Haryana Abhitak News 10/12/25

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं अधिकारी – डीसी
उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की योजना की समीक्षा

झज्जर, 10 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को जिला में पीएम सूर्य घर योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जरूरी निर्देश दिए । इस दौरान बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने योजना से जुड़ी जानकारी दी। डीसी ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना न केवल उपभोक्ताओं के बिजली बिल में राहत देगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए जिले को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। पात्र लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन समय पर पूरे करवाए जाएं,सब्सिडी, इंस्टॉलेशन व निरीक्षण से संबंधित प्रक्रियाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। इस बीच बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने उपायुक्त को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जाती है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में 2 किलो वाट तक अधिकतम 60 हजार और तीन किलोवाट तक 78 हजार रुपये प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह सहायता उन परिवारों के लिए है जिनकी पिछले वित्त वर्ष में बिजली खपत 24 सो यूनिट रही हो। इसके अलावा अंत्योदय परिवारों को भी योजना में शामिल किया गया है। ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक है ,उन्हें प्रति किलोवाट 25 हजार रुपये और अधिकतम 2 किलोवाट तक सहायता प्रदान की जाती है। वहीं श्रेणी दो में ऐसे परिवारों को रखा गया है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.80 लाख से 3 लाख रुपये तक है,उन्हें 10 हजार रुपये प्रति किलोवाट (अधिकतम 2 किलोवाट तक) की सहायता का प्रावधान रखा गया है। अंत्योदय परिवारों के लिए 2 किलोवाट तक केंद्रीय और राज्य सहायता मिलाकर अधिकतम ₹1 लाख 10 हजार रुपये राशि निर्धारित की गई है। निगम के एक्सईएन ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के लिए बैंकों द्वारा प्रतिवर्ष 6 प्रतिशत (0.5 प्रतिशत प्रति माह) ऋण सुविधा द्वारा प्रदान की जाती है। डीसी ने एलडीएम को निर्देश दिए कि वे बैंक स्तर पर योजना से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करें। सभी बीडीपीओ को ग्राम पंचायतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित समय में पूर्ण करने और आमजन को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एलडीएम विजय सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर,सभी बीडीपीओ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक की अध्यक्षता करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें जनस्वास्थ्य विभाग: डीसी
डीसी ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन कमेटी की बैठक में दिए निर्देश

झज्जर, 10 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्लू एसएम) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीसी ने कहा कि शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण, स्वच्छता आदतों एवं जल अपव्यय रोकने के प्रति प्रभावी जागरूकता विकसित की जाए। उन्होंने जलघरों का निरीक्षण करते हुए पानी में टीडीएस जांच की सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपायुक्त ने जल संरक्षण, स्वच्छता प्रबंधन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल-जीवन-मिशन से संबंधित कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम में पेयजल आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जल गुणवत्ता परीक्षण की रिपोर्ट समय पर उपलब्ध करवाई जाए। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए । उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं आंगनवाडियों में स्वच्छता सुविधाओं की स्थिति का विशेष रूप से निरीक्षण किया जाए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्य प्रगति के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट, एसई अमित श्योकंद, कार्यकारी अभियंता अश्विनी सांगवान, बहादुरगढ से एक्सईएन अमन मोर, राजेश कौशिक, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के जिला सलाहकार श्याम अहलावत, सिंचाई विभाग से पुुनीत कुमार, शिक्षा विभाग से अनिल कुमार, कृषि विभाग से रोहित वत्स,ममता त्यागी, प्रियंका, पंचायतीराज से एसडीओ देवानंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बुधवार को अधिकारियों की बैठक में झज्जर शहर के विकास से जुड़े मामलों की समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

झज्जर शहर के विकास के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें विभाग: डीसी
विभागों के बीच समन्वय और जनहित के मुद्दों पर डीसी ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
पार्कों का जीर्णोद्वार, सडक मरम्मत, बेसहारा पशु प्रबंधन, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और नालों की सफाई पर डेड लाइन तय

झज्जर, 10 दिसम्बर, अभीतक: एतिहासिक झज्जर शहर में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, आपसी तालमेल और आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई निर्देश जारी किए गए। शहर के प्रमुख चैराहों के सौंदर्यीकरण पर बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर कोआर्डिनेशन स्थापित करना है ताकि योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ तेजी से आमजन तक पहुंच सके और जन समस्याओं का त्वरित हो। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी विभाग आपसी संवाद और समन्वय से काम करें, जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निर्धारित समयावधि में भरे जाएं सडकों के गड्ढे
डीसी ने निर्देश दिए कि शहर में जहां भी हालिया बारिश के कारण सडकों पर जो गड्ढे बन गए हैं, उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर भर दिया जाए। उन्होंने बताया कि कई सडकों के टेंडर स्वीकृत हो चुके हैं और उनका निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। सडक सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह कार्य प्राथमिकता से किया जाना चाहिए।
बेसहारा पशुओं को चिन्हित करते हुए टैगिंग जरूरी
बढ़ती बेसहारा पशु समस्या पर उपायुक्त ने कहा कि ऐसे सभी पशुओं को चिन्हित कर गऊशालाओं में शिफ्ट किया जाए। यह कार्य पशुपालन विभाग, नगर परिषद और पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया जाए, ताकि सडकों पर दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हों।
नालों की सफाई को लेकर विशेष निर्देश
शहरी क्षेत्र में बरसाती दिनों में जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए डीसी ने झज्जर शहर के नालों की समयबद्ध सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल मानसून के दौरान बल्कि नियमित रूप से किया जाना चाहिए, ताकि जल निकासी बाधित न हो और बीमारियों से बचाव हो सके। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करते हुए प्रभावी रूप से कार्य किया जाए।
आपसी तालमेल से ही होगा सुचारु विकास
बैठक में डीसी ने दोहराया कि यदि सभी विभाग एक-दूसरे के साथ सहयोग और तालमेल से कार्य करें, तो विकास कार्यों की गति तेज होगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने अधिकारियों को कड़े देते हुए कहा कि वे शहर की समस्याओं को प्राथमिकता पर लें और समाधान को सुनिश्चित करें।
यह अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डीएमसी डॉ सुशील मलिक, नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, एक्सईएन(जनस्वास्थ्य विभाग) अश्विनी सांगवान सहित बिजली, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

रेडक्रास सोसायटी से जुड़े मामलों की समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से जिला में चलाए जा रहे हैं रैन बसेरे: डीसी
रैन बसेरों की नियमित जांच के साथ ही लोकेशन संबंधित साईन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें अधिकारी

