमार, 82430-दीपिका रानी, 16151-अंकुर कुमार, 168722-राजीव कुमार, 140678-निर्मला, 297036-खुशी राम, 252027-सुनीता देवी, 23537-गजेंद्र, 256790-त्रिलोक चंद, 185069-मंजू मैसी, 129738-पूजा अटल, 46510-वीर सिंह, 222376-संतोष, 243091-भूपेंद्र सिंह, 105575-कमलेश रानी, 249791-राकेश कुमार, 92267-आशा देवी, 22241-पुष्पा, 22842-संजीव कुमार, 142551-कोयल देवी, 66578-सतपाल, 274435-प्रदीप, 226076-ममता सलूजा, 235372-संदीप कुमार, 79603-चीनू शर्मा, 229799-बालजी गोस्वामी, 100716-मुकेश कुमार, 227873-विजेंद्र, 224014-सुनीता, 41577-साहिल, 176637-सुमन देवी, 132649-रितेश, 268520-सीमा देवी, 79745-लक्ष्मी देवी, 249845-कर्मपता, 103500-गोपाल कुमार, 207218-गोल्डी कुमार, 189132-मिंटू, 288597-शिवानी, 275730-अरुण कुमार, 14276-जय कुमार, 200262-जसवंत सिंह, 141335-रविन्द्र कुमार, 23605-मंजू कसाना, 183102-अमिता, 98803-नवीन कुमार, 43867-राकेश, 228085-सुमित्रा देवी, 292790-राज कुमारी शर्मा, 78027-नसीब चंद, 235608-दीप्ति, 83191-उमेश, 111784-जय भगवान, 81673-अमित, 266032-पूनम, 47805-मुन्नी लाल, 48010-हेतराम, 167385-रोजी, 125356-खेम चंद, 140135-सोनिया, 194003-कामिनी, 236658-राज कुमार, 24419-चुन्नी लाल, 214110-सपना रानी, 43100-शीला देवी, 133068-अजीत, 185021-रेनू, 196319-ओमप्रकाश, 242280-दिनेश कुमार, 32745-सोनी शर्मा, 43264-बंधन देवी, 15213-सुरेश कुमार, 93878-हरपाल सिंह, 129641-पुलकित वशिष्ठ, 11326-सुशीला देवी, 289271-राजेश, 58642-महेन्द्र गेरा, 31496-सीमा, 89894-सोनिया, 284655-पवन कुमार, 46446-सुनीता, 80675-हरिकिशन, 218961- रामनारायण,115511-दीपक गेरा, 142904-बलवान, 291929-गीता, 28951-संजू, 118374-सुमित्रा देवी, 80765-नरेंद्र कुमार, 211808-पुष्प लता, 58132-कृष्णा, 218960-राम किशोर, 49867-बाल किशन सोनी, 174961-उषा रानी, 59480-कमल, 81169-विजय कुमार, 23861-रेखा, 41245-राखी, 77637-जितेन्द्र, 109162-सतीश देवी, 211816-पूनम, 156304-लक्ष्मी, 23831-जैसा राम शर्मा, 47268-विमल, 247861-भानुप्रताप, 99910- सपना, 13192-नीमा 249185-प्रियंका, 282634-सुनीता वर्मा, 98404-किरण , 298448-मुनाचुन प्रसाद पंडित, 98924-विकास कुमार, 285371-सुंदर देवी, 163346-सुनीता, 22565-कौशल किशोर, 266174-स्नेहलत्ता, 137141-कृष्णा देवी, 217169-पूनम शामिल है।

रेवाड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को किया जाएगा
रेवाड़ी, 11 सितम्बर, अभीतक: श्री जग भूषण गुप्ता, अध्यक्ष, परमानेंट लोक अदालत, पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज, रेवाड़ी ने बताया की हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार परमानेंट लोक अदालत, रेवाड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को किया जाएगा जिसमें आमजन टेलीफोन, बिजली, इंश्योरेंस, डाकघर, पानी, यातायात, बैंक लोन से संबंधित केस तथा अन्य जरूरी सेवाएं से संबंधित केस लगवा कर अपने केसों का निपटारा कर सकती है इस संदर्भ में श्री गुप्ता ने आमजन से ज्यादा से ज्यादा (प्री-लिटिगेशन) केस रखने की अपील की गई ताकि आने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा किया जा सके

ई क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खोला अपना नुकसान पोर्टल पर दर्ज करा दे – अमित वर्मा
रेवाड़ी, 11 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार, श्री अमित वर्मा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बताया कि विगत दिनों में भारी बारिश के कारण जो बाढ़ जैसे हालत हो गए थे उसके तहत अगर किसी की फसल अथवा संपत्ति को कोई नुकसान हुआ है तो हरियाणा सरकार द्वारा चलाए गए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल या संपत्ति का नुकसान का विवरण दें। जिससे कि ओलावृष्टि बारिश या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा करी जा सके। ई -क्षतिपूर्ति पोर्टल हरियाणा सरकार द्वारा लांच किया गया चलाया गया एक पोर्टल है जहां पर आप अपने फसल या संपत्ति के नुकसान की जानकारी दर्ज कर सकते हैं और सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं यह पोर्टल विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिनकी फसल या संपत्ति का विगत दिनों बारिश के कारण नुकसान हुआ है श्री अमित वर्मा ने किसानों से अपील की अगर उनकी फसल विगत दिनों की बारिश के कारण खराब हो गई है तो वह अपनी फसल की क्षति का पंजीकरण (आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड फैमिली आईडी बैंक पासबुक फसल रजिस्ट्रेशन प्रमाण नुकसान की फोटो इत्यादि) ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करें ताकि समय पर मुआवजा प्राप्त हो सके। अमित वर्मा ने यह भी बताया टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

चंडीगढ
रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी मनोज यादव को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) का महानिदेशक नियुक्त किया गया
प्रदेश सरकार की ओर से मनोज यादव की नियुक्ति के आदेश किए गए जारी

चरखी दादरी – सांसद धर्मबीर सिंह का कांग्रेस पर कटाक्ष
बोले, उप राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष ने आत्मा की आवाज से जीत का दावा किया मगर हार गए
आत्मा भारत के प्रति बोली तो एनडीए की वोटों से बन गया उप राष्ट्रपति
बिहार चुनाव में भी विपक्ष की आत्मा बोलेगी तो भाजपा की जीत पक्की
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा, गांवों में बांध बनाकर बारिश के पानी को रोकेगी सरकार
अस्थाई तालाब व ड्रेन बनाकर खेतों के जलभराव से निपटने के होंगे पुख्ता प्रबंध
1995 के बाद पहली बार आई बारिश से किसान व आमजन को हुआ नुकसान
भविष्य में बाढ़ से निपटने के पुख्ता प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को दिए स्थाई समाधान के निर्देश

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम में 5 और हवाई अड्डे जुड़ रहे हैं। यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व की बात है। आज, जिस दिन हम इस सुविधा का उद्घाटन कर रहे हैं, उसी दिन 132 वर्ष पूर्व 1893 में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भाषण देते हुए विश्व को भारत, इसकी संस्कृति और सनातन धर्म से परिचित कराया था। आज 2025 तक हम अपनी संस्कृति और सनातन धर्म के सिद्धांतों को पूरे विश्व में फैलाने में सफल रहे हैं। आज मैं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, और ऐसी आशा भी व्यक्त करता हूं कि हम उनके दिखाए मार्ग पर निरन्तर आगे बढ़ते रहेंगे और इस देश के गौरव से सदैव जुड़े रहेंगे।

सशस्त्र सीमा बल ने अब तक नेपाल की जेल से भागे 60 कैदियों को पकड़ा है। इन सभी को भारत-नेपाल सीमा पर विभिन्न चैकियों पर रखा गया है। सभी कैदियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

चंडीगढ़ – हरियाणा बनाम योगेश त्यागी केस का मामला’
हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को दिए निर्देश
कितने कर्मचारी को स्थाई किया जानकारी मांगी
विभागों को 12 सितंबर तक भेजनी होगी पूरी जानकारी

चंडीगढ -कल हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए शुरू होगी फ्लाइट
कल शाम साढ़े 5 बजे हिसार से जयपुर जाएगी फ्लाइट
सप्ताह में एक बार शुक्रवार को चलेगी फ्लाइट, एक साईड का 1950 रुपये होगा किराया
जल्द ही कोलकाता और जम्मू के लिए शुरू की जाएगी फ्लाइट,
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दी जानकारी।

करनाल
विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने राहत सामग्री के ट्रकों को दिखाई हरी झण्डी’
उत्तरी भारत के कई राज्य विशेष रूप से पंजाब में हुआ बाढ़ से भारी नुकसान – विधानसभा अध्यक्ष
इस आपदा की वजह से राशन, पशुओं के चारे और जरूरी सामान की हो रही है दिक्कत – हरविंदर कल्याण
हरियाणा सरकार की तरफ से पंजाब के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भेजी जा रही है राहत सामग्री
विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक महीने का वेतन
हरियाणा विधानसभा ने जन प्रतिनिधियों से एक दिन से एक महीने तक का वेतन राहत कोष में देने की अपील की।
गुरु द्रोण की धरती गुरुग्राम से पंजाब के लिए पहुंची राहत सामग्री’
मिलेनियम सिटी के लोगों ने पंजाब के भाइयों के लिए पहुंचाए राहत सामग्री के ट्रक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार इस आपदा में पंजाब के साथ मिलकर कार्य कर रहा है हरियाणा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ली उच्चस्तरीय बैठक’
पूरे प्रदेश में और खासकर गुरुग्राम, फरीदाबाद के लिए स्वच्छता अभियान पर हुई विशेष चर्चा
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए एक विस्तृत योजना बनाने के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
दोनों जिलों में अगले 24 महीनों में 3 ॅंेजम जव म्दमतहल प्लांट लगाए जाएंगे
दोनों जिलों के कूड़े- कचरे का निस्तारण कर बनाई जाएगी ऊर्जा
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव विकास गुप्ता रहे बैठक का हिस्सा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सतना में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” कार्यक्रम में सहभागिता कर छात्र-छात्राओं को किया संबोधित’
हमेशा होने वाले चुनाव देश की प्रगति में बाधा’
एक साथ चुनाव में धन, परिश्रम, पर्यावरण और समय की बचत’
स्वदेशी अभियान से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी – शिवराज सिंह चैहान

नई दिल्ली, 11 सितम्बर, अभीतक: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान गुरूवार को मध्य प्रदेश में सतना प्रवास पर थे। शिवराज सिंह ने मैहर शारदा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और देश व प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की, वहीं शिवराज सिंह ने सतना के एक्सिलेंस कॉलेज में आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम में सहभागिता कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश में कुछ हो या ना हो लेकिन पांचों साल, 12 महीने, 365 दिन चुनाव की तैयारी जरूर चलती है और ये बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास में बाधा है, इसलिए संविधान में संशोधन करके लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए। वहीं, शिवराज सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वदेशी अपनाने और वन नेशन वन इलेक्शन का संकल्प भी दिलाया।
हमेशा होने वाला चुनाव देश के विकास में बाधा’
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, मंत्री हो या सरकारी कर्मचारी इन सभी को जनता का काम करना चाहिए या चुनाव प्रचार में जाना चाहिए ? बार-बार चुनाव से जनता के काम बंद हो जाते हैं और चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाती है। इन चुनावों में भारी-भरकम धन भी खर्च होता है। अगर हम पिथले 5 साल के ही चुनाव देखें तो चुनाव में 4.5 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। ये पैसा किसी भी राजनैतिक दल का नहीं, बल्कि जनता का पैसा है, यह हमारा पैसा है जो किसी अच्छे काम में लग सकता था। ये तो केवल चुनाव आयोग के माध्यम से सरकारी खजाने का पैसा है, इसके अलावा राजनैतिक दल भी खर्च करते हैं। उम्मीदवार भी खर्च करता है। चुनाव प्रचार में गाड़ियां लगती है, पेट्रोल, डीजल जलता है। गाड़ियों के धुएं से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है और ध्वनी प्रदूषण भी होता है। चुनाव आते हैं तो अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी लग जाती है, पुलिस की ड्यूटी लग जाती है और केवल अपने ही प्रदेश में नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी पुलिस और अर्धसैनिक बल लगाए जाते हैं। अब बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनाव हैं तो वहां अर्धसैनिक बलों को भेज दिया जाएगा। जिस पुलिस, अर्धसैनिक बलों को अपनी जनता की सुरक्षा करनी है, देश की सुरक्षा करनी है, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है, वो सभी चुनाव की तैयारी में लग जाती है, सारे काम छोड़ देती है। उन्होंने कहा कि, आप कल्पना करो कि, पांच साल में एक बार, एक साथ लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होगा तो पैसा, पर्यावरण, परिश्रम और समय बचेगा।
आजादी, चाँदी की तश्तरी में नहीं मिली’
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि, आजादी हमें चाँदी की तश्तरी में नहीं मिली, बल्कि इसके लिए हजारों वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। वे निडरता से फाँसी के फंदे को चूमने के लिए आगे बढ़ते थे, उनके हाथ में भगवद गीता होती थी और मुँह से भारत माता की जय के उद्घोष गूंजते थे। उनके हृदय में केवल एक संकल्प था कि, जब तक भारत पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाता, वो मरकर भी इस धरती पर बार-बार जन्म लेते रहेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि, शहीद पद्मधर सिंह जी जिन्होंने प्रयागराज में नयनतारा सहगल जी के नेतृत्व में तिरंगा झंडा लेकर अंग्रेजों के साम्राज्य के खिलाफ जुलूस निकाला। पुलिस की क्रूरता के बावजूद, पद्मधर सिंह जी ने झंडे को जमीन पर गिरने नहीं दिया और गोली लगने के बाद वहीं वीरगति को प्राप्त हुए। शिवराज चैहान ने कहा कि, मैं, ऐसे वीर शहीदों के चरणों में बारंबार प्रणाम करता हूं।
स्वदेशी और एक राष्ट्र एक चुनाव का संकल्प’
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आम जनता और छात्र-छात्राओं को स्वदेशी अपनाने और एक राष्ट्र एक चुनाव का संकल्प दिलाते हुए कहा कि, हमें अपने देश को आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं, कई देश हमें दबाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम दबे नहीं है। दुनिया में हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो और हमारे लोगों को रोजगार मिले तो उसके लिए हमें एक काम करना पड़ेगा और वो ये है कि, अपने देश में बनी चीजें ही खरीदना पड़ेगा, अपने देश में बनी चीज अपने लोगों को रोजगार देगी और अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी तो आइए आज हम संकल्प लेंगे कि, संविधान में संशोधन करके, 5 साल में एक बार लोकसभा, विधानसभा के चुनाव होने चाहिए, और हम ये भी संकल्प लें कि, अपने देश, अपने शहर, अपने क्षेत्र और आसपास बनी हुई चीजें ही खरीदेंगे।

हरियाणा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा अभियान शुरू किया – डॉ. सुमिता मिश्रा
कार्यस्थल उत्पीड़न की शिकायतों के लिए एक सुरक्षित माध्यम, शी-बॉक्स

चंडीगढ़, 11 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित प्रमुख महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य के सभी विभागों और क्षेत्रीय कार्यालयों में गहन प्रयास करने का आह्वान किया है। इस व्यापक अभियान के तहत हरियाणा सरकार बाल विवाह को समाप्त करने के लिए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को जोरदार तरीके से बढ़ावा दे रही है। शिकायत दर्ज करने और निगरानी के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किए गए हैं, जिससे रिपोर्टिंग आसान और अधिक पारदर्शी हो गई है। कार्यस्थलों पर, यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल (ीजजचेरूध्ध्ेीमइवगण्ूबकण्हवअण्पदध्) महिलाओं को शिकायत दर्ज करने और समय पर निवारण प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षित और गोपनीय माध्यम प्रदान करता है। डॉ. मिश्रा ने इस बात पर जोर दिया कि ये पहल राज्य भर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला और राज्य स्तर पर अधिकारियों को जागरूकता अभियानों, सामुदायिक आउटरीच, सेमिनारों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से इन कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से उजागर करना चाहिए ताकि इनकी दृश्यता और प्रभाव अधिकतम हो सके। कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने हरियाणा के 33 महिला थानों में जिला संरक्षण अधिकारी (डीपीओ) नियुक्त किए हैं, जिनमें प्रत्येक जिले में एक डीपीओ होगा। ये अधिकारी घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और अन्य महिला-केंद्रित कानूनों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करेंगे। वे पुलिस अधिकारियों, कानूनी सेवा संस्थानों और आश्रय गृहों के साथ घनिष्ठ समन्वय करते हुए संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल सहायता, परामर्श और कानूनी सहायता भी प्रदान करेंगे। इस अभियान का केंद्र वन-स्टॉप सेंटर (ओएससी) हैं, जो हिंसा या संकट का सामना कर रही महिलाओं के लिए एकीकृत सेवाएँ प्रदान करते हैं। चिकित्सा सहायता और कानूनी सहायता से लेकर अस्थायी आश्रय और मनोसामाजिक परामर्श तक, ओएससी एक ही छत के नीचे व्यापक सहायता प्रदान करते हैं। इनके पूरक के रूप में महिला हेल्पलाइन (181) और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) हैं, जो अब राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस-112) से जुड़ी हैं, जिससे राज्य भर में तेज और अधिक प्रभावी हस्तक्षेप सुनिश्चित होता है। डॉ. मिश्रा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि अतिरिक्त वित्तीय सहायता और सुरक्षित आवास योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें असुरक्षित परिस्थितियों में महिलाओं के पुनर्वास के लिए शक्ति सदनों की स्थापना और कामकाजी महिलाओं के लिए सखी निवास छात्रावासों की स्थापना शामिल है। इसके अलावा, पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) योजना के तहत औद्योगिक केंद्रों में कामकाजी महिला छात्रावासों के निर्माण से पूरे हरियाणा में महिलाओं के लिए आर्थिक समावेशन, रोजगार के अवसर और सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पतालों, पुलिस थानों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में हेल्पलाइन, ओएससी और अन्य सहायता तंत्रों की जानकारी प्रमुखता से प्रदर्शित की जानी चाहिए। जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य क्षेत्रीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि इन सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और सभी के लिए ये आसानी से सुलभ हों। इसके अलावा, डॉ. मिश्रा ने उच्च-गुणवत्ता वाली सेवा वितरण व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला-स्तरीय अधिकारियों द्वारा ओएससी और बाल संरक्षण इकाइयों के संयुक्त निरीक्षण के महत्व पर बल दिया। स्कूलों और कॉलेजों को भी कम उम्र से ही जागरूकता पैदा करने के लिए अपने पाठ्यक्रम में साइबर सुरक्षा, महिला अधिकारों और बाल संरक्षण पर मॉड्यूल को शामिल करने के लिए कहा गया है।

हरियाणा में लागू हुई अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2)
कुत्ते के काटने या आवारा पशुओं के हमले से मौत या चोट पर मिलेगी आर्थिक सहायता

चंडीगढ़, 11 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने राज्य के निवासियों को कुत्ते के काटने अथवा आवारा, लोगों द्वारा छोड़े गए पशुओं जैसे गाय, बैल, बैलगाड़ी के बैल, गधे, कुत्ते, नीलगाय, भैंस आदि के हमले से हुई आकस्मिक मृत्यु, दिव्यांगता अथवा चोट लगने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) लागू की है। यह योजना उन सभी परिवारों को कवर करती है, जो परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के तहत पंजीकृत हैं और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय फैमिली इंफॉर्मेशन डाटा रिपॉजिटरी (एफआईडीआर) में सत्यापित अनुसार 1.8 लाख रुपये से कम है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, ने इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह योजना अधिसूचना की तिथि से लागू हो जाएगी। यह अधिसूचना जारी होने से पूर्व 25 मई, 2023 और 9 नवम्बर, 2023 को जारी की गई अधिसूचनाएँ इस अधिसूचना की तिथि से 90 दिन बाद स्वतः निरस्त हो जाएँगी। दयालु-2 योजना के अंतर्गत आकस्मिक मृत्यु अथवा 70 प्रतिशत या उससे अधिक स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में आयु के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे मामलों में 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए एक लाख रुपये, 12 से 18 वर्ष तक दो लाख रुपये, 18 से 25 वर्ष तक तीन लाख रुपये, 25 से 45 वर्ष तक पांच लाख रुपये तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए तीन लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। हालांकि, 70 प्रतिशत से कम दिव्यांगता के मामलों में सहायता राशि दिव्यांगता की प्रतिशतता के अनुसार, कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923 के प्रावधानों के अनुसार दी जाएगी और न्यूनतम दस हजार रुपये से कम नहीं होगी। सामान्य चोट के लिए दस हजार रुपये की निश्चित राशि दी जाएगी। कुत्ते के काटने के मामले में प्रत्येक दांत के निशान पर न्यूनतम दस हजार रुपये तथा जहाँ त्वचा से मांस उखड़ा हो, वहाँ प्रत्येक 0.2 सेंटीमीटर घाव पर न्यूनतम बीस हजार रुपये की राशि दी जाएगी। योजना का सही ढंग से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के मकसद से, हर जिले में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। पुलिस अधीक्षक, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), जिला परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी का प्रतिनिधि तथा योजना अधिकारी या जिला सांख्यिकी अधिकारी को इस समिति के सदस्य बनाया गया है। आवश्यकता अनुसार पंचायत, वन, नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अथवा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी समिति में शामिल किए जा सकते हैं। यह समिति दावों की जांच कर उनकी वास्तविकता सुनिश्चित करेगी और दुर्घटना की प्रकृति, कारण व लापरवाही, यदि कोई है, को देखते हुए 120 दिनों के भीतर मुआवजे या सहायता राशि का निर्धारण करेगी। यदि दुर्घटना पालतू जानवर से हुई है तो समिति पालतू पशु के मालिक को भी सुनवाई का अवसर देगी। योजना के अंतर्गत दावा घटना की तिथि से 90 दिनों के भीतर ऑनलाइन पोर्टल ीजजचेरूध्ध्कंचेल.पिदीतलण्हवअण्पद पर प्रस्तुत करना आवश्यक है। निर्धारित अवधि के बाद प्रस्तुत दावे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। दावे के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र, एफआईआर अथवा डीडीआर की प्रति, अस्पताल रिकॉर्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा चोट के प्रमाण स्वरूप फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। सहायता राशि परिवार पहचान पत्र में दर्ज आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे स्थानांतरित की जाएगी। मृत्यु की स्थिति में राशि परिवार के मुखिया को दी जाएगी। यदि परिवार के मुखिया का निधन हो चुका है तो सहायता राशि परिवार के सबसे बड़े सदस्य (60 वर्ष से कम) को दी जाएगी। यदि ऐसा कोई सदस्य नहीं है तो 60 वर्ष से अधिक आयु के निकटतम बड़े सदस्य को राशि दी जाएगी। यदि सभी सदस्य अठारह वर्ष से कम आयु के हों तो राशि केवल वयस्क होने पर ही दी जाएगी। हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास (एचपीएसएन) इस योजना की नोडल एजेंसी होगा और इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी योजना के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होंगे। जिला स्तरीय समिति द्वारा पारित सहायता राशि एचपीएसएन द्वारा छह सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी। इसके बाद, जिस विभाग, एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति की जिम्मेदारी तय होगी वहाँ से राशि की वसूली की जाएगी। झूठी जानकारी या गलत दावे पर ली गई राशि 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ वसूल की जाएगी।

भारत का वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय क्षमता का लक्ष्य – हरियाणा ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
भारत 2030 तक 1 बिलियन टन कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए प्रतिबद्ध – अनिल विज’
भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दृष्टि में ग्रीन एनर्जी अहम – विज’
हरियाणा ने 2.1 गीगावाट सोलर क्षमता हासिल की, रूफटॉप इंस्टॉलेशन तेजी से बढ़ाया- विज’
पीएम-कुसुम योजना के तहत हरियाणा में 1.65 लाख से अधिक सोलर पंप वितरित, स्थापित – विज’
हरियाणा का 2070 तक नेट जीरो लक्ष्य के अनुरूप् पूरा प्रयास – विज’

चंडीगढ़, 11 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्लासगो में सीओपी-26 पर घोषित पंचामृत लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया है। इनमें 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म क्षमता हासिल करना, ऊर्जा की 50 प्रतिशत जरूरतें नवीकरणीय स्रोतों से पूरी करना, 1 बिलियन टन कार्बन उत्सर्जन घटाना, 2005 के स्तर से कार्बन तीव्रता 45 प्रतिशत तक कम करना और 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन प्राप्त करना शामिल है। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है। इस दिशा में ग्रीन एनर्जी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य पहले ही 2.1 गीगावाट से अधिक सोलर क्षमता स्थापित कर चुका है और घरों, उद्योगों तथा संस्थानों में रूफटॉप सोलर को तेजी से बढ़ा रहा है। पीएम-कुसुम योजना के तहत 1.65 लाख से अधिक सोलर सिंचाई पंप वितरित किए गए हैं, जिससे किसानों को लागत कम करने और उत्सर्जन घटाने में मदद मिली है। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री ने यह जानकारी आज अंबाला में फिलीपींस से आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के दौरान सांझा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुश्री जेनी लिन ग्रानाडोस मानो, सह-संस्थापक एवं अध्यक्ष, सनस्मार्ट सोलर पावर टेक्नोलॉजी इंक. तथा डॉ. कबीर केवी, सीईओ, एएनपीएम कर रहे थे। इस अवसर पर ग्रीनटेक सिस्टम्स और क्लाइमेट स्मार्ट सॉल्यूशन्स पर एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया। बैठक के दौरान श्री विज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका पर प्रकाश डाला और बताया कि गुरुग्राम में मुख्यालय वाला इंटरनेशनल सोलर अलायंस अब 120 से अधिक देशों को “वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड” के विजन के साथ जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 तक भारत की 119 गीगावाट स्थापित सौर क्षमता भारत दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल करती है। श्री विज ने बताया कि राजस्थान के 2200 मेगावाट क्षमता वाले भादला सोलर पार्क और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना व पीएम-कुसुम जैसी प्रमुख योजनाओं ने सौर ऊर्जा को सस्ता और सुलभ बनाया है। श्री विज ने कहा कि भारत ने 2030 तक 5 एमटीपीए ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य रखते हुए राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन भी शुरू किया है। उन्होंने बताया कि “सौर ऊर्जा केवल बिजली नहीं है, यह भारत की सूर्य शक्ति है। हरियाणा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राज्य ने पहले ही 2.1 गीगावाट से अधिक सौर क्षमता स्थापित की है और रूफटॉप सौर को तेजी से बढ़ा रहा है। पीएम-कुसुम योजना के तहत 1.65 लाख सौर पंप किसानों को वितरित किए गए हैं। उल्लेखनीय परियोजनाओं में पानीपत में 10 मेवावाट का सौर संयंत्र, 448 मेगावाट ग्राउंड-माउंटेड प्रोजेक्ट्स, 13 स्वीकृत सोलर पार्क और पंचकूला को मॉडल सोलर सिटी घोषित करना शामिल है। जुलाई 2025 तक, हरियाणा की कुल नवीकरणीय क्षमता 6,264 मेवावाट तक पहुँच चुकी है, जो राज्य की कुल उत्पादन क्षमता का 38.6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य ने सरकारी स्कूलों व अस्पतालों पर रूफटॉप सौर स्थापित किए हैं, नेट मीटरिंग लागू की है, पराली से बायोमास प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया है। इन प्रयासों के लिए हरियाणा को ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में उत्कृष्टता हेतु कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हरियाणा ग्रीन हाइड्रोजन मिशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एनसीआर के निकट होने के कारण, राज्य ने 2030 तक 250 केटीपीए ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और 2 गीगावाट इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण क्षमता का लक्ष्य रखा है। कृषि प्रधान राज्य होने के नाते, हरियाणा ने बायो-एनर्जी में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य प्रतिवर्ष लगभग 70 लाख टन धान की पराली पैदा करता है, जिसमें से लगभग 30 लाख टन अतिरिक्त है। इस संसाधन का उपयोग करने के लिए 17 सीबीजी प्लांट लगाए जा चुके हैं और 11 निर्माणाधीन हैं। सुश्री मानो द्वारा 24×7 ऑफ-ग्रिड 100 प्रतिशत ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराने की पहल को “समयानुकूल और दूरदर्शी” बताते हुए श्री विज ने कहा कि यह पहल भारत के नेट जीरो लक्ष्यों और हरियाणा की अक्षय ऊर्जा रोडमैप के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि यह व्यापार मिशन ज्ञान साझा करने, निवेश बढ़ाने और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने का मंच बनेगा।
वैश्विक प्रगति के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और श्रेष्ठ प्रथाओं का आदान-प्रदान आवश्यक – अनिल विज’
बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत में श्री विज ने कहा कि वैश्विक प्रगति के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और श्रेष्ठ प्रथाओं का आदान-प्रदान आवश्यक है। उन्होंने फिलीपींस के 7641 द्वीपों पर स्थानीय स्तर पर बिजली उत्पादन के अनूठे मॉडल का उल्लेख किया और उम्मीद जताई कि फिलीपींस हरियाणा में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करे ताकि गाँव बाहरी बिजली आपूर्ति पर निर्भर न रहें। इस अवसर पर सुश्री जेनी लिन ग्रानाडोस मानो ने ग्रीन एनर्जी, सोलर सिस्टम विस्तार, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरणीय सततता, इंटेलिजेंट माइक्रो ग्रिड्स, स्मार्ट यूटिलिटी नेटवर्क और डिजिटलीकरण पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी “पीपल-प्लैनेट-पर्पस” के सिद्धांत पर कार्य करती है और ऊर्जा क्षेत्र को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। डॉ. कबीर केवी, सीईओ, एएनपीएम और यूएई के एनबीएमसी के एंबेसडर ने मानवीय आधार पर भारत में निवेश का पूरा समर्थन जताया और ऊर्जा मंत्री को यूएई आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, एचवीपीएनएल के एमडी श्री जे. गणेशन, यूएचबीवीएन के एमडी श्री अशोक मीणा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व प्रतिनिधिमंडल के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड के प्रभावित क्षेत्रों में बादल फटने, बारिश और भूस्खलन से हुई बाढ़ की स्थिति और नुकसान की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की घोषणा की।

आज करनाल में भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उपस्थिति मातृशक्ति को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्री सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, संगठन महामंत्री श्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, महामंत्री अर्चना गुप्ता, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *