Haryana Abhitak News 09/12/25

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सभी स्वदेशी की तरफ बढ़े: पंडित मोहन लाल बड़ौली’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने किया मॉक यूथ पार्लियामेंट का शुभारंभ
स्वदेशी की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अतिथिगण को माता भीमेश्वरी देवी की प्रतिमा,अमरूद और गुरुकुल का च्यवनप्राश से किया सम्मानित
मॉक यूथ पार्लियामेंट में 13 जिलों से पहुंचे युवाओं ने निभाई पक्ष- विपक्ष की भूमिका’

झज्जर, 9 दिसंबर, अभीतक:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सभी को स्वदेशी की तरफ बढ़ना होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने पूरे देश में हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी की मुहिम चलाई हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने मंगलवार को झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड़ के सभागार में मॉक यूथ पार्लियामेंट का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। श्री बड़ौली ने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि युवा शक्ति को डिजिटलाइजेशन और तकनीकी युग में स्वदेशी तकनीक को अपनाते हुए आगे बढ़ना है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर क्षेत्र में स्वदेशी जरूरी है। आज के कार्यक्रम में अतिथि गण को झज्जर की पहचान माता भीमेश्वरी देवी की प्रतिमा, अमरूद और गुरुकुल का च्यवनप्राश भेंट करते हुए सम्मानित करने पर उन्होंने कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ की स्वदेशी सोच को धरातल पर साकार बताते हुए प्रशंसा की और भविष्य में यह रीति अपनाने का भी आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्री बडौली ने कहा कि मॉक यूथ पार्लियामेंट का विषय आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी बनाम विदेशी अच्छा विषय है। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का आधार है। मॉक यूथ पार्लियामेंट में युवाओं ने पक्ष-विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सकारात्मक सोच के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2014 में दुनिया की 11 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था आज दुनिया की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना है। अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना है। गुलामी के दौर में अंग्रेजों ने भारत की अर्थव्यवस्था और संस्कृति को बहुत चोट पंहुचाई। अपनी संस्कृति के दम पर अब भारत आगे बढ़ रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आज का भारत बदला हुआ भारत है। देश का युवा भाजपा के साथ आगे बढ़ने को आतुर है। जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने झज्जर में मॉक युवा पार्लियामेंट आयोजित करने पर आभार जताते हुए सभी अतिथिगण का स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक आदित्य धनखड़ किया। यूथ मॉक पार्लियामेंट में अध्यक्ष, पक्ष-विपक्ष की भूमिका भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने निभाई और पूरा नजारा देश की संसद की तरह नजर आया। पक्ष विपक्ष की तरफ आंकड़ो के साथ अपनी बात रखी और सत्ता पक्ष की तरफ से तथ्यों और जवाबदेही के साथ जवाब दिया गया। कार्यक्रम संयोजक आदित्य ने झज्जर को मॉक यूथ पार्लियामेंट की मेजबानी देने और सभी की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, दिनेश कौशिक, राजकुमार कटारिया, आर्य प्रमोद, नरेंद्र भारती, जितेंद्र उर्फ जिते, योगेश जठेड़ी सहित प्रदेश के 13 जिलों से भाजपा युवा मोर्चा से युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस को आईना दिखाया: बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने डाक्टरों से की अपील, जनहित में डाक्टर काम पर वापस लौटें
कांग्रेस पर 500 करोड़ रुपये में सीएम की कुर्सी देने वाले ब्यान पर चुटकी लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा जनता कांग्रेस की हकीकत जानती है, लेकिन नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस को आईना ही दिखा दिया। एक अन्य सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस को हर चीज में चुनाव दिखाई देता है, इसलिए कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा हो रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल इतना ही कहा था कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम गीत को छोटा किया था, लेकिन कांग्रेस के लोगों को यह सच्चाई हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरूक है और कांग्रेस की असलियत को जान चुकी है। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जो काम और विचार को लेकर जनता के बीच रहता है। श्री बड़ौली ने हड़ताल पर बैठे डाक्टरों से भी अपील की। उन्होंने डाक्टरों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी डाक्टर जनहित को ध्यान में रखकर काम पर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार डाक्टरों की मांगों पर सहानूभूति पूर्वक विचार कर रही है।

