





गीता स्वधर्म को पहचानने का सर्वोत्तम माध्यम – औमप्रकाश धनखड
गीता महोत्सव के समापन पर गीतापुरम् में गूँजा स्वधर्म का संदेश
तीन दिवसीय महोत्सव बना अध्यात्म और संस्कृति का भव्य संगम
जीवन को सार्थक बनाना है तो गीता के मार्ग पर चलना होगा- औमप्रकाश धनखड़
धनखड़ बोलेकृज्ञान योग, कर्म योग और भक्ति योग मिलकर बनाते हैं जीवन का पूर्ण पथ
झज्जर, 01 दिसम्बर, अभीतक: तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव-2025 का सोमवार शाम गीतापुरम् (महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम) में आध्यात्मिक गरिमा और सांस्कृतिक भव्यता के साथ समापन हुआ। पूरे परिसर में गीता ज्ञान, लोक परंपरा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की दिव्यता एक बार फिर झलकती दिखाई दी। समापन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर अवलोकन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर समापन समारोह की औपचारिक शुरुआत की। गीतापुरम भक्तिमय वातावरण, श्लोकों की गूँज और दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से पूरी तरह आध्यात्मिक रूप से आलोकित दिखाई दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की धर्मपत्नी मोहिनी पाटिल की गरीमामयी उपस्थिति रही।
गीता जीवन में स्वधर्म को पहचानने का माध्यम- औमप्रकाश धनखड़
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि औमप्रकाश धनखड़ ने गीता के शाश्वत संदेशों के महत्व को बताते हुए कहा कि गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक प्रकाश-स्तंभ है, जो हर युग, हर परिस्थिति में मनुष्य को सही दिशा प्रदान करता है। गीता में अनेक ज्ञान धाराएँ संगठित हैं कृ ज्ञान योग, कर्म योग और भक्ति योग हर मनुष्य की चेतना के स्तर को उठाने का माध्यम हैं। श्री धनखड़ ने कहा कि गीता मनुष्य को उसके स्वधर्म की पहचान कराती है। जीवन में हमें किस दिशा में आगे बढ़ना है, यह स्पष्ट संकेत गीता देती है। उन्होंने सुंदर उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे किसी चिट्ठी को सही स्थान पर पहुँचने के लिए पते की आवश्यकता होती है, वैसे ही जीवन को सार्थक बनाने के लिए गीता दिशा देती है कि किस मार्ग पर चलकर जीवन पूर्ण होगा, इसका ज्ञान गीता ही देती है। उन्होंने कहा कि स्वधर्म के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य अपने जीवन का मूल लक्ष्य पहचान सकता है।
समापन दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा, प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
समापन समारोह में दिन भर चलीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। विभिन्न कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने गीता संदेश पर आधारित नृत्य, भजन और नाट्य मंचन कर गीतापुरम् में आध्यात्मिक उमंग भर दी। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों ने गीता दर्शन, सरकारी योजनाओं और विभिन्न सामाजिक विषयों पर जानकारी प्रस्तुत की।
गीता पर आधारित भव्य नगर शोभायात्रा ने पूरे शहर को किया अध्यात्ममय
समापन दिवस पर गीता महोत्सव का विशेष आकर्षण रही नगर शोभायात्रा, जिसने पूरे शहर को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया। नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शहीद कुलदीप चैक पर हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। बीन-नगाड़ों की थाप, ढोल-ताशों की गूंज, कच्ची घोड़ी पार्टी, झांकियों में प्रदर्शित गीता के प्रसंग, राधा-कृष्ण लीलाएं, और पारंपरिक लोक नृत्यों ने शोभायात्रा को दर्शनीय और प्रेरणादायक बना दिया। शहर के मुख्य बाजारों से गुजरती हुई यह शोभायात्रा जब गीतापुरम् पहुंची तो वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गर्व से भर उठा। नागरिकों ने रास्ते भर शोभायात्रा का स्वागत किया और गीता के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह आयोजन गीता महोत्सव की आध्यात्मिक महत्ता को और भी गहरा करने वाला साबित हुआ।
जिले के सभी स्कूलों में गूँजे गीता के श्लोक
गीता महोत्सव के अंतिम दिन गीतापुरम व जिलेभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गीता श्लोकोच्चारण का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र से सीधे लाइव आयोजित श्लोकाच्चारण के साथ विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गीता के अध्यायों के चयनित श्लोकों का उच्चारण किया, जिससे शिक्षण संस्थानों में दिव्यता, अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की खूबसूरत झलक दिखाई दी। शिक्षकों और छात्रों ने गीता के संदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हुए इसे अपने लिए एक प्रेरणादायक अनुभव बताया।
इस मौके ये ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना व दिनेश कौशिक, नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, आनंद सागर, मनीष बंसल सहित नगर पार्षद, श्रद्धालु, शिक्षक, छात्र, कलाकार और बड़ी संख्या में जिलावासी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की धर्मपत्नी मोहिनी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सतीश जनावा, जिला सूचना एवं जनसमपर्क अधिकारी सतीश कुमार, सहायक जिला सूचना एवं जनसमपर्क अधिकारी डॉ मनप्रीत सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।






गीता महोत्सव के समापन पर गीतापुरम् में गूंजा स्वधर्म का संदेश
तीन दिवसीय महोत्सव बना अध्यात्म और संस्कृति का भव्य संगम
गीता स्वधर्म को पहचानने का सर्वोत्तम माध्यम- औमप्रकाश धनखड़
जीवन को सार्थक बनाना है तो गीता के मार्ग पर चलना होगा- औमप्रकाश धनखड़
धनखड़ बोलेकृज्ञान योग, कर्म योग और भक्ति योग मिलकर बनाते हैं जीवन का पूर्ण पथ
गीता महोत्सव में हुआ ग्लोबल श्लोकोच्चारण, जिलाभर के विद्यार्थियों ने किया श्लोकोच्चारण
झज्जर, 01 दिसम्बर, अभीतक: तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव-2025 का सोमवार शाम गीतापुरम् (महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम) में आध्यात्मिक गरिमा और सांस्कृतिक भव्यता के साथ समापन हुआ। पूरे परिसर में गीता ज्ञान, लोक परंपरा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की दिव्यता एक बार फिर झलकती दिखाई दी। महोत्सव का प्रारंभ गीता यज्ञ के साथ हुआ व फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के शुभ संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। समापन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर अवलोकन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर समापन समारोह की औपचारिक शुरुआत की। गीतापुरम भक्तिमय वातावरण, श्लोकों की गूँज और दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से पूरी तरह आध्यात्मिक रूप से आलोकित दिखाई दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की धर्मपत्नी मोहिनी पाटिल की गरीमामयी उपस्थिति रही।
गीता जीवन में स्वधर्म को पहचानने का माध्यम- औमप्रकाश धनखड़
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि औमप्रकाश धनखड़ ने गीता के शाश्वत संदेशों के महत्व को बताते हुए कहा कि गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शक प्रकाश-स्तंभ है, जो हर युग, हर परिस्थिति में मनुष्य को सही दिशा प्रदान करता है। गीता में अनेक ज्ञान धाराएँ संगठित हैं कृ ज्ञान योग, कर्म योग और भक्ति योग हर मनुष्य की चेतना के स्तर को उठाने का माध्यम हैं। श्री धनखड़ ने कहा कि गीता मनुष्य को उसके स्वधर्म की पहचान कराती है। जीवन में हमें किस दिशा में आगे बढ़ना है, यह स्पष्ट संकेत गीता देती है। उन्होंने सुंदर उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे किसी चिट्ठी को सही स्थान पर पहुँचने के लिए पते की आवश्यकता होती है, वैसे ही जीवन को सार्थक बनाने के लिए गीता दिशा देती है कि किस मार्ग पर चलकर जीवन पूर्ण होगा, इसका ज्ञान गीता ही देती है। उन्होंने कहा कि स्वधर्म के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य अपने जीवन का मूल लक्ष्य पहचान सकता है।
समापन दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा, प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र
समापन समारोह में दिन भर चली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। विभिन्न कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने गीता संदेश पर आधारित नृत्य, भजन और नाट्य मंचन कर गीतापुरम् में आध्यात्मिक उमंग भर दी। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों ने गीता दर्शन, सरकारी योजनाओं और विभिन्न सामाजिक विषयों पर जानकारी प्रस्तुत की।

गीता पर आधारित भव्य नगर शोभायात्रा ने पूरे शहर को किया अध्यात्ममय
समापन दिवस पर गीता महोत्सव का विशेष आकर्षण रही नगर शोभायात्रा, जिसने पूरे शहर को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया। नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शहीद कुलदीप चैक पर हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। बीन-नगाड़ों की थाप, ढोल-ताशों की गूंज, कच्ची घोड़ी पार्टी, झांकियों में प्रदर्शित गीता के प्रसंग, राधा-कृष्ण लीलाएं, और पारंपरिक लोक नृत्यों ने शोभायात्रा को दर्शनीय और प्रेरणादायक बना दिया। शहर के मुख्य बाजारों से गुजरती हुई यह शोभायात्रा जब गीतापुरम् पहुंची तो वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गर्व से भर उठा। नागरिकों ने रास्ते भर शोभायात्रा का स्वागत किया और गीता के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह आयोजन गीता महोत्सव की आध्यात्मिक महत्ता को और भी गहरा करने वाला साबित हुआ।
जिले के सभी स्कूलों में गूँजे गीता के श्लोक
गीता महोत्सव के अंतिम दिन गीतापुरम व जिलेभर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गीता ग्लोबल श्लोकोच्चारण का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र से सीधे लाइव आयोजित श्लोकाच्चारण के साथ विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गीता के अध्यायों के चयनित श्लोकों का उच्चारण किया, जिससे शिक्षण संस्थानों में दिव्यता, अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की खूबसूरत झलक दिखाई दी। शिक्षकों और छात्रों ने गीता के संदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हुए इसे अपने लिए एक प्रेरणादायक अनुभव बताया।
झज्जर ब्रेकिंग
बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत का मामला।
परिजनों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत।
पीजीआई के डॉक्टरों और बास्केटबॉल पोल मेंटेंस और स्टेडियम के जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मिली भारी लापरवाही।
रिपोर्ट में दो जगह अलग अलग उम्र और मेल की जगह फीमेल लिखा गया।
करीबन साढ़े पांच बजे पीजीआई उपचार के लिए पहुंचा था अमन।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में समय 7 बजकर 50 मिनट दिखाया गया।
रविवार 23 नवंबर को हुआ था हादसा।
बास्केटबॉल का पोल गिरने से नीचे दब गया था अमन।
24 नवंबर को उपचार के दौरान पीजीआई में हुई थी अमन की मौत।
परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही के लगाए थे आरोप।
चंडीगढ: 1999 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों की हुई पदोन्नति
आईजी से एडीजीपी बनाए गए शिवास कविराज और डॉ राजश्री सिंह
आईपीएस शिवास कविराज और डॉ राजश्री सिंह बनी एडीजीपी