झज्जर, 10 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से रैन बसेरे चलाए जा रहे हैं। कोई भी गरीब,जरूरतमंद व्यक्ति रात के समय खुले में ना रहे,इसके लिए ठंड से बचाव को लेकर रात के समय इन रैन बसेरों में आश्रय ले सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। डीसी ने बैठक के दौरान रेडक्रास सोसायटी से जुड़े बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की। डीसी ने कहा कि रेडक्रॉस के साथ ही संबंधित विभागों द्वारा नया बस स्टैण्ड झज्जर, रेडक्रॉस भवन, बेरी में नगरपालिका कार्यालय भवन, बहादुरगढ़ में गरीबों व निराश्रितों के ठहरने के लिए रैन बसेरे चलाए जा रहे हैं। डीसी ने रेडक्रास सोसायटी,संबंधित अधिकारी,सचिव नगर परिषद व नगरपालिका को निर्देश दिए हैं कि इन रैन बसेरों में गरीबों व निराश्रितों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारपाई, गद्दे, रजाई, कम्बल, चाय-पानी, पीने के पानी, टॉयलेट इत्यादि की व्यवस्था तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर इन रैन बसेरों की लोकेशन से संबंधित साईन बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि रात के समय शहर में घूमने वाले निराश्रितों को इन रैन बसेरों में पहुंचाया जा सकें। सर्दी के मौसम में उनको किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, सीटीएम नमिता कुमारी,रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

झज्जर के बिजली उपभोक्ताओं की आज होगी रोहतक में सुनवाई
झज्जर, 10 दिसम्बर, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से गुरुवार, 11 दिसंबर को प्रातरू 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक चेयरमैन जोनल फॉर्म उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम रोहतक द्वारा राजीव गांधी विद्युत सदन, पावर हाउस, रोहतक में सुनवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान चेयरमैन जोनल फॉर्म स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ता भी अपने बिजली बिल संबंधी मामलों को बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट ना हो तो वे अपनी शिकायत चेयरमैन, जोनल फॉर्म रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

दीपावली वैश्विक धरोहर घोषित होना भारतीय संस्कृति की शाश्वतता का प्रतीक: मनोज वशिष्ठ
झज्जर, 10 दिसम्बर, अभीतक: यूनेस्को द्वारा भारत के पावन पर्व दीपावली को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किए जाने पर आज विश्व हिंदू परिषद जिला रेवाड़ी एवं भिवानी विभाग ने संयुक्त रूप से हर्षोल्लास मनाया। यह निर्णय भारत के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है, जिसने इस प्राचीन त्योहार को वैश्विक मंच पर पहचान और मान्यता दी है। योग, कुंभ मेला और दुर्गा पूजा के बाद, दीपावली भारत की पांचवीं अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर बन गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विहिप विभाग मंत्री राजकुमार यादव ने कहा, ष्दीपावली को यह वैश्विक पहचान मिलना भारतीय संस्कृति की शक्ति और व्यापकता का प्रमाण है। यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, प्रकाश और न्याय का प्रतीक है, जिसे आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है।ष्जिला सहमंत्री मनोज वशिष्ठ ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, यूनेस्को का यह निर्णय भारत की श्वसुधैव कुटुंबकम्श् की भावना को चरितार्थ करता है। दीपावली का संदेश केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व को प्रकाश, शांति और सद्भावना का मार्ग दिखाता है।यह सम्मान सनातन धर्म के शाश्वत मूल्यों को वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान करता है। हम सभी नगरवासियों को इस गौरवशाली क्षण की बधाई देते हैं।ष्इस शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए, आज सायं दिल्ली रोड, घीसा नगर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जी में एक विशेष आयोजन किया गया। विहिप कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने संयुक्त रूप से असंख्य दीप प्रज्ज्वलित किए। जिससे पूरा वातावरण दैदीप्यमान हो उठा। दीपों की रोशनी के बीच, सबने एक साथ जय श्री राम के जयघोष किए और खुशियां मनाईं।इस गरिमामय उपस्थिति में विहिप विभाग मंत्री राजकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी, जिला सहमंत्री मनोज वशिष्ठ, पार्षद लोकेश यादव, गट नायक भव्य वशिष्ठ, पुजारी मनीष शर्मा व राजकुमार शर्मा, मंदिर के ट्रस्टी वीरेंद्र यादव, ओम प्रकाश, पवन बिल्लू बादशाह, रमेश जी एवं असंख्य माताएं, बंधु भगिनी उपस्थित रहे।

मानवाधिकार दिवस पर शिक्षण संस्थानों में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम आयोजित’
झज्जर, 10 दिसम्बर, अभीतक: जिलाभर में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में लीगल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिलाभर में शिक्षण संस्थानों में लीगल लिटरेसी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सचेत करना रहा। उन्होंने कहा कि आज के समय में लीगल लिटरेसी केवल कानून की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जागरूक, जिम्मेदार और सशक्त नागरिक के निर्माण की आधारशिला है। विद्यार्थियों को प्रारंभिक अवस्था से ही अपने अधिकारों, कर्तव्यों, कानून एवं न्याय व्यवस्था की समझ होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में समाज के प्रति अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा का केंद्र होने के साथ-साथ सामाजिक चेतना का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संवैधानिक सोच को विकसित करते हैं। लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा तथा संविधान में निहित मूल अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी मिलती है, जो उन्हें सही और गलत में अंतर करने में सक्षम बनाती है। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

एक अवैध देशी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,
बहादुरगढ़, 10 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चैकी मांडोठी की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए चैकी मांडौठी प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया की चैकी में तैनात मुख्य सिपाही वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान अजय निवासी मांडोठी को छारा बाईपास के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक रिवाल्वर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया, जिसे पुलिस ने विधि अनुसार कब्जे में ले लिया।प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अजय के खिलाफ थाना आसौदा में पहले भी जानलेवा हमला करने का गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