एल. ए. स्कूल में एक दिवसीय स्पोर्ट्स इवेंट्स एचऑडी सपना अहलावत के नेतृत्व में हुई आयोजित
झज्जर, 9 दिसंबर, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में आज कक्षा नर्सरी से सेकिंड क्लास, प्राइमरी विंग के बच्चों के लिए एक दिवसीय स्पोर्ट्स इवेंट्स एचऑडी सपना अहलावत के नेतृत्व में आयोजित करवाई गईं। इन स्पोर्ट्स इवेंट्स में क्लास नर्सरी से सेकिंड क्लास के बच्चों भाग लिया। सबसे पहले स्कूल मैनेजमेंट सदस्य जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया व नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने मिलकर माँ सरस्वती के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम की रूपरेखा प्राइमरी विंग एचओडी सपना अहलावत ने तैयार की। इस कार्यक्रम में 100 मी.रेस,फुटबाल इन बेकट स्टल रेस, रिले रेस, आयोजित की गईं। सबसे पहले क्लास नर्सरी 100 मीटर रेस में दर्पित, तेजस, दक्षित, विवेन, हनिष्का, रिद्धि, मानवी, यशिका ने प्रथम स्थान पर रहे। एल. केजी.से 100 मीटर रेस में मुदित, यश्विन, यशश्व, सागर, जैविक डागर, सागर, हिन्ना, मानसी, भूमिका, क्लास यूकेजी से 100 मीटर में पर्व, चिराग, प्रियान, हार्दिक, देविशा, ग्रविता डागर, शिक्षा, हितिका, हनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा फर्स्ट 100 मीटर रेस में आरव, लविस, मोक्ष, धानवी, हर्षिता, पूर्वी ने प्रथम स्थान लेकर कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। क्लास सेकिंड में कोन हार्डल रिंग रेस में युवी, नमिष, संस्कार, विवान, रमन, नायरा, चित्रांशी, विधि, तन्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि 1 दिसंबर से शुरू हुई ये खेल प्रतियोगिताएं आज खुशियों से सम्पन्न हुई। उन्होंने प्राइमरी विंग के सभी बच्चों के खेल व अनुशासन के साथ उनके टीचर की तारीफ की। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर व एचओडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, सपना अहलावत ने अपने हाथों से विजेता बच्चों को मैडल प्रदान किए। स्कोरर की भूमिका ज्योति ने निभाई। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने किया।

झज्जर में ओम प्रकाश चैटाला की पुण्यतिथि को लेकर इनेलो की अहम बैठक 11 दिसंबर गुरुवार को होगी
झज्जर, 9 दिसंबर, अभीतक:- झज्जर में चैधरी ओम प्रकाश चैटाला की पुण्यतिथि को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) द्वारा जिला स्तर पर एक अहम बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक झज्जर स्थित इनेलो कार्यालय में 11 दिसंबर गुरुवार को होगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल और राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान शिरकत करेंगे। जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री चैधरी ओम प्रकाश चैटाला की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस अवसर पर तेजा खेड़ा फार्म हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए झज्जर में जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई है।
अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ता से आह्वान
जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा करेंगे। जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने इनेलो कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में झज्जर कार्यालय पहुंचें और बैठक में सक्रिय भूमिका निभाएं।
चैधरी ओम प्रकाश चैटाला की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
अध्यक्ष ने कहा कि चैधरी ओम प्रकाश चैटाला की पुण्यतिथि पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, और इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना चाहिए। बैठक में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

चंडीगढ़ : हरियाणा में डॉक्टर्स की हड़ताल पर सरकार ने अपनाया सख्त रूख
सरकार ने हड़ताल पर एस्मा किया लागू
हरियाणा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम, 1974 (1974 का 40) की धारा 4 (क) की उप-धारा (1) के तहत हड़ताल पर लगाई रोक
ये आदेश 8 दिसंबर से लागू होंगे और छह मास की अवधि के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी हड़ताल नही कर सकेंगे

अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी।

महिलाओं को श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के मिलेंगे 5 लाख रुपए
15 दिसंबर तक करें आवेदन रू डीसी अभिषेक मीणा

रेवाड़ी, 9 दिसंबर, अभीतक:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। इन अवार्ड को पाने की इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग रेवाड़ी के कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह अवार्ड हरियाणा की महिलाओं को उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिए जाएंगे। उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तौर पर 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस अवार्ड के लिए नामांकित महिला का जन्म हरियाणा में होना चाहिए और महिलाओं के लिए विशेष कार्य किया हो। नामांकित महिला को संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा। डीसी ने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत 5 लाख रुपए की राशि, इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवार्ड के तहत 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के तहत एक लाख रुपए की राशि से विजेता महिला को सम्मानित किया जाएगा। बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के तहत एक लाख रुपए की राशि, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रुपए की राशि, एएनएम, नर्स, महिला एमपीडब्लयू के तहत 21 हजार रुपए की राशि और महिला खिलाड़ी के तहत 21 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सरकारी कर्मचारी के तहत 21 हजार रुपए की राशि, सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड के तहत 21 हजार रुपए की राशि और महिला उद्यमी के तहत 21 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट करें।

रेवाड़ी जिला के गांव बेरली कलां को मिली रीऑर्गेनाइजेशन की मंजूरी
प्रशासनिक सुविधाओं और नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं: डीसी

रेवाड़ी, 9 दिसंबर, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक में रेवाड़ी सहित छह जिलों महेंद्रगढ़, यमुनानगर, फरीदाबाद, सिरसा और झज्जर के 17 गांवों को एक तहसीलध् सब-तहसील से दूसरी तहसील ध्सब-तहसील में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भौगोलिक दूरी और प्रशासनिक सुविधाओं को देखते हुए नागरिक सेवाओं में तेजी लाने और उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रेवाड़ी जिला के बेरली कलां गांव को पाल्हावास सब-तहसील से रेवाड़ी तहसील में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में हरियाणा के छह जिलों के 17 गांवों को रीऑर्गेनाइज किया जाएगा ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके। सरकार के इस बड़े कदम का उद्देश्य लोगों को न केवल बेहतर सुविधाएं प्रदान करना, बल्कि प्रशासनिक क्षमता में भी सुधार लाना है। इससे सुशासन के स्तर पर बेहतर तालमेल के साथ सेवाओं की डिलीवरी भी सुनिश्चित होगी।

रेवाड़ी पीएम श्री राकवमावि में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर क्वांग हो हा ने सहयोगी पत्र कार्यवाहक प्राचार्या मोनिका यादव को सौंपा।
रेवाड़ी पीएम श्री राकवमावि में छात्राओं को सीएसआर के तहत यूनिफार्म ब्लेजर देकर प्रोत्साहित करते डीईओ राजेंद्र शर्मा व मैनेजिंग डायरेक्टर क्वांग हो हा।

पीएम श्री राकवमा विद्यालय की छात्राओं को यूनिफॉर्म ब्लेजर किए वितरित
सीएसआर के तहत पोस्को इंडिया पीसी कंपनी बनी सहयोगी
कार्यवाहक डीईओ राजेंद्र शर्मा ने सहयोग के लिए की सराहना

रेवाड़ी, 9 दिसंबर, अभीतक:- पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोस्को इंडिया पीसी कंपनी द्वारा सीएसआर फंड के तहत मंगलवार को छात्राओं को यूनिफॉर्म ब्लेजर वितरित किए गए। 230 छात्राओं के लिए कंपनी की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए ब्लेजर स्कूल संस्थान को सौंपे। ब्लेजर वितरण कार्यक्रम में कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कंपनी प्रतिनिधिगण का इस पुनीत कार्य के लिए दिए गए सहयोग पर धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने शिरकत की। उन्होंने पोस्को इंडिया पीसी कंपनी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए सराहना की। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर क्वांग हो हा ने सहयोगी पत्र कार्यवाहक प्राचार्या मोनिका यादव को सौंपा। कार्यवाहक डीईओ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षण संस्थानों में सर्वांगीण विकास पर फोकस रख रही है, ऐसे में जिला के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में औद्योगिक इकाइयों द्वारा सामाजिक सहभागिता निभाकर विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं में और इजाफा करते हुए सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व सहभागिता के तहत पोस्को इंडिया पीसी कंपनी द्वारा सीएसआर फंड के तहत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 230 छात्राओं को यूनिफॉर्म ब्लेजर वितरित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस सहयोग के लिए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर क्वांग हो हा, एचआर हेड दीपक यादव, एचआर विभाग से संजय भारद्वाज, प्लांट हेड लविंग त्यागी, लीगल विभाग से प्रवीन चैरसिया, फाइनेंस से गिरीश और सेल्स से राजीव चैपड़ा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस समय में विद्यार्थी द्वारा ईमानदारी से की गई मेहनत उसे जीवन में अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचाती है, इसलिए विद्यार्थियों को इस समय का सदुपयोग करते हुए निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलकूद से जहां शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास होता है। वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से आत्मविश्वास मजबूत होता है। इस अवसर पर बीईओ राजेश वर्मा, प्रवक्ता पूनम यादव, अनिल यादव, संयोगिता, मनोज कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य व छात्राएं मौजूद रहे।

परमानेंट लोक अदालत रेवाड़ी में 12 दिसंबर 2025 को
रेवाड़ी, 9 दिसंबर, अभीतक:- पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज रेवाड़ी की परमानेंट लोक अदालत के अध्यक्ष जग भूषण गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार परमानेंट लोक अदालत रेवाड़ी में 12 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन टेलीफोन, बिजली, इंश्योरेंस, डाकघर, पानी, यातायात, बैंक लोन से संबंधित केस तथा अन्य जरूरी सेवाओं से संबंधित केस लगवा कर अपने केसों का निपटारा करवा सकते हैं। जग भूषण गुप्ता ने आमजन से ज्यादा से ज्यादा (प्री-लिटिगेशन) केस रखने की अपील की ताकि आने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा किया जा सके।

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी बावल ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्य के संबंध में ली बैठक
रेवाड़ी, 9 दिसंबर, अभीतक:- निर्वाचक पंजीयन अधिकारी 72-बावल (अ.जा.) एवं उपमंडल अधिकारी (ना0), बावल मनोज कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को 72-बावल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाता सुपरवाइजरों से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी-72 बावल (अ.जा.) एवं उपमंडल अधिकारी (ना0), बावल मनोज कुमार ने बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्यो के लिए मतदाता सुपरवाइजर और निर्वाचन से सम्बन्धित कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान आ रही समस्याओं के सम्बन्ध नम्बरदार और चैकीदार को निर्देश दिए कि गांव में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के कार्य के लिए बूथ लेवल अधिकारी के साथ उपस्थित रहे और बूथ लेवल अधिकारी को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में पूर्ण रूप से सहयोग दे।

झज्जर: मांगों को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
मैडिकल ऑफिसर डा.गुरूजीत सिंह ने अस्पताल में काम प्रभावित न होने की कही बात
कहा: फिलहाल बाहर से आए डॉक्टरों से चलाया जा रहा है काम
स्थिति नियन्त्रण में,मरीजों का पूरी तरह से रखा जा रहा है ख्याल
एसोसिएशन के सचिव डा.रितेश ने लगाया विभाग पर मरीजों को गुमराह करने का आरोप
क्हा: बाहर से प्राईवेट डॉक्टर बुलाकर चलाया जा रहा है काम, स्पेशलिस्ट नहीं देख रहे मरीज
अल्ट्रासाऊंड भी बाहर प्राईवेट तौर पर कराने को मजबूर है मरीज
चार दिनों से अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को भी सहीं ढंग से नहीं मिल पाया ईलाज
लापरवाहीं के चलते महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की गई जान,मामला संज्ञान में आने पर महिला मरीज को संभाला

स्वप्निल रविंद्र पाटिल,डीसी झज्जर।

रबी फसलों का बीमा अवश्य कराएं किसान : डीसी
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों के बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

झज्जर, 9 दिसंबर, अभीतक:- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई ) के तहत रबी 2025-26 के लिए फसलों का बीमा 1 दिसंबर से प्रारंभ हो चुका है और बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। यह जानकारी डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दी। डीसी ने जिला के किसानों का आह्वान किया कि वे इस बीमा योजना का लाभ उठाते हुए अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला में योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु बीमा कंपनी को अधिकृत किया गया है। दूसरी ओर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. जितेंद्र अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी 2025-26 में गेहूं, सरसों, जौ, चना और सूरजमुखी को बीमित फसलों की श्रेणी में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं 1205.52, सरसों 809.13, जौ 768.27,चना 592.545, सूरजमुखी 817.305 दरें निर्धारित की गई हैं। जिन किसानों को अपनी फसलों का बीमा करवाना है, वे अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्डध्जमाबंदी, बुआई प्रमाण पत्र तथा ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ सहित संबंधित बैंक या सीएससी केंद्र (जन सेवा केंद्र) के माध्यम से बीमा करवा सकते हैं। यह योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है। उन्होंने बताया कि यदि कोई ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहता, तो उसे अपने ऋणदाता बैंक में कट ऑफ डेट से 7 दिन पहले (24 दिसंबर 2025) तक लिखित घोषणा पत्र देना अनिवार्य है। इसके अलावा, फसल परिवर्तन करवाने वाले किसान 29 दिसंबर 2025 तक अपने ऋणदाता बैंक में फसल परिवर्तन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447, पीएमएफबीवाई व्हाट्सऐप- 7065514447, उप निदेशक कृषि कार्यालय, सांख्यिकी शाखा, उपमंडल कृषि अधिकारी एवं खंड कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल,डीसी झज्जर।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी पुरष्कृत
महिलाओं को श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के मिलेंगे 5 लाख रुपए
जिला की इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर तक कर सकेंगी आवेदन

झज्जर, 9 दिसंबर, अभीतक:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। इन अवार्ड को पाने की इच्छुक महिलाएं 15 दिसंबर तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह अवार्ड हरियाणा की महिलाओं को उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिए जाएंगे। उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तौर पर 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस अवार्ड के लिए नामांकित महिला का जन्म हरियाणा में होना चाहिए और महिलाओं के लिए विशेष कार्य किया हो। नामांकित महिला को संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करना होगा। डीसी ने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत 5 लाख रुपए की राशि, इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवार्ड के तहत 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के तहत एक लाख रुपए की राशि से विजेता महिला को सम्मानित किया जाएगा। बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के तहत एक लाख रुपए की राशि, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड के तहत 51 हजार रुपए की राशि, एएनएम, नर्स, महिला एमपीडब्लयू के तहत 21 हजार रुपए की राशि और महिला खिलाड़ी के तहत 21 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह सरकारी कर्मचारी के तहत 21 हजार रुपए की राशि, सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड के तहत 21 हजार रुपए की राशि और महिला उद्यमी के तहत 21 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट की जा सकती हैं।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल,डीसी झज्जर।

गैर-अधिकृत कॉलोनियों में प्लाट ना खरीदें आमजन: डीसी
बहादुरगढ़, माछरोली और परनाला गांवों में खसरा नंबर अधिसूचित

झज्जर, 9 दिसंबर, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के बहादुरगढ़, माछरोली और परनाला क्षेत्रों में कुछ व्यक्तियों द्वारा संबंधित विभाग से बिना लाइसेंसध्सीएलयूध्एनओसी प्राप्त किए अवैध रूप से कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इन क्षेत्रों के कुछ किलाध्खसरा नंबरों में अवैध निर्माण की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नवीनतम राजस्व अभिलेख (जमाबंदी, इंतकाल आदि) उपलब्ध कराएं और साथ ही इन खसरा नंबरों में किसी भी प्रकार की बिक्री, एग्रीमेंट टू सेल, फुल पेमेंट एग्रीमेंट या पावर ऑफ अटॉर्नी का पंजीकरण या क्रियान्वयन न करें। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ में खसरा नंबर 240, 241, 242, 259 और 260, माछरोली में खसरा नंबर 132ध्ध्2ध्1ध्2ध्2, 9,12,13 और गांव परनाला में खसरा नंबर 57ध्ध्22, 23ध्2, 60ध्ध्2ध्1, 3ध्1 में कोई भी व्यक्ति जमीन की खरीदारी न करें। उन्होंने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि चिन्हित क्षेत्रों में किसी प्रकार के बिजली कनेक्शन जारी ना किए जाएं। डीसी ने स्पष्ट किया कि जिले में बिना अनुमति के विकसित की जा रही किसी भी कॉलोनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शहरी क्षेत्र नियोजन विभाग द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी इस तरह की कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पूर्व संबंधित विभाग से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।

झज्जर में 12 व 14 दिसम्बर को होगा फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों का भौतिक सत्यापन
झज्जर, 9 दिसंबर, अभीतक:- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता राजीव पाल ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2025-26 के तहत किसानों द्वारा अनुदान पर प्राप्त मशीनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। जिन किसानों द्वारा 1दिसम्बर से 12 दिसंबर तक मशीनों के बिल विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी द्वारा 12 दिसंबर को सुपरसीडर मशीन और 14 दिसंबर को जीरोटिल, मल्चर, एमबी प्लोग इत्यादि का सत्यापन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि संबंधित किसान अपनी मशीन लेकर झज्जर स्थित डावला रोड, एचपी गैस एजेंसी, रेलवे रोड, पर प्रातरू 11 बजे पहुंचें। उन्होंने बताया कि किसान सत्यापन के समय अपने साथ आधार कार्ड की मूल प्रति, ट्रैक्टर की आरसी की मूल प्रति अपने साथ लाएं।

सिविल सर्विस लान टेनिस चैम्पियनशिप के लिए पंचूकला में ट्रायल आज
झज्जर, 9 दिसंबर, अभीतक:- अखिल भारतीय सिविल सेवा लान टेनिस चैम्पियनशिप 2025-26 का आयोजन 16 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक गुजरात के गांधीनगर में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के ट्रायल बुधवार 10 दिसम्बर को पंचकूला में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रायल के खर्चे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के विभाग वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग कार्यालय, जिला के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया के ट्रायल के लिए विशेष खेल अवकाश तथा अन्य सुविधाएं देना सुनिश्चित करेंगे।

नशा मुक्ति झज्जर अभियान 6 जनवरी तक चलेगा सीजेएम विशाल
झज्जर, 9 दिसंबर, अभीतक:-जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्त झज्जर मिशन चलाया गया है यह अभियान 6 जनवरी तक चलाया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव श्री विशाल ने बताया कि अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों व आमजन को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों, गावो व स्कूलों में नशा मुक्ति हरियाणा मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से आज जगन्नाथ लॉ यूनिवर्सिटी कबलाना में भाषण प्रतियोगिता, डिब्बेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ,। इन प्रतियोगिताओं में लॉ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिन विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया है। जिन विद्यार्थियों ने पहला ,दूसरा ,तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनको ला विभाग की प्रमुख डॉ आरती द्वारा सम्मानित किया गया है। विद्यार्थियों ने नशा मुक्त अभियान के तहत रैली निकाली गई।

निरीक्षक सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा और खेलकूद के महत्व के बारे में किया जागरूक वही नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी
बहादुरगढ़, 9 दिसंबर, अभीतक:- सैनी मॉडल स्कूल, बहादुरगढ़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निरीक्षक सतीश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद और नशे से दूर रहने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और विद्यार्थियों को इसे पूरी निष्ठा के साथ अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का आवश्यक हिस्सा है, क्योंकि यह मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है और अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीमवर्क जैसे गुणों का विकास करता है।वही उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर बात करते हुए विद्यार्थियों को चेताया कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य और भविष्य को नष्ट कर देता है। उन्होंने सभी बच्चों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को किया काबू
बहादुरगढ़, 9 दिसंबर, अभीतक:- ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के क्षेत्र से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 10120 रुपए की नगदी और सट्टा पर्चियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव निवासी दिल्ली के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ मे मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया काबू
झज्जर, 9 दिसंबर, अभीतक:- ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम ने नशीले पदार्थों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप-निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय निवासी हसनपुर नशीला पदार्थ लिए हुए उसे बेचने की फिराक में है।इस गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी विजय को काबू किया। जिसके बाद राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 445 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर क्षेत्र में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

चंडीगढ़ – हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल का दूसरा दिन’
स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग जगह से बुलाया स्टाफ
12 अलग-अलग जगह से हॉस्पिटल से बुलाए गए स्टाफ
मेडिकल कॉलेज और रिटायर्ड डॉक्टर को भी बुलाया गया
मरीजों को दिक्कत ना हो इसलिए लिया गया फैसला