महिला सुरक्षा को लेकर झज्जर पुलिस का सराहनीय कदम 2024 की तुलना में 2025 में महिला विरुद्ध अपराधों में आई भारी गिरावट’
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामलों में 35.3 प्रतिशत, अपहरण व बहला फुसला कर ले जाने के मामलों में 63.8 परसेंट कि आई गिरावट, बलात्कार जैसे जघन अपराधो के मामलों में भी आई गिरावट’
जिले भर में 66 स्थान को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है जहां पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे निगरानी बनाए हुई है’
झज्जर, 01 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर जिले में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा की गई निरंतर कार्रवाई, सतर्क निगरानी और एक रणनीति के तहत किए गए कार्य के परिणामस्वरूप महिला विरुद्ध अपराधों में कमी देखने को मिली है। जिले में महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर पुलिस की सख्त और त्वरित कार्रवाई ने न केवल अपराधियों के हौसले पस्त किए हैं, बल्कि समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल भी मजबूत किया है।पिछले वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष छेड़खानी से संबंधित मामलों में भारी गिरावट देखी गई है। छेड़खानी के मामलों में जहां पिछले वर्ष 51 मुकदमे दर्ज किए गए थे, वहीं इस वर्ष केवल 33 मुकदमे दर्ज हुए।यह लगभग 35.3ः की गिरावट है। जो पुलिस की सतर्कता और प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम है।इसी प्रकार अपहरण तथा बहला फुसला कर ले जाने के मामलों में भी बेहद सकारात्मक संकेत मिले हैं। ऐसे मामलों में पिछले वर्ष कुल 47 मुकदमे दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष मात्र 17 मुकदमे सामने आये है।यह करीब 63.8ः की गिरावट है। यह कमी पुलिस की तेजी और जमीनी स्तर पर की गई कार्यवाही का परिणाम है। बलात्कार जैसे जघन अपराध के मामलों में 48.6 परसेंट की गिरावट आई है। इस तरह के मामले पिछले वर्ष 37 दर्ज हुए थे जो कि इस वर्ष 19 मामले दर्ज किए गए हैं।
झज्जर पुलिस द्वारा महिला विरुद्ध अपराध की रोकथाम के लिए किए जाने वाले कार्य इस प्रकार से हैं
- झज्जर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से उन्हें ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा और डाल 112 की सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
- दुर्गा शक्ति टीम, जिला पुलिस की विभिन्न टीमें और महिला सुरक्षा यूनिट स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं।
- जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके, उनके कानूनी अधिकार, और संकट की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।
- जिलेभर में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहाँ महिलाओं के साथ छेड़खानी की आशंका अधिक रहती हैय ऐसे 66 स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
- इन हॉटस्पॉट पर सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, जिससे अपराधियों में भय और महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
- पुलिस की पहल केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं हैय सामाजिक सहभागिता को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
- स्कूलों में वर्कशॉप, इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा बैठकें और ‘महिला सुरक्षा संवाद’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को आवाज उठाने, शिकायत दर्ज कराने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूकता फैलाई जा रही है और यह बताया जा रहा है कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है।
- बच्चों को स्कूलों और सामुदायिक कार्यक्रमों में गुड टच और बैड टच के बारे में शिक्षित किया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और अधिक सशक्त एवं प्रभावी कदम निरंतर उठाए जाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण तभी प्रभावी होता है जब पुलिस और समाज मिलकर एक मजबूत सुरक्षा तंत्र का निर्माण करें।



नशे के खिलाफ झज्जर पुलिस का जागरूक्ता अभियान’
पुलिस की नशा मुक्त टीम ने डोर टू डोर जाकर आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक किया’
झज्जर, 01 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा नशे पर अंकुश लगाने के लिए डोर टू डोर जागरूक्ता अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत गठित नशा मुक्त टीम ने सोमवार को मुबारकपुर गांव में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ राष्ट्रीय हेल्पलाइन मानस 1933 के बारे में जागरूक किया।पुलिस टीम ने इस दौरान नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बारे विस्तार से बताया। नशा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य तो बिगड़ता ही है, साथ ही उसका सामाजिक जीवन, शिक्षा और भविष्य भी प्रभावित होता है।नशा एक अभिशाप है। इस अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही, साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है तो वह नशा पूर्ति के लिए पैसे ना होने पर अपराधिक वारदातों को अंजाम देने लग जाता है।पुलिस टीम ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि वे एक स्वस्थ और नशामुक्त जीवन शैली अपनाएं और अपने आस पास के लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें और नशा रोकने के लिए आगे आएं।
मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें जानकारी’
पुलिस टीम ने इस दौरान राष्ट्रीय हेल्पलाइन मानस 1933 के बारे में विस्तार से बताया और नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की नशीली दवाओं के व्यापार, तस्करी की जानकारी हो, तो वे सरकार द्वारा जारी किए नेशनल नारकोटिक्स मानस हेल्पलाइन 1933 पर तुरंत सूचित करें। नशे से संबंधित सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, नागरिक बिना किसी डर या संकोच के नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी साझा करे। यह हेल्पलाइन नंबर सातों दिन 24 घंटे सक्रिय है।
हरियाणा के रोहतक में सोमवार सुबह 2 प्राइवेट स्कूल बसों की आपस में टक्कर हो गई। इन बसों में बच्चे थे। बस उन्हें स्कूल लेकर जा रही हैं। इस हादसे में करीब करीब 6 से 7 बच्चों को चोट लगी है। दोनों बसों के ड्राइवर भी घायल हैं। हालांकि, पुलिस ने किसी जानी नुकसान की पुष्टि नहीं की। सभी घायलों को रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की है। लोगों का कहना है कि ड्राइवर ने बिना देखे बस रोड पर चढ़ा दी, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस कारणों का पता लगा रही है।
संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इसके पहले पीएम मोदी ने मीडिया से 10 मिनट बात की। उन्होंने कहा, श्भारत ने यह सिद्ध किया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवर। इसलिए यह सत्र विकसित भारत के प्रयास में और ऊर्जा भरने का अवसर है। विपक्ष पराजय की निराशा से बाहर निकलकर आए और मजबूत मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि यह सत्र पराजय की हताशा या विजय के अहंकार का मैदान नहीं बनना चाहिए। नई पीढ़ी के सदस्यों को अनुभव का लाभ मिलना चाहिए। यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए। राष्ट्रनीति पर बात होनी चाहिए।










श्रीमद्भागवत गीता के व्यवहारिक ज्ञान को धारण करें जीवन में – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
पारितोषिक वितरण तथा दीपोत्सव व आरती के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय गीता महोत्सव जिला वासियों के दिल में अपनी मधुर यादें छोड़ गया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2025
रेवाड़ी, 01 दिसम्बर, अभीतक: शहर के बाल भवन में सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन रेवाड़ी द्वारा सुसज्जित गीतापुरम में चल रहे तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 का विधिवत रूप से डीसी अभिषेक मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में आज संपन्न हो गया। महोत्सव के समापन अवसर पर दीपोत्सव व भगवान श्रीकृष्ण की आरती वंदना की गई। पारितोषिक वितरण समारोह में सभी प्रतिभागियों को डीसी अभिषेक मीणा व एडीसी राहुल मोदी ने सम्मानित किया। गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए डीसी अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी जिला के समस्त सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, शिक्षा व अन्य सरकारी विभाग तथा भारी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए आम नागरिकों का तहे-दिल से आभार प्रकट किया। महोत्सव के समापन सत्र में डीसी अभिषेक मीणा ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई श्रीमद्भगवद गीता पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें गीता के अठारह अध्यायों का सार, महाभारत के प्रमुख प्रसंग, भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश, तथा आधुनिक जीवन में गीता के संदेश की प्रासंगिकता को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों तथा सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को बहुत ही सराहनीय ढंग से प्रदर्शित किया गया है। गीता महोत्सव का सोमवार को गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पारितोषिक वितरण के साथ समापन हो गया। गीता महोत्सव का आगाज जितना शानदार रहा, इसका समापन भी उससे कहीं उत्कृष्ट, बेहतरीन एवं प्रशंसनीय रहा।
गत वर्ष से भी बेहतरीन रहा है इस बार का अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम पहले से भी बेहतर हुआ है। जिसके लिए आयोजन समिति के चेयरमैन एडीसी राहुल मोदी, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा, सभी प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थी, जीओ गीता, व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि तीनों दिन रेवाड़ी जिला के हजारों नागरिकों ने गीता महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम जैसे प्रदर्शनी, नगर शोभा यात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सेमिनार आदि का लुत्फ उठाया है। उन्हें विश्वास है कि इस महोत्सव का आम जनमानस में गीता ज्ञान के प्रचार-प्रसार का जो उद्देश्य रहा, वह सार्थक हुआ है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि गीता के व्यवहारिक ज्ञान को हमें अपने जीवन में धारण कर इस का अनुसरण करना चाहिए।
प्रतिभागी विद्यार्थियों व संस्थाओं का किया सम्मान
डीसी अभिषेक मीणा ने एडीसी राहुल मोदी के साथ प्रतिभागी टीम, शिक्षा विभाग के डीईओ राजेंद्र शर्मा व अन्य विभागीय अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, ट्रैफिक पुलिस, म्हारी विरासत के अमन, ग्रामीण आजीविका मिशन के आफताब अहमद, आर्य समाज के जसवंत आर्य, रेडक्रास सोसायटी, कलाकार प्रदीप जेलपुरिया, मंच संचालक डा. ज्योत्सना, सुधीर यादव, जिला आयुष अधिकारी डा. बसंत कुमार, वूमेन आईटीआई रेवाड़ी, हिमा अग्रवाल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान, हैफेड, नवीनी एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, विश्व हिंदू परिषद, हैफेड, कृषि एवं बागवानी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खेल विभाग, समाज कल्याण, अखिल भारतीय महिला परिषद, भरत मुनि नाट्य कला केंद्र, जीओ गीता संजीव दुआ व नवीन अरोड़ा सहित महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं, जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा व एडीसी राहुल मोदी को भी इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
दीपदान व आरती वंदना के साथ डीसी ने संपन्न करवाया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव
गीतापुरम में भगवान श्री कृष्ण के बनाए गए विशेष आरती स्थल पर डीसी अभिषेक मीणा व एडीसी राहुल मोदी ने 5100 दीयों की सुसज्जित दीपमाला को प्रज्ज्वलित कर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य ढंग से समापन किया। इस अवसर पर कृष्ण जी की आरती-वंदना की गई। जिसमें जीओ गीता, धार्मिक संस्थाएं, सभी अधिकारी व कर्मचारी तथा सम्मानित नागरिक शामिल हुए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जिला वासियों के दिलों में मधुर यादें छोड़ गया है।
कलाकारों ने मुख्य अतिथि के समक्ष दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
गीता महोत्सव के मंच पर भरत मुनि नाट्य कला केंद्र के मनोज डागर व उनकी टीम ने महाभारत व गीता ज्ञान की दर्शनीय प्रस्तुति दी। प्रदीप जेलपुरिया ने महाभारत पर आधारित रैप सोंग सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अहीर कालेज की छात्रा ने महाभारत के थीम सोंग पर नृत्य की प्रस्तुति दी। रावमावि की छात्रा नेहा ने शिव स्तुति पर नयनाभिराम भाव-भंगिमाओं के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।
डीआईपीआरओ ने जताया जिला वासियों का आभार
महोत्सव के समापन अवसर पर डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने कहा कि डीसी अशोक अभिषेक मीणा के कुशल नेतृत्व व एडीसी राहुल मोदी के मार्गदर्शन में प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का बेहतरीन आपसी तालमेल रहा, जिसकी बदौलत रेवाड़ी जिला में इस बार भी भव्य ढंग से गीता महोत्सव का सफल आयोजन हुआ। उन्होंने गीता महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों, जिले के प्रसिद्ध व गणमान्य नागरिकों व समारोह में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समारोह में दर्शकों की भारी भीड़ से यह सिद्ध हुआ है कि रेवाड़ी के लोगों की श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति गहन आस्था व रूचि है।
ये रहे मौजूद
गीता महोत्सव के समापन अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी, हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक निरंजन शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया, जीयो गीता से नवीन अरोड़ा, संजीव दुआ, मा.जय भगवान, रंगकर्मी सतीश मस्तान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलजीत यादव, मनोज यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। महोत्सव में आर्टिस्ट प्रदीप जेलपुरिया, प्रवक्ता सुधीर यादव व डा. ज्योत्सना यादव ने सफल मंच संचालन की भूमिका निभा कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।






अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025: वेदों-पुराणों में गीता का सार समाहित – एडीसी
रेवाड़ी में गरिमामयी ढंग से मनाया गया तीन दिवसीय गीता महोत्सव
कुरूक्षेत्र से लाइव जुडकर जिलावासियों ने किया एक मिनट एक साथ गीता पाठ
रेवाड़ी, 01 दिसम्बर, अभीतक: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 रेवाड़ी के बाल भवन में जिला स्तरीय महोत्सव गरिमामयी ढंग के साथ मनाया गया। रेवाड़ी में आयोजित गीता महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को एडीसी राहुल मोदी ने गीता पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर गीता महोत्सव के तीसरे दिन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने प्रातरूकालीन सत्र के मुख्य अतिथि एडीसी राहुल मोदी का स्वागत एवं अभिवादन किया। मुख्य अतिथि एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर साल गीता महोत्सव मना रही है जिसका उद्देश्य युवा शक्ति को उनके संस्कारों व संस्$कृति का ज्ञान कराना है। गीता में वह शक्ति है जो हारे हुए निराश व्यक्ति को पुनरू संपूर्ण बल एवं आशा के साथ खड़ा कर सकती है। उन्होंने कहा कि वेदों का सार पुराणों में है और पुराणों का सार गीता में समाहित है। गीता इंसान के स्वधर्म को जगाने का स्रोत है। गीता का पहला संदेश ही मनुष्य को अपने जीवन का लक्ष्य तय करने की बात कहता है। यह मनुष्य को कर्म से अकर्म तक और परमात्मा के स्तर पर लाने का स्रोत है।
कर्म में विश्वास रखने का संदेश देती है श्रीमद्भगवद्गीता
एडीसी राहुल मोदी ने श्रीमद्भागवत गीता को जीवन की संजीवनी बताते हुए विशेष कर युवा वर्ग से कर्म में विश्वास रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता जीवन पर्यन्त आने वाली सभी समस्याओं से बाहर निकलने का रास्ता दिखाती है। गीता का ज्ञान आज के आधुनिक जीवन में सभी समस्याओं का हल करने में सक्षम है। उन्होंने गीता जी की शिक्षाओं के माध्यम से मनुष्य को निरंतर प्रयत्नशील और कर्मशील बनने की प्रेरणा देते हुए गीता के आदर्शों पर चलकर जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी।
एक मिनट एक साथ हुआ गीता पाठ
गीता जी के तीन श्लोकों का पाठ सुबह 11 बजे एक साथ किया गया। गीता के पहले अध्याय का पहला श्लोक धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवःरू। मामकारू पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत संजय॥ अथार्थ मिले जब धर्म-भूमि कुरुक्षेत्र में, मेरे व पाण्डु के सब पुत्रों ने। किया क्या बताओ ऐ संजय मुझे, कहा चिन्ता में भरके धृतराष्ट्र ने॥ गीता के 9वें अध्याय का 22वां श्लोक अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते। तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम्॥ गीता मेरी ही भक्ति में मन को लगा, जो चिन्तन करें बस मेरा ही सदा। निरन्तर जो मुझ में रमे रहते हैं, पूरा करूं योग-क्षेम उनका मैं॥ गीता के 18वें अध्याय का अंतिम 78वां श्लोक -यत्र योगेश्वररू कृष्णो यत्र पार्थों धनुर्धररू। तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्थंवा नीतिर्मतिर्मम॥ जहाँ कृष्ण योगेश्वर का है वास, अर्जुन धनुर्धारी भी रहते पास। सन्मति सुख शान्ति नीति सभी, विजय और विभूति भी होती वहीं का पूरे पंडाल में उपस्थित स्कूली बच्चों अधिकारियों कर्मचारियों व गणमान्य लोगों ने एक साथ कुरूक्षेत्र से लाइव जुडकर गीता पाठ किया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के महाप्रबंधक निरंजन शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया, जीयो गीता से नवीन अरोड़ा, संजीव दुआ व मा.जय भगवान, रंगकर्मी सतीश मस्तान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सूत्रधार की भूमिका कार्यवाहक प्राचार्या डा.ज्योत्स्ना यादव, प्रवक्ता सुधीर यादव व विख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जेलपुरिया ने निभाई।





अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025
बाल भवन में चल रहे गीता महोत्सव में दिनभर गूंजे गीता के संदेश
दोपहर कालीन सत्र में पीपीपी स्टेट कॉरडिनेटर सतीश खोला रहे मुख्यातिथि
रेवाड़ी, 01 दिसम्बर, अभीतक: बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव में तीसरे दिन दोपहर कालीन सत्र में परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोऑर्डिनेटर डा.सतीश खोला ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदशर्नी का अवलोकन भी किया। पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने कहा कि जिला स्तरीय गीता महोत्सव में दर्शकों को संस्कृति, अध्यात्म और कला का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गीता जयंती महोत्सव युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए गौरवशाली ज्ञान परंपरा से परिचित करा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश के साथ विदेशों में भी 5162वीं गीता जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। सतीश खोला ने कहा कि हमारा अधिकार केवल कर्म पर है, फल देने का अधिकार परमात्मा का है और वह भी हमारे कर्मों पर आधारित होता है। आज के प्रतिस्पर्धी वातावरण में अवसर यह संदेश दिया जाता है कि अपना सर्वश्रेष्ठ दो और जब व्यक्ति पूरे समर्पण के साथ प्रयत्न करता है तो संपूर्ण ब्रह्मांड उसकी सहायता में खड़ा हो जाता है। कर्मनिष्ठ भाव से कार्य करने पर फल स्वयं अनुकूल होता जाता है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता यह है कि हम अपने बच्चों को गीता, रामायण और भारतीय दर्शन के मूल्यों से परिचित कराएं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों से गीता के उपदेशों को पढकर उन्हें अपने जीवन शैली में अपनाने का आह्वान किया।
अष्टादश श्लोकाचारण का हुआ एक साथ उद्धोष
जिला स्तरीय गीता महोत्सव में एक साथ गीतापुरम में उपस्थित लोगों ने अष्टड्ढादश श्लोकाचारण का उद्घोष किया। महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ, एक ध्वनि में अष्टदश श्लोकाचारण किया। इससे समस्त पंडाल गीता के श्लोकों से गूंज उठा और गीतामय माहौल बन गया। मुख्य अतिथि ने सभी लोगों से गीता के उपदेश को जीवन में ग्रहण करने और कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर चलते हुए राष्ट्र के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया।



प्रदीप जेलपुरिया, सुधीर यादव व डॉ ज्योत्सना यादव रहे गीता महोत्सव के मुख्य सूत्रधार
गीता महोत्सव में मंच संचालन की निभाई उल्लेखनीय भूमिका
रेवाड़ी, 01 दिसम्बर, अभीतक: जिला प्रशासन और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की संयुक्त भागीदारी से शहर के बाल भवन में आयोजित हुए गीता महोत्सव का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पारितोषिक वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। तीन दिन तक चले इस गीता महोत्सव में जहां विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी कला के प्रदर्शन से दर्शकों को बांधे रखा वहीं प्रख्यात आर्टिस्ट प्रदीप जेलपुरिया, प्रवक्ता सुधीर यादव व कार्यवाहक प्राचार्या डा. ज्योत्सना यादव ने गीता महोत्सव में मुख्य सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए बेहतरीन मंच संचालन किया। तीनों मंच संचालकों ने म्हारी गीता जयंती रेवाड़ी में आकै देखो जी व इसा एंडी म्हारा हरियाणा जैसे लोकगीतों से गीता महोत्सव में समा बांध दिया और दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

वल्र्ड एड्स डे पर जागरूकता रैली का आयोजन
डीसी अभिषेक मीणा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रेवाड़ी, 01 दिसम्बर, अभीतक: विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को मॉर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसायटी की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली को जिला रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष सलोनी सिंगला द्वारा किया गया। समाज में एचआईवीध्एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में 650 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनसंदेश को व्यापक रूप से फैलाया। छात्रों ने रैली में पोस्टर्स, बैनर्स और जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित व्यवहार, संक्रमण से बचाव और उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया। डीसी अभिषेक मीणा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एचआईवीध्एड्स के बारे में सही जानकारी, जागरूकता और समझ ही इस बीमारी से लडने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित कंपनियों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। डीसी ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि समाज में मौजूद भ्रांतियों और भेदभाव को समाप्त करना भी है। जागरूकता रैली के माध्यम से इस संदेश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। इस अवसर पर छात्रों द्वारा एड्स जागरूकता का संदेश अपने समुदायों व परिवारों तक पहुंचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान देंगे का संकल्प लिया गया।
आरकेवीवाई स्कीम के तहत उपलब्ध करवाएं कृषि यन्त्रो का किया जाएगा भौतिक सत्यापन
रेवाड़ी, 01 दिसम्बर, अभीतक: कृषि एंव किसान कल्याण विभाग द्वारा आरकेवीवाई स्कीम के तहत किसानों को वर्ष 2025-26 के फसल अवशेष प्रबन्धन घटक के तहत विभिन्न कृषि यन्त्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जाना है। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरकेेवीवाई स्कीम वर्ष 2025-26 के तहत जिन चयनित किसानों द्वारा अपने फसल अवशेष कृषि यन्त्रों के बिल विभागीय पोर्टल पर 30 सिंतबर तक अपलोड करवा दिए गए है उन किसानों के कृषि यन्त्रों का जिला स्तरीय कार्यकारीणी कमेटी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को प्रातरू 11 बजे खंड कृषि अधिकारी कार्यालय जाटूसाना और इसी दिन दोपहर 2बजकर 30 मिनट पर अनाज मंडी रेवाड़ी में सुपर सीडर कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार 4 दिसंबर को प्रातरू 11 बजे खंड कृषि अधिकारी कार्यालय जाटूसाना और इसी दिन दोपहर 2बजकर 30 मिनट पर अनाज मंडी रेवाड़ी में रीपर कम बाईन्डर, जीरो टील सीड़ ड्रील व ट्रैक्टर माउंटेट लोडर बिना ट्रैक्टर के कृषि यंत्रों का जिला स्तरीय कार्यकारीणी कमेटी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों को आह्वान किया कि उक्त कार्यक्रमानुसार निर्धारित स्थान पर अपने कृषि यन्त्रों का भौतिक सत्यापन करवाने के लिए हेतु निर्धारित समय पर पहुंचे।
बाल महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को डीसी ने किया सम्मानित
जिला स्तरीय बाल महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के 2442 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता
रेवाड़ी, 01 दिसम्बर, अभीतक: जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला बाल महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों का अहम योगदान होता है। जिला बाल कल्याण परिषद रेवाड़ी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव के पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि बाल महोत्सव जैसे मंच विद्यार्थियों को सीखने का अवसर देते हुए अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इस भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने बच्चों को अपने अध्यापकों व अभिभावकों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी करके अपना हुनर का प्रदर्शन करते रहे तथा जीवन में कामयाबी प्राप्त करते रहें। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल भवन में आयोजित किए जिला स्तरीय बाल महोत्सव में जिलाभर के विभिन्न विद्यालयों के 2442 विद्यार्थियों ने 19 इवेंट की 45 प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता की थी। इन प्रतियोगिताओं के विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।


डीएलएसए द्वारा विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
रेवाड़ी, 01 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित वर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा विश्व एड्स दिवस पर एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के पैनल अधिवक्ता एडवोकेट विक्की विज व पैरा लीगल वॉलिंटियर रमेश वशिष्ठ और सिविल अस्पताल से स्टाफ मौजूद रहा। एडवोकेट विक्की विज ने एड्स दिवस के मौके पर एड्स होने वाले कारण तथा उनके लक्षणों एवं बचाव के बारे में एड्स कंट्रोल के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



डीसी ने ग्राम पंचायत कालाका के वार्ड नंबर 1 और 5 के पंच किए पदमुक्त
पुनः चुनाव लडने के लिए पांच वर्ष तक किए अयोग्य घोषित
रेवाड़ी, 01 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने ग्राम पंचायत कालाका के वार्ड नंबर एक के पंच सचिन और वार्ड नंबर 5 के पंच धीरज को पदमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पुनरू चुनाव लडने के लिए पांच वर्षों के लिए अयोग्य घोषित किए हैं। डीसी ने यह कार्रवाई खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी द्वारा भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोप प्राथमिक तौर सिद्ध पाए जाने पर की है। डीसी अभिषेक मीणा ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51(3) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायत कालाका के वार्ड नंबर 1 के पंच सचिन और वार्ड नंबर 5 के पंच धीरज को पदमुक्त्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ग्राम पंचायत की किसी भी बैठक में भाग नहीं लेंगे और उनके पास मौजूद ग्राम पंचायत की कोई भी संपति या सामान सरपंच को सौंपना सुनिश्चित करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51(4) के तहत पुनरू चुनाव लडने के लिए 5 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किए हैं।


इंडो अमेरिकन स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का बड़ी धूमधाम से आगाज
झज्जर, 01 दिसम्बर, अभीतक: दिल्ली गेट स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ किया गया। दोनों दिन स्कूल परिसर खेलों की ऊर्जा, तालियों की गूंज और विद्यार्थियों के जोश से सराबोर रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान बिरधाना तथा वर्ल्ड चैंपियन एवं तीन बार के गोल्ड मेडलिस्ट श्री हितेश गुलिया तथा अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच एवं हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सक्रिय सदस्य श्री हितेश देशवाल उपस्थित रहे। उनके आगमन से समारोह की गरिमा और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। ट्रैक इवेंट्स, टीम गेम्स और फन-एक्टिविटीज में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को कई बार तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि श्री हितेश देशवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का आधार हैं, जो अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित करते हैं। वहीं श्री हितेश गुलिया ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है, बशर्ते विद्यार्थी मेहनत और लगन से लक्ष्य की ओर बढ़ें। वहीं कप्तान बिरधाना ने अपने संदेश में कहा कि आज के समय में पढ़ाई और खेलों के साथ-साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का संचार करना भी अत्यंत आवश्यक है।
दिन भर चली प्रतियोगिताओं में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
खो-खो में कक्षा 7 की लड़कियों ने जीत दर्ज की, जबकि लड़कों में कक्षा 8 ने बाजी मारी। कबड्डी में भी कक्षा 8 विजेता रही। यूकेजी बैलून ड्रेस प्रतियोगिता में दिव्यांशी दिया प्रथम, सिद्धार्थ स्वरा द्वितीय और रिद्धि प्रतिभा तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी बास्केट रेस ‘पिक द बॉल’ में गुंजन प्रिंस प्रथम, केशव भूमित द्वितीय और हनित धैर्य तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस (कक्षा 9) में गर्वित गुलिया, अंकुश, समीर और नितेश विजेता रहे। रिले रेस (कक्षा 11) में लक्ष्य, मनदीप, लक्ष्य, पंकज, धीरज एवं शुभम की टीम ने जीत दर्ज की। 100 मीटर स्प्रिंट (कक्षा 9, बालिका वर्ग) में कंचन ने प्रथम, रितिकादृदीपिका ने संयुक्त रूप से द्वितीय व तनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में विशेष उपलब्धियों और प्रोत्साहन के रूप में स्कूल प्रबंधन ने मिस्टर वर्ल्ड चैंपियन हितेश गुलिया को 5100 रुपये की सम्मान राशि भेंट की, जिसे उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल निदेशक श्री बिजेंद्र काद्यान ने सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें सम्मानित भी किया। पूरा दिन स्कूल परिसर उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर रहा। यह वार्षिक खेल समारोह विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अवसर साबित हुआ, जिसने उनके आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रतिभा को एक नया मंच प्रदान किया।





एल. ए. स्कूल में 30 वें वार्षिक इंटर-हाउस दो दिवसीय का खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ
झज्जर, 01 दिसम्बर, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल में आज 30 वें वार्षिक इंटर-हाउस दो दिवसीय का खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। आज के कार्यक्रम के मुख्यातिथि संस्कारम यूनिवर्सिटी के चांसलर व संस्कारम ग्रुप आॉफ स्कूल के डारेक्टर डॉ महिपाल यादव जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्कारम यूनिवर्सिटी के चाँसलर महिपाल यादव का स्कूल प्रांगण में पहुँचने पर स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया,योजित गुलिया, भविष्य दहिया,स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर व प्राचार्या निधि कादयान ने फूल-मालाएं भेंट करके उनका स्वागत किया। आज के कार्यक्रमों सबसे पहले सीनियर ब्वॉयज 100 मी. रेश में निशांत पीस हाउस, 400 मी.रिले रेश सीनियर बॉयज में नवीन करटसी हाउस हाउस ,100 मी. सीनियर गर्ल्स में मनीषा पीस हाउस, 100 मी.सब जूनियर रेश में यश करटसी हाउस,200 मी.सब जूनियर बॉयज रेश में यश करटसी हाउस, 200 मीटर रेश सीनियर बॉयज ध्रुव करेज हाऊस, 400 मी.सब जूनियर ब्वॉयज में उमंग पीस हाऊस, सीनियर ब्वॉयज शॉट-पुट में ध्रुव करेज हाउस, सीनियर गर्ल्स योगिता लॉयल्टी हाऊस से प्रथम स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप जूनियर बॉयज हिशांत पीस हॉउस की तरफ से प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज के कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि डॉ महिपाल यादव ने अपने हाथों से सभी विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। मंच संचालन का कार्य भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, पूजा व प्रियंका यादव ने किया। स्टेज डेकोरेशन व मैडल प्रबन्धन का कार्य कला अध्यापिका रितिका ने किया। स्पोर्ट्स एक्टिविटी के पॉइन्ट नोट करने के लिए स्कोरर की भूमिका जूनियर विंग एचऑडी सीमा अहलावत, सीमा ने निभाई। आज के कार्यक्रम के सम्मापन पर स्कूल संचालक मंडल ने मुख्यातिथि डॉ महिपाल यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर व एचओडी रविंद्र लोहचब ने विशेष तौर पर स्कूल डीपीई अमित लोहचब, विशाल, महेंद्र सैनी के साथ सभी अध्यापकों व बच्चों के योगदान के लिए उनका आभार प्रकट किया।



एच. डी. स्कूल बिरोहड़ के संस्कार सभागार में कुरुक्षेत्र से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का लाइव प्रसारण दिखाया गया
झज्जर, 01 दिसम्बर, अभीतक: एच. डी. स्कूल बिरोहड़ के संस्कार सभागार में आज कुरुक्षेत्र से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का लाइव प्रसारण बडे हर्ष और उत्साह के साथ दिखाया गया। विद्यालय में आध्यात्मिकता, संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्या, उपप्राचार्य, शिक्षकगण और सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गीता जीवन का अनमोल मार्गदर्शन है, जो हमें कर्म, आत्मानुशासन और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाती है। उन्होनें यह भी बताया कि बच्चों के जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक है और ऐसे आयोजन छात्रों को संस्कारों से जोड़ते हैं। प्राचार्या नमिता दास ने गीता के उपदेशों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और मानसिक मजबूती के लिए गीता का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सदैव सत्य, कर्तव्य, और परिश्रम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने बताया कि लाइव प्रसारण के दौरान 6वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अत्यंत शांति और गंभीरता के साथ कार्यक्रम का अवलोकन किया। विद्यालय स्टाफ की समन्वयक टीम द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन की कामना की।

जो असर दुआओं में होता है, उसका कोई मोल नहीं होता – कमल सैनी
गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करना सच्ची सेवा है
झज्जर, 01 दिसम्बर, अभीतक: हर किसी को गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि जो असर दुआओं में होता है, उसका कोई मोल नहीं होता। ये दुआएं कभी पैसों में खरीदी नहीं जा सकती। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हमारे संबंधित क्षेत्र में ठंड की वजह से और बिना छत किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बीती रात शहर के मंगली राम पार्क क्षेत्र में एक महिला पतली सी चादर पहने अपने तीन बच्चों के साथ सर्दी के मौसम में खुले आसमान में बैठी थी। गरीब बेसहारा महिला ने अपने आपको ग्वालियर निवासी बताया। वार्ड तीन के पार्षद प्रतिनिधि कमल सैनी वहां से गुजर रहे थे। कमल सैनी ने रेडक्रॉस द्वारा संचालित रैन बसेरे में गरीब बेसहारा महिला को बच्चों के साथ सर्दी से बचाव के लिए रहने की व्यवस्था कराई। कमल सैनी ने कहा कि पार्षद होने के नाते गरीब बेसहारा एवं जरूरतमंद की मदद करना मेरा कर्तव्य बनता हैं। गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करना सच्ची सेवा है। सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही झज्जर नगर परिषद ने बेघर और बेसहारा राहगीरों के लिए रात गुजारने हेतु रैन बसेरा की सुविधा उपलब्ध है ताकि क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न सोए। रावमंगली राम पार्क के आसपास क्षेत्र के अशोक, सुरेश, सतबीर, राजू, रोहतास ने कमल सैनी के इस नेक कार्य की सराहना की।


संस्कारम स्कूल के 10 छात्रों ने टटड लेवल-2 में रचा इतिहास!
झज्जर, 01 दिसम्बर, अभीतक: संस्कारम् पब्लिक स्कूल, खातीवास के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देश के सबसे प्रतिष्ठित विज्ञान प्रतिभा खोज अभियानों में से एक, विद्यार्थी विज्ञान मंथन (टटड) लेवल-2 की परीक्षा को स्कूल के कुल 10 विद्यार्थियों ने शानदार अंकों के साथ सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है। यह उपलब्धि स्कूल की शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रमाणित करती है, जो छात्रों में गहन ज्ञान, आलोचनात्मक सोच और समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करता है। सफल होने वाले छात्रों में कक्षा 7वीं से निशांत, मयंक, दीपित (सिवाना), मानसी (खातीवास), ईशान शर्मा (इमलोटा), तनिष्का (बेरी)य कक्षा 8वीं से अंश (रोहतक), ऋषभ (दरियापुर), प्रतीक (समसपुर) और कक्षा 11वीं से रिया शामिल हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर, संस्कारम् ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने सभी सफल छात्रों की हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर परिश्रम, विज्ञान के प्रति जुनून, और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। डॉ. महिपाल ने विश्वास जताया कि ये छात्र आगे चलकर देश के वैज्ञानिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। चेयरमैन डॉ. महिपाल की सराहना और छात्रों की यह उपलब्धि, संस्कारम् पब्लिक स्कूल को क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों की सूची में मजबूती से स्थापित करती है, जो छात्रों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। संस्कारम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, खातिवास में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यशाला एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के चेयरमैन डॉ. महिपाल यादव और प्रिंसिपल श्री रविन्द्र व्यास द्वारा दीप प्रज्वलन एवं विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देकर की गई। दोनों ने विद्यार्थियों को एड्स जागरूकता के महत्व, रोकथाम तथा समाज में जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें जागरूकता नाटक, मॉडल प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता और प्रस्तुतीकरण जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें जागरूकता नाटक में बी.एससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता की विजेता जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा शीतल रहीं। मॉडल प्रदर्शनी में टीमदृब् (बी.एससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर) ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में बी.एससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं लविता और शालू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रशंसा पुरस्कार बी.एससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा लक्षिता को प्रदान किया गया।
दुःखद: समाजसेवी व पंचायत सचिव मलखान शेखावत की पत्नी का निधन
भिवानी, 01 दिसम्बर, अभीतक: ग्राम पंचायत सचिव मलखान सिंह शेखावत की पत्नी सुनीता शेखावत का निधन हो गया है उनकी उम्र 53 वर्ष थी वह कुछ समय से बीमार चल रही थी सुनीता शेखावत का अंतिम संस्कार हांसी रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार में चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, राणा दुष्यंत सिंह, जयदेव तंवर, संदीप शेखावत, अनिल तंवर पालवास, संदीप खरकिया, सुधीर राठी, पारस डालमिया, बबलू भटनागर, ग्राम सचिव क्षेत्रपाल, ग्राम सचिव अजय पाल, ग्राम सचिव मनोज, मोनू तंवर, सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

भिवानी कोर्ट परिसर में लवजीत की हत्या करने वाले गिरोह के शार्पशूटर गिरफ्तार
एसटीएफ ने रोहित गोदारा, नवीन बाक्सर गैंग के 7 शार्प शूटर किए गिरफ्तार
विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद
चंडीगढ़, 01 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स सोनीपत यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कुख्यात रोहित गोदारादृनवीन बाक्सर गैंग के 7 सक्रिय शार्प शूटरों को सोनीपत के सेक्टर-7 फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से विदेशी हथियारों का बड़ा जखीरा और करीब 200 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं।
एसटीएफके अनुसार, पकड़े गए आरोपी हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ में गैंगवार की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
रोहित उर्फ कटवालिया
मोहम्मद साजिद
मानव कुमार
विकास पाल
हैप्पी सिंह
जबर जंग सिंह
विजय कुमार
इनमें से 5 आरोपी 22दृ23 वर्ष के हैं, जबकि साजिद और जबर जंग की उम्र करीब 29 वर्ष है।
विदेशी हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
एसटीएफ ने आरोपियों से बरामद किए
7 पिस्टल (5 विदेशी फैक्ट्री मेड, 2 देसी काउंटर मेड)
197 जिंदा राउंड
122 राउंड 30 बोर
75 राउंड 9 एमएम
अतिरिक्त मैगजीन
8 मोबाइल फोन
सभी आरोपी हरियाणा, पंजाब, यूपी और बिहार से संबंध रखते हैं लेकिन लंबे समय से गैंग के लिए काम कर रहे थे।
गैंग की पूरी कहानी, एसटीएफ जांच में क्या निकला?
- सोनीपत में जुटाए गए थे सभी शार्प शूटर
जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी रोहित उर्फ कटवालिया ने सभी शूटरों को सोनीपत में इकट्ठा किया था।
गैंग हथियारों की सप्लाई, पैसों की व्यवस्था, टारगेट की रेकी और फायरिंग की प्लानिंग कर रहा था। - गैंग के सरगना फर्जी पासपोर्ट पर विदेश में बैठे
एसटीएफ के अनुसार, गैंग के बड़े सरगना
रोहित गोदारा
नवीन बाक्सर
महेन्द्र साहरण
वीरेंद्र चारण
राहुल रिनाऊ
मनोज दिग्गू
फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भाग चुके हैं और वहीं से गैंग ऑपरेट कर रहे हैं।
ये लोग सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को अपराध के लिए उकसाते हैं। - कोर्ट मर्डर और फिरौती जैसे बड़े अपराधों में शामिल
एसटीएफ ने बताया कि गैंग हाल ही में भिवानी कोर्ट परिसर में लवजीत की हत्या, दादरी में अस्पताल संचालकों को फिरौती की धमकी और फायरिंग जैसी वारदातों में शामिल रहा है। विदेश में बैठकर यह गैंग लगातार फिरौती, सुपारी किलिंग और हमलों का नेटवर्क चला रहा है।
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई से टली बड़ी वारदात
एसटीएफका कहना है कि समय रहते गैंग के इन 7 शूटरों को पकड़कर एक बड़ी गैंगवार घटना को होने से रोका गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।
विश्व एड्स दिवस पर जिला एडीआर सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
झज्जर, 01 दिसम्बर, अभीतक: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आज जिला एडीआर सेंटर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिक अस्पताल के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने की। कार्यक्रम में डॉ. अतुल फोगाट, मेडिकल ऑफिसर, ने उपस्थित लोगों को एड्स के संक्रमण के तरीके, इसके लक्षण, बचाव, जागरूकता एवं रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार एवं समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल द्वारा स्वयं तथा समस्त स्टाफ सहित एचआईवी की जांच कराई गई। इसके अतिरिक्त एलएडीसी अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने भी अपनी एचआईवी जांच कराई और समाज में जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जानकारीपरक साहित्य भी वितरित किया गया तथा एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शपथ दिलाई गई।


माता भीममेश्वरी देवी मंदिर में संध्या आरती के साथ गीता महोत्सव का भव्य समापन
बेरी, 01 दिसम्बर, अभीतक: माता भीममेश्वरी देवी जी केमंदिर में सोमवार को संध्या आरती के साथ जिला स्तरीय गीता महोत्सव-2025 का भव्य समापन हुआ। शाम के समय मंदिर परिसर में भक्तिरस, दीपों की छटा और गीता के संदेश से ओत-प्रोत अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दीपोत्सव भी किया गया। संध्या आरती में एसडीएम बेरी श्रीमती रेणुका नांदल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में गीता के ज्ञान और उसके जीवन-मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। मंदिर में हवन, आरती, शंखनाद और भजन-संकीर्तन के साथ वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। स्थानीय श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने आरती में हिस्सा लिया और गीता संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। एसडीएम ने कहा कि गीता महोत्सव समाज में ज्ञान, संस्कृति और कर्तव्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं और समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन ने बेरी के समाज सेवियों को सम्मानित किया। इस भव्य संध्या आरती में नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादयान, बीडीपीओ राजाराम, एआईपीआरओ डॉ मनप्रीत सिंह,नगर पालिका बेरी सचिव पूजा साहू, मुख्य पुजारी कुलदीप वशिष्ट, पंडित पुरुषोत्तम, रमेश मास्टर, पीताम्बर, नागेंद्र कादयान, राजीव मित्तल सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र को दुनिया का सबसे गौरवपूर्ण स्थान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
कुरुक्षेत्र में आयोजित 48 कोस तीर्थ सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की शिरकत
ब्रज की 84 कोसी यात्रा की तर्ज पर कुरुक्षेत्र में स्थित तीर्थों की यात्रा शुरू करने का प्रयास: मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 01 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र को दुनिया का सबसे गौरवपूर्ण स्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के बाद वर्ष 2016 से कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित 48 कोस तीर्थ सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थानम् के अध्यक्ष स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के अलावा धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के विभिन्न तीर्थों के प्रतिनिधिगण तथा श्रद्धालुगण उपस्थित थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र के 48 कोस में आने वाले तीर्थों की जानकारी देने वाली पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी को गीता जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाभारत काल में आज ही के दिन कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन के माध्यम से मानव मात्र को गीता का कर्मयोग का अमर संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में पिछले 17 दिनों से गीता प्रेमी सज्जन एवं श्रद्धालु 10वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आनन्द ले रहे हैं। इसके अलावा भी इन दिनों पूरा हरियाणा गीतामयी है। हर जिले में गीता के स्वर गूंज रहे हैं। विभिन्न तीर्थों पर भी गीता महोत्सव की धूम है। राज्य एवं जिला स्तर पर एक साथ मनाया जाने वाला यह महोत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक, कला एवं संस्कृति का एक अनुपम उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मयोगी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र आगमन के दौरान कहा था कि कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के बाद वर्ष 2016 से गीता महोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत 25 नवंबर को प्रधानमंत्री भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होकर हर व्यक्ति को गीता के जुड़ने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पास ज्योतिसर में जिस वट वृक्ष के नीचे भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। उस स्थान के जीर्णोद्धार के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने स्पेशल पैकेज दिया था। उन्होंने देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी लुप्तप्राय हो रहे तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखता है वह युवा पीढ़ी को अच्छे नैतिक संस्कार देता है। इसलिए हम वेदों, पुराणों व गीता की रचना स्थली हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पावन सरस्वती एवं दृषद्वती नदियों के बीच स्थित कुरुक्षेत्र की 48 कोस भूमि में 367 तीर्थ स्थल हैं। इनमें से कुछ लगभग लुप्त हो चुके हैं। हम इन तीर्थों का जीर्णोद्धार कर इनके वैभव को पुनः स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प हैं। वर्ष 2023 में 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थों की सूची में सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण के पश्चात 18 नए तीर्थों को जोड़ा गया है। इससे अब इस पवित्र भूमि के 182 तीर्थों का दस्तावेजीकरण हो चुका है। यह कार्य अभी जारी है और निकट भविष्य में इस सूची में और भी तीर्थों के जुड़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ब्रज की 84 कोसी यात्रा की तर्ज पर 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि में स्थित तीर्थों की यात्रा शुरू की जाए। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र को भगवान श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा और धार्मिक स्थल हरिद्वार से जोड़ने के लिए इन मार्गों पर ट्रेन चलाई गई है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत कुरुक्षेत्र को वर्ष 2015 में श्रीकृष्णा सर्किट में शामिल किया गया है। इस स्कीम के तहत विभिन्न तीर्थों पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस सर्किट के तहत 48 कोस की परिधि में स्थित 134 स्थानों का पर्यटन स्थलों के रूप में विकास होगा। इसी कड़ी में, ज्योतिसर तीर्थ में महाभारत थीम पर आधारित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत 25 नवंबर को हुआ है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा इस समय कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में स्थित लगभग 80 तीर्थों पर विकास कार्य चल रहे हैं। इसमें 80 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि से 4 तीर्थ स्थलों-ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर तीर्थ, नरकातारी, सन्निहित सरोवर का विकास शामिल है। इसके अलावा, कुरुक्षेत्र शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रहे हैं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अच्छी यादें लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में लगभग 13 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से लगभग 40 फीट ऊंची विराट स्वरूप प्रतिमा पर स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में जन-जन की आस्था के विभिन्न केन्द्र स्थापित हो रहे हैं। देश के दूरदराज के क्षेत्रों में विद्यमान मंदिरों के दर्शन भी अब कुरुक्षेत्र में किये जा सकते हैं। हमने इन मंदिरों की स्थापना के लिए जमीन अलॉट की है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के एकमात्र श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर का निर्माण हो चुका है। इसके अतिरिक्त जीयो गीता संस्थानम, अक्षरधाम मंदिर, इस्कॉन मंदिर तथा ज्ञान मन्दिर का निर्माण भी किया जा रहा है। निश्चित तौर पर इन सभी संस्थाओं का निर्माण पूरा होने पर कुरुक्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी। इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थानम् के अध्यक्ष ज्ञानानन्द महाराज ने गीता महोत्सव को सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बताते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के साथ-साथ महाभारत युद्ध की भूमि रही 48 कोस में राज्य सरकार का विकास का संकल्प सनातन में नए सूर्य के प्रकाश के सामान है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 48 कोस में आने वाले तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार करने का जो बीड़ा उठाया था, वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी सबके प्रति सद्भावना दिखाते हुए उसी संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गीता केवल आस्था नहीं बल्कि एक प्रेरणा है जो लोगों को जीवन जीना सिखाती है। ज्ञानानन्द महाराज ने उक्त क्षेत्र में आने वाले तीर्थों की समितियों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने तीर्थ को अपना गौरव मान कर उनको विकसित करें, संरक्षण करें। उन्होंने सभी से ष्मेरा तीर्थ , मेरा गौरवष् का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जब कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे तो उस वक्त उन्होंने 48 कोस में आने वाले तीर्थों का भ्रमण करके इनकी स्थिति का आंकलन किया था। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपने -अपने तीर्थ स्थल पर सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव श्री उपेंद्र सिंघल ने बोर्ड द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर उक्त क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी तीर्थों के सुधार हेतु समितियों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए।

धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र से गूंजा गीता का संदेश, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 21 हजार बच्चों सहित विभिन्न देशों में हुआ वैश्विक गीता पाठ’
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में की शिरकत’
गीता का संदेश कालातीत, यह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत: मुख्यमंत्री’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से गीता महोत्सव बन चुका है अंतर्राष्ट्रीय उत्सव, कई देश कर रहे सहभागिता दृ नायब सिंह सैनी’
चंडीगढ़, 01 दिसम्बर, अभीतक: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को धर्मक्षेत्रदृकुरुक्षेत्र के केशव पार्क में भव्य और ऐतिहासिक वैश्विक गीता पाठ आयोजित किया गया। इस सामूहिक पाठ में 21 हजार बच्चों ने एक स्वर में गीता के श्लोकों का उच्चारण कर वह दिव्य दृश्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को ज्ञान, भक्ति और अध्यात्म से सराबोर कर दिया। इस अभूतपूर्व सहभागिता ने वसुधैव कुटुम्बकम् की भारतीय अवधारणा को साकार रूप दिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में वैश्विक गीता पाठ में भाग लेने वाले स्कूली छात्रों के लिए मंगलवार को विशेष अवकाश की भी घोषणा की। इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी एवं गीता जयंती के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री कृष्ण से नागरिकों के जीवन को ज्ञान के आलोक से आलोकित करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इसी शुभ तिथि पर 5163 वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को श्रीमद्भगवद् गीता का दिव्य उपदेश दिया, जिसका संदेश आज भी संपूर्ण मानवता के लिए पथप्रदर्शक है। आज 21 हजार विद्यार्थियों द्वारा अष्टादशी श्लोकों के जाप से आकाश गूंज उठा है। यह गर्व की बात है कि आज भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा अनेक देशों में भी एक साथ इन श्लोकों के स्वर गूंज रहे हैं। उन्होंने कहा कि गीता पाठ का महत्व केवल धार्मिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी है। वेद, उपनिषद और गीता के मंत्रों के उच्चारण से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ध्वनि तरंगें मन और मस्तिष्क को शांति प्रदान करती हैं, विचारों में नैतिकता लाती हैं और व्यक्ति को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से गीता महोत्सव बन चुका है अंतर्राष्ट्रीय उत्सव, कई देश कर रहे सहभागिता
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मयोगी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ही प्रेरणा से हम गीता जयंती समारोह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाते हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में अमेरिका की अपनी प्रथम यात्रा के दौरान 19 सितम्बर, 2014 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को श्री महादेव देसाई द्वारा लिखित पुस्तक ष्ज्ीम ळपजं ।बबवतकपदह जव ळंदकीपष् भेंट की। इस अद्भुत पहल से प्रेरित होकर हम वार्षिक गीता जयंती समारोह को वर्ष 2016 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने लगे हैं। इसमें कई देशों के प्रतिभागी और लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए और महाभारत थीम आधारित अनुभव केंद्र का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने 28 नवंबर को कर्नाटक के उडुपी में भी इस अनुभव केंद्र का उल्लेख करते हुए देशवासियों से इसे देखने का आग्रह किया। आज यह महोत्सव उनके मार्गदर्शन में विश्वव्यापी स्वरूप ले चुका है।
’भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते’ का उपदेश व्यक्ति को कर्तव्य पालन के मार्ग पर करता है अग्रसर’
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गीता के अलावा योग को भी पूरे संसार में फैलाने का काम किया है। उन्हीं के प्रयासों से हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, क्रोध और अनिश्चितता जैसी कई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए गीता हमें जीवन के हर उतार-चढ़ाव में समभाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन गीता का पाठ करने वाला व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से ऊपर उठ जाता है। गीता का प्रत्येक श्लोक ज्ञान का दीप है और प्रत्येक अध्याय जीवन का मार्गदर्शक। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते’ का उपदेश व्यक्ति को कर्तव्य पालन के मार्ग पर अग्रसर करता है और समाज में अनुशासन व संतुलन स्थापित करता है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस सिद्धांत को अपने जीवन में उतार ले, तो समाज में अनुशासन, समरसता और संतुलन स्वतः स्थापित हो जाएगा।
गीता का संदेश कालातीत, यह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता का हर श्लोक हमें जीवन जीने की नई प्रेरणा देता है। गीता केवल अर्जुन और भगवान श्रीकृष्ण जी के बीच का संवाद ही नहीं है, यह हमारे हर प्रश्न का समाधान करती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिस भी घर में गीता का नियमित रूप से पाठ होता है, वहां पर कभी किसी तरह की कोई नेगेटिव एनर्जी नहीं आ सकती। गीता हमें सिखाती है कि सुख-दुःख, सफलता असफलता, लाभ-हानि जीवन का हिस्सा हैं। इनसे विचलित हुए बिना हमें समभाव बनाए रखना चाहिए। यदि हर व्यक्ति इस शिक्षा को अपने जीवन में उतारे, तो आपसी संघर्ष और तनाव कम होगा। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश कालातीत हैकृयह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति गीता के उपदेशों को अपनाए, तो कुरीतियाँ, असमानताएँ और संघर्ष स्वतः समाप्त हो जाएंगे और एक आदर्श समाज की स्थापना होगी। गीता के इस संदेश को अपनाकर हम एक दूसरे के साथ बेहतर संबंध स्थापित कर सकते हैं और समाज में समरसता ला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थिजन को गीता के ज्ञान को समझकर अपने जीवन में अपनाने और इसे दूसरों तक पहुंचाने का संकल्प दिलवाया।
’पवित्र ग्रंथ गीता युवा पीढ़ी को सुसंस्कार देने का ग्रंथ दृ ज्ञानानंद महाराज’
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने देशवासियों का गीता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म करने का संदेश दिया। यह सौभाग्य है कि आज के ही दिन कुरुक्षेत्र की भूमि पर गीता जयंती मनाई जा रही है और भगवान श्रीकृष्ण ने भी इसी पावन धरा को उपदेश स्थली के रूप में चयनित किया। पिछले 10 सालों से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इसका श्रेय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जाता है। आज गीता जयंती के दिन कुरुक्षेत्र के केशव पार्क से जहां 21 हजार विद्यार्थी वैश्विक गीता पाठ कर रहे हैं, वहीं हरियाणा के 114 खंडों के 1 लाख 800 विद्यार्थी, 50 से ज्यादा देशों में भी वैश्विक गीता पाठ को लाखों-करोड़ों लोग देख रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि आमजन मानस तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को पहुंचाया जाए, क्योंकि पवित्र ग्रंथ गीता में हर समस्या का समाधान है और यह ग्रंथ कर्म करने का संदेश देता है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश धारण करने पर युवा पीढ़ी के चरित्र, आत्मविश्वास और करियर को आगे बढ़ाने का मार्ग मिलता है।
पवित्र ग्रंथ गीता में ज्ञान, आधुनिक विज्ञान, विरासत और विकास का मार्ग निहित है- बाबा रामदेव’
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि गीता स्थली कुरुक्षेत्र से पूरे विश्व को ज्ञान और संस्कार मिल रहा है। इस पवित्र ग्रंथ गीता में विरासत, विकास, ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का मार्ग मिलता है। इसलिए प्रत्येक मानव को बड़ी सोच रखकर कड़ी मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए। इस पवित्र ग्रंथ गीता से वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग भी मिलेगा। इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा पीढ़ी का अहम योगदान रहेगा। इसलिए युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे बड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ वैश्विक गीता पाठ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बधाई के पात्र है जो अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे आयोजनों को लगातार प्रमोट कर रहे हैं। इसी पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण कर्म करने का संदेश दिया। आज युवा पीढ़ी को गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए और अपने अंदर के ज्ञान को जागृत करना चाहिए। इस मौके पर बाबा भूपेंद्र सिंह, स्वामी मास्टर महाराज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, राष्ट्रीय डिजाईन संस्थान की निदेशिका डॉ. रमणीक कौर, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, चेयरमैन जयदीप आर्य, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सीएम के ओएसडी भारत भूषण भारती, स्वामी संपूर्णानंद महाराज, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति करतार सिंह धीमान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
ब्रह्म सरोवर के पवित्र घाट बने कला और संस्कृति के अद्भुत संगम स्थल
शिल्प और सरस मेले में जमकर हो रही है खरीददारी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकार दिखा रहे अपना हुनर
शिल्पकारों की कला के बेजोड़ नमूने बढ़ा रहे हैं महोत्सव की शोभा
5 दिसंबर तक चलेगा शिल्प और सरस मेला
चंडीगढ़, 01 दिसम्बर, अभीतक: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व पर पवित्र ब्रह्म सरोवर के घाट कला और संस्कृति के अद्भुत संगम स्थल बन गए हैं। इस दृश्य का आनंद लेने और अपने मोबाइल में कैद करने के लिए देश और प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु और पर्यटक बड़े उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। इन पर्यटकों का उत्साह उस समय झलकता है जब विभिन्न प्रदेशों के वाद्य यंत्रों और लोक नृत्यों के साथ पर्यटक झूम उठते हैं। अहम पहलू यह है कि हरियाणा पैवेलियन में हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहर संजोए बेजोड़ नमूने, हरियाणा की आन-बान-शान देहाती पगड़ी, हरियाणा के पारम्परिक व्यंजन, देशी ठाठ-बाट, रहन-सहन, खेत- खलिहान, मध्य प्रदेश के पवेलियन में झलकती सांस्कृतिक धरोहर इस महोत्सव के आनंद को ओर बढ़ाने का काम कर रही है। महोत्सव के 17वें दिन सरस और शिल्प मेले का आनंद लेने और खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक ब्रह्म सरोवर के घाटों पर नजर आए। यह महोत्सव चरम सीमा पर पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में भी लाखों लोगों के पहुंचने की सम्भावना है। इस महोत्सव में लगातार बढ़ रही भीड़ से यह आकलन किया जा सकता है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव प्रदेश ही नहीं देश-विदेश के पर्यटकों का एक विशेष उत्सव बन चुका है और इस उत्सव में अपनी भागीदारी और मौजूदगी को दर्ज करवाने के लिए देश-विदेश से लोग ब्रह्म सरोवर के तट पर पहुंच रहे हैं। विभिन्न प्रदेशों की लोक और शिल्प कलाओं को देखकर ऐसा मालूम होता है कि इन कलाओं का यह संगम पर्यटकों को अपनी ओर चुम्बक की तरह खींच रहा है। शिल्प और सरस मेले का आनंद लेने के उपरांत विभिन्न प्रदेशों के व्यंजन जिनमें राजस्थान के चूरमे, कश्मीर का काहवा व चाय, गोहाना की जलेबी, छोले-भटूरे, पाव-भाजी आदि, पर्यटकों के जीभ के स्वाद को भी बढ़ा रहे हैं। इस महोत्सव में पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्यटक लोक कलाओं और खानपान का भरपूर आनंद ले पाएं इसकी व्यवस्था पर प्रशासन नजर रखे हुए है। प्रशासन के आलाधिकारी समय-समय पर ब्रह्मसरोवर के कार्यक्रमों स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य प्रबंधों का भी जायजा ले रहे हैं और जहां भी कमी नजर आती है, उसे तुरंत दुरुस्त करवाने का काम किया जा रहा है। केडीबी और प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए हर प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और महोत्सव की तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पर्यटक इस महोत्सव के शिल्प और सरस मेले का आनंद 5 दिसंबर तक उठा सकते हैं।
गीता के उपदेशों की गाथा को विश्व पटल पर जीवंत रखने का काम कर रही है राज्य स्तरीय प्रदर्शनी
जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है जनसम्पर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी
पर्यटकों की पहली पसंद बनी प्रदर्शनी, रोजाना हजारों की तादाद में पहुंच रहे हैं पर्यटक
महाभारत काल के दृश्यों सहित गीता के उपदेशों को दिखाया जा रहा है डिजिटल माध्यम से
चंडीगढ़, 01 दिसम्बर, अभीतक: ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के सरस और शिल्प मेले में ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई है। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में गीता के उपदेशों को विश्व पटल पर जीवंत रखने का काम किया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभाग से सम्बन्धित स्टॉल लगाए गए हैं। ब्रह्म सरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में अपने-अपने विभिन्न विभाग से सम्बन्धित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जिसमें हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पर्यटन विभाग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, वीटा, बागवानी विभाग, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, पुरातत्व संग्रहालय विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, हैफेड विभाग, हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ लिमिटेड द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। पुरुषोत्तमपुरा बाग में लगी इस प्रदर्शनी में रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और इस प्रदर्शनी में डिजिटल माध्यम से गीता के उपदेशों व महाभारत के दृश्यों सहित 48 कोस के तीर्थों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इतना ही नहीं इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में विभिन्न भाषाओं में अनुवादित श्रीमद भगवद गीता के स्वरूप को प्रदर्शित किया गया है। इस राज्य प्रदर्शनी की सज्जा-सजावट इस प्रकार से की गई है कि इस प्रदर्शनी को देखने वाला प्रत्येेक पर्यटक इन लम्हों को अपने कैमरों में कैद करता हुआ नजर आ रहा है। यह प्रदर्शनी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। इसके अलावा यह राज्य स्तरीय प्रदर्शनी गीता के उपदेशों को प्रदर्शित करने की साक्षी भी बनी है।
एचआईवी एड्स को हराने के लिए जन-जन में जागरूकता फैलाना जरूरी – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
नागरिकों के साथ-साथ विशेषकर गर्भवती महिलाएं जरूर करवाएं एचआईवी की जांच
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया राज्य स्तरीय कार्यक्रम
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी का किया अवलोकन
कैथल, 01 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक सशक्त और संवेदनशील स्वास्थ्य ढांचा विकसित किया गया है, जिसकी गुणवत्ता से एचआईवी संक्रमित का हर संभव इलाज किया जा रहा है। हम सबको मिलकर भारत को एड्स मुक्त बनाया है, इसमें आमजन की सहभागिता बहुत जरूरी है। एचआईवी एड्स एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी को हराने के लिए जन-जन को जागरूक करना आवश्यक है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव सोमवार को आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के हाल में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले मंत्री आरती सिंह राव ने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्वास्थ्य मंत्री एवं अन्य अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में 104 आईसीटीसी केंद्र, जिनमें फरीदाबाद की मोबाइल आईसीटीसी भी शामिल हैं। हरियाणा में 24 एआरटी केंद्र हैं, जिनमें 13 नए केंद्र मेडिकल कॉलेजों में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 5 एफआईएआरटी केंद्र और 4 लिंक एआरटी केंद्र भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सभी क्षेत्रों में सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे टेस्ट एचआईवी पीड़ितों के लिए निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दिसंबर 2021 से हरियाणा सरकार द्वारा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को 2250 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिसके तहत 54 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं तथा इस वर्ष 27 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों को सरकारी ब्लड बैंक द्वारा निरूशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा नामित एआरटी केंद्र में उपचार के लिए एड्स के मरीजों को द्वितीय श्रेणी में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाती है। हरियाणा राज्य में एचआईवीध्एड्स संक्रमित व्यक्ति निरूशुल्क कानूनी सहायता का हकदार है। हरियाणा के प्रत्येक जिले में सरकार द्वारा नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आमजन की जागरूकता और समुदाय की भागीदारी ही हमारी सफलता की कुंजी है। हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा नियमित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हरियाणा में एचआईवी एड्स के अंतर्गत एक्ट 2017 लागू किया गया है। हरियाणा राज्य के छह डिविजनल कमिश्नर को लोकपाल नियुक्त किया गया है, जिसमें एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के अधिकारों से जुड़े किसी भी उल्लंघन पर शिकायत दर्ज करने और समाधान पाने की निशुल्क व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1097 गुप्त रूप से जानकारी, मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान करने के लिए सदैव उपलब्ध है। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि विश्व एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों का जागरूक करना है। जागरूकता के माध्यम से ही हम इस बीमारी को हरा सकते हैं। सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर प्रदेश और देश को नशे से मुक्त करना है। हमें अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखना है, उनकी हर एक्टिविटी पर निगरानी रखनी है। बच्चों को अपना दोस्त बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि नशे ने पंजाब को काफी प्रभावित किया है और जिला का गुहला क्षेत्र पंजाब से लगता है। ऐसे में जागरूकता ही एक ऐसा हथियार है, जिसके माध्यम से हम इन समस्याओं पर काबू पा सकते हैं। विदेशों में लोगों द्वारा साइकिल पर हेलमेट लगाते हैं, लेकिन यहां पर मोटरसाइकिल पर हेलमेट लगाना पसंद नहीं करते, जोकि सही नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हम मिलकर 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा एड्स सोसायटी के माध्यम से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों व अन्य संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एचआईवी भेदभाव सामाजिक अपराध है, जिसके तहत कानूनी तौर कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। एचआईवी पीड़ित व्यक्ति के साथ अच्छे से व्यवहार किया जाए। सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व अन्य अतिथिगण का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करके जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने मौके पर एड्स से बचाव और समाधान के लिए आवश्यक जानकारी भी दी। कार्यक्रम में एड्स विषय पर आशा वर्कर तथा यूथ एजुकेशन सोसायटी द्वारा नाटक की प्रस्तुति, दर्शन अकादमी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गई।

मुख्यमंत्री 3 दिसंबर को राज्य के इंटीग्रेटेड होम डैशबोर्ड का उद्घाटन करेंगे: डॉ. सुमिता मिश्रा
चंडीगढ़, 01 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 3 दिसंबर को राज्य के होम डिपार्टमेंट डैशबोर्ड का उद्घाटन करेंगे, जो डिजिटल गवर्नेंस और रियल-टाइम एडमिनिस्ट्रेटिव मॉनिटरिंग की दिशा में सरकार के कदम में एक अहम मील का पत्थर होगा। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि होम डैशबोर्ड एक एडवांस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टेक्नोलॉजी से बनाया गया है ताकि होम डिपार्टमेंट के तहत सभी डिपार्टमेंट के बड़े प्रोजेक्ट, स्कीम और प्रोग्रेस को रियल टाइम में दिखाया और मॉनिटर किया जा सके। सिंगल-विंडो सिस्टम क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (ब्ब्ज्छै), डायल-112, ई-प्रिजन, ई-चालान, और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की सर्विसेज जैसी खास पहलों की आसान मॉनिटरिंग और लाइव ट्रैकिंग को मुमकिन बनाएगा। यह पूरे राज्य में कानून और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी कोऑर्डिनेशन और डेटा इंटीग्रेशन को भी आसान बनाएगा। डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि यह प्लेटफॉर्म लॉ एंड ऑर्डर रिव्यू, क्राइम प्रिवेंशन स्ट्रेटेजी, फायर और इमरजेंसी रिस्पॉन्स, एम्बुलेंस सर्विस, जेल मैनेजमेंट, फोरेंसिक इन्वेस्टिगेशन और सिविल सिक्योरिटी सिस्टम की असरदार निगरानी में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि डेटा इकट्ठा करने के अलावा, होम डैशबोर्ड एक पावरफुल डिसीजन-सपोर्ट टूल के तौर पर काम करेगा, जो सही, रियल-टाइम जानकारी देगा जिससे जल्दी फैसले लेने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह सिस्टम इंटर-डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन को मजबूत करेगा, रिस्पॉन्सिवनेस में सुधार करेगा और सबूतों के आधार पर फैसले लेने में मदद करेगा। यह पहल होम डिपार्टमेंट की ओवरऑल एफिशिएंसी को काफी बढ़ाएगी और तेज, ट्रांसपेरेंट और नागरिक-केंद्रित गवर्नेंस के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करेगी। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि हरियाणा सरकार जिम्मेदारी, अकाउंटेबिलिटी, ट्रांसपेरेंसी और गुड गवर्नेंस के आदर्शों को पाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। डिजिटल टेक्नोलॉजी का एक्टिव रूप से फायदा उठाकर, राज्य पब्लिक सिक्योरिटी को मजबूत करना, सर्विस डिलीवरी में सुधार करना और पार्टिसिपेटरी और रिस्पॉन्सिव एडमिनिस्ट्रेशन को बढ़ावा देना जारी रखे हुए है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दिल्ली में किया सरस आजीविका फूड फेस्टिवल का शुभारंभ’
लखपति दीदियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे अनंत शक्तियों की भंडार है – शिवराज सिंह’
बहनों ने अपनी कर्मठता से प्रगति, विकास और समृद्धि की एक नई गाथा लिखी है- शिवराज सिंह’
आत्मविश्वास से भरी हुई दीदियां अपने परिश्रम और हुनर के बल पर समृद्धि का आसमान छूने निकली हैं- शिवराज सिंह’
कोई दीदी गरीब क्यों रहे, हाथ क्यों फैलाए, आंसू क्यों बहाए, बल्कि अपने हुनर और परिश्रम के बल पर आगे बढ़े- शिवराज सिंह’
’नई दिल्ली, 01 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने आज नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मार्ग, निजामुद्दीन पर आयोजित सरस आजीविका फूड फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित थी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा- सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुतेष्, मेरे लिए नारायणी हर नारी है, ष्नारी तू नारायणीष्। शिवराज सिंह ने कहा है कि लखपति बहनों ने तो यह सिद्ध कर दिया है कि वो अनंत शक्तियों की भंडार हैं, सचमुच में बहनों ने अपनी कर्मठता से प्रगति, विकास और समृद्धि की एक नई गाथा लिखी है। आज लखपति दीदियां 25 राज्यों से आई हैं और उनमें से कई दीदियां ऐसी हैं, जो अपने गुणों, मेहनत और परिश्रम की वजह से आज पूरे देश को रास्ता दिखा रही हैं। लखपति दीदियों का, देश की राजधानी दिल्ली में हृदय से स्वागत, अभिनंदन करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का बहनों के विकास का संकल्प है और उनके संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय इस दिशा में लगातार काम कर रहा है कि कोई दीदी गरीब क्यों रहे, हाथ क्यों फैलाए, आंसू क्यों बहाए, बल्कि अपने हुनर और परिश्रम के बल पर आगे बढ़े। शिवराज सिंह ने कहा कि अद्भुत है अपना देश, अलग भाषा, अलग वेश, फिर भी अपना एक देश और देश के अलग-अलग प्रांतों से आई दीदियां, इनकी आँखों में विश्वास की चमक है आत्मविश्वास से भरी हुई अपने परिश्रम और हुनर के बल पर यह समृद्धि का आसमान छूने निकली हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सरस फूड फेस्टिवल में हर प्रांत के व्यंजन मिलेंगे। स्वाद, स्वावलंबन और स्वदेशी सब एक ही जगह है। भारत की संस्कृति का रंग हमारे भोजन में मिलता है, इतने प्रकार का भोजन कहां है, ऐसे स्वाद कहां हैं। भारत के व्यंजनों में केवल स्वाद नहीं है, इनमें सचमुच में माँ की सीख है, दादी की रीत है और मिट्टी की स्मृतियां भी हैं और इसलिए सरस फूड फेस्टिवल में आने का निमंत्रण मैं सबको देता हूं।जो बात इस जगह है कहीं पर नहीं हैं क्योंकि यहां दीदियों के बनाए हुए व्यंजन हैं।
महिला सशक्तिकरण और आजीविका का मंच’
सरस आजीविका फूड फेस्टिवल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, विशेष रूप से सैकड़ों लखपति दीदियों को बाजार और पहचान देने वाला मजबूत मंच बना है। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें स्वरोजगार के अवसर देना और अन्य ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करना है।
देश के 25 राज्यों के व्यंजन, 9 दिसंबर तक फेस्टिवल खुला
फूड फेस्टिवल में 25 राज्यों से आई महिलाएं 62 स्टॉलों के माध्यम से 500 से अधिक पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन परोस रही हैं। यह फेस्टिवल 9 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11.30 बजे से रात 9.30 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
भारतीय संस्कृति और खान-पान की झलक’
हिमाचली सीडडू, उत्तराखंड की तंदूर चाय, जम्मू-कश्मीर का कलारी कुल्चा, हैदराबादी दम बिरयानी, नॉर्थ ईस्टर्न मोमो, बंगाली फ्राइड मछली, राजस्थान की कैर सागरी, गट्टे की सब्जी, बाजरे की रोटी, बंगाल की हिलसा फिश करी, तेलंगाना का चिकन, केरल की मालाबार बिरयानी, बिहार का लिट्टी-चोखा और पंजाब का सरसों का साग-मक्के की रोटी जैसे अनेक व्यंजन आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं। फेस्टिवल में हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, गुजरात सहित कई राज्यों की भागीदारी से देश की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता की झलक मिल रही है।
ग्रामीण उत्पादों व सामाजिक ताने-बाने से रूबरू होने का अवसर’
फूड स्टॉलों के साथ-साथ प्राकृतिक व ग्रामीण उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आगंतुक गांवों की आर्थिक व सामाजिक धारा से परिचित हो रहे हैं। फेस्टिवल ग्रामीण भारत की समृद्ध परंपराओं, आत्मनिर्भरता और महिला नेतृत्व वाली आजीविका मॉडल को सामने लाने वाला प्रभावी माध्यम बन गया है।
दिल्ली -संसद में हंगामे पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का बयान’
कांग्रेस पार्टी सदन में हंगामा कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है
कांग्रेस पार्टी के इन्हीं कारनामों के कारण कांग्रेस की आज यह है दुर्गति हुई है
बेबुनियादी मुद्दों को उठाकर विपक्ष सदन का समय व्यर्थ कर रहा है
आज दुर्भाग्यपूर्ण रहा जिस तरीके से विपक्ष ने सदन को चलने नहीं दिया
कांग्रेस के इन्हीं कारनामों के कारण जनता ने इन्हें बिहार में सबक सिखाया और अब बंगाल में भी सिखाएंगे
जो जवाब विपक्ष चाहता है उन्हें यह जवाब बिहार की जनता ने दिया है
राजनीति में अपने नकारापन के कारण विपक्ष ऐसे मनगढ़ंत मुद्दे उठा रहा है – बराला