





हरियाणा दिवस जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में बड़ी धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: शनिवार को जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस बड़ी धूमधाम में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल निर्देशिका नीलम जितेंद्र गुलिया ने दीप प्रज्वलित करके की। इस कार्यक्रम में स्कूल के चारों सदनों (जिसमें सुभाष सदन, एपीजे अब्दुल कलाम सदन, विवेकानंद सदन और शास्त्री सदन)के बच्चों ने अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाइए। जिसमें बच्चों ने हरियाणवी कविता, नृत्य, नाटक, गीत व खानपान की प्रस्तुतियां दी। इसी कार्यक्रम में गणित अध्यापक पवन कटारिया जी ने हरियाणा के इतिहास व वर्तमान उपलब्धियां का जिक्र करते हुए बच्चों को हरियाणा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के निर्देशिका नीलम जितेंद्र गलिया ने अपने संबोधन में बच्चों को हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए हरियाणा के गौरव शाली कार्यों की बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म भारतवर्ष के हरियाणा की इस पावन भूमि पर हुआ है इस पर हमें गर्व अनुभव करना चाहिए। इस कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य प्रीति राठी, शैक्षणिक संचालक बसंत भारद्वाज व स्कूल के समस्त अध्यापक गण उपस्थित रहे।


सीबीएसई द्वारा एल. ए. स्कूल में एक दिवसीय बिलंडिग कैपेसीटी इन हाउस प्रोग्राम की तरफ से न्यूज एजुकेशन पॉलसी वर्कशाप का किया गया आयोजन
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में एक दिवसीय सीबीएसई की तरफ से बिलंडिग कैपेसीटी इन हाउस प्रोग्राम की तरफ से न्यूज एजुकेशन पॉलसी को लेकर वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी टिचिंग स्टॉफ ने भाग लिया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य सभी अध्यापकों को न्यू एजुकेशन पॉलसी को अच्छे तरिके से समझना रहा। इस पॉलसी के तहत बच्चों को सार्थक शिक्षा प्रदान करना रहा। सीबीएसई रिसोर्स पर्सन डॉ तरंग गौड़ नें सभी अध्यापको को एक नए अंदाज से बच्चों को न्यू एजुकेशन पॉलसी के तहत पढ़ाने के नें तरिके बताए। स्कूल प्रबंधक के.एम. डागर ने बताया कि इस नए सत्र से कक्षा नर्सरी से बाहरवीं के बच्चों को अध्यापकों के माध्यम से न्यू एजुकेशन पॉलसी के तहत कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्कूल प्राचार्या नें बताया कि सीबीएसई रिसोर्स प्रश्न डॉ तरंग गौड़ नें अध्यापकों को आज के समय के अनुसार बच्चोँ को न्यू एजुकेशन पॉलसी के सभी नियमों को लागू करके सभी बच्चों को एक सरल तरीके से शिक्षा प्रदान करवाना है। इस वर्कशाप की अध्यक्षता स्कूल प्रचार्या ने की। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया ने इस सफल वर्कशाप के लिए सीबीएसई रिसोर्स प्रसन व सभी अध्यापकों की प्रशंसा की।











एच. डी. विद्यालय बिरोहड़ में हरियाणा दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: एच. डी. विद्यालय बिरोहड़ में हरियाणा दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगी सजावट, हरियाणवीं वेषभुषाओं से सजाया गया था। विद्यार्थियों में अपार उत्साह देखने को मिला। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों को हरियाणा राज्य के गठन दिवस का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा राज्य का गठन हुआ था और तब से यह दिन हरियाणा की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और प्रगति का प्रतीक बन गया है। कार्यक्रम में छात्रों ने हरियाणा की संस्कृति को दर्शाने वाले विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों ने हरियाणवी लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी वेशभूषा के माध्यम से हरियाणा के ग्रामीण जीवन, परिश्रमी किसानों और महिलाओं की भूमिका को सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया। छात्रों ने हरियाणा के पारंपरिक परिधानों में राज्य की लोक संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया। हाट जा ताऊ पाछै नं हरियाणवी नृत्य पर निदेशक बलराज फौगाट, शिक्षकों एवं छात्रों ने मिलकर खूब ठुमके लगाए। ना पहले आली हवा रही, ना पहले आला पाणी गीत के माध्यम से हरियाणा की पुराणी यादों को ताजा किया गया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को राज्य की उपलब्धियों जैसे कृषि, खेल, शिक्षा, और उद्योग के क्षेत्र में हरियाणा के योगदान के बारे में जानकारी दी। छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर और चार्ट हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और इतिहास की झलक दिखा रहे थे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या नमिता दास व उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने कहा कि हमें अपने राज्य की संस्कृति और गौरव को हमेशा बनाए रखना चाहिए और हरियाणा के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह दिन न केवल उत्सव का प्रतीक रहा बल्कि बच्चों के लिए सीख और प्रेरणा का अवसर भी बना।





श्री श्याम अखंड ज्योति मन्दिर धाम में श्री श्याम प्रभु का प्रकोट्त्सव हजारों श्याम भगतों ने मिलकर मनाया
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: शनिवार को श्री श्याम अखंड ज्योति मन्दिर कमेटी (झज्जर धाम) में श्री श्याम प्रभु का प्रकोट्त्सव हजारों की संख्या में श्याम भगतों ने मिलकर मनाया। श्री श्याम प्रभु का आलौकिक श्रृंगार मनोज दीवान द्वारा किया गया। छपन् भोग, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा व् गाय के दूध से निर्मित मावा का कैक के साथ माखन मिश्री का भोग भी लगाया गया। इस उत्सव में भिवानी से पीयूष कौशिक, मुकेश शेरवाल, ओ. पी. सैनी, अमित गोयल, गुलशन शर्मा के द्वारा भजनों की अमृतवर्षा की गई। जिसमें झज्जर शहर व ग्राम वासियों ने मिल कर श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर को मिनी खाटू धाम बना दिया। मन्दिर कमेटी के प्रधान पव सुभाष दीवान ने बताया की जो भी भगत बाबा की अखंड ज्योति में 5 आहुति देता है, उस भगत की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इस अवसर पर आजाद दीवान, मनोज दीवान, ब्रज मोहन कौशिक, भारत दीवान, सोमवीर अत्रि, मनोज कौशिक, कृष्ण डावला, हर्ष शर्मा, बाल किशन, पुजारी हिमांशू भारद्वाज गोलू रमकांत मिश्रा व समस्त शहरवासी व ग्राम वासी मौजूद रहे।









जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते कलाकार।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की स्टालों का अवलोकन करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
कार्यक्रम में उपस्थिति को संबोधित करते मुख्य अतिथि डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना व अन्य गणमान्य व्यक्ति।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला की प्रतिभाओं को पुरस्कृत करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।
विभिन्न विधाओं और क्षेत्रों में अग्रणी रहने वाली टीमों का उत्साहवर्धन करते मुख्य अतिथि डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।
हरियाणा की कला, संस्कृति और प्रगति पर हर नागरिक को गर्व – डीसी
पीजी नेहरू कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय हरियाणा दिवस में सजी लोक-कला, शौर्य और प्रगति की छटा, विद्यार्थियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग
झज्जर की धरती शौर्य, संस्कृति और खेल प्रतिभा का प्रतीक
प्रदेश की विरासत को संजोकर, प्रगतिशील हरियाणा के निर्माण का लें संकल्प
राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
किसानों की मेहनत सजती है हमारी थाली
पारंपरिक पकवान हलवा, गुलगुले-जलेबी की मिठास लोगों ने चखा
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा प्रदेश का 60वां स्थापना दिवस जिला स्तर पर शनिवार को प्रदेश की संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज सभागार में मनाया गया। राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में युवाओं, महिलाओं, खिलाडियों, विद्यार्थियों, उद्यमियों सहित हर वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना,संजय कबलाना, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी सहित प्रसिद्घ कलाकार, अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी ,कोच उद्यमियों सहित हर वर्ग की गरिमामय मौजूदगी रही। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलावासियों को 60वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज का यह अवसर केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत, मेहनत, परंपरा और प्रगति का प्रतीक है, जिसने हरियाणा को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वह भूमि है, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। यह वही प्रदेश है जहाँ से धर्म, नैतिकता, पराक्रम और त्याग का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित हुआ। हरियाणा भारत की आत्मा है, जिसकी संस्कृति, सादगी, परिश्रम, साहस और नेतृत्व के गुण हमारे समाज की नींव हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से ही हमारी थाली सजती व देश की सीमा पर हर दसवां जवान हमारे प्रदेश का है। उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, कृषि उत्पादन, खेल उपलब्धियों और औद्योगिक विकास में शीर्ष राज्यों में शुमार है। फुट वियर क्षेत्र में बहादुरगढ़ आज प्रदेश की औद्योगिक क्रांति का मुख्य केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला हरियाणा की खेल शक्ति, शौर्य, संस्कृति और कृषि का जीवंत प्रतीक है। यह भूमि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों की जननी रही है। मनु भाकर, अमन सहरावत, पहलवान बजरंग पुनिया, धर्मेंद्र दलाल, पलक गुलिया, योगेश कथुनिया जैसे अनगिनत खिलाडियों ने झज्जर का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। डीसी ने कहा कि झज्जर न केवल खेल प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध है बल्कि यह कृषि उत्पादन में भी अग्रणी है। हमारी थाली किसानों की मेहनत से सजती है। बहादुरगढ़ का तेजी से बढ़ता औद्योगिक विकास हरियाणा की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। उपायुक्त ने जिले वासियों का आह्वान किया कि स्थापना दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सब मिलकर एक प्रगतिशील, शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त हरियाणा के निर्माण में योगदान दें।
कार्यक्रमों में लोगों ने चखा गुलगुले, पकोड़े, जलेबी और हलवे का स्वाद
राजकीय कालेज में हरियाणवी कला और संस्कृति की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा पारम्परिक परिधानों के अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पारंपरिक व्यंजनों गुलगुले, देशी घी की जलेबी, पकोड़े की स्टॉल लगाई गई, जिनपर आगंतुकों ने स्वाद का आनंद लिया। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, इफको, आयुष, महिला एवं बाल विकास,पुलिस की साइबर सेल,रेडक्रॉस आदि विभागों की स्टालें लगाई गई। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सभी स्टालों का अवलोकन करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
समारोह में कलाकारों ने बिखेरी हरियाणवी लोक संस्कृति की झलक
कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों एवं नागरिकों का स्वागत बीन, नगाड़े, तुबे, ढोल और अन्य लोक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों से किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में दर्शको ने पंचकूला से लाइव कार्यक्रम का लुत्फ उठाया, वहीं कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के जरिए कलाकारों ने हरियाणा प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं, लोककला और संस्कृति को नई ऊर्जा के साथ प्रदर्शित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों, खिलाडियों, उधमियों और प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
समारोह में जिलेभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलाभर के स्कूलों में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को आठ हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को पांच व तृतीय स्थान पर रहने वाले को तीन हजार व सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक हजार रूपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।
इन खिलाडियों व लोक कलाकारों का हुआ सम्मान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र, क्रिकेट कोच नवीन कुमार, कुश्ती कोच जयवीर सिंह, साइकिलिंग कोच शर्मिला देसवाल,मुक्केबाजी कोच हितेश कुमार, जूडो विजेंद्र सिंह, कोच विरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला के ख्याति प्राप्त लोक कलाकार दीपक कपूर, जोगेंद्र कुंडू,रामवीर आर्यन, बबीता, नवीन कोच, पुष्पा, चेतना सारसर, रमेश माजरा, मंजीत बदलिया, चेतन गुलिया, निर्मल मास्टर के अलावा सीएसआर गतिविधियों के जरिए प्रशासन का सहयोग करने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर डीसीपी जसलीन कौर, एडीसी जगनिवास, सीईओ जिला परिषद मनीष कुमार फौगाट, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, एसडीएम बादली रमन गुप्ता, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआरओ मनबीर सांगवान, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीईओ राजेश कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर, डीएसओ सतेंद्र कुमार, महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल, वरिष्ठ नेता मनीष बंसल, राजीव, धर्मबीर सिंह, कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, हास्य कवि मास्टर महेंद्र, संजय शर्मा के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

झज्जर ब्रेकिंग
बिहार चुनाव में हरियाणा के सीएम द्वारा खुद को बिहारी बताए जाने के सवाल पर बोली पूर्व मंत्री गीता भुक्कल
कहा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे है सीएम नायब सैनी
मुख्यमंत्री को दी खुद को हरियाणा का मुख्यमंत्री घोषित करने की नसीहत
पूर्व मंत्री बोली, हरियाणा की जनता के बीच स्वयं के सीएम होने का दावा पेश करे नायब सैनी
बिहार में इंडिया गठबंधन की जीत होने का किया पूर्व मंत्री ने दावा
कहा: हम सलाम करते है राहुल गांधी के जज्बे को, जिन्होंने बिहार के लोगों के बीच सरकार की सांठगांठ को उजागर करने का किया काम
पूर्व मंत्री बोली, राहुल गांधी आज अकेले नहीं, पूरे देश के सामाजिक और राजनीतिक दल उनके साथ है खड़े
झज्जर ब्रेकिंग
कांग्रेस सेवा दल का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान जारी
पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंच कर कांग्रेस सेवा दल ने सौंपी हस्ताक्षर अभियान की प्रतियां
हस्ताक्षर अभियान के साथ कांग्रेस सेवा दल ने किया लोगों के समर्थन हासिल करने का प्रयास
सेवा दल के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार बोले, वायदों को पूरा न करना भी मोदी सरकार की वोट चोरी का एक हिस्सा
आम आदमी की इच्छा लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखा जाए ,लोक जनभावनाओं को समझा जाए
पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने भी वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को बताया आम आदमी के हित से जुड़ी बात
कहा: अभियान के तहत हर वर्ग का समर्थन हासिल करने का किया है कांग्रेस सेवा दल ने प्रयास
पूर्व मंत्री भुक्कल बोली,कांग्रेस नेता राहुल गांधी के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाया चुनाव आयोग
संवैधानिक संस्था होने के बावजूद चुनाव आयोग ने भाजपा की कठपुतली बनकर किया है काम
देशभर में कांग्रेस ने जुटाया है हस्ताक्षर अभियान के तहत लोगों का समर्थन



इंडियन नेशनल लोकदल ने की किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर एक बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: झज्जर जिले में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने किसानों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर एक बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने घोषणा की है कि खेतों में जलभराव, फसल की खरीद में मनमानी और किसानों को मुआवजा न मिलने के विरोध में 3 नवंबर, सोमवार को झज्जर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इनेलो कार्यकर्ता और किसान सुबह पार्टी कार्यालय में एकत्रित होंगे और वहां से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन मार्च निकालेंगे। पार्टी प्रतिनिधि वहां उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में खेतों से पानी की निकासी, फसलों के नुकसान का मुआवजा, और सरकारी खरीद में पारदर्शिता की मांग की जाएगी।
धान की खरीद में धांधली के आरोप
इनेलो ने आरोप लगाया है कि मंडियों में किसानों की धान की फसल को नमी बताकर कम कीमतों पर खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा।
इनेलो नेताओं ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण इस बार धान की खरीद में देरी और मनमानी देखने को मिल रही है, जिससे किसान आर्थिक संकट में फंस गए हैं। झज्जर इनेलो कार्यालय में जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी चर्चा करते हुए।
बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हुई
झज्जर जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बार बाजरे की सरकारी खरीद नहीं की, जिससे किसानों को निजी व्यापारियों पर निर्भर रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि निजी व्यापारियों ने किसानों से 1600 से 1900 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर ही बाजरा खरीदा, जबकि सरकारी एमएसपी इससे कहीं अधिक है।

अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान दिवस पर राई में राज्यस्तरीय समारोह 14 नवंबर को होने वाले प्रोग्राम के लिए कमेटी के सदस्य बहादुरगढ़ शहर लाईन पार में दिनांक 2 नवंबर को सुबह 11 बजें रविवार को दादा लख्मीचंद धर्मशाला में पहुंच रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, प्रवीण शर्मा प्रधान दादा लख्मीचंद धर्मशाला व सर्वसमाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेगें। आप सभी शहरवासियों को नम्रनिवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
’निवेदक:-प्रवीण शर्मा, प्रधान लख्मीचंद धर्मशाला व सदस्यगण’
यातायात पुलिस ने चलाया कोहरे व धुंध के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान
बहादुरगढ़, 01 नवम्बर, अभीतक: डीजीपी हरियाणा आईपीएस ओम प्रकाश सिंह के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व केएमपी प्रबंधक नरेश सिंधु द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सर्दियों के मौसम में कोहरे और धुंध के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकना तथा ड्राइवरों और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना रहा।इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कलाकार रामवीर (कोहला नाई) ने अपने अनोखे अंदाज में यातायात नियमों की एक रोचक प्रस्तुति दी। उनकी हास्य-प्रधान प्रस्तुति के माध्यम से ड्राइवरों को यह संदेश दिया गया कि कोहरे व धुंध के समय विशेष सावधानी बरतना न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए भी बहुत आवश्यक है। उनकी प्रस्तुति के माध्यम से आमजन वाहन चालकों को संदेश दिया गया कि सड़क पर चलते समय स्पीड लिमिट का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, तथा फॉग लाइट,पार्किंग इंडिकेटर का सही प्रयोग और रॉन्ग पार्किंग में वाहन न खड़ा करके दुर्घटनाओं से बचा सकता है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस वीडियो का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि सड़क पर हर व्यक्ति जिम्मेदारी से चले और कोई भी दुर्घटना न हो।



एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 01 नवम्बर, अभीतक:एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना बादली के एरिया से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल कार्यवाहक प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम थाना बादली के क्षेत्र में तैनात सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सक्षम निवासी बादली अपने पास अवैध पिस्तौल लिए हुए जो बादली बुपनिया रोड चैक बाईपास के पास खड़ा है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान से संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की मौके पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से एक अवैध हथियार व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर कि गई।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज करके अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दी।
भूपेंद्र हुड्डा ने पेश किया बीजेपी सरकार की नाकामियों का लेखा-जोखा
दो कार्यकालों की तरह, बीजेपी का तीसरा कार्यकाल भी किसान और गरीब विरोधी- हुड्डा
हरियाणा में 60 संगठित अपराध करने वाले गैंग लोगों को भयभीत करने का कर रहे हैं काम
झूठे वादे करके बनाई बीजेपी ने सरकार, अब धीरे-धीरे खुल रही है पोल- हुड्डा
रोहतक, 01 नवम्बर, अभीतक:पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। तीसरे कार्यकाल का पहला साल भी पिछले दो कार्यकालों की तरह गरीब और किसान विरोधी रहा है। बीजेपी इस हद तक गरीब विरोधी हो चुकी है कि वह खुद की चलाई हुई योजनाओं को भी बंद कर रही है। हुड्डा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के खिलाफ दाखिल हुई चार्जसीट को भी राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उनका कहना था कि आयुष्मान योजना के तहत सरकार ने कहा है कि अब ऑपरेशन प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होंगे, यह काम सिर्फ सरकारी अस्पताल करेंगे जबकि सच्चाई यह है कि सरकारी अस्पतालों में तो कांग्रेस कार्यकाल से ही सब कुछ मुफ्त है लेकिन अब बीजेपी ने इन अस्पतालों की ऐसी हालत बना दी है कि उनमें डॉक्टर ही नहीं हैं और ना ही बाकी स्टाफ है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने नए कार्यकाल का 1 साल पूरा होने पर अपनी पीठ थपथपाते हुए नहीं थक रही है। हुड्डा कह रहे हैं कि अगर ऐसे ही सरकार चलानी है तो मुख्यमंत्री, मंत्रियों व अधिकारियों की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हर बार फसल खरीद में लूट और घोटाला होता है। इस बार भी धान की खरीद में करनाल में बड़ा घोटाला उजागर हुआ लेकिन बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई करने के बजाए सरकार ने मामले में एक छोटे कर्मचारी पर कार्रवाई करके बड़े घोटाले को दबा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी हरियाणा में सैंकड़ों-हजारों करोड़ के खनन, शराब और अन्य घोटाले हो चुके हैं, जिनकी जांच के लिए एसआईटी तो बनाई गई लेकिन कभी उनकी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई। किसानों को एमएसपी से 500 से 800 रुपये कम रेट दिया जा रहा है। फसल न खरीदने के रोज नए बहाने ढूंढे जाते हैं और किसानों की फसल को औने-पौने दामों पर खरीदा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान, बाजरा, कपास, मूंग समेत हर फसल को एमएसपी से कम रेट पर खरीदकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एमएसपी ही नहीं बल्कि किसानों को खाद से भी वंचित किया जा रहा है। हिसार में तो खाद लेने आए किसानों को बुरी तरह अपमानित किया गया, उन पर अपराधियों की तरह मोहर लगाई गई। हुड्डा ने कहा कि सरकार ने तो किसानों के हालात भी बदतर कर दिए हैं। किसानों की आमदनी को दोगुणा करने का दावा करने वाली सरकार ने लागत को बढ़ा दिया है और आमदनी कम हो गई है। यही नहीं, अब तो किसानों के साथ पोर्टल व रजिस्ट्रेशन के नाम से भद्दा मजाक किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नशे ने हरियाणा को बुरी तरह अपनी जद में ले लिया है। बीजेपी सरकार के संरक्षण में नशे का कारोबार लगातार पैर पसारता जा रहा है। कानून-व्यवस्था की हालत इतनी खराब है कि खुद एएसआई प् से लेकर एडीजीपी स्तर तक के अधिकारियों को अपनी सरकार पर भरोसा नहीं है और उन्हें खुदकुशी जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन दोनों खुदकुशियों के मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज या हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई द्वारा करवाई जानी चाहिए लेकिन सरकार यह मांग मानने को तैयार नहीं है। इसलिए जनता के मन में तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब से सरकार बचती नजर आ रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा में 60 संगठित अपराध करने वाले गैंग लोगों को भयभीत करने का काम कर रहे हैं। आए दिन फिरौती लूट व हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है और सरकार इसे कंट्रोल करने में नाकाम है। जब हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता थी तो बदमाशी कभी नहीं हुई। हालांकि उस समय भी बदमाश विदेश में ही बैठे थे। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा अपराध और बेरोजगारी में नंबर वन बना हुआ है। सड़कों की हालत जर्जर है, जो हादसों को निमंत्रण दे रही हैं। कांग्रेस सरकार में जो स्टेडियम और खेल परिसर बनाए थे, उन्हें भी सरकार ने लावारिस छोड़ दिया है। बीजेपी सरकार ने कांग्रेस द्वारा स्थापित किए गए खेलों के सर्वोत्तम माहौल को तबाह करने के लिए खेल परिसरों से लेकर ष्पदक लाओ, पद पाओष् जैसी नीतियों को भी बर्बाद कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि भिवानी में किसान मुआवजे की मांग के लिए कई महीनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन बीजेपी सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। बीमा कंपनियों को सैकड़ों करोड़ रुपये प्रीमियम के तौर पर दिए जा रहे हैं जबकि मुआवजे के नाम पर किसानों को सिर्फ लंबा इंतजार मिलता है। इस बार लंबी बारिश की वजह से किसानों की लाखों एकड़ फसल बर्बाद हुई। हजारों एकड़ में आज भी पानी खड़ा हुआ है, किसान अगली फसल लेने की स्थिति में भी नहीं हैं। बावजूद इसके सरकार न उन्हें मुआवजा दे रही है और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश पर कर्ज बढ़ाने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। 2014 में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान जो कर्ज मात्र 60-70 हजार करोड़ रुपये था, वह अब बढ़कर 5 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय वोट लेने के लिए बीजेपी ने जमकर झूठे वादे किए। लाखों लोगों के बीपीएल कार्ड बनाए गए, कौशल रोजगार निगम कर्मियों को पक्का करने का वादा किया गया और दो लाख नौकरियां देने की घोषणा की गई जबकि इनमें से बीजेपी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उल्टा कौशल कर्मियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, गरीबों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं और नई भर्तियां करना तो दूर, अब तक सीईटी का रिजल्ट तक जारी नहीं किया गया है।



झज्जर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति व महिला सुरक्षा की दिशा में सराहनीय पहल, महिला थाना प्रबंधक किरण द्वारा हरियाणा उदय कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए उपलब्धियां
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस लगातार जनहित और समाज सुधार के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में नेहरू कॉलेज में हरियाणा उदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला थाना प्रबंधक उप निरीक्षक किरण ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित आमजन और अधिकारीध्कर्मचारियों के साथ जानकारियाँ साझा कीं। इस दौरान उप निरीक्षक किरण ने कार्यक्रम में बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा शुरू की गई ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह सेवा महिलाओं को यात्रा के दौरान सुरक्षा का भरोसा देती है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता मिल सके। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को इस सेवा के उपयोग की पूरी प्रक्रिया समझाई और सभी से इसका लाभ लेने की अपील की। इस कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के परिणाम भी साझा किए गए। झज्जर पुलिस ने बीते दो महीनों में घर-घर जाकर नशा मुक्ति टीमों के माध्यम से 310 व्यक्तियों की पहचान की, जिनमें से 270 व्यक्तियों की डॉक्टरी काउंसलिंग करवाई गई। इनमें से 134 व्यक्तियों का निशुल्क इलाज करवाया गया, जो कि पुलिस की मानवीय पहल का प्रमाण है। इसके साथ ही अब तक 105 गाँव और 10 वार्डों को नशा मुक्त किया जा चुका है।नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 91 मामले दर्ज कर 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति को च्प्ज् छक्च्ै एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025 के दौरान 21 व्यक्तियों को नशीले पदार्थों के मामलों में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है।इन सभी उपलब्धियों ने झज्जर पुलिस की छवि को और मजबूत किया है तथा जनता के बीच विश्वास और सम्मान को बढ़ाया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि, “हमारा लक्ष्य केवल अपराध पर नियंत्रण ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, शिक्षा और सुरक्षा का माहौल बनाना है। झज्जर पुलिस की यह पहल समाज को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।” इस दौरान महिला थाना प्रबंधक किरण ने अपने द्वारा रचित कविता के माध्यम से खाकी वर्दी का गुणगान किया।

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया
पन्ना-पवई, 01 नवम्बर, अभीतक: शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन किया गया इस अवसर पर शिक्षक सतानंद पाठक ने इस अवसर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जो अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। इस दिन की पूर्व संध्या पर, हमें अपने राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए।
मध्य प्रदेश की विशेषताएं
संस्कृतिरू मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। ऐतिहासिक धरोहररू मध्य प्रदेश में कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जैसे कि खजुराहो, भेड़ाघाट और सांची। प्राकृतिक सौंदयर्रू मध्य प्रदेश में कई प्राकृतिक स्थल हैं, जैसे कि कान्हा नेशनल पार्क और बांधवगढ़ नेशनल पार्क।
आइए, मध्य प्रदेश के विकास के लिए काम करें
शिक्षा: हमें अपने राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए। स्वास्थ्यरू हमें अपने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए।
पर्यावरण: हमें अपने राज्य के पर्यावरण की रक्षा करने के लिए काम करना चाहिए। आज के कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक श्रीमती माया खरे शिक्षक ओमप्रकाश मिश्रा एवं छात्र छात्राएं शामिल रहे।



हरियाणा दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता’
1966 में आज ही के दिन हरियाणा का अलग राज्य के रूप में हुआ था गठन
60वें हरियाणा दिवस की सबको बधाई एवं शुभकामनाएं – मुख्यमंत्री
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप का किया गया था शुभारंभ
31 अक्टूबर 2025 तक 6 लाख 97 हजार 697 महिलाओं ने सफलतापूर्वक किया आवेदन
इनमें से 5 लाख 22 हजार 162 महिलाएं जांच उपरांत पाई गई पात्र
इस योजना का लाभ 23 वर्ष या इससे अधिक आयु की वे सभी महिलाएं ले सकती हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से है कम
इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया है पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन
मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 5 लाख 22 हजार 162 पात्र बहन बेटियों के खातों में 2100 रुपए की आर्थिक सहायता की प्रदान
मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री को भी किया लागू
इस पहल के तहत 29 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक कुल 917 पेपरलेस रजिस्ट्री की जा चुकी है
इस नई पहल से रजिस्ट्री करवाने की दशकों से चली आ रही जटिल प्रक्रिया से मिलेगी मुक्ति
इस वर्ष हरियाणा दिवस पर हम तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का कर रहे हैं आयोजन
हरियाणा वासियों की 6 दशकों की श्रम, साधना और सफलताओं की गाथा का है उत्सव- मुख्यमंत्री
आज से प्रदेश में गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पूरे प्रदेश में किए जा रहे हैं अनेक कार्यक्रम आयोजित
दो सप्ताह पहले ही हमारी सरकार ने किया जन सेवा के 11 वर्ष पूरे
हमारी डबल इंजन सरकार हरियाणा को इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंक्लूसिव ग्रोथ के मार्ग पर ले जा रही है
हमने अपने संकल्प पत्र के 217 में से 47 वादों को 1 साल में ही पूरा कर दिखाया और 158 वादों पर काम प्रगति पर
गरीब को बिजली के बल से राहत देने पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना चलाई
इस योजना के तहत 37 हजार 825 सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं
दयाल योजना के तहत 8 हजार 299 पात्र परिवारों को लगभग 310 करोड रुपए की दी आर्थिक सहायता
आज हरियाणा में 24 फसलों की खरीद की जाती है डैच् पर
पिछले 11 फसल सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में 1 लाख 61 हजार करोड रुपए सीधे डाले गए
हमारी सरकार ने ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में इंटरव्यू को किया खत्म
हमने 1 लाख 80 हजार युवाओं को सरकारी सेवा में पूरी पारदर्शिता से किया शामिल और यह सिलसिला रहेगा जारी
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नियुक्त 1 लाख 20 हजार युवाओं को दी रोजगार की सुरक्षा
प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का रखा गया लक्ष्य
प्रदेश में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स हो गए हैं 50 प्रतिशत
प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या भी बढ़कर 6 से 17 हुई और एमबीबीएस की सीटों की संख्या 700 से बढ़कर 2 हजार 385 हो गई
प्रदेश में पिछले 11 सालों में 12 लाख 20 हजार 872 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों का हुआ पंजीकरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2025 को महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 की रखी आधारशिला
हर जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 21 नए राष्ट्रीय राजमार्ग किए गए घोषित जिनमें से 13 का कार्य हो चुका है पूरा
हरियाणा का संतुलित विकास ही है हमारी सरकार का लक्ष्य-मुख्यमंत्री
श्री श्याम अखंड ज्योति मन्दिर धाम में श्री श्याम प्रभु का प्रकोट्त्सव हजारों श्याम भगतों ने मिलकर मनाया
झज्जर, 01 नवम्बर, अभीतक: शनिवार को श्री श्याम अखंड ज्योति मन्दिर कमेटी (झज्जर धाम) में श्री श्याम प्रभु का प्रकोट्त्सव हजारों की संख्या में श्याम भगतों ने मिलकर मनाया। श्री श्याम प्रभु का आलौकिक श्रृंगार मनोज दीवान द्वारा किया गया। छपन् भोग, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा व् गाय के दूध से निर्मित मावा का कैक के साथ माखन मिश्री का भोग भी लगाया गया। इस उत्सव में भिवानी से पीयूष कौशिक, मुकेश शेरवाल, ओ. पी. सैनी, अमित गोयल, गुलशन शर्मा के द्वारा भजनों की अमृतवर्षा की गई। जिसमें झज्जर शहर व ग्राम वासियों ने मिल कर श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर को मिनी खाटू धाम बना दिया। मन्दिर कमेटी के प्रधान पव सुभाष दीवान ने बताया की जो भी भगत बाबा की अखंड ज्योति में 5 आहुति देता है, उस भगत की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। इस अवसर पर आजाद दीवान, मनोज दीवान, ब्रज मोहन कौशिक, भारत दीवान, सोमवीर अत्रि, मनोज कौशिक, कृष्ण डावला, हर्ष शर्मा, बाल किशन, पुजारी हिमांशू भारद्वाज गोलू रमकांत मिश्रा व समस्त शहरवासी व ग्राम वासी मौजूद रहे।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राजधानी कॉलेज और दिल्ली पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का सफल आयोजन’
नई दिल्ली, 01 नवम्बर, अभीतक: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राजधानी कॉलेज ने दिल्ली पुलिस (पश्चिमी जिला) के सहयोग से ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति, उत्साह और एकता की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता शपथ के साथ हुई। जहां विद्यार्थियों ने देश की एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने और देश की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। जनकपुरी स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और जोश से गूंज उठा। इस दिन को और यादगार बनाने के लिए छात्रों और दिल्ली पुलिस अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया। जो विकास, शांति और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रतीक रहा। इस प्रेरक आयोजन का नेतृत्व प्राचार्य प्रो. दर्शन पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने राजधानी कॉलेज और दिल्ली पुलिस के बीच सहयोग को सराहते हुए युवाओं के चरित्र निर्माण में इसे एक सार्थक पहल बताया। प्रो. अमित जैन (छात्र संघ सलाहकार) और डॉ. मीनू (संयोजिका, सांस्कृतिक समिति) ने कार्यक्रम के संयोजक के रुप मे सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही डॉ. मयूर तनेजा, डॉ. रितु पायल, डॉ. पियाली सेन घोष, डॉ. राघवेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. मुकेश सैनी और डॉ. विनय बब्बर ने भी इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजधानी कॉलेज की विभिन्न सोसाइटी जैसे छैैए छब्ब् और छब्ॅम्ठ से लगभग 200 छात्र और छात्राओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से प्रेरित यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट के प्रति अपनी जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को दृढ़ करने में सफल रहा।


















हरियाणा म्हारी शान, रेवाड़ी म्हारी जान थीम से मना हरियाणा व रेवाड़ी दिवस
हरियाणा दिवस पर जिला मुख्यालय पर हुआ भव्य सांस्कृतिक उत्सव
रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रहे मुख्यातिथि, डीसी अभिषेक मीणा ने की अध्यक्षता
विधायक ने कहा- बुलंदियों को छू रहे हरियाणा में कदम ताल कर रहा है रेवाड़ी
म्हारी संस्कृति-म्हारी विरासत देखने को मिली बाल भवन परिसर में
रेवाड़ी, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में पर शनिवार को जिला मुख्यालय रेवाड़ी स्थित बाल भवन परिसर में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की तर्ज पर सजाए गए बाल भवन में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली मौजूद रही। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हरियाणा की परंपरा और विरासत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति सांस्कृतिक मंच से दी गई। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में दिखाया गया। बाल भवन से स्वागत गेट से सांस्कृतिक मंच तक हरियाणवी लोक शैली में विद्यार्थियों द्वारा सुसज्जित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विधायक व अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी पारंपरिक हरियाणवी शैली पर गौरवान्वित होते हुए युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का परिचायक होने के लिए प्रेरित किया। विधायक व अन्य गणमान्य लोगों ने सेल्फी प्वाइंट पर अपने चित्र भी खिंचवाए। उत्सव में हरियाणा गीत का भी गायन किया गया जोकि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के मार्गदर्शन में तैयार हुआ है।
प्रदेश के विकास में कदम से कदम मिला आगे बढ़ रहा रेवाड़ी: विधायक
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरियाणा दिवस और रेवाड़ी जिला की वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन 36 साल पहले रेवाड़ी जिला बना था, जो कि प्रदेश के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। वहीं अब रेवाड़ी में तेजी के साथ विकास का पहिया घूम रहा है। रेवाड़ी में हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने अपने गठन के बाद से विकास की जो यात्रा शुरू की थी, वह आज नए आयाम हासिल कर रही है। चाहे कृषि हो या उद्योग, शिक्षा हो या स्वास्थ्य, रोजगार हो या डिजिटल तकनीक, हर क्षेत्र में हरियाणा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। खेल से लेकर सेना व उद्योग क्षेत्र में भी हरियाणा का डंका बज रहा है। विधायक ने कहा कि हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में हम शीर्ष पर हैं। पंचायतों के माध्यम से गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। यह सब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में संभव हुआ है। सरकार का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत- आत्मनिर्भर हरियाणा बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासी हरियाणा की ताकत हैं। हम सभी की ऊर्जा, सोच और मेहनत ही हरियाणा को और सशक्त और विकसित प्रदेश बनाएगी।
सांस्कृतिक उत्सव रहा हरियाणवी संस्कृति पर केंद्रित
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में जिलेभर के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक कला और परंपरा से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शिक्षा विभाग से कार्यवाहक प्राचार्या डा.ज्योत्स्ना यादव व प्रवक्ता पूनम यादव की संयुक्त टीम द्वारा तैयार करवाए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सैनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सुन ले मेरा ठिकाना, देश में देश है भारत, भारत में हरियाणा… गीत पर सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसी प्रकार जैतपुर गांव की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रिया ने सारा हिंदुस्तान घूम लिया, हरियाणा सा प्रदेश नहीं… रागिनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी के विद्यार्थियों ने रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में तैयार लघु नाटक, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की छात्रा प्रिया ने एकल नृत्य, आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य, आरपीएस हांसाका के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बुधला के बच्चों ने गायन और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव को शोभायमान कर दिया। हरियाणवी पहनावे के साथ मंच संचालन की जिम्मेदारी प्रवक्ता सुधीर यादव ने बेहतरीन ढंग से निभाई। वहीं बीन वादकों की धुनों पर परिसर में हरियाणवी लोक शैली की गूंज सुनाई दी।
म्हारी विरासत, म्हारी संस्कृति आधारित प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
सांस्कृतिक उत्सव में म्हारी विरासत, म्हारी संस्कृति आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इन प्रदर्शनी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सहयोग से तैयार किया गया था। वहीं कार्यक्रम में सांझी और रंगोली शिक्षा विभाग के कला संकाय के शिक्षकों द्वारा तैयार की गई। इसके अलावा कार्यक्रम में बनाए गए सैल्फी प्वाइंट पर फोटो के लिए अपार उत्साह देखने को मिला।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीपीसी एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, डीसीडब्लूओ वीरेंद्र यादव, पाल्हावास के पीएम श्री स्कूल की प्राचार्या शोभा भारद्वाज, भाजपा के जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा, रत्नेश बंसल, रामपाल यादव, नीतू चैधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रेवाड़ी में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
सांस्कृतिक उत्सव में संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
सांस्कृतिक उत्सव में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए लक्ष्मण सिंह यादव।
हरियाणवी सांस्कृतिक उत्सव में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करते डीसी अभिषेक मीणा।
रेवाड़ी में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुतियां देते प्रतिभागी।
जिला युवा महोत्सव में आवेदन की अंतिम तिथि आज
आईजीयू मीरपुर में होगा 3 व 4 नवंबर को युवा महोत्सव का आयोजन
युवा महोत्सव में युवा दिखाएंगे प्रतिभा
रेवाड़ी, 01 नवम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आगामी 3 व 4 नवंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कल्पना चावला सभागार में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी रविवार, 2 नवंबर तक जिले में स्थित किसी भी आईटीआई में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। युवा महोत्सव संबंधी जानकारी के लिए आईटीआई रेवाड़ी में हैल्प डैस्क भी स्थापित की गई है, जो रविवार 2 नवंबर को भी खुली रहेगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 12 से 16 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव बनाने का फैसला किया है। इसके तहत इस बार रेवाड़ी जिला में युवा महोत्सव कार्यक्रम जिला स्तर पर 3 व 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। युवा महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी जिला रेवाड़ी के स्थाई निवासी हों व प्रतिभागी की 15 से 29 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। डीसी ने बताया कि इस युवा महोत्सव में 3 नवंबर को साइंस मेला (एकल व ग्रुप), कहानी लेखन, कविता, भाषण, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता एकल व समूह तथा 4 नवंबर को समूह लोक गायन व समूह लोक नृत्य, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि कहानी लेखन और कविता लेखन के विषय विकसित भारत ञ्च2047, नशा मुक्ति युवा, भारत में आपातकाल और संविधान का उल्लंघन, लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, युवाओं के लिए स्वस्थ जीवनशैली, आत्मनिर्भर भारत और महिलाओं की लीडरशिप विधाओं पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, वहीं पेटिंग में नशा मुक्त युवा व युवाओं के लिए स्वस्थ जीवनशैली तथा भाषण प्रतियोगिता में भारत में आपातकाल और संविधान का उल्लंघन, लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना विधाओं पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सांइस मेला में जैव प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्घिमता, नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और डिजीटल समाधान विषय रहेगें।
अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी।
बाल भवन में सांस्कृतिक उत्सव में लगाई गई लाडो लक्ष्मी योजना की हैल्प डेस्क
योजना के तहत महिलाओं का किया गया पंजीकरण
रेवाड़ी, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा दिवस पर बाल भवन में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के रजिस्टे्रेशन के लिए स्पेशल डेस्क लगाई गई। एडीसी राहुल मोदी के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारियों द्वारा महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाते हुए पंजीकरण किये गए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा पंचकुला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को एक नवंबर से योजना का लाभ दिया जाना शुरू कर दिया गया है। इस दौरान स्वयं सहायता स्मूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों की स्टॉल भी लगाई गई।
योजना के लिए आवश्यक पात्रता
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है, जिसके तहत 23 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 2100 रुपए हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महिला कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय एक लाख रुपए वार्षिक होनी चाहिए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कैंसर पीडित महिला, दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त महिला, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित महिला, जो पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही है, वह भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिला के पास हरियाणा का स्थायी निवास का प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जो कि आधार से लिंक हो, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, अगर महिला विवाहित है तो ससुराल के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बिजली बिल का कनेक्शन नंबर, एचकेआरएन रजिस्ट्रेशन नंबर(यदि बेरोजगार हो), महिला या परिवार के सभी सदस्यों के नाम पर रजिस्टर्ड वाहनों का विवरण, महिला के नाम पर रजिस्टर्ड बैंक खाता विवरण आदि दस्तावेज जरूरी हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
ऐसे करना होगा आवेदन
लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन के लिए अपने फोन में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी ऐप डाउनलोड करें और अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद जिस महिला के नाम से आवेदन करना है, उसकी पूरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद लाभार्थी महिला के घर का पता और परिवार के सभी सदस्यों की डिटेल भरनी होगी। सभी जानकारी सही भरने के बाद सब्मिट करें।

कैंसर शल्य रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव प्रसाद की टीम ने साढ़े 15 घंटे कैंसर मरीज का किया अत्यंत जटिल सफल आपरेशन
एक सप्ताह नाक के रास्ते दिया जाएगा भोजन
मरीज के नीचे के जबड़े और जीभ के पास के हिस्से में था कैंसर
रोहतक, 01 नवम्बर, अभीतक: प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस, रोहतक में एक अत्यंत जटिल और लंबी शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग ने इंदौर निवासी कैंसर मरीज का साढ़े 15 घंटे तक लंबा ऑपरेशन चला। यह जटिल श्लोक्रिया देर रात लगभग साढ़े 12 बजे तक चली। इस शल्यक्रिया में कैंसर शल्य रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव प्रसाद की टीम में कैंसर शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील कुमार, मुख एवं जबड़ा शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण शल्य विभाग से डॉ. कुलदीप सिंह व डॉ. अभिषेक व एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. रितु वर्मा शामिल थे। कैंसर शल्य रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव प्रसाद ने बताया कि मरीज के नीचे के जबड़े और जीभ के पास के हिस्से में कैंसर था। शल्यक्रिया के दौरान नीचे के जबड़े का आधा भाग और जीभ का लगभग एक-तिहाई भाग कैंसरग्रस्त ऊतकों सहित हटाया गया और गर्दन की लसीका ग्रंथियों की सफाई की गई। गर्दन की लसीका ग्रंथियों की सफाई भी की गई। इसके बाद मरीज के पैर की हड्डी, मांसपेशियों व त्वचा का एक हिस्सा लेकर उसे नए जबड़े के आकार में ढाला गया और शेष जबड़े से जोड़ दिया गया। इस प्रक्रिया में गर्दन की अत्यंत सूक्ष्म रक्त वाहिनियों को जोड़ने का कार्य भी किया गया। अब एक सप्ताह तक मरीज को नाक के रास्ते ट्यूब की सहायता से भोजन दिया जाएगा। ऑपरेशन में मरीज के पैर की हड्डी निकाल कर जबड़े में लगाई गई। जबड़े में हड्डी को सहारा देने के लिए पैर की हड्डी के पास की दो नसें भी ली गईं। इनको भी जबड़े में लगाया गया। इस प्रक्रिया में गर्दन की अत्यंत सूक्ष्म रक्त वाहिनियों को जोड़ा गया। यह ऑपरेशन सुबह 9 बजे शुरू होकर देर रात लगभग साढ़े 12 बजे तक चला। शल्यक्रिया के पश्चात मरीज को एक रात गहन चिकित्सा कक्ष में वेंटिलेटर पर रखा गया और वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है। मरीज को वार्ड संख्या 8 में स्थानांतरित कर दिया गया है तथा उन्हें नाक के रास्ते ट्यूब द्वारा एक सप्ताह तक भोजन दिया जाएगा। कैंसर शल्य रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव प्रसाद के अनुसार इंदौर निवासी मरीज के निचले जबड़े का एक तिहाई हिस्सा कैंसर से प्रभावित था। इस सफल ऑपरेशन में डॉक्टरों की पूरी टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम रही और सफलता पूर्वक संपन्न हुई।

हरियाणा राजभवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राज्य का 60 वां स्थापना दिवस
चण्डीगढ, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा राजभवन में आज राज्य का 60 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह पूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष उनकी पत्नी श्रीमती मित्रा घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत् दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने समारोह में भाग लेने वाले कलाकारों को 6 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ मोनिका ने देवी आराधना गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक तरंगों से परिपूर्ण कर दिया। इस अवसर पर बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनकी शुरुआत हरियाणा राज्य के लोक नृत्य से हुई। हरियाणा के बाद पंजाब राज्य के लोकनृत्य भांगड़ा की प्रस्तुति ने रंग जमाया। इसी के साथ पश्चिम बंगाल के लोक नृत्य नटुआ, हरियाणा के घूमर लोक नृत्य और देश भक्ति गीत ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर सिंह कल्याण, सहकारिता मंत्री श्री अरविन्द शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, सेवा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी अनुपमा, हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री ओ पी सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, सूचना जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग, राज्यपाल के सचिव श्री दुष्मंता कुमार बेहरा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण और कर्मचारियों के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मोदी की गारंटी और नायब के संकल्पों से साकार हो रहा महिला सशक्तिकरण का सपना
हरियाणा दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को मिली बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में पात्र हर महिला लाभार्थियों को जारी की 2100 रुपये की राशि
5,22,162 महिलाओं को मिला 109 करोड़ 65 लाख 40 हजार 200 रुपए का लाभ
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार चुनावों के दौरान किए गए संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध
चण्डीगढ, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा दिवस के विशेष अवसर पर आज प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र 5,22,162 महिला लाभार्थियों को 2100- 2100 रुपये की राशि जारी की। इन महिलाओं को 109 करोड़ 65 लाख 40 हजार 200 रुपए का लाभ मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की श्गारंटी’ और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संकल्पश् प्रदेश में परिवर्तन की नई गाथा लिख रहे हैं। इसी कड़ी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति और साफ नीयत की एक अनुपम झलक है। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 21 महिला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के 109 वें जन्मदिवस के अवसर पर 25 सितंबर को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ किया गया था। इस ऐप पर 31 अक्तूबर, 2025 की मध्यरात्रि तक कुल 6,97,697 महिलाओं ने सफलतापूर्वक आवेदन किया, जिनमें से 6,51,529 विवाहित तथा 46, 168 अविवाहित हैं। 30 अक्तूबर की मध्यरात्रि से 31 अक्तूबर की मध्यरात्रि तक की 24 घंटे की अवधि में ही लगभग 37,735 नए आवेदन प्राप्त हुए थे, जो इस योजना की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और जन-स्वीकृति का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ 23 वर्ष या इससे अधिक आयु की वे सभी महिलाएं ले सकती हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। इस योजना का विशेष पहलू यह है कि परिवार की सभी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन है। आवेदन ‘लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप’ के माध्यम से किसी भी स्थान से किसी भी समय सरलता से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदन पूरा होते ही 24 से 48 घंटे के समय में सारी सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली जाती हैं और पात्र पाई गई महिलाओं को एसएमएस द्वारा सूचित कर दिया जाता है। इस एसएमएस में उनसे निवेदन किया जाता है कि आप आवेदन के अंतिम चरण में इसी ऐप पर दोबारा जाकर अपना लाइव फोटो खींचकर अपलोड करें। इससे अगले ही क्षण आधार डेटाबेस के माध्यम से इ- केवाईसी हो जाती है और ऐसा होते ही सेवा विभाग इस योजना की आईडी जारी कर देता है। उन्होंने कहा कि गत रात्रि 12 बजे तक सफलतापूर्वक आवेदन करने वाली महिलाओं की जो संख्या 6,97,697 में से 5,22,162 महिलाएं तब तक जांच उपरांत पात्र पाई गई थीं और उन्हें बधाई एसएमएस भेज दिया गया था। उनमें से उस समय तक 3,96,983 पात्र महिलाओं ने आधार केवाईसी का अंतिम चरण भी पूरा कर लिया था और शेष 1,75,179 महिलाओं के आवेदनों में यह उस समय तक लंबित था। इस प्रकार, आज इस योजना के तहत 5,22,162 पात्र बहन-बेटियों को 2100-2100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ही उनके बैंक खातों में जारी की। मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि जिन महिलाओं का आधार केवाईसी का अंतिम चरण अभी भी बकाया है, वे शीघ्रातिशीघ्र पूरा कर लें। इस चरण के पूरा होते ही उनके खाते में धनराशि तुरंत पहुंच जाएगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्तायुक्त डॉ सुमिता मिश्रा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी अनुपमा, सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव और राजस्व एवं आपदा विभाग के विशेष सचिव श्री यश पाल, सेवा विभाग के निदेशक श्री प्रशांत पंवार, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

रक्तदान महादान है और मानवता की सच्ची सेवा है – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ
रक्तदान शिविर का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी को सच्ची श्रद्धांजलि – मुख्यमंत्री
रक्तदान हम सभी एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है – नायब सिंह सैनी
चण्डीगढ, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रक्तदान महादान है और मानवता की सच्ची सेवा है। प्रदेश के लोग विभिन्न अवसरों पर रक्तदान कर रहे हैं और जब कोई विशेष दिवस रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों के साथ मनाया जाता है, तो उसका सामाजिक मूल्य और आध्यात्मिक पुण्य कई गुणा बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री आज किसान भवन, सेक्टर 14, पंचकूला में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर का शुभारम्भ करने उपरांत सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हरियाणा के निर्माण का उत्सव और श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान से प्रेरणा लेने का दिन है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर मेें रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और सहकारिता मंत्री डा0 अरविंद शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि धर्म की रक्षा केवल तलवार से नहीं, बल्कि त्याग और सत्य से होती है। जब औरंगजेब के अत्याचार से भारत की आत्मा कराह रही थी, जब धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को मजबूर किया जा रहा था, तब श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कहा था ‘सीस दिया पर धर्म न दिया। उनका यह बलिदान किसी एक समुदाय के लिए नहीं था। वह समस्त मानवता की स्वतंत्रता, धार्मिक आस्था और अभिव्यक्ति की आजादी के लिए था। उन्होंने कहा कि आज, श्री तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में जब हम रक्तदान कर रहे हैं, तो यह केवल किसी को जीवन दान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि गुरु जी के संदेश का सबसे बड़ा पालन है। गुरु जी ने हमें दूसरों के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने का पाठ पढ़ाया था। आज हम अपना रक्त देकर उसी परोपकार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। रक्तदान, जीवनदान है और जीवनदान से बड़ा कोई धर्म, कोई सेवा, कोई उपासना नहीं है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रक्तदान से किसी मरीज को नया जीवन मिलता है। वह सदा रक्तदाता का आभारी रहता है। विज्ञान चाहे आज नित नई प्रगति कर रहा है। लेकिन अभी तक विज्ञान रक्त का कोई विकल्प नहीं ढूंढ पाया है। रक्त को बनाया नहीं जा सकता, केवल दान से प्राप्त रक्त से ही किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब आप रक्तदान करते हैं, तो आप न केवल किसी एक व्यक्ति के जीवन को बचाते हैं, बल्कि एक पूरे परिवार को संकट से उबारते हैं। इसलिए आज हम सभी को यह समझना होगा कि रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर गर्व हो रहा है कि इस शिविर में बड़ी संख्या में युवा साथी रक्तदान के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सभी युवाओं को बधाई देतें हुए कहा कि आप ही वह परिवर्तन की ऊर्जा हैं जो समाज को दिशा देती है। रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों में युवाओं की सहभागिता आने वाले समय में हरियाणा और देश को एक संवेदनशील, सशक्त और जागरूक समाज बनाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि आज इस रक्तदान शिविर से सभी एक संदेश लेकर जाएं कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक सेवा के प्रति अपने दायित्व को मजबूती से निभाया है। हरियाणा दिवस के इस गौरवपूर्ण दिन पर हम प्रगति और विकास के साथ अपनी निष्ठा को दोहराते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव द्वारा किए जाने वाले सबसे महान कार्यों में से एक है। यह जीवन का उपहार है, किसी की जरूरत की घड़ी के साथ खड़े रहने का मौन व्रत है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी आपातकाल या गंभीर बीमारी की स्थिति में रक्त की एक यूनिट जीवन और मृत्यु के बीच के अंतर को मिटा सकती है। कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि उन्हें गर्व है कि हरियाणा ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं मंे लगातार अग्रणी भूमिका निभाई है। राज्य के सरकारी और निजी रक्त बैंक सुरक्षित और समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वर्तमान में राज्य में कुल 152 लाइसेंस ब्लड सेंटर हैं, जिनमें से 34 सरकारी और 118 निजी, चैरिटेबल हैं। 34 सरकारी ब्लड सेंटरों में से 26 ब्लड सेंटर में ब्लड कम्पोनेंट और 12 में प्लेटलेट एफेरेसिस की सुविधा उपलब्ध है। आज प्रदेशभर मे आयोजित 39 रक्तदान दान शिविरों में 800 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। पंचकूला में 150 से अधिक रक्तदाता रक्तादान के लिए पहुंचे। इस अवसर पर मेयर श्री कुलभूषण गोयल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री अजय मित्तल, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, डीजीएचएस डा0 मनीष बंसल, सिविल सर्जन पंचकूला डा. मुक्ता कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राकेश संधू, ओएसडी डा. प्रभलीन, डाक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हरियाणा दिवस के अवसर पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
प्रदेशवासियों की कड़ी मेहनत से समृद्ध हुआ हरियाणा रू राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष बोले, हरियाणा की संस्कृति एवं विरासत का भविष्य सुनहरा
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल को पगड़ी व राज्य की प्रगति के प्रतीकों को दर्शाता अनूठा स्मृति चिह्न और शाल भेंट कर किया सम्मानित
चण्डीगढ, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा राज्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समर्पित प्रयासों से, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, बुनियादी ढाँचे के उन्नयन और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए, राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत के साथ पूर्ण समन्वय के साथ कार्य कर रही है, जो विकसित भारत व विकसित हरियाणा के विजन को साकार करने का रोडमैप है। राज्यपाल आज हरियाणा के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हरियाणा के लोगों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व राज्यपाल ने अपनी धर्मपत्नी एवं लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हरियाणा की संस्कृति एवं विरासत को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर पर्यटन एवं विसारत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता भी उनके साथ थे। राज्यपाल ने हरियाणा की विरासत पर लगी प्रदर्शनी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रस्तुतियों से यह प्रतीत होता है कि हरियाणा की संस्कृति एवं विरासत का भविष्य बहुत सुनहरा है। उन्होंने कहा कि राजभवन से उनको हरियाणा के लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह उनके लिए यह बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर, 1966 को अपने गठन के बाद से, हरियाणा सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ विकास और समृद्धि के साथ तीव्र विकास के पथ पर अग्रसर है। यह यात्रा हरियाणा के लोगों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और उद्यमशीलता से संभव हुई है। जब हम राज्य की 59 वर्षों की विकास यात्रा के इतिहास की समीक्षा करते हैं, तो पाते हैं कि राज्य ने गरीबी से समृद्धि तक कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं। हरियाणा देश के क्षेत्रफल का केवल 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का 2.09 प्रतिशत होने के बावजूद भी देश के सकल घरेलू उत्पाद में 3.6 प्रतिशत योगदान दे रहा है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय बड़े राज्यों में सबसे ज्यादा है, जो लगभग 3 लाख 53 हजार है, जबकि 1966 में यह मात्र 343 रुपये थी। 1966 में राज्य का निर्यात केवल 4 करोड़ 50 लाख रुपये था, जो अब बढ़कर 2 लाख 75 हजार करोड़ से ज्यादा हो गया है। इसी प्रकार हरियाणा प्रति व्यक्ति ळैज् संग्रह में बड़े राज्यों में भी अग्रणी हैं। दुनिया की 250 से अधिक फॉर्च्यून कंपनियों के कार्यालय हरियाणा में स्थित हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहाँ 24 फसलों की खरीद डैच् पर की जाती है। देश में गन्ने का सर्वाधिक मूल्य 415 रुपये प्रति क्विंटल देने वाला राज्य भी हरियाणा ही है। राज्य में 3,200 रुपये प्रति माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है। हरियाणा का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर हरियाणा ने देश के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और अनुसूचित जातियों एवं अन्य पिछड़ा वर्गों जैसे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरियाणा के लोग इस बात से सहमत होंगे कि सही और सतत विकास तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब प्रत्येक कल्याणकारी योजना और सेवा का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचे और हरियाणा सरकार भी यह सुनिश्चित करने पर अडिग है कि विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिले। राज्यपाल ने कहा कि सामूहिक प्रयासों में हम समानता, समता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को कायम रखेंगे और अपने हरियाणा के गौरव को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएँगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल को हरियाणा की आन- बान -शान का प्रतीक पगड़ी व किसान, खिलाड़ी, महिला सशक्तिकरण में राज्य की प्रगति के प्रतीकों को दर्शाता अनूठा स्मृति चिह्न और शाल भेंट कर सम्मानित किया। जिसे देखकर राज्यपाल गदगद हो गए। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने 28 मार्च 2025 को अपनाए गए राज्य गीत “जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा। पावन धरती वेदों की, जहां हुआ हरिका आना के फिल्मांकन का रिमोट से बटन दबाकर लोकार्पण भी किया।
त्वरित ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से हरियाणा ने देश के समक्ष प्रस्तुत किया डिजिटल मॉडल – अनुराग रस्तोगी’
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने अपने स्वागत भाषण में राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों का हरियाणा दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत व अभिनन्दन किया और हरियाणा के लोगों को 60 वें स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लोगों के लिए गर्व और गौरव दिन है। हम आज राज्य का 60वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा पहली नवंबर 1966 को तत्कालीन पंजाब राज्य से अलग राज्य बना तो उस समय लोग सोचते थे कि हरियाणा अपना अस्तित्व बचा पाएगा या नहीं। राज्य की अपनी आय इतनी कम है कि कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पाएगा। वर्ष 1967-68 में हरियाणा का पहला बजट 19.30 करोड़ रुपये का था। उन लोगों को यह पता नहीं था कि हरियाणा के लोग कितने मेहनती, कर्मठ व दृढ इच्छाशक्ति वाले हैं ना तो वे कठिनाइयों से घबराते हैं और ना ही उपलब्धियों से रुकते हैं। ऐसे लोगों की बदौलत ही हरियाणा आज देश के कई बड़े राज्यों से अधिक राजस्व अर्जित कर रहा है। हम कृषि, उद्योग व तकनीक की त्रिवेणी को लेकर राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। पूरे देश में क्षेत्रफल में हरियाणा मात्र 1.3 प्रतिशत है अर्थात 1000 में 13 है, लेकिन देश की जीडीपी में 3.6 प्रतिशत अर्थात 1000 में 36 अर्थात अपने क्षेत्रफल की तुलना में लगभग तीन गुणा का योगदान दे रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी प्रशासन, नागरिक केंद्रित योजनाओं और त्वरित ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से हरियाणा ने देश के समक्ष डिजिटल मॉडल प्रस्तुत किया है। हमारे सैनिकों का साहस, किसानों का परिश्रम, मजदूरों की लगन, उद्यमियों का उद्यम और युवाओं की ऊर्जा हमारी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने हर क्षेत्र में प्रगति की लेकिन इतने वर्षों में हरियाणा राज्य का अपना राज्य गीत नहीं था। इसके लिए दो वर्ष पूर्व विधानसभा में सरकारी प्रस्ताव पास किया कि राज्य का अपना गीत हो। इसके लिए विधानसभा की एक कमेटी का गठन किया गया। जिसकी सिफारिशों के आधार पर 28 मार्च 2025 को विधानसभा सत्र के दौरान राज्य गीत को अपनाया था। आज हरियाणा के पास अपना राज्यगीत भी है। मुख्य सचिव ने आशा व्यक्त की, कि प्रदेश का हर व्यक्ति स्वस्थ, शिक्षित व स्वावलम्बी हो और प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा और कला एवं संस्कृति विभागों के महानिदेशक श्री के एम पांडुरंग के अलावा राज्य सरकार के सेवारत व सेवानिवृत वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व प्रदेश के कौने-कौने से आए अन्य नागरिक उपस्थित थे।
सूचना आयुक्त अमरजीत सिंह को पंजाब विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित छात्र के रूप में किया सम्मानित
चण्डीगढ, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा में सूचना आयुक्त के पद पर सेवारत श्री अमरजीत सिंह को पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ़ की वाइस चांसलर श्रीमती रेनू विग ने आज छठी ग्लोवल अल्मुनायी मीट में ष् डिस्टिंग्सड अलुमनस (क्पेजपदहनपेीमक ।सनउनदने) सम्मान से समानित किया। श्री अमरजीत सिंह 27 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव और हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है। उन्हें हरियाणा सरकार और रेडक्रॉस सोसाइटी से अनेक प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुए हैं।
सरकारी अस्पतालों में ओपीडी पर्चियों, लैब रिपोर्टों पर डॉक्टर हस्ताक्षर करें – स्वास्थ्य मंत्री
कहा, सभी प्रिस्क्रिप्शन में दवाइयों के जेनेरिक नाम बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखे जाएं
दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन से जुड़ी व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश
चण्डीगढ, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सरकारी अस्पतालों में सेवारत सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे ओपीडी पर्चियों, लैब रिपोर्टों और उनके द्वारा लिखी जाने वाली दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन पर अपने हस्ताक्षर करें। उन्होंने सभी प्रिस्क्रिप्शन में दवाइयों के जेनेरिक नाम बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने इस व्यवस्था का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एक पत्र सभी जिलों के सिविल सर्जनों को भी भेजा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आम तौर पर यह पाया गया कि कई डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन में दवाइयों के जेनेरिक नाम नहीं लिख रहे हैं और ओपीडी पर्चियों व लैब रिपोर्टों पर डॉक्टरों की मुहर और नाम अंकित नहीं किए जा रहे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रिस्क्रिप्शन में दवाइयों के जेनेरिक नाम बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखे जाएं। इसके अलावा ,प्रिस्क्रिप्शन पर डॉक्टर की मुहर एवं हस्ताक्षर, साथ ही नाम, पद और पंजीकरण संख्या अंकित होना अनिवार्य होगा। मरीजों को दी जाने वाली लैब रिपोर्टों पर भी डॉक्टर का नाम, पद व रजिस्ट्रेशन नंबर होना अनिवार्य होगा। आरती सिंह राव ने कहा कि इन निर्देशों का तुरंत प्रभाव से पालन किया जाए। ये निर्देश राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाने और मरीजों के हित में जारी किए गए हैं।
हरियाणा की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था बनी मिसाल, अब तक 3 लाख युवाओं को मिला रोजगार – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने 5,22,162 महिलाओं के खातों में 109 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की, पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की भी आज से हुई शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार से विकास को मिली नई ऊर्जा, 1 साल में में 48 वादे पूरे, 158 पर कार्य प्रगति पर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के सुदृढ़ इकोसिस्टम से औद्योगिक विकास को मिली गति
चण्डीगढ, 01 नवम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं के रोजगार सृजन में अभूतपूर्व प्रगति हासिल करते हुए बीते 11 वर्षों के कार्यकाल में 3 लाख युवाओं को पूरी पारदर्शिता के आधार पर सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का अवसर प्रदान किया है। इनमें से 1,80,000 युवाओं को नियमित सरकारी पदों पर नियुक्त किया गया है, जबकि 1,20,000 युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल रोजगार निगम से जुड़े कर्मचारियों को न केवल रोजगार उपलब्ध हुआ है, बल्कि उनके भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई है। पारदर्शिता के आधार पर यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त के तहत 5,22,162 पात्र महिलाओं के खातों में 109 करोड़ 65 लाख 40 हजार 200 रुपये की राशि भी स्थानांतरित की। साथ ही मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से रजिस्ट्री करवाने की पुरानी जटिल प्रक्रियाओं से नागरिकों को राहत मिलेगी, अनावश्यक देरी समाप्त होगी तथा भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार हरियाणा को इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और समावेशी विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार के चलते प्रदेश में विकास की गति दोगुनी हुई है। इसी का परिणाम है कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 217 में से 48 वादों को केवल एक वर्ष में पूरा कर दिखाया है, जबकि 158 वादों पर कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष हरियाणा दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा आज पंचकूला में किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी हरियाणा दिवस से साप्ताहिक पुस्तक मेले का आयोजन भी किया जाएगा। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने हाल ही में जनसेवा के 11 वर्ष पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को साकार करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा का सम्मान करते हुए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की भर्तियों में इंटरव्यू की प्रक्रिया समाप्त की गई है। हरियाणा का यह भर्ती पारदर्शिता मॉडल आज पूरे देश में मिसाल बन चुका है, जिसकी सराहना स्वयं प्रधानमंत्री जी भी कई बार कर चुके हैं।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के सुदृढ़ इकोसिस्टम से औद्योगिक विकास को मिली गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा के साथ-साथ उनके कौशल विकास पर भी बल दे रही है। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का सुदृढ़ इकोसिस्टम तैयार किया गया है। पिछले 11 वर्षों में राज्य में 12,20,872 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों का पंजीकरण हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप 28,377 करोड़ 59 लाख रुपये का निवेश संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में 9,500 से अधिक स्टार्टअप्स कार्यरत हैं तथा 19 यूनिकॉर्न कंपनियां भी हरियाणा में हैं। इससे स्पष्ट है कि हरियाणा समृद्धि की नई परिभाषा लिख रहा है और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
किसान कल्याण सरकार की प्राथमिकता, हरियाणा में सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर, 48 घंटे में भुगतान सुनिश्चित
किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण सरकार की नीतियों का केंद्र है। राज्य में सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है तथा फसल बेचने के 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल खराबे पर किसानों को अब तक 15,627 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है।
वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाना सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अब तक वंचित अनुसूचित जातियों को उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया है, जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों, पंचायतों और स्थानीय निकायों के चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए भी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।
महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में की जा रही कई पहल
महिलाओं के सशक्तिकरण के संबंध में अनेक योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हर घर हर गृहिणी’ योजना के तहत गरीब परिवारों की 14 लाख 50 हजार महिलाओं को प्रतिमाह 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा, ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना के तहत 100 महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देकर मुफ्त ड्रोन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस वर्ष 100 और महिलाओं को मुफ्त ड्रोन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 2,13,000 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, राजस्व विभाग की वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, सेवा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग मुख्यमंत्री के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीन आत्रेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।