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट्स बुक का किया विमोचन
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) डॉ केके खंडेलवाल और वरिष्ठ आईएएस ए के सिंह ने लिखी है पुस्तक
भ्ंतलंदं प्ंे व्ििपबमते ।ेेवबपंजपवद के तत्वावधान में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
पुस्तक केवल शब्दों का संगम नहीं बल्कि लेखक की सोच, उसकी साधना और उसकी संवेदनाओं का संगम होती है, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक है – मुख्यमंत्री’
यह पुस्तक हर नए, युवा और अनुभवी अधिकारी को दिशा देने वाली और निर्णायक क्षमता बढ़ाने वाली सिद्ध होगी – नायब सिंह सैनी’

यूके दूतावास की डिप्टी हाई कमिश्नर (डीएचसी चंडीगढ़) सुश्री अल्बा स्मेरिग्लियो ने आज मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई, जिसमें ऑटोमोबाइल, एविएशन, कृषि, रिसर्च और रक्षा विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और अवसरों को बढ़ावा देना शामिल है। मीटिंग में हरियाणा में यूके यूनिवर्सिटी कैंपस स्थापित करने, ट्रेनिंग प्रोग्राम को बेहतर बनाने और इमिग्रेशन प्रक्रियाओं से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और हरियाणा से यूके तक कुशल मानव संसाधनों की आसान आवाजाही के अवसरों का पता लगाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि कानूनी यात्रा मार्गों को बढ़ावा दिया जा सके और उन्हें सुनिश्चित किया जा सके। यह चर्चा विकास और नए अवसरों के लिए हरियाणा-यूके साझेदारी को गहरा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर राज्यसभा में बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ष्वंदे मातरम् की दोनों सदनों में इस चर्चा से, वंदे मातरम् के महिमा मंडन से, वंदे मातरम् के गौरव गान से हमारे बच्चे, किशोर, युवा और आने वाली कई पीढ़ियां वंदे मातरम् के महत्व को भी समझेगी और उसको राष्ट्र के पुनर्निर्माण का एक प्रकार से आधार भी बनाएगी…
वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर राज्यसभा में बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ष्वंदे मातरम् ने एक ऐसे राष्ट्र को जागरूक किया जो अपनी दिव्य शक्ति को भुला चुका था। राष्ट्र की आत्मा को जागरूक करने का काम वंदे मातरम् ने किया इसलिए महर्षि अरविंद ने कहा वंदे मातरम् भारत के पुनर्जन्म का मंत्र है..’
राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जब अंग्रेजों ने वंदे मातरम् पर कई प्रतिबंध लगाए तब बंकिम बाबू ने एक पत्र में लिखा था कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है मेरे सभी साहित्य को गंगा जी में बहा दिया जाए, यह मंत्र वंदे मातरम् अनंतकाल तक जीवित रहेगा, यह एक महान गान होगा और लोगों के हृदय को जीत लेगा और भारत के पुनर्निर्माण का यह मंत्र बनेगा…’

चण्डीगढ़- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिली ब्रिटिश दूतावास की क्मचनजल भ्पही ब्वउउपेेपवद अलबा स्मेरिग्लियो’
ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों के हरियाणा में कैंपस खोलने पर हुई चर्चा
ब्रिटेन में स्किल्ड लेबर और हरियाणा के युवाओं के भविष्य की संभावनाओं पर हुई चर्चा
ऑटोमोबाइल सेक्टर, एविएशन, कृषि और रक्षा उपकरण के सेक्टर में निवेश पर भी हुई चर्चा
हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के तत्वावधान में हुई बैठक।

चंडीगढ़ – हरियाणा बिल्डिंग कोड 2017 में बदलाव’
सरकार ने पूरे सिस्टम को दो श्रेणियां में बांटा
कम और उच्च जोखिम की श्रेणियां में बांटा
दुकानों का व्ब् आर्किटेक्ट जारी कर सकेगा
बड़े प्रोजेक्ट का प्रमाणन तकनीकी विशेषज्ञ देंगे

MSME TDC, PPDC, Agra (EFC New Delhi) ने सोनीपत में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए ऑनबोर्डिंग व डिजिटल लिस्टिंग कार्यशाला आयोजित की’
सोनीपत, 9 दिसंबर, अभीतक:- MSME TDC,  PPDC, Agra (EFC New Delhi) द्वारा 9 दिसंबर 2025 को भाजपा कार्यालय, सेक्टर-8, सोनीपत में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लाभार्थियों की ऑनबोर्डिंग और उनके उत्पादों की डिजिटल लिस्टिंग हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बढ़ई, लोहार, मिस्त्री, प्लंबर, मोची, दर्जी, सुनार, कुम्हार सहित विभिन्न परंपरागत कारीगरों के 150ः200 से अधिक लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान कारीगरों को प्रशिक्षण और डिजिटल लिस्टिंग की सुविधा Digital Dronacharya की समर्पित टीम द्वारा प्रदान की गई। टीम के छात्रों और स्वयंसेवकों ने सभी लाभार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री कथिर राजेन्द्रन ¼MSME TDC, PPDC, Agra – EFC New Delhi ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ोली जी उपस्थित रहे और उन्होंने सभी कारीगरों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने पारंपरिक कौशल को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें श्री राजीव जैन (मेयर, सोनीपत), श्री अशोक भारद्वाज (जिला अध्यक्ष, सोनीपत), श्री तरुण देविदास (जिला महामंत्री), श्री बिजेंद्र मलिक, श्री राजकुमार कटारिया, श्री राजेश शर्मा, श्रीमती गौरी कपूर (संस्थापक, Digital Dronacharya), डॉ. आकाश शर्मा (डायरेक्टर, Digital Dronacharya), श्री मोहित कौशिक (सीनियर ट्रेनर, Digital Dronacharya) और श्री अंकित भारद्वाज (कोर टीम, Digital Dronacharya) शामिल थे।
कार्यशाला के दौरान लाभार्थियों को यह भी सिखाया गया कि वे
डिजिटल पेमेंट और UPI भुगतान प्रणाली कैसे सेट करें
सोशल मीडिया अकाउंट कैसे बनाएं’
अपने उत्पादों की प्रोफेशनल फोटो कैसे खींचें’
फोटो को ऑनलाइन लिस्टिंग के लिए कैसे एडिट करें’
और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपने काम का विस्तार कैसे करें’
MSME TDC, PPDC, Agra (EFC New Delhi) की इस पहल को लाभार्थियों ने बेहद सराहा। कार्यशाला ने यह स्पष्ट किया कि डिजिटल सशक्तिकरण, पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहाँ यह विश्वास व्यक्त किया गया कि इस प्रकार की पहल भविष्य में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा लाभार्थियों को और अधिक सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान देंगी।

झज्जर – कांग्रेस पर लगे 500 करोड़ में सीएम की कुर्सी देने वाले ब्यान पर बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली’
कहा जनता को पता थी कांग्रेस की हकीकत,नवजोत कौर सिद्धू ने दिखाया आईना
गिरावड़ में युवा मॉक पार्लियामेंट में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आए थे मोहन लाल बड़ौली
वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड़ मॉक पार्लियामेंट में 14 जिलों के युवा ने निभाई थी पक्ष और विपक्ष की भूमिका
दीपेन्द्र हुड्डा के भाजपा पर वंदे मातरम के बहाने वंदे वोटरम करने वाले बयान पर भी बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष’
कहा कांग्रेस की इसीलिए हो रही है दुर्गती,कांग्रेस को हर चीज में दिखाई देता है चुनाव
पीएम मोदी ने केवल इतना बताया कि कैसे मिस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम को किया गया छोटा
बडौली बोले,भाजपा एक ऐसा राजनीतिक संगठन जोकि काम और विचार लेकर जाता है जनता के बीच
मॉक पार्लियामेंट में पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाने वाले युवाओं की प्रतिभागिता को बड़ौली ने सराहा
हड़ताली डॉक्टरों से की अपील, देश व जनहित में काम पर वापिस लौटे डॉक्टर,सरकार कर रही है मांगोें पर सहानुभूति से विचार
मॉक पार्लियामेंट के अयोजन के भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ की सफल आयोजन के लिए थपथपाई पीठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *