






विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाणा दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- शुक्रवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में हरियाणा दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पेंटिंग, डांस, स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके बाद प्रबंधक श्री बलवंत सिंह व सभी बच्चों ने रन फॉर यूनिटी दौड़ में हिस्सा लिया और एकता का संदेश दिया। इस मौके पर रिले रेस का भी आयोजन किया गया, जिसमें रमन हाउस प्रथम स्थान पर रहा। प्रबंधक बलवंत सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रबंधक ने उचित इनाम देकर सम्मानित किया। प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने हरियाणा दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के बारे में बताते हुए बच्चों को बताया कि 1 नवंबर 1966 में हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी। हरियाणा राज्य का जन्म पंजाब से हुआ है। 1966 में पंजाब तथा हरियाणा के क्षेत्रों को विभाजित किया गया था जिसे हरियाणा वासी प्रत्येक वर्ष बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के रूप में मनाते हैं। आगे उन्होंने बताया कि भारत के इतिहास में 31 अक्टूबर का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन देश के महान नेता और ष्लौह पुरुषष् कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म हुआ था। वर्ष 2025 में हम उनकी 150वीं जयंती मना रहे हैं। सरदार पटेल को भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। उनकी जयंती को हर साल देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस (छंजपवदंस न्दपजल क्ंल) के रूप में मनाया जाता है। अंत में प्रबंधक बलवंत सिंह ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को हरियाणा दिवस की बधाई दी।




इंडो अमेरिकन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- झज्जर के दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रन फॉर यूनिटी दौड़ से हुई, जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय एकता पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान और देश को एक सूत्र में बांधने की उनकी अद्भुत भूमिका पर प्रकाश डाला। स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल सच्चे अर्थों में भारत की एकता के प्रतीक थे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे भी अपने जीवन में एकता, अनुशासन और देशप्रेम की भावना को अपनाएं और समाज में भाईचारा बढ़ाने में योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने हम सब एक हैं के नारे लगाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और एकता का वातावरण छा गया। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों में देश के प्रति गर्व की भावना जगाने वाला रहा, बल्कि उन्हें यह भी संदेश मिला कि भारत की सच्ची शक्ति उसकी विविधता में एकता है।





एल. ए. स्कूल में नेशनल यूनिटी डे व हरियाणा प्रदेश स्थापना दिवस के शुभावसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई गई
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में नेशनल यूनिटी डे व हरियाणा प्रदेश स्थापना दिवस के शुभावसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई गई। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने बाहरवी कक्षा के छात्र नवीन व छात्रा लक्ष्या को साथ में लेकर विशाल रंगोली बनाई। इस रंगोली का संदेश राष्ट्रीय एकता का रहा। कक्षा नोवीं से कक्षा बाहरवीं के बच्चों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ लेकर भारतवर्ष की एकता व अखंडता बनाएं रखने का संकल्प लिया। वहीं कक्षा प्रि-नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों ने हरियाणवीं वेश-भूषा, कविता गायन, प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों सम्बोधित करते हुए सबसे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की व हरियाणा प्रदेश की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भेंट की। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत की एकता व अखण्डता के लिए अपना समूचा जीवन समर्पित कर दिया। स्कूल प्रबन्धक के. एम. डागर ने बच्चोँ को राष्ट्रीय एकता दिवस कि शुभकामनायें भेंट की। इस अवसर पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने बच्चों व उनके अभिभावकों को महान पुरषों के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा प्रदेश को उन्नति मार्ग पर निरन्तर आगे बढ़ने की भगवान से कामना की। इस अवसर पर स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, सपना अहलावत के साथ सभी स्टॉफ मेंबर मौजूद रहे।







स्कूली जीवन में खेलों में हिस्सा लेने वाला भविष्य में बनेगा बड़ा खिलाड़ी: बलराज फौगाट
पहले एक कहावत होती थी कि पढोगे लिखोगे तभी नवाब बनोगे, परन्तु आज के जमाने में अच्छा खेलकर भी नवाब बनना संभव हैरू बजराज फौगाट
एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए एक दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे दिन विद्यालय परिसर में उल्लास, उमंग और उत्साह का वातावरण छाया रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता दास एवं निदेशक श्री बलराज फोगाट ने खेल ध्वज फहराकर किया। तत्पश्चात सभी छात्रों ने एक रंगारंग पीटी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों के चेहरों पर जोश और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 50 मीटर दौड़, गेंद फेंक, मेंढक कूद, नींबू-चम्मच दौड़, बैलेंसिंग रेस, बौरा रेस, रिले रेस जैसी कई रोमांचक प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। बच्चों ने अपनी पूरी लगन और ऊर्जा के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान छात्रों की प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेलों के प्रति समर्पण देखने योग्य था। दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावक और शिक्षक भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता दास ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाए रखें, क्योंकि दोनों ही जीवन में सफलता के लिए आवश्यक हैं। विद्यालय के निदेशक श्री बलराज फौगाट ने इस अवसर पर कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ बच्चों में सहयोग, टीम भावना और नेतृत्व गुणों को विकसित करती हैं। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल एवं खेल शिक्षक श्री अमनदीप कोच, सुंजीत सिंह पीटीआई, सरोज डीपीई एवं श्रीमती प्रिति पाहवा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा। छोटे बच्चों का जोश, अनुशासन और खेल के प्रति प्रेम देखकर सभी उपस्थित लोग अभिभूत हो उठे।




महिलाओं को स्वरोजगार शुरु करने के लिए जागरूकता अभियान
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान झज्जर ने गाँव मातनहेल में उधमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्वंय सहायता समूह की महिलाये मोजूद रही। जिन्हें आरसेटी के द्वारा दी जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। संस्थान से निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह समाज की प्रगति और समृद्धि के लिए आवश्यक है। जब महिलाएँ अपनी पूरी क्षमता को पहचानती हैं और उसे साकार करती हैं, तो यह न केवल उनके जीवन को सुधारता है, बल्कि पूरे समाज को भी लाभ पहुँचता है। महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी साधन है। महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। जब महिलाएँ शिक्षित होती हैं, तो वे अपने परिवार और समाज को बेहतर दिशा में मार्गदर्शन कर सकती हैं। इस कार्यक्रम में श्री सतपाल सिंह, संकाय ने महिलाओं को बैंक की विभिन योजनाओं अवगत कराया। आज के दौर में एकल परिवार है और महंगाई का दौर है एक घर में अकेले पुरुष की कमाई से घर चलाना मुश्किल है तो महिलाओ को भी आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होना चाहिए ताकि घर और बच्चो की शिक्षा अच्छी तरह चल सके। संस्थान द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 60 तरह के अलग-अलग प्रशिक्षण दिए जा रहे है और सभी प्रशिक्षण निःशुल्क है। इसके साथ ही कुशलता से स्वरोजगार करने के लिए बैंक द्वारा तय मानदंडो के अनुसार ऋण देने में सहयोग प्रशिक्षण पूरा कर चुके लोगों को दिया जाता है। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से रितु जी ने विशेष योगदान दिया। संस्थान जल्द ही जुट बैग बनाने, कंप्यूटर एकाउंटिंग, मधुमाखी पालन और सॉफ्ट टॉयज का प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएनबी आरसेटी, पुरानी तहसील झज्जर में शुरू करने जा रहा है।


रिलायंस एम.ई.टी ने सीएसआर के तहत वितरित किए नोटबुक एवं स्कूल बैग
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- शिक्षा के गुणवत्ता स्तर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिलायंस एम.ई.टी सिटी एवं रिलायंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय विद्यालयों में निःशुल्क नोटबुक एवं स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पी.एम. श्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दादरीतोए में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.ई.टी सिटी के मुख्य कार्यकारी निदेशक श्री श्रीवल्लभ गोयल तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश खन्ना उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दादरीतोए के सरपंच श्री सुनील ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय पहुँचने पर विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, वहीं विद्यालय प्रशासन की ओर से पगड़ी बाँधकर सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। अपने संबोधन में श्री श्रीवल्लभ गोयल ने बच्चों को मेहनत और अनुशासन के साथ अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया तथा सभी विद्यार्थियों को नोटबुक और स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश खन्ना ने रिलायंस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और संस्थान का आभार व्यक्त किया। रिलायंस एम.ई.टी सिटी के सीएसआर प्रमुख कर्नल रोमेल राज्याण (से.नि.) ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के 42 राजकीय विद्यालयों में कुल 5100 स्कूल बैग एवं 27,000 नोटबुक वितरित किए गए हैं, जिससे सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिला है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र, शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ एवं रिलायंस एम.ई.टी की सीएसआर टीम उपस्थित रही।






संस्कारम स्कूल, खातीवास में हरियाणा दिवस पर दिखा संस्कृति का भव्य नजारा: लोक कलाओं से गूंजा स्कूल प्रांगण
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातिवास में हरियाणा के गठन दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और रंगारंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसने हरियाणवी संस्कृति के गौरव को पूरी तरह से जीवंत कर दिया। यह उत्सव श्हरियाणवी माटीश् के प्रति विद्यार्थियों और शिक्षकों के गहरे प्रेम और उत्साह को दर्शाता है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके तुरंत बाद छात्रों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मंच संभाला। विद्यार्थियों ने हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कविता पाठ से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं हरियाणवी युगल नृत्य, एकल नृत्य और आकर्षक समूह नृत्यों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। बच्चों ने हरियाणवी लोकगीतों और संगीत पर शानदार परफॉरमेंस दी, जिसके लिए उन्हें खूब तालियाँ मिलीं। इस दौरान, छात्रों ने हरियाणवी बोली में प्रभावी भाषण भी दिया, जिसमें हरियाणा के इतिहास, प्रगति और श्वीर भूमिश् के रूप में इसकी पहचान पर प्रकाश डाला गया। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा संस्कारम ग्रुप्स के चेयरमैन महोदय का संबोधन रहा, जिन्होंने मंच पर उपस्थित होने पर सबसे पहले सभी को हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को हरियाणा की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास से जुड़े रहने का महत्व समझाया, साथ ही उन्हें प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी जड़ों और परंपराओं को समझने का अवसर देते हैं। चेयरमैन महोदय के प्रेरणादायक शब्दों के साथ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का समापन हुआ, जिसने इस दिन को स्कूल के लिए एक अविस्मरणीय और सफल सांस्कृतिक उत्सव बना दिया।



जय दुर्गे सेवा समिति की ओर से मां भगवती का 24 वां जागरण आयोजित
माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं…भाव विभोर भक्त
वायदा करता हूं इस पगड़ी की रखूंगा लाज : मनीष बंसल
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- जय दुर्गे सेवा समिति द्वारा शिव कॉलोनी स्थित बेरी गेट में गुरुवार को 24 वें मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। भव्य मंच पर सजा माता का दरबार हर भक्त के लिए आकर्षण का केंद्र था। इसमें सलीम हरियाणवी, गीता सांवरिया, विक्की झज्जर एंड पार्टी ने मां भगवती जागरण में एक के बाद एक मधुर भजन प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पावन ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। देर रात तक भक्त माता के जयकारे लगाते रहे। विधिवत पूजन कर गणेश वंदना से मां भगवती के जागरण का शुभारंभ किया। भजन गायक विक्की भगाना ने माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं, माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होते हैं, प्रेम से बोलो जय माता दी, ओ सारे बोलो जय माता दी चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…गीता सांवरिया ने कारोबार मेरो बालाजी चलावे, मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे, जिमे कदे भी घाटों आवे ना, आवे ना.. सहित माता के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं गौरव, मोहित म्यूजिकल ग्रुप, बाल किशन सहगल साउंड और झांकी सम्राट सुनील, अनिल तिलकधारी ग्रुप के कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जय दुर्गे सेवा समिति के सदस्यों ने सहयोग करने पर सभी का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व झज्जर की शान वरिष्ठ भाजपा नेता भाई मनीष बंसल ने मां भगवती की पावन ज्योत प्रज्वलित कर मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि छोटे से कार्यकर्ता का पगड़ी पहनाकर समिति ने मुझें जो सम्मान दिया हैं, वादा करता हूं की इस पगड़ी की लाज रखूंगा। विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखने के लिए ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बर्फ से बना शिवलिंग, श्रीकृष्ण जी की रंगोली एवं गुबारों से सजा प्रवेश द्वार ने सभी का मन मोह लिया जिसे दूर -दूर से लोग देखने आए सेल्फी और फोटो भी खींचे। जय दुर्गा सेवा समिति के सदस्यों ने दीपक ठेकेदार, मोन्टी भगाना, विजय ठेकेदार, ठेकेदार सोनू मलिक, भाई मनीष बंसल बतौर मुख्यातिथि का मां भगवती जागरण में पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया। अतिथियों को पटका पहनाकर, मनीष बंसल को पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मेहर सिंह सैनी, महाबीर गुर्जर, प्रीतम कुकडोला, रवि गुर्जर, शेर सिंह सैनी, बिजेन्द्र गुर्जर, आदित्य बंसल, सतीश सैनी, डॉ.मंजीत, धर्मपाल सैनी सहित समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता, बेरी गेट क्षेत्र के श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।




जनहित के प्रति समर्पित भावना से संचालित हों योजनाएं : डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
पोषण, बाल सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण पर रहा फोकस
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा विभागीय अधिकारियों को लक्ष्यों की निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस बीच डीपीओ प्रियंका ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी योजनाएं महिलाओं, बच्चों और किशोरियों से जुड़ी हैं। अतःरू इनका क्रियान्वयन पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय सेवाएं जनहित के प्रति समर्पित भावना से संचालित हों ताकि महिलाओं और बच्चों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सके। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण, पोषण ट्रैकिंग ऐप के सुचारू उपयोग, तथा सक्षम आंगनबाड़ी अभियान के तहत अवसंरचना सुधार पर विशेष बल दिया। डीसी ने यह भी निर्देश दिए कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, पोषण अभियान व वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं के लाभ पात्र लाभार्थी तक पारदर्शी तरीके से पहुंचें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। उन्होंने बैठक के दौरान आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति, उपकरण व सुविधाओं का मूल्यांकन,पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से बच्चों व गर्भवती महिलाओं की वास्तविक स्थिति की निगरानी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित बच्चों की संख्या व सहायता वितरण पर चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास,एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, डीईओ राजेश कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, वन स्टाप सेंटर से सुमन यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

डेंगू व मलेरिया नियंत्रण,टीकाकरण व पीएनडीटी एक्ट को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
सफाई, फॉगिंग व सर्वे कार्यों की सघन मॉनिटरिंग करें अधिकारी :डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दिए रोकथाम और जागरूकता पर विशेष निर्देश
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में डेंगू और मलेरिया नियंत्रण,पीएनडीटी एक्ट और टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। डीसी ने कहा कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि संक्रमण के प्रसार को पूरी तरह रोका जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक नगर व गांव में नियमित रूप से फॉगिंग, एंटी-लार्वा स्प्रे तथा सफाई अभियान चलाए जाएं। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि डेंगू के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्टिंग और निगरानी में पारदर्शिता बरती जाए तथा अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित हो। नगर परिषद और पंचायत विभाग को कहा गया कि पानी जमा न होने दें और नालियों की सफाई नियमित रूप से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को डेंगू-रोधी उपायों के बारे में जागरूक किया जाए। जन जागरूकता के लिए प्रचार अभियान चलाया जाए। नगर परिषद व पंचायतें फॉगिंग शेड्यूल तय कर उसका सख्ती से पालन करें। डीसी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
पीएनडीटी एक्ट की कड़ाई से हो पालना
डीसी ने कहा कि पीएनडीटी एक्ट की कड़ाई से पालना की जाए। जिला में लिंगानुपात की स्थिति में सुधार लाने तथा भ्रूण लिंग परीक्षण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिले में पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और समाज में समान स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सरीखे अभियान समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत कर रहे हैं। बैठक में एसडीएम बहादुरगढ नसीब कुमार,बादली के एसडीएम डा रमन व एसडीएम बेरी रेणुका नांदल वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम अंकित कुमार चोकसे, डाॅ बसंत दुबे, डाॅ प्रदीप कुमार, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार,डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




जनसमस्याओं के समाधान में जिला अग्रणी, समाधान शिविरों की हुई साप्ताहिक समीक्षा
शकायतों के समाधान में विभागीय तालमेल पर दिया जा रहा है विशेष बल – डीसी
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान को लेकर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों की शिकायतों के समाधान में जिला का सराहनीय प्रदर्शन रहा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिले की इस उपलब्धि की सराहना की गई। बैठक के दौरान डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने समाधान शिविरों में अब तक प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक के बाद अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि शिकायतों के समाधान में विभागों द्वारा प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई शिकायतें दो या दो से अधिक विभागों से संबंधित होती हैं, ऐसे मामलों में विभागीय समन्वय और सामूहिक जिम्मेदारी से समाधान सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा बैठक में एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम नमिता कुमारी, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन (बीएंडआर) सुमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

झज्जर में आज (1 नवंबर को) धूमधाम से मनाया जाएगा हरियाणा दिवस
स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से झलकेगी हरियाणवी संस्कृति – डीसी
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि हरियाणा की गठन वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज (1 नवंबर को) जिला स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार, छात्र-छात्राएँ एवं आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति से समारोह को भव्यता प्रदान करेंगे। डीसी ने जिला वासियों से समारोह में अधिक से अधिक शिरकत करने का आह्वान किया। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा दिवस महज एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि राज्य की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक सामथ्र्य और सामाजिक एकता का उत्सव है। कार्यक्रम में हरियाणा की लोक-सांस्कृतिक विरासत का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें लोकगीतों, लोकनृत्यों, रागिनी और वीर-गाथाओं की छटा बिखरेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस राज्य की अदम्य ऊर्जा, विकास यात्रा और वीरता की धरोहर को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को हरियाणा के इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों से अवगत कराना है, ताकि उनमें अपने प्रदेश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। सीटीएम नमिता कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूली और कालेज विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। स्थानीय कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा। समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से यह आयोजन सामूहिक उत्सव का रूप लेगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समारोह में आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे कर लिए जाएँ, ताकि प्रतिभागियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में स्कूलों में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश अनुसार हरियाणवी कला एवं संस्कृति पर आधारित पेंटिंग व कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,जिनमें विद्यार्थियों ने बढचढ कर भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को पहली नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
साल्हावास में मेगा सर्विस कैंप 12 नवंबर को
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- जिला के गांव साल्हावास में 12 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा सर्विस कैंप का आयोजन किया जााएगा। यह जानकारी सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशाल ने शुक्रवार को यहां दी। उन्होंने बताया यह कैंप प्रातरू नौ बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारी विभागीय सेवाएं देंगे। सीजेएम ने आमजन से सर्विस कैंप का लाभ उठाने का आहवान किया है।




रक्तदान महादान जीवनदान
गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस, देश के प्रथम गृह मंत्री लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती व ’हरियाणा दिवस’ के उपलक्ष में दिनांक ’01 नवंबर 2025’ वार शनिवार को समय ’सुबह 09ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक ’दीनबंधु चैधरी सर छोटूराम किसान धर्मशाला नजदीक शहीद भगत सिंह चैक ’रोहतक रोड झज्जर’ में विशाल स्वैच्छिक ’रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी रक्तदाता साथी साथियों सहित सादर आमंत्रित हैं। आपका किया रक्तदान 3 व्यक्तियों की जिंदगी बचाता हैं। आप सभी इस मुहिम में जुड़े।
दिनांक:- 01 नवंबर 2025 वार शनिवार’
समय:- सुबह 09ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक’
स्थान- दीनबंधु चैधरी सर छोटूराम किसान धर्मशाला झज्जर’
निवेदक- टीम एक पहल सबका सहयोग झज्जर’


एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने खाद्य पदार्थों के मिसब्रांडेड, सबस्टैंडर्ड, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से संबंधित मामलों की सुनवाई की
भिवानी, 31 अक्तूबर, अभीतक:- एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में खाद्य पदार्थों के मिसब्रांडेड, सबस्टैंडर्ड, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन से संबंधित मामलों की सुनवाई की। एडीसी ने विभिन्न केसों की सुनवाई कर मौके पर ही निर्णय सुनाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर कुल 9 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
केसों की सुनवाई करते हुए एडीसी ने लक्ष्मी बीकानेर मिष्ठान भंडार पर खोवा के प्रोडक्ट्स के अवमानक पाए जाने व मुरली फूड प्रोडक्ट्स पर कोकोनट बर्फी के अवमानक पाए जाने पर 1 लाख 90 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अलावा अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट व लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन न करवाने पर 7 लाख 90 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। एडीसी ने संबंधित विक्रेताओं को भविष्य में रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस समय अनुसार नवीनीकरण करवाने की चेतावनी दी। केसों की सुनवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा मौजूद रहे।




सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया : लक्ष्मण सिंह यादव
रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया दौड़ को रवाना
जिला में उत्साह और जोश के साथ हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन
रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक:- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत रेवाड़ी जिला में देशभक्ति से ओतप्रोत हो जिला वासियों ने राष्ट्र की एकता के लिए दौड़ लगाई। रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर राव तुलाराम स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी का उत्साह और जोश के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव पहुंचे और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने की। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सर्वप्रथम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलवाते हुए विधायक ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। रन फॉर यूनिटी राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होकर पोसवाल चैक होते हुए वापस राव तुलाराम स्टेडियम में संपन्न हुई।
एकता व अखंडता को साकार रूप देने में सरदार वल्लभ भाई का अतुलनीय योगदान
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता को साकार रूप दिया। आज का दिन पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है क्योंकि आज हम भारत के लौह पुरुष, महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने बिखरी हुई 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया। यही कारण है कि पूरे देश में उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जब भारत स्वतंत्र हुआ तो इन रियासतों को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती थी लेकिन सरदार पटेल ने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल कूटनीति से इन सबको भारतीय संघ का हिस्सा बनाया। विधायक ने कहा कि वर्ष 2018 में गुजरात में लौह पुरुष सरदार पटेल के सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण किया गया, जो देश की एकता, अखंडता और उनके अमर योगदान का प्रतीक है। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हमें यह सिखाता है कि एक सशक्त राष्ट्र तभी बन सकता है जब हर नागरिक, हर गांव, हर प्रदेश आपस में एकता और भाईचारे की भावना से जुड़े हो, इसलिए हम सभी मिलकर यह संकल्प दोहराएं कि हम सरदार पटेल के विचारों पर चलकर भारत को और मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जिला खेल अधिकारी ममता कुमारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनीता पीपल, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन दीपक मंगला, नवीन, और नीतू चैधरी व कोच चरण सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


अखंड भारत बनाने में सरदार वल्लभभाई पटेल का बहुमूल्य योगदान- विधायक
बावल में विधायक डा. कृष्ण कुमार ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी
बावल, 31 अक्तूबर, अभीतक:- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बावल में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया और उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। विधायक ने कहा कि देश को एकजुट करने का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को जाता है, जिन्होंने अलग-अलग विरासतों को एकता के सूत्र में बांधते हुए अखंड भारत बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। आज उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हम सब इस तिरंगे के नीचे बिना किसी दल, बिना किसी जाति, बिना किसी मजहब के सब एकजुटता का परिचय देने के लिए इकऋा हुए हैं। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता के साथ मजबूत भारत का संकल्प भी दिलवाया। इस अवसर पर समाजसेवी यतेंद्र रावत, रमेश लोर झाबुआ, निहाल सिंह चैकन, कपिल नेहरा और भीम सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गांव खोल में विधायक ने सुनी जनसमस्याएं
बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में जनता दरबार लगाकर मौके पर ही जनसुनवाई करते हुए शिकायतों का निवारण करवाया। विधायक ने कहा कि लोगों की सभी शिकायतों का हल करवाना उनकी प्राथमिकता है। सरकार द्वारा भी समाधान शिविर और जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से आमजन की शिकायतों का निवारण करवाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को भी शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता से सुनते हुए उसका समाधान करवाने के निर्देश दिए। इससे पहले गांव खोल में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत व अभिवादन किया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




खिलाडियों की खेल प्रतिभा को तराशने के लिए सरकार सजग – लक्ष्मण सिंह यादव
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने खिलाडियों को तलवारबाजी का खेल सामान किया वितरित
रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक:- रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने राव तुलाराम स्टेडियम में शुक्रवार को तलवारबाजी खेल खेलने वाले खिलाडियों के लिए करीब 8 लाख रुपये का खेल का सामान वितरित किया। वहीं विधायक ने स्टेडियम में करीब 9.68 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए जा रहे सिंथैटिक ट्रैक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे खिलाडियों से बातचीत करते हुए दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए खिलाडियों का हौंसला भी बढ़ाया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन खेल नीतियों के साथ खिलाडियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश के गांवों में खेल नर्सरियां और व्यायामशालाएं खोलने का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी कुरीति से दूर रखकर खेलों की ओर प्रोत्साहित करना है। रेवाड़ी के युवाओं को भी खेलों से जोडने के लिए आधुनिक उपकरण सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। खेलों में खिलाडियों को किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार हर स्तर पर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराते हुए खिलाडियों की प्रतिभा को तराश रही है। विधायक ने कहा कि रेवाड़ी के खिलाडियों को और बेहतर सुविधाएं और उपकरण उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं ताकि यहां का खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए खेलों में जिले का नाम चमका सके। उन्होंने जिला खेल विभाग के अधिकारियों को भी खिलाडियों को समस्त सुविधाएं देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन दीपक मंगला, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जिला खेल अधिकारी ममता सहित अन्य खेल कोच मौजूद रहे।


शिकायत पोर्टल की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें अधिकारी – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की समाधान शिविर, जनसंवाद व सीएम विंडो पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा
रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें और उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड अवश्य करें। विभागीय अधिकारी प्रतिदिन शिकायत पोर्टल की मॉनिटरिंग करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की सुविधाओं के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता से स्थाई समाधान हो। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर, जनसंवाद व सीएम विंडो पोर्टल पर आई शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक से पहले हरियाणा सरकार के वरिष्ठ आईएएस राजीव रंजन ने प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें। अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट शीघ्र उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो माह से पुरानी कोई शिकायत लंबित न हो, यदि किसी विभाग की शिकायत लंबित है तो उसका शीघ्र समाधान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीएम विंडो पोर्टल की निरंतर अपडेट चेक करने के निर्देश दिए। यदि किसी विभाग को पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होती है तो वे उसे अंडरटेक करते हुए समाधान करना सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी बीडीपीओज को निर्देश दिए कि शिकायतों की सही ढंग से जांच करने उपरांत ही रिपोर्ट तैयार करें। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समाधान शिविर में आ रही शिकायतों के प्रति गंभीर हैं और चंडीगढ़ में नियमित रूप से हर एक जिला की समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है। विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से इन समस्याओं का निवारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।




बिना पंजीकरण चल रहे प्ले स्कूल होगे बंद, आयोग ने दिए निर्देश
बच्चों का दाखिला करवाने से पहले स्कूल की मान्यता जांचे अभिभावक
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने किया दौरा
रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक:- राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जिले के निजी प्ले स्कूलों पर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो भी प्ले स्कूल बिना पंजीकरण के चल रहे है उन्हें नियमानुसार बंद किया जाएगा। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार व सुमन राणा ने शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और निजी संस्थानों की जवाबदेही को लेकर संबंधित अधिकारियों और संचालकों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी निजी प्ले स्कूलों का सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी संस्थान बिना पंजीकरण के पाए जाएंगें, उन्हें तुरन्त बंद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और संस्थानों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आयोग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ताकि जिले में संचालित सभी प्ले स्कूलों की सूची तैयार कर उनका पंजीकरण शीघ्रता से पूरा कराया जा सके। आयोग की सदस्य सुमन राणा ने कहा कि यदि किसी विद्यालय में बच्चों के साथ शोषण, दुर्व्यवहार या उनके अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा कोई मामला सामने आता है, तो तत्काल जिला बाल कल्याण समिति को सूचित करें। जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव ने बताया कि जिले में प्ले स्कूलों के पंजीकरण की प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने सभी प्ले स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द सरल हरियाणा पोर्टल https://saralharyana.gov.in पर पंजीकरण करना सुनिश्चित करें।

डीआईपीआरओ कार्यालय के हितेश सहायक से पदोन्नत होकर बने अधीक्षक
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने दी हितेश को बधाई
रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक:- जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में सूचना केंद्र सहायक (आईसीए) हितेश के पदोन्नत होकर अधीक्षक बनने पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार सहित समस्त स्टाफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने हितेश को अपनी ड्यूटी के प्रति कर्मठ बताते हुए कहा कि पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। पदोन्नति न केवल जीवन में कार्यशैली के विकास का प्रतीक है बल्कि यह कर्मचारी की मेहनत और समर्पण की मान्यता भी है। यह प्रक्रिया कर्मचारियों को अधिक जिम्मेदारियां उठाने और उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने भविष्य में भी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए अधीक्षक हितेश को प्रेरित किया।



हरियाणा दिवस पर बाल भवन में सांस्कृतिक उत्सव आज
हरियाणा व रेवाड़ी दिवस समारोह का होगा भव्य आयोजन
बाल भवन को सजाया हरियाणवी लोक शैली के रंग में
रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक:- 60वें हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में एक नवंबर को हरियाणा सरकार द्वारा सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। हरियाणा दिवस के साथ ही रेवाड़ी को भी जिला का दर्जा एक नवंबर 1989 को मिला था। ऐसे में एक नवंबर को हरियाणा दिवस के साथ ही रेवाड़ी जिला बनने पर बाल भवन परिसर में पूरे उत्साहपूर्ण व गरिमामयी ढंग से सांस्कृतिक उत्सव के रूप में यह दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डा.कृष्ण कुमार व कोसली से विधायक अनिल यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा करेंगे। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव व नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव भी मौजूद रहेंगी। एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि रेवाड़ी में मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में सुबह 9ः30 बजे से हरियाणवी लोक कलाओं और परंपराओं से ओतप्रोत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन होगा इसमें जिलेभर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रहेगी। बाल भवन में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाल भवन परिसर को शिक्षा विभाग से डीपीसी एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा की देखरेख में कार्यवाहक प्राचार्या डा.ज्योत्स्ना यादव द्वारा पूरी टीम के साथ हरियाणवी संस्कृति व परंपराओं के अनुरूप भव्य रूप से सजाने का कार्य कर रही हैं। एडीसी ने बताया कि सरकार द्वारा हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक उत्सव मनाने का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में जिला के विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लाडो लक्ष्मी योजना की स्टॉल व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों की स्टॉल भी प्रदर्शित की जाएगी। गौरतलब है कि हरियाणा दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष होंगे और समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में दिखाया जाएगा।





कांग्रेस ने पौधारोपण व चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी स्व. पटेल व इंदिरा गांधी का श्रद्धांजलि
सरदार वल्लभ भाई पटेल व इंदिरा गांधी ने सामाजिक न्याय और विकास की नई परिभाषा गढ़ी :प्रदीप गुलिया जोगी
भिवानी, 31 अक्तूबर, अभीतक:- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को स्थानीय ठाकुर वीर सिंह पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने की। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश की प्रगति और अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दोनों दोनों महान शख्यिसत की स्मृति में पौधे का भी रोपण किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन श्यामलाल चारण, पवन तंवर, धीरज कुमार की देखरेख में हुआ। इस मौके पर कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने सशक्त नेतृत्व और अटूट संकल्प से भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान इंदिरा गांधी ने विश्व मंच पर भारत की शक्ति का प्रदर्शन किया और एक निर्णायक नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। गरीबी हटाओ जैसे लोककल्याणकारी नारे से लेकर हरित क्रांति, बैंक राष्ट्रीयकरण और औद्योगिक विकास जैसे कदमों ने भारत की आर्थिक दिशा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल व इंदिरा गांधी ने देश को एकता के सूत्र में बांधकर सामाजिक न्याय और विकास की नई परिभाषा गढ़ी। इस अवसर पर कुंवर बीर सिंह, बलबीर सरोहा, ईश्वर मान, संजय गांधी, डा. जयबीर गोयत, मा. बलवंत घणघस, सुरेश प्रजापत, मनदीप सुई, रजत वाल्मीकि, रमेश ढिगाव, सुमित बराड़, विरेंद्र बापोड़ा, शिव कुमार चांगिया, तौला राम शर्मा, कृष्ण प्रजापत, सुमित बराड़, प्रवीण बूरा, वेद मास्टर, महेंद्र यादव, संदीप कांगड़ा, भुरू तंवर, अनिकेत, अभिषेक, ईश्वर शर्मा, लक्ष्मण वर्मा, हनुमान गोस्वामी, विजय शर्मा, बिंद्र राघव, रवि यादव, कैलाश मोटे, रतीभान यादव, शिव कुमार धानक, अजय हालुवासिया, नोमित कटारिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




झज्जर पुलिस द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई
बहादुरगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक:- राष्ट्र के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को झज्जर पुलिस द्वारा “राष्ट्रीय एकता दिवस” पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय झज्जर सहित जिले के सभी थाना, चैकियों एवं अपराध अन्वेषण इकाइयों में प्रातः 11ः00 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ बनाने की शपथ ली।
बहादुरगढ़ पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के योगदान से आज भारत एक सशक्त, अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उनके आदर्श और दूरदर्शिता हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर डीसीपी मयंक मिश्रा ने पुलिस कर्मियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र की एकता और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करें।सभी पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय, थानों और चैकियों में देशभक्ति के नारे गूंजे और सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। झज्जर पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सामूहिक उत्तरदायित्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा।
घर में घुसकर सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बादली, 31 अक्तूबर, अभीतक:- थाना बादली की पुलिस टीम ने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है पकड़े गए आरोपी के संबंध में जानकारी देते हुए थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सुमेर निवासी फतेहपुरी ने शिकायत देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर 2025 को हमारे घर पर कोई नहीं था उसी दौरान हमारे गांव का अकक्ष हमारे घर पर आया और घर से सोने के आभूषण चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक जयकरण की पुलिस टीम ने अक्षय को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी से चुराया गया सामान बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

झज्जर पुलिस ने होटल रजिस्टरों की चेकिंग कर रिकॉर्ड जांचे और होटल मालिकों को दी हिदायते
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चला कर होटलो की चेकिंग की गई। जिस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार की देर शाम तक झज्जर शहर के होटलों की जांच की गई। इस जांच का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना है। क्योंकि दूसरे जिलों या राज्य से अपराध करके भागे अपराधी शरण के लिए छोटे गेस्ट हाउस में छिप सकते हैं। यदि यहां सतर्कता बरती जाए जो अपराधियों को पकड़ना आसान हो जाता है। इस दौरान एसीपी सुरेन्द्र कुमार ने सभी होटल संचालकों को अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने और जिनका बैक अप कम से कम 30 दिन का जरूर होना चाहिए साथ ही आगंतुकों की सही आईडी, मोबाइल नंबर, वाहन का नंबर, साथ आने वालों की सही जानकारी और उनकी आईडी सभी का रिकार्ड रखने के लिए कहा गया है। किसी होटल में अगर कोई विदेशी आकर रूकता है तो उसके लिए ऑनलाइन सी फॉर्म भरना बहुत जरूरी है। उन्होंने होटल संचालकों को सुरक्षा संबंधी मापदंड पूरे करने के लिए भी कहा है। इस दौरान होटल में काम करने वाले कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने व रुकने वाले व्यक्तियों का रजिस्टर में पूरा विवरण लिखने बारे निर्देश भी दिए गए। उनके पास आने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना आईडी कार्ड के कमरा नहीं दिया जाए तथा जो व्यक्ति ठहरता है उसका रजिस्टर में पूर्ण नाम, पता व मोबाइल नंबर नोट करें । यदि कोई संदिग्ध किस्म का व्यक्ति आकर रुके, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी प्रकार की अपराधिक वारदात न हो।इसके अलावा आमजन से आग्रह किया गया है कि अपना मकान किराये पर देते समय पूर्ण सावधानी बरतें तथा किराएदार की भी पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं। उन्होंने होटल मालिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई होटल इन नियमों का पालन करता हुआ नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। एसीपी सुरेंद्र कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को भी किसी होटल या रेस्तरां में ऐसी संदिग्ध जानकारी मिलती है तो वह इसकी सूचना थाना शहर झज्जर और महिला थाना प्रबंधक को उनके मोबाइल नंबर 7056667218,7056667231 पर सकता है। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।



डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में हरियाणा दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2025 में राष्ट्रीय एकता दिवस की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय एकता पर बल दिया गया। 1 नवंबर 1966 को हमारे हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा की संस्कृति को याद किया गया। विभिन्न प्रकार के हरियाणवी गीतों पर छोटे-छोटे बच्चों और अन्य विद्यार्थियों के द्वारा नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए गए। इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावकों, छात्रों और अध्यापक गणों का उत्साह देखने योग्य था। स्कूल प्रधानाचार्य श्री पंकज वालिया ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस और हरियाणा स्थापना दिवस के विषय को लेते हुए संबोधित किया और बताया कि एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल को एकता के प्रतीक के रूप में श्रद्धांजलि दी जाती है ।प्रधानाचार्य महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को लोह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है।
योजनाओं के तहत चल रहे निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करवाएं- राहुल मोदी
एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने विभिन्न योजनाओं के विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा
रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक:- एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने लघु सचिवालय में शुक्रवार को डीआरडीए और जिला परिषद के कार्यों व योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, एमपी लेड, मनरेगा, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करवाएं और करवाए जा रहे कार्यों की अपडेट रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एडीसी राहुल मोदी ने योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यो की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कीमों के तहत किए जा रहे कार्यो का निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी गांवों में कचरा शेड, गांवों की फिरनियों में लगी लाइटों की रिपेयरिंग सहित अन्य निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करवाना सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने बताया कि मनरेगाा स्कीम के तहत एक पेड़ मां के नाम अधिक से अधिक पौधे लगवाने का आह्वान भी किया। बैठक में कार्यकारी अभियंता नरेंद्र गुलिया, परियोजना अधिकारी अर्जुन लाल, लेखा अधिकारी अश्वनी कुमार, बीडीपीओज, एसडीओ पंचायती राज, एबीपीओ मनरेगा सहित अन्य संबंधित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता सत्र किया आयोजन
रेवाड़ी, 31 अक्तूबर, अभीतक:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी (बाल) में आज एक महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसका विषय था नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा। इस सत्र में पुलिस विभाग की दुर्गाशक्ति प्रमुख सुनीता और रंगकर्मी सतीश मस्तान ने अपनी टीम के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने की। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था। स्टाफ सदस्यों में प्रवक्ता सोनिया सेतिया, सरोज यादव और ममता ने विशेष सहयोग किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

जलभराव की निकासी, मुआवजा न मिलने, धान और बाजरे की फसल एमएसपी पर न बिकने और खाद की किल्ल्त को लेकर इनेलो 3 नवंबर को उतरेगी सडकों पर
सभी 22 जिला मुख्यालयों पर मंडियों में विरोध स्वरूप करेंगे धरना प्रदर्शन और उपायुक्तों को सौंपेंगे ज्ञापन
सभी 22 जिलों में प्रभारी किए गए नियुक्त, रोहतक की कमान अभय सिंह चैटाला संभालेंगे, रामपाल माजरा होंगे जींद और कैथल के प्रभारी, विधायक अदित्य देवीलाल को झज्जर और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चैटाला होंगी फतेहाबाद की प्रभारी करण चैटाला को इनेलो पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी किया गया नियुक्त
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक:- प्रदेश के कई जिलों में हजारों एकड़ में खड़े बारिश के पानी की निकासी न होने, सरकार द्वारा अभी तक बर्बाद हुई फसलों की विशेष गिरदावरी न करवाने और मुआवजा न देने, मंडियों में धान और बाजरे की फसल को एमएसपी से कम दामों में खरीद कर किसानों को लूटने, खाद की किल्लत कर कालाबाजारी करने के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी सभी 22 जिला मुख्यालयों पर बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन करेगी और उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपेगी। इसके लिए सभी 22 जिलों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इन प्रभारियों के नेतृत्व में जिला एवं हलका कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अभी तक प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं को लेकर कोई कदम नहीं उठाए हैं। इससे पहले किसानों की इन्हीं समस्याओं को सुलझाने के लिए राज्यपाल महोदय से भी मुलाकात का समय लिया था लेकिन समय नहीं मिल पाया। सभी संभव प्रयास करने और कोई नतीजा न निकलने पर अब अखिर में किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए इनेलो पार्टी ने सडकों पर उतरने का निर्णय लिया है। जिला प्रभारियों की सूची – इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला को रोहतक, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा को जींद, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह बडशामी को कुरूक्षेत्र, विधायक अदित्य देवीलाल को झज्जर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती को अंबाला, उमेद लोहान को हिसार, पूर्व एचसीएस प्रताप सिंह को फरीदाबाद, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चैटाला को फतेहाबाद, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को यमुनानगर, ओमप्रकाश गोरा को भिवानी, डा. सीताराम को सिरसा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू को सोनीपत, पूर्व विधायक रणवीर मंदोला को दादरी, रामपाल माजरा एवं प्रदेश महासचिव प्रदीप गिल को कैथल, पूर्व डीजीपी एवं पूर्व एचसीएस सतवीर सैनी को पंचकूला, नरेंद्र वर्मा एवं वेद मुंडे को रेवाड़ी, जसवीर ढिल्लो को महेंद्रगढ़, आनंद श्योराण को पलवल और सुरजीत संधू को प्रभारी बनाया गया है।

इंडियन नेशनल लोकदल के युवा नेता करण चैटाला को बनाया गया इनेलो का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक:- इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श करके करण चैटाला को इनेलो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया। अभय सिंह चैटाला ने इस नियुक्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि करण चैटाला के नेतृत्व में जननायक चैधरी देवीलाल जी की विचारधारा और चैधरी ओमप्रकाश चैटाला जी के आदर्शों एवं संघर्षों से प्रेरित होकर पार्टी की नीतियों का अनुसरण करते हुए निष्पक्ष एवं लग्न से पार्टी के प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस नियुक्ति से पार्टी संगठन में नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती का संचार होगा।
सावधान: शादी के कार्ड की एपीके फाइल खोलते ही बैंक खाता साफ’
शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। अब काफी लोग शादी का कार्ड दोस्तों व रिश्तेदारों को वाट्सएप पर भेज देते हैं। इसी का फायदा साइबर ठग भी उठा रहे हैं। एपीके फाइल भेज देते हैं, जिसे खोलते ही खाता साफ हो जाता है। ऐसा ही एक मामला साइबर थाना बल्लभगढ़ में दर्ज किया गया है। नीमका जेल के क्वार्टर में रहने वाले पुलिसकर्मी ने बताया कि 27 अक्टूबर को उनके वाट्सएप पर शादी के कार्ड की एपीके फाइल आई। उसने फाइल खोलकर देखना चाहा तो खाते से 83 हजार रुपये निकल गए। इसकी सूचना व शिकायत पुलिस को दी।

गिलाकोर विद्यालय में देशी धुन पर थिरका फ्रांसीसी पर्यटक दल
भारतीय राजस्थानी – फ्रांसीसी संस्कृति का आदान प्रदान- बिश्नोई
जोधपुर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राउमावि प्रांगण में शुक्रवार शाम शैक्षिक भ्रमण पर भारत आए फ्रांसीसी दल का ईजीरेडियूजेज दल थार ओएसिस रिसोर्ट व कैंप गुमानपुरा के सहयोग से ढोल नगाड़ों के साथ राजस्थानी संस्कृति से भव्य स्वागत किया गया। प्राध्यापक शैतानाराम विश्नोई ने बताया कि भारत आए इजीरेडियूसेस दल के कॉर्डिनेटर फिलिप का यह 16 वाँ राजस्थान भ्रमण है। वे हर बार नए दल को लेकर भारत आते है। इस बार दल में 36 महिलाओं सहित 38 विदेशी मेहमान है। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में राजस्थानी व विदेशी गानों की मिश्रित धुनों पर विद्यार्थियों के साथ विदेशी मेहमानों ने भी झूमकर नृत्य किया। इसके बाद कबाड़ी, रूमाल झपटा खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ मैत्रीपूर्ण मैच खेलकर आनंद उठाया। अंत में सैलानियों ने विद्यालय का अवलोकन कर कुछ समय विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान सैलानियों ने समस्त विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग्स, वाटर बॉटल सहित स्टेशनरी, स्पोर्ट्स सामग्री वितरित की। युवा उद्यमी जसवंतसिंह देवड़ा ने बताया कि फ्रांसिसी पर्यटक दल हर वर्ष राजस्थान भ्रमण पर आता है और स्थानीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए स्टेशनरी, खेलकूद सामान, पुस्तकें, कपड़े, बैग, साइकिलें आदि सामान निःशुल्क वितरित करता है। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा ने समस्त विदेशी सैलानियों एवं द थार ओएसिस रिजॉर्ट एवं कैंप का हार्दिक आभार प्रकट किया। इस मौके पर दल संयोजक फिलिप, चीफ टूर गाइड अरुण सिन्हा, प्रधानाचार्य धर्मपालसिंह मीणा, ओम प्रकाश, किशोर कुमार, देवी लाल सोनी, रावल सिंह, भगवानसिंह राठौड़, ओम प्रकाश, रमेश कुमार, नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



प्रधानमंत्री पद नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हंसते-हंसते त्यागा था प्रधानमंत्री का पद – ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज देश की स्थिति कुछ और होती, आज देश कई ऊंचाइयों को छू चुका होता – अनिल विज
देश में एकता है तो देश में ताकत है और देश ताकतवर है- विज’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हम सम्मान करना जानते है – विज’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे और इसके लिए सरकारें काम कर रही है – विज’
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी विकसित भारत सपने को पूरा करने में दिन-रात लगे है – विज’
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा में लिया हिस्सा
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक त्यागपुरूष थे और उनकी सोच में देश सबसे पहले, फिर पार्टी तथा बाद में स्वयं था। इसी विचारधारा के चलते लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पद को हंसते-हंसते त्याग दिया था। उन्होंने बताया कि साल 1946 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव हुए उसमें तय था कि जो प्रधान बनेगा वहीं कल देश का प्रधानमंत्री भी बनेगा। उस समय 15 प्रदेश कांग्रेस कमेटियां थी जिन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया, 15 में से 12 वोट सरदार वल्लभ भाई पटेल के पक्ष में डाले गए व 3 वोटें अन्य को डाली गई। जवाहरलाल नेहरू को एक वोट तक नहीं मिली, फिर भी महात्मा गांधी जी ने सरदार पटेल से कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं और आप पद पर अपना दावा छोड़ दें, जिस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हंसते-हंसते प्रधानमंत्री पद का त्याग कर दिया। श्री विज आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर अम्बाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि अपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लौह पुरूष वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व सैल्यूट कर उन्हें नमन भी किया। इस मौके पर मंत्री अनिल विज का स्मृति चिन्ह कर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि आज एकता यात्रा हिस्सा लेने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं, आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती है, उन्हें लौहपुरूष भी कहा जाता है और आज जो हिंदुस्तान हमारे सामने है यह उनकी बदौलत है। हम आजाद हो गए, लेकिन देश अलग-अलग रियासतों में बंटा था और उस समय लगभग 562 रियासतें थी। देश की पहली सरकार में सरदार पटेल जी को उपप्रधानमंत्री व गृह मंत्री बनाया गया। उन्होंने इन रियासतों को भारत में विलय करने का काम किया और कहीं भी बल प्रयोग नहीं करना पड़ा और सभी रियासतों को हिंदुस्तान में शामिल कराया। जम्मू-कश्मीर का विलय करने में भी दिक्कतें आई जिसे जवाहर लाल नेहरू जी ने संभाला हुआ था, लेकिन उसके बाद क्या-क्या कठिनाईयां आई, यह आज हमारे सामने है।
जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज स्थिति कुछ ओर होती, हम नई ऊंचाईयों को छू चुके होते- विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि विशलेषक कहते हैं कि नेहरू की जगह सरदार पटेल हमारे पहले प्रधानमंत्री बने होते तो आज देश की स्थिति कुछ ओर होती व आज देश कई ऊंचाइयों को छू चुका होता। मगर सरदार पटेल तब पार्टी से बंधे थे और पार्टी ने जो दायित्व दिया उन्होंने उसे निभाया। संघीय ढांचें में आईएएस व आईपीएस सेवाओं की सोच भी पटेल जी की थी जिसका उन्होंने निर्माण किया ताकि देश को अच्छे प्रकार से संचालितद किया जा सके। वह अच्छे प्रशासक के साथ-साथ देशभक्त भी थे। उनकी आर्थिक नीतियां देश को आगे बढ़ाने के लिए थी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया मगर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया, उनको भारत रतन भी 41 वर्ष बाद दिया गया जबकि उनसे पहले कई प्रधानमंत्रियों ने खुद ही भारत रतन ले लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हम सम्मान करना जानते है – विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज दिल्ली में नेताओं की बड़ी-बड़ी समाधियां है मगर सरदार पटेल के लिए इनको एक इंच जमीन नहीं मिली जहां सरदार पटेल की स्मृति बनाई जा सके। मगर भाजपा सरकार ने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हमारी पार्टी सम्मान करना जानती है। दिल्ली के प्रधानमंत्रियों के लिए बने म्यूजियम में एक ही प्रधानमंत्री की यादगार थी, मगर हमारी सरकार आने के बाद सभी प्रधानमंत्रियों की जानकारी प्रदर्शित की गई। हमारे लिए देश महत्व रखता है। हमने सबको बराबर का सम्मान दिया। सरदार पटेल के दिल्ली के निवास की भी किसी ने सुध नहीं ली, मगर हमारी सरकार ने उसको भी संजोकर रखने के लिए एक यादगार स्थान बनाकर दिया ताकि लोग जाए और उन्हें नमन कर सकें। सरदार पटेल का योगदान देश के लिए बहुत बड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे और इसके लिए सरकारें काम कर रही है – विज’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए आज देश को मजबूत करने में लगे हुए हैं। सरदार पटेल का कहना था कि देश में एकता है तो देश में ताकत है और देश ताकतवर है और उसी फार्मूले पर चलते हुए नरेंद्र मोदी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का नाम रोशन किया। आज बड़ी-बड़ी ताकतें व देश नरेंद्र मोदी जी की तारीफ करते हैं। सबसे बड़ी ताकत अमेरिका मानी जाती है जिसके राष्ट्रपति ने भी कहा है कि नरेंद्र मोदी महान है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कितना आगे बड़ा दिया और वो 2047 में इस देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। हमारे से बाद में जो देश आजाद हुए वो कब के विकसित राष्ट्र बन गए, मगर हम आज भी विकासशील देश है। विकसित और विकासशील देश में यह अंतर होता है कि विकसित देश अपने नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं दे चुका होता है जबकि विकासशील देशों में मूलभूत ढांचा चाहिए होता है। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संकल्प किया है कि वह देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 तक नागरिकों की मूलभूत जो-जो जरूरतें है वो पूरी करेंगे। नरेंद्र मोदी ने देश में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, उन्होंने तीन तलाक खत्म किया व राम मंदिर जिसके लिए हजारों साल से संघर्ष हो रहा था वो राम मंदिर उन्होंने बनाकर दिया। इसलिए देश विश्वास करता है कि यदि मोदी ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाऊंगा तो विकसित भारत बनेगा और इसके लिए एनडीए की सरकारें काम कर रही है। हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी दिन-रात इसी सपने को पूरा करने में लगे है। वो भी हरियाणा में आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं ताकि मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को पूरा किया जा सके।
ऊर्जा मंत्री ने पद यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना व स्वयं तिरंगा थाम पद यात्रा में हुए शामिल’
इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, भाजपा कार्यकर्ता व लोगों ने रन फॉर यूनिटी पद यात्रा में हिस्सा लिया। मंत्री विज ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं तिरंगा थामकर वह यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इससे पहले उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान हैडकांस्टेबल गुरदेव सिंह द्वारा देशभक्ति गीत ‘‘मेरे देश प्रेमियों-आपस में प्रेम करो’’ पर आधारित गीत गाया गया जिसकी मंत्री अनिल विज ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की व जवान की पीठ थपथपाई। इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, कार्यकारी खेल अधिकारी राम स्वरूप, आरटीए सुशील कुमार, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीएसपी रमेश कुमार, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, विकास बहगल, बिजेन्द्र चैहान, राजीव डिम्पल, किरण पाल चैहान, विपिन खन्ना, संजीव सोनी, मदन लाल शर्मा, बी.एस. बिन्द्रा, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, बलित नागपाल, प्रवेश शर्मा, इकबाल ढांडा, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, नरेन्द्र राणा, प्रेम राणा, डा. नवीन गुलाटी, अरूण कांत शर्मा, डा. पूजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बहादुरगढ ब्रेकिंग
बहादुरगढ़ में एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर दी जान।
बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन की घटना।
दिल्ली की तरफ जाने वाली मेट्रो ट्रेन के सामने कूदा युवक।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।
मृतक युवक की अभी नहीं हो सकी है पहचान।
युवक के पास एक पिठ्ठू बैग में मिली कॉपी और किताबें।
पुलिस राजधानी दिल्ली और आस पास के क्षेत्र से मृतक के बारे में सूचना जुटाने में लगी।
फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही पुलिस।
मृतक के टूट चुके मोबाइल से भी पुलिस निकलेगी डेटा।
बहादुरगढ ब्रेकिंग
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देशभर में शुरू हुई एकता यात्राएं।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर दी बधाई।
कहा- एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार की 150 वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई जा रही।
बहादुरगढ़ मार्किट कमेटी के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन को कराया पदग्रहण।
विनोद कौशिक को चेयरमैन और प्रदीप गुप्ता को बनाया है वाईस चेयरमैन।
कहा- बहादुरगढ़ में नई अनाज मंडी का सपना करेंगे साकार।
हरियाणा दिवस की हरियाणावासियों को दी बधाई।
कहा: हरियाणा ने अपने सफर में की अभूतपूर्व तरक्की।
जिस राज्य से पृथक होकर हरियाणा बना, आज उससे ज्यादा बजट है हरियाणा का।
सबसे ज्यादा गाड़ियां, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर बनाने वाला राज्य है हरियाणा।
धनखड़ ने कहा एक नवम्बर से ई रजिस्ट्री की होगी शुरुआत।
ऑनलाइन हो गया रिकॉर्ड ,ई रजिस्ट्री से लोगो को होगी सहूलियत।
बहनो को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलेगी 2100 की सम्मान राशि।
लाडो लक्ष्मी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाएं बहने कहा धनखड़ ने।





सरदार पटेल के नेतृत्व ने जोड़ा राष्ट्र, रखी अखंड भारत की नींवः डॉ. अरविंद शर्मा
रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन, लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजे राष्ट्रीय एकता के नारे, रन फॉर यूनिटी में उमड़े जिलावासी
बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों ने तिरंगा थाम दौड़कर दिया अखंडता का संदेश
सरदार पटेल ने अदम्य इच्छाशक्ति व दूरदर्शिता से गढ़ा अखंड भारतः डॉ. शर्मा
केवड़िया में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रतीक
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व में भारत की एकता व अखंडता का प्रतीकरू सहकारिता मंत्री
झज्जर, 31 अक्तूबर, अभीतक:- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी ने पूरे शहर में एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता, जेल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने रन फाॅर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाई। प्रतिभागियों के हाथों में तरंगों और गूंजते देशभक्ति के नारों ने माहौल को भव्य बना दिया। प्रतिभागियों ने रन फाॅर यूनिटी में सक्रिय भागीदारी करते हुए सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर स्वस्थ जीवनशैली व राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस दौड़ में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई मैराथन में स्कूली बच्चे, खिलाड़ी, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुईं। प्रतिभागियों ने हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से लिखे स्लोगन के साथ जोश और उत्साह से दौड़ लगाई। यह दौड़ शहर के मुख्य मार्गों पुरानी तहसील रोड, बीकानेर चैक, अंबेडकर चैक, पुराना बस स्टैंड से होती हुई वापस स्टेडियम में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक एक साथ राष्ट्र की एकता के संदेश के साथ कदम से कदम आगे बढ़ते नजर आए। दौड़ से पूर्व सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। सहकारिता मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता व देशभक्ति की भावना को वर्तमान पीढ़ी में मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर राष्ट्र की एकता के संकल्प के साथ एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शिता से भारत को एक सूत्र में पिरोकर एक अखंड राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाए जाने और रन फॉर यूनिटी के माध्यम से जन-जन में एकता, अनुशासन, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने की पहल की सराहना की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने ‘अखंड भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें जम्मूदृकश्मीर में धारा 370 और अनुच्छेद 35। को समाप्त कर राज्य को मुख्यधारा से जोड़ना ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि गुजरात के केवड़िया में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवल विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा नहीं, बल्कि भारत की एकता, शक्ति और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक जिले में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है, जो सरदार पटेल के सपनों के भारत के निर्माण में सभी नागरिकों की भागीदारी का प्रमाण है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि इस दौड़ को केवल एक कार्यक्रम के रूप में न लें, बल्कि इसे एकता, समरसता और राष्ट्र सेवा का संदेश मानकर जीवन में अपनाएं।
ये गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष केशव सिंघल, महिला विकास निगम की पूर्व चेयरमैन सुनीता चैहान, भाजपा महामंत्री दयाकिशन जांगडा सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। जिला प्रशासन की तरफ से पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री, डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, सीजेएम विशाल, डीसीपी लोगेश कुमार पी, एडीसी जगनिवास, एसडीएम अंकित कुमार चैकसे, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीएमसी डॉ सुशील मलिक, डीईओ राजेश मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पुरोधा – धनखड़
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में धनखड़ के साथ दौड़े बादली हलका वासी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश की एकता व अखंडता का प्रतीक – बोले धनखड़
धनखड़ ने हरियाणा के 60 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई
बदली, 31 अक्तूबर, अभीतक:- सरदार वल्लभ भाई पटेल देश की एकता व अखंडता के पुरोधा हैं। वर्तमान भारत के स्वरूप के शिल्पकार हैं। सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर बादली में आयोजित रन फॉर यूनिटी में भागीदारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि अंग्रेजों ने आजादी देते समय देश को 562 रियासतों में विभाजित कर रखा था। सरदार पटेल जी ने दूरदर्शिता के साथ निर्णय लेते हुए सभी रियासतों को जोडकर वर्तमान भारत का स्वरूप बनाया। जो सदियों से सांस्कृतिक रूप से एक राष्ट्र रहा है। आज पूरा देश उनकी 150 जयंती को राष्टड्ढ्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केवडिया में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा दुनिया में भारत की एकता एवं अखंडता की प्रतीक स्टेच्यू आफॅ यूनिटि को नमन करते हुए राष्टड्ढ्रीय एकता परेड में भागीदार बने हैं। आज पूरा देश सरदार पटेल को भावपूर्ण नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प ले रहा है। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को समर्पित अनेक कार्यक्रम होंगे। हर जिला में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। धनखड़ ने कहा कि हैदराबाद रियासत को 1948 में भारत में शामिल करने पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया था। आज भी हैदराबादी लोग सरदार पटेल के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। पीएम मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर सरदार पटेल के सपनों को पूरा करने का काम किया है। धनखड़ ने कहा कि आजादी के बाद देश की जनता चाहती थी कि पटेल देश का प्रधानमंत्री बनें। लेकिन कुछ कांग्रेसियों ने मिलकर देश के लोगों की भावनाओं के खिलाफ जाकर नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बना दिया। देशभर में आज भी चर्चा होती है कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री पटेल होते तो भारत की तस्वीर ही अलग होती।
हरियाणा हांगे कै
धनखड़ ने हरियाणा के 60 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 60 वर्षों में हरियाणा ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। हरियाणा हांगे कै सै और हरियाणा के लोगों ने हांगे को फोकस करना सीख लिया है। अब हरियाणा और तेजी से प्रगति करेगा। अन्न उत्पादन में हमारे किसान, सीमा पर हमारे जवान, खेल मैदान में हमारे खिलाड़ी अग्रणी हैं। टै्रक्टर उत्पादन हो या दुपहिया वाहन हो या कार निर्माण सभी जगह हरियाणा आगे हैं। प्रदेश की नायब सरकार शुचिता और पारदर्शिता के साथ सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। निश्चित रूप से हरियाणा विकसित भारत नींव बनकर उभरेगा। रन फॉर यूनिटी में पहुंचने पर मुख्य अतिथि औमप्रकाश धनखड़ का क्षेत्र की सरदारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने जोरदार अभिनंदन किया। धनखड़ ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एसडीएम डॉ रमन गुप्ता, ब्लॉक चेयरमैन निर्मला देवी, चेयरमैन लीलू लाडपुर, तहसीलदार श्रीनिवास, बीडीपीओ सुमित बेनीवाल, जिला पार्षद रविंद्र बराही, सरपंच नीटू आनंद बादली, मंडल अध्यक्ष अमित गुभाना, विनोद बाढ़सा, जयकिशन छिल्लर, जयवीर कोच, सतीश खेड़ी जट्ट, चांद लगरपुर, गांधी बुपनिया, हवा सिंह बादली,सीमा लाडपुर सहित महिलाओं, युवाओं और छात्रों ने सरदार पटेल की स्मृति में आयोजित रन फॉर यूनिटी में भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली।



बहादुरगढ़ में रन फॉर यूनिटी का जोश, विधायक राजेश जून की अगुवाई में शहर ने राष्ट्रीय एकता के लिए लगाई दौड़
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बहादुरगढ़ की दौड़ में उमड़ा उत्साह, गूंजेकृ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारे
बहादुरगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक:- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बहादुरगढ़ शहर देशभक्ति और एकजुटता के रंग में रंग गया। डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से हजारों प्रतिभागियों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होकर अखंड भारत का संदेश दिया। विधायक राजेश जून और भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने संयुक्त रूप से रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज के गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी एकता और अखंडता का संदेश देते हुए लघु सचिवालय तक दौड़े। रन फॉर यूनिटी के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया। दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों, बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर दौड़ते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचे। पूरे रास्ते “एक भारतदृश्रेष्ठ भारत” के स्वर गूंजते रहे। मुख्य अतिथि विधायक राजेश जून ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और कहा कि भारत की अखंडता की नींव सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, रणनीतिक दृष्टि और दमदार नेतृत्व से रखी। उन्होंने कहा कि “रन फॉर यूनिटी सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकजुटता की प्रेरणा है। यह कार्यक्रम हमें बताता है कि भारत की शक्ति उसकी विविधता और एकता में निहित है।” उन्होंने कहा कि इस आयोजन से युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और फिटनेस के प्रति नई चेतना जागृत होती है। विधायक जून ने गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भारत की एकता व गौरव का सर्वोच्च प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत की भावी पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
ये गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी रहे मौजूद
रन फॉर यूनिटी में भाजपा नेता दिनेश कौशिक, संजय सैनी शहरी मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा व प्रशासन की तरफ से डीसीपी मयंक मिश्रा, एसडीएम नसीब कुमार, एसीपी प्रदीप खत्री, चेयरपर्सन सरोज राठी, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, रमेश राठी,विनोद सरपंच छुड़ानी, राजेश यादव सरपंच बालौर , प्रवीण सरपंच खरमाण, अशोक सरपंच प्रतिनिधि परनाला, प्रदीप सरपंच प्रतिनिधि सौलधा, नगर परिषद के अधिकारी, खेल विभाग से बिजेंद्र, अजय राठी, सुमन, रितु रानी कोच और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, शहरवासी शामिल रहे।
39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 की तैयारियां शुरू
31 जनवरी से 15 फरवरी तक होगा आयोजन, 1 दिसंबर से स्टॉल आवंटन प्रक्रिया प्रारंभ
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस सिलसिले में हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक एवं सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डॉ. शालीन की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचकूला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग के आलाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, गतिविधि प्रमुखों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में आगामी मेले की रूपरेखा, तैयारियों की प्रगति, बुनियादी ढांचे के सुधार कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना, कलाकारों एवं शिल्पकारों की भागीदारी से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. शालीन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप तैयारी कार्य शीघ्र पूर्ण करें, ताकि मेला-2026 का आयोजन और अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप किया जा सके। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक है। अतः इसकी तैयारियों में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अनेक विदेशी देशों के कलाकार और शिल्पकार भी भाग लेंगे, जिससे यह मेला सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वैश्विक मित्रता का मंच बनेगा। साथ ही, पर्यटकों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और डिजिटल भुगतान व्यवस्था जैसी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। डॉ. शालीन ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला, फरीदाबाद में 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए विविध आकर्षण तैयार किए जाएंगे, जिनमें थीम स्टेट की झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य, व्यंजन गलियां, हैंडीक्राफ्ट बाजार और लाइव डेमोंस्ट्रेशन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाले शिल्पकारों के लिए स्टॉल आवंटन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला डेनमार्क का शिष्टमंडल
पशुपालन, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर हुई सार्थक चर्चा, प्रतिधिनिमंडल ने हरियाणा में निवेश करने को लेकर दिखाई रुचि
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज उनके आवास संत कबीर कुटीर पर डेनमार्क की डेनिस फार्मर एब्रोड एसोसिएशन के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में 20 विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पशुपालन, कृषि, डेयरी विकास सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिधिनिमंडल ने इन क्षेत्रों में हरियाणा में निवेश करने को लेकर गहरी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार डेनमार्क के साथ कई परियोजनाओं पर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश के कृषि और पशुपालन क्षेत्र में तकनीकी उन्नति और उत्पादन क्षमता में वृद्धि विशेष रूप से शामिल है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के प्रगतिशील किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में अफ्रीकी देशों के दौरे पर जा चुका है और वहां की तकनीकों, कृषि प्रणालियों एवं पद्धतियों का विस्तार से अध्ययन भी किया है। इसलिए यहां के किसानों के साथ डेनमार्क एवं अन्य अफ्रीकी देशों के निवेशक मिलकर पशुपालन, कृषि, डेयरी विकास जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवा रही है। पारदर्शी नीतियों और उद्योग-हितैषी दृष्टिकोण के कारण हरियाणा आज निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार डेनमार्क सहित अन्य अफ्रीकी देशों के साथ बिजनेस-टू-बिजनेस मॉडल पर साझेदारी को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि नवीन तकनीकों, ज्ञान और संसाधनों के आदान-प्रदान से राज्य के औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गो-ग्लोबल एप्रोच के साथ काम कर रही है और विदेशी निवेशकों को हरियाणा में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा में निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया और भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में अनेक स्थानों का दौरा कर कृषि और पशुपालन गतिविधियों का अध्ययन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय दहिया, विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार श्री पवन चैधरी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ प्रेम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर से होगा अब पराली प्रबंधन – कृषि मंत्री
प्रथम चरण में 75000 एकड धान क्षेत्र को कवर करेंगे
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक:- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार पराली एवं कृषि के अन्य अवशेषों का प्रबंधन करने के लिए ष्डीकम्पोजर वेटेबल पाउडरष् का उपयोग करेगी , इससे जहां अवशेषों को जलाने से मुक्ति मिलेगी वहीं यह पाउडर भूमि की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाने में भी सहयोगी साबित होगा। आज सरकार ने ष् हाई पॉवर परचेज कमेटीष् की बैठक में पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर के 75000 पैकेट की खरीद की अनुमति दे दी है। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, एवं प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा इस बैठक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। श्री श्याम सिंह राणा ने बैठक के बाद जानकारी दी कि आज पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर के 75,000 पैकेट की खरीद की अनुमति प्रदान की गई है। इन पैकेटों को किसानों को निःशुल्क उपलब्ध करवा जाएगा। एक एकड़ में एक पैकेट के हिसाब प्रथम चरण की खरीद से राज्य में 75,000 एकड़ धान-क्षेत्र में फसल अवशेषों को प्रबन्धित किया जा सकेगा। श्री राणा ने बताया कि सरकार के इस कदम से फसल अवशेष जलाने की धटनाओ में कमी आएगी तथा भूमि की उपजाऊ शक्ति में भी वृद्वि होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस तकनीक को प्रदर्शन हेतु प्रयोग किया जा रहा है। इसके परिणामों के आकलन के आधार पर इस तकनीक को अगले वर्ष उसी अनुसार लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर पराली, सब्जियों के अवशेष और अन्य कृषि कचरे को कुछ ही दिनों में विघटित करके उच्च गुणवत्ता वाली खाद में बदल देता है। यह मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है और उसमें जैविक कार्बन की मात्रा में वृद्धि करता है। कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि यह पाउडर एक पौधा संरक्षण एजेंट के रूप में भी काम करता है, जो मिट्टी में मौजूद कवक-जनित रोगों और कीटों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता को कम करता है, जिससे खेती की लागत घटती है।
हिसार में नकली टाटा नमक, टाटा टी, ैन्त्थ् म्ग्ब्म्स् जैसे बड़े बड़े 10़ ब्रांड पर कंपनी और पुलिस ने की बड़ी रेड….
आपके घर में असली या नकली जल्दी चेक करें…
एक अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
बहादुरगढ़, 31 अक्तूबर, अभीतक:- सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कृष्ण निवासी कुलासी अपने पास अवैध हथियार लिए हुए है जो कानौंदा से कुलासी नहर के पास खड़ा हुआ है। मिली गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ मे तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार अपनी टीम के साथ उपरोक्त स्थान पहुचा और एक व्यक्ति को शक कि बिनाह पर काबू किया गया। जिसकी पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उससे एक अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में सशस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।