निरीक्षक सतीश कुमार ने महिला विरूद्ध अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात के नियमों के बारे में विद्यार्थियों को किया जागरूक
बहादुरगढ़, 10 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व मे मान सिंह हाई स्कूल बहादुरगढ़ में आज पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने छात्रों को सामाजिक बुराइयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने सबसे पहले सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने छात्रों को हेलमेट, सीटबेल्ट, निर्धारित गति सीमा एवं पैदल यात्री नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि छोटी-सी सावधानी कई जीवन बचा सकती है और युवा पीढ़ी को उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।नशा मुक्ति विषय पर उन्होंने छात्रों को समझाया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, शिक्षा और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने नशे से जुड़े अपराधों और कानूनी परिणामों की भी जानकारी दी।वही महिला सुरक्षा पर बोलते हुए इंस्पेक्टर सतीश ने छात्राओं को आत्मरक्षा के मूलभूत उपाय, हेल्पलाइन नंबर112, 1091, आदि की उपयोगिता तथा अपने कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष ने लोक भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता श्री सी राजगोपालाचारी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

जिले भर के सभी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने काले बिल्ले लगाकर जताया अपना विरोध: जिला प्रधान प्रवीण कुमार झज्जर, 10 दिसम्बर, अभीतक: एम पी एच ई एसोसिएशन हरियाणा 000421 के दिशा निर्देशो के तहत एसोसिशन सरकार द्वारा अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए प्रदर्शन कर रही है पर सरकार की कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है इसी कड़ी में सरकार को जागनेके लिए 28 जनवरी तक हर बुधवार को काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध दर्शना है मुख्य मांगों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत सभी एम पी एच डब्लू (एफ)बहनों 4200 पे ग्रेड लागू करना, नियमित बहनों को मिलने वाले सभी भते लागू करना जैसे एमसीएच अलाउंस,सार्वजनिक अवकाश एक समान देना, सरकार द्वारा समाप्त किए गए सभी पदों को नियमानुसार बहाल करना, 2211 हेड कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू फीमेल को हर महीने सैलरी का बजट देना, 2019-2023 तक की पेंडिंग एलटीसी का बजट देना, पेंडिंग एसीआर का तुरंत लगवाना आदि मुख्य मांगे हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा में डॉक्टर्स की हड़ताल पर सरकार ने अपनाया सख्त रूख
सरकार ने हड़ताल पर एस्मा किया लागू
हरियाणा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम, 1974 (1974 का 40) की धारा 4 (क) की उप-धारा (1) के तहत हड़ताल पर लगाई रोक
ये आदेश 8 दिसंबर से लागू होंगे और छह मास की अवधि के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी हड़ताल नही कर सकेंगे
चंडीगढ़ : हड़ताली डॉक्टरों का हड़ताल के दौरान का वेतन रोका गया*
स्वास्थ्य विभाग में जारी किए निर्देश
प्रदेश के सभी सिविल सर्जन और सीएमओ के नाम जारी की चिट्ठी
लेटर में कहा गया हड़ताल में शामिल डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान की सैलरी आगामी आदेश तक रोकी जाए

एक अवैध देशी रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,
बहादुरगढ़, 10 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चैकी मांडोठी की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए चैकी मांडौठी प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि चैकी में तैनात मुख्य सिपाही वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान अजय निवासी मांडोठी को छारा बाईपास के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक रिवाल्वर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया, जिसे पुलिस ने विधि अनुसार कब्जे में ले लिया।प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अजय के खिलाफ थाना आसौदा में पहले भी जानलेवा हमला करने का गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

निरीक्षक सतीश कुमार ने महिला विरूद्ध अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात के नियमों के बारे में विद्यार्थियों को किया जागरूक
बहादुरगढ़, 10 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व मे मान सिंह हाई स्कूल बहादुरगढ़ में आज पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने छात्रों को सामाजिक बुराइयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने सबसे पहले सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने छात्रों को हेलमेट, सीटबेल्ट, निर्धारित गति सीमा एवं पैदल यात्री नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि छोटी-सी सावधानी कई जीवन बचा सकती है और युवा पीढ़ी को उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।नशा मुक्ति विषय पर उन्होंने छात्रों को समझाया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, शिक्षा और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने नशे से जुड़े अपराधों और कानूनी परिणामों की भी जानकारी दी।वही महिला सुरक्षा पर बोलते हुए इंस्पेक्टर सतीश ने छात्राओं को आत्मरक्षा के मूलभूत उपाय, हेल्पलाइन नंबर112, 1091, आदि की उपयोगिता तथा अपने कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा

डीसी की अपील : मतदाता सूची के मिलान कार्य में सभी मतदाता करें सहयोग
रेवाड़ी, 10 दिसम्बर, अभीतक: भारत चुनाव आयोग की हिदायतानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी के लिए वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का मिलान वर्ष 2002 की मतदाता सूची से बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में वर्तमान मतदाताओं का मिलान वर्ष 2002 की मतदाता सूची से जिला के सभी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा हैं। यदि किसी वर्तमान मतदाता का विवरण वर्तमान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नहीं मिल रहा है तो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ूूूण्मबपण्हवअण्पद पर उपलब्ध ैमंतबी लवनत दंउम पद संेज ैप्त् पर अपना व अपने रिश्तेदार का विवरण प्राप्त कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि अपनी सही सूचना अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी को देने का सहयोग करें ताकि वर्ष 2002 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची के मिलान का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।

रेवाड़ी में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करते एडीसी राहुल मोदी।

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का एडीसी ने किया निरीक्षण
राहुल मोदी ने समाज की मुख्य धारा से जुडने के लिए किया प्रेरित

रेवाड़ी, 10 दिसम्बर, अभीतक:एडीसी राहुल मोदी ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि जिला प्रशासन नशे पर अंकुश लगाने को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। पुनर्वास के लिए आए मरीजों को समय पर दवाई और इलाज की सुविधाएं मिलनी चाहिएं। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करवा रहे मरीजों से सुविधाओं को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि नशे की बुराई को जड़ से खत्म करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। किसी भी परिवार में कोई व्यक्ति नशे का आदी हो चुका है तो परिजन उसे उपचार के लिए इस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में ला सकते हैं, जहां मरीज को परामर्श दिए जाने के साथ उसका उपचार भी निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित मरीजों को समाज की मुख्य धारा से जुडने के लिए प्रेरित किया और नशे के दुष्प्रभाव से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल नशा करने वाले के मानसिक व शारीरिक रूप से नुकसानदायक है बल्कि इससे पूरा परिवार व समाज प्रभावित होता है, ऐसे में नशे की बुराई से दूर रहकर समाज की मुख्य धारा के अनुरूप जीवन यापन करते हुए स्वयं का तथा अपने परिवार के विकास में सहयोगी बनें। उन्होंने उपस्थित मरीजों में फल भी वितरित किए।

विद्यार्थियों ने अपने करियर चुनाव का प्रभावशाली प्रदर्शन किया – शिक्षा अधिकारी
झज्जर, 10 दिसम्बर, अभीतक: प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के तहत पहला विद्यार्थी करियर मंच सफल आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बादली में किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फिजियोथैरेपिस्ट, सीए, पॉल्यूशन कंट्रोल इंजीनियर, मेंहदी आर्टिस्ट, नेल आर्टिस्ट, सब इंस्पेक्टर, फैशन डिजाइनर, एलोपैथिक डॉक्टर सहित अनेक व्यावसायिक और तकनीकी क्षेत्रों से संबंधित स्टाल लगाकर अपनी शिक्षा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थी करियर मंच के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बहादुरगढ़ शेर सिंह, रिलायंस मेट सिटी सीएसआर हेड रोमेल राजन, दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत सहायक प्रोफेसर अल्ताफ हुसैन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के अलग-अलग करियर श्रेणी स्टालों का भ्रमण किया और विद्यार्थियों से प्रश्न पूछकर उनके उत्साह को बढ़ावा दिया। विद्यार्थियों ने भी अपने करियर संबंधित आकांक्षाओं के बारे में बताया और सवाल पूछे। शेर सिंह ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा आप जिस आत्मविश्वास और समझदारी से अपने करियर के बारे में बता रहे हैं, उससे मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करेंगे। सीएसआर हेड रोमेल राजन ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें कुछ स्टालों पर जाकर नए करियर विकल्पों के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने सेना में अग्निवीर के अलावा टेरिटोरियल आर्मी के अवसर की भी जानकारी दी। प्रोफेसर अल्ताफ हुसैन ने इतिहास से जुड़े करियर विकल्पों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षिका सीमा, ऋतु और मनीषा वो विद्यालय के अन्य शिक्षक, प्रतिभा मंथन टीम सदस्य मुजतबा, सुरभि, श्वेता, आमरीन और अभिभावक मौजूद रहे।

दिल्ली – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल बुलाई बैठक’
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुलाई सांसदों की बैठक
कल सुबह नाश्ते पर होगी सांसदों के साथ चर्चा
दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में करेंगे बैठक

हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में बड़ा बदलाव करते हुए 1984 सिख विरोधी दंगा प्रभावित हरियाणा के परिवारों को अनुकंपा आधार पर रोजगार देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दंगा प्रभावित परिवार का सर्वसम्मति से चुना गया एक सदस्य अब भ्ज्ञत्छ के माध्यम से लेवल-1, लेवल-2 या लेवल-3 के उपयुक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र होगा। यह प्रावधान इस बात से अप्रभावित रहेगा कि घटना हरियाणा में हुई थी या राज्य से बाहर। नई व्यवस्था के तहत, यदि संबंधित विभाग में सभी पद भर जाते हैं, तो ऐसे कर्मचारी को आवश्यकता पड़ने पर किसी अन्य विभाग में समायोजित किया जाएगा, और मांग उपलब्ध न होने पर भ्ज्ञत्छ अपने प्रतिष्ठानों में उपयुक्त पद पर तैनाती सुनिश्चित करेगा। यह संशोधन 2022, 2023 और 2025 की पूर्व अधिसूचनाओं में बदलाव करते हुए नीति के मानवीय और अनुकंपा ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और जिला प्रशासन को संशोधित नीति का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी।

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पूरी प्रक्रिया अब एनएसपी पोर्टल से होंगी ऑनलाइन: डीसी
शैक्षणिक सत्र 2025-26 से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल से किए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

रेवाड़ी, 10 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं को अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर लागू करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) तथा विमुक्तध्घुमंतू (डीएनटी) वर्गों के विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। यह व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रभावी होगी। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (सेवा) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्रवृत्ति आवेदन, सत्यापन और वितरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे पारदर्शिता, समयबद्धता और दक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए तीन स्तरीय सत्यापन प्रणाली लागू की है। इसमें संस्थान नोडल अधिकारी (आईएनओ) छात्रों के दस्तावेजों का पहला सत्यापन करेंगे। जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) अंतिम सत्यापन करेंगे और गलतध्फर्जी आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। राज्य स्तर पर स्टेट नोडल ऑफिसर (एसएनओ) अनुमोदन और डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति जारी करेंगे।
यह समय सीमा की गई है तय
डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से योजना के तहत आवेदन से लेकर वितरण तक अधिकतम 28 दिन टाइमलाइन जारी की है। छात्र पंजीकरण एनएसपी शेड्यूल अनुसार किया जाएगा। संस्थान सत्यापन 10 दिन में, जिला सत्यापन 7 दिन में, राज्य अनुमोदन 7 दिन में तथा पीएफएमएस के माध्यम से वितरण 4 दिन में किया जाएगा। डीसी ने बताया कि किसी भी प्रकार का डुप्लीकेट या फर्जी आवेदन पाए जाने पर उसे तुरंत एनएसपी पर फर्जी चिह्नित करते हुए ब्लॉक कर दिया जाएगा और संबंधित छात्र से राशि की वसूली के साथ-साथ आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
योग्य विद्यार्थियों को समय पर मिल सकेगी छात्रवृत्ति
शिक्षण संस्थानों, जिला और राज्य स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जिससे छात्र अपनी शिकायतें और समस्याएं त्वरित रूप से दर्ज करा सकेंगे। एनएसपी पर ऑनबोर्डिंग से योजनाएं और अधिक पारदर्शी और सरल होंगी तथा योग्य विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति सुनिश्चित होगी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है किसानों के लिए वरदान
डीसी अभिषेक मीणा ने किया आह्वान, 31 दिसंबर तक रबी फसलों का बीमा अवश्य कराएं किसान

रेवाड़ी, 10 दिसम्बर, अभीतक: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत 2025-26 के लिए रबी की फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के किसानों से आह्वान किया कि वे पीएमएफबीवाई का लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि से पहले अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवा लें। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मौजूदा 2025-26 रबी सीजन में गेहूं, चना, सरसों, जौ और सूरजमुखी फसलों का बीमा किया जा रहा है। किसान द्वारा रबी फसलों का देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत रहेगा तथा शेष प्रीमियम का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व जलभराव से फसल में नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर देय होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत किसी गांव में फसल की औसत पैदावार पूर्व निर्धारित पैदावार से कम होने पर क्लेम गांव के सभी बीमित किसानों को दिया जाएगा। फसल कटाई के 14 दिनों के अंदर (फसल सूखने के लिए रखी गई हो)नुकसान होने पर क्लेम खेत स्तर पर दिया जाएगा। डीसी ने बताया बताया कि प्रति एकड़ के हिसाब से गेहूं की फसल के लिए बीमित राशि 32523.80 रुपए और किसान द्वारा दी जाने वाली प्रीमियम राशि 487.86 रुपए, चना के लिए बीमित राशि 15986.31 रुपए और प्रीमियम राशि 239.79, जौ के लिए बीमित राशि 20727.21 रुपए और प्रीमियम राशि 310.91 रुपए, सरसों के लिए बीमित राशि 21829.57 रुपए और प्रीमियम राशि 327.44 रुपए तथा सूरजमुखी फसल के लिए बीमित राशि 22050.13 और किसान द्वारा दिए जाने वाली प्रीमियम राशि 330.75 रुपए निर्धारित की गई हैं। जिन किसानों को अपनी फसलों का बीमा करवाना है, वे अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्डध्जमाबंदी, बुआई प्रमाण पत्र तथा ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ सहित संबंधित बैंक या सीएससी केंद्र (जन सेवा केंद्र) के माध्यम से बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447, उप निदेशक कृषि कार्यालय, सांख्यिकी शाखा, उपमंडल कृषि अधिकारी एवं खंड कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव

रेवाड़ी को पूर्ण रूप से स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बेहतर होंगी कूड़ा निष्पादन प्रक्रिया: लक्ष्मण सिंह यादव
डोर टू डोर कूड़ा उठाने और रामसिंहपुरा में कचरा निष्पादन की ग्रांट जारी
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार

रेवाड़ी, 10 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा रेवाड़ी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए 23 करोड़ 50 लाख रुपए और रामसिंहपुरा में कचरा निष्पादन के लिए 12 करोड़ 13 लाख रुपए के बजट को स्थानीय निकाय की हाई पावर कमेटी की बैठक में स्वीकृति दी गई है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी के लिए दी गई ग्रांट राशि के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के 11 नगरपालिका व नगरपरिषदों में घर-घर कूड़ा उठाकर साफ एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए करोड़ों रुपए के कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। इनमें रेवाड़ी में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के 23 करोड़ 50 लाख रूपए पांच साल के लिए और रामसिंहपुरा में कचरा निष्पादन के लिए 12 करोड़ 13 लाख रुपए 10 साल के लिए बजट को स्वीकृति दी है। विधायक ने कहा कि वह रेवाड़ी को पूर्ण रूप से स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर संकल्पित हैं। रेवाड़ी में सुचारु रूप से डोर-टू-डोर कचरा गाडियों द्वारा एकत्रित कर निष्पादन के लिए रामसिंहपुरा स्थित डंपिंग प्वाइंट पर भेजा जाता है। विधायक ने बताया कि हाल ही में हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण कमेटी, जिसके चेयरमैन वह स्वयं हैं, ने रेवाड़ी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया था। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार का पर्यावरण संरक्षण पर पूरा फोकस है और आमजन को स्वच्छ माहौल प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को सभी नागरिकों के सहयोग से सफाई और सौंदर्यकरण के मामले में देश के अव्वल शहरों में शामिल किया जाएगा।

सपोर्ट फॉर स्टैटिस्टिकल स्ट्रेंथनिंग’ योजना के तहत दिया प्रशिक्षण
सांख्यिकीय रिपोर्टिंग में अनुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के बारे दी जानकारी

रेवाड़ी, 10 दिसम्बर, अभीतक: जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा सांख्यिकीय प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘सपोर्ट फॉर स्टैटिस्टिकल स्ट्रेंथनिंग’ योजना के तहत बुधवार को लघु सचिवालय रेवाड़ी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अर्थ एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग के उपनिदेशक डा. महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सांख्यिकीय कर्मचारियों की क्षमता को डेटा संग्रहण, संकलन, सत्यापन एवं रिपोर्टिंग के क्षेत्र में सुदृढ़ करना था, ताकि जिला स्तर की सांख्यिकीय जानकारी अधिक सटीक एवं विश्वसनीय बन सके। उपनिदेशक डाॅ. महेंद्र सिंह ने प्रभावी योजना निर्माण, नीतिगत निर्णय एवं विकास योजनाओं की निगरानी के लिए सटीक एवं समयबद्ध सांख्यिकीय आंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने डेटा संग्रह की मानक प्रक्रियाओं, सामान्य त्रुटियों, सत्यापन तकनीकों तथा सपोर्ट फॉर स्टैटिस्टिकल स्ट्रेंथनिंग योजना के अंतर्गत रिपोर्टिंग प्रारूपों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सभी विभागों से सांख्यिकीय रिपोर्टिंग में अनुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षणों से कर्मचारियों का क्षमता विकास एवं कौशल संवर्धन होता है। कोई भी डाटा भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग होता है जिसके आधार पर बड़ी योजनाएं तैयार होती हैं और यही डाटा भारत के वर्ष 2047 तक विकसित देश बनने के सपने को पूरा करने में मुख्य भूमिका अदा करेगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि तय समय सीमा में मांगी आंकड़ों सम्बन्धित सूचना जिला सांख्यिकीय कार्यालय को उपलब्ध करवाएं। इस अवसर पर केएलपी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर पारुल मित्तल ने उपस्थित कर्मचारियों को डेटा संग्रहण, संकलन, सत्यापन एवं रिपोर्टिंग आदि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी अधिकारी डा. देवी दास ने भी कर्मचारियों को विभिन्न कार्यालयों से प्राप्त हो रही रिपोर्ट की कमियों के बारे में अवगत करवाकर उन्हें दूर करने का आह्वान किया।

हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव
1984 दंगा प्रभावित परिवारों को मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़, 10 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मियों की नियुक्ति नीति, 2022 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। इस संशोधन के तहत 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए हरियाणा के नागरिकों के परिजनों को अनुकंपा आधार पर अनुबंध रोजगार प्रदान किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार, संबंधित सरकारी नियमों में “परिवार” की मौजूदा परिभाषा के बावजूद, 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए व्यक्ति के परिवार का सर्वसम्मति से चिन्हित एक वर्तमान सदस्य हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से अनुबंध नियुक्ति के लिए पात्र होगा। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि घटना हरियाणा में हुई या राज्य से बाहर। ऐसी नियुक्ति एचकेआरएन द्वारा निर्धारित लेवल-1, लेवल-2 अथवा लेवल-3 के तहत उपयुक्त पद पर, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता मानदंडों के अनुसार की जाएगी। अधिसूचना में यह भी प्रावधान किया गया है कि भविष्य में यदि उस विभाग में, जहां संबंधित अनुबंध कर्मचारी तैनात है, सभी पद भर जाते हैं, तो ऐसे कर्मचारी को समान पदों की मांग (इंडेंट) प्राप्त होने पर किसी अन्य विभाग में समायोजित किया जाएगा। यह समायोजन एचकेआरएन द्वारा संबंधित विभागों के परामर्श से किया जाएगा। यदि किसी भी विभाग से ऐसी मांग उपलब्ध नहीं होती है, तो एचकेआरएन अपने प्रतिष्ठानों में उपयुक्त पद पर कर्मचारी को समायोजित करेगा। यह संशोधन 30 जून, 2022, 26 अक्टूबर, 2023 तथा 13 मई, 2025 की पूर्ववर्ती अधिसूचनाओं में आंशिक संशोधन के रूप में जारी किया गया है तथा इसका उद्देश्य नीति के अनुकंपा और मानवीय ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करना है। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों, उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक), विश्वविद्यालयों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और संशोधित नीति का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा बीज विकास निगम की 51वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न
हरियाणा में जल्द शुरु की जाएगी श्अपनी सब्जी -अपना फलश् योजना- देव कुमार शर्मा

चंडीगढ़, 10 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा प्रदेश में जल्द ही ‘अपनी सब्जी-अपना फल’ योजना की शुरुआत की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। यह निर्णय निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पंचकूला में आयोजित हरियाणा बीज विकास निगम की 51वीं वार्षिक आम बैठक में लिया गया । बैठक में निगम के प्रबंध निदेशक राज नारायण कौशिक, निदेशक मनोज बबली, निदेशक दारा सिंह, एनएससी से डायरेक्टर नानू राम यादव, कंपनी सचिव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सबसे पहले बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे शेयर धारकों (किसान) का स्वागत किया गया। अपनी सब्जी-अपना फल योजना के तहत वे लोग भी अपने परिवार के लिए ताजी और शुद्ध सब्जियां व फल उगा सकेंगे, जिनके पास खेत या पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। नागरिक गमलों या अपने घरों की छतों पर सीजनल सब्जियां एवं फल उगा सकेंगे। योजना के तहत लोगों को बीज विकास निगम द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे और उन्हें बिना कीटनाशक दवाओं के अच्छी सब्जियां-फल उगाने बारे जानकारी दी जाएगी। इससे न केवल घर-घर हरियाली बढ़ेगी, बल्कि परिवारों में स्वस्थ भोजन और खुशहाली भी आएगी। बैठक में देव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके ही दिशा-निर्देशों के अनुरूप हरियाणा में सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा बीज विकास निगम के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि खेतों में पैदावार बढ़े, किसानों की आय में वृद्धि हो और वे खुशहाल जीवन जी सकें। देव कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में किसानों की आय बढ़ाने के लिए अतिरिक्त उपाय अपनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस उद्देश्य के लिए अन्य राज्यों में जाकर सफल मॉडलों और उत्तम उपायों की जानकारी ली जाएगी । बैठक में बीज बिक्री के सेल्स सेंटर बढ़ाने का भी फैसला लिया गया, ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और अन्य सामग्री खरीदने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। किसानों की समस्याएं सुने जाने के बाद अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बैठक में किसान हितैषी नीतियाँ लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सराहना की गई। हरियाणा में विभिन्न फसलों की एमएसपी पर खरीदी सुनिश्चित करने हेतु सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए
चंडीगढ़, 10 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार, पब और अन्य मनोरंजन स्थलों, जहाँ डांस फ्लोर होते हैं, का तत्काल अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्देश ऐसे प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा में हुई चूकों को देखते हुए जारी किए गए हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि ये आदेश सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की आग से संबंधित दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। डॉ. मिश्रा ने हरियाणा में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों के कड़े अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया। सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नाइटक्लब, बार, पब और इसी प्रकार के बड़े जनसमूह वाले प्रतिष्ठानों का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट तुरंत करवाएँ। ये ऑडिट राष्ट्रीय भवन संहिता, 2016 तथा हरियाणा अग्नि एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के अनुसार ही किए जाएंगे। अधिकारियों को सात दिन की समय-सीमा के भीतर इन ऑडिट को पूरा कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षणों में आपातकालीन निकास द्वारों की उपलब्धता और उनके सही ढंग से कार्य करने की स्थिति, आग बुझाने की व्यवस्थाओं की पर्याप्तता, लाइसेंस और अनुमतियों की वैधता तथा निर्धारित अग्नि और जीवन सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट किया कि ऑडिट के दौरान पाए गए किसी भी प्रकार के उल्लंघन या कमी को तुरंत दूर किया जाना चाहिए और इसके लिए कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्तों को निर्देशित किया गया है कि वे सात दिनों के भीतर विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट, साथ ही उठाए गए या प्रस्तावित कार्रवाई के विवरण के साथ भेजें। वित्त आयुक्त के अनुसार, यह पहल राज्य की अग्नि सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने और हरियाणा के सार्वजनिक स्थलों को किसी भी संभावित दुर्घटना से सुरक्षित रखने के लिए की जा रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता’
अगस्त सितंबर माह में हरियाणा में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति हो गई थी पैदा- मुख्यमंत्री
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का लिया गया जायजा
सरकार ने किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 15 सितंबर तक ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला
आज इस नुकसान की भरपाई के लिए 53821 किसानों को 116 करोड़ रुपए से ज्यादा की मुआवजा राशि की जा रही जारी
इसमें बाजरे की फसल के लिए 35 करोड़ 29 लाख रुपए, कपास के लिए 27 करोड़ 43 लाख रुपए, धान के लिए 22 करोड़ 51 लाख रुपए और गवार के लिए 14 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि है शामिल
चरखी दादरी के किसानों को सर्वाधिक 23 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि की गई जारी
हिसार को 17 करोड़ 82 लाख और भिवानी को 12 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि दी गई- मुख्यमंत्री
सत्यापन के बाद 53821 किसानों का 1 लाख 20 हजार 380 एकड़ कृषि क्षेत्र पाया गया क्षतिग्रस्त
पिछले 11 सालों में किसानों को मुआवजा और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 15 हजार 448 करोड रुपए की दी राशि
खरीफ सीजन 2021 में बाजरे को भावांतर भरपाई योजना में किया गया शामिल
भावांतर भरपाई योजना के तहत 575 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों को लाभ देने का लिया गया निर्णय
इसी निर्णय के तहत आज प्रदेश के 1 लाख 57 हजार किसानों को 358 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि बाजरा भावांतर के रूप में की गई जारी
अब तक किसानों को बाजार भावांतर के रूप में 927 करोड रुपए की राशि दी जा चुकी है- मुख्यमंत्री
आज ईडीसी फंड से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला व हिसार के मेट्रो विकास प्राधिकरण को 1700 करोड रुपए की राशि की गई जारी
इस वित्त वर्ष के बजट भाषण में की गई थी घोषणा
इसी वर्ष नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने शहरी क्षेत्र में बाहरी विकास कार्यों के लिए ईडीसी फंड से 1500 करोड रुपए किए जारी
वर्ष 2024 -25 के दौरान भी शहरी इलाकों में बाहरी विकास कार्यों के लिए विकास प्राधिकरण को 2 हजार 188 करोड रुपए किए गए थे जारी
बजट भाषण में किसानों की पेक्सों की तरफ बकाया ऋण की समस्या के समाधान के लिए एकमुश्त निपटान योजना लाने का रखा था प्रस्ताव
आज ऋणी किसानों के लिए एकमुश्त निपटान योजना की जा रही है शुरू
च्।ब्ै से ऋण लेने वाले किसान अगर अपने ऋण की मूल राशि समिति के खातों में जमा करवाते हैं तो उनका पूरा बकाया ब्याज कर दिया जाएगा माफ – मुख्यमंत्री
इस योजना के तहत प्रदेश के 681182 किसानों और गरीब मजदूरों का 2266 करोड रुपए का ब्याज किया जाएगा माफ
इस योजना का लाभ 2 लाख 25 हजार मृत किसानों के परिवार भी उठा सकते हैं- मुख्यमंत्री
यदि उनके वारिस मूल राशि जमा करवाते हैं तो उनको भी 900 करोड रुपए की ब्याज राशि का मिलेगा लाभ
यह योजना 31 मार्च 2026 तक रहेगी लागू- मुख्यमंत्री

मादक पदार्थ गांजा 120 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 10 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ गांजा के साथ काबु किया गया। एंटीनारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ गंदे नाले के पास से बिट्टू निवासी बसंत विहार बहादुरगढ़ को शक की बिनाह पर काबू किया। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गई उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 120 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गृह संपर्क अभियान के तहत शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर के निवास स्थान पर पहुंचे वरिष्ठ प्रचारक डा. इंद्रेश कुमार
भिवानी, 10 दिसम्बर, अभीतक: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर, संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मार्गदर्शक डा. इंद्रेश कुमार गृह संपर्क अभियान के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर के निवास स्थान पर पहुंचे। यह भेंट एक अनौपचारिक और सार्थक संवाद का मंच बनी, जहां डा. इंद्रेश कुमार ने समाज के महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। चर्चा का मुख्य केंद्र पंच परिवर्तन-सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी एवं नैतिक कर्तव्य रहा। समाज में आपसी समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. इंद्रेश कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि समाज में आपसी समरसता और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है, हमें छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से नष्ट करना होगा। डॉ. इंद्रेश कुमार ने पर्यावरण की सुरक्षा को राष्ट्रीय कर्तव्य बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग न करने के लिए जन-जागरण अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भावी पीढियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही विभिन्न योजनाओं और सुधारात्मक कदमो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड का लक्ष्य न केवल शिक्षा को पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखना है, बल्कि विद्यार्थियों में व्यवहारिक ज्ञान, जीवन कौशल और सांस्कारिक शिक्षा का विकास भी करना है। बोर्ड उपाध्यक्ष द्वारा डॉ0 इंद्रेश कुमार को शॉल भेंट करते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

साइबर फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार एक को भेजा जेल दूसरे से की जा रही है पूछताछ
झज्जर, 10 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम झज्जर की टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। साइबर क्राइम झज्जर की टीम ने झज्जर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुए साइबर फ्रॉड होने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर के प्रबंधक निरीक्षक सोमवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन देखकर उस पर क्लिक किया था। इसके बाद उसे एक सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ा गया, जहाँ बच्चों को पढ़ाने हेतु ‘टीप’ देने के बहाने विभिन्न निवेश संबंधी प्रलोभन दिए गए। आरोपियों ने झूठे लाभ का लालच देकर पीड़ित को बहकाया और अलगदृअलग चरणों में लगभग 4,50,000 रुपये निवेश कराने के बाद उसके साथ साइबर ठगी को अंजाम दिया। शिकायत प्राप्त होते ही थाना साइबर क्राइम टीम ने तत्परता से जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीम निवासी हरलालपुर सरन्धना, मेरठ (उत्तर प्रदेश) तथा मोहम्मद कासिम निवासी हर्रा, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी अलीम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी मोहम्मद कासिम को गहन पूछताछ एवं अन्य सहदृआरोपियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिला झज्जर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित निवेश संबंधी विज्ञापनों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार के संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थानाध्साइबर क्राइम शाखा को दें।

खिलाड़ियों को खेलों के महत्व और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में झज्जर पुलिस की टीम ने किया जागरूक
बहादुरगढ़, 10 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस विभाग द्वारा युवाओं को नशा-मुक्ति व खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ैत् सैन्चरी पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने कबड्डी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के स्वास्थ्य, भविष्य और परिवारकृसभी पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। नशे से दूर रहकर ही एक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकता है और खेल के मैदान में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। निरीक्षक ने उपस्थित खिलाड़ियों को भविष्य में प्रदेश व देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं और कहा कि झज्जर पुलिस हमेशा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नैनो यूरिया केवल फोका पानी है जिसके इस्तेमाल करने से उपज घटती है: अभय सिंह चैटाला
बीजेपी सरकार द्वारा फसलों की उपज के लिए नैनो यूरिया का जबरदस्ती इस्तेमाल कराने की मुहिम, किसानों के खिलाफ साजिश
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी और दूसरे अनुसंधान केंद्रों की रिसर्च में पाया गया है कि नैनो यूरिया के इस्तेमाल से अनाज की पैदावार और क्वालिटी पर बुरा असर पड़ा है
रिसर्च ने बताया है कि दो नैनो-यूरिया स्प्रे में 50 प्रतिशत नाइट्रोजन मिलाकर ट्रीटमेंट करने पर चावल की पैदावार में 13 प्रतिशत और गेहूं की पैदावार में 17.2 प्रतिशत की कमी आई

चंडीगढ़, 10 दिसम्बर, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने बीजेपी सरकार द्वारा किसानों को उसकी फसलों की उपज के लिए नैनो यूरिया का जबरदस्ती इस्तेमाल कराने की मुहिम को किसानों के खिलाफ साजिश बताते हुए कहा कि बीजेपी सरकार का यह कदम पूरी तरह से किसान विरोधी कदम है। नैनो यूरिया केवल फोका पानी है जिसके इस्तेमाल करने से उपज घटती है। किसानों पर नैनो यूरिया को जबरदस्ती थोपना बीजेपी सरकार की सबसे बड़ी धोखाधड़ी है। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया की 500 एमएल की बोतल में मात्र 4 प्रतिशत नाइट्रोजन होता है जो धरती को सिर्फ 20 ग्राम नाइट्रोजन दे सकती है। जबकि सच्चाई यह है कि धान और गेहूं की फसल के लिए प्रति एकड़ 45 कि.ग्रा. ट्रेडिशनल यूरिया चाहिए जिसमें 46 प्रतिशत नाइट्रोजन होता है। इसलिए सरकार का यह दावा कि नैनो यूरिया का 20 ग्राम नाइट्रोजन, ट्रेडिशनल यूरिया के 20 कि.ग्रा. नाइट्रोजन के बराबर है, कोरा झूठ है। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी और दूसरे अनुसंधान केंद्रों की रिसर्च में पाया गया है कि नैनो यूरिया के इस्तेमाल से अनाज की पैदावार और क्वालिटी पर बुरा असर पड़ा है। रिसर्च ने बताया है कि दो नैनो-यूरिया स्प्रे में 50 प्रतिशत नाइट्रोजन मिलाकर ट्रीटमेंट करने पर चावल की पैदावार में 13 प्रतिशत और गेहूं की पैदावार में 17.2 प्रतिशत की कमी आई। जबकि मिट्टी में 100 प्रतिशत नाइट्रोजन देने की पारंपरिक विधि से पैदावार में कोई कमी नहीं आती। केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चैधरी ने मंगलवार को सदन में कहा कि सरकार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी और दूसरे संस्थानों द्वारा नैनो यूरिया के इस्तेमाल पर की गई रिसर्च के बारे में पता है। इससे बीजेपी सरकार की गलत मंशा का पर्दाफाश भी होता है क्योंकि जब उन्हें पता है कि नैनो यूरिया से किसानों की फसल की उपज घटती है तो फिर भी सरकार नैनो यूरिया का जबरदस्ती इस्तेमाल कराने के लिए किसानों के पीछे हाथ धो कर क्यों पड़ी है। इनेलो नैनो यूरिया की जबर्दस्ती बिक्री के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह ने जजपा पर जमकर साधा निशाना
रेवाड़ी, 10 दिसम्बर, अभीतक: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र चैधरी ने जजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जजपा की नियत सेवा करने की नहीं बल्कि पैसे कमाने की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र चैधरी ने कहा कि जजपा ने सत्ता में रहते हुए खूब पैसे कमाये, पैसे कमाने का मतलब खुली लूट। जो भी घोटाले निकलकर सामने आ रहे हैं उसमें जेजेपी का हाथ है। वे कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास पर कार्यकर्ताओं को कर संबोधित कर रहे थे।
जेजेपी को प्रदेश के लोग माफ नहीं करेंगे। वीरेंद्र चैधरी ने कहा कि जेजेपी कहती थी हमें मौका दो, हम बीजेपी को जमुना पार भेज देंगे और चुनाव के बाद जेजेपी भाजपा की ही गोद में जाकर बैठ गई। अब रैली में कहा कि हम लड़ेंगे आपकी लड़ाई। उन्होंने कहा कि जब लड़ाई लड़ने का समय था तब नहीं लड़ी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के नेताओं में एकता नहीं होने के सवाल पर कहा कि कार्यकर्ता जो कह रहे हैं, उसमें तथ्य हैं। 11 वर्ष बाद कांग्रेस में संगठन बना है। अगर प्रदेश में संगठन होता तो कांग्रेस जीत कर भी नहीं हारती। नेताओं ने विरोध करने का मौका मिला तो विरोध किया। निर्दलीय खड़ा होने का मौका मिला तो उसमें भी नहीं चुके। 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली दिल्ली रैली के लिए न्योता दिया। वीरेंद्र सिंह के पुत्र तथा पूर्व सांसद ब्रिजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के लिए भी न्योता दिया। 18 दिसंबर से बावल से सद्भाव यात्रा शुरू होगी। चुनाव आयोग पर भी विरेन्द्र सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा अब राष्ट्रीय मुद्दा बनने जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, रेखा दहिया, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष दीपिका यादव, लवली यादव, भरत सिंह हरचंदपुर, एडवोकेट चरण सिंह, पूर्व जिला पार्षद दिलबाग चैधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वार्षिक परीक्षा मार्च-2026 के लिए 18 दिसम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क
ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

भिवानी, 10 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं के नियमित एवं गुरुकुल व विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा के लिए अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय के लिए बोर्ड की वैबसाइट पर बुधवार से ऑनलाइन आवेदन-पत्र लाइव किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने बताया कि 10वीं व 12वीं अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल व विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा मार्च-2026 के लिए बुधवार से 18 दिसम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क, 19 से 22 दिसम्बर तक 100 रुपए विलम्ब शुल्क सहित, 23 से 26 दिसम्बर तक 300 रुपए विलम्ब शुल्क सहित तथा 27 से 30 दिसम्बर तक 1000 रुपए विलम्ब शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा के लिए नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 850 रुपए, माईग्रेशन शुल्क 50 रुपए व प्रति परीक्षार्थी 100 रुपए प्रायोगिक परीक्षा शुल्क, कुल 1000 रुपए तथा 12वीं की परीक्षा के लिए नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपए, माईग्रेशन शुल्क 100 रुपए एवं प्रति परीक्षार्थी 100 रुपए प्रायोगिक परीक्षा शुल्क, कुल 1200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालयी, गुरुकुल व विद्यापीठ परीक्षार्थी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शिक्षा बोर्ड की वैबसाइट पर दिए लिंक पर लॉगिन करें। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दिशा-निर्देश विद्यालय की लॉगिन आई.डी. पